हिमाचल प्रदेश में अब तक कुल 25,43,840 लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 2,03,245 लोग कोविड पाॅजिटिव पाए गए ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी उन्होंने कहा कि राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 1,98,441 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और प्रदेश में पाॅजिटिव मामलों की संख्या अब 1307 रह गई है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण राज्य में कुल 3470 मृत्यु दर्ज की गई हैं । इनमें 11 लोगों में ब्लैक फंगस पाए जाने के कारण मृत्यु हुई है। जिनमें से 5 लोगों की जिला कांगड़ा में, 3 लोगों की हमीरपुर में, 2 लोगों की जिला शिमला में और एक व्यक्ति की मृत्यु जिला सोलन में दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि जिला कागड़ा इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जिला में कुल 46012 कोविड के मामले पाए गए हैं, जिनमें से 44807 स्वस्थ हो गए हैं जबकि 1033 लोगों की इस महामारी से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी दूसरा सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां पर कोविड-19 के 27332 पाॅजिटिव मामले पाए गए हैं और 393 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई हैं। जिला शिमला में कोविड महामारी से 599 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिले जिनमें 20 हजार से अधिक कोविड के मामले पाए गए हैं, उनमें जिला शिमला में 25343 और जिला सोलन में 22290 जबकि जिला बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना में कोविड-19 में 10 हजार से अधिक पाॅजिटिव मामले पाए गए हैं। इसके अतिरिक्ति, जिला किन्नौर व लाहौल स्पीति में अन्य जिलों की अपेक्षा बहुत कम मामले दर्ज किए गए है। राज्य में वर्तमान में कोविड के कुल 1307 पाॅजिटिव मामलों में जिला कागड़ा में 168, जिला शिमला में 203, मंडी में 137 और जिला चंबा में 255 सक्रिय मामले है। जबकि अन्य जिलों में 120 से भी कम मामले सक्रिय हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रभाव कम हुआ है लेकिन विश्व में यह महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।
सोलन : जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला में विभिन्न सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक तथा अन्य समारोहों में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित सीमा में छूट प्रदान की गई है। आदेशों के अनुसार अब चारदीवारी के भीतर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। अधिकतम संख्या 200 निर्धारित की गई है। ऐसे सभी स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना, थर्मल स्केनिंग तथा हैंड वाश अथवा सेनिटाईजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। आदेशों के अनुसार अब खुले स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थान एवं मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोग एकत्र हो सकेंगे। की अनुमति होगी। ऐसे सभी स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना, थर्मल स्केनिंग तथा हैंड वाश अथवा सेनिटाईजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। जिला दण्डाधिकारी ने जिला के सभी विभागों, सरकारी संस्थाओं, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य कार्यकारी समिति एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। पुलिस अधीक्षक सोलन, पुलिस अधीक्षक बद्दी तथा जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी स्थानीय शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से इन आदेशों की पूर्ण अनुपालना के लिए समुचित पग उठाएंगे। इन आदेशों की अवहेलना पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 सहित अन्य विधि सम्मत प्रावधानों के तहत कार्रवाही की जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा शेष छूट एवं बंदिशें 23 जून, 2021 को जारी आदेशों के अनुसार रहेंगी।
देहरा : शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय,नलेटी में सत्र 2021-22 में स्काउट गाइड मुहिम के अंतर्गत शामिल होने वाले कब-बुलबुल एवं स्काउट-गाइड के बच्चों का दीक्षांत समारोह ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य स्वाति अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुस्तकालय अध्यक्ष अनूप सिंह द्वारा किया गया। दीक्षांत समारोह में 10 कब, 12 बुलबुल,10स्काउट तथा 11 गाइड लड़के-लड़कियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्काउट-गाइड के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कार्यक्रम में बच्चों को आशीर्वचन दिए तथा उन्हें कोविड नियमों का पालन करने तथा एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया ।
सोलन :हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई, 2021 को राजगढ़ बाईपास रोड की विद्युत लाईनों के स्थानांतरण के दृष्टिगत 11 केवी हिमाचल कंडक्टर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 11 जुलाई, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आंजी, शराणु, शमलेच तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
दाड़लाघाट :हिमाचल की राजनीति के बेताज़ बादशाह, जन-जन के दिलों में वास करने वाले व छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस सोलन के जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कांग्रेस सेवादल के राज्य सचिव सुरेंद्र वर्मा, राजेश गुप्ता, जगदीश ठाकुर, प्रेम केशव, सुरेंद्र शुक्ला, इंदर सिंह चौधरी, वेद प्रकाश शुक्ला, जय किरण शुक्ला, तिलक शर्मा, राजेश शर्मा, रवि कांत पाठक, जय शर्मा, तुलसी राम शर्मा,अनिल ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर, हरीश शर्मा, राजेंद्र पंवर, पवन शर्मा, सोहनलाल ठाकुर,डॉ. किरपा राम ठाकुर, कमलेश गौतम, मदन शर्मा, अरुण शुक्ला, बालक राम शर्मा, जय सिंह ठाकुर, दीपक गजपति, मनोज गौतम, हेतराम ठाकुर, बाबू राम शर्मा, प्यारे लाल वर्मा, रोशन ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
दाड़लाघाट :अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व नाबार्ड के संयुक्त सहयोग से चलाई जा रही बडर खड्ड जलागम परियोजना के अंतर्गत दावटी पंचायत के गांव सावग में मासिक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में ग्रामवासियों के साथ-साथ अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के अधिकारियों के अलावा विशेष रूप से आमंत्रित पंचायत प्रतिनिधि प्रधान इंद्र शर्मा व उपप्रधान हीरा सिंह कौंडल ने भी भाग लिया। पंचायत के सदस्यों को फाउंडेशन के अधिकारियों द्वारा जलागम परिजनों की जानकारी दी गई। साथ ही परियोजना के अंतर्गत होने वाले कार्य के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस दौरान बताया गया कि यह परियोजना क्षमता वर्धन चरण के अंतर्गत गांव सावग में चलाई जा रही है और जल्द ही अन्य गांव मैं क्रियान्वयन होने वाली है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संग्रहित करके उसका उपयोग करना है। इस मौके पर पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा व उपप्रधान हीरा सिंह कौंडल ने परियोजना की सराहना की और कहा कि यह एक अच्छी परियोजना है व भविष्य में पंचायत और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन इस परियोजना को संयुक्त रूप से कार्य कर सकती है। इस अवसर पर गांववासियों को उनके कार्यों की राशि चेक द्वारा दी गयी। इस मौके पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व नाबार्ड जलागम परियोजना के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान एवं कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि राजा वीरभद्र राजा इसलिए कहलाए जाते थे क्योंकि वे बहुत से लोगों के दिलों में राज करते थे। एक युग पुरुष एवं आधुनिक हिमाचल के विकास पुरुष और गरीबों और कर्मचारियों के मसीहा आज हमारे बीच नहीं रहे हैं ल लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे क्योंकि वह हिमाचल के लोगों के दिलों में बसते हैं इसलिए राजा साहब हमेशा के लिए अमर है। अध्यापक संघ परम पिता परमेश्वर से कामना करता है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनकी दिव्य आत्मा को शांति दे l
शिमला : डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेशनल रूर्बन मिशन के तहत विकासखंड टुटू की ग्राम पंचायत सांगटी-सन्होग के मानला गांव में कृषि विभाग के माध्यम से एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर की अध्यक्षता करते हुए कृषि विभाग विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ केके सिंह ने उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से किसानों के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं चलाई गई है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जागरूकता शिविर के माध्यम से पारंपरिक खेती के स्थान पर आधुनिक खेती करने करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सके शिविर में प्राकृतिक खेती करने, उत्तम किस्म के बीज बोने, कीटनाशक दवाइयों के प्रयोग, कृषि उपकरण, पॉलीहाउस लगाने की प्रक्रिया, सोलर फेंसिंग तथा जैविक खेती के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में किसानों को विभिन्न किस्मों के बीज भी वितरित किए गए । सांगटी-सन्होग पंचायत के उप प्रधान मनोज शर्मा ने उनके क्षेत्र में कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए विभाग का आभार व्यक्त करते हुए शिविर को किसानों के लिए लाभदायक बताया । उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि ऐसे कृषि शिविर हर पंचायत क्षेत्र में लगाए जाने चाहिए ताकि किसानों को आधुनिक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी मिल सके और किसान नकदी फसलें पैदा कर आत्मनिर्भर बन सके। शिविर मेें कृषि प्रसार अधिकारी शीला शर्मा, पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों सहित क्षेत्र के लगभग 35 से 40 लोगों ने भाग लिया।
जोगिंद्रनगर : रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर क्लब के ऑफिस में शौक सभा का आयोजन किया। शौक सभा में दो मिनट का मोन रख कर दिवंगत आत्मा को भगवान शांति प्रदान करे इसकी प्रार्थना की। साथ ही राजा वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए गए कार्यों पर उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में क्लब के प्रेजिडेंट रोटेरियन डॉक्टर भाग चंद ठाकुर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के सहायक गवर्नर रोटेरियन अजय ठाकुर, रोटेरियन ज्ञान चंद बरवाल, क्लब सचिव रोटेरियन रमेश चंद पठानिया,रोटेरियन डॉक्टर चंदर भूषण शर्मा, रोटेरियन राम लाल वालिया और डाक्टर अनिल चौहान शामिल हुए। सहायक रोटरी गवर्नर अजय ठाकुर ने कहा कि में पिछले तीस सालों से राजा साहिब के आशीर्वाद से राजनीति में एक कार्यकर्ता के रूप में उनके साथ रहा हूं, जब भी राजा साहिब जोगिंद्रनगर आते तो आशीर्वाद देने स्वरूप उनके गघर जरूर आते। उन्होंने कहा कि उनके जाने से जो हिमाचल की राजनीति में शुन्य पैदा हुआ है वो कभी नहीं भर सकता, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और घर बालो को इस दुखद घड़ी में दुख को सहन करने की हिम्मत प्रदान करे।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में पढ़ने के लिए अब एक हजार रुपये से अधिक कीमत की पुस्तकें नहीं रखी जाएंगी। वर्तमान में जारी पुस्तक खरीद प्रक्रिया पर लगे आरोपों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने महंगी पुस्तकें न खरीदने का फैसला लिया है। इस वर्ष खरीदी जाने वाली पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया की इन दिनों जांच जारी है। चयनित कंपनियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच अगले सप्ताह तक पूरी होने के आसार हैं। सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों के लिए हर वर्ष समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से पुस्तकों की खरीद की जाती है। वर्ष 2018-19 में शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी की 8 से 385 रुपये तक और निजी प्रकाशकों की 1800 रुपये तक की पुस्तकें खरीदी हैं। एक प्रकाशक से 1800 रुपये का किताबों का सेट प्रदेश भर के प्राइमरी, मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के पुस्तकालयों के लिए खरीदा गया। इसके अलावा वर्ष 2018-19 में एक नेता, सेवानिवृत्त अफसरों सहित कुछ विशेष प्रकाशकों की कई महंगी पुस्तकें भी खरीदी गई हैं। अब इन विवादों से बचने के लिए शिक्षा विभाग ने एक हजार रुपये से महंगी किताबें नहीं खरीदने का फैसला लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सुबह ही शिमला पहुंचे। भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व अन्य बड़े नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि देने के बाद जेपी नड्डा ने परिवार से मिलकर उनका ढाढ़स बढ़ाया। शिमला में श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वर्गीय पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के घर पहुंचे व परिवार जनों से मिल कर शोक प्रकट किया।
शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज मैदान पर रखा गया जहां अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने शिमला पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने आएंगे। 15 मिनट बाद ही वे दिल्ली लौटेंगे। हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन की पार्किंग में भी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पार्थिव देह को पहले कांग्रेस मुख्यालय मेन हाल में रखा जाना था लेकिन लिफ्ट में आठ फीट लंबे फ्रिज में पार्थिव शरीर को ले जाने में थी दिक्कत जिसके चलते व्यवस्था बदलनी पड़ी। दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा।10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।
मंडी : देश के कद्दावर नेताओ में शुमार वीरभद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही समूचे हिमाचल सहित जिला मंडी के बल्ह विधानसभा में भी शोक की लहर दौड़ गई है l बल्ह ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव संजू गुलेरिया, अजय ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता रजनीश सोनी, महामंत्री महेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद सुमन चौधरी, अमरप्रीत कौर, आलम राम, सरस्वती ठाकुर, नगर निगम मंडी की पार्षद अंजय कुमारी, तारा तुंगला,पवन गुप्ता, ओम प्रकाश सैनी, राज कुमार, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, त्रिभुवन सिंह, अमृत पाल सिंह, बलबीर गुलेरिया, यशवंत गुलेरिया, इंटक प्रमुख भूपिंदर गुलेरिया, नवीन राणा, निशांत गुलेरिया, पूर्व युंका अध्यक्ष खेम सिंह, पंकज चौधरी, आदि सभी पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के चाणक्य कांग्रेस पार्टी में हमारे प्रेरणास्त्रोत और अपने आप मे राजनीति के विश्विद्यालय राजा वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं रहे। यह क्षति प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए अपूर्णीय है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह वह नाम हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता l देश व प्रदेश की राजनीती में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है l वीरभद्र सिंह प्रदेश की जनता के दिलों में राज करते हैं l गरीबों के मसीहा इस तरह हम सबको छोड़ कर हमेशा के लिए अलविदा कह गए विश्वास नहीं हो रहा । भगवान से दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते है और परमात्मा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे व वर्तमान में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह के निधन से जहाँ प्रदेश भर में शोक की लहर है,वहीं अर्की विधानसभा के लोगों में भी मायूसी है । वीरभद्र सिंह प्रदेश की राजनीति में एक जाना पहचाना चेहरा था जिसकी चमक पूरे देश में देखी जा सकती थी। वीरभद्र सिंह का वीरवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया । उनके निधन से उनके चाहनेवालों में गम का माहौल है । उपमण्डल अर्की में वीरभद्र सिंह के चाहने वालों में से एक डॉक्टर कविता जो वर्तमान में अर्की के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनागुघाट में सेवाएं दे रही है। उन्हें जैसे ही आज वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार मिला तो वह काफी भावुक नजर आई। डॉ कविता ने कहा कि वह ग्राम पंचायत मान के जयालंग की रहने वाली है । वर्ष 2013 में उनका चयन एमबीबीएस के लिए हुआ था लेकिन उस समय उनका परिवार बीपीएल श्रेणी में था व परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी । उन्हें व उनके परिवार वालों को एमबीबीएस की पढ़ाई को लेकर होने वाले खर्चे की परेशानी हो रही थी,वहीं पिता का सपना था कि उनकी बेटी डॉक्टर बने । उन्होंने कहा कि उस दौरान किसी ने उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने को कहा । उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिली व अपनी बात उनके सामने रखी तो उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए वर्ष 2013 से लेकर 2018 तक की उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई का सारा खर्चा उठाया । उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उनकी पढ़ाई के दौरान करीब 5 लाख रुपये का खर्च वीरभद्र सिंह ने उठाया था । कविता ने कहा कि वर्ष 2019 में वह डॉक्टर बनी थी व तब से लोगों की सेवा कर रही है । उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से वह काफी दुःखी व भावुक है । उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने न जाने मेरे जैसे असंख्य लोगों की इसी तरह सहायता की होगी। कविता ने कहा कि वह उनसे प्रेरणा लेकर गरीब लोगों की सेवा कर रही है व आगे भी निरंतर करती रहेगी । मेरी ओर से उन्हें इस तरह की सेवा करना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में "उच्च शिक्षण संस्थानों में टीचिंग, लर्निंग और रिसर्च पर्सपेक्टिव्स" विषय पर एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया, जिसका उद्देश्य विभिन्न विषयों के शिक्षकों और शोधकर्ताओं के भीतर पेशेवर गुणों का विकास करना और उन्हें आधुनिक समय के बदलावों के लिए तैयार करना था। दस दिन तक चले इस कार्यक्रम में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों ने अपना ज्ञान और अनुभव ऑनलाइन माध्यम से साझा किया। इस प्रोग्राम में प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला की शुरुआत प्रो० (डॉ०) अभय कुमार कुलपति प्रताप यूनिवर्सिटी, राजस्थान के वक्तव्य के साथ हुई जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उनके अलावा इस क्रम में डॉ० प्रभजीत सिंह नरूला मनोचिकित्सा और परामर्श विशेषज्ञ नई दिल्ली, प्रो० (डॉ०) पी० मल्याद्री आईसीएसएसआर सीनियर फेलो, प्रो० (डॉ०) गीतिका सूद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रो० (डॉ०) के० वी० ठक्कर डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स मुंबई यूनिवर्सिटी, प्रो० (डॉ०) ओपी अग्रवाल पूर्व कुलपति जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर, प्रो० (डॉ०) अम्पू हरिकृष्णन वाइस चांसलर हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड, चेतना रानी पेटेंट सॉफ्टवेयर ट्रेनर हरयाणा, डॉ० सुदीप्त बनर्जी निदेशक - एलाइन कंसल्टेंसी सर्विसेज कोलकाता, डॉ० अलका मौर्य एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, सुनील कुमार संस्थापक - फॉरेंसिक डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, प्रो० (डॉ०) कांकीपति श्रीनिवास राव उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, प्रो० (डॉ०) वीनस जैन एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, प्रो० (डॉ०) संजय सिंधु निदेशक यूआईएलएस हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रो० (डॉ०) के० वेणु गोपालराव एस०के० यूनिवर्सिटी एपी, डॉ० देवेन महाजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रो० (डॉ०) सुपिन्दर कौर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, प्रो० (डॉ०) राज कुमार सिंह डीन - वाणिज्य विभाग वाराणसी, डॉ० डेसमंड ओनेमेची ओकोचा बिंघम यूनिवर्सिटी नाइजीरिया ने वर्चुअल माध्यम से अपने विषय प्रस्तुत किये। आईईसी के प्रो-चांसलर प्रो० (डॉ०) रणदीप सिंह ने बताया कि इस प्रकार के प्रोग्राम न केवल उच्च शिक्षण संस्थानों में फेक्ल्टी और शोधार्थियों के ज्ञान को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सहजता से सामना करने के लिए तैयार भी करते हैं। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो० (डॉ०) आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम रिसर्च पेपर राइटिंग, रिसर्च प्रपोजल राइटिंग जैसे विषयों पर अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा। रिपोर्ट राइटिंग, अनुसंधान पद्धति, साइबर क्राइम, साहित्यिक चोरी को कम करना, स्ट्रेस मैनेजमेंट, राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020, प्रश्नावली का महत्व और इसकी रूपरेखा और अन्य विषयों को समझने के लिए बहुत लाभकारी रहा। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो० (डॉ०) जितेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहने की बात कही।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए प्रोविजिनल रूप से भर्ती उम्मीदवारों के लिए लिखित ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा की तारीक की अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं। प्रकाशन सहायक (13.07.2021) खेल सहायक (17.07.2021) तकनीकी सहायक (20.07.2021) तकनीकी सहायक (23.07.2021) ड्राफ्ट्समैन (17.08.2021) टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेड 1 (फील्ड) (27.07.2021) सहायक लाइनमैन (29.07.2021) जूनियर तकनीशियन-पंप ऑपरेटर (01.08.2021) चालक दैनिक वेतन आधार (04.08.2021) प्रयोगशाला अटेंडेंट (08.08.2021) मैट्रन (केवल महिला उम्मीदवारों के लिए) (19.08.2021) जूनियर तकनीशियन (प्रयोगशाला) (22.08.2021) केयरटेकर (29.08.2021) पुस्तकालय सहायक (05.09.2021) इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन (08.09.2021) स्टोर-कीपर-सह-क्लर्क (11.09.2021) पात्र उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर/ संशोधित प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in से डाउनलोड करना होगा जो परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 01792 252444 या rectt.uhf@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।
तहसील कुपवि के ग्राम पंचायत मंझौली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरधार से मंझौली मार्ग में गाड़ी नंबर HP 08B 9007 गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 5 लोग सवार थे। बताया जा रहा है की 3 लोगो कि मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने रास्ते में हॉस्पिटल जाते हुए दम तोड़ दिया, एक युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान जीवन सिंह बाग निवासी उम्र 70,रोशन पुत्र धनीराम निवासी बाग उम्र 32, राजेंद्र छींटा पुत्र नैन सिंह निवासी मंझौली उम्र 31, विद्या देवी w/o केदार सिंह निवासी बाग उम्र 39 साल की मौत हो गई, रणबीर पुत्र धनीराम निवासी बाग नामक युवक खतरे के बाहर बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
कुनिहार विकास सभा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजा साहब हिमाचल प्रदेश के सितारा थे जिनका हिमाचल के विकास में बहुत ज्यादा योगदान रहा है। जिन्हें हिमाचल में आने वाली कई पीढ़िया याद रखेगी। विकास सभा इस दुख की घड़ी में अपनी ओर से उन्हें स्नेह पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती है व परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं कि इस दुख की घड़ी में उन्हें सहन शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर ,बाबूराम तनवर, भाग मल तनवर, जगदीश ठाकुर, विनोद जोशी, दीप राम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, बलबीर चौधरी, ओम प्रकाश ठाकुर, संजय राघव, प्रेम राज चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, सुभाष चन्द्र, हरिराम राम ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, हेमराज पंवर, गोपाल पवर मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, अर्की इकाई के अध्यक्ष बलबीर चौधरी, जिला सोलन एवं अर्की के महामंत्री रघुनाथ शर्मा आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से हिमाचल को काफी बड़ी क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता। कल्याण मंच ने उनके निधन पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
जोगिन्दरनगर :हिमाचल प्रदेश में छह बार रहे मुख्यमंत्री और प्रदेश व देश के लाखों दिलों की धड़कन सम्मानित नेता राजा वीरभद्र की अंतिम सांस के साथ साथ हिमाचल प्रदेश और प्रदेश की जनता ने बहुत कुछ खो दिया है, आज पुरा हिमाचल सदमे में है। यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौहान ने जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अपने महबूब नेता और एक विकास पुरुष एवं महान विभूति को खोया है। आज समूचे प्रदेश में श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि इस महान पुरुष को हर क्षेत्र में लोगों के द्वारा दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉक्टर वाई एस परमार के बाद आज हिमाचल प्रदेश जिस भी स्थिति में खड़ा है, प्रदेश की प्रगति और उत्थान में अदभुत प्रयास और बहुत बड़ा योगदान, महान विभूति, राजा वीरभद्र सिंह का रहा है। उनके जाने से न केवल प्रदेश बल्कि देश ने भी अपना राजनेता खोया है। उनके द्वारा एक पहाड़ी राज्य होने के नाते सड़क मार्ग पूरे हिमाचल में जाल बिछा देना,मूलभूत सुविधाओं जैसे, स्वास्थ्य ,शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़, और मजबूत बनाना और इस प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को बिना किसी राजनीतिक द्वेष के अपने परिवार की तरह आज तक संजोए रखने का हुनर सिर्फ उन्हीं में था। प्रदेश की सैकड़ों पीढ़ियां राजा वीरभद्र जैसी महान विभूति को नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि उनके जाने से प्रदेश कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है,जिसकी भरपाई शायद ही की जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस महान विभूति को पीढ़ी दर पीढ़ी याद करता रहेगा।
जोगिंदर नगर :अन्नपूर्णा गो सदन लदरुहिं में गोधन के लिए प्रवासी भारतीयों के द्वारा कनाडा के कैलगरी शहर से इंटरनेशनल हिन्दू फाउंडेशन के माध्यम से उनके चारे के लिए ₹45 हज़ार की सहयोग राशि भेजी गई। इस बारे में जानकारी देते हुए गोसदन के संचालक श्री श्री 108 महन्त राम मोहन दास रामायणी ने बताया कि कोरोना काल में अन्नपूर्णा गोसदन लदरुहिं में गोधन के चारे की समस्या पेश आ रही थी। उन्होंने बताया कि यह धनराशि कनाडा से अनुराधा, गोपाल, आकृति, सुरेंद्र,प्रशांत,अरुण उप्पल व अनुरुद्ध ने अपनी नेक कमाई ने ऑनलाइन माध्यम से भेजी है। जिसके लिए अन्नपूर्णा मंदिर के महंत राम मोहन दास रामायणी ने सभी दानदाताओं को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनसे आह्वान किया कि उन सभी का सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार से अन्नपूर्णा मंदिर को प्राप्त होता रहेगा।
कुनिहार : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर कुनिहार क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है क्लब के सदस्यों ने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने नाम की तरह वीर थे। हिमाचल की राजनीति के बारे उनकी बयान बाजी हमेशा सटीक रहती थी। प्रदेश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के प्रति वीरभद्र सिंह का व्यवहार बहुत अच्छा था। पत्रकार वर्ग भी वीरभद्र सिंह की बेबाक ब्यान बाजी के कायल थे। कुनिहार प्रेस क्लब की संरक्षिका प्रतिभा कंवर सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अक्षरेस शर्मा, चन्द्र प्रकाश नेगी, रणजीत ठाकुर, हरजिंदर ठाकुर, लोकेंद्र कंवर आदि ने शोक व्यक्त किया है।
कुनिहार :थाना कुनिहार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम में बुधवार को पुलिस ने गश्त के दौरान लिंक रोड टुकाड़ी के पास टुकाड़ी गांव के एक युवक से 402 ग्राम चरस बरामद की। युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। डी एस पी सोलन रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
देहरा :गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मलिका नड्डा ने सिद्ध पीठ श्री बगलामुखी मंदिर में शीश नवाया। प्रमुख प्रबंधक रजत गिरी द्वारा उनकी पूजा-अर्चना की पूरी व्यवस्था करवाई गई तथा दिनेश पंडित द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई गयी। इस मौके पर मलिका नड्डा को दिनेश पंडित द्वारा माता की चुनरी तथा स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिया गया। मंदिर के मुख्य प्रबंधक रजत गिरी ने कहा कि जो भी सच्चे मन से माता रानी के दरबार मे आता है माता रानी उसकी इच्छा जरूर पूरी करती है। इस दौरान मन्दिर अधिकारी पवन बड़ियाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ,पण्डित सचिन भी मौजूद रहें।
वर्ष 1947 में राजा पदमदेव का देहांत होने के बाद 13 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह ने बुशहर रियासत की राजगद्दी संभाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सचिव राम आसरे ठाकुर ने बताया कि राज परिवार का इतिहास रहा है कि राजा के अंतिम संस्कार से पूर्व राजगद्दी संभालने वाले राजकुमार का राजतिलक विधि-विधान के साथ किया जाता है। शनिवार को रामपुर में वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार होगा। इससे पूर्व उनके वारिस टीका विक्रमादित्य सिंह का राज दरबार पदम पैलेस में राजतिलक किया जाएगा और उन्हें राजगद्दी पर बिठाने के बाद वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामपुर के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार के लिए राज परिवार के लोगों के अलग से स्थान बनाया गया है। यहीं पर वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार होगा। वीरभद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही समूची रामपुर रियासत में शोक की लहर दौड़ गई है। राज दरबार पदम पैलेस परिसर में उनके समर्थक सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे है ऐसे में यदि परिस्थितियां ठीक रही तो अगस्त से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल सकते हैं। 25 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश है। इस माह में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परामर्श लेने के लिए स्कूलों में बुलाने का फैसला लिया जा सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में अन्य राज्यों की ओर से अपनाए जा रहे मॉडलों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन बुक पैट्रन पर परीक्षाएं ले रहा है। कुछ विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षाएं भी आयोजित कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के चलते ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने का फैसला नहीं हुआ। ओपन बुक पैट्रन और ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर भी बैठक में आम सहमति नहीं बनी। मंत्रिमंडल ने इस मामले को लेकर चर्चा करने के बाद ही प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया। इसके अलावा 30 जून तक प्रदेश के करीब आठ हजार शिक्षकों ने वैक्सीन नहीं लगाई है। अब आने वाले दिनों में इन शिक्षकों का टीकाकरण करवाने पर शिक्षा विभाग का फोकस रहेगा। स्कूलों में कुल 76187 शिक्षकों में से 68152 को वैक्सीन लग चुकी है। कुल 89.45 फीसदी शिक्षकों को अभी वैक्सीन नहीं लगी है। कोचिंग संस्थानों में 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के आने के चलते इन्हें अभी खोलने का फैसला नहीं हुआ है। स्कूल खोलने के फैसले के साथ ही इस संदर्भ में विचार किया जाएगा।
बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईएएस और 74 एचएएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एवं सतर्कता मनोज कुमार से नई दिल्ली में एडवाइजर इंडस्ट्री का पद लेकर प्रधान स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली रजनीश को दे दिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे प्रियतु मंडल को मंडलायुक्त कांगड़ा, विशेष सचिव ऊर्जा गोपाल चंद को विशेष सचिव शहरी विकास, अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं अश्विनी राज शाह को विशेष सचिव शिक्षा एवं सूचना तकनीकी, कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी रीमा कश्यप को बिजली बोर्ड में निदेशक वित्त एवं कार्मिक, अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य सुमित खिमटा को विशेष सचिव स्वास्थ्य के साथ निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा लगाया गया है। वही 2019 बैच के चार आईएएस अफसरों को पहली नियुक्ति दी गई है। नियुक्ति पाने वालों में नवीन तंवर को एसडीएम चंबा, राहुल जैन को एसडीएम देहरा, रितिका को एसडीएम मंडी और शहजाद आलम को एसडीएम अर्की लगाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से देर रात इन अफसरों की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव रहे सुनील शर्मा को अब राज्य कर एवं आबकारी मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का दायित्व सौंप दिया है। एमडी कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक विनय कुमार को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, एडिशनल कंट्रोलर ऑफ स्टोर सुनील कांटा को एडिशनल डायरेक्टर पर्यटन, एमडी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक डॉक्टर पंकज ललित को निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति के साथ एडिशनल कंट्रोलर स्टोर का अतिरिक्त कार्यभार, आयुक्त पांगी सुखदेव सिंह को अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं, प्रभा राजीव को कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी दक्षिण जोन, मस्त राम को सचिव हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के साथ सीईओ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के रजिस्ट्रार राजीव कुमार को एडीएम मंडी के साथ नगर आयुक्त मंडी तैनात किया गया है। एडीएम मंडी श्रवण कुमार को एमडी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, एडीएम प्रोटोकॉल शिमला विनय धीमान को एमडी कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, संयुक्त सचिव सचिवालय प्रशासन सचिन कमल को एडीएम प्रोटोकॉल शिमला, एसी टू डीसी कांगड़ा संदीप सूद को कृषि विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार, एसी टू डीसी हमीरपुर राजकृष्ण को एडिशनल डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा, सचिव हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग सुषमा को अतिरिक्त सचिव हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन रजिस्ट्रार सीएसके कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, पंकज शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी दक्षिण जोन ईडी हिमुडा, निशांत ठाकुर को अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, एडीएम काजा ज्ञान सागर नेगी को ईडी हिमुडा, अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर केवल राम सेजल को संयुक्त सचिव राजस्व के साथ सचिव राज्य चुनाव आयोग लगाया गया है। संयुक्त सचिव पब्लिक सर्विस कमीशन एकता कांटा को महिला एवं बाल विभाग का अतिरिक्त निदेशक, आरटीओ कांगड़ा डॉ. विशाल शर्मा को एसडीएम जोगिंद्रनगर सचिव राज्य सूचना आयोग, मोहन दत्त को एडीएम काजा, आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा डॉ. संजय कुमार धीमान को एडीएम भरमौर, एसी टू डीसी सोलन हरि सिंह राणा को मंडलायुक्त कांगड़ा का सहायक आयुक्त, उपायुक्त आर एंड आर राजा का तालाब बलवान चंद को स्थानीय आयुक्त पांगी, एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर को एसडीएम मनाली, एसडीएम बल्ह डॉ. आशीष शर्मा को एसडीएम सलूणी, एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया को एसडीएम पालमपुर के साथ नगर आयुक्त पालमपुर, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर को एसडीएम धीरा, सचिव राज्य चुनाव आयोग सुरजीत सिंह को संयुक्त सचिव सचिवालय प्रशासन के साथ निदेशक प्रोटोकॉल लगाया गया है। संयुक्त सचिव राजस्व अनिल कुमार को संयुक्त पंजीयक सहकारी सभाएं के साथ सचिव खाद्य आयोग, एडीएम भरमौर पीपी सिंह को रजिस्ट्रार सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी, संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजाद को जीएम एचपीएमसी, संयुक्त निदेशक ईशा को संयुक्त निदेशक आईजीएमसी, एसडीएम अर्की विकास शुक्ला को एसडीएम कुल्लू, एसडीएम रोहड़ू बाबूराम शर्मा को एसडीएम शिमला, ग्रामीण एसडीएम कल्पा डॉ. अवनींद्र कुमार को संयुक्त निदेशक टांडा मेडिकल कॉलेज, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन को एसडीएम राजगढ़, संयुक्त निदेशक आईजीएमसी रविंद्र नाथ शर्मा को सचिव राज्य सूचना आयोग, जीएम कौशल विकास निगम सनी शर्मा को एसडीएम करसोग, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा को एसडीएम झंडूता, संयुक्त निदेशक पर्यटन रॉबिन जॉर्ज को संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास लगाया गया। एसडीएम आनी चेत सिंह को आरटीओ सोलन, एसडीएम करसोग सुरेंद्र कुमार को एसडीएम रोहड़ू, रजिस्ट्रार अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी स्मृतिका को एसडीएम बल्ह, संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा अमर नेगी को रजिस्ट्रार अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, एसडीएम पालमपुर धर्मेश कुमार को एसडीएम सुंदरनगर, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी को एसी टू डीसी ऊना, मंडलायुक्त मंडी के सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह पटियाल को एसडीएम आनी, संयुक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ. राखी सिंह को संयुक्त निदेशक शहरी विकास, एसडीएम किलाड़ विश्रुत भारती को एसडीएम सरकाघाट, एसडीएम झंडूता विकास शर्मा को एसडीएम हरोली लगाया गया है। एसी टू डीसी कांगड़ा बालकृष्ण को डीसी आरएंडआर राजा का तालाब, संयुक्त निदेशक महिला एवं बाल विकास डॉ. भावना को संयुक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति संयुक्त निदेशक, टांडा मेडिकल कॉलेज कुलबीर सिंह राणा को आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा, एसी टू डीसी ऊना रेखा को मंडलायुक्त मंडी का सहायक आयुक्त, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी को एसी टू डीसी हमीरपुर, आरटीओ सोलन हर्ष अमरेंद्र सिंह को प्रोजेक्ट अधिकारी आईटीडीपी केलांग, अनिल कुमार भारद्वाज को एसडीएम डलहौजी, जीवन नेगी को संयुक्त निदेशक एससी ओबीसी अल्पसंख्यक विभाग, डॉ. भुवन शर्मा को संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, शिव मोहन सिंह सैनी को आरटीओ कांगड़ा, संयुक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति यादविंद्र पॉल को एसडीएम रामपुर, बीडीओ निरमंड प्रिया को एसडीएम केलांग लगाया गया। बीडीओ सुजानपुर स्वाति डोगरा को एसडीएम कल्पा, रजनीश शर्मा को एसडीएम किलाड़, एसडीएम धीरा विकास जमवाल को भू अधिग्रहण अधिकारी व्यास डैम प्रोजेक्ट, राज महेंद्र प्रताप सिंह को एसडीएम काजा, संजीत सिंह को एसडीएम पधर, राजेश भंडारी को आरटीओ मंडी, शमशेर सिंह को संयुक्त निदेशक चंबा मेडिकल कॉलेज और प्रोजेक्ट अधिकारी आईटीडीपी केलांग रमन कुमार शर्मा को एसडीएम चर्च रोड लगाया गया है। विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को विशेष सचिव आवास, अतिरिक्त निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति सुरेश चंद जसवाल को अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद और संयुक्त निदेशक आईटी नीरज कुमारी चांदला को जीएम कौशल विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
जोगिन्दर नगर : केंद्र में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हमीरपुर संसदीय सीट से 2009 से 2019 तक लगातार जीतते आए अनुराग ठाकुर को वित्त राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर उनका प्रमोशन किया है। ये बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री बनने पर देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद व स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर वर्तमान में वित्त राज्य मंत्री का काम देख रहे थे। उन्होंने इस विभाग में अपनी कार्यकुशलता और बड़े प्रभावी ढंग से इसका निरवाहण किया तथा साथ ही उन्होंने लोकसभा के अंदर व बाहर सरकार का बड़े प्रभावी ढंग से पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वे संगठन के विभिन्न पदों मे रह चुके हैं,उन्होंने हर पद का निर्वहन बड़े सही तरीके से किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कैबिनेट में सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हिमाचल की जनता खासकर जोगिंदर नगर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करती है।
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वीरवार को सरकारी दफ्तरों में सरकार ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है। शोक के दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम नहीं होंगे। आवश्यक सेवाओं से संबधित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थान 8 जुलाई, 2021 को बन्द रहेंगे। तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में आठ से 10 जुलाई तक राजकीय शोक रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का वीरवार को सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वीरभद्र सिंह का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर दाखिल कर दिया था। जिसके बाद से वह बेहोशी की हालत में यहां पर उपचाराधीन थे। लेकिन गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह 87 साल के थे। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
अनुराग ठाकुर के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेते ही हमीरपुर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। बुधवार को जैसे ही अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली तो पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खुशी के मौके पर कई लोगों ने समीरपुर का रुख किया और वरिष्ठ भाजपा नेता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को मिलकर उन्हें बधाई देने पहुंच गए। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश व कई राजनीतिक हस्तियों ने व केंद्र के कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को दूरभाष पर बधाई दी है। इस खुशखबरी के बाद हमीरपुर में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और प्रदेश के कई लोगों ने वहां पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री को बधाइयां दी हैं। मिलने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा और पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वयं सब से मिलकर यह खुशी सबसे बांटी है। समीरपुर में बधाइयां देने पहुंचने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभय वीर सिंह लवली, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक जग सिंह ठाकुर, विशाल पठानिया, अनिल परमार इत्यादि का नाम शामिल है।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अनुराग ठाकुर द्वारा कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ लेने पर बधाई दी है l उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए बड़े गौरव की बात है l उन्होंने कहा कि हिमाचल वर्तमान समय में बहुत भाग्यशाली है जहां से जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है l उन्होंने अनुराग ठाकुर को अपनी शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई दी है l उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए यह और भी सौभाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश से एक ही समय में दो युवा नेता एक कैबिनेट मंत्री और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं l
निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा इस वर्ष पं० चन्द्रधर शर्मा गुलेरी जयन्ती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय साहित्यिक समारोह का शुभारम्भ ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस समारोह के प्रथम दिन दिनांक 6 जुलाई को लेखक गोष्ठी व दूसरे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन लेखक गोष्ठी में डाॅ० प्रत्यूष गुलेरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ० राजेन्द्र राजन ने की। राज्य स्तरीय समारोह में डाॅ० प्रत्युष गुलेरी द्वारा ’’चंद्रधर शर्मा गुलेरी के साहित्य के विविध आयाम ‘‘ विषय पर शोध पत्र पढ़ा गया। इस शोध पत्र पर सोलन से वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ० शंकर वासिष्ठ, मंडी से डाॅ० विजय विशाल, शिमला से आत्मा रंजन, सिरमौर से भुवन जोशी, बिलासपुर से अरूण डोगरा, हमीरपुर से डाॅ० शंकुतला राणा, चंबा से केवल भारती, कांगड़ा से कल्याण जग्गी व कुल्लू से तोबदन ने परिचर्चा में भाग लिया। डाॅ० विजय विशाल ने गुलेरी के निबंधों में भाषा के प्रतिष्ठित दृष्टिकोण की बात कही। डाॅ० शंकर वासिष्ठ ने गुलेरी के साहित्य रचना तथा साहित्य में मूल्यों के स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ साहित्यकार के. आर. भारती ने की। समारोह में आमंत्रित कवियों में किन्नौर से राम भगत ने ‘संबंध बड़े नहीं होते, उसे संभालने वाल बड़े होते है’, बिलासपुर से संदेश शर्मा ‘ ये मिट्टी से पुते घर, घरौंदे ये पुराने’ ऊना से अशोक कालिया ने ‘न मैं उसकी लकीरों में, न वो मेरी परेशानी में,खत्म किरदार अब मेरा हुआ उसकी कहानी में’, मंडी से रूपेश्वरी शर्मा ने ‘तुमने कहा था’, कांगड़ा से रेखा डढवाल ने ‘ ना गिला कोई ना मलाल है’ शिमला से दिनेश शर्मा ने ‘हाय डिजिटल यह समय ई-वमन से भर रहा खोखलापन अपना’ हमीरपुर से देश राज कमल ने ‘ ढूंढता हूं इस भूलोक के गांवों शहरों गलियारों में’, मंडी से पवन चौहान ने ‘गांव के चूल्हे पर’ हमीरपुर से देशराज कमल ने ‘भयभीत मन देश राज कमल’, सोलन से सविता ठाकुर ने ‘सुन ली थी तेरे पांव की आहट’ शिमला से ओम भारद्वाज ने शिमला के बंदर पर, कांगड़ा से अदिति गुलेरी ने ‘ सोचें तो तुम्हारी यादों का बसंत भी यहीं है’, चंबा से तपेश ने गुलेरी पर अपनी कविता पढ़ीे। के.आर. भारती ने अध्यक्षीय भाषण से पूर्व कोरोना पर कविता पाठ किया। उन्होंने बताया कि पं० चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने साहित्य की कोई भी विधा ऐसी नहीं छोडी जिस पर उनकी पकड़ न रही हो इसी कारण उनके निबन्ध तथा आधुनिक कहानियां हिंदी साहित्य में अपनी छाप छोड़ गए हैं। इस दो दिवसीय आयोजन में हिमाचल प्रदेश के लगभग 30 कवि/विद्वान लेखकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभाग के उप-निदेशक प्रेम प्रशाद पंडित व राजकुमार सकलानी, सहायक निदेशक कुसुम संघाईक, सहायक निदेशक अल्का कैंथल, अतिरिक्त निदेशक डाॅ. सुरेश जस्वाल तथा भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल व अमित गुलेरी भी जुड़े रहे।
अर्की उपमंडल में एक कोरोना सैंपल की अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। एक रिपोर्ट में व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव, तो दूसरी रिपार्ट में नेगेटिव व तीसरी रिपार्ट में पॉजिटिव बताया है। ऐसे में महिला पसोपेश में है कि वह संक्रमित है या नहीं।अर्की उपमंडल में सामने आए इस मामले से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। अर्की क्षेत्र के गांव सेवड़ा चंडी की एक 47 वर्षीय महिला ने 7 जुलाई को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना जांच करवाई थी। इस पर उन्हें व्यक्तिगत रिपोर्ट जो कि पहली रिपार्ट है उसमें पॉजिटिव और दूसरी रिपार्ट में नेगेटिव व तीसरी रिपार्ट में पॉजिटिव बताया गया है। ऐसे मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाने वाली कोविड जांच रिपोर्ट की प्रमाणिकता पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। गांव सेवड़ा चंडी की राधा शर्मा के पति कृष्ण शर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी आज अर्की अस्तपाल में 7 जुलाई को 10 बजे अपनी आंखे चेक करवाने गयी थी, तो जब वह अस्तपाल में पर्ची बनवाने के लिए गयी तो उन्हें वहां से कोविड जांच करवाने के लिए कहा, तो वैसे ही उन्होंने कोविड जांच करवाया कुछ देरी के बाद जब उन्हें कोविड टेस्ट का परिणाम आया तब उन्हें कहा गया कि आपकी कोविड रिपार्ट पॉजिटिव है, फिर थोड़ी देर बाद उन्हें सुबह 10:24 पर मोबाइल पर संदेश प्राप्त हुआ कि आपकी कोविड रिपार्ट नेगेटिव है। फिर उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पीएचसी चंडी में कार्यरत डॉ उदित शुक्ला से दुरभाष के माध्यम से सम्पर्क किया उन्होंने इस बारे सारी बात बताई तो उक्त डॉ के सम्पर्क के बाद कुछ देर के बाद उनके मोबाइल पर उनके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भेज दी गई, जबकि वह खुद की स्थिति को सही नहीं मान रहे थे और उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। स्वास्थ्य विभाग को जब इस बारे में उन्होंने फिर पूछा तो विभाग की ओर से कोविड जांच में उन्हें पॉजिटिव घोषित कर दिया गया। इसी संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी इस बारे मे शिकायत दर्ज करवा दी है। जब इस बारे में खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की राधा शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिपोर्ट भरते समय गलती से नेगेटिव का बटन दब गया था तब मैसेज गलत चला गया था जबकि यह रिपोर्ट पॉजिटिव है उन्हें इसकी रिपोर्ट भी भेज दी है।
2017 में जो हुआ वह अब इतिहास है, उसको मिटाया तो नहीं जा सकता लेकिन उससे सबक लेना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में जिला भाजपा द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए यह बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने इसलिए ऐसा माहौल तैयार कर खड़ा करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पार्टी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अब सब मिल कर इस प्रदर्शन को विधानसभा चुनावों में भी मेंटेन करने के लिए काम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को लेकर देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती रहें ऐसा दृष्टिकोण पार्टी के हर कार्यकर्ता, पदाधिकारीयों व नेताओं का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बहुत बड़ा परिवार है और परिवार के बहुत अधिक सदस्य भी हैं। कई बार कुछ सदस्यों के कई विषयों पर आपसी विचार मेल नहीं खाते, इनकी चर्चा पार्टी के भीतर ही हो ऐसा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को जनहित के काम करने चाहिए और लोकहित में काम करना और बाद में उसका प्रचार प्रसार भी करना चाहिए और लोगों को अधिक से अधिक फायदा कैसे पहुंचाया जाए इस बात का ध्यान रखना चाहिए, राजनीतिक बातों के साथ-साथ जनसेवाएं और सहयोग भी चलता रहना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी से विश्व भर में हो रहे नुकसान से हमारा देश अछूता नहीं रहा है। लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने न केवल देश को आगे बढ़ाया बल्कि पूरे विश्व को मार्गदर्शन दिया है, लेकिन कुछ दल आपदा के समय सरकार के प्रयासों का सहयोग करने के बजाए आलोचना करने और दुष्प्रचार करने तक सीमित है । पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दुष्प्रचार का डटकर मुकाबला किया और सेवा ही संगठन का जो नारा राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया था, उस ध्येय वाक्य को पूरा करके दिखाया है, इसलिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। प्रोफेसर धूमल ने कहा कि सजग और सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि ना केवल देश के अंदर कई ताकतें बल्कि देश के बाहर से भी विदेशी शक्तियां यह कोशिश कर रही हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो देश आगे बढ़ रहा है, जो विश्व की राजनीति में भारत का कद ऊंचा हो रहा है उसको कैसे पीछे किया जाए। ऐसी कोशिशें लगातार जारी हैं। हमारी देश के कुछ राजनीतिक दल इन विदेशी ताकतों के प्रभाव में देश की आलोचना करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। देश की बेहतरी के लिए उठाए गए केंद्र सरकार के हर कदम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विपरीत ट्वीट आता है। कई नेताओं को तो यह भी पता नहीं चलता कि वह देश के दुश्मनों के साथ हैं की अपने देश के साथ। अब ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आते जाएंगे ऐसी साजिशें बढ़ती जाएंगी। कार्यकर्ताओं को इन साजिशों का जवाब देना चाहिए और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की चर्चा करनी चाहिए ।
डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कर्मचारियों को बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाया गया। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 220 कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका लगाया गया। कुलपति डॉ. परविंदर कौशल सेमत विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों को वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगा। विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों और छात्रों के लिए आयोजित यह 13वां टीकाकरण शिविर था, जिसमें अब तक 2,004 वैक्सीन लग चुकी है। इन शिविरों का आयोजन राज्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर डॉ परविंदर कौशल ने कहा कि हम सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीति के अनुरूप काम कर रहे हैं। अभी तक यूनिवर्सिटी के सभी फैकल्टी और स्टाफ को कम से कम फर्स्ट डोज लग चुका है। दूसरा डोज भी आज से लगना शुरू हो गया है और हम आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय को पूरी तरह से टीकाकरण होने वाले विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रयास कर रहे है। डॉ कौशल ने स्वास्थ्य विभाग और विश्वविद्यालय में टीकाकरण अभियान में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका की सराहना की। उन्होनें कहा कि विश्वविद्यालय सभी हितधारकों, विशेषकर छात्रों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और फ़िज़िकल स्वरूप में कई गतिविधियों को पूरी तरह से फिर से शुरू करने के लिए हम टीकाकरण करवाने के लिए सभी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। डॉ कौशल ने कहा कि हमने सुनिश्चित किया है कि कई विदेशी छात्रों सहित परिसर में रहने वाले डॉक्टरेट छात्र, कैंपस के अंदर काम करने वाले दुकानदारों के साथ-साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका लगाया जाए। आजकल घरों में रहने वाले छात्रों को भी खुद को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया है ताकि जब भी कैंपस पूरी तरह से खुले तो हर कोई कैंपस में आने की स्थिति में हो।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 17वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 13 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लगभग 1297.23 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश होगा और लगभग 1718 व्यक्तियों को रोजगार की क्षमता होगी। यह इस बात का प्रमाण है कि आर्थिक मंदी के बावजूद प्रदेश निवेश आकर्षित कर पाने में सफल हो रहा है। प्राधिकरण ने जिन नए परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है, उनमें तरल एमप्यूल, तरल वायल, ड्राई इंजेक्शन, मरहम इत्यादि के उत्पादन के लिए मैसर्ज श्री राम हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड यूनिट-पम्प, बुरानवाला, बद्दी जिला सोलन, एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल, पशु चारा, कार्बनडाइऑक्साइड, इथनाॅल, बीयर के निर्माण के लिए मैसर्ज आरकेवी स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड, बीड, प्लासी, तहसील नालागढ़ जिला सोलन, एपीआईज/बल्क ड्रग्ज के निर्माण के लिए मैसर्ज किनवान प्राइवेट लिमिटेड पलसारा तहसील नालागढ़ जिला सोलन, इंजैक्शन के पानी, सम्मिश्रण के उत्पादन के लिए मैसर्ज आईवीपीइएक्स पेरेटंल प्राईवेट लिमिटेड मानकपुर तहसील नालागढ़, जिला सोलन, सेब और सब्जियों के सीए भंडारण के लिए मैसर्ज शुभकर्म फ्रेश फूड कोल्ड चेन प्राइवेट लिमिटेड मोहाल गागरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला, वायल्स, एंमप्यूल्स के निर्माण के लिए मैसर्ज राज फार्मा मानपुरा तहसील नालागढ़, जिला सोलन, फलों और सब्जियों के सीए भंडारण के लिए मैसर्ज इंद्रप्रस्थ आईस एंड कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड तहसील निरंमंड, जिला कुल्लू, फार्मास्यूटिकल, प्रसाधनों, आयुर्वेदिक प्रसाधनों, खाद्य एवं खाद्य अनुपूरकों आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज अभिषेक फाॅर्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड, गांव किशनपुरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन शामिल हैं। जिन वर्तमान इकाइयों को विस्तार देने को मंजूरी प्रदान की उनमें मैसर्ज महोदर बीवरेजीज ईपीआईपी फेज-1, झाड़माजरी, बद्दी, जिला सोलन को नेचुरल मिनरल वाटर, फ्रूट जूस, पैट प्रिफाॅर्मज/बाॅटल्ज, मैसर्ज एस.के. इंडस्ट्रीज यूनिट-2, सेक्टर-2 औद्योगिक क्षेत्र परवाणु, जिला सोलन को कैंडी/लाॅलीपाॅप, जैली, मिल्क-एन-नट, चाॅकलेट बार इत्यादि, मैसर्ज विक्टरी ऑयल ग्राम उद्योग एसोसिएशन यूनिट-2, गांव मोहटली, डमटाल, तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा को फिनाइल, टाॅयलट क्लीनर, नेफथेलीन की गोलियां, डिश वाॅश, स्क्रबर, हैंड सेनिटाइजर, हैंड वाॅश इत्यादि, मैसर्ज तिरुपति मेडिकेयर लिमिटेड पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को टेबलेट, कैप्सयूल, लिक्विड, पाउडर, तेल, क्रीम, शैंपू के उत्पादन, मैसर्ज मोरपेन लेबोरेटरीज लिमिटेड गांव मल्कुमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को बल्क ड्रग्स फोर्मुलेशन, स्वास्थ्य उपकरण, प्लास्टिक मोल्डिंग आदि का अनुसंधान व विकास शामिल हैं। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, प्रबन्ध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड आर.के. शर्मा, इंजीनियर-इन-चीफ जल शक्ति नवीन पुरी, सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की जिला सोलन ईकाई की वर्चुअल मीटिंग (गूगल मीट) के माध्यम से जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन की गयी। जिसमें जिला के सभी खंडों के प्रधान, महासचिव, जिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया । वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक में सदस्यों द्वारा जल शक्ति मंत्री द्वारा दिए गए बयान व प्रतिक्रिया पर कडी निंदा वयक्त की गई। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए संघ के मीडिया प्रभारी मनोज कश्यप ने बताया कि वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व शिक्षक मजाक का विषय नहीं है तथा वे लिखित माफीनामा मुख्यमंत्री को प्रेषित करें। अन्यथा संघ उनके विरोध में प्रदेशवयापी प्रदर्शन कर सकता है। उनके बयान से शिक्षकों का मनोबल गिरा है तथा यह प्रदर्शित करता है कि मंत्री समाज में शिक्षकों को हतोत्साहित करना चाहते हैं। इस अवसर पर महासचिव विजय पराशर, मनोज कश्यप कंडाघाट, सरोश सिंह, अर्की से तिलक राज, हेमंत कपिला, कपिल शर्मा, मुनीश देव, नालागढ से संजीव, राकेश धीमान, राजेश शर्मा, पवन कुमार, मनोज शर्मा, मंजीत सिंह आदि ने भाग लिया ।
हिमको फेडरेशन के चैयरमेन व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने मंगलवार को सुरजपुर पंचायत के गांव दडेउटा में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पिपलुघाट सिम्मू छिबर कुन्नी घनागुघाट सम्पर्क सड़क को पक्का करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उपमंडल की यही एक मात्र पुरानी सड़क है जिसे अभी तक पक्का नही किया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने पीपलूघाट चौक पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय,पार्किग और रेनशेल्टर बनवाने की मांग रखी। उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वाशन दिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, पंचायत वार्ड सदस्य विमला, राजु, केसी शर्मा, कुलभूषण शर्मा, निर्मला, हुताशन शर्मा, किरपा राम ठाकुर, श्याम लाल, भीम चंद कौशल, वासुदेव सोनी, राम दास, भूपेंद्र कौशल, भुप्पी, मोहन लाल, उमेश, राजेन्द्र, रमेश आदि मौजूद थे।
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन की छात्रा रिधिमा ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की दसवीं की परीक्षा में 99.1% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। रिधिमा ने 700 में से 694 अंक लेकर विद्यालय, अपने माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुमारी स्नेहा ने 670/700 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान, कुमारी हिमांशी ने 664/700 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान, कुमारी प्रेरणा ने 648/700 अंक प्राप्त करके चौथा स्थान, कुमारी हिमानी ने 634/700 अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान, कार्तिक शर्मा न 620/700 अंक प्राप्त करके छठा स्थान,और भूपेश ठाकुर ने 607/700 अंक प्राप्त करके सातवां स्थान हासिल किया। इस प्रकार विद्यालय की छात्राओं ने 600 से अधिक अंक लेकर उत्कृष प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्या भीमा वर्मा ने बच्चों के अव्वल प्रदर्शन को देखते हुए बच्चों,अभिभावकों व अध्यापकों को उत्कृष्ट परिणाम आने पर बधाई दी।
हमीरपुर से भाजपा के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में प्रमोशन मिलने जा रही है। कुछ ही देर में इस पर स्पष्टीकरण आ जायेगा की अनुराग ठाकुर को क्या प्रभार दिया जायेगा। वर्तमान में अनुराग ठाकुर के पास राज्य मंत्री के तौर पर वित्त और कॉरपोरेट मामले मंत्रालय है। सांसद अनुराग ठाकुर पिछली मोदी सरकार में लोकसभा में मुख्य सचेतक भी रहे चुके है। अनुराग भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और इसके अलावा उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीता है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का भी अवॉर्ड मिल चुका है।अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन केअध्यक्ष भी रहे है। पिता प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने पर खाली हुई सीट के उपचुनाव में अनुराग ने पहली बार जीत दर्ज की थी। 2007 में हमीरपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया और उनके इस्तीफे के बाद वर्ष 2007 में उपचुनाव हुआ, जिसमें धूमल ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, लेकिन वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव के बाद धूमल दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और धूमल को लोकसभा की कुर्सी छोड़नी पड़ी।इसके बाद वर्ष 2008 में हुए उपचुनाव में अनुराग ठाकुर ने पहली बार जीत दर्ज की। इसके बाद 2009, 2014 और अब वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ने चौथी बार जीत हासिल की है। अनुराग ठाकुर वर्तमान में 17वीं लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए थे। इससे पूर्व वह 16वीं लोकसभा में चीफ व्हिप भी रह चुके हैं।
हजारों की संख्या में बेरोजगार कला अध्यापकों को आज की हुई कैबिनेट मीटिंग से बहुत आस थी कि इस बार जयराम सरकार कला अध्यापकों के पदों को कैबिनेट मीटिंग में बहाल करेगी। लेकिन इस बार भी बेरोजगार कला अध्यापकों को जयराम सरकार की कैबिनेट मीटिंग में निराशा ही हाथ लगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मार्च महीने में बेरोजगार कला अध्यापकों से एक वादा किया था कि आपके कला अध्यापकों के पदों को सरकार भर्ती करने जा रही है और बहुत ही जल्द आपके पदों को भरा जाएगा, मुख्यमंत्री ने बेरोजगार कला अध्यापकों से कहा था अप्रैल महीने में दूसरी या तीसरी कैबिनेट मीटिंग में आपके पदों को बहाल कर देंगे। लेकिन इस बार की केबिनेट मीटिंग से बेरोजगार कला अध्यापकों को पता लग गया कि जयराम सरकार बेरोजगार कला अध्यापकों को सिर्फ झूठे आश्वासन ही देती है।
पालमपुर: सिविल अस्पताल पालमपुर में बनीं सरायें भवन के संचालन और देख का जिम्मा अब अनपूर्णा सोसाइटी पालमपुर को सौंपा गया है। उपमंडलीय अस्पताल सरायें समिति की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लेकर भविष्य में सरायें का संचालन अनपूर्णा सोसाइटी को दे दिया गया है। एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम की महापौर पूनम बाली, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, एमएस डॉ विनय महाजन, नरेश आचार्य, अन्नपूर्णा के अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी, गोपेश शर्मा, सुरेश वालिया एसडीओ मनोज सूद, जितेंद्र बंटा, नगर निगम से सुरेश पटियाल उपस्थित रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि समिति के पास उपलब्ध 20 लाख रुपये से सरायें भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा ताकि अस्पताल आने वाले तीमारदारों के लिये अच्छे रहने की सुविधा उपलब्ध हो सके। भविष्य में इसके संचालन की सारी व्यवस्था अनपूर्णा सोसाइटी देखेगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का पालमपुर अस्पताल में सरायें भवन निर्माण करवाने और इसके रखरखाव के लिये भी 10 लाख रुपये उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया।
पालमपुर: शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर दीप कुमार और लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल युद्ध के शेरशाह और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का शहीदी दिवस मनाया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल के साथ एनसीसी अधिकारियों और महाविद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया गया ।
विकास खण्ड नादौन की भदरूँ, लाहड़-कोटलू, बैहरड़ और कश्मीर पँचायतों में नये कॉमन सर्विस केंद्रों का निर्माण किया जायेगा। प्रदेश सरकार ने इस कार्य हेतु सतारह लाख की धनराशि जारी कर दी है। इन पंचायततों में कॉमन सर्विस सेंटर के निर्माण हेतु बजट जारी होने पर इन के निर्माण के कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने यह जानकारी देते हुये बताया कि भदरूँ में कॉमन सर्विस सेंटर के निर्माण हेतु 5 लाख, जबकि लाहड़ कोटलू के लिये 4 लाख और इतनी ही राशि बैहरड़ और कश्मीर पंचायतों में उक्त केंद्रों की स्थापना हेतु जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नादौन विकास खण्ड की बीस पंचायतों के लिये पहले ही उक्त केंद्रों की स्थापना के लिये एक करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी पंचायतों को उक्त सुविधा से जोड़ेगी। एचआरटीसी के वाईस चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले साढ़े तीन वर्षों में शानदार कार्य किया है। अर्बन डेवेलपमेंट के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी मौजूदा सरकार ने मील का पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नादौन क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल खोलकर प्रदेश के खजाने की यहां बरसात की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे इन कार्यों की स्पीड को और तेज किया जायेगा। सड़क, पानी , बिजली और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नया अध्याय लिखा जायेगा। वाईस चेयरमैन अग्निहोत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती के लिये सरकार उम्दा कार्य कर रही है। सभी पंचायतों को चरणबद्ध तरीके से तकनीकी तौर पर सुदृढ़ करने के लिये सरकार यत्नशील है। निकट भविष्य में सरकार की समस्त योजनाओं और लाभों की जानकारी के लिये पंचायत घरों में सुगम सहायता केंद्र खोले जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी सुविधाओं के लाभ उनके घर द्वार पर ही उपलब्ध हो सकें।
बुधवार को हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्य अतिथि बैठक में मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सिंह ठाकुर, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कैप्टन रणजीत सिंह, बिना, कपिल व बिना शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में 80 पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के पांचों मंडलों द्वारा की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई और आने वाले समय में प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं रणनीति तय की गई। बैठक में विभिन्न मोर्चों और पार्टी द्वारा दिये गए कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने की दृष्टि से जिला पदाधिकारियों को प्रभारियों का दायित्व भी प्रदान किया गया। महिला मोर्चा की प्रभारी का दायित्व पुष्पा ठाकुर को, ओबीसी मोर्चा के प्रभारी का दायित्व राजकुमार वर्मा को, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी का दायित्व देवराज शर्मा को, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी का दायित्व अंकुश दत्त शर्मा को, युवा मोर्चा के प्रभारी का दायित्व तेज प्रकाश चोपड़ा को, किसान मोर्चा के प्रभारी का दायित्व अजय शर्मा को और पन्ना प्रमुख कमेटी के प्रभारी का दायित्व नवीन शर्मा को दिया गया है। इसके अतिरिक्त विशाल पठानिया को पन्ना प्रमुख कमेटी के सह प्रभारी का दायित्व दिया गया है, सभी मोर्चों का प्रशिक्षण प्रभारी ठाकुर रघुवीर सिंह और सह प्रभारी अनिल परमार को, लाभार्थी सूची प्रभारी देवराज शर्मा व सह प्रभारी बबली देवी को, पंच परमेश्वर सम्मेलन प्रभारी कैप्टन रंजीत सिंह व सह प्रभारी चंद्रशेखर को, त्रिदेव प्रशिक्षण प्रभारी प्यारे लाल शर्मा व सह प्रभारी कमलेश परमार को, अनुसूचित जाति बहुल बूथों की सूची का प्रभारी एडवोकेट संजीव कुमार को और पौधारोपण कार्यक्रम का प्रभारी बीना शर्मा व सह प्रभारी अनीश कुमार को बनाया गया है। बैठक में इसके साथ साथ ही पांचों मंडलों के होने वाली बैठकों की तिथियां में निर्धारित कर उनकी घोषणा की गई है। 13 जुलाई को हमीरपुर मंडल की बैठक होगी, 14 जुलाई को सुजानपुर और नादौन मंडल की बैठक होगी, 15 जुलाई को बड़सर मंडल की बैठक होगी, व 16 जुलाई को भोरंज मंडल की बैठक होगी। बैठक को विभिन्न सत्रों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल और जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने संबोधित किया। जिला महामंत्री अभिषेक सिंह लवली ने बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव डाला जिसका अनुमोदन प्यारेलाल शर्मा और अनिल कौशल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला की पांचों की पांचों सीटें जीतकर भाजपा की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा था कि हमीरपुर का संगठन पहले भी प्रदेश भर में नंबर वन था और फिर से इसको नंबर वन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और हमीरपुर में पार्टी व संगठन को सुदृढ़ करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का जो योगदान है उसको कभी नहीं भुलाया जा सकता उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी प्रदेश को व हमीरपुर को बहुत मदद पहुंचाई है, जिसके लिए जिला भाजपा उनकी आभारी है।
जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने बुधवार को चलाहरग ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होने पंचायत के पांचों वार्ड चलाहरग-एक व दो, अलमरा, कमेहड तथा छो वार्ड में जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इससे पहले उन्होने मच्छयाल स्थित पंप हाउस का भी विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। उन्होने प्रसिद्ध धार्मिक स्थान मच्छयाल में बाबा मंछिदरनाथ के दरबार में शीश भी नवाया तथा मछिंदरों को आटा भी खिलाया। इस बीच जन समस्याएं सुनते हुए प्रकाश राणा ने चलाहरग पंचायत के वार्ड नम्बर एक व दो में पानी की समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। वार्ड नम्बर तीन अलमरा में पानी का टैंक निर्माण करने व पाइप लाइन बदलने के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके साथ ही रास्ते के निर्माण के लिए एक लाख रूपये की राशि भी स्वीकृत की। उन्होने चलाहरग महिला मंडल भवन मैदान के लिए 50 हजार रूपये देने की घोषणा भी की। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से क्षेत्र का संपूर्ण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि लोगों की सेवा भावना से वे राजनीति के क्षेत्र में आए हैं तथा क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद की बदौलत वे पूरे समर्पण भाव के साथ निरन्तर कार्यशील हैं। साथ ही कहा कि जोगिन्दर नगर वासियों की सेवा के लिए बतौर विधायक मिलने वाले सभी वेतन-भत्तों इत्यादि को प्रेम मैमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से लोगों को समर्पित कर दिया है। ट्रस्ट के माध्यम से जहां जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सभी तरह के सहायता उपकरण उपलब्ध करवाये जा रहे हैं तो वहीं विधवा महिलाओं को सरकारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू होने तक पेंशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा भी कई जरूरतमंद परिवारों की ट्रस्ट के माध्यम से सहायता भी की गई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को न केवल स्वीकृति मिली है बल्कि चरणबद्ध तरीके से इन्हे धरातल पर भी उतारा जा रहा है। उन्होने बताया कि मकरीड़ी को प्रदेश सरकार ने उपतहसील का तोहफा दिया है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को अपने राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों के अब जोगिन्दर नगर नहीं जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त पेयजल समस्या के समाधान के साथ-साथ गांवों को सडक़ सुविधा से जोडऩे के भी निरन्तर प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य रीमा राणा, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, पंचायत प्रधान सावित्री देवी, उप-प्रधान कांशी राम सहित पंचायत व महिला मंडलों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
‘सहकार से समृद्धि’ के स्वप्न को साकार करने के लिए नए सहकारिता मंत्रालय के गठन पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मंत्रालय का गठन देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए व्यवसाय में सुगमता के लिए प्रक्रियाओं को कारगर बनाने और बहु-राज्य सहकारी समितियों के विकास को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य करेगा।
हिमाचल प्रदेश प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू से नादौन के सेरा विश्राम गृह में अपनी समस्याओं को लेकर मुलाकात की। उन्होंने विधायक सुक्खू को अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी सभाएं अधिनियम 1968 की धारा 59 के संशोधन से सहकारी सभाएं केवल अपनी सदस्यों से ही अमानते जमा करवा सकते हैं। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सभाओं को विभाग की ओर से दवाब बनाया जा रहा है कि सदस्यों के अतिरिक्त जो भी खाते हैं उनकी रिपोर्ट विभाग को भेजें और जो लोग सदस्य नहीं है या फिर अस्थाई सदस्य है उनकी अमानते उनके बैंक के खाते में जमा करवाएं । जो अमानतें महिला मंडल, युवक मंडल, मन्दिर कमेटियों, बच्चों, प्रवासी मजदूरों और दुकानदारों के हैं उन सभी को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अगर सहकारी सभाएं इस पैसे को समय पर वापिस कर देंगी तो सभी सभाएं हानि में आ सकती है जिससे सहकारी सभा को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक सुक्खू ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष और विधानसभा के पटल पर दोनो जगह उठायेंगे और इस गंभीर समस्या का समाधान करवाएं। इस मौक़े पर उनके साथ प्रैस सचिव संजीव चौहान, नादौन ब्लॉक उपाध्यक्ष संजीव पटियाल, संतोष कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, मोहिंद्र सिंह, जसविंद्र, अनिल कुमार, संजय कुमार, संजय पटियाल, देशराज, किशोरी लाल और विभिन्न सहकारी सभाओं के प्रधान और उप प्रधान मौजूद थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 जुलाई, 2021 को सोलन शहर के चम्बाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 09 जुलाई, 2021 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 6.00 बजे तक चम्बाघाट चौक, फोरेस्ट काॅलोनी, बेर गांव, बेर पानी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, एसई चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, चंगर, राली धार तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक 19 जुलाई 2021 को प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी एवं जिला परिषद के सचिव मोती लाल ने बुधवार को दी । मोती लाल ने कहा कि यह बैठक जिला परिषद भवन सपरून, सोलन में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित की जाएगी।


















































