देहरा : कांगड़ा में 26 स्थानों पर मनाया जाएगा योग दिवस
विनायक ठाकुर । देहरा
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग ज़िला कांगड़ा, विभाग द्वारा चिन्हित 26 स्थानों में विशेष रूप से योग दिवस मनाया जा रहा है। ज़िला आयुर्वेद अधिकारी कांगड़ा डॉ अंजली शर्मा ने बताया कि इस बार यह समारोह विशिष्ठ है। विभाग ने केवल चिन्हित स्थानों पर अपितु ज़िला कांगड़ा में सभी 255 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर भी, स्कूलों व पंचायताें में योग दिवस मनाया जा रहा है। डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि ज़िला स्तर का कार्यक्रम साई स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। योगासन प्राणायाम के साथ ही पालमपुर उपमंडल में योग पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्कूलों में प्रश्नोत्री, निबंध प्रतियोगिता इत्यादि कार्यकम किए जा रहे हैं। सभी प्रति भागियों को विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार द्वारा 22 जून को संगम पैलेस पालमपुर में सम्मानित किया जाएगा। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के अतिरिक्त विशिष्ठ स्थान निम्न हैं।
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में डॉ. अंकुर, वीवीएम नर्सिंग कॉलेज मलकवाल में डॉ. अनुराधा, साईं स्टेडियम धर्मशाला में डॉ. अश्मिन और डॉ. अनीश, एसएसबी सपरी में डॉ. सुनील और डॉ. राकेश, केंद्रीय विद्यालय नलेटी में डॉ. धीरज, बालिका आश्रम गरली में डॉ. सोनिका, ढलियारा कालेज में डॉ. आशा, एनआईएफटी छेव में डॉ नवदीप और डॉ. शिप्रा, बालकरूपी मंदिर में डॉ. गीतिका, आईटीआई भनेई में डॉ. रोहित और डॉ. वनिता, लोहार्डी स्कूल में डॉ. सिंपल, एनडीआरएफ जसूर में डॉ. पूनम और डॉ. संदीप, सोवा रिग्पा इंस्टीट्यूट मैक्लोडगंज में डॉ. आरती और डॉ. रीना, बिनवा पब्लिक स्कूल बैजनाथ में डॉ. हरीश, कॉलेज धर्मशाला में डॉ. जसविंदर और डॉ. आंचल, नेता जी सुभाष कॉलेज पालमपुर में डॉ. बबिता, सेकंड आईआरबी सकोह में डॉ. नरेंद्र और डॉ. दीपक, सीएसआईआर पालमपुर में डॉ. कविता, भारती विद्यापीठ बैजनाथ में डॉ. कंचन, डीएवी कॉलेज पालमपुर में डॉ. स्मृति, साई यूनिवर्सिटी में डॉ. पूजा और इंदौर कॉलेज में डॉ. सोनिया प्रतिभागियों को योग करवाएंगे।
योग स्वस्थ जीवन शैली का अभिन्न अंग है। आजकल के मानसिक और शारीरिक तनाव में योग आपको सहायक होगा। जिला कांगड़ा से योग दिवस के नोडल अधिकारी एवं उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ बृज नंदन शर्मा ने सभी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त वर्णित स्थानों में योग कार्यक्रमों में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उपरोक्त स्थानों में आयुष विभाग के नोडल अधिकारी आपकी सेवा में समर्पित हैं।
