पालमपुर : दिल्ली में मातम मनाने जा रही महिला की एक्सीडेंट में मौत
( words)
दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां मातम मनाने जा रही महिला की बस एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला परिवार संग दिल्ली जा रही थी कि हादसा हो गया। उसकी मौत से मारंड में शोक की लहर है। इस परिवार में करीब 9 लोग शामिल थे। चंडीगढ़ कुराली के नजदीक हरियाणा रोडवेज बस की भिड़ंत एक अन्य बस से हो गई। इसमें परिवार की रंजू अरोड़ा (35) की मौत हो गई। परिवार के कुछ अन्य लोग जख्मी भी हैं। यह जानकारी पार्षद नीलम मलिक ने दी। परिवार सब्जी व्यवसाय से जुड़ा है और मृतका का एक लड़का भी है। शव आज रात तक मारंडा पहुंच जाएगा।
