जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यलय में 25 जनवरी को 10ः30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एडीएम विनय धीमान ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के समारोह को मनाने के दृष्टिगत विभिन्न अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वर गोयल करेंगे। इस अवसर पर नए मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इस वर्ष मतदाता दिवस का विषय “मज़बूत लोकतंत्र के लिए मतदाता साक्षरता” होगा। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश भी सुनाया जाएगा तथा मतदाताओं को शपथ भी दिलाई जाएगी और सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य, सोलो साॅग, नाटक और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव विजय कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार राजेश कौंडल, प्रधानाचार्य आईटीआई अजेश कुमार, कुलदीप चड्डा, प्रधानाचार्य रावमापा छात्र जीवन ज्योती शर्मा, प्रधानाचार्य कन्या पाठशाला एसपी चड्डा, कालेज प्रो० ब्रहम सिंह, एनवाईके से मनीश कुमार के अतिरिक्त अन्य उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के जनजातीय क्षेत्र कल्पा में 103 साल के देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी के स्वास्थ्य बिगड़ने की सुचना मिली है। बता दें श्याम सरन नेगी लोकसभा चुनाव 2019 के ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, विपिन सिंह परमार को प्राप्त हुई। उन्होंने तुरन्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग किन्नौर को निर्देश दिए कि उनके गांव कल्पा में जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाए। स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग किन्नौर के दल ने उनके घर कल्पा में जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की और जाचं के पश्चात उनके स्वास्थ्य अनुसार उन्हेें दवाई भी दी। स्थ्वास्थ्य मन्त्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लम्बी आयु की शुभकामनाएं दी।
केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को , बिलासपुर में भी मज़दूर और ट्रेड यूनियनें जमकर गरजीं। बिलासपुर जिला में विभिन्न ट्रेडों के कामगार केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और भारी बारिश में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और श्रम कानूनों में किए गए बदलाव के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से डीसी ऑफिस तक विशाल रोष रैली निकाली गई। हाथों में झंडे और अपनी मांगों को लेकर होर्डिंग लिए विभिन्न ट्रेडों के कामगारों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विधानसभा चुनावों में सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने उपायुक्त सोलन केसी चमन से आग्रह किया है कि सोलन के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल एवं आसपास के क्षेत्रों में गत तीन दिनों से हो रही वर्षा एवं बर्फबारी के दृष्टिगत बंद पड़े मार्गों को शीघ्र बहाल किया जाए। डॉ. राजेश कश्यप की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज उपायुक्त सोलन से इस संबंध में भेंट की उन्होंने उपायुक्त को अवगत करवाया कि चायल क्षेत्र एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्षा और बर्फबारी के कारण इस क्षेत्र के कुछ मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। उन्होंने इन मार्गों को शीघ्र खोलने का आग्रह किया। उन्होंने उपायुक्त को अवगत करवाया कि ऐसे मौसम में कण्डाघाट-चायल क्षेत्र में लोगों को विद्युत आपूर्ति में व्यवधान का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने आग्रह किया कि उपायुक्त विद्युत बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य एवं नागरिक विभाग सहित अन्य विभागों को विभिन्न व्यवस्थाएं सुचारू बनाने के निर्देश दें। उपायुक्त केसी चमन ने विश्वास दिलाया कि चायल-कण्डाघाट, चायल-जुन्गा तथा चायल-गौड़ा मार्गों को शीघ्र बहाल किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जिला में विभिन्न आवश्यक सेवाएं सुचारू बनाए रखने का आश्वासन भी दिया।
प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा वृहद प्रचार अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत सोलन जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इस प्रचार अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध सांस्कृतिक दल जिला के पांचों विकास खण्डों सोलन, धर्मपुर, कुनिहार, कण्डाघाट तथा नालागढ़ की ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों एवं गीत संगीत के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करेंगे। इसी कड़ी में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत कुनिहार तथा हाटकोट में अक्षिता लोकनृत्य कलामंच कहलोग के कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को योजनाओं के लाभ समय पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं आरम्भ की हैं जो आम जन के जीवन में सार्थक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हुई है। लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता प्रदेश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। सप्तक कला रंगमंच दोलग के कलाकारों ने आज कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कनैर तथा जधाणा में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित लोगों को माईजीओवी हिमाचल पोर्टल और मुख्यमंत्री ऐप की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोग अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हाटकोट की प्रधान सुनीता, उपप्रधान राजेश कुमार, वार्ड सदस्य कमला देवी, राजेश अत्री, संतोष शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, बबीता जोशी, रीता देवी, नवनीत शर्मा, ग्राम पंचायत जधाणा के प्रधान पिकेश वर्मा, उपप्रधान धर्मेंद्र पाल, ग्राम पंचायत कनैर की प्रधान कमलेश शर्मा, उपप्रधान कमल शर्मा, वार्ड सदस्य बेली राम शर्मा, नर्वदा देवी, रेखा देवी, रोहित वर्मा, धवन सिंह, रामदेई, कमलेश कुमारी, कुन्ती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक मनाया जा रहा हैं। सड़क सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करके लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसके पराशर ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि किसी भी स्तर की लापरवाही के चलते कोई भी दुर्घटना न घटे इसके लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आमजन का भी दायित्व बनता है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जन-जागरूकता फैलाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय सडक सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 11 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय परिसर से 10 बजे मिनी मैराथन से किया जाएगा। इसे उपायुक्त राजेश्वर गोयल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन उपायुक्त कार्यालय से शुरू होकर हास्पिटल कंटीन-चंपा पार्क-गुरूद्वारा चैंक से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या से होती हुई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वाल के मैदान में सम्पन होगी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को बस स्टैंड में बस चालकों, परिचालकों और टैक्सी/मैक्सी चालकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य और आंखों के निरीक्षण के लिए शिविर लगाया जाएगा इसके अतिरिक्त स्कूलों में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच कोठी के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत जौणाजी तथा पर्वतीय लोकमंच दाड़वां के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत धर्मपुर तथा गुल्हाड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी पर इस वर्ष 50.83 करोड़ रुपये व्यय कर रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। योजना के तहत गत दो वर्षों में 1815 किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में सौर बाड़बंदी के अतिरिक्त अब कांटेदार तारों और चेन लिंक बाड़बंदी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तथा कंपोजिट फैंसिग पर 70 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान ओम प्रकाश पंवार, उपप्रधान सुशील शर्मा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक भूमिका जग्गी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा, रजनी, सीमा, राधा, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मैहता, उपप्रधान संजय कुमार, वार्ड सदस्य सचिन, ग्राम पंचायत जौणाजी की वार्ड सदस्य जयवंती, रोशन लाल, पुष्पा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज यूनियन के के आवाहन पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन ने पूरे प्रदेश में विद्युत कानून-2003 में संशोधन के प्रस्ताव को लागू करने के विरोध में बिलासपुर सर्किल आफिस के बाहर कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में घुमारवीं यूनिट के कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में इंप्लाइज यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी जितेंद्र धीमान (महासचिव) उपस्थित रहे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्रीय सरकार इस कानून के अध्यादेश के रास्ते कानून बनाना चाहती है। इस कानून के बनने पर पूरे विद्युत बोर्डों का निजीकरण होना सुनिश्चित हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर प्रभाव पड़ेगा, पैंशनर्ज की पेंशन पर प्रभाव पड़ेगा, नई टैरीफ नीति बनने पर उपभोक्ताओं को भारी बिल की अदायगी देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन इस कानून के बनने का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से आहवान किया कि केंद्रीय सरकार इस कानून को वापस ले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की कार्यवाही कार्यवाही अमल में लाई जाती है तो विद्युत कर्मचारी इसका कड़ा विरोध करेंगे। इस प्रदर्शन में यूनियन प्रधान यशवंत चौहान, जोगिंदर सिंह, विपन कुमार, बृजलाल, कर्ण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत हमीरपुर जिला में सीटू के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मज़दूरों ने भोटा चौक से गांधी चौक तक केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकाली व जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मनरेगा मजदूरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एलआईसी वर्कर समेत विभिन्न मजदूर संगठनों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। श्रम कानूनों को खत्म करने के खिलाफ यह विरोध रैली निकाली गई। सीटू के राष्ट्रीय महासचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हमीरपुर जिला में व्यापक असर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यतः 8 श्रेणियों में केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है और इसमें सीटू यूनियन प्रमुख है। मोदी सरकार 100 दिन के रोजगार गारंटी एक्ट को खत्म करने में जुटी है। कल्याण बोर्ड खत्म कर उसके पैसे को प्रधानमंत्री कोष में जमा करवाने की बात की जा रही है। बता दें कि विभिन्न मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद भी भारी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि हमीरपुर बाज़ार की अगर बात की जाए तो यहां पर दुकानें खुली ही नज़र आई। इस प्रदर्शन के दौरान सीटू के राष्ट्रीय राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
हिमाचल के मशहूर कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने छोटी सी उम्र में ही कई पुरस्कारों को अपने नाम किया है। हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में प्रिंस गर्ग को मोस्ट पॉपुलर अवार्ड 2019 से नवाज़ा गया। बता दें यह अवार्ड केनेडा के एम पी सुख धालीवाल ने दिया। यह अवार्ड शो सोलन में हुआ जिसे प्रमोटर ऐण्ड सोशल कल्चर हेरिटेज द्वारा आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल के 50 हस्तियों को सम्मानित किया गया। अगर सोशल मीडिया की बात करें तो दिन प्रतिदिन प्रिंस गर्ग के फॉलोवर बढ़ते जा रहे हैं। यह पहले ऐसे हिमाचली हैं जिन्होंने सबसे छोटी उम्र में सबसे ज्यादा अवार्ड अपने नाम किए हैं। मीडिया का दिल से धन्यवाद करते हुए प्रिंस गर्ग ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और मीडिया को दिया है और उम्मीद करते हुए कहा है कि मीडिया और आप सभी का आशीर्वाद उन्हें भविष्य में भी मिलता रहेगा। इनके टीवी शो का नाम हँसाने का मुखिया था, जिसके लिए इन्हें हिमाचल में कई अवार्डो से नवाज़ा गया है। प्रिंस गर्ग इससे पहले बेस्ट कॉमेडियन ऑफ हिमाचल 2015, जम्मू हास्य प्रतियोगिता 2017 शाने भारत और यूथ फेस्टिवल में 5 बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।
विधानसभा देहरा में स्थित ढलियारा पब्लिक स्कूल ने बड़ी धूम-धाम एवं हतोत्साहित तरीके से दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ठाकुर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य क्लेटन रिचर्ड डेविड ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद,100 मी व 200 मी दौड़, गोला फेंक इत्यादि खेलों के साथ-साथ कब्बडी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि खेलों का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से लड़कों में अभय ठाकुर, राहुल, नीतीश, दिव्यम, ओम शर्मा, निशांत, सक्षम तथा लड़कियों में हर्षिता, पलक, दिव्या, शगुन, सम्नवी, रिद्धिमा, मन्नत, सेजल का दबदबा बना रहा। इस दौरान मुख्यातिथि डॉक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा निवास करती है। वहीं आज के आधुनिक युग में बच्चे और युवा केवल स्मार्टफोन तक ही सीमित हो गए हैं तथा व्यायाम ओर खेल कूद पर उनका रूझान कम हो गया है। खेलों से विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास होता है। अतः पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद भी बेहद जरूरी है। इस मौके पर मुनीश, सुजाता, दिनेश, नरेश, कंचन, दीप्ती, रंजना, रवि, संजीव, नवज्योति, नेहा, स्वाति आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
शिमला में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते टालैंड में अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में एक मारुति आ गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 30 वर्षीय युवक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हो चुकी है। युवक का नाम अमित बताया जा रहा है जो कि जिला शिमला के व्यूलिया का निवासी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रीतू सेठी ने निर्भया कांड पर लिए फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा 22जनवरी को सुबह 7बजे चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। आज 7साल37दिन के बाद निर्भया को इंसाफ मिला। सच में भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। आज भी पूरी कोशिश की गई कि इन को सज़ा न हो कुछ लोग यह फैसला सुन कर खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से और न्यायलय से आग्रह है कि ऐसे मामलों में देरी न करें बेटियों को जल्दी न्याय मिलना चाहिए। वहीं आज पूरे देश की महिलाओं और बेटियों को न्याय मिला है ।
माफी मांगे पूर्व विधायक अन्यथा मानहानि का होगा दावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक इंद्र सिंह डोगरा ने पूर्व कांग्रेसी विधायक बंबर ठाकुर पर आरोप लगाया है कि ठाकुर ने फेसबुक पर अपलोड किए गए वीडियो में उन्हें और संघ को बदनाम करने की कोशिश की है उन्होंने बताया कि अगर इस बारे में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर उनसे माफी नहीं मांगते हैं तो कानून विदो से सलाह करके व उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। डोगरा बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बंबर ठाकुर ने इस वायरल किए वीडियो में जो कुछ भी संघ के बारे में कहा है उन आरोपों के बारे में संघ का कोई लेना देना नहीं है । उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने चांदपुर में एक निजी संस्थान चला रखा है और वहां पर ही स्थित एक निजी अस्पताल के मालिकों ने हेराफेरी करके सार्वजनिक रास्ते को भी अपने नाम अलाट करवा कर उस रास्ते को बंद कर दिया है। इसके माध्यम से उनके रिश्तेदारों के संस्थान में पढ़ने के लिए चार-पांच सौ छात्र हर रोज आते जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस रास्ते से गांव वाले भी वहां से आते-जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान के मालिकों ने इस बारे में प्रधानमंत्री तथा उपायुक्त को भी लिख कर दिया है और इस बात की जांच मांगी है कि कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक रास्ते को अपने नाम कैसे अलाट करवा सकता है। उन्होंने कहा कि बम्बर ठाकुर द्वारा बिना जानकारी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इस मामले में घसीटना उचित नहीं है इसका कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
पेंशनर्ज एसोसिएशन कुनिहार इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष गोपाल सिंह पंवर की अध्यक्षता में पेंशनर्ज कार्यालय कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की पुरानी मांग 5,10 व 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मूल वेतन में देने की प्रदेश सरकार से माँग की गई। सरकार से मांग की गई कि 2003 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की तरह पेंशन दी जाए। इसके अलावा बैठक में सिविल अस्पताल कुनिहार में कई असुविधाओं बारे चर्चा व चिंता व्यक्त कर इकाई ने सरकार से कुनिहार अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य खाली पड़े पदों को भरने तथा इस अस्पताल के लिए 108 व 102 एम्बुलेंस प्रदान करने का आग्रह किया गया ताकि मरीज़ों को अच्छा स्वास्थ्य व सुविधा मिल सके। इकाई के अध्यक्ष ने उन सभी कार्यकारणी सदस्यों का धन्यवाद किया जिन्होंने 17 दिसम्बर को पेंशनर्ज डे पर नालागढ़ में जिला स्तरीय पेंशनर्ज समारोह को सफल बनाने में भाग लिया। इस बैठक में चैतराम भारद्वाज,धनीराम तनवर,ज्ञान चन्द,भागमल तनवर,जगदीश सिंह,ज्ञान चन्द आदि ने भाग लिया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घुमारवीं उप मण्डल में 16 दिसम्बर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक जारी फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम घुमारवीं शशीपाल शर्मा द्वारा उपमण्डल के पोलिंग स्टेशनों का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलरी में स्थापित मतदान केन्द्र 47 और 48 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में स्थित मतदान केन्द्र 51 और 52 में नियुक्त किए गए अभिहित अधिकारियों से इस अवधि के दौरान नए मतदाता पहचान पत्र हेतु प्राप्त हुए फार्म न॰ 6 और मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर अपील या नाम हटाने क लिये फार्म नं.07 और किसी दर्ज नाम की प्रवृष्टि को संशोधित करने के लिये प्राप्त फार्म नं. 08 की जानकारी ली। उन्होंने अभिहित अधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्राधिकार में प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता पहचान पत्र बनाना सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक नागरिकों को इस बारे जागरूक करें। निरिक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी उपस्थित पाए गए और सभी का कार्य संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर उन्होनें पाठशालाओं के बच्चों से क्लास में जाकर वार्तालाप भी किया तथा बच्चोें से पढ़ाई के बारे में चर्चा की और आगामी बोर्ड़ परीक्षाओ के लिए और अधिक मेंहनत करने का परामर्श दिया। उन्होंने पाठशाला में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याहन भोजन की गुणवत्ता और वितरण के बारे में भी अध्यापकों से जानकारी प्राप्त की और इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरान निर्वाचन विभाग घुमारवीं के कनिष्ठ सहायक पंकज कपूर उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सूरजपुर के पिपलुघाट में जर्जर विश्रामगृह को दुरुस्त करवाने की मांग स्थानीय जनता द्वारा की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 1964 में पिपलुघाट विश्रामगृह को बनाया गया था,जोकि आज तक क्षेत्र में पिपलुघाट के लिए एक धरोहर के तौर पर थी,परंतु इसका रखरखाव व उचित देखभाल नहीं होने से इस धरोहर रूपी विश्रामगृह की दयनीय स्थिति बनकर रह गई है। यह भवन पूरी तरह से प्राकृतिक प्रकोप व उचित मरम्मत न करने के कारण जर्जर हो चुका है। लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया कि इस जर्जर भवन को असुरक्षित करार देकर इसके पुनर्निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाए। स्थानीय लोगों में महेंद्र शर्मा, रामदास, भगतराम, रामचंद्र, भूपेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि यहां विश्राम गृह पिपलुघाट में ही रहना चाहिए क्योंकि यहां पर कोई भी सामुदायिक भवन और न ही कोई अन्य विश्रामगृह है। उन्होंने विभाग से अनुरोध किया है कि जब तक इस विश्राम गृह का पुनर्निर्माण नहीं होता तब तक इसको वन विभाग के पास खाली भवन में हस्तांतरित कर दिया जाए। स्थानीय जनता के अनुसार जब भी कोई समारोह होता है तो लोगों को ठहरने के लिए बहुत कठिनाई व परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब इस बारे उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग का पत्र आया है। इसमें एक विभागीय कमेटी बनाकर इस पर जल्द ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जब इस बारे डीएफओ कुनिहार सतीश नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसको अनसेफ घोषित करने के लिए उपमंडलाधिकारी अर्की को सिफारिश की गई है। इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती। इसको नया ही बनाया जाएगा।
ग्राम पंचायत कंधर (मांगल) के गांव बागा से सम्बंध रखने वाले विकास चौहान को हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में मोस्ट पॉपुलर (डांसिंग) अवार्ड 2019 से नवाजा गया। इसे कनाडा की सत्ताधारी पार्टी के सांसद सुख धालीवाल व उनके साथ कनाडा से आए किरपाल सिंह व सुरेंद्र महाल सीआर से मिला। यह अवार्ड शो सोलन में हुआ। इसे प्रोमोटर ऑफ सोशल एंड कल्चरल हेरिटेज ऑफ हिमाचल प्रदेश संस्था ने हिम अवार्ड 2019 के द्वारा किया । इसमें हिमाचल के 50 हस्तियों को सम्मानित किया गया। विकास चौहान के बारे में बता दें कि यह 19 साल का है,और काफी समय से नृत्य व मॉडलिंग में शौक रखता है और अभी हाल में ही संजय गांधी पब्लिक स्कूल छोटा शिमला में शिक्षा ग्रहण की है। विकास चौहान लोगों के दिलों पर धीरे-धीरे छाप छोड़ता जा रहा है। मीडिया का दिल से धन्यवाद करते हुए विकास चौहान ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी माता सुखदेई चौहान (किरण) व पिता चौहान कृष्णा और मीडिया को दिया है और उम्मीद करते हुए कहा है कि आप लोग मुझे ऐसे ही प्यार करते रहें मैं अपने गांव शहर और प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करता रहूंगा। संस्था के आयोजक नरेश कुमार कौंडल व धर्म सिंह ने बताया कि विकास चौहान में वो प्रतिभा छुपी है जिसके अभ्यास से वह आने वाले वर्ष में विश्वकीर्तिमान बनाएगा और प्रदेश ही नहीं अपितु भारत का नेतृत्व करेगा। विकास चौहान की इस उपलब्धि पर माता-पिता,परिवार,गांव के साथ स्कूल में खुशी का वातावरण है। विकास चौहान की इस उपलब्धि पर दादा गोविंद राम चौहान,दादी कांता चौहान,सोनिया,मोनिका,रितिका ठाकुर,भाई लक्स ठाकुर,आकाश चौहान,प्रमोद व विकास चौहान की सभी बहनों सहित आदर्श महिला मंडल बागा व इंदिरा गांधी महिला कल्याण समिति बागा की सदस्यों,नोजवान समाजसेवियों,पंचायत प्रधान/उपप्रधान कंधर,मांगल,अर्की कांग्रेस,मांगल कांग्रेस कमेटी,मांगल युवा कांग्रेस,सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग के प्रधानाचार्य व स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।
एसवीएन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार का 31वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 10 जनवरी को विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस समारोह में रतन सिंह पाल प्रदेश भाजपा सचिव हिमाचल प्रदेश बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने जानकरी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को मुख्यातिथि के समक्ष पढ़ा जायेगा। मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा +2बोर्ड की परीक्षाओं में हिमाचल प्रदेश मे पांचवा रैंक व नवां रेंक हासिल करने वाले जीवेश अवस्थी,अक्षत शर्मा व मुस्कान ठाकुर का वेटरनरी डॉक्टर के लिए सिलेक्शन होने पर इन छात्र-छात्राओं ने एसवीएन परिवार व पूरे कुनिहार का नाम रोशन किया है। इन छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व विद्यालय परिवार की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य बच्चे जो पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे है उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार व पीटीए अध्यक्ष रणजीत पाल ने इस वार्षिक समारोह के आयोजन पर बच्चों के अभिभावकों को समारोह में पधारने के लिए आमंत्रित किया है I
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर भाजपा द्वारा शुरू किए गये जनजागरण अभियान में अर्की मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व लोक सभा के सांसद वीरेंदर कश्यप ने कुनिहार में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बिल को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यह बिल नया नहीं है 1955 में नागरिकता कानून बनाया गया था । उस के बाद 5 बार इस में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2016 में इसे लोक सभा में लाया गया था और पास भी किया गया लेकिन राज्य सभा में यह पास नहीं हो सका । फिर इसे सयुक्त संसदीय समिति को सौंपा गया । जनवरी 2019 को इस की रिपोर्ट आने के बाद इसे लोकसभा में फिर से रखा गया था और पास किया गया लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के कारण पास नहीं हुआ। लोक सभा भंग होने के कारण यह निरस्त हो गया । 9 दिसंबर 2019 को इसे पुनः लोक सभा में लाया गया और पास किया गया 11 दिसम्बर को राज्य सभा ने इसे पारित किया और 12 दिसम्बर को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन गया । उन्होँने कहा कि यह देश में पहले से रह रहे सभी धर्मो के लोगों को किसी भी तरह से नुक्सान नहीं पहुंचाएगा। यह कानून लोंगो को नागरिकता देने के लिए है न कि लेने के लिए । यह हिन्दू, सिख, पारसी और बौध धर्म के लोगो के लिए है जो पकिस्तान, अफगानिस्थान, बांग्लादेश से प्रताड़ित हुए हैं या निकाले गये हैं और भारत वर्ष में बरसों से शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं, उनको नागरिकता देने के लिए है । इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक चैतराम तनवर, ओम प्रकाश गाँधी आदि उपस्थित रहे।
7 जनवरी 2020 मंगलवार को दिव्यांग संस्था रोशनी डे केयर सेंटर में मोहन सिंह मेहता एवं शकुंतला मेहता ने 16 बच्चों को अपने जन्मदिन पर गरम स्वेटर वितरित किये। इनके साथ संस्था के सचिव राधिका कपूर ने सहयोग किया समारोह में अध्यायिका मंजू रघुवंशी तथा संस्था के प्रधान रमेल सिंह चंदेल भी शामिल थे। संस्था ने मेहता परिवार का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया। संस्था के प्रधान ने संस्था को 11000 रुपए भवदीय प्रधान सहयोग राशि प्रदान की।
पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया के चारों गुनहगारों का डेथ वारंट जारी कर दिया। निर्भया मामले में कोर्ट ने 22 जनवरी की तारीख फांसी के लिए तय कर दी है। फांसी का समय भी सुबह सात बजे तय कर दिया गया है। बता दें चारो दोषियों को फांसी दिल्ली के तिहाड़ जेल में दी जाएगी। मां ने कहा आज मिला इन्साफ 7 साल से इंसाफ का इंतजार कर रही निर्भया की मां ने फैसला सुनते ही अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैसला आने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि आज मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया है। दोषियों को सजा मिलने से देश में महिला शक्ति को मजबूती मिलेगी। वहीं इस फैसले से लोगों में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास जगा है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार जिला सोलन हिमाचल प्रदेश कक्षा 6 चयन परीक्षा 11 जनवरी 2020 को जिला सोलन के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11:30 बजे संचालित होनी है । जिन अभ्यर्थीयो को एडमिट कार्ड्स डाउनलोड करने मे किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो वे दूरभाष सं० 01796-262370 , 9458100788 , 8937870110 पर संपर्क कर सकते है । सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर अपना पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आए ।
सोमवार को पुलिस लाईन्स हमीरपुर में संयुक्त सलाहकार व कल्याण समिति तथा अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ज़िला के सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा 60 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। आरम्भ में पुलिस अधीक्षक, जिला हमीरपुर ने वर्ष 2019 में हमीरपुर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम व उन पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था विनियमन में प्रदर्शन व कार्यप्रणाली को संतोषजनक बताया। हमीरपुर के सभी थाना प्रभारीयों, पुलिस चौकी प्रभारीयों तथा कर्मचारियों को वर्ष 2020 में प्रभावी, बेहतरीन व पेशेवर पुलिसिंग से कार्य करने के दिशा निर्देश जारी किये तथा इस बैठक में वर्ष 2020 के लिए सब को लक्ष्य उन्मुख कार्य निर्धारित किए गए। थाना प्रभारीयों व पुलिस चौकी प्रभारीयों को किरायदारों व घरेलू नौकरों का चरित्र सत्यापन व जांच को प्राथमिकता के आधार पर करने के दिशा निर्देश जारी किये। सभी को अपने- अपने क्षेत्र में होटलों बारों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित रूप से चैक करने के विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। ओवरस्पीड व लापरवाही से ड्राइविंग करने से होने वाली सड़क दुर्घटना के मामलों में कमी लाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये। जिला के सभी राजपत्रित अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को छात्र पुलिस कैडेट योजना के तहत स्कूलों का दौरा करने और लेक्चर देने के आदेश हुए, व थाना प्रभारीयों व पुलिस चौकी प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त को बढाने तथा नियमित नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामान वस्तुओं की गहराई से जांच करने के दिशा निर्देश जारी किए एवं अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को अपने मकानों के परिसरों में सुरक्षा की दृष्टि से सी०सी०टी०व० लगाने के लिए जागरुक करे व इस संदर्भ में लोगों से मिल कर चर्चा करें। युवा पीढ़ी को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाने के लिए मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएं तथा कड़ी कानुनी कार्यवाही करें। आम जनता से अपने मोबाईल में ड्रग-फ्री हिमाचल ऐप इंस्टॉल करने का अनुरोध करें व लोगों को जागरुक करें कि ड्रग-फ्री हिमाचल ऐप के माध्यम से सूचना देने वाले की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रहेगी। उक्त ड्रग-फ्री हिमाचल ऐप को सभी प्ले स्टोर से अपने फोन में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय लोगों की सेवा करना है तथा जनमंच कार्यक्रम जनता की सेवा करने का एक सशक्त माध्यम है। यह बात सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डाॅ राजीव सैजल ने जिला बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाई के खेल प्रागंण में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। जनमंच कार्यक्रम में इस विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतों के निवासियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस उदेश्य को लेकर जनमंच कार्यक्रम को शुरू किया था उसमें शत्प्रतिशत कार्यक्रम को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार और आमजनता के बीच में कोई भी फासला नहीं होना चाहिए। प्रदेश के सभी लोगों को प्रत्येक सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को हर प्रकार की सुविधाएं तथा लाभ मिले ऐसी नई-नई योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम आम आदमी का मंच है। पहले लोगों को अपनी समस्याओं को रखने के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता था, लेकिन जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं को सरकार के सम्मुख रखने के लिए घरद्वार पर उचित मंच प्रदान किया गया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्येक परिवार की रसोई में घरेलू गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवाने का गौरव हिमाचल प्रदेश को प्राप्त हुआ है। उन्होंनेे बताया कि भारत वर्ष में हिमाचल प्रदेश ऐसा पहला राज्य बना है जहां हर रसोई धुआं मुक्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवर्ष में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आरंभ की और जो लोग इस योजना से वंचित रह गए थे उनके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ कर लाभान्वित किया जिसके फलस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश के शत प्रतिशत लोगों की रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाये हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना आरंभ की जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हिम केयर योजना आरंभ की जिसमें पांच लाख रुपए तक की निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए निर्धारित 80 वर्ष की आयुसीमा को घटाकर 70 वर्ष कर दिया जिसके फलस्वरूप प्रदेश के हजारों बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया जिसमें देश तथा विदेशों से इन्वेस्टरों ने भाग लिया जो कि प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करेंगें जिससे प्रदेश के बेरोजगाार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का जनमंच कार्यक्रम में विश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में लोगों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए कोलडैम से ६६ करोड़ रूपए की योजना बनाई गई है, इससे लगभग 1 लाख लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सदर में गर्मियों के मौसम में जहां-जहां योजनाएं सूख जाती थी और लोगों को पानी नहीं मिलता था वहां के लिए सतलुज से पानी उठाने के लिए 22 करोड़ की योजना बनाई गई है। दोनों योजनाएं क्षेत्र के लोगों को सुचारू रूप से पेंयजल उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विस्तारीकरण पर लगभग 90 करोड़ रूपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले वर्ष 40 ट्रासंफारमर लगाए गए हैं, इस वर्ष भी पुरानी तारों और खम्बों को बदला जाएगा। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि प्री-जनमंच में कुल 273 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 145 शिकायतें व 128 मांगों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से १३० शिकायतों व 88 मांगों का निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान 99 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 55 शिकातें तथा 44 मांगों से सम्बन्धित आवेदन आए जिन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपा गया तथा समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 32 प्रमाण पत्र जिसमें हिमाचली प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, लीगल सर्टीफिकेट इत्यादि जारी किए गए तथा 16 आधार कार्ड अपडेट व बनाए गए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 578 व आयुर्वेदिक तथा होम्यिोपैथिक विभागों द्वारा 212 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाईयां वितरित कि गई, 11 विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 6 हिमकेयर, 7 आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोगय योजना के तहत गोल्ड बनाए गए। राजस्व विभाग द्वारा मौके पर 74 इंतकाल, 12 वसीयतें, 6 सम्र्पण पत्र भी बनाए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं योजना के तहत कार्यक्रम में सम्मानित किया गया तथा बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत 7 बालिकाओं को 12 -12 हजार रूपये की एफडी, तथा 9 दम्पत्तियों को बेटियाँ गोद लेने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने 5 दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा 6 आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड और 2 बच्चियों को सशक्त महिला योजना के तहत उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहन राशि वितरित की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, एएसपी भागमल, एसडीएम रामेश्वर दास के अतिरिक्त सम्बन्धित पंचायतों के प्रतिनिधी और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष बच्चों को फलोरबाल खेल में ओलांम्पिक के लिए चयनित करने हेतु बिलासपुर में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आईपीएच मंत्री महिन्द्र सिंह ठाकुर ने लूहणू के इंडोर स्टेडियम खेल ध्वजारोहण कर विधिवत् रूप से किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा विशेष बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का समाज निर्माण में योगदान होता है लेकिन इन विशेष बच्चों का समाज निर्माण में विशेष योगदान है। उचित मार्गदर्शन एंव प्रशिक्षण के साथ दिव्यांग बच्चे किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। उन्होने कहा कि देश भर से समुन्द्र के तट से हिमालय की गोद में प्रशिक्षण लेने आए विशेष बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर खेलों के दौरान जो साकारात्मक जोश दिखाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है वह सराहनीय है। उन्होंने बच्चों से कहा कि खुब खेलें, मिलजुल कर खेलें और टीम भावना से खेलें और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होने विशेष बच्चों के प्रशिक्षकों की भी सराहना की जिन्होंने इन बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं तक पंहुचाया है और देश के लिए अनेकों मैडल जीते जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य तथा देश के लिए मैडल जितने की कामना की। उन्होने कहा कि हम सभी को दिव्यांगों के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए तथा उनके हौसलें और आत्मविश्वास को बढाने में उनकी मदद करनी चाहिए ताकि वे भी सामान्य जनों की तरह विकास की मुख्य धारा से जुडकर समाज के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन कर सके। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडा जा सके। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर भी विकास के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में स्थान बनाने जा रहा है। पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना चलाकर पात्र परिवारों को 5 लाख रूपए तक स्वास्थ्य ईलाज करवाने की सुविधा प्रदान की तथा बिलासपुर के लिए एम्स, हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज तथा जिला चम्बा, नाहन, हमीरपुर और नेरचैंक में मेडिकल कालेज खोले गए जो कि प्रदेश तथा बिलासपुर जिला के लिए गोरव की बात है। उन्होंने विशेष बच्चों के भोजन व वर्दी के लिए अपनी एच्छिक निधी से 1 लाख रूप्ए देने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश विशेष ओलाम्पिक की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत करते हुए बताया कि फलोरबाल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में 19 राज्यों जिसमें आन्ध्रा प्रदेश, बिहार, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोआ, महाराष्ट्र, झारक्षंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, राज्यस्थान, तमिलनाडू, केरल तथा जम्मूकश्मीर से 142 विशेष खिलाड़ी तथा लगभग 38 कोच भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीसय स्तर की जो खेलें 15 से 20 नवम्बर, 2019 तक हरिद्वार में आयोजित की गई थी उनमें से फलोर बाल के लिए जो खिलाड़ी चयनित हुए थे उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में जाने से पूर्व तैयारियों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से जों उतीर्ण होगें वे खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, मंडलाध्यक्ष हंस राज ठाकुर, जिला युवा मोचा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सीडब्ल्यु सदस्य वंदना गुलेरिया, नंद प्रकाश वोहरा, ओम प्रकाश गर्ग, नीना कौशल, प्रमाद शर्मा, ब्रिगेडियर जेएस वर्मा, अमर नाथ धीमान, अमर सिंह काशप, कमलेश चंदेल, एसडीएक रामेश्वर दास के अतिरक्त अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
प्रदेश में गत दो वर्षों में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 107.11 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है तथा इस अवधि में 3556 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध पूजा कलामंच, सरयांज बाड़ीधार के कलाकारों ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छियाछी, मटोली तथा दिग्गल में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अवगत करवाया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण अनेक सामाजिक, पारिवारिक एवं आर्थिक कठिनाईयां खड़ी हो रही हैं। नशा करने वाले जहां अपने परिवार एवं समाज के लिए समस्या बनकर उभर रहे हैं वहीं नशा आर्थिक रूप से परिवारों को संकट में भी डाल रहा है। अक्षिता लोकनृत्य सांस्कृतिक युवामंच सोलन के कलाकारों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सतड़ोल तथा ग्राम पंचायत छावशा में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अक्षिता लोकनृत्य सांस्कृतिक युवामंच सोलन के प्रभारी जय प्रकाश ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। कलाकार जय प्रकाश शर्मा, भानेश्वर चंद, जसवंत ठाकुर, मोहित, शुभम, संजय, सोनिया, अनुराधा, रक्षा देवी ने समूह गान एकता हमारा धर्म अखण्डता हमारा कर्म, हर वर्ग को साथ लेकर चलना है’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना, सौर सिंचाई योजना तथा जल से कृषि को बल योजना की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए केंद्रीय प्रायोजित छात्रावास निर्माण योजना आरंभ की है। योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति की छात्रों के शिक्षा के स्तर के विकास तथा उन्हे विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में आवास सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित बनाया गया है। छात्रावास निर्माण के लिए 50ः50 के आधार पर केन्द्र तथा राज्य सरकार भवन के प्राक्कलन के आधार पर अनुदान सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सतड़ोल की प्रधान सुखदेवी, उपप्रधान रामस्वरूप, ग्राम पंचायत छावशा की प्रधान अंजू देवी, उपप्रधान गंगाराम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में पढ़ने वाले बच्चों को विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने स्वयं के ऐच्छिक निधि से स्वेटर लाकर बच्चों को दिए। मुख्याध्यापिका रेखा राठौर द्वारा 60 छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरित किए गए। बढ़ती ठंड को देखते हुए विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बच्चों के लिए स्वेटर लाने का निर्णय लिया। मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने अपनी ऐच्छिक राशि से विद्यालय में पढ़ने वाले 60 बच्चों के लिए स्वेटर लाने का निर्णय लिया। इस दौरान एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों ने मुख्याध्यापिका रेखा राठौर के इस कार्य के लिए उनकी सराहना की है। विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने कहा कि कई बच्चों के पास कम कपड़े रहते हैं। जिस कारण ऐसे बच्चों को ठंड के दिनों में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल के बच्चों को ठंड के दिनों में कोई दिक्कत न हो, यही सोचकर उन्होंने बच्चों को स्वेटर बांटे हैं। एसएमसी प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की पूरी टीम बच्चों को पूरी मेहनत के साथ पढ़ा रही है। उन्होंने बच्चों को स्वेटर देने के उनके प्रयास को सराहा।
प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अन्हेच, बोहली, बड़ोग तथा कोरोकैंथड़ी में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने इन पंचायतों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी पर 50.83 करोड़ रुपये व्यय कर रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों के आतंक से बचाया जा सके। योजना के तहत गत दो वर्षों में 1815 किसानो को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य संरक्षण योजना में सौर बाड़बंदी के अतिरिक्त अब कांटेदार तारों और चेन लिंक बाड़बंदी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तथा कंपोजिट फैंसिग पर 70 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। कलाकार हेमंत, चंद्रेश, संदीप, दिग्विजय, कमल, जय सिंह, रोहित, हेतराम, शीला कलसी, बबली, नीतू ने नुक्कड़ नाटक ‘फतू का ब्याह’ के माध्यम से अंतरजातीय विवाह, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि अनुवर्ती कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 35 हजार से कम हो तथा जिन्होंने आईटीआई या किसी अन्य प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन व उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सप्तक कला मंच के कलाकारों ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां तथा गोयला में प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने सहारा योजना, मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, गृह अनुदान योजना की जानकारी प्रदान की। सप्तक कलामंच के कलाकारों सतीश कुमार, गुरदास, परमिंद्र, बलदेव, चौहान, चंदूराम, जतिन, गीता ठाकुर, प्रेमलता, सुनीता, करीश्मा ने ‘ठगड़े की सीख’ के माध्यम से सहारा योजना, हिमकेयर योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन येाजना के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़वां की प्रधान ममता गुप्ता, ग्राम पंचायत कोरो कैंथड़ी की प्रधान रेखा कश्यप, उप्रधान कुलदीप ठाकुर, वार्ड सदस्य मुनी लाल, राजकुमार, आशा देवी, ग्राम पंचायत गोयला की प्रधान कृष्णा देवी, ग्राम पंचायत बड़ोग की प्रधान वीना पराशन, उपप्रधान हुकमचंद, वार्ड सदस्य सोनिया कश्यप, कमला, सत्या, अजीत, चमन लाल, सुमन, ग्राम पंचायत बोहली की प्रधान कमलेश, उपप्रधान भीम सिंह, वार्ड सदस्य बलवंत, सिंह, मेहर सिंह, सुनीता देवी, संतोष सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 09 जनवरी, 2020 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। साथ ही डॉ. सैजल 09 जनवरी, 2020 को प्रातः 11.00 बजे एपीएमसी सोलन के प्रांगण में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय कृषि बाजार मेला’ (ई-नाम) एवं किसान जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करेंगे।
युवा कांग्रेस अर्की के द्वारा दाड़लाघाट में पंचायत स्तर की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन अंबुज होटल दाड़लाघाट में किया गया। इस बैठक में दाड़लाघाट पंचायत के तीनों बूथों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष किशोरी शर्मा द्वारा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव हरीश भारद्वाज भी मौजूद रहे।सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पूर्व वीरभद्र सरकार के द्वारा दाड़लाघाट क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों जिनमें दाड़लाघाट अस्पताल के नवनिर्मित भवन तथा पुलिस थाना दाड़लाघाट के भवन का जल्द से जल्द लोकार्पण किया जाए,जिससे की आम जनता को इन बड़ी सुविधाओं का लाभ मिल सके,क्योंकि यह दोनों भवन लगभग 6 महीने से लोकार्पण की राह देख रहे हैं। कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया कि अगर 1 माह के भीतर प्रदेश सरकार द्वारा इन दोनों भवनों का लोकार्पण नहीं किया जाता है,तो मजबूरन युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष किशोरी शर्मा तथा लोकसभा युवा कांग्रेस शिमला के महासचिव हरीश भारद्वाज ने कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास का ग्रहण लग गया है तथा भाजपा सरकार पूर्ण रूप से विकास कार्य करने में नाकाम रही है। आगामी 9 जनवरी को होने वाली युवा कांग्रेस अर्की की बैठक में इन मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा तथा एसडीएम अर्की के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस अवसर पर बैठक में युवा अध्यक्ष किशोरी शर्मा,शिमला संसदीय क्षेत्र के महासचिव हरीश भारद्वाज, महासचिव भूपेंद्र शर्मा, संजीव,गोपाल, नरेंद्र,पवन ठाकुर, मनोज गौतम, प्रीतम सिंह, संतराम, इंटक उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, दीपक गजपति, नेक राम ठाकुर, इंद्रपाल शर्मा, वीरेंद्र, रविंद्र ठाकुर, दिनेश गौर, रिंकू ठाकुर सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया।
माता शूलिनी की अनुमति से सोलन के सुप्रसिद्ध माता शूलिनी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को शूलिनी मंदिर न्यास की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने की। रोहित राठौर ने कहा कि मां शूलिनी की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत मंदिर न्यास की बैठक में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मां शूलिनी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में शीघ्र एक बैठक आयोजित की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को मां शूलिनी मंदिर का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग इस कार्य के लिए अपने वास्तुकार की सेवाएं लेगा। रोहित राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के निणर्यानुसार मां शूलिनी मंदिर न्यास के अधीन कार्य करने वाले सभी कर्मियों की सेवाएं सरकार के अधीन लाने का मामला उचित स्तर से प्रदेश सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में बैठक कर अगली कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जिला भाषा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि मंदिर न्यास के अधीन कार्य करने वाले सभी कर्मियों की पूर्ण जानकारी तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास की अगली बैठक फरवरी माह के प्रथम सोमवार को आयोजित की जाएगी। इस तिथि से पूर्व आज लिए गए सभी निर्णयों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाएगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को उचित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रोहित राठौर ने कहा कि न्यास के सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि मुख्य सड़क से मां शूलिनी मंदिर तक के मार्ग पर फाइबर की छत लगाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए इस संपर्क मार्ग पर रेलिंग भी स्थापित की जाएगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास द्वारा आश्रय गौशाला को गायों के रखरखाव के लिए कुछ धनराशि उपलब्ध करवाई जाती है। वर्तमान में इस गौशाला में 70 गायों की देखभाल की जा रही हैं। न्यास ने सर्वसम्मति से आश्रय गौशाला को उपलब्ध करवाई जा रही धनराशि में वृद्धि करने का निर्णय भी लिया। रोहित राठौर ने कहा कि मां शूलिनी मंदिर में समर्पित की जाने वाली विभिन्न सामग्री का पुनः उपयोग किया जाना चाहिए। इस कार्य में नगर परिषद सोलन के साथ संबद्ध महिला स्वयं सहायता समूहों से संपर्क किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर में समर्पित की जाने वाली सामग्री को अलग-अलग पात्रों में एकत्र किया जाए। उन्होंने कहा कि नष्ट हो जाने वाली सामग्री को नगर परिषद के वाहन प्रत्येक माह के अंतिम दिन मंदिर से एकत्र करेंगे। अन्य सामग्री का पुनः उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां शूलिनी मंदिर में सौर ऊर्जा चलित प्रकाश व्यवस्था की जाएगी और यहां इनवर्टर स्थापित करने का प्रयास भी किया जाएगा। रोहित राठौर ने कहा कि मां शूलिनी मंदिर सोलन के साथ-साथ आसपास के सभी क्षेत्रों की आस्था का केंद्र है। मंदिर न्यास यह प्रयास करेगा कि मां शूलिनी की अनुमति से न केवल मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए अपितु यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर अधोसंरचना भी सृजित की जाए। उन्होंने न्यास के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि वे मंदिर की बेहतरी के लिए उचित सुझाव प्रस्तुत करें ताकि इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जा सके। नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनदं, नगर परिषद सोलन की कार्यकारी अधिकारी डॉ. निधि पटेल, पुलिस उपाधीक्षक रमेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद शर्मा, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता सुमित सूद, मंदिर न्यास के सदस्य सचिव एवं तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, न्यास के गैर सरकारी सदस्य कुशल जेठी एवं अन्य गैर सरकारी सदस्य, जिला भाजपा सोलन के कार्यालय सचिव विवेक डोभाल, मां शूलिनी मंदिर के पुजारी एवं अन्य कर्मी बैठक में उपस्थित थे।
प्रमोटर सोशल एंड कल्चर हेरीटेज आफ हिमाचल प्रदेश के द्वारा सोलन में हिम अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उन लोगों को सम्मानित किया गया जो कि अपने- अपने क्षेत्र में अपना व प्रदेश का नाम चमका रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में कनाडा संसद के सदस्य सुख धालीवाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में कृपाल सिंह व सुरेंद्र महल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जला कर किया गया। इसके बाद लोगों को सम्मानित करने का दौर शुुरु हुआ। कार्यक्रम में हिंसा लेने पहुंचे लोगों ने कहा कि इस प्रकार के अवार्ड शो लगातार सोलन में होते रहने चाहिए। इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सुख धालीवाल ने कहा कि प्रमोटर सोशल एंड कल्चर हेरीटेज आफ हिमाचल प्रदेश समाज के लिए लगातार अच्छा कार्य कर रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार कौडल व धर्म सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश भर मेें होते रहने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने देश कनाडा में भी इस प्रकार के आयोजन को करवाने के लिए अब कार्य करेंगे। सुख ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। इस दौरान संजीव दीक्षित, नाटी किंग कुलदीप शर्मा, अच्छर सिंह परमार, जियालाल ठाकुर, पोलाराम ढ़ांगवाला व किरपाल सिंह, इन्ना बडयि़ां जो तुड़का लाया सॉन्ग फेम राजेश डोगरा, गायक कुमार साहिल, इंडयाज बेस्ट ड्रामेबाज फेम टविंकल शर्मा, तुषार, टिंकु विहान, दिलीप सिरमौरी, ऋषभ भारद्वाज, अनुशा जोशी, कॉमेडियन प्रिंस गर्ग, निधि डोगरा, राहुल, डी पेरिटस ग्रूप,सारेगामापा फेम सुनील चौहान, रवि ठाकुर, विनोद भारद्वाज, मनुज वालिया, डिंपल जसवाल व किरपाल, एंकर आरती शर्मा,वेद ज्योति, अभिशेख डोगरा,पीयूष,हरीश जसवाल, इंदू बाला, कॉरियोग्रफर विशाल, रंजना एंड चिराग, डांसर कुशल, नेहा वर्मा, सोनाली, अंजली शांडिल,सुभाष को सम्मानित किया गया।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 जनवरी, 2020 को 33/11 केवी कथेड़ उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बार्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अशोक धीमान ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नवनिर्मित 33/11केवी सपरून उपकेंद्र को क्रियाशील करने के दृष्टिगत लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 06 जनवरी 2020 को कथेड़ विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों सोलन शहर, सब्जी मंडी, मिनी सचिवालय, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, शामती, कोटलानाला, सपरून, चंबाघाट, सलोगड़ा व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब रहने की स्थिति में यह विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, एकल महिला, विधवाओं तथा अल्पसंख्यकों को कंप्यूटर तथा संबद्ध गतिविधियों में प्रशिक्षण तथा दक्षता प्रदान करने के लिए गत दो वर्षों में 9.54 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों ने विशेष प्रचार अभियान की कड़ी में सोलन तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी उपस्थित जनसमूह को प्रदान की। अक्षिता लोकनृत्य सांस्कृतिक युवामंच सोलन के कलाकारों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़ग तथा ग्राम पंचायत ममलीग में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का जहां मनोरंजन किया वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि अत्याचार से पीडि़त अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिए एक लाख से 8 लाख 25 हजार तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। भाजपा के सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए केंद्रीय प्रायोजित छात्रावास निर्माण योजना आरंभ की है। योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति की छात्रों के शिक्षा के स्तर के विकास तथा उन्हे विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में आवास सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित बनाया गया है। छात्रावास निर्माण के लिए 50ः50 के आधार पर केन्द्र तथा राज्य सरकार भवन के प्राक्कलन के आधार पर अनुदान सहायता प्रदान की जाती है। कलाकार जय प्रकाश शर्मा, भानेश्वर चंद, जसवंत ठाकुर, मोहित, शुभम, संजय, सोनिया, अनुराधा, रक्षा देवी ने समूह गान एकता हमारा धर्म अखण्डता हमारा कर्म, हर वर्ग को साथ लेकर चलना है’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना, सौर सिंचाई योजना तथा जल से कृषि को बल योजना की जानकारी प्रदान की। सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव कश्यालू में पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि समाज में छुआछूत की कुप्रथा को दूर करने के उद्देश्य से अन्तरजातीय विवाह को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अन्तरजातीय विवाह करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। पूजाकला मंच के प्रभारी राजू भाटिया तथा कलाकार संजय कुमार, सुरेश कुमार, रमेश चंद, स्वर्णजीत, मंजू, सोनू, कमलेश चंद, कविता रोशन लाल भाटिया ने नुक्कड़ नाटक ‘शाउणू मामा’ माध्यम से उपस्थित जनसमूह को अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया। कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से बताया कि नशा मानवीय मूल्यों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस अवसर पर दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, ग्राम पंचायत पड़ग के प्रधान जगदीश चंद, उपप्रधान गीत, ग्राम पंचायत ग्याणा की प्रधान मीरा भट्टी, वार्ड सदस्य नरेंद्र कुमार, सरस्व्ती देवी, कमलेश चंद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बीजेपी सोलन के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश कश्यप ने कुफ्टू व ममलीग में लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर और जिला महामंत्री रविंदर परिहार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अधिनियम के माध्यम से इन तीन देशों के हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख, इसाई, पारसी और जैन धर्मावलम्बियों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। डॉ कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि इस सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को केवल विरोध के लिए विरोध नहीं बल्कि देशहित के मामलों में भारत सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने का आह्वान भी किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला तथा आयुष्मान भारत योजना, प्रदेश सरकार की हिमकेयर, सहारा योजना तथा विभिन्न पैंशन योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने राष्ट्रहित में सी ए ए नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन किया। दिल्ली में करणी सेना द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पियूष चंदेल ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का कानून है इसमें किसी भी प्रकार से मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों का हक नहीं छीना जा रहा। इस नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत किसी भी भारतीय नागरिक चाहे वह किसी भी समुदाय से हो उनकी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने कहा किस सन 1955 के बाद हिंदुस्तान में लगभग 15000 लोग जो बाहर से आए थे उन्हें नागरिकता दी गई जब से मोदी सरकार आई है लव 599 लोगों को सरकार ने नागरिकता देने का काम किया। उन्होंने कहा की शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर है जो शरणार्थी है उन नागरिकों को डरने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन जो घुसपैठिए हैं जिनके पास इस देश में रहने का कोई प्रमाण नहीं है उन घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। बांग्लादेश अफगानिस्तान और पाकिस्तान इन देशों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं यदि कल को उन हिंदुओं को प्रताड़ित करके वहां से निकाला गया तो यह कानून उनको भारत में नागरिकता देने का काम करेगा। पियूष चंदेल ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर देते हुए कहा कि यह कानून शरणार्थियों की रक्षा की लिए है और चोरी छुपे भारत में घुसे घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए है करणी सेना हिमाचल प्रदेश नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन करती है। इस जनसभा में करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उमेद करीरी , राष्ट्रीय महामंत्री डॉ स्वाति राठौर एवं राष्ट्रीय महिला शक्ति महामंत्री डॉक्टर ममता कौशिक और हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष सतवीर राणा उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएसन मुख्यालय कुनिहार की त्रैमासिक बैठक धर्मपुर के कण्डा में एसोसिएशन के अध्यक्ष धनीराम तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकारणी सदस्यों ने प्रदेश सरकार व पुलिस मुख्यालय पर भारी रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि 4 सालों से उनकी उचित मांगों पर कोई निर्णय नही लिया जा रहा है। जबकि पुलिस पेंसनरो ने भी अपनी जवानी के 35- 40 साल पुलिस सेवा में लगाए हैं। मगर मौजूदा सरकार व वर्तमान पुलिस महानिदेशक पेंशनर्ज की मांगों को रद्दी की टोकरी में डाल रहे है। जिससे एसोसिएशन में भारी रोष पाया जा रहा है। सदस्यों ने कहा कि एसोसिएशन ने कई बार व तीन महीने पहले भी पुलिस वेलफेयर महानिदेशक के समक्ष शिमला में कुछ मांगे रखी थी मगर बावजूद पत्राचार के पुलिस मुख्यालय द्वारा एसोसिएशन की मांगों की अनदेखी की जा रही है।जो बहुत दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने मुख्य मांग रखी थी कि प्रदेश के सभी थाना में पुलिस नियम के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की लिस्ट लगाई जाए व साल 2015 के आदेश की कॉपी पुलिस पेंशनर्ज के निधन की सूचना मिलने पर उस क्षेत्र का एस एच ओ स्टाफ सहित अन्तिम संस्कार में शामिल होकर पीड़ित परिवार में सवेंदना व्यक्त करेगा पुलिस थाना, चौकी के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए।क्योंकि एसोसिएशन ने कई बार ऐसी घटना की सूचना जब सम्बंधित थाना को सूचित किया तो कई बार जवाब मिला कि उन्हें ऐसे आदेश के बारे कोई जानकारी नही है। मगर एसोसिएशन की इस मांग पर भी प्रदेश के किसी भी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर ऑर्डर की कॉपी नही लगाई गई। और न ही एसोसिएशन के पत्राचार करने के बावजूद पुलिस वेलफेयर अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी एसोसिएशन को दी गई। जबकि एसोसिएशन सालो से मांग कर रही है कि मिलिट्री पैटर्न की तरह अंतिम सम्मान के समय कुछ राशी बतौर राहत दी जानी चाहिए। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि एसोसिएशन की अगली बैठक से पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात के उनसे मांगों के बारे आग्रह किया जाएगा मांगे न माने जाने की सूरत में एसोसिएशन भूख हड़ताल जैसा कदम उठाने पर भी मजबूर होगी। इस बैठक में गुरदयाल सिंह, लेखराम कायथ, जगदीश चौहान, सन्तराम चन्देल, केदार सिंह ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, दीपराम ठाकुर, मुनिलाल, आशा ठाकुर, रूप राम ठाकुर, पन्त राम पंवर, रतिराम शर्मा, पुष्पा सूद, बीना कुमारी व जग्गन नाथ निराला आदि ने भाग लिया।
भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को लेकर रविवार से जन जागरण अभियान आरम्भ किया गया।जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि सोलन मंडल के ग्राम केन्द्र कुफ्टू में चार बूथो के अध्यक्षों और वरिस्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया। इस के मुख्या अतिथी सोलन से भाजपा के प्रत्याशी रहे डॉक्टर राजेश कस्यप थे। साथ में मंडल के अधय्क्ष मदन ठाकुर, जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, महा मंत्री नंद राम कस्यप, सचिव कुलदीप, जिला परिषद सदस्या कंचन माला, बूथ अध्यक्ष कुफ्टू दीनानाथ,जधाना के भगत राम,रुगडा के मनी राम बंगयार के जगदीश,बस्ती राम,धर्म पाल,दलिप सिंह,स्यामा नंद शांडिल,धर्म पाल,दिनेश,पवन,सूरज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्य कर्तओ को सम्बोधित करते हुए डॉ राजेश कश्यप मदन ठाकुर,नंद राम,इन्दर पाल शर्मा ने नागरिकता संशोधन बिल के बारे मेँ विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की लोंगो के घरो में जाकर उन्हे इस के बारे मेँ बताये और कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के दुष प्रचार से लोगो को सचेत करे।
परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूर्व कांग्रेसी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में एच आर टी सी को न तो उपयुक्त ( ग्रांट इन एड ) दिलवा सके और न ही नई बसें खरीदने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवा सके इसलिए उन्हें वर्तमान जयराम सरकार पर उंगली उठाकर हिसाब किताब मांगने का क्या अधिकार है संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा की एच आर टी सी के इतिहास में पहली बार बैंकों से लोन लेकर महंगी कीमत पर नई बसें खरीदी गई जिनके लिए बजट का प्रावधान ही नहीं था तथा पर्याप्त ग्रांट इन एड न मिलने के कारण हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के भी लाले पड़ गए थे। शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार से हिसाब किताब मांगने से पहले जीएस बाली अपने गिरेबान में झांक कर अपने कार्यकाल की कांग्रेश की 9 रैलियों में एच आर टी सी की भेजी गई सैकड़ों बसों का लाखों रुपए के किराए की अदायगी सुनिश्चित करें जिसे आज तक भी नहीं चुकाया गया है। एक रैली के किराए के रूप में तो निगम प्रबंधन को भेजा गया चेक ही बाउंस हो गया था! शंकर सिंह ठाकुर ने वर्तमान परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर को भी आगाह करते हुए सतर्क रहकर अपने विवेक से काम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय एच आर टी सी में भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित करने वाले कुछ अधिकारी अपने लिए दाएं बाएं से राजनीतिक सिफारिशें जुटाकर अपने को सक्रिय करने की कोशिशों में जुट गए हैं जो जीएस बाली के एजेंडे पर काम करते हुए निगम को उसी दौर मैं दोबारा चलाने की फिराक में है।
राष्ट्रीय महिला साहित्यकार संस्था बिलासपुर इकाई की प्रथम गोष्ठी प्रधान शीला सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव शालिनी शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिला साहित्यकारों को मंच प्रदान करना व नए युवक-युवतियों में हिंदी साहित्य के प्रति रुझान पैदा करना वह अपनी संस्कृति को समझना है। बिलासपुर इकाई प्रधान शीला सिंह ने नारी शक्ति पर नारी तुम अबला नहीं सबला हो हिम्मत बनो खुद के बल्कि जो आज तुमने आज सहा है वह प्रेरणा बन जाए अगले कल के लिए। इसके अलावा रेनबो स्टार क्लब की मुख्य सलाहकार एवं ग्राम पंचायत नोनी की प्रधान निर्मला राजपूत ने नारी की परेशानी शीर्षक से बहुत सुंदर साहित्यिक रचना पढी। इस अवसर पर लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष अनिता जसवाल ने कहा कि बेटियां राष्ट्र का भविष्य है बेटियों को सुरक्षा देने के लिए के लिए सब को मिलकर आगे आना होगा। शालिनी शर्मा ने कहा कि नारी एक अनसुलझी पहेली है खुद की खुद ही सहेली है कविता पाठ कर नारी के अंतर्मन की स्थिति को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शीला सिंह, शालिनी शर्मा, निर्मला राजपूत, अनिता जैस्वाल, प्रियंका ,सीमा नड्डा, रुचि अवस्थी, शालू उपस्थित थे। संस्था की महासचिव शालिनी शर्मा ने बताया कि मकर सक्रांति पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हिंदुस्तानी संस्कृति को मकर सक्रांति पर्व के आयोजन की महत्व पर चर्चा की जाएगी।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) के माध्यम से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी और यह अधिनियम भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधिताओ का प्रतिफल है। सरवीण चौधरी आज सोलन जिला के अर्की उपमंडल के भूमती में जनमंच के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय में संबोधित कर रही थी। सरवीण चौधरी ने इस अवसर पर सोलन जिला सहित पूरे प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस अधिनियम की अवधारणा को समझें और विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी यह समझना होगा कि वे केवल विरोध के लिए विरोध न करें और देशहित के मामलों में भारत सरकार का समर्थन करें। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि सकारात्मक भूमिका निभाएं और देशहित को सर्वोपरि रखें। सरवीण चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों के लिए आशा की एक नई किरण है जो पिछले अनेक वर्षों से भारत में स्थायी नागरिकता के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि अधिनियम के माध्यम से इन तीन देशों के हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख, इसाई, पारसी और जैन धर्मावलम्बियों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हितों का कोई ध्यान नहीं रखा गया है और इन देशों में अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि अपने इन पड़ौसी देशों के अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता अधिनियम में संशोधन कर भारत ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस संशोधिन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्देशों की पूर्ण अवहेलना कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह स्मरण रखना होगा कि वर्ष 1950 के नेहरू-लियाकत समझौते की अनुपालना तत्कालीन पाकिस्तान की पूर्ण जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि देशवासी विपक्ष की कुटिल चाल को समझते हैं और देशहित के ऐसे निर्णय के लिए वे विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे। सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्ति दिलाई है वहीं धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को वास्तविक अर्थों में एक किया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान की महिलाओं द्वारा भी प्रधानमंत्री की प्रशंसा की गई है। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेता आशा परिहार, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सचिव दिलीप कुमार पाल, उपायुक्त सोलन केसी चमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन का कार्यभार देख रहे रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में समय-समय पर होने वाली ग्रामसभा बैठकों में भाग लें ताकि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन हो सकें और लोगों की ग्राम स्तर पर सुलझने वाली समस्याओं का निपटारा हो सके। सरवीण चौधरी अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमती में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रही थी। सरवीण चौधरी ने कहा कि बीपीएल सूची सहित अन्य योजनाओं का चयन ग्राम सभाओं में होता है। लोगों को चाहिए कि वे ग्राम सभा बैठकों में अपना पक्ष रखें। शहरी विकास मंत्री ने खंड विकास अधिकारी कुनिहार को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत भूमती में बीपीएल सूची का पुनः निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत को नियमों के विपरीत बीपीएल मुक्त घोषित नहीं किया जा सकता। ऐसा होने की स्थिति में संबंधित उपमंडलाधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है। सरवीण चौधरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न क्षेत्रों में भूमि इन्तकाल तथा भूमि पर कब्जे इत्यादि के मामलों में निर्धारित समय अवधि में जांच पूरी करें ताकि इन मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत भूमती के प्लास्टा गांव के संपर्क मार्ग का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरली को शीघ्र पेयजल योजना से जोड़ा जाए ताकि लोगों को पेयजल की सुचारू आपूर्ति हो सके। शहरी विकास मंत्री ने उपमंडलाधिकारी अर्की को निर्देश दिए कि बहावा गांव में सम्पर्क मार्ग रोके जाने के संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि उपमंडलाधिकारी अर्की 08 जनवरी, 2020 को बहावा जाकर संबंधित पक्षों से बात कर जांच करे। उन्होंने कहा कि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में विज्ञान खंड के निर्माण के लिए प्रारूप अनुमोदित होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत बसंतपुर में किए जा रहे विकास कार्यों की अनियमितताओं की जांच जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर शिकायत निवारण के लिए अन्य विभागों को भी उचित दिशा-निर्देश जारी किए। आज के जनमंच में कुल 147 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से 65 शिकायतें एवं 44 मांगें पूर्व जनमंच अवधि में प्राप्ति हुईं। 06 शिकायतों एवं 32 मांगे जनमंच में प्राप्त हुई। 45 शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया। आज के जनमंच में 2500 से अधिक लोग उपस्थित रहे। जनमंच में 21 हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 12 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 08 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 08 इन्तकाल किए गए। अनुसूचित जाति के 03 प्रमाण पत्र बनाए गए। आज के जनमंच में 40 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। 03 हल्फनामे भी बनाए गए तथा एक व्यक्ति की भूमि का पंजीकरण किया गया। जनमंच के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निःशुल्क शिविर में 283 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 20 व्यक्तियों का दंत परीक्षण किया गया तथा 62 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 92 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 32 नमूने एकत्र किए गए। मल के 29 नमूने एकत्र किए गए। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेता आशा परिहार, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सचिव दिलीप कुमार पाल, उपायुक्त सोलन केसी चमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन का कार्यभार देख रहे रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की शिकायतों का उनके घरद्वार के समीप निवारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में जनमंच विशेष रूप से सफल रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को सुलझाना ही जनमंच का एकमात्र उद्देश्य है। सरवीण चौधरी सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूमती में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रही थी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में आयोजित यह जनमंच सोलन जिला का 16वां जनमंच कार्यक्रम था। सरवीण चौधरी ने कहा कि जनमंच के नियमित आयोजन से आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित हुआ है और विभिन्न शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित बना है। उन्होंने कहा कि जनमंच में बिना किसी भेदभाव के जनसमस्याओं को निपटाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले जनमंच के महत्व को समझें और अपने घरद्वार के समीप शिकायत निवारण के लिए जनमंच का लाभ उठाए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता की सेवा के लिए अलग-अलग मार्ग अपनाकर प्रदेश के विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में जनमंच के साथ-साथ अनेक कल्याणकारी योजनाएं सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं और यह सुनिश्चित बनाए कि लक्षित वर्गों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में पता हो। उन्होंने कहा कि जनमंच इस दिशा में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। जनमंच में न केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है अपितु पात्र वर्गों तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच ऐसे लोगों का सहारा भी बना है जो विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने के लिए किसी कारणवश जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच सकते। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनमंच की संवेदनशीलता को समझें और सदैव आमजन को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनमंच का मुख्यमंत्री स्वयं अनुश्रवण करते हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच की सफलता में विभिन्न विभागों का योगदान है और अधिकारी तथा कर्मचारी सरकार के निर्देशानुसार आमजन की सहायता के लिए प्रयासरत हैं। सरवीण चौधरी ने कहा कि जनमंच में लगाए जाने वाले विभिन्न शिविरों से लोग बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद तथा पशुपालन विभाग के शिविर लोगों के लिए घरद्वार के समीप शीघ्र राहत का पर्याय बने हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला तथा आयुष्मान भारत योजना, प्रदेश सरकार की हिमकेयर, सहारा योजना तथा विभिन्न पैंशन योजनाओं का लाभ उठाएं। सरवीण चौधरी ने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत 03 कन्याओं को एफडी प्रदान की। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 03 कन्याओं को बधाई पत्र एवं उपहार प्रदान किए तथा 05 लड़कियों को दसवीं एवं 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए सशक्त महिला योजना के तहत प्रशस्ती पत्र एवं 5-5 हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने जनमंच में कन्या शिशुओं का अन्न प्राशन्न संस्कार भी करवाया। शहरी विकास मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिए जा रहे पोषाहार एवं अन्य प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेता आशा परिहार, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सचिव दिलीप कुमार पाल, उपायुक्त सोलन केसी चमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन का कार्यभार देख रहे रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नागरिकता संशोधन कानून की जागरूकता के लिए भाजपा के राष्ट्रव्यापी जन जागरूक अभियान के तहत भाजपा मंडल सोलन ने रविवार को नगर परिषद के वार्ड 10 से इसकी शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष धरमिंदर ठाकुर ने की। इस दौरान खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टिया इस कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। गुलेरिया ने कानून के मूल उदेश्य की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा इस कानून से देश में रह रहे किसी भी नागरिक पर असर नहीं पड़ेगा। बल्कि हमारे पडोसी देशों में प्रताड़ित होकर भारत में आए अल्प संख्यको को नागरिकता दी जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष श्री दविंदर ठाकुर, कुमारी शीला, रूसी वालिया, मीरा आनंद, श्याम भटनागर, संजीव सूद, धरमिंदर ठाकुर (बंटी) भरत साहनी, केएस कश्यप, मनीष सोपाल मौजूद रहे। यह जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी नरेश गांधी ने दी।
बिलासपुर में सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। हालांकि इसके मद्देनजर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूहों के सक्रिय सदस्यों के जरिए सभी वार्डों में घर द्वार जाकर सूचना देने व जागरूक करने का खाका तैयार किया है वहीं कूड़े के वर्गीकरण के सही न देने पर जुर्माने की सजा का भी प्रावधान दर्शाया जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि पिछले एक महीने से कूड़े को फेंकने का ठिकाना विवादास्पद हो चुका है, जहां पर ग्रामीणों ने डंपिंग साईट के गेट पर ताला जड़ दिया है। जिससे नगर वासियों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। नगर परिषद ने शहर के कूड़े को लुहणु के मोक्ष धाम के बिलकुल समीप गढ्ढा खोद कर डालने की युक्ति तैयार की है तथा कूड़ा डालने का काम भी शुरू हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि कुछ दिनों का कूड़ा इसमें डालकर गढ्ढे को बंद कर दिया जाएगा। सूचना यह भी है कि गीला और सूखा कूड़ा कुछ दिनों बाद घुमारवीं और बरमाणा भेजा जाएगा। हैरानी की बात है कि जब झील का पानी चढ़ेगा है तो यह सारी गंदगी एक बार फिर से झील में समा जाएगी। जिससे जल प्रदूषण की आशंका प्रबल है। वहीं लोगों द्वारा मजबूरी में इधर उधर फेंके जा रहे कूड़े को लेकर भी नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। वहीं नगर के अधिकांश वार्ड कूड़े की गाड़ी की अनियमितता से भी परेशान हैं। हालांकि कूड़ा गाड़ी उठाने वालों ने अपना रेट बढ़ाकर 50 से 60 रूपए कर दिया है बावजूद इसके कूड़े की गाड़ी कभी कभार ही आ रही है। वहीं घरों में गंदगी को रखना अपने आप में समस्या है। लिहाजा लोग कूड़ा इधर उधर फेंक रहे हैं। नाले के नौण की ओर जाने वाली सड़क, सब्जी मंडी की सड़क, लुहणु में झील के तटों पर बिखरी गंदगी दर्शा रही है कि नगर परिषद कूड़े को ठिकाने लगाने में असफल साबित हो रहा है। नगर के समाजसेवी एवं अन्य संस्थाओं ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वे इस मसले को शीघ्र सुलझा लें अन्यथा नगर गंदगी के ढेर में तबदील हो जाएगा। परिषद के पार्षद एवं संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंडित ने बताया कि मामला संवेदनशील है तथा नगर परिषद व जिला प्रशासन इसका हल शीघ्र ही निकाल लेगा।
संत निरंकारी सत्संग भवन दाड़लाघाट में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने महात्मा के प्रवचनों का श्रवण किया। सत्संग का शुभारंभ अवतार वाणी गायन से किया गया। इसके उपरांत मंच पर विराजमान सयोजक महात्मा शंकर दास निरंकारी ने अपने विचारों में संगत को सम्बोधित करते हुए समय के बारे में बताया कि इस संसार में मनुष्य का जन्म मिलना बड़ा ही दुर्लभ है। परमात्मा ने मनुष्य को संसार में सत्य की जानकारी के लिए भेजा है लेकिन मनुष्य आज परमात्मा को भूलकर माया में अपना समय गंवा रहा है। जब उसका अंत समय नजदीक आता है, तब उसे इस प्रभु परमात्मा की जानकारी एवं भक्ति की याद आती है कि इतना समय जीवन का व्यर्थ गवां दिया। जिस उद्देश्य के लिए इस मानव योनी में जन्म लिया उसे तो पूरा ही नहीं कर पाये। अत: समय पर रहते ही इसकी जानकारी कर लेता तो जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती।सयोजक महात्मा शंकर दास निरंकारी ने समय के बारे में एक और विशेष उदाहरण देते हुए समझाया कि पहली बरसात होने पर अगर किसान चेत जाता है और समय पर जमीन मे बीज बो देता है तो उसे उसका लाभ जरूर मिलता है। परन्तु वही किसान अगर पहली बारिश के बाद और बारिश का इंतजार करेगा किन्तु बारिश समय पर नहीं हुई तो उस किसान को लाभ नहीं पहुचेगा। इसी तरह समय पर अगर मनुष्य ने अपने जीवन में भक्ति का बीज बो दिया तो उसे फिर आगे कभी पछताना नहीं पडता है। सयोजक महात्मा शंकर दास निरंकारी ने सेवा को भी समय के साथ जोड़ते हुए कहा कि अगर किसी इंसान को किसी समय कोई सेवा दी जाती है और वह उसे निश्चित समय पर पूरा कर लेता है तो वो कार्य सेवा कहलाती है। समय और सेवा का आपस में तालमेल होने से जो भी जीवन के कार्य होते है वह सुचारू रूप से पूरे हो जाते है। अंत में महात्मा ने कहा कि वो इंसान बडा ही भाग्यशाली है जो समय रहते जो इस सत्य की जानकारी कर लेते है।तो उनका जीवन आनन्दमय हो जाता है। उन्हे फिर भक्ति के साथ आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है। इससे पूर्व अन्य अनुयायियों ने विचारों और भजनों के माध्यम से निरंकारी मिशन का प्रचार एवं गुणगान किया।इस मौके पर काफी संख्या में निरंकारी समुदाय के अनुयायियों उपस्थित रहे। अंत मे लंगर का भी आयोजन किया गया।
खंड विकास समिति कुनिहार के पूर्व उपाध्यक्ष व बीडीसी सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर ने अम्बुजा सीमेंट से ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में विकास कार्य करवाने हेतु कंपनी को लिखे गए मांग पत्र के द्वारा आग्रह किया है कि कंपनी द्वारा दाड़लाघाट पंचायत में कई जन हित के विकास कार्य करवाए गये है। अम्बुजा कंपनी द्वारा जनहित को मध्य नजर रखते हुए दाड़लाघाट पंचायत के गांव में कुछ विकास कार्य करवाने अभी बाकी है जिनमें दाड़लाघाट पंचायत में मुख्यतः कूड़ा ट्रिटमेंट प्लांट का लगाया जाना अति आवश्यक है। वहीं सीवरेज पाइप लाइन की व्यवस्था होना अति आवश्यक है। गांव खाता, बागा, सुल्ली, बटेड रौडी,नौणी,धोबटन,गवाह,मझेड,बुढ़मू,स्तोटी,बरायली,शमेली,ककेड़,गरेहन,कोटला,धमोग,डवारू,जावी,ताउनी व काकड़ा के गांव के रास्तो को पक्का करना व उनकी मरम्मत करना अति आवश्यक है। दाड़लाघाट पंचायत में सड़क के किनारे पौधे लगवाने व पैदल चलने का रास्ता बनाने कि अति आवश्यकता है। वहीं गांव मझेड़ की खड्ड में लोगों के लिए आने जाने के लिए छोटे पुल का निर्माण करने से लोगो को सहूलियत होगी। गांव खाता में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण भी अति आवश्यक है। गांव नौणी में सामुदायिक भवन,महिला मण्डल भवन का निर्माण की जरूरत है। ग्राम पंचायत दाड़ला के हर गांव मे तकरीबन पांच पांच स्ट्रीट लाइटें अति आवश्यक है जिससे राह चलने वालों को सुविधा होगी व किसी भी अनहोनी होने की संभावना कम हो जाएगी। दाड़लाघाट पंचायत के एसीएल ट्रक यार्ड से दाड़लाघाट तक आ रहे नाले को पक्का करने व एसबीआई बैंक से कटरालु तक गन्दे पानी के नाले को पक्का किया जाए,ताकि बरसात में पानी की निकासी सुचारूरूप से हो सके, क्योंकि यहां बरसात के पानी से ये नाले ब्लॉक हो जाते है जिससे कई दुकानों और सड़क में पानी भर जाने से लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गांव सुल्ली से ताउनी स्यार तक एंबुलेंस रोड बनाया जाए जिससे रोगी व वृद्ध लोगो को फायदा पहुंचे। गांव बागा,नौणी,गवाह,ताउनी, जावी, जाबलू की कच्ची सड़को को मुरम्मत व पक्का किया जाए ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर ने अम्बुजा कंपनी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इन कार्यों को जनहित में करवाया जाए।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से 1482 युवाओं ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा 464 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। एक दिवसीय रोजगार मेले में 31 कंपनियों ने बिलासपुर में आकर प्रतिभावान युवाओं को रोजगार का अवसर दिया। इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बेरोजगार युवाओं और कंपनियों को एक ही स्थान पर आमंत्रित कर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है ताकि कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार बेरोजगार युवाओं का चयन करें तथा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा मेहनती, ईमानदार और शारीरिक रूप से हर कार्य को करने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि कंपनिया चयनित युवाओं को कार्य करने के लिए बेहतरीन वातावरण प्रदान करें, जिससे कंपनिया भी तरक्की करें और युवाओं में भी कार्य करने की क्षमता बढ़े ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए सक्षम हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी अभी हाल ही में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया। इसमें देश तथा विदेशों से इन्वेस्टरों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इन्वेस्टर प्रदेश में 93 हजार करोड़ रूपए का निवेश करेंगे जिससे प्रदेश के लगभग 2 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि बिलासपुर आईटीआई में वर्तमान में 9 शोर्ट टर्म कोर्स भी चलाए जा रहे हैं, जिनमें अवकाश के दिनों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन कोर्स में 250 प्रशिणार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मशीनिस्ट आईटीआई होल्डर की हर कंपनियों में मांग है। शीघ्र ही बिलासपुर आईटीआई में इस ट्रेड को आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवाओं का व्यवसायिक मार्ग दर्शन करने के लिए समय-समय पर शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 36 शिविर लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा युवाओं को रोजगार से सम्बन्धित विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी हंसराज गुप्ता, जिला श्रम अधिकारी प्यारे लाल साहू, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजेश के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन के नेरी तथा ग्राम पंचायत सरयांज के मजेड़ में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने इन गांवों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि समाज में छुआछूत की कुप्रथा को दूर करने के उद्देश्य से अन्तरजातीय विवाह को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अन्तरजातीय विवाह करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने अवगत करवाया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियां एवं कौशल विकास की सुविधाएं सृजित करने पर इस वित्त वर्ष में 1788।49 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। लोगों से आग्रह किया गया कि इन योजनाओं की पूरी जानकारी अपने समीप के विभागीय कार्यालय से प्राप्त कर इनका लाभ उठाएं। कलाकारों ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं के घरद्वार पर निदान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस जनमंच के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सोलन जिला का अगला जनमंच 05 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमती में आयोजित किया जा रहा है। पूजाकला मंच के प्रभारी राजू भाटिया तथा कलाकार संजय कुमार, सुरेश कुमार, रमेश चंद, स्वर्णजीत, मंजू, सोनू, कमलेश चंद, कविता रोशन लाल भाटिया ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया। कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से बताया कि नशा मानवीय मूल्यों का सबसे बड़ा दुश्मन है। सामाजिक बुराईयों की जड़ नशे को बताते हुये कहा कि अधिकांश जघन्य अपराध नशे की वजह से ही होते हैं। अक्षिता लोकनृत्य सांस्कृतिक युवामंच सोलन के कलाकारों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सलोगड़ा तथा ग्राम पंचायत धंगील के ढोल का जुब्बड़ में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अक्षिता लोकनृत्य सांस्कृतिक युवामंच सोलन के प्रभारी जय प्रकाश ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7।00 बजे से रात 10।00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान करूणा, उपप्रधान माया राम, वार्ड सदस्य जोगिंद्र सिंह, ग्राम पंचायत धंगील की प्रधान लज्या वर्मा, उपप्रधान हरदेव ठाकुर, वार्ड सदस्य रेणू, ग्राम पंचायत दसेरन के प्रधान रामस्वरूप, उपप्रधान जोगिंद्र, वार्ड सदस्य बबीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा चंदेल, ग्राम पंचायत सरंयाज के प्रधान लेखराम बंसल, वार्ड सदस्य संजय भट्टी, मंदिर समिति के उपप्रधान सुरेश कुमार, श्याम लाल भाटिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


















































