मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकसभा हमीरपुर के उपाध्यक्ष प्यार सिंह अत्री ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया सैनिक हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नज़दीक आते ही आखिर भाजपा सरकार को याद आ ही गया। वीर भूमि के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पैरामिलिट्री सर्विसेज के सेवानिवृत्त कर्मियों का मान-सम्मान। हिमाचल प्रदेश में कुल मिलाकर लगभग साढ़े चार लाख से अधिक संख्या में पूर्व व सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक रहते हैं। जिनमें कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी व बिलासपुर के साथ-साथ कुछ अन्य जिलों में भी सैनिकों की काफ़ी संख्या है व उनके आश्रितों को भी कुल मिलाकर इनकी संख्या लगभग बीस लाख के करीब है, जिनकी औसतन संख्या देश के अन्य राज्यों से अधिक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केन्द्र व राज्य सरकार, रक्षा व गृह मंत्रालय लगातार दोनों संगठनों की अनदेखी कर उनकी सुविधाएं छीनता जा रहा है, इससे यहां के से सेना के तीनों बलों व पैरामिलिट्री के पूर्व सैनिकों में भारी रोष व्याप्त है। अगले सप्ताह हमीरपुर में आनन फानन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रक्षामंत्री का वीरों की देवभूमि में हार्दिक स्वागत है कि आखिर पांच सालों बाद उन्हें वीरांगनाओं व वीर पूर्व सैनिकों की याद आ ही गई उनका आभार व्यक्त करते हैं, परंतु उन्हें पूर्व सैनिकों के कुछ सवालों का भी जवाब देना होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावज़ूद भाजपा सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना का 2019 से एरियर क्यों रोका हुआ है? पूर्व सैनिकों की ईसीएचएस स्वास्थ्य सुविधा का सलाना बजट लगभग 6600 करोड़ रुपए है, जिसमें से 2300 करोड़ रुकी कटौती पिछले दो वर्षाें में की गई है। क्या सरकार इसके फंड को सेना के राजस्व से न लेकर अलग से इसकी फंडिंग करने का प्रावधान करेगी? उन्होंने कहा भाजपा एक तरफ़ सैनिकों के सम्मान के दावे करती है। दूसरी तरफ़ अग्निपथ, अग्निवीर जैसी त्रुटिपूर्ण योजना चलाकर प्रदेश के युवाओं, पूर्व सैनिकों के आश्रितों की हर वर्ष होने वाली चार हज़ार नौकरियों को छीन लिया है व कोरोना की आड़ में पिछले दो वर्षाें में शारीरिक व मेडिकल परीक्षा पास करने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा करवा उन्हें सेना में भर्ती होने का अवसर देगी? सेवाकाल के दौरान अपंग हुए सैनिकों को सरकार ने करोड़ों रुपए वकीलों पर खर्च कर आठ वर्षाेें तक कोर्ट में तो घसीटा ही,बताएं उनकी पैंशन पर लगने वाले आयकर को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा? सीएसडी कैंटीन में की गई कटौतियां समाप्त कर 2014 से पूर्व वाली सुविधाएं कब लागू होंगी? शिक्षा भत्ता व बेटियों की मैरिज ग्रांट में दो सालों से विलंब क्यों? छावनी क्षेत्रों की ज़मीनों को पूंजीपतियों, निजी क्षेत्र की कंपनियों के हाथों क्यों बेचा व सौंपा जा रहा है? छावनियों क्षेत्रों को सिविल लोगों के लिए पूरी तरह खोल कर सुरक्षा को जोख़िम में क्यों डाल दिया गया है? हिमाचल में सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल बोर्ड का गठन क्यों नहीं किया गया। उनकी स्वास्थ्य व कैंटीन सुविधा विस्तार में विलंब क्यों? पूर्व की तरह पैंशन सुविधा कब लागू होगी व पूर्व सैनिक का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? सरकारी नौकरियों में उन्हें आरक्षण मिले। उन्होंने कहा क्या माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यदि अपने हिमाचल दौरे के दौरान देवभूमि से इन सभी प्रश्नों का सही उत्तर देने का साहस करेंगे? यदि वह इन पर आश्वासन नहीं देते तो संयुक्त रुप से पूर्व सैनिक व पैरामिलिट्री सैनिक अपने विरोध को और मुखर करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को करारा जवाब देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण को स्थानीय जनता ने बस स्टैंड में जीप पर लगी एलईडी पर सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंडी में शनिवार को युवा मोर्चा की रैली के लिए दौरा प्रस्तावित था जिसमें हजारों की संख्या में प्रदेश भर से युवा और भाजपा कार्यकर्ता मंडी में पहुंचे थे। खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री का मंडी दौरा रद्द हो गया लेकिन लोगों का उत्साह प्रधानमंत्री की रैली के लिए बना हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रैली को दिल्ली से ही लाइव प्रसारित किया गया। सुजानपुर से भी भारी संख्या में युवा वर्ग रैली के लिए मंडी गया हुआ था। सुजानपुर में पार्टी द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। लोगों को लाइव भाषण सुनाने के लिए एक जीप में बड़ी एलईडी लगाई गई थी जिसमें लोगों को प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुना। सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सडयाल के अनुसार प्रधानमंत्री का भले ही मंडी दौरा रद्द हो गया हो लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने लाइव संबोधन में प्रदेश की जनता का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा मिशन रिपीट करेगी।
नगर परिषद सुजानपुर के कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद में मात्र भाजपा समर्थित पार्षदों के वार्ड में ही कार्य हो रहे हैं, जबकि जिन वार्डों में कांग्रेस समर्थित पार्षद चुने गए हैं वहां पर विकास कार्य पूर्ण रूप से बंद है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 के पार्षद दीप कुमार, वार्ड नंबर 4 के पार्षद मनोज कुमार, वार्ड नंबर 8 की पार्षद बीना धीमान, वार्ड नंबर 9 के पार्षद मनीष गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद में कुल 9 वार्ड हैं जिनमें से मात्र 5 वार्डों में ही विकास कार्यों को लेकर टैँडर लगाए गए हैं, जबकि अन्य 4 वार्डों में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप हैं। सभी ने आरोप लगाया कि शहर के जिन वार्डों से कांग्रेसी पार्षद चुने गए हैं, वहां विकास कार्यों को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 3, 4, 8 और 9 में विकास कार्यों को नहीं करवाया गया तो नगर परिषद कार्यालय में उनके वार्डों की जनता धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदार नगर परिषद होगी।
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में एनएसएस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीटीए उपाध्यक्ष प्रकाश चंद सडयाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व पीटीए सदस्य सर्वजीत कौर, मोनिका चौधरी और साहिल ठाकुर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों के समक्ष एनएसएस की स्थापना एवं इसके कार्यों के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य अजायब सिंह बन्याल ने छात्रों के समक्ष एनएसएस के विषय में जानकारी सांझा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रोत्साहित किया और स्वयंसेवकों के द्वारा इस स्वच्छता अभियान में किए जाने वाले कार्य की सराहना की। इस अवसर पर कला संकाय प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु कौशल द्वारा एनएसएस विषय पर भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी वन्दना कुमारी एवं शशी शर्मा सहित समस्त एनएसएस यूनिट के छात्र उपस्थित रहे।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा मुख्यमंत्री का जताया आभार मीनाक्षी साेनी। बड़सर,हमीरपुर स्थानीय उपमंडल के घंगोट में नया पटवार सर्किल खुलेगा।प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में नया पटवार सर्किल खोलने की मंज़ूरी दे दी है।भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक घंगोट पंचायत क्षेत्र की जनता को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए उसनाड पटवार सर्किल जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें खड्ड पार करके या सड़क मार्ग से गारली पंचायत होकर लम्बे मार्ग से जाना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के समक्ष अलग पटवार सर्किल खोलने की मांग रखी थी। बलदेव शर्मा ने जनता की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद वीरवार को कैबिनेट बैठक में घंगोट क्षेत्र के लिए नया पटवार सर्किल मंजूर हो गया। स्थानीय प्रधान यशपाल ठाकुर, उप प्रधान युद्धवीर सिंह, पूर्व उप प्रधान व ग्राम केंद्र अध्यक्ष जसपाल भट्टी, बूथ अध्यक्ष अमर नाथ, बीएलए रघुवीर सिंह ,आईटी संयोजक अंकुर गरयाल, मीडिया प्रभारी विकास पटियाल, बूथ अध्यक्ष शृष्टि, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रवि कांगो, पूर्व बीडीसी सुभाष, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मदन लाल, वार्ड पंच अंजू कुमारी, बिना देवी व अलका कुमारी ने नए पटवार सर्किल खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद् किया है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कैबिनेट बैठक में घंगोट पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए नए पटवार सर्किल की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ होगा। बलदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धन्यवाद किया है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिम आंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाए जा रहे महिला खेल उत्सव हमीरपुर विधानसभा की 30 पंचायतों में हो चुका है, जिसमें प्रतिस्पर्धा कर के हमीरपुर की मातृ शक्ति भरपूर आनंद ले रही है। महिला खेल उत्सव में रस्साकस्सी प्रतियोगिता व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसी कड़ी में आज हमीरपुर विधानसभा की बलोह पंचायत व पंधेड़ पंचायत में महिला खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें रस्साकस्सी व म्यूजिकलचेयर प्रतियोगिता करवाई गई, इसमें बलोह पंचायत में की गई रस्साकस्सी प्रतियोगिता में दुर्गा महिलामंडल विजेता रहा व उपविजेता शिव महिला मंडल रहा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नीलमा देवी प्रथम रही सरला देवी दूसरे स्थान पर रही व तीसरे स्थान पर रीना रही। पंधेड़ पंचायत में हुए रस्साकस्सी प्रतियोगिता में महिलामंडल नारी शक्ति जीवीं विजेता रहा व उपविजेता महिलामंडल जीवीं रहा। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनुबाला विजेता रही दूसरे स्थान पर बुद्ध कीर्ति रही व तीसरे स्थान पर विदया देवी रही। विजेता महिलामंडल को 15 लीटर का चाय का कंटेनर उपविजेता महिलामंडल को 10 लीटर का चाय का कंटेनर व भाग लेने वाले महिला मंडलों को चाय की 5 लीटर की केतली इनाम के तौर पर प्रदान की जा रही है। हिम आंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष व कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि महिला खेल उत्सब का उद्देश्य महिलाओं को प्रतिस्पर्धा करवा कर एक मंच प्रदान कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठित व शसक्त महिलाएं ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकती है। नवीन शर्मा ने कहा कि आज समय बदल चुका है। महिलाएं अपनी भागीदारी से समाज की विचारधारा को बदलने में हैं। नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर की मातृ शक्ति महिला खेल उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। अभी तक की 30 पंचायतों में हुए महिला खेल उत्सव में चार हज़ार से अधिक मातृ शक्ति ने भाग लिया है। नवीन शर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति महिला खेल उत्सव में भाग ले कर अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहीं है व नशे को हमारे समाज से जड़ से मिटाने का संकल्प मातृ शक्ति ले रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई द्वारा तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति को आज ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य मांगे भारी भरकम फीस वृद्धि को कम किया जाए। पूरे campus को WIFI से जोड़ने पर बात की गई। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। Girls coomon room जल्दी ही बनाया जाए। यातायात सुविधा जल्दी ही छात्रों को उपलब्ध करवाई जाए। अगर 15 दिनों के अंदर मांगो को पुरा नही किया जाता है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर इकाई सचिव सौरव शुक्ला व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कहा, भाजपा और धूमल करते हैं नियत नीति और विकास की राजनीति मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर में चहुंमुखी विकास के आयाम स्थापित कर रहे हैं। वहीं, सुजानपुर विधायक अपनी जनसभाएं कर अपने पांच वर्ष का रोना पीटकर पहाड़ी भाषा में गप्पा दां मीठा कड़ा खिलने में अवल और माहिर बन अपने मुंह मिठ्ठू खुद को कभी मुख्यमंत्री तो कभी मंत्री बना देते हैं। यह सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही पिछले पांच वर्षाें में सुजानपुर विधायक सिर्फ अपने पांच काम गिनवाने का काम करें, जो वह कर नहीं पाए। प्रदेश में जयराम सरकार कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने सुजानपुर का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं छोड़ा, जहां पर उन्होंने विकास और उन्नति के रास्ते न खोलें हों, फिर चाहे रोजगार क्षेत्र में धौलासिद्ध जैसी परियोजना हो और सांसद रोजगार मेला के साथ-साथ प्रयास संस्था के माध्यम से ब्यूटीशियन टेक्नीशियन जैसे कोर्स करवा कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया। वहीं, स्वास्थ्य की ओर देखा जाए, तो सुजानपुर और टोनी देवी के अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट के साथ सुजानपुर के द्वार द्वार अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई गई सासंद मोबाइल अस्पताल की सेवाएं उपलब्ध करवाकर जनता को राहत पहुंचाई सुजानपुर को जल शक्ति व विद्युत शक्ति के सब डिवीजन खुलवाए ऊटपुर में 10 करोड़ की आईटीआई और टोनी देवी में केंद्रीय विद्यालय बनवा कर शिक्षा क्षेत्र में कार्य किए लगभग 5 करोड़ का बी डी ओ भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया सुजानपुर की विभिन्न पंचायतों को करोड़ों रुपए के भवन राशि उपलब्ध करवाने के साथ-साथ करोड़ों रुपए की सड़कों के निर्माण कराकर यातायात मैंने आने वाली दुविधाओं को को दूर किया है। हाल ही में सुजानपुर बस स्टैंड के लिए 50 लाख और कुठेरा पंचायत भवन के लिए 95 लाख की राशि उपलब्ध करवाई विनोद ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधायक कि नजरों में सिर्फ विधायक निधि से टेंट शामियाने बांटना ही विकास कार्य है, परंतु वह भूल जाते हैं विधायक की निधि जनता की निधि होती है, परंतु वह अकसर विधायक निधि को भी अपनी जेब की निधि समझ कर जनता को संबोधन करते नजर आते हैं। विधायक अपनी ही सभाओं में कभी मुख्यमंत्री तो कभी मंत्री बन जाते हैं, लेकिन विधायक की अंदरुनी खाते रातों की नींद छूमंतर और हार का डर सता रहा है। क्योंकि उनका छल से भरा समाजसेवी चेहरा जनता के समक्ष आ गया है।
हमीरपुर। मीनाक्षी सोनी बीजेपी झूठ व फरेब की राजनीति करने मे माहिर, बीजेपी पूर्व विधायक बताये कि विधानसभा मे विधायक बैठते है या फिर केंद्रिय मंत्री। झूठ और फरेब की राजनीति के साथ साथ दूसरों के कार्यों का श्रय लेना बीजेपी नेताओं की पुरानी आदत ही नहीं परम्परा भी है। यह बात बड़सर ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष केवल धीमान ने जारी प्रेस बयान के माध्यम से कही। केवल धीमान ने कहा कि बीजेपी नेता झूठ और फरेब की राजनीति कर जनता को बरगलाने का जो असफल प्रयास कर रहे हैं। उसमें वह कभी कामयाब नहीं होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार होने के बाबजूद जो लोग क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाए, अब वो विधायक प्राथमिकता के तहत स्वीकृत कार्यों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम का फटा लगाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पूर्व विधायक को घेरते हुए कहा कि वह बताये कि जिन 14 सड़कों का वे आएदिन जिक्र कर रहे हैं। उनमें केंद्रीय मंत्री का क्या हाथ रहा और किस हेड से उन्होंने इन्हे स्वीकृत करवाया है और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ये भी बताये कि विधानसभा मे विधायक बैठते है या फिर केंद्रीय मंत्री। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्व विधायक विधानसभा चुनावों मे अपनी टिकट कटता देख बौखला गए। इसी लिए उन्हें विधायक प्राथमिकता के कार्य भी केंद्रीय मंत्री के दिखाई दे रहे हैं। केवल ने कहा कि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत एससी काँपोंनेंट के तहत विभिन्न सड़कों को डाला था जिन्हे नाबार्ड से स्वीकृति मिली है, लेकिन विधायक प्राथमिकता के इन कार्यों पर बीजेपी का फटा लगाने की बीजेपी के हारे नकारे नेता जो झूठ की राजनीति कर रहे हैं, यही उनके पतन का कारण भी बन रहा है। उन्होंने कहा बड़सर का विकास किसने और किसकी सरकार मे हुआ ये बड़सर की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि जिन्हे बड़सर की जनता दो दो बार नकार चुकी है और अब तो बीजेपी की आला कमान भी जिस नकारे नेता से मुँह मोड़ रही हो उस नेता की फरेब की राजनीति जनता पर कितना असर कर सकती है, ये बात सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विधायक बाद में पहले समाजसेवक हैं और उन्हें जनता विकास का मसीहा मानती है। अपनी खोई प्रतिष्ठा को पाने के लिए पूर्व बीजेपी विधायक जो खेल खेलना चाह रहे हैं, उसमे वे कभी कामयाब नहीं होंगे।
मंडी के पड्डल मैदान में 24 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा विजय संकल्प रैली में बड़सर विधानसभा क्षेत्र से 2500 नौजवान जाएंगे। इस रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को मैहरे के भाजपा कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें इस रैली को सफल बनाने के लिए एक बूथ से 20 यूथ को ले जाने का लक्ष्य रखा गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। इस रैली में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के पास आईकार्ड होंगे, इस पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही रैली स्थल पर प्रवेश मिल सकेगा। बलदेव शर्मा ने आगे बताया कि पार्टी ने इस रैली को पूरी तरह से भाजयुमो के लिए ही किया है। इसमें एक लाख भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लाने के लिए परिवहन कमेटियां हर जिले में कार्य कर रही हैं। आई कार्ड के आधार पर ही वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। यह देश की पहली रैली होगी जिसमें महज 40 साल की उम्र से नीचे के लोगों को ही एंट्री मिलेगी। लेकिन, भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज, हमीरपुर जिला प्रभारी सुमित शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रधान राजेश सहगल, एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष बड़सर मंडल रमेश रनौत, भाजयुमो महामंत्री कमलेश ढिल्लो व सुरेश ठाकुर, एससी मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रधान राम रत्न तथा पूर्व प्रधान संजय शर्मा,अमित ठाकुर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने ग्राम पंचायत बफड़ी में सड़क समस्या का निवारण किया। बफडी गांव की लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या को सुलझाने का जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने प्रयास किया और वहां पर सड़क निकाली गई। गांव में सड़क की समस्या थी और काफी समय से मुद्दा लंबित पड़ा हुआ था। गांव वासियों के आपसी विवाद के कारण इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। पंचायत प्रधान उप प्रधान व बीडीसी सदस्य ने जब जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी को समस्या से अवगत करवाया, तो उन्होंने मौके पर जाकर गांव वासियों के घर जाकर इस विवाद को सुलझाया और उनको समझाया। और मौके पर उपस्थित होकर अपनी निजी आय से सड़क का निर्माण करवाया। इसके लिए बफड़ी के लोगों ने नरेश कुमार दर्जी का धन्यवाद किया।
नादौन की महिलाओं ने औषधीय मशरूम की खेती से दो महीने में कमाए दो लाख 12 हजार रुपए मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आजीविका को सशक्त करने के लिए लोगों को औषधीय मशरूम की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, औषधीय मशरूम के बैग निशुल्क दिए जा रहे हैं और उपज को घर-द्वार से खरीदा जा रहे हैं। हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि यह हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक सुनेहरा अवसर है जब बायबैक की गारंटी दी जा रही है। यानी, औषधीय मशरूम के प्रकार के अनुसार 1000 रुपए प्रति किलो तक की कीमत सुनिश्चित कर दी जाती है और उपज हासिल होने पर, लोगों के गांव से ही खरीद कर, वजन अनुसार भुगतान कर दिया जाता है। हमीरपुर के तापमान के अनुसार गर्मियों में गनेडोर्मा और सर्दियों में शिटाके मशरूम की खेती की जा सकती हैं। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि नादौन के लोहारखर एवं गाहलिया मे गनेडोर्मा की एक ही खेती से 40 महिलाओं ने दो महीने में 2 लाख 12 हजार रुपए कमाए हैं। महिलाओं को औषधीय मशरूम की खेती के बारे मे जानकारी प्रदान करने के लिए निशुल्क 3 दिवसीय ट्रेनिंग अनुभवी ट्रेनर्स द्वारा करवाई गई थी। ट्रेनिंग के बाद महिलाओ को औषधीय मशरूम गनेडोर्मा की खेती के लिए प्रति महिला 15 निशुल्क बैग भी उपलबद्ध करवाए गए थे और फिर उनकी उपज को उनके घर द्वार से 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा गया। उन्होंने कहा कि अब अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में 300 महिलाओं को शिताके मशरूम की खेती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो की सर्दी की फसल है। प्रशिक्षण के बाद मशरूम बैग महिलाओं के घर तक निशुल्क पहुंचाएं जाएंगे, उपज तक टेक्निकल टीम द्वारा पूरी निगरानी रखी जाएगी और जरूरी सुविधाए एवम उपकरण भी अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से उपलबद्ध करवाए जाएंगे और उपज के खरीद की गारंटी दी जाएगी। औषधीय मशरूम के उच्च बिक्री मूल्य और खरीद की गारंटी से हमीरपुर के लोगों को आजीविका कमाने मे सहायता मिल रही है।
अनूप। सुजानपुर तहसील कार्यालय सुजानपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को तहसील सुजानपुर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लाभान्वित योजनाओं में शामिल अवादी टीका लाल लकीर में कब्जा धारियों को मालिकाना हक देना इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए मौके पर की गई मार्किंग निशानदेही को समय अवधि में कार्य निपटाने पर तथा किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों की पंचायत में ई-केवाईसी करना आदि कार्य निपटाने के लिए राजस्व विभाग सुजानपुर में तहसील कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। सादे सम्मान समारोह में तहसीलदार रवि कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुजानपुर के फील्ड कानूनगो राजेश बहल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजस्व विभाग के करीब एक दर्जन पटवारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर के उनकी ईमानदारी तथा किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए अच्छा कार्य करने की उम्मीद रखी। तहसीलदार रवि कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग में किसी भी कार्य करवाने आई जनता का कार्य समय पर तथा ईमानदारी से निपटे यही राजस्व विभाग के कर्मचारियों का दस्तित्व है।
एचआरटीसी की नई बस सेवा सुजानपुर हरिद्वार शुरू हो गई है। हरिद्वार जाने वालों के लिए अब सुजानपुर से सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। ऊना डिपो के अंतर्गत चलने वाली बस अपनी नियमित सेवाएं देना प्रारंभ कर गई है। जानकारी अनुसार यह बस सुजानपुर बस स्टैंड से प्रातः 3:50 पर चलेगी और हरिद्वार से प्रातः 6ः50 पर वापसी करेगी। यह बस सुजानपुर से नादौन बाया सेरा किटपल तुतडू होते हुए बंगाणा को निकलेगी। निगम प्रबंधन की बस सेवा सुजानपुर से शुरू हो इसको लेकर शहर का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला था और आग्रह किया था कि देवस्थल हरिद्वार के लिए सीधी बस सुविधा सुजानपुर से शुरू करवाई जाए ।उनके आग्रह पर निगम प्रबंधन ने यह बस सुविधा सुजानपुर से प्रारंभ कर दी है ।अब प्रतिदिन सुजानपुर बस स्टैंड से देवस्थल हरिद्वार के लिए यह बस यहां से प्रस्थान करेगी।
बीते दिनों नादौन की राजनीति में एक हलचल मच गई है। ये हलचल किसी और मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि हिमाचल के नेता रहे स्वर्गीय नारायण चन्द पराशर की प्रतिमा लगाने के ऊपर हुई है। भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती महासंघ के हमीरपुर जिलाध्यक्ष शैंकी ठुकराल ने भाजपा के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, पहले कांग्रेस अपने कार्यकाल के दौरान नेता स्वर्गीय नारायण चन्द पराशर की प्रतिमा लगाने का झूठा वादा करती रही, पर किया कुछ नहीं अब उसी राह पर चलते हुए भाजपा भी ओबीसी समाज का वोट बटोरने के लिए अब प्रतिमा लगाने की बयानबाजी कर रही है। शैंकी ने कहा कि, अगर भाजपा सही मायने में जननेता स्वर्गीय नारायण चन्द पराशर को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहती है तो वह एक महीने के अंतराल में उनकी प्रतिमा मिनी सचिवालय में लगवाए नही तो बाद में भाजपा कॉड ऑफ कंडक्ट का झूठा बहाना बताकर अपना सियासी स्टंट करेगी। नारायण चन्द पराशर केवल ओबीसी समाज ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल के उत्थान एवं विकास के लिए जाने जाते हैं। जिन्होंने अपना सारा जीवन हिमाचल और हिमाचिलयत की सेवा में समर्पित किया है। शैंकी ने कहा कि, अब तो भाजपा की डबल इंजन सरकार है जो पार्टी सरकार बनाने के लिए दस दिन के भीतर भीतर विधायक जुटा सकती है उसके लिए प्रतिमा लगवाना कोई बड़ा काम नहीं है। भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चहाँग महासभा यह मांग करती है भाजपा अपनी बयानबाजी छोड़कर एक महीने के अंतराल में उनकी प्रतिमा लगवाए।
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता अंडर -10 का आयोजन झुंगा देवी ज़िला काँगड़ा में दिनांक 14 से 16 सितंबर तक किया गया l इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए धावकों ने एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदक, पाँच रजत तथा छह कांस्य पदक प्राप्त किए l इसी के साथ 'भाषण प्रतियोगिता 'व ' एकल गायन प्रतियोगिता ' में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया l इसमें क्रमशः विहान, अक्षरा अलीशा,अक्षरा, तथा सोहम का चयन उप -प्रभाग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन आगामी समय में 'जालग' में किया जाएगा l विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने सभी छात्र - छात्राओं का मनोबल बढ़ाया l साथ ही अभिभावकों व अध्यापक वर्ग को शुभकामनाएँ दी तथा भविष्य में भी छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया l
हिमाचल प्रदेश के सात जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मण्डी, सोलन, ऊना, सिरमौर बिलासपुरके लिए केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 13 सौ करोड़ रूपये के उपोष्ण कटिबंधीय बागवानी सिंचाई एवं मूल्यवर्धन (एचपी शिवा) परियोजना मंजूर की है। एशियाई विकास बैंक इस परियोजना के लिए 1036 करोड़ रूपये की वित्तय सहायता प्रदान करेगा, शेष राशि प्रदेश सरकार द्वारा खर्च की जाएगी। सात जिलों के 28 विकास खंडों में लगभग 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में यह प्रयोजना लागू कि जाएगी। हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर मंडल के प्रभारी अनिल कौशल ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सात जिलों में संतरा, अमरूद, अनारा, लीची, जापानी फल, आम आदि फलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। यह परियोजना 2022-23 से 2027-28 तक चलेगी, इस परियोजना के तहत 15 हजार से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत 1 करोड़ फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे जिससे की पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। अनिल कौशल ने कहा कि पायलेट के तहत प्रदेश के 4 जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मण्डी, बिलासपुर के 17 कल्सटरों में 200 हेक्टेयर क्षेत्र पर संतरा, अमरूद, लीची, और अनार का उच्च घनत्व पौधारोपण किया गया था जिसके परिणाम सफल रहे हैं।
नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता शैंकी ठुकराल ने पंचायत बटरान एवं पंचायत सपड़ोह में नौजवानों के साथ मुलाकात की एवं खेलकूद, हिमाचल के रोज़गार एवं शिक्षा व्यवस्था के ऊपर संवाद किया। इस मौके उन्होंने पंचायत के नौजवान खिलाड़ियों को क्रिकेट और वॉलीबाल की किट भेंट स्वरूप दी। शैंकी ने बातचीत करते हुए कहा कि, मुझे हमेशा बेहद खुशी होती है जब भी मैं नौजवानों से मिलता हूँ। हिमाचल के नौजवानों के अंदर बहुत ऊर्जा है जिसे हिमाचल के उत्थान के लिए उपयोग में लाया जा सकता है, पर अफसोस की बात यह है कि इनको सरकार की तरफ से मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलती। मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं इन नौजवानों की मदद करता रहूँ जो खेलकूद एवं अपनी कला को और आगे तक ले जाना चाहते हैं। शैंकी ने कहा कि, आज नादौन में एक बेहतर स्पोर्ट्स सेंटर नहीं है जहाँ खिलाड़ी सही तरीके से खेल सकें एवं उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान कर सकें। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सबसे पहला कार्य यही होगा कि नादौन के नौजवान खिलाड़ियों को एक उच्च कोटि का स्पोर्ट्स सेंटर दिया जाएगा जहाँ, खिलाड़ियों के खेलकूद के समान से लेकर उनके खानपान की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने ग्राम पंचायत नाहलवी के लुडरी गांव में गांव वासियों द्वारा आयोजित एक जनसभा में शिरकत की। इस दौरान गांव वासियों ने उन्हें पानी की समस्या से अवगत करवाया। दर्जी ने आश्वासन दिए 2 दिन में उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल को सामान लेने के लिए 20 हज़ार रुपया की नगद राशि दी। साथ ही 3 गरीब परिवारों को 30 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस विशेष अवसर पर उनके साथ समाजसेवी नेता मुकेश कटोच ने भी शिरकत की। उन्होंने भी अपनी ओर से आर्थिक सहायता की।
जिला के साथ लगती ग्राम पंचायत स्वाहल व ब्लह मे लोगों को पिछले कई समय से श्मशानघाट जाने वाले मार्ग पर पुली ना होने के कारण समस्या का सामना करना पद रहा है। स्थानीय लोगों ने कई दफ्तरों के अफसरों व विधायकों के सामने अपनी समस्या रखी, परन्तु उन्हे केवल आश्वासन व निराशा ही हाथ लगी। लेकिन वहीं गौ सेवा आयोग सदस्य आशीष शर्मा ने लोगो की समस्या को देखते हुए इस पुली का निर्माण कार्य करवा कर स्थानीय निवासियों की इस समस्या का समाधान करते हुए आज रविवार को पुली का उद्धघाटन किया और लोगो की कई वर्षों की समस्या का समाधान किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं समाजसेवी आशीष शर्मा का जोरदार स्वागत किया।
भलेठ के पास बहने वाली वाली व्यास नदी में युवक उतरा और देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सुजानपुर एसएचओ सतपाल शर्मा से मिली जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि सुजानपुर की दाड़ला पंचायत में सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर बनाए गए नए पुल के नीचे बहने वाली ब्यास नदी में एक युवक पुल से नीचे उतरा और देखते ही देखते पानी में उतरने लग पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने जब उस युवक को ऐसा करते हुए देखा तो उसे आवाजें लगाकर पानी में ना जाने को कहा लेकिन युवक ने उनकी नहीं मानी और पानी में आगे बढ़ता गया। इसी बीच यह युवक अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया और तेज और गहरे पानी में बह गया। युवक के पानी में बहने की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने थाना सुजानपुर में दी। एसएचओ सतपाल शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास एक हेलमेट भी बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि यह हेलमेट उसी युवक का है लेकिन अभी तक उस युवक की बाइक या अन्य दो पहिया वाहन बरामद नहीं हुआ है। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है, कहां से आया था इस बात को लेकर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक की आयु लगभग 30 से 35 वर्ष लग रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके साक्ष्य जुटाए हैं। संबंधित विषय पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत दडूही की प्रधान ऊषा बिरला ने गरीब बच्चों के साथ मिलकर जश्न मनाया। इस मौके पर ऊषा बिरला ने गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण की एवं बच्चों के साथ नरेंदर मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक सशक्त नेतृत्व मिला है और पूरा देश उनके नेतृत्व में स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि समस्त देशवासी यही आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री दीर्घायु एवं अपनी सेवाएं इसी प्रकार देश को देते रहें। उन्होंने समस्त भाजपा परिवार की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी है।
लोक सेवा करना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है- शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन पंचायत गोईस में पंचायत वासियों की लंबे समय से चल रही सोलर लाइट की समस्या का निवारण नादौन विधानसभा के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने किया। शैंकी ने पंचायत को दो सोलर लाइट भेंट स्वरूप दी। शैंकी ने बातचीत करते हुए कहा कि पंचायत वासियों की काफ़ी लंबे समय से मांग थी कि उनके पंचायत में सोलर लाईट लगवाएं जाएं, जिससे कि पंचायत अंधेरे से बाहर आए। जैसे ही मुझे पंचायत वासियों ने अपनी समस्या के बारे बताया, मैंने तुरंत ही उनको वादा किया कि अब ये समस्या मेरी अपनी समस्या है। शैंकी ने कहा कि भाजपा सरकार की ही ये देन है कि पंचायतों को अंधेरे का सामना करना पड़ता है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अपने बड़े-बड़े इश्तिहारों में तो विकास की गाथा सुनाती है, पर उसके उलट ही जमीनी स्तर पर लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखती है। शैंकी ने कहा कि, मेरा राजनीति में आने का एकमात्र लक्ष्य ही यह था कि मैं लोक सेवा में समर्पित रहूं। अगर मेरे क्षेत्र के लोग मेरे पास अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, तो मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं उनकी समस्याओं का निवारण करूं। मैं आगे भी इसी तरह लोग सेवा को समर्पित रहूगा।
सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाती रही कांग्रेस वन रैंक वन पेंशन से सैनिक हुए लाभान्वित, सुविधाओं में हुआ सुधार मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बड़सर भाजपा मंडल पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टेन प्रकाश चंद, महामंत्री सूबेदार बाबू राम व सूबेदार अशोक कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों को उनका हक़ व मान-सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने बड़सर कांग्रेस के सैनिक सम्मान समारोह पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोमेंटो बांटने से सैनिकों का सम्मान नहीं होता। सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस वोट के लिए आज मोमेंटो बांटने में लगी हुई है। ये वही कांग्रेस है, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक पर सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा हमीरपुर जिला को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है तथा जिला के अधिकतर परिवार के लोगों को सेना में सेवा करने का मौका मिला है। सैनिक परिवार सेना का अपमान करने वाली कांग्रेस का कभी साथ नहीं देगी। कांग्रेस जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों के साथ खड़ी हो गई थी। इतना ही नहीं कांग्रेस ने सेना प्रमुख को 'सड़क का गुंडा' और ओसामा बिन लादेन जैसे कुख्यात आतंकवादी को 'जी' और हाफिज सईद को साहब तक बुला डाला था, जबकि भाजपा ने सैनिकों को उचित सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि 1990 में प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सांसद रहते हुए पहली बार वन रैंक पेंशन का मुद्दा संसद में उठाया था। इसके बाद देशभर में पूर्व सैनिकों ने इस मांग को लेकर जन आंदोलन शुरू कर दिया था। वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनते ही वन रैंक वन पेंशन को लागू कर दिया गया। इसके साथ ही सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी सुधार किया। आज जो सैनिक अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं, ये सब भाजपा के कारण ही संभव हो पाया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों व पूर्व सैनिकों को छला है। उन्होंने कहा बड़सर में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का गठन बूथ स्तर तक हो चूका है तथा क्षेत्र का हर एक सच्चा सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ खड़ा है।
मीनाक्षी साेनी । हमीरपुर हमीरपुर के गांधी चौक में शनिवार को जिला भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं को प्रचार प्रसार रथ रवाना किए गए, जिनको पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं का हमीरपुर पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन किया। प्रचार प्रसार रथ अभियान के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विजयपाल सोहारु ने इस अभियान के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस अवसर पर संबोधन देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के इस कार्यकाल में अनेकों योजनाएं चलाई गई, जिससे लोगों को बहुत लाभ प्राप्त हुआ है। देश ने बहुत बड़ी उपलब्धि है, इस दौरान हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है, जिसमे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम जैसे कि रक्तदान शिविर फल वितरण कार्यक्रम वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश की सभी 68 विधानसभाओं के लिए आज एलईडी गाड़ियां भेज जा रही हैं, जिनको प्रचार-प्रसार रथ का नाम लिया है और यह गाड़ियां विधानसभाओं में जाकर डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों योजनाओं और कार्यक्रमों का वृत्तचित्र सबको दिखाएंगी। डबल इंजन कि सरकार में जहां देश ने प्रगति की राह पर नया मुकाम हासिल किया है, तो वहीं प्रदेश में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए दी गई वैक्सीनेशन की प्रथम और द्वितीय दोनों डोज़ में हिमाचल प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है। डबल इंजन की देश और प्रदेश की सरकार के प्रयासों की बदौलत भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रदेश में एक बार सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उर्मिल ठाकुर प्रचार-प्रसार रथ के संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विजयपाल सोहारु, प्यारे लाल शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अंकुश शर्मा, अजय शर्मा, नवीन शर्मा, वंदना, योगी कमलनयन, तेज प्रकाश चोपड़ा, आदर्श कांत, राजकुमारी, सुमन, कपिल, अनिल कौशल, विकास शर्मा, सुरेश सोनी, अजय रिंटू, जग सिंह ठाकुर, अभिषेक, मनु व तेन सिंह सहित पांचों मंडल के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला भाजपा ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेंद्र गर्ग जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा विधायक नरेंद्र ठाकुर एवं कमलेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मेडिकल कॉलेज में दाखिल मरीजों को फल वितरित करने के साथ-साथ उनका हालचाल जाना और उनके तीमारदारों से और डॉक्टर से उनको दी जा रहे ईलाज के बारे में पूछा। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभय वीर, लवली, अंकुश दत्त शर्मा, विकास शर्मा, राजेश शर्मा, नवीन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, अनिल ठाकुर, अशोक ठाकुर, तेज प्रकाश चोपड़ा, अजय शर्मा, कमलेश परमार, आदर्श कांत, संजीव ठाकुर, राकेश कुमार, पृथ्वी चंद व त्रिलोक डढवाल इत्यादि सहित मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक गायक ओम प्रकाश चंदेल का नया भजन 'कांगड़े दी राणिए' उनके यूट्यूब चैनल केसी रिकॉर्ड्स यूटयूब चैनल पर आशीष शर्मा द्वारा रिलीज किया गया। इस भजन में ओम प्रकाश चंदेल के साथ पल्लवी चंदेल ने आवाज दी है और म्यूजिक पुनीत कुमार विक्की द्वारा दिया गया है। वहीं, इस भजन का फिल्मांकन लागो एस कुमार ने किया है। भजन के प्रोड्यूसर पल्लवी चंदेल है और उन्होंने ही भजन को लिखा है। ओम प्रकाश चंदेल मूलतः जिला मंडी से संबंध रखते हैं, चंदेल प्रदेश के बड़े-बड़े मंचो पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं, इनके बहुत से गाने पहाड़ी गाने और भजन लोगों के बीच में प्रचलित हैं। विशेष कर जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल में स्थित बाबा कमलाहिया पर आधारित चंदेल के भजन बहुत प्रचलित हैं। ओम प्रकाश चंदेल ने बताया की पल्लवी चंदेल का यह पहल भजन है, जिसे उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसलिए चंदेल ने अपने समर्थकों, संगीत प्रेमियों और सभी चाहने वालों से निवेदन किया है कि इस भजन को पहले की तरह खूब प्यार आशीर्वाद दें, ताकि पल्लवी को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन मिले।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने जनसंपर्क अभियान के तहत उखली पंचायत का दौरा किया। जरलगांव में सड़क निर्माण करवाने के लिए 50000 की नकद राशि दी और पानी की समस्या का समाधान करवाया। पीडब्ल्यूडी विभाग ने उखली में सड़क को चौड़ा करने के लिए वर्षा शलिका और हैडपंप उखाड़ दिया है, तो लाेक निर्माण विभाग के अधिकारी से बात की और उस को पुनः स्थापित करने के निर्देश दिए। स्थानीय जनता ने मांग की हमीरपुर से सुबह होशियारपुर जाने वाली बस को उखली तक करवाया जाए, दर्जी ने उनको आश्वासन दिया कि मांगों को जल्द पूरा करवाया जाएगा।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद स्मारक महाविद्यालय सुजानपुर में मतदान साक्षरता गतिविधि मुहिम के अंतर्गत स्वीप-37 सुजानपुर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया। महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार ने मतदाता पंजीकरण तथा मतदान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जिन छात्रों की आयु पहली अक्तूबर, 2022 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और उन्होंने यदि किसी कारणवश अपना वोट का पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे अपने ग्राम पंचायत के बीएलओ से संपर्क करें और अपना पंजीकरण करवाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय में जूडो प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें 20 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और मतदान के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम डॉ. जितेंद्र ठाकुर, प्रो. संदीप शर्मा, प्रो. राजेश खरवाल तथा प्रो. मितुल कायस्था उपस्थित रहे।
कांग्रेस करती है झूठे वायदे; आप का दिल्ली पंजाब का भ्रष्टाचार मॉडल पूर्णत फेल-अविनाश राय खन्ना मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर कांग्रेस झूठे वादे करती है और आपका दिल्ली पंजाब का भ्रष्टाचार मॉडल पूर्णता फेल हो गया, जबकि भाजपा जो कहती है कि वह करके दिखाती है। वीरवार को हमीरपुर प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए बात कही। हमीरपुर प्रवास के पहले दिन प्रदेश प्रभारी हमीरपुर जिला के कई जगहों पर गए और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।जिला हमीरपुर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने नादौन के बेला में डॉ. अशोक शर्मा जो पूर्व आयुर्वेदा के ओएसडी रहे हैं, उनसे मुलाकात की इसी कड़ी में उन्होंने शहरी इकाई की मीटिंग नादौन में ली, जिसमें सभी पार्षद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने प्रभात चौधरी से मुलाकात की गौरी मठ दनगड्डी में महंत से मिले वह वहां पर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने दोपहर का भोजन ठाकुर रघुवीर सिंह के घर पर किया तत्पश्चात वह बिहारी लाल पूर्व जिला परिषद के घर उनसे मिलने पहुंचे, उसके बाद हमीरपुर के एनजीओ भवन में फेडरेशन की बैठक ली हमीरपुर के ही जमली धाम में भी उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की उसके बाद वह गसोता महादेव मंदिर में माथा टेका व महंत से मुलाकात की शाम को समीरपुर में बूथ स्तर की बैठक कर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के साथ रात्रि भोज किया जाएगा। इस दौरान हमीरपुर के आशा वर्कर व आंगनबाड़ी क्रयकर्ताओं ने मुलाकात कर उनका मानोदय बढ़ाने पर भी आभार प्रकट किया। इस दौरान जिला महामंत्री हरीश शर्मा, प्रवक्ता आदर्श कांत, जिला हमीरपुर के चुनाव प्रभारी नागेंद्र शर्मा व संजीव ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को हमीरपुर से संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं में प्रचार-प्रसार हेतु रथ भेजे जा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और इन रथों को हरी झंडी दिखाकर भिन्न-भिन्न विधानसभाओं को रवाना करेंगे। यह रथ विधानसभा में चुनाव तक पार्टी की नीतियों का केंद्र व प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों का और जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। इन रथों में विशेष रूप से एक सुझाव पेटी लगाई गई है, जिसमें आम जनमानस अपने अपने सुझाव पार्टी को प्रेषित कर सकता है, जिस को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपना चुनाव घोषणा पत्र में जनता द्वारा दिए गए सुझावों को सम्मिलित करेगी। यह कार्यक्रम हमीरपुर के गांधी चौक पर सुबह 10:00 बजे होगा और इसमें विधायक पूर्व विधायक जिला भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भाजयुमो रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक बैठक हमीरपुर में हुई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रचार-प्रसार रथयात्रा के प्रमुख विजयपाल सोहारु, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभय, वीर सिंह, लवली जिला मीडिया प्रभारी, अंकुश दत्त शर्मा व जिला प्रवक्ता आदर्श सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा उपस्थित रहे और उन्होंने यह जानकारी दी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश भर में हमीरपुर जिला के गांव ऊहल की शिप्रा ठाकुर ने अपना नाम चमकाया है। हाल ही में 28 अगस्त को हुई एमएससी नर्सिंग की शिक्षा में शिप्रा ठाकुर ने 12वां रैंक हासिल किया है। आपको बता दें की शिप्रा ठाकुर ने अपनी प्राथमिक स्कूल की पढ़ाई पब्लिक मॉडल स्कूल ऊहल से पूरी की है। इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से नर्सिंग की परीक्षा में सफलता हासिल की है, शिप्रा ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और मामा-मामी को दिया है। शिप्रा ठाकुर ने कहा कि परिजनों के सहयोग और लगन से ही वह यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।
अनूप । सुजानपुर पशुपालक पुरुषोत्तम चंद की गाएं लंपी बीमारी की चपेट में आ गई है। सुजानपुर के साथ लगते दरसाल गांव के निवासी पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि उनकी कई गाएं बीमारी की चपेट में है। परशोत्तम चंद ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर कीमती दुधारू गाएं पाली हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से उनमें से कई पशु बीमार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 19 गाय थी, जिनमें से दो कि पिछले दिनों बीमारी के चलते मौत हो चुकी है, जबकि बाकी बची गायाें में से कई गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द ही गायाें के उपचार के लिए एक टीम भेजी जाए। पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि उनकी गाएं पिछले कुछ दिनों पहले अचानक रूप से बीमार होना शुरू हो गई, जिनमें से दो की मौत भी हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से बीमार पड़ी है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार का गुजारा दूध बेचकर करते हैं, लेकिन उनके गायों के बीमार होने से वे आर्थिक तंगी में फंस गए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से मांग की है कि जल्द ही उनकी गायों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
घर-घर पहुंच करके केजरीवाल मॉडल के बारे विस्तृत जानकारी दे रही है टीम फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन जबसे आम आदमी पार्टी ने अपनी 10 गारंटियां जारी की हैं, तबसे हिमाचल की राजनीति में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी के नेता गारंटियों का प्रचार करने अब घर-घर तक पहुंच कर रहे हैं। इसी क्रम में नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल और उनकी टीम द्वारा लगातार चल रहे डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान बेहा गांव के पंसाई पंचायत में घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की गई। शैंकी ठुकराल ने बातचीत करते हुए कहा कि हमारा केवल और केवल एक ही उद्देश्य है कि हम अपनी जन्मभूमि अपने अभिमान हिमाचल को पुनः से एक खुशहाल और विकसित हिमाचल बनाएं, जो केवल और केवल आम आदमी पार्टी मॉडल के जरिये ही मुमकिन है। केजरीवाल जी द्वारा हिमाचल को दी गई 10 गारंटियों को हम घर-घर तक लेकर जा रहे हैं। हमें क्षेत्र वासियों की ओर से भारी समर्थन मिल रहा है। शैंकी ठुकराल ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में आम आदमी पार्टी एक गुरु बनके उभरी है, जिसने कांग्रेस और भाजपा को उनकी नकल करने पर मजबूर कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र ही आम आदमी पार्टी पंजाब का उठाया है। नादौन में कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है, जो नेता नादौन में काबिज हुए बैठे हैं। इस बार जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी। शैंकी ने कहा कि हमारी पूरी की पूरी टीम नादौन विधानसभा में घर-घर गली-गली जाकर लोगों से मिल रही है और उन्हें इन गारंटियों के बारे विस्तार से जानकारी दे रही है। लोगों में केजरीवाल जी एवं उनके काम को लेकर भारी उत्साह है, जो इस बार विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
मीनाक्षी सोनी । मीनाक्षी सोनी केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने खुशी व्यक्त की है। प्रो. धूमल ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग बड़े लंबे समय से चली आ रही थी। केंद्र में सबसे पहले हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग हमने उठाई थी। क्योंकि उत्तराखंड राज्य के गिरी पार क्षेत्र के लोगों को यह दर्जा बहुत पहले मिल गया था, जबकी रीति रिवाज और रहन-सहन बिलकुल एक जैसा होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय के लोग का काफी लंबे समय से इस दर्जे से वंचित थे और मांग उठाते रहे कि उन्हें यह दर्जा प्राप्त हो। सरकार में रहते हुए हमने दो बार विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया था और हाटी समुदाय को यह दर्जा प्रदान करने की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने हाथी समुदाय के लोगों को बधाई दी है।
अनूप। सुजानपुर भाजपा ने क्या किया, चुनावी घोषणा पत्र के कितने काम हुए, सब कुछ सबके सामने हैं। भाजपा जो कहती है, वह डंके की चोट पर करके भी दिखाती है, लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्ष तक क्या किया। अब तक भाजपा कहती थी कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक कुछ नहीं किया, लेकिन आज कांग्रेस खुद इस बेरोजगार यात्रा के माध्यम से सबको बता रही है कि 70 वर्षों में भारत में उन्होंने कुछ नहीं किया। सुजानपुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि अगर कांग्रेस ने बीते 70 वर्षों में युवाओं को रोजगार के लिए काम किया होता, तो आज उन्हें यह पदयात्रा न निकालनी पड़ती कोंग्रेस पार्टी को सड़कों पर न घूमना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेरोजगारी यात्रा कांग्रेस की हंसी का पात्र बन रही है। एक तरफ विक्रमादित्य और रघुवीर बाली यह दर्शा रहे हैं की युवा बेरोजगार हैं, लेकिन अगर यह युवा उनसे सवाल पूछे की दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत जीएस बाली कई बार प्रदेश के मंत्री रहे। उन्होंने रोजगार उत्पन्न किए होते तो शायद आज उन्हें धरना न देना पड़ता।
अूनप । सुजानपुर डिग्री कॉलेज सुजानपुर में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजयाब सिंह बनयाल ने बताया कि नारा लेखन, भाषण व कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए और मातृभाषा के प्रति मन में सम्मान होना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में ईशु, प्रिया, कोमल, आरती, कुसुम, निशा, प्रियंका, शालिनी व आरती सोनी सहित कई स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर देर शाम डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा हमीरपुर शहर के वार्ड-9 में वाल्मीकि कॉलोनी पहुंचे, वहां पर उन्होंने वाल्मीकि समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की और वाल्मीकि समुदाय के स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि स्वच्छता के नाम पर तो बहुत बड़े-बड़े मिशन चलाए जा रहे हैं, लेकिन बड़ा दुःख होता है, जब हमारे शहर के स्वच्छता प्रहरियों को नई तकनीक के इंस्ट्रूमेंट और यहां तक उनको पीपीपी किटस भी अच्छी उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। इसलिए अब समय है कि स्वच्छता प्रहरियों को बिल्कुल आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाए, ताकि वह बेखौफ होकर बिना किसी बीमारी के डर से शहर की सुंदरता में चार चांद लगाते रहे। सेवानिवृत्त स्वच्छता प्रहरियों ने अपने दुखड़े को साझा किया और उनमें से रिटायर हो चुके स्वच्छता प्रहरियों ने कहा कि हमारी तीन तीन पीढ़ियां यहां पर रह रहे हैं, लेकिन जो सरकार की तरफ से हमें सुविधाएं और फायदे मिलने चाहिए वह भी नहीं मिल रहे हैं। इस पर फैन क्लब के सदस्यों ने उनको आश्वासन दिया कि इस बारे में पत्राचार करके सरकार से उनको इन सुविधाओं को तुरंत जारी करने के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस मौके पर बीडीसी वाइस चेयरमैन संजीव शर्मा, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार, यूथ कांग्रेस महासचिव दिवस ठाकुर, सूतीक्ष्ण वर्मा व शुभम कुमार उपस्थित रहे।
आगामी 15 सितंबर यानी गुरुवार को आयोजित होने वाले भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन हमीरपुर के लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जिला भाजपा की उपाध्यक्षा ऊषा बिरला ने इस कड़ी में मंगलवार को 4 पंचायतों की महिला मंडल व अन्य ग्रामीण महिलाओं से मिलकर सम्मलेन को भव्य बनाने के लिए वार्तालाप किया। कार्यक्रम के अंतर्गत नेरी, दडूही, सासन व अमरोह पंचायतों में सम्पर्क अभियान किया गया। इस अवसर पर ऊषा बिरला ने कहा कि महिलाओं का योगदान हमेशा चुनावों में बढ़ चढ़कर दिखाई देता है एवं भाजपा महिला मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार रिपीट होने जा रही है, क्योंकि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से राज्य के हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है एवं आगामी समय में पार्टी गतिविधियों को और भी तेजी प्रदान की जाएगी।
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर के दर्जनों गाँव पानी की समस्या से जूझ रहे है। सरकार हर घर नल हर घर जल योजना का रोना रोकर लोगो को गुमराह कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि क्षेत्र के लोग सरकार व विभाग की लापरवाही के कारण पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लोगों को मुलभुत सुविधाएँ देने मे पूरी तरह नाकाम रही है। बीजेपी सरकार की हर घर नल हर घर जल योजना पर करोड़ों रूपये खर्च होने बाबजूद भी लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे है। आलम यह है कि बीजेपी की इस योजना के तहत घरों मे नल तो लगे लेकिन उनमे जल की एक बूंद तक नहीं टपकी है। हालाँकि बीजेपी हर मंच से इस योजना के तहत 18 लाख नल लगाने के अलाप अल्प रही है लेकिन सच्चाई यह है कि धरातल पर आज भी लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए मोहताज होना पड रहा है। ऐसा की वाक्य बड़सर विधानसभा क्षेत्र मे देखने को मिल रहा है। बड़सर के दर्जनों गाँव ऐसे है जिनमे आठ से दस दिनों के बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों को अपने काम काज को छोड़ आज भी पानी की तलाश मे भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने नए स्वीकृत हुए आयुर्वेदिक उपस्वास्थ्य केंद्र सुल्हाड़ी का बज़ुर्ग महिला से रिबन कटवाकर उन्हें सम्मान दिया है। गौर हो कि बज़ुर्ग महिला संध्या देवी ने भवन निर्माण के लिए 10 मरले भूमि दान की है। जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की इस पहल की स्थानीय लोग खूब तारीफ कर रहे है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिझड़ी जनसभा में सुल्हाडी में आयुर्वेदिक उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। कैबिनेट में स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को विधिवत रूप में आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र सुल्हाडी खुल गया है। वहीं बलदेव शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री ने हमारी सभी मांगों को पूरा किया है। इसके लिए बड़सर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं ,महिलाओं व बज़ुर्गों का ध्यान रखा है। युवाओं के लिए खेल सुविधाएँ, बज़ुर्गों के लिए पेंशन सुविधा तथा महिलों के लिए बसों में 50 प्रतिशत किराये में छूट दी गयी है। बलदेव शर्मा ने कहा भूमि दान सबसे बड़ा दान है और क्षेत्र के विकास के लिए भूमि दान करना और भी सर्वोपरि है।स्वास्थ्य विभाग के लिए भूमि दान करने के लिए संध्या देवी का धन्यवाद् करता हूँ। इस अवसर पर कुलहेड़ा बीडीसी उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल , जिला परिषद् राजेश कुमार माँगा, पंचायत की प्रधान अंजना कुमारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ जगतार सिंह, संध्या देवी, बीडीसी कुलहेड़ा राकेश शर्मा, बीडीसी कठियाणा राकेश कुमार, उपप्रधान कठियाणा देव राज़, पूर्व प्रधान कमल देव, पूर्व प्रधान कलौहण सतपाल शर्मा, भाजयुमो महामंत्री कमलेश ढिल्लों, उपाध्यक्ष पंकज ढटवालिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
पूर्व एचएएस अधिकारी शिवदेव सिंह केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। मंगलवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यालय में उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। शिवदेव सिंह इससे पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बनकर तैयार हो रहे धोला सिद्ध प्रोजेक्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पूर्व एचएएस अधिकारी शिव देव सिंह हिमाचल प्रशासनिक सेवा में बतौर उपमंडल अधिकारी सुजानपुर का कार्यभार संभाल चुके हैं। इससे पहले सुजानपुर, हमीरपुर, टोनी देवी में में भी बतौर तहसीलदार वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कांगड़ा जिला से संबंधित शिवदेव सिंह ने धौलासिद्ध प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में अपना अहम योगदान दिया है। बेहतरीन कार्य प्रणाली कुशल प्रबंधन के दम पर अब वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अतिरिक्त निजी सचिव के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उधर इस विषय पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शिवदेव सिंह से बात की तो उन्होंने बताया मंगलवार को उन्होंने बतौर अतिरिक्त निजी सचिव केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यभार संभाल लिया है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब की तरफ से आज ग्राम पंचायत उखली के फाफण गांव और सनेड गांव में 2 स्वास्थ्य एवं जागरूकता कैंपों का आयोजन किया गया। इन कामों में 133 लोगों ने अपना स्वास्थ्य चेकअप कराया और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की। इस मौके पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति तो जागरूक होना ही है, बल्कि समाज के प्रति भी जागरूक रहना है, तो इसलिए हम सब लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर समाज में फैले नशे के जहर को जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने इस मौके पर सभी लोगों को नशे के आदी लोगों के लक्षणों के बारे में बताया और सचेत किया कि हमें अपने युवाओं का ध्यान रखना है, ताकि हमारा भविष्य मजबूत और उज्जवल बन सके। इस मौके पर उनके साथ गांव के गणमान्य व्यक्ति हरी चंद अभिमन्यु कांगो, नीलम व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत पशुपालन विभाग सुजानपुर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन सुजानपुर में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की एवं यहां उपस्थित पशुपालकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देने के साथ पशु उपचार आवश्यक किट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभागीय डिप्टी डायरेक्टर मनोज भारद्वाज, सुजानपुर वेटरनरी विभाग में कार्यरत डॉ. हर्षा महाजन सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का विभागीय उच्च अधिकारियों सहित भाजपा पदाधिकारियों पशुपालकों एवं स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा एवं और पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और पशुओं के लिए आवश्यक जरूरी सामान किट के रूप में वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान और पशुपालक देश और प्रदेश की रीड की हड्डी होते हैं। गांव विकसित होंगे तो प्रदेश और देश विकसित होगा विकास करवा कर गांव को चमकाने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने गांवों को सड़कों से जोड़ने की शुरुआत की थी, गांव में रहने वाला व्यक्ति किसानी के साथ पशुओं को पालने का काम करता है, जो दोनों ही काम पुण्य के काम है किसान के लिए उसकी फसल पशुपालक के लिए उसके पशु जान से प्यारे होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंसान बीमार हो जाए, तो उसे इलाज के लिए अस्पताल मेडिकल कॉलेज में ले जाया जा सकता है, लेकिन अगर पशु बीमार हो जाए, तो उन्हें कहां ले जाएं, कहां उनका उपचार हो, ताकि वह सुरक्षित रहें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जब वह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने गांव में गांव में पशु डिस्पेंसरियां खुलवाई थीं, ताकि ग्रामीण स्तर पर पशुओं का इलाज हो सके इस मौके पर पशुपालकों ने अपनी समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर जिला परिषद सदस्य रंजीत सिंह भाजपा मनोनीत पार्षद तिलक राज कश्यप, शहरी भाजपा इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन, मंडल उपाध्यक्ष जगन कटोच, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर दया चंद, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम राणा पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजेश कुमार पूर्व प्रधान सुभाष राणा के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के प्रधान उप प्रधान पंचायत प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को अपना आदर्श मानते हुए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड़ बगेड़ा के सेवानिवृत्त कर्मी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। जानकारी देते हुए सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना ठाकुर महिला मोर्चा महामंत्री श्रेष्ठा कुमारी पूर्व बीडीसी चंपा कुमारी की अगुवाई में यह लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में दीनानाथ सोनिया सुरजीत कुमार सुशील कुमार आदि ने परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा परिवार में शामिल होने पर इन सभी परिवारिक सदस्यों का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत करते हुए हुए कहा कि भाजपा परिवार में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आने वाला समय विधानसभा चुनाव का है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं, इसको लेकर काम करें। तमाम कार्यकर्ताओं में अपने आप भारतीय जनता पार्टी का पटका उठाकर अपने गले में डाला।
बड़सर भाजपा अनुसूचित जाति का सम्मेलन आयोजित निर्माणधीन अंबेडकर भवन मैहरे के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत 120 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की ज्वॉइन मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर/बड़सर बड़सर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन शनिवार को गीता पैलेस मैहरे में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के अध्यक्ष राम रत्न ने की। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए भाजपा में ही सम्मान है। उन्होंने कहा की आज देश के शीर्ष पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू विराजमान है। इससे पूर्व रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनुसूचित जाति से ही संबंधित रहे। मैं आज राज्यसभा का सांसद हूं। ये सब मान सम्मान भाजपा से जुड़ने से ही मिला है। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई हैं, जबकि कांग्रेस ने सत्तर वर्षों से अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर चलती है। अब अनुसूचित जाति के लोगों ने भाजपा का साथ देने का मन बना लिया है। उन्होंने अंबेडकर भवन मैहरे के निर्माण के लिए दस लाख की अतिरिक्त राशि सांसद निधि से देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कड़साई पंचायत में खेल के मैदान के लिए पांच लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही विधान सभा क्षेत्र में 200 सोलर लाइटें सांसद निधि से लगाने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों से विधायक नहीं हूं । इसके बावजूद भी क्षेत्र की सेवा के लिए तत्पर रहा हूं। क्षेत्र के विकास में कभी कोई धन की कमी नहीं आने दी। जनसेवा के लिए शिमला से दिल्ली तक आना जाना लगा रहा। क्षेत्र के विकास में योजना स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित राजसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार का मंच से धन्यवाद भी किया। उन्होंने मंच से ही अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। जिस पर उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर अपनी खुशी प्रकट की। इस सम्मेलन में 120 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नितिन, जिलाध्यक्ष SC मोर्चा मदन लाल, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राम रत्न, महामंत्री SC मोर्चा राज कुमार, महामंत्री SC मोर्चा प्रवेश कुमार, सचिव SC मोर्चा गुरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर बाईपास पर बारल में किया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जब राज करने का मकसद नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्य निभाने का मंसूबा दिलों में हो तब जन जन सहयोग करता है, आशीर्वाद देता है। शुक्रवार शाम को हमीरपुर बाईपास पर बारल गांव में केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने 10 चुनाव लगातार जीते हैं, जब यहां के कार्यकर्ताओं की ताकत और मेहनत का फल का नाम है और यहां की जनता का प्यार और आशीर्वाद है, लेकिन हर चुनाव एक चुनौती होता है और चुनाव पोलिंग बूथ पर लड़ा जाता है, एक एक पोलिंग बूथ बहुत महत्वपूर्ण होता है, पोलिंग बूथ पर बढ़त बनाके ही चुनाव जीता जाता है। हम सब मिलकर इतना काम करेंगे कि पहले से ज्यादा सीटें हम इस संसदीय क्षेत्र से जीत कर देंगे। डबल इंजन की सरकार फिर से लानी है कमल खिलाना है। 2022 में 2017 से आगे बढ़ कर दिखाएंगे। पूरी ताकत लगानी है, जहां कमी वहां काम करना है। सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता कमल के फूल को लक्ष्य मानते हुए काम करें। हिमाचल का योगदान देश की तरक्की के लिए जरूरी है। कार्यकर्ता अगले 60 दिन पार्टी को देंगे तो पार्टी को अगले 60 महीने प्रदेश की सेवा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने सदियों तक राज करने वालों को छला है और अब एक प्रधान सेवक के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी देश को विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, यह भी जनता देख रही है। मोदी सरकार की नीतियों को भलीभांति जांच परख कर देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में जगह दी है। प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार ने विकास की गाथा लिखने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कार्यक्रम में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ साथ पुष्प वर्षा और फूल मालाओं के केंद्रीय मंत्री का स्वागत अभिनन्दन पार्टी के लोगों ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जंबाल, सह प्रभारी सुमित शर्मा, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभि वीर सिंह, लवली, प्यारे लाल शर्मा, अनिल ठाकुर, आदर्श कांत, कमलेश परमार, अंकुश दत्त शर्मा, विकास शर्मा, अनीश ठाकुर, अजय, रिंटू शर्मा, राजकुमारी, अभिषेक दत्त, सुमन, कपिल, विकास, शैंटी चंदेल, बीना, कपिल, वंदना योगी, नीना कुमारी, अर्जुन राणा, सुरेंद्र मिन्हास, त्रिलोक डडवाल, होशियार सिंह, विधि चंद, पवन शर्मा व बिक्रम राणा इत्यादि सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।
मुझे सच्चे और ईमानदार राजनीति की मांग करने के लिए किया जा रहा तंग व परेशान फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल के ठुकराल साबुन फैक्ट्री पर सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। इन छापेमारी पर शैंकी ठुकराल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, हम तो साबुन बेचते हैं जो मैले को साफ करता है। बस शायद यही एक वजह है कि कुछ लोग सफाई होने नही देना चाहते हैं। मुझे तो केवल सच्ची राजनीति और ईमानदार शासन की मांग करने पर तंग परेशान करने के लिए कुछ चंद नेताओं द्वारा यह षडयंत्र रचा जा रहा है। यह छापेमारी हाल ही में मेरे द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में कांग्रेस और भाजपा की सांठ गांठ की खोली गई पोल का नतीजा है, पर मैं एक ईमानदार पार्टी से आता हूँ जिसके नेताओं पर न जाने कितने छापे मारे गए पर उन्हें कुछ नहीं मिला। मेरे पास भी कुछ नही है, सभी कुछ कानून मुताबिक है और सबका हिसाब किताब है। शैंकी ने कहा कि हम ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपना व्यापार करते हैं, हम इन छापों से डरने वाले नहीं है। हम सारे अफसरों का स्वागत करते हैं, उनको पूरी तरह से हर प्रकार का समर्थन दिया जाएगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला एथलीट मीट अंडर-19 का आयोजन अणु मैदान में डीएसएसएस की तरफ किया गया, जिसमें हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर उपविजेता रहा। इस स्पर्धा में कृषक राजगुरु स्वर्ण पदक जीता। वही सलीम, मोक्ष, उदय, देवाशीष, पारस एवं विशाल ने दौड़ में रजत पदक जीते।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर एजुकेशन हब कहे जाने वाले हमीरपुर जिला में दो बेटियों ने एक बार फिर जिला के नाम को सार्थक किया है। प्रदेश भर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नीट की परीक्षा परिणामों में इस बार शानदार प्रदर्शन विद्यार्थियों का देखने को मिला है। इस कड़ी में ही हमीरपुर जिला की दो जुड़वा बहनों ने इस परीक्षा को बेहतर अंको से पास कर जिला का नाम भी चमकाया आया है। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत पुतड़ियाल की रिया तथा सिया ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। जानकारी के मुताबिक इन बेटियों के पिता एक ट्राला चालक हैं। सिया ने 645 और रिया ने 617 अंक प्राप्त किये हैं। आपको बता दें कि बेशक इन बेटियों के पिता कुशल को मार डाला चलाते हैं, लेकिन उन्होंने बेटियों की पढ़ाई में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों बेटियों ने पिता की मेहनत को सार्थक किया है। ट्राला चालक कुशल कुमार ने कड़ी मेहनत कर दोनों बेटियों को हर मुश्किल का सामना करते हुए पढ़ाया। शुरुआत से ही दोनों बेटियां होशियार थी और उन्हें केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में दाखिला मिल गया और यहीं से दोनों ने डॉक्टर बनने का सपना भी देख लिया। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली दोनों बेटियों ने नीट की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही परीक्षा उत्तीर्ण की। उधर, दोनों बेटियों ने इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों तथा माता पिता को दिया है। पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने कहा कि जुड़वा बहने हैं। यह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने बताया कि बेटियों के पिता ट्राला चालक हैं और माता गृहिणी हैं। इन्होंने पहले ही प्रयास में अच्छे अंक लेकर नीट की परीक्षा पास की है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।


















































