मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीहरा में शिक्षा संवाद और एनएसएस शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक केन्द्र सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस निर्णय के साथ हैं, जो पाकिस्तान, बांगलादेश और अफगानिस्तान से आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टीहरा से राज्य के लिए जल जीवन मिशन का शुभारम्भ किया। उन्होंने मण्डी जिला के थुनाग, शिमला जिला के कोटी, चम्बा जिला के तीसा और बिलासपुर जिला के झण्डुता के लिए निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए मिशन का शुभारम्भ ऑनलाइन किया। उन्होंने विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। जय राम ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन से राज्य में पानी की समस्या के समाधान में सहायता मिलेगी और इस कार्य पर 3200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने प्रदेश के कोने-कोने का दौरा किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हर क्षेत्र का विकास हो। सत्ता सम्भालते ही सरकार ने बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने की आयु 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की, जिससे लाखों वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना से प्रदेश के एक लाख 36 हजार परिवार लाभान्वित हुए हैं। इसी प्रकार हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना से 2.65 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है और हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर के विधायक और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की जनसेवा के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि इस विधान सभा क्षेत्र के आदर्श विधान सभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो पिछली सरकार के कार्यकाल में विकास के मामले में उपेक्षित रहा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अनुसूचित जाति घटक योजना के अंतर्गत क्षेत्र में पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की विभिन् सड़कों के लिए 25 लाख रुपये मंजूर किए। उन्होंने 30 बिस्तरों की क्षमता वाले टीहरा अस्पताल को 50 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने रक्ष ढलोन सड़क का लोकार्पण किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाह के विज्ञान खण्ड की आधारशिला रखी, जिसे 1.15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने टीहरा में उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना तोड़खोला, लोंगनी से बांदल चैक सड़क के स्तरोन्नयन, सनोर-कपाही-अंशवीय सड़क और छतरैणा-सजायो पिपलू सड़क की आधारशिलाएं रखीं। इसके उपरांत उन्होंने टीहरा के बांदल में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का उद्घान किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रति विशेष स्नेह है और पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र का उनका यह दूसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने के लिए कई पेयजल आपूर्ति योजनाओं की आधारशिला रखी गई है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस और 71वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश आने वाले समय में और तरक्की करेगा और लोगों के जीवन में और समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बहुत कम समय में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और यह देश के उन राज्यों की सूची में शामिल है, जहां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस छोटे से पहाड़ी राज्य ने बीते दशकों में विकास और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ते हुए कई मील पत्थर स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज देश के बड़े राज्यों के लिए भी विकास के मामले में आदर्श बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार प्रयासरत है कि राज्य नई ऊंचाईयों को छूए और देश का श्रेष्ठ राज्य बनकर उभरे।
हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की तरफ से नालागढ़ के गुरूनानक पलिक स्कूल जगातखाना में महिलाओं की 28वीं सीनियर स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता 28 से 29 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ लड़कियों की पहली जुनियर हैंड बॉल प्रतियोगिता भी होगी। जिला सोलन हैंडबॉल ऐसोसिएशन के देसराज ठाकुर और राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों के रहने व खाने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसोसिएशन की तरफ से यह सुविधा 27 जनवरी शाम से यह सुविधा दी जाएगी। उन्होंने सभी जिला इकाईयों से प्रतियोगिता में अपनी टीम भेजने का आह्वान किया है।
सहायक आयुक्त सोलन भानू गुप्ता ने कहा कि समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान जनक जीवनयापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है तभी वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं। भानू गुप्ता आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। भानू गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाएं आरम्भ की हैं। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए गुडि़या हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप शुरू की गई है जिसके माध्यम माध्यम से महिलाओं को संकट की घड़ी में लाल बटन दबाकर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। सहायक आयुक्त ने इस अवसर पर सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के देवेंद्र गुप्ता ने गर्भाधान संस्कार के बारे में जानकारी देेते हुए अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। वन स्टॉप सेंटर सोलन की प्रशासक नीलम मेहता ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से देश में लगभग 500 वन स्टॉप सेंटर कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर हर समय अपनी सेवाएं दे रहा है। पीडि़त महिला इस केंद्र पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकती है। कार्यकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए गए तथा बेटियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय लांबा, सदस्य अमन दीप, कृष्णा, ग्राम पंचायत जौणाजी के प्रधान वनीता सुराय, सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित थी।
व्यास उत्सव मेला 2020 के दूसरी संध्या में एकल गायन वर्ग क, ख, ग,घ प्रतियोगिताएं करवाई गई। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि रॉशन लाल शर्मा एम डी व्यास अस्पताल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि व्यास उत्सव समिति प्रतिभाओं को निखारने के लिए बहुत ही शानदार कार्य व्यास उत्सव के रूप में कर रही है। इनके इस कार्य मे मेरा पूरा सहयोग रहेगा। व्यास उत्सव आटोजन समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, चैयरमेन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन संतोष जोशी, विजयराज उपाध्याय, कृष्ण कांत ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी, व्यास जी प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यास उत्सव आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने बताया कि एकल गायन वर्ग ख में आराध्य ने सलाम उन शहीदों को , दीक्षा ने हम नन्हे राही, अलौकिक ने किसी की मुस्कुराहट , प्रिया ने भारत माता की जय, कृश्णा ने जन गण मन, शिवांश ने लौकी केंद, आराध्य ने तेरे नाम से जी लूं। आराध्य शर्मा के सलाम उन शहीदो को गाने पर पूरे पंडाल में दर्शक शहीदों की याद में खड़े हो गए। इसके बाद एकल गायन ग वर्ग में राकेश ने ओ शम्भुआ, हिमांशु ने जो मेरे दिल विच, आरुषि ने ए मेरी जमीन गीत पेश किए। एकल गायन घ वर्ग में गीता ने मां तुझे सलाम, दीक्षा ने मेरे राश्के कमर, अजय ने मैं तेनु समझावा, अभिषेक ने आजकल कुछ याद आता नही, अंशुल ने दुश्मन ना करे गीत गाये। मुख्यतिथि के कर कमलों द्वारा चम्मच दौड़ में प्रथम अर्णव व दूसरे स्थान पर रहे तनिष्का को, धर्मिक गायन ख वर्ग में प्रथम आराध्य व दूसरे स्थान पर रहे अलौकिक को, धार्मिक गायन ग वर्ग में दीक्षा प्रथम व चारु प्रिया को दूसरे स्थान, धार्मिक गायन घ में अभिषेक ऑर्थम, स्वेत को दूसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा हिमाचली गायन ख वर्ग में आराध्य प्रथम व अलौकिक दूसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया गया। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता व वायस चैयरमेन संतोष जोशी ने बताया कि बेबी शॉ प्रतियोगिता जोकि 25 जनवरी रविवार को होनी थी वह अब किसी कारणवश 27 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी। व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल ने बताया कि 16 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में व्यास उत्सव मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। जो भी रक्तदानी उस दिन रक्तदान करना चाहता है वह 26 जनवरी को 11 बजे व्यास उत्सव मंच पर पहुंच कर रक्तदान कर सकता है।
Himachal Pradesh government has deployed 200 new medical officers in medical colleges and hospitals in the state. As the government has issued their appointments and ordered them to join their duties asap. Every district has been allotted doctors according to the number of patients. It is expected that their deployment will largely relieve the shortage of specialists in the state and provide better treatment opportunities to the people. District Kangra has received the highest 41 doctors, where CM's home district received the second highest 33 doctors. The number of doctors allotted to other districts are : Shimla 24, Sirmaur 25, Chamba 19, Solan 17, Una 10, Bilaspur 9, Hamirpur 7, Kullu 7, Kinnaur and Lahaul Spiti 4. These doctors have also been deployed in IGMC Shimla, Tanda and Nahan medical colleges. Health Minister Vipin Singh Parmar has also talked about the deployment of 200 doctors in the Dhramshala winter session. As per the information received from the health department, one doctor is being deployed in every health care centre and 5 or 6 doctors in every community health care centre so that the patients do not have to come to the medical colleges for treatment. Additional Chief Secretary of health R.D Dhiman said that their deployment has cleared the large number of shortage of doctors in the state. "New doctors have been given to every district. The shortage of doctors has been met. Para medical staff is also being filled up at the health institutes. The doctors will have to join where they have been deployed" says Vipin Singh Parmar, Health Minister.
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंचाई एवं न स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री हिमाचल प्रदेश महेन्द्र सिंह ठाकुर करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त राजेश्वर गोयर ने देते हुए बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि प्रातः 10ः45 पर शहीद स्मारक (चंगर) पर माल्यार्पण करेंगे। उसके पश्चात 11 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे तथा 11ः02 बजे राष्ट्रीय गान होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रातः 11ः05 बजे पुलिस, होम गार्ड, नेवल यूनिट और एन.सी.सी, एन.एस.एस, स्काउट एण्ड गाईड की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11ः20 पर मुख्यातिथि द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपना सम्बोधन दिया जाएगा तथा 11ः45 बजे विभिन्न शिक्षा संस्थानों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12ः30 बजे मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जिला के सभी प्रबुद्ध व्यक्तियों से आग्रह किया है इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए गणतंत्र दिवस के इस महापर्व पर समारोह स्थल पर अपनी अपस्थित देकर समारोह की गरिमा को बढ़ाएं। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अधिनस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित बनाए। .
Rural Development and Panchayati Raj Minister Virender Kanwar will preside over the district level republic day function to be held on 26 January, 2020 at Thodo ground, Solan. Virender kanwar will first pay tribute at the Matyr Memorial at Kotlanala at 10:40am. The flag hoisting ceremony will be held at 11:00 am and after that he will inspect the parade at 11.05 am. Virendra Kanwar will also honor the outstanding employees and the meritorious children. Virendra Kanwar will preside over district level Republic Day celebrations
जिले के झंडूता में मनाए जा रहे प्रदेश के राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के पावन अवसर पर इस बार राजकीय कन्या पाठशाला बिलासपुर की किशोरियों की परेड आकर्षण का केंद्र रहेगी। इतिहास में पहली बार शुरू की गई इस अनूठी पहल के तहत न सिर्फ बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने की मंशा से ,स्कूल पुलिस कैडेट यानि एसपीसी का शुभारंभ किया गया है बल्कि इस नई विधा से जुड़कर बच्चे पहली बार राज्यस्तरीय परेड का हिस्सा भी बनेंगे। कन्या स्कूल बिलासपुर की आठवीं कक्षा की बेटियां भव्य पोशाक और टोपी में इन दिनों झंडूता स्कूल में हो रही रिहर्सल परेड में आकर्षण का केंद्र बनी हैं। पिछले तीन महीनों से लगातार कदमताल और परेड का अभ्यास कर रही इन बच्चियों का कौशल व अनुशासन देखते ही बन रहा है। स्कूल के सीपीओ नवदीप वर्मा व एसीपीओ अनुराग चढ्ढा ने बताया कि आठवीं कक्षा की 22 बच्चियां इस परेड की शोभा बढ़ा रही है। इससे पूर्व पुलिस लाईन मैदान में आयोजित इंटर स्कूल स्पोर्टस कंपीटिशन में भी इन बेटियों ने मुख्यातिथि एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा का दिल जीत लिया था, ये बच्चियां राज्यस्तरीय परेड में भाग ले रही है जोकि स्कूल के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने बेटियों को तैयार करने के लिए पुलिस विभाग के हैड कांस्टेबल संजीव पुंडीर व चंद्रशेखर का योगदान अहम रहा है। वहीं बेटियों को नया मंच प्रदान करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य एसपी चढ्ढा के प्रयास सराहनीय रहे।
जिला हमीरपुर से कुछ दूरी पर गांव गलोट बली में नाले के साथ एक नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके मे सनसनी फ़ैल गई हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां साथ लगते गांव से रोशन नाम का कोई व्यक्ति 3-4 साल पहले लापता हुआ था। अभी तक नर कंकाल की पुष्टि नहीं हो पायी ह कि क्या ये व्यक्ति वो ही हैं या कोई और। इस बात का पता फॉरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा। यह कंकाल जहां पर पड़ा मिला वहां पर एक बोरा भी पड़ा था। जिससे ये भी मालूम हो रहा हैं कि शायद किसी ने इस व्यक्ति को मार कर फेंका दिया था। जंगली जानवरों और कुतों ने इसे बाहर निकाला होगा। फिलहाल अब तक ये भी पुष्टि नहीं हो पायी हैं कि क्या ये मर्डर है या आत्म हत्या का मामला है। इस में बारे पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहां कि यह कंकाल जहां मिला हैं वे साथ लगते गांव से ही हैं। पुलिस टीम मौक़े पर पहुंच कर छानबीन कर रही हैं। लेकिन इसकी जांच फॉरेंसिक टीम ही कर पाएगी।
शुक्रवार को दी एसवीएन स्कूल बडोरघाटी(कुनिहार) ने अपना चौथा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह में डॉ आर के अभिलाषी(चांसलर अभिलाषी यूनिवर्सिटी मंडी)ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, तो वन्ही डॉ ललित अभिलाषी प्रो चांसलर विशेष अतिथि व डॉ नर्वदा अभिलाषी, डॉ प्रोमिला अभिलाषी गणमान्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए।कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वन्दना से हुआ। विद्यालय परिवार ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुकन्या गुहा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में स्कूली विद्यार्थियों ने एक से बड़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी जिसमे हिमाचली नाटी, कब्बाली, पंजाबी गीधा, हरयाणवी, राजस्थानी डांस व हिन्दी गीतों का उपस्थित लोगो ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में बच्चों ने योगा के अनेक आसन कर खूब तालियां बटोरी तो वन्ही बच्चों ने समाज मे फैल रही कुरीतियों से दूर रहने का सन्देश भी लघु नाटक के माध्यम से दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमो व विद्यालय की सराहना करते हुए समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर जीवन मे सफल होना है तो अपने अभिभावकों व गुरुजनों के दिखाए हुए मार्ग पर चले,तब कोई भी रुकावट तुम्हारी मंजिल को नही रोक सकती। अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के होनहार व मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय चेयरमैन टी सी गर्ग ने समारोह में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष टी सी गर्ग, निर्देशक लूपिन गर्ग, प्रधानाचार्य सुकन्या गुहा,एस एम सी अध्यक्ष मदन कपूर ,भूपेन्द्र ठाकुर प्रधानाचार्य रावमापा कुनिहार ,पुष्पा गर्ग, हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ,समाज सेवी कौशल्या कंवर, प्रतिभा कंवर ,राकेश कालरा, शेर सिंह, आरपी जोशी, सीमा महंत, आर एस रावत, देवी राम तनवर, रणजीत पाल, सहित अभिवावक वर्ग मौजूद रहे। यह बच्चे हुए सम्मानित:- शिवेन शर्मा, प्रणव राणा, रिदित, रेवा परिहार, दक्ष, अनवी, गीतांजलि ठाकुर, शिवांश, चेतना, तनवी जुनेजा ,दिवेश ठाकुर, अलंकृता, वैष्णवी तोमर, याशिका जोशी, सृष्टि चौहान आदि बच्चों को विद्यालय की वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आने के लिए सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बी०बी०एन० द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए 'मिशन साहसी' अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मेगा डेमोंस्ट्रेशन 27 जनवरी को सुबह 11 बजे नालागढ़ महाविद्यालय के मैदान में होगा। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व मिशन साहसी संयोजिका नैन्सी अटल ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि मिशन साहसी के मेगा डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के माननीय शिक्षा, संसदीय कार्य एवं कानून मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में रेडियाली पंचायत की प्रधान श्रीमती इंदू ठाकुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की प्रांत उपाध्यक्षा डाॅ कनिका हांडा उपस्थित रहेंगी। नैन्सी अटल ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन साहसी के तहत बी०बी०एन० क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 2000 से भी ज्यादा छात्राएं 17 जनवरी - 24 जनवरी तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इन छात्राओं को प्रशिक्षण प्रसिद्ध व निपुण ट्रेनर्स द्वारा दिया जा रहा है। जिसका प्रर्दशन सभी छात्राएं सामुहिक रूप से मेगा डेमोंस्ट्रेशन में करेंगी।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में बीएलओ सावित्री देवी, स्टाफ व बच्चों ने मतदाता दिवस पर शपथ ली। इस अवसर पर पाठशाला के वरिष्ठ स्नातक अध्यापक (कला) देव राज सुशील ने बच्चों को मतदान दिवस की महत्ता बताई। बीएलओ सावित्री देवी ने भी वोटर कार्ड समय पर बनवाने व अपने मत का प्रयोग करने पर ज़ोर दिया। पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य कारण मतदान को लेकर होते कम रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदान दिवस को प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया।18 वर्ष पूरा होने पर प्रत्येक युवा का यह कर्तव्य बन जाता है कि वह अपना वोटर कार्ड समय पर बनवा ले और इसका प्रयोग सभी चुनावों में करे।इस अवसर पर रेखा राठौर, देवराज सुशील, ललित कुमार गांधी, उर्मिला देवी, सुषमा ठाकुर, वीरेन्द्र कुमार, अंजू कुमारी, अशोक कुमार, लीला राम, कलावती, हीरा गांधी, प्रोमिला, सावित्री देवी व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में हिमाचल 49 वां पूर्ण राज्यत्व दिवस व मतदाता दिवस मनाया गया। राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह दोनों दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। यह दिवस हर वर्ष भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। एनएसएस स्वयंसेवी यशस्वी ने मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। स्वयंसेवी यशस्वी ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के बारे में बताया कि 15 अप्रैल 1948 को 28 रियासतों को जोड़कर हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया तथा 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने समस्त विद्यालय परिवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस व राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने पिछले कल सुजानपुर विधानसभा के ऊहल-भटेड़, ऊटपुर, चारियां दी धार, कक्कड तथा खनौली ग्राम पंचायत के क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना। डोगरा ने पत्रकारों को बताया कि सबसे ज्यादा समस्या हर पंचायत के लोगों को सड़क मार्ग के खराब होने से थी। इसलिए उन्होंने सड़क मार्ग का निरिक्षण हर जगह किया तो पाया के खनौली से कक्कड मार्ग एकदम क्षतिग्रस्त है तथा कक्कड बस अड्डा से लेकर कैंटीन बाज़ार तक, उसके बाद छम्ब मोड़ से थले स्कूल के पास तक सड़क खराब व जगह-जगह खड्डे पड़ चुके हैं। इसी तरह गाहरा से ऊटपुर आईटीआई और आईटीआई से पशु औषधालय तथा पशु औषधालय ऊटपुर से लेकर मेन बाज़ार तक सड़क बिल्कुल खराब है। डोगरा ने आगे जानकारी देते हुए कहा के भटेड़ से कलोह तक का मार्ग चढाई पर सारा खराब है और संकरा भी। डोगरा ने कहा की भटेड़ पहुंचने पर भटेड़ निवासियों ने सड़क के धंसने की बात उन्हें बताई और वह तुरंत ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर देखा तो पाया की जिस मेन रोड़ से तकरीबन बीस- तीस सवारी बसें हमीरपुर से कक्कड की ओर वाया टौणीदेवी से आती और जाती हैं और तकरीबन 200 से जादा छोटे बड़े अन्य वाहन रोजाना आते जाते हैं, वह सड़क बीचों-बीच से धंस चुकी है और बाकायदा लोक निर्माण विभाग ने उस पर निशान लगा कर दोबारा दीवार लगाने ( नंबर सहित री-वॉल ) एक साल पहले ही लिख दिया था। बावजूद इसके अभी तक वहां सुरक्षा दीवार और नई सड़क का निर्माण विभाग ने नहीं किया। डोगरा ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि पिछले साल टौणीदेवी के झोखर में एक कार हादसा हुआ था वहां भी अभी तक ना तो कोई साइन बोर्ड लगा और ना ही सुरक्षा की दृष्टि से कोई कदम विभाग ने उठाया है और अब एक साल से भटेड़ की चढाई पर धंसी हुई सड़क पर निर्माण ना करके क्या विभाग और प्रशासन एक नए हादसे का इंतजार कर रहा है। डोगरा ने जिला प्रशासन से सवाल किया है के विभाग के अधिकारी और जिले के आला अधिकारी केवल टौणीदेवी उप-मंडल या तहसील कार्यालय तक चक्कर काट कर चले जाते हैं कभी उन्होंने उसके आगे जा कर भी देखा है कि इलाके का हाल क्या है। अगर जिले के आला अधिकारी टौणी देवी से कक्कड की ओर के दौरा करते तो उन्हें पता चलता के कैसे हर मोड़ पर काम के बाद विभाग ने मिट्टी के बड़े ढेर छोड़ दिए और कच्ची सडकों पर पड़े गड्ढों को भरा तक नहीं। इस विषय पर संज्ञान लेते हुए रविन्द्र सिंह डोगरा ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख कर भटेड़ की धंसी हुई सड़क को तुरंत प्रभाव से ठीक करने को पत्र लिख कर कहा है और उसकी प्रति जिलाधीश हमीरपुर तथा मुख्य अभियंता हमीरपुर को भी प्रेषित कर दी है।
Sachin Mittal, a post-graduate in Food Technology from Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni is among the 100 meritorious students from across the country who will witness the grand Republic Day Parade 2020 from the Prime Minister’s Box at Rajpath, New Delhi. This is a big achievement for the university, as two students from the university have been selected for the event. Another student, Dr Reena Kumari, is a Senior Research Fellow in the Department of Vegetable Science at the University, has also been selected for the event. They are among the 100 meritorious students selected from across the country by the Union Ministry of Human Resource and Development (MHRD), Government of India to witness the event. The travel and lodging expenses are being borne by the MHRD. Sachin belongs to Ridmalsar in Sri Ganganagar district of Rajasthan. He cleared ICAR-JRF exam with AIR 14th rank. He completed his M Sc Food Technology from UHF’s Department of Food Science and Technology under the guidance of Dr Anju K. Dhiman. Sachin has worked on the ‘Evaluation of ripe pumpkin flours and its utilization in bakery products’. He had scored 79.6% marks in B Tech and 88.1% in M Sc programme. Presently, he is working as Senior Research Fellow (SRF) at the Transfer of Technology Division, ICAR- Central Institute of Post-Harvest Engineering and Technology, Ludhiana, Punjab under the Farmer FIRST Project. He has also published three research paper and two book chapters. Sachin thanked the MHRD and the University, parents and teachers for the support and guidance, which helped him to get this golden opportunity. University Vice-Chancellor, Dr Parvinder Kaushal, senior officials and faculty and students congratulated Sachin on his selection.
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केंद्र सरकार की ओर से बिलासपुर अस्पताल में ड्रग्स कंट्रोल की टीम पहुंच गई। दिल्ली की ओर से केंद्रीय ड्रग्स सेंटर कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की टीम ने यहां पहुंचकर सेंटर ड्रग्स इंस्पेक्टर अभिनव कपूर की अगुवाई में बिलासपुर अस्पताल के सिविल स्टोर से 7 दवाइयों के सैंपल लिए। जानकारी देते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर बिलासपुर दिनेश शर्मा ने बताया कि टीम ने आने की सूचना उन्हें एक दिन पहले ही दे दी थी। इस दौरान वीरवार सुबह के समय पहुंची टीम ने बिलासपुर अस्पताल B के सिविल स्टोर का निरीक्षण किया। वहीं, टीम ने जांच के आधार पर सिरप, कैप्सूल, टैबलेट के सात सैंपल भी भरे ।
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नेशनल हाईवे 105 पर स्तिथ बघाट बैंक में अचानक गोली चलने के कारण एक बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना वीरवार करीबन 2 :30 बजे के आस पास की बताई जा रही है। जब बैंक में लंच हुआ था तो बैंक का सुरक्षा कर्मी लंच करने के लिए बाहर चला गया और अपनी बन्दूक बैंक में ही छोड़ दी। उसके बाद बैंक कर्मी रमन कुमार से अचानक गोली चल गई और रमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। रमन कुमार बीते चार सालो से बघाट में बतौर चपरासी के पद पर नौकरी कर रहा था। फ़िलहाल पुलिस ने मौके का जायज़ा लेकर मामला दर्ज करके आगामी जाँच शरू कर दी है। पुलिस का कहना है की जाँच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायज़ा लेकर मामला दर्ज कर लिया है और बैंक को सील कर दिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी नालागढ़ चमनलाल से जब उन्होंने बात की तो उन्होंने कहा की पुलिस को सूचना मिली थी की बैंक मे गोली चली है तो वह मौके पर पहुंचे और इस घटना में एक युवक की गोली लगने के कारण मौत हो गए है। जो की बैंक का ही कर्मचारी था। डीएसपी ने बताया है की पुलिस ने बन्दूक कब्जे मे लेकर उसे जाँच के लिए फॉरेंसिक लैब शिमला भेजा जाएगा। उन्होंने कहा की पोस्टमोर्टम की रिपोर्ट और जाँच के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। सूत्रो की माने तो हर रोज की तरह करीबन 2:30 बजे के आस पास लंच का समय चल रहा था तो बैंक का सुरक्षाकर्मी अचानक अपनी बन्दूक बैंक मे ही रखकर लंच करने के लिए चला गया। इस बैंक मे ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने बन्दूक पकड़ी और अचानक उसके हाथ से गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दिनेश शर्मा की निर्देशित फ़िल्म "स्वच्छ भारत" को राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, जयपुर में मिला बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड हिमाचल प्रदेश के सोलन में बनी दिनेश शर्मा के निर्देशन में फ़िल्म "स्वच्छ भारत" को राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, जयपुर में गवर्नमेंट कॉज के अंतर्गत बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड मिला। यह फ़िल्म फेस्टिवल जयपुर में 18 जनवरी से 22 जनवरी तक चला। इस फिल्म फेस्टिवल में लगभग 74 भारतीय एवं विदेशी फिल्मों का चयन हुआ है, स्वच्छ भारत फ़िल्म के निर्देशक दिनेश शर्मा एवं निर्माता अर्चना शर्मा है। दिनेश शर्मा ने बताया कि इस फ़िल्म को बनाने की प्रेरणा प्रधानमंत्री जी से प्रेरित होकर आयी हैं। इस फ़िल्म का उद्देश्य अपने भारत को साफ सुथरा बनाने से है। तथा बच्चों के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि जब बच्चे साफ सफाई रख सकते हैं तो फिर हम सब लोग क्यों नही साफ सफाई रख सकते। दिनेश शर्मा के बारे में बताना चाहेंगे कि ये मूल रूप से सहारनपुर के निवासी हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से हिमाचल में ही कार्यरत हैं। ये एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। अपनी इस सफलता के पीछे वे अपनी पत्नी और अपने दोनों बच्चों का सहयोग मानते है। तथा स्वच्छ भारत की पूरी टीम एवं कलाकारों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।विशेष रूप से उन छोटे छोटे बच्चों का जिन्होंने बड़ी लगन और उत्साह के साथ कार्य किया। इन्होंने अब तक लगभग 5 शॉर्ट फिल्में बनाई है, जिसमें "बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ" को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके है। ये सभी फिल्में यूट्यूब चैनल पर अपलोड है। इस फ़िल्म की निर्माता अर्चना शर्मा ने बताया कि बच्चों के साथ फ़िल्म बनाकर बहुत अच्छा लगा। तथा ये सभी कलाकार नए थे। अर्चना शर्मा ने बताया कि हमे नए कलाकारों को भी मौका देना चाहिए, और उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म देना चाहिए। राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, जयपुर का आयोजन शोमेन्द्रे हर्ष द्वारा किया गया, यह इनका छटा फ़िल्म फेस्टिवल था, इस फेस्टिवल में कई फिल्मी सेलेब्रिटीज़ क्राइम पेट्रोल के अनूप सोनी, बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल रावेल, फिल्मी एक्टर यशपाल, टी वी एक्टर अनंत महादेवन, ऋतु राज सिंह सहित अनेक फिल्मी सितारे मौजूद रहे। दिनेश शर्मा ने बताया कि वो भविष्य में जल्दी ही एक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे है, जिसकी अभी कॉस्टिंग चल रही हैं, एवं प्री प्रोडक्शन का कार्य चल रहा है। डायरेक्टर दिनेश शर्मा ने सभी जनता का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनकी फिल्मों को इतना प्यार एवं सहयोग दिया। दिनेश शर्मा सभी युवा पीढ़ी को संदेश देना चाहेंगे कि कभी भी नशा नही करना चाहिए, ये आपके शरीर को खोखला कर देता है, तथा यह एक मीठा जहर है, दिनेश शर्मा ने बताया कि हमे जो भी फालतू समय मिले, उसको अच्छे कार्य में लगाना चाहिए तथा अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना चाहिए।
महिलाओं को कुपोषण से बचाने एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना कार्यान्वित की जा रही है। प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि इस योजना से राज्य की सभी पात्र महिलाओं को समय पर लाभान्वित किया जाए। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत दियोठी के शतल गांव तथा ग्राम पंचायत चामत भडे़च में आयोजित कार्यक्रमों में नुक्कड़-नाटकों एवं गीत संगीत के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया की प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाभार्थी महिलाओं को तीन किश्तों में 5-5 हजार रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत अब तक 1,15,387 लाभार्थियों के खातों में लगभग 49 करोड़ रुपए की राशि जमा करवाई गई है। लोगों को बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र या अनुमोदित स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में गर्भधारण का पंजीकरण कराने पर 1,000 रुपये की पहली किश्त कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने पर गर्भधारण के छह माह बाद 2,000 रुपये की दूसरी किश्त और बच्चे के जन्म का पंजीकरण कराने तथा बच्चे को बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी और हैप्टाइटिस बी या इसके समतुल्य एवज़ी टीके का प्रथम चक्र पूर्ण करने के उपरांत 2,000 रुपये की तीसरी किश्त प्रदान की जाती है। कलाकारों ने बताया कि पात्र लाभार्थी संस्था में प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार शेष राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे। योजना के तहत पात्र महिला को औसतन 6000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। कलाकारों ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा के लिए नीतियों के बारे में सुझाव देने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। कलाकारों ने बताया कि 11 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की किशोरियों व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनका कौशल विकास करके आर्थिक गतिविधियों के साथ जोड़ने के उद्देश्य ये आरम्भ सशक्त महिला योजना को प्रदेशभर में लागू किया गया है। इस योजना के तहत सभी 3226 पंचायतों तथा नगर निगम व नगर पंचायतों में 93 महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। कलाकारों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ इनका लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे मे बताया। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत ग्याणा तथा कश्लोग में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया की प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि हमारे युवाओं का पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी हो सकता है जब हमारे युवा नशे को न कहना सीखेंगे। कलाकारों ने बताया अभिभावकों को चाहिए वे अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दियोठी के प्रधान हेतराम, उप प्रधान देवेंद्र शर्मा, वार्ड सदस्य कांता शर्मा, ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के प्रधान इंद्र शर्मा, उप प्रधान पुष्पा शर्मा, ग्राम पंचायत ग्याणा की प्रधान मीरा भट्टी, उप प्रधान मोहल लाल, पंचायत सचिव अशोक कुमार, महिला मंडल प्रधान यशु ठाकुर, वार्ड सदस्य सरस्वती देवी, अनिल, हेमा देवी, भावना, ग्राम पंचायत कश्लोग के प्रधान वेद प्रकाश, उप प्रधान राजेंद्र, पंचायत सचिव विनोद कुमार, वार्ड सदस्य राकेश, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी, 2020 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 24 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक एनआरसीएम से डीजल पंप तथा बेर पानी के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि प्रचंड बहुमत व प्रचंड जनादेश हासिल करने वाली बीजेपी के मोदी राज में देश लोकतंत्र की स्थिति में 13 साल के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचा है। कश्मीर नागरिकता कानून के चलते डेमोके्रसी इंडेक्स में भारत 10 स्थान नीचे आया है जो कि भारत जैसे बड़े देश के लिए निश्चित तौर पर चिंता की स्थिति है। राणा ने कहा कि द इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंट यूनिट 2019 के लिए जारी डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत के लोकतंत्र को त्रुटिपूर्ण करार दिया गया है। जिसका मुख्य कारण देश में नागरिक स्वतंत्रता का हनन माना जा रहा है। यह डेमोक्रेसी इंडेक्स 165 आजाद देशों और 2 क्षेत्रों में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति का खाका पेश कर रही है। रिपोर्ट को ध्यान से पढऩे पर पता चलता है कि डेमोक्रेसी इंडेक्स की वल्र्ड रैंकिंग में 10 स्थान गिर कर देश अब 51वें पायदान पर लुढ़क चुका है। डेमोक्रेसी इंडेक्स में कुल अंकों के आधार पर देशों को 4 प्रकार के शासन में वर्गीकृत किया जाता है। इस श्रेणी में पूर्ण लोकतंत्र बहाल करने वाले देशों को 8 अंक त्रुटिपूर्ण को 6 या 6 से ज्यादा अंकों की श्रेणी में शुमार किया जाता है। जबकि सत्तावादी शासन वाले देशों को 4 या उससे कम अंकों की श्रेणी में शामिल किया जाता है। राणा ने कहा कि पहला डेमोके्रसी इंडेक्स 2006 में जारी हुआ था तब भारत का स्कोर 7.68 था। जबकि 2019 में यह स्कोर 6.9 तक सिकुड़ चुका है। जबकि 2014 में जब एनडीए की सरकार बनी थी तब यह अंक 7.92 पर था। राणा बोले कि शिक्षाविद व चिंतक डेमोक्रेसी इंडेक्स की इस गिरावट को नागरिकों की स्वतंत्रता के गिरते स्तर को जिम्मेदार मान रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने और देश में नागरिकों की भावनओं के विपरित जबरन नागरिकता संशोधन कानून लागु करने को डेमोक्रेसी स्कोर की गिरावट का मुख्य कारण मान रहे हैं। सरकार के अहम और दंभ भरे फैसलों ने आम नागरिक की आजादी पर पहरा लगाया है। जिस कारण से अताताई शासन की तरह सरकार के खिलाफ बोलने वालों में खौफ व नफरत का माहौल पनपा है। जो कि देश के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है। राणा ने कहा कि मोदी राज में सरकार एक इवेंट की तरह चल रही है। जिसके तयशुदा टाग्रेट के चलते नागरिकों के अच्छे बुरे का किसी को कोई होश नहीं है और अब स्थिति यह बन रही है कि प्रचंड जनादेश देने के बावजूद आम आदमी उसी सरकार खौफजदा है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य पालन तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 26 जनवरी, 2020 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतन्त्र समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उन्होंने कहा की वीरेंद्र कंवर सर्वप्रथम प्रातः 10:40 बजे कोटलानाला स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करने के उपरांत प्रातः 11.05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा मेधावी बच्चों को सम्मानित भी करेंगे।
हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा रावमापा कन्या कुनिहार में जिला स्तरीय संस्कृत ज्ञान स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 35 विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अकादमी के सचिव डॉ भक्त वत्सल व विद्यालय प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। गोबिन्द राम शर्मा पूर्व विधायक मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिन्हें स्कूल प्रबंधन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा स्मृति चिन्ह व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, समाज सेवी मैडम पुष्पा, नन्द किशोर शास्त्री, सुरेश जोशी, समन, कैलाश कौशल आदि मौजूद रहे।
कुनिहार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी किरपा राम वर्मा का बुधवार रात को उनके निवास स्थान उच्चा गांव में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।किरपा राम वर्मा का का जन्म 14 अप्रैल 1927 को उच्चा गांव में हुआ था। उन्होंने 1947 में बोर्डिंग स्कूल कण्डाघाट से अपनी पढ़ाई पूरी करके पंजाब हरियाणा शिक्षा बोर्ड में अपनी सेवाएं दी। किरपा राम वर्मा समाज सेवा के लिए हर समय आगे रहते थे। उनका पौधा रोपण में भी बहुत रुचि थी। गांव का समसान घाट बनवाने और वँहा पौधे लगवाने में सराहनीय योगदान था। प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार के विकास कार्यो में भी उनका अहम योगदान रहा। इसके अलावा क्षेत्र के स्कूल, गरीब बच्चों की सहायता करना, गरीब कन्याओ की शादी में सहयोग के लिए हमेशा आगे रहते थे। किरपा राम ने समाज मे जातपात का भेदभाव खत्म करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जिसमे वे काफी कामयाब रहे। उन्हें पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। उर्दू भाषा के अच्छे जानकार थे। पूरी कुनिहार रियासत का राजाओं के समय का रिकार्ड उनके पास उपलब्ध था। क्षेत्र में किसी की भी मृत्यु पर वे उनके अन्तिम संस्कार में जरूर पहुंचते थे और अपने पास मरने वाले की मृत्यु का रिकार्ड लिख लेते थे। उनके निधन पर पूरा इलाका शोक में डूबा है। कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दीपराम ठाकुर, विनोद जोशी, बलबीर चौधरी, बाबूराम तनवर,भागमल तनवर, शिवताण्डव गुफा कुनिहार के अध्यक्ष राम रतन, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर, सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, सम्भव चेरिटेबल सोसायटी की संरक्षिका प्रतिभा कँवर, अध्यक्षा कौशल्या कँवर, नवचेतना संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कँवर, संजीव, हरजिंदर, सर्व एकता जनमंच संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर सहित क्षेत्र की सभी संस्थाओ व लोगो ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगो का कहना है कि कुनिहार क्षेत्र ने आज सच्चे समाज सेवी को खो दिया है जिसकी कभी पूर्ति नही हो सकती।
रास्ट्रीय पैन्शनर महासंघ की राज्य कार्यकारणी का प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर इन्दर पाल शर्मा ने प्रदेश के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और रास्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घन श्याम शर्मा का आभार व्यक्त किया है। इन्दर पाल शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की उनकी प्राथमिकता प्रदेश के पैन्शनरो की लम्बे समय से चली आ रही प्रमुख मांगो को सरकार के समक्ष उठाना और उन्हे पुरा करना रहेगा। उन्होंने कहा की पालमपुर में हुए सम्मलेन में मुख्य मंत्री ने फरवरी में पैन्शनरो की राज्य स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति का गठन कर बैठक बुलाये जाने का आश्वासन दिया है। इस बैठक में उनकी मांगो पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। वहीं इन्दर पाल शर्मा को प्रदेश महा मंत्री बनाये जाने पर उन्हे विद्युत परिषद पैन्शनर के अध्यक्ष जे सी शर्मा, दीप राम, विद्या सागर, पथ परिवहन संघ के राज्य उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, अर्की पेंशनर्ज संघ के अध्यक्ष के सी चौहान, सायरी यूनिट के जीत राम शर्मा, पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अर्की के संयोजक चेत राम तंवर, नालागढ़ के रविन्दर कुमार, दून के हर्ष बर्धन, कसौली के दीना नाथ, श्यामा नंद शांडिल, राजिंदर धीमान, तारा चन्द शर्मा, सुख पाल, सहित अनेक लोगों ने बधाई और शुभकामनाएँ दी।
प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में प्रदेशभर के मंदिरों का सबसे बेहतरीन लंगर भवन तैयार हो गया है जिसे श्रद्धालुओं के लिए मार्च महीने में लोकार्पित किया जाएगा। बता दे मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध द्वारा लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से यह लंगर भवन बनाया गया है जो प्रदेश के सभी सिद्ध पीठों व् शक्तिपीठों के लंगर भवनों के मुकाबले सबसे बेहतरीन साबित होगा। इस भवन को बीएसएनएल कम्पनी द्वारा बनवाया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर पेवर ब्लॉक्स लगाने का काम चला हुआ है। अपने निर्माण के अंतिम चरण में पहुंचे इस लंगर भवन की भव्यता तथा सुविधाओं के चलते देवभूमि के अन्य मंदिरों के मुकाबले दयोटसिद्ध मंदिर न्यास कार्यालय भवन श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास द्वारा इसके निर्माण पर अभी तक 9 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं तथा इसको भविष्य की जरूरतों को मद्देनजर रखकर तैयार किया गया है। इसके निर्माण कार्य को श्रद्धालु हित में जल्द मुकम्मल करने के लिए मंदिर न्यास के चेयरमैन व् एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार ने विशेष रुचि दिखाकर अपनी टीम सहित सकारात्मक तरीके से सहयोग प्रदान किया जिनके फलस्वरूप इसके अंतिम चरण का कार्य निर्माण के पहले चरणों के मुकाबले काफी तेजी से हो रहा है ।ग्राउंड फ्लोर पर पावर ब्लॉक्स का कार्य किया जा रहा है। न्यास अध्यक्ष प्रदीप कुमार के प्रयासों का परिणाम है कि अब यह लंगर भवन श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है और चैत्र मेले से पहले भव्य लंगर भवन श्रद्धालुओं को लोकार्पण किया जाएगा। लंगर के इस भवन को न्यास ने मल्टीपर्पज तरीके से तैयार करने की कोशिश की है ताकि लंगर की सुविधा के अलावा श्रद्धालुओं को इसका और भी लाभ मिल सके। मल्टीपर्पज भवन के तौर पर बनाने के लिए न्यास के वास्तुकार जोगिंदर काव्य ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि लंगर की सुविधा के अलावा इसमें श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम के ठहरने के लिए भी सुविधा मिल सके। इसके लिए 5 मंजिला इस भवन में लिफ्ट की सुविधा प्रदान की गई है। इस भवन की तीन मंजिलों में मंदिर न्यास के लगभग 800 लोगों के ठहरने की भी सुविधा मुहैया करवाई गयी है जिसमें चार बड़े हॉल, दो वेटिंग रूम व् स्वागत कक्ष बनाया गया है इसके अलावा इसके ग्राउंड फ्लोर पर मंदिर के कर्मचारियों के वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी की गई है जिसमें लगभग एक साथ ३५ से 40 गाड़ियां पार्किंग की जा सकती हैं। पार्किंग के अलावा चार मंजिलों में से एक मंजिल पर एक हजार लोगों को भोजन परोसने की व्यवस्था तथा इसकी तीन मंजिला पर लगभग 800 लोगों के ठहरने की सुविधा से लैस किया गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मुहैया करवाने के उद्देश्य से निर्मित किए गए इस लंगर भवन में एक साथ लगभग 1000 श्रद्धालु लंगर खा सकेंगे। पूर्व में मंदिर न्यास के पुराने भवन में लगभग 400 लोगों के एक साथ लंगर खाने की व्यवस्था थी लेकिन अब इसकी क्षमता को ढाई गुना से अधिक किया गया है। पांच मंजिला निर्मित इस भवन में हर एक मंजिल को श्रद्धालुओं को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है लंगर को दूसरी मंजिल में परोसा जाएगा जिसमें एक हॉल निर्मित है इसमें 800 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता है। बुजुर्गों अथवा ऐसे व्यक्तियों के लिए जो जमीन पर नहीं बैठ सकते हैं उनके लिए डाइनिंग टेबल की व्यवस्था भी की गई है। इसी मंजिल पर एक पैंट्री भी बनाई गई है। लंगर की रसोई से भोजन तैयार होने पर पैंट्री में लाकर वितरण के लिए रखा जाएगा तथा पैंट्री से ही भोजन को मेन हॉल व डायनिंग हॉल में वितरित किया जाएगा। इसी मंजिल पर लंगर खाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष का भी निर्माण किया गया है ताकि भीड़ होने पर श्रद्धालु वेटिंग रूम में बैठकर लंगर खाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को बेहतर लंगर सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से न्यास द्वारा लगभग 9 करोड़ 70 लाख की लागत से लंगर भवन का निर्माण किया गया है जिसमें एक साथ 1000 श्रद्धालु लंगर खा सकेंगे। इस भवन में लिफ्ट, पार्किंग, ठहरने के लिए कमरे, बुजुर्गों के लिए बड़ा डाइनिंग टेबल व् स्वागत कक्ष समेत कई तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है तथा इसे मार्च तक श्रद्धालुओं को लोकार्पण किया जाएगा। प्रदीप कुमार चेयरमैन मंदिर न्यास बॉक्स लंगर भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा इसके निर्माण के पूरा होने पर श्रद्धालुओं के लिए यह भवन बहुत सुविधाजनक साबित होगा। बीएसएनएल कम्पनी द्वारा इस भव्य लंगर भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें बाबा बालक नाथ के भक्त रात्रि ठहराव भी कर सकेंगे। इसमें मौजूद सुविधाओं के हिसाब से यह लंगर भवन प्रदेश के अन्य मंदिरों के भवनों की अपेक्षाकृत सबसे आधुनिक व् भव्य साबित होगा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। प्रातः कालीन सभा में कॉमर्स प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने अपने वक्तव्य में बताया की "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" राष्ट्रीय नारे से अंग्रेजी शासन की नींद को हिलाने वाले सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। देश को स्वतंत्र करवाने के लिए आजाद हिंद काज का गठन किया गया। आजादी की जंग में शामिल होने के लिए भारतीय सेवा की आराम देह नौकरी ठुकरा दी। उपप्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने अपने संबोधन में सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का युवा वर्ग अवश्य उनके जीवन से प्रेरणा लेगा।
पुलिस थाना दाडलाघाट मे अंडर सेक्शन 39 (1) ए एचपी एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार रमेश बहादुर गांव रौडी जो चिकन अंडे की दुकान चलाता है उक्त व्यक्ति अपनी दुकान में बिना किसी लाईसैंस व परमिट के शराब बेचने का अवैध धन्धा करता है। तलाशी के दौरान उपरोक्त व्यक्ति की दुकान से 9 बोतलें देसी शराब बरामद हुई हैं। जिस पर उपरोक्त धारा के अंतर्गत पुलिस थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया गया है।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
व्यास उत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित व्यास उत्सव 2020 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या नन्हें नन्हें गायकों के नाम रही। इन नन्हें कलाकारों ने ऐसा समां बांधा की श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। व्यास उत्सव मेला 2020 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कंचनमाला शर्मा ने शिरकत की। व्यास नगर समिति के चैयरमेन विजयराज उपाध्यय, व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन सन्तोष जोशी, चीफ कंट्रोलर अविनाश कपूर, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, कोषाध्यक्ष राज कुमार, सचिव तरुण टाडू, प्रवीण शर्मा, सांस्कृतिक कमेटी के चेयरमैन तेजस्वी शर्मा, केहन कांत, विनोद कौशल, ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी, व्यास जी प्रतिमा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में धार्मिक गायन ग वर्ग चारु प्रिया- ओ कान्हा अब तो मुरली की धुन सुना दो, हिमांशु धीमान- मां शेरा वालिये तेरा शेर आ गया, दीक्षा-सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया, सारिका-शिव कैलाशों के वासी धार्मिक गायन; घ वर्ग में अभिषेक कुमार- रत्नों ने वाजा मरियां किथे गयो पौना हरिया, रोहित- जोत जलाई, श्वेत- मेरे मोहन कुंडला वाल्या हिमाचली गायन; ख वर्ग में आराध्या शर्मा-भला सिपाहिय डोंगरिया, अलौकिक - ठंडी ठंडी हवा चलदी झुलदे चीला दे डालू जीना कांगड़े दा।
सोलन के नारग के लाना कसार गांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सभी भक्तों को आचार्य सुमित भारद्वाज द्वारा पंचम दिवस की कथा श्रवण कराई गई, जिसमे श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। महाराज श्री ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं। पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। गोपबालकों ने जाकर यशोदामाता से शिकायत कर दी–’मां तेरे लाला ने माटी खाई है यशोदामाता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आयीं। ‘अच्छा खोल मुख।’ माता के ऐसा कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना मुख खोल दिया। श्रीकृष्ण के मुख खोलते ही यशोदाजी ने देखा कि मुख में चर-अचर सम्पूर्ण जगत विद्यमान है। आकाश, दिशाएं, पहाड़, द्वीप, समुद्रों के सहित सारी पृथ्वी, बहने वाली वायु, वैद्युत, अग्नि, चन्द्रमा और तारों के साथ सम्पूर्णज्योतिर्मण्डल, जल, तेज अर्थात प्रकृति, महतत्त्व, अहंकार, देवगण, इन्द्रियां, मन, बुद्धि, त्रिगुण, जीव, काल, कर्म, प्रारब्ध आदि तत्त्व भी मूर्त दीखने लगे। पूरा त्रिभुवन है, उसमें जम्बूद्वीप है, उसमें भारतवर्ष है, और उसमें यहब्रज, ब्रज में नन्दबाबा का घर, घर में भी यशोदा और वह भी श्री कृष्ण का हाथ पकड़े। बड़ा विस्मय हुआ माता को। श्री कृष्ण ने देखा कि मैया ने तो मेरा असली तत्त्व ही पहचान लिया है। श्री कृष्ण ने सोचा यदि मैया को यह ज्ञान बना रहता है तो हो चुकी बाललीला, फिर तो वह मेरी नारायण के रूप में पूजा करेगी। न तो अपनी गोद में बैठायेगी, न दूध पिलायेगी और न मारेगी। जिस उद्देश्य के लिए मैं बालक बना वह तो पूरा होगा ही नहीं। यशोदा माता तुरन्त उस घटना को भूल गयीं। महाराज ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म अपने भगवान को नही मानते है, लेकिन तुम अपने धर्म को जानना चाहते हो तो पहले अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढ़ो तो, तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी। ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी व कहा हे प्रभु मैं भूल गया था की मेरे पास जो कुछ भी है वो सब कुछ आप का ही दिया है कथा में राधे कृष्ण गोविंद गोपाल राधे राधे भजन ऊपर भक्तों ने खूब आनंद उठाया सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
शिमला ग्रामीण से विधयाक व पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र विक्रमादित्य अपने कांग्रेस परिवार को संभाले ना कि भाजपा परिवार में दखलंदाजी करे, यह बात वाणिज्य मंत्रालय में कॉफी बोर्ड के पूर्व निर्देशक व भाजपा नेता डॉ विक्रम शर्मा ने कही। विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नाटी वाला, कभी खिचड़ी वाला मुख्यमंत्री कहकर प्रदेश की तौहीन कर रहे हैं जो कि अपमानजनक और अशोभनीय है क्योंकि नाटी हमारी पहाड़ की संस्कृति है और खिचड़ी हमारा भोज। विक्रमादित्य ये बताए कि क्या कांग्रेस अपने कार्यकाल में नाटिया नहीं डालती थी। फिर वह भाजपा सरकार का विकास क्यों नहीं पचा पा रहे, क्यों उनको हिमाचल का विकास रास नहीं आ रहा और अनाप शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के समय हुए घटनाक्रम को बहुत उछाल देने की कोशिश की, परतुं उसकी सच्चाई कुछ और निकली। डॉ विक्रम ने बताया कि अनुराग ठाकुर आने वाला भविष्य है और सरकार और उनके तालमेल से कांग्रेस को दूर दूर तक अपना भविष्य नज़र नहीं आ रहा। अतः इस तरह की घटिया ओर ओछी राजनीति पर उतारू हो गयी है, जिसके परिणाम कांग्रेस के लिए सही नहीं रहेंगे क्योंकि तोड़ने की राजनीति से राज नहीं मिलते बल्कि जोड़ने वाली राजनीति राज दिलवालती है और वही राजनीति भाजपा केंद्र व प्रदेश में कर रही है। हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष मिला है जिससे छोटे प्रदेश का नाम बड़ा हुआ है, कांग्रेस को विकास रास नहीं आता क्योंकि उनकी राजनीति केवल एक परिवार तक सीमित है। अतः उनको किसी देश या प्रदेश का विकास रास नहीं आता और इस तरह की घटिया राजनीति पर कांग्रेस उतरती हैडॉ विक्रम शर्मा ने कहा की विक्रमादित्य अपनी सोच को बड़ा करे व प्रदेश व केंद्रीय मंत्रियों का सम्मान करें।
भाषा एवं संस्कृति के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाली बिलासपुर की जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल को उनके कार्यों व साहित्यिक संस्थाओं को प्रोत्साहन देने के लिए महिला साहित्यकार संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें महिला साहित्यकार संस्था बिलासपुर की प्रधान शीला सिंह ने अपनी लिखी कविता का चित्र भेंट किया और कहा कि नारी वास्तव में शक्ति होती है और इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से जिला भाषा अधिकारी बिलासपुर के रूप में नीलम चंदेल ने कार्यभार संभाला है तब से विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में तेज़ी आई है। उन्होंने निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए नीलम चंदेल को बधाई भी दी। इस अवसर पर महिला साहित्यकार संस्था के अन्य पदाधिकारी व सहयोगी सदस्य भी उपस्थित रहे।
देश में प्रदेश के युवा कौशल बनकर स्वरोजगार की राह अपनाएं और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें। यही सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रही, उन्होंने देश व प्रदेश के युवाओं को कौशल बनाकर के आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। यह बात मूहल में आयोजित जैविक कृषि एवं पशु चिकित्सा कौशल प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि समन्वयक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम नवीन शर्मा ने कही उन्होंने सिद्धिविनायक सामाजिक कल्याण समिति मूहल के आयोजक सुनील शर्मा का भव्य आयोजन करने पर आभार भी व्यक्त किया। मूहल गौशाला संयोजक सुनील शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने सभी अतिथियों को शॉल टोपी भेंट करके सम्मानित किया व स्मृति चिन्ह भी दिए। इस कार्यक्रम में कौशल विकास निगम निदेशक मुनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष बीजेपी संजीव शर्मा, बीडीसी नितिन कुमार, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता रमजान खान मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में जहां रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, वहीं देश की हर संस्कृति से भी रूबरू करवाया गया। वही इस कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर के सम्मानित किया गया।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में अधवानी गौशाला खोलने के हाईकोर्ट के आदेशों के बाद गौ रक्षा समिति अधवानी अध्यक्ष सुनील राणा ने इस निर्णय पर मां ज्वाला को हलवे का भोग लगाया और पूरे शहर में हलवा बांटा गया सुनील राणा ने बताया कि न्यायालय से ज्वालामुखी की जनता को न्याय मिला है जिसके लिए वे कई सालों से संघर्षरत रहे हैं आज जाकर के उन्हें हाई कोर्ट से न्याय मिला है जिसके लिए वे माननीय न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं और इस फैसले के आने के बाद खुशी व्यक्त करते हैं कि जल्द ही अब गौशाला का ताला प्रशाशन खोलेगा। और किसानों को जहां राहत मिलेगी वहीं बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा। सुनील राणा ने कहा कि बहुत समय से स्थानीय विधायक और प्रशासन ने अडियल रवैया इस गोशाला को नहीं खोलने के लिए अपनाया हुआ था अब उस पर न्यायालय के आदेशों के बाद विराम लग गया है।
देहरा। ब्लॉक परागपुर की ग्राम पंचायत बीहण में 30 वर्षों से सड़क नहीं है। अभी 02 फरवरी को देहरा के चनौर में सरकार का जनमंच कार्यक्रम भी होना है। जिसमें बीहण पंचायत को भी शामिल किया गया है। इस इलाके में रोजाना स्कूली बच्चों सहित काम पर जाने वाले लोग कीचड़ से लबरेज रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। यहां पिछले 30 वर्षों से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से सड़क पर मिट्टी डाल दी गई जिससे हालात बदत्तर हो गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बीहण के प्रधान व उपप्रधान पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। रास्ते में फिसलन और कीचड़ की बजह से कपड़े भी खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत हर जगह की लेकिन मुसीबत बनी हुई है। बीहण से नंगल तक बनने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी की है और विभाग ने भी इस सड़क पर 4 ठेकेदारों को अलग अलग ठेके दे रखे हैं। लेकिन न तो काम हो रहा है और न ही कोई समाधान निकाला जा रहा है। बारिश ने भी ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है सड़क पर जगह जगह कीचड़ भरा है और आना जाना मुश्किल है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों की सुध कौन लेगा। शेर सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अंकित, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, बिक्रम जीत, मंजीत, मोहन लाल, कमला देवी, हेमलता, रंजना देेवी, निर्मला देवी ने कहा कि ग्रामीण 30 वर्षों से काले पानी की सजा काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पंचायत प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों को इस बारे अवगत करवाया, लेकिन हालात ज्यों के त्यों हैं। वहीं मौके पर पहुंचे बीहण के उप प्रधान तरसेम ने भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि सड़क पर मिट्टी किसने डाली है। उन्होंने कहा कि एक दिन के अंदर ही वह मिट्टी को हटा देंगे जिससे रास्ता चलने लायक हो जाए। विधायक बोले ₹40 लाख से शुरू हुए काम, जल्द होंगे पूरे देहरा के विधायक होशियार सिंह ने कहा कि बीहण से नंगल सड़क के लिए ₹40लाख का टेंडर हो गया है। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से समस्या थी जिसका समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि ₹10 लाख का काम बीहण के स्कूल के पास से शुरू हो गया है व वाकी का काम उसके बाद क्रमवद्ध तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि एससी कंपोनेंट से ₹40 लाख स्वीकृत हुए हैं जिसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार जन शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दे रही है। जनता को उनकी शिकायतों का समाधान करवाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि 3 जून, 2018 को प्रथम जनमंच का आयोजन किया गया था और अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 181 जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनमंच में अभी तक 44,800 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर आम जनता को राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की समीक्षा वह स्वयं कर रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष 16 सितम्बर को जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने आधुनिक तकनीकयुक्त ‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100’ भी शुरू की गई। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता 1100 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिसका समाधान निर्धारित समय पर किया जाता है। यह हेल्पलाईन आम जनता में बहुत प्रचलित हुई है और अभी तक प्रदेश के विभिन्न भागों से 208818 काॅल्स मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्राप्त 208818 काॅल्स में से 50706 विभिन्न मुद्दों से जुड़ी शिकायतें हैं, जिनमें से 43545 समस्याओं का समाधान किया जा चुका है और बाकी 7161 शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर जारी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल जनता का कीमती समय और धन बचता है, बल्कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से त्वरित समाधान भी सुनिश्चित होता है।
नादौन के मानपुल गांव में नादौन पुलिस ने एक स्कूटरी से 12.19 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में पुलिस ने स्कूटर सवार दो युवकों पर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मानपुल गांव के निकट नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने नादौन की ओर आ रही स्कूटरी नंबर एचपी 22-7083 पर सवार दो युवकों को निरीक्षण के लिए रोका। जब पुलिस ने युवकों से दस्तावेज मांगे तो दोनों घबरा गए। उसके बाद पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में रखी 12.19 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने स्कूटर सवार विपन व हितेश निवासी गांव खगल नजदीक कमलाह पर मामला दर्ज कर लिया। पुष्टि करते थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर बिलासपुर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी चम्बा, कृषि मंत्री डाॅ.राम लाल मारकण्डा कुल्लू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ऊना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर सोलन, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर मण्डी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ.राजीव सैजल जिला कांगड़ा के धर्मशाला और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त किन्नौर रिकांगपिओ में और उपायुक्त लाहौल-स्पिति केलांग में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायत स्तर पर ग्राम आपदा प्रबंधन समितियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक अपूर्वा मारिया ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कोट, बाशा तथा वाकना के ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदो से निपटने की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला में ग्राम स्तर पर सभी को आपदा के विषय में जागरूक बनाने तथा आपदा से बचाव के उपायों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन को सुनियोजित रूप से कार्यान्वित करने के लिए पंचायत स्तर पर ग्राम आपदा प्रबंधन समितियां गठित की गई हैं। इन समितियों का गठन जिला की सभी ग्राम पंचायतों में किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवी संस्था डोयेर की अनुराधा व उनकी टीम ने ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की। गृह रक्षा विभाग के गृह रक्षक टी आर शर्मा द्वारा खोज एवं बचाव के विभिन्न तरीकों के साथ आग से बचाव की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इन आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य जिला की सभी 211 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदा से बचाव के बारे में जागरूक करना है ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और प्रशिक्षित स्वयंसेवी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अभी तक कण्डाघाट विकास खंड की 06 ग्राम पंचायातों के लगभग सौ सदस्यों को प्राकृतिक आपदा से बचाव के बारे में जागरूक किया जा चुका है। इस अवसर पर प्रलेख समन्वयक गौरव मेहता, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के विक्रय में पारदर्शिता बनाए रखने और आमजन को त्वरित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में 4975 एण्ड्रॉयड आधारित प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से राज्य के उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत शहरोल तथा बसंतपुर में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि राज्य विशेष अनुदानित योजना के अंतर्गत दालें, खाद्य तेल, आयोडीन युक्त नमक, चीनी तथा मिट्टी तेल वितरित किया जा रहा है। कलाकारों ने समूह गीत ‘सबका साथ-सबका विकास है मूल मंत्र हमारा, जाग उठा है अब हिमाचल सारा’ के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एपीएल उपभोक्ताओं को 8.60 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं का आटा तथा 10 रुपए प्रति किलो की दर से चावल प्रतिमाह उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अंत्योदय अन्न योजना में 15 किलोग्राम चावल 03 रुपये तथा 20 किलोग्राम गेहूं 02 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से हर माह उपलब्ध करवाया जा रहा है। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में 8 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। योजना के तहत प्रदेश में भी 1,36,084 पात्र लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन वितरित किए जा चुके हैं। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि परिवार भी तभी संपन्न होंगे जब हमारा प्रदेश और देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। इसके लिए हमारे युवाओं का पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी संभव है जब युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके। कलाकारों ने बताया कि माता-पिता को न केवल अपने बच्चों को गलत संगती से दूर करना होगा अपितु यह प्रयास भी करना होगा कि उनके अन्य साथियों को भी सही दिशा में लेकर जाया जा सके। कलाकारों ने सौर सिंचाई योजना, सहारा योजना, जल से कृषि को बल योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रीनहाउस नवीकरण योजना तथा जननी सुरक्षा योजना की भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसंतपुर की प्रधान आशा देवी, उप प्रधान बिशन चंद, पंचायत सचिव सुरेश कुमार, वार्ड सदस्य देवेंद्र, प्रोमिला, निक्की देवी, ग्राम पंचायत शहरोल के प्रधान बलदेव, उप प्रधान राम प्रकाश, बीडीसी सदस्य सावित्री शर्मा, पंचायत सचिव राम किशन, वार्ड सदस्य रीना देवी, धनंवती देवी, भीमा देवी, चमन लाल, भगतराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी, 2020 को सोलन जिला के सभी मतदान केंद्रों में आमजन की सुविधा के लिए मतदाता सूची रखी जाएंगी। मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर इन मतदाता सूचियों का निःशुल्क निरीक्षण कर सकेंगे। यह जानकारी आज यहां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने दी। विवेक चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी, 2020 को प्रातः 11.00 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम बूथ स्तर के अधिकारी की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाना तथा 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के नव मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवा मतदाताओं को राष्ट्र की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका और सहभागिता के विषय में जागरूक बनाया जाएगा। विवेक चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस वर्ष ‘साक्षर मतदाता-मज़बूत लोकतन्त्र’ विषय रखा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस विषय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन के लिए मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले पात्र मतदाताओं को जागरूक करना सुनिश्चित करें। नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करें तथा पम्फलेट व पोस्टर वितरित कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला के महाविद्यालयों तथा विद्यालयों का दौरा करें तथा पात्र छात्र-छात्रों को मतदाता सूची में पंजीकरण का महत्व बताएं और उनसे आग्रह करें कि अपना फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के दावे, आक्षेप व शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 6, 7, 8 व 8ए संबधित बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि इस अवसर पर दिव्यांग, आवासहीन, थर्ड जेंडर तथा समाज के विशेष वर्गों को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनाने की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, जिला उप शिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर, नेहरू युवा केंद्र की समन्वय ईरा प्रभात सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
फ़र्ज़ी वेबसाइट बनाकर लोगों से लॉटरी और इनाम के रूप में लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड में रखा जाएगा। इस दौरान उनसे कड़ी पूछताछ होगी। इस फ़र्ज़ी वेबसाइट का मास्टरमाइंड संदीप कुमार पहले से ही हैदराबाद में अरेस्ट है। बड़सर पुलिस की एक टीम इसे हमीरपुर लाने के लिए हैदराबाद रवाना हो गयी है। बड़सर थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 106/2019 के तहत दो व्यक्तियों तौसीफ अहमद और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वे 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। ये दोनों व्यक्ति ऐसी वेबसाइटें बना रहे थे जिनका इस्तेमाल पीड़ितों को लुभाने के लिए किया जा रहा था। इस मामले में एक वेबसाइट में सोम दत्त निवासी सोहारी ( बड़सर) से 14 लाख 42 हज़ार रुपये लॉटरी के नाम पर ठग लिए गये। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि साईबर क्राइम से बचने के लिए पुलिस द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। किसी भी इनाम या लॉटरी के लिए झाँसे में न आयें। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। मास्टर माइंड को भी शीघ्र हैदराबाद से हमीरपुर लाया जा रहा है।
हमीरपुर जिला के कदरीयाना गांव में 25 वर्ष के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने घर में ही फंदा लगा लिया। युवक की पहचान पंकज शुक्ला पुत्र राम सिंह शुक्ला गांव कदरीयाना जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हमीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की छानबीन जारी है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट का शिक्षा विभाग उपनिदेशक निरीक्षण विंग द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण टीम में शिक्षा उपनिदेशक पुष्पा कांडा, प्रधानाचार्य डॉ अलका शर्मा तथा मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने प्रातः 9:00 बजे के बाद विद्यालय में पहुंचकर रूटीन निरीक्षण की शुरुआत की। इस टीम ने निरीक्षण के दौरान स्कूल कैश बुक, सभी प्रकार के फंडज की कैश बुक, आरएमएसए, एसएसए, स्कूल सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम ने विद्यालय की लाइब्रेरी, क्लासरूम्स, सर्विस बुक्स, शौचालय, मिड डे मील इन सभी का निरीक्षण भी किया। शिक्षा उपनिदेशक पुष्पा कांडा ने बताया कि विद्यालय के सभी रिकॉर्ड दुरूस्त पाए गए। विद्यालय के ग्राउंड में खनन का कार्य चला हुआ है जिस वजह से विद्यालय परिसर में सफाई में कमी पाई गई। शिक्षा उपनिदेशक ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व कुछ क्लास रूम्स में सफेदी करने की हिदायत भी दी। उन्होंने विद्यालय की चुस्त-दुरुस्त कार्यप्रणाली की सराहना भी की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" बारे में एक कार्यक्रम का आयोजन उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान अध्यापिका डॉ अनीता देवी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' अभियान की विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के दवारा हरियाणा के पानीपत नामक स्थान से 22 जनवरी, 2015 को शुरू किया गया था। इस अभियान का मुख्य उदेश्य बेटियों को शिक्षित करना, उचित देखभाल, लैंगिक भेदभाव, अत्याचार तथा घरेलू हिंसा को कम करना तथा लोगों को इस योजना से जागरूक करना है। इस अवसर पर प्रवक्ता पुरुषोतम शर्मा, नरेन्द्र कपिला, राकेश शर्मा, नरेन्द्र लाल, सुमन बट्टू, संतोष बट्टू, अमर सिंह वर्मा, डॉ करुणा शर्मा, धर्म दत्त, राकेश रघुवंशी, वीना देवी, प्रवीन, सुषमा देवी, उर्मिला, गीता देवी, जागृती कपिल, अंजना, रंजना, जागृती, संतोष कुमारी शर्मा, चमन लाल, नरेन्द्र शर्मा, सुरेंदर कुमार सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट में चल रहे मेरा मित्र गौ सेवक श्री राधे कृष्णा गौ वंश मठ पछिवर में कई दिनों से चल रही पीने के पानी की समस्या का हल उपायुक्त सोलन तथा अधिशासी अभियंता अर्की एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के कार्यकारणी सचिव रतनपाल के नेक प्रयासों से निकाल लिया गया है। इन सभी के प्रयासों के फलस्वरूप इस समस्या के निवारण हेतु कार्य प्रारंभ हो चुका है। बहुत जल्द गोवंश को जल की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इस पुण्य कार्य हेतु गो सेवक मठ के अध्यक्ष भारत भूषण गौतम व समस्त गो सेवकों सहित पछिवर वासियों ने भी उपायुक्त सोलन, अधिशासी अभियंता जल एवं सिंचाई विभाग अर्की तथा हिमाचल प्रदेश भाजपा के कार्यकारणी सचिव रतन पाल का आभार व्यक्त किया है।
बिलासपुर के सुप्रसिद्ध व्यास उत्सव मेला 2020 का बुधवार को आगाज़ हो गया। संजीव शर्मा ने दुर्गा माता मंदिर रौड़ा सेक्टर में महृषि वेद व्यास की विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेला का शुभारंभ किया। उसके बाद व्यास उत्सव स्थल पर रिबन काट कर व व्यास जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चेयरमैन सन्तोष जोशी, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने संजीव शर्मा को शॉल, टोपी, व्यास जी प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि व्यास उत्सव मेला पिछले काफी समय से व्यास उत्सव समिति वाले करवा रहे हैं। समिति तारीफ के काबिल है जिस तरह उन्होंने प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है। समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने कहा कि व्यास नगर समिति का मुख्य ध्येय व्यास जी के बारे में जन जन को बताना है। बहुत कम लोग जानते है कि बिलासपुर वेद व्यास जी की जन्मभूमि है। समिति पिछले कई वर्षों से व्यास जी को समर्पित व्यास उत्सव का आयोजन 7 दिन व 7 रात करती है। इसमें कई प्रकार के सांस्कतिक व खेलकूद प्रतियोगताओं का आयोजन करवाया जाता है। इस अवसर पर व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन सन्तोष जोशी, व्यास नगर समिति कद चैयरमेन विजयराज उपाध्याय, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपाध्यक्ष अविनाश कपूर, कोषाध्यक्ष राज कुमार, तरुण टाडू, व्यापार मंडल के महासचिव सुरेन्द्र गुप्ता, पुरषोतम शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रवक्ता कर्ण चन्देल मुनीश आदि मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के सचिव रतन सिंह पाल रहे जब की कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा ने की। उनके साथ जिला मीडिया सहप्रभारी इन्द्रपाल शर्मा भी मौजूद रहे। समारोह में पहुँचने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत और सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा स्कूल की उप्लबधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में विद्यालय परिवार और स्कूल प्रबंधन को समारोह की बधाई दी। उन्होने बच्चों को अपने माता-पिता के सपनो को साकार करने और अपने गुरूजनो व बड़ो का आदर करने के साथ नशे से दूर रहने का आह्वान किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई मांगो के बारे में मुख्यातिथि ने कहा की वे इन्हें सरकार तथा प्रशासन के समक्ष रखकर उनका समाधन करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। अंत मे मुख्यातिथि द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, भगत सिंह बहलवाल, ग्राम पंचयात की प्रधान सुमन देवी, देवेन्दर राणा, राम कुमार शास्त्री, गीता राम, ओम प्रकाश, बलदेव सिंह, सोहन लाल, कृशन लाल, देविंदर शर्मा, सरवन कान्ता, जगत सिंह, सुरेंद्र कुमार, महेंदर कुमार, स्कूल स्टाफ और अभिववाक तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
एस वी एन स्कूल बडोरघाटी(कुनिहार) अपना चौथा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से आयोजित करेगा। विद्यालय अध्यक्ष टी सी गर्ग व लूपिन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह 24 जनवरी को आयोजित होगा जिसमें डॉ आर के अभिलाषी चांसलर अभिलाषी यूनिवर्सिटी मंडी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। तो वहीँ डॉ ललित अभिलाषी प्रो चांसलर विशेष अतिथि व डॉ नर्वदा अभिलाषी व डॉ प्रोमिला अभिलाषी गणमान्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट रखी जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। एस वी एन विद्यालय परिवार व एस एम सी द्वारा सभी अभिभावकों से इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम सुबह ठीक 10:30 बजे आरम्भ होगा।


















































