कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली पर भूलकर न करें ये कार्य
दीपावली हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाने की परंपरा है। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का सबसे शुभ समय शाम 7:08 बजे से लेकर रात 8:18 बजे तक है।
भारत को त्योहारों का देश माना जाता है। यहां हर साल कई त्योहार मनाए जाते हैं। देशभर में दीपावली बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इस दिन लोग लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की पूजा करते हैं। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और भाई दूज के दिन यह समाप्त हो जाता है। लक्ष्मी-गणेश के आगमन के लिए लोग इस दिन अपने घरों को सजाते हैं और दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाते हैं। लोग इस पर्व पर उपहार स्वरूप एक दूसरे को मिठाईयां भी बांटतें हैं।
इस दिन ये कार्य बिल्कुल न करें
दीपावली अमावस्या के दिन कुछ चीजों को करने से मनाही होती है। माना जाता है कि अमावस्या पर नकारात्मक शक्तियां प्रबल रहती हैं। अमावस्या के दिन बाल काटना, नाखून काटना तथा गृह प्रवेश आदि नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज व मांस-मदिरा आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी भी सुनसान जगह जाने से भी बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन इन कार्यों को करने से जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं। दिवाली की देर रात तक घर का मुख्य दरवाजा खुला रखें, बंद न रखें। कहा जाता है कि दिवाली की रात में मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं।
