हिमाचल: किन्नौर और कुल्लू में बादल फटे वहीं मंडी में फ्लैश फ्लड, येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम अपडेट

हिमाचल प्रदेश में मानसून से लगातार तबाही देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में कई जगह बादल फटे हैं और कई जगह भूस्खलन हुए हैं जिसके चलते कल शनिवार शाम तक राज्य के 2 नेशनल हाईवे समेत 311 सड़कें बंद, 348 बिजली ट्रांसफार्मर और 119 पेयजल योजनाएं बाधित रहीं।
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा आज 5 जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। राज्य में 22 अगस्त तक बारिश का रहने की सम्भावना जताई गई है।
बादल फटने की घटना
कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में आज सुबह करीब चार बजे बादल फटने की वजह से भारी क्षति हुई है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी और कुल्लू में जगह-जगह अवरुद्ध हैं। फ्लड के कारण टकोली फोरलेन पर मलबा आ गया। कुल्लू व मंडी के कई इलाकों में कईं घरों को और साथ ही टकोली, पनारसा और नगवाई में 10 से अधिक वाहनों को क्षति पंहुचा है। किन्नौर जिला के पूह के पास टिंकू नाला नज़दीक NH 5 का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गई जिसकी वजह से कल दोपहर से ही आवाजाही बाधित है। नाहन के पास भारी के चलते बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं जबकि शिमला जिला के रामपुर दत्तनगर में सड़क तक आ पंहुचा है सतलुज का पानी।
अब तक का नुकसान
हिमाचल में इस मानसून अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 35 लोगों की जान बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से गई है, जबकि 36 लोग अभी भी लापता हैं। सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को अभी तक 2144 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।