जयसिंहपुर : कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बधाई देते यादविंद्र गोमा
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनसुचित विभाग के चेयरमैन और जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद रानी साहिबा प्रतिभा सिंह काे बधाई दी। यादविंद्र गोमा ने चौड़ा मैदान शिमला में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित प्रदेश के विभिन्न - विभिन्न क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। जनता की ओर से महंगाई व बेरोजगारी इत्यादि के मुद्दे भी उठाए गए। यादविंद्र गोमा ने बताया कि जनता का अपार स्नेह देखकर यह साफ है कि आने वाला समय कांग्रेस का है।
