फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन नाहन चौगान मैदान में 'खेल खेलो, नशा छोड़ो-खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा' थीम के तहत नशे के खिलाफ मुहिम अंतर्गत 26 फरवरी, 2023 से 03 मार्च, 2023 तक डायनामिक युवा मंडल के सौजन्य से सिरमौर युथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सिरमौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के बारे में प्रेस वार्ता जानकारी देते हुए सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक योगी ठाकुर व ओपी ठाकुर ने बताया कि नशे के खिलाफ चौगान मैदान में इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से क्रिकेट टीमें भाग लेगी जैसे राजगढ़, खेरी, हरिपुरधार, नोहराधार, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा, सराहां, रोहनाट, बोगधार, बागथन, कालाअंब, त्रिलोकपुर, नाहन, जिला सोलन, जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा के सढोरा, नारायणगढ़, बिलासपुर, रायपुररानी व अंबाला इत्यादि दूर दराज की टीमें भी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य समाज मे नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ युवाओं में जागरूकता पैदा करना है, ताकि युवा नशे से दूर होकर खेल की तरफ अपना ध्यान दे। आज हमारे समाज में युवाओं के भीतर नशे का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, जो की चिंता का विषय है। इसलिए सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने के लिए तथा खेल के प्रति रुझान व रुचि पैदा करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर व योगी ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली टीमों के लिए ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की आयोजन समिति द्वारा की जाएगी तथा यह पूरा टूर्नामेंट स्पोर्ट्स की ड्रेस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगा, ताकि खेल के प्रति उनकी रुचि ओर अधिक बढ़े। इस टूर्नामेंट में जिला सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से युवा भाग लेंगे तथा टूर्नामेंट में विजेता टीम को 71000/- रुपए + ट्रॉफी, उपविजेता को 35000/- रुपए+ट्रॉफी, तृतीय+ट्रॉफी व चौथा पुरस्कार+ ट्रॉफी सहित मैन ऑफ द सीरीज ए LED स्पोर्ट्स साइकिल+ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन बल्ला+ ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर गेंद+ट्रॉफी, बेस्ट विकेटकीपर कीपिंग ग्लव्स + ट्रॉफी बेस्ट फील्डर ट्रॉफी सहित मैन ऑफ द मैच ओर विजेता एवं उपविजेता टीमों को क्रिकेट स्पोर्ट्स किटस सहित इसके अलावा विंभिन्न प्रकार के आकर्षक पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 1.50 लाख से भी अधिक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 3100/- रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। उन्होंने कहा की जो भी दूर के क्षेत्रों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है वह आयोजन समिति से संपर्क कर सकती है। उन्होंने अपील की नशे के खिलाफ इस विशेष मुहिम में जिला सिरमौर के युवा खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले। इस दौरान सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योगी ठाकुर, महासचिव ओपी ठाकुर, डायनमिक युवा मंडल के अध्यक्ष सतीश राणा, सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट की ब्रांड अम्बेसडर सिरमौर की कलाकारा कविता पुंडीर, विक्रम शर्मा, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, राहुल पंडित व मनदीप ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।
16 दिनों तक चलने वाले मेले की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक गगन शर्मा। नाहन सिरमौर जिला का सुप्रसिद्ध महामाया बालासुंदरी जी चैत्र नवरात्र मेला जिला मुख्यालय नाहन से 20 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में आगामी 22 मार्च से 6 अप्रैल तक श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। 16 दिनों तक चलने वाले इस मेले की व्यापक प्रबंधों को लेकर उपायुक्त आरके गौतम ने शुक्रवार को मां सुंदरी के दरबार स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व मेला कमेटी के समस्त सदस्य मौजूद रहे। आरके गौतम ने कहा कि महामाया बालासुंदरी सिरमौर जिला के साथ-साथ हरियाणा के एक बड़े परिक्षेत्र की भी अधिष्ठात्री देवी है और बड़े जनपद की अपार श्रद्धा से जुड़ा यह मेला बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आराध्य देवी के दर्शनों के लिए आते हैं, जिसके चलते कानून व व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा स्वच्छता व आवास को लेकर बड़ी चुनौतियां रहती हैं। एजेण्डावार बैठक के मद्दों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिये कानून व व्यवस्था को बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। 300 जवान संभालेंगे सुरक्षा जिम्मा उपायुक्त ने कहा कि मेले में 150 पुलिस कर्मियों तथा 150 होम गार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी जो चप्पे-चप्पे की सुरक्षा सुनिश्चित बनाएंगे। एन.सी.सी.ए एन.एस.एस.व स्काउट एवं गाइड के वाॅलन्टिरों की भी सेवाएं ली जाएंगी। किसी प्रकार की आपदा से निपटने के लिये राज्य आपदा प्रबंधन बल की आधी टुकड़ी को भी तैनात करने के प्रयास किये जाएंगे। भगदड़ जैसी स्थिति का पूर्व आंकलन, आपदा प्रबधन सहित बैरिगेटर में यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यथा जरूरत पुलिस बलांे को तैनात किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर और अधिक जवानों की तैनाती की जा सकती है। चार सेक्टरों में बांटा जाएगा मेला परिसर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने अवगत करवाया कि कानून व व्यवस्था के दृष्टिगत मेला क्षेत्र को चार विभिन्न सैक्टरों में विभाजित किया जाएगास। प्रथम सेक्टर मंदिर परिसर से बाजार गेट तक, दूसरा सेक्टर मुख्य प्रवेश द्वार से ध्यानुभक्त मंदिर तक। तीसरा सेक्टर ध्यानुभक्त मंदिर से बस अड्डा पार्किग खैरी पुल तक. जबकि बस अड्डा से हिमुडा पार्किंग तक चैथा सेक्टर चिन्हित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर मे एक सेक्टर अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेगा। चार डीएसपी की तैनाती भी इन सेक्टरों मे की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाएंगे। चप्पे-चप्पे पर रहेगा तीसरी आंख का भी पहरा। पुलिस द्वारा ड्राॅन से भी मेले की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। इसके लिये पुलिस अधीक्षक ने मेला परिक्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए जल्द ही पुलिस की एक टीम भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि यथा रिपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान त्रिलोकपुर मे आग्नेय शस्त्र अथवा बिस्फोटक सामग्री मेला क्षेत्र में लाना व ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मेला क्षेत्र से काला अंब तक मीट, मांस विक्रेताओं पर नियंत्रण सहित मद्यपान पर भी प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के प्रवेश द्वार पर मैटल डिटेक्अर की स्थापना की जाएगी। वाहनाें की आवाजाही व पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था आरके गौतम ने कहा कि मेले के दौरान त्रिलोकपुर में वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिसे नियंत्रित करना अनिवार्य है। मेला परिसर पूरी तरह से नो पार्किंग जोन रहेगा और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को परमिट प्रदान किए जाएंगे। वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित किया जाएगा। इसमे रूचीरा पेपर मिल्स के सामने के मार्ग, खैरी से टोका साहिब मार्ग तथा रूचीरा पेपर मिल्स के सामने स्थित मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। त्रिलोकपुर में प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। कालाअंब से त्रिलोकपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी प्रातः चार बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। मेला पुलिस अधिकारी को कालाअंब स मेला क्षेत्र तक एक वाहन की व्यवस्था न्यास द्वारा की जाएगी। सूचना केंद्र की स्थापना की जाएगी आरके गौतम ने कहा कि मेले के दौरन अत्यधिक भीड़ के कारण विछड़े यात्रियों क ेबच्चों, वृद्धजनों व महिलाओं आदि की सुरक्षा के लिए डीपीआरओ की देख-रेख में एक गुमशुदा व पूछताछ तलाश केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें वीडियोग्राफी व ध्वनि प्रसारण स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से एनाउंसमेंट करके विछुड़ों को उनके परिजनों को सौंपा जा सके। मेला पुलिस नियंत्रण केक्ष में भी ध्वनि प्रसार सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वच्छता का रखा जाएगा पूरा ख्याल, 90 कर्मियों की करेंगे तैनाती आरके गौतम ने कहा कि लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ की आमद से क्षेत्र की स्वच्छता एक बड़ी चैनोती रहेगी, लेकिन इसे हर हाल में सुनिश्चित करना है। इसके लिये उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायत अभी से लोगों को जागरूक करके स्वच्छता अभियान चलाएगी। मेले में सफाई सुनिश्चित बनाने के लिए 90 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। सफाई सामग्री व कूड़ा वाहन सहित निविदाएं आमंत्रित करने के लिये मेला कमेटी को उन्होंने निर्देश दिये उन्होंने कहा कि सफाई के लिए भी मेला क्षेत्र को चार विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। मेला क्षेत्र में 16 नये अस्थाई शौचालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने पहले से ही स्थापित शौचालयों की आवश्यक मुरम्मत करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला क्षेत्र में 50 अस्थाई कनेक्शन लगाने को कहा। उन्होंने भंडारा क्षेत्रों में भी पानी की समुचित व्यवस्था बनाने के लिए कहा। इसके लिए टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। 24 घंटे लगेंगे भंडारे, भोजन की गुणवत्ता पर रहेगी नजर उपायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में विभिन्न 6 स्थानों पर भंडारे लगेंगे। इसके लिये उन्होंने कमेटी को भंडारा देने वाले का पूरा विवरण रिकार्ड करने तथा उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के दो निरीक्षक, चिकित्सक तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने भंडारा देने वालों से यह भी आग्रह किया कि भोजन में तीन से चार दालें व सब्जियां होना जरूरी है और यह भंडारे 24 घंटे चलेंगे, ताकि सुदूर क्षेत्रों से देरी से पहुंचने वाले श्रद्धालुओ को भी भोजन उपलब्ध हो सके। जगह-जगह पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैम्प स्थापित किये जाएंगे। इन कैम्पों में आवश्यक दवाएं व स्वास्थ्य परीक्षण उपकरण चिकित्सकों के पास उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा निजी अस्पतालों द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे। चार एम्बुलेंस भी तैनात की जांएगी। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर डीसी का विशेष बल आरके गौतम ने कहा कि मेले के दौरान मुख्य मंदिर के साथ साथ समूचे मंदिर परिसर को लाईटों से जगमगाया जाएगा। परिसर को सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। चढ़ावे की गणना चार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हर रोज की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि माता के दर्शनों के लिए दिव्यांगजनों तथा वृद्धजनों के लिये मंदिर तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से सौंपे गए दायित्वों को इमानदारी के साथ पूरा करने का आग्रह किया।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब खंड विकास अधिकारी, पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पांवटा साहिब में विकास खंडवासी योजना के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक के रिक्त पड़े तीन पदों को भरने हेतू आवेदकों के मूल दस्तावेजों की 22, 23 तथा 25 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने मूल दस्तावेजों के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय, विकास खंड पावटा साहिब जिला सिरमौर में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आवेदक 10वीं व उच्च शैक्षिणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर (Basic course in computer application) में 1 वर्ष का डिप्लोमा का प्रमाण पत्र, खंड के स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनु० जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। बीपीएल का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अपंगता प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुभव प्रमाण पत्र यदि कोई हो (कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर किसी पंचायती राज/ग्रामीण विकास विभाग, जलागम परियोजना, सरकारी अर्द्धसरकारी संस्थान में कम से कम एक वर्ष कार्य किया हो) अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के साथ मासिक वेतन प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित करके व बैंक द्वारा जारी किया गया वेतन दर्शया गया हो। उन्होंने बताया कि आवेदक सभी वांछित मूल दस्तावेजों सहित 22, 23 तथा 25 फरवरी 2023 प्रातः 10 बजे तक खंड विकास अधिकारी, विकास खंड पांवटा साहिब के कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी भी अभ्यर्थी को इसके लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इन पदों की नियुक्ति से संबंधित अन्य जानकारी किसी भी कार्य दिवस में खंड विकास अधिकारी, विकास खंड पांवटा साहिब, के कार्यालय या दूरभाष संख्या 01704-222334 से प्राप्त की जा सकती है।
उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान आगामी 19 फरवरी से 21 फरवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। 19 को वह सांय 4 बजे पांवटा साहिब पहुंचेंगे तथा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 20 फरवरी को वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिम्बी में 12 बजे तथा इसके उपरांत शिलाई में आस-पास की ग्राम पंचायतों के लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे । वह 21 फरवरी को भी शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उद्योग मंत्री के साथ उनके प्रवास के दौरान जिला व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाया व शिलाई में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचने व उनका लाभ उठाने के लिए फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी माॅडल डे-बोर्डिंग स्कूल, पुरानी पेंशन बहाली व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हैली टैक्सी शुरू करने की जानकारी दी। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार ने 101 करोड़ रूपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित किया है जिससे जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रमों, बाल संरक्षण संस्थानों, नारी सेवा सदन व विशेष गृहों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को त्योहार मनाने के लिए 500 रूपये त्योहार अनुदान राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस दौरान उपस्थित लोगों का लोकगीतों व नृत्य से भरपूर मनोरंजन करते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। यह कार्यक्रम कल यानी 16 फरवरी को ग्राम पंचायत कमरऊ व दुगाना में भी आयोजित किए जांएगे। इस अवसर पर उपप्रधान शिलाई कपिल, वार्ड सदस्य ललिता, महिला मण्डल व युवा मण्डल प्रधान सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज बी.ई. फार्मास्यूटिकल, पांवटा साहिब और मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स काला आम जिला सिरमौर द्वारा 39 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बी.ई. फार्मा को बी.टेक. मैकेनिकल/इलैक्ट्रिकल, बी.फार्मा, बीसीए और आईटीआई अनुभव प्राप्त प्रार्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्व़ारा 12,500 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स को हैल्पर के लिए 8वीं और दसवी पांस युवाओं की आवश्यकता है। यहां चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 10,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।
पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सिरमौर जिला के 25 युवाओं को हिमकॉन शिमला के माध्यम से 28 फरवरी से 4 मार्च तक पांच दिवसीय टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिये इच्छुक अभ्यर्थी सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 45 साल के बीच तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। टूरिस्ट गाईड का यह प्रशिक्षण सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन दो-सड़का में प्रदान किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है। इसमें नाम, पिता का नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर तथा ईमेल व शैक्षणिक योग्यता लिखी होनी चाहिए। आवेदन 25 फरवरी तक सहायक पर्यटन विकास अधिकारी नाहन के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। उधर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सिरमौर ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के 25 अभ्यर्थियों के लिए पांच दिवसीय टूरिस्ट गाईड का प्रशिक्षण 21 फरवरी से प्रारम्भ हो रहा है जो कि 25 फरवरी तक सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन दो-सड़का में प्रदान किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिये हिमकॉन शिमला के वरिष्ठ प्रबंधक विनीत सहगल को उनके मोबाइलन्म्बर 94180-07460 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में प्रदान किया जाएगा।
जिला में काऊ सेंचुरी बनाये के लिए प्रस्ताव तैयार करे वन विभाग निराश्रित पशुओं के पुनर्वास का मासिक डाटा होगा तैयार गगन शर्मा। नाहन उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला में निराश्रित पशुओं (आवारा मवेशी) के पुनर्वास का मासिक डाटा तैयार किया जाएगा, ताकि जिला में चल रहे पुनर्वास कार्य की सही जानकारी हासिल की जा सके। उन्होंने पशुपालन विभाग को पंचायतों के साथ मिलकर निराश्रित पशुओं के पुनर्वास के लिए और अधिक सघनता और गंभीरता से कार्य करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लेने के लिए भी कहा। उपायुक्त आरके गौतम सोमवार को निराश्रित पशुओं के पुर्नवास के संबंध में नाहन में त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में चार-पांच ऐसे स्थलों का चयन करें, जहां पर काऊ संचुरी (गौ-अभ्यारण) बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन काऊ सेंचुरी के बनने से मवेशियों को खुले वातावरण में भोजन और पानी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि कॉव सेंचुरी के लिए वन विभाग को आवश्यकतानुसार बजट भी प्रदान किया जाएगा। आरके गौतम ने कहा कि जिला मे ंवर्तमान में करीब 14 गौ-सदनों में निराश्रित मवेशियों का पुनर्वास किया गया है और इन गौ-सदनों की संख्या बढ़़ाए जाने की जरूरत है। उपायुक्त ने गौसदनों के लिए सभी पंचायतों को पंचायत स्तर पर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए प्रत्येक पंचायत को 15वें वित्तायोग के तहत धनराशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं के पुनर्वास की जिम्मेदारी पंचायतों की भी है और हर पंचायत को अपनी इस को जिम्मेवारी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टैग लगे हुए ऐसे सभी पशुओं के मालिकों का चालान किया जाए, जिनके पशु लंबे समय से क्षेत्र में आवारा घूम रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद, पशुपालन और पुलिस विभाग को शहरी क्षेत्रो में निराश्रत पशुओं का चालान अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने नाहन शहर के स्लॉटर हाउस को ठीक प्रकार से संचालित करने के निर्देश भी नगर परिषद को दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को देखते हुए इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानूनी रूप से भी यह अनिर्वाय कार्य है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पशुपालन, पुलिस, फूड इंस्टपेक्टर की संयुक्त टीम की देखरेख में यह कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाहन शहर में बंदरों के उत्पात को देखते हुए बंदर पकड़ने के अभियान को जारी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आवारा कुत्तों की नसबंदी के कार्य को भी शीघ्र आरंभ करने के लिए कहा। उपायुक्त ने नाहन शहर में कचरे के सही निस्तारण के लिए और अधिक प्रयास करने के लिए भी नगर परिषद को निर्देश दिए। उप निदेशक पशुपालन सिरमौर डा. नीरू शबमन ने इस अवसर पर शिलाई और कमरऊ में गौसदन के संचालन का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गौ-सदन न होने के कारण निराश्रित पशुओं के पुनर्वास में बाधा आ रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकमारी चेतन चौहान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न खंडों के खंड विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिमाचल की राजधानी शिमला आए हर व्यक्ति ने ये नाम तो सुना ही होगा, इस पॉइंट से गुज़रे भी होंगे लेकिन इस जगह पर ऐसा क्या स्कैंडल हुआ, जिससे इसका नाम स्कैंडल पॉइंट रख दिया गया, ये सवाल भी बहुचर्चित है। बात बहुत पुरानी है तो कहानियां भी बहुत सी बन गईं है। कुछ कहते कि इस जगह पर हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हुआ था तो कुछ इस तथ्य को मानने से इंकार करते है। स्कैंडल पॉइंट से जुड़ी कहानियों में से एक कहानी है पाटियाला के महाराजा भूपेंदर सिंह की। बात 1892 की है, ब्रिटिश शासन में शिमला के वाईस रॉय और पाटियाला के महाराजा भूपेंदर सिंह अच्छे दोस्त हुआ करते थे और अक्सर वाईसरॉय के घर पर आया जाया करते थे। उसी समय पटियाला के राजा को वाईसरॉय की बेटी से महब्बत हो गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन वाईसरॉय को ये रिश्ता मंज़ूर नहीं था और उन्होंने इसका विरोध भी किया। लेकिन दोनों प्रेमी अपना मन मना चुके थे। ब्रिटिश काल में शिमला के मालरोड पर शाम के समय ब्रिटिश अधिकारी अपने परिवार के साथ टहलने आया करते थे मगर यहां हिन्दुस्तानियों को आने की अनुमति नहीं थी। एक दिन शाम जब सब मॉलरोड पर टहल रही थे तो पटियाला के महाराजा ने अंग्रेज वाइसराय की बेटी को उठा लिया था। इसे पहला लव स्कैंडल कहा जाता है और जिस जगह पर यह कथित वारदात हुई उसे आज स्कैंडल प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। महाराजा भूपिंद्र सिंह ने वाइसराय लार्ड कर्जन की बेटी को उठाया था। कहा जाता है कि महाराजा भूपिंद्र सिंह घोड़े पर सवार होकर आए और मालरोड पर टहल रही लार्ड कर्जन की बेटी को उठा ले गए। गुस्से में वायसराय ने उनका शिमला आने पर प्रतिबंध लगा दिया। महाराजा ने भी अपनी आन-बान और शान के लिए शिमला से भी ऊंचा नगर बसाने की ठान ली और चायल का निर्माण कर डाला। पटियाला के महाराजा भूपिंद्र सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1891 में हुआ। वर्ष 1900 में उन्होंने राजगद्दी संभाली और 38 साल तक राजपाट किया। उन्होंने ऑनरेरी लेफ्टीनेंट कर्नल के तौर पर प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। लीग ऑफ नेशंज में 1925 में भूपिंद्र सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। महाराजा क्रिकेट के शौकीन थे। वर्ष 1911 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी वही थे। यहां हुआ था हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हालांकि कुछ इतिहासकार इस बात से इत्तफाक नहीं रखते। उनका दावा है कि लार्ड कर्जन साल 1905 तक वाइसराय रहे। उनकी तीन बेटियां थीं। देखा जाए तो 1905 में महाराजा की आयु 14 साल की थी। लार्ड कर्जन की बड़ी बेटी आइरिन की उम्र उस समय महज 9 साल थी। पंजाब यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर रह चुकी मंजू जैदका अपनी किताब स्कैंडल पॉइंट में लिखती है कि इस जगह से उनकी बहुत सी यादें जुडी है, उन्होंने इस पर काफी शोध भी किया है लेकिन महाराजा भूपेंदर सिंह की उम्र का तकाज़ा रखते हुए ये कहानी सच नहीं हो सकती। लेखिका का मानना है कि इस कहानी में भूपेंदर सिंह के पिता राजेंदर सिंह को होना चाहिए क्यूंकि उनकी एक अँगरेज़ बीवी और बेटा था। हालाँकि सच क्या है ये तो एक रहस्य ही रहेगा, जो इतिहास में दफ़न हो चुका है।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। हिमाचल प्रदेश बेरोजगार चयन सेवाएं संगठन आउटसोर्सिंग एजेंसी (एचपीयूएसएसए) मुख्य कार्यालय शिमला ने विभिन्न श्रेणियों के (687) पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदो के लिए आवेदन एजेंसी के व्हाट्सएप पर नंबर पर ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, पदनाम सहित, साधारण एप्लीकेशन लिखकर ,अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड , पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय कार्ड, पीडीएफ फाइल/ स्कैनड बनाकर एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 89881-14000 पर अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक भेज सकते है। आवेदन की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। संघ के निदेशक विनीत शर्मा ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में क्लर्क ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर कोऑर्डिनेटर, बैंक सेल्स ऑफिसर , बैंक डिलीवरी एसोसिएट्स , फोन बैंकिंग ऑफीसर, सिक्योरिटी गार्ड, आईटीआई ऑल ट्रेड पासआउट, कंपनी भर्ती अधिकारी , एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर , बस कंडक्टर, कार्यालय सहायक, अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव , ऑफिस कोऑर्डिनेटर, बैंक कैश हैंडलिंग एग्जीक्यूटिव, ब्रांच सेल्स ऑफिसर, स्टोरकीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर ,बिजनेस प्रमोशन एग्जीक्यूटिव , एक्स सर्विसमैन जेसीओ, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, जनरल वर्कर हेल्पर, ड्राइवर, लैब असिस्टेंट , आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट , स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम , एमआई रिकवरी मैनेजर, फ्लाइंग ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिकल, वेल्डर, पंप ऑपरेटर, एक्स सर्विसमैन गनमैन पीएसओ, जेसीबी ऑपरेटर, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर , पेपर सैटर , फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव, पीएन कम चौकीदार के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है. उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता वांछनीय योग्यता संबंधी जानकारी के लिए एजेंसी की आधिकारिक/ ऑफिशल वेबसाइट www.hpussa.in से जानकारी ले सकते हैं। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों का चयन छटनी/ लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू द्वारा ही चयन किया जाएगा. लिखित परीक्षा (150) क्रमांक एवं इंटरव्यू (30) क्रमांक का होगा. लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस ,भूगोल, गणित, इतिहास, जनरल हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट से बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे. एजेंसी द्वारा लिखित परीक्षा 19 फरवरी 2023 को ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम 17 मार्च 2023 को संघ की आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट www.hpussa.in पर देख सकते है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, 12वीं , ग्रेजुएट, बीएससी बीएड, एमकॉम, बीकॉम, डीसीए, पीजीडीसीए, डिप्लोमा/ डिग्री होल्डर होनी चाहिए. संघ द्वारा नियुक्त किए गए उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान 10750/- ग्रेड पे- से लेकर 40870/- सीटीसी ग्रेड पे- तक दिया जाएगा। इसके अलावा जनरल प्रोविडेंट फंड, पीएफ, ईएसआई, मेडिकल इंश्योरेंस , प्रमोशन , बोनस ओवरटाइम की सुविधा भी मिलेगी. यह सभी पद 2 वर्ष के अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिन्हें बाद में पॉलिसी एक्ट के तहत रेगुलर किया जाएगा। नियुक्त किए गए उम्मीदवार प्रदेश की एमएनसी कंपनियों, सिपला, गोदरेज, कैडबरी , चेकमेट , डाबर, मारुति ,हीरो होंडा, विभिन्न बैंकिंग, मेडिकल कॉलेज , हिमाचल स्टेट रूरल कॉरपोरेशन, स्टेट पावर कॉरपोरेशन, पीएचसी हॉस्पिटल, हिमाचल स्टेट पावर प्रोजेक्ट, फाइनेंस सेक्टर, एलआईसी, स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी, मॉल, एनजीओ, सरकार के पंजीकृत औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मंडी, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, सिरमौर ,उना ,मोहाली ,चंडीगढ़, जीरकपुर , दिल्ली, नोएडा, जालंधर क्षेत्रों में कहीं भी तैनाती दी जा सकती है। यह तमाम भर्ती प्रक्रिया मार्च माह के अंत में पूरी कर ली जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों की सूची अधिकारिक वेबसाइट में भी प्रेषित कर दी जाएगी। उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 94181-39918 94184-17434 62305-90985 पर संपर्क कर सकते हैं।
नेहा धीमान। राजगढ़ हिमाचल होम्योपैथी कल्याण संघ आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान से राजगढ़ में शिष्टाचार भेंट की, जिसमें संघ ने अपनी मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि हम आपकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इस मीटिंग में हमारे साथ नोनी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, संजय, डॉ. आशीष शर्मा. डॉ यश चौहान और संघ के अध्यक्ष डॉ. राम मौजूद रहे।
कपिल शर्मा । सिरमौर हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ ने खंड स्रोत केंद्र समन्वयक माध्यमिक के पद पर केवल प्रवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति मांग की है। विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, जिला महासचिव आईडी राही, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला मुख्यालय महासचिव हिमांशु भारद्वाज तथा जिला के अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने राज्य परियोजना अधिकारी से निवेदन किया है कि वर्तमान परिस्थित मे जब राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को भी सर्व शिक्षा अभियान के साथ जोड़ा गया है तथा केंद्र समन्वयक का कार्य उच्च एवं माध्यमिक पाठशाला के साथ समन्वय बनाना है। अतः इस पद पर केवल और केवल प्रवक्ता वर्ग से ही प्रतिनियुक्ति की जानी तर्कसंगत है। केंद्र खंड समन्वयक पर विद्यालय से समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ विद्यालय की बहुत सारी गतिविधियों का निरीक्षण करने का उत्तरदायित्व भी होता है। अतः यह किसी भी हालात में उचित नहीं है कि एक कनिष्ठ अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी संस्था का निरीक्षण करें तथा निरीक्षक पत्रिका आदि में अपनी टिप्पणियां दर्ज करें। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर विभिन्न विद्यालयों में भी इस विषय पर मतभेद हो चुके हैं तथा नई शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को सुचारू ढंग से चलाने के लिए भी यह अत्यंत अनिवार्य है कि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च विद्यालय के निरीक्षण हेतु समन्वय स्थापित करने वाले स्रोत समन्वयक पद पर केवल और केवल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता पद का दीर्घ अनुभव रखने वाले प्रवक्ताओं को ही प्रतिनियुक्त किया जाए।
कपिल शर्मा। सिरमौर हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा कार्यकारणी सदस्य रामगोपाल शर्मा, इन्द्र राणा आदि ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से अनाैपचारिक भेंट की तथा उनका जिला सिरमौर आगमन पर स्वागत किया। इस अनौपचारिक मुलाकात में प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने जहां एक ओर गुणात्मक शिक्षा हेतु प्रवक्ता संघ की प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं, प्रवक्ताओं एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की तथा नई शिक्षा नीति को लागू करने में संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षा निदेशक सिरमौर कर्म चंद धीमान भी उपस्थित रहै।जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर एवं महासचिव आई डी राही ने जानकारी देते हुए कहा कि बहुत जल्दी ही विद्यालय प्रवक्ता संघ शिक्षा मंत्री से औपचारिक मुलाकात कर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से संबंधित सभी मुद्दो जैसे विद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत संरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के सर्जन का आग्रह करेगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में चयन परीक्षा-2023 के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2023 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि को 8 फरवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी 2023 किया गया है। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की योग्यता रखते है, वे 15 फरवरी तक अपने आवेदन ऑनलाईन फार्म के माध्यम से भर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में फिर मौसम खराब होनेकि संभावना है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से लेकर शनिवार तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने निचले व मैदानी भागों के लिए 8 व 9 फरवरी को अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि ताजा बर्फबारी के बाद बंद हुई अटल टनल रोहतांग मंगलवार को फोर बाई वाई वाहनों के लिए मनाली से जिस्पा तक खुल गई है। वहीं पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला मार्ग भी उदयपुर से तिंदी तक खुल गया है। मौसम खुलने के बाद बीआरओ, एनएच और लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में 138 सड़कों पर अभी भी आवाजाही ठप है। प्रदेश में 46 बिजली ट्रांसफार्मर व सात पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 121 और चंबा में नौ सड़कें बाधित हैं। उपमंडल पांगी में 36 बिजली टांसफार्मर बंद पड़े हैं।
हिमाचल प्रदेश की बागवानों के बगीचों में अब यूएसए के गुठलीदार फलों के पौधे उग सकेंगे। हिमाचल उद्यान विभाग पहली बार यूएसए से प्लम आडू, खुमानी व बादाम के 56,000 पौधे आयात करने जा रहा है। इन पौधों की खेप इसी माह हिमाचल पहुंच जाएगी। शिमला जिले के ठियाेग, कोटखाई, रामपुर, कुमारसैन और रोहड़ू सहित कुल्लू, मंडी, कांगड़ा जैसे अन्य क्षेत्रों में गुठलीदार फलों का उत्पादन होता है। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री जगत नेगी ने बताया कि पौधों को एक साल के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा ताकि, यह सुनिश्चित हो सके की पौधों में कोई बीमारी तो नहीं है। अगले साल उद्यान विभाग बागवानों को यूएसए से आयातित पौधे का आवंटन करेगा। पौधों के आयात से पहले उद्यान विभाग के अधिकारी आपूर्ति पूर्व निरीक्षण भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक साल क्वारंटीन अवधि के बाद अगले साल बागवानों को यह पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि इसमें कोई समस्या न आए। अभी हार के गम में है जयराम-जगत सिंह नेगी जगत नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अभी गम में हैं। इसलिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार कर्ज लेते रही और संसाधन जुटाने में नाकामयाब रही। नेगी ने कहा कि कांग्रेस का काम करने का तरीका अलग है हम संसाधन जुटाएंगे, कर्ज भी लेंगे, लेकिन सभी काम एक दायरे में करेंगे। विपक्ष द्वारा विधायक निधि न दिए जाने के आरोप पर जगत नेगी ने कहा' "विधायक निधि दें कहाँ से, पिछली सरकार ने कुछ नहीं छोड़ा, कर्ज तले दबा दिया है। प्रदेश की आर्थिकी डगमगा गई है।"
कपिल शर्मा। संगड़ाह पुलिस थाना रेणुकाजी के अंतर्गत आने वाले ददाहू में मौजूद जल शक्ति विभाग के स्टाेर का ताला तोड़ यहां मौजूद भारी भरकर सामान चुराने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा। जानकारी के अनुसार चोरों ने पुराने पंप के अलावा, पुलिया व गेट वाल जैसी लगभग एक लाख की कीमत की मशीनों व पुराने सामान पर हाथ साफ किया। गत पहली फरवरी को चाेर इस सामान काे धौलाकुआं के एक कबाड़ी अथवा स्क्रेप डीलर काे बेच दिया। चोरी की इस घटना को लेकर विभाग के पंप ऑपरेटर दीपक द्वारा गुरुवार को रिपाेर्ट दर्ज करवाए जाने के बाद इसी दिन चोरी में इस्तेमाल हुई पीकअप (HP-71-1921) के मालिक नरेंद्र कुमार को हिरासत में लिया। आज शुक्रवार को चोरी का सामान खरीदने वाले धौलाकुआं के स्क्रेप डीलर प्रेम चंद व ददाहू के साथ लगते गांव के हरीश शर्मा को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस पता इस बात का भी लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किसी अन्य ऐसी वारदात में तो शामिल नहीं थे, अथवा इस मामले में कोई और तो संलिप्त नहीं था। DSP संगड़ाह मुकेश कुमार डढवाल ने बताया कि मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि कल गिरफ्तार किए गए नरेंद्र कुमार को अदालत द्वारा 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जबकि आज गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को कल काेर्ट में पेश किया जाएगा।
गगन शर्मा। नाहन जिला दंडाधिकारी आरके गौतम ने पांवटा बांगरन पुल की आवश्यक मरम्मत तथा जीर्णोद्धार कार्य के दृष्टिगत बांगरन पुल पर आगामी 25 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश मंे कहा गया है कि क्षेत्र के लोग पुल की द्वितीय चरण की मुरम्मत कार्य के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही के लिए 26 जनवरी से 25 फरवरी 2023 तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे। आदेशों के अनुसार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब को वाहनों की आवाजाही तथा वैकल्पिक मार्ग पर सुचारू यातायात के साथ कामगारों व आम जनमानस की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों पर साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का उलंघन करने पर कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
गगन शर्मा । नाहन हिमाचल प्रदेश उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 2 फरवरी से 4 फरवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसमस्यायें सुनेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 2 फरवरी को 11.30 बजे किल्लोड़ में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा दोपहरबाद 2.30 बजे पांवटा में हिमाचल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पांवटा की बैठक में भाग लेंगे। उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री 3 फरवरी को प्रातः10.30 बजे कफोटा स्थित विश्राम गृह में, 12.30 बजे टिम्बी में और 1.15 बजे शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 4 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे रोनाहट में जनसमस्याएं सुनेंगे।
G 20 के कार्यक्रम में सिरमौरी हाटी की नाटी की धूम एकता वर्मा । राजगढ़ इन दिनों आसरा के लोक कलाकार चंडीगढ़ में हो रहे जी-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों के लिए तैयार किए गए एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की ओर से सांस्कृतिक दल के रूप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आसरा संस्था के प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया जिसमें अन्य सांस्कृतिक दलों के साथ आसरा के कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की मनमोहक प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि जी-20 देशों के भारत में अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन होने हैं। इन्हीं में से दो मीटिंग चंडीगढ़ में भी तय है। चंडीगढ़ में होने ली जी-20 देशों की मीटिंग के लिए चंडीगढ़ को खूब सजाया गया है। विदेशी मेहमानों को चंडीगढ़ के खास पर्यटक स्थलों जिसमें सुखना लेक, रॉक गार्डन, कैपिटल कंपलेक्स आदि स्थानों पर ले जाया गया और रात्रि को सुखना लेक के किनारे एक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के मौके पर पंजाब की राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद रहे। विदेशी मेहमानों के लिए कोरियोग्राफिक कार्यक्रम तैयार किया गया। जिसमें कथक, भारतनाट्यम, हिमाचल प्रदेश की सिरमौरी नाटी, पंजाब का भांगड़ा व गिद्दा, हरियाणा का घूमर आदि नृत्यों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का आगाज गणपति वंदना से हुआ और उसके पश्चात आसरा संस्था के कलाकारों द्वारा सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति दी गई, जिसमें आसरा के कलाकारों ने रिहाल्टी गी, मुंजरा नृत्य, परात नृत्य व रासा नृत्य की प्रस्तुति दी। पुरुष कलाकारों ने हाथों में डांगरू लिए महिला कलाकारों के संग नृत्य कदमों के साथ जैसे ही मंच पर प्रवेश किया, तो विदेशी मेहमानों ने तालियों से कलाकारों का स्वागत किया। इसी प्रकार मुंजरा व परात नृत्य पर भी कलाकारों ने विदेशी मेहमानों से खूब तालियां बटोरी।आसरा संस्था के कलाकारों में जोगेंद्र हाब्बी के प्रतिनिधित्व में राम लाल वर्मा, चमन लाल, अमीचंद, रविदत, सरोज, अनुजा, रीना, हेमलता, देवेश्वरी आदि कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति देकर जहां अन्य राज्यों के नृत्यों के साथ सिरमौरी नाटी द्वारा G-20 के प्रतिनिधियों का मनोरंजन किया। वहीं, जिला सिरमौर की हाटी संस्कृति को विदेशी मेहमानों के समक्ष से प्रस्तुत कर हाटी संस्कृति से रू-ब-रू करवाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर पद्म श्री, विद्या मार्तंड, शिरोमणि पंथ रतन संत बाबा इकबाल सिंह के परोपकारी जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तीन दिन का सालाना बरसी समागम बड़ू साहिब में आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में संगतों ने शिरकत की। सिख जगत के जाने माने सिंह साहिबान जिन में प्रमुख नाम है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह, अकाल तख़्त जत्थेदार, संत बाबा भूपिंदर सिंह जर्क वाले, बाबा गुरजीत सिंह हरिगढ़ वाले, संत बाबा गुरजंट सिंह मंडवी वाले, भाई साहिब भाई सुखदेव सिंह, हज़ूरी कथा वाचक तख्त श्रीनंदेड़ साहिब महाराष्ट्र इस समारोह में सम्मलित हुए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस समागम के दौरान बाबा की जीवनी का विमोचन किया। दुनिया भर से बड़ी संख्या में भक्तों ने सिख धर्मग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब से पवित्र बाणियौ का पाठ किया। गुरु ग्रंथ साहिब के पूर्ण पाठ में भाग लेने वाले 1889 परिवारों के अलावा, भक्तों ने 138746 जपजी साहिब, 54530 चौपाई साहिब, 9632 सुखमनी साहिब, 4028 आनंद साहिब, 1162793 मूलमंत्र, 1186890 गुरुमंत्र और अन्य बाणियौ का पाठ किया। दुनिया भर से इतनी बड़ी संख्या में संगतों के द्वारा कए गए पाठ संत बाबा इकबाल सिंह को एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने स्वयं अपने पूरे जीवन में दिव्य नाम का पाठ किया और अनंत संगतों को दिव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।
रोबोट-एडेड सर्जरी के माध्यम से किडनी ट्यूमर से पीड़ित 2 बुजूर्गों का सफलतापूर्वक किया इलाज गगन शर्मा। पांवटा साहिब चिकित्सा जगत में आई नई क्रांति से गंभीर से गंभीर मरीजों को बचाना संभव हो पाया है। वहीं, रोबोटिक सर्जरी किडनी व प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों के लिए वरदान की तरह साबित हो रही है, यह बात जाने माने यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित डढवाल ने पांवटा साहिब में आयोजित एक प्रैस कान्फ्रेंस में कही, जो कि हाथों की बजाए ‘दा विंची’ रोबोटिक सर्जरी से मरीज को उपचार के दौरान मिलती राहत जैसे खून की बर्बादी, कम दर्द, कम निशान व तुरंत राहत संबंधी जागरूक करने के लिए शहर में पहुंचे थे। फोर्टिस अस्पताल में यूरोलॉजी, रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग के कंस्लटेंंट डॉ. रोहित डढवाल ने बताया कि हाथों की बजाए रोबोटिक सर्जरी मरीज के लिए कम तकलीफ व ज्यादा लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि मरीज के ऑप्रेशन के दौरान शरीर के जिन हिस्सों तक हाथ पहुंचाना मुश्किल था, अब 360 डिग्री तक घूमने वाले रोबोट की मदद से वहां पहुंचकर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए रोबोटिक सर्जरी कैंसर के मरीजों के एक वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि रोबोट की मदद से रोगी के शरीर में डाले गए एक विशेष कैमरे के माध्यम से ऑपरेटिव एरिया का 3डी व्यू देखकर कर उसको पूरी तरह से तंदरूस्त किया जा सकता है। डॉ. डढवाल ने बताया कि हाल ही में रोबोटिक सर्जरी से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बाएं गुर्दे में 5 से 4 सेमी के आकार वाले टयूमर को रोबोट एडेड सर्जरी से पूरी तरह से खत्म कर उनको नया जीवनदान दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बुजुर्ग मरीज महिला को काफी समय से बार-बार पेशाब आने, जी मचलने और सामान्य अस्वस्थता के साथ-साथ पेट के बायीं तरफ दर्द हो रहा था, जिनका रोबोट-एडेड नेफरेक्टोमी से उनके टयूमर को पूरी तरह से काट दिया गया, जो कि अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसी तरह एक अन्य 74 वर्षीय मरीज महिला जो कि हेमेटुरिया (मूत्र में रक्त आना) से पीडि़त थी, जिसकी जांच के बाद उनके बाएं गुर्दे में रीनल मास (असामान्य वृद्धि) का पता चला, जिनकी वृद्धास्था को देखते हुए उनका रोबोटिक सर्जरी से टयूमर हटा दिया गया, जो कि आज पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मामलों पर चर्चा करते हुए, डॉ. डढवाल ने कहा, रोबोट-एडेड सर्जरी ने स्वास्थ्य सेवा में क्रांति ला दी है और प्रोस्टेट और किडनी के कैंसर के साथ-साथ पेल्वीयुरेटरिक जंक्शन ऑबस्ट्रक्शन, डीप पेल्विक और स्त्री रोग प्रक्रियाओं जैसी गैर-कैंसर स्थितियों के लिए गोल्ड स्टैंर्डड उपचार के रूप में स्थापित किया गया है।
नाहन चौगान में उद्योग मंत्री ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की ली सलामी गगन शर्मा। नाहन 74वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर तिरंगा फहराया तथा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, पूर्व सैनिक व स्काउट एवं गाईड के कंटींजेंट द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व, उद्योग मंत्री ने डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और इस उपरांत शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के दूरवर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर शिक्षकों के रिक्त व जरूरी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरेंगे। उन्होंने कहा कि पांच सालों में हिमाचल को देश में तथा सिरमौर को प्रदेश में विकास का मॉडल बनाएंगे। इसके लिए कार्य योजना अभी से तैयार करनी शुरू कर दी है। उन्होंने सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करके तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों को चिन्हित करके स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि संविधान सभी देशवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के समान अवसर प्रदान करता है। यह पावन अवसर हमें आत्म-विश्लेषण का अवसर भी प्रदान करता है। एक गणराज्य के रूप में हमारी विकास यात्रा, इस अवधि में हासिल लक्ष्य और भविष्य में किए जाने वाले कार्य पर विचार करना महत्वपूर्ण है। गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कुर्बानियां देने वाले महान व्यक्तियों को स्मरण करना आवश्यक है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की है। प्रदेश सरकार द्वारा परमवीर चक्र व अशोक चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर तीन लाख रुपये, महावीर चक्र व कीर्ति चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर दो लाख रुपए, वीर चक्र व शौर्य चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर एक लाख रुपये दिए जा रहे है। युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं की बेटियों को शादी के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा युद्ध अथवा अन्य सैन्य आपरेशन में शहीद सैनिकों के आश्रितों को 20 लाख रुपए तथा अपंग हुए सैनिकों को पांच लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जा रही है। हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने 11 दिसंबर 2022 को जनता की सेवा करने का दायित्व सम्भाला और उसके बाद व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। पिछली भाजपा सरकार से वर्तमान सरकार को 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज विरासत में मिला, जबकि कर्मचारियों को एरियर के रूप में 4 हजार 430 करोड़ रुपए, पेंशनरों की देनदारी 5 हजार 226 करोड़ रुपए, कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए एक हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा पिछली सरकार ने अंतिम 9 महीनों में बिना बजट का प्रावधान किए 900 संस्थान खोले व अपग्रेड किए, जिससे प्रदेश पर 5 हजार रुपए करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ पड़ा। मंत्री ने कहा कि एनपीएस के लगभग 8 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास फंसे है, इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन देने का वादा पूरा किया है। इस निर्णय से राज्य के लगभग एक लाख 36 हजार एनपीएस कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। पुरानी पेंशन देने का प्रदेश सरकार का यह कोई राजनीतिक फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को उनके लाभ प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील की कि अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचें, जिन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा हमारी सरकार आम आदमी की समस्याओं से भली-भांति परिचित है। उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार धरातल पर काम करेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि कर्ज के भारी बोझ के बावजूद प्रदेश सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए दृढ़ता के साथ काम कर रही है। इसके लिए कुछ कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा हम सत्ता में सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। भ्रष्टाचार के प्रति वर्तमान सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सत्ता संभालते ही हमने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए कदम उठाने आरंभ कर दिए हैं। अधिकारियों की जिम्मेवारी फिक्स की जाएगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का कामकाज निलंबित किया जा चुका है और अब योग्यता के आधार पर ही निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चयन किया जाएगा। वर्तमान सरकार के गठन को अभी 45 दिन का समय ही हुआ है। हमने अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमने जरूरतमंदों के लिए 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष स्थापित किया है। सरकार ने यह कदम करुणा के लिए नहीं, बल्कि उनका अधिकार प्रदान करने के लिए उठाया है। कांग्रेस के सभी विधायकों ने एक-एक लाख रुपए इस कोष में अंशदान दिया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, आश्रय गृह में रहने वाले बच्चों के लिए माता और पिता की भूमिका निभाएगी। सरकार, एकल महिलाओं एवं विशेष बच्चों को 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी। बाल संरक्षण संस्थानों, वृद्ध आश्रमों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और विशेष गृहों में रहने वालों को लोहड़ी, मकर सक्रांति, होली और अन्य त्यौहार मनाने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का उत्सव भत्ता भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के छोटे से कार्यकाल में हमने व्यवस्था परिवर्तन की ओर अनेकों कदम उठाए हैं। सरकारी टेंडर अवार्ड करने की समयसीमा को 60 दिन से कम करके 20 दिन कर दिया है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार खत्म करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति में भी वर्तमान सरकार बड़े बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास कर रही है, जिससे गरीब बच्चों को पढ़ने और बढ़ने के समान अवसर मिल सकें। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। सरकार नई रोजगार नीति भी लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का मुख्य जरिया है। प्राकृतिक, ग्रामीण, बागवानी, साहसिक तथा धार्मिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पर्यटन परियोजनाओं को स्टार्ट-अप योजना से जोड़ा जाएगा। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि निजी क्षेत्र में भी हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए वर्तमान सरकार निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सरकार नई निवेश नीति लाएगी, जिसमें निवेशकों की सुविधा के लिए सरकारी बंधनों को कम किया जाएगा। किसानों, पशुपालकों व बागवानों की आय में बढ़ोतरी करने की दिशा में भी सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के वातावरण को संरक्षित रखने के लिए जल विद्युत, हाईड्रोजन और सौर ऊर्जा का दोहन करने तथा हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2025 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में हरित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे निर्यात में बढ़ौतरी होगी। सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में पांच सौ मैगावाट तक की सौर परियोजनाएं स्थापित करेगी। प्रदेश सरकार ने राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का निर्णय भी लिया है। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट के प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने विभागां द्वारा स्थापित प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। नाहन के सरकारी व निजी स्कूलां के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। 74वें गणतंत्र दिवस के समारोह जिला के समस्त उप मण्डल मुख्यालयों में भी आयोजित किये गए जहां संबंधित एसडीएम ने तिरंगा फहराया। नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर तथा किरनेश जंग, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, नाहन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान चौधरी, शिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, उपायुक्त आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, पार्ष्दगण, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में जिला के विभिन्न भागों से लोग समारोह में उपस्थित थे। मार्च पास्ट की सभी 12 टुकड़ियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूलों सहित तलवार बाजी में विश्वजीत, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों में विनोद कुमार, सर्वजीत सिंह, रमेश चंद, हरि सरन, जोगेन्द्र सिंह, दीप राम तथा रमेश चंद, ग्रामीण विकास प्राधिकरण के रघुवीर सिंह, महेश कुमार, राजेश कुमार, विरेन्द्र कुमार, भुवनेश्वरी देवी व रमेश कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस रेफरल ड्रॉ का प्रथम पुरस्कर 65000 रुपए मूल्य का 24 कैरेट सोना भारापुर की अनुराधा ने जीता। इसके अलावा गुलाबी देवी व याशिका को लैप टॉप, प्रतिभा चंदोला तथा राजेश कुमार को टेबलैट व हैडफोन प्रदान किए गए।
एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने ध्वजारोहण कर आकर्षक मार्चपास्ट की ली सलामी गगन शर्मा। पांवटा साहिब 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि उप मंडल दंड़ाधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने नगरपालिका परिषद मैदान में ध्वजारोहण कर आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट के दौरान परेड कमांडर रोहित शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों की टुकड़ी सहित 20 विभिन्न स्कूलों की टुकड़ीयों का नेतृत्व किया। इससे पूर्व एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने अपने संबोधन में कहा कि हम राष्ट्रीय पर्व के रूप में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे है, जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूप से संविधान के लागू होने के उपरांत हम गणतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुए, जिसके उपरांत देश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है ओर भारतवर्ष विश्व के श्रेष्ठ देशों की पंक्ति में खड़ा है। उन्होंने कहा कि दर्जनों भाषाएं, सैंकड़ों विधियां हजारों विधान है जो जोड़कर हम सब को रखे वही तो सविधान है। उन्होंने कहा कि 74 वर्षों में हमने अपनी सामरिक शक्ति, औद्योगिक क्षमता, कृषि संपन्नता, आर्थिक निर्भरता, वैज्ञानिक उपलब्धियों, खगोलीय अन्वेषण, प्रौद्योगिकी विकास और चिकित्सा सामर्थ्य के साथ-साथ धर्म संस्कृति कला और साहित्य में उन्नति की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने वाली सबसे छोटी इकाई उसका नागरिक होता है। नागरिक का आचरण परिवार और समाज को सुदृढ़ बनाता है, जिससे राष्ट्र मजबूत होता है।उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब को कैसे सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं, यह प्रश्न प्रत्येक नागरिक से जुड़ा हुआ है। पांवटा साहिब की सड़कें, सफाई व्यवस्था सौन्दर्य करण, बिजली की व्यवस्था, यातायात संचालन, भौतिक विकास शासन प्रशासन से जुड़ा है, परंतु इसमें प्रत्येक नागरिक को अपने अपने तरीके से सहयोग देना होगा जिससे हम पांवटा साहिब को विकास की दिशा में ओर आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में विकास की अपार संभावनाएं है।लघु धर्म नगरी में धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक संपन्नता आर्थिक निर्भरता, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक विरासत को ओर अधिक समृद्ध किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी पांवटा साहिब में हम लघु भारत के दर्शन कर सकते हैं, सभी संप्रदाय बंधुत्व एवं सौहार्द के साथ पांवटा साहिब की सुंदरता को बढ़ाते हैं। प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला यह राष्ट्रीय पर्व एक ओर हमारी उपलब्धियों का आकलन करता है। वहीं, दूसरी ओर हमारे लिए विकास के अगले चरण के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी किया प्रेरित इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, पांवटा साहिब में धरातल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें वन्दे मातरम्, देश भक्ति गीत, तिब्बतियन लोक नृत्य, पंजाबी भंगड़ा और पहाड़ी गीत की प्रस्तुति दी गई। मुख्यातिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व मार्चपास्ट में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा अध्यापक मौजूद रहे ।
पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का शिलाई क्षेत्र में हुआ स्वागत कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की 10 गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेंगे फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने के बाद पहली बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पधारे। प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भारी तादाद में ढोल-नगाड़ों और वाद्य यंत्रों के साथ उद्योग मंत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर सतौन, कमरऊ, कफोटा और जाखना में जन समस्यायें सुनी और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया। उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवधर्न चौहान ने सतौन, कमराऊ, कफोटा और जाखना में जनसभाआंे को संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में रखी गई सभी 10 गारंटियों को हम चरणबद्ध ढंग से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इन 10 गारंटियों में समाज के हर तबके लिए कुछ न कुछ योजनाएं शामिल है जिसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने घोषणा पत्र के अनुरूप मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की प्रथम बैठक में ही प्रदेश के 1.35 लाख कर्मचारियों को ओपीएस की बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसी प्रकार एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने के वायदे को पूरा करने के लिए मंत्रीमंडल की उप-समितियों का गठन किया है और समितियों की रिपोर्ट प्राप्त होते ही आगामी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं, अपितु हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब है और प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपए के ऋण का बोझ है। उन्होंने कहा कि 11 हजार करोड़ रुपए की कर्मचारियों की देनदारियां है, जिसमें 10 हजार करोड़ रुपए छठे वेतन आयोग तथा एक हजार करोड़ रुपए कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते की देनदारी शामिल है। इसके बावजूद विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा। हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि प्रदेश में ंउद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम को समाप्त करते हुए इसके स्थान पर लिगल ऑथारिटी के गठन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के सतौन में पर्यावरण मित्र उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उद्योग मंत्री ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती घोटाले में कड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश सरकार ने आयोग को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी। हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज की जाएगी और शीघ्र ही विकास कार्यों एवं योजनाओं का निर्धारण कर इसे चरणबद्ध ढंग से आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिलाई के लोगों ने उन्हें चुनाव में जीत दिलवाकर विधानसभा भेजा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान ने उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया, जिसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं। सतौन में उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चैहान को मंडल अध्यक्ष सीताराम, प्रवक्ता कांग्रेस रामेश्वर शर्मा, महासचिव कांग्रेस मामराज कपूर, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विभिन्न संगठनों ने शाॅल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उद्योग मंत्री की धर्मपत्नी कल्पना चैहान को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कमरऊ पहुंचने पर उद्योग मंत्री को पूर्व प्रधान मामराज ठाकुर, ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष खत्री सिंह ठाकुर, उदय शर्मा ने सम्मानित किया। उद्योग मंत्री को कफोटा पहुंचने पर लोइया, शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। सएमएस यूनियन ब्लाक कफोटा की ओर से सम्मानित किया गया। पटवार एवं कानूनगो संघ सिरमौर, पंचायत चैकीदार संघ विकास खंड तिलौरधार अध्यक्ष चत्तर शर्मा, प्राईमरी टीचर फैडेरेशन कफोटा, गिरिपार अनुसूचि जाति अधिकार संरक्षण समिति, एसएमसी रा.व.मा.पा. कफोटा द्वारा सम्मानित किया गया। उद्योग मंत्री को कफोटा में जगत पुंडीर, गुमान चैहान, ज्ञान सिंह तोमर, रघुवीर कपूर जिला महासचिव कांग्रेस, सुमेर चंद, तपेन्द्र चैहान, गुलाब सिंह भंडारी, रामभज कपूर, सीताराम चैहान, सुरेन्द्र चैहान, तोताराम शर्मा रमेश चंद, शर्मा, जगत सिंह चैहान, लाला मायाराम पुंडीर, शावगा पंचायत की ओर से चतर सिंह तोमर, दयाल तोमर, गुलाब तोमर, इंदर तोमर, अतर तोमर, ज्ञान तोमर, कल्याण तोमर व सुरेश तोमर आदि ने सम्मानित किया। उद्योग मंत्री का जखना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रघुवीर सिंह चौहान महासचिव कांग्रेस कमेटी ने स्वागत संबोधन तथा दयाल सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष तथा मायाराम पूर्व प्रधान कंडो चियोग ने संबोधन किया। जखना में नरेश चौहान पूर्व प्रधान जमना श्यामदत प्रधान कंडो चियोग, सुनील चौहान प्रधान माशु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्र के लोग मौजूद रहे l
गगन शर्मा। पांवटा साहिब उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में आज उपमंडल अधिकारी कार्यालय में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुईं। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मैदान पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों व स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आज की बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समारोह को यादगार व आकर्षक बनाने के मद्देनजर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले कल विभिन्न सरकारी तथा निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व अध्यापकों के साथ गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर धरातल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर भी मिल सके। इस बात की जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जिसमें गुणात्मक शिक्षा, खेलकूद, बोधिक विकास के अतिरिक्त कौशल विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में 2 व्यवसायिक विषय आरम्भ किये गए हैं। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला के टेलिकॉम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों को ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी को धौलाकुआं, 12 जनवरी को कोलर में तथा 13 जनवरी को बिरला में ऑप्टिकल फाइबर तथा माइक्रोवेव तकनीक की विस्तृत जानकारी टेलीकॉम विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सर्वजीत कौर भी विद्यार्थियों के साथ ओजेटी के दौरान उपस्थित रहीं।
प्रदेश की सुक्खू सरकार ने छः मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति की है। कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, रोहड़ू से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, दून से विधायक राम कुमार चौधरी, पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल, बैजनाथ से विधायक किशोरी लाल और अर्की से विधायक संजय अवस्थी को सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया है। इनमें से सूंदर सिंह ठाकुर, आशीष बुटेल और राम कुमार चौधरी को मंत्री पद की दौड़ में भी माना जा रहा था, लेकिन इन्हें सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया है। रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी 6 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुंदर सिंह ठाकुर : दूसरी बार बने है विधायक 57 वर्षीय सुंदर सिंह ठाकुर लगातार दूसरी बार कुल्लू सदर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे है। सुंदर सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से बीएससी (मेडिकल) और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी) की उपाधि प्राप्त की। ठाकुर बागवानी एवं होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। सूंदर सिंह ठाकुर ने वर्ष 1985-86 में हिमसा चंडीगढ़ के संगठन सचिव के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत वर्ष 1989-91 तक हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष, 1991 में पंचायत समिति सदस्य, वर्ष 1991-94 तक पंचायत समिति कुल्लू के अध्यक्ष, वर्ष 1994-99 तक जिला परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2009-2012 तक हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के राज्य प्रतिनिधि तथा वर्ष 2012 से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव पद पर रहे। ठाकुर ने 2003-08 तक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा वर्ष 2013 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश खेल परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया। सुंदर सिंह दिसंबर 2017 में 13वीं विधानसभा के लिए बतौर विधायक चुने गए और जनरल डेवलपमेंट एंड सबोर्डिनेट लेजिस्लेशन कमेटी के सदस्य रहे। दिसंबर 2022 में यह 14वीं विधानसभा के लिए पुनः विधायक के रूप में चुने गए। मोहन लाल ब्राक्टा : लगातार तीसरी बार बने विधायक 57 वर्षीय मोहन लाल ब्राक्टा ने विधि स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है और एक अधिवक्ता के तौर पर सक्रिय रहे हैं। ब्राक्टा वर्ष 2012 में पहली बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। वर्ष 2013 से 2017 तक इन्होंने प्राक्कलन, ग्राम नियोजन, सार्वजनिक उपक्रम, कल्याण, विशेषाधिकार एवं नीति समितियों के सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2017 में 13वीं विधानसभा के लिए यह पुनः निर्वाचित हुए और कल्याण, नियम एवं ई-गवर्नेंस व सामान्य मामले समितियों के सदस्य रहे। दिसंबर 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए यह पुनः बतौर विधायक चुने गए है। मोहन लाल ब्राक्टा को होली लॉज खेमे का माना जाता है। राम कुमार चौधरी : मंत्री पद की दौड़ में थे शामिल राम कुमार चौधरी को सियासत विरासत में मिली है। उनके पिता लज्जा राम कई बार विधायक और मुख्य संसदीय सचिव रहे है। राम कुमार चौधरी ने लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हैं। राम कुमार चौधरी हरिपुर संदोली ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अतिरिक्त चौधरी वर्ष 1993-95 में प्रदेश एनएसयूआई के महासचिव, वर्ष 2003 में राज्य युवा कांग्रेस के महासचिव तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के वर्तमान में महासचिव हैं। वर्ष 2006 से 2011 तक यह जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रहे। यह दिसंबर 2012 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए बतौर विधायक चुने गए। दिसंबर 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए पुनः विधायक चुने गए है। आशीष बुटेल : शांता कुमार के गृह क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री बृज बिहारी लाल बुटेल के सुुपुत्र आशीष बुटेल दूसरी बार पालमपुर से विधायक बने है। पालमपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का गृह क्षेत्र है और यहाँ से बुटेल ने दोनों मर्तबा भाजपा के दिग्गज नेताओं को हराया है। 2017 में उन्होंने इंदु गोस्वामी को हराया था और इस बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को हराया है। बुटेल ने सिम्बोयसिस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पुणे से वाणिज्य स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। आशीष बुटेल को वर्ष 2011 से 2013 तक लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वह वर्ष 2014 से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। वह वर्ष 2017 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा प्राक्कलन एवं ग्रामीण योजना समितियों के सदस्य रहे। वह दिसम्बर, 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए। आशीष बुटेल जिला कांगड़ा बॉस्केटबाल संघ के भी अध्यक्ष हैं। उनकी सामाजिक कार्यों तथा अध्ययन में विशेष रूचि है। किशोरी लाल : बैजनाथ से दूसरी बार बने है विधायक किशोरी लाल जिला कांगड़ा के बैजनाथ से दूसरी बार विधायक बने है। वह पांच बार पंचायत प्रधान तथा उप-प्रधान रहे हैं। वह ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। किशोरी लाल दिसम्बर, 2012 में प्रथम बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए तथा दिसम्बर, 2022 में पुनः विधायक के रूप में चुने गए हैं। बैजनाथ पंडित संत राम की कर्मभूमि रही है और इसी सीट से उनके पुत्र सुधीर शर्मा भी दो बार विधायक बने है। ये सीट आरक्षित होने बाद यहाँ से कांग्रेस ने किशोरी लाल को चेहरा बनाया और वे तीन में से दो चुनाव जीतने में सफल रहे। संजय अवस्थी : क्रिकेट के मैदान से सियासी मैदान तक पहुंचे अवस्थी 57 वर्षीय संजय अवस्थी अर्की से दूसरी बार विधायक बने है। अवस्थी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। संजय अवस्थी वर्ष 1996 से 2006 तक जिला क्रिकेट संघ सोलन के अध्यक्ष तथा वर्ष 2000 से 2005 तक नगर परिषद सोलन के पार्षद रहे। वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य है। संजय अवस्थी 30 अक्टूबर, 2021 को विधानसभा उप-चुनाव में प्रथम बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा दिसम्बर, 2022 में 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए। संजय अवस्थी ने रणजी ट्रॉफी राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है।
हर्षवर्धन चौहान उन नेताओं में शुमार है जो प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में माने जा रहे थे। अलबत्ता सीएम पद की दौड़ में तो हर्षवर्धन पिछड़ गए लेकिन मंत्री पद की दौड़ में हर्षवर्धन जीत गए। हर्षवर्धन चौहान का जन्म 14 सितम्बर 1964 को हुआ है। हर्षवर्धन चौहान को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता गुमान सिंह चौहान 1972 से 1985 तक लगातार चार बार शिलाई से चुनाव जीते। हालांकि 1990 में हर्षवर्धन का चुनावी राजनीति में आगाज़ हार के साथ हुआ, लेकिन इसके बाद उन्होंने 1993 से 2007 तक लगातार चार बार जीत दर्ज की। 2012 में हर्षवर्धन को हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2017 में उन्होंने वापसी की और इस बार भी जीत उनके ही हिस्से में आई। हर्षवर्धन जिला सिरमौर की शिलाई सीट से रिकॉर्ड छठी बार विधायक बने है। हर्षवर्धन चौहान कांग्रेस के पुराने वफादार है। हर्षवर्धन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भी नजदीकी माने जाते है और आलाकमान की भी गुड बुक्स में है। उनके लम्बा राजनैतिक जीवन बेदाग़ है और वे जिला सिरमौर के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक है। सुक्खू कैबिनेट में हर्षवर्धन चौहान का शामिल होना तय माना जा रहा था और हुआ भी बिलकुल वैसा ही। इस बार हर्षवर्धन चौहान को मंत्रीपद से नवाजा गया है।
सरकार द्वारा बीते दिनों सभी जिलों के उपायुक्तों को सर्दी के मौसम में निराश्रय लोगों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश जारी किये गए थे। इसी कड़ी में पावंटा साहिब में 20 लोगों के ठहरने के लिए बिस्तरों की व्यवस्था है और अभी तक 8 निराश्रय लोगों को रैन बसेरा में आश्रय उपलब्ध करवाया गया हैं। इस बात की जानकारी पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि रैन बसेरा में इन लोगों के सोने के लिए कम्बल तथा हीटर के साथ-साथ खाने और नहाने के लिए गर्म पानी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी अध्यक्षता में एमसी अध्यक्षा, ईओ एमसी सहित अन्य लोगों की टीम के साथ मिलकर पांवटा साहिब में निराश्रय लोगों की पेट्रोलिंग की जा रही है और ज़रूरतमंद लोगो को रैन बसेरा में आश्रय दिया जा रहा है। इस के इलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि क्षेत्र में कोई निराश्रय व्यक्ति दिखे तो प्रशासन को तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1077 या 112 पर सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें शीतलहर से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब बस स्टैंड में देर रात तक बसों की सुविधा उपलब्ध होने के कारण लोग यहां बसों का इंतजार करते हैं, जिनके लिए प्रशासन द्वारा लकड़ी तथा अलाव की व्यवस्था की गयी है, जिससे वह इस शीतलहर से बच सकें।
गगन शर्मा। नाहन उपायुक्त आरके गौतम ने कहा कि जिला में शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित सभी रैन बसेरों में निराश्रितों व बेसहारा व्यक्तियों के लिए रात्रि ठहराव की उपयुक्त व्यवस्था है। उन्हांेने कहा कि रैन बसेरों में निराश्रितों को आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में निगरानी समितियों का गठन किया गया है और जिला में ये समितियां सक्रिय तौर पर कार्य कर रही हैं। उन्हांेने कहा कि समितियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में रात्रि के समय पुलिस के साथ गश्त करें और यदि कोई बेसहारा व्यक्ति पाया जाता है, तो तुरंत उसे रैन बसेरा में आश्रय प्रदान किया जाए। उपायुक्त ने आम जनमानस से भी अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे अथवा अन्य किसी स्थान पर निराश्रित पाया जाता है, तो उसे तुरंत से रैन बसेरा तक पहुंचाने में मदद करें अथवा इस संबंध में टाॅल फ्री नम्बर 112 व 1077 पर सूचित किया जाए। उधर, पावंटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि पांवटा साहिब के अंतर्गत स्थानीय नगर परिषद द्वारा संचालित रैन बसेरा में किसी भी बेसहारा व्यक्ति को रात को ठहरने की पूर्ण व्यवस्था है। रैन बसेरा भवन के प्रथम तल पर एक हाॅल में 20 बिस्तर लगे हैं, जिनमें रजाई, तलाई व कंबल इत्यादि की उपयुक्त व्यवस्था है। रैन बसेरा में कोई भी बेसहारा अथवा निराश्रित व्यक्ति सुविधाजनक रात्रि गुजार सकता है। उन्हाेंने कहा कि इसी भवन के धरातल मंे चार और कमरों की मुरम्मत का कार्य प्रगति पर है और यह कार्य अगले 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी किए हैं। नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि पांवटा स्थित रैन बसेरा के समीप भूमि खाली पड़ी हुई है, जिस पर नगर परिषद द्वारा एक कैफेटेरिया का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। कैफेटेरिया के निर्माण से रैन बसेरा को किसी प्रकार का अवरोध नहीं होगा, बल्कि रैन बसेरा में रूकने वाले लाेगाें काे अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद परिक्षेत्र के अंतर्गत कोई भी निराश्रित व्यक्ति बाहर सड़क किनारे न रहे, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अपने कर्मचारियों को लिखित तौर पर भी निर्देश जारी किए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजग़ढ़ यादविंद्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीपैड राजगढ़ में ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग का कार्य 05 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाईसैंस, रीटैस्ट एवं पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 04 जनवरी, 2023 से पहले ऑनलाईन या उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 05 जनवरी, 2023 को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी और फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अन्यर्थी को पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग के लिए 05 जनवरी, 2023 को प्रातः 10 बजे हैलीपैड राजगढ़ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दूरदराज क्षेत्र गिरिपार के शिलाई गांव में किसान परिवार में जन्मे कपिल कुमार का चयन बतौर असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ जेल के रूप में हुआ है। कपिल कुमार इस पद पर पहुँचने वाले सबसे कम उम्र के युवा अधिकारी है। कपिल कुमार के पिता कल्याण सिंह व माता रुकमी देवी खेतीबाड़ी का कार्य करते है। कपिल कुमार की दो बहने कौशल्या व सुनीता वर्तमान में भाषा अध्यापक पद पर शिक्षा विभाग में सेवारत है, तथा छोटा भाई अमित कुमार प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी में जुटा है। कपिल कुमार की स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल शिलाई से हुई है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 12वी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण की, तत्पश्चात स्नातक की डिग्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गवर्नमेंट कॉलेज संजोली से प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। कॉलेज से पास आउट होने के तुरंत बाद कड़ी लग्न के साथ जून 2016 में ही कपिल कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। बिना कोचिंग लिए स्वयं अध्ययन से कड़ी मेहनत व संघर्ष कर वह दो बार राज्य सहकारी बैंक के लिपिक पद भर्ती के साक्षात्कार तक पहुँचे, परन्तु अंतिम चयन नही हुआ। वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में बतौर सिपाही कपिल कुमार भर्ती हुए। सिपाही पद पर कार्य करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और वर्ष 2018 में कर्मचारी चयन आयोग के लिपिक पोस्ट कोड 484 में उनका चयन हुआ, परंतु उन्होंने जॉइन नहीं किया। कपिल कुमार ने दो बार एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा पास की, परंतु मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने से वह चूक गए। यही नहीं उन्होंने सब-इंस्पेक्टर पद की प्रारंभिक परीक्षा भी पास की। वर्ष 2019 में भाषा एवं संस्कृति विभाग में बतौर प्रिजर्वेशन अस्सिस्टेंट पद पर अंतिम चयन से बाहर हुए। वर्ष 2020 में मैट्रोलोजी इंस्पेक्टर पद के अंतिम चयन तक पहुँचे किंतु सफलता से चूक गए। लंबे संघर्ष व मेहनत के उपरांत वर्ष 2022 में बतौर असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ जेल/वेलफेयर ऑफिसर पद पर उनका अंतिम चयन हुआ तथा अब वह जिला कारागार ऊना में अपनी सेवाएं दे रहे है। कपिल कुमार द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि से जहाँ माता पिता व परिवार गर्व महसूस कर रहे, वही सम्पूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है। कपिल कुमार का कहना है कि सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत व लग्न से मुकाम हासिल किया जा सकता। हमे असफलताओं से निराश नही होना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता की कुंजी है।
कोरोना की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि कोविड की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत सिरमौर जिला में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को सदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए संपूर्ण तैयारी में जुट गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर प्राप्त होने वाले सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सिरमौर जिला में कोरोना उपचार के लिए कुल 666 बैड तैयार किए जा रहें हैं, जिसमें से 466 बैड सरकारी अस्पतालों तथा 200 बैड निजी संस्थानों में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि 36 बैडों में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध है जिसमें 21 आईसीयू बैड शामिल हैं। जिला में पांच आक्सीजन प्लांट कार्यरत हैं, जोकि कोविड मरीजों के उपचार के लिए कारगर सिद्ध होंगे। इसी प्रकार जिला में डी, बी और ए टाईप के 977 आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कोविड की संभावित चौथी लहर को देखते हुए जिला के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों, मैडिकल और पैरा मैडिकल स्टाफ को चौकन्ना रहने के निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि अभी जिला में कोरोना की चौथी लहर कहीं दिखाई नहीं पड़ रही है किन्तु इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर मुस्तैदी बनाए रखने की आवश्यकता है।
वाहनों के आवागमन के लिये वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था गगन शर्मा। नाहन जिला दंडाधिकारी आरके गौतम ने पांवटा के बंगराण पुल से आगामी 26 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। वाहनों की आवाजाही के लिए मानपुर देवड़ा से रामपुर घाट नवादा सड़क में गिरी नदी पर लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित नवादा गांव के पुल को वैकल्पिक तौर पर प्रयोग करने की व्यवस्था की है। आदेश मंे कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रथम चरण में 29 दिसंबर, 2022 से 26 जनवरी, 2023 तक बंगराण पुल की मुरम्मत का कार्य करेंगे। इस दौरान वह कामगारों व आम जनमानस की सुरक्षा तथा वैकल्पिक मार्ग पर सुचारू यातायात के लिये आवश्यक एहतियाती उपाय भी करेंगे। लोक निर्माण विभाग मार्ग बदलाव स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के साथ-साथ लोगाें की सुविधा के लिए इन स्थलों पर कर्मी भी तैनात करेंगे। आदेश के अनुसार पांवटा मंडल केे अधिशाषी अभियंता ने पावंटा, पुरूवाला, सिंघपुरा, भंगानी, गोजर, डाकपत्थर सड़क पर बांगरन पुल से यातायात को अस्थाई तौर पर बंद करने के लिए आग्रह किया है, ताकि पुल की मुरम्मत का कार्य शुरू किया जा सके। इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है, जिसके तहत वाहनों की आवाजाही नवादा गांव के पुल से होगी। आदेश का उलंघन करने पर कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
गणतंत्र दिवस का उपमण्डल स्तरीय समारोह राजगढ़ के एसडीएम कार्यालय परिसर में मनाया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे मुख्यअतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस, एनसीसी तथा एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत राजगढ़ को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर उचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होेंने अन्य संबंधित विभागों को भी समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा और कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की स्थिति में इसे सादगी पूर्ण रूप से मनाया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बीएमओ डा उपासना शर्मा, एसएचओ रोशनलाल धोलटा, वीडीओ अरविंद गुलेरिया, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
एक छोटा व नवीन प्रयास समाज और राष्ट्रहित में बड़ा सिद्ध हो सकता है-उपायुक्त सिरमौर में जोर पकड़ने लगी प्रशासन गांव की ओर मुहिम फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन सिरमौर जिला में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर मुहिम जोर पकड़ रही है। उपमंडल स्तर पर प्रशासन समस्त विभागों के अधिकारियों की टीम को लेकर गांव में जाकर घर-द्वार पर लोगों की समस्याओं तथा शिकायतों का समाधान करने में जुट गया है। सरकार की इस मुहिम को बल प्रदान करने तथा प्रभावी बनाने के लिये उपायुक्त आरके गौतम ने आज नाहन में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागाें से संबंधित विभिन्न जनपयोगी कार्यों तथा नये प्रयासों के बारे में अपनी जानकारियां और अनुभव सांझा किए। जिला के सभी एसडीएम वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से ऑनलाईन बैठक में शामिल हुए। उपायुक्त ने सभी विभागों से आग्रह किया कि अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं तथा कायक्रमों से संबंधित भविष्य के लक्ष्यों का एक विजन डाक्यूमेंट तैयार करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का यह विजन डाक्यूमेंट राष्ट्र स्तर पर तैयार किए जा रहे ‘‘2047-विजन डाक्यूमेंट’’ का भाग बन सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग का एक छोटा और नवीन प्रयास समाज और राष्ट्रहित में बड़ा और जनपयोगी साबित हो सकता है। आरके गौतम ने कहा सभी विभाग जन सेवा कार्यों और योजनाओं को सुदृढ़ करें और प्रयास करें कि किसी भी व्यक्ति को जनसेवा का लाभ मिलने मेें अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को अपनी-अपनी सेवाओं कों पारदर्शी बनाने के साथ समयबद्ध बनाना चाहिए, ताकि पात्र व्यक्ति तक इनका समुचित लाभ पहुंच सकंे। उन्होंने ने कहा कि सुशासन अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता कार्यक्रम को प्राथमिकता में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कूड़े के सही निस्तांतरण प्रक्रिया पर बल देते हुए कहा कि गीले और सूखे कूड़े का सही ढंग से निष्पादन होना चाहिए। खाद्य पदार्थों से निकलने वाले कूड़े से कमपोस्ट तैयार किया जा सकता है और यह प्रयास घरेलु स्तर के अलावा कार्यालयों के स्तर पर भी हो सकता है। उपायुक्त ने जल संरक्षण को भी सुशासन अभियान का जरूरी हिस्सा बनाने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जुड़े जल शक्ति विभाग, कृषि, उद्यान तथा अन्य सम्बन्धित विभाग प्रयास करें कि वर्षा जल का सही भंडारण कर जल संरक्षण की छोटी-छोटी योजनाएं तैयार की जाएं। आरके गौतम ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि आम जन की ओर से प्राप्त होने वाले पत्रों और शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निपटाएं, साथ ही लिए गए निर्णय की सूचना संबंधित व्यक्ति तक समय पर पहुंचाई जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, सहायक आयुक्त मुकेष षर्मा के अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति, कल्याण, ग्रामीण विकास व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
कपील शर्मा। सिरमाैर सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पीजीआई चंडीगढ़ डॉ. मनप्रीत, नर्सिंग ऑफिसर विलियम और मनीष, अटेंडेंट नवीन और रवि, सफाई कर्मचारी भूपेंद्र, गुरमीत आदि पीजीआई से आए हुए थे। कैंप ठंड और धुंध की वजह से समय के अनुसार शुरू नहीं हाे सका, लेकिन फिर भी शिविर में 26 रक्तविरों ने खूनदान किया। सिरमौर एसोसिएशन के प्रधान मयंक शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, केडी चौहान, कल्चर कार्यवाहक सोशल वर्कर जय प्रकाश शर्मा, 144 बार रक्तदान करने वाले पूर्व प्रधान इक़बाल सहोत्रा को इस महान उपलब्धि के लिए समानित किया गया। जतिन, केशव सिरमौर एसोसिएशन के सलाहकार फकीर चंद चौहान और रमेश देसाइक, नेहा अधिवक्ता सिरमौर एसोसिएशन विंग इंचार्ज और पंजाब यूनिवर्सिटी के लड़कों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसोसिएशन के प्रधान मयंक शर्मा ने कहा कि हम आगे भी स्वयं सेवी के रूप में कार्य करते रहेंगे। पीजीआई की टीम को एसोसिएशन द्वारा समानित किया गया। टीम ने हमे आश्वस्त किया कि हम आगे भी आपके द्वारा किए गए कार्य का हिस्सा बनते रहेंगे।
नई नवेली सरकार के शुरुआती फैसलों को लेकर प्रदेश भाजपा तल्ख हो उठी है। अभी प्रदेश में कैबिनेट का भी गठन नहीं हो पाया है कि भाजपा ने सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से कुछ अरसा पहले खोले गए विद्युत विभाग के डिवीजन और सब डिविजन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही तत्कालीन सरकार द्वारा जिन अस्पतालों का दर्जे बढ़ाए गए थे, उन अस्पतालों के दर्जे घटाने का फरमान जारी कर दिया है। इस पर पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मौजूदा सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर बदले की भावना से काम करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गलत मानसिकता के चलते पूर्व सरकार द्वारा शुरू किए अस्पतालों और विभिन्न कार्यालयों को बंद कर रही है। बदले की भावना से लिए इन फैसलों से जनता को नुकसान होगा। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार तुगलकी फरमान वापस लें अन्यथा भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और जरूरत पड़ी, तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
कपिल शर्मा। सिरमौर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन नाहन के लक्ष्मी नारायण मंदिर में किया गया। इस में मुख्य रूप में अभाविप जिला सिरमौर के जिला संगठन मंत्री रोहित राणा जिला SFS प्रमुख अमित ठाकुर विभाग संयोजक मनीष बिरसंता तथा जिला संयोजक आकाश ठाकुर उपस्थित रहे। इस बैठक में पूरे जिला से लगभग 40 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन आज बना है व 1949 से आज तक छात्र व समाज हित में कार्य कर रहा है। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां वर्ष है। इस बैठक में अभाविप जिला संगठन मंत्री ने रोहित राणा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से लेकर के आज आईटीआई, आईआईटी वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है, वह WOSY जैसे प्रकल्पों द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुम्बकम वह राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखों छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों से लेकर के आईटीआई के छात्र इन जिला सम्मेलनों में भाग लेंगे। साथ ही विभाग संयोजक मनीष ने कहा कि यह सम्मेलन सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में 4 फरवरी को होने जा रहा है। इसी बैठक में जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें SFD जिला संयोजक आशू भारद्वाज, जिला SFS संयोजक दिपांशु राणा, जिला सोशल मीडिया संयोजक लितेश ठाकुर, जिला राष्ट्रीय कलामंच संयोजिका साक्षी कल्याण, जिला खेल आयाम संयोजक दिव्यांशु शर्मा, व्यवसायिक शिक्षा जिला संयोजक नरेश ठाकुर, जिला छात्र उद्धघोष संयोजक कार्तिक तोमर, तहसील संयोजक सराह आर्यन जिंदल, नाहन तहसील संयोजक निशांत ठाकुर, तहसील संयोजक शिलाई हितेश ठाकुर व रेणुका तहसील संयोजक अभिषेक चौहान को दायित्व सौंपे गए। कार्यकारिणी की घोषणा विभाग संयोजक मनीष बिरसान्टा द्वारा की गई।
कपिल शर्मा। सिरमाैर बेसहारा पशुओं से भरा कैंटर चोरी छिपे लाया जा रहा था नौहराधार, ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से पकड़वाया, नौहराधार के जंगलों में थी पशुओं को छोड़ने की योजना, पुलिस व स्थानीय लोगों ने वापस भेजा पशुओं से भरा केंटर सर्दियों का मौसम शुरू होते ही नौहराधार व हरिपुरधार में पशुओं का जमावड़ा शुरू हो जाता है। सर्दियों के मौसम में चारे की कमी के कारण आसपास के गांवों से लोग आवारा पशुओं को जंगल में छोड़ देते है। यूं तो ग्रामीणों द्वारा अपने पशुओं को आवारा छोड़ने से लोग पहले ही परेशान है, मगर जब सोमवार को सोलन जिला के चायल से आवारा पशुओं से भरा एक केंटर नौहराधार पहुंचा, तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने पशुओं से भरे केंटर को रोक दिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। केंटर में करीब एक दर्जन आवारा पशुओं को ठूंस कर नौहराधार लाया गया था। हैरान करने वाली बात यह थी कि सभी पशुओं के कान में टैग भी लगे हुए थे। ग्रामीणों ने चालक से जब पूछा कि इतने पशुओं को कहां लेकर जा रहे, हो तो तुरंत चालक ने केंटर में बैठे व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन पशुओं को यह व्यक्ति संगडाह ले जा रहा है। इन्होंने सारे पशु चायल में पशुपालको से खरीदे हैं। पुलिस ने सबसे पहले गाड़ी के दस्तावेज चेक किए, उसके बाद पशुओं के बारे में चालक से गहनता से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चालक ने कबूल किया कि सारे बेसहारा पशुओं को चायल से लाया गया है और इन्हें नौहराघार के जंगल में छोड़ने की योजना थी। पुलिस ने चालक से दस्तावेज की कापी लेकर आवारा पशुओं को वापस चायल भेज दिया। पुलिस ने सख्त हिदायत देकर कहा कि यह पशु जिन लोगों से लाए हैं, उन्ही को वापस सौंप दें। यदि यह पशु उनके मालिकों तक नहीं पहुंचाए, तो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि पहले भी गाड़ियों में बाहर से बेसहारा पशुओं को नौहराधार के जंगलों में छोड़ा गया है, जिससे इन बेसहारा पशुओं को खेतों में घुसने से रोकने के लिए किसानों को दिन-रात पहरा देना पड़ रहा है। दिन व रात्रि के समय में 25 से 30 की संख्या में पशुओं का झुंड खेतों में से गुजरता है। दिन में सड़कों पर घूमते नजर आते हैं, जिससे चालकों को भी अपने वाहनों को गुरजने में दिक्क़ते पेश आती है। वहीं, रात को यह जानवर जिस भी खेत में घुस जाते हैं, वहां खड़ी फसल को रोंद कर नष्ट कर देते हैं, इन पशुओं को देखकर किसान लाठी लेकर बेसहारा पशुओं को बहुत दूर तक खदेड़ रहे हैं, मगर फिर भी दूसरे किसान इन्हें खेतों में आते देख वापस लौटा देते हैं। इस और न तो गाैशाला संचालकों का ध्यान है और न ही इस और सरकार कोई ठोस कदम उठा रही है। क्षेत्र में बर्फीबारी से व अत्यधिक ठंड से यह आवारा पशु जंगलों में सड़कों, खेतों में मर जाते हैं। क्योंकि बर्फ में पशु बाहर रह जाते हैं। किसान संजय सुरेंद्र, जितेंद्र व दिनेश आदि ने बताया कि रात को खेतों में बेसहारा पशुओं का झुंड आता है और खड़ी फसल को खराब कर पैरों से रोंद कर चला जाता है। इन्होंने सरकार व प्रसाशन से मांग की है कि इस बारे में कोई ठोस कदम उठाया जाए तथा ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।
कपिल शर्मा । सिरमौर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सोलन में किया गया। इस में मुख्य रूप में अभाविप सोलन के विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर जिला प्रमुख हुकुम जिला संगठन मंत्री बलबीर ठुकराल जी तथा जिला संयोजक शेखर कंडारी जी, उपस्थित रहे। इस बैठक में पूरे ज़िला से 31 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन आज बना है व 1949 से आज तक छात्र व समाज हित में कार्य कर रहा है। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां वर्ष है। इस बैठक में अभाविप सोलन विभाग संगठन मंत्री ने अश्वनी ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से लेकर के आज आईटीआई, आईआईटी वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है, वह WOSY जैसे प्रकल्पो द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुंबकम वह राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखो छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी ज़िलों में ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोस की जयंती) यानी युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों से ले कर के आईटीआई के छात्र इन जिला सम्मेलनों में भाग लेंगे। साथ ही जिला संयोजक शेखर कंडारी ने कहा कहा कहा कि यह सम्मेलन सोलन जिला का सम्मेलन नालागढ़ में होना तय हुआ है, तो इस सम्मेलन में लगभग 4 हज़ार संख्या रहेगी। वहीं, इस सम्मेलन में सोलन जिला के विभिन्न स्कूल महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय इकाइयों के कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे और जिला के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें SFD संयोजक रोहित नेकटा सह संयोजक पीयूष तथा आर्या SFS संयोजक सन्नी सह संयोजक का कणिका राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अंकिता ठाकुर सह संयोजक रोहित प्रेमी है। मीडिया संयोजक युगल, सह संयोजक हिमांशु, सोशल मीडिया संयोजक काश़ माधव, व्यावसायिक शिक्षा संयोजक पुनीत राणा, छात्र उद्घोष जिला संयोजक साहिल कटोच, सह संयोजक ऋतिक, खेल आयाम जिला संयोजक देवांश सूद, pharma Vision जिला संयोजक पारुल शर्मा, agree vision जिला संयोजक श्रेया, शोध जिला संयोजक साहिल चौहान व RTI जिला संयोजक शीतल ठाकुर इन सभी को दायित्व दिया गया।
कपिल शर्मा। सिरमौर Braintree infotech शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अग्रसर एक शिक्षण संस्थान नाहन के छोटा चौक में वर्ष 2015 से है, अपने विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए braintree वर्ष में दो बार छात्रवृति प्रतियोगिता परीक्षा करवाता है और कक्षा में हर महीने 2 मॉक टेस्ट करवाएं जाते हैं। लगातार 2015 से लेकर अब तक Braintree से 500 से अधिक विद्यार्थी सरकारी सेवाओं में चयनित हुए हैं। आज एक बार फिर Braintree Infotech शिक्षण संस्थान में छात्रवृति प्रतियोगिता परीक्षा करवाई गई है। छात्रवृति प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पूर्ण छात्रवृति, तृतीय व चतुर्थ सीसी स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 70% छात्रवृति एवं पांचवां व छठा व सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 50% छात्रवृति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया नारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का पूर्ण समर्थन करते हुए तीन छात्रोंओं को पूर्ण छात्रवृति का प्रावधान किया गया है। छात्रों के मनोरंजन का भी संस्थान भरपूर ध्यान रखता है और समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। चौगान मैदान में करवाई गई प्रतियोगिता इसका एक बड़ा उदाहरण है। इतनी सफलता के बाद Braintree Infotech नाहन के अलावा दो और शाखाएं पांवटा साहिब व शिलाई में खोली गई है। आपका अपना विश्वासनीय शिक्षण संस्थान जो हमेशा आपकी हर तरह की समस्या का समाधान करने को तैयार रहता है और भविष्य में आपके सहयोग की कामना करता है।
पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजग़ढ़ यादविन्द्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीपैड राजगढ़ में ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग का कार्य 19 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाईसैंस, रीटैस्ट एवं पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 18 दिसंबर से पहले ऑनलाइन या उनके कार्यालय में आकर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी और फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी को भी पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अठाराह ठकरेईयो और बारह ठकरेईयो के सबसे प्राचीन देवता चिखड़ेश्वर महाराज अठारह दिसंबर से धवाला यात्रा पर निकल रहे है। इस बार ये यात्रा पूरे इक्कीस दिन चलेगी और देवता महाराज के साथ हजारों लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। ये यात्रा तीन साल बाद होती है और देवता महाराज अपनी पालकी में बैठ इस यात्रा को पूरा करते है। अठाराह दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे देवता महाराज इस यात्रा के लिए अपनी मूल देवठी व उत्पत्ती स्थल चिखड़ से निकलेंगे और शाम को देवता जदराई की देवठी झगेड़ी पहुंचेगे। शाम को देवता झगेड़ी मे स्तिथ प्राचीन डीम में रुकेंगे। इसी तरह यह यात्रा 7 जनवरी तक चलेगी। आठ जनवरी को देवता महाराज की देवठी में विशाल भंडारा होग। जिस भंडारे में हजारों लोग भोग ग्रहण करेंगे। इसी दिन यात्रा का विधिवत समापन्न होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन हिमाचल प्रदेश में नव निर्वाचित सरकार का प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में बड़ी एलईडी के माध्यम से लोगों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री के रूप में पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलवाई। ऐतिहासिक रिज मैदान से इस शपथ ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक पल को देखने के लिए नाहन में लोग बहुत उत्सुक दिखाई दिए और सुबह से ही बड़ा चौक में एकत्र होना आरंभ हो गए। बड़ा चौक नाहन में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को बड़ी संख्या में लोगों ने रुचि पूर्ण ढंग से देखा।
आख़िरकार कसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 15 वर्षों के बाद वापसी कर ही ली। बीते तीन चुनावों की तरह इस बार भी कसौली सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बार निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के साथ भाजपा की पूरी टीम जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में थे, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और विनोद सुल्तानपुरी जीत का सूखा खत्म करने के लिए जदोजहद करते दिखे। डॉ राजीव सैजल खुद जीत को लेकर आश्वस्त थे लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने इस बार चुनाव जीत कर निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के सियासी चौका लगाने के फ़िराक पर पानी फेर दिया और 6768 मतों से जीत हासिल कर ली। अतीत पर गौर करें तो कसौली निर्वाचन क्षेत्र लम्बे अर्से तक कांग्रेस का गढ़ रहा। 1982 से 2003 तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में से पांच कांग्रेस ने जीते और पांचों बार प्रत्याशी थे रघुराज। सिर्फ 1990 की शांता लहर में एक मौका ऐसा आया जब रघुराज भाजपा के सत्यपाल कम्बोज से चुनाव हारे। 2003 में प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी और वीरभद्र सरकार में रघुराज मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद कसौली के लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी और शायद इसी का खामियाजा रघुराज को 2007 में उठाना पड़ा, जब वे चुनाव हार गए। इसके बाद राजीव सैजल ने जीत की हैट्रिक लगाकर जयराम सरकार में मंत्री पद भी हासिल किया। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने चेहरा बदला और युवा विनोद सुल्तानपुरी को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। दो युवा नेताओं के बीच इस चुनाव में कांटेदार टक्कर हुई और हार व जीत का मार्जिन भी काफी करीबी रहा। राजीव सैजल ने विनोद सुल्तानपुरी को मात्र 24 मतों से शिकस्त दी। वर्ष 2017 में कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने एक बार फिर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार दिया। इस बार भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि डा. सहजल ने वर्ष 2012 के मार्जिन व अपनी स्थिति को थोड़ा बेहतर करते हुए 442 मतों से जीत प्राप्त की। लगातार दो चुनावों में मामूली अंतर से हार का मुंह देख रहे कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के लिए वर्ष 2022 का चुनाव उनके राजनीतिक करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण था। कांग्रेस के टिकट चाहवानों को दरकिनार करते हुए विनोद सुल्तानपुरी एक बार फिर पार्टी टिकट पाने में कामयाब रहे। भाजपा ने भी जीत की हैट्रिक लगा चुके डा. राजीव सैजल पर ही दांव खेला। तीसरी बार विनोद सुल्तानपुरी और राजीव सैजल चुनावी मैदान में आमने सामने थे। नतीजन भाजपा के 15 सालों के तिलिस्म को तोड़ते हुए विनोद सुल्तानपुरी ने कसौली में वापसी करवाई।
जिला किन्नौर में इस बार भी विधानसभा चुनाव में भरपूर रोमांच देखने को मिला। पहले दिन से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों तरफ जमकर खींचतान दिखी। कांग्रेस में जहाँ सीटिंग विधायक और वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी का टिकट अंतिम समय तक लटका रहा, तो भाजपा ने पूर्व विधायक तेजवंत नेगी का टिकट काटकर युवा सूरत नेगी को मैदान में उतारा। खफा होकर तेजवंत भी चुनावी समर में कूद गए और इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। नतीजन, भाजपा के बगावत का फायदा कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी को मिला और जगत नेगी हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। जगत सिंह नेगी को 20696 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी को 13732 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के बागी तेजवंत नेगी ने 8574 मत लेकर भाजपा को डैमेज किया। किन्नौर के चुनावी इतिहास पर नज़र डाले तो अब तक सिर्फ ठाकुर सेन नेगी (तेते जी) ही जीत की हैट्रिक लगा सके है। ठाकुर सेन नेगी 1967 से 1982 तक लगातार चार चुनाव जीते। दिलचस्प बात ये है कि वे तीन बार निर्दलीय और एक बार लोकराज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। फिर वे भाजपा में शामिल हो गए और एक बार 1990 में भाजपा टिकट से भी जीतने में कामयाब हुए। ठाकुर सेन नेगी के अलावा जगत सिंह नेगी ही इकलौते ऐसे नेता है जो हैट्रिक लगाने में सफल हुए है।
मतगणना के लिए अधिकारियों ने किया पूर्वाभ्यास फर्स्ट वर्डिक्ट। पांवटा साहिब निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में आज राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र की मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 08 दिसंबर को होने वाली विधान सभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हेतु पूर्वाभ्यास किया गया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास में अधिकारियों एव, कर्मचारियों से मतगणना के दौरान होने वाली सभी गतिवधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, इसके अतिरिक्त उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी सांझा की गई। विवेक महाजन ने बताया कि मतगणना को पारदर्शिता से संपन्न करने के उद्देश्य से काफ़ी पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने चुनावी मतगणना से संबंधित तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला में 08 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
फतेहपुर भाजपा के टिकट आवंटन के बाद सबसे चर्चित सीटों में से एक है। दरअसल ये वो सीट है जहाँ भाजपा ने नजदीकी निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी इम्पोर्ट किया है। नूरपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया को भाजपा ने इस मर्तबा फतेहपुर फ़तेह करने का जिम्मा सौपा है। वैसे भी डॉ राजन सुशांत के पार्टी छोड़ने के बाद से इस क्षेत्र में भाजपा कभी कांग्रेस को जोरदार टक्कर नहीं दे पाई है। बगावत मानो यहाँ भाजपा की नियति बन चुकी है। यहाँ पार्टी दो उपचुनाव सहित लगातार चार चुनाव हार चुकी है। ऐसे में पार्टी ने इस बार राकेश पठानिया को उतार कर बड़ा गैम्बल खेला है। दरअसल इस क्षेत्र में पार्टी टिकट के दो मुख्य दावेदार थे, बलदेव ठाकुर और कृपाल परमार। पिछले चुनावों को देखे तो पार्टी अगर एक को टिकट देती है, तो दूसरा नाराज हो जाता है। संभवतः पार्टी को लगा हो किसी तीसरे को लेकर पार्टी को एकजुट किया जा सकता है। पर दाव उलटा पड़ गया। कृपाल ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। दिलचस्प बात तो ये है कि कृपाल को मनाने के लिए खुद पीएम मोदी का फोन आया था, जो काफी वायरल भी हुआ। पर पीएम के मनाने पर भी कृपाल माने नहीं। अब कृपाल पर मतदाताओं की कितनी कृपा रही, ये देखना रोचक होगा। तो वहीं कभी भाजपा के नेता रहे पूर्व सांसद राजन सुशांत इस बार आम आदमी पार्टी से मैदान में है। पर डॉ राजन सुशांत का प्रचार प्रसार इस बार ज्यादा आक्रामक नहीं दिखा है। पर इस क्षेत्र से वो चार बार विधायक रहे है और उनका एक सेट वोट बैंक है जिसके चलते उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उधर कांग्रेस ने एक बार फिर भवानी सिंह पठानिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस में भवानी के नाम को लेकर कोई विरोध नहीं दिखा। भवानी सिंह पठानिया कॉर्पोरेट जगत की नौकरी छोड़कर अपने पिता स्व सुजान सिंह पठानिया की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए फतेहपुर लौटे है। पर पिछले चुनाव को जीत कर भवानी ने ये साबित कर दिया था की वे राजनीति के लिए नए नहीं है। बहरहाल कांग्रेस में 'जय भवानी' का नारा बुलंद है और समर्थक तो उन्हें भावी मंत्री भी बताने लगे है। जानकारों का मानना है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और भवानी भी ये चुनाव जीतते है तो उन्हें मंत्री पद या कोई अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है। बहरहाल, भवानी और विधानसभा के बीच भाजपा के बड़े नेता और मंत्री राकेश पठानिया, कृपाल परमार और राजन सुशांत जैसे दिग्गज है। अब फतेहपुर में युवा जोश की जीत होती है या अनुभव की, ये तो नतीजे ही तय करेंगे।


















































