कांगड़ा : पुराना कांगड़ा में महामृत्युंजय यज्ञ का बना विश्व किर्तिमान
मनोज कुमार। कांगड़ा
लगातार 25 घंटे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन कर योगी रणजीत सिंह ने आध्यात्मिक क्षेत्र में विश्व का पहला कीर्तिमान स्थापित किया है। इसकी घोषणा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के भारतीय अध्यक्ष डॉ. आलोक ने बुधवार को की। योगी रणजीत सिंह पहले भी योग के नाम 59 विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में त्रिगर्त दिव्य योग समिति पुराना कांगड़ा संस्थापक योगी रणजीत सिंह ने लगातार 25 घण्टे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन किया, जो कि अपने आप में साधारण जनता के लिए असंभव कार्य जिसे योगी ने करके दिखाया। कुशाल असित ने बताया कि योगी रणजीत ने प्रातः सात बजे मंगलवार को रुद्र अभिषेक करने के बाद नौ बजे हवन प्रारंभ किया और लगातार 25 घंटे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन किया, जिसकी पूर्णाहुति बुधवार प्रातः दस बजे डाली गई।
यज्ञ में कांगड़ा शहर के सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डालीं।यज्ञ में 51 किलो औषधीय हवन सामग्री व 11 किलो गाय का घी डाला गया। जिससे आस-पास के क्षेत्र का शुद्धिकरण हुआ और विश्व शांति की प्रार्थना हुई। सुमन वर्मा, पार्षद कांगड़ा, रोमेश असित व जोगिंद्र गुलेरिया ने योगी रणजीत सिंह के प्रयासों की सराहना की और कांगड़ा का नाम विश्व पटल पर चमकाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि लगातार 25 घंटे बैठना और मंत्र जोर जोर से बोलना यह अद्भुत है। सच में योग की शक्ति और शिव के आशीर्वाद से ही संभव है। सामूहिक रुद्र अभिषेक पूजा में पुराना कांगड़ा से सुमन वर्मा, रविन्द्र व निता, राकेश व कंचन, राज कुमार व मुकेश रानी, ई.सुमन व अनिता, रोमेश व चंद्रकला, कुशाल व चंचला, अनिल व विनिता, अजय व राखी, रामस्वरूप व सुषमा, लविंदर शर्मा, लवली, जोगिंदर व प्रेम लता, कविता, अश्वनी शर्मा, योगी रणजीत व रेणु ने सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।
यह पूजा पंडित शिवम शर्मा ने बेहतर तरीके से करवाई। जागृति महिला मंडल ने दिन को व रात्रि को जय मां भजन मंडली पुराना कांगड़ा ने भजन कीर्तन से भक्ति मय मौहाल बनाए रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक, अमित, प्रांशुल, आंचल व गणेश आदि का स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
