एक छोटा व नवीन प्रयास समाज और राष्ट्रहित में बड़ा सिद्ध हो सकता है-उपायुक्त सिरमौर में जोर पकड़ने लगी प्रशासन गांव की ओर मुहिम फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन सिरमौर जिला में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर मुहिम जोर पकड़ रही है। उपमंडल स्तर पर प्रशासन समस्त विभागों के अधिकारियों की टीम को लेकर गांव में जाकर घर-द्वार पर लोगों की समस्याओं तथा शिकायतों का समाधान करने में जुट गया है। सरकार की इस मुहिम को बल प्रदान करने तथा प्रभावी बनाने के लिये उपायुक्त आरके गौतम ने आज नाहन में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागाें से संबंधित विभिन्न जनपयोगी कार्यों तथा नये प्रयासों के बारे में अपनी जानकारियां और अनुभव सांझा किए। जिला के सभी एसडीएम वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से ऑनलाईन बैठक में शामिल हुए। उपायुक्त ने सभी विभागों से आग्रह किया कि अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं तथा कायक्रमों से संबंधित भविष्य के लक्ष्यों का एक विजन डाक्यूमेंट तैयार करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का यह विजन डाक्यूमेंट राष्ट्र स्तर पर तैयार किए जा रहे ‘‘2047-विजन डाक्यूमेंट’’ का भाग बन सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग का एक छोटा और नवीन प्रयास समाज और राष्ट्रहित में बड़ा और जनपयोगी साबित हो सकता है। आरके गौतम ने कहा सभी विभाग जन सेवा कार्यों और योजनाओं को सुदृढ़ करें और प्रयास करें कि किसी भी व्यक्ति को जनसेवा का लाभ मिलने मेें अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को अपनी-अपनी सेवाओं कों पारदर्शी बनाने के साथ समयबद्ध बनाना चाहिए, ताकि पात्र व्यक्ति तक इनका समुचित लाभ पहुंच सकंे। उन्होंने ने कहा कि सुशासन अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता कार्यक्रम को प्राथमिकता में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कूड़े के सही निस्तांतरण प्रक्रिया पर बल देते हुए कहा कि गीले और सूखे कूड़े का सही ढंग से निष्पादन होना चाहिए। खाद्य पदार्थों से निकलने वाले कूड़े से कमपोस्ट तैयार किया जा सकता है और यह प्रयास घरेलु स्तर के अलावा कार्यालयों के स्तर पर भी हो सकता है। उपायुक्त ने जल संरक्षण को भी सुशासन अभियान का जरूरी हिस्सा बनाने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जुड़े जल शक्ति विभाग, कृषि, उद्यान तथा अन्य सम्बन्धित विभाग प्रयास करें कि वर्षा जल का सही भंडारण कर जल संरक्षण की छोटी-छोटी योजनाएं तैयार की जाएं। आरके गौतम ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि आम जन की ओर से प्राप्त होने वाले पत्रों और शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निपटाएं, साथ ही लिए गए निर्णय की सूचना संबंधित व्यक्ति तक समय पर पहुंचाई जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, सहायक आयुक्त मुकेष षर्मा के अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति, कल्याण, ग्रामीण विकास व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
नए प्रयोग से नई दिशा तय करें, प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मशरूम दिवस का आयोजन किया गया। मशरूम की खेती में महिलाओं की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कुलपति प्रो.एचके चौधरी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए ग्रामीण महिलाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह ज्ञान के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जब आप सक्षम होंगे, तभी देश सक्षम होगा। प्रो. चौधरी ने कहा कि आज खेती के लिए भूमि कम हो रहीं है। लिहाजा वह कृषि वैज्ञानिकों की नवीनतम तकनीकों को सीखते हुए थोड़ी भूमि से अधिक काम लेते हुए अपने को सफल बनाए। प्रो.चौधरी ने कहा कि किसानों को मशरूम के साथ मधुमक्खी, पशु पालन, तिलहन व दलहन आदि की तकनीकों को वैज्ञानिकों से जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए प्रयोग करते हुए नई दिशाओं को तय करें। कुलपति ने नारा और पोस्टर विजेताओं को सम्मानित भी किया। पादप रोग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. डीके बनियाल ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के लिए मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया था। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों और कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर और नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन में महिलाओं की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों और शोध केंद्रों में किसान दिवस का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीपिका सूद ने मंच का संचालन किया। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डीके वत्स, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. वीके शर्मा, अनुसंधान निदेशक डॉ.एसपी दीक्षित समेत विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक और विद्यार्थी भी इसमें मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गठित प्रहरी क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. नविता द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने छात्रों को नशे का सेवन न करने और नशे के दुष्ट प्रभावों से अवगत करवाया और छात्रों से नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर प्रो. रेनू डोगरा, प्रो. अर्पित, प्रो. औंकार व गगन दीप ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।
क्रांति सूद। जोगिंद्रनगर माइंड ऑपरेशन अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में बच्चों को पढ़ाई को आसान बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा पढ़ाई करना इस दुनिया में सबसे आसान कार्य है, परंतु बच्चे उन सभी तकनीकों को नहीं जानते हैं,जिससे वह अपनी पढ़ाई आसान बना सकें। निदेशक ने कहा कि कुफरी स्कूल के प्रधानाचार्य बालकृष्ण यादव ने सराहनीय प्रयास किया है कि बच्चों को एक ऐसी शिक्षा के बारे में जागरूक करवाया गया, जो शिक्षा बच्चे की मानसिकता पर सकारात्मक असर डालती है। निदेशक ने बच्चों को एक बार पढ़ कर याद कैसे करना है। उन्होंने मेमोरी डेमो दे कर के बताया कि किसी भी चीज को हम एक बार पढ़कर आसानी से याद कैसे रख सकते हैं। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर का मानना है कि बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए यह शिक्षा बहुत अहम किरदार निभाती है और ऐसे सेमिनार सभी सरकारी स्कूल महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में होने अति आवश्यक है। जिन बच्चों को पढ़ाई करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, उनके लिए पढ़ाई एक मनोरंजन का माध्यम बन सकता है। इस सेमिनार में प्रधानाचार्य बालकृष्ण यादव तथा अन्य सभी अध्यापक वर्ग ने भी भाग लिया। वहीं, ग्राम पंचायत कुफरी के उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने भी सेमिनार में हिस्सा लिया और उन्होंने भी अपने शब्दों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने प्रिंसिपल और सभी अध्यापक वर्ग का बच्चों को ऐसी शिक्षा से अवगत करवाने के लिए धन्यवाद किया और कहा इस तरह के सेमिनार माइंड ऑपरेशन अकादमी के माध्यम से आगे भी सरकारी स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में करवाते रहेंगे।
विजिलेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर धरे तीन आरोपी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर JOA.IT के पेपर लीक करने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हमीरपुर जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चार लाख रुपए में जेओआईटी का पेपर बेच रहे थे। इस दौरान विजिलेंस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पेपर जेओआईटी बेचते हुए पकड़ा है। विजिलेंस की पूछताछ में एक आरोपी ने यह भी खुलासा किया है कि उसने भी पिछले वर्ष पेपर खरीदकर परीक्षा पास की है। इतना ही नही इनमें से एक आरोपी की मां कर्मचारी चयन आयोग की कर्मचारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की मां कर्मचारी चयन आयोग की सिक्रेसी ब्रांच में तैनात हैं। ऐसे में विजिलेंस की कार्रवाई में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जेओआईटी की परीक्षा रविवार को आयोजित की जानी थी। उक्त परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विजिलेंस की टीम पेपर का क्रॉस चेक कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस रेणू शर्मा ने कहा कि विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वे बिना किसी असुविधा के राज्य में अपने प्रवास का आनंद उठा सकें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पर्यटकों के सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से पर्यटक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क न करें। क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है और इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में पर्याप्त कार्यबल और मशीनरी तैनात किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर बाई फोर वाहनों को भी तैनात किया जाना चाहिए। सीएम सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अटल टनल रोहतांग के आस-पास वाहनों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को रात्रि गश्त भी बढ़ानी चाहिए और शहरी स्थानीय निकायों को स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का उचित संचालन सुनिश्चित करना चाहिए। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों को भी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखना चाहिए, ताकि वे राज्य से अपनी यात्रा की सुखद यादें लेकर घर लौटें। उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और हमें सभी संभव सुविधाएं प्रदान करने के अलावा उनका बेहतर आतिथ्य-सत्कार सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उचित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को पार्किंग के लिए पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कई देशों में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड-19 मापदंडों का पालन करने और एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की अधिक आवाजाही के दृष्टिगत उचित कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और सुप्रसिद्ध एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले पर्यटक स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि राज्य की शांति व्यवस्था बनी रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर पर्यटकों से गुलजार रहता है, जहां पर्यटकों का गर्मजोशी से आतिथ्य-सत्कार करने की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रवास के दौरान घर जैसा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और अन्य विभाग ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करना सुनिश्चित करें।
नरेंद्र डाेगरा । जयसिंहपुर अपर लंबागांव में बाजार का सुधारी करण का काम होने से सहायक अभियंता संसार चंद ने यह जानकारी दी है कि 24 दिसंबर से पेवर ब्लॉक और कंक्रीट का कार्य शुरू हो रहा है, जो कि 15 जनवरी तक चलेगा। कंक्रीट और पेवर ब्लॉक का काम होने से यातायात संपुर्ण रूप से बाधित रहेगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालक वैकल्पिक रूप से सुगड़ी बाग और कोसरी रोपडी सड़क मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है।
क्रांति सूद। लडभड़ोल एचआरटीसी जोगिंद्रनगर में कार्यरत चालक सागर सिंह पुत्र सरद सिंह निवासी धानग तहसील बैजनाथ ने पुलिस चौकी लडभड़ोल में दर्ज शिकायत अनुसार बयान दिया कि वह बतौर चालक एचआरटीसी जोगिंद्रनगर में कार्यरत हैं तथा 22 दिसंबर को जोगिंद्रनगर से बस (एचपी 67-2580) को परिचालक संजय कुमार के साथ 4:10 बजे ग्राम पंचायत सिमस के लिए आया था औ सायं 7:10 बजे सिमस पहुंचे और बस खड़ी करके अपने कमरे में चले गए तथा खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। उन्होंने कहा कि आज सुबह 7:35 बजे जब वह तथा परिचालक बस के पास पहुंचे, तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस के फ्रंट शीशे को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि बस का शीशा किसने तोड़ा है और किसने इस वारदात को अंजाम दिया है और किसी भी व्यक्ति पर कोई शक नहीं है। उन्होंने पुलिस से मामले की छानबीन करने की गुहार लगाई है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धर्मशाला महाविद्यालय इकाई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शाश्वत का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि सुनील मनोचा, विशिष्ट अतिथि आकाश नेगी और कार्यक्रम अध्यक्ष अमित कटोच उपस्थित रहे। जिसमें सुनील मनोचा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष के इतिहास के बारे में बताया कि कैसे विद्यार्थी परिषद इन 75 वर्षों में विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन कर उभरा है और अपने विद्यार्थी परिषद के साथ व्यक्तिगत अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने विद्यार्थी परिषद् की 75 वर्ष की यात्रा के बारे में बताया की विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्रहित, राष्ट्रहित में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद् ने अपने 75 वर्षों की यात्रा में अनेकों आंदोलन भी किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद् अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला छात्र संगठन है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अमित कटोच ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद एक अनुशासित छात्र संगठन है और अपने अनुशासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद् हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, जिससे युवाओं को अपने हुनर को प्रस्तुत करने के लिए मंच दिया जाता है। इस कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रदर्शन हुए, जिसमें कुल्लू नाटी, शिमला नाटी और भांगड़ा आदि 35 प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि आज भाजपा पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जिन संस्थानों को विमुक्त किया गया है, उसके विरोध में भाजपा का प्रदर्शन कहावत "खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे" पर बिल्कुल चरितार्थ होता है। भाजपा नेताओं को याद दिलाना चाहता हूं कि जब जयराम की सरकार बनी थी, तो उन्होंने तो बिना सोच-विचार के ही इलेक्शन से 6 महीने पहले हुए सभी निर्णयों को निरस्त कर दिया था, जबकि हमारे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं और जिन भी संस्थानों को विमुक्त किया गया है, उन संस्थानों के लिए भाजपा ने चुनावों से ठीक पहले प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह करने के लिए आनन-फानन में बिना बजट के घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां बजट की प्रावधान नहीं किया गया है, उन संस्थानों को विमुक्त किया जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया है कि जहां-जहां जिन सरकारी संस्थानों की अति आवश्यकता होगी, उन्हें वैसे ही रखा जाएगा। जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी थी, तो कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सरकार को 6 महीने का समय दिया था, लेकिन भाजपा के नेता सत्ता के खो जाने का गम सह नहीं पा रहे और आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लेकर हर छूट भैया नेता झूठा विरोध करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को भूली नहीं है और भाजपा नेताओं के यह मगरमच्छ वाले आंसू किसी काम के नहीं हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भली-भांति जानते हैं और वह हर फैसला प्रदेश की जनता की भलाई में बहुत ही सोच समझ कर ले रहे हैं और वो स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह और कांग्रेस द्वारा चुनावों के दौरान दी गई 10 गारंटियों को वह पूरा करके रहेंगे और जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की भी रूपरेखा तैयार कर उसे लागू किया जाएगा। डॉ. वर्मा ने कहा कि भाजपा अपनी चिंता करें। क्योंकि प्रदेश की जनता की चिंता कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते नेहरन पुखर स्थित माताश्री सर्विस स्टेशन में शुक्रवार को 27वीं ऐनिवर्सरी मनाई गई। क्षेत्र के नामी पेट्रोल पंप द्वारा बड़े ही धूम-धाम के साथ यह पावन दिन मनाया गया है। जानकारी देते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम माताश्री पेट्रोल पंप के प्रबंध निदेशक प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि पेट्रोल पंप के 27वें स्थापना दिवस पर ग्राहकों को मिठाई के साथ प्रसाद भी वितरित किया गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सम्मानित भी किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय ने भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदान पर एक ऑनलाइन वेबिनार की मेजबानी की। श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. पवन कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआईटी हमीरपुर एचपी से थे। योगानंद स्कूल ऑफ एआई, कंप्यूटर और डेटा साइंस द्वारा विकसित रामानुजन गैलरी का भी इस अवसर पर उद्घाटन किया गया। डॉ. पवन कुमार ने श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों पर एक सत्र दिया। उन्होंने भारतीय गणितज्ञों जैसे शकुंतला देवी, आर्यभट्ट और पीसी महालनोबिस, जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धि और कल्पना के साथ गणित के क्षेत्र को आगे बढ़ाया उनके बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. कुमार ने वैदिक गणित के महत्व पर भी चर्चा की और बड़ी संख्या वाली समस्याओं को हल करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
अधिकांश समस्याओं का अधिकारियों से मौके पर करवाया हल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को दी जानकारी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बणी में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के लिए सभी विभागों के अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर विधायक लखनपाल के दरबार पहुंचे। जिनमें से अधिकांश समस्याओं का तो विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मौके पर ही अधिकारियों से निवारण करवाया, जो समस्याएं मौके पर हल नहीं हो पाई उन्हें शीघ्र-अतिशीघ्र हल करने के कडे व स्पष्ट आदेश भी अधिकारियों को दिए हैं। राजस्व विभाग की समस्याओं से जुड़े लोगों ने अपना दुखड़ा विधायक के समक्ष रखा। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का तुरंत हल करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग ने इंतकाल से संबंधित 62 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया है। इस कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों को विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि वह सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें। इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व धन्यवाद भी व्यक्त किया। इससे पहले ग्राम पंचायत बणी में पहुंचने पर प्रधान शैलजा बन्याल ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का भव्य स्वागत किया और टोपी व शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के दौरान एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा भी मुख्यतौर पर उपस्थित रहे। एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने इस दौरान लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के आदेश दिए। सरकार के इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बणी, टिक्कर राजपूतां, कनोह, कलौहण, कडसाई व ननावां के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा इंदौरा के नवनिर्वाचित विधायक मलेंद्र राजन ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ग्राम पंचायत गगवाल में लोगों को संबोधित किया और उनका धन्यवाद किया। ग्राम पंचायत मेघवाल के लोगों ने उनका फूल-मालाएं पहना कर स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें ग्राम पंचायत तक ले गए। इस अवसर पर उनके साथ महासचिव कांग्रेस कमेटी मास्टर कमल किशोर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया बीडीसी जसवीर कटोच व अन्य समर्थक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एलआर बीएड विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद चंद्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए गए, जिसमें प्रमुख रुप से मॉडलिंग, मणिपुरी नृत्य, सोलो सॉंग, नाटी एवं किन्नौरी नृत्य रहा। इस दौरान छात्रों ने जमकर मस्ती की। नए बैच के प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों से मनोरंजक रूप में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्तरों को पार करते हुए नए पेज से सलोनी को मिस प्रेशर और चेतन को मिस्टर फ्रेशर के रूप में चुना गया। वहीं, मिस एवं मिस्टर पर्सनालिटी दिव्या एवं निलाक्ष चुने गए। छेरिंग एवं जय ललिता मिस एवं मिस्टर टेलेंट रहे। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य डॉ. निशा ने सभी बच्चों का संस्थान में स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने मुख्यातिथि का भी धन्यवाद किया और मिस एवं मिस्टर फ्रेशर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चंद्र मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में मदद मिलती है। मुख्यातिथि ने छात्रों को शिक्षण के कार्य को ईमानदारी से करने हेतु अपने विचार साझा किए। समारोह में संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर हुसैन ज़ैदी, बीएड विभाग की प्रधानाचार्य डॉ. निशा, अध्यापक, सहायक कर्मचारी एवं प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र मौजूद रहे।
सीमेंट कंपनियां बंद हाेने से की जा रही सीमेंट की कालाबाजारी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला में पुलिस चौकी भोटा के तहत बीती रात को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने नालागढ़ से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रकों को हाई-वे पर रोक लिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी भोटा की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मामला जल्द नहीं सुलझने पर डीएसपी और हमीरपुर थाना से एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यूनियन के अध्यक्ष जगननाथ शर्मा और सतीश कुमार ने कहा कि अदानी कंपनी ने बिना नोटिस बरमाणा और दाड़लाघाट की सीमेंट कंपनियों को बंद कर दिया है, जिसके चलते जहां सैकड़ों लोगों का रोजगार छूटा, तो वहीं ट्रक ऑपरेटरों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने साजिश के तहत कई महीने पहले से बिलासपुर और दाड़लाघाट से हजारों टन क्लींकर एकत्रित कर नंगल और नालागढ़ में जमा कर लिया था, ताकि हिमाचल में इस तरह की स्थित उत्पन्न की जा सके। अब जब बरमाणा और दाड़लाघाट की सीमेंट कंपनियां बंद हैं, तो कंपनी ने नालागढ़ और नंगल प्लांट से हिमाचल के डीलरों को सीमेंट भेजना शुरू कर दिया है। शर्मा ने कहा कि कई जगह से शिकायतें आ रही हैं कि सीमेंट की कालाबाजारी की जा रही है और लोगों को कई गुणा महंगे दाम पर सीमेंट बेचा जा रहा है। यही नहीं नालागढ़ से सीमेंट लाने वाली गाड़ियों में क्षमता से अधिक सीमेंट लादा जा रहा है। बीती रात को भोटा में रोकी गई इन गाड़ियों को जब चेक किया गया, तो सभी छह गाड़ियों में क्षमता से अधिक सीमेंट पाया गया।, जिस पर चार ट्रकों का 26-26 हजार रुपए का चालान, जबकि दो ट्रालों के 32-32 हजार रुपए के चालान काटे गए। शर्मा ने कहा कि सिर्फ अल्ट्राटेक सीमेंट की आपूर्ति होने देंगे, एससीसी और अंबुजा सीमेंट की आपूर्ति बंद है।
कपील शर्मा। सिरमाैर सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पीजीआई चंडीगढ़ डॉ. मनप्रीत, नर्सिंग ऑफिसर विलियम और मनीष, अटेंडेंट नवीन और रवि, सफाई कर्मचारी भूपेंद्र, गुरमीत आदि पीजीआई से आए हुए थे। कैंप ठंड और धुंध की वजह से समय के अनुसार शुरू नहीं हाे सका, लेकिन फिर भी शिविर में 26 रक्तविरों ने खूनदान किया। सिरमौर एसोसिएशन के प्रधान मयंक शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, केडी चौहान, कल्चर कार्यवाहक सोशल वर्कर जय प्रकाश शर्मा, 144 बार रक्तदान करने वाले पूर्व प्रधान इक़बाल सहोत्रा को इस महान उपलब्धि के लिए समानित किया गया। जतिन, केशव सिरमौर एसोसिएशन के सलाहकार फकीर चंद चौहान और रमेश देसाइक, नेहा अधिवक्ता सिरमौर एसोसिएशन विंग इंचार्ज और पंजाब यूनिवर्सिटी के लड़कों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसोसिएशन के प्रधान मयंक शर्मा ने कहा कि हम आगे भी स्वयं सेवी के रूप में कार्य करते रहेंगे। पीजीआई की टीम को एसोसिएशन द्वारा समानित किया गया। टीम ने हमे आश्वस्त किया कि हम आगे भी आपके द्वारा किए गए कार्य का हिस्सा बनते रहेंगे।
मुनीष। घुमारवीं स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एसजेवीएन लिमिटेड की ओर से आर्थिक मदद की गई। लगभग तीन लाख की लागत से सिंथेटिक बैडमिंटन मैट स्थापित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने इसे स्थापित करवाने के लिए एसजेवीएन तथा प्रो. रिपन कुमार के प्रयासों की सराहना की। इस बैडमिंटन मैट को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने विद्यार्थियों को समर्पित किया। इस अवसर पर पहले ही दिन महाविद्यालय परिसर के इंडोर बैडमिंटन हाल में एक मैच का आयोजन किया गया। यह मैच प्रो. रिपन कुमार तथा छात्र वर्ग में राम लखन की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें प्रो.रिपन की टीम ने 3-0 से यह मैच जीत लिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने महाविद्यालय की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा सहयोग देने के लिए एसजेवीएन लिमिटेड का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय सहपाठ्य गतिविधियों के संयोजक प्रो. सुरेश शर्मा, प्रो.सीता राम, प्रो.अवनीश शर्मा, प्रो. शक्ति सिंह, डॉ. राकेश शर्मा, गौरव ठाकुर तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
प्रशासन चला गांव की ओर फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिले में प्रशासन गांव की ओर थीम के साथ मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 23 दिसंबर को बड़ोह तहसील कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल शिविर की अध्यक्षता करेंगे। शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से आरंभ होने वाले इस शिविर में जन समस्याओं के निवारण के साथ मौके पर विभिन्न जन उपयोगी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। शिविर में बड़ोह के साथ लगती पांच पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इनमें ग्राम पंचायत दनोआ, एरला, खरट खास, बुसल और रतियाड़ शमिल हैं। उपायुक्त ने संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों से शिविर में आकर सभी सेवाओं का भरपूर लाभ लेने का आग्रह किया है। बता दें, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप 19 से 25 दिसंबर के मध्य मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के माध्यम से विशेष शिविरों का आयोजन कर जन शिकायतों के निराकरण समेत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस बार सुशासन सप्ताह की थीम प्रशासन गांव की ओर रखी गई है। ऐसे में तहसील और पंचायत स्तरों पर शिविरों का आयोजन कर जन समस्याओं के निदान और जन सेवाएं सुगमता से प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड इंदाैरा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में विधायक मलेंद्र राजन से मिला। संघ ने उनका फूल-मालाएं, शॉल एवं टोपी पहनाकर स्वागत करते हुए शिक्षा खंड इंदाैरा के प्राथमिक शिक्षकों की ओर से बधाई दी। उनके साथ आए पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं निर्देशक ग्रामीण बैंक ओम प्रकाश कटोच व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव कमल किशोर को भी सम्मानित किया। इसके साथ खंड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने प्राथमिक शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिसका उनके साथ आए विशेष अतिथियों ने भी अपने संबाेधन में इन मांगों का समर्थन किया, जिसमें वर्तमान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के प्रयास को सराहा तथा जनवरी 2016 से जेबीटी से मुख्य शिक्षक पद पर पदोनित हुए शिक्षको की वेतन वृद्धि जो कि हाल ही में बंद की गई है, को पुनः बहाल करने बारे व शिक्षा खंड इंदाैरा की भुगाैलिक परिस्तिथयों को देखते हुए खंड स्तर पर एक शिक्षक भवन बनवाने की मांग की गई और खंड इंदाैरा के विभिन्न पाठशालायों में जेबीटी, ईटीटी, मल्टी टास्क वर्करों के रिक्त पदों को शीघ्र अतिशीघ्र भरने की मांग भी रखी। इस संदर्भ मे खंड कार्यकारिणी द्वारा उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा गया। विधायक मलेंद्र राजन ने अपने संबाेधन में शिक्षक संघ की इन मांगों को न्याय उचित बताते हुए विधानसभा सत्र में सरकार के समक्ष उठाने की बात की व खंड इंदाैरा में जल्दी ही एक शिक्षक भवन बनाने का भी आश्वासन दिया है। इस अवसर पर शिक्षक संघ खंड इंदाैरा के वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल, महालेखाकार सुधा कटोच, महासचिव मनोहर राणा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, संयुक्त सचिव नरोत्तम सिंह, केंद्रीय मुख्य शिक्षक महिपाल कटोच व अनिता कटोच सहित प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर सड़क सुरक्षा क्लब' राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल संघोल में सड़क सुरक्षा पर भाषण, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में 12वीं की स्नेहा प्रथम, 12वीं का विशांत द्वितीय स्थान तथा आशीष तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में अमन 12वीं तथा अनवी 10वीं कक्षा प्रथम स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में रजत प्रथम, प्रिया द्वितीय तथा आंशिका तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन में शिपाली बारहवीं प्रथम, द्वितीय स्थान पर जिया दसवीं तथा तृतीय स्थान पर सुमित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में आज जेंडर मे नस्ट्रीमिंग, जंेडर रिस्पोंस बजट के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई। यह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास, संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, हिमाचल प्रदेश योजना विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कि गई। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के माध्यम से जेंडर रिस्पोन्सिव बजटिंग के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने पर जोर देता है। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओें के लिए लैंगिक समानता सुनिश्चित कर महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए जेंडरबजट स्टेटमेंट व जंेडर रिस्पोंस बजट के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जेंडर बजट स्टेटमेंट, जेंडर रिस्पोंस बजट का उद्देश्य विभिन्न संसाधनों का समान लैंगिक वितरण सुनिश्चित करना है, साथ ही जेंडर बजट स्टेटमेंट के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से महिलाओं के लिए क्रियान्वित की जा रही नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रभाव का विश्लेषण करना है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि जेंडर बजट स्टेटमेंट लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के साथ महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए बजट संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग सुनिश्चित करेगा तथा जेंडर आधारित बजट के प्रभाव का मूल्याकंन भी करेगा। जेंडर बजटिंग लैंगिक असमानताको कम करने और सभी को एक समान अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। योजना सलहाकार, हिमाचल प्रदेश योजना विभाग, बासू सुद ने कहा कि लैंगिक असमानता को कम करने के लिए हर विभाग की भागीदारी महत्त्वपूर्ण है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्नवि भागों में जेंडर बजट सैल गठित किए गए हैं।जेंडर बजट सैल एक संस्थागत प्रणाली है, जो सरकारी बजट में जेंडर विश्लेषण के एकीकरण की सुविधा प्रदान करती है। उन्हाेंने कहा कि विभागों द्वारा स्थापित किए गए जेंडर बजट सैल के मार्गदर्शन के लिए प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग और संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान से कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के हितधारकों की सहायता के लिए कार्यशालाएं, प्रशिक्षण माॅडयूल, सूचना पुस्तिकाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि विभागों द्वारा जेंडर बजट स्टेटमेंट का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, संयुक्त राष्ट्र महिला भारत, श्रुति सिंह ने उपस्थित अधिकारीयों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज़फर इकबाल, सहायक आयुक्त संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आज नेशनल मैथमेटिक्स-डे का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में गणित विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया, जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी दत्ता ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। डॉ. शर्मिला, डॉ. मलकीयत एवं डॉ माधवी पराशर ने निर्णायक मंडल के रूप में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में आज राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य पर डॉ. रोहित गांधी ने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी छात्रों को दी। गणित विषय में श्रीनिवास रामानुज के विभिन्न उपलब्धियों को उन्होंने बच्चों को बताया। इस अवसर पर एमएससी गणित के छात्रों के साथ-साथ प्रो. योगेश डॉ. कमल सिंह व दीपिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से गणित के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे ग्रेजुएट-एड-ऑन कार्यक्रम के तहत सीमा महाविद्यालय में 60 विद्यार्थियों को निःशुल्क बैग, स्टेशनरी और किताबें बांटी गई। ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोपैक एडवाइजर्स के सहयोग से आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में छात्रों को विविध कोर्स से संबंधित जानकारी भी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राय सिंह नेगी और प्रो. हरीश साजटा जी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया। कौशल विकास कार्यक्रम बहुत अच्छा है और इससे छात्रों को स्व रोज़गार संबंधी विविध क्षेत्रों के बारे में जरूरी जानकारी मिलेगी। ग्रेजुएट-एड-ऑन प्रोग्राम से कॉलेज के छात्रों की क्षमता का विकास होगा और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप उन्हें रोजगार के नए मौके मिलेंगे। उन्होंने ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोपैक एडवाइजर्स को इस आयोजन के लिए बधाई भी दी। टेक्नोपैक के स्टाफ़ ने बताया कि विभिन्न कोर्स में प्रवेश ले चुके 60 छात्राएं को निःशुल्क किताबें, स्टेशनरी व अन्य चीजें दी गई हैं। सीमा महाविद्यालय में उक्त कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थी देश के प्रतिशिष्ट संस्थानों में रोज़गार प्राप्त कर चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों का रूझान इस कार्यक्रम के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि टेक्नोपैक एडवाइजर्स रोजगार परक शिक्षा देने के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है, ताकि वह भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के ग्रेजुएट एड ऑन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. नीतिका धवन, कोर्स ट्रेनर नेहा रूखटा और ट्रेनर संगीता मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा महाविद्यालय सुघ भटोली में आज राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर गणित के प्रो. पंकज कौशल द्वारा बच्चों को गणित के बारे में जानकारी दी गई। श्रीनिवास रामानुज के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंकज कौशल द्वारा बच्चों को श्रीनिवास रामानुज के बारे में जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रो. पंकज कौशल द्वारा श्रीनिवास रामानुज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। गणित विषय में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी गई। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के सभी बच्चे व स्टाफ मौजूद रहा।
मनीष ठाकुर। फतेहपुर फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया का ग्रह क्षेत्र फतेहपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भवानी सिंह पठानिया अपने घर में सभी कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। उन्हाेंने सभी विभागों के साथ घर में एक बैठक की और आगामी कार्यों ऑफिसर रुके हुए कार्यों को रफ्तार से चलाने की बात कही। लोगों के किसी भी कार्य को रोका नहीं जाएगा, पुरी जानकारी जुटाने के बाद ही कार्य को करवाया जाए। इस समय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर स्थानीय पुलिस चौकी टौणी देवी से महज 100 मीटर दूर ही दरकोटी में चोरों ने दिन-दिहाड़े लाखों के गहनों पर अपना हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेज प्रकाश निवासी गांव दरकोटी टौणी देवी अपनी पत्नी के साथ बीते दिन सुबह करीब 8:00 बजे कहीं रिश्तेदारी में गए थे, उनका लड़का बाहरी राज्य में नौकरी करता है और उनकी बहू भी आजकल अपने मायके में रह रही है। बुधवार शाम को तेज प्रकाश और उनकी पत्नी करीब 6:30 बजे अपने घर वापस आए, तो घर में मौजूद पिछले गेट का ताला टूटा देखा। उन्हें चोरी का आभास हो गया और जब अपनी बहू के कमरे में गए, तो उसकी अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था और अलमारी में मौजूद गहने गायब मिले। इसके तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी टौणी देवी में दी। हमीरपुर सदर पुलिस और पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम मौके पर पहुंची, तो उसमें पुलिस ने पाया कि पिछले बाहरी गेट का ताला और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। पीड़ित तेज प्रकाश ने बताया कि उनकी बहू का मंगलसूत्र, दो सोने के कड़े, दो सोने की अंगूठियां, और बाकी चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। लगभग पांच लाख के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं। हमीरपुर सदर से एएसआई अरविंद कुमार अन्वेषण अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। गौरतलब है कि करीब 4 वर्ष पहले भी चोरों ने दिन-दहाड़े अपर दरोगण गांव में चाेरी की वारदात को अंजाम दिया था, परंतु पुलिसने उन्हें पकड़ लिया था। वे कश्मीर के प्रवासी मजदूर थे।
तुगलकी फरमान के ऊपर चल रही है यह सरकार विकास से कोई लेना-देना नहीं केवल बदले की भावना से काम कर रही है कांग्रेस फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनी थी, तब से ही इस प्रकार की भावना उनकी सामने निकलकर आ रही थी, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पहली अप्रैल, 2022 से जितने भी फैसले पूर्व में जयराम सरकार द्वारा लिए गए हैं अनवर पुनः विचार किया जाएगा। कल प्रदेश सरकार ने एक ही नोटिफिकेशन के माध्यम से पूरे प्रदेश में 307 कार्यालय बंद कर दिए यह एक तुगलकी फरमान से कम नहीं है, यह दिखाता है कि यह सरकार एक हिटलर की सरकार है। इसके अलावा एक दिन में बिजली बोर्ड के 32 दफ्तरों को बंद करना निंदनीय है। हैरानी की बात तो यह है कि सभी दफ्तरों को एक उचित प्रक्रिया के माध्यम से सभी परमीशंस लेते हुए खोला गया था। उन्होंने कहा की एक दिन में 179 स्वास्थ्य संस्थाओं को बंद कर दिया, जिससे लोगों को जगह-जगह स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो रहा था, 79 पतवार सर्किल, 3 तहसील, 20 उप तहसीलें, 3 कानूनगो पटवार सर्किल और 16 सर्किल डिविजन को भी बंद किया गया। यह सब दिखाता है कि प्रदेश की सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं ह, उनको केवल चिंता है तो सिर्फ बदला लेने की। आज पूरे प्रदेश भर में हर मंडल में एसडीएम या उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा जा रहा है, जिसके अंदर इस सरकार की कड़ी निंदा भी की गई है और इस प्रकार के निर्णय सरकार ले रही है, उसको रोक लगे उस पर चिंतन करने को आग्रह किया गया है। अगर आप स्वास्थ्य संस्थाओं के बारे में बात करें, तो 40 स्वास्थ्य संस्थान तो केवल मंडी जिला में ही बंद किए गए हैं। इसके इलावा 25 सोलन में, कांगड़ा में 25 और 20 बिलासपुर के बंद किए गए हैं। आज से पहले ऐसा कभी हिमाचल प्रदेश के इतिहास में नहीं हुआ ऐसा हिमाचल प्रदेश में पहली बार हो रहा है। मैं दावा करता हूं की इस प्रकार की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। क्योंकि इस प्रकार की सरकार में हिटलर राज साफ दिखाई दे रहा है। सरकार को कहीं ना कहीं यह भी सता रहा है कि मंडी में वह 10 में से 9 सीटें हार गए हैं, तभी मंडी में दल बल के साथ कार्यालय को बंद किया जा रहा है। इससे पहले धर्मपुर के शिवा प्रोजेक्ट का कार्यालय बंद किया गया और एक्सीलेंस सेंटर बंद किया गया और अब जब कार्यालय बंद हो रही है, तो सबसे ज्यादा तादात मंडी की निकल कर आ रही है। मंडी के बल्ह क्षेत्र में जो एयरपोर्ट बनना है, उसकी भी एजेंसी को बदला गया, सब नकारात्मक काम यह सरकार केवल मंडी में ही कर रही है।
नई नवेली सरकार के शुरुआती फैसलों को लेकर प्रदेश भाजपा तल्ख हो उठी है। अभी प्रदेश में कैबिनेट का भी गठन नहीं हो पाया है कि भाजपा ने सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से कुछ अरसा पहले खोले गए विद्युत विभाग के डिवीजन और सब डिविजन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही तत्कालीन सरकार द्वारा जिन अस्पतालों का दर्जे बढ़ाए गए थे, उन अस्पतालों के दर्जे घटाने का फरमान जारी कर दिया है। इस पर पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मौजूदा सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर बदले की भावना से काम करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गलत मानसिकता के चलते पूर्व सरकार द्वारा शुरू किए अस्पतालों और विभिन्न कार्यालयों को बंद कर रही है। बदले की भावना से लिए इन फैसलों से जनता को नुकसान होगा। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार तुगलकी फरमान वापस लें अन्यथा भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और जरूरत पड़ी, तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुल्लू रायसन निवासी आरती देवी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह और उसका पति चंडीगढ़ गए थे, तो उनकी गैर हाजरी में उसकी 11वीं कक्षा में पढ़ रही बेटी ने किसी तांत्रिक व उसकी सहयोगी को घर पर बुलाकर पूजा-पाठ करवाई थी, तो तांत्रिक व उसकी सहयोगी ने शिकायतकर्ता के घर में पूजा-पाठ के बहाने से बेटी को ठग कर घर में रखे सारे गहने व नकदी को लेकर भाग गए थे। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग दर्ज किया गया और जिला कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष शर्मा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष शर्मा ने स्वयं किया। शिकायतकर्ता और उसके परिवार को तांत्रिक व उसकी सहयोगी के मोबाईल नंबर के अलावा कुछ भी मालूम न था और वे दोनों फोन भी आरोपियाें ने बंद कर रखे थे, जिस कारण पुलिस को आरोपियों तक पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल हो गया था। अभियोग के अन्वेषण को आगे बढ़ाने व आरोपियों का पता लगाने के लिए साईबर सैल कुल्लू के आरक्षी विकास ने तकनीकि सहायता प्रदान की, जिसकी मदद से तांत्रिक व उसके सहयोगी के असली नाम व पता मालूम हुए और उप निरीक्षक चमन लाल, मुख्य आरक्षी हेमंत, आरक्षी गौरव, आरक्षी विकास व महिला आरक्षी नवीना ठाकर आदि विशेष पुलिस दल सदस्यों को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बाहरी राज्य दिल्ली व उतर प्रदेश आदि का रवाना किया और आखिरकार 22 दिसंबर,2022 काे विशेष पुलिस दल दोनों आरोपियों को गाजियाबाद, उतर प्रदेश में काबू किया और फिर उन्हें कुल्लू लाया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 5,96,000 रुपए बरामद हुए हैं। तांत्रिक व उसकी सहयोगी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है और दोनों आरोपियों से चोरी किए गए जेबरात के बारे में पुछताछ की जा रही है और अभियोग में अन्वेषण जारी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। चिंतपूर्णी उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना जिला के घालुवाल में चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में कहा कि छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्व स्तरीय अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरवाईं-चिंतपूर्णी सड़क सुधारीकरण के साथ-साथ यहां रोपवे तथा एस्केलेटर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के सरकारीकरण से आय में सुधार हुआ है। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रस्ट के इतिहास तथा इसके तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट में कुल 11 सदस्य हैं तथा इसका मासिक व्यय 1.28 करोड़ रुपए है। उन्हांेने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की 14 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा इन परियोजनाओं पर 39 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में वार्षिक 50 लाख श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
कहा, ऊना में विकास के नए कीर्तिमान हाेंगे स्थापित ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अविनाश कपिला ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ललड़ी में सम्मानित किया। अविनाश कपिला ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री का नेतृत्व बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि विकास के मसीहा के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को जाना जाता है, हरोली का विकास मॉडल उनकी देन है, उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि लगातार मुकेश अग्निहोत्री ने विकास के एजंडे पर काम किया है, गांव व गरीब की बात की है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद की है। कपिला ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने लगातार अपने कद को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है, निश्चित रूप से जिला ऊना में ऐतिहासिक विकास हर विधानसभा क्षेत्र में होगा। उन्होंने कहा कि सारा ज़िला का नेतृत्व मुकेश अग्निहोत्री के साथ मिलकर के आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के नेता सतपाल रायजादा को लेकर जिस प्रकार से मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ऊना का शेर सतपाल रायजादा है। उन्होंने कहा कि जिससे कार्यकर्ताओं में जोश है व कार्यकर्ता खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री व सतपाल रायजादा मिलकर के ऊना सदर के विकास को भी आगे बढ़ाएंगे और कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग कांग्रेस नेतृत्व को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को मिलेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस महासचिव अविनाश कपिला को सराहा। उन्होंने कहा कि कपिला संiठन के कर्मठ कार्यकर्ता है, सभी के लिए प्रेरणा है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला जिला कांगड़ा में विकास परियोजनाओं के निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने आज बुधवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला उपमंडल में फील्ड विज़िट के दौरान विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भूमि का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने धर्मशाला में बनने वाले ओल्ड एज रिसाॅर्ट, एक्सीबिशन सेंटर सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि का मुआयना किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा रोहित राठौर और एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा भी उपस्थित रहे। डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्याें में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा के उचित समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी के चलते कईं परियोजनाओं के लिए भूमि का निरीक्षण आज धर्मशाला में किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिन परियोजनाओं के लिए जमीन की आवश्यकता है उनके लिए भूमि का चुनाव और उससे संबंधित औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में लंबित विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आम जनमानस से संबंध रखने वाले सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए विभागों को कहा गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यें में गुणवत्ता को लेकर भी प्रशासन द्वारा सख्त हिदायत दी गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए कांगड़ा जिला के विभिन्न उपमंडलों में कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए 2 स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार लोहड़ी पर्व पर 13 जनवरी को देहरा उपमंडल छोड़ कर जिला के अन्य सभी 14 उपमंडलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, उपमंडल देहरा में लोहड़ी की बजाय महावीर जयंती के अवसर पर 4 अप्रैल को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर धर्मशाला, कांगड़ा, नूरपुर, देहरा, ज्वाली, ज्वालामुखी, फतेहपुर, शाहपुर और नगरोटा बगवां में 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, उपमंडल बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल इंदौरा में 14 नवंबर को भैया दूज का स्थानीय अवकाश दिया गया है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने विकास कार्यों में कोताही बरतने का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला के 8 विकास खंडों की 28 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उपायुक्त ने इन पंचायतों द्वारा 15वें वित्त आयोग में वर्ष 2021-22 और 2022-23 तक विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को व्यय न करने पर यह कार्रवाई की है। प्रधानों को 15 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। तय अवधि में उत्तर न देने वालों पर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की बात कही गई है। उपायुक्त ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों के साथ धर्मशाला में एक-दो दिन पीछे हुई समीक्षा बैठक में यह पुष्टि की है। जिला की 28 ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग में साल 2021-22 और 2022-23 तक विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को व्यय नहीं किया गया है। इसकी ऑनलाईन रिपोर्ट भी शून्य दर्शाई गई है। इससे प्रतीत होता है कि इन ग्राम पंचायतों द्वारा विकासात्मक कार्यों के निष्पादन में कोताही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का जन विकास के कामों में सदुपयोग न करने की प्रवृति ठीक नहीं है। इस प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में अपने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय को जवाब प्रस्ततु करने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने वालों पर आगे नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन पंचायतों के प्रधानों को जारी हुआ नोटिस विकासात्मक कार्यों में कोताही पर विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत बड़ा भंगाल, भटू पंजाला, फटाहर, कोठी कोहड़, लवाई, ननहार, नरघोह, सेल और सपेड़ू, विकास खंड नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर, कबाड़ी, रौंखर और सेराथाना, विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत भाली, गुलेर, लुदरेट, मर्यणा, राजोल और बनतुगंली, विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत हाथीधार, खन्नी बदूही और सुखार, विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत भरवाना तथा सलेरा, विकास खंड प्रागपुर की ग्राम पंचायत चनौर, विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत पलोथा तथा रावा और विकास खंड सुलह स्थित भेडू महादेव की ग्राम पंचायत बछवाई के प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर में शिक्षा शास्त्र विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रोफ़ेसर मदन मोहन पाठक व शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ शीशराम, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मुकेश शर्मा एवं शिक्षा शास्त्र विभाग के सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में शिक्षा शास्त्री प्रथम वर्ष तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। स्वच्छता दिवस के अंतर्गत स्वयंसेवी होने परिसर के विभिन्न स्थानों को स्वच्छ करते हुए एक कदम स्वच्छता की ओर इस घोष को सार्थक किया। स्वच्छता कार्यक्रमों के साथ-साथ शिक्षा शास्त्री प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों ने चित्र प्रदर्शनी का भी कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं, परिसर निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने बताया कि परिसर के हर विभाग के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा समय-समय पर परिसर की स्वच्छता हेतु श्रमदान किया जाता है।
बोले, समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण प्राथमिकता फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। व्यवस्था परिवर्तन उनका ध्येय है। समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित करना सुक्खू सरकार की प्राथमिकता है। वे मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के द्रमण में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी उपस्थित रहे। बता दें, शाहपुर के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने विधायकी जीतने के बाद पहली दफा मंझग्रां और सिहंवा क्षेत्र में पधारने पर केवल सिंह पठानिया के अभिनंदन को द्रमण में यह कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें उनका बेहद गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल में सुशासन का संकल्प पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए बहुत जल्द ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा। उन्होंने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने जो विश्वास उनपर जताया है, वे उसपर खरा उतरेंगे। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यों को नई गति दी जाएगी। बंद पड़ी परियोजनाओं को पुनः आरंभ कराने के साथ-साथ नई योजनाओं को लेकर आगे बढेंगे। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि द्रमण मैदान और विश्राम गृह के सुधार कार्य को पूरा किया जाएगा। द्रमण में जन सुविधा के लिए सुलभ शौचालय निर्माण कराया जाएगा। मंझग्रां में उठाऊ सिंचाई योजना और पेयजल योजना के काम को जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स क्षेत्र के समय में क्षेत्र में आरंभ की गई दो करोड़ रुपए लागत की आईपीएच स्कीम, जो अभी बंद पड़ी है, उसका काम भी जल्द आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा ने विधायक का टोपी-शॉल पहनाकर स्वागत किया। कार्य्रकम में ग्राम पंचायत सिहंवा के प्रधान अजय बबली, ग्राम पंचायत मंझग्रां अरुणा देवी, जिला परिषद नीना ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष देवदत्त, करनैल सिंह सहित विभिन्न पंचायत के पूर्व प्रधान, उप प्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष व बीडीसी मेंबर इस मौके पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड के नवनिर्मित भवन का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर यहां एक जनवरी, 2023 से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। यह बात उप-मुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रवास के दौरान राजकीय महाविद्यालय खड्ड के नवनिर्मित भवन के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने विद्युत बोर्ड तथा लोक निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल विंग) के उच्च अधिकारियों को महाविद्यालय भवन के विद्युतीकरण का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने स्वां नदी पर पंडोगा से त्यूड़ी के मध्य बनने वाले पुल स्थल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह, हरोली में प्रस्तावित कॉलेज परिसर स्थल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी, तथा टाहलीवाल-पोलियां-जैजों सड़क पर दुर्घटना संभावित स्थलों का भी दौरा किया। मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास, कल्याण व गरीबों की सेवा प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार के ध्येय के अनुरूप जनसेवा की भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में ढांचागत व मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह को प्रदेश के पहले स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा तथा यहां पर स्मार्ट क्लासरूम व ई-लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सलोह विद्यालय के खेल मैदान में खेल संबंधी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में यहां पर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरोली उत्सव भी फिर से शुरू किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह में 26 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर को पुनः क्रियाशील किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में यह केंद्र इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश के युवाओं को दक्ष बनाने में सहायक सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नई बस सेवाएं आरंभ करने के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र से लंबी दूरी की अंतर राज्य बस रूट भी आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए आने वाले समय में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा व परिवहन क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सलोह विद्यालय में सुर-तरंग कार्यक्रम पुनः शुरू किया जाएगा, ताकि गीत-संगीत के क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखाकर कर पुनः उन्हें उचित मंच प्रदान किया जा सके।
विनायक ठाकुर। देहरा डीपीएस ढलियारा मे बुधवार को वार्षिक स्पोर्टस मीट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास तरीके से किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य ज्योति पटियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम मे बतौर चीफ गेस्ट प्रबंध निदेशक राजेश ठाकुर व अंजना ठाकुर ने शिरकत की व विशेष रूप से ओएसडी मुकेश पंडित उपस्थित रहे। वहीं, इस बार्षिक स्पोर्टस मीट प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न खेलों में भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं, हाई जप, लॉग जंप व दौड़ आदि खेलों में खूब कड़ा कंपीटीशन देखने को मिला सर्वप्रथम मुख्यतिथि द्वारा फ्लेग होस्ट करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान छात्रों क संबाेधित करते हुए डॉ राजेश ने कहा कि जीवन में खेलकूद का भी उतना ही महत्व है, जितना कि पढ़ाई-लिखाई का। खेलकूद न केवल छात्रों का मनोरंजन करते हैं। अपितु उनके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाते हैं। यदि बच्चे प्रसन्न और स्वस्थ रहेंगे, तो पढ़ाई लिखाई की ओर भी ध्यान देंगे। खेल के अंतर्गत शरीर बहुत अधिक परिश्रम करता है, परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में ऑक्सीजन शरीर के अंदर जाती है। यही ऑक्सीजन हमारे रक्त को शुद्ध करती है तथा भोजन को पचाने में सहायता करती है। जिसने खेलों को महत्व दिया है , वह सदैव प्रसन्न, स्वस्थ तथा मजबूत रहता है, उसमें आत्मविश्वास रहता है।
प्रदेश सरकार ने अनूप कुमार रतन को हिमाचल प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। एडवोकेट अनूप कुमार रतन को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। छोटा शिमला के स्ट्रॉबेरी हिल निवासी अनूप कुमार रतन मूल रूप से जिला ऊना के अंब से संबंध रखते हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय अनूप कुमार रतन अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त थे। अनूप कुमार रतन को प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट के समक्ष मामलों की पैरवी करने के लिए एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। बुधवार को अनूप रत्न ने हाईकोर्ट में महाधिवक्ता का कार्यभार सम्भाला। इस दौरान अधिवक्ता सहित अन्य कांग्रेस के नेता उन्हें बधाई देने पहुचे। महाधिवक्ता नियुक्ति होने पर अनूप रत्न ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के जितने भी मामले कोर्ट में लंबित पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। अनूप रतन ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के एक्शन मोड में आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। प्रदेश सरकार ने आज लगभग 180 हेल्थ इंस्टीट्यूट (PHC, CHC, अपग्रेडिड अस्पताल), 74 तहसील, सब तहसील, कानूनगो सर्किल, पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी डिनोटिफाई कर कर दिया गया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए नए स्वास्थ्य संस्थान और अपग्रेड किए गए स्वास्थ्य संस्थान डिनोटीफाई किए जाते हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल, 17 उपमंडल और तीन ऑपरेशन सर्किल बंद कर दिए थे। बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को 32 कार्यालयों को डिनोटिफाई किया था। चीफ इंजीनियरों से इन नए कार्यालयों को खोलने पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। अब स्थानीय स्तर पर जरूरतों को देखते हुए सरकार इन सभी कार्यालयों की समीक्षा करेगी।
कपिल शर्मा। सिरमौर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन नाहन के लक्ष्मी नारायण मंदिर में किया गया। इस में मुख्य रूप में अभाविप जिला सिरमौर के जिला संगठन मंत्री रोहित राणा जिला SFS प्रमुख अमित ठाकुर विभाग संयोजक मनीष बिरसंता तथा जिला संयोजक आकाश ठाकुर उपस्थित रहे। इस बैठक में पूरे जिला से लगभग 40 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन आज बना है व 1949 से आज तक छात्र व समाज हित में कार्य कर रहा है। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां वर्ष है। इस बैठक में अभाविप जिला संगठन मंत्री ने रोहित राणा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से लेकर के आज आईटीआई, आईआईटी वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है, वह WOSY जैसे प्रकल्पों द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुम्बकम वह राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखों छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों से लेकर के आईटीआई के छात्र इन जिला सम्मेलनों में भाग लेंगे। साथ ही विभाग संयोजक मनीष ने कहा कि यह सम्मेलन सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में 4 फरवरी को होने जा रहा है। इसी बैठक में जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें SFD जिला संयोजक आशू भारद्वाज, जिला SFS संयोजक दिपांशु राणा, जिला सोशल मीडिया संयोजक लितेश ठाकुर, जिला राष्ट्रीय कलामंच संयोजिका साक्षी कल्याण, जिला खेल आयाम संयोजक दिव्यांशु शर्मा, व्यवसायिक शिक्षा जिला संयोजक नरेश ठाकुर, जिला छात्र उद्धघोष संयोजक कार्तिक तोमर, तहसील संयोजक सराह आर्यन जिंदल, नाहन तहसील संयोजक निशांत ठाकुर, तहसील संयोजक शिलाई हितेश ठाकुर व रेणुका तहसील संयोजक अभिषेक चौहान को दायित्व सौंपे गए। कार्यकारिणी की घोषणा विभाग संयोजक मनीष बिरसान्टा द्वारा की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ उपमंडल के तहत पड़ते अप्पर कुकैना गांव में केसीसी बैंक शाखा पपरोला द्वारा वीएलपी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न याेजनाओं की जानकारी मुहैया करवाई गई। याेजनाओं में पीएम जीवन ज्योति सुरक्षा योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना सहित कई अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर पूनम कुमारी, बीना देवी व संदीप कुमार ने शिविर में उपस्थित लोगों को बैंक से संबंधित कई जानकारियां दी। इसके साथ ही बचत खाता व उससे जुड़े दस्तावेजाें के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी जिला चंबा की सिहुंता तहसील के तल्ला गांव में सीएसआईआर अरोमा मिशन के तहत सुगन्धित फसलों से लाभ उठा रहे किसानों और उद्धमियों के साथ अनुसंधान परिषद, सीएसआईआर-आईएचबीटी तथा संस्थान के निदेशक और वैज्ञानिकों ने उनके कार्यों से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। डॉ. त्रिलोचन महापात्र, अध्यक्ष अनुसंधान परिषद एवं पूर्व सचिव, डीएआरई और पूर्व महानिदेशक आईसीएआर के साथ-साथ अनुसंधान परिषद के अन्य सदस्यों, प्रो. एसके शर्मा, (सीएसके हि. प्र. कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के पूर्व कुलपति और पूर्व निदेशक, एनबीपीजीआर, नई दिल्ली), डॉ. अनूप कारवा (ऑपरेशंस इंडिया क्रॉप्स के प्रमुख, इनोटेरा जालना, महाराष्ट्र), प्रोफेसर अगेपति एस राघवेंद्र, (पूर्व जेसी बोस नेशनल फेलो, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट साइंसेज, हैदराबाद विश्वविद्यालय), डॉ ऊमा रामकृष्णन (प्रो. नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बेंगलुरु), डॉ. मीनाक्षी सिंह (मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर मुख्यालय, नई दिल्ली) और डॉ संजय कुमार, निदेशक, सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर, हिमाचल प्रदेश ने सगंधित गेंदा की खेती करने वाले किसानों से बातचीत की और एसेंशियल ऑयल निकालने की प्रक्रिया को भी देखा। किसानों ने विशेषज्ञों को अवगत करवाया कि पहले वे बंदरों के आतंक, ओलावृष्टि और अन्य कृषि सुविधाओं की अनुपलब्धता की समस्याओं का सामना कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें काफी हानि हो रही थी। सीएसआईआर-आईएचबीटी ने किसानों की ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए अरोमा मिशन चरण-II के अंतर्गत उन्हें सगंधित गेंदा उगाने के लिए तकनीक एवं उचित पौध सामग्री दी। सगंधित गेंदा जैविक और अजैविक तनाव का सामना करने में सक्षम है तथा ये फसलें चराई और आवारा जानवरों से प्रभावित नहीं होती हैं। किसानों को गेंदा फसल लाभकारी लगी। उन्होंने एक साथ समूह बनाया और अपने खेतों में सगंधित गेंदा की खेती करने लगे। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने विशेषज्ञों की टीम के साथ वार्तालाप किया। संस्थान अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष डॉ. महापात्र और अन्य सदस्यों ने अरोमा मिशन के तहत सगंधित फसलों के मूल्यवर्धन के लिए किसानों के खेतों में नि:शुल्क स्थापित सगंध तेल निष्कर्षण इकाई का दौरा किया और निष्कर्षण प्रक्रिया की निगरानी की और किसानों के साथ बातचीत भी की एंव सीएसआईआर अरोमा मिशन की प्रगति व गतिविधियों पर चर्चा की। इस अवसर पर सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक, डॉ संजय कुमार ने बताया कि वैश्विक एसेंशियल ऑयल की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और 2022 के दौरान विश्व में एसेंशियल ऑयल की मांग 8.8 बिलियन अमरीकी डालर है, जो 2027 में 16.34 अमरीकी डालर तक बढ़ने का अनुमान है। सीएसआईआर-हिमालयी जैव संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी), पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) सीएसआईआर-अरोमा मिशन के अन्तर्गत सगंधित फसलों की खेती के माध्यम से कृषक समुदाय की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उनकी आय को दोगुना करने के प्रयास कर रहा है। भारत को सगंधित तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए पूरे भारत में सीएसआईआर संस्थानों द्वारा सुगंधित फसलों की खेती के तहत 30,000 हेक्टेयर क्षेत्र को लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में, सुरेंद्र मोहन (हिम्पा के अध्यक्ष, एवं सह-प्रबंधक भागीदार प्राकृतिक बायोटेक उत्पाद, बग्गी, मंडी, हिमाचल प्रदेश); उपमन्यु, प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, सिहुंता, चंबा एवं पवन कुमार व सुगंधित फसलों के प्रगतिशील किसान के साथ-साथ गांव तल्ला के पंचायत प्रधान ने भी भाग लिया।
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च को लाइटस से सजाया गया हैं। चर्च में कल कैरोल सिंगिंग के साथ एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जाएगी। क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने बताया कि आज जतोग स्थित सेंटमाइकल चर्च में केंडल लाइट सर्विस होगी, जिसमें क्रिसमस केरोल गाई जाएगी और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जाएगी। वंही कल क्राइस्ट चर्च में कैरोल सिंगिंग का कार्यक्रम होगा, जिसमें एकदूसरे को बधाई दी जाएगी। इसके बाद फेलोशिप डिनर किया जाएगा। 25 दिसम्बर को सुबह 11 बजें विशेष प्रार्थना की जाएगी, जिसमें मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद क्रिसमस केक व कॉफी लोगों को बांटी जाएगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के भाजपा नेताओं का देश की आजादी में कोई योगदान न होने के बयान का कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का देश की आजादी में कोई भी योगदान नहीं है। कांग्रेस ने देश को आजाद करवाया और देश के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। राठौर ने आगे कहा उस समय भाजपा के नेता अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उनके नेताओं ने उस समय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कोर्ट में जाकर गवाही तक दी थी। भाजपा नेताओं के पूर्वजो का देश की आजादी या स्वतंत्रता संग्राम में कोई भी योगदान नहीं रहा है, जबकि कांग्रेस नेताओं ने देश को आजाद ही नहीं करवाया बल्कि देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण भी न्योछावर किए है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हो, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी हो उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि जो बयान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है, वह उसका समर्थन करते है। वही कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने को लेकर लिखे पत्र पर राठौर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में राहुल गांधी के साथ लोग काफी तादाद में जुड़ रहे और यह यात्रा काफी सफल हो रही है जिससे भाजपा घबरा गई है। इस यात्रा को रोकने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब राज्यों में चुनाव हुए तो उस समय कोरोना नजर नहीं आया और जब राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। ये केंद्र सरकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में आज दाडलाघाट स्थित अंबुजा कंपनी के अधिकारियों तथा ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच परिवहन भाड़े के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की ट्रक यूनियन और कंपनी के बीच मामला सुलझाने के लिए नेगोशिएशन समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रतिनिधि, अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि तथा प्रशासन के प्रतिनिधि समिलित होंगे। समिति में उपमंडलाधिकारी अर्की, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट, सहायक पंजीयक सहकारी समिति के अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व श्रम अधिकारी प्रशासन का प्रतिनिधित्व करेंगे और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि तथा अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। नेगोशियेशन समिति में परिवहन भाड़े को लेकर मध्यस्ता करने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, सहायक आयुक्त उपायुक्त संजय स्वरूप, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट संदीप कुमार शर्मा, महाप्रबंधक डी आई सी, एलआर वर्मा, राज्य ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेश गुप्ता तथा अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भोजनगर, धर्मपुर, बोहली तथा सतडोल में कैंपाें का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत मशीवर के पंचायत मुख्यालय में, ग्राम पंचायत रामशहर के पंचायत मुख्यालय में व एमसी कार्यालय परवाणू में 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत जौणाजी, ग्राम पंचायत चायल, पंचायत मुख्यालय मैलेहनी तथा 24 दिसंबर को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय कृष्णगढ़, पंचायत मुख्यालय खैरा तथा तहसील कार्यालय बद्दी में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इन कैंपाें में प्रशासनिक सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के कार्य किए जाएंेगे तथा संबंधित विभागों द्वारा लोगों की शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त ने आम जनता से इन कैंपाें के माध्यम से अपने राजस्व संबंधित व अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने का आग्रह किया।
विनायक ठाकुर । देहरा जसवां-परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते गंगोट निवासी अनूप रत्न को सरकार का महाधिवक्ता बनाने पर लोगों में खुशी का माहाैल है। इस उपलक्ष्य पर बढल के स्थानीय लोगों ने बढलठोर बाजार में हलवा बांट कर खुशी मनाई। लोगों ने कहा कि अनूप रत्न की इस उपलब्धि के लिए वह प्रदेश सुक्खू सरकार का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। स्थानीय दुकानदार सतीश सपेहिया ने कहा कि अनूप रत्न बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं। सरकार ने आज उन्हें इस ओहदे के साथ नवाजा है, जिसके लिए वह बहुत खुश हैं।


















































