जिला दंडाधिकारी सिरमौर आरके गौतम ने 30 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से रात 10 बजे तक नाहन शहर के दिल्ली गेट से उपायुक्त कार्यालय सड़क पर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह की ओर जाने और आने वाले वाहनों को दूसरे रूट पर डाईवर्ट किया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा यहां जारी आदेशों के अनुसार श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के आगमन दिवस आयोजनों के दृष्टिगत 30 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से रात 10 बजे तक नाहन शहर के दिल्ली गेट से उपायुक्त कार्यालय सड़क पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक चलने वाले वाहन अब वाया एचआरटीसी वर्कशाप रोड होकर चलेंगे। इसी प्रकार उपायुक्त कार्यालय रोड एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से दिल्ली गेट की ओर चलने वाले वाहन अब वाया कालिस्तान तालाब, होटल सिटी हर्ट होकर चलेंगे।
'मेरा गांव मेरा देश एक सहारा' संस्था के द्वारा संचालित 'खुशियों का बैंक' एक वर्ष का हो गया है। पिछले वर्ष 24 अप्रैल को महंत स्वरूप नाथ के हाथों से 'खुशियों का बैंक' का शुभारंभ करवाया गया था। मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा खुशियों का बैंक के 1 वर्ष पूर्ण होने पर माजरा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया, इसमें सभी ने खुशियां मनाईं। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि पिछले 1 वर्ष में जिस तरह से खुशियों का बैंक के द्वारा खुशियां बांटी गई हैं, इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों तक खुशियां बांटी जाएंगी। मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के संचालक अनुराग गुप्ता ने बताया कि खुशियों का बैंक पिछले 1 वर्ष में लगभग 3 लाख कपड़े वितरित कर चुका है। बैंक में लगभग 170 बच्चे रजिस्टर्ड हैं, जिनको खुशियों का बैंक द्वारा नि:शुल्क ट्यूशन उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर में पड़ा गैरजरूरी सामान जैसे कपड़े, बिस्तर, खिलौने, बर्तन, कॉपी व पेंसिल इत्यादि खुशियों का बैंक में जमा करवा सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को इस सामान की जरूरत है, वे यहां से ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा एक नई मुहिम चलाई जाएगी, जिसमें आसपास के क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, जिन्हें किसी भी तरह की जरूरत है, वे मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के सदस्यों से संपर्क कर अपनी जरूरत का सामान ले सकते हैं।
उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 22 व 23 अप्रैल को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री, शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जन समस्यायें सुनेंगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 22 अप्रैल को सांय 3:00 बजे रोहनाट में जन समस्यायें सुनेंगे और 23 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे शिलाई में तथा दोपहर 12:30 बजे टिंबी में जन समस्यायें सुनेंगे। इस के पश्चात उद्योग मंत्री दोपहर 1:30 बजे काफोटा व सांय 3:30 बजे कमरऊ में जन समस्यायें सुनेंगे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीई संघ के उपाध्यक्ष बलदेब ठाकुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनोरा से सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली हो गया था। अब उनके स्थान पर कपिल मोहन डीपीई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजाना को हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिनेश शर्मा जिला सिरमौर डीपीई संघ अध्यक्ष, मधु पुंडीर इंचार्ज अंडर-19 संगड़ाह जोन, कुलदीप सिंह एसएमसी एसएमसी प्रधान जिला सिरमौर भाग सिंह, मीन सिंह डीपीई आदि ने कपिल मोहन को उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। इस नियुक्ति के लिए कपिल मोहन ने डीपीई संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मोहन नागटा, जिला प्रधान दिनेश शर्मा तथा उनकी समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद किया है।
श्री रेणुका जी कांग्रेस कमेटी ने दो दिन पहले जिला सिरमौर कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव बृजराज ठाकुर, मनोज ठाकुर,विजय ठाकुर, और अरूण ठाकुर के निष्कासन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्षा प्रतिभा सिंह को भेजा था जिस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष व पुर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न समाचार पत्रों पर छपी खबरों पर संज्ञान लेते कहा कि इन सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी कांग्रेस ने पार्टी के संविधान के अनुसार शिकायतों निष्कासन उचित प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि ऐसी किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत राज्य अनुशासन समिति के समक्ष पेश किया जाना चाहिए था उन्होंने श्री रेणुका जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को यह भी सलाह दी कि आगे की कार्रवाई तथ्य के अनुसार शिकायत को अनुशासन समिति को भेजें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश खिमटा ने कहा कि इन सभी 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द किया जाता है।
मां भंगायणी मेला समिति हरिपुरधार ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्हें मां भंगायणी मेले के समापन समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वीकार कर लिया है। सीएम कार्यालय से डीसी सिरमौर को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। मेले का समापन 5 मई को होगा। मेला समिति का प्रतिनिधिमंडल रेणुका के विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में सीएम से मिला, जिसमें मेला समिति के सदस्य व कांग्रेस नेता दलीप चौहान, महल जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओपी ठाकुर, मंदिर समिति के सचिव व महल जोन महासचिव अनिल ठाकुर, रेणुका यूथ के महासचिव दिनेश ठाकुर, उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत गेहल के उप प्रधान विनय ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कपिल छिंटा शामिल रहे।
उपायुक्त आरके गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में 20 अप्रैल से 4 जून तक पशुओं में बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पशुओं को मुंह और खुर की बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने जिला के सभी पशुपालकों से आग्रह किया कि सभी पशुपालक, संबंधित क्षेत्र में कार्यरत पशुपालन संस्थान में जाकर अपने पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि पशुओं के टीकाकरण के लिए सिरमौर जिला में वर्तमान में 1.15 लाख खुराक (डोज) उपलब्ध हैं। उपायुक्त बुधवार को नाहन में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। आरके गौतम ने शहर में निराश्रित पशुओं की समस्या से निपटने के लिए पशुपालन विभाग नगर परिषद तथा पुलिस विभाग को सांझा रूप से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि टैग लगे हुए पशु यदि निराश्रित घुमते हुए शहर में पाये जाते हैं तो उनका चालान किया जाये। इसी प्रकार बिना टैग वाले निराश्रित पशुओं को अगले कुछ दिनों के भीतर काऊ सेंचुरी कोटला बड़ोग में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में टैग लगे हुए पशुओं की संख्या करीब 2.50 लाख है। टैग के यूनिक नंबर को पोर्टल पर डालते ही पशु और उसके मालिक का संपूर्ण डाटा एक क्लिक पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि टैग लगे हुए पशु यदि निराश्रित घुमते हुए पाये जाते हैं इसकी सूचना पशुपालन विभाग अथवा सम्बन्धित एसडीएम एवं पंचायत को दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों की आर्थिक दशा को सुदृढ़ करने तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृत्रिम बीजारोपण कार्यक्रम के माध्यम से गौ-वंश में कृत्रिम बीजारोपण का टीकारण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कृत्रिम बीजारोपण टीकाकरण से गौ-वंश में बछिया पैदा होती है और इस टीकाकरण की सफलता दर 80 से 90 प्रतिशत है। यह टीका अनुदान दरों पर केवल 125 रुपये में विभाग के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए और समय पर अपने गौवंश में कृत्रिम बीजारोपण का टीकाकरण करवाना चाहिए। उपायुक्त ने जिला की 259 पंचायतों में पशुओं की टैगिंग और राष्ट्रीय कृत्रिम बीजारोपण कार्यक्रम (एनएआईपी) की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, पुलिस उप अधीक्षक मीनाक्षी शाह, अधिशासी अभियंता जलशक्ति आशीष राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी व गत विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कमेटी के अध्यक्ष रहे बृजराज ठाकुर उर्फ छोटा भाई को श्री रेणुका जी कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। मंगलवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में हुई बैठक में श्री रेणुका जी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान की अध्यक्षता में पारित किए गए प्रस्ताव से संबंधित प्रेस नोट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रस्ताव में प्रधान परिषद संगड़ाह के अध्यक्ष रह चुके बृजराज के अलावा कांग्रेस विधायक नाहन अजय सोलंकी के रिश्तेदार अरूण ठाकुर तथा दो और लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का आग्रह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से किया गया है। हालांकि इस बैठक में मीडिया को नहीं बुलाया गया था। पार्टी की तरफ से युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि यह फैसला श्री रेणुका जी कांग्रेस कमेटी का है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्पिति घाटी के अपने पहले प्रवास के दौरान घाटी के रंग में रंगे नजर आए। अपने भाषण की शुरूआत उन्होंने ‘जूले’ कहकर की, जिसका हिंदी में अर्थ है नमस्ते। जूले कहते ही स्थानीय लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने पारंपरिक परिधान "छूबा" पहनाकर उनका स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को भी स्पिति वासियों ने पारंपरिक परिधान पहनाया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों में गहरी रुचि दिखाई और कलाकारों की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कलाकारों को सम्मानित किया और सभी स्पितिवासियों को अपनी प्राचीन एवं अनूठी संस्कृति के संरक्षण के लिए बधाई भी दी।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 16 और 17 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुई बताया कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न स्थानों पर जनसमस्याएं सुनेंगे तथा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उद्योग मंत्री 16 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे कफोटा में जन समस्याएं सुनेंगे। इस के उपरांत सांय 4.30 बजे शिलाई में जन समस्यायें सुनेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उद्योग मंत्री 17 अप्रैल को प्रातः 10 बजे शिलाई में जन समस्यायें सुनेंगे। इसके उपरांत उद्योग मंत्री दोपहर एक बजे रोनाहाट पहुंचेगे और इसके उपरांत दोपहर 2.00 बजे कोटी बोंच पंचायत के बालधार में बैसाखी खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
सिरमौर जिला के नाहन में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगेे। नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किए जाने वाले इस जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा वहीं शिक्षण संस्थानों की छात्र-छात्रायें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी देंगे। हिमाचल दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न सरकारी, निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की रिहर्सल जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिरमौर की देखरेख में नाहन में चल रही है। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत लगभग 50 मिनट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर व आकर्षक बनाने के प्रयास किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डाईट संस्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय, ए.वी.एन स्कूल, एस.वी.एन स्कूल, राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्र छात्राएं भाग लेंगी। सभी संस्थान रिहर्सल में जुट गए हैं और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज की देखरेख में प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमण के आंकड़ों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, कोरोना की संक्रमण दर भी अब आठ प्रतिशत को पार कर चुकी है। बीते कल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में कुल 5226 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 422 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें एक मौत ऊना और एक मौत कुल्लू जिला में हुई है। कोरोना के नए मामले कोरोना वायरस के नए मामलों में बिलासपुर जिला में 30, चंबा में 10, हमीरपुर में 71, कांगड़ा में 126, किन्नौर में सात, कुल्लू में आठ, लाहुल-स्पीति में आठ, मंडी में 85, शिमला में 23, सिरमौर में 21, सोलन में 20 और ऊना जिला में 14 नए मामले आए हैं। इन मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 1762 हो चुके हैं, जबकि संक्रमण दर प्रदेश में 8.7 प्रतिशत हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा है। एक्टिव केस की बात करें तो कांगड़ा जिला में 394, बिलासपुर में 143, चंबा में 171, हमीरपुर में 314, कांगड़ा में 392, किन्नौर में 26, कुल्लू में 60, लाहुल-स्पीति में 20, मंडी में 315, शिमला में 136, सिरमौर में 112, सोलन में 117 और ऊना में 56 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे।
उपमंडल संगड़ाह के डोम का बाग नामक स्थान पर गत रात्रि करीब अढ़ाई बजे एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में रोनहाट उपतहसील के पनोग गांव के 29 वर्षीय विरेंद्र सिंह पुत्र सूरत राम की मौत हो गई। संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर हुए इस हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आसपास के लोगों को आज सुबह इस हादसे का पता चला। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि शुक्रवार दोपहर मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, वहीं चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जारी है। कार्यवाहक तहसीलदार मदन लाल शर्मा ने बताया कि मृतक के आश्रितों को 25000 रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद सराहां डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 55-पच्छाद (अजा) विधानसभा क्षेत्र के ऐसे मतदाता जिन्होंने प्रथम अप्रैल की अहर्ता तिथि के आधार पर 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली है व जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वे फोटोयुक्त पहचान पत्र बनवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर आवेदन करें। उन्होंने बताया कि ऐसे पात्र मतदाताओं की सुविधा के लिए 8, 9, 15 व 16 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सभी 113 मतदान केंद्रों पर अभिहित अधिकारी व बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची सहित उपलब्ध रहेंगे और कोई भी मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु फार्म-6 पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं और अपने व अपने परिवार के सदस्यों के नामों की मतदाता सूची में प्रविष्टि बारे पुष्टि भी कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पात्र नागरिकों से फार्म-6, मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए फार्म 7 और 8 भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनीतिक दलों, गैर सरकारी स्वयं सेवी संगठनों, महिला मंडलों एवं युवा मंडलों से आह्वान किया कि वे ऐसे सभी पात्र मतदाता जो प्रथम अप्रैल, 2023 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके हो उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्ररूप-6 भरकर अभिहित अधिकारी व बूथ लेवल अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करें। यह आवेदन एसडीएम कार्यालय में भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन राजगढ़ इकाई की कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक सोमवार को राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविदत्त भारद्वाज, खंड के अध्यक्ष विजय भारद्वाज एवं महासचिव कृष्ण दत्त शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनर्ज की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सरकार से छठे वेतन आयोग का एरियर एकमुश्त जारी करने, वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्ज को ग्रेच्यूटी, लीव इनकेशमेंट देने की मांग की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में हरिदत्त शर्मा, रविदत्त भारद्वाज, विजय भारद्वाज, परसराम गालिब, कृष्ण दत्त शर्मा, रत्तन कश्यप, गरजाराम,अयोध्या अरोड़ा, इंदिरा देवी, तारा देवी, प्रदीप शर्मा, घलुता राम, दुर्गा सिंह, गोपाल सिंह सहित काफी पेंशनर्ज उपस्थित रहे।
33 केवी सब स्टेशन राजगढ़ में आवश्यक मरम्मत के चलते कल प्रातः दस बजे से सायं छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अधिशासी अभियंता आदर्श वर्मा ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आवश्यक मरम्मत के चलते 33 केवी मच्छेर, चाड़ना, पनोग व कुपवी में आवश्यक मरम्मत व यंत्रों के निरीक्षण कार्य के चलते इन क्षेत्रों सहित राजगढ़ के आधीन आने वाले 11 केवी राजगढ़, खैरी व हाब्बन क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रहेगी
हिमाचल प्रदेश की इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पावटा साहिब छात्राओं हिमाचल का नाम रोशन किया। नर्सिंग रजिस्ट्रेशन कॉउन्सिल शिमला(HPNRC) द्वारा आयोजित की जाने वाली GNM वर्षिक परीक्षा में जिला सिरमौर में प्रथम एवं द्वितिय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिये प्रधानचार्या जसपाल कौर एवं निर्देशक प्रीति गुप्ता ने सभी शिक्षकों एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया एवं द्वितिय स्थान साक्षी शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पावंटा साहिब की दो छात्राओं ने हिमाचल नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल शिमला (HPNRC) द्वारा आयोजित की जाने वाली GNM परीक्षा में जिला सिरमौर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य जसपाल कौर एवं निर्देशक प्रीति गुप्ता ने सभी शिक्षकों एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाली साक्षी शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गिरिपार क्षेत्र के रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवाई के सैल गांव के निवासी पंकज अदमाईक ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की भौतिकी विज्ञान सहायक प्रोफेसर की परीक्षा पास कर समस्त हरिपुरधार, अपने गांव सैल तथा समस्त गिरिपार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंकज की स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है। आठवीं तक की पढ़ाई इन्होंने अपने गांव सैल के सरकारी स्कूल से की, दसवीं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार से तथा जमा दो शमशेर सरकारी स्कूल नाहन से की तथा बीएससी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डिग्री कॉलेज संजौली से की। वहीँ फिजिक्स में एमएससी प्रदेश विवि शिमला से अच्छे अंकों से पास करके नेट, सेट, गेट तथा जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर 25 वर्ष की आयु में सहायक प्रोफेसर बनकर अपने परिवार गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंकज अदमाईक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं तथा स्कूल व कॉलेज में टॉपर रहे हैं। वे एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता रतन सिंह अदमाईक कृषक हैं तथा माता अनीता देवी गृहणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
जल शक्ति मंडल राजगढ़ को फिर से बहाल कर दिया गया है। बता दें कि राजगढ़ के जल शक्ति मंडल के रद्द होने से क्षेत्रवासियों में निराशा थी और पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने विधानसभा सत्र के दौरान जल शक्ति मंडल को डिनोटिफाई करने पर विरोध जताया था। उन्होंने अन्य कार्यालयों के साथ जल शक्ति मंडल को बहाल करने की जोर-शोर से मांग की थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी उनकी प्रशंसा की थी।मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह विधानसभा में एकमात्र महिला है और कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करती है। उनके क्षेत्र के जल शक्ति मंडल की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपनी बात को अमलीजामा पहनाते हुए जल शक्ति मंडल राजगढ़ को बहाल कर दिया है। रीना कश्यप ने कहा कि वह पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और यहां की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष निरंतर उठाती रहेंगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली छठी से 8वीं कक्षा तक के 50 छात्र-छात्राओं ने व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी का भ्रमण किया। इस भ्रमण दल का नेतृत्व प्रवक्ता राजनीति शास्त्र रामानंद सागर, कला स्नातक एकता धीमान, शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या एवं संस्कृत स्नातक ललिता चौहान ने किया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक व अन्य वैज्ञानिकों ने बागवानी, कृषि व वानिकी से संबंधित व्यवसायिक विषयों को चुनने तथा उन विषयों के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर एवं ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत की जा रही ऐसी गतिविधियों से ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को अन्य क्षेत्रों को देखने तथा अपनी जिज्ञासा के संतोषजनक व प्रमाणिक जवाब खोजने का सुअवसर मिलता है। अभिभावकों ने सरकार से निवेदन किया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली में इसी सत्र से व्यवसायिक शिक्षा शुरू की जाए, ताकि विद्यार्थियों को घर-द्वार पर ही बेहतर व्यवसायिक शिक्षा मिल सके।
राजगढ़ उपमंडल के रासूमांदर क्षेत्र के गांव कोटी पधोग में मंगलवार को यूको बैंक की नई शाखा ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। इसका शुभारंभ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलकता से वर्चुअली तौर पर किया गया। इस बैंक के खुलने से रासूमांदर क्षेत्र की तीन दशक पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे रासूमांदर क्षेत्र की आठ पंचायतों की करीब 20 हजार आबादी लाभान्वित होगी। इस मौके पर विश्वदीप कटोच ने बैंक शाखा प्रबंधक तथा पीयूष कश्यप ने बतौर क्लर्क अपना कार्यभार संभाला तथा इनके द्वाराक्षेत्र के लोगों के 80 नए बैंक खाते खोले गए। यूकों बैंक के सहायक महाप्रबंधक आंचलिक कार्यालय शिमला संजय जैन नेबताया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज कलकता से वर्चुअली तौर पर देश के 18 राज्यों में 50 बैंक शाखाओं का शुभारंभ किया गया है, जिससे लोगों को घरद्वार पर बैंक सुविधाएं प्राप्त होगी। यह शिमला जोन की 115वीं तथा सिरमौर की 21वीं बैंक शाखा है। इसके अतिरिक्त शिमला जोन के सुन्नी और किन्नौर जिला में भी नई बैंक शाखाएं खोली गई हैं। कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान कौशलया मेहता, उप प्रधान दुर्गादास शर्मा, प्रताप सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर, जगमोहन मेहता, प्रकाश वर्मा, रमेश चैहान सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद रहे । इस मौके पर बैंक शाखा में हवन यज्ञ किया गया तथा लोगों को मिठाईयां बांटी गईं।
सिरमौर जिला के धौलाकुंआ में निर्माणाधीन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के कार्य में प्रगति लाने के संबंध में उपायुक्त आरके गौतम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने आईआईएम के अधिकारियों को समूचे परिसर में चार दीवारी का कार्य जल्द से पूरा करने को कहा। उन्होंने परिसर का निर्माण युद्ध स्तर पर करने के भी निर्देश दिये। आर.के. गौतम ने कहा कि आईआईएम परिसर की भूमि अथवा आस-पास सरकार की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम पांवटा साहिब तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि आईआईएम एक महत्वाकांक्षी और देश के सर्वोत्तम संस्थानों में है जो आने वाले समय में सिरमौर जिला के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि परिसर की सुरक्षा और गरिमा के अनुरूप इसकी फेंन्सिग करना जरूरी है और यह कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने परिसर की भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को जल्द हटाने तथा इस संबंध में अंतिम रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को कहा। उपायुक्त ने आईआईएम परिसर की 2.230 किलोमीटर सड़क को आगामी 15 मई तक निर्माण करने के लिये लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिये। उन्होंने इस सड़क पर पुल का निर्माण कार्य भी जल्द करने को कहा। उन्होंने अधिशाषी अभियंता को कहा कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की बाधा आती है तो इस संबंध में एसडीएम से तुरंत संपर्क किया जाना चाहिए। अभियंताओं ने अवगत करवाया कि सड़क का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस सड़क पर पुल व टारिंग के कार्य को सड़क पूरी तैयार करने के तुरंत बाद कर लिया जाएगा। आईआईएम के परियोजना सलाहकार दिनकर हितेश ने संस्थान की भूमि पर अतिक्रमण, रास्तों व सड़क निर्माण के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि परिसर की चारदीवारी का कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चीमा, आईआईएम के सीएओ पाणीग्राही, सहायक अभियंता एस्टेट सुबे सिंह यादव, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दलीप सिंह तोमर, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ए.एस. बोला सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
जिला दंडाधिकारी सिरमौर आरके गौतम ने पांवटा साहिब क्षेत्र के बांगरन पुल की 26 मार्च से 25 अप्रैल तक द्वितीय चरण की मरम्मत एवं पुनर्वास कार्य को जारी रखने की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को प्रदान की है। मरम्मत और पुनर्वास अवधि के दौरान बांगरन पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाहजाही प्रतिबंधित रहेगी। जिला दंडाधिकारी ने इस संदर्भ में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि इस पुल की मरम्मत और पुनर्वास अवधि के दौरान पांवटा-पुरूवाला-सिंहपुर-भगानी-गोजर-डाक पत्थर सड़क पर बांगरन पुल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहन उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग पर चलेंगे। आरके गौतम ने बांगरन पुल की मरम्मत की अवधि के दौरान मार्ग डाईवर्जन स्थल पर साईनबोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं, ताकि वाहनों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्री रेणुका बांध जन संघर्ष उप समिति सियूं की बैठक संघर्ष समिति के फाउंडर मेंबर प्रताप सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सियूं कांडवा, कुंटी गांव के दर्जनों विस्थापित लोगों ने भाग लिया। इसमें संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि जब तक विस्थापितों की मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में बांध प्रबंधन यह निर्धारित नहीं कर पाया कि कितने परिवार भूमिहीन होने हैं तथा कितने परिवारों को बांध प्रबंधन द्वारा घर दिए जाने हैं। वहीँ समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने कहा कि बांध प्रबंधन एवं जिला प्रशासन विस्थापितों की समस्याओं को लेकर निष्क्रिय दिखाई दे रहा है। विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाने के स्थान पर उन्हें मात्र आश्वासन देकर चलता किया जा रहा है, जिस कारण विस्थापितों को मजबूरन बांध प्रबंधन के विरोध में उतरना पड़ रहा है। यदि बांध प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है तो एक बार फिर से संघर्ष समिति धरने प्रदर्शन पर उतारू हो जाएगी।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज पांवटा साहिब में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जियो की ट्रू 5जी सेवाओं को शिमला, बद्दी, बरोटीवाला, बिलासपुर और मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर तथा उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन में पहले ही लांच किया जा चुका है। आज से जियो की हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ पांवटा साहिब के लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 2023 के अंत तक प्रदेश के हर शहर हर तालुका और हर तहसील में जियो ट्रू 5जी की कवरेज मिलने लगेगी । उपायुक्त ने पांवटा साहिब के लोगों को जियो की 5जी सेवाओं की शुरुआत पर बधाई देता हुए कहा कि 5 जी लॉन्च लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, लोगों को जियो की 5 जी सेवाओं से अत्यधिक लाभ होगा। 5जी सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों आदि सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिये असीम अवसर और समृद्ध अनुभव ले कर आएँगी । यह पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य देखभाल, बागवानी, कृषि, स्वचालन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी और विनिर्माण, कृत्रिम आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन लाएंगी "। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के लाखों जियो यूजर्स अब जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का लाभ उठा सकेंगे। 5जी सेवाएं इन क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक को लाभ प्रदान करेंगी, और विकास गति को तेज़ करने में मदद करेंगी। इस दौरान जियो प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि जियो ट्रू 5जी भारत का एकमात्र ट्रू 5जी नेटवर्क है क्यूंकि यह 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ स्टैंड-अलोन 5जी आर्किटेक्चर पर चलता है । यही नहीं, जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है जो इसे बहुत मजबूती प्रदान करता है ।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक आगजनी का मामला सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के खैरी गांव में झुग्गी झोपड़ियां आग की भेंट चढ़ गईं। वहीं झुग्गी झोपड़ी के साथ-साथ गौशाला भी आग में जलकर राख हो गई। इस घटना से लाखों का नुकसान का आंकलन लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि अग्निशमन कार्यालय काला अंब को सूचना मिली कि खैरी गांव में झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई है तो सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहीं आग पर काबू पाने में विभाग की टीम को करीब 3 घंटे का समय लग गया। इस घटना में नेक मोहम्मद व अली मोहम्मद की झोपड़ियों के अलावा 2 गौशाला जल गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में आज कौशल विकास निगम की संकल्प कौशल अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के युवकों तथा युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेंबर सेक्रेटरी ऑफ डीआईसी रचित शर्मा ने क्षेत्र के युवकों तथा युवतियों को प्रदेश सरकार द्वारा कौशल विकास निगम के माध्यम चलाए गए विभिन्न कोर्सों तथा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से कई सरकारी संस्थानों के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदान करवाया जा रहा है, जिससे कि युवा अपना खुद का करोबार कर सके तथा निजी क्षेत्र में भी रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा वेबसाइट www.hpkvn.in तथा हेल्पलाइन नंबर 01772623383 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी इच्छुक व्यक्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के फील्ड सरवियर नीरज शर्मा, पुष्पा शर्मा मेम्बर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, महात्मा गांधी नेशनल फेलो सुनील बरयान, केयर एनजीओ दयाराम चौहान, प्रोग्राम मैनेजर आकांक्षा, एमसी चैयरमैन निर्मल कौर, वाईस चेयरमैन ओ पी कटारिया, ई ओ अजमेर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील नारग में दो दिवसीय जिला स्तरीय नगरकोटी मेले का समापन किया। इससे पूर्व उन्होंने माता नगरकोटी मंदिर में शीश नवाया तथा पूजा-अर्चना की। वह मंदिर से मेला स्थल तक शोभायात्रा में भी शामिल हुए। विक्रमादित्य सिंह का नगरकोटी पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने शानदार स्वागत किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने हरित राज्य बजट प्रस्तुत किया है जिसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने वाला तथा समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने जो प्रदेश की जनता से वायदे किये हैं, सभी पूरे किये जाएंगे। ओपीएस बहाल करके प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में 20 हजार करोड़ का निवेश इसी साल होगा जिससे प्रत्यक्ष व अपरोक्ष तौर पर प्रदेश के 90 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है और सरकारी क्षेत्र में पांच सालों में एक लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे और इस साल 30 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के दर्पण हैं और इनके आयोजन से जहां हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण कर पाते हैं, वहीं आपस में मेल जोल व भाई चारा भी बढ़ता है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि मेले व त्यौहारों में बढ़ चढ़ कर भाग लें और अपनी परम्पराओं को जानें तथा इनका अनुसरण करें ताकि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना साकार हो सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य की सड़कों की हालत में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन-सनोरा-नेरी-छैली सड़क के निर्माण के लिये एक सौ करोड़ रूपये मंजूर हुए हैं। बागवानों के लिये यह सड़क मील का पत्थर साबित होगी। उनहोंने कहा कि ओछघाट से नारग सड़क की हालत दयनीय है। इसको पक्का करने के लिये वर्तमान सरकार ने 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हें। इसी प्रकार मरयोग से धरयाल सडक पक्की करने के लिये 40 करोड़ तथा नैणा टिक्कर से दयोथल सड़क को पक्का करने के लिये 13 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने नगरकोटी क्रिकेट मैदान को विकसित करने के लिये संबंधित विभाग को इसका प्राक्कलन तेयार करने को कहा। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये। विक्रमादित्य सिंह ने मेले के आकर्षण कुश्ती का भी आनंद उठाया।
उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने प्रथम चैत्र नवरात्र पर मां बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के सौजन्य से देवी बाग के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन कर बाटिका में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।
उपायुक्त आरके गौतम ने उनके कार्यालय सभागार में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री नया 15-सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जानकारी दी कि जिला में वर्ष 2023 के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों को 34 करोड़ रुपये की राशि सरल ऋण के रूप में प्रदान की जा चुकी है। गत वर्ष 60 लाभार्थियों को 2.60 करोड़ रुपये की राशि स्वरोजगार के कार्यों के लिये प्रदान की गई थी। गौतम ने कहा कि जिला में अल्पसंख्यक वर्ग की कुल आबादी 53023 है और इनके सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं कार्यान्वित की हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला के कुल 1186 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों में से 123 द्वारा छात्रवृति हेतु आवेदन करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान को सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा इसकी गतिविधियों का सरकारी अनुदान से विस्तार किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इनमें सभी प्रकार के विषयों को पढ़ाया जाएगा ताकि बच्चे का सर्वांगीण विकास हो और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगारोन्मुखी बन सके। जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बेठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गत तीन सालों में जिला में 53 मामले दर्ज हुए जिनमें 36 मामले न्यायालय में लंबित हैं। उन्हें अवगत करवाया गया कि 68 पीड़ितों को 74.50 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षण संस्थानों व आंगनवाड़ियों में किसी भी प्रकार के भेदभाव अथवा छुआछूत के मामलों पर कड़ी निगाह रखी गई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को मासिक रिपोर्ट सौंपने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व समितियों के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
सिरमौर जिला में 22 मार्च से तीन अप्रैल तक पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षण व व्यावसायिक संस्थानों, पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम कर किसानों में मोटे अनाज की पैदावार तथा इसके उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। यह बात उपायुक्त आरके गौतम ने कार्यालय सभागार में पोषण पखवाड़े को मनाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोग किचन गार्डनिंग में मोटे अनाज जैसे कोद्रा, चोलाई, कावणी, कुड्डू, बाजरा, जौ जैसे उच्च पोषक तत्व वाले अनाज पैदा करें। इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग को काउन्टर अथवा प्रदर्शनियों में बीज उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि समाज में मोटे अनाज के चलन को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इस अनाज में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं और तंदरूस्ती की जरूरतों को भी पूरा करता है। गौतम ने कहा कि स्कूली बच्चों को मोटे अनाज के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिये प्रातः कालीन सभा में जानकारी देने के लिए एक अध्यापक को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में आगामी 24 मार्च को सभी स्कूल वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे और कृषि विभाग के अधिकारी पारम्परिक अनाज के महत्व व उपयोग बारे जानकारी प्रदान करेंगे। इसी प्रकार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मिड-डे-मील कर्मियों को भी इसकी जानकारी प्रदान की जाएगी। स्कूलों व काॅलेजों में बच्चों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
श्रीरेणुका जी बीजेपी मंडल की कमान सिरमौर जिले के महामंत्री राजेंद्र ठाकुर को सौंप दी गई है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। आज कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का वह पूर्ण निष्ठा और सबको साथ लेकर निर्वहन करेंगे। उन्होंने नियुक्ति के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कार्यकर्ताओं से सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग, निर्मला देवी, खजाना सिंह, अमर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ व कनिष्क कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब के तहत ग्राम पंचायत मानपुरा देवरा में 20 से 25 मार्च तक आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों का आधार कार्ड नामांकन और अपडेशन कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानपुर देवरा में आधार कार्ड नामांकन और अद्यतन कार्य संपन्न करने के लिए आधार ऑपरेटर (सीएससी) विशाल कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस अवधि के दौरान आधार काउंटर ग्राम पंचायत कार्यालय गुरूवाला- सिंहपुरा बंद रखा जाएगा। उपायुक्त ने मानपुर देवरा में आधार नामांकन और अद्यतन की अवधि के दौरान कोविड-19 के तहत जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के आदेश भी दिए हैं।
नवजीवन अस्पताल सोलन व अल्केमिस्ट अस्पताल पंचकुला के सौजन्य से 19 मार्च को गुरुकुल पीच वैली स्कूल राजगढ़ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रोहित परती ह्रदय रोग, प्रमिला मधुमेह रोग, डॉ. कमलेश शर्मा स्त्री रोग, डॉ. कुशाग्र तनेजा बाल रोग, डॉ. सुरेश सिंगला हड्डी रोग, डॉ. प्रशांत गुप्ता मेडिसन सामान्य रोग, डॉ. एसआर शर्मा शल्य चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। शिविर के दौरान लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरीत की जाएंगी। शिविर में जांच हेतु जानकारी प्राप्त करने के लिए 94180- 21344 , 94180- 22212 व 94180- 20001 पर संपर्क किया जा सकता है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद की बैठक का आयोजन अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में राजगढ़ में किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश सचिव दयाल प्यारी व प्रभारी अजय कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राजगढ़-पुलवाहल बस को स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया गया। इसके अलावा बडू साहिब से दिल्ली बस सेवा, राजगढ़ से पीजीआई के लिए सीधी बस सेवा तथा पुलवाहल से हरिद्वार वाया हब्बन- राजगढ़- बडू साहिब- नाहन बस सेवा प्रारंभ करने का भी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया। साथ ही प्रस्ताव पारित करते हुए राजगढ़ के परिवहन सब डिपो को सुचारू रूप से चलाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त खडैल चुइनी के समीप पैरवी खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया। बैठक में नवनियुक्त आईटीआई प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर व सदस्यों अनुज ठाकुर, सुधीर ठाकुर तथा मुनीश ठाकुर का ब्लॉक कांग्रेस की ओर से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान राजेंद्र ठाकुर, रतन कश्यप, मस्त राम भारती, रमेश सरेक, बलदेव कश्यप, रमेश चंद, प्रताप ठाकुर, इंदर सिंह कंवर, इंदर पाल कंवर, अनिल पुंडीर, सोहन सिंह, अमन ठाकुर, विक्रम ठाकुर, दीपक धीर, सुधीर ठाकुर, वीरेन्द्र जाल्टा, सत्य पाल, अनुज ठाकुर, सुनील जाल्टा, सुनील रोशन, सुरेंद शर्मा, हरदेव राणा, अरूण चौहान, रणजोत ठाकुर, रघुवीर सिंह, किशन ठाकुर, राजेंद्र लंबरदार, चंद्र मोहन शर्मा, केशव ठाकुर, रामानंद ठाकुर, कुशल, सुरेश, लक्की राणा व शुभम तोमर उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश करने के लिए इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष के विधायक काली पट्टी लगाकर सदन में पहुंचे। सीएम सुक्खू ने कई ऐलान किये है, जानिए प्रदेशवासियों की झोली में इस वर्ष प्रदेश सरकार ने क्या दिया ** प्रदेश के युवाओं को उनकी अपनी भूमि पर या लीज पर ली गई भूमि पर 200 किलो वाट से 2 मेगा वाट की परियोजना स्थापित करने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी अनुदान सहित दी जाएगी **प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को E -BUS खरीद के लिए 50 प्रतिशत की दर से 50 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी ** नादौन और शिमला में ई बस डिपो बनेंगे, HRTC चलाएगी 1500 ई बस ** एनपीएस कर्मचारियों के 8 हजार करोड़ रुपये केंद्र से वापस लाने के लिए भी सदन में विपक्ष से सहयोग मांगा ** हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की 1500 डीजल बसों को ई-बसों में बदलने की घोषणा, एक हजार करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान की कही बात **नादौन और शिमला में ई-बस डिपो बनाया जाएगा **प्राइवेट ऑपरेटर्स को चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए 50 प्रतिशत की दर से सब्सिडी दी जाएगी **हिमाचल प्रदेश में हर उपमंडल की दो पंचायतें ग्रीन पंचायतें बनेगी, प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन नीति लाई जाएगी: सुक्खू ** वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ढ एज होम विकसित किए जाएंगे: CM सुक्खू ** सभी जिले हेलीपोर्ट से जोड़े जाएंगे: CM सुक्खू **मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी एयरपोर्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये जारी करवाने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा ** हिमाचल के सभी मेडिकल कालेजों में इस साल रोबोटिक्स सर्जरी शुरू होगी, इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे: CM सुक्खू ** प्रदेश के सभी विधानसभा में खुलेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिग स्कूल ** सभी मेडिकल कालेजों में पेट स्केन स्थापित होंगे **हमीरपुर मेडिकल में कैंसर केयर के लिए एक सेण्टर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा **नाहन, चम्बा, एवं हमीरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये जाएगे : सीएम सुक्खू **इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के लिए 150 करोड़ का बजट प्रावधान **सुक्खू सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल 3,139 करोड़ का बजट किया प्रस्तावित **हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा ,134 तरह के टेस्ट की होगी सुविधा ** प्रत्येक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्थापित होगी लाइब्रेरी **हर विधानसभा क्षेत्र में एक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा **प्रदेश के युवाओं को विभिन्न कॉम्पिटिटिव एक्साम्स की तैयारी के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की एक्सेस ओर आवश्यक पुस्तकों से लैस लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा **1311 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास योजना शुरू होगी ** परवाणू -नालागढ़-ऊना, हमीरपुर-अंब-नूरपूर, पांवटा-नाहन-शिमला, शिमला-बिलासपुर हमीरपुर-चंबा, मंडी-पठानकोट, मनाली-केलोंग नेशनल हाईवे को ग्रीन कौरिडेर के तौर पर विकसित किया जाएगा **हर अनाज के अलग अलग क्लस्टर बनाएं जायेंगे ** विद्यार्थिओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को स्पोर्ट्स हॉस्टल में रह रहे खिलाडियों की डाइट मनी को 120 रूपए से बढाकर 240 रूपए प्रतिदिन करने की घोषणा ** शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल 8 ,828 करोड़ प्रस्तावित किया गया **40 हजार नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा ** पहले चरण में 2 लाख 31 महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये मासिक दिए जाएंगे **हिम गंगा योजना होगी शुरू, दूध उत्पादकों की True Cost मिलेगी *विधवा और एकल नारी आवास योजना शुरू होगी, इसके तहत 7 हजार महिलाओं को डेढ़ लाख की राशि आवास के लिए दी जाएगी **20 हजार मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 25 हजार सब्सिडी दी जाएगी **40 हजार नए लोगों को सोशल सिक्योरिटी पेंशन **नशाखोरी रोकने के लिए नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त अभियान शुरू करने की घोषणा ** नशाखोरी का कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी विधानसभा के बजट सत्र में कानून लाएगी सरकार **मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए जालीदार फेंसिंग को सब्सिडी देंगे **युवाओं को अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा ** अब से अनाथ बच्चे 'चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट' कहलाएंगे ** साल में एक बार अनाथ बच्चों को हवाई यात्रा और तीन सितारा होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी : सीएम सुक्खू ** निराश्रितों को हर महीने चार हजार रुपए की आर्थिक मदद **दूध उत्पादन, सब्जी, फलों-फूलों के उत्पादन को कृषि कल्स्टर बनाए जाएंगे ** सुरक्षित बचपन अभियान की शुरुआत **हिम उन्नति योजना शुरू करने का ऐलान **किसानों, पशुपालकों के लिए हिम गंगा योजना शुरू होगी, इस योजना के लिए 500 करोड़ की घोषणा ** नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे और मौजूदा प्लांट्स को अपग्रेड किया जाएगा ** प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चों को तकनीकी कोर्स करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, इसके लिए 200 करोड़ रूपए की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना शुरू करने का ऐलान ** 1292 करोड़ की लागत से हिमाचल में शिवा प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों में 28 विकास खंडों में 6000 हेक्टेयर क्षेत्रों में बागवानी का विकास करेगी, 15 हजार बागवान लाभान्वित होंगे ** मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान शुरू करने की घोषणा, इस अभियान के अंतर्गत POSCO के प्रावधानों के बारे में प्रदेश वासियो को जागरूक किया जाएगा **मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान शुरू करने की घोषणा, इस अभियान के अंतर्गत POSCO के प्रावधानों के बारे में प्रदेश वासियो को जागरूक किया जाएगा **मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना शुरू करने की घोषणा ** पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी ** मनरेगा के तहत ट्राइबल एरिया में मिलने वाली दिहाड़ी 266 रुपए से बढ़ाकर 294 रुपए किया, दिहाड़ी बढ़ने से 100 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा। इससे 9 लाख लोग लाभान्वित होंगे ** मनरेगा योजना के तहत मनरेगा दिहाड़ी को 212 से बढ़ाकर 240 रुपए करने की घोषणा ** मछली पालन के लिए तालाब निर्माण के लिए 80 फीसदी की सब्सिडी की घोषणा किसानों को ट्रेक्टर पर 50 फीसदी उपदान दिया जाएगा ** पंचायती राज प्रतिनिधयों का मानदेय बढ़ा **जिला परिषद् अध्यक्ष को 15 के बजाए 20 हज़ार मिलेगा, उपाध्यक्ष को 15 हज़ार ** नई पंचायतों में पंचायत घर बनाने के लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान, 164 पंचायत सचिव के पद भरेगी सरकार ** ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के लिए 1916 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है ** शिमला के पास जाटिया देवी में नया शहर बसाने का ऐलान **हिमाचल में नया वाटर मैनेजमेंट एंड रेगुलेशन बिल लाएगी सरकार **जलशक्ति विभाग में 5 हजार पद भरने की घोषणा **मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना शुरू करने की घोषणा
द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट 1 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलचान में लगे हेल्थ मेले में पहुंची। इस हेल्थ मेले में 80 से ज़्यादा लोगों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया और उनके खून की जांच भी की गई। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आयुशी सूद ने हंस फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से स्थानीय लोगों को परिचित करवाया। द हंस फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे क्षय रोग जागरूकता अभियान के बारे में भी मेडिकल ऑफिसर डॉ निशांत शर्मा ने जानकारी दी। इस मौके पर मोबाइल मेडिकल यूनिट 1 के मेडिकल ऑफिसर डॉ निशांत शर्मा, SPO आयुशी सूद, लैब टेक्नीशियन बीरपाल सिंह और रोहित सिंह, फार्मासिस्ट निकिता ठाकुर और पाइलट केहर सिंह मौजूद रहे। द हंस फाउंडेशन की रणनीतिक योजना सामाजिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से गरीबी उन्मूलन, आर्थिक असमानताओं और जीवन की गुणवत्ता जैसे प्रमुख मुद्दों को संबोधित करना है। हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के सभी चिकित्सा अधिकारी डॉ शमशेर पुजारा ( सेवानिवृत मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ वासु सिंघल, डॉ अश्मिता शर्मा और डॉ निशांत शर्मा तथा परियोजना समव्यक रजनीश पाल अपनी संपूर्ण टीम के साथ मिलकर आने वाले समय में नग्गर खंड में इस प्रकार के कल्याण के कार्यों का सफ़ल आयोजन करते रहेंगे।
उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोक निर्माण विभाग के विश्रामग्रह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा लोगों ने सामूहिक समस्याओं के साथ व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया और कुछ स्थानीय स्तर की मांगों और समस्याओं के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जनसेवा, जनसमस्याओं का समाधान, पिछड़े क्षेत्रों व पिछड़े वर्गों का उत्थान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान सीता राम शर्मा मंडल अध्य्क्ष शिलाई, भारत भूषण मोहिल सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जगत सिंह पुंडीर, अतर सिंह पुंडीर, गुलाब सिंह, गुमान सिंग चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, प्रताप, रति राम शर्मा, तपेंद्र चौहान, तोता राम शर्मा, सुमेर चंद, प्रकाश ठाकुर, माया राम, रघुवीर सिंह, जगदीश शर्मा, उदय राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हाटी समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से राजभवन शिमला में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गिरी पार के हाटी समुदाय को जनजाति घोषित करने के बारे में राज्यपाल से विस्तार पूर्वक चर्चा की और अभी तक हुई प्रगति पर राज्यपाल को विस्तार पूर्वक बताया। प्रतिनिधिमंडल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उनके प्रयासों से हाटी समुदाय का मुद्दा केंद्रीय कैबिनेट और लोकसभा से पारित हुआ। साथ ही हाटी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा में बचे हुए बजट सत्र में इस मुद्दे को प्रधानमंत्री से हल करवाने का आग्रह भी किया गया ताकि गिरी पार के लाखों लोगों को शीघ्र ही उनका हक मिल सके। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री शीघ्र ही राज्यसभा से और बची इस मुद्दे पर शेष औपचारिकता भी पूरी करेंगे और गिरी पार के हाटी समुदाय के लाखों लोगों को शीघ्र ही उनका हक मिलेगा।इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, महासचिव अतर सिंह तोमर, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा उपाध्यक्ष कपिल चौहान, मीडिया प्रभारी अनुज शर्मा, मदन तोमर दलीप सिंगटा गोपाल ठाकुर ,सुरजीत ठाकुर गोविंद राणा, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री रेणुका जी से विधायक विनय कुमार ने गुरूवार को वाइल्ड लाइफ चिड़ियाघर का दौरा किया।दौरे के दौरान उन्होंने यहाँ पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और यहाँ पर लाए गए नए जानवरो के बारे में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर टाइगर के जोड़े को लाया जाएगा ताकि धार्मिक स्थल होने के साथ साथ यहां पर लोग जू देखने भी आते है परंतु शेर की नामौजूदगी से लोगों को हताशा ही हाथ लगती थी परंतु अब टाइगर आने से यहां पर फिर से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।इस दौरान वाइल्ड लाइफ के सभी अधिकारी मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि विधायक के इस दौरे से यहां पर आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा और जल्द ही चिड़ियाघर में नए मेहमानों को लेकर फिर से पर्यटकों के लिए आकर्षण माहोल बनाया जाएगा।
उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले भवाई गांव के समीप गत रात्रि करीब 9 बजे एक कार हादसे मे 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शिवपुर से भवाई की तरफ जा रही एक एप्लाइड फॉर अल्टो कार भवाई के नजदीक अनियंत्रित होकर करीब 400 फूट नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में मौजूद 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकाला, मगर तब तक तीनों की मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार ड्राइवर कुलदीप सिंह की लापरवाही से यह हादसा पेश आया है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
शिलाई एनएच-707 पर कंपनी की लापरवाही एक बार नहीं कई बार सामने आ रही है। आपको बता दें कि साइड नंबर-3 पर कार्य कर रही HES इंफ्रा कंपनी गंगटोली के पास सड़क निर्माण कार्य कर रही है, जंहा पर एक व्यक्ति के मशीन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-707 का निर्माण कार्य चला हुआ है। बोहराड़ से शिलाई के शिल्ली क्यारी तक का 25 किलोमीटर का निर्माण कार्य रूदनव इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी ने शिलाई के गंगटोली के पास सड़क खुदाई का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है। बताया जा रहा है कि गंगटोली के पास कंपनी में काम करने वाला फ्लेगमेन शीषपाल गाड़ियों को निकलवा रहा था और पास में एक पोकलेन मशीन काम कर रही थी। जैसे की पोकलेन मशीन पीछे करने लग गया, तो फ्लेगमेन शीषपाल मशीन और पत्थर के बीच फंस गया, जिस कारण शीषपाल का पेट बाहर निकलकर मौके पर ही मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर काम कर रही कंपनियों की कई बार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि नेशनल हाईवे 707 पर गंगटोली के पास एक व्यक्ति के मशीन के चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आजाद पच्छाद के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज राजीव भवन शिमला में प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हे मुख्य मंत्री बनने पर बधाई दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर की अगुवाई में लोगों ने पच्छाद की समस्याओं एवं अधूरे पड़े विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी बधाई दी। क्षेत्र की सनौरा-नेरिपूल-पूलवाहल, सोलन मीनस, नेरिपूल-हाब्बन, फागू-बधाऊधार, मरयोग-नारग, नारग-वासनी, मढ़ीघाट-मानगढ़, ओछ्घाट-नारग सड़कों की दयनीय हालत से अवगत करवाया गया। इसके अतरिक्त घिनीघाड़ क्षेत्र की 6 पंचायतों में गर्मियों में होने वाली पेयजल समस्याओं, 15 वर्षों से लंबित धारटूखाड़ी से धमांद्र सिंचाई योजना, अधूरी पड़ी गंदल वासनी शाडिया उठाऊ पेयजल योजना, राजगढ़ में पिछले 5 वर्षों से ठप्प पड़े पेरवी खड्ड पेयजल योजना, गिरी नदी-राणाघाट उठाऊ पेयजल योजना के रुके पड़े कार्यों से भी अवगत करवाया गया। इसके अतरिक्त नारग कॉलेज को पूना बहाल करने, क्षेत्र के दूर-दराज विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने, राजगढ़ शहर में सीवरेज कार्य को आरंभ करने, पानवा हेलीपेड के अधूरे कार्य को पूरा करने तथा स्वास्थ्य केंद्राें में चिकित्सकों के खाली पदों को भरने के साथ-साथ नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में रेडिओलोजिस्ट का पद भरने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता देवेंद्र शास्त्री, परीक्षा चौहान, विनय भगनाल, बेली राम शर्मा, सुंदर सिंह, दिनेश आर्य, इंदिरा कश्यप, विवेक शर्मा, आशा प्रकाश, राजकुमार, सुनील शर्मा, अजय चौहान, सूर्यकांत सेवल, राजेंद्र शर्मा, हिमेंद्र आनंद, सुरेंद्र प्रकाश, पूर्ण ठाकुर, प्रणेश ठाकुर, यशपाल ठाकुर, हरिदास बनोल्टा, बाबूराम शास्त्री, जाती राम कमल, रतन कश्यप, बलवीर सिंह, श्याम सिंह, जितेंद्र वर्मा, श्रवण चौहान, सुरेंद्र सूरी, दुर्गेश सिंहमार, सुरेंद्र भुट्टो व जगदीश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इंटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब के अधीन चल रहे डॉ .खेम सिंह गिल अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर की छात्राओं ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित आईसीएआर-कृषि में अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त की हैI अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर को बीएससी एग्रीकल्चर के लिए 2022 के दौरान आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड से मान्यता मिल चुकी हैI इसी एग्रीकल्चर कॉलेज की छात्राओं महिमा शर्मा, परिधि ठाकुर, सभ्या शर्मा, साक्षी पुंडीर, श्रुति पुंडीर, प्रियंका सागर और जिग्यासा ने वर्ष 2022 के दौरान मास्टर डिग्री कार्यक्रमों के लिए कृषि में आईसीएआर-ऑल इंडिया प्रवेश परीक्षा में भाग लिया और सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करके पूरे प्रदेश में इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर इटरनल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर एवं कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के मौज़ूदा चेयरमैन दविंदर सिंह ने डॉ.खेम सिंह गिल अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन डॉ एसके शर्मा और सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी। वहीं यूनिवर्सिटी के सहायक वाईस चांसलर डॉ अमरीक सिंह अहलूवालिया ने अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के सभी शिक्षकों की मेहनत की सराहना की एवं भविष्य में भी ऐसे ही कीर्तिमान हासिल करने के लिए सभी को प्रेरित कियाी इन विश्वविद्यालयों में हुआ छात्रों का चयन महिमा शर्मा को एमएससी एग्री प्लांट पैथोलॉजी, सभ्या शर्मा को एमएससी एग्रोनोमी और परिधि ठाकुर को एमएससी कृषि अर्थशास्त्र में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में प्रवेश मिला है। प्रियंका सागर को एमएससी एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन में औरसाक्षी पुंडीर को एग्री सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर बिहार में प्रवेश मिला है। श्रुति पुंडीर को एमएससी एग्री सब्जी विज्ञान में शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी जम्मू में एवं जिज्ञासा को एमएससी एग्री माइक्रोबायोलॉजी के लिए पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में सफलतापूवर्क सीट मिल गई है। वहीं आरुषि चौधरी को एमएससी एग्रीकल्चर माइक्रोबायोलॉजी और हीना को एमएससी वनस्पति विज्ञानं में शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी जम्मू में प्रवेश मिला हैI कविता देवी ने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पीएयू लुधियाना में पीएचडी एग्रोनॉमी में प्रवेश प्राप्त किया।
हिमाचल प्रदेश के एक युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर मौली गांव के पास बीते कल पेश आया। मृतक की पहचान सिरमौर के पांवटा साहिब निवासी अभिनव परमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक अभिनव डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ से एमबीए कर रहा था और सुबह करीब 6 बजे पंचकूला आ रहा था। जैसे ही वह मौली गांव के नजदीक स्थित ग्लोबल इंडस्ट्री और सैनी ढाबे के सामने से गुजरा तो उसके आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उसकी कार ट्रक के नीचे आ गई और कार ट्रक के पीछे फंसकर काफी दूरी तक घसीटते चली गई। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक रोका तो देखा कि ट्रक के नीचे कार फंसी हुई है। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना तुरंत मौली पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चलन अभिनव परमार को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और युवक को अस्पताल पंचकूला पहुँचाया। जहां डॉक्टर्स ने अभिनव को मृत घोषित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला आगामी 21 और 22 मार्च, 2023 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नजदीक उप तहसील कार्यालय नारग में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ. संजीव कुमार धीमान ने आज यहां ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 21 मार्च को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा-अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़ क्रिकेट मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेल व कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 22 मार्च को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा मटका फोड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है। इसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लाॅट आवंटन इत्यादि समितियंा शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में तहसीलदार सराहां विपिन वर्मा, नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, सीडीपीओ दीपक चौहान, प्रधान व्यापार मंडल नारग नरेंद्र शर्मा, पूर्व मेला कमेटी प्रधान विक्रम ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
एकता वर्मा। राजगढ़ पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने वर्तमान सरकार द्वारा अभी हाल ही में सत्ता में आने के बाद पूर्व सरकार द्वारा सराहां नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ा कर 100 बिस्तर का करने, जिसके लिए गत वर्ष अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी को रद्द कर दिया गया। सराहां में विद्युत विभाग के मंडल कार्यलय को बंद करने व क्षेत्र के अन्य कई संस्थानों को बंद करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है तथा सरकार को चेतावनी दी है कि जनहित में इन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाए नहीं, तो यहां क्षेत्र के लोगों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा और यदि आवश्यक हुआ, तो माननीय उच्च न्यायालय की शरण में अपने हितों की रक्षा करने के लिए जाना पड़ेगा। सराहां में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि आज सराहां में भाजपा मंडल पच्छाद की बैठक हुई, जिसमें संस्थानों को बंद करने के सरकार के फैसले के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर लोगों से भाग लेने की अपील की गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पच्छाद में जिन रूटों पर बस सेवाएं बंद की गई हैं, उन बस सेवाओं भी पुनः बहाल किया जाए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अभी सरकार द्वारा विधायक निधि का पैसा जारी नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र के विकासात्मक कार्य रुके हुए हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिह भंडारी सहित कई लोग मौजूद थे।
होली मेले के आयोजन के संदर्भ में आज नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने की। उपमंडल दंडाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब में इस वर्ष होली मेला 9 से 11 मार्च तक नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गुरुद्वारा साहिब में 6 से 8 मार्च तक धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 से 11 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेले के दौरान 9 से 11 मार्च तक तीन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजाबी व हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक के दौरान कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह ने क्रमवार एजेंडा प्रस्तुत किया। उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने एजेंडे के अनुसार बैठक में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा, पार्षदों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में चर्चा की। इस के अतिरिक्त उन्होंने पानी, बिजली, यातायात तथा अन्य मूल-भूत व्यवस्थाओं बारे भी विस्तारपूर्वक चर्चा की ताकि मेले के आयोजन को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बाहर से आने वाले लोगों तथा स्थानीय लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।आयोजित मेले के दौरान तथा इस के उपरांत क्षेत्र में साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर पालिका पांवटा साहिब के विभिन्न पार्षद, पूर्व अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा तपेंद्र सिंह तथा अजगर अली, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे।
संस्थानाें की संख्या बढ़ाना लक्ष्य नहीं, ढांचागत सुविधाएं करवाना है उपलब्ध गगन शर्मा। नाहन सिरमौर जिला का दूरवर्ती क्षेत्र शिलाई पिछले पांच वर्षाें के दौरान विकास की दृष्टि से बहुत पिछड़ गया। शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों मंे स्टाफ की कमी रही है, जिसके चलते क्षेत्र की जनता को अनेक असुविधाओं का नित्य प्रति सामना करना पड़ रहा है। यह बात उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने पांवटा साहिब व शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के अपने तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शिलाई में बीते रोज देर सायं एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। नागरिक अभिनंदन व जन आभार के इस कार्यक्रम में शिलाई जोन की 12 ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। हर्षवर्धन चाैहान ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिलाई अस्पताल की घोषणा की गई थी, जिसमें एक भी बिस्तर नहीं लग पाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिलाई अस्पताल को एक भव्य स्वास्थ्य संस्थान बनाएगी और क्षेत्र के लोगों को उनके घर द्वार के समीप बेहतर चिकित्सा उपचार सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान खोलना अथवा इनकी संख्या बढ़ाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य नहीं है। लक्ष्य है तो मौजूदा संस्थानों को मजबूत करना। इनमें स्टाफ की कमी को पूरा करना तथा ढंाचागत सुविधाओं का सृजन करना। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की कमी है। हमारी सरकार एक नीति के तहत स्कूलो में जरूरी पदों को भरेगी। उद्योग मंत्री पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंाच वर्षाें के दौरान शिलाई क्षेत्र में भ्रष्टाचार खूब पनपा। हाटी मुद्दे को भाजपाने वोट बैंक से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि हाटी शब्द उनकी देन है और हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की नींव कांग्रेस सरकार ने बहुत पहले रख दी थी। हषवर्धन ने कहा कि उन्हें बीते चुनाव में हराने के लिये भाजपा ने अनेक अनैतिक हथकंडे अपनाए। राजनीति का स्तर इतिहास में इतना कभी नहीं गिरा जो भाजपा के नेताओं ने गिराया। उन्होंने कहा कि राजनीति कारोबार के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिये की जानी चाहिए। उन्होंने कहा हमारी सरकार का प्रयास समाज में भाईचारा और सौहाद्र्व बढ़ाना है। इससे क्षेत्र के विकास को भी बल मिलता है। हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के रूप में प्रदेश को एक इमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व मिला है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री लोगों का दुख दर्द भली भांति समझते हैं। इस बार का मंत्रिमण्डल अच्छे पढ़े-लिखे नेताओं का है, जिसका लाभ जनता को निश्चित तौर पर मिलेगा। उन्होंने फिर दोहराया कि कांग्रेस की सरकार अगले पांच वर्षाें के दौरान प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन को साकार करेगी। प्रदेश की जनता को सकारात्मक बदलाव जरूर नजर आएगा। युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करना तथा समाज से नशे जैसी बुराई को उखाड़ फैंकना मुख्य प्राथमिकताओं में हैं। हर्षवर्धन चैहान ने शिलाई अंचल की 10 ग्राम पंचायतों की लोगों की समस्याएं भी सुनी। सभी पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थाओं ने मंत्री को सम्मानित किया। शिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, रेणुका कांग्रेस के अध्यक्ष तपिंद्र, महिला मोर्चा शिलाई की अध्यक्ष श्याम कला तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यशपाल ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। कल्पना चैहान, वरिष्ठ कांगे्रस नेता जगत पुण्डीर, शिलाई कांग्रेस प्रभारी चन्द्र मोहन ठाकुर, अनुसूचित जाति सैल के अध्यक्ष टीआर निंटा, अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवर्धन चैहान, रतिराम, जबीली देवी, विद्यादेवी, मधु सिंहनेगी व हरी राम शास़्त्री सहित जिला व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।


















































