'छः तारिक को करसोग ब्लॉक महिला कांग्रेस की टीम का गठन किया गया तथा साथ ही नई कार्यकारणी को स्वीकृति भी मिल गई है। जिसके लिए करसोग महिला काँग्रेस अध्यक्ष कौंरा वर्मा ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्मिता देव, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनेब चंदेल, महिला प्रदेश प्रभारी नीतू सोइन, व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कौंरा वर्मा ने कहा कि अब जल्द ही नई कार्यकारणी की बैठक की जायेगी और करसोग ब्लॉक में महिला काँग्रेस को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। अध्यक्ष ब्लॉक महिला काँग्रेस करसोग कौंरा वर्मा ने बताया की नई कार्यकारणी की सूची निम्न प्रकार से है जिसमें उपाध्यक्ष सुरेंद्ररा वर्मा, भीमा वर्मा, अनु वर्मा, मीना देवी, भावना वर्मा, लता वर्मा, गीता देवी, निर्मला देवी, लता ठाकुर, कल्पना देवी, अनारकली, सोनीका वर्मा, चिन्ता देवी को चुना गया है। इसमें महासचिव शाकुंतला देवी, गीता देवी, राम प्यारी वर्मा, शशि वर्मा, नेहा वर्मा, वीना देवी, प्रभा देवी, मीना कुमारी, संजीवना, शीला देवी, डिम्पल चौधरी, पुष्पा, दया ठाकुर को चुना गया है तथा सचिव मे मीना देवी, रितु चौहान, प्रौमिला वर्मा, कांता देवी, कौशल्या देवी, सोमा देवी, संजीवना देवी, आशा देवी, इंद्रा देवी, रामप्यारी, सीमा, चूड़ा देवी, सुनीता, पार्वती वर्मा, रीता देवी को चुना गया है। सदस्य मे ऊषा वर्मा, आशा देवी, शाकुंतला देवी, कौशल्या देवी, फुलमा देवी, राजेश्वरी देवी, मीना देवी, सूमा देवी, कौशल्या देवी, जमना देवी, सुनीता देवी, चंपा देवी, फिलमा देवी, रीना देवी, सत्या देवी सुमित्रा देवी, हिमा देवी शांता वर्मा को चुना गया है ।
सोलन के गायक व गीतकार रोहित कश्यप द्वारा फेसबुक पेज "आर के अन प्लगड" पर आयोजित गायन प्रतियोगिता "द हिमालयन वॉइस" का अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमे पहले स्थान पर पट्टा ब्रोरी कि महिमा संदल काबिज हुई l दूसरे स्थान पर भोजनगर कि भावना तंवर व तीसरे स्थान पर परवानु धग्गड के संजीव शर्मा रहे l इस प्रतियोगिता के दो अन्य फाइनलिस्ट मंडी से अर्चना सीओहिआ तथा सपरून सोलन से संगीता रहे l आयोजक रोहित कश्यप ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल मे संगीत गुरु परविंदर सिंह नामधारी व प्रसिद्ध गायक कमल हीर थे l प्रतियोगिता के विजेता को जल्द ही एक बड़े स्तर के गाने मे रिकॉर्डिंग का मौका दिया जायेगा, जल्द ही जो दर्शकों के लिए पेश किया जायगा l इस प्रतियोगिता मे लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया था व आयोजक हिमाचल के हुनर को निखारने व पहचान देने के उद्देश्य से जल्द ही 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए भी इसी तर्ज पर एक प्रतियोगिता शीघ्र शुरू करने जा रहे हैं। जिसके लिए आप फेसबुक पेज "आर के अन प्लगड" के द्वारा जुड़ सकते हैं।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पँचायत मूहल के प्रधान संजय कुमार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया वहीं पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि द्वारा प्रधान संजय कुमार को भाजपा का पटका पहनाकर व शाल देकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के उप्लक्षय पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान संजय कुमार का उतसाहपूर्ण तरीके से स्वागत किया। वहीं संजय कुमार ने पूर्व मंत्री एवम विधायक रविन्द्र रवि समस्त भाजपा हाईकमान, मण्डल देहरा का धन्यवाद भी किया। इस दौरान मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, महामंत्री जगदीप, रणजीत गुलेरिया, भाजपा प्रवक्ता अमित राणा, प्रधान ग्राम पंचायत पाईसा चुनी लाल, बी डी सी अध्यक्ष अर्चना, सर्वदर्शन, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता उपस्थित रहे।
प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने मंगलवार को मंडी में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार और वह स्वयं शिक्षकों का सम्मान करते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और कोविड काल में शिक्षकों ने सफलतापूर्वक हर घर पाठशाला कार्यक्रम चला कर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के समय शिक्षकों ने हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित है और उनको समय-समय पर विभिन्न लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की सभी जायज मांगों का समाधान करती आई है और भविष्य में भी उनकी विभिन्न मांगों के समाधान के लिए वचनबद्ध है। प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, राजकीय अध्यापक संघ के राज्यध्यक्ष नरेश महाजन, सी.एंड.वी के राज्यध्यक्ष चमन लाल शर्मा और इन संगठनों के जिला मंडी के अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री के साथ बैठक में उपस्थित थे। शिक्षक संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री कीे ओर से आए बयान और मुख्यमंत्री द्वारा की गई मध्यस्थता के बाद अपना विरोध समाप्त करने की घोषणा की है। शिक्षा संगठनों ने कहा कि अब शिक्षक संगठनों द्वारा कोई भी बयानबाजी नहीं की जायेगी।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए मानसिक रूप से दिव्यांग (मेंटली चेलेंजड) व्यक्तियों को प्राथमिकता समूह श्रेणी में शामिल किया गया है। जिसकी अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई है। उन्होंने कहा कि कोविन पोर्टल पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण और प्रमाणीकरण के उद्देश्य से इस श्रेणी के लाभार्थियों की पहचान और प्रमाणीकरण के लिए टीकाकरण संबंधी प्रारूप पत्र को तहसील कल्याण अधिकारी या स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी को केवल कोविड-19 टीकाकरण के उद्देश्य से प्राथमिकता समूह की श्रेणी में शामिल किया गया है और लाभार्थी कोई अन्य लाभ अर्जित नहीं करेगा।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों (पीसीवीसी) के रूप में कार्य करने वाले निजी अस्पतालों द्वारा खरीदी जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन के लिए संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित की है। उन्होंने कहा कि देश के वैक्सीन निर्माता अपने वैक्सीन के मासिक उत्पादन का 25 प्रतिशत तक पीसीवीसी के रूप में कार्य करने वाले निजी अस्पतालों को प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय कोविन पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए ट्रैकिंग तंत्र के माध्यम से पीसीवीसी को वैक्सीन की आपूर्ति की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की एक खुराक की कीमत अधिकतम 150 रुपये प्रति खुराक सर्विस चार्ज के रूप में निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन निर्माताओं द्वारा सभी खर्चो को मिलाकर निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन का मूल्य 780 रुपये, कोवैक्सीन का मूल्य 1410 रुपये और स्पूतनिक-वी का मूल्य 1145 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों द्वारा लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही वैक्सीन की कीमतों पर नजर रखें और निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने वाले पीसीवीसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रवक्ता ने कहा कि निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों को कम से कम कोविशील्ड की 160 खुराकें और कोवैक्सीन की 500 खुराकें लेनी होंगी और वैैक्सीन की खरीद कोविन पोर्टल के माध्यम से करनी होगी। वैैक्सीन निर्माता निजी टीकाकरण केंद्रों को सीधे तौर पर या फिर राज्य सरकार के माध्यम से भी वैक्सीन की आपूर्ति कर सकते है। उन्होंने कहा कि जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों को सभी वैैक्सीन का कोविन पोर्टल में रिकाॅर्ड रखना होगा और कोविन प्रणाली टीकाकरण सत्रों के प्रकाशन की अनुमति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों और निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों को सहायता प्रदान करने उद्देश्य से एक हेल्पलाइन नंबर 0120-4473222 भी जारी किया है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की आलोचना करते हुए कहा है कि वह अपने मंत्री पद की गरिमा के विपरीत कार्य कर रहें है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों पर दिया गया उनका बयान पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना और किसी भी शासकीय व्यवस्था के खिलाफ है। हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि महेंद्र सिंह का यह आचरण प्रदेश में लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं को ध्वस्त कर रहा है। उन्होंने कहा है कि सत्ता के नशे में महेंद्र सिंह का प्रशासन के साथ टकराव बहुत ही निंदनीय है। हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ महेंद्र सिंह की बदसलूकी से भी साफ है कि वह सत्ता के अहंकार में डुबे है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह का अधिकारियों व कर्मचारियों व आम लोगों का अपमान करना तो उन्होंने अपना जन्म सिद्ध अधिकार मान लिया है जो बहुत ही निंदनीय है। हर्षवर्धन ने महेंद्र सिंह से शिक्षकों पर की गई टिप्पणी पर माफ़ी मांगने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी इस पूरे बयान पर स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि एक तरह सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के योद्धाओं का खिताब दे रखा है और दूसरी तरफ इसके लिए उनके मंत्री का अपमान जनक बयान सरकार की कार्यप्रणाली और उसके दिशा निर्देशों की भी पूरी पोल खोलता है।
उपमंडल करसोग के तहत पड़ने वाला नैहरा वाया भण्डारनु सड़क मार्ग मरम्मत कार्य के चलते आगामी बारह जुलाई तक वाहनो की आवाजाही के लिए बन्द रहेगा। जिसकी जानकारी मंगलवार को एसडीएम करसोग सुरेन्द्र ठाकुर ने दी। उन्होने कहा कि सड़क की सही तरह से मरम्मत हो इसलिए लोग इसमे अपना सहयोग दे तथा आगामी बारह जुलाई तक अन्य दूसरे वैकलिपक सड़क से आवाजाही करे। केवल आपातकालीन स्थिति वाले वाहनो को ही जाने दिया जाऐगा। बताते चले कि इस सड़क की पांच साल पहले पक्का करने के बाद सुध ही नहीं ली गई। ऐसे में जगह जगह पड़े गड्डों की वजह से वाहन चालकों सहित सड़क के साथ भवन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार पीडब्ल्यूडी से सड़क की मरम्मत की गुहार लगा चुके थे, लेकिन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा था। ऐसे में थकहार कर अब स्थानीय लोग खुद ही घरों के आगे सड़क पर पड़े गड्डों को पत्थर और मिट्टी से भर रहे थे। ताकि किसी भी तरह से अनहोनी घटना को रोका जा सके। करसोग में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दवाब को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने लाखों रुपये खर्च कर पीएमजीएसवाई के तहत नैहरा वाया भंडारनु सड़क का निर्माण किया था। जिसके लिए स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से लाखों की कृषि योग्य भूमि विभाग के नाम की थी। ताकि क्षेत्र की जनता को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद भारद्धाज ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है तथा मरम्मत कार्य में आठ से दस लाख तक खर्च किया जाऐगा व जल्द ही नैहरा भड़ारनू सड़क अच्छी हो जाऐगी।
आजकल ठग व शातिर लोग ठगी के नए नए तरीके अपनाकर लोगो को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को कुनिहार पुलिस थाना में कुनिहार की मशहूर झांझी फर्म द्वारा एक शिकायत पत्र देकर अनजान व्यक्तियों द्वारा झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर लॉटरी टिकट बेचने बारे सामने आया है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि कुछ अनजान व्यक्ति जिन्हें हम नही जानते हमारे झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर गांव गांव जाकर लाटरी टिकट बेच रहे हैं। जिसका पता हमे अपने एक परिचित द्वारा फोन पर पता चला। परिचित ने बताया कि " इलेक्ट्रॉनिक सामान के लाटरी टिकट झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर बेचे जा रहे हैं क्या आपने कोई स्कीम निकाली है " । तो हमने उनसे कहा कि हमने ऐसी कोई स्किम नही निकाली है और न ही हम इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करते हैं। परिचित ने बताया कि उनके पास ज़ेन गाड़ी थी जिसका नम्बर हमने नही देखा। शिकायत पत्र में झांझी फर्म को बदनाम करने व उनका नाम गलत इस्तेमाल करने के लिए ऐसे जालसाज लोगो की छानबीन कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की पुलिस से मांग की गई है। इस विषय पर पुलिस थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने बताया कि ऐसी ठगी के बारे में एक शिकायत पत्र आया है और इसकी छानबीन की जा रही है उन्होंने लोगो से अपील की है कि अगर कोई ऐसे अनजान लोग कंही भी दिखे तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें।
जुब्बल : प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने मंगलवार को जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंटी, कुड्डू, पंद्रानु सोलंग सासकिर का दौरा किया इस अवसर पर उनके साथ आई टी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन ब्रागटा भी उपस्थित रहे। सुखराम चौधरी ने लोगो की अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही निपटाया और कहा की क्षेत्र में बिजली की कोई समस्या नही रहेगी। पंद्राणु में मंत्री ने कहा की पंद्रानु व सोलंग का क्षेत्र उत्तराखंड की सीमा से लगता क्षेत्र है जिसके कारण लोगो को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है परंतु अब यहां के लोगो की समस्या को वरीयता के आधार पर निपटाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने लोगो से आग्रह किया की पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र ब्रागटा के निधन के उपरांत यहां उप चुनाव हो रहा है जिसमे भाजपा को जिताना है जिससे दिवंगत नेता के द्वारा दिखाए गए विजन को पूरा कर सके और इस विधान सभा क्षेत्र को उत्कृष्ट बना सके। कुड्डू पंचायत में युवाओं ने काग्रेस छोड़कर कर भाजपा का दामन थामा जिसमे सचिन शर्मा, सौरभ, आर्यन, प्रणव शर्मा एवम कपिल शर्मा इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत पंद्रानू से बलबीर मिमटा, नंदपुर पंचायत से चमन ठाकुर मोहन सिंह ठाकुर, कुलदीप शर्मा, प्रभु राम, कंवर सिंह, अमित, बंटी ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर सिरमौर जिला के सह प्रभारी अरुण फाल्टा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र धौलटा, इंदर धांटा, सचिव यशपाल शर्मा, कर्म सिंह सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंस धौलता, कृष्ण चंद मानटा, लायक राम झगता, झालटा पंचायत के प्रधान महावीर झागटा, अंटी पंचायत के प्रधान रविंद्र रावत, नंदपुर पंचायत के प्रधान सुमन ठाकुर, उप प्रधान प्रताप राणा, हरिमन शर्मा, ग्राम पंचायत बढ़ाल के पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, शकुंतला डोड, परवीन छाजटा सभी विभाग के अधिकारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने में कारगर सिद्ध हो रही हैं। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित विश्राम गृह में अपनी ऐच्छिक निधि से विधानसभा क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उपरांत सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के 31 पात्र व्यक्तियों को 03 लाख 03 हजार 150 रुपए के चैक वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कण्डा के गांव गंधोल के बुद्धराम तथा ग्राम पंचायत आंजी मातला के गांव घरटी की रामकली को भारतीय नस्ल की गाय खरीदने के लिए 40-40 हजार रुपए के चैक भी प्रदान किए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अभी कोविड महामारी का संकट टला नहीं है और हम सभी को इस दिशा में सत्त सचेत रहते हुए अपना, अपने परिवार तथा समाज का बचाव करना है। उन्होंने कहा कि नियम पालन तथा टीकाकरण के माध्यम से कोरोना संकट से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सही प्रकार से मास्क पहनें, 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाकर रखें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 09 जुलाई 2021 तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण आरम्भ किया है ताकि सभी को पात्रता अनुसार टीके की पहली तथा दूसरी खुराक मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि शीघ्र प्रदेश के सभी जन टीकाकरण करवाकर कोविड-19 से सुरक्षा प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में भी कोविड-19 से बचाव के लिए समुचित प्रबन्ध किए गए हैं और निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आती है तो उससे बचाव के लिए सभी स्तरों पर आवश्यक उपकरण एवं दवाओं का भण्डारण किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए वृहद स्तर का ऑक्सीजन सयंत्र स्थापित किया गया है। इस सयंत्र में 1000 लीटर प्रति मिनट की दर से जीवनदायिनी ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविड स्पेशल आईसीयू वार्ड में 06 वैंटिलेटर स्थापित कर दिए गए हैं। अस्पताल में एक्स-रे सयंत्र भी आरम्भ कर दिया गया है। डाॅ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम व बुखार की स्थिति में शीघ्र समीप के स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करें और चिकित्सक के निर्देशों का पूर्ण पालन करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, बीडीसी कसौली के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदरम ठाकुर, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जून 2020 से मार्च 2021 के मध्य महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 0 से 3 वर्ष की आयु सीमा के लगभग 2.3 लाख बच्चों को और 3 से 6 वर्ष की आयु सीमा के लगभग 1.3 लाख बच्चों को तथा गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 94000 महिलाओं को प्रति माह पात्रतानुरुप पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध करवाया गया। यह जानकारी आज हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग सुरेन्द्र घोंक्रोकटा ने दी। उन्होनें बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा मध्याहन भोजन योजना के तहत कक्षा आठ तक के लगभग 4.89 लाख विद्यार्थियों को प्रतिमाह निर्धारित मात्रा में राशन दिया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र परिवारों को अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तथा मई, जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान 5 किलोग्राम अनाज प्रति परिवार प्रति माह सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया गया। उन्होनें बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में खाद्यान्न प्राप्ति से संबंधित 402 शिकायतों का निवारण किया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार ने गरीब, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं एवं बच्चों के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। कोविड-19 के दौरान उभरी चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली आई.सी.डी.एस. तथा मिड डे मील योजनाओं को प्रभवी ढंग से लागू किया गया। उन्होनें कहा कि आयोग द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक की जाती है तथा प्रत्येक जिलों के खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्तों को जिला शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया गया है। यदि कोई नागरिक खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के लाभों से वंचित है तो जिला शिकायत निवारण अधिकारी के पास या सीधा आयोग को शिकायत कर सकते हैं। आयोग द्वारा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से अपील की गई है कि शिकायतों का त्वरित निपटान हो तथा सरकारी योजनाओं के तहत कोई भी पात्र नागरिक लाभ से वंचित न रहे। उन्होनें कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को सही प्रकार से लागू करने तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। बैठक में सदस्य सचिव अनिल चैहान, सदस्य रमेश गंगोत्रा, सुश्री प्रेम चैहान, सरकारी सदस्य हिमिस नेगी, ज्योति राणा, केवल राम सहजल भी उपस्थित थे।
मंगलवार को भाजपा अर्की मंडल के सभी बुथों पर एक विधान,एक निशान और एक प्रधान का नारा देकर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राष्ट्रभक्त डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंति पर पौधारोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत कोटली के कोलका गांव में आयोजित किया जिसमें हिमको के चेयरमैन रत्न सिंह पाल ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डी.के.उपाध्याय ने की। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने डा.मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। हिमकों के चेयरमैन ने औषधीय पौधा लगा कर पौधा रोपण का शुभारभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो पौधे वे लगा रहे हैं वे उनकी देखभाल का जिम्मा भी लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखने के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी हैं। उन्होंने लोगों को पौधे भी वितिरित किए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, उपाध्यक्ष संतराम ठाकुर, महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना भारद्वाज, बी.डी.सी. के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कार्यालय सचिव रूप राम शर्मा, बुथ अध्यक्ष मेहर चंद, भूपेन्द्र सागर, युवक मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार को सोलन जिला के धर्मपुर में प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 120वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि स्वर्गीय डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का संकल्प लिया था तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाॅ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के सुदृढ़ राष्ट्र के सपने को पूर्ण कर रहे हैं और इस दिशा में किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में उचित निर्णय लिए जा रहे हैं तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है। डाॅ. सैजल ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को जीवन में अपनाना तथा सदैव राष्ट्रहित में कार्य करना ही डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने इस अवसर पर जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा से जन-जन को परिचित करवाने में डाॅ. मुखर्जी ने अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक राष्ट्र के रूप में आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धारा-370 हटाकर प्रधानमंत्री ने वास्तविक अर्थों में भारत को एकता के एकसूत्र में पिरोया है। राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को सही मायनों में अन्नदाता मानती है एवं किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान हित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कृषक उत्पाद संगठन (एफपीओ) की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं ताकि किसान इससे लाभान्वित हो सकें। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आर्थिकी मज़बूत करने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट की 95 से 98 प्रतिशत संस्तुतियों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा फसल बीमा योजना के तहत लगभग 90 हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस अवसर पर सामूहिक वन्देमातरम का गान किया गया। राजकुमार चाहर एवं डाॅ. सैजल ने हारसिंगार का पौधा रोपा। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. शम्भू कुमार, प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार बबली, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव सुनील ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला किसान मोर्चा के सुंदरम ठाकुर, अमर सिंह परिहार, संजय ठाकुर, यशपाल ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा कसौली के अध्यक्ष दुरेश ठाकुर, महामंत्री जगदीश ठाकुर एवं बृजलाल ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश, भाजयुमो कसौली के अध्यक्ष वरूण शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा कसौली मंडल की अध्यक्ष ममता ठाकुर, महामंत्री बिल्लो नेगी, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
संभव चेरिटेबल संस्था द्वारा कोरोना योद्धा के तौर पर दाड़लाघाट में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। चैरिटेबल संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर ने बताया कि अर्की के कुनिहार से संबंध रखने वाली इस संस्था को बने लगभग सात वर्ष बीत चुके हैं तथा संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए बहुत से लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था की शुरूआत बेटी बचाओ व अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान पत्रकारों द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया गया है। इसी कडी में अर्की, दाड़लाघाट व कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर अक्षरेश शर्मा, लोकेंद्र कंवर, राजेश गुप्ता, केशव वशिष्ठ, राजेंद्र कुमार शर्मा, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, रवि चन्द्र प्रताप, राकेश अत्रि मौजूद रहे।
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने 60 मेगावाट की नैटवाड़ मोरी जलविद्युत परियोजना की 4.3 किलोमीटर लंबी हेड रेस सुरंगखुदाई के पूरा होने के प्रतीक के रूप में आखिरी ब्लास्ट को ट्रिगर किया। नैटवाड़ मोरी जलविद्युत परियेाजना की कमीशनिंग के उपरांत हर साल 265.5 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इस परियोजना से उत्तराखंड राज्य को रॉयल्टी के रूप में 12% मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। उन्होंने परियोजना स्थल पर नवनिर्मित कार्यालय परिसर, ट्रांजिट कैंप और टाउनशिप ‘ यमुना परिसर’ का भी उद्घाटन किया। शर्मा ने परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया और परियाजना के विभिन्न घटकों की समीक्षा की जिसमें हेड रेस टनल, बैराज, पावर हाउस , सर्ज शॉफ्ट और 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन शामिल हैं। उन्होंने परियोजना के सभी प्रमुख घटकों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नंद लाल शर्मा ने कहा कि मुझे एसजेवीएन की नैटवाड़ मोरी जलविद्युत परियाजना के लिए सभी सुविधाओं से युक्त कार्यालय परिसर का उद्घाटन करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है । हमारे सभी देशवासियों को निर्बाध ऊर्जा उपलब्ध करवाने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता और 2040 तक 25000 मेगावाट की कंपनी बनने के एसजेवीएन के सांझा विजन को साकार करने की प्रक्रिया और तीव्र होगी। समय पर परियोजनाओं को पूरा करना तथा कर्मचारियों का कल्याण हमेशा से ही एसजेवीएन के मुख्य उद्देश्य रहे हैं। परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए कर्मचारियों को समर्पित कड़ी मेहनत के साथ काम करने और परियोजना कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कुल्लू के पास पिरडी में पर्वतारोहण संस्थान के रीवर राफ्टिंग केंद्र पर राष्ट्र के सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1946 में बंगाल के विभाजन की मांग की ताकि मुस्लिम बहुल पूर्वी पाकिस्तान में भारत के हिंदु-बहुल क्षेत्रों को शामिल करने से रोका जा सके। डाॅ. मुखर्जी ने अनुच्छेद-370 को राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा मानते हुए इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने इसके लिए संसद के भीतर और बाहर भी लड़ाई लड़ी। इससे पूर्व, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने पिरडी स्थित पर्वतारोहण संस्थान के परिसर में रुद्राक्ष के पौधे रापित किए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित रहे।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश में बनाए गये ऑक्सीजन बैंक के लिए उनके द्वारा एकत्रित गए 900 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य मेडिकल उपकरण जैसे 1 लाख मास्क , व 3500 पीपीई किट को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर हिमाचल रवाना किया। राजनाथ सिंह ने कहा “ भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ एक राजनैतिक पार्टी नहीं बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरे सेवाभाव से निर्वहन करने वाली पार्टी है । कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा के मानवीय मूल्यों का पालन करते हुए पूरी दृढ़ता से लोगों की मदद के लिए आगे आए। अनुराग सिंह ठाकुर ने भी अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने प्रदेश व संसदीय क्षेत्र के लिए कोरोना काल में सेवाभाव का परिचय दिया व वहाँ आवश्यक मेडिकल उपकरण व सहायता सामग्री पहुँचाई” “हिमाचल प्रदेश विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कोरोना मरीज़ों को ऑक्सीजन की कोई कमी ना आने पाए इसलिए अनुराग ठाकुर द्वारा एक ऑक्सीजन बैंक बनाया जा रहा है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है । 1400 बेडों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन सप्लाई मिल सके इसके लिए आज अनुराग ठाकुर द्वारा एकत्रित किए गये 900 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हिमाचल भेजना एक सुखद अनुभव है । इस आपदा काल में हिमाचल प्रदेश के लिए अनुराग ठाकुर द्वारा किए गये प्रयासों ,उनकी संवेदनशीलता के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ । इस आपदा काल में हम सब मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लड़ेंगे” अनुराग ठाकुर ने कहा “ कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपयोगिता बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कोरोना मरीज़ों को ऑक्सीजन की कोई कमी ना आने पाए इसलिए मैं अपने निजी प्रयासों से ऑक्सीजन बैंक बना रहा हूँ जिसका प्रारम्भिक लक्ष्य 700 बेडों को ऑक्सीजन सप्लाई देना था जिसे बढ़ाकर कर 1400 कर दिया गया है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अब यह 1000 से ज़्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर , 200 ऑक्सीजन सिलेंडरों व 3 ऑक्सीजन प्लांट को मिलाकर एक ऑक्सीजन बैंक जोकि 1400 बेडों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन सप्लाई करने में सक्षम होगा उसके लिए आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेरे द्वारा एकत्रित 900 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य मेडिकल उपकरण जैसे 1 लाख मास्क , व 3500 पीपीई किट झंडी दिखाकर हिमाचल रवाना किया “ “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰ नड्डा के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा का हर कार्यकर्ता कोरोना से जंग में अपनी ज़िम्मेदारी दृढ़ता से निभा रहा है। हाल ही में इसी ऑक्सीजन बैंक के लिए मेरे द्वारा एकत्रित किए गये मेडिकल उपकरणों व सहायता सामग्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰ नड्डा ने हरी झंडी दिखाई जिसमें हिमाचलवासियों के लिए 108 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व 160 ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल थे। आगे भी मैं अपने क्षमतानुसार वायरस बनाम मानवता की इस लड़ाई में अपना योगदान देता रहूँगा”
कोरोना काल में जहाँ सरकारी स्वास्थ्य सुविधा हांफ गयी थी। वहीं सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवकों व उद्योगों ने मदद के हाथ आगे बढ़ाएं और सरकार का भरपूर सहयोग किया। ऐसी विकराल परिस्तिथि में कॉस्मो फेराइट्स लिमिटेड ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है। कोरोना महामारी के दौरान, कंपनी के लिए सभी की देखभाल करना एक कठिन स्थिति थी। लेकिन, प्रबंधन ने चुनौती को स्वीकार किया है और कठिन समय से उभरने के लिए कड़ी मेहनत की। कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए टीकाकरण शिविर और दो आरएटी कोविड परीक्षण शिविरों की व्यवस्था की। पीएचसी धर्मपुर और पीआईए परवाणू की मदद से अप्रैल 2021 से जून 2021 तक कंपनी द्वारा 45+ और 18+ के लिए चार टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। कंपनी ने आस-पास के क्षेत्रों के मूल निवासियों और अपने कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइज़र, विटामिन सी, थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर प्रदान किये गए। कॉस्मो कंपनी ने अपने कर्मचारियों को परवाणू में अपने गेस्ट हाउस / कंपनी के आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट कर दिया है और उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की और कोरोनाकाल में उन सभी का ख्याल रखा है। जरूरतमंद कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जो कोविड से संक्रमित थे। कॉस्मो कम्पनी के जीएम संजीव कटोच वर्तमान में पीआईए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है। कंपनी ने परवाणू औद्योगिक संघ को ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपए डोनेट किया जबकि 40 ऑक्सीमीटर की व्यवस्था कर जिला प्रशासन को सौंपे।
शिमला : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार शिमला की छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में विद्यालय की 41 छात्राएँ बैठीं, जिनमें से 31 छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। कुमारी निकिता ने 700 में से 639 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, पलक वर्मा ने 700 में से 612 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा तनवी ने 700 में से 595 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने सभी छात्राओं और उनके अभिभावकों को इस परीक्षा परिणाम हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी
शिमला :एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने वीसी की नियुक्ति और ग़ैरकानूनी प्रोफेसरों की भर्तियों के खिलाफ पिंक पैटल्स पर धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई का मानना है कि प्रदेश सरकार लगातार विश्वविद्यालय और शिक्षा का भगवाकरण कर रही है। विश्वविद्यालय के पुराने उपकुलपति एडीएन वाजपेयी के कार्यकाल के खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय लगभग डेढ़ साल तक बिना उपकुलपति के रही। उसके बाद प्रदेश की भाजपा सरकार के करीबी माने जाने वाले प्रो सिकन्दर कुमार को विश्वविद्यालय का उपकुलपति बनाया गया औऱ पहले ही दिन विश्वविद्यालय में पहुंचते ही इनका बयान आता है कि वो आरएसएस की विचारधारा से संबंधित है और आजीवन उस विचारधारा के लिए काम करेंगे। एक ओर भारतीय संविधान किसी भी शिक्षक को सीधे तौर पर किसी राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं देता और दूसरी ओर हमारे उपकुलपति महोदय बतौर प्रोफेसर सेवाएं देते समय बीजेपी एससी सेल के अध्यक्ष के रूप में काम किया और दूसरी ओर यूजीसी के नियमों के अनुसार एक प्रोफेसर तभी विश्वविद्यालय का उपकुलपति बन सकता है जब उसके पास बतौर प्रोफेसर 10 साल का कम से कम अनुभव हो लेकिन सरकार का करीबी होने के कारण विश्वविद्यालय में उपकुलपति पड़ पाने के लिए प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने 10 साल पूरा होने के 3 महीने पहले ही विश्वविद्यालय का उपकुलपति बनने के लिए अपने शैक्षणिक अनुभव के साथ छेड़छाड़ के ये पद प्राप्त किया है। कैंपस सचिव रॉकी के बताया कि विश्वविद्यालय में हो रही प्रोफेसरों की भर्तियां भी शक के घेरे में है। विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की भर्तियां तक करवाई गई जब पूरे देश में कोरोना अपने चरम पर था लेकिन भारतीय संविधान जो हमें समान अवसरों का अधिकार देता है कि खुले तौर पर अवहेलना की गई है। कोरोना महामारी के कारण जब ट्रांसपोर्ट बन्द था तो इंटरव्यू में सभी अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर कैसे मिला। धांधलियों के द्वारा सरकार द्वारा अपने लोगों की भर्ती करने के लिए अयोग्य व्यक्तियों की भी भर्ती की गई है। विश्वविद्यालय में जब यूजीसी की न्यूनतम योग्यता पीजी और NET/SET के आधार पर अगर प्रोफेसरों की भर्ती होगी तो जिस गुणात्मकता की बाग की जाती है को कैसे हासिल किया जा सकता है। एक पीजी और NET/SET क्वालिफाइड कैसे विश्वविद्यालय में शोध का काम करवा सकता है। एसएफआई का स्पष्ट मत है कि ये भर्तियां विश्वविद्यालय ऑर्डिनेंस को ताक पर रख कर की जा रही है जिसकी एसएफआई कड़े शब्दों में निंदा करती है और साथ ही प्रदेश सरकार मांग करती है कि इन भर्तियों पर जांच कमेटी बिठाई जाए ताकि विश्वविद्यालय में योग्य व्यक्तियों की ही भर्ती हो। एसएफआई ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए यह मांग की है कि शिक्षा की गुणवत्ता को बचाने के लिए इन भर्तियों पर और वीसी की अयोग्यता पर जल्द प्रदेश सरकार ने कोई अहम कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय मे एसएफआई प्रदेश भर के छात्रों को लामबंद करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन के अंदर जाएगी जिसका जिम्मेवार प्रदेश सरकार होगी।
शिमला : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि देश कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की अखंडता के लिए शहादत देने वाले पहले नेता थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारद्वाज ने कहा कि मुखर्जी ने भारत में एक निशान एक विधान एक प्रधान का सपना देखा था और आज भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस सपने को साकार किया है। देश में एकरूपता हो इसके लिए मुखर्जी ने संघर्ष किया। जन संघ की स्थापना से लेकर कश्मीर के आंदोलन तक मुखर्जी जी का योगदान अहम है। मुखर्जी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के बारे में लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश में धरा 370 को समाप्त किया। मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार मिले इसके लिए तीन तलाक़ कानून को समाप्त किया। भारद्वाज ने कहा कि देश के कानून में एकरूपता हो मोदी सरकार ने मुखर्जी के इस सपने को साकार किया और आज भी देश कि अक्षुण्णता बनी रहे, इसके लिए प्रयासरत है।
धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा आज 86 साल के हो गए है। धर्मशाला के मैक्लोडगंज में बौद्ध मंदिर निर्वासित तिब्बत सरकार द्वारा उनका जन्मदिन बढ़ी धूमधाम से मनाया जाता था। किन्तु वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जन्मदिन को बड़ी धूम धाम से नहीं मनाया गया। दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के अमुदो क्षेत्र के तकतसर में एक किसान परिवार में हुआ था। उनका नाम लहामो धोनुढुप था। दलाई लामा जब 2 साल के थे तब उन्हें 14वें धर्मगुरु दलाई लामा के रूप में पहचान लिया गया था। पांच साल की उम्र होने पर दलाई लामा को अधिकारिक तौर पर तिब्बती धर्मगुरु की गद्दी पर विराजमान कर दिया गया था। 1950 में जब दलाई लामा 16 वर्ष के थे तो मंत्रिमंडल की सत्यनिष्ठ अपील के बाद उन्होंने तिब्बत के अस्थाई नेतृत्व की जिम्मेदारी ली थी। दलाई लामा ने संयुक्त राष्ट्र, पश्चिमी देशों और अन्य पड़ोसी देशों से सहायता मांगते हुए तिब्बत और चीन के बीच एक सामंजस्य पूर्ण समझौते के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। दलाई लामा 1954 -55 में बीजिंग दौर पर गए थे और अध्यक्ष माओ जडोंग और अन्य चीन के नेताओं से मिले। हालांकि चीन ने 17 सूत्रीय समझौते पर करार करने से इनकार कर दिया था। जिस पर तिब्बत ने अवरोध के तहत हस्ताक्षर किया था। इसके साथ ही चीन और तिब्बत के लोगों का आपसी विवाद जारी रहा। 1959 में जब वे 24 साल के थे तो उन्हें भारत में आकर रहना पड़ा और निर्वासन को अपनाना पड़ा। निर्वासित सरकार के लोगों की माने तो आज भी तिब्बत की संस्कृति और पहचान बरकार है। इसका सबसे बड़ा श्रेय दलाई लामा को जाता है। आज निर्वसान में एक पूर्ण विकसित लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना हो चुकी है। दलाई लामा को 1989 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा दुनिया भर में उनको 150 पुरस्कार मिल चुके हैं।
पद्धर : उपमंडल पद्धर में पुलिस विभाग का एक जवान कांस्टेबल कर्म चंद उर्फ करमु ने पद्धर पुलिस थाने का नाम ऊँचा कर दिया।जानकारी के अनुसार पद्धर अस्पताल के बाहर एक वृद्ध व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई और उस बुर्जुग व्यक्ति की तबियत इतनी खराब थी कि वो उठने में असमर्थ था, उसके साथ आए घर से लड़का बुजुर्ग को उठा नही पा रहा था। हालांकि आसपास लोग तो थे लेकिन देखते ही रहे। पद्धर पुलिस का जवान कोंस्टेबल कर्म सिंह ने बुजुर्ग की हालत को देखते हुए तुरन्त अपनी पीठ में उठाकर पद्धर अस्पताल की ऊपर की मंजिल में बेड तक पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी पुलिस जवान की जमकर तारीफ की। बीएमओ पद्धर विनय कुमार, डॉ आस्था, डॉ अमरीक सिंह, ने कहा कि ऐसे व्यक्ति बहुत कम मिलते है जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते है। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पद्धर पुलिस थाने में तैनात जवान कर्म चंद उर्फ करमु ने सराहनीय कार्य किया है जो उसका कर्तव्य भी बनता था और उसने किया भी। उन्होंने कहा की कर्म चंद अपने कार्य को बहुत ही निष्ठापूर्वक निभाता है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने भी पद्धर पुलिस के इस जवान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सभी जवान हमेशा ही ऐसा कार्य करने से पीछे न रहे ,किसी की भी सहायता करना हमारा कर्तव्य बनता है।
जोगिंदर नगर : हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर के प्राध्यापकों ने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा स्कूल और कॉलेज प्राध्यापकों के विरुद्ध सार्वजनिक मंच से दिए गए बयान के विरोध में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जलशक्ति मंत्री ने बंजार में एक जनसभा में कहा था कि कोरॉना काल में अध्यापकों ने बहुत मजे किए और अब कोरोना वॉरियर्स बन कर सबसे पहले वैक्सीन लगवा रहे हैं। मंत्री के इस बयान से प्रदेश के सभी शिक्षक संगठन बहुत नाराज और अपमानित महसूस कर रहे हैं। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय इकाई के एच जी सी टी ए यूनिट सचिव डॉक्टर ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि राज्य संगठन के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापक काले बिल्ले लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एच जी सी टी ए के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने मंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मंत्री से अपना बयान वापिस लेने और माफी मांगने की अपील की है। इस अवसर पर डॉक्टर धर्मवीर सिंह, डॉक्टर शमशेर सिंह राणा, रूप लाल राणा, डॉक्टर ज्ञान चंद शर्मा, डॉक्टर समजीत सिंह ठाकुर, नरेश कुमार, डॉक्टर पवन कुमार, डॉक्टर विशाल, अतुल कुमार, धीरज, डॉक्टर राकेश कुमार, संतोष सकलानी, आरती शर्मा, डॉक्टर माधवी जोशी, उत्तम भारद्वाज, पूनम कुमारी तथा डॉक्टर चेतना शर्मा उपस्थित रहे।
कुनिहार: सवर्ण आयोग गठन की मांग को लेकर देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर कुनिहार में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि 20 जुलाई 2021को सरकार द्वारा स्वर्ण आयोग गठन के लिए दिए गए 90 दिन का समय जो समाप्त हो रहा है, उस के संदर्भ में चर्चा की गई। यदि सरकार स्वर्ण आयोग गठन के लिये तय समय सीमा में कोई उचित निर्णय नही लेती है, तो जल्द ही कुनिहार शहर में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास 20 जुलाई तक का समय है। वह स्वर्ण आयोग गठन की घोषणा करें वरना ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन झेलने के लिए तैयार रहें। इस दौरान बैठक में देव भूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, गोपाल शर्मा, राजेन्द्र कंवर, धीरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
कुनिहार : सम्भव चैरिटेबल सोसायटी कुनिहार लंबे समय से निरन्तर क्षेत्र में सामाजिक कार्यो से जुड़ी है। मंगलवार को सम्भव चैरिटेबल सोसायटी कुनिहार ने कोरोना यौद्धा के तौर पर कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया। संस्था की सरंक्षिका प्रतिभा कंवर ने पत्रकारों को यह सम्मान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कुनिहार में दिया। प्रतिभा कंवर ने बताया कि संस्था पिछले काफी समय से कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य कर रहे यौद्धाओं को सम्मानित करने पर विचार कर रही थी। इसी कड़ी में संस्था ने सबसे पहले पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया जो रात दिन अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक हर खबर पहुंचाते रहे हैं। अर्की ,दाड़ला के बाद कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी संस्था जल्द ही सम्मानित करेगी।
कुनिहार :कुनिहार व आसपास के आठवीं, दसवीं व बारहवीं कक्षा के उन विद्यार्थियों को जो कम्पार्टमेंट व फेल होने के बाद जिन्हें एस ओ एस में दाखिले के लिए अर्की व सोलन का रुख करना पड़ता था। अब उन्हें यह सुविधा कुनिहार में ही मिलेगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य मुक्त विद्यालय केन्द्र (SOS) छात्र विद्यालय कुनिहार में खुल गया है। इससे पहले कंपार्टमेंट व फेल हुए विद्यार्थियों को दाखिला व अन्य कार्य हेतु अर्की व सोलन जाना पड़ता था लेकिन अब यह सारी सुविधा कुनिहार में ही मिलेगी। इसमें 8वीं,10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष बीना देवी, अक्षरेस शर्मा, गोपाल चन्द, अनिल कुमार, पवना देवी, रीना देवी आदि ने इसे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों को एस ओ एस के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।
जोगिन्दरनगर :डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर ग्राम शक्ति केंद्र मसौली के अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी की अध्यक्षता में माँ जालपा वन क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दौरान सभी द्वारा बन, हरड़, आंवला इत्यादि के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर धर्मवीर चौधरी, मंडी के सांसद स्व राम स्वरूप शर्मा के पुत्र शांति स्वरूप शर्मा व मसौली पंचायत प्रधान अंजना शर्मा ने संयुक्त ब्यान में कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पिता आशुतोष मुखर्जी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की ऐसी शख्सियत रह चुके हैं, जिन्होंने भारतीय जन संघ पार्टी की नीव रखी। वे भारत की आजादी के समय के राजनेता, शिक्षा शास्त्री और एक क्रांतिकारी थे। वे एक निडर और स्पष्ट भारतीय राजनेता थे जोकि अपने विचारों के कारण बहुत लोकप्रिय थे, और सच्चाई को मानते थे। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। पौधरोपण में प्रधान ग्राम पंचायत जलपेहड़ कैप्टन प्यार चंद,मंडल सचिव शक्ति राणा सहित ग्राम शक्ति केंद्र मसौली के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
सिराज छतरी क्षेत्र के बगड़ाथाच पंचायत के गांव पांगणा की एक साधारण गरीब परिवार से संबंध रखने वाली पल्लवी ठाकुर ने दसवीं कक्षा में अपने क्षेत्र में सबसे अधिक अंक प्राप्त किये है। पल्लवी की इस सफलता से परिवार व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। पल्लवी ठाकुर का कहना है की वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती है और अपनी कामयाबी का श्रेय माता -पिता को देती है। पल्ल्वी ने दसवीं की परीक्षा में 700 में से 614 अंक प्राप्त किये है। उन्होंने कहा की घर के काम के साथ वह पढ़ाई के लिए समय निकलती है और उन्हें इसमें अध्यापकों का पूरा सहयोग मिलता है। पल्ल्वी ने इस सफलता के लिए अपने अध्यापकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की वह आने वाली परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर अपना व इलाके का नाम रोशन करना चाहती है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कोविड काल में निकाला गया यह रिजल्ट 99.7 प्रतिशत रहा, जबकि पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी भी छात्र को कंपार्टमेंट घोषित नहीं किया गया है। अभी तक स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की मैरिट लिस्ट नहीं बनाई है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस बार दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 1,16,784 बैठे थे, जिनमें से 1,16,286 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि इस दौरान 149 छात्र अनुपस्थित भी पाए गए हैं। वहीं बोर्ड ने इस रिजल्ट को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जहां से छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार देर सायं 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड ने इस रिजल्ट को सरकार की ओर से निर्धारित पॉलिसी के तहत तैयार किया था, जिसमें नौवीं कक्षा, फर्स्ट और सेकेंड टर्म, प्री बोर्ड परीक्षा सहित हिंदी विषय की हुई परीक्षा का मूल्यांकन कर तैयार किया था। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में 90 से 100 प्रतिशत के बीच 8014 छात्रों ने अंक हासिल किए हैं, जिसमें सरकारी स्कूलों से 1310 और प्राइवेट स्कूलों के 6704 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं पिछले वर्ष इस कैटागिरी में कुल 3098 छात्र शामिल थे, जिनमें से सरकारी स्कूलों से 858 और प्राइवेट स्कूलों से 2240 छात्र-छात्राएं शामिल थीं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अभी तक मैरिट लिस्ट को जारी नहीं किया है। बोर्ड इस मैरिट लिस्ट को अगस्त-सितंबर माह में प्रस्तावित कोरोना पॉजिटिव छात्रों की परीक्षा होने और उनके परिणाम आने के बाद तैयार करेगा। कोरोना पॉजिटिव इन छात्रों की परीक्षा को बोर्ड 12 जुलाई को लेगा, जिसके लिए बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं इस परीक्षा में केवल वही छात्र बैठ सकेंगे, जिनके पास कोरोना पॉजिटिव होने का अधिकृत सर्टिफिकेट होगा। इन छात्रों को परीक्षा देने के लिए बोर्ड के पास आवेदन करना होगा।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने खुदरा और थोक व्यापार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम में शामिल करने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले का खुदरा व थोक व्यापार क्षेत्र पर संरचनात्मक असर पड़ेगा। कोरोना की मार झेल रहे इस क्षेत्र को बेहतर वित्त विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे जिससे यह संगठित हो सकेगा। मंत्री ने कहा कि संशोधित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत खुदरा और थोक व्यापार को भी भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता वाले क्षेत्र के तहत ऋण प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। संशोधित दिशा-निर्देशों के साथ अब खुदरा और थोक व्यापारियों को उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति होगी। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आई दिक्कतों से खुदरा और थोक व्यापार पर पड़े असर को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने इनको एमएसएमई के दायरे में लाने का फैसला किया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के व्यापारियों को भी बधाई दी है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस फैसले से करोड़ों लोगों को लाभ होगा। खुदरा व थोक व्यापार प्रभावित होने से न केवल व्यापारी वर्ग बल्कि उनके द्वारा दिया जा रहा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार भी प्रभावित हुआ। ऐसे में यह फैसला न केवल व्यापारी वर्ग बल्कि करोड़ों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि देश भर में 2.5 करोड़ से अधिक व्यापारियों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है और केंद्र के इस निर्णय से प्रदेश सरकार के प्रयासों को और संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग व कोरोना से प्रभावित अन्य लोगों के कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है।
हिमाचल प्रदेश में 4 जुलाई यानी गत रविवार तक कुल 202642 व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव मामलों में निरंतर कमी आई है और आज कोविड-19 पाॅजिटिव मामलों की संख्या 1365 रह गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 28 जून से 4 जुलाई, 2021 के दौरान कोविड के 977 पाॅजिटिव मामले और पाॅजिटिविटी दर 1.14 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में कुल 8328 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 68 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.82 प्रतिशत रही। चंबा में कुल 8749 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 179 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 2.05 प्रतिशत, हमीरपुर में कुल 9734 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 63 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.65 प्रतिशत, कांगड़ा में कुल 8980 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 110 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत, किन्नौर में कुल 1456 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 34 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में कुल 5191 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 57 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत रही। लाहौल स्पीति में कुल 601 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 12 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 2 प्रतिशत, मंडी में कुल 5301 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 169 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 3.19 प्रतिशत रही। शिमला में कुल 8854 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 142 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 1.60 प्रतिशत, सिरमौर में कुल 7342 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 31 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.42 प्रतिशत, सोलन में कुल 12483 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 43 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.34 प्रतिशत और जिला ऊना में कुल 8571 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 69 लोग पाॅजिटिव पाए गए और पाॅजिटिविटी दर 0.81 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान प्रदेश में केवल 10 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई हैं।
सोमवार को शिमला एस पी मोहित चावला कोटखाई पहुंचे व सबसे पहले उन्होंने घुममा मे पंचायत सदस्यों तथा व्यापार मंडल के लोगों से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को सुना। एसपी चावला ने सुझाव दिया कि घुममा बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगने चाहिए जिससे अपराधी मानसिकता के लोग हतोत्साह होंगे। उन्होंने एसएचओ कोटखाई रविन्द्र कौशल को आगामी आने वाले सेब सीजन को देखते हुए ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था करने के आदेश दिए साथ ही घुममा में नशा निवारण समिति बनाने का भी प्रस्ताव रखा। कोटखाई थाना पहुंचने पर एचपी शिमला मोहित चावला ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को आदेश दिए कि कानून की पालना कड़ाई से करें मगर जनता के लिए उनका दिल नरम होना चाहिए ताकि लोग उनके पास आने से ना हिचकिचाएं। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि कोटखाई में अलग से ट्रैफिक विंग का गठन किया जाए ताकि आने वाले सेब सीजन में ट्रैफिक की कोई भी समस्या ना रहे।
एक तरफ भाजपा महिला मोर्चा की बैठक ,वहीँ दूसरी तरफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक मंडी लोकसभा सासंद के अचानक निधन के बाद मंडी लोकसभा के उपचुनाव होने को है। इसको लेकर करसोग में भी राजनितिक हलचल शुरू हो गई है। दोनों ही पार्टियाँ भाजपा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लग गई है। बताते चले कि जून माह में सरकार के वरिष्ट मंत्री व् मंडी लोकसभा उपचुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा करसोग के 2 दौरे किये जा चुके है। इस दौरान मंत्री ने आम जनता को खुश करने के लिए अधिकारियो को लताड़ लगाते हुए एक अधिकारी के तबाद्लें के साथ चार्जशीट करने के आदेश जरी किये थे। जिससे क्षेत्र में एक नई हलचल पैदा हो गई। साथ ही करसोग की सबसे बड़ी समस्या बाईपास सड़क का कार्य शुरू करवाकर महज 1 माह में पूरा करने के आदेश जरी किया। जिसका कार्य महज 13 दिनों में पूरा कर लिया गया | वही पार्टी के अन्य दिग्जो का जमावड़ा भी लगातार करसोग में हो रहा है। सोमवार को करसोग महिला मोर्चा भाजपा की बैठक में वंदना गुलेरिया ने शिरकत की वंदना गुलेरिया ने महिला भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर नई उर्जा जोश भरने की कोशिश की उन्होंने कहा की प्रदेश की जय राम सरकार निरंतर आगे बढ़ा रही है कोरोना काल में भी सरकार ने बहुत सराहनीय कार्य किये व् कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रही है। वहीं दूसरी ओर काग्रेस द्वारा संगठन को एक करने के लिए सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करसोग की बैठक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी संगठन के ऊपर गहनता से विचार-विमर्श हुआ। पृथ्वी सिंह नेगी का कहा कि लॉक डाउन की वजह से कांग्रेस पार्टी की बैठक नहीं हो पा रही थी। आज हालत में सुधार होने की वजह से पार्टी अपनी सक्रियता को बढ़ाएगी। सरकार के जन विरोधी रवैये के खिलाफ सड़क में उतर कर जनता के हित के लिए संघर्ष करेगी। और आगामी उपचुनाव में इस जनविरोधी सरकार के झूठे वायदों का पर्दाफाश करके इसे चुनाव में चारों खाने चित करेगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के दौरे के बारे में बोलते हुए कहा कि मंत्री ने अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वह जनता में झूठी वाहवाही लूटने के लिए एक षड्यंत्र था। और विकास तीन साल के बाद याद आया है। उपचुनाव ना होते तो यह खेल 2022 को देखने में मिलता मगर जनता सरकार के जन विरोधी रवैये से बहुत आहत है। लोग सही जवाब इनको देने के लिए तैयार बैठे है।
भारतीय खाद्य निगम हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य के 3258 किसानों से सीधी खरीद के माध्यम से 13040 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जो गत वर्षों की खरीद की तुलना में चार गुना अधिक है। यह जानकारी आज सोमवार को भारतीय खाद्य निगम हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र महाप्रबंधक डाॅ. राजेश गुलिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान 3128 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी, जिसका किसानों को इलैक्ट्राॅनिक माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 25.75 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा उनके खातों में किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के तहत असाधारण स्थिति में भी यह उपलब्धि हासिल की गई है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना 3 में प्रदेश के लिए 28644 मीट्रिक टन गेहूं और चावल मई व जून माह में मुफ्त में आंबटित किया गया था। इसी योजना के तहत 16822.95 मीट्रिक टन गेहूं और 11821.614 मीट्रिक टन चावल मई और जून, 2021 में आंबटित किया गया, जो लाभार्थियों को मुफ्त में देने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किया जा चुका है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 4 के अंतर्गत माह जुलाई से नवम्बर, 2021 तक 71611 मीट्रिक टन गेहूं और चावल हिमाचल क्षेत्र के लिए आंबटित किया गया, जिसके तहत 42057.375 मीट्रिक टन गेहूं और 29554.025 मीट्रिक टन चावल आंबटित किया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चौथे चरण का मुफ्त राशन जुलाई से नवम्बर, 2021 के लिए प्रति व्यक्ति 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल आंबटित किया जा रहा है। अभी तक 5081 मीट्रिक टन गेहूं और चावल की मात्रा उठाई गई है। उन्होंने कहा कि यह समस्त उपलब्धियां परस्पर सहयोग से पूर्ण की गई है। इन कार्यों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार एवं संबंधित एजेंसियों का समन्वय व सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च, 2021 से 10 जून, 2021 के दौरान किसानों की सुविधा के लिए भारतीय खाद्य निगम ने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न पांच राजस्व जिलों में 8 खरीद केन्द्र खोले गए ताकि किसान अपने गेहूं को नजदीकी खरीद केन्द्रों पर बेच सके और समय व पैसे की किसानों की बचत हो सके। प्रदेश में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब, कालाअंब, जिला ऊना के हरोली, टकरला, जिला सोलन में नालागढ़, जिला कांगड़ा में फतेहपुर, ठाकुराद्वारा और जिला बिलासपुर के घुमारवीं में यह मण्डियां खोली गई है। बैठक में उप महा प्रबंधक वित्त राजेश वर्मा तथा सहायक महा प्रबंधक तपस रंजन सेठी उपस्थित रहे।
कांग्रेस महासचिव एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की शिक्षको के खिलाफ की गई उनकी सार्वजनिक टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए उनसे शिक्षको से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा है कि महेंद्र सिंह ने शिक्षकों का घोर अपमान किया है जिसे सहन नही किया जा सकता है। विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह ने शिक्षकों के प्रति उनकी मानसिकता को प्रदर्शित कर दिया है। कोरोना काल में शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की संज्ञा देने वाली भाजपा नेताओं की पूरी पोल खुल गई है। विक्रमादित्य सिंह ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उन्हें सत्ता का नशा इस कदर छाया है कि वह अधिकारियों के साथ साथ आम लोगों को भी सरेआम धमकाते रहतें है। पिछले दिनों मुख्य सचिव का जिस प्रकार से उन्होंने मंत्रीमंडल की बैठक में अपमान किया है, वह पूरी तरह निदनीय है। मुख्यमंत्री की अपने इस मंत्री के अपमान जनक व्यवहार पर खामोशी का साफ अर्थ है कि उनका अपने मंत्रियों पर कोई नियंत्रण नही है, और उन्होंने इन्हें अधिकारियों, लोगों को धमकाने की खुली छूट दे रखी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले तीन उप चुनावो को सामने देख भाजपा पूरी तरह बौखलाहट में है। असल मे प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था ऐसे मुद्दे है जिनका भाजपा के पास कोई जवाब नही है। देश हो या प्रदेश भाजपा की नीतियों ने आज सब कुछ बरबाद कर दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में तीनों उप चुनाव कांग्रेस जीतेगी और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दावा किया कि हिमाचल में हाने वाले तीन उपचुनाव ही नहीं, बल्कि 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज कर सत्ता में रिपीट करेगी। मनाली में सोमवार को पदाधिकारियों काे संबाेधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार को हिमाचल प्रदेश में बनना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धी भरा रहा है सभी कार्यों को जनता तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीनो उपचुनावों में हम पूरी ताकत लगाएंगे और तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बैठक में कार्यकताओं से संवाद के माध्यम से नई ऊर्जा का संचालन किया, उन्होंने बैठक में कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। संवाद के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लीडरशिप टिप्स भी दिए और कार्यकता निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को भी अपना आंकलन करना चाहिए कि हम कहाँ खड़े है और कहाँ जाना है। उन्होंने कहा की सभी केंद्र और प्रदेश की योजनाओं की पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए। उन्होंने कहा की भाजपा उपचुनावो के लिए तैयार है और हम इन सभी चुनावों को जीतेंगे। इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा की हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल में महेनत करते देखा है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि नड्डा जी आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
पटवार सर्कल मांगल से पटवारी कृष्ण प्रकाश 10 महीने दिन-रात निष्ठा से कार्य करते हुए पदोन्नत होकर फील्ड कानूनगो बनकर वरुणा नालागढ़ गए। उन्होंने 10 माह में अपने पद पर रहकर पटवार सर्कल मांगल की जनता की सेवा की व उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह भी मिला। 4 जुलाई 2021 को ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, समाजसेवक दीतु राम, नीम चंद चौहान, हीरा सिंह कंवर, हरनाम सिंह सेन आदि ने पटवारी से फील्ड कानूनगो बने कृष्ण प्रकाश व उनकी धर्मपत्नी सीमा को शॉल व टोपी पहनाकर आदर सम्मान सहित विदा किया।उपप्रधान सीताराम ठाकुर ने कहा कि हमें सभी विभागों के कर्मचारी से यही उम्मीद है कि वह इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें। हम सभी का आदर सम्मान और सहयोग करेंगे। इस मौके पर प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, कानूनगो कृष्ण प्रकाश, सीमा, समाजसेवक दीतु राम, नीम चंद चौहान, हीरा सिंह कंवर, हरनाम सिंह सेन मौजूद रहे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन आने वाले सभी पर्यटकों एवं आमजन से आग्रह किया है कि वे कण्डाघाट विकास खण्ड के साधुपुल के समीप अश्वनी खड्ड के किनारे न जाएं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पेयजल संरक्षण एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत लिया गया है और इस दिशा में सभी का सहयोग अपेक्षित है। कृतिका कुल्हारी ने सभी से आग्रह किया कि अश्वनी खड्ड के किनारों पर न तो गाड़ियां धोएं और न ही प्लास्टिक कचरा एवं अन्य प्रकार की गंदगी खड्ड के पानी में डालें। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य जहां पेयजल को दूषित करता है वहीं पर्यटकों एवं आम लोगों के जीवन के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने सभी से यह आग्रह भी किया है कि अश्वनी खड्ड में किसी भी प्रकार की जलक्रीड़ा के लिए न जाएं। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोविड-19 संकट के दृष्टिगत प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग नियम अर्थात 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करने से कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा नियम पालन इस दिशा में अन्य को भी प्रेरित करता है और नियम पालन की यह श्रृंखला बहुमूल्य मानव जीवन को बचाए रखने में महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि पर्यटकों को साधुपुल से चायल की ओर जाने तथा भोजनालय इत्यादि में भोजन करने में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सोलन जिला की परिधि में अश्वनी खड्ड के किनारे आपराधिक दण्ड संहिता की धारा-144 लागू की गई है। इसके तहत अश्वनी खड्ड में नहाना, गाड़ी धोना तथा प्लास्टिक कचरा एवं अन्य गंदगी फैलाना निषेद है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यटकों को असुविधा प्रदान करना नहीं है अपितु इसके माध्यम से अश्वनी खड्ड के पानी को दूषित होने से बचाना है। अश्वनी खड्ड का पानी सोलन जिला के बड़े भू-भाग में पेयजल आपूर्ति का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में सोलन जिला में आए पर्यटक अश्वनी खड्ड में नहाते हैं, गाड़ी धोते हैं और यहां वहां कचरा फैलाकर पेयजल को दूषित करते हैं। ऐसे में अक्सर लोग यह भी ध्यान नहीं रखते कि पहाड़ी क्षेत्र में हल्की सी बारिश भी खड्ड के जल में तीव्र वृद्धि का कारण बन उनके जीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। ऐसी परिस्थितियों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि ऐसी किसी भी गतिविधि को प्रतिबन्धित किया जाए जो पेयजल को प्रदूषित करती हो और जल जनित रोग फैलाने का कारण बन सकती हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कोविड नियमों की अवहेलना करता है तथा अश्वनी खड्ड के किनारे किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी से सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता अंडर-11 (बालिका) में शिमला जिला की विजेता टिया बेदी ने भेंट की। उपायुक्त ने उन्हें बधाई दी तथा शतरंज खेल की महत्ता पर बल दिया, जिससे बौदिक एवं मानसिक विकास को संबल मिलता है तथा पूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव होता है। शतरंज प्रतियोगिता की विजेता टिया बेदी ऑक्लेंड हाउस स्कूल की छात्रा है तथा राज्य स्कूल प्रतियोगिता में भी उन्होनें दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होनें टिया बेदी को भविष्य में अधिक प्रतियोगिताएं में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टिया बेदी के अभिभावक कर्नल अमित बेदी व माता डा0 पूजा बेदी भी उपस्थित थी।
बहुद्देश्यीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने एवं कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुखराम चौधरी गत देर सांय विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत पड़ग के दधोग में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या समाप्त करने के लिए वृहद योजना का कार्यान्वयन अन्तिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी जिलों में विद्युत वितरण के कार्य को स्तरोन्नत किया जा रहा है और आवश्यकतानुसार ट्रान्सफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं एवं विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने और कमजोर वर्गों की आय में आशातीत वृद्धि के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार न अपने पहले ही निर्णय में जहां वृद्धावस्था पैंशन योजना की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया वहीं इस वर्ष से महिलाओं के लिए वृद्धावस्था पैंशन योजना के तहत आयु को 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना एवं सहारा जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकटकाल में प्रदेश सरकार द्वारा यह सुनिश्चित बनाया गया है कि रोगियों को समय पर सहायता मिले और टीकाकरण का कार्य पूरी गति के साथ जारी रहे। सुखराम चौधरी ने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर सही प्रकार से मास्क पहने, 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाकर रखें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन या एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोते रहें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों के घर द्वार पर ही उनकी समस्याओं का निपटारा करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्न स्तरों पर समस्या निवारण करने के लिए उचित पग उठाए जा रहे हैं। सुखराम चौधरी ने विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग के ऊपर से गुजर रही विद्युत तार को 30 सितम्बर, 2021 तक हटाया जाए। उन्होंने गांव दधोग में क्यार व जाबल तक विद्युत की थ्री-फेज आपूर्ति भी 30 सितम्बर, 2021 तक सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रूरी के समीप 4-5 गांव के सम्पर्क मार्ग तक पहुंचने के लिए ओवर ब्रिज निर्मित करने, फोरलेन कार्य के कारण पड़ग गांव के पैदल पथ का पुनः निर्माण करने, फोरलेन कार्य के कारण गांव कोठों, पड़ग व दधोग के क्षतिग्रस्त कूहल-बांधों का पुननिर्माण करने, ग्राम पंचायतों के सभी गांवों को नगर नियोजन अधिनियम के दायरे से बाहर करने और विभिन्न गांवों के बंदोबस्त कार्य करवाने का मामला सम्बन्धित विभागों से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग से गांव दावंसी एवं दधोग के सम्पर्क मार्ग को पक्का करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जानी आवश्यक है। ऊर्जा मंत्री ने उपमण्डलाधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग को पक्का करने का प्राक्कलन तैयार करवाएं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भूमि उपलब्ध होते ही मुख्यमंत्री पथ योजना के तहत इस मार्ग को पक्का किया जाएगा सुखराम चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण समयबद्ध सीमा में किया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, भाजपा मण्डल महामंत्री भरत साहनी, बीडीसी सदस्य नेहा कश्यप, बीडीसी सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनंद, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जीत राम, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय कुमार, सुरेश शर्मा, अनिल गुप्ता, रवि शर्मा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन: पत्रकारों की मान्यता से छेड़छाड़ करने के सम्बंध में प्रेस क्लब सोलन (रजि.) के सभी सदस्य मुखर हो गए हैं। इसको लेकर जल्द मुख्यमंत्री व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को ज्ञापन भेजा जाएगा। यह निर्णय सोमवार को हुई प्रेस क्लब सोलन (रजि) बैठक में लिया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब सोलन के अध्यक्ष मनीष कुमार शारदा ने की। इस बैठक में पत्रकारों के हितों व प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी ने एकजुट होकर पत्रकारों की मान्यता से छेड़छाड़ न करने की अपील की है। सदस्यों का कहना है कि मान्यता खत्म करने की बजाए इसका विस्तार करने की आवश्यकता है ताकि पत्रकारों को अपने हित मिल सके। इस दौरान पत्रकारों की एक ठोस नीति बनाने कि मांग करते हुए कहा कि इस नीति में प्रदेश, जिला व उपमंडल तक पत्रकारों को जहां अन्य सुविधाओं सहित मान्यता हो, वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व फोटोग्राफर के साथ-साथ अखबारों के डेस्क पर काम करने वाले उपसंपादकों को भी मान्यता के दायरे में लाना चाहिए। सभी ने सरकार से आग्रह किया है कि माननीय न्यायालय के फैसले को आधार बनाकर सरकार जो कार्रवाई करे, लेकिन पत्रकारों के मान्यता के लिए जो नियम हैं, उनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न कि जाएं। इस दौरान मुख्य संरक्षक मुकेश कुमार, महासचिव कीर्ति कौशल, लक्ष्मी दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण पुरोहित, संगठन सचिव मनमोहन वशिष्ठ, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, क्लब प्रवक्ता मोहिनी सूद, कैशियर योगेश शर्मा, जय ठाकुर, सौरभ शर्मा, मनीष, वासु, भावना ठाकुर, विनोद, अजय भाटिया, अजय, मनोज, मुकुल देवक्षपति, विनीत व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कुनिहार: नव चेतना संस्था कुनिहार की सदस्य रोहिताक्षी शर्मा ने अपना जन्मदिन गौशाला कुनिहार में गौवंश की सेवा करते हुए मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए संस्था के सदस्यों के साथ गौशाला जाकर वँहा आटे के पेड़े बनाकर गौवंश को अपने हाथों से खिलाए। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर की प्ररेणा से सभी सदस्य इसी तरह अपने व अपने परिजनों के जन्मदिन मनाते हैं। यह संस्था समय समय पर क्षेत्र में पौधरोपण ,गरीबों की पढ़ाई व गरीब कन्याओं के विवाह के लिए भी योगदान करती रहती है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर, बिशनदास, कमलेश, प्रेमदत्त, संजीव, अंजू, सुधांशु, कुलदीप,राजेन्द्र, हरजिंदर, मनोज, नीलाक्षी, रुदविक, भावना, पलक, पूनम आदि मौजूद रहे।
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आज दोबारा 10 वी कक्षा का वार्षिक परिणाम निकाला जाना था लेकिन किसी छात्र द्वारा दोबारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर परिणाम को आगामी आदेशो तक स्थगित कर दिया गया है बता दे कि कोरोना काल मे इस बार परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पाया है जिस वजह से छात्रों को प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर प्रमोट किया जाना था लेकिन अब आगामी समय तक दसवीं कक्षा का परिणाम रोक दिया गया हैं। वही स्कूल शिक्षा बोर्ड की PRO अंजु पाठक ने कहा कि आज दसवीं कक्षा का परिणाम जारी करना था लेकिन उच्च न्यायालय से निर्देश आये है कि आगामी आदेशो तक दसवीं कक्षा का परिणाम न निकाला जाए। वही उन्होंने बताया कि एक छात्र द्वारा दोबारा परिणाम को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई हैं। उन्होंने कहा कि सुनवाई के बाद तय किया जाएगा कि परिणाम कब निकाला जाएगा।
शिमला :जवाहरलाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग द्वारा 03-04 जुलाई 2021 को आयोजित दो दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का आज समापन हुआ। 03 जुलाई को केरल के सुप्रसिद्ध चित्रकार टी.आर. राजेश मुख्य बीज वक्ता तथा हिमाचल प्रदेश के समकालीन कलाकार प्रवीण कुमार एवं प्रिया गुप्ता संसाधक व्यक्ति रहे। 04 जुलाई को डॉ.शुभम शिवा जो कि दयानंद स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय कानपुर में चित्रकला के सह आचार्य हैं, बतौर मुख्य बीज वक्ता उपस्थित रहे तथा हिमाचल प्रदेश के समकालीन कलाकारों में कुमारी नितिका दुलटा, कुमारी मोनिका तथा सुरेश चौधरी जोकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं,संसाधक व्यक्ति के रूप में रहे। इस अवसर पर कार्यशाला के संयोजक सचिव डॉ लाल चंद द्वारा कार्यशाला का संपूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीना शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में समय-समय पर कार्यशालाओं के ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो रहे हैं। कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु उन्होंने सभी को बधाई दी। कार्यशाला संयोजक डॉ.अंजना भारद्वाज ने बताया कि इस आयोजन से विद्यार्थियों की बहुत ज्ञान वृद्धि हुई है। इस आयोजन में डॉ.आशा शर्मा, डॉ.पूजा कश्यप तथा पवन कुमार ने मंच संचालन कार्य किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ.आईरीन रतन, सुदर्शन जोशी डॉ.सुनील गौतम, राकेश कुमार शर्मा, निर्मल भंडारी, राहुल रिठवान, संजय कुमार तारा चंद वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। समारोह के अंत में पवन कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
चम्बा : चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल फील्ड यूनिट कांगड़ा की टीम ने 2 किलो 52 ग्राम चरस सहित दो तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपियों से चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार क्राइम कंट्रोल फील्ड यूनिट कांगड़ा की टीम ने एएसआईं करतार ठाकुर की अगुवाई में जसौरगढ जीरो पॉइंट पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से रेन शेल्टर में बैठे दो लोग पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस टीम ने दोनों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की। इन लोगों ने अपनी पहचान नरेन सिंह वासी गांव कंडोग व कर्म सिंह वासी गांव डिडवास के तौर पर बताई। पुलिस ने दोनों की संदेह के आधार पर तलाशी लेने के दौरान कब्जे से 2 किलो 52 ग्राम चरस बरामद की।
-न मंडी संसदीय क्षेत्र जाएंगे ,न ही जुब्बल-काेटखाई और फतेहपुर हिमाचल प्रदेश में तीन उपचुनाव तय है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की गेंद अभी पिच से बाहर है। यानी उनका हिमाचल दाैरा प्रस्तावित है, लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र, जुब्बल-काेटखाई और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का दाैरा तक नहीं कर पाएंगे। कारण साफ है कि राजीव शुक्ला का टूअर प्राेग्राम जिसने भी तैयार किया उसे यह मालूम नहीं हैं कि प्रदेश में तीन उपचुनाव हाेने हैं। सबसे बड़ा उपचुनाव मंडी संसदीय क्षेत्र का है। यहां 17 विधानसभा क्षेत्र हैं, मगर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला काे किसी एक विधानसभा क्षेत्र में मीटिंग करवाने के बारे में साेचा तक नहीं। हालांकि पीसीसी ने 8 जुलाई काे मंडी में बैठक रखी है, लेकिन राजीव शुक्ला उससे पहले ही दिल्ली रवाना हाेंगे। पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला का टूअर प्रोग्राम जो कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किया गया है चर्चा का विषय बन चुका है। जहां यह दौरा प्रदेश में आने वाले दो विधानसभा और मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर है, वहीं राजीव शुक्ला के दौरे से दोनों विधानसभा चुनाव क्षेत्र और मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र ग़ायब हैं। सूत्रों की अगर मानें तो कहा जा रहा है कि शुक्ला ख़राब सेहत के चलते सड़क से दौरा नहीं कर सकते इसलिए उनकी सुविधा के अनुसार उन्हीं जगहों पर मीटिंग बुलाई जाती है जो की हवाई अड्डे के नज़दीक हों। शुक्ला के दौरे को लेकर जो कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया है उसमें जहां वो अन्य लोगों से मुलाक़ात करेंगे जिनमें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता विपक्ष, चुने हुए विधायक एवं पूर्व विधायक तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल हैं के साथ ही साथ वह धर्मशाला नगर निगम में पार्टी चिन्ह पर जीत करके आए कांग्रेस के पार्षदों से भी मिलेंगे जबकि कांगड़ा ज़िले में पालमपुर भी नया नगर निगम बना है और वहाँ पर कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जो लोग जीत करके आए हैं और नगर निगम का गठन किया है उन्हें दरकिनार रखा गया है। दरअसल, तो पंचायतीराज संस्थानों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है इसमें चाहे पंचायत समितियों के चुनकर आए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हों या कांगड़ा जिला के जीत करके आए जिला परिषद सदस्य हों किसी को भी समय नहीं दिया गया है। पंचायती राज संस्थानों में जीत कर आए कांग्रेस के कुछ पदाधिकारीयों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र मात्र कुछ प्रतिशत तक ही है। अधिकांश हिमाचल गाँव में बसता है अगर कांग्रेस पार्टी इसी प्रकार पंचायती राज संस्थानों और पंचायतों में चुनकर क्या है अपनी विचारधारा वाले लोगों से दूरी बनाकर के रखेगी तो आने वाले समय में जो विधानसभा चुनाव होंगे तो इसका भारी नुक़सान हो सकता है। लोगों की मानें तो उनका यह भी कहना है की ये कार्यक्रम ऐसे लोगों द्वारा बनाया गया है जिनको की राजनीति का अनुभव नहीं है। इस दौरे को लेकर दौरा शुरू होने से पहले ही जो हवाओं का बाज़ार गर्म हुआ है उससे तो ये लगता है कि कांग्रेस पार्टी खुद ही ये तीनों उपचुनाव जीतने के लिए इच्छुक नहीं है। दूसरी तरफ़ प्रदेश सरकार वह भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीनों उपचुनावों के लिए गर्मजोशी के साथ तैयारी शुरू कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी की अगर मानें तो तीनों चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे दिए हैं और बूथ स्तर पर कार्य किया जा रहा है वहीं कांग्रेस पार्टी जहाज़ से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही कांग्रेस के लिए वो कहावत सच्चाई का रूप ले चुकी है की “रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया”।
कुल्लू : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू में ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के मुरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसके उचित रखरखाव और मुरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पुल का जीर्णोद्धार 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि पुल की मुरम्मत का कार्य अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा किया जा रहा है और कंपनी के विशेषज्ञ इसके जीर्णोद्धार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विशेषज्ञों के निर्देश पर इस पुल की मुरम्मत करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कुल्लू बस स्टैंड के निकट स्थल का भी दौरा किया और अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए इस स्थान पर वाहनों की पार्किंग स्लाॅट के निर्माण की संभावनाएं तलाशने को कहा। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने ‘देव सदन’ कुल्लू का दौरा किया, जहां सोमवार को राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने परिधि गृह कुल्लू में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करने को कहा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी व राकेश जम्वाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के.के. शर्मा व जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
जसवां:परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ती तहसील रक्कड़ के गांव चमेटी में रविवार को प्रदेश उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा 500 किलोवाट क्षमता की जामला सौर ऊर्जा परियोजना का विधिवत ढंग से पूजा अर्चना करने के उपरांत उद्घाटन किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन करने के उपरांत बिक्रम ठाकुर ने बताया कि यह प्लांट क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा क्योंकि यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के लोगों के लिए घरेलू बिजली का एक विकल्प रहेगा जिससे लोगों की हर रोज की बिजली से संबंधित दिक्कतें दूर होंगी। गौरतलब है कि इस परियोजना का निर्माण समाजसेवी एवं होटल व्यवसायी निर्मल जामला द्वारा करवाया गया है। जानकारी देते हुए प्लांट के मालिक निर्मल जामला ने बताया कि इस प्लांट के स्थापित होने से क्षेत्र में लोगों को विद्युत विभाग के समक्ष बिजली का एक अन्य विकल्प मिलेगा जो कि सस्ता एवं सुचारू होगा। इस मौके पर एसडीएम देहरा धनवीर सिंह ठाकुर, इस परियोजना के मालिक निर्मल जामला, जसवां-प्रागपुर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा, मण्डल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सत्या सूद, जिला परिषद कांगड़ा की उपाध्यक्ष स्नेहलता परमार, जिला परिषद के बणी वार्ड से सदस्य अश्विनी ठाकुर,जलशक्ति विभाग के एक्सीयन संजीव चौधरी, विद्युत् विभाग के एक्सीयन केएस राणा,थाना रक्कड़ के प्रभारी चिरंजी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


















































