राज सोनी । करसाेग पांगणा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अधिवक्ता और समाजसेवी जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। जिसमें समाजसेवी चेतन शर्मा, प्रधान बही -सरही कमलेश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्या तारा, महिला मंडल शाना सदस्य सोनिया, ममता, उर्मिला, वार्ड सदस्या पदमा गुप्ता शामिल रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांगणा में रिक्त पड़े पदों को भरने, राकणी-शाना रोड, पुराने बस स्टैंड से पांगणा बाजार तक का रोड पक्का करवाने को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया। 20 वर्ष पहले पांगणा-मझागन सड़क को पक्का करने को लेकर भी मांग रखी गई। समाजसेवी जितेंद्र महाजन और चेतन शर्मा ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री द्वारा हर क्षेत्र को सौगातें प्रदान की जा रही है। पांगणा की जनता भी क्षेत्र में कॉलेज खोलने को लेकर मुख्यमंत्री से आस लगाए बैठी है। पांगणा में कॉलेज खुलने से यहां से सटे 3 विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का समस्याओं को सुनने के लिए समय देने का आभार प्रकट किया।
मनोज शर्मा । अर्की ग्राम पंचायत बलेरा के झुन्डला वार्ड में जीवन धारा के माध्यम से एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य तौर पर डॉ. अपूर्वा ठाकुर फार्मासिस्ट हेमंत पंवर लैब तकनीशियन मोनिका व सुरेश रहे। इसमें लोगों का फ्री मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें बीपी शुगर इत्यादि चेकअप किए गए व फ्री में दवाई दी गई। लोगों को मेडिकल के बारे में जागरूक किया गया। इसमें लगभग लोगो का चेकअप किया गया और ग्रामीण वासियों और प्रधान आशीष कौशल पंचायत समिति सदस्य शशिकांत ने इस कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहे, ताकि लोगों को स्वास्थ्य शिविर के दौरान उन्हें फ्री मेडिकल चेकअप की सुविधाएं और दवाइयों की सुविधाएं मिल सके।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज जिला मण्डी के थुनाग क्षेत्र के महिला मण्डलों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सराज क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए महिला मण्डलों की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की महिलाएं पूरी तरह से जागरूक हैं और उन्हें प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा लोगों को राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में वर्ष 2018 में प्राकृतिक खेती अपनाने की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल इस प्रणाली को अपनाने में देश का पथ प्रदर्शन कर रहा है और अन्य राज्य प्राकृतिक खेती प्रणाली में हिमाचल मॉडल को अपना रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को अपना कर हम बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। हमें इस दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह जीवनशैली और व्यवहार हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 1.71 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है और केवल मण्डी जिला में ही 26 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने थुनाग में औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार भी व्यक्त किया।
पानी की सप्लाई बहाल करने में जुटा जल शक्ति विभाग राज सोनी। करसोग करसोग में भरी बरसात में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां नगर पंचायत परिधि सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 12 हजार की आबादी को तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। जिस कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मौसम खुलते ही जल शक्ति विभाग अब पेयजल सप्लाई को बहाल करने में जुट गया है। विभाग का दावा है कि चार से पांच पेयजल योजनाओं को शाम तक रीस्टोर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य 17 पेयजल योजनाओं को तीन दिनों में बहाल किया जाएगा। जल शंकर देहरा में बादल फटने से खड्ड में पानी के तेज बहाव के साथ मलबा और पत्थर आने से 24 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है। जिस कारण करसोग नगर पंचायत परिधि सहित साथ लगते कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। जल शक्ति विभाग इन पेयजल योजनाओं को रीस्टोर करने कर रहा है। विभाग ने दावा किया है कि करसोग के लिए 100 एमएम और 80 एमएम मीटर डाया, अलियाड के लिए 65 एमएम मीटर डाया, महतेहल के लिए 65 एमएम मीटर डाया व सनोल सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई को मंगलवार शाम तक बहाल कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाकी बची अन्य पेयजल योजनाओं को भी तीन दिन में रीस्टोर किए जाने का प्रयास रहेगा। बादल फटने से जल शक्ति विभाग के करसोग सब डिवीजन को एक ही दिन में 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य दो सब डिवीजन में भी पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। पेयजल योजनाओं में आई गाद की वजह से पानी की लिफ्टिंग बंद है। जिससे लोगों को पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सभी सब डिवीजन में सहायक अभियंताओं को रोजाना नुकसान का आंकलन किए जाने के आदेश दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग करसोग सब डिवीजन के सहायक अभियंता दत्तराम का कहना है कि बादल फटने से 24 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस कारण करसोग नगर पंचायत और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हुई है, जिसे जल्द रिस्टोर किए जाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी बल्ह कांग्रेस पार्टी प्रकाश चौधरी पूर्व मंत्री व जिला अध्यक्ष आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर निगम मंडी के वार्ड 15 में दोहन्दी, बगला, चक्कर, गुटकर के लोगों से जनसापर्क किया। जिला उपाअध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला महासचिव प्रदीप शर्मा, बल्ह मंडल महामंत्री महेन्द्र गुप्ता, पंचायती राज जिला के उपाअध्यक्ष विजय कश्यप, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाल सिंह चौधरी, हेम राज (राजू अकेला), भीखम राम, राम लाल, चमन लाल, किशोर लाल, कीर्ति नरयाल, भूपेंद्र गुलेरिया, घनश्याम गुलेरिया, हेम चंद शर्मा, डोडर राम, मदन सिंह, धनी राम ठाकुर, चेत राम, रिंकू, राजू, नरेंद्र कुमार, हनी सिंह, अनीता जमवाल इस जनसंपर्क अभियान में साथ रहे।
ट्रेनिंग कैंप में सीखी बातों को जीवन में उतारें कैडेट्स एनसीसी ट्रेनिंग कैंप के समापन समारोह में बोले कर्नल गार्गी राज सोनी। करसाेग सेवन एचपी (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी के नेतृत्व में ज़िला मंडी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में आयोजित एनसीसी का दस दिवसीय प्रदेश स्तरीय संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग कैंप का समापन वीरवार को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी द्वारा कैडेटों को राष्ट्र-सेवा, समाज-सेवा और मानव-सेवा के लिए प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। यह विशेष एनसीसी ट्रेनिंग कैंप दो चरणों में आयोजित किया गया था। ट्रेनिंग के पहले चरण में एक जुलाई से दस जुलाई तक शिमला, मंडी और सोलन ज़िलों के 547 रजिस्टर्ड एनसीसी कैडेटों को आर्म्ड-फोर्सेज की विभिन्न विधाओ में ट्रेनिंग दी गई, जबकि दूसरे चरण में बारह जुलाई से बीस जुलाई तक 518 एनसीसी कैडेटों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के इन दिनों में कैडेटों को अनुशासन, पीटी, ड्रिल, बंदूक खोलना-जोड़ना, बंदूक से फाइरिंग करना, युद्ध-कला, साफ-सफाई, प्रबंधन, आपदा-प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटना, मैप-रीडिंग, रास्ता-खोजना, कंपास का ज्ञान, एकता एवं राष्ट्रीकरण, परेड, राष्ट्र-प्रेम, राष्ट्र-भक्ति, एकता, समाज-सेवा, पर्यावरण का संरक्षण, कम्युनिकेशन-स्किल, डिफेंस में करियर, कर्तव्यनिष्ठा आदि कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर शिक्षण व ट्रेनिंग दी गई। कैंप के दौरान कैडेटों ने हज़ारों विभिन्न पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आम जनता को संदेश भी दिया। इस ट्रेनिंग कैम्प के समापन समारोह से पूर्व कैडेटों ने अपनी मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों और ट्रेनिंग-स्टॉफ का दिल छू लिया और खूब शाबासी पाई। ट्रेनिंग-कैंप के समापन-समारोह के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि कैम्प में एनसीसी कैडेटों द्वारा ट्रेनिंग में दिखाई रुचि व जोश, मेहनत और राष्ट्र व समाज की बेहतरी के लिए बेहतरीन कार्य करने का जो जज़्बा कैडेटों ने साबित किया। इसके लिए उनका मनोबल बनाए रखने के लिए उनकी प्रसंशा व शाबासी दी और कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कैडेटों को ट्रेनिंग-प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कर्नल गार्गी ने सभी कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट ट्रेनिंग में सीखी बातों को जीवन में उतारें और खूब ईमानदारी से मेहनत कर अपने राष्ट्र भारत की सेवा, राष्ट्र-सेवा और मानव-सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। कर्नल गार्गी ने कैडेटों में नया जोश भरते हुए कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा फोर्सेज संगठन है जो भारत की तीनों सेनाओं और राष्ट्र-सेवा व समाज सेवा के लिए युवाओं को बेहतरीन नागरिक होने के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति और राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार करता है और उनमें अनुशासन, राष्ट्र-प्रेम व एकता के गुणों को विकसित करता है। गार्गी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले शिक्षार्थियों को एनसीसी के महत्त्व, भूमिका, योगदान, उद्देश्य और लाभों बारे युवाओं और आम जनता को जागरूक किया जाना चाहिए। कर्नल गार्गी ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी राष्ट्र-सेवा, समाज-सेवा और मानव-सेवा का भाव जगाती है। कर्नल गार्गी ने कहा कि इस कैम्प से ही मेधावी कैडेट आगामी राष्ट्रीय स्तर की एनसीसी व सैन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कर्नल गार्गी ने ट्रेनिंग-स्टॉफ, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, जवानों, प्रबंधन-टीम सदस्यों, सेवन एच. पी. के कार्यालय के प्रबंधन सदस्यों जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर कैडेटों को सुव्यवस्थित सुविधाओं और कैडेटों की ट्रेनिंग को सफल बनाने के लिए हार्दिक बधाई दी और इसके साथ ही कर्नल गार्गी ने करसोग का स्थानीय प्रशासन, हेल्थ-सेवा के कर्मचारियों व चिकित्सा अधिकारियों, करसोग पाठशाला, करसोग कॉलेज का प्रशासनिक प्रबंधन टीम और करसोग आईपीएच.वीजन के कर्मचारियों व अधिकारियों का कैम्प में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर उपमंडल के सारली गांव के अभिनव जमवाल का चयन आईआईटी रूड़की में होने से उसके गांव और जोगिंद्रनगर में खुशी का माहौल है। अभिनव जमवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल जोगिंद्रनगर से पूरी की है, जबकि जमा एक असेन्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर तथा जमा दो की पढ़ाई न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर से पूरी की। उसके बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई राजकीय अटल बिहारी वाजपेई इंस्टीचयूट ऑफ इंजीनियर एंड टेक्नोलोजी प्रगतिनगर शिमला हिमाचल प्रदेश और एमटेक की पढ़ाई जेएनयू दिल्ली से इसी वर्ष पूरी की है। अभिनव अब पीएचडी की पढ़ाई आईआईटी रूड़की से पूरी करेगा। अभिनव के पिता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर में तथा माता ललिता कुमारी शिक्षा विभाग जोगिंद्रनगर में कार्यरत है। जमवाल ने अपनी इस उपब्लिध का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने शिक्षकों को दिया है।
राज सोनी। करसोग स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोमवार को देव मूल मांहुनाग के जन्मोत्सव पर उपमंडल करसोग के देव मूल मांहुनाग मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के स्वस्थ और सुखद भविष्य के लिए मंगलकामना की। इस दौरान करसोग के विधायक हीरा लाल भी उनके साथ रहे। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां सभी की देवी देवताओं में अगाध आस्था है। देव मूल मांहुनाग की मान्यता न केवल मंडी या हिमाचल बल्कि पूरे उत्तर भारत में है। यह लोगों के लिए धार्मिक आस्था का बड़ा स्थल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार लोगों की भावनाओं के अनुरूप सभी धार्मिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण पर बल दे रही है। ऐसी जगहों पर सुविधाओं के विस्तार और सुंदरीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। सड़क नेटवर्क को मजबूती दी गई है, ताकि लोगों को पवित्र जगहों पर पहुंचने में आसानी हो। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जय राम सरकार ने लोगों को घरद्वार पर मुफ्त इलाज सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक योजना सेवा शुरू की है। इसमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन साथ होते हैं और घर के समीप विभिन्न टेस्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। करसोग क्षेत्र में भी यह सुविधा आरंभ की गई है। करसोग के विधायक हीरा लाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे करसोग क्षेत्र में लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए दिन रात जुटे हैं।
राज साेनी। करसाेग करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम के निधन की सूचना हैं। जानकारी के अनुसार मस्त राम ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना है। मस्त राम 73 वर्ष के थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में सेवन एच. पी. (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी के दिशा-निर्देश में एक जुलाई से आयोजित किया जा रहा राष्ट्रीय कैडेट कोर का संयुक्त बार्षिक प्रशिक्षण की पहली प्रशिक्षण शिफ्ट का समापन शनिवार को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल, उपमंडलाधिकारी (एस. डी. एम.) सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार राजेन्द्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कैडेटों ने गीत-संगीत, हिमाचली नाटी, हिमाचल के लोक-गीत, देशभक्ति गीत, कविता-पाठ, लघु-नाटक, समूह-गान, नृत्य करते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। कैडेटों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको लोट-पोट कर मन मोह लिया और स्वयं भी गीत-संगीत की लहरियों और ढोलक की थाप पर खूब नृत्य किया। मुख्य अतिथियों ने विधायक हीरा लाल, एस. डी.एम.सुरेंद्र ठाकुर और तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कैडेटों की बहुविकल्पीय प्रतिभा को देख उनकी भूरी-भूरी प्रसंशा की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, मैनेजमेंट स्किल की सराहना की और कहा कि युवाओं को बेहतर तालीम के साथ-साथ एनसीसी के जरिए उनमें देश-सेवा, राष्ट्र-सेवा और राष्ट्र-प्रेम का भाव बना रहे। अतिथियों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी की उत्कृष्ट सेवा, युवाओं में अनुशासन, राष्ट्र-सेवा व समाज सेवा के लिए युवाओं को प्रशिक्षित कर तैयार करने और उन्हें बेहतरीन नागरिक बनाने के लिए बधाई दी। इस प्रशिक्षण कैम्प में जिला शिमला, मंडी औऱ सोलन के रजिस्टर्ड 547 कैडेटों (सीनियर डिवीज़न, जुनियर डिवीजन, जूनियर विंग, आर्मी विंग) को प्रशिक्षित किया गया जबकि दूसरी प्रशिक्षण शिफ्ट में शेष बचे एनसीसी कैडेट बारह जुलाई से करसोग पाठशाला में प्रशिक्षण कैम्प में प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंच जाएंगे और उन्हें भी 21 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और रविवार सुबह को पहली प्रशिक्षण शिफ्ट में सभी 547 कैडेट प्रशिक्षित होकर अपने-अपने शिक्षण संस्थानों व घरों की ओर रवाना हो गए हैं। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि कैम्प में पहली शिफ्ट में आए कैडेटों का प्रशिक्षण बेहतर ढंग से आयोजित किया गया और प्रशिक्षण के दौरान किसी भी कैडेट को कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कैडेटों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है और कैडेटों और प्रशिक्षण जवानो व प्रशिक्षण स्टॉफ की खाने-पीने, साफ़-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया। कर्नल गार्गी ने सभी कैडेटों द्वारा प्रशिक्षण सही तरीके से प्राप्त करने पर उनकी प्रशंसा व प्रशिक्षण के हर मोर्चे पर बेहतरीन साबित करने पर उनकी सराहना भी की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी कि समाज में कैडेटों का व्यवहार सबसे भिन्न औऱ विशिष्ट होना चाहिए चूंकि सैन्य प्रशिक्षण की सिखलाई हुई अनुशासित बातों को जीवन में उतारें और श्रेष्ठ नागरिक बन अपने समाज-हित औऱ अपने राष्ट्र-हित में कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाएं। कर्नल डी. आर. गार्गी ने बताया कि पहली प्रशिक्षण शिफ्ट में भाग लेने वाले कैडेटों को ड्रिल, मैप-रीडिंग, शस्त्र-शिक्षा व प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन स्किल, मैनेजमेंट, राष्ट्र-निर्माण, आपदा-प्रबंधन, बैटल-क्राफ्ट, सेल्फ-डिफेंस, शारीरिक पॉस्चर शिक्षा, राष्ट्र-भक्ति, राष्ट्र-प्रेम, एकता, सामाजिक सेवा और बंदूक से फायरिंग जैसे कई विषयों पर सैन्य प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि कैडेटों ने दस दिन में सैन्य प्रशिक्षण की मुख्य कड़ियों से लाभान्वित हुए हैं औऱ प्रशिक्षण के साथ कैडेटों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है जो काबिलेतारीफ है। कैडेटों ने प्रशिक्षण के हर मोर्चे पर दम-खम दिखाया, जोश में दिखे और उनमें एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक जैसे गुण व चाल-ढाल देखते ही बन रही थी। कैडेटों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गार्गी, प्रशिक्षण स्टॉफ और प्रबंधन टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सिखलाई हर बात व गुणों को अपने राष्ट्र की सेवा में व समाज सेवा में एक बेहतरीन नागरिक बनकर जीवन भर उतारते रहेंगे। 7 एच. पी. (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला की प्रथम प्रशिक्षण शिफ्ट में इन शिक्षण संस्थानों के कैडेट हुए प्रशिक्षित: एपीजी शिमला विश्वविद्यालय, कोटशेरा कॉलेज, ठियोग कॉलेज, सुन्नी कॉलेज, संजौली कॉलेज, सेंट बेड्स कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ मा. पा. लालपानी, रा. व. मा. पा. मशोबरा, रा.व.मा.पा. ठियोग, रा.व. मा. पा. जुब्बल, रा.व. पा. मंढोल, रा.व.मा. पा. टूटू, रा.व.मा. पा. टूटीकंडी, रा.व.मा.पा. शकरहा, रा.व.मा.पा. सुन्नी, रा.व.मा.पा. हलोग धामी, रा.व.मा.पा. घनाहट्टी, रा. व.मा.पा.देहा, रा.व.मा.पा.संधू, रा.आ.व.मा.पा. करसोग, रा.व.मा.पा. सेरी बंगलो, रूट्स कंट्री स्कूल, सेंट थॉमस, माउंटशिवालिक, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल, जे.एन. वी. ठियोग।
राज सोनी। करसाेग केेंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत 14 परियोजनाओं के निर्माण के लिए 380 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। यह जानकारी जल शक्ति, बागबानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना पंज्याणु से छंडयारा का उदघाटन तथा 35 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन सुई कुफरीधार का शिलान्यास करने के उपरांत दो दिवसीय जय श्रीदेव शिव शंकर मेले कैमवली के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत प्रदेश को 200 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी, जबकि राज्य सरकार द्वारा 550 करोड़ की परियोजनाएं केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी बहुत जल्द ही स्वीकृत प्राप्त हो जाएगी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पंज्याणु-छंडयारा सिंचाई योजना के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की 54 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे क्षेत्र के किसान व बागवान नगदी फसलों की अधिक पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए पूरे देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 के अंत तक हर घर में नल तथा नल में शुद्ध पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक के कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर पेंशन राशि में भी वृद्वि की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक और अतिरिक्त निःशुल्क सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के अंदर पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।उन्होंने कहा कि कुफरीधार, पांगणा तथा मसोग के लिए पेयजल के नए टैंक स्वीकृत किए गए हैं। जल शकित मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। मेलों की पुरातन परंपराओं तथा देव संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने श्रीदेव शिव-शंकर मेला कमेटी के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला ग्राऊंड के सौंदर्यीकरण हेतु एक प्राकलन बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के माध्यम से धन उपलब्ध करवाया जा सके। इस अवसर पर विधायक हीरा लाल ने क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना के निर्माण तथा अन्य विकासात्मक कार्यो के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में करसोग विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाएं लोगों को समर्पित की गई है। उन्होंने महिलाओं को निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के बिलों को माफ करने तथा 125 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया, सुई कुफरीधार पंचायत के प्रधान कामेश्वर शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निर्मल, पंचायत समिति के अध्यक्ष भास्करा नंद, एसडीएम करसोग सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता पीके शर्मा, बीडीओ सतेंद्र ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, अधिकारीगण तथा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अजय सूर्या। मंडी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम मंडी में नीलम कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास निगम के लाभार्थियों के लिए एकमुश्त निपटान योजना 29 जनवरी, 2021 से 28 जनवरी, 2022 तक आरंभ की गई थी। इसे अब 3 जून, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी, 2022 तक योजन के तहत जिला के कुल 76 लाभार्थी लाभान्वित हुए तथा उनका 71 लाख 61 हजार का ब्याज माफ किया गया। योजना के अंतर्गत राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से मार्जिन मनी ऋण योजना के तहत ऋणी लाभार्थी का पूरा मूलधन व ब्याज माफ किया जाएगा। इससे जिला के 1227 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। हस्तशिल्प विकास योजना, अंबेदकर लघु ऋण योजना तथा भू-राजस्व के तहत 298 ऋणी लाभार्थियों का भी ब्याज व दंड ब्याज माफ किया जाएगा। नीलम कुमारी ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा वितिय वर्ष 1980-81 से 23 जनवरी, 2015 तक के लाभान्वित ऋणी लाभार्थियों को योजना से संबंधित उनके बकाया ऋण राशि की जानकारी नोटिस के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने समस्त ऋणी लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय अवधि में उनके मंडी कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।
अजय सूर्या। मंडी ओशिन शर्मा नें आज जिला लाखों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत एवं खंड विकास अधिकारी नग्गर साम्फिया फाउंडेशन द्वारा संचालित आश बाल विकास केंद्र का निरीक्षण किया, जिस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगता के विषय में आश बाल विकास केंद्र सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांग बच्चों के लिए एक समावेशी दुनिया का होना अत्यंत आवश्यक है और इस राह में केंद्र द्वारा किए जाने वाली सेवाएं प्रशंसनीय है। निदेशक रेखा ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि आश बाल विकास केंद्र सम्फिया फाउंडेशन का एक उपक्रम है और आज ओशिन शर्मा का केंद्र में निरीक्षण करना हमारे केंद्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों से केंद्र दिव्यांगता के विषय पर अपनी सेवाएं दे रहा है और वर्तमान समय में 3 मुख्य बिंदुओं पर कार्य कर रहा है, जिसमें सर्वप्रथम दिव्यांग बच्चों को केंद्र में ही थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। दूसरा थेरेपी ऑन व्हील यह कैसा माध्यम है, जिसमें बस के माध्यम से दूर-दराज के गांव में जाकर दिव्यांग बच्चों को थेरेपी सेवाएं दी जाती है। इसके साथ ही तीसरा अहम बिंदु, जिसमें जागरूकता के विषय पर कार्य किया जाता है, जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि दिव्यांग बच्चों के लिए एक समावेशी दुनिया का निर्माण किया जा सके। उनका कहना है कि केंद्र में सभी तरह के योग्य स्टाफ उपलब्ध हैं, जो दिव्यांग बच्चों को सभी तरह की थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। मुख्यतः फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी स्पीच थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन एवं बच्चों के माता-पिता को काउंसलिंग सेवाएं प्रदान की जाती है। बीजू कार्यक्रम प्रबंधक साम्फिया फाउंडेशन ने कहा कि विभागों के प्रमुख अधिकारियों एवं चिकित्सकों का केंद्र निरीक्षण करना दिव्यांगता के विषय में कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण तथ्य साबित होता है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग का दौरा किया और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और अन्य विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं।
विश्व पशु जन्य रोग दिवस का आयोजन आज क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० देवेन्द्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ० धर्म सिंह वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० दिनेश ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अरिंदम रॉय तथा पशुपालन विभाग के डॉ० दीप कुमार ठाकुर, वन विभाग के अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, नर्सिग प्रशिक्षु तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ० देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि मनुष्य का जीवन पशुओं के बिना सम्भव नहीं है, परन्तु दोनों एक दूसरे के सम्पर्क में रहने से मनुष्य में रोग के कीटाणु फैलने से एक विलियन मामले सामने आते हैं और लाखों मौतें होती है। मौजूदा सभी बीमारियों में 60 प्रतिशत नई बीमारिया सिर्फ पशुओं से आती है। जुनोसिस के रोगजनक बेक्टीरिया, वायरस या परिजिवी हो सकते हैं, जो या तो सीधे या भोजन से, हवा के माध्यम से या मनुष्य से मनुष्य में, मनुष्य से जानवर में तथा जानवरों से मनुष्य में उनके दूध, मांस, कपड़े, परिवहन या देखभाल या जंगली जानवरों द्वारा पालतु जानवरों के माध्यम से फैल सकता हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया में 150 से भी ज्यादा रोग पशु जन्य रोग हैं जिसमें कोरोना, स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, ईवोला, निपाह, गलघोंटू, खून व् पेशाव द्वारा फैलाने वाले रोग, जुएँ तथा पिस्सू से होने वाले रोग तथा रेबीज रोग शामिल हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अरिंदम रॉय ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उदेश्य लोगों को जानवरों से मनुष्य में होने वाली बीमारियों से बचाने तथा उनका उपचार करवाने हेतु सरकार द्वारा चलाये हुए निशुल्क योजनाओं के बारे जागरूक करना है। उन्होंने वताया की अकेले कुते के काटने से करीव 50 हजार मोतों में से 20 हजार मामले अकेले भारत वर्ष में होते है और सबसे ज्यादा 70 लाख लोग कुते के काटने का शिकार होते है । इस लिए इस दिवस को पूरे जिले के स्वास्थ्य खण्डों में लोगों को जागरूकता शिविरों का आयोजन करके जागरूक किया जा रहा है। पशु चिकित्सा विभाग के डॉ० दीप कुमार ठाकुर ने महत्वपूर्ण जानकारी दते हुए वताया कि अपने पालतू या पेंट्स का विशेष ध्यान रखें, उन्हें संतुलित आहार, साफ आवास, साफ पानी और उनके टहलने के लिए उपयुक्त स्थान का प्रावधान रखें तथा समय- समय पर टीकाकरण करवाएं। पशुजन्य रोग के प्रसार को रोकने के लिए घरेलू व् पालतू जानवरों के दूध को उवाल कर पियें तथा मांसाहारी पशुओं के मांस को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं और पशुओं के सम्पर्क में आने के बाद अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं। यदि पशु व् इन्सानों में कोई बीमारी के लक्ष्ण पनपने लगे तो तुरंत अस्पताल में जाँच करवाएं ।
राज सोनी। करसोग युवा कांग्रेस ने करसोग विधानसभा से युवा कांग्रेस नेता उत्तम चंद चौहान को पदोन्नति देकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से करसोग क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल है। प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव पद पर नियुक्त करने के लिए उत्तम चंद चौहान ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, शिमला ग्रामीण से लोकप्रिय विधायक विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र धामी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पृथ्वी सिंह नेगी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष करसोग रमेश ठाकुर और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय हाईकमान करसोग क्षेत्र की समस्त जनता तथा युवा साथियों का आभार व्यक्त किया है। उत्तम सिंह चौहान ने कहा है कि संगठन ने पदोन्नति देकर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को वह मजबूत करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे। और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस की प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उत्तम चंद चौहान 2007 में एनएसयूआई संगठन से जुड़े और एनएसयूआई व युवा कांग्रेस में कई वर्षों तक विभिन्न विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए युवा कांग्रेस में प्रदेश के पदाधिकारी बने। 2013 में एनएसयूआई करसोग इकाई के प्रभारी बने और 2016 में युवा कांग्रेस करसोग के महासचिव बनाए गए। 2019 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बनने का मौका मिला। और 2020 में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव भी लड़ा। वर्तमान में यह करसोग कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला युवा कांग्रेस के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। अब इन्हें फिर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। करसोग के युवा नेता उत्तम चंद चौहान पिछले 14 वर्षों से लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।
जल शक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ छः लाख रूपये की लागत से दयोल से तरयाला नाला सड़क का शुभारंभ तथा एक करोड़ चार लाख रुपये की राशि से निर्मित दयोल से लहसनी सड़क पर 40 मीटर लम्बे पुल का विधिवत उदघाटन किया जिसके निर्माण हो जाने से लगभग सात गांवों के बाशिंदों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने यहां पर दयोल से संधोल बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जलशकित मंत्री ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जय राम ठाकुर सरकार ने समूचे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है। जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए सरकार ने नेक नियत, नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम आरम्भ किए हैं, जिनका समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केन्द्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है तथा प्रदेश विकास के नए शिखर छू रहा है। महेंद्र सिंह ठाकुर शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कनूही, दयोल, रसाडी, कून, बैंझ खोल, टोरखोला, भडोत, जरेड़ कंगोटा, कमलाहू, ब्रैहल, घरवासड़ा, खेड़ी, नरवालका, शेरपुर, डूघा, ओडी- गललू में जन समस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वैश्विक कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी प्रदेश में विकास की गति को रूकने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत ही नहीं बल्कि प्रत्येक गांव में सडक़- पुल, बिजली, पेयजल, स्वास्थय, शिक्षा आदि बुनियादी सुविधा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि कून में माता मंदिर के अतिरिक्त निर्माण कार्यों हेतु 5.37 लाख स्वीकृत हुआ है। उन्होने कहा कि जहां प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों से प्रदेशवासी लाभान्वित हुए हैं तो वहीं केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना आदि से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। लोगों के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा, सहारा, मुख्यमंत्री हिमकेयर तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से राज्य के हर तबके व व्यक्ति को लाभान्वित करने का हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि नारी को नमन के तहत मुख्यमंत्री ने विगत दिन प्रदेश की आधी आबादी नारीशकित को विशेष उपहार दिया। अब महिलाओं का समस्त प्रदेश में एचआरटीसी की बसों में बस यात्रा के दौरान आधा किराया लगेगा। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल ज़रूरतमंदों तथा कमज़ोर वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित रहा । महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जनकल्याण में एक कदम आगे बढ़ते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने को एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। जिसके माध्यम से प्रदेश के सात जिलों में बागवानी से किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ हो रही है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लिए यह परियोजना न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रही है, बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से धर्मपुर विस क्षेत्र में भी लोगों को बागवानी के क्षेत्र में आगे बढऩे का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर को बेहतर पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए 115 करोड़ रूपये की उठाऊ पेयजल योजना संधोल- अवाहदेवी- बरच्छबाड़ का निर्माण किया जा रहा है जिसका शीघ्र ही शुभारंभ होगा। इस योजना के तहत लाभान्वित पंचायतों के साथ लगते क्षेत्र में जल स्रोतों के संवर्धन और सुधार का कार्य भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन में हर घर को नल से शुद्ध जल पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भी 93 प्रतिशत घरों को पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गत दो वर्षों से हिमाचल प्रदेश को लगातार प्रोत्साहन राशि मिल रही है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत दो बड़ी योजनाओं के तहत 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से धर्मपुर की विकास यात्रा में साथ मिलकर चलने का आह्वान किया ताकि यहां के विकास कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया जा सके, बल्कि एक नया मुकाम दिया जा सके। इस अवसर पर जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, पंचायत प्रधान घनाला कशमीर सिंह ठाकुर, प्रधान कून रूप लाल, प्रधान पंकज, प्रधान सरला देवी, प्रधान शैलेन्द्र, डी ओ बालम राम, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्लयूडी विजय चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता जलशक्ति राकेश पराशर, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सुनील, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा, सहायक अभियंता पीडब्लयूडी नरेन्द्र राणा, एसएमएस बागवानी रमेश ठुकराल, उपमण्डलीय भू-संरक्षण अधिकारी सरकाघाट धर्मपाल ठाकुर, पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल ए.एस. नाथ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी पात्र युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत 12 से 21 अक्तूबर तक शिमला जिले के रामपुर बुशैहर में होने वाली अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर (ट्रेडमैन) की भर्ती अब मंडी के पड्डल मैदान में 28 सितम्बर से 9 अक्तूबर तक होने वाली भर्ती के साथ ही पड्डल में आयोजित होगी। खराब मौसम को देखते हुए भर्ती रैली के स्थल को बदला गया है ताकि उम्मीदवारों को प्रतिकूल मौसम में दूर की यात्रा को लेकर दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि अग्निवीर टैक्निकल के लिए शेैक्षणिक योग्यता 10+2 जबकि अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 8वीं पास रखी गई है । उन्होंने बताया कि अग्निवीर टैक्निकल के लिए आईटीआई कोर्स और डिप्लोमा धारकों को स्पेशल बोनस अंक दिए जायेंगे । कर्नल ए.एस. नाथ ने बताया कि अग्निवीर महिला सैनिक पुलिस की भर्ती रैली की तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी । मंडी, कुल्लू और लौहाल स्पीति जिलों के युवा भी बनेंगे अग्निवीर कर्नल ए.एस. नाथ ने बताया कि इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत विशेष रूप से मंडी, कुल्लू और लौहाल स्पीति जिलों के युवाओं के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के अंतर्गत 28 सितम्बर से 9 अक्तूबर, 2022 तक मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली में अग्निवीर सिपाही सामान्य डियुटी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर (ट्रेडमैन) के पदों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन नवम्बर, 2022 में प्रस्तावित है। ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाईट पर कराएं पंजीकरण सेना भर्ती कार्यालय निदेशक ने बताया कि भारतीय सेना की इन भर्ती रैलियों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट आइएन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 5 जुलाई से 4 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता तथा अन्य शर्ते ‘ज्वाइन इंडियन आर्मी’ वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाईट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य कर लें।
हिम ऊर्जा विभाग का अपारम्परिक (अक्षय) ऊर्जा पर दो दिवसीय जागरूकता शिविर एवं सौर ऊर्जा मेला गुरुवार को मंडी के सेरी मंच पर आरंभ हुआ। केंद्रीय माल एवं सेवाकर मंडी मंडल की उपायुक्त मनु पंवार ने इस मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेले प्रदर्शन को रखे सौर ऊर्जा संयंत्रों का अवलोकन किया और अधिकारियों से उनके उपयोग को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मनु पंवार ने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ ऊर्जा है इसलिए यह पारंपरिक ऊर्जा का बेहतरीन विकल्प है। राष्ट्रीय हित में पर्यावरण को बचाने के लिए सौर ऊर्जा को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मंडी जिला में हिम ऊर्जा विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रिड से जुड़े सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपदान 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है। सौर जल तापीय संयंत्र 100 लीटर व 200 लीटर क्षमता पर भी प्रदेश सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी घरेलू उपभोक्ता को प्रदान कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीकरण करवा कर इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मंडी जिले के सभी पंचायतों व राजकीय भवनों में सौर ग्रिड लगवाने का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हमें पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सौर ऊर्जा का अधिक से उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस शिविर में लोगों को सौर ऊर्जा संयंत्रों को लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिविर में ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टॉप पावर प्लांट की विस्तृत जानकारी व बुकिंग भी की जाएगी। हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी रमेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सोलर रुफ टॉप पावर प्लांट बुकिंग के लिए उपभोक्ता अपना बिजली का बिल व स्थाई निवास का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन 55 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस कल्याण चंद ठाकुर, जिला कोषाधिकारी सुरेन्द्र कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
दुग्ध उत्पादकों सहकारी सभाओं व किसान सभा करसोग ईकाई करसोग ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है। संघ का कहना है कि दुग्ध खरीद केंद्रों में पशुपालकों से 22 से 25 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब दूध खरीदा जा रहा है। बाहरी राज्यों से आ रहा अशुद्ध दूध लगभग 46 रुपये प्रति लीटर शहर में बिक रहा है। लिहाजा पशुपालकों को बाहरी राज्यों के दूध के बराबर कीमतों पर खरीद की जाए। इन मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने करसोग के उपमंडल अधिकारी करसोग के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा। इन्होंने सरकार से मांग की है कि दूध के दाम बढ़ाए जाएं तथा दूध 40 रुपए के आसपास बिकना चाहिए ताकि ग्रामीणों की आमदनी बढ़ सके।
कहा, गुड़िया कांड को छोटी-सी घटना कहना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अपरिपक्वता की निशानी अजय सूर्या। रिवालसर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्धारा गुड़िया कांड को छोटी घटना कहने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कड़ा संज्ञान लिया है। मंडी में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मांचली ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए प्रतिभा सिंह पर बड़ा हमला बोला और कहा कि इस तरह के बयान उनकी राजनितिक अपरिपक्वता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा की देवभूमि हिमाचल में बालिकाओं को देवी की तरह पूजा जाता है और शक्ति का रूप माना जाता है, परंतु कांग्रेसी महिला नेत्री की इस तरह की बयानबाजी से प्रदेश की आधी आबादी कुंठित महसूस कर रही है और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह का ऐसे कुकृत्य को छोटी घटना कहना समाज में घटिया मानसिकता वाले लोगों के मनोबल को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह का यह बयान न केवल प्रदेश अपितु देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह एक सांसद भी है और एक सांसद का ऐसा बयान उनकी सोच के स्तर और समाज के प्रति उनकी जवाबदेही पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह का बयान कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य महिला मोर्चा हेमलता शर्मा और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज चंदेल भी उपस्थित रही।
सरदार पटेल विवि के 16.18 करोड़ की लागत के निर्मित दो खंडाें का किया लोकार्पण अजय सूर्या। मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में 16.18 करोड़ की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय के दो खंडाें का लोकार्पण कर औपचारिक रूप से यह विश्वविद्यालय लोगों को समर्पित किया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के नाम से स्थापित इस राज्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत मंडी, कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिला के 141 से अधिक सरकारी और निजी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। देव सदन मंडी के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की और इस सन्दर्भ में एक माह के भीतर अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उनके क्षेत्र के निकट उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 52 वर्षों के पश्चात राज्य में दूसरा सरकारी विश्वविद्यालय अस्तित्व में आने के उपरांत आज का यह दिन प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम आंदाेलन के रूप में अंकित हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के पश्चात 22 जुलाई, 1970 को प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय शिमला में स्थापित किया गया था। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण समर्पण और मिशन मोड पर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नामकरण भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर किया गया है, जिन्हांेने रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में नए विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी लाभांवित होंगे। क्योंकि मंडी हिमाचल के मध्य में स्थित है और अब महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से संबंधित कार्य के लिए इन पांच जिलों के विद्यार्थियों को शिमला नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में दो विश्वविद्यालय होने से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमाें की सीटों में भी वृद्धि होगी और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आसानी से प्रवेश मिल सकेगा तथा इससे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का बोझ भी कम होगा। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1986-87 में वल्ल्भ राजकीय महाविद्यालय मंडी में चार हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण करते थे और आज भी छह हजार से अधिक विद्यार्थियों के साथ यह प्रदेश का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अर्जित शिक्षा आज भी उन्हें जीवन मेें विभिन्न बाधाओं को दूर करने में सहायक रही हैं। उन्होंने कहा कि वल्लभ परिसर के निर्माण पर 27 करोड़ व्यय किए गए हैं और इस वर्ष सितम्बर माह तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का एक पूर्व विद्यार्थी प्रदेशवासियों को राज्य का दूसरा विश्वविद्यालय समर्पित कर रहा है और यह हम सभी के लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय परिसर की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्र ही किया जाएगा और इस वर्ष जुलाई से मौजूदा परिसर से ही कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े राज्यों का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बोर्ड के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि शिव धाम के पहले चरण का कार्य पूर्ण होने वाला है और यह पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि नेरचौक में चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा मंडी का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा, जो जिला की सबसे बड़ी परियोजना होगी। उन्हांेने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ शीघ्र ही कंपनी की स्थापना की जाएगी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर के लोगों के लिए मंडी नगर निगम वर्तमान प्रदेश सरकार की देन है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में जारी विभिन्न निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पादन एजेंसियों के अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी की लोकार्पण प्लेट और लोगो का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी के 1987 बैच के अपने सहपाठियों को भी सम्मानित भी किया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश की जनता और विशेष रूप से मंडीवासियों की ओर से मंडी में प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग और राज्य के हर क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चिित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है, जो भ्रष्टाचार के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की पुष्टि करता है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। चालू वित्त वर्ष के दौरान इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए 8412 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल श्वविद्यालय राज्य के छात्रों के लिए एक मील पत्थर साबित होगा। प्रधान सचिव शिक्षा डॉ. रजनीश ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हमेशा संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से कोई भी दस प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकता है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य इसे हासिल करना है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में बहु-विषयक पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के शाहपुर में पहला ड्रोन फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किया गया है और इस स्कूल से 75 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. डीडी शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस कहावत को सत्य साबित किया है कि अगर कोई सपना देख सकता है, तो उसे हासिल भी किया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर विधायक कर्नल इंदर सिंह, अनिल शर्मा, राकेश जम्बाल, विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर, इंदर सिंह गांधी और प्रकाश राणा, विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी व एसपी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
अजय सूर्या। मंडी अपनी मांगों को लेकर जल रक्षक संघ के सदस्य आज मंडी देव सदन में मुख्यमंत्री जल शक्ति मंत्री से मिले तथा अपनी मांगे उनके समक्ष रखी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा आपका कार्य हो रहा है जल्द ही आपका कार्य कर दिया जाएगा। जल रक्षक लगभग 4 वर्षाें से अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख रहे हैं, पर अभी तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। जल रक्षकों की प्रमुख मांग 8 वर्षाें का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कांटेक्ट के लिया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्ति विभाग के अधीन किया जाए, उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए प्रमुख मांगे हैं। जल रक्षक काफी लंबे समय से बिना अवकाश के अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, उसके बावजूद भी उनकी उचित मांगे पूरी नहीं हुई है। अगर कुछ दिनों में जल रक्षकों की उचित मांगे पूरी नहीं होती है, तो वह आंदोलन की राह पर भी जा सकते हैं। जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम, उपाध्यक्ष बबलू, टेकचंद, सुनील मीडिया प्रभारी, मीना, पुष्पराज, बबलू प्रभारी, चुन्नी लाल, श्याम, बिक्की, कमल, गौरव सेन, भीमसेन, हरिचंद कांगड़ा से प्रधान सन्नी अन्य जिलों से प्रधान विनोद इकबाल रिंकू भाटिया, दीपिका, सुल्तान, सुनील व प्रीतम आदि ने सरकार से मांग की है कि उचित समय पर जल रक्षकों के हित में उचित फैसला ले सरकार। जल रक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के सदस्यों को पूरा विश्वास है कि इस बार सरकार उनके साथ अनदेखी नहीं करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात में इस साइकलिंग रैली का किया विशेष जिक्र अजय सूर्या। मंडी युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना तथा हिमाचल के अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश में हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (Hastpa) संस्था द्वारा पर्यटन विभाग के सौजन्य से युवाओं के लिए एक साइकलिंग रैली का आयोजन किया गया। यह रैली 23 जून को शिमला से शुरू हुई थी जो 23 को शिमला लोकल, 24 को नालदेहरा से चिंढी, 25 को चिंढी से जंजेहली तथा 26 जून को जंजेहली एरिया में चलाई गई । इस साइकलिंग रैली का समापन 180 किलो मीटर दूरी तय करने के बाद जंजेहली के ढीम कटारू में हिमाचल रेड क्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर ने किया। हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (Hastpa) संस्था के अध्यक्ष मोहित सूद के अनुसार हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों में बढ़- चढ़कर भाग लेने लिए प्रोत्साहित करने के लिए Hastpa संस्था के इस प्रयास की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का सुझाव दिया। इस रैली में पुरुषों के लिए 6 तथा महिलाओं के लिए 2 वर्ग बनाए गए थे। डॉ. साधना ठाकुर ने साइकलिंग रैली के विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत भी किया। पीएम मोदी ने भी मन की बात में साइकिलिंग रैली का किया जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज मन की बात कार्यक्रम में इस साइकलिंग रैली का जिक्र किया तथा इसके आयोजन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे पर्यावरण को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाए रखने में एक जागरूकता का संदेश भी दिया है। इस अवसर पर हिमाचल टूरिज्म विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनोज शर्मा, डीटीडीओ मंडी, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल, सीडी कॉपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन कमल राणा, गुलजारी लाल, प्रधान ग्राम पंचायत ढीम कटारू, पंचायतप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अधिकतर समस्याओं का मौके पर किया निपटारा अजय सूर्या।धर्मपुर जल शक्ति , बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गत साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जय राम ठाकुर सरकार ने समूचे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है। जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए सरकार ने नेक नियत, नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम आरम्भ किए हैं, जिनका समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केन्द्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है। महेंद्र सिंह ठाकुर आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सकोहटा, सकोह, लाम्बरी, मन्योह, ढुल्ली, चड़वालका व तासली में जन समस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में 5 हज़ार से अधिक पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इनमें से जल शक्ति विभाग मेें 3970 पद भरे जाएंगे। मंत्रीमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार अग्निवीरों को नौकरियां सुनिश्चित करेगी और उन्हें रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 389 पद व तकनीकी सहायक के 124 पद सृजित करने और कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा 40 पद अनुबंध आधार पर भरने की स्वीकृति भी प्रदान की है। साथ ही 124 ग्राम रोज़गार सेवक भरने की भी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग में पुलिस कर्मियों के 73 पद भी सृजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न विद्यालयों को स्तरोन्नत करने व विभिन्न पद सृजित करने के साथ साथ वाणिज्य व विज्ञान की कक्षाओं की स्वीकृति भी प्रदान की है। साथ ही विभिन्न छात्रवृतियों में भी बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के 10 पद भरने की अनुमति प्रदान की। उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरू राजकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय सुन्दरनगर में बीटेक कम्पयूटर विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी तथा एमटेक सिविल अभियान्त्रिकी आरम्भ करने तथा विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। उन्हाेंने कहा कि बैठक में विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें को स्तरोन्नत करने का भी फैसला लिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पद सृजित करने का भी निर्णय हुआ है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से धर्मपुर की विकास यात्रा में साथ मिलकर चलने का आह्वान किया ताकि यहां के विकास कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया जा सके, बल्कि एक नया मुकाम दिया जा सके। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत टीहरा अंजू रांगड़ा सहित अधिशाषी अभियन्ता जलशक्ति राकेश पराशर, अधिशाषी अभियंता विध्दुत विभाग सुनील चन्देल, एसएमएस बागबानी रमेश ठुकराल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र राणा, सहायक अभियंता विद्धुत विभाग विनेश कुमार पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
अजय सूर्या। मंडी जिले में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार में मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय नषा निषेध दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने षिमला से प्रातः वर्चुअल माध्यम से सप्ताह भर चलने वाले नषा-निवारण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में एसडीएम रितिका जिंदल ने उपस्थित जन समूह को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। एसडीएम ने बताया कि जिले में नषा-निवारण अभियान को लेकर 3 जुलाई तक सप्ताहभर विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों से नषा-निवारण अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है। एसडीएम ने उपस्थित जनसमूह को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी मंडी मनोज डोगरा, सहायक आयुक्त शैलजा शर्मा व जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अनुराधा शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अजय सूर्या। रिवालसर रिवालसर मे भारतीय जनता पार्टी बल्ह मंडल द्वारा आज रिवालसर के अंबेडकर भवन मे वर्ष 1975 में कांग्रेस सरकार की तत्कालीन प्रधान मंत्री स्व इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून को देश में जो आपात स्थिति लागू की गई थी। देश मे बिना कारण लगाई गई आपात स्थिति के कारण उस समय देश के सभी बड़े नेतायो को रातों रात जेल मे बंद कर दिया गया था और उनके साथ जेल मे अपराधिक कैदियों की तरह व्यवहार किया गया था। ये वो दिन था, जब पूर्व स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व कांग्रेस ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। यह शब्द आज बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के द्वारा आपातकाल के विरोध में आयोजित काला दिवस के अवसर पर रिवालसर में कही। इस अवसर पर आपातकाल के नाम पर देश के महत्वपूर्ण नेता जय प्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपाई, लाल कृष्ण आडवाणी, शांता कुमार श्यामा शर्मा, सहित जनसंघ के अनेक नेताओं को आपातकाल के विरोध करने पर जबरन जेल में भर दिया गया था। इस कार्यक्रम में आपातकाल के गवाह क्षेत्र के बुजुर्ग मुरलीधर, होशियार चंद व रामदास सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया।
अजय सूर्या। मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चाैधरी ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 27 से 29 जून तक मंडी जिला के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व तूफान की येलो चेतावनी जारी की है। उन्होंने मौसम पुर्वानुमान के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिला में होने वाली बारिश व तूफान की आशंका के दृष्टिगत सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उपायुक्त ने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपदा घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नंबर पर सूचित करें।
अजय सूर्या। मंडी (नेरचौक) नेरचौक-कलखर-जाहु सड़क मार्ग पर लुख्वान के पास कोलतार से भरे दो बड़े ट्राले सड़क पर लुढ़कने से यातायात लगभग 10 घंटे तक बाधित रहा, जिसके कारण सरकाघाट, हमीरपुर, ऊना, जालंधर व अमृतसर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों व गाड़ी चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक वाया रिवालसर, लेदा व वाया डहणू मार्ग तो डाइवर्ट कर दिया। बावजूद इसके कुछ वाहन चालक घंटाें लुख्वान में फंसे रहे। जालंधर से सुंदरनगर के लिए कोलतार से भरे बड़े ट्राले गत रात को नेरचौक जाहु सड़क पर लुख्वान के पास दोनों एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क की तंगहाली के चलते सड़क से बाहर लुढ़क गए। गनीमत ये रही कि दोनों सड़क हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों कोलतार से खचाखच भरे ट्राले कोलतार की बड़ी खेप लेकर सुंदरनगर आ रहे थे। ट्राले एक ही फर्म चड्ढा फर्म जालंधर ट्राले (PB08EG4394) व (PB084413) के हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा लुख्वान के पास बने इन ब्लैकस्पॉट को खोलने के लिए कई बार स्थानीय लोग विभाग से गुहार लगा चुके हैं, मगर विभाग के कानों में जूं नही रेंगती। आलम ये है कि इन खतरनाक अंधे मोड़ों व सड़क की तंगहाली के चलते लुख्वान के दो किलोमीटर का सड़क मार्ग पिछले कुछ वर्षाें से सड़क हादसों की सुर्खियां बनी हुई है। इन अंधे व तंगहाल सड़क के मोड़ों पर कई गाड़ियों के सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो चुके हैं। जालंधर से लेह, लद्दाख को पेट्रोल व डीजल की खेप ले जाने वाले तेल के टैंकर अकतर लुख्वान के पास अंधे मोड़ो की वजह से सड़क से लुढ़क जाते हैं। वाहन चालकों व क्षेत्र के लोगों ने उपरोक्त सड़क मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही को देखते हुए सड़क मार्ग को चौड़ा करने व चिन्हित ब्लैक स्पॉट को खोलने की मांग लोक निर्माण विभाग से की है, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। जब इसके बारे में सहायक अभियंता नैरचाैक भूपेंद्र कुमार से बात की, तो उन्होंने बताया कि कलखर से नेरचौक रोड़ कि डीपीआर बन कर तैयार हो चुकी है, जिसकी लागत लगभग 24 करोड़ की है। इसके टेंडर लगते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अजय सूर्या। मंडी विशेष न्यायाधीश-I मंडी की अदालत ने चरस रखने के अपराध में एक व्यक्ति को चार वर्ष के कठोर कारावास और 40,000 रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी मंडी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि दिनांक 28/11/2015 को तकरीबन 06:15 बजे शाम को अन्वेषण अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक, आनंद किशोर चंदेल, पुलिस थाना सदर मंडी, अपनी पुलिस टीम के साथ रेड क्रॉस मेला ग्राउंड IIT गेट के पास गश्त ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल रेड क्रॉस मेला ग्राउंड तरफ से IIT गेट की तरफ आ रहा था, जिसने अपने कंधे में पिठू बैग उठा रखा था। उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर एकदम पीछे की तरफ मुड़कर भागने लगा। उसके इस तरह के व्यवहार से उस पर शक होने पर उसको पुलिस ने कुछ ही दूरी में पकड़ लिया। अन्वेषण अधिकारी द्वारा उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कप्तान सिंह निवासी गांव व डाकघर बरंडा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा बताया तथा शक के आधार पर उसके उस ब्यक्ति के पिठू बैग की तलाशी ली गई और उसके बैग के अंदर 403 ग्राम चरस बरामद हुई थी, जिस पर कप्तान सिंह के खिलाफ पुलिस थाना सदर, जिला मंडी में अभियोग सख्या 292/2015 दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच अन्वेक्षण अधिकारी सहायक उप निरीक्षक, आनंद किशोर चंदेल, पुलिस थाना सदर मंडी ने अमल में लाई थी और छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी द्वारा अदालत में दायर किया था। उक्त मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाहों के ब्यान कलम बंद करवाए थे। इस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी कुलभूषण गौतम ने अमल में लाई थी। मामले में अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कप्तान सिंह को 403 ग्राम चरस रखने के आपराध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत चार वर्ष के कठोर कारावास और 40,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अदालत ने दोषी को छह माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी सुनाई।
अजय सूर्या। मंडी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के छात्रों की चल रही अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाष्णु स्कूल में संपन्न हुई। इसमें बल्ह एसडीएम स्मृतिका नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। इस अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में रिवालसर स्कूल के छात्रों अपने स्कूल का नाम चमकाया है। इसमें वैडमिंटन में रनर अप रहकर दूसरा स्थान हासिल कर सिल्ड अपने नाम की। वहीं, चैस प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सभी स्कूलों से आए बच्चों को संबाेधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, जो कि हमारे शरीर को तंदरुस्त और फिट रखता है। उन्होंने सभी विजेता टीमों को उनकी जीत कि बधाई दी और जो जीत न सके उन्हें और कड़ी मेहनत करने को कहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता में आए सभी स्कूलों के अध्यापक, अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अजय सूर्या। मंडी सेरी मंच पर दो दिवसीय सौर ऊर्जा शिविर 30 जून व पहली जुलाई को लगाया जायेगा । यह जानकारी परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा मंडी रमेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा व लोकप्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिमऊर्जा द्वारा सौर ऊर्जा सयन्त्रों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इस वित वर्ष मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को उपदान दर रुपए 4 हजार से बढ़ाकर रुपए 6 हजार रुपए प्रति किलोवाट कर दी है। सौर जलतापीय संयंत्र 100 लीटर व 200 लीटर क्षमता पर भी प्रदेश सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी घरेलू उपभोक्ता को प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि शिविर मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट की विस्तृत जानकारी व बुकिंग भी की जाएगी। बुकिंग के दौरान उपभोक्ता अपना बिजली का बिल व स्थाई निवास का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट से लेकर तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल मूल्य 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट है, जबकि 3 किलोवाट से ऊपर तथा 10 किलोवाट तक का कुल मूल्य 48 हजार 600 रुपए प्रति किलोवाट है। उन्होंने कहा के केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगवाने पर 40 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। 3 किलोवाट से ऊपर 10 किलोवाट तक की क्षमता वाला प्लांट लगवाने पर 20 प्रतिशत के उपदान का प्रावधान है। भारत सरकार के नवीन एबं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रदेश मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगवाने के लिए 10 मेगावाट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जनवरी, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि रुफ टाप पावर प्लांट लगाने की अनुमोदित दरें व पंजीकृत फर्मों की सूची हिमऊर्जा की वेबसाइट पर उपलव्ध हैं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक वर्ग को नया वेतनमान मिलने से नाखुश है। उनका कहना है कि जहां नया वेतन वृद्धि होकर मिलना चाहिए था वहां नया वेतनमान कम करके दिया जा रहा है। इससे परिचालक वर्ग प्रबंधन के इस फैसले से नाखुश है। परिचालक वर्ग का कहना है कि पहले हमें 2400 ग्रेड-पे दिया जाता था, जो अब नए वेतनमान में इसको बढ़ाये जाने की उम्मीद थी। परन्तु इसको बढ़ाने की बजाय कम करके अब 1900 ग्रेड-पे कर दिया गया है,जो कि परिचालक वर्ग के साथ अन्याय है। परिचालकों का कहना है कि वे थर्ड क्लास में आते हैं, तो हमें फोर्थ क्लास का वेतन क्यों दिया जा रहा है। जबकि थर्ड क्लास का स्केल 10300+3200 है। यह कैसा नया पे स्केल है, जिसे बढ़ाने के बजाय कम कर के दिया जा रहा है। इससे पहले परिचालक वर्ग और लिपिक वर्ग का वेतन सम्मान था। अभी हमारी सरकार व मुख्य प्रबंधक से हमारी मांग है कि परिचालक वर्ग को पहले की भांति लिपिक वर्ग के समान वेतन दिया जाए जो पहले भी दिया जाता था। परिचालक वर्ग ने एक-दो दिनों में इस गलती को ठीक करने की मांग की है। अगर इस गलती को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है।
प्रदेश भर में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और राजनीतिक दलों ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। मौसम के बदले मिजाज और बारिश की फुहारों ने भी आयोजन को फीका नहीं होने दिया। लोग बड़ी संख्या में विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचे और इस खास दिन की अहमियत जताई। विभिन्न योगासनों से प्रदेश को फिट रहने का संदेश दिया। सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। शिमला विश्व योग दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूली बच्चों के साथ योग आसन किए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह सात से आठ बजे तक योग सत्र में योग किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और जीवन में निरोग रहने के लिए योग को रोज करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया है। आज के समय में जीवन काम में उलझ कर रह गया हैं। 8 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयास किया कि भारत से जुड़े योग को विश्व जाने। जिसमें सफलता मिली और आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने प्रदेश वासियों से आग्रह किया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन में शामिल करें। मंडी जिला मंडी के पराशर में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी रहे मौजूद। गौरतलब है कि पराशर ऋषि की तपोस्थली को आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया था। हमीरपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस बार 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर के 75 प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर ”योग फॉर ह्यूमैनिटी” यानि मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुजानपुर के कटोच पैलेस के परिसर में योगाभ्यास सत्र में भाग लेना प्रत्येक प्रतिभागी के लिए गौरव की बात है। रोहतांग अटल टनल रोहतांग में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग किया। अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल हुए। वहीं, 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस कार्यक्रम में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल हुए।
रिवालसर स्कूल में योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्य दया राम ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए। सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम जैसे योग अभ्यास शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के एन सी सी कैडेट्स, एनएसएस के सभी स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पिछले सालों की तरह इस साल भी 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। योग एक ऐसी कसरत है, जो आप किसी भी स्थान पर कर सकते हैं। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट वैष्णवी शर्मा, यामिनी शर्मा तथा कंगना ठाकुर ने योग के महत्व पर अपने सारगर्भित विचार रखे।
अजय सूर्या। मंडी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय मंडी द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुऐ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष्य में एक विशेष योग शिविर, पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि मेजर खेमचंद सिंह ठाकुर, एक्स कमांडेट, हिमाचल प्रदेश होम और फायरस सर्विस, मंडी व विशिष्ट अतिथि नवीन ठाकुर स्कूल प्रिंसिपल उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने योग के महत्व व स्वास्थ्य में योग के योगदान पर विस्तार से चर्चा की व छात्राओं को योग करने व अपने पारिवारिक सदस्यों से योग करवा उन्हें रोगमुक्त रखने में योगदान देने व छात्राओं को प्रेरणादायक जानकारी दी। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिक और आत्मा में संतुलन बनाया जा सकता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। दुर्गा प्रसाद योग प्रशिक्षक, आयुष्य विभाग ने कहा कि योग से शरीर आरोग्यता मानसिक शांति में बंधुत्व की भावना का समुचित विकास होता है। आज विश्व योग की पहचान बन चुकी है। विदेशों में भी लोग योग के महत्व को समझ चुके हैं। योग से मन, शरीर के अनेक रोगों का समाधान होता है। इसे प्रतिदिन नियम से करने से अनेक असाध्य रोगों से भी निजात मिलती है। उन्होंने बताया कि योग करने से जीवन में नाकाम प्रवृतियां का विनाश होने लगता है, वह व्यक्ति सकारात्मक विचार सद्भावना और आध्यात्मिक अध्यात्मिक व पवित्र को ग्रहण करने लगता है। योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। राजकमल, योगाचार्य एनजीओ ने करीब 100 छात्राओं, शिक्षकों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया। इस दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो मंडी की तरफ से योग अभ्यास करने वाली छात्राओं व शिक्षकों को टी-शर्ट वितरित की गई। स्कूल के प्रिंसिपल ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए योग की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी आग्रह किया कि योग को अपनाएं और अनेक असाध्य रोगों से मुक्ति पाए। आज आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में कु. चहल शर्मा, कु.शिवांगनी, कु.निकिता व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अनु, इशानी व कोमल ने क्रमश: से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिनको विभाग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभाग के कार्यालय प्रभारी राजबीर सिंह ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और अपने जीवन में योग को अपनाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर डीपी राणा, प्रवीण सर, नीना और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अजय सूर्या। रिवालसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दयाराम ठाकुर प्रधानाचार्य रिवालसर ने मुख्यातिथि के रुप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं ने भाग लिया। इसमें बीएससी त्रिलोक डोगरा, दूनी चंद नायक प्रवक्ता राजनितिक शास्त्र, ललिता कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खखरियाना ने बतौर जज के रूप में भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य दयाराम ठाकुर ने प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपनाने पर ब्लॉक दिया। इस प्रतियोगिता में विजई टीमों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुरकोठा को प्रथम, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर को द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खखरियाना को तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि दया राम ठाकुर ने विजई टीमों को सम्मानित किया और कार्यक्रम समापन कि घोषणा की।
अजय सूर्या। मंडी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू हुक्म चंद ने बताया कि लागधार व सताहन में विद्युत कैश काउंटर बंद कर दिए गए हैं । उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे 27 जून को कड़कोह कैश काउंटर पर विद्युत बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता ऑनलाईन माध्यम से भी विद्युत बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता विद्युत बोर्ड की ऑनलाईन एप, गूगल पे, फोन पे तथा पेटीएम के माध्यम से भी बिल जमा करवाए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्युत उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-281221 अथवा मोबाईल नबंर 9882042234 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार अनुसंधान संस्थान भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी हर्बल गार्डन एवं हरबेरियम जोगिंद्रनगर के कार्यालय परिसर में यह दिवस मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। इस कार्य हेतु विभागीय स्तर पर योग प्रशिक्षक के तौर पर विपिन कुमार, प्रभारी औषधीय परीक्षण प्रयोगशाला एवं डॉ पंकज पालसरा, प्रधान अन्वेषक, औषध पौधे उत्कृष्टता केंद्र द्वारा योगाभ्यास करवाने हेतु एक रिहर्सल का आयोजन 20 जून को किया जाएगा, जिसमें कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न प्रकार के योगासन करवाएं जाएंगे, वह इनके बारे में जानकारी दी जाएगी। परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी अनुसंधान संस्थान उज्जवल दीप शर्मा द्वारा अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत हर्बल गार्डन परिसर में यह कार्यक्रम नेरी हमीरपुर, जिला बिलासपुर व धूमरेड़ा रोहडू शिमला में भी करवाएं जाएंगे। जोगिंद्रनगर के आयुर्वेदिक फार्मेसी व आयुर्वेदा बी फार्मा कॉलेज भी इसमें भाग लेंगे और बी फार्मा के छात्र योगाभ्यास के लिए उपस्थित होंगे। स्थानीय लोगों को भी योगाभ्यास हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान हर्बल काढ़ा व हर्बल पेय पदार्थ व पौधे वितरित किए जाएंगे।
अजय सूर्या। रिवालसर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश रावत की अध्यक्षता में भारतीय सेना भर्ती में केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ का विरोध किया गया। मंडी सेरी मंच पर यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और बाजार होते हुए चोटा बाजार तक प्रदर्शन किया गया। रावत ने कहा युवा देश की रीड की हड्डी हैं, उन्हें प्रताड़ित न किया जाए। सेना में अग्निपथ की भर्ती से नौजवान युवाओं का भविष्य अधर में लटक जाएगा और शादी से पहले ही उनको रिटायरमेंट मिल जाएगी। यह युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक होगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि इस कानून को वापस ले और युवाओं को पहले जैसे सेना में भर्ती किया जाए। आज युवा बहुत नाराज़ हैं और उनकी मांग एकदम सही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा युवाओं के साथ है, अगर इस कानून को वापस नहीं किया गया, तो युवाओं के भविष्य को देखते हुए आगे भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार से हमारी मांग है कि इस योजना को तुरंत वापस लिया जाए।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर का शनिवार को घोषित जमा दो का विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि स्कूल की छात्रा शाईन ठाकुर ने 481 अंक लेकर प्रदेश में 12वां व स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अखिल शर्मा ने 479 अंक लेकर प्रदेश में 14वां व स्कूल में दूसरा स्थान पाया तथा आस्था राज 471 अंक लेकर तीसरे व हर्षवर्धन 465 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। स्कूल के 2 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 7 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 35 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं। स्कूल के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए हैं। स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह, जनरल सैक्रेटरी विजय जम्वाल, पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल शोभा सिंह व अन्य प्रबंधन समिति ने इस शानदार उपलब्धि पर बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है। बीपीएस स्कूल की जमा दो में प्रदेश में 12वां स्थान पाने वाली शाईन ठाकुर। बीपीएस स्कूल का जमा दो में प्रदेश में 14वां स्थान पाने वाला अखिल शर्मा। तीसरा स्थान पाने वाली आस्था राज। चौथा स्थान पाने वाला हर्षवर्धन।
देशभक्ति के नारों से गूंज उठा मौहाल सुनील कुमार। सरकाघाट देश की सरहदों की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में 18 जून,1999 को शहादत का जाम पीने वाले शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया की 23वीं बरसी शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वहां पर देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा मात्र 31 वर्ष की आयु में देश की सीमा की रक्षा करते हुए कारगिल में शहीद हुए कि गुलेरिया परिवार के दूसरे सपूत के शहीदी दिवस पर आज हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े कार्यक्रम की शुरुआत शहीद दीपक गुलेरिया की भाभी और ग्रयोह वार्ड जिला पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा सचिव वंदना गुलेरिया ने शहीद की प्रतिमा पर फूलमाला और ज्योति प्रज्वलित करके की उन्होंने अपने संबाेधन में कहा की उन्हें नाज है, उनका परिवार पूरी तरह भारत माता की रक्षा के लिए ही पैदा हुआ है, जहां चाचा ससुर शहीद मेघ सिंह गुलेरिया ने 1965 में भारत-पाक युद्ध में कश्मीर सेक्टर में शहादत पाई थी। वहीं, जेठ शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया 18 जून 1999 को कारगिल में शहीद हुए थे। ससुर स्व. रिटायर डीआईजी मोहनलाल गुलेरिया कई नकसली प्रभावित क्षेत्राें में दुश्मनों को खदेड़ चुके हैं। छोटे ससुर गांधी राम गुलेरिया सीआरपी में सहायक कमांडेंट रिटायर हुए हैं। ऐसे परिवार में जन्म लेना गर्व की बात है उन्होंने बताया कि शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया आज के दिन उस समय शहीद हुए थे, जब वे श्रीनगर से कंकण क्षेत्र में पाक समर्थित उग्रवादियों से लोहा लेते हुए आगे बढ़ रहे थे और दुश्मनों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे। उन्होंने कहा की भारत मां की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त करना बहुत ही गर्व की बात है, उनकी परिवार नें अपनी जननी को हमेशा ही धन्य किया है। इससे पहले शहीद के परिवार ने उनके अंत्येष्टि स्थल लांबर में भी पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सरौण पंचायत प्रधान पवन ठाकुर शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया सीसे स्कूल के प्रिंसिपल नेकराम सुमन सहित कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि व्यापार मंडल महिला एवं युवक मंडलों के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
राज सोनी। करसोग हिमाचल प्राचीन समय से ही अनेक ऋषि मुनियों की तप: स्थली रही है। इसलिए ही इसका एक नाम देव भूमि भी रखा गया है। अनेक स्थानों पर एक आम इंसान को दैवीय शक्तियों द्वारा देवत्व प्राप्त हुआ है। आज उनके ही सानिध्य में जनता अपना जीवन यापन करती है। ऐसी ही अलौकिक शक्तियों के स्वामी करसोग क्षेत्र में कांडी चलाहनी नामक जगह पर बसे कालवी नाग देवता भी हैं। इनका मूल स्थान शिमला जिले की ठियोग तहसील के क्षेत्र भराहन में माना जाता है। यहां आज भी श्रीकालू नाग देवता का मंदिर शोभायमान है। ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर कहा जाता है कि 13 वीं सदी के आसपास यहां एक बालक ने जन्म लिया जिसका नाम कालू था। इसी दौरान यहां शिव के अवतार माने जाने वाले बाबा गोरख नाथ भी आए थे और उन्हें वह कालू नामक बालक विलक्षण प्रतिभा का धनी लगा। उन्होंने उस बालक की परीक्षा लेने का सोचा। अपनी परीक्षा में बालक सफल हो गया। उन्होंने कालू को अपना शिष्य बनाया और शाबर वेद की विद्या दी। इसी के साथ बाबा ने उसे एक मूर्ति भी दी। उक्त बालक ने उस मूर्ति की अपनी वृद्धावस्था तक नित-नियम के साथ पूजा की और शाबर वेद का पाठ करता रहा। कहा जाता है कि गांव भराहन में एक बड़े पेड़ के नीचे बालक कालू ने तप भी किया और उसी विशाल वृक्ष के तने पर वहां आज मंदिर भी बना हुआ है। जब उनका तप ख़तम हुआ, तो किसी चमत्कारिक घटना के साथ ही उन्हें देवत्व प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु गोरखनाथ द्वारा दी गई कुल ईष्ट की मूर्ति और पंच पात्रों के साथ वायु मार्ग से भ्रमण करने का निश्चय किया। इस दौरान उनकी एक भुजा धार कंद्रू जगह पर गिरी, नागरू नामक स्थान पर अपना चोला बदला और वहीं एक मूर्ति के रूप में विराजमान हो गए। वहां से निकल कर लफ्फू घाटी की एक गुफा जो केल्वी नामक स्थान के आस पास पड़ती है, वहां चले गए। लफ्फू घाटी का आज भी महात्म्य है। जिसके बारे में लगभग हर हिमाचली जानता है। गुफा में पहुंच कर कालू नाग ने विकराल अजगर का रूप धारण कर लिया। इससे गुफा में विस्फोट हो गया। वहां से निकल कर वह खिंग्स नामक स्थान पर चले गए और वहां एक परिवार के पांच भाइयों में सबसे छोटे और सबसे शक्तिशाली भाई अग्यक्ला ने अजगर का सामना किया। काफी समय तक दोनों में युद्ध चला और अंत में अग्यक्ला ने उस अजगर को काट डाला। उसके काटने पर मूर्तियां और अन्य चमत्कारी सामान भी निकला। काले अजगर के पेट से निकलने पर फिर उनका नाम कालू नाग ही पड़ गया। नाग देवता की मूर्ति बनने के बाद श्रीकालू नाग ने अपनी शक्तियों से अनेक स्थानों पर आधिपत्य स्थापित कर लिया। इनकी पहली मूर्ति क्यारी दूसरी केल्वी तीसरी कंद्रू भराहन में स्थापित हुई। यह तीनों ही स्थान ठियोग के आस पास है। यही नहीं अपनी शक्तियों से करसोग क्षेत्र के कांडी चलाहनी नामक जगह पर भी पहुंच गई। करसोग में समस्त कजौन क्षेत्र के आराध्य ईष्ट देव कालवी नाग अपनी अद्भुत शक्तियों के प्रभाव से अपनी प्रजा का पालन करते हैं। आषाढ़ संक्रांति के दिन कांडी चलाहनी में देवता श्रीकालवी नाग के मंदिर में एक दिन का मेला भी लगता है। जिसमें दूर दूर से श्रद्धालु अपनी मनौतियां लेकर पहुंचते हैं। इस देव मेले में ठियोग में बसे इनके तीन भाइयों के बीच से भी हमेशा एक जगह से देवलु आते हैं और अपने नृत्य द्वारा सभी का मन मोह लेते हैं। नृत्य का यह दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है। गोल घेरे में सफेद पोशाक में लाल रूमाल हाथ में लिए नर्तक चोल्टू नृत्य करते हैं, तो यह पोशाक, गीतों की धुन दर्शकों को एक बार फिर से देखने पर मजबुर कर देती हैं। कालवी नाग के साथ ही भगवती मंदिर भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि आदमी के शरीर के जिस भी हिस्से जैसे आंख, कान, हाथ, पैर, टांग व बाजू इत्यादि पर लंबे समय से चला आया दर्द हो, तो वहां चांदी का वह अंग दान करने से रोग ठीक हो जाते हैं। साथ ही समस्त क्षेत्र में देवता खेत-खलिहानों, पशुओं, मनुष्यों व रोजगार इत्यादि पर अपनी बरकत रखते हैं। मंदिर के रख रखाव और देव नियमों का पालन करने वाले कारदार, गुर और सभी हार फेरे के लिए विशेष परिवारों के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। देव संस्कृति हम सभी के विकास का एक उन्नत द्वार है। समय के साथ साथ यह क्षीण होती जा रही है। इसे सहेजने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। देव संस्कृति का मजाक बनाने की बजाय उनका संरक्षण करना चाहिए और देव स्थलों की गरिमा बनाए रखने में मददगार होना चाहिए। देवताओं के पराक्रम की कहानियां जहां तक मिले अपने परिवार और आस पड़ोस के बुजुर्गों से सुननी चाहिए और जहां तक संभव हो किसी भी माध्यम से देव संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। हमारे प्रयासों से ही यह परंपराएं आगे बढ़ेंगी।
जलशक्ति मंत्री ने धर्मपुर विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुनी जन समस्याएं अजय सूर्या। धर्मपुर जल शक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गत साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जयराम ठाकुर सरकार ने समूचे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है। जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए सरकार ने नेक नियत, नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए हैं, जिनका समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है। महेंद्र सिंह ठाकुर आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सयाठीनाल्ड, लौंगणी, जोढन, स्याठी, बल्द्वाड़ा चौकी, गरोडू, चसवाल, भडू, अनस्वाई, घरवासड़ा, गरली 1-2, सरी 1-2, बनहडू व सनौर में जन समस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी प्रदेश के विकास को रूकने नहीं दिया गया। एक तरफ जहां प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है, तो वहीं महामारी के इस कठिन समय के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया है। उन्होने कहा कि आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत ही नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव में सडक़ सुविधा सुनिश्चित हुई है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सकरैण, ठोठू, समोड़ व मलौड़ खड्डों के तटीकरण पर 145 करोड़ खर्चे जाएंगे। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है तथा यह कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इससे बड़ी मात्रा में किसानों की उपजाऊ जमीन का बचाव होगा और उन्हें बड़ी सुविधा होगी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में धर्मपुर में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 45-45 करोड़ की लागत से धर्मपुर और संधोल में बन रहे 100 बिस्तर वाले अस्पताल व 50 बिस्तरों वाले टीहरा और मंडप अस्पताल के साथ ही 25 करोड़ की लागत से बन रहे 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाड़ का कार्य प्रगति पर है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 32 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना भी स्वीकृत हुई है, जिसका शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। इस योजना से प्रत्येक खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि टीहरा-बसंतपुर क्षेत्र में जनता को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इनमें 100 करोड़ की ऊठाऊ सिंचाई योजना टीहरा और 100 करोड़ रुपए की उठाऊ सिंचाई योजना बसंतपुर जल्द शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के बनने से क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे कृषि योग्य भूमि के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।महेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से धर्मपुर की विकास यात्रा में साथ मिलकर चलने का आह्वान किया, ताकि यहां के विकास कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया जा सके, बल्कि एक नया मुकाम दिया जा सके। उन्होंने इस मौके पर ग्राम पंचायत जोढऩ में पटवार भवन निर्माण के लिए 12 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, प्रधान ग्राम पंचायत लौंगणी मीना कुमारी, उप प्रधान ग्राम पंचायत लौंगणी पृत्थी चंद, प्रधान ग्राम पंचायत सज्याओ पिपलू सरीता ठाकुर, उप प्रधान ग्राम पंचायत सज्याओ पिपलू काली दास, उप प्रधान ग्राम पंचायत दरवाड़ नरेंद्र पठानिया सहित बीडीओ बालम राम, अधिशाषी अभियन्ता जलशक्ति राकेश पराशर, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग नंद लाल, सहायक अभियंता विद्युत विभाग आर के बिष्ठ, एसएमएस बागबानी रमेश ठुकराल, उपमण्डलीय भू-संरक्षण अधिकारी सरकाघाट डॉ. धर्मपाल ठाकुर, पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले को लेकर बवाल मच गया है। प्रदेश के लगभग हर क्षेत्र में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन किये गए। वंही आज यानि गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से ठीक पहले युवाओं ने कांगड़ा के गगल, हमीरपुर व मंडी जिले में योजना को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सेना भर्ती नियमों में हुए संशोधन से गुस्साए युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर युवाओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की व नोकझोंक भी देखने को मिली। उग्र प्रदर्शनकारियों ने गगल एयरपोर्ट पर रोड शो के लिए लगाए पीएम मोदी के होर्डिंग भी फाड़ दिए। वंही कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने युवाओं को समझने का प्रयास किया और प्रदर्शन बंद करने को कहा। लेकिन प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस व युवाओं में धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया है। जिला कांगड़ा में विभिन्न जगह पर प्रदर्शन पर रहे करीब 80 युवकों को दो बसों में शाहपुर थाने लाया गया, जबकि एक बस में युवाओं को कोटला चौकी भेजा गया है। भर्ती नियमों में बदलाव के फैसले से गुस्साए युवाओं ने कई जगह तोड़फोड़ की। वहीं, हमीरपुर में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। सेना भर्ती रद्द करने को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने सेना में स्थायी भर्ती की मांग उठाई। वहीं, हाथ में तिरंगा लेकर मंडी के सेरी मंच पर भी युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि प्रदेश के युवा काफी लम्बे समय से सेना भर्ती की मांग कर रहे थे लेकिन अब सेना भर्ती प्रक्रिय में केंद्र सरकार द्वारा किये गए बदलाव के कारण युवाओं में भारी रोष है।
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी ने प्रेस नोट द्वारा जानकारी दी है एमएसएचसीएल टेक्नोलॉजी की ओर से एक कैम्पस इंटरव्यू करवाया जा रहा है। इसमें एचसीएल द्वारा टेक्नोलॉजी कार्यकर्म के अंतग्रत कक्षा 12वीं के छात्रों को कुशल बनाया जाएगा। इसके लिए एचसीएल टेक्नोलॉजी की ओर से ट्रेनी आईईटी इंजीनियर और एसोसिएट्स के पदों को भरा जाएगा। इसमें प्रशिक्षण अवधि जो की 6-12 महीने की होगी। इस दौरान स्टाइपेंड 10,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा और उसके बाद चयनित युवाओं को 1.7 से 2.2 लाख रुपए प्रति सालाना वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित युवाओं को उच्च शिक्षा भी एचसीएल टेक्नोलॉजी के द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी बिट्स पिलानी शास्त्र यूनिवर्सिटी द्वारा प्रायोजित की जाएगी। जिनकी योग्यता 12वीं गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2021 अथवा वर्ष 2022 हो, वे 18 जून को प्रात: 10:30 बजे एनआईईयू टी सेंटर नियर बस स्टैंड मण्डी में साक्षात्कार दे सकते हैं। उमीदवारो को ऑलाइन परीक्षा देनी होगी। इसमें गुणात्मक वर्क निबंध लेखन सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदरवार अपने सभी दस्तावेजों के साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ लाएं। इंटरव्यू में आने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन न. 7018257223 पर संपर्क किया जा सकता है। युवा विशेषज्ञ विपल्व ठाकुर आरईई मंडी के फोन नं. 9873621285 से जानकारी ले सकते हैं।
जोगिंद्रनगर की भालारिहड़ा पंचायत में बने शारदा माता मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। यह पुजारी पवन भट्ट ने दी। उसने बताया कि मंदिर में दो दान पात्र थे जिसमें से एक गायब है और दूसरे से तालतोड़ कर नकदी चुरा ली है। वहीं माता के गले में पड़ा नोटों के हार भी गायब है। उन्होंने बताया कि आज सुबह जब उनका भतीजा अरमान मंदिर में सफाई के लिए गया तो सबकुछ उथल-पुथल पाया जिसकी सूचना भतीजे ने पुजारी पवन को दी और उन्होनें पुलिस को दी। पुलिस ने मौका कर छानबीन शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में आयोजित सरानाहुली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पराशर ऋषि मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरानाहुली मेला देव आस्था, पर्यटन, मनोरंजन, खेल तथा व्यापार की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण मेला है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मेलों, देव परंपराओं के प्रसार और संरक्षण, स्वरोजगार, कृषि, बागवानी तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय खलबूट को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने, पर्यटन स्थल पराशर को नई राहें, नई मंजिलें के अन्तर्गत शामिल करने तथा मुख्यमंत्री लोक भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ रुपये की लागत से ज्वालापुर-पराशर सड़क, 15 करोड़ रुपये की लागत से मंडी-कटौला-बजौरा सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य तथा 7 करोड़ रुपये की लागत से टिहरी-कांलग-पराशर-पन्टोंस सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। द्रंग क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की लागत से घटासनी-बरोट सड़क का सुदृढ़ीकरण, 18 करोड़ रुपये की लागत से पधर में लघु सचिवालय का निर्माण कार्य, 10.73 करोड़ रुपये के व्यय से क्लस्टर विश्वविद्यालय के तहत नारला महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 81 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
अजय सूर्या। रिवालसर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में चल रही तीन दिवसीय अंडर-14 लड़कों की खेल प्रतियोगिता का समापन स्थानीय स्कूल के एसएमसी के प्रधान कमलेश शर्मा के द्वारा संपन्न किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों संदेश देते हुए कहा कि बच्चे फोन की खेलों से दूर रहकर शारीरिक खेलें जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाएं रखती हैं। मुख्यातिथि का स्वागत स्कूल के प्रधानाचार्य दयाराम ठाकुर ने टोपी व स्मृति चिन्ह देकर किया। इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेल शिक्षा खंड रिवालसर के तहत 12 वरिष्ठ माध्यमिक व 6 उच्च माध्यमिक स्कूलों के करीब 298 छात्र खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया। जिसमें कब्बडी प्रतियोगिता में यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर ने दूसरे स्थान। बॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दसेहड़ा ने प्रथम व राजकीय उच्च विद्यालय लेदा दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में स्कूल कोठी गैहरी प्रथम व दसेहड़ा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडविंटन मे त्रिसंगम स्कूल ने प्रथम व छज्जवान खाबू दूसरे स्थान पर रहा। योगा में सिध्यानी ने प्रथम व गुरकोठा दूसरे स्थान पर रहा। चेस में क्रिश छज्जवान खाबू, शौर्य दसेहड़ा, मनीष शर्मा सिध्यानी व पीयूष रिवालसर व ध्रुब सिध्यानी स्कूल के छात्र विजयी रहे। इसके साथ दसेहड़ा स्कूल ने सबसे ज्यादा जीत हसील कर ऑल राउंडर की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। मुख्यातिथि ने सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को मोबाइल खेलो को छोड़ कर रियल गेम्स खेलने को कहा और कहा कि खेलों में दो ही नतीजे होते हैं जीत या हार। जो हारे हैं उन्हें अगली बार और कड़ी मेहनत करनी होगी। क्याेंकि मेहनत का फल मीठा होता है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रीता देवी, बीडीसी सदस्य मीना देवी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका ठाकुर, महिला मंडल धार प्रधान विमला शर्मा, महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य निशा, ग्राम पंचायत प्रधान सरध्वार पवन ठाकुर, डिवेलपमेंट एक्शन ग्रुप एमडी नरेश शर्मा व अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री किरण शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मिशन रिपीट का सपना साकार करने के लिए भाजपा लगातार कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर दे रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय दिग्गजों द्वारा जीत का गुरुमंत्र दिया जा रहा है। पार्टी कार्यक्रमों के ज़रिये विधानसभा चुनाव की पूरी रणनीति का पाठ कार्यकर्ताओं को पढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को भी भाजपा द्वारा मंडी संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन जवाहर पार्क सुंदरनगर में किया गया। इस सम्मलेन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने इस सम्मलेन में कहा कि यह जय राम ठाकुर सरकार द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का ही नतीजा है जो राज्य में भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा की सेवा सुशासन और संकल्प के साथ भाजपा अब तक आगे बढ़ी है। सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वास और अब सबका प्रयास के संकल्प के साथ अब सबको आगे बढ़ाना होगा। अपने सम्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को अपना दोस्त भी बताया। इस सम्मलेन के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव में 'मिशन रिपीट' सुनिश्चित करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया। ठाकुर ने 'त्रिदेव सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा ही है जहां एक आम पार्टी कार्यकर्ता शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है, जबकि अन्य सभी राजनीतिक दलों का नेतृत्व परिवारों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार संगठन नहीं बनाती बल्कि वह संगठन है जो सरकार बनाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के परीक्षण के समय में एक प्रमुख और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने न केवल मुफ्त मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया, बल्कि जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन और आश्रय भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने 12 करोड़ रुपये के फर्जी बिल उसके आलाकमान को देते हुए दावा किया कि यह राशि उन्होंने जरूरतमंदों को पीपीई किट, वेंटिलेटर, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराने में खर्च की है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने यह मन बना लिया है कि राज्य में भाजपा फिर से सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और राज्य की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले चार वर्षों में भाजपा सरकार ने राज्य को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत की है। नड्डा वचन देते तो पवन राणा को मांग लेता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने सम्बोधन के दौरान भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा की अगर नड्डा जी मुझे कभी कोई वचन देते तो में अपने राजस्थान के लिए पवन राणा जी को मांगता। पहले शाहपुर, अब सुंदरनगर, अगला सोलन भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में त्रिदेव सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मलेन जिला कांगड़ा के शाहपुर में आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शिरकत की थी। वहीँ मंडी संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मलेन मंगलवार को सुंदरनगर में आयोजित हुआ। शिमला संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन 23 मार्च को सोलन में प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की बात भी कही जा रही है, हालाँकि अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।


















































