विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते मलेटा में नरदेव सिंह निवासी वार्ड-5 मलेटा बौंगता तहसील देहरा की दुकान से 12 बोतल अवैध देसी शराब मार्का संतरा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । परागपुर कांगड़ा पेंशनर्स संघ ब्लॉक प्रागपुर की बैठक 24 फरबरी शुक्रवार को चनौर स्थित सराय में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रैस सचिव कुलदीप सपेहिया ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की लुथान पंचायत मे मुख्यमंत्री सुख योजना के तहत 80 करोड़ से बनने वाले वृद्ध आश्रम व कटोई से लुथान तक सड़क मार्ग के लिए (9 करोड़ 35) लाख का प्रावधान करवाने के लिए जनता ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नरदेव कंवर चेयरमेन मतस्य विभाग का आभार व्यक्त किया, जिसमें कि उप प्रधान लुथान विनोद ठाकुर, उप प्रधान कोपडा पंचायत, विजय कुमार, राजीव, स्टेट युवा कांग्रेस कॉर्डिनेटर व अनुराग चौधरी, पूर्ण ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, परमजीत ठाकुर, मोहिंदर ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, शुभम ठाकुर, शम्मी ठाकुर, राजीव ठाकुर, अंकुर राजीव चौधरी, प्रताप चंद, विकास कुमार, रवि, प्रवीण, पिंकू, अजय, संजय कुमार, अभय, विवेक व विपन कुमार शामिल रहे। जनता ने कहा की मात्र दाे महीने में इतनी बड़ी सौगातें ज्वालामुखी क्षेत्र को मिली हैं। इसके लिए नरदेव कंवर की कड़ी मेहनत व मुख्यमंत्री सुक्खू का उन पर आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जनता ने ये भी कहा कि जब भी मुख्यमंत्री यहां शिलान्यास करने आएंगे, तो जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला कांगड़ा में विशेष कार्य योजना बनाकर बच्चों के आधार अपडेट किए जाएंगे। उपायुक्त कार्यालय में आज सोमवार को जिला स्तरीय आधार मोनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभा जस्सल ने यह बात कही। बैठक में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पोस्टल बैंक, यूआईडीएआई और जिला सूचना प्रोद्यौगिकि के अधिकारी उपस्थित रहे। एडीसी ने कहा कि जिले में आधार सीडिंग और अपडेट करने के लिए लगभग 200 आधार केंद्रों इस समय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन आधार केंद्रों के माध्यम से अब 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों की आधार सीडिंग पर विशेष बल दिया जाएगा। जिनमें 5 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के आधार बनाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला के समस्त शिक्षण संस्थानों में बच्चों के आधाार अपडेशन के लिए प्रत्येक माह दो शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं का आधार नंबर वही संस्थान जारी करवाना सुनिश्चित करेंगे, जहां उनका जन्म हुआ है। उन्होंने जिला के सभी एसडीएम और बीडीओ को समय-समय पर आधार केंद्रों के निरीक्षण की बात कही। एडीसी ने कहा कि आज के समय में आधार पहचान का सबसे उपयुक्त साधन है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही लगभग प्रत्येक सुविधा का लाभ लेने के लिए आज आधार की आवश्यका है। इसकी उपयोगिता को समझते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को बच्चों के आधार बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए।
प्रवीन कुमार। फर्स्ट वर्डिक्ट उपमंडल पालमपुर के तहत प्राचीन शिव मंदिर कमेटी सांबा, दधोना द्वारा स्थानीय शिव मंदिर (कुटिया) में भंडारा लगाया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने मंदिर में भोले के भजन सुनाकर आई संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कुलवीर राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम, सचिव सतीश कुमार, अवतार सिंह, अमर सिंह राणा, जोगीश्वर कटोच, राज कुमार, विपन कुमार, कैप्टन आत्मा राम, कमल सिंह, रमेश शर्मा, ज्ञान चंद, पंचायत उपप्रधान संजय गुलेरिया, कमलेश्वर शर्मा, दिलबाग सिंह, कुलदीप कटोच, ओम प्रकाश, रमेश चंद, कमेर चंद, कश्मीर सिंह, अंजु राणा, कंचना, वंदना, मधुबाला, नीना देवी, कुसमा व नीलम आदि उपस्थित रहे।
प्रवीन कुमार। फर्स्ट वर्डिक्ट उपमंडल भवारना की ग्राम पंचायत मलकेहड़ में आज (सोमवार को) वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक समिति की गढ़ जमूला शाखा की ओर से आरबीआई के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए लगाया गया। इसमें शाखा प्रबंधक रीतिका मेहरा ने ग्रामीणों को बैंकिंग याजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा ऑनलाइन लेन-देन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान के्रडिट कार्ड और स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक रीतिका मेहरा ने कहा कि भविष्य में अगर बैंक संबंधी कोई भी समस्या आती है, तो नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। विद्याथियों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में कई विद्याथियों ने भाग लिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिभूषण ने छात्रों को संबाेधित किया। डॉ. पंकज कौशल ने विद्याथियों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस उपलक्ष्य पर प्रो. जगन, प्रो. भावन व प्रो. शिखा राणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेकांग्रेस के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया और कहां जनता को कष्ट पहुंचा कर कांग्रेस सरकार अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है। गंगोट पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जंसवा-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र कि मंडल कार्यसमिति बैठक में पहुंचे। इस मौके पर जंसवा प्रागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उसने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 600 से अधिक संस्थानों को डिनोटिफाई करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को कष्ट दे रही है और अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने सलाहकारों को कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर प्रदेश की जनता पर बोझ बढ़ाया है इसके अलावा उन्होंने कहा जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत से हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इसके अलावा उन्हें लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अधिक विधायकों की हार जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कुछ कमियां रही हैं, जिसके कारण हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में हारे हैं वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेता हैं, वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं और आने वाले समय में इन कमियों को दूर कर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व घर बैठे रोजगार मुहैया करवाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। वहीं इसी कड़ीं में डाडासीबा पंचायत की 25 महिलाओं को वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर व पौंग झील जैव विविधता संरक्षण सोसाइटी के सौजन्य से खाद्य प्रसंस्करण और आचार चटनी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, इस दौरान जे एंड के औद्योगिक एवं सलाहकार समिति के माध्यम से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र वन्य प्राणी धमेटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाडासीबा में करवाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपलाल परमार ब्रांच मैनेजर, जे एंड के आईटीसीओ हमीरपुर सुनील कुमार, बीओ बन्य प्राणी खंड संसारपुर टेरेस नीलम कुमारी, वनरक्षक प्रभारी डाडा सीबा बीट के मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को से स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर डाडासीबा पंचायत की पूर्व प्रधान बबीता मेहरा, किरण मेहरा, संगीता मनोरमा व बीना आदि महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।
विनायक ठाकुर । देहरा ज्वालामुखी उपमंडल के तहत लुथान में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व भारत सरकार मे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लुथान तक सड़क मार्ग के लिए 9 करोड़ 35 लाख का प्रावधान करवाया गया। यह कार्य कटोई से लुथान तक किया जाएगा, जिसमें रास्ते की चौड़ाई, इंटरलॉकिंग टाइल, रिटेनिंग वॉल, क्रेश बेरियर, सीमेंट कंक्रीट रॉड जैसी आधुनिक सुविधा से यह कार्य होगा। कांग्रेस मत्स्य विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा कि ज्वालामुखी उपमंडल के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है, जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक धन्यवाद। नरदेव कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इससे पूर्व लुथान में ही वृद्ध आश्रम एवं अनाथ आश्रम खोलने की नोटिफिकेशन जारी कर ज्वालामुखी में विकास का एक ओर आयाम स्थापित भी किया है और अब सड़क की इस सौगात से लोगों को बहुत सहूलियत होगी।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर रैहन पैट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से गाड़ी की टक्कर, महिला की गई जान। बांसा दा मोड के पास हुआ फिर से हादसा। गांव हाडा की रहने वाली महिला की गई जान। रिंकी देवी अपने पीछे दो बच्चे 11 वर्ष की लड़की और 7 वर्ष का लड़का छोड़ गई है। गाड़ी महिला का पति चला रहा था, गाड़ी में महिला के दोनों बच्चे व ससुर भी साथ में थे। सभी घायलों को नूरपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी घायलों की स्थिति अभी तक ठीक बताई जा रही है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन एवम् ऐतिहासिक मंदिर काठगढ़ इंदौरा, हिमाचल प्रदेश में आज तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्री पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।रात 10 बजे से श्रद्धालु भक्त लंबी कतारें लगाकर बैठकर जय भोलेनाथ के उद्घोष से बम-बम भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे और जैसे ही रात के 12बजे। मंदिर के कबाड़ खुले तो मंदिर परिसर अतिशबाजी गूज उठा तथा जयकारे लगाते हुए बारी-बारी अपना शीश नवाजकर भोलेनाथ के दर्शन किए। यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलती रही और लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त भोले नाथ के दरबार में आए मंदिर सुधार सभा द्वारा भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कलाकारों को बुलाया गया, जिसमें मशहूर कलाकार प्रमोद राणा द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर भजनों से भक्तो ने नाचकर भी आनंद लिया। जिसमें खासतौर पर मेरे बाबे दा चिमटा किथे बजया, मेले जाना कालका दे व शिव महिमा इत्यादि भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया। उन्हें सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज विशेष अतिथियों में पठानकोट के एक्स मेयर अनिल, पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, एसडीएम सलूणी स्वाति आदि ने भोले नाथ के दर्शन किए व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा के प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मेले का समापन कल 19 तारिक को 4 बजे होगा, जिसमें स्थानीय विधायक मलेन्द्र राजन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरेड़ में स्थित शिव चलोटू मंदिर के रख रखाव और सौंदर्यीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य किया जाएगा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव चलोटू मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। पठानिया ने स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी की मांग पर शिव चलोटू मंदिर में रेलिंग लगाने की बात कही। उन्होंने शिवरात्रि के शुभ दिन पर शाहपुर की जनता को बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के उत्थान और लोगों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि आज शिवरात्रि के दिन शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों मंदिर में जाकर भगवान शिव की आराधना करने का उन्हें सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर और देव-स्थान हमारी स्मृद्ध सांस्कृतिक संपदा और परंपराओं के यथावत चलने का आधार हैं। उन्होंने कहा कि इन देव स्थानों के संचालन और व्यवस्था से सामाजिक ढाँचा भी मज़बूत होता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों का संरक्षण कर, उनकी पवित्रता को अक्षुण रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव और त्योहार का अस्तित्व भी इन्ही मंदिरों और देवी-देवताओं के इर्द-गिर्द है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इन उत्सवों को और अधिक उत्साह और शुद्ध भाव से मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी प्रधान सरवन कुमार, संजय कुमार, निर्मल सिंह, विनोद कुमार, बलदेव कुमार व रिखी राम सहित स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तिलक राज । कांगड़ा पंचायत समिति वार्ड-4 के सदस्य नवल किशाेर ने सरकार से मांग की है कि सरकार द्वारा जाति, धर्म के आधार लोगो को सामान अवसर प्रदान करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था उपलब्ध की गई है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले नागरिकों को ओबीसी प्रमाण पत्र के तहत उन्हें आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। भारत के प्रत्येक राज्य के अंदर ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने के लिए अलग-अलग दस्तावेज की आवश्यकता होती है। उन्हाेंने कहा कि हर वर्ष पैसे खर्च करके ओबीसी प्रमाण पत्र बनबाने के लिए कई सरकारी कई दफ्तरों के चक्कर काटने पड़़ते हैं। प्रदेश में हर वर्ष लाखों नए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र बन रहे है, युवाओं को हर साल इन प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण कराना पड़ रहा है। हर वर्ष नया आवेदन ओर पैसे खर्च करके बनता है। नया ओबीसी प्रमाण पत्र, लंबी कतारों में लगकर लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, सो अलग। ओबीसी प्रमाण पत्र सिर्फ चालू वित्तीय वर्ष तक के लिए जारी होता है। नया वित्तीय वर्ष लागू होते ही इनका नवीनीकरण कराना जरूरी है। मेरी माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रार्थना है कि ओबीसी प्रमाणपत्र को आजीवन के लिए मान्य किया जाए।
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जमानाबाद से ढोल-नगाड़ों संग चले बाराती, कलाकारों ने मंत्रमुग्ध किए भक्त तिलक राज। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ते गांव जमानाबाद-अब्दुल्लापुर में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। भगवान शंकर की बारात चमत्यकारेश्वर शिव मंदिर जमानाबाद से अब्दुल्लापुर मंदिर तक रवाना हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर मस्ती करते हुए भक्त महाशिवरात्रि के इस पावन समारोह के गवाह बने। भगवान शिव शंकर व पार्वती का रूप धरे कलाकारों ने अपने अद्भुत नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सत्य साईं युवक मंडल दगोह नेकी नाैण के आसपास मरम्मत एवं साफ-सफाई नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तत्वाधान में आयोजित खंड स्तरीय युवा शिविर का आयोजन सत्य साईं यूथ क्लब दगोह द्वारा शनिवार को किया गया। यह तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर 18 से 20 फरवरी तक चलेगा शिविर के पहले दिन आज सत्य साईं युवक मंडल दगोह द्वारा नौण, बाबड़ी के पास की झाड़ियों की साफ-सफाई एवं आसपास पंचायत द्वारा किए गए कार्य का फैला मलबा और कचरा हटाया कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य साईं युवक मंडल दगोह के प्रधान सुभाष धीमान द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में सुभाष धीमान, शम्मी धीमान, शिवम धीमान, काजल धीमान, साहिल, हनी, अभी, शगुन, विशाल, अक्कू, नैतिक, सुजल राणा व नरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया। सत्य साईं युवक मंडल दगोह की ओर से कार्य शिविर में भाग लेने वाले सभी युवाओं के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की हुई थी।
मनीष ठाकुर । नूरपुर मंडल नुरपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत लोहार पुरा के गांव बासा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक सौतेली मां ने 4 साल की बच्ची के शरीर पर गरम पानी फेंका, जिससे कि बच्ची का निचला हिस्सा जल चुका है। सौतेली मां ने अपनी यह करतूत छुपाने के लिए बच्ची को पास में पड़ते जंगल में छोड़ आई थी। वह घर आकर बच्ची के गुम होने का ढोंग करने लगी। जब गांव वाले से जंगल से ढूंढ कर लाए, तो बच्चे जली हुई पाई गई। अपनी यह करतूत छिपाने के लिए घर पर ही बच्ची का इलाज करते रहे, किंतु पिछले ही दिन यहां की वार्ड पंच को इस मामले की जानकारी मिली। वह उसने उनके घर जाकर बच्ची को देखा और उसने ग्राम पंचायत प्रधान को फोन कर उनके ध्यान में सारा मामला बताया। ग्राम पंचायत लोहार पुरा के प्रधान ने बताया कि उसने घर जाकर बच्ची को तुरंत पहले सुलियाली अस्पाल में दिखाया। उसके बाद सिविल अस्पताल नूरपुर में बच्ची को इलाज के लिए लाया गया, जहां पर बच्ची का अभी इलाज चल रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि इस तरह का मामला 4 महीने पहले भी सामने आया था। जब इसी सौतेली मां बच्ची को कहीं छोड़ आई थी, वह आकर बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाने लगी। उस समय भी बच्ची को ढूंढ लिया गया था। बच्ची बहुत डरी-डरी व सेहमी सी रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तिलक राज। कांगड़ा बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच के मार्गदर्शन में और स्कूल प्रिंसिपल कुशल कटोच के सहयोग से 'वो दिन योजना' के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल में किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग से किशोरावस्था परामर्शदाता बंदना ने छात्राओं को पौष्टिक आहार और स्वस्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने छात्राओं को "वो दिन" योजना के लिए पोषाहार और एनीमिया के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बाल विकास विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र-छात्राओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा द्वारा पारितोषिक किया गया। आज के इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित स्कूल प्रिंसिपल कुशल कटोच, स्वास्थ्य विभाग से बंदना, रीना कुमारी बाला, चंद्रकांत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, 2 लाख की निधि की दान मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन एवम ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ का तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज (शुक्रवार को) भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत काली दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का महात्म्य किसी न किसी देवी- देवता के नाम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्वों का आयोजन पीढ़ियों से करवाया जा रहा है। हमें पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेज कर रखना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवम ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है। वहीं, यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि उनकी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली तथा अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए वचनबद्ध है। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों, विशेष रूप से सक्षम बच्चों और निराश्रित महिलाओं की बेहतर देखभाल के लिए नए एकीकृत घरों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से एक परिसर में अलग-अलग खंडाें में किया जाएगा। हर खेत तक पहुंचाएंगे पानी-चौधरी चंद्र कुमार कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए उन्होंने अपने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में ज्वाली तथा इंदौरा क्षेत्रों में सिद्धाथा तथा शाह नहर का निर्माण करवाया था, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त शाह नहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग को आकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नही रखी जाएगी। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा। कृषि मंत्री ने मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान व विकास कार्यों के लिए मेला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर के उत्थान तथा महोत्सव के विस्तार के लिए मेला कमेटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की सभी को बधाई दी। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का जहां समर्थन किया। वहीं, अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इससे पहले, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी व मंदिर के विकास व सुधार के संदर्भ में अपनी मांगे रखी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार विनोद कुमार टंडन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल किशोर, मंदिर कमेटी के उपप्रधान अजीत सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) की डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इममें कॉलेज प्राचार्या ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। फ्रेशर पार्टी में छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा के साथ कॉलेज स्टॉफ ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें उन्होंने एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रेम्प वाक किया तथा उन्हें कई तरह के टाइटल से नवाजा गया। तत्पश्चात छात्राओं ने अपना-अपना हुनर प्रस्तुत किया। मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। प्रेरणा मिस ब्यूटी, मुस्कान मिस पर्सनल्टी और काजल मिस फ्रेशर चुनी गईं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल अंशुल, सविता और शामिल रहे। जिन्होंने मिस फेयरवेल, मिस ब्यूटी और मिस पर्सनलिटी को चुना। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की तथा साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी भावी अध्यापक हो इसलिए आपको अपने भीतर अभी विद्यार्थी जीवन से ही अध्यापक वाले गुणों का विकास करना होगा, ताकि आप एक श्रेष्ठ अध्यापक बन सको। साथ ही उन्होंने छात्राओं को उनकी जिम्मेदारियों से भी अवगत करवाया।
खंड स्तरीय तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर का 18 से 20 तक हाे आयोजित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय युवा कार्य शिविर का आयोजन सत्य साईं युवक मंडल दगोह खास का आयोजन विकास खंड लंबा गांव की ग्राम पंचायत दगोह के गांव में 18 से 20 फरवरी तक करवाया जा रहा है, जिसमें 3 दिनों के लिए प्रतिदिन एक सामाजिक विषय पर युवाओं द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा। इस संबंध में निम्नलिखित विषयों पर खंड स्तरीय युवा शिविर का आयोजन स्थानीय युवा मंडल के सहयोग से क्षेत्रीय कार्यों को युवाओं एवं स्वयंसेवी के माध्यम से करवाया जाना है। स्थानीय बाबरी एवं तलाव के रखरखाव, सफाई, पुनर्निर्माण कार्य एवं स्थानीय गांव के रास्तों की साफ-सफाई एवं खेल मैदान निर्माण कार्य पौधारोपण स्वच्छता कार्य, जिसमें प्लास्टिक कूड़ा-कचरा इत्यादि का निपटारा करना है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के मझेड़ा गांव की निवासी अवंतिका ने सेना में 15 फरवरी, 2023 को कोलकता (ईसी) कमांड हॉस्पिटल में एमएनएस नर्सिंग में स्थाई कमीशन प्राप्त किया है। सतीश कुमार व सुनीता डोगरा की पुत्री है। अवंतिका ने माध्यमिक स्तर की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से प्राप्त की है। 12वीं कक्षा उतीर्ण करने के बाद एमएनएस नर्सिंग के लिए उसका चयन कमांड हॉस्पिटल कोलकता के लिए हुआ। अब अवंतिका कमांड हास्पिटल लखनऊ में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। उसके दादा कैप्टन सरन दास ने सेना तथा नाना प्रेमचंद डोगरा ने एयरफोर्स में सेवाएं प्रदान की हैं। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक यादविंदर गोमा ने इस उपलब्धि के लिए अवंतिका, उसके परिजनों और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि उसने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
सलियाणा छिंज मेला का दर्जा बढ़ाने के होंगे प्रयास-यादविंदर गोमा नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी जिला स्तरीय सल्याणा छिंज मेला की बैठक मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा विशेष रूप में उपस्थित रहे। पांच दिवसीय मेंले का आयोजन 28 मार्च से पहली अप्रैल तक किया जायेगा। मेले का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ होगा। यादविंदर गोमा ने कहा कि मेले को आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाए और मेले महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों के अतिरिक्त बेबी शो, डॉग, शो, कार्फ़ रैली, वॉलीबॉल, कबड्डी और विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाए। विधायक ने कहा कि मेला सभी का है और मेले की सफलता में सभी का सक्रिय सहयोग और योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों के सहयोग से ही मेले के स्तर को बढ़ाकर राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव अधिक मनोरंजक तथा आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने समस्त पंचायतों से धन संग्रह में भी सहयोग देने की अपील की और कहा कि अधिक धन संग्रह देने वाली पंचायतों के प्रधानों को विशेष रूप में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मेला समिति को सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का उत्सव के दौरान मान-सम्मान को सुनिश्चित बनाने की बात कही। विधायक ने कहा कि सल्याणा छिंज मैदान में मेला से पूर्व दो हाई मास्क लाइट लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व सड़क को कंक्रीट सड़क बना दिया जाएगा और उसकी चौड़ाई का कार्य भी प्रगति पर है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. श्रीनिवास वरखेड़ी की सत्प्रेरणा एवं वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. डॉ. मदन मोहन पाठक के कुशल निर्देशन में योग विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलाहार में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के पावन अवसर पर क्रियात्मक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रमुख रूप से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया। योग शिविर में प्रशिक्षार्थियों को योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति के द्वारा जीवन जीने की कला, स्वस्थ दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार, और वैचारिक शुद्धता गूढ़ रहस्यों से परिचित करावाया गया। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु योग के विभिन्न आसनों, प्राणायामों, और मुद्राओं का क्रियात्मक अभ्यास भी करवाया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. डॉ. मदन मोहन पाठक, मुख्यातिथि- योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. कृष्णानंद दन्नाना, योग विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रवि कुमार शास्त्री, डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ महात्मा वीणापाणी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णानंद दन्नाना ने किया एवं शिविर का संचालन डॉ. रवि कुमार शास्त्री के द्वारा किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यूल में गुरुवार को स्कूल प्रधानाचार्य सुदर्शन कुनार की अध्यक्षता में फायर पोस्ट डाडा सीबा की फायर ब्रिगेड की टीम ने प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतू एक डेमो कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें 9/6 देहरा कम्पनी कमांडर विपन कुमार के नेतृत्व में पंहुची विशेष टीम ने स्कूल क्र बच्चों को भूकंप, अग्निकांड, सड़क हादसे व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए। इस दौरान बच्चों को डेमो प्रैक्टिकल के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने अपने भाषण के जरिए उक्त विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। दमकल विभाग की टीम ने प्रशामक बलदेव ने बच्चों को इस बारे पुख्ता तौर से जागरुक करते हुए कहा कि अचानक कभी भी अगर कोई ऐसी प्राकृतिक आपदा पेश आती है, तो हमे उस दौरान भय मुक्त होकर सूझबूझ से डटकर आपदा का मुकाबला करना चाहिए।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 1 मार्च को ज्वालामुखी में एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। एकीकृत चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त कांगडा सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से ज्वालामुखी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक यह निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर चलेगा। उन्होंने बताया कि इस एकीकृत चिकित्सा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दिव्यांगजनों को लिए निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण तथा अन्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इस चिकित्सा कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और स्वस्थ युवा रक्तदान के लिए भी आगे आ सकते हैं। इस अवसर पर में एसडीएम ज्वालामुखी मनोज कुमार, सीएमओ गुरदर्शन गुप्ता, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नेहा कुमारी, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, बृज नंदन, मधु बाला, कर्ण सिंह सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपमंडल देहरा के तहत रानीताल सीर द भरो में वीरवार को डीएसपी देहरा विशाल वर्मा को बैजनाथ पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिली जाली करेंसी सप्लाई के बारे में सूचना दी। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग बैजनाथ की तरफ से एक गाड़ी में आ रहे थे , जिनपर जाली करेंसी सप्लाई करने की बात कही जा रही थी। इस बात की सूचना बैजनाथ पुलिस ने देहरा में दी। सूचना के आधार पर डीएसपी देहरा ने मौके पर गाड़ी को रोक कर उसकी तलाशी ली, लेकिन गाड़ी से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। गाड़ी का शक के आधार पर पीछा कर रहे बैजनाथ पुलिस थाना प्रभारी भी वहां आ पहुंचे। बताया जा रहा है की गाड़ी में सवार 4 लोगो को बैजनाथ पुलिस देहरा से वापिस ले गयी, वहां उनसे पूछताछ भी की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस को सोशल मीडिया पर इनकी सूचना मिली। हालांकि कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गयी है, फ़िलहाल शक के आधार पर उक्त व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस को सोशल मीडिया से जाली करेंसी की सप्लाई के बारे में जानकारी मिली थी, फ़िलहाल पुलिस ने शक के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आज स्थानीय सिविल अस्पताल शाहपुर में आयोजित बैठक के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि शाहपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाकर लोगों को घर-द्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शाहपुर अस्पताल में आप्रेशन थिएटर के लिए सभी जरूरी उपकरण तथा अन्य जरूरी सामान प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल के भीतर अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ टेस्ट लैब शीघ्र खोलने का भी भरोसा दिया। उन्होंने सिविल अस्पताल शाहपुर तथा पीएचसी लपियाणा के लिए 108-एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य जरूरी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का भी भरोसा दिया। उन्होंने इस मौके पर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से लोगों की तन-मन से सेवा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ द्धारा रखी गई मांगों को सरकार के समक्ष उठाने का भरोसा दिया। वहीं इस अवसर पर बीएमओ डॉ. विक्रम कटोच , एसएमओ डॉ हरविंदर पाल् सिंह सहित अस्पताल का स्टाफ व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
रैस्ट हाऊस फतेहपुर में गुरूवार को प्रैस क्लब फतेहपुर द्वारा पुलवामा शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड बैंक टांडा मैडीकल कॉलेज की टीम ने 93 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। इस ब्लड डोनेशन कैंप में क्षेत्र के युवाओं ने बढचढ़ कर हिस्सा लिया, तो वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लड बैंक टांडा से पहुंचे डॉक्टर विकास ने बताया फतहपुर में सफलतापूर्वक इस कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कैंप में 93 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। डॉक्टर विकास ने इस दौरान अन्य संगठनों से भी अपील की है कि वो भी समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करें।
जिला स्तरीय सल्याणा छिंज मेला की बैठक मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा विशेष रूप में उपस्थित रहे। पांच दिवसीय मेले का आयोजन 28 मार्च से 1 अप्रैल तक किया जायेगा। मेले का शुभारम्भ शोभा यात्रा के साथ होगा। यादविंदर गोमा ने कहा कि मेले को आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जायें। उन्होंने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाये और मेले महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों के अतिरिक्त बेबी-शो, डॉग, शो, कार्फ़ रैली, वॉलीबॉल, कबड्डी और विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाये। विधायक ने कहा कि मेला सभी का है और मेले की सफलता में सभी का सक्रिय सहयोग और योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि इलाका वासियों के सहयोग से ही मेले के स्तर को बढ़ाकर राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव अधिक मनोरंजक तथा आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने समस्त पंचायतों से धन संग्रह में भी सहयोग देने की अपील की और कहा कि अधिक धन संग्रह देने वाली पंचायतों के प्रधानों को विशेष रूप में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने मेला समिति को सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का उत्सव के दौरान मान-सम्मान को सुनिश्चित बनाने की बात कही। विधायक ने कहा कि सल्याणा छिंज मैदान में मेला से पूर्व दो हाई मास्क लाइट लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व सड़क को कंक्रीट सड़क बना दिया जाएगा और उसकी चौड़ाई का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए शीघ्र ही कमेटियों का गठन के दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने मेले के दौरान प्लॉट आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए और मेले के लिए अपनी ओर से 11000 सहयोग देने घोषणा की।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अधवाणी-बलारड़ू वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के उपलक्ष में गाँव धनोट में कैंप लगाया गयाl इसमें गाँव की तीन महिला सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया l तीनों ही समूह के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये के ऋण प्रदान किये गये l कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू के शाखा प्रबन्धक रविन्द्र कुमार राणा ने सक्रीय बचत और बजट का निर्माण कैसे किया जाये, डिजिटल वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कैसे विवेक पूर्ण तरीके से किया जाये तथा सरकार द्वारा नाबार्ड के माध्यम से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी l वहीं जय लक्ष्मी, जय माँ ज्वाला व शिव शक्ति स्वयं सहायता समुह के सदस्यों ने कांगड़ा बैंक का आभार व्यक्त किया।
नूरपुर कस्बे में 2 साल पहले करोड़ों रुपये लगाकर बनाए गए पार्किंग स्थल का अभी तक लोगों को सही ढंग से लाभ नहीं मिल सका है। नगर परिषद नूरपुर के पार्किंग स्थल कम शॉपिंग कंपलेक्स को बनाए हुए 2 वर्ष हो गए है, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसके लिए तय किया गया पार्किंग और दुकानों का किराया उचित नहीं है। वही नगर परिषद नूरपुर का मानना है कि इस पार्किंग स्थल को ठेके पर देने के लिए दो बार प्रक्रिया की गई थी, लेकिन उचित पार्किंग शुल्क ना मिलने के कारण ठेकेदार काम छोड़कर जाने के लिए विवश हो गए। इसका मुख्य कारण है कि लोग शुल्क से बचने के लिए नगर की गलियां व सड़कों में वाहन खड़े कर देते हैं। इसके चलते यातायात बाधित हो रहा है। अतिरिक्त एसपी पुलिस जिला नूरपुर मदन कांत का कहना कि यातायात अव्यवस्था का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। इसे सही ढंग से लागू करने के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनित मल्ली ने पूर्व भाजपा सरकार के समय में स्वास्थ्य मंत्री रहे विपिन सिंह परमार पर ज़ुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तथा परमार खुद स्वास्थ्य मंत्री हुआ करते थे, उस दौरान दवाईयों के सैंपल क्यों फेल होते रहे। क्यों नकली दवाईयों के माध्यम से पांच सालों तक लोगों के स्वास्थ्य से खिलबाड़ होता रहा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने दो माह का समय ही हुआ है, भाजपा अपनी हार को स्वीकार नही कर पा रही है। उन्होंने कहा विपन परमार को कांग्रेस की दस गारंटियों को लेकर चिंतित होने की जरुरत नही क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुछ गारंटियों को लागू कर दिया तथा बाकी गारंटियों को भी समय पर लागू कर दिया जाएगा।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा रक्कड़ की ओर से ग्राम पंचायत चपलाह गुडारा के अंतर्गत गांव गुडारा में बुधवार को नाबार्ड के सौजन्य से वितीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक शाखा रक्कड़ के शाखा प्रबंधक राजीव गुप्ता ने लोगों को बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैंक प्रबधंक राजीव गुप्ता ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए समय समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ बैंक की ओर से आरंभ की गई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर बैंक की तरफ से सतपाल, देशराज ओर किरण सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
बुधवार को भडोली स्कूल में 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को विदाई पार्टी दी। छात्रों के विदाई और शुभकामना समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में सीनियर सहपाठियों के साथ कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओें का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परिधानों में मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। 12वीं के विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूली जीवन के दौरान हमने यहां कई अच्छी बातें सीखीं। शिक्षकों ने हर पल हमारा मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल नंदिनी और अक्षध वशिष्ठ को चुना गया। मिस्टर और मिस डीएवी रिया और अथर्व आर्य को चुना गया। मिस्टर और मिस पर्सनैलिटी अक्षत गोस्वामी और मुस्कान ठाकुर को चुना गया।
ऐतिहासिक मन्दिर बाबा सिद्ध चानो दांगड़ा में बुधवार को एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने माथा टेका। इस दौरान पूर्व युवा कांग्रेस परागपुर अध्यक्ष मनोज शर्मा सन्नी भी उपस्थित रहे। बताते चलें कि अनूप रत्न एडवोकेट जनरल (महाधिवक्ता) नियुक्त किये गए हैं। वहीं नियुक्त होने के बाद उन्होंने पहली बार बाबा सिद्ध चानो के दर्शन किये। रागपुर पहुँचने पर युवा कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने अनूप रत्न से विधिवत पूजा करवाकर बाबा के दर्शन करवाए
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई ने डीएसडब्ल्यू को छात्रों की मूलभूत सुविधाओं के लिए ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस तो पूरी लेता है, लेकिन सुविधाओं कए नाम पर झूठे आश्वासन मिलते है।इकाई अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई द्वारा,डीएसडब्ल्यू को लंबे समय से लम्बित मांगो को पूर्ण करने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया। इकाई अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर व इकाई सचिव चंद्रशेखर ने बताया कि देहरा विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के लिए फोटोस्टेट की सुविधा नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को बाज़ार में भारी दाम देकर फोटो स्टेट करना पड़ता है। साथ ही इकाई अध्यक्ष ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में न तो पंखे है, न ही पर्दे लगे है और न ही विद्यार्थियों को बैठने के लिए जगह है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल उपकरणो का भी अभाव है। उन्होंने मंग की है कि जल्द से जल्द उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए ताकि विद्यार्थियों को सभी सभी सुविधाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही मिल सके।
पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत पड़ते नेहरन पुखर हार के एक निवासी द्वारा बीते वर्ष थाना देहरा में अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया था। इस मामले पर देहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताते चलें कि शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार किसी व्यक्ति ने उससे पेट्रोल पंप स्थापित करने की एवज में 30 लाख 55000 की ठगी की थी। उसमें से 15 लाख रूपये का अमाउंट एक व्यक्ति के सीधे खाते में जमा करवाया गया था। ट्रांसेक्शन के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी शेख सरफराज सुपुत्र एसके अब्दुल सत्तार को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया था, जिसके लिए पुलिस द्वार एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में एएसआई अश्वनी कुमार, एचसी सुनील डढवाल, कॉन्स्टेबल पुष्पिंदर कुमार, एचसी साइबर सेल योगेश्वर शमिल थे। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सन्दीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को देहरा न्यायलय में पेश किया जाएगा।
उपमंडल इन्दौरा के गाँव मलकाना में इन्दौरा व फतेहपुर के किसानों की बैठक हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों ने 5 किलोमीटर के दायरे में अनाज मंडी खोलना ,गन्ना किसानों के लिए मिली शुगर मिल खोलना और क्षेत्र में अवैध खनन पर जल्द कोई ठोस नीति बनाने की मांग सरकार के समक्ष रखी। डॉ कुलदीप सिंह तोमर ने कहा कि सरकार क्षेत्र में माइनिंग ओपन करने वाले केस जीत गई है और अब मंड क्षेत्र में जर्जर खनन पट्टे नीलाम करने की योजनाएं बना रही है। इसके साथ माइग्रेशन लगाने को मंजूरी देने जा रही है जिसका दोनों ब्लॉक 28 पंचायतों की 80000 आबादी प्रभावित होगी। किसानों ने कहा कि मण्ड क्षेत्र में ब्यास दरिया के दोनों और लगभग 17 क्रशर पहले ही अवैध खनन करने में जुटे हैं। जिन्होंने हजारों कनाल सरकारी व निजी किसानों की भूमि को बंजर बना दिया है। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र में 1 भी नया क्रशर नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने भी अवैध खनन के खिलाफ कोई कड़ा रुख नहीं लिया और मंड को नो माइनिंग जोन घोषित नहीं करवा सके। इस समस्या के समाधान के लिए मंड क्षेत्र के 28 पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है और उसके बाद किसान सभा सरकार के समक्ष रखेंगे। जनता के साथ है सरकार-विधायक मलेन्द्र राजन विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार मंड क्षेत्र की जनता के साथ है और किसानों की आवाज को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। अवैध खनन को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार ने पुलिस की टीम गठित की है, जो दिन रात छापामारी कर कार्रवाई कर रही है।
उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत पड़ते डैंक्वा में बना दो मंजिला आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन मरम्मत के अभाव के कारण खंडहर में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले सरकारों द्वारा इस अस्पताल की कोई सुध नहीं ली गई जिस कारण ऐसे परिस्थिति उत्पन्न हुई है। जनता का कहना है कि अगर सरकार इस इमारत की मरम्मत सही तरीके से करवाती तो क्षेत्र की जनता को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलता। स्थानीय निवासियों ने बताया कि भवन के कमरों में लगे हुए पंखे चोरी हो गए हैं और शाम को अंधेरा होते हैं, इस भवन में नशेड़ी अपना जमावड़ा लगा लेते है। वहीं इस बारे में जब इंदौर के विधायक मलेन्द्र राजन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर इमारत मरम्मत करने योग्य होगी तो मरम्मत करवाकर लोगों को अस्पताल की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए टेक्निकल टीम को भेजकर इमारत की जांच करवाई जाएगी। 1976 में बना है भवन किन्तु अब है नशेडियों का अड्डा-उमेश बंदराल डैंक्वा के स्थानीय निवासी उमेश बंदराल ने बताया कि 1976 में इस आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण किया गया था, किंतु उसके बाद शायद ही इस भवन की कभी मुरम्मत की गई हो, जिस कारण यह भवन आज खस्ता हालत में है। आजकल यह भवन नशेडियों का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भवन की हालत इतनी खस्ता है कि यह कभी भी गिर सकता है। स्वास्थ्य संस्थानों की समय समय पर होनी चाहिए मुरम्मत -राजीव वशिष्ठ राजीव वशिष्ठ स्कूल डैंक्वा के प्रिंसिपल ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों की समय-समय पर जाँच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल इतनी खस्ता हालत में है कि इसके अंदर जाने में भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल का यह भवन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
पुलिस चौकी संसारपुर टेरेस के अन्तर्गत गांव कस्बा कोटला में अचानक सड़क किनारे 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान गणेश दत शर्मा निवासी कसबा कोटला के रुप में हुई थी। गणेश दत शर्मा के सिर में गहरी चोट का निशान बताया जा रहा था। गणेश दत की अचानक हुई मौत से इलाके में दहशत का माहौल था। वहीं संसारपुर टैरस पुलिस ने गणेश दत शर्मा का शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरु की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मौत के कारणों का पता लगा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश दत्त को एक कार ने टक्कर मारी थी, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लग गयी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की पत्नी अनिता कुमारी ने बताया कि उनके पति सोमवार को हर रोज की तरह घर से काम पर निकले थे, लेकिन वह देर रात तक घर नही पहुचें थे। 9 बजे के करीब उनकी मृतक से बात हुई लेकिन उसके बाद उसका फ़ोन स्विच आफ हो गया। संसारपुर टेरेस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जसवां:परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत संसारपुर टेरेस में बुधवार सुबह एक दुखद घटना प्रकाश में आई है। बताते चलें कि वन कर्मी जोकि फॉरेस्ट चेक पोस्ट संसारपुर टेरेस में तैनात था, उसकी अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी है। मृतक की पहचान कृष्ण चंद सुपुत्र बजीर चंद निवासी बाड़ी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
सीपीएस ने प्रियदर्शनी स्कूल में नवाजे होनहार फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने को सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। सीपीएस मंगलवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के पट्टी में प्रियदर्शनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा है और युवाओं को अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में कर देश तथा प्रदेश के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नियमित व्यायाम एवं खेल इत्यादि में आगे आने का आह्वान किया। आशीष बुटेल ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वर्ष भर विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने छात्रों को अर्जित उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका में होते हैं, जो छात्रों को उनकी प्रतिभा तथा उनकी रूचि के अनुरूप तराश कर सही दिशा में उनके ऊर्जा का प्रयोग करवाते हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। कठोर मेहनत और अनुशासन से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सीपीएस ने विद्यार्थियों को आगे आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक देश राज चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 31 हज़ार रुपए देने की घोषणा की। इसके उपरांत मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पट्टी में लोगों की जन समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर पूनम वाली, उपमहापौर आशीष नाग, पार्षद दिलबाग सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशा शर्मा, विजय शर्मा, अश्वनी सूद, अनुराग नरयाल, संजीव सोनी, उप प्रधान पट्टी कुक्का, डीएसपी गुरबचन सिंह, एसडीओ लोक निर्माण मनोज सूद, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, चेयरमैन प्रियदर्शनी स्कूल राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य ललित राणा, विद्यालय के अध्यापक, छात्र व अभिभावकों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला (Students' Experience in Inter-state Living SEIL)1966 विद्यार्थी युवाओं में कार्यरत एक स्वयंसेवी संगठन है, जो विद्यार्थी परिषद द्वारा 1966 में शुरू किया गया जो राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा देता है और हमारे महान राष्ट्र के सुदूर क्षेत्रों के लोगों में एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। "एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति हमारा मूलमंत्र है। SEIL सील के प्रतिनिधि तीन दिन धर्मशाला व कांगड़ा भ्रमण के बाद 14 फरवरी 2023 को नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन कोतवाली में किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति की झलक देखने को मिली और सभी SEIL tour के प्रीतिनिधियो ने भी अपनी प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृती की झलक दिखाई। इस कार्यक्रम में विपिन सिंह परमार (पूर्व विधानसभा अध्य्क्ष) जी बतौर मुख्यातिथि रहे व विशिष्ट अतिथि उमेश दत्त शर्मा जी (पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभाविप) रहे तथा विशेष उपस्थिति में नीरव घेलानी (पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र अभाविप) रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज हित व राष्ट्रीय हित में कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद समय समय पर ऐसी अनेक गतिविधियां करवाती हैं, जिससे अलग वेश-भूषा होने पर भी देश की एकात्मकता को निरंतर बनाएं रखने में हर संभव प्रयास करती है और राष्ट्रीय एकात्मकता यात्रा भी इसी पर आधारित है तथा विशेष उपस्थिति में नीरव घिलानी ने कहा कि वर्ष 1966 से यह यात्रा निरंतर होती आ रही है। आज संपूर्ण राष्ट्र एकात्मकता के भाव में अपनी भावनाओं को निरंतर एक-दूसरे के साथ जोड़ रही है और कोविड के लंबे अंतराल के बाद 2018 के बाद आज पांच वर्ष उपरांत इस यात्रा का आवागमन हुआ और हिमाचल के कार्यक्रताओं ने हर संभव प्रयास 'अतिथि देवो भव:' में किया। इस कार्यक्रम में प्रांत अध्य्क्ष सुनील ठाकुर ने भी विद्यार्थी परिषद की समाज में भूमिका और विद्यार्थी परिषद का संदेश दियातथा प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने वर्तमान में विद्यार्थी परिषद के स्वरूप का वर्णन करते हुए सभी SEIL प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया व इस यात्रा के अंतर्गत सभी प्रतिनिधि राजस्थान की ओर रवाना होंगे।
तिलक राज। कांगड़ा महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित 'वो दिन योजना' के अंतर्गत आज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीताल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म, स्वच्छता, संतुलित आहार और एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच के निर्देशानुसार व प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह के सहयोग से किया गया। आज के इस कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. नवदीप ने छात्राओं को एनीमिया और योग विषय पर विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया कि 'वो दिन योजना' के अंतर्गत पंचायत स्तर पर सशक्त महिला केंद्रों के माध्यम से इस योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की बेटियां सशक्त होंगी, तभी समाज और देश सशक्त बनेगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां आने वाली पीढ़ियों के लिए जननी हैं। इस शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच, प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार, डॉ. नवदीप, किशोर स्वस्थ शिक्षक बंदना, पर्यवेक्षक नीलकमल, नीतू, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
महक, मयंक बने मिस्टर फेयरवेल और दीपाक्षी मिस, प्रणव बने मिस्टर पर्सनैलिटी तिलक राज । कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में आज जमा दो की विदाई पार्टी में छात्रों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विदाई पार्टी को यादगार बनाने के लिए जमा एक के छात्रों ने डांस किया और कई अन्य माध्यम से मनोरंजन कर जमा दो के छात्रों को एक पल के लिए भी मायूस नहीं होने दिया। जमा दो के छात्रों को आठ ग्रुप में बांधकर मॉडलिंग, डांस व स्किट पेश करने के लिए कहा गया, जिसके आधार पर विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें जिंदगी में बुलंदियां हासिल करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जज रीना, बनीत व कंचन परवान ने विजेता छात्रों का चयन किया। कार्यक्रम के दौरान दीपाक्षी ने शरारा-शरारा गाने पर डांस कर सभी का मनमोह लिया। जमा एक की लड़कियों यामिनी, नभ्या, जेस्मिन, तनीषा, अमेशा व अक्षिता ने हिंदी गानों पर डांस कर पंडाल को नाचने पर मजबूर कर दिया। जमा एक के लड़के अर्पित तनिष्क, रिदम भाटिया, सक्षम, हार्दिक भांगड़ा रेज डांस किया। भावेश, हिमांशु, मुदित, पियूष, आर्यन, अक्षित, प्रणय, कंगना व रिदम ने छात्र जीवन पर एक बढ़िया स्किट पेश कर वाहवाही लूटी। पारुल, प्रियांशी, मनस्वी, अनन्या, श्रेया, कनिका, सोनिया समृति एवं श्रृष्टी एवं प्राचीन ने भांगड़ा डालकर मन मोह लिया। अनन्या, कृपांश ने एंकरिंग की, जबकि पूर्वी व सुशांत ने वेलकम स्पीच दी। अक्षित वर्मा एवं अंकिता ने पार्टी का प्रबंधन किया।
मनीष ठाकुर । नूरपुर एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक स्थानीय पंचायत समिति सभागार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने पार्किंग और यातायात। व्यवस्था मजबूत करने के लिए आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल नूरपुर और जसूर के पदाधिकारियों प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड तथा नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस टाइम में कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसके उपयोग को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने शहर में ट्रैफिक संबंधित समस्याओं के बारे में बात करते हुए कहा कि नूरपुर बाजार में हर दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुरानी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर में नगर परिषद की पार्किंग के बेहतर इस्तेमाल के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने फोरलेन निर्माण कार्य के चलते जसूर बाजार में ट्रैफिक एवं पार्किंग संबंधी समस्या पर बोलते हुए कहा कि इसके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित निर्माण कंपनी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मनीष ठाकुर । नूरपुर नूरपुर अस्पताल में 4 वर्ष से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन। सिविल अस्पताल लालपुर में रेडियोलॉजिस्ट का पद गत 4 वर्षों से रिक्त चल रहा है। इसके चलते लाखों रुपए से खरीदी मशीनें वर्षों से धूल फांक रही है। नूरपुर क्षेत्र के 4 विधानसभा क्षेत्रों नुरपुर, फतेहपुर, इंदौरा व जवाली के अलावा भटियात के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ महीनों के लिए यहां अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई थी, लेकिन कुछ महीने बाद ही यहां से उसका स्थानांतरण टांडा कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल पठानकोट या टांडा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ता है। डॉक्टर विशेषकर गर्भवती महिलाओं को दो से तीन बार गर्भ में बच्चे की ग्रोथ को जाने के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने की डॉक्टर सलाह देते हैं। हर बार गर्भवती परिवार के परिजनों को निजी अस्पतालों में जेब ढीली करनी पड़ती है। वहीं, नूरपुर व जसूर में महंगे दामों पर इन महिलाओं के परिजनों को खर्च उठाना पड़ता है। वह सरकार द्वारा बनाए गए हेल्थ कार्ड भी निजी अस्पतालों में मान्य नहीं होते, इससे गरीब परिवारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर या सुविधा नूरपुर अस्पताल में उपलब्ध होती, तो अन्य वर्ग के लोगों को भी कम दामों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्राप्त हो सकती है। इस बारे संबंध में नूरपुर अस्पताल के मेडिकल सुपरडेंट सुशील शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ के पद रिक्त होने के संबंध में विभाग को समय-समय पर जानकारी भेजी जाती है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत आज दोपहर एक बजे के करीब स्कूटी और एक टैंपो में टक्कर होने का मामला सामने आया है। स्कूटी पर दाे लाेग सवार थे, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसकी गंभीर हालत काे देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में रैफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर दो लोग सवार थे, वही, इस दौरान स्कूटी चालक सामने आ रहे टैंपाे को देखकर घबरा गया व स्कूटी टैंपाें से टकरा गई। घायलों को सिविल अस्पताल डाडासीबा में पहुंचाया गया। मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एक को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया है। डाडासीबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी विशाल वर्मा देहरा ने बताया कि मुझे भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की क्रॉस कंट्री (पुरुष) टीम विगत 10 से 12 फरवरी को बैंगलोर क्रॉस कंट्री रेस में भाग लेने के लिए रवाना हुई। जानकारी देते हुए इस टीम के मैनेजर व वेदव्यास परिसर के शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी बैंगलोर में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर सहित जयपुर परिसर, लखनऊ परिसर व राजीव गांधी परिसर श्रृंगेरी के क्रमश: विवेक राणा, करण ठाकुर, सतीश जीतरावल, सुनील पारीक, सागर संदीप व मनोज कुमार ने इस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ. संजय ने बताया इस प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ कोच के रूप में राजीव गांधी परिसर श्रृंगेरी कर्नाटक के शारीरिक सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. रामचंद्र एचडी में भी भाग लिया।


















































