हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन के विद्युत उपमंडल-1 द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में उन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने दिसम्बर, 2019 में बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कनेक्शन की कुल संख्या 748 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 2357458 रुपये है। इनमें 471 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 1251638 रुपये है। 261 व्यवसायिक उपभोक्ताओं की कुल राशि 923156 रुपये है, अन्य 16 उपभोक्ताओं की राशि 182664 रुपये है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिल 24 जनवरी, 2020 तक जमा करवा दें। बिल जमा करवाने के लिए एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) में लगाया जाएगा तथा दूसरा काउंटर ब्रूरी में स्थापित किया जाएगा। उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गूगल पे, अमेजॉन, भीम ऐप, फोन पे के माध्यम से अथवा वैबसाईट www.hpsebl.in पर भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया वे अपने बिजली तुरंत जमा करवा दें ताकि विद्युत आपूर्ति यथावत रहे।
लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि गोतम के संयुक्त नेतृत्व में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी तथा मिठाई बांटी। इसके अलावा लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में द्वितीय चरण में लूहणु जाने वाले मार्ग पर स्थित रोड़ा सेक्टर के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों को खाना खिलाया जाएगा। उन्होंने सभी अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह किया कि सभी त्यौहारों के उपलक्ष्य में सभी संस्थाएं गरीब बच्चों के साथ भी खुशियां बांटे। इस अवसर पर प्रियंका, मनीषा, शिवानी, इत्यादि पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बिलासपुर के नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोहड़ी का त्यौहार बच्चों ने धूमधाम से मनाया। लोहड़ी के उपलक्ष्य में अनौपचारिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा ने लोहड़ी त्यौहार के बारे में बताया कि मकर सक्रांति से एक दिन पहले विशेषत: उत्तर भारत में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह त्यौहार देश के हर हिस्से में अलग- अलग नाम से मनाया जाता है जैसे मध्य भारत में मकर संक्रांति, दक्षिण भारत में काइट फेस्टिवल एवम पोंगल का त्यौहार देश के कई हिस्सों में मनाया जाता हैं। मुख्यतः यह सभी त्यौहार परिवार जनों के साथ मिल जुलकर मनाये जाते हैं, जो आपसी बैर को खत्म करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में मकर सक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने प्रातःकालीन सभा में इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारत उच्च परम्पराओं और संस्कृति की पावन भूमि है। समय-समय पर यहां अनेक त्यौहार मनाये जाते हैं जिनका पौराणिक महत्व वैज्ञानिक है। इस अवसर पर विद्यालय में सभी विधार्थियों तथा स्टाफ को लोहड़ी का व्यंजन स्वादिष्ट खिचड़ी, घी के साथ परोसी गई जिसका सभी ने आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने खिचड़ी आवंटन के पुनीत कार्य में सराहनीय सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम पंचयात प्रधान जगदीश चंद,प्रवक्ता पीसी बट्टू,पुरुषोतम शर्मा,नरेंद्र कपिला,राकेश शर्मा,नरेन्द्र लाल,सुमन बट्टू,कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू,अमर सिंह वर्मा,डॉ करुणा शर्मा,धर्म दत्त,वीना देवी,प्रवीन,सुषमा देवी,उर्मिला,गीता देवी,जाग्रति कपिल,अंजना,रंजना, जाग्रति,संतोष कुमारी शर्मा,चमन लाल,नरेन्द्र शर्मा,सुरेन्द्र कुमार व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व काबीना मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर दिनांक 15 जनवरी से 18 जनवरी तक अपने विधानसभा क्षेत्र नयना देवी जी में जनसमस्याओं को सुनेगें और लोगों से सम्पर्क साधेंगे। इन बैठकों में राम लाल ठाकुर विधायक निधि से दिए गए पैसों की भी समीक्षा करेंगे। राम लाल ठाकुर के इस कार्यक्रम का विवरण इस तरह से रहेगा। 15 जनवरी को ठाकुर कोठी बताला, रानीकोटला, भड़ेतर व सुंई सुरहाड़। 16 जनवरी को भाखड़ा, नकराणा, स्वाणा व खरकड़ी में होंगे। इसी दिन शाम को श्री नैना देवी जी, घ्वांडल एवं मंड्याली ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता बंधुओं की बैठक शाम 6 बजे, लोक निर्माण विभाग के नैना देवी जी विश्रामगृह में रखी गई है। 17 जनवरी को माकड़ी, भाखड़ा, नैहला व धलेत 18 जनवरी को जगातखाना, तनबौल, छड़ोल व कल्लर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
बिलासपुर में मकर सक्रांति के अवसर पर महिला साहित्यकार संस्था बिलासपुर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने जहां लोहड़ी पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की तो वहीं वर्तमान समय को इंगित करती हुई रचनाओं का भी वाचन किया। इस आयोजन में सहयोगी सदस्य सुशील पुंडीर, गोविंद घोष तथा अरुण डोगरा रीतू भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अध्यक्ष शीला सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया और उसके बाद बैठक आरम्भ हुई। बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों की जानकारी देते हुए संस्था की महासचिव शालिनी शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा निर्धारित किए गए साल के 4 कार्यक्रमों का आयोजन भव्य एवं सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। इसके बाद संस्था की अध्यक्ष शीला सिंह ने कहा कि इस समय बिलासपुर जिला में नशे के बढ़ते दूर प्रभाव को दुष्प्रभाव को कम करने के लिए भी कार्य करने की आवश्यकता है ताकि युवाओं का सही मार्गदर्शन किया जा सके । उन्होंने बताया कि आने वाली गोष्ठियों में नवोदित रचनाकारों को भी शामिल किया जाएगा और संस्था की सदस्यता भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर सर्वसम्मति से सुमन डोगरा को प्रेस सचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी । एक अन्य पारित प्रस्ताव में बिलासपुर के युवा निर्देशक अभिषेक डोगरा द्वारा बिलासपुर कॉलेज का नाम नाटकों में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए उन्हें बधाई दी गई। वहीं सोलन में हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में अभिषेक डोगरा को हिम अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर अपनी रचना पवित्र पर्व का वाचन करते हुए शीला सिंह ने कहा कि लोहड़ी अति पवित्र पर्व, पहचान हमारी संस्कृति की , पौष मास का अंतिम दिवस , सक्रांति माघ मास की । चाहे कथाएं कैसी भी हो जोड़ती प्यार और ममता से , उमंगी और निराली प्रथा यह बांधती एक भाव और समता से । आओ सभी यह पर्व मनाए , जीवंत रखें संस्कृति को, शुभ भावों से सिंचन करें , इस मानव संचित कृति को । इसके बाद संस्था की महासचिव शालिनी शर्मा ने अपनी मानव कविता में कुछ यूं कहा नदियां हांफती रही पेड़ों की लाशें ढोते-ढोते फोरलेन बनते रहे पहाड़ खाक होते होते,संस्था की उपाध्यक्ष सुधा हंस का अपनी कविता नजारा में कहना था कि सफीना रुक सा गया, यूं चलते-चलते, मानो जिंदगी ठहर गई हो एक पल के लिए , नम है जमी ,नम है आंखें, यूं रो रहा है आसमा जमी को गले लगा कर। बाद में सहयोगी सदस्य सुशील पुंडीर ने अपने ही अंदाज में पहाड़ी कविता पढ़ी। उनकी कविता का शीर्षक था,अपणी बोल्लिया दा मजा़ । उन्होंने कहा अपणी बोल्लिया दा , मजा़ ई कुछ होर आ , बोल्ली कोई बी होए, पर केवल अपणी होए, बोल्ली किती दी बी होए मण्डयाली,कहलूरी,चम्बयाली, कुल्लबी, काँगडी़ सारियाँ बोलियाँ बडी़याँ बाँकियाँ लगदियाँ, बडी़याँ छैल़ लगदियाँ, अपणी बोल्लिया दा मजा़ ई कुछ होर आ। अंत मे मूंगफली, रेवड़ी व गजक के वितरण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समय पर पहुंचाने और सुशासन के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गोविन्द सिंह ठाकुर गत सांय सोलन जिला के नालागढ़ के बद्दी में वन मंडल नालागढ़, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम बद्दी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़, राज्य पथ परिवहन निगम नालागढ़ सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि वन तथा परिवहन जैसे विभाग प्रत्यक्ष रूप से आमजन से जुड़े हैं। परिवहन जहां हिमाचल को आपस में जोड़ने के साथ-साथ आम आदमी की यात्रा का साधन है वहीं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण प्रदेशवासी वनों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां जन-जन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत हैं वहीं राज्य की वन संपदा का वैज्ञानिक दोहन सुनिश्चित बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने परिवहन विभाग तथा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय स्तर पर आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। परिवहन मंत्री ने कहा कि नालागढ़ में नए बस अड्डे का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिपला कंपनी ने प्रदेश पथ परिवहन निगम से आवाजाही के लिए बसों की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनी को आवश्यकतानुसार नई इलैक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने परिवहन निगम के परवाणू स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि परवाणू में निगम की कार्यशाला की बाड़बंदी के लिए प्राक्कलन उपलब्ध करवाएं। प्राक्कलन अनुसार समुचित धनराशि प्रदान की जाएगी। वन मंत्री ने कहा कि फ्लोरिंग तथा पैनलिंग के लिए लकड़ी की मांग प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने वन विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लोरिंग तथा पैनलिंग लकड़ी तैयार करने की संभावनाएं तलाश की जाएं ताकि लोगों को गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध करवाई जा सके और निगम की आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय द्वारा प्रथम जुलाई, 2019 से 31 दिसम्बर, 2019 तक 20.60 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। प्रथम अप्रैल, 2019 से 31 दिसम्बर 2019 तक इस कार्यालय से 6405 राष्ट्रीय परमिट जारी किए गए हैं। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में प्रशिक्षित चालक तैयार करने के उद्देश्य से 6 चालक प्रशिक्षण केंद्र कार्यरत हैं। इस क्षेत्र में 12 प्रदूषण परीक्षण केंद्र भी कार्यरत हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश वन विकास निगम के बद्दी स्थित डिपू द्वारा हर माह 05 करोड़ रुपये की लकड़ी का विक्रय किया जा रहा है। बैठक के उपरांत क्षेत्र के बस एवं ट्रक ऑप्रेटरों ने परिवहन मंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। परिवहन मंत्री ने उन्हें आवश्वस्त किया किया उनकी विभिन्न समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निपटारा किया जाएगा। वन मंडलाधिकारी नालागढ़ यशुदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी अजय कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ रविंद्र शर्मा, वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एचएस मनकोटिया, परिवहन निगम नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी, परिवहन निगम परवाणू के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट, तहसीलदार बद्दी मुकेश कुमार, सहायक अरण्यपाल मुनीष सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 17 जनवरी शुक्रवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाने जा रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर व एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि डी डी शर्मा विशेष सचिव वित्त,राजस्व, आपदा प्रबन्धन एवं निदेशक कोष-लेखा एवं लॉटरीज होंगे, तो वन्ही इस विद्यालय के सभी पुराने विद्यार्थी जो सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र,निजी व सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे है या दे चुके हैं विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय परिवार व एसएमसी द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। जिन्हें विभिन्न क्षेत्रो में पाई गई उपलब्धियों के लिए व विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।बीएस ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम ठीक साढ़े 10 बजे आरम्भ हो जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी मुख्य अतिथि के समक्ष रखी जाएगी। मुख्यातिथि द्वारा वर्षभर की उपलब्धियों के लिए मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय परिवार व एसएमसी द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के सभी अभिभावकों से इस समारोह में पहुंचने का आग्रह किया है।
भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंति एवं राष्ट्रीय युवा दिवस बिलासपुर के तरेड़ गांव में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुभाष ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान विचारक व हम सबके प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो और विचारों को हम सभी विशेषकर युवाओं को अपने जीवन में शामिल करके उन्हीं पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य करते थे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कहा कि देश के लिए युवा महत्वपूर्ण हैं क्योंकि देश को उन्नति की ओर ले जाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भी युवा शक्ति पर विश्वास करते थे। इसलिए उनकी जयंति को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपस्थित जन समूह और विशेषकर युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आमजन तक पहुंचाकर राष्ट्रीय विकास में अपनी सहभागिता बढ़ाने का आग्रह किया ताकि समाज में दिन-प्रतिदिन फैल रही कुरीतियों को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि तरेड़ गांव वासियों को बेहतरीन यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए कोठी से बाया तरेड़ बैनला तक सड़क के विस्तारीकरण पर 5 करोड़ रूपए की धन राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने तरेड़ में स्नानागार बनाने के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत किए तथा महिला मंडल चकली तरेड़ को 10 हजार रूपए प्रदान किए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की बिजली की समस्या का समाधान करते हुए एक माह के भीतर विद्युत विभाग को नया बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर शीघ्र ही दोपहर को बस की सुविधा भी क्षेत्र के लोगों को प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने जंजघर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जेई ब्लाक को तुरंत प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए तथा लोक निर्माण विभाग को लिंक रोड़ चकली-पलेड़ का भी प्राकलन तैयार करने को कहा।
बिलासपुर का सुप्रसिद्ध व्यास उत्सव मेले का शुभारम्भ 22 जनवरी को व्यास गुफा में पूजा अर्चना के साथ होगा। यह जानकारी व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वाईस चैयरमैन सन्तोष जोशी, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपप्रधान अविनाश कपूर व प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने सयुंक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 11 संजीव शर्मा वेद व्यास जी की पूजा के साथ करेंगे। उसके बाद व्यास इत्सव स्थल पर रिबन काट कर मेले का शुभारंभ होगा। व्यास उत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएंगी। प्रतियोगताओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे रंगोली प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा कबड्डी, हैंडबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिताएं भी शुरू होंगी। 22 जनवरी रात को एकल गायन हिमाचली वर्ग क और ख, धार्मिक गायन वर्ग, क, ख, ग और घ प्रतियोगिता होगी। 23 जनवरी को दिन में 3 बजे पतंगबाजी, चम्मच दौड़, लंबे केश प्रतियोगिता होगी। उसके साथ ही बैडमिंटन महिला व पुरुष वर्ग में शुरू होगी। 23 रात को एकल गायन ग, एकल गायन घ, एकल गायन क, एकल गायन ख वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे निबन्ध लेखन, स्लो साईकलिंग, प्रश्नोत्तरी लिखित, म्यूजिकल चेयर, कैरम व तीन तांग दौड़ व रात को एकल नृत्य क, ख और समूह नृत्य क, ख वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 25 जनवरी दिन को 12:30 बजे से चित्रकला क,ख वर्ग, मुक्केबाजी, शतरंज, रंगोली, कले मॉडलिंग, डॉग शो , जलेबी दौड़ तथा रात को एकल नृत्य घ, समूह नृत्य घ, समूह नृत्य ग प्रतियोगिता होगी। 26 जनवरी को दिन में 11 बजे से गुल्ली डंडा, पिठु, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस क, ख, शतरंज, म्यूजिकल चेयर, बेबी शो तथा रात में एकल नृत्य ग, मिस्टर व मिस व्यास प्रथम रराउंड ( पारम्परिक वेश भूषा हिमाचली) व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता होगी। 27 जनवरी को दिन में बास्केटबॉल, बोरा उठाओ, शतरंज, फुटवाल व मटका तौड़ तथा रात को मिस्टर व्यास व मिस व्यास ( पारम्परिक वेश भूषा विभिन्न राज्य) , एकल गायन हिमाचली ग, एकल गायन हिमाचली घ वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 28 जनवरी को दिन में प्रश्नोत्तरी क, ख तथा रात पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्रतिभागी 20 जनवरी तक अपनी एंट्री करवा दें। उन्होंने बताया कि समाज मे विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक , रक्तदान, खेल, शिक्षा व अन्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी व्यास गौरव, व्यास प्रेरणा , व्यास सेवा, व्यास श्री से सम्मानित किया जाएगा।
वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के मंधाला में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडि़यों को सुविधा प्राप्त हो सके। गोविन्द सिंह ठाकुर गत देर सांय सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी में दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब, मंधाला द्वारा आयोजित छठी कबड्डी प्रतियोगिता-2020 के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि बद्दी के मंधाला में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में धन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग का विश्राम गृह भी निर्मित किया जाएगा। उन्हांेने दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब को कबड्डी जैसे भारतीय पारंपरिक खेल को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने कहा कि खेल सभी के लिए आवश्यक हैं। उन्हांेने कहा कि आज के तनाव भरे जीवन में नियमित रूप से खेलना हमें सदैव निरोग एवं चुस्त-दुरूस्त रख सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कुश्ती-कबड्डी जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती है और उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान किया था कि वे निरोग एवं सदैव क्रियाशील रहें। इस दिशा में खेलों का महत्व विशिष्ट है। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि नियमित खेल व्यक्ति को नशे से दूर रखने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सर्वेक्षणों में यह सिद्ध किया है कि लगभग 90 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण नशा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सदैव नशे से दूर रहें और समाज को इस दिशा में जागरूक बनाएं। उन्होंने सभी से यातायात नियमों की अनुपालना का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को प्रदेश का हरित आवरण बढ़ाने में भी सहायक बनना होगा। युवाओं को कम से कम एक पौधा लगाकर वृक्ष बनने तक इसकी देखभाल भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत मंधाला के प्रधान कुलतार सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम वर्ग के लड़कों की श्रेणी में 40 तथा ओपन वर्ग में 36 टीमों ने भाग लिया। लड़कियों के ओपन वर्ग में 30 टीमों ने भाग लिया। ओपन वर्ग में विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 61000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, ग्राम पंचायत कालूझिंडा के प्रधान देशराज चौहान, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण मैहता, महासचिव स्वर्ण सिंह, नालागढ़ के वन मंडालधिकारी यशुदीप सिंह, तहसीलदार बद्दी मुकेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे।
श्री कृष्ण भजन सांवरा से धूम मचाने वाले बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी का फकीरी भजन सोमवार को रिलीज हो गया। वैराग्य व समर्पण भाव से ओत-प्रोत इस भजन का विमोचन उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने किया। बचत भवन में उपायुक्त ने सर्वप्रथम भजन का पोस्टर लॉन्च किया। इसके बाद भजन को कुदरत स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस भजन को अभिषेक सोनी ने खुद लिखा है और इसकी धुन भी उन्होंने स्वयं तैयार की है।बिलासपुर के कुदरत स्टूडियो में रिकॉर्ड किए गए इस भजन का म्यूजिक युवा संगीत निर्देशक प्रत्युष व उत्कर्ष शर्मा ने तैयार किया है। युवा निर्देशक अभिषेक डोगरा के निर्देशन में तैयार किए इस भजन को बच्छरेटू किला, खबड़ी माता मंदिर व बल्हसीणा जंगल में शूट किया गया है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने पूरी टीम को बधाई दी। इससे पहले भजन गायक अभिषेक सोनी के "सांवरा", "उड़ देया पंछिया" व "माता रानी तू है बड़ी प्यारी" आदि भजन रिलीज हो चुके हैं। साथ ही अभिषेक सोनी लंबे समय से रंगमंच से जुड़े रहे और कई टीवी सीरियलों व फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस अवसर पर एसी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा, संगीत प्रवक्ता अनूप शर्मा, सुशील पुंडीर, प्रत्युष शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, जावेद इकबाल, महेश बंसल, राघव शर्मा, इशान गौतम, रामहरि आदि उपस्थित रहे। छोटी उम्र में कर रहे बड़े काम।\फकीरी भजन का संगीत तैयार करने वाले प्रत्युष व उत्कर्ष की उम्र अभी 15-16 वर्ष है। इस छोटी सी उम्र में दोनों भाई बड़े-बड़े काम कर रहे हैं। अपनी संगीत प्रतिभा के दम पर दोनों राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचा चुके है और अब इस उम्र में उन्होंने प्रोफैशनल संगीत तैयार करके सबको हैरान कर दिया है। दोनों भाई अपने पिता अनूप शर्मा से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं। बिलासपुर को शूटिंग के माध्यम से करेंगे प्रमोट भजन गायक अभिषेक सोनी ने बताया कि उनकी कोशिश है कि भजनों की शूटिंग के माध्यम से बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से प्रमोट किया जाए। क्योंकि बिलासपुर में फिल्मों व एलबमों की शूटिंग की काफी संभावनाएं हैं। इसी के चलते वह अपने भजनों की शूटिंग बिलासपुर में ऐसी जगहों पर करते हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले भी उनके जो भजन रिलीज हुए हैं, उन्हें बिलासपुर में ही शूट किया गया है।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत बरायली झरना के पास निजी बस व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक संगम अली पुत्र मुस्ताक अली गांव पमाया डाकघर कैमरी जिला रामपुर (यूपी) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आइजीएमसी रेफर कर दिया है।पुलिस थाना दाड़लाघाट ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने की है।
हमीरपुर जिला के उपमडल भोरंज में जुआ खेल रहे लोगों से 26,590 रूपये बरामद करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जुए की फड़ पर छापेमारी के दौरान पकड़े गए लोगों में सुनील कुमार, विपन कुमार, संजीव कुमार, कुलवंत सर्वजीत जो जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान इन चारों से करीब 26,590 रूपये बरामद किए है। जुआ एक ऐसा खेल है जिसमे युवक भी इसकी चपेट में आ रहे है और पैसा जुए में गवाने के साथ वे अपने नशे में पैसो के लिए कुछ भी कर देते है औऱ चोरी करने, हत्या करने जैसे जुर्म को अंजाम दे देते है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज़ कर चालान किया है।
;;; हिन्दुत्व सम्पूर्ण विश्व के सुख, भाईचारे एवं सर्वत्र शान्ति की विचारधारा- गोविन्द सिंह ठाकुर दून विधानसभा क्षेत्र के सलगां मतदान केन्द्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जनजागरण अभियान वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिन्दुत्व सम्पूर्ण विश्व के सुख, भाईचारे एवं सर्वत्र शान्ति की विचारधारा है और हमारी संस्कृति के इस मूलभूत तत्व से स्वामी विवेकानन्द ने पाश्चात्य जगत को अवगत करवाया। गोविन्द सिंह ठाकुर सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के सलगां मतदान केन्द्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम के सन्दर्भ में आयोजित जनजागरण अभियान को सम्बोधित कर रहे थे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हम सभी को यह प्रण लेना होगा कि हम नागरिकता संशोधन अधिनियम के मूल तत्व को समझेंगे और समाज में इस अधिनियम के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने में सहायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव पीड़ित की रक्षा और उसे आसरा देने के लिए जानी जाती रही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्यम से भी भारतीय संस्कृति की अवधारणा को पुष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम भारत के संवैधानिक रूप से मुस्लिम बहुल उन पड़ोसी राष्ट्रों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देगा जो अपने देश में धार्मिक एवं अन्य कारणों से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू ,बौद्ध, सिख, ईसाई, जैन और पारसी धर्मावलंबियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। वन मंत्री ने ठेठपुरा से सलगां तक संपर्क मार्ग का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करने के वन विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विद्यालय में खेल मैदान के लिए भूमि शिक्षा विभाग के नाम की जाए ताकि इस कार्य के लिए बजट जारी किया जा सके। ग्राम पंचायत पट्टानाली के सभी युवक मंडलों को क्रिकेट किट प्रदान की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी महिला मंडलों को 5000-5000 रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। क्षेत्र में कैंथा से चढयार तक बस सेवा आरंभ करने के लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को संभावनाएं तलाशने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने वन मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बूथवार लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम की वास्तविकता से अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने सलगां संपर्क मार्ग सुधारने, कैंथा से चढयार के लिए बस सेवा आरंभ करने, ठेठपुरा सलगां संपर्क मार्ग निर्मित करने और अन्य मांगों से परिवहन मंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. श्रीकांत ने भी अपने विचार रखे। ग्राम पंचायत पट्टानाली के पूर्व प्रधान विमल किशोर ने सभी का स्वागत किया और प्रधान आशा कंवर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्य गौरक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रमा ठाकुर, भाजपा महामंत्री कश्मीरी लाल एवं खेमचंद, बूथ अध्यक्ष जयपाल, बीडीसी सदस्य विद्या देवी, भाजपा मंडल दून के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सहित भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। क्रमांक 36/2020 सोलन दिनांक 12.01.2020 हिन्दुत्व सम्पूर्ण विश्व के सुख, भाईचारे एवं सर्वत्र शान्ति की विचारधारा- गोविन्द सिंह ठाकुर दून विधानसभा क्षेत्र के सलगां मतदान केन्द्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जनजागरण अभियान वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिन्दुत्व सम्पूर्ण विश्व के सुख, भाईचारे एवं सर्वत्र शान्ति की विचारधारा है और हमारी संस्कृति के इस मूलभूत तत्व से स्वामी विवेकानन्द ने पाश्चात्य जगत को अवगत करवाया। गोविन्द सिंह ठाकुर आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के सलगां मतदान केन्द्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम के सन्दर्भ में आयोजित जनजागरण अभियान को सम्बोधित कर रहे थे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज हम सभी को यह प्रण लेना होगा कि हम नागरिकता संशोधन अधिनियम के मूल तत्व को समझेंगे और समाज में इस अधिनियम के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने में सहायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव पीड़ित की रक्षा और उसे आसरा देने के लिए जानी जाती रही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्यम से भी भारतीय संस्कृति की अवधारणा को पुष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम भारत के संवैधानिक रूप से मुस्लिम बहुल उन पड़ोसी राष्ट्रों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देगा जो अपने देश में धार्मिक एवं अन्य कारणों से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू ,बौद्ध, सिख, ईसाई, जैन और पारसी धर्मावलंबियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। वन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह निर्णय इन देशों में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा और भारत की वैश्विक जिम्मेदारी को देखते हुए लिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है। इस संदर्भ में पूरे विश्व में प्रत्येक देश को जानकारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रताड़ित अल्पसंख्यक भारत में आते हैं और इन्हें नागरिकता देना हमारा कर्तव्य है। अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार ने नियम तय किए हैं और इन नियमों के आधार पर ही अल्पसंख्यकों को देश में नागरिकता दी जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि यह अधिनियम नागरिकता देने के लिए है ना कि देश में रह रहे नागरिकों की नागरिकता छीनने के लिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश एवं देशवासियों को यह समझना होगा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम देश के किसी भी नागरिक के विरुद्ध नहीं है और इस दिशा में फैलाए जा रहे मिथ्या प्रचार से हम सभी को दूर रहना होगा और एक-एक व्यक्ति को इस संबंध में सच्चाई से अवगत करवाना होगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सही मायनों में श्रद्धांजलि है। वन मंत्री ने ठेठपुरा से सलगां तक संपर्क मार्ग का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करने के वन विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विद्यालय में खेल मैदान के लिए भूमि शिक्षा विभाग के नाम की जाए ताकि इस कार्य के लिए बजट जारी किया जा सके। उन्होंनेे कहा कि ग्राम पंचायत पट्टानाली के सभी युवक मंडलों को क्रिकेट किट प्रदान की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी महिला मंडलों को 5000-5000 रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कैंथा से चढयार तक बस सेवा आरंभ करने के लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को संभावनाएं तलाशने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने वन मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बूथवार लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम की वास्तविकता से अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने सलगां संपर्क मार्ग सुधारने, कैंथा से चढयार के लिए बस सेवा आरंभ करने, ठेठपुरा-सलगां संपर्क मार्ग निर्मित करने और अन्य मांगों से परिवहन मंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. श्रीकांत ने भी अपने विचार रखे। ग्राम पंचायत पट्टानाली के पूर्व प्रधान विमल किशोर ने सभी का स्वागत किया और प्रधान आशा कंवर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्य गौरक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रमा ठाकुर, भाजपा महामंत्री कश्मीरी लाल एवं खेमचंद, बूथ अध्यक्ष जयपाल, बीडीसी सदस्य विद्या देवी, भाजपा मंडल दून के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सहित भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। .0.
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुठेड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर की सारी जनता उनका परिवार है। बिना द्वेष भावना के सबके साथ दोस्ती के सिद्धांत पर चलकर राजेंद्र राणा काम करते हैं। इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में एक माह के भीतर चौथी बड़ी राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक में तकरीबन 60 लोगों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की, जिन्हें राजेंद्र राणा ने विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करते हुए सम्मानित भी किया।राजेंद्र राणा ने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही जनता के उत्साह ने दर्शा दिया है कि भाजपानीत सरकारों से जनता किस कद्र दुखी व परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना किसी दुराग्रह के सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है, लेकिन भाजपा लोगों को लड़ाकर उन्हें बांटने का काम करती है। यही कारण है कि जब भी भाजपा की सरकारें सत्ता में आती हैं तो विकास की जगह विनाश की रूपरेखा तैयार हो जाती है और पूरे देश में अराजकता का माहौल बन जाता है। बेरोजगारी के आंकड़े साल दर साल बढ़ रहे हैं तथा अब बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वालों की संख्या में पिछले 2-3 सालों में बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों व भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों तथा फैसलों को घर-घर तक पहुँचाए। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याए भी सुनी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशहाल जगोता, लेखराज ठाकुर, जोगिंद्र ठाकुर, मदन लाल ठाकुर, बुद्धि सिंह, कुठेड़ा पंचायत प्रधान अमन जसवाल सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रजत शर्मा, लव शर्मा, आकाश कपिल, अभय, रितेश, अंकुश, अभिषेक, कुश, अक्षय, अनुराग, रिशु, राज, रजत उप्पल, कुठेड़ा सोसाइटी के प्रधान खयाली राम, हवलदार महिंद्र सिंह, जीवन कुमार, पम्मा, सुनेश कुमार, रितेश कुमार, कमलजीत, अभिषेक कुमार, विनोद कुमार, साहिल कुमार, सौरभ कुमार, अक्षय कुमार, संदीप कुमार, संजय कुमार, अनिल, जगदीश, जगीर सिंह, अनिल कुमार, पूजा शर्मा, जगदीश, ऊषा देवी, जागीर सिंह, जयपाल, शिशु, दलीप सिंह, पूर्व वार्ड मेंबर ब्रह्म दास, नीरज शर्मा, सुभाष चंद, राय सिंह, विशाल, मदन लाल व सूबेदार कुबेर सिंह को पार्टी का पटका पहनाकर शामिल किया गया।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के डीब गाँव में युवा विकास मंच द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के प्रधान धनीराम रघुवंशी ने की। यह आयोजन पूर्ण रूप से स्वच्छता स्वास्थ्य और नशा निवारण हेतु समर्पित था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं तथा क्षेत्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए तथा लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। युवाओं ने स्वास्थ्य स्वच्छता पर भी अपने विचार लोगों के समक्ष सांझा किए और लोगों को स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों को अपने बच्चों को नशे जैसी दुष्प्रवृत्ति से सजग रहने के लिए कहा। इस मिलन समारोह में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन विशेष आकर्षण बिंदु रहा। जिसमें उपस्थित नव युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्राम पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने युवाओं के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहां कि सभी युवा सराहना के पात्र हैं। यह समाज को स्वास्थ्य स्वच्छता तथा नशे जैसी बुराइयों से सावधान करने में अपना योगदान दे रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील क्लब की 96 वर्षगांठ यानि अधिष्ठापन दिवस पर बिलासपुर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रेजिडेंट शालिनी शर्मा ने की। सबसे पहले द्वीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी सचिव सुमन डोगरा ने अध्यक्ष शालिनी शर्मा को कॉलर पहनाकर विधिवत रूप से बैठक आरम्भ करवाई। अपने सम्बोधन में शालिनी शर्मा ने कहा कि क्लब बिलासपुर में विशाल उद्देश्य लेकर चला है। नन्हें कदमों से चलकर नई डगर पर चलना सीख रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब ने मिशन ममता कार्यक्रम के तहत बगैर स्थित अपराजिता बाल आश्रम का भ्रमण किया था और आने वाली बैठक में यह निश्चय किया जाएगा कि किस प्रकार से मिशन ममता को कामयाब करना है उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य सामाजिक और गतिविधियों में भी क्लब आगे बढ़कर कार्य करने को उत्सुक है। उन्होंने बताया कि पनोह गांव में एक पेयजल स्रोत बावड़ी का जीर्णोद्धार करके क्लब ने स्वच्छ पानी लोगों को उपलब्ध करवाया है और आने वाले दिनों में उस बावड़ी को छत आदि डालकर उस प्राकृतिक जल को सुरक्षित किया जाएगा उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्लब की सदस्यता भी बढ़ाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व चेयरमैन एपीएमसी विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो सालों से केवल हवाई घोषणाएं ही हुई है। जबकि वर्तमान में झंडूता विधानसभा क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और आज सड़कों की हालत दयनीय स्थिति में है। स्कूलों में स्टाफ की कमी है। पीएचसी और सीएचसी में डॉक्टर नहीं है और विधायक कोरी घोषणाओं की लड़ी लगा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अब तो भारतीय जनता पार्टी के झंडूता के नेता भी मान रहे हैं कि झंडूता विकास के नाम पर पिछले दो सालों में पिछड़ चुका है। पूर्व मंत्री रिखी राम कोंडल ने भी अपनी ही पार्टी के विधायक के ऊपर सवालिया निशान लगा कर यह सत्यापित किया है कि विधायक झंडूता विधानसभा क्षेत्र का विकास करने में नाकाम साबित हुए हैं। विवेक कुमार ने कहा कि विधायक ने चुनावों से पूर्व बड़े बड़े वायदे जनता से किए थे अब जब चुनाव जीत गए हैं तो उन वायदों को पूरा नहीं किया गया। 2018 के एक बयान में विधायक महोदय ने कहा था कि री रडोह पुल का कार्य उसी वर्ष शुरु किया जाएगा जबकि 2020 चल पड़ा है और अभी तक उसमें एक ईंट तक नहीं लग पाई है। उसी तरह बरठीं में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 3 माह के भीतर शौचालय का निर्माण बरठीं में तैयार किया जाएगा और बड़े बड़े सब्जबाग दिखाकर जनता को गुमराह करने का काम किया गया। आज भाखड़ा विस्थापितों के हितों की बात गायब है बैरी दड़ोला पुल को लेकर विधायक ने चुप्पी साध रखी है। विवेक कुमार ने बताया कि जल्द ही विधायक का पोल खोलो अभियान झंडूता विधानसभा क्षेत्र में चला कर लोगो को जागरूक किया जाएगा।
राज्य में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आरम्भ की गई हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तक 2 लाख 62 हजार से अधिक पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत नौणी तथा ओच्छघाट में प्रदान की गई। विशेष प्रचार अभियान के तहत शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र परिवारों को लगभग 3500 रुपए मूल्य की किट निशुल्क प्रदान की जाती है। पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन, चूल्हा, भरा हुआ गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, सुरक्षा पाईप इत्यादि निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। लोगों को अवगत करवाया गया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को एक अतिरिक्त रिफिल्ड सिलेण्डर देने का प्रावधान भी किया गया है। इस निर्णय से दो लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों द्वारा इस अवसर पर लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन सहित विभिन्न किसान योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों से आग्रह किया गया कि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सम्बन्धित विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से सम्पर्क करें। अभियान के तहत सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास की ग्राम पंचायत देलगी और छावशा में आम जन को महिला कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि बेसहारा लड़कियों के विवाह के लिए आरम्भ की गई मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना के तहत अनुदान राशि को 40,000 रुपए से बढ़ाकर 51,000 रुपए कर दिया गया है। अब तक 8206 पात्र कन्याओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। लोगों को बताया गया कि महत्वाकांक्षी बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत बी.पी.एल परिवार की बालिका को दी जाने वाली एकमुश्त अनुदान राशि को 10,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए कर दिया गया है। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना, महिला स्वरोजगार सहायता योजना सहित सौर सिंचाई योजना एवं प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान बलदेव ठाकुर, उप प्रधान नरेन्द्र गर्ग, वार्ड सदस्य राजेन्द्र मेहता, रेखा चौहान, सुमित्रा, ग्राम पंचायत ओच्छघाट के प्रधान वेदप्रकाश, उपप्रधान नरेश कुमार, वार्ड सदस्य दीक्षा वर्मा, वन्दना शर्मा, सुनीता, चम्पा, प्रमोद, राजेन्द्र, ग्राम पंचायत देलगी के प्रधान परस राम, वार्ड सदस्य रूप देई, रीता देवी, चैनावती, जगदीश चन्द, ग्राम पंचायत छावशा के उप प्रधान गंगाराम ठाकुर, वार्ड सदस्य ज्ञान चन्द, गीता देवी, सविता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदर खंड की बैठक शनिवार को राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दसगाँव में संघ के अध्यक्ष बसंत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान संघ की खंड स्तरीय महिला विंग का गठन तथा प्राथमिक शिक्षको से जुडी विभिन्न मांगो व समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने सदर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महिला विंग की अध्यक्षा के रूप में राजकीय केंद्र पाठशाला चांदपुर में तैनात केन्द्रीय मुख्य शिक्षिका सरिता मिश्रा को सर्वसम्मति से चुना गया तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिल्ला के जेबीटी अध्यापक पुरुषोतम कुमार को मुख्य प्रैस सचिव जिम्मा सौंपा गया। संघ ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सदर से मांग की कि प्राथमिक अध्यापको के लंबित सभी मामलो का शीघ्र निपटारा किया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदर खंड अध्यक्ष बसन्त ठाकुर ने कहा कि संघ प्राथमिक शिक्षको की मांगो को जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रयासरत है। संघ ने प्राथमिक शिक्षको से जुड़े सभी वर्गों से उनकी समस्याओं के बारे में गहन चर्चा करके प्रदेश स्तर पर 26 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया है जिसे इसी माह निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ होने वाली प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा तथा उनका समाधान करवाया जाएगा। बैठक में राजकीय प्राथमिक अध्यापक संघ के प्रदेश सहसचिव राम स्वरूप, संगठन मंत्री कमलेश कुमार, प्रैस सचिव जोगिन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुशिल कुमार, जिला सलाहकार यशवंत ठाकुर, जिला संगठन मंत्री विजय चंदेल, खंड महामंत्री राजू राम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल भड़ोल, वीणा धीमान व केन्द्रीय मुख्यशिक्षक रोशन लाल कौंडल विशेष रूप से उपस्थित थे।
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में सम्पन्न हुई 65वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम ने रजत पदक हासिल किया है। यह जानकारी टीम कोच स्नेहलता ने दी। उन्होंने बताया कि पूल मैच में हिमाचल ने उत्तराखंड व राजस्थान को पराजित किया। एकतरफा मैच में उत्तराखंड को 11-5 व राजस्थान को 22-11 से हराकर प्रीक्वाटर फाईनल में प्रवेश किया। प्रीक्वाटर फाईनल में हिमाचल के मुकाबला गुजरात से हुआ। गुजरात को भी प्रीक्वाटर फाईनल में एकतरफा 11-4 से हराकर कर क्वाटर फाईनल में तेलंगाना को 24-13 से पराजित किया। हिमाचल ने जीत का सफर आगे बढ़ाते हुए हरियाणा को भी सेमीफाईनल मैच में 19-14 से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। हिमाचल प्रदेश अंडर 19 महिला हैंडबॉल टीम का फाईनल मुकाबला प्रतियोगिता की आयोजक टीम दिल्ली से हुआ। बड़े ही संघर्षपूर्ण मैच में दिल्ली ने 1 गोल से मैच जीत लिया। दिल्ली ने हिमाचल को 21-20 से हराया।हिमाचल प्रदेश अंडर 19 महिला हैंडबॉल टीम ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका ठाकुर, भावना शर्मा के साथ अंजली, अरुला, रेखा, निधि व चेतना ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
जिला बिलासपुर में 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिनी मैराथन के अवसर पर उन्होंने कहा कि पैदल चलने वाले यात्रियों और किसी भी प्रकार के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को सड़क से सम्बन्धित नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोग सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक होकर इनका पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि वाहन चालक और पैदल चलने वाले यात्री सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं में अवश्य कमी आएगी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान प्रथम दिन 11 जनवरी को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल उपहार स्वरूप दिया जाएगा तथा उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान पैदल चलने वाले राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को ट्रक यूनियन, बस यूनियन, टैक्सी यूनियन के चालकों के लिए बस स्टैंड में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा 13 जनवरी को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पंपलेट, पोस्टर और कलैंडर वितरित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को बस ड्राईवर, कडंक्टर और टैक्सी मैक्सी चालकों के लिए मैडिकल चैकअप शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को कालेज तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया जाएगा तथा 16 जनवरी को महत्वपूर्ण स्थानों पर सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बैनर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों तथा डाक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर आरटीओ एसके पराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूल, कालेज तथा स्पोर्टस हाॅस्टल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। Attachments area
संवेदना चैरिटेबल घुमारवीं की मासिक बैठक घुमारवीं में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे तथा निर्णय लिया कि संस्था पहले की तरह गरीब असहाय लोगों व सामाजिक कार्य में निरंतर काम करती रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष सुरजीत सिंह परमार ने कहा कि हमारे समाज में नशा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है जिस कारण कई परिवार तबाह हो गए! इस लिए संस्था की तरफ से नशामुक्ति के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें युवाओं के अलावा बच्चों के परिजनों को जागरूक किया जाएगा कि किस तरह से बच्चों को नशे से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष होशियार सिंह चंदेल, राजेश धर्माणी ,प्रकाश महाजन, जगदीश कुमार, सोनिका शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, दीनानाथ, मनोहर लाल, राजीव शर्मा, संजीव मल्होत्रा, राजपाल शर्मा, राकेश ठाकुर, कमल ठाकुर,दीपक पटियाल, सुरेंद्र बादल, संजीव विमान व रमनीश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दानोघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामप्रकाश रावत रहे जो कि पूर्व में इसी विद्यालय के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि रामप्रकाश रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों को रूचिकर शिक्षा देने के साथ ही उनका सामान्य ज्ञान बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के अनेक टिप्स भी दिए और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में घर पर भी ध्यान देने को कहा। इस मौके पर बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के शैक्षणिक व खेलकूद के अलावा अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर रामप्रकाश रावत, प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष यशपाल कश्यप, पूर्व अध्यापक एवं वरिष्ठ नागरिक देवीराम, देवीचंद कश्यप, संतराम ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, पंडित जगदीश भारद्वाज, वाइस प्रिंसिपल भारतेंदु, महेंद्र शर्मा, सोमदत्त, कृष्ण, मनसाराम चौहान, उर्मिला, दीपा, हेमराज, प्रेम ठाकुर सहित एसएमसी के सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोलन मंडल के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश कश्यप ने इन्फो सोलूशन्स के छात्रों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अधिनियम के माध्यम से पड़ोसी तीन देशों प्रताड़ित अल्प संख्यक हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख, इसाई, पारसी और जैन धर्मावलम्बियों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी जो भारत में शरणार्थी बन कर रह रहे है। डॉ कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि इस सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को केवल विरोध के लिए विरोध नहीं बल्कि देशहित के मामलों में भारत सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में रह रहे किसी नहीं नागरिक पर इसका असर नहीं पड़ेगा। चाहे वो किसी नहीं धर्म का हो। इस दौरान सोलन भाजपा मंडल के महासचिव भरत साहनी, श्याम भटनागर और मीडिया प्रभारी नरेश गांधी व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाजपा अर्की मण्डल द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के समर्धन में कुनिहार बाज़ार में जन सम्पर्क अभियान किया गया। मंडल अध्यक्ष देविंदर कुमार शर्मा के नेतृतव में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुरेश कुमार, जिला महा मंत्री नंद राम कस्यप, जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा , सचिव सुरेश जोषी जिला परिसद सदस्या कंचन माला, कौश्ल्या कंवर, प्रधान सुनीता ठाकुर, उषा देवी, उप प्रधान राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, दलीप पाल, हंसराज, राजेश कुमार, पंकज योगीराज व अन्य कार्यकर्ता साथ रहे। दुकानदारो और जनता को पार्टी के प्रपत्रक बांटे गये तथा लोगो से पार्टी द्वारा जारी बिल के समर्थन फोन नम्बर 8866288662 पर मिस कॉल करवा कर उनका समर्थन प्राप्त किया गया। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि लोग इस बिल के समर्थन में है व अपने फोन नम्बरो से पार्टी द्वारा जारी नम्बर पर मिस कॉल कर रहे हैं।
कहते हैं कि अपने इष्टदेव व देवी का जिस परिवार पर आशीर्वाद होता है वह परिवार सदा खुशहाल रहता है। अपने परिवार की खुशहाली के लिए लोग अपने देवी देवताओं के दर फरियाद लेकर जाते रहते हैं औऱ इष्ट देव व देवी लोगों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कभी कभी देवी व देव भी भृमण करते हुए अपने भक्तों को आशीर्वाद देने उनके गांव व शहर आते है। आजकल डुम देव जिला शिमला के अपने मूल स्थान कुठाण से 20 वर्षो बाद लगभग 40 दिनों से भृमण पर निकले है व गांव गांव, शहर शहर अपने भक्तों को सुख,शांति व खुशहाली का आशीर्वाद दे रहे हैं। देलगी, दुगड़ी, उच्चा गाँव होते हुए डुम देव ढोल नगाड़ों के साथ शुक्रवार को कोठी पँचायत के गांव नमोल पहुंचे जँहा पर लोगों ने अपने ईष्ट देव के आने की खुशी में पटाखे फोड़कर व जयकारे लगाकर अपने इष्टदेव का स्वागत किया।इस दौरान इष्टदेव के साथ देव गुर व अन्य लोग मनमोहक नृत्य करते हैं व इष्टदेव सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते है।तथा भक्तों की समस्याओं का निदान भी करते है। बुधवार को इष्टदेव ने नमोल गांव से लोहरा गाँव के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर सोहनलाल, अजय, जयपाल, संजीव कुमार, यशपाल, मनोज, महेंद्र, कृष्ण लाल, लेखराम, महेंद्र ठाकुर, ओमप्रकाश, इंदरसिंह, प्रीतम, अमरनाथ, विजय सिंह, पीयूष, चमन, जय सिंह सहित सैंकडो महिला व पुरूष उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक ओम प्रकाश गांधी ने शिरकत की। इस दौरान विकास खंड अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल विशेष तौर से उपस्थित रहे। विशेष बात यह थी कि इसी कार्यक्रम के साथ "शिक्षा की अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती" कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रवक्ता भीम सिंह ठाकुर व किरण बाला ने बेहतर मंच संचालन कर कार्यक्रम का मन मोह लिया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और समारोह में आए अतिथियों तथा अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने स्कूल में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है, उम्मीद की जाती है कि अगले वर्ष इस वर्ष से दोगुणा विद्यार्थी उत्कृष्टता हेतु सम्मानित किए जाएं। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी भांगड़ा द्वारा सभी उपस्थित लोगों ने खुब सराहा, इसके अलावा बच्चों ने पहाड़ी नाटी पर सभी दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका "किशोरावस्था की चुनौतियां" को सभी दर्शकों ने खूब सराहा। वही नन्ही बच्ची याति गुप्ता द्वारा विद्यालय नवगांव में वार्षिकोत्सव के दौरान बेहतरीन प्रस्तुति द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गांधी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग ले। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है तथा बच्चों को इस किमती समय का सदुपयोग करना चाहिए, अनुशासन में रहकर शिक्षा को ग्रहण करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक क्रीडा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले बच्चों को बधाई दी तथा मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जमा दो कला संकाय में प्रथम सारिका, वाणिज्य में किरण कुमारी, दसवीं की इशिता, नौवीं की दीप्ति, आठवी के नितेश कुमार, एनएसएस में विशाल व कुसुम शर्मा को बेस्ट वालंटियर, नेशनल अंडर 19 में लड़कियों ने हैंडबॉल में संध्या, नितिका, आरती, हिमानी, दीक्षा व नेशनल लेवल हैंडबॉल में नितिका व संध्या को व अन्तरसदनीय खेलों में टैगोर सदन, सुभाष सदन, लक्ष्मीबाई व शिवजी सदन के बच्चों को इनाम देकर नवाजा गया। इस दौरान विद्यालय नवगांव में "शिक्षा की अखंड ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती" कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमे नवगांव स्कूल में तराशे गए मोतियों में से अमरनाथ गौतम, प्रेम लाल गांधी, सुरेन्द्र गांधी, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, ओमप्रकाश गांधी, रविंद्र गौतम को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपनी और से स्कूल को 11000 रूपये देने की घोषणा की। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों व अतिथियों को धाम की व्यवस्था की गई। जिसका सभी ने आनंद उठाया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक ओम प्रकाश गांधी, विकास खंड अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल, नवगांव के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मनोहर लाल शर्मा, पंचायत प्रधान सुनंदा गौतम, जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, भीम, नरेंद्र हांडा, आज्ञाराम शास्त्री, नरेश अवस्थी, नीम चंद ठाकुर, मनी राम शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ हेतराम वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सतप्रकाश, डॉ बाबू राम शर्मा, भीम सिंह ठाकुर, अमरदेव शर्मा, धर्मपाल शुक्ला, पूजा, सुनील कुमार, लेखराम ठाकुर, हरीश गुप्ता, नीना, योगेश, सरिता, रीता, दीप कुमार, जितेंद्र चंदेल, शिल्पा कुमारी, पवन, मीनाक्षी, हेमन्त, सचिन, एसएमसी सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत मशीवर, सेर बनेड़ा, सतडोल तथा ममलीग में बताई कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 69 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं तथा अब तक किसानों को 86,434 कृषि उपकरण व कृषि मशीनरी उपदान पर उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच कोठी के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत मशीवर तथा सेर बनेड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत किसानों को बड़े स्तर पर टैक्टर, पावर टिलर व पावर वीडर इत्यादि उपदान पर उपलबध करवाने का प्रावधान किया गया। इस कार्यक्रम के तहत किसानों को यह यंत्र 50 प्रतिशत उपदान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कलाकारों ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। सप्तक कलारंग मंच के कलाकरों ने कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत सतडोल तथा ममलीग में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता प्रदेश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा की प्रधान रामप्यारी, उपप्रधान राजेश, वार्ड सदस्य बिमला, सुमन, महिला मंडल प्रधान, ग्राम पंचायत सतडोल के उपप्रधान रामस्वरूप, वार्ड सदस्य बिमला देवी, शकुंतला, ग्राम पंचायत ममलीग की प्रधान द्रोपदी देवी, उपप्रधान अजय सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत मंझोली तथा प्लासीकलां में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इन ग्राम पंचायतो में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी पर इस वर्ष 50.83 करोड़ रुपये व्यय कर रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। योजना के तहत गत दो वर्षों में 1815 किसानो को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में सौर बाड़बंदी के अतिरिक्त अब कांटेदार तारों और चेन लिंक बाड़बंदी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तथा कंपोजिट फैंसिग पर 70 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत सानण तथा बलेरा में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंझोली के प्रधान सुच्चा सिंह, उपप्रधान राजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य सुषमा देवी, राज रानी, ग्राम पंचायत प्लासीकलां के प्रधान अवतार सिंह, उपप्रधान रामलाल, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य जगपाल, कमलेश कुमारी, प्यारी देवी, रघुवीर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
15 जनवरी को सेना दिवस की गौरव बेला पर सर्व कल्याणकारी संस्था 1500 के करीब वीर सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित करके सेवा साधना संकल्प में एक नया प्रकल्प जोडऩे जा रही है। जानकारी यह है कि इस वीरता प्रोत्साहन आयोजन में पूर्व सैनिक लीग भी अपना सहयोग देगी। सर्व कल्याणकारी संस्था उत्तरी भारत का अग्रणी सामाजिक उपक्रम बन चुकी है। सेवा साधना के संकल्प के सहारे संस्था के संचालकों ने जहां राजनीतिक क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ है। वहीं अपने मूल क्षेत्र के साथ प्रदेश भर में उमदा सामाजिक योगदान देने वालों को भी निरंतर प्रोत्साहित किया है। सर्व कल्याणकारी संस्था के प्रवक्ता के मुताबिक संस्था अब तक 6000 गरीब कन्याओं की शादियों में अपना योगदान दे चुकी है। इसी के साथ ही 7000 जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक सहायता 580 महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े साधन उपलब्ध करवाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में 36 मेडिकल फ्री कैम्प लगवाकर सेवा साधना के संकल्प को सिद्ध कर चुकी है। इसके अलावा 3500 पूर्व सैन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ 2260 सेना से सीधा संबंध रखने वाले परिवारों को सम्मानित व प्रोत्साहित करके सर्व कल्याणकारी संस्था ने अपने संकल्प में सेना के सम्मान का नया प्रकल्प भी जोड़ा है। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य को अंजाम देकर खुद को समाज में अग्रणी बन कर प्ररेणा स्त्रोत बनने वाली शख्सियतों को सम्मानित करके लगातार प्रोत्साहित करने का काम सर्व कल्याणकारी संस्था कर रही है और अब नई कड़ी में सेना दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क में 1500 के करीब विभिन्न युद्धों में शामिल रहे युद्ध वीरों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया है। जिसकी पुष्टि सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने करते हुए कहा है कि देश की रक्षा, सुरक्षा में जान हथेली पर रखकर अपना फर्ज निभाने वालों के लिए अगर सेना दिवस की गौरव बेला पर संस्था अपना फर्ज निभा रही है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि सर्व कल्याणकारी संस्था का उदगम व उद्देश्य ही समाज को बेहतर योगदान देने वालों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने वालों के लिए हुआ है।
बिलासपुर के निहाल सेक्टर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च में लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य पूनम की अगवाई में आयोजित इस कार्यक्रम प्राईमरी विंग और उच्च के सभी बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य पूनम ने बच्चों को लोहड़ी पर्व की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार की लोहडिय़ां गाकर नृत्य किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को रेवडिय़ां व मूंगफली बांटी गई। इस अवसर पर पूनम शर्मा, अंजना, कोमल, अनिता, रितु मेहता, अमरी देवी, माया, सुदेश, मीना, गीता, सेविका विमला, बस चालक करतार व काकू मौजूद रहे
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में शुक्रवार को बिरोजा एवं तारपीन कारखाना बिलासपुर से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की बैठक अध्यक्ष कांशी राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इन पैंशनर्ज को पेश आ रही समस्याओं के बारे में मंथन किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ के महासचिव बेसरिया राम शर्मा ने बताया कि लंबे समय से सेवानिवृत कर्मचारी पैंशन बहाली को लेकर जद्दोजहत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग से बिरोजा एवं तारपीन कारखाना में आए कर्मचारी जो वर्ष 2004 के बाद सेवानिवृत हुए हैं उन्हें सरकार द्वारा पैंशन से वंचित रखा गया है। किंतु मौजूदा परिस्थितियों में बिना पैंशन के कर्मचारियों का जीवन व्यापन मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बिरोजा एवं तारपीन कारखाना बिलासपुर से कुल 35 लोग ऐसे हैं जिन्हें सेवानिवृति के बाद पैंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि इस बाबत गत वर्ष 28 दिसंबर 2019 को शिमला में मुख्य सचिव की वन सचिव के साथ विस्तार से इस बारे में चर्चा हो चुकी है। इस वार्ता के बाद एक उम्मीद की किरण भी जगी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शीघ्र ही उनकी समस्या को सुलझाया जाए तथा सभी वित्तिय लाभ उन्हें समय रहते प्रदान किए जाएं। इस बैठक में सुरेंद्र कुमार, चंदेल, कांशी राम ठाकुर, दलीप सिंह, परस राम भारद्वाज, कृष्ण लाल, राज कुमार टाडू, जै लाल शर्मा, दौलत राम, मस्तर रम, जीत राम, रोशन लाल, हरी लाल, शालीग्राम, जगरूप सिंह, अमर सिंह वर्मा, प्रेम लाल, शंकर सिंह, लेखराम, नानकू राम, नत्थू राम, कुलदीप शर्मा, अमर सिंह वर्मा, जगरूप सिंह चंदेल आदि शामिल रहे।
देश और प्रदेश के विकास में कामगारों का महत्वपूर्ण योगदान है। बिना कामगारों के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने विधान सभा क्षेत्र सदर के तल्याणा में श्रम एवं रोजगाार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने कामगारों को प्रोत्साहित करने के लिए 240 साईकल तथा 213 लालटेन और 184 इंडक्शन हीटर वितरित किए। उन्होंने कहा कि कामगारों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। कामगाारों तथा इनके परिवारों के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं ताकि इन्हें भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा व असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले कामगारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए, विवाह शादी के लिए, गम्भीर बीमारी के दौरान वित्तिय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा उपस्थित कामगारों से आहवान करते हुए कहा कि जो लोग इन योजनाओं का लाभ लेने से वचिंत रह गए हैं उन्हें भी इन योजनाओं के बारे में जागरूक करें तथा इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अधिक से अधिक कामगारों को अपना पंजीकरण करवाने के लिए आग्रह किया ताकि इन योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय सभी वर्गो का एक समान विकास करना है, इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने इसके लिए संगठित होकर आपसी तालमेल से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा विस क्षेत्र सदर में लोगों को बेहतरीन यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 90 करोड़ रूपए छोटी व बड़ी सड़कों के विस्तारीकरण पर व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में पर्यटन की आपार संभावनाएं है। गोविंद सागर तथा कौल डैम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक बोट चलाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं जिससे स्थानीय युवाओं के लिए भी स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। श्रम एवं रोजगार अधिकारी प्यारे लाल साहू ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा कामगारों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, युवामोर्चा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल महामंत्री पवन ठाकुर, हि0प्र0 भवन निर्माण कल्याण बोर्ड के प्रधान रूप सिंह ठाकुर, उपप्रधान ग्राम पंचायत तल्याणा रमेश चंद, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिल कौशल, बीडीसी सदस्य निशा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अंजना देवी के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश आईटी सेल के संयोजक चेतन बरागटा ने कहा है कि कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरपर्सन अभिषेक राणा के सरकार पर लगाए गए आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों हिमाचल प्रदेश की प्रगति के लिए पूर्ण रूप से धरातल पर कार्य कर रही है। ऐसा कोई सा भी वर्ग नहीं है जिसके लिए कोई सकारात्मक कार्य नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने आम जनता के लिए अनेकों योजनाएं बनाई है जिसका फायदा जनता को हो रहा है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी पर उसमें अनेकों लोग एनरोल नहीं हो पाए थे इसके लिए प्रदेश सरकार ने हिम केयर योजना की शुरुआत की जिसमें आज प्रदेश मैं हिम केयर के तहत 5,50,000 लोग पंजीकृत हुए हैं। आयुष्मान भारत के तहत तीन लाख से ज्यादा परिवार पंजीकृत किए गए हैं जिसमें 1 वर्ष में 35,000 से ज़्यादा लोगों का उपचार हुआ है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश को हर क्षेत्र में पुरस्कार मिला है और वह अखिल भारतीय स्तर का है। पी.ए.सी. बंगलुरु द्वारा जारी ‘‘पब्लिक अफेयर इन्डेक्स’’ में हिमाचल प्रदेश को देश के 12 छोटे राज्यों की श्रेणी में सुशासन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बाल अधिकारों के इन्डेक्स में भी प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा सुनियोजित शहरी विकास जो बेहतर आधारभूत नागरिक सुविधाओं व स्मार्ट समाधानों के माध्यम से नागरिकों को श्रेष्ठ वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देशय से आरम्भ की गई ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ के तहत धर्मशाला और शिमला शहरों को लाया गया है। धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए 2109.69 करोड़ रुपए की 74 परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। धर्मशाला के लिए केंद्र सरकार से 196 करोड़ रुपए तथा राज्य सरकार से 26.89 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। गत दो वर्षों में 6 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण किया गया है तथा 11 अन्य परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। चेतन बरागटा ने कहा हिमाचल सरकार एवं केंद्र सरकार हिमाचल की प्रकृति के लिए हमेशा तत्पर हैं।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव कोटला में बना खेल मैदान विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर खेल मैदान के निर्माण में धांधली और सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल द्वारा मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन शुरू की गई और ग्रामीणों के बयान कलमबंद किए। मौके पर मौजूद जागृति युवा मंडल प्रधान मनोहर लाल, पूर्व प्रधान संत राम, नरेश ठाकुर ने अपने बयान में अधिकारी को बताया कि विधायक और सांसद निधी का जो पैसा प्राथमिक पाठशाला कोटला के समीप खेल मैदान के लिए आया था, उसे निर्धारित जगह के बजाए सरकारी जमीन पर पत्थरों के अवैध उत्खनन के उद्देश्य से दूसरी जगह पर बिना लोगों की सहमति के आधा अधूरा निर्माण करवाया गया। कथित खेल मैदान गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में बना दिया गया है। बिजली पानी और अन्य सुविधा भी वहां मौजूद नहीं है। तीन वर्षों से मैदान भी बच्चों के खेलने लायक नहीं बन पाया है। जहां मैदान का कार्य करवाया गया वहां पत्थर बहुतायत में है जिसकी एक ट्रक की कीमत 20 हजार है। जिसे पंचायत प्रधान द्वारा अपने चहेतों को बांट दिया गया। आरोप है कि बेशकीमती वन सम्पदा को भी नुकसान पहुंचाया गया। खंड विकास अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल ने बताया कि वो खुद मामले की जांच कर रहे है।जिसे खेल मैदान बताया जा रहा है वह एक पथरीली भूमी है जो खेल कूद लायक नहीं है जिसमें खिलाड़ियों को चोट लग सकती है। निर्माण के दौरान पेड़ों का कटान हुआ पाया गया है जिसका कोई जानकारी दर्ज़ नहीं है। मौके पर अवैध खनन भी हुआ है जिसको लेकर खनन अधिकारी को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया की मामले की निष्पक्ष जांच वो स्वयं करेगें। प्रधान कृष्ण सिंह कंवर का कहना था कि उन पर लगे सभी आरोप निराधार है। खेल मैदान बनवाने के लिए बाकायदा कमेटी का गठन हुआ है।
एस वी एन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार ने शुक्रवार को अपना 31 वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा सचिव रत्तन सिंह पाल ने शिरकत की। वहीँ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर व मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके व विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत से सभी मेहमानों का स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों को सभी के समक्ष रखा। इसके पश्चात विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे नन्हे बच्चों ने भारत वर्ष की एकता पर विभिन्न राज्यो की वेशभूषा में डांस प्रस्तुति देकर भारत की संस्कृति से रूबरू करवाया। देश भक्ति के गीतों पर बेहतरीन डांस प्रस्तुति पर सभी ने तालियां बजाकर छोटे बच्चो का हौंसला बढ़ाया। इसके अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, पंजाबी व हरियाणवी नृत्य सहित इंडो वेस्टर्न डांस व योगा पेश करके कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि रत्तन सिंह पाल ने एस वी एन विद्यालय परिवार व स्कूल प्रबंधन समिति को 31वें समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी व विद्यालय की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के मार्ग दर्शन में अपने जीवन मे तय मुकाम को हासिल करने के लिए मेहनत करने को कहा व समाज मे फैल रहे विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है व शिक्षा को ग्रामीण स्तर पर और ऊंचा उठाने के लिए बजट का उचित प्रावधान है। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी मुख्य अतिथि ने सराहा व अपनी ओर से 5100 रु सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दिए व पँचायत घर से स्कूल तक जल्द ही रास्ता पक्का करवाने का आश्वासन दिया। पाल ने शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों में प्लस टू में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे जीवेश अवस्थी व सातवे स्थान पर रहे अक्षत शर्मा को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सुधीर वर्मा, शिया झांजी, ओमांश ठाकुर, आकाश कर्ड, तनुज कुमार, नन्दिनी ठाकुर, विवेक गुप्ता, तनुजा, मुकुल सिंह पाल, अंकिता ठाकुर, अंकिता चौधरी, कनिक, अर्जुन, मुस्कान, अंजली वर्मा, रोहित वर्मा, साहिल वर्मा आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आखिर में एस वी एन स्कूल के निर्देशक टीसी गर्ग ने मंच से मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों का कार्यक्रम के लिए दिए अपने अमूल्य समय के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, उप प्रधान राजेश शर्मा, बीडीसी सदस्य कंचन माला, सुकन्या गुहा, लूपिन गर्ग , पुष्पा गर्ग, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, इन्द्र पाल शर्मा, सुरेश जोशी, ओम प्रकाश भारद्वाज, कौशल्या कंवर, बीएस ठाकुर, पंकज शर्मा नरेश तनवर, राजेन्द्र जोशी, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत पाल, डीआर तनवर, अनिल गर्ग , स्यामनन्द शांडिल, नन्द लाल, हँसराज ठाकुर आदि गणमान्य लोगों सहित अभिवावक वर्ग मौजूद रहे।
दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक अध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में गांव खाता, सुल्ली, बटेड, रौडी, डवारु, पछिवर, कुन, जावी, स्यार, कोटला, बागा, नौणी, स्तोटी, बरायली, शमेली के ग्राम वासियों ने भाग लिया। महासचिव प्रेम केशव ने बैठक में विकास के मुद्दे जो कई दिनों से पिछड़े पड़े हैं, उन की जानकारी दी। कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिनका प्रस्ताव पारित करने के बाद भी अभी तक विकास के कार्य लंबित पड़े हैं। 14वें वेतन आयोग के अनुसार कार्य 31 मार्च से पहले निश्चित होने हैं। दाड़लाघाट कस्बे में दो ऐसे गंदे नाले जिनमे स्टेट बैंक से शिव मंदिर तथा अंबुजा गेट से शिव मंदिर तक इन नालों की मरम्मत न की गई तो प्रदूषण के कारण लोगों पर बीमारियों का बुरा असर पड़ रहा है। अंबुजा कंपनी द्वारा दिए गए कई आश्वासनों में इन गंदे पानी के नाले को पक्का करना, गांव के साथ रास्तों व पीने के पानी की व्यवसथा तथा लैंड लूजर्स की खराब पड़ी भूमि की लीज जो कई दिनों से रोक रखी है। समस्त सदस्यों ने ग्राम पंचायत से आग्रह किया है कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु अंबुजा कंपनी से मांगे उठाई जाए। बैठक में जयराम शर्मा, किरपा राम, रतिराम शर्मा, अनु शर्मा, खेमराज, प्रेमलाल ठाकुर, हरिराम, चेतराम शर्मा, परम राम, भीम दत्त, हेतराम ठाकुर, हरि सिंह, भगतराम, लोक राम, हेमंत, सोहन लाल ठाकुर, नरेश, श्याम लाल ठाकुर, चंदन शर्मा, देवी चंद ठाकुर, शिवराम शर्मा, संत राम, ग्यारु राम, राम दत्त कौशल, नरपत राम, राम दत्त वर्मा, दीपक गजपति, शिवराम, गणपत सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में अध्यापकों व अभिभावकों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। स्कूल प्रबंधन समिति कार्यकारिणी सहित अभिभावकों ने उपस्थित होकर कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के प्रगति पत्र को जाना व विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने का आश्वासन दिलाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर तथा समस्त अध्यापकों ने अभिभावकों के सहयोग की सराहना की तथा ऐसे प्रयास ही शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि विभिन्न समाचार पत्र समूहों द्वारा पारंपरिक खेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को इन खेलों की तरफ आकर्षित करने में सहायता मिली है। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के परवाणू में प्रदेश के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित 17 एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कुश्ती प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में 100 से अधिक लड़कों तथा लड़कियों तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 50 खिलाडि़यों ने भाग लिया। डॉ.सैजल ने कहा कि समाचार पत्र समूहों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिला है वहीं युवाओं को इन खेलों के महत्व एवं विस्तार का भी पता चला है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे पारंपरिक खेलों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुश्ती एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल विश्व स्तर पर जाने जाते हैं। इन खेलों में युवाओं को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि परवाणू में एक इंडोर स्टेडियम निर्मित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि क्षेत्रीय स्तर पर पर अपनी प्रतिभा के जोहर दिखा रहे खिलाडि़यों को उचित सुविधाएं एवं मंच उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम उदीयमान खिलाडि़यों के लिए विशेष रूप से सहायक रहेगा। डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान में कुश्ती विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में अपना स्थान बना चुका है। अब लड़कियां एवं लड़के समान रूप से कुश्ती में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पुरूष एवं महिला पहलवान विश्व में अपना लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि युवा यदि नियमित रूप से खेलें तो न वे केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे अपितु अपने साथियों को भी नशे से दूर रखने में सहायक सिद्ध होंगे। डॉ. सैजल ने कहा कि समाचार पत्र समाज की परिस्थितियों का वास्तविक दर्पण हैं। समाचार पत्र सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक बनाते हैं। उन्होंने आशा जताई कि समाचार पत्र भविष्य में भी इन गतिविधियों के आयोजन में अग्रणी रहेंगे। उन्होंने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिव्य हिमाचल समाचार पत्र समूह की सराहना की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि खेल युवा शक्ति को सही रास्ता दिखाने एवं उनका मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने इस अवसर पर खिलाडि़यों से आग्रह किया कि मातृ शक्ति का सदैव सम्मान करें। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कसौली भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष दौलत ठाकुर, नगर परिषद परवाणू की पार्षद निशा शर्मा, किरन शर्मा, कृष्णा मंडयाल, संजय कुमार, अनीता शर्मा, भाजपा के प्रकाश शर्मा, दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के जिला प्रभारी मुकेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा, उद्योग संघ परवाणू के महासचिव सार्थक तनेजा, नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राहुल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जिला हमीरपुर के उपमंडल में नादौन के गांव बटहाली में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र गंगाराम आयु 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति ने इससे पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी । पुलिस ने बताया कि मृतक जोगिंदर सिंह ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्मदाह कर लिया है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है । जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने इसकी पुष्टि की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 10 जनवरी 2020 शुक्रवार को मनाने जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक ओम प्रकाश गांधी होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट एवं मेधावी विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए पुरस्कार वितरित कर सम्मानित करेंगे। इसके अतिरिक्त नवगांव गांव व अन्य पंचायतों के सभी गणमान्य लोग इस आयोजन में शिरकत कर उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
उपमण्डल बड़सर के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक युवा की जान चली गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमन कुमार 21 सपुत्र भोलेनाथ गांव नेरी बाइक पर बड़सर से जोड़े अम्ब की तरफ़ जा रहा था। जोड़े अम्ब से पहले ही शांति पुल के समीप ऊना नम्बर के ट्राले के साथ बाइक की ज़ोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान युवक का सिर शीशे के साथ टकराने से बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के दौरान सड़क चलते राहगीरों ब ग्राम प्रधान की मदद से उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रैफर किया गया। डॉक्टरों द्वारा युवक का परीक्षण करने के उपरांत उसे गम्भीर स्थिति में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। लेकिन युवक नें जख्मों की ताव न सहते हुए ऊना के पास ही रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्राला चालक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत मानपुरा, कोइड़ी, राजपुरा तथा रडियाली में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इन ग्राम पचंaयतों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत दो वर्षो में 180 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जिला स्तरीय समितियों द्वारा स्वीकृत आवेदनों के लिए 107 करोड़ रु से अधिक का उपदान स्वीकृत किया जा चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता प्रदेश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध अक्षिता लोकनृत्य कलामंच कहलोग के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत कोठी तथा डूमैहर में उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘नशे रा हश्र’ के माध्यम से बताया कि विभिन्न प्रकार के नशे केवल हमे भ्रमित करते हैं और इनके सेवन से हमारा शरीर खोखला हो जाता है। नशे का आदी व्यक्ति नशे के लिए अपराध करता है तथा इस प्रकार अपने और अपने परिवार के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है। कलाकारों ने बताया कि नशे से दूर रहने के लिए सर्वप्रथम युवाओं को नशे को न कहना सीखना होगा। यदि युवा यह प्रतिज्ञा कर लें कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखेंगे तो समाज से नशे का खात्मा किया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान कुलदीप कौर, उपप्रधान रघुवीर सिंह, वार्ड सदस्य गुरबचन, राजपुरा के प्रधान हरबिंद्र सिंह, उपप्रधान परमजीत सिंह, वार्ड सदस्य अवतार सिंह, घनश्याम, सर्वजीत कौर, ग्राम पंचायत रडियाली की प्रधान इंदू ठाकुर, उपप्रधान हरदीप बाबा, वार्ड सदस्य बलविंद्र कौर, जोगिंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत डूमैहर की प्रधान हेमलता शर्मा, उपप्रधान तिलक राज पाल, बीडीसी सदस्य बिमला देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
नादौन में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह पुत्र बंता सिंह आयु 30 वर्ष निवासी भदरू डाकघर धनेटा आज वीरवार को किसी काम से ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे कि अचानक बड़ोह कांगू के पास ट्रैक्टर पलटने से उनकी मृत्यु हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और छानबीन की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बरठीं व झंडूता में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बरठीं में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ओम प्रकाश के घर पहुंचकर उनके भाई के निधन पर शोक जताते हुए सांत्वना दी तथा कहा कि दुख की घड़ी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अभिषेक राणा ने कहा कि झंडूता विस क्षेत्र का प्रभारी रहने के नाते वह व्यक्तिगत तौर से भी यहां के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां का सबसे बड़ा मामला भाखड़ा विस्थापितों से जुड़ा हुआ है, जिन्हें अब तक उनके पूरे हक नहीं मिल पाए हैं। वर्षों से भाखड़ा विस्थापित अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिनका हमेशा कांग्रेस पार्टी ने साथ दिया है और आगे भी देती रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकारें विकास के कार्य करवाने में नाकाम रही हैं। बड़ी हैरानी की बात है कि डबल इंजन स्टार्ट ही नहीं हुआ और प्रदेश सरकार का आधा कार्यकाल बीतने वाला है। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की तथा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों को अभी समय है लेकिन सरकार की नाकामियों को लेकर अभी से घर-घर दस्तक देनी होगी। एन.आर.सी. व सी.ए.ए. के दुष्प्रभावों से जनता को अवगत करवाना होगा कि यह सरकार देश को धर्म, जाति व समुदाय के आधार पर बांटकर लड़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वो संगठन है जिसने बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा की है लेकिन जब भी भाजपानीत सरकारें आती हैं तो लोगों को बांटने का काम शुरू हो जाता है। ईष्र्या, द्वेष भावना से काम करना ही इन सरकारों का एजैंडा बन जाता है।
8 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल हुई जिसमें लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर बागा यूनियन भी शामिल हुई। यूनियन ने अपने संस्थान अल्ट्राटेक सीमेंट वर्कर्स का काम पूरी तरह ठप रखा, सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। इस हड़ताल में 700 से 800 मजदूरों ने भाग लिया। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों तथा श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में मजदूरों ने बागा यूनियन ऑफिस से शालूघाट मंदिर ग्राउंड तक रैली निकालकर विरोध जताया। इस आम जनसभा को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगतराम ने सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध किया व कहा कि केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों को बदलकर 4 वेज कोड में बदला जा रहा है, जिसमें फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट अप्रेंटिसशिप बिल आदि का हम कड़ा विरोध करते हैं। इन कानूनों के विरोध में आज पूरे भारतवर्ष का मजदूर प्रदर्शन कर रहा है। यूनियन अध्यक्ष बलबीर चौहान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सरकार जिस तरह से मजदूरों, किसानों तथा पढ़ने वाले बच्चों के विरोध की आवाज को दबाना चाहती है, वह वास्तविक ही नहीं बल्कि और बुलंद होगी। जिस तरह से हर क्षेत्र में निजीकरण हो रहा है, हम उसके भी खिलाफ है। इस हड़ताल से यूनियन ने अल्ट्राटेक मैनेजमेंट को भी जताया कि यूनियन के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सकारात्मक रवैया अपनाए तथा प्लांट के अंदर मजदूरों के ऊपर नए-नए कानून थोपने की कोशिश हो रही है उसको बंद किया जाए, अन्यथा यहां मजदूर अपने हितों के लिए फिर से आंदोलन पर जा सकते हैं। माइनस 2 डिग्री तापमान में भी सभी मजदूर बारिश तूफान का सामना करते हुए पूरा दिन आंदोलन में डटे रहे। आम जन सभा को तिलक राज, गणपतराम, बृजलाल, मदन सिंह नेगी, काहन चंद, संजय कुमार ने भी सभा को संबोधित किया तथा सरकार की नीतियों का पूर्ण विरोध किया ओर मजदूरों को एकजुट रहकर आगे भी संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य बालक राम, रूप लाल, पवन कुमार, लालमन भाटिया, लालमन ठाकुर, नंदकिशोर, सुमित पठानिया, विनोद, अरुण कुमार, तसव्वर खान, कमल देव, केसर सिंह सहित अन्य मजदूर शामिल रहे।
हिमाचल प्रदेश सरकार की 2 बर्ष की उपलब्धियों को फोक मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए 8 जनवरी से प्रदेश व्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दल महासंगम कलामंच के कलाकारों ने सदर बिलासपुर के बल्ह-बुलाणा और बामटा में और अमर ज्योती कलामंच घुमारवीें के फोक मीडिया के कलाकारों ने श्री नैना देवी जी के तनबौल और टाली में लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकरी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को नशे के बढ़ते प्रचलन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। फोक मीडिया के कलाकारों ने लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजाओं के बारे में जागरूक किया तथा इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।


















































