अजय सूर्या। रिवालसर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य प्रशिक्षण संस्थान रिवालसर में एक पेट्रोल लीडर जंबोरेट का आयोजन 11 से 15 जून तक किया गया है, जिसमें बच्चों को स्काउटिंग की पेट्रोल विधि द्वारा विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है तथा स्काउटिंग के बारे में बताया जा रहा है। इसी के तहत जंबोरेट के चौथे दिन बच्चों को रिवालसर से नैना देवी तक हाइकिंग पर ले जाया गया, जिसका मकसद बच्चों को प्रकृति का अध्ययन करवाना तथा रास्ते में आ रहे सभी धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाना था।स्काउटिंग एक ऐसा मंच हैं, जहां पर बच्चों को जीवन कौशल व्यावहारिक शिक्षा द्वारा सिखाया जाता है, जिससे उनमें नेतृत्व की भावना का विकास हो। इस जम्बोरटी का उद्देश्य युवाओं को स्काउटिंग गतिविधियों से अवगत करवाना, उनमें नेतृत्व की भावना लाना तथा इस जम्बोरटी के उपरांत निजी विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस जम्बोरटी में 7 जिलों से 18 निजी विद्यालयों के 78 स्काउट्स, 65 गाइड्स व 30 व्यस्क भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य मुख्यालय से 7 स्टाफ और 11 सर्विस रोवर्स व रेंजर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा 11 से 15 जून तक राज्य स्तरीय पेट्रोल लीडर जम्बोरटी का आयोजन भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रशिक्षण संस्थान, रिवालसर में करवाया जा रहा है। जिसमें बच्चों को पेट्रोल प्रणाली के आधार पर विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं, और बुनियादी स्काउटिंग के बारे में पढ़ाया जा रहा है। इसी के तहत जम्बोरटी के दूसरे दिन बच्चों को विभिन्न गतिविधियां कराई गई जिनमें स्काउटिंग के इतिहास, बुनियादी पाठ्यक्रम, ट्रूप/कंपनी मीटिंग इत्यादि के बारे में बताया गया। इस जम्बोरटी के मुख्य एवं राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट्स) पंकज गुप्ता, राज्य आयोजन आयुक्त (स्काउट्स) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जम्बोरटी का उद्देश्य युवाओं को स्काउटिंग गतिविधियों से अवगत करवाना, उनमें नेतृत्व की भावना लाना तथा इस जम्बोरटी के उपरांत निजी विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस जम्बोरटी में 7 जिलों से 18 निजी विद्यालयों के 78 स्काउट्स, 65 गाइड्स व 30 व्यस्क भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य मुख्यालय से 7 स्टाफ और 11 सर्विस रोवर्स व रेंजर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रतिष्ठित आर्डर ऑफ मेरिट में भी पाया प्रेज़िडेंट ब्रॉन्ज मेडल बताओर लेफ्टिनेंट अरुणाचल में देंगे सेवाएं सुनील कुमार। सरकाघाट सरकाघाट की पपलोग पंचायत के कराड़ी गांव के केतन पटियाल ने अपने स्वर्गीय दादा की राह पर चल कर उनका सपना साकार किया है। दादा सेना के भूतपूर्व कैप्टन थे, अब पोता लेफ्टिनेंट बनाकर पास आऊट हुआ है। गत दिन देहरादून में हुई भव्य पासिंग आउट परेड में इनके पिता अशोक पटियाल और माता प्रोमिला पटियाल ने केतन के कंधाें पर स्टार लगा कर सुशोभित किया। केतन पटियाल ने वर्ष 2018 में अखिल भारतीय स्तर की एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की और उसके बाद वे तीन वर्षीय सेना के डिग्री कोर्स पास करने के लिए सेना अकादमी खड़गवासला गए जहां इन्होंने ग्रेजुएशन दूसरा स्थान हासिल कर पूरी की। खड़गवासला में डिग्री पास करने के बाद इन्हें आईएमए देहरादून में एक वर्ष के सैन्य अधिकारी के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया और इन्होंने इस प्रशिक्षण में 377 जेंटलमैन कैडेट्स की पासिंग आऊट परेड में दौरान केतन पटियाल को ऑर्डर ऑफ़ मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करके लेफ़्टिनेंट जनरल द्वारा विशेष रूप से प्रेसिडेंट ब्रांज मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मिल्ट्री स्टडी अकादमी में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर मेडल प्राप्त कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। केतन पटियाल के दादा स्व. अच्छर सिंह पटियाल भी भारतीय सेना की मेडिकल कोर में कैप्टन रहे हैं और इनका चचेरा भाई ऋषव पटियाल भी इलाहबाद में सेना की सिग्नल कोर में मेजर हैं। केतन पटियाल की प्रारंभिक से लेकर मैट्रिक एक तक की शिक्षा सरकाघाट के निज़ी विद्यालय हिमालियन पब्लिक स्कूल में हुई, जहां वे पहली कक्षा से लेकर दसवीं तक प्रथम स्थान पर आते रहे। जमा एक की पढ़ाई सरकारी स्कूल सरकाघाट में हुई, जबकि जमा दो की शिक्षा हिमाल्य पब्लिक स्कूल सरकाघाट में मेरिट में स्थान बनाते हुए पूरी की l स्कूल की शिक्षा दौरान केतन ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल प्राप्त किए। केतन पटियाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। समूचे क्षेत्र में केतन की इस उपलब्धि पर गर्व केतन की माता प्रोमिला पटियाल प्रशिक्षित सीसे स्कूल पपलोग में कला स्नातक अधयापक हैं और पिता अशोक पटियाल निज़ी व्यवसाय करते हैं। केतन पटियाल की अगली नियुक्ति फ़र्स्ट लाईट मराठा इंफेंट्री रेजीमेंट अरुणाचल में हुई है। केतन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा अपने सभी गुरुजनों को दिया है। केतन के सैन्य अधिकारी बनने पर पपलोग पंचायत प्रधान सरस्वती देवी उपप्रधान शिव सकलानी पूर्व प्रधान पवन ठाकुर ताया रमेश पटियाल ताई रीता पटियाल ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सुनील कुमार। सरकाघाट भारतीय सेना अकादमी देहरादून में आज भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 377 जेंटलमैन कैडेट्स जिन मे विदेशी कैडेट्स भी शामिल है, ने परेड में हिस्सा लिया। इसी परेड में सरकाघाट के भी दो युवक, जेंटलमैन कैडेट उत्कर्ष गौतम और जेंटलमैन कैडेट केतन पाटयाल भी शामिल थे, जिनको परेड के बाद भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट रैंक दे कर कमीशन दिया गया। ट्रेडिशन के मुताबिक ये रैंक उनके माता-पिता ने यंग ऑफिसर्स के कंधों पर सुसोभित किया। लेफ्टिनेंट उत्कर्ष गौतम गांव फतेहपुर, सरकाघाट के रहने वाले हैं और ये तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं, जिन्हें देश की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इनके पिता कर्नल उमेश शर्मा ने 35 वर्ष तक सेना में कार्यारत रहे हुए, देश की सेवा में अपना योगदान दिया। कर्नल उमेश शर्मा ने जीएसएसएस सरकाघाट में ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उत्कर्ष के दादा जी भी, भारतीय वायु सेना मैं कार्यरत थे और रिटायरमेंट के बाद लगभग 26 साल तक सकाघाट कोर्ट्स मैं एक जाने- माने वकील रहे। लेफ्टिनेंट उत्कर्ष गौतम ने अपने पिता जी के साथ रहते हुए, देश के भिन- भिन स्कूलों से पढ़ाई की और 12 कक्षा के बाद जुलाई 2018 को नेशनल डिफेंस अकादमी, पुणे ज्वाइन किया। पुणे में तीन वर्ष के ट्रेनिंग के बाद जून 2021 को पास आउट होने के बाद भारतीय सेना अकादमी, देहरादून में एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी की। आज 11 जून 2022 को इनको मेहनत का फल मिला और लेफ्टिनेंट का रैंक प्राप्त किया। लेफ्टीनेंट उत्कर्ष गौतम के माता एक हाउस मेकर है। इनकी एक बड़ी बहन एमबीबीएस डाक्टर है और वो अब अमेरिका में उच्च शिक्षा ले रही हैं और एक इंजीनियर है। उम्मीद है कि इन युवाओं से प्रेरणा लेते हुऐ, आने वाले समय मैं सरकाघाट से और भी युवक भारतीय सेना में कमीशन लेंगे और हमारे सरकाघाट का नाम रोशन करेंगे।
अजय सूर्या । रिवालसर परिवहन मंत्री की घोषणा के बावजूद भी त्रिफालघाट मंडी वाया डहणू ,टांडा सोयरा बस सेवा नहीं चल पाई। परिवहन विभाग द्वारा 13 वर्ष पहले परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह ने इस बस को हरी झंडी दी थी। लगातार 13 साल से यह बस उपरोक्त्त रूट पर दौड़ती रहीं, मगर पिछले पांच महीने से परिवहन विभाग डिपो सरकाघाट ने इस बस सेवा को बंद करके क्षेत्र की पांच पंचायतों की जनता से धोखा किया है। इतना ही नहीं सरकाघाट डिपो के तालिबानी फरमानों से उपरोक्त रुट पर चलने वाली मंडी सरकाघाट बस सेवा को भी बंद कर दिया है। इस क्षेत्र की रत्ती, सोयरा, बाल्ट, डहणू व सिधयानी पंचायतों की जनता उपरोक्त बसों के बंद होने से परेशान हैं। बसों को इस रूट में चलाए जाने के लिए बल्ह के विधायक इंद्र गांधी, मंडलीय प्रबंधक मंडी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी, अध्यक्ष जिला परिषद मंडी पाल वर्मा से भी क्षेत्र की जनता बार-बार बसों की समस्या व उसके समाधान को लेकर मिल चुके हैं, मगर कोई समाधान नहीं हो पाया। गत 16 अप्रैल, 2022 को रिवालसर में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर से उपरोक्त बसों को दोबारा चलाने को लेकर मिले थे। परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत इन बसों को चलाने के आदेश जारी किए थे, मगर विभागीय अधिकारियों ने मंत्री के आदेशों पर अमल करने के बजाए ठंडे बस्ते में डाल दिया। क्षेत्र के लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री से पुनः उपरोक्त दोनों बसों को चलाने की मांग की है।
भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने मंडी जिले को डिस्ट्रिक्ट स्किल डिवेलपमेंट प्लानिंग 2020-21 के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। मंडी को जिला कौशल विकास योजना में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इस अवार्ड के लिए पूरे देश के चुने गए श्रेष्ठ 30 जिलों में हिमाचल से केवल मंडी जिले का नाम चयनित हुआ था। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने यह अवार्ड सौंपा। इस समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे। वहीं, उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दिशानिर्देशों के अनुरूप जिले में अभिनव योजना के माध्यम से कौशल विकास परितंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है।
अजय सूर्या। रिवालसर तीन दिवसीय रिवालसर खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मे सिध्यानी व दसेहड़ा स्कूली छात्रा खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खो-खो प्रतियोगिता में दसेहड़ा स्कूल की टीम ने सिध्यानी स्कूल की टीम को पछाड़ कर खिताब पर कब्जा किया। बालीवॉल मुकाबले में दसेहड़ा स्कूल की टीम ने कोठी स्कूल की टीम को धूल चटाई। कब्बडी के मैच में कड़े मुकाबले में छजवान्न ख़ाबु स्कूल की टीम ने लेदा स्कूल की टीम को हराया। बैडमिंटन में यूनिटी स्कूल की टीम ने दसेहड़ा स्कूल की टीम को हराया। योगा में गुरुकोठा स्कूल को पहला व सिध्यानी स्कूल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। चैस में सिध्यानी ने चौकी चंद्रहारन को पटकनी दी। मार्चपास्ट में सिध्यानी स्कूल की टीम प्रथम व दसेहड़ा दूसरे स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिध्यानी ने समूह गान, सोलो सॉन्ग, गिद्धा प्रतियोगिता में बाजी मार कर पहला स्थान पर काबिज हुई, भाषण प्रतियोगिता में गुरुकोठा टीम ने जीत दर्ज की। एकल गान में गुरुकोठा ने बरसवान की टीम को पटखनी दी। प्रतियोगिता के सम्मापन समारोह में विद्युत बोर्ड की निदेशक एवं लोअर वार्ड रिवालसर से जिला परिषद सदस्य परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा ने शिरकत करते हुए विजेता टीमो को इनाम देकर सम्मानित किया। प्रियंता शर्मा ने इस मौके पर कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी व स्कूल स्टाफ बधाई देते हुए स्कूल की मांगों को भविष्य में चरणबद्ध तरिके से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम कोहली शर्मा, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष विजय कुमार, पंचायत प्रधान सुनीता व जितेंद्र ठाकुर सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
भूतपूर्व सैनिक बल कल्याण समिति का राज्य स्तरीय चुनाव डिप्टी कमांडेंट बीएस नेगी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा बल कैंपस तारादेवी में संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व महा निरीक्षक किरपा राम नेगी को मुख्य पैटर्न एसएस हारटा को सलाहकार रिटायर्ड आईजी पीएस पापटा को अध्यक्ष कलीराम चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमी चंद् ठाकुर और रघुवीर सिंह को उपाध्यक्ष ठाकुरदास देस्टा को महासचिव रणवीर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद ठाकुर को सचिव चुना गया जबकि डीएन शर्मा, ज्वाला प्रसाद, योगराज शर्मा, दुर्गा सिंह ठाकुर, आर एल एस नेगी, जगतराम साधराम, लेखराज मेहता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
अजय सूर्या। मंडी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने गत सायं मंडी, टांडू व पधर स्कूल में संवाद युवा मंडल के कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें छात्रों को कौशल विकास निगम के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न व्यवसायों की जानकारी दी। यह जानकारी प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक शिवेंदु चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि कलाकारों ने विद्यार्थियों को अल्प अवधि के कार्सों की भी जानकारी दी।
करसोग की रहने वाली एक युवती को इंटरनेट पर हुई दोस्ती भारी पड़ी। युवती युवक के कहने पर जब उससे मिलने गई तो उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उक्त नाबालिगा शिमला जिला के कुमारसैन के एक युवक के साथ इंटरनेट पर हो गई। इसी पर युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही युवती उसके पास पहुंची तो उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंच गई और सारी जानकारी परिजनों को दी। सइ संबंध में करसोग थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं इस बारे में डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 9 जून गुरुवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी सहायक आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे पंडोह के समीप स्योल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाबदार में डाक्टरों के लिए निर्मित आवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा के भवन तथा उठाऊ सिंचाई योजना नगवांई का लोकार्पण करने के बाद वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट शनोर के भवन का उद्घाटन करने के उपरांत वे श्री देव गणपति मंदिर भटवाड़ी में देव दर्शन समारोह में भाग लेंगे। भटवाड़ी में उठाऊ पेजयल योजना भटवाड़ी-शाला-शाड़ा-ओडीधार-बाटा तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने के उपरांत वे भटवाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
--83 करोड़ रुपये किये गए है व्यय -- मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मण्डी जिला के पड्डल मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 20,000 मेधावी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस पर 83 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर सभी मंत्रियों ने अपने जिलों से कार्यक्रम में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित नागरिक लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी देन है। विद्यार्थी सही कार्य के लिए तत्परता से आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि विद्यार्थियों के विचार शुद्ध और ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के विजेता विद्यार्थियों का यह वर्ग अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अगली बार लैपटॉप जीतने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और कई मानकों में केरल को भी पीछे छोड़ दिया है, जो हम सभी के गर्व का विषय है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियों की शिक्षा को गम्भीरता से नहीं लिया जाता था, परन्तु वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में वे लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करना उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लैपटॉप वितरण में कुछ विलम्ब हुआ, परन्तु अब प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के बदलाव से शिक्षा प्रणाली में भी बहुत परिवर्तन आया है और लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल जैसे आधुनिक उपकरण विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मण्डी में नया राज्य विश्वविद्यालय खोला है जिससे मण्डी सहित निकटवर्ती जिलों के छात्रों को उनके घर-द्वार पर उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शीघ्र ही पूर्ण रूप से क्रियाशील होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों को जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) वेतनमान प्रदान किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों के मेधावी विद्यार्थियों से भी संवाद किया। विद्यार्थियों ने लैपटॉप प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी पढ़ाई में मददगार साबित होगा। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे कड़ा परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रकाशित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का सिग्नेचर सॉन्ग भी जारी किया। इस गीत की रचना एवं गायन डॉ.गोपाल कृष्ण, प्रो.सुरेंद्र शर्मा, डॉ सतीश ठाकुर और डॉ.हेम राज द्वारा किया गया है। इस अवसर पर राज्य द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्र ‘शिक्षा के नए आयाम’ का भी प्रदर्शन किया गया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में राज्य के कुल बजट का लगभग 16 प्रतिशत शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा को अधिक भविष्योन्मुख बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में मेधावी छात्रों के लिए राज्य सरकार ने अनेक छात्रवृत्ति योजनाएं आरभ की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और ऑनलाइन कक्षाओं के लिए हर घर पाठशाला आरम्भ की गई। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षो के दौरान प्रदेश में अध्यापकों के 10 हजार से अधिक पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 50 वर्षों के अंतराल के बाद मंडी में एक और राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। इस अवसर पर मंडी जिला के लगभग 2900 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधान सचिव, शिक्षा मनीष गर्ग ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी व प्रकाश राणा, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, नगर निगम मंडी की महापौर रूपाली जसवाल, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति डॉ.डी.डी.शर्मा, पूर्व विधायक डी.डी.ठाकुर व कन्हैया लाल, उपायुक्त मण्डी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
जल रक्षक संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस मंडी में मिले तथा अपनी मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। जल रक्षक लगभग 4 सालों से अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख रहे हैं परंतु अभी भी उनकी उचित मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। जल रक्षकों की प्रमुख मांग है कि 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कॉन्ट्रैक्ट पर लिया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्ति विभाग के अधीन किया जाए और उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए। जल रक्षक काफी लंबे समय से बिना अवकाश के अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, चाहे करोना काल हो, बर्फबारी या बारिश में भी पानी के टैंक की सफाई व्यवस्था, पाइपलाइन मरम्मत, लोगों के घर-घर जाकर पानी पहुंचाना इत्यादि प्रमुख कार्य हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी मांगे विचारनिय है अति शीघ्र ही आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा। जल रक्षकों ने सरकार से मांग की है कि आने वाली कैबिनेट में उनकी मांगों को पूरा किया जाए ताकि जल रक्षक अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। इस मौके पर जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम, संगठन प्रभारी कमलेश, गौरव सेन, प्रीतम, हितेश, सुनील, लक्ष्मी दत्त, ललित आदि उपस्थित रहे।
रिवालसर बल्ह खण्ड की 14 वर्षीय छात्रओं की खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर सिध्यानी स्कूल में बल्ह के विधायक इन्द्र गांधी ने कहा कि बल्ह की रत्ती कलखर सड़क को डब्बल लेन किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 24 करोड़ की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। सड़क मार्ग के डब्बल लेंन होने से मनाली से ऊना व पंजाब की ओर आने जाने वाले यात्रियों को भारी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि बल्ह क्षेत्र के सीनियर स्कूल सिध्यानी को प्रदेश सरकार द्वारा मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया है। सिध्यानी अस्पताल भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। अस्पताल भवन का निर्माण प्रगति पर है। सिद्वयानी पंचायत को गत साढ़े चार सालों में 23 लाख रुपये की धनराधि दी गई । जिसके ले लिए क्षेत्र की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों के लिए प्रदेश सरकार ने कोटा बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इस प्रतियोगिता में रिवालसर खण्ड के 17 हाई स्कूलों व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 170 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मार्च पास्ट प्रतियोगिता मुकाबले में 17 स्कूलों की मार्च पास्ट मुकाबले में सिध्यानी स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दसेहड़ा स्कूल की टीम उपविजेता रही। इन्द्र गांधी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्थानीय स्कूल की छात्राओं को 7100 रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम कोहली शर्मा ,बल्ह भाजपा उपाध्यक्ष धमेशश्वर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता मस्त राम, ललित ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता, स्कूल प्रबंधन प्रधान विजय कुमार सहित गणमान्य उपस्थित थे।
मंडी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला खेल परिषद 1.10 करोड़ रुपए व्यय कर रही है। खेलों के बढ़ावे पर वर्ष 2021-22 में 72 लाख रुपये खर्चे गए हैं, जबकि इस साल 48 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने यह जानकारी जिला खेल परिषद मंडी की मंगलवार को आयोजित बैठक के बाद दी। उपायुक्त ने बताया कि साल 2021-22 में जिला खेल परिषद मंडी को 1 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, वहीं वर्ष 2022-23 में 52.75 लाख रुपये आय अर्जित हुई है । पड्डल मैदान में जिला खेल परिषद ने दुकानें किराए पर आबंटित की हैं, जिनसे इस वर्ष 3.85 लाख रुपये की आय हुई है। उन्होंने बताया कि खेल कल्याण योजना के तहत मंडी जिले में 11 खिलाडिय़ों को डाइट मनी 2-2 हजार प्रति माह व खेल उपकरण हेतु 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में अब तक 3.30 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। अरिंदम चौधरी ने कहा कि शिवरात्रि मेला के पश्चात पड्डल ग्राउंड की मरम्मत के लिए जिला खेल विभाग को एडवांस में पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि मैदान को खेलने के लिए उपयुक्त बनाया जा सके। उन्होंने जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी को पड्डल में बने पार्किंग स्थल की सुरक्षा हेतु गेट लगाने तथा खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए शौचालय बनाने हेतु उपयुक्त भूमि की तलाश के निर्देश दिए। बैठक जिला खेल परिषद मंडी के सदस्य सचिव एवं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी नरेश ठाकुर ने खेल परिषद के वर्ष 2021-22 और 2022-23 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने क्रमवार मदों का अनुमोदन किया। बैठक में सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी हरी चन्द, राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सुनील सेन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के हैड कांस्टेबल ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने अधिकारियों को गर्मी व बरसात में होने वाले मौसमी रोगों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेक्टर जनित और जल जनित रोगों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने और इनसे बचाव को समय रहते एहतियाती कदम उठाने को कहा है। उन्होंने संबंधित विभागों सेे इसके लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उपायुक्त राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के कार्यान्वयन और जल जनित रोगों से बचाव व जन जागरूकता को जरूरी कदम उठाने पर चर्चा के लिए आयोजित संबंधित विभागों की समन्वय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अरिंदम चौधरी ने मंडी जोनल अस्पताल के सभागार में मंगलवार को हुई इस बैठक में कहा कि मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, गैस्ट्रोएन्टराइटिस और दूषित भोजन व जल के सेवन से हेपेटाइटिस-ए जैसी घातक बीमारियों का खतरा रहता है। इनसे बचाव को समय रहते कदम उठाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, नगर निगम मंडी के आयुक्त सचिव एचएस राणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह, सभी बीएमओ व एसएमओ, शिक्षा, कल्याण, आयुर्वेद, बाल विकास परियोजना जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज सोनी । करसोग डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग मैं बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को नशे के प्रति जागरूक करना था। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने नशे के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ उपस्थित छात्रों को उनके स्कूल समाज व देश के प्रति कर्तव्य के प्रति भी जागरूक किया तथा सभी से आह्वान भी किया कि सभी छात्र नशे से दूर ही नहीं रहेंगे। अपितू लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर से सवाल जवाब के माध्यम से स्वयं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान व सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रवक्ता हिंदी विद्यासागर ने किया। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान ने डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर का धन्यवाद किया तथा सभी बच्चों को नशा मुक्त रहने का संदेश दिया।
अजय सूर्या। मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू व जिला प्रशासन मंडी के सौजन्य से सेरी मंच मंडी पर आपदा प्रबंधन कार्यक्रम ‘जुआरे’ (ज्वाइंट यूनाइटेड एक्शन फार रेजिलिएन्स इन इमर्जेंसी) का आयोजन किया गया। रविवार सायं हुए इस कार्यक्रम में जिला कुल्लू के प्रशिक्षित विद्यार्थियों तथा मंडी जिले के अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस बारे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में नाटक मंचन के जरिए लोगों को जागरूक किया गया कि आपदा जोखिम की समस्या के समाधान में जन समुदाय को शामिल करके आपदा को किस तरह कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ‘जुआरे’ कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। इसका उद्देश्य आम लोगों को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा के बारे में जागरूक करना और आपदा के समय बचाव व राहत के लिए किए जाने वाले प्रबंधों बारे प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम में लोगों ने काफी अधिक संख्या में भाग लिया तथा कार्यक्रम की खूब सराहना की।
अजय सूर्या । रिवालसर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में प्रधानाचार्य दयाराम ठाकुर की अध्यक्षता में इस वर्ष का पहला अध्यापक अभिभावक शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार कार्यकारिणी के समस्त सदस्य विजय कुमार, अजय शर्मा व सुभाष वर्मा आदि तथा लगभग 100 के करीब अभिभावक उपस्थित रहे। इस शिक्षा संवाद में बच्चों की गुणात्मक शिक्षा के ऊपर सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ। सभी अभिभावकों ने अपने अपने बच्चों की पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को प्रधानाचार्य के समक्ष रखा। प्रधानाचार्य जी ने सभी अभिभावकों का इस शिक्षा संवाद कार्यक्रम में स्वागत किया तथा अभिभावकों की सभी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए उनका निपटारा किया तथा बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों का समावेश बच्चों में करवाने का आश्वासन दिया। इस शिक्षा संवाद कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पाल टीजीटी नॉन मेडिकल द्वारा किया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम के अंत में सभागार में उपस्थित समस्त अध्यापकों एवं अभिभावकों ने बच्चों की गुणवत्ता शिक्षा हेतु प्रतिज्ञा ली।
आज आम आदमी पार्टी बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने लुहाखर पंचायत का दौरा किया। जिसमें सैकड़ों लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों से लुहाखर पंचायत के लोगों को जागरूक किया गया। लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझा और आम आदमी पार्टी की सराहना की गई। लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां जो है वो लोक हित के लिए जरूरी है। इसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें दिलीप सिंह पंत, दिलीप सिंह ठाकुर, ताराचंद भाटिया, श्यामलाल, राजकुमार, चमन ठाकुर, धनदेव और पवन आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा सरकाघाट पंकज पंडित सुनील कुमार। सरकाघाट हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम को मिल रही अभूतपूर्व सफलता को देख भाजपा -कांग्रेस दोनो पार्टियों की नींद उड़ी हुई है। सरकाघाट विधानसभा के बतैल में आयोजित कार्यक्रम को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश में ‘आप’ को मिल रहे अपार जनसमर्थन से ज़ाहिर हो गया है कि अब इन दोनों दलों के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी जनसंवाद के माध्यम से सीधे जनता से संवाद कर रही है। वहीं, प्रदेश की भाजपा सरकार 'आप' के दिन-प्रतिदिन बढ़ते ग्राफ़ से डर कर जनता को बरगलाने के लिए मोदी सहित अन्य नेताओं के कार्यक्रम आयोजित करने में लगी है। यह पहली सरकार है, जो प्रदेश में रोजगार की नीलामी करती है। कोरोना जैसे इसी काल में भ्रष्टाचार लूट को बढ़ावा देती है। अब साढ़े चार वर्ष नाकाम रहने के बाद लोगों के बीच अंतिम दौर में सीएम करोड़ो की घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता ने भी अब मन बना लिया और इस सरकार की जाने की तैयारी है। पंकज पंडित ने सरकाघाट विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार किसान सभा को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत निशाना बनाया गया है। इस सरकार का मंत्री ही अपने ही अपनी पार्टी के विधायक के खिलाफ विधानसभा का विकास रोकने का प्रयास करता हो उस विधानसभा में भाजपा किस मुंह से वोट मांगेगी, जो विधायक लगातार तीन बार से इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे ही यहां के स्कूलों को न ही अध्यापक दे पाए और न ही अस्पताल के डॉक्टर। कोई भी नया संस्थान खोलने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं, जबकि रोजगार उनके साथ के विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बांटे गए। अपनी नाकामी छुपाने को मंत्री को दोषी ठहराते हैं, लेकिन मंत्री और विधायक कि दुश्मनी की कीमत सरकाघाट की जनता को चुकानी पड़ती है। जन संवाद में प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा व बेरोजगारी के बदतर हालात पर जमकर लोगों ने आकोश निकाला और प्रदेश सरकार को पूरी तरह से नाकाम बताया।
अजय सूर्या । रिवालसर राजकीय उच्च पाठशाला छज्वान खाबू में समाजसेवी सावित्री देवी पत्नी स्व. सूबेदार बेलीराम व उनके पुत्र कुलदीप और लाल सिंह ने पाठशाला के लिए वाटरकूलर दान किया। राजकीय उच्च पाठशाला का समस्त स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी सावित्री देवी और उनकी पुत्रों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। जिन्होंने इस पुण्य कार्य करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। छज्वान खाबू गांव के लोग समय-समय पर में ऐसे विकास के कार्य करते रहते हैं। इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है।
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत भांबला के बतैल में स्थित अंबेदकर भवन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भाम्बला की प्रधान सुनीता देवी, उपप्रधान रमेश कुमार, सचिव नीशू, वार्ड मेम्बर राम दित्ता, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा के प्रदेशध्यक्ष डॉ. अशोक अवस्थी, उपध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर , महासचिव मेहर सिंह, जिला मंडी के अध्यक्ष नरपत सिंह राणा, किसान मोर्चा महामंत्री किशोर कुमार ठाकुर, योग गुरु एवं पतंजलि योग समिति सरकाघाट से नेक राम शास्त्री विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेक राम शास्त्री ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। किसान मोर्चा महामंत्री किशोर कुमार ठाकुर ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में यहां पेड़ों को अनदेखा किया जा रहा है। हमारा वातावरण हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता कि प्राकृतिक संसाधनों से हमारा जीवन संभव है। मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन की भूमिका मुख्य है। इसके विना जीवन की कल्पना ही असम्भव है। हर व्यक्ति को कम से कम अपने हिस्से का एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
अजय सूर्या। मंडी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशु पालन मंत्री विरेंद्र कंवर ने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल में भारतीय गाय आधारित जीवन पद्धति विकसित करने की दृष्टि से काम कर रही है। प्रदेश भर में गौ विज्ञान केंद्र खोले जा रहे हैं, ताकि दुग्ध उत्पादों के अलावा गौ मूत्र और गोबर के उपयोग से भी गाय आधारित अर्थव्यवस्था को बल दिया जा सके। विरेंद्र कंवर रविवार को मंडी सदर उपमंडल के चौकी गांव में स्थित गौशाला-कान्हा गौ ग्राम संवर्धन केंद्र में भगवान कृष्ण गोपाल की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस मौके उन्होंने गौशाला मंदिर में पूर्जा-अर्चना की और वहां आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया। मंत्री ने परिसर में सेब का पौधा भी रोपा। उन्होंने गोवंश संरक्षण और समाज हित के कार्यों के लिए कान्हा गौ ग्राम संवर्धन केंद्र की सराहना की। गाय से जुड़ी है हमारी संस्कृति विरेंद्र कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति गाय से जुड़ी है। अपनी संस्कृति से, अपनी जड़ों से कटना कभी हितकर नहीं होता। हमारे देश में गंगा, गीता और गौ माता को बराबर का महत्व दिया गया है। लेकिन खेती के लिए तकनीकी और केमिकल्स के अंधाधुंध इस्तेमाल के चलते लंबे समय तक गोवंश का तिरस्कार किया गया, जिससेे भारतीय नस्ल की गाय लुप्त होती चली गई। आज हम जहरीली खेती से एक बड़ी त्रासदी की ओर बढ़ रहे हैं। इससे बचाव का रास्ता गौ पालन से जुड़ा है। हमारी सरकार गाय आधारित कृषि को प्रोत्साहन दे रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता दी जा रही है। 4.64 करोड़ की गौरी परियोजना विरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल की पहाड़ी गाय के संवर्धन के लिए केंद्र सरकार ने 4.64 करोड़ की गौरी परियोजना स्वीकृत की है। इस परियोजना में पहाड़ी गाय के संरक्षण और नस्ल सुधार का काम किया जाएगा। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत सिरमौर जिला के कोटला बड़ोग में हिमाचली पहाड़ी गाय फार्म की स्थापना की जा रही है। 20 हजार बेसहारा गोवंश को आश्रय, सड़क से गौ सदनों में पहुंचाने में मिली सफलता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किसानों और गौ वंश के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार बनते ही बेसहारा पशुओं को आश्रय देने और उनकी देखभाल के लिए हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग की स्थापना की। गौशालाओं की मजबूती, गौ सदनों व शैड निर्माण पर जोर दिया गया। प्रदेश में 198 गौ सदन संचालित किए जा रहे हैं। इनके सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 3.08 करोड़ आबंटित किए गए हैं । इन सब प्रयासों के परिणाम स्वरूप प्रदेश में करीब 20 हजार बेसहारा गोवंश को सड़क से गौ सदनों में पहुंचा कर आश्रय देने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6 गौ अभ्यारण बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। घोषणाएं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशु पालन एवं मत्स्य पालन मंत्री ने चौकी से चुलाहणू 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4 लाख देने की घोषणा की। चौकी में कुआं निर्माण को लेकर एक लाख देने की घोषणा के साथ मृदा संरक्षण अधिकारी को मौका करने के निर्देश दिए। उन्होंने कान्हा गौ ग्राम संवर्धन केंद्र की चारदीवारी के लिए 3 लाख देने और समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सायरी महिला मंडल को 11 हजार की घोषणा की। समारोह में कान्हा गौ ग्राम संवर्धन केंद्र चौकी के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए गौशाला केंद्र की गतिविधियों का ब्योरा दिया। इस अवसर पर संत अभिषेक गिरि महाराज, गौ सेवा आयोग के सदस्य डॉ. अशोक शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज राणा, सेवा भारती के हिमाचल प्रांत के संगठन मंत्री राकेश, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, भाजपा सदर के मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर, कान्हा गौ ग्राम संवर्धन केंद्र के महामंत्री हेमंत कुमार व पंचायत समिति के उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पराशर मेला 14 से 16 जून तक होगा। यह जानकारी एसडीएम मंडी सदर रितिका जिंदल ने शनिवार को इस संबंध में डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि मेले में पराशर के समीपवर्ती पंचायतों के महिला मंडलों, स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों को मेले के सफल आयोजन के लिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को पराशर तक की सड़क को ठीक करने तथा पराशर, कमांद और कटौला स्थित विश्राम गृहों को संबंधित विभागों द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने जल शक्ति, विद्युत, ग्रामीण विकास तथा पुलिस विभागों को भी मेले के दौरान बेहतर पेयजल, विद्युत, सफाई व कानून-व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान एक एंबुलेंस मेला स्थल पर रखने के निर्देश भी दिए। रितिका जिंदल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला भाषा अधिकारी तथा बाल विकास विभाग को इस संबंध में उपयुक्त कदम उठाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। बैठक में तहसीलदार सदर गणेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी प्रियंका सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि मंडी जिले में पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। कोई भी दुकानदार, विक्रेता, थोक व्यापारी, खुदरा विक्रेता, फेरीवाले, रेहड़ी वाले सहित कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के एक बार उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) के सामान को न बेच सकेंगे न ही उपयोग करेंगे। जिला दंडाधिकारी ने गैर-बायो डिग्रेडेबल कचरा (नियंत्रण) अधिनियम, 1995 की धारा 3-ए की उप-धारा (1) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये निर्देश जारी किए हैं तथा यह पहली जुलाई से पूर्ण रूप से लागू हो जाएंगे। अरिंदम चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थों के कारण होने वाले प्रदूषण से बचाव की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कचरा बीनने वालों और घरों से प्लास्टिक बैग सहित प्लास्टिक कचरा, शहरी स्थानीय निकायों के संग्रह केंद्रों में इसके संग्रह और जमा के लिए 25 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करता है।
मंडी में 8 जून को राज्य स्तरीय शिक्षा संवाद एवं लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले इस समारोह के मुख्यातिथि होंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह जानकारी समारोह के आयोजन पर चर्चा को लेकर मंडी में बुलाई एक उच्चस्तरीय बैठक के उपरांत दी। बैठक में शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम मंडी की महापौर दिपाली जसवाल, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, नगर निगम पार्षद, शिक्षा विभाग मंडी के उच्च और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, डाइट मंडी के प्रिंसिपल एवं वल्लभ कॉलेज के प्रतिनिधियों सहित अन्य शिक्षाविद और अधिकारी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस राज्यस्तरीय समारोह में जहां मंडी और आसपास के जिलों के लैपटॉप वितरण स्कीम के लाभार्थी मेधावी बच्चों समेत अन्य विद्यार्थी, शिक्षाविद और अभिभावक पड्डल मैदान में माजूद रहेंगे, वहीं प्रदेशभर के लाभार्थी विद्यार्थी, शिक्षाविद और अभिभावक वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़ेंगे।गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना के संकट काल के चलते प्रदेश में पिछले दो वर्षों से यह आयोजन नहीं हो पाया है, अब इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे । प्रदेशभर में 20 हजार बच्चों को ये लैपटॉप दिए जा रहे हैं। इससे जहां बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत होगी, उनकी देखा देखी अन्य बच्चों में भी पढ़ाई में और अच्छा करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समारोह में प्रदेश के विद्यार्थियों के साथ शिक्षा संवाद भी करेंगे। इससे बच्चों को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा।
महाराणा प्रताप एक निडर और साहसी योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध किया और हल्दीघाटी के प्रसिद्ध युद्ध में सच्ची बहादुरी का प्रदर्शन किया। यह बात देव भूमि स्वर्ण संगठन के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ़ ठुरी राजपूत ने आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह के अवसर पर कही। राकेश कुमार उर्फ़ ठुरी राजपूत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक थे जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया है और आने वाली कई सदियों तक उनकी वीरता को स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी से पहले और बाद में कई हस्तियों ने देश के लिए अमूल्य बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन भी समाज को कई शिक्षाएं देता है और हम सभी को ऐसे आयोजनों के माध्यम से इतिहास से जुड़ने का मौका मिलता है। जिसके माध्यम से गुमनाम नायकों के प्रयासों को उजागर किया जा रहा है। देव भूमि स्वर्ण संगठन के बल्ह मंडल अध्यक्ष ठुरी राजपूत ने कहा कि आरक्षण एक ऐसा कीड़ा है जो सवर्ण समाज को दिनों दिन खाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारे मात्र अपने वोट बैंक की ओर ध्यान करती है ना कि सामान्य जनता पर। हमने सरकार के समक्ष सवर्ण आयोग बनाने की मांग रखी थी लेकिन सरकार ने झूठी नोटिफिकेशन निकाल सवर्ण समाज के साथ धोखा किया है। इस अवसर पर चेत राम ठाकुर ने कहा कि आरक्षण हर वर्ग को कमजोर कर रहा है व ये सिर्फ जरुरतमंद लोगों को मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुनीश मंढोत्रा, तारा चंद, सुरेश रावत, अजय शर्मा, रजत शर्मा, पिंटू और संजीव के साथ कई देवभूमि जनहित पार्टी के कारकर्ता शामिल रहे।
भाजपा किसान मोर्चा बल्ह मंडल ने की मीटिंग की। यह मीटिंग विश्रामगृह में किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम लाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विधायक इंदर सिंह गांधी भी मौजूद रहे। बल्ह मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा,उपाध्यक्ष ठमेशवर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री भगवान चंद शमा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष किरण कुमार शर्मा, किसान मोर्चा बल्ह मंडल महामंत्री अमर चंद ठाकुर, रूपलाल चौधरी, जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा नेत्र नायक मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र के आठ वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा की गई। जिला प्रवक्ता नेत्र नायक ने केंद्र की नीतियों के बारे में बताया।
बुधवार को अखिल भारतीय वामपंथी पार्टियों के आवाहन पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की करसोग कमेटी ने करसोग तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने लिखा है कि बेहिसाब बढ़ती महंगाई लोगों पर अभूतपूर्व बोझ डाल रही है। करोड़ों लोग मंहगाई से पीडि़त हैं और बढ़ती भूख की पीड़ा के साथ गहरी गरीबी में धकेले जा रहे हैं। अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ती बेरोजगारी के साथ यह मंहगाई लोगों की दुख-तकलीफों को और बढ़ा रही है। पिछले वर्ष के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 70 प्रतिशत, सब्जियों में 20 प्रतिशत, खाना पकाने के तेल में 23 प्रतिशत और अनाज की कीमतों में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन परिस्थितियों में वामपंथी दलों की मांग है कि केंद्र सरकार को सभी पेट्रोलियम उत्पादों पर सभी उपकर/अधिभार तुरंत वापस लेने चाहिएं और कीमतों में बढ़ोतरी, विशेष रूप से रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से गेहूं की आपूर्ति बहाल की जानी चाहिए। वामपंथी दलों ने देश भर में अपनी सभी इकाइयों को 25-31 मई के बीच महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इस एकजुट और संगठित राष्ट्रव्यापी संघर्ष के लिए तालमेल स्थापित करने का निर्देश दिया है।
जिला के पंडोह क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुहा देवी में मंगलवार की रात को युवक कर्ण ने चाकू मारकर 65 वर्षीय गुसाईं नाम बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना मंगलवार साढ़े आठ बजे घटी है। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम एसएचओ मंडी की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या करने के लिए इस्तेमाल किए चाकू को भी कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि युवक दिमागी रूप से परेशान चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक शांत स्वभाव का था और पत्थर तोडऩे का कार्य करता था। मृतक ने शादी नहीं की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
मंडी जिले में वर्ष 2022-23 के लिए बैंकों द्वारा प्रस्तावित 3950 करोड़ रुपए के ऋण वितरण लक्ष्य को अनुमोदित किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के समस्त बैंकों द्वारा तैयार वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2022-23 की विधिवत घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 में जिला में बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, कृषि, उद्योग, अन्य प्राथमिकता एवं गैर प्राथमिकता क्षेत्र में कुल 3950 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जाएगा, जो पिछले वर्ष के निर्धारित लक्ष्य 3650 करोड़ रूपए के मुकाबले 822 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इसमें कृषि क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपए, उद्योग में 1150 करोड़ रुपए, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए, गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 800 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंकों द्वारा तैयार ऋण योजना से स्वरोजगार लगाने ओर अन्य कार्यों को लेकर जनता को बहुत लाभ होगा। जिला अग्रणी प्रबंधक सुरेश कुमार बोध ने कहा कि ये लक्ष्य नाबार्ड द्वारा प्रस्तावित पोटेंशियल लिक्विड प्लान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक आरके शर्मा भी उपस्थित रहे।
शिमला पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेही बोल मंडी वासियों को खूब भाए। मंडीवासियों ने सीधा उनका लाइव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम के लिए मंडी के सेरी मंच और सुंदरनगर के कृषि विज्ञान केंद्र में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई थी। इसके अतिरिक्त अन्य चैनलों पर लोगों ने प्रधानमंत्री की स्पीच सुनी। इस दौरान मंडी के सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हिमाचल सरकार और खासतौर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की बार बार पीठ थपथपाई है। स्पष्ट है भाजपा प्रदेश में अगला चुनाव सीएम जय राम ठाकुर के नेतृत्व में लड़ेगी और प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। मंडी के सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कर्नल इंद्र सिंह, जवाहर ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी, मिल्क फैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष दलीप ठाकुर, नगर निगम की महापौर दिपाली जसवाल, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, नगर निगम पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष युवराज बोध आदि मौजूद रहे।
अजय सूर्या । मंडी जिला मंडी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1,72,843 किसानों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 1,58,215 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार 2 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में डाली जा रही है। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रायोजित कलाकारों ने आज सुंदरनगर विकास खंड के जरल तथा बरतों, सदर के डवाहण व कसाण, बल्ह के लोहारा व खांदला, गोहर के बासा व देलग, धर्मपुर के सिद्वपुर व सकलाना, करसोग के खडकन व भडारनू, सराज के गतू व काकड़ाधार बालीचौकी के काउ व गुराण, गोपालपुर मसेरल व पटड़ीघाट तथा द्रंग रोपा व टिक्कन में आयोजित कार्यक्रमों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2.55 लाख घरों में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य था, इनमें से अब तक 2.34 लाख से ज्यादा घरेलू नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातरू वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एंड वैलनेस सैंटर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने की।इस अवसर पर डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि यह दिवस पूरे विश्व में 1988 से विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाले नुक्सान के बारे में बताना है। इस दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन न करने की शपथ भी उठाई। इस अवसर पर भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई। वहीं भाषण में मृदुल ने पहला, आदित्या ने दूसरा तथा रूपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में तनिषा ने पहला, अभिषेक ने दूसरा तथा आदर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. दिनेश ठाकुर तथा प्राधानाचार्य मधू वैध ने सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार वितरित किए।
अजय सूर्या। मंडी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की बैठक 4 जुलाई को निर्धारित की गई है, जिसमें बस रूट परमिट स्थानांतरण, मोडीफिकेशन, परमिट का प्रतिस्थापन, ऑटो रिक्शा व स्कूल बसों से संबंधित आवेदनों पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मंडी कृष्ण चंद ने दी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से आग्रह किया कि वह अपने आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर 17 जून तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।इस कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री केयर फंड के तहत दी जा रही सेवाओं व सहायता को जिला प्रशासन के माध्यम से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया गया। जिला मंडी में कोरोना महामारी के दौरान 6 बच्चों ने अपने माता-पिता खोए हैं, जिन्हें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार तथा एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने प्रधानमंत्री केयर की सहायता कीट भेंट की। इस अवसर पर पर अश्वनी कुमार ने बताया कि पीएम केयर में इन बच्चों को नि:शुल्क स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा ऋण की सहायता, शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएस केयर्स द्वारा, 23 वर्ष की आयु तक आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, बीमा के प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा, पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 20 हजार रुपए प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति, तकनीकी शिक्षा के लिए स्वानाथ छात्रवृत्ति इत्यादि प्रदान की जाती हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कल्याण चंद तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीआर नायक उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर द्वारा वो दिन योजना के अन्तर्गत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सदर रीतिका जिंदल ने की। समारोह में स्वास्थ्य तथा आयुर्वेदा विभाग से डॉ. किरण ठाकुर तथा डॉ. राकेश यादव ने मासिक धर्म के बारे में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, वन्दना शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं तथा बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं, अधिनियमों व कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समारोह में नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी तथा भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। नारा लेखन में प्रथम स्थान पर कुमारी पल्लवी, द्वितीय स्थान पर नितिन तथा तीसरे स्थान पर कुमारी प्रिया रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी ईशा काशव द्वितीय स्थान पर रहे।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे शिविर का शुभारंभ प्रदेश भाजपा की कई महिला नेत्रियों सहित एसपी मंडी भी विशेष रूप से लेंगी भाग सुनील कुमार। सरकाघाट भाजपा महिला मोर्चा धर्मपुर मंडल का विशेष प्रशिक्षण शिविर रविवार को किसान भवन ध्वाली में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का शुभारंभ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सुबह 10-00 बजे दीप प्रज्वलित करके करेंगे, जबकि इस ऐतिहासिक 7 सत्रों वाले इस शिविर में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कई महिला नेताओं सहित एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री विशेष तौर पर शामिल होंगी। धर्मपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि पहले सत्र में समाज के प्रति महिलाओं का योगदान दूसरे सत्र में सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। तीसरे सत्र में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री नशा निवारण को लेकर महिलाओं को विस्तार से व्याख्यान देगी। चौथे सत्र में जैम पोर्टल की प्रदेश प्रभारी संतोष सैनी उपस्थित महिलाओं को जेम पोर्टल पर विस्तार से जानकारी देंगी। पांचवें सत्र में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव एवं जुबलाईन एवं जस्टिस बोर्ड सदस्य जिला पार्षद वंदना गुलेरिया महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई महिला उत्थान की कई योजनाओं के बारे से अवगत करवाएगी। छठे सत्र में जिला सुंदर नगर भाजपा अध्यक्ष अंजू शर्मा सोशल मीडिया को लेकर जानकारी देंग़ी। कार्यक्रम के अंतिम सातवें सत्र में धर्मपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। धर्मपुर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर महिला मोर्चा सदस्यों ने पूरी त्यारियां कर ली है। उन्होंने बताया कि इसमें धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों, महिला मंडलों के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर करेगी। उन्होंने इस विशाल सम्मेलन में तमाम मातृशक्ति को भाग लेने का आग्रह किया है।
अजय सूर्या। रिवालसर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रिवालसर झील परिसर की साफ-सफाई की तथा विद्यालय परिसर में स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की। रिवालसर बाजार में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस एनएसएस के विशेष शिविर में 95 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को अल्पाहार दिया गया।
देव भूमि स्वर्ण संगठन देव भूमि क्षत्रीय संगठन व देव भूमि जनहित पार्टी द्वारा नेरचौक में शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में एक मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं। इस बैठक में देव भूमि जनहित पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश रावत मनीष मंडहोत्रा, बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ ठुरी राजपूत सरकाघाट मंडल अध्यक्ष सुरजीत, रिवालसर इकाई से चेत राम ठाकुर, पिंटू, रजत शर्मा, करण, लेख राज, संजीव अजय शर्मा सहित दर्जनों पार्टी कर्यकताओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को पृथ्वीराज चौहान के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने दुश्मनों के आगे घुटने नहीं टेके थे। दर-दर भटकते रहे भूख लगने पर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने मकसद से पीछे नहीं हटे थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में क्रमिक अनशन शुरू किया है और आज क्रमिक अनशन का 12वां दिन है। वहीं, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगीला राम राव ने मंडी के सेरी चाननी में बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और पेपर लीक मामले की निंदा की। रंगीला राम राव ने कहा कि नकल माफिया प्रदेश मे ंसरकारी नौकरी देने के लिए सक्रिय हुआ है। इस संदर्भ में युवा कांग्रेस के अनशन में हम साथ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने लोगों को रोजगार दिलाने के लिए इस पेपर को लीक किया है हमारे कांग्रेस के समय मे ऐसी वारदातें सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक के प्रकरण से प्रदेश के युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया है। रंगीला राम राव ने कहा कि सीबीआई में यह मामला गया है, परंतु हमे सीबीआई की जांच इसमे नहीं चाहिए। क्योंकि सीबीआई पर केंद्र सरकार का दबाव है। उन्होंने कहा कि इस पेपर लीक प्रकरण की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज व जज से करवाई जाएं, ताकि दुध का दुध पानी का पानी प्रदेश की जनता के सामने आए।
अजय सूर्या । बल्ह नेरचौक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बल्ह विधानसभा के ग्राम पंचायत बेरी, कोठी और गुरकोठा आदि गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। जिसमें जनता ने बताया कि वे प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कामों से असंतुष्ट हैं और अब वह प्रदेश में बदलाव लाना चाहती है और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं और उन्हें विश्वास है कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। इस मौके पर बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अब आम जनता जाग चुकी है और वह बदलाव लाना चाहती है। लोगों के इस प्यार और स्नेह से हमें बहुत खुशी मिल रही है और जिससे हमारा दिन-प्रतिदिन साहस बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान बहुत से लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अभियान में बल्ह मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, मंडल प्रवक्ता दिलीप पंत, एससी मोर्चा अध्यक्ष धन देव व पार्टी कार्य कर्ता शामिल रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर में चार जिलों लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर के बीज आयाम प्रमुखों का दो दिवसीय प्रशिसक्षण शिविर 26 और 27 मई को प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी भारतीय किसान संघ मंडी के सचिव नंद लाल ने दी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय बीज आयाम प्रमुख कृष्ण मुरारी ने किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुंदर नगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने कहा कि कृषि बीज के रखरखाव हेतु जानकारी दी। इस कार्यशाला मे भारतीय किसान संघ मंडी के प्रधान टेक चन्द व भारतीय किसान संघ प्रदेश संगठन मंत्री हरी राम भी उपस्थित थे।
नेरचौक बल्ह। अजय सूर्या आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बल्ह की कार्यकारिणी के द्वारा मंडलाध्यक्ष राकेश रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आए हुए पार्टी प्रभारी प्रशांत कुमार के स्वागत और उनके विचारों को सुनने के लिए इस इस बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों व कार्यप्रणाली को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कदम से कदम मिला कर चलना होगा, जिससे आने बाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रदेश जनता की सेवा करने का अवसर मिल सके। इस बैठक में मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, मंडल प्रवक्ता दिलीप पंत एससी मोर्चा अध्यक्ष धन देव व पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को शिमला के रिज मैदान में होने वाली रैली का मंडी जिला वासी सीधा प्रसारण देखेंगे। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि इसके लिए मंडी के सेरी मंच और सुंदरनगर के कृषि विकास केंद्र में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। दोनों जगहों पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जोगिंद्रनगर और थुनाग उपमंडल में भी एक-एक जगह पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त ने दी।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंडी जिला में 62,778 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए गए हैं, जिस पर 23 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि 42 हजार 584 रिफिल किए गए। यह जानकारी मंडी जिला में लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को सुन्दरनगर विकास खंड के नालग व टिहरी, सदर के टिल्ली व तुंग, बल्ह के कोठीगैहरी व दुर्गापुर, गोहर के नौण व चच्योट, धर्मपुर के कमलाह व कून, करसोग के पोखी व सेरी, सराज के थाना व बागाचनौगी, बालीचौकी के कोढलयास व भटवाड़ी, गोपालपुर के गौंटा व रखोटा तथा दं्रग के जिल्हन व थमचयाण में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को दी गई। कलाकार 26 मई को सुन्दरनगर विकास खंड के समौण व जड़ोल, सदर के तरयाम्बली व टांडू, बल्ह के गलमा व समलौण आदि में जानकारी देंगे।
सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रंगीला राम राव की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे अमित पाल सिंह को महासचिव, मंडी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा को सचिव व अधिवक्ता तरुण पाठक को सचिव हिमाचल प्रदेश कमेटी नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरकाघाट के अध्यक्ष सचिन वर्मा, जिला मंडी महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा रिंकू चंदेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अखिल गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, एससी सेल के अध्यक्ष अर्जुन कौंडल, मंडल महासचिव ओम चंद शर्मा, महासचिव मनोज कुमार, राजेंद्र पाल उपप्रधान थोना विजय गुप्ता, उप प्रधान रखोटा सुरेश ठाकुर, प्रधान गौंटा काली दास, प्रधान समसोह बंदना देवी, सचिव ब्रह्मदास शर्मा, जितेंद्र सरोच ने इसके लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है।
मंडी के पड्डल मैदान में 30 मई सोमवार को ईट राइट मेला आयोजित किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की शृंखला में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने आज (बुधवार) को मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद दी। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा देश के सभी जिला मुख्यालयों में ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 मई को मंडी में एफएसएसएआई के साथ मिलकर मेले के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग मंडी को नोडल विभाग बनाया गया है। उनके अलावा अन्य सभी संबंधित विभागों की भी सहभागिता तय बनाकर उनका पूरा सहयोग लिया जाएगा। जतिन लाल ने कहा कि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वे स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें, स्वाद के के साथ सेहत और आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें, यही मेले का मुख्य मकसद है। अतिरिक्त उपायुक्त ने मेले की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने तथा प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता के लिए पड्डल मैदान में लगभग 27 स्टॉल व प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। 30 मई प्रात: 7 बजे 14-16 तथा 16-18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। मेले में स्लो साइकिल रेस का भी आयोजन रहेगा। इस अवसर पर लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे । समारोह का शुभारंभ प्रात: 10 बजे तथा समापन सायं 5 बजे होगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अरूण चंद्र, उप-निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नवीन शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, लक्ष्मण सिंह कनेट, जिला पर्यटन निरीक्षक रितेश पटियाल, सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी ओ.पी. भाटिया सहित शिक्षा, कृषि, बागवानी, पर्यटन, जल शक्ति, विद्युत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सासंद प्रतिभा सिंह ने लिंक रोड़ दलोली से ठंडा पानी वाया घाड़ तक मार्ग के लिए तीन लाख रुपए देने मंजूर किए हैं। इस संबंध में नबाही पंचायत के गांव घाड़ के गबरू युवक मंडल के प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा खुशी जताई है। उन्होंने कि लोकसभा मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह के समक्ष सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता व प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने यह समस्या रखी थी। अब गांववासियों ने सांसद प्रतिभा सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सुनील कुमार अविनाश सुभ्रांशु सिंह अनिल कुमार पंकज कुमार अनिल, सौरव, मोंटी ,मेघ सिंह, चेत राम विमला देवी, ओम प्रकाश, कमला देवी, सुनीता कुमारी ने सांसद का आभार जताया है।


















































