फर्स्ट वर्डिक्ट. हमीरपुर सरहद पर जब सैनिक शहीद होता था, तो पहले उसका केबल समान ट्रंक बिस्तर ही घर वापस पहुंचता था, लेकिन आज अगर कोई सैनिक कहीं भी शहीद हो उस का पार्थिव शरीर भी घर पहुंचता है और वह भी सैनिक सम्मान के साथ अगर ऐसा सैनिकों के लिए किसे ने किया था, तो यह भारतीय जनता पार्टी और उस समय के प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने किया था। बात वन रेंक वन पेंशन की हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक की या बात सैनिकों के मान सम्मान की हो सैनिकों के लिए अगर आज कुछ भी हुआ है, जो हो रहा है। इसका सारा श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है। यह बात आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग पंचायतों में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। अरुण धूमल ने पंचायत ककड़ खेरी बेरी कुडाना पुआड बगेड़ा और सुजानपुर के वार्ड-5 में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद बीते 5 वर्षों से शुजालपुर क्षेत्र के लोगों की सेवा की है विकास कार्यों को गति दी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को कभी यह महसूस होने नहीं दिया कि वह आपके साथ नहीं है। चुनाव हारने के सप्ताह बाद में लोगों से मिलने के लिए उनके काम करने के लिए धरातल पर उतर गए थे। ऐसे में उन्होंने पूरे 5 वर्षाें काम किया है, अब हमें उनके लिए कुछ करना है। विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ-साथ विशेष रूप से पूर्व सैनिकों को मोर्चा संभालना है। कमल वाले बटन को दबाकर कैप्टन साहब को जिताना है और यह जीत प्रेम कुमार धूमल की झोली में डालनी है, ताकि पूरे प्रदेश और देश में यह संदेश जाए की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कैप्टन के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जीत हुई है। आने वाले 10 दिन आपको भारतीय जनता पार्टी को देने हैं, अपने पसंद के उम्मीदवार को जिताना है। कैप्टन रंजीत को जिताना है, अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना है। भाजपा नेता अरुण धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को ककड़ खेरी बेरी कुडाना पुआड बगेड़ा और सुजानपुर के वार्ड नंबर पांच में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए उनके लिए वोट मांगे।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा का आयोजन गांधी चौक पर पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के समर्थन में किया गया था। सचिन पायलट ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का एक इंजन जल्द ही हिमाचल में फेल होने वाला है। पायलट ने कहा है कि 12 नवंबर को डबल इंजन सरकार का एक इंजन हिमाचल सीज हो जाएगा। इस सरकार ने 5 साल में कुछ नहीं किया। OPS की मांग पर कर्मचारियों को यह सरकार कुछ नहीं दे पाई। अब धन-बल के जोर पर हिमाचल में चुनावी माहौल बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने पर इसकी नजर है। सचिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब तेजी से हिमाचल में अपने चुनाव प्रचार में आगे निकल रही है। हिमाचल में परिवर्तन की लहर साफ दिख रही है। लोग भाजपा के झूठे वादों में आने वाले नहीं हैं। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वायदे जनता से किए हैं उन्हें पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती कुछ और है और करती कुछ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में बार-बार वोट मांगने के लिए आ रहे हैं, लेकिन यहां महंगाई आसमान छू रही है। पेपर लीक हुए और बेरोजगारी बढ़ती चली गई। एक भी भाजपा नेता महंगाई कम करने की बात नहीं कर रहा है। सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि कितने लोगों को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा सत्ता वापसी के बाद कांग्रेस प्रदेश की दिशा और दशा बदलेगी। महंगाई-बेरोजगारी से राहत दिलाई जाएगी। कर्मचारियों की OPS की मांग पूरी की जाएगी, क्योंकि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी पुरानी पेंशन दी जा रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि वे स्वंय सरकारी कम्रचारी रहे है। इसलिए कर्मचारियों का दर्द बखूबी जानता हूं। विधानसभा चुनावों के बाद ओपीएस की पैरवी करने के लिए पूरी तरह लड़ाई लड़ूंगा। वे आज विधानसभा क्षेत्र के झिंजकरी, मैड़ बाजार, उखली, जरल, गोटा, सनेड़, फाफन, द्रोंडला, पांडवीं एवं नाहलवीं में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी प्रदेश के विकास में रीढ़ की हड्डी समान होता है, ऐसे में सारी उम्र काम करने के बाद उनका व उनके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित न रहे, ये पूरी तरह अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्धे को कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश में सरकार बनते ही ओपीएस की बहाली करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के लिए इन चुनावों में जनता के सवालों का सामना करना मुश्किल हो रहा है। जनता पूछ रही है कि भाजपा शासन में गैस सिलेंडर की कीमत 1200 तक कैसे पहुंच गई, जबकि पेट्रोल की कीमत 100 रूपए पार कैसे कर गई। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का भविष्य बैचेन कर दिया। साथ ही अग्निवीर योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं के सेना में नियमित भर्ती होने के रास्ते तक बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के निर्णयों से त्रस्त है। यही वजह है कि कांग्रेस को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की खुफिया एजेंसियां तक रिपोर्ट दे चुकी हैं कि अब भाजपा का जमीनी आधार खिसक गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सरकारी नौकरियों की सेल, ओपीएस एवं अग्निवीर जैसे मुद्धों का जबाव भाजपा के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र में अब भी कई ऐसे गांव है, जहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हर घर नल व जल का सरकारी राग जनता के गले नहीं उतमर पा रहा है। वजह ये है कि ऐसे लगाए गए नलों में आज तक एक बूंद पानी नहीं आ पाया है।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अस्पताल के वार्ड के एक गटर से मृत बच्चे का शव बरामद किया गया है। मामला सदर पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एक वार्ड में अचानक टॉयलेट का गटर ब्लॉक हो गया। गटर की सफाई के दौरान यहां पर बच्चे का शव बरामद किया गया। माना यह जा रहा है कि मृत बच्चे को पैदा होने के बाद यहां पर किसी ने फेंक दिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह नवजात कितने महीने का था। सदर पुलिस थाना हमीरपुर ने बच्चे का पोस्टमार्टम भी करवा लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो हो पाएगा कि बच्चा मृत पैदा हुआ था या फिर बाद में इसकी मौत हुई है। फिलहाल यह मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर प्रबंधन की तरफ से देर शाम यह शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है तथा अब आगामी कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने महीने का था। पोस्टमार्टम में यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि बच्चे की मौत जन्म से पहले हुई थी या फिर बाद में। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मेडिकल कॉलेज इस जांच में पूरा सहयोग दे रहा है।
मेरे वेतन का एक-एक पैसा जनता के कामों में लगेगा मैं एफएडेविट देने को तैयार, आप चाहें तो ले सकते हैं आरटीआई सदर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी बोले, हर कर्मचारी के साथ हूं मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर वर्षों तक प्रदेश का सिस्टम चलाने वाले विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों के लिए अगर पेंशन की सुविधा नहीं है, तो फिर इन्हीं कर्मचारियों और जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि पेंशन कैसे ले सकते हैं। मैं लंबे समय से कर्मचारियों का संघर्ष देख रहा हूं। इसलिए मैंने फैसला लिया है कि यदि जनता का आशीर्वाद मुझे मिला और मैं विधायक बना तो पेंशन तो लूंगा ही नहीं और जो वेतन मुझे मिलेगा उसका एक-एक पैसा जनता की भलाई पर खर्च करूंगा। यह कहना है हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आशीष शर्मा का। उन्होंने कहा कि यदि मेरे इस कथन पर किसी को शक हो तो मैं आज इसको लेकर ऐफिडेबिट दे सकता हूं। आशीष शर्मा ने कहा कि अगर वे जनता के आशीर्वाद से चुनकर विधानसभा में पहुंच गए तो प्रदेश का कोई भी व्यक्ति मेरे इस कथन को लेकर आरटीआई ले सकता है कि मुझे जो वेतन मिल रहा है उसका पैसा कहां खर्च हो रहा है। आशीष ने कहा कि वे पहले से ही कहते आए हैं कि मुझे पैसों के लिए जनता का नुमाइंदा नहीं बनना है। मैं हमीरपुर को एक नई दिशा देना चाहता हूं और यह तभी संभव हो पाएगा जब हमीरपुर की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए चुनाव लड़कर जीतना चाहता हूं, ताकि जनता को एक ऐसा सिस्टम दे सकूं कि पब्लिक द्वारा चुने गए प्रतिनिधि से मिलने के लिए उन्हीं लोगों को डर-डरकर न आना पड़े। उनके मन में किसी तरह की कोई हिचक न हो। वे बेझिझक जब चाहें अपने प्रतिनिधि के पास आएं। क्योंकि उन्होंने ही उसे जिताकर आगे भेजा होता है। मैं उस गैप को खत्म करना चाहता हूं जोकि जनता और उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि में अकसर देखने को मिलता है। आशीष शर्मा के इस बयान से जनता के चुने हुए उन प्रतिनिधियों में खलबली मचने से इनकार नहीं किया जा सकता, जो कि करोड़ों के मालिक होने के बावजूद विधानसभा सदनों में अपने वेतन और भत्तों को बढ़ाने के लिए विरोधी विचारधारा के बावजूद स्वर से स्वर मिलाते हुए नजर आते हैं। चुनावी बेला में आशीष द्वारा दिए गए इस बयान के क्या मायने और परिणाम देखने को मिलेंगे यह आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उन्होंने ऐसे वक्त पर यह घोषणा की है, जब प्रदेश का एक-एक मुलाजिम पेंशन के लिए सड़कों पर नजर आ रहा है। कर्मचारी उनके इस बयान को कितनी गंभीरता से लेता है, यह उनके द्वारा किया गया, मतदान तय करेगा।
कहा, इन आयोजनों में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना जाएगा मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विजय संकल्प अभियान के तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सत्रह विधानसभाओं में केंद्र एवं प्रदेश के आठ बड़े नेता जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हमीरपुर संसदीय प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन आयोजनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा में हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, नैना देवी जी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर, बड़सर और कुटलैहड़ में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, जसवां-परागपुर व देहरा में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, भोरंज व धर्मपुर में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, झंडुत्ता और घुमारवीं में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार तथा बिलासपुर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और भाजपा के प्रत्याशी नरेन्द्र ठाकुर ने अपने प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए दरबैली, घरथेड़ी ब्राह्मणा, गसोता, अमरोह और सासन में सभाएं कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। नरेंद्र ठाकुर ने प्रदेश हुए केंद्र की भाजपा सरकारों के विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। इसके अलावा डबल-इंजन कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का दिल जीता है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने भी विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशी इन्ही विकास कार्यों के लेकर जनता के बीच जाएंगे और निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश की जनता इस बार भाजपा के विकास-मॉडल को अपना बहुमत देगी।
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने अपना प्रचार अभियान किया तेज मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अग्घार पंचायत वार्ड-1 कोठी व अग्घार में सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही। महंगाई की मार, किसानों व महिलाओं पर अत्याचार के अलावा रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा गया है। उन्होंने कहा प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम आदमी परेशान है। आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल रही है। उन्होंने कहा कि सस्ते दामों पर मिलने वाली सब्जियों ने भी आज रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी के जुगाड़ के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में अगर किसी का विकास हुआ है, तो वह बड़े-बड़े उद्यमियों का। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। रोजगार के नाम पर युवाओं से धोखा किया जा रहा है। अग्निवीर जैसी योजनाएं शुरू करके भाजपा ने युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया। उन्होंने कहा को आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के सहयोग से प्रदेश की सत्ता में काबिज होगी और महंगाई व बेरोजगारी को दूर करेगी। रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। इस अवसर पर अग्घार पंचायत के कोठी वार्ड से ब्रह्म दास, रंजीत, हेमराज, सुनील, अमींचद, प्रशोतम, रविंद्र कुमार, जोगिंद्र पाल, मोहिन्द्र सिंह, सुरेंद्र, कश्मीर चंद, एनसयूआई के अशुतोष सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल की प्रधान बबली, नीलम, पूनम, किरण, पूर्व वार्ड पंच कौलांदेवी, संध्या, सुनीता, राजां देवी, सुनीता, लीला व विशनी देवी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह पूर्व सैनिक के रण को जीतने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल खुद मोर्चा संभालेंगे आने वाली 28 और 29 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र के 6 सेक्टर में बनाए गए भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेंगे और इस दौरान जनता को संबोधित भी करेंगे। प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा चुनाव से हटने के बाद उनका यह पहला दौरा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का होगा। जानकारी देते हुए भाजपा मंडल मंत्री पवन शर्मा और मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल 28 अक्तूबर को टोनी देवी, कुठेड़ा और चबूतरा 29 को कक्कड़, सुजानपुर और चौरी में बनाए गए भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेंगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे दोपहर 1:00 बजे और शाम 4:00 बजे निर्धारित किए गए हैं बताते चलें कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव मैदान में उतारा है और उनकी जीत को कामयाब बनाने के लिए खुद दोनों भाजपा नेताओं ने कमान संभाल ली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा उम्मीदवार के नाेमिनेशन के दिन सुजानपुर में पहुंचे थे और एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। केंद्रीय मंत्री के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री खुद भाजपा उम्मीदवार की जीत को कामयाब बनाने के लिए चुनावी रण में उतर आए हैं। इस दौरान 28 और 29 अक्तूबर को 2 दिन वह उनका प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेंगे और यहां पर उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश जनता को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव प्रचार में उतरने का इंतजार कर रहे हैं, उनके निर्धारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता उपस्थित होगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला भर के कई स्थानों पर बुधवार को भैया दूज होने के कारण महिलाओं को जो निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाई गई है उन बसों के लिए यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बता दे की कुछ लोकल रूटों पर बसें समय पर उपलब्ध न होने के कारण यह समस्या रही। दोपहर के बाद सभी लोकल रूटों पर बसें उपलब्ध रही। लोकल व लांग रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ बसों में जुटी। हमीरपुर बस स्टैंड में तो भैया दूज पर्व पर महिलाओं को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा जिससें महिलाओं को अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कुछ रूट्स पर तो बसों में यात्रियों की निगम की बसों में बहुत ज्यादा भीड़ भी देखी गई। बता दें कि एचआरटीसी महिलाओं को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैया दूज पर्व पर सुविधा दी है। महिलाएं भी इस सुविधा का लाभ उठा रही है। निगम की लोकल व लॉन्ग रूट बसों में महिलाओं को दिनभर फ्री सुविधा मिल रही है, जबकि राज्य के बाहर दौड़ने वाली बसों में सफर करने वाली महिलाओं को हिमाचल के सीमा के बाहर किराया देना होगा। निगम ने अपने चालकों व परिचालकों को महिलाओं को देखकर बसों को रोकने के सख्त निर्देश दिए थे, ताकि कोई भी महिला फ्री सफर से वंचित ना रह सके। ऑन डिमांड बसें.. निगम की ओर से हमीरपुर से दिल्ली पंजाब हरियाणा के लिए ऑनडमांड बस सुविधा को शुरू कर दिया गया है निगम का कहना है कि दीपावली का त्यौहार खत्म होते ही दूसरे राज्य में रह रहे नौकरी पेशा से जुड़े लोग जा रहे हैं, उन्हें असुविधा ना हो इसके लिए हमीरपुर से जिस क्षेत्र के लिए अधिक भीड़ भाड़ की यात्रा न करना पड़े जिसके लिए निगम ने विशेष बसों को भेजा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के उप मंडली प्रबंधक विवेक लखन पाल ने बताया कि एचआरटीसी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैया दूज पर्व पर महिलाओं को फ्री सफर करवा रही है। लोकल व लॉन्ग रूट की बसों में महिलाएं सूर्य उदय से लेकर सूर्य आज तक फ्री व सुविधा का लाभ उठा सके राज्य के बाहर सागर करने वाली बसों में महिलाओं को किराया अदा करना होगा बसों के ड्राइवरों को महिलाओं को देखकर बसे रोकने के निर्देश दिए गए हैं। लोकल रूट से लेकर ऑन डिमांड बसों को लगातार भेजा जा रहा है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के तहत नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा ग्राम पंचायत दड़ूही में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राजकीय प्राथमिक स्कूल मटाहनी के बच्चों ने रैली निकाल कर जनता को स्वच्छता का संदेश दिया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत दड़ूही के प्रधान ऊषा बिरला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक जोगिंदर सिंह, अध्यापक वर्ग सुरेश कुमार, सरोज, एकता, मोनिका व कविता ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। पंचायत उप प्रधान दलजीत कुमार, वार्ड मेंबर कर्म चंद, सूरेश, विनोद, सतीश कुमार, शशि देवी, रेणु देवी, अशोक कुमार, कुलदीप कुमार व रघुवीर सिंह ने भी अपनी भागीदारी निभाई। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के स्वयंसेवक शशि पाल ने बताया कि इन कार्यकर्मां को करवाने का उद्देश्य स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दीपावली का त्यौहार निकट है, जिसे ध्यान में रखते हुए संगठन ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया कि जिला के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी मिठाई विक्रेताओं को आगाह किया जाता है कि मिठाई की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तथा मिठाई के साथ डिब्बे को न तोला जाए तथा डिब्बे के वजन की मिठाई उसमें अतिरिक्त डाली जाए। क्योंकि इससे उपभोक्ता कानूनों का उल्लंघन होगा। यदि कोई दुकानदार ऐसी गलती करता हुआ पकड़ा जाता है, तो संगठन अपने स्तर पर मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाएगा। यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी हमीरपुर मिठाइयों की गुणवत्ता विशेषकर खोया से बनी मिठाइयों की समय-समय पर जांच करें तथा उपभोक्ताओं को सही मिठाइयां उपलब्ध करवाएं, ताकि आम उपभोक्ता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो सके इसके अतिरिक्त नापतोल विभाग भी यह सुनिश्चित करे कि उपभोक्ता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहो सके तथा डिब्बे सहित मिठाई का वजन न किया जाए। इस बैठक में महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान एसके कौड़ा, सचिव हेमराज शर्मा, ईवैनट मैनेजर विवेकानंद विपन शर्मा कार्यकारी प्रधान, अजय शर्मा उपाध्यक्ष व एकमात्र महिला वीना कपिल उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बड़सर के मैहरे में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत करनी थी, लेकिन दिल्ली में चल रही बैठक के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने शिरकत की। इस मौके पर बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि और पूर्व विधायक का जनता ने जोरदार स्वागत किया और इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि चुनावों के समय आप सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाकर भाजपा की जीत दिलवाने में सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता नाराज है, तो उसे मनाने का काम भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सभी का मकसद भाजपा को जीत दिलाकर प्रदेश में एक बार फिर सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि गलतियां हर किसी से होती हैं, उनको नजरअंदाज करते हुए भाजपा के उम्मीदवार के साथ चलना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है और पार्टी के लिए काम करना हर कार्यकर्ता को मजबूत करता है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हालांकि ऐसी तो कतई उम्मीद नहीं थी कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल को पुरी तरह से ही प्रदेश की राजनीति के हाशिए पर धकेल दिया जाएगा, लेकिन बताया जा रहा है कि दिल्ली मे इस संदर्भ में फैसला लिया गया कि प्रेम कुमार धूमल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस तरह का निर्णय किन कारणों से लिया गया, जबकि धूमल काफी समय से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन एकाएक उनके चुनाव न लड़े जाने का दिल्ली में लिया गया फैसला काफी चौंकाने वाला है। क्योंकि प्रेमकुमार धूमल पिछले काफी दिनो से चुनावी सभाएं भी कर रहे थे और जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए थे, मगर अचानक इस तरह का एलान करने से साफ हो गया कि धूमल को राजनीति के हाशिए पर धकेलने के लिए पिछले विधानसभा चुनाव से ही षड्यंत्र रचा जा रहा था। माना जा रहा है कि प्रेम कुमार धूमल को भजपा द्वारा राजनीति के हाशिए पर धकेलने से प्रदेश में भाजपा को चुनाव में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर मैहरे के अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बिंग कमांडर अनुमा अचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस समय केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां और प्रदेश सरकार की नकारा कार्यप्रणाली के कारण आज प्रदेश का हर व्यक्ति दुःखी और बुरी तरह त्रस्त है। उन्होंने हाल ही में भाजपा द्वारा आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर जो बेबुनियाद कटाक्ष किए हैं उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये वो ही महिला है, जो कांग्रेस सरकार के समय में महंगाई के खिलाफ बोलने से नही हारती थीं। गैस सिलेंडर सिर पर उठा कर और सब्जी फलों की माला पहनकर सड़कों पर तांडव करके विरोध प्रदर्शन करती थी, परंतु जब उनके कार्यकाल में महंगाई आसमान को छू रही है, तो मुंह में दन्ही जमा कर बेटी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रक्षा बजट घटा कर देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया है। अग्नि पथ योजना के अंतर्गत अग्निबीर भर्ती को देश के युवाओं के साथ कुठारघात किया है। उन्होंने बताया चुनाव तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पार्टी का पक्ष रखने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी। इसी प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि गत दिन ऊना दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने बड़े दिनों से प्रचारित ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का नींव पत्थर रखने का वादा किया था, परंतु एक बार फिर से जनता को धोखा देकर ठग गए। कर्नल प्यार सिंह अत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में सदभाव पैदा कर रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन सुरेंद्र सोनी, शाहन शाह, देव प्रकाश अग्निहोत्री , मनु डोगरा, कमल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
लोगों की आवाज़ाई ठप करके सरकारी बसें इस्तेमाल करना निंदनीय फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन भाजपा ने अपने रैली में भीड़ को ले जाने के लिए लोगों की आवाज़ाई ठप करदी और सैकड़ो बसों को अपनी रैलियों में ले गए, जिस कारण ग्रामीण एवं शहरी यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। यह बात नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लोगों को जुटाने के लिए सरकारी बसों का इस्तेमाल किया है, जो कि बहुत निंदनीय है। यह रैली एक राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनावी डंका बजाने के लिए रखी गई थी, न कि जनसेवा एवं लोक उत्थान के लिए, इसलिए भाजपा को अपने पार्टी फंड से पैसा खर्च करना चाहिए न कि सरकारी पैसा। यह पहली बार नहीं है कि भाजपा ने सरकारी बसों का इस्तेमाल किया, इस पूर्व भी भाजपा सरकारी स्त्रोतों का उपयोग अपने निजी हितों के लिए करती आई है। शैंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बस अपने आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं, उन्हें लोगों की सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं है। वह बार बार सरकारी पैसों का दुरुपयोग भाजपा के निजी हित में करते आ रहे हैं।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर निवासी अकुला शर्मा की यह पहली नियुक्ति है। अकुला ने सुजानपुर में बतौर डॉक्टर ज्वाइन होने के बाद बताया कि मरीज की सेवा करना डॉक्टर का पहला कर्तव्य होता है। उन्होंने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगी।
अनूप। सुजानपुर सामाजिक कार्यों में अग्रणी प्रयास संस्था समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यह संस्था हर क्षेत्र में काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रयास संस्था के एक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रयास संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार एवं वर्ग को इस संस्था ने घर द्वार पहुंचकर सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि संस्था बेहतरीन काम कर रही है। कितने काम करती आई है क्या-क्या संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस बात को लेकर संस्था के पदाधिकारी एक डॉक्यूमेंट्री या बुकलेट तैयार करें, ताकि लोगों को पता चल सके। यह संस्था किस तरह से लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रयास संस्था द्वारा पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने वाले करीब 40 शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से यह संस्था शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगातार काम कर रही है। महामारी के दौरान इस संस्था द्वारा रोगी वाहन के माध्यम से घर द्वार पर तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई, जो वर्तमान में भी निरंतर काम कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू किया गया खेल महाकुंभ हमीरपुर से शुरू होकर आज पूरे देश में खेला जा रहा है। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपने गृह राज्य गुजरात में इसे शुरू किया, जो अपने आप में प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली बात है। उन्होंने प्रयास संस्था की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समजिक क्षेत्र में आपके प्रयास सराहनीय है। इसी तरह मानवता भलाई समाज सेवा करते रहे। लोगों के सुख दख में काम आते रहे इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का संस्था पदाधिकारियों स्थानीय लोगों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
अनूप। सुजानपुर डीएवी आलमपुर में कलस्टर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेलों में मुख्य रूप से शतरंज व मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि एसएचओ सुजानपुर टीहरा सतपाल शर्मा व पीएनबी बैंक सुजानपुर टीरा के मैनेजर अवतार सिंह ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में एचपी-जोन डी के प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट व शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। खेल-प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लड़कों की 48 से कम भार वर्ग में रूहान पठानिया डीएवी आलमपुर स्वर्ण पदक, प्रांजल रजत पदक डीएवी पालमपुर तथा 48 से 51 भार वर्ग में अनूप ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी कांगू, कृतिश शर्मा रजत पदक डीएवी आलमपुर, रिजुल कांस्य पदक डीएवी पालमपुर, 51 से 54 भार वर्ग में सक्षम गुलेरिया स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, पीयूष मेहता रजत पदक डीएवी पालमपुर, 54 से 57 हर्ष चंदेल स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 57 से 60 भार वर्ग में लव्य ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, दिवांश अवस्थी रजत पदक डीएवी पालमपुर, 60 से 64 भार वर्ग में कुनाल पटियाल स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, 64 से 69 भार वर्ग में विशेष स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, हर्षित कौंडल रजत पदक डीएवी पालमपुर, 69 से 75 भार वर्ग में आयुष सकलानी स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, रिद्धम महाजन रजत पदक डीएवी आलमपुर, 75 से 81 भार वर्ग में अभय स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 81 से 91 भार वर्ग में आदित्य भूरिया स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 91 से अधिक भार वर्ग में वंश भाटिया डीएवी पालमपुर ने स्वर्ण पदक जीता। इसी क्रम में लड़कियों ने 46 से कम भार वर्ग में इशिता ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, खुशी धीमान रजत पदक डीएवी आलमपुर तथा 56 भार वर्ग में सेजल डीएवी आलमपुर ने स्वर्ण पदक जीता। डीएवी आलमपुर के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विजयी रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एच पी जोन- डी के क्लस्टर हैड व एआर ओ डॉ वीके यादव ने इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रतिभागियों अध्यापकों व प्रशिक्षकों को बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री वीरेंदर कंवर और नरेंद्र ठाकुर द्वारा लंबलू में पीएचसी गौशाला का लोकार्पण और पंचायत भवन का शिलान्यास मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंदर कंवर और सदर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत लंबलू में पीएचसी और गौशाला का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में लंबलू में पीएचस खोलने की घोषणा की थी। मंत्री वीरेंदर कँवर ने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार में प्रदेश और खासकर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसके पश्चात् विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने लंबलू में डिग्री कॉलेज के अस्थायी परिसर का दौरा किया, जहां विद्यार्थियों और कॉलेज प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मुख़्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा के मात्र एक वर्ष के भीतर लंबलू डिग्री कॉलेज में दाखिले शुरू हो गए हैं। लंबलू क्षेत्र की जनता के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है और इसके लिए उन्होंने क्षेत्र कि जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि लंबलू क्षेत्र में करोड़ों कि विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया हो। लंबलू में डिग्री कॉलेज, पीएचसी, पशु औषधालय, गसोता में 33 केवीए का सबस्टेशन और हमीरपुर-लंबलू सड़क मार्ग को स्तरोन्नत करना इनमें प्रमुख हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र की 14 पंचायतों की जनता के लिए 38 करोड़ रुपए की लागत से सीधे ब्यास नदी से जलापूर्ति योजना भी महत्वपूर्ण है। वहीं, हर पंचायत के लिए पक्के रास्तों, हर घर नल से जल, महिला मंडल और पंचायत भवनों को बनाने या उनकी मरम्मत के लिए, युवक मंडलों के लिए खेलों तथा व्यायाम के लिए सामान खरीदने को भी लाखों के बजट का प्रावधान किया गया। इन सब योजनाओं और जनकल्याण के कार्यों को सुचारु रूप से करवाने और इनके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने के लिए नरेन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की भाजपा विकास के दम पर फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने से ही सबका भला होगा-शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन पंचायत बटरान में युवा क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का उद्घाटन नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने किया। शैंकी ठुकराल को समूह क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर शैंकी ठुकराल ने क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, ये बहुत खुशी की बात है कि हमारी नौजवान पीढ़ी भी धर्म के मार्ग पर चल रही है और लोगों के भगवान श्रीराम जी के ज्ञान को बांट रही है। आज के युग में युवाओं में इस तरह की श्रद्धा बेहद सराहनीय है। शैंकी ने कहा कि आज हमें जरूरत है कि हम भगवान श्री राम जी के बताये मार्ग पर चलें, भगवान राम का मार्गदर्शन ही आज हम सबका उद्धार कर सकता है। आए दिन जो घटनाएं होती हैं, उसके लिए ये अनिवार्य है कि उन्हें धर्म के राह पर चलाने के लिए ऐसे नाट्यकर्म होने चाहिए। शैंकी ने कहा कि, मेरा हर प्रकार का सहयोग क्लब को रहेगा, मैं स्वयं भगवान श्रीराम जी के दर्शाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं। इसी क्रम में ये मेरा फ़र्ज़ है कि जो लोग भगवान श्रीराम का संदेश घर घर पहुंचा रहे हैं, उनकी हर प्रकार की सहायता करूं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुपर मैग्नेट स्कूल प्रताप नगर के सातवीं कक्षा के छात्र आदित्य सकलानी ने वन्य प्राणी सप्ताह के लिए वन एवं वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उनको गत दिवस गैयटी थीयेटर में महामहीम राज्यपाल द्वारा तीन हजार का चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आदित्य सकलानी के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य वाटिका सूद, निदेशक अमित कपिल, मीना शर्मा व हेडमिस्ट्रेस शिशु बाला ने बधाई दी।
चार-चार पीढ़ियां खपी है तब भाजपा में यह ताकत आई है। अगर भाजपा का मुकाबला करना है तो 45 साल की तपस्या करनी पड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पंच परमेश्वर सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को कमल का फूल खिलाने के लिए अपनी ताकत लगाने का आह्वान करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें पंच परमेश्वर के दर्शन हुए और उन्हें उनकी ताकत का एहसास कराने में आज यहां आए हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहे हैं हम अपनी साधना को हमारी तपस्या को जाया नहीं करेंगे और अपनी पूरी ताकत कमल का फूल खिलाने में लगाएंगे। जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में एक-एक कार्यकर्ता से संपर्क करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद जनप्रतिनिधियों को करना है। जनप्रतिनिधियों को उन्होंने कहा कि आप अपने अपने क्षेत्र के नेता हो और जनता आप को सुनना चाहती है, तो उन्हें बताएं कि कौन कौन सी सरकार की योजना से कितने कितने लोगों को उनके क्षेत्र में लाभ मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क जनसंवाद को बढ़ाते हुए हर वर्ग हर व्यक्ति से संपर्क करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिमाचल को बचा खुचा देती थी और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा हिमाचल को मुख्यधारा में रखा है। केंद्र में अनुराग ठाकुर को बड़े-बड़े विभागों का दायित्व दिया गया है। कांग्रेस की सरकारों में हिमाचल की क्या भूमिका रहती थी यह आम व्यक्ति को बिल्कुल नहीं पता होता था। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है कि कोई भी घर समाज लाभार्थी उनके संपर्क अथवा संवाद से छूटेगा नहीं, अपने अपने क्षेत्र में पार्टी की बढ़त बढ़ाने की जिम्मेवारी सभी जनप्रतिनिधियों की है।
प्राथमिक शिक्षा खंड देहरा में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन अंडर 12 लड़कों की प्रतियोगिता में उपमंडल पालमपुर की टीम विजेता रही। विजेता व उप विजेता टीमों को जिला कांगड़ा के प्रारम्भिक शिक्षा उप निदेशक ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मानित किया। टीम के कोच व कन्वीनर माथुर धीमान ने बताया कि अब यह खिलाड़ी 16 अक्टूबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नगरोटा बगवां में अपना दमखम दिखाएंगे।
अग्निशमन चौकी सुजानपुर के कर्मचारियों द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल करोट में आयोजित एनएसएस कैंप में अग्नि सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। अग्निशमन चौकी सुजानपुर प्रभारी अमित मेहरा ने बताया कि इस अवसर पर स्टूडेंट्स के साथ-साथ अध्यापकों को आग लगने की स्थिति का कैसे सामना किया जाए इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को आग लगने पर बचाव के उपाय के बारे में भी जानकारी दी गई।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल में प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर रितेश चौहान ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,अभिनव कुमार चेयरमैन स्पोर्ट्स सेल, नादौन के विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जो भी जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें दी उसका निर्वाहन उन्होंने ईमानदारी से किया और आगे भी वह ईमानदारी पार्टी द्वारा दी गई ज़िमेदारी को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगारी के कारण नशे की तरफ बढ़ रहा है। आने वाले समय में युवाओं के लिए खेल से संबंधित उनको सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि युवा नशे की तरफ न जाएं। युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्य किया जाएगा।
अनूप । सुजानपुर देशभर में गोवंश में फैले लंपी रोग के खिलाफ सुजानपुर के युवा सामने आए हैं। उन्होंने क्षेत्र की कई गाउ का इलाज करवा कर उन्हें ठीक करने की मुहिम छेड़ी है। सुजानपुर के युवा वर्ग में सूरज, तरुण, सौरभ, संदीप और पंकज आदि ने क्षेत्र में लोगों को अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि लोग उनसे इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में संपर्क कर सकते हैं। लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी। उक्त सभी युवाओं ने कहा कि लंपी त्वचा रोग के खिलाफ लड़ाई केवल पशुपालकों की नहीं, बल्कि हम सभी की है। कोरोना काल की तरह एकजुट होकर लड़ेंगे, तो जीत निश्चित है। इसी कड़ी में सुजानपुर के स्थानीय युवाओं द्वारा लंपी रोग से पीड़ित एक गौ माता का इलाज करवाया गया। युवाओं ने कहा कि गोवंश में फैल रहा लंपी स्किन रोग अत्यंत संक्रामक है। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने पशुओं को इससे बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें। पशुओं में इस रोग के लक्षण नजर आने पर नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था में संपर्क करें या वह मोबाइल नंबराें 7018253309, 8544756738, 7018507040, 8580542548, 7807015419 पर सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने ग्राम पंचायत दलोट के वार्ड नंबर 7 साईं गांव का दौरा किया। इस दौरान समस्त गांव वासियों ने उन्हें सड़क समस्या से अवगत करवाया। गांव वासियों ने कहा कि सड़क में पानी की निकासी सही ढंग से ना होने की वजह से गांव वासियों को चलने फिरने में काफी दिक्कत आ रही है और स्कूटर बाइक का ले जाना भी मुश्किल हो रहा है। यहां पर पीडब्ल्यूडी विभाग का टारिंग का काम लगा हुआ था जिसे गुस्से में आकर गांव वासियों ने बंद करवा दिया था। इस कार्य को भी जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने शुरू करवाया। दर्जी ने गांव वासियों को आश्वासन दिया है कि 1 हफ्ते के भीतर प्रशासन की मदद से उनकी समस्याओं को दूर करवाया जाएगा। यदि प्रशासन इसके ऊपर कोई सुनवाई नहीं करता है तो जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी अपने पैसों से इस समस्या को दूर करवाएंगे।
अनूप । सुजानपुर डीएवी आलमपुर के विद्यार्थियों द्वारा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्योहार दशहरा उत्साहपूर्वक मनाया गया। कक्षा एलकेजी से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया व अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों जैसे भाषण प्रतियोगिता, कविता-वाचन, नृत्य व रंगोली प्रतियोगिता तथा पोस्ट व कार्ड मेकिंग, संवाद-वाचन आदि गतिविधियों द्वारा देश की सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों जैसे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान व रावण इत्यादि का भेस अवतरित करते हुए लघु-नाटिकाएं प्रस्तुत की व उनके आदर्श जीवन-मूल्यों को छोटे-छोटे प्रसंगों द्वारा प्रस्तुत किया। छात्र व छात्राओं ने इन सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने छात्रों व उनके अभिभावकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने छात्रों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने के लिए अभिप्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा एक मर्यादित जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया।
केंद्रीय मंत्री ने देर शाम हमीरपुर पहुंच कर शहरवासियों को दिया प्रधानमंत्री की रैली में आने का निमंत्रण मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सोमवार देर शाम हमीरपुर शहर में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शहर वासियों को और व्यापारियों को 5 अक्टूबर को बिलासपुर में होने जा रही प्रधानमंत्री की रैली के लिए आमंत्रित किया। अनुराग ठाकुर शहर की सभी दुकानों में जाकर दुकानदारों को भी इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। हमीरपुर वासियों ने केंद्रीय मंत्री के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर कार्यक्रम में जाने के लिए उत्साह प्रदर्शित किया है। जब अनुराग ठाकुर हमीरपुर वासियों को निमंत्रण दे रहे थे, तब कई दुकानदार और कई आम लोग यह कहते सुने गए कि हम प्रधानमंत्री की रैली में जरूर जाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर सहित भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभ्यवीर सिंह, लवली, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, सुरेश सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, संदीप भारद्वाज, नवीन शर्मा, मनोज कुमार, विनय कुमार, अजय शर्मा, जगदीश ठाकुर, अजय, रिंटू, विकास, कानव, विजय पाल सोहारु, विधि चंद शर्मा, अनिल सोनी, विपन शर्मा, सुरेंद्र मिन्हास व नीरज शर्मा इत्यादि सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन भी इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहा।
हमीरपुर के गांधी चौक पर ग्राहकों एवं व्यापारी वर्ग के स्वास्थ्य की जांच की स्वास्थ्य शिविर मे सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच एवं निशुल्क दवाईयों का किया वितरण मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ. जोगिंदर और डॉ. अंजू के नेतृत्व मे गांधी चौक हमीरपुर में स्थानीय व्यापारियों उनके परिवारजनों एवं खरीददारी करने आए ग्राहकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के दोरान बजुर्गों, बच्चों, महिलाओ व स्थानीय व्यापारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य जांच की एवं अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक किया। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान निशुल्क उपचार सलाह, एवं दवाईयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया की गांधी चौक मे प्रयास संस्था के सहयोग से पिछले 3 महीनों से महीने के पहले सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करते आ रहे है, इसी कड़ी मे आज तीसरे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दोरान लगभग 90 से अधिक मरीजों के स्वस्थ की जांच डॉक्टरों द्वारा की गई एवं 33 लोगों की रक्त जांच भी की गई। जनता की स्वास्थ्य जांच के दौरान 19 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 11 लोग बीपी, 13 लोग मधुमेह एवं 49 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। स्वास्थ्य जांच सुविधा का लाभ जन जन तक पहुंचाने के उदेश्य से व्यापार मण्डल हमीरपुर के सहयोग से प्रयास संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रयास संस्था समय समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर विभिन विभिन संस्थाओ के लिए आयोजित करती है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों मे भी प्रतिदिन इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिला हमीरपुर के अवाहदेवी से संचालित समाजिक संस्था “प्रयास” के सौजन्य से चलाई जा रही हैं इस योजना में दवा, डॉक्टर और सामान्य स्वास्थ्य उपचार की सुविधा घर द्वार पर ही जनता को उपलबद्ध करवाई जा रही है। जनता के स्वास्थ्य को जांचने की 40 प्रकार की रक्त जांचे भी निःशुल्क की जाती है और साथ ही अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां मरीजों को दी जाती है। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पहले सांसद है, जिनके सहयोग से हिमाचल के लगभग 8 जिलों मे मोबाईल मेडिकल यूनिट्स द्वारा इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाए जनता को घर द्वार पर निशुल्क उपलबद्ध करवाई जा रही है एवं मात्र 4 वर्षों में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने 6,22,354 किमी की दूरी तय करके 23 विधानसभा क्षेत्रों के 27 ब्लॉक की 1350 पंचायतों के 6400 गांवों में लगभग 7,15,132 लोगों को उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई। सांसद मोबाईल स्वास्थ्य टीम ने कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई एवं वर्तमान मे भी कोविड़ टीकाकरण एवं कोविड़ जांच में विभिन्न टीमे स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जनता को सुविधा उपलबद्ध करवाने मे सहयोग कर रही है। व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी जगोता, वार्ड न 2 के पार्षद विपन शर्मा एवं व्यापार मण्डल की समस्त टीम उपस्थित रही एवं व्यापारियों के लिए गांधी चौक में स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलबद्ध करवाने के लिए प्रयास संस्था एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
शैंकी ठुकराल ने इंजीनियर भरत राज एवं समूह स्टाफ को अकेडमी को दी बधाई मीनाक्षी साेनी। नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने आज विद्यावीन अकादमी के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने इंजीनियर भरत राज एवं उनके समूह स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि भगवान से प्राथर्ना करता हूं कि आपका ये प्रयास सफ़लता लाएं एवं विद्यार्थियों के जीवन को उज्ज्वल बनाने में कारगर साबित हो। शैंकी ठुकराल ने बताया कि, इस अकादमी में डिफेंस, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, हिमाचल परीक्षा एवं टेट के साथ साथ अन्य विज्ञान से संबंधित के विषयों को भी पढ़ाया जाता है। इंजीनियर भरत राज एक नेक दिल एवं होनहार शिक्षक हैं। क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस अकैडमी में आकर ज्ञान हासिल करना चाहिए एवं यहां के शिक्षक विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा क्षेत्र में जाने के लिए पूर्ण रूप स्व तैयार करते हैं और उच्चतम शिक्षा देते हैं। एक बार पुनः समूह अकादमी के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके पर नादौन से ओजल फिटनैस के विनोद कुमार और प्रिंस गर्ग ने भी शिरक़त कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने हमीरपुर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। 5 अक्तूबर को बिलासपुर में होने वाली आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के संबंध में व्यापक चर्चा हुई। सौदान सिंह ने कहा कि यह बड़े सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर यहां बैठक लेने आए हैं। मैं इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देख सकता हूं। जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल पहुंचने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी की रैली को सफल बनाने के टिप्स भी दिए। सुरेश कश्यप ने जिला हमीरपुर के सभी मंडल अध्यक्षों से जमीनी हालात का जायजा लिया।
अनूप। सुजानपुर प्रदेश का विकास भाजपा सरकार ने किया है और केंद्र में जब भी भाजपा की सरकार आई है, तब प्रदेश को बिन मांगे सब कुछ मिला है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को सुजानपुर में कही। उन्होंने कहा कि बात भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई जी की हो या फिर मौजूदा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन दोनों ने जब जब देश की कमान संभाली है, तब प्रदेश को बिन मांगे सब कुछ मिला है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया था। विशेष पैकेज से नवाजा था। वर्तमान में नरेंद्र मोदी प्रदेश को बिन मांगे सब कुछ दे रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण 5 अक्तूबर को प्रदेश को मिलने वाला पहला मेडिकल अनुसंधान एम्स है। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को देश के प्रधानमंत्री हिमाचल में मौजूद रहेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। इस दौरान एम्स का शुभारंभ होगा। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ होगा और वर्ल्ड ड्रग पार्क की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ-साथ अनेक कार्य प्रदेश हित में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस का काम केवल आलोचना करना है और वह कर रही है। अब उनके पास केवल आलोचना करने का ही काम रह गया है। इसलिए उन्हें इस काम को करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं, तब हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई हिमाचल का अपना घर मानते थे और उन्होंने यहां पर अपना घर बनाया भी था और उससे भी सौभाग्य की बड़ी बात यह है कि वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। इसलिए प्रदेश को कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं रहती।बिन मांगे ही प्रदेश को सब कुछ मिलता है मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
खेल को खेल की भावना से खेलने वाला ही महान खिलाड़ी बनता है। जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी विजेता है। हार उनकी होती है, जो मैदान में उतरते ही नहीं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय लड़के और लड़कियों की मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही। पहली से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली इन खेलों में करीब 225 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दर्जन सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चे इन खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजकों द्वारा बताया गया 1 और 2 अक्तूबर को लड़कों 3 और 4 अक्तूबर को लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इससे पहले खेल प्रांगण में पहुंचे मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आयोजकों के साथ-साथ छात्र खिलाड़ियों, स्थानीय लोगों, भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के उद्घोष के बाद विधिवत फ्लैग मार्च करके मुख्यातिथि ने इन खेलों की शुरुआत की। खेल आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि को शॉल टोपी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सुजानपुर क्षेत्र के सिद्धू चौक में जहरीला कॉमन क्रेट प्रजाति का सांप दिखने से हड़कंप मच गया। लगभग चार फीट लंबा बेहद जहरीली प्रजाति का यह सांप सड़कों के किनारे बैठा हुआ था। रात्रि लगभग 9 बजे प्रवासी लोग बाजार से आ रहे थे तभी उनकी नज़र चौक में बैठे सांप पर पड़ी । उन्होंने स्नेक सेवर माथुर धीमान को इसकी जानकारी दी। माथुर धीमान ने बताया कि यह बेहद जहरीला किस्म का सांप होता है तथा इसके काटने भर से ही व्यक्ति काल का ग्रास बन जाता है। उन्होंने बताया कि यह सांप रात को भी सक्रिय होता है तथा यह मनुष्य की गंध की तरफ आकर्षित होता है। उन्होंने बताया कि जब यह सांप काटता है तो दर्द का एहसास बहुत कम होता है, लेकिन इसके काटे जाने पर तुरंत इसका इलाज नहीं किया जाए तो व्यक्ति की मौत निश्चित होती है। उन्होंने बताया कि यह सांप जुलाई से नवंबर तक यहां पाया जाता है। उनके अनुसार भारतवर्ष में तो हजारों प्रकार के सांप पाए जाते हैं लेकिन मात्र चार प्रकार की किस्म के साँप ही जहरीले होते हैं। जिनमें से कॉमन क्रेट प्रजाति का सांप भी होता है।
सुजानपुर के जालग में सब जूनियर सब डिवीजन लेवल की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में लम्बागांब खंड विजेता रहा। बैडमिंटन कोच व कन्वीनर माथुर धीमान ने कहा कि इस प्रतियोगिता मेँ आठ खंडों की टीमों ने हिस्सा लिया था। अब विजेता बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता देहरा में 6 से 8 अक्टूबर तक खेली जाएगी।
हर घर तक पहुंच करके केजरीवाल मॉडल के बारे दी जानकारी मीनाक्षी साेनी। नादौन नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने अब तक 30 पंचायतों में केजरीवाल की गारंटियों का प्रचार संपूर्ण कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए शैंकी ठुकराल ने कहा कि हमारी सारी टीम केजरीवाल मॉडल के बारे जानकारी देने के लिए हर एक घर तक पहुंच कर रही हैं। अब तक हम सबने पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए 30 पंचायतों तक संपर्क कर लिया है। जहां से हमें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। शैंकी ने कहा कि घर-घर प्रचार करते हुए हर पंचायत में अपना एक परिवार बन गया है। सभी क्षेत्र के लोग हमें भरपूर प्यार दे रहे हैं। सभी आम आदमी पार्टी को एक उम्मीद की तरह देख रहे है। जनसंपर्क के दौरान लोगों का कहना था कि भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर नादौन और हिमाचल को लूटा है, पर आज तक हिमाचल में किसी नेता ने आम लोगों के सुविधाओं की बात की है, तो वह केवल अरविंद केजरीवाल है, जबसे अरविंद केजरीवाल हिमाचल में आए हैं, तबसे हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस आम आदमी पार्टी की नकल करने पर उतारू है। इस बार नादौन में झाड़ू चलेगा और भाजपा और कांग्रेस को बाहर रस्ता दिखाया जाएगा।
शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में पहुंचे विशेष अतिथि अनूप। सुजानपुर रक्तदान महा दान की संज्ञा में आता है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है। किसी के परिवार को नया जीवन दे सकता है। इसलिए जब भी मौका मिले रक्तदान अवश्य करें। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में शनिवार को सुजानपुर मैदान में बनाए गए कला मंच पर आयोजित रक्तदान शिविर में विशेष अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कही। दिशा फाउंडेशन के सौजन्य से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। यह रक्तदान फाउंडेशन के सदस्य अपने एक दिवंगत मित्र नीतेश महाजन की याद में लगाते हैं। इस मौके पर दिवंगत नितेश महाजन की माता सविता महाजन और उनके सगे संबंधी मौजूद रहे। इससे पहले यहां पहुंचे मुख्यातिथि ने विधिवत रिबन काटकर इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवा वर्ग को इस पुनीत कार्य में भाग लेने की बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया। यह रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आएगा और आज के समय में इससे बड़ा कोई काम नहीं है। उन्होंने दिवंगत नितेश महाजन की माता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मां का बेटा आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके नाम का यह रक्तदान शिविर जो यहां आयोजित हो रहा है, अपने आप में एक महान कार्य है। इस मौके पर आयोजक एवं दिवंगत नितेश महाजन की माता द्वारा यहां पहुंचे मुख्यातिथियों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के हाथों से टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अनूप। सुजानपुर ग्राम पंचायत आलमपुर के सामुदायिक भवन में हेल्पेज इंडिया के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर मुख्यातिथि नायब तहसीलदार नीरज शर्मा, हेलपेज इंडिया के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत आलमपुर शकुंतला देवी, प्रधान डे केयर सेंटर अमरनाथ शर्मा, राजिंदर पूरी एवं डे केयर सेंटर के पदाधिकारी इस आयोजन में मौजूद रहे।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद स्मारक महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन महाविद्यालय के बीकॉम, बीसीए और कंप्यूटर साइंस के स्नातक छात्रों के लिए रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को साइंस ब्लॉक में किया गया। रोजगार मेले में महाविद्यालय के उपरोक्त विषय में अध्ययनरत अंतिम बर्ष के छात्र व पिछले वर्ष के उतीर्ण हुए लगभग 100 छात्रों के लिए किया गया। डीबग लैब प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली स्थित कंपनी के सह-संस्थापकों अरुण जसवाल, वेद प्रकाश और मानव संसाधन वीनस खांगटा का यहां महाविद्यालय में पहुंचने पर प्रचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल, कैरियर प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रोफेसर प्रमोज शर्मा तथा अन्य सदस्यों में प्रो. अरविंद एवं प्रो. साहिल द्वारा स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। कंपनी द्वारा सबसे पहले स्किल एबलिटी टेस्ट लिया गया, जिसमें 100 में से 22 छात्रों को अगले दौर फेस टू फेस इंटरव्यू के लिए चुना गया। अंततः 7 छात्रों को कंपनी ने टेक्निकल ट्रेनी व मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए प्रथम 6 माह के लिए 1.5 लाख और उसके बाद 2 से 3 लाख प्रतिवर्ष वेतन पर नियुक्ति के लिए चयनित किया। चयनित अभ्यर्थियों में बीसीए के शीतल, करण राणा, अक्षय मनकोटिया, आकेश कुमार, अंशुल पटियाल तथा बीबीए के इतिका और रोबिन रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल, संयोजक प्रो. प्रमोज शर्मा, पीटीए अध्यक्ष शशि पाल व उपाध्यक्ष प्रकाश सडयाल ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला के टौणी देवी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए कार एक्सीडेंट में सरकारी स्कूल के दो अध्यापकों पर विपदा टूट पड़ी। एक्सीडेंट में अश्वनी कुमार टीजीटी (नॉन मेडिकल) की मौत हो गई, जबकि जसवंत सिंह लेक्चरर इकोनॉमिक्स गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अश्वनी कुमार गांव मनियाना के रहने वाले थे और सीनियर सेकंडरी स्कूल पौहंज में टीजीटी नॉन मेडिकल तैनात थे। घायल जसवंत सिंह झोखर गांव के रहने वाले हैं और सीनियर सेकंडरी स्कूल पोहंज स्कूल में लेक्चरर इकोनॉमिक्स तैनात हैं। बता दें कि एक कार सवार अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दूसरे अध्यापक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने घायल अध्यापक को और मृतक अध्यापक को खाई से बाहर निकाल लिया है तथा टोनी देवी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बता दें कि दोनों व्यक्ति कार में सवार होकर सरकारी स्कूल की तरफ जा रहे थे। वहीं, रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है। साथ ही मौके पर स्थानीय लोग मौजूद थे।
नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल ने अपने विधानसभा कार्यालय में अपने साथियों समेत शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की चित्र पर श्रद्धा के फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी . इस मौके शैंकी ठुकराल ने नौजवानों को सुनेहा देते हुए कहा कि आज देश को भगत सिंह जी जैसी सोच की जरूरत है,भगत सिंह की सोच ही आज हमारे हिमाचल को एक सुखद एवं ईमानदार राज्य बना सकता है। भगत सिंह जैसे योद्धा हम सभी के लिए ही प्रेरणादायक है, जिन्होंने कभी किसी जाति-धर्म के लिए नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि और एक इंकलाब सोच के लिए कुर्बानी दी। शैंकी ने कहा कि, हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि हम हिमाचल में भगत सिंह को सोच जैसा एक शाषन स्थापित कर सकें, जहाँ हर वर्ग को सम्मान और अधिकार मिले। जहाँ भ्र्ष्टाचार नहीं ईमानदारी का बोलबाला हो। उन्हीं के सपने को पूरा करने के लिए हम हर जंग लड़ने को तैयार है। हम सभी नौजवानों को प्रण लेना चाहिए कि हम हमेशा भगत सिंह जी के बताए रास्ते पर चलेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा नादौन में डांस अकादमी का उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग व इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक पम्मी ठाकुर कार्यक्रम में पहुंचे वहीं इसके अलावा समाज़ सेवी आशीष मडयाल व यूथ आइकन गौरव जैन और सौरव जैन भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। द बिग डांस अकैडेमी के मालिक अनिल ने कहा कि हम लोग सिर्फ सीखाते ही नहीं हैं हम बच्चों को एक अच्छा प्लेटफार्म भी देते हैं और अनिल ने इससे पहले भी हिमाचल में बहुत शो किये हैं। उनका मकसद यह है कि जो चीजें हम लोगों को बाहर जाकर सीखनी पड़ती हैं, हम अपने शहर में यहां के बच्चों को यहीं पर सिखाएं जिससे हमारे हिमाचल का नाम और आगे बढ़े वहीं इसी शुभ मौके पर अनिल का परिवार सहित उनके मित्रगण भी वहीं पर मौजूद थे और ओपनिंग पर सभी ने केक काटकर उसे सेलिब्रेट किया। हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने अपने शब्दों के माध्यम से कहा कि वह डांस एकेडमी के मालिक अनिल व उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हैं, जिन्होंने इतनी अच्छी पहल शुरू की है और आने वाले सभी कलाकारों को भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए हैं और कहा की उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास भी है कि यहां से जो बच्चे निकलेंगे वह हिमाचल का नाम अवश्य करेंगे। प्रसिद्ध भजन गायक पम्मी ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से पहाड़ी भजन सुनाएं और साथ में ही द बिग डांस अकैडमी के मालिक अनिल को भविष्य में और तरक्की करने के लिए आशीर्वाद और वहां पर आए तमाम लोगों को अनिल और उनकी धर्मपत्नी स्वाति ने धन्यवाद किया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 19.31करोड़ तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र में 8.5 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के खग्गल में 18.11 लाख से निर्मित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र, 5.50 लाख से निर्मित गसोता के 33 के वी विद्युत उपकेंद्र, 16 लाख रुपए से निर्मित प्लास्टिक कचरा संग्रहण इकाई का उद्घाटन किया। तथा उखली में 5 करोड़ 54 लाख से निर्मित होने वाले 33 के वी विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखी। वहीं नादौन विधानसभा क्षेत्र में 124.6 लाख से रा व मा पाठशाला कान्गू में साइंस लैब, 187.42 लाख रुपए से ढेली नाला पर बने पुल, 190.48 लाख रुपए से हडेटा खड्ड पर निर्मित पुल, 38.81 लाख से स्वास्थ्य उपकेंद्र मझियार, 98.90 लाख से सुकराला नाला पर बने पुल, 112.24 लाख से निर्मित बटराण से भोले दी बाँ कल्वर्ट/ पुल, 12.17 लाख रुपए से निर्मित जसाई में पशु औषधालय, 28.68 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन सनाही, 30 लाख से निर्मित ग्राम पंचायत भवन भरमोटि खुर्द, 16 लाख से निर्मित प्लास्टिक कचरा संग्रहण इकाई का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को विकास की नई दिशा दिखाई है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना से गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवाना संभव हो पाया है। इसी तर्ज पर प्रदेश की जय राम सरकार ने हिम केयर योजना शुरू की। इसके साथ साथ 125 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा प्रदान की। केंद्र सरकार द्वारा 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, गरीबों को 3 करोड़ पक्के मकान दिए गए। केंद्र सरकार ने मुफ्त बिजली घर घर तक पहुंचाने का कार्य, हर घर नल नल से जल पहुंचाने का कार्य किया है। 2023 तक प्रदेश के हर घर में नल तथा स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा जन धन खाते भी खोले गए। उन्होंने कहा कोरोना काल में 28 माह मे 80 करोड़ लोगों को राशन वितरित किया तथा निःशुल्क कोरोना की वैक्ससीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का प्रदेश को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रदेश सरकार की गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत गृहणियों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की वर्षों से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वर्षों में पूरा किया जिसका पूर्व सैनिकों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार लगातार हिमाचल की जनता की सेवा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत दिन-प्रतिदिन विकास की राह पर अग्रसर होकर नई बुलंदियों को छू रहा है और आने वाले समय में भारत विश्व की प्रथम तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमीरपुर जिला के लिए 96 करोड़ रुपए के नए कार्य स्वीकृत किए गए हैं इससे जिला के लोगों की बिजली से संबंधित सभी समस्याए दूर होंगी। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर आकाशवाणी केंद्र में केंद्र के डिजिटाईजेशन का शुभारंभ किया। एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। उन्होंने आज हुए विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नादौन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 30 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जिला में पिछले 5 वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। 33 के वी विद्युत उपकेंद्र से स्थानीय लोगोँ को लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से केंद्र से धनराशि उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि जिला में सडक़ों का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। इस अवसर पर कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, प्रधान ग्राम पंचायत नेरी विपिन, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, महामंत्री पवन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त रघुवीर सिंह, प्रभात चौधरी ओबीसी की प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम चौधरी उपस्थित रहे। सहित विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
11 लाख के दो सामुदायिक भवनों का उद्धघाटन करते हुए चम्बेह में बोले बड़सर विधायक मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बीजेपी ने महंगाई को अनियंत्रित कर व दूध-दही जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी लादकर गरीब लोगों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। बेलगाम महंगाई से गैस सिलेंडर 1150 के करीब पहुंच गया है। महंगाई से गृहणियों के बजट पर जीएसटी की चोट कर महिला वर्ग को भी बीजेपी ने ठगा है। यह बात बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने ग्राम पंचायत ग्यारह ग्रां के लोअर चम्बेह व चम्बेह में 11 लाख रूपए की लागत से बने सामुदायिक भवनों का उद्घाटन करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और इस दौरान जो भी बीजेपी नेता वोट मांगने के लिए आपके पास आए, उनसे यह जरूर पूछना कि जिन वादों के साथ वह सता में आए थे, उनमें से कौन सा वादा पूरा कर उन्होंने लोगों को सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़सर की हर तरफ से अनदेखी की है, जो कार्य विधायक प्राथमिकता के तहत बड़सर के लिए विधायक होने के नाते स्वीकृत करवाए हैं, अब बीजेपी के नेता उन कार्यों को भी अपना बता कर लोगों से झूठ बोल रहे हैं। लखनपाल ने कहा कि मुझे तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि मैं जनसेवक हूं और मुझे जनता की सेवा करनी है, लेकिन अच्छा होता कि बीजेपी के यह नेता जितने काम मैंने बड़सर के लिए किए उतने काम वो भी सरकार होने पर करवाते, तो बड़सर के लोगों के बीच दूसरों के विकास को भी अपना बताने की नौबत उन्हें नहीं आती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए 10 ग्रांटियां जनता को दी हैं, जिसे सरकार बनने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने 18 से 60 वर्ष की हर महिला को हर महीने 1500 रूपए प्रोत्साहन राशि देने की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना व आत्म निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए भी कांग्रेस ने 6 लाख नौकरियां देने की गारंटी दी है। इसके अलावा अपना व्यवसाय करने के लिए प्रदेश की हर विधानसभा को 10 करोड़ के बिना ब्याज के ऋण की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे युवाओं को व्यवसाय करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, कांग्रेस सत्ता में आने के बाद बीजेपी की मल्टी टास्क कर्मचारी चयन को नियमित बनाने पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश के हर वर्ग को झूठे सपने दिखाकर ठगा है, जिस का जवाब अब चुनावों में जनता सत्ता से बाहर करके देगी। इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान किशोरी लाल व स्थानीय लोग दुर्गा दास, अश्वनी कुमार, अनूप कुमार, जगत राम, धर्म चंद, पूमा देवी, रूपा रानी, बीना देवी व रंजना कुमारी इत्यादि शामिल रहे।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर विधायक सुजानपुर मैदान में संकल्प रैली के नाम पर लोगों को इकट्ठा करने के लिए बीते सप्ताह से प्रियंका गांधी के नाम का सहारा ले रहे थे, लेकिन उनके इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी आ ही नहीं रही थी, तो जनता के समक्ष ढिंढोरा क्यों पीटा गया? सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने यह सवाल सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा से किया है। विनोद ठाकुर ने कहा कि विधायक को अब उनका गिरता हुआ ग्राफ दिखाई देने लग पड़ा है। आजकल सुजानपुर विधायक अपनी नुक्कड़ जन सभाओं में भी भीड़ जुटाने में असमर्थ है, जिस तरह से चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। सुजानपुर की जनता अब उनके कार्यक्रमों से कन्नी काटना शुरु कर रही है। उन्हें इसी बात का डर अपने आने वाली संकल्प रैली में दिखाई दे रहा था। इसी कारणवश सुजानपुर विधायक अब अपनी इस रैली के लिए अन्य विधानसभा के विधायकों को और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण व आने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सुजानपुर विधायक ने तो कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व को भी भुला दिया था। अब विधायक को नए पोस्टर बैनर बनाकर कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व के उसमेें फोटो लगाने पड़े। मीडिया प्रभारी ने कहा कि विधायक को अब यह बात समझ आ गई है कि सुजानपुर में उनके नाम से जनता आने वाली नहीं है। सुजानपुर में जो उन्होंने संकल्प रैली रखी है, अब उसे प्रदेश स्तरीय रैली घोषित करने में ही भलाई है, ताकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लोग भी इसमें पहुंच सकें और यहां भीड़ इकट्ठी हो सके। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायक की कथनी और करनी को पूरी तरह समझ चुकी है। अब उनकी बातों में यहां की भोली-भाली जनता आने वाली नहीं है।
अनूप। सुजानपुर नगर परिषद सुजानपुर की पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी चौधरी ने भाजपा परिवार में वापसी कर ली है। रविवार को देर शाम उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि वह पहले भी भाजपा की सिपाही थी, हैं और रहेंगी। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन जगा देवी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। भाजपा परिवार में घर वापसी करने पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं उनकी बड़ी बहन का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत किया है। कमलेश कुमारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा।
ठाकुर जगदेव चंद डिग्री कॉलेज अब उत्कृष्ट महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा सुजानपुर कॉलेज के साथ साथ प्रदेश के अन्य 9 कॉलेजों को भी इसी श्रेणी में अपग्रेड किया है। सुजानपुर डिग्री कॉलेज के अलावा डिग्री कॉलेज धर्मशाला, डिग्री कॉलेज आनी, डिग्री कॉलेज चोवाडी, डिग्री कॉलेज सोलन, डिग्री कॉलेज दौलतपुर, डिग्री कॉलेज सीमा, डिग्री कॉलेज मंडी, डिग्री कॉलेज घुमारवीं और डिग्री कॉलेज नाहन भी अब उत्कृष्ट महाविद्यालय के रूप में जाने जाएंगे। छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड रुपए प्रति कॉलेज उत्कृष्ट महाविद्यालय की श्रेणी में आने वाले सभी कालेजोँ को दिए जाएंगे। इस बजट का इस्तेमाल करके कालेज स्टूडेंट्स को मिलने वाली विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवा सकेंगे। इस बाबत उत्कृष्ट महाविद्यालय की श्रेणी में आने की नोटिफिकेशन वाला पत्र भी सुजानपुर कॉलेज को प्राप्त हो गया है। सुजानपुर में वर्तमान में मौजूद डिग्री कॉलेज पहले प्राइवेट हुआ करता था जिसका बाद में भाजपा सरकार द्वारा सरकारीकरण किया गया था। लोकल छात्र छात्राओं को पढ़ाई के बेहतर अवसर मिले इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लोगों की मांग पर कॉलेज का सरकारीकरण किया था। डिग्री कॉलेज सुजानपुर के पीटीए उप प्रधान प्रकाश सडयाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रयासों से ही सुजानपुर डिग्री कॉलेज उत्कृष्ट महाविद्यालय की श्रेणी में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के लिए मिलने वाले अतिरिक्त 1 करोड के बजट से सुजानपुर कॉलेज के छात्रों को और बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी।
*बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे लोगों को मिलेगी निजात बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे बड़सर उपमंडल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति तथा लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए बिजली के दो नए सब स्टेशन का शिलान्यास होने जा रहा है। 33 केवी सब स्टेशन सलौणी और 33 केवी सब स्टेशन दांदडू का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कर कमलों द्वारा होने जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से कमोबेश निजात मिल जाएगी। इन दोनों सब स्टेशन से हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी। बलदेव शर्मा ने कहा कि इन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और पावर कट की समस्या रही है। लोगों ने इस समस्या को जोर-शोर से उठाया था और अब ये समस्या दूर होने जा रही है। बड़सर क्षेत्र के सलौणी में 33 केवी और दांदडू में 33 केवी के सब स्टेशन खुलने जा रहे है, इससे क्षेत्र की लोगों को राहत पहुंचेगी। सलौणी के 33 केवी सब स्टेशन के शिलान्यास से मक्कड़, पाहलू, करेर, कुलहेडा, कलौहण, ननांवा एवं कठियाणा ग्राम पंचायत तथा दांदडू के 33 केवी सब स्टेशन के शिलान्यास से टिप्पर, दांदडू, ज्योली - देवी, जौड़े अंब एवं कडसाई ग्राम पंचायत के लगभग 80 गांवों के लोगों को बिजली आपूर्ति का लाभ पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने अपने बयान में कहा कि सलौणी में 33 केवी और दांदडू में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन खुलने जा रहा है। इन सब स्टेशन के खुलने से लगभग 12 पंचायतों के करीब 80 गांव के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इसका शिलान्यास करेंगे।


















































