अवाहदेवी से पट्टा वाया गड़ोला मार्ग को एक परिवार की ओर से बंद करने से प्रभावित परिवारों में आक्रोश है। इस समस्या के समाधान की गुहार लेकर गांव के तीन दर्जन से अधिक परिवार उपायुक्त हमीरपुर के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि इस सड़क के बंद होने से गांव के दर्जनों परिवारों को आने-जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं, मरीजों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों को सुबह सवेरे ठंड के मौसम में स्कूली वाहन गांव में न पहुंचने से कई किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने लाखों रुपये खर्च किए हैं। बावजूद इसके कुछ लोगों ने सड़क पर गड्ढे खोद कर इस मार्ग को अवैध तरीके से बंद कर दिया है। ग्रामीणों में गुरुबख्श सिंह, प्यार चंद, परस राम, विजय सिंह, रूप चंद, राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, हेमराज, जसवंत सिंह, लता देवी, सुनीता देवी, राज कुमारी, शकुंतला देवी, रेखा, बंदना, वीना देवी, निशा कुमारी, चंपा देवी, सोमा, गीता और रचना देवी आदि ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। बताया जा रहा है कि गांव में सड़क के लिए कुछ लोगों ने पूर्व में मलकीयत भूमि दान दी थी। लेकिन, गिफ्ट डीड लोनिवि के नाम न होने के कारण अब जमीन के मालिकों ने सड़क को बंद कर दिया है। कानूनी अड़चनों के कारण इस मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि इस बारे में तहसीलदार को आगामी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। शीघ्र समस्या का समाधान होगा।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया।हवन में दिसंबर माह में जन्मे बच्चों ने भाग लिया और वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन में आहुतियां डाली।मंत्रों के उच्चारण में पूरा डीएवी अम्बुजा कैंपस भक्तिमय हो गया।बच्चों के अलावा इसमें प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर तथा अन्य अध्यापकों ने भी भाग लिया और मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डाली।इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने पूर्णाहुति डालते हुए अपने संबोधन में सबसे पहले बच्चों को जन्म दिवस की बधाई दी तथा कहा कि हवन और वेद मंत्र हमे एकाग्रता प्रदान करते हैं जिसमें हम अपने काम में सफलता प्रदान कर सकते हैं।विद्यार्थी इससे खासतौर पर लाभ उठा सकते हैं।
सीटू राज्य कमेटी के आवाहान पर शिमला सीटू जिला कमेटी के बैनर तले महिलाओं और बच्चों पर बढ़ते बलात्कार व अत्याचार के खिलाफ शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी के स्टेचू के नीचे सीटू के 200 कार्यकर्ताओं ने मुँह में काली पट्टी बांध के शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) देश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा और अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करता है। यह चौंकाने वाली बात है कि जब पूरा देश इन अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था और उन्नाव में एक लड़की के बलात्कारियों सहित पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग कर रहा था, तब जो आरोपी जमानत पर छूट गए थे, उन्होंने पीड़िता का अपहरण कर लिया था और उसे जला दिया गया जिससे से हमारी सरकारों और कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोल के रख दी। चूंकि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार, जो सख्ती से नवउदारवादी विचारधारा का अनुसरण कर रही है और आरएसएस द्वारा निर्देशित है, की मनुवादी ’विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा खतरनाक अनुपात तक पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में देश में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं के खिलाफ कुछ सबसे जघन्य अपराध हुए। पीड़ितों में नब्बे साल की महिलाओं के साथ 3 महीने की नवजात लड़कियां शामिल है, उनके घरों के भीतर, उच्च सुरक्षा कार्यस्थलों पर बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और उनकी हत्या कर दी जाती है इस प्रकार की घटना महानगरीय शहरों से दूर के गाँवों तक फैल रही है ये समाज के भीतर पतन की सड़ांध को दर्शाता है जो आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकट में है। 2012 में निर्भया, कठुआ, उन्नाव, हिमाचल में गुड़िया रेप और मर्डर से इन सरकारों ने कोई सबक नहीं लिया। बल्कि बलात्कारियों के समर्थन में तिरंगा यात्राएं निकाली गई और चुने हुए बीजेपी के सांसदों ने बलात्कार के लिए दोषी उल्टा लड़कियों को ही माना हैं क्योंकि ये एक मनुवादी सोच वाली सरकार है। आये दिन दोषियों के समर्थन में कुछ विधायकों के बयान और उनके द्वारा विस्तारित संरक्षण, विशेष रूप से सत्ता में उन लोगों द्वारा ऐसे अपराधों के अपराधियों के बचाव किया जा रहा है जिससे इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले के होंसले बढ़ते जा रहे है। केंद्र सरकार द्वारा निर्भया फंड का कम आवंटन और इसका गैर-उपयोग केंद्र सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिशें कई जगहों पर कागजों में हैं। आगे इस मुद्दे को महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव लाने के लिए समाज के विभिन्न स्तरों पर कई कदम उठाए जाने की आवश्यकता है जिस पर सरकार का रवैया उदासीन है निर्भया मामले में, हैदराबाद में हुए बलात्कार और हत्या ने महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षा के मुद्दे को समाज में मुख्यधारा की बहस में ला दिया था । हिमाचल में गुड़िया रेप और मर्डर केस को लेकर हम शुरू से ही इस बात पर चिंता व्यक्त कर रहे थे कि इसमें एक आदमी दोषी नहीं बल्कि एक से ज्यादा व्यक्ति दोषी हैं। जो आज फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने पर साफ हो गया है जिसमें यह बताया गया है कि गुड़िया रेप और मर्डर केस में एक से ज्यादा व्यक्ति शामिल थ। जिससे CBI भी सवालों के घेरे में है। आखिर CBI किसको बचाने का काम के रही है। वर्तमान बीजेपी की सरकार ने पूरा चुनाव गुड़िया के मुद्दे पर लड़ा था और बाद में गुड़िया को न्याय दिलवाने के नाम पर धोखा किया। गुड़िया हेल्प लाइन के अलावा कुछ नहीं किया। हम मांग करते है गुड़िया रेप और मर्डर केस की दोबारा जांच की जाए ताकि असली दोषियों को सजा मिल पाए और गुड़िया व गुड़िया के परिवार व पूरे समाज को न्याय मिल पाए। CITU महिलाओं के खिलाफ राक्षसी अत्याचारों की कड़ी निंदा करता है और सरकार से महिलाओं की सुरक्षा और सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की मांग करता है। यह सरकार से समाज में प्रचलित महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण और पितृसत्तात्मक रवैये को समाप्त करने के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू करने की मांग करता है।महिलाओं पर बढ़ रही यौन हिंसा की लड़ाई सिर्फ महिलाओं की नहीं है बल्कि इस समाज को भी इस जिम्मेवारी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी पड़ेगी। ये मुद्दा समाजिक मुदा है। इसलिए समाज को भी इसमें भूमिका निभानी है।
पीड़ित, असहाय, गरीब एवं मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही रेडक्राॅस सोसायटी में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यह विचार आज अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव ने सुन्नी में आयोजित जिला रेडक्राॅस मेले के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा विभिन्न पुनीत कार्य मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे हैं, जिससे उपेक्षित एवं निर्धन वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे इस मेले में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, क्योंकि इस मेले से अर्जित आय जरूरतमंदों एवं असहाय वर्ग के कल्याण के लिए खर्च की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशाखोरी से दूर रहे तथा अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग रचनात्मक कार्यों में करें और अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों पर कड़ी निगरानी रखे और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को अवश्य दें ताकि देवभूमि में नशे के कारोबार पर नकेल लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशे की समस्या से निजात दिलाने के लिए हेल्पलाईन नम्बर 1908 स्थापित किया गया है और इस नम्बर पर नशे के कारोबार की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। उपमण्डलाधिकारी नीरज गुप्ता ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस मेले में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। इस शिविर में स्त्री, हृदय, नेत्र, हड्डी, शल्य चिकित्सा, शिशु, रक्तदान, दंत, चर्म रोग तथा मधुमेह जांच आदि के विशेषज्ञों ने अपनी सुविधाएं उपलब्ध करवाई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव ने शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार सुन्नी देवपाल चैहान, नायब तहसीलदार सुन्नी सत्यपाल शर्मा, नायब तहसीलदार जलोग भूप राम ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी इरा तंवर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्नी हितेन्द्र शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामा देवी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी कविन्दर लाल उपस्थित थे।
विधानसभा सत्र के दौरान सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने जिस तरह से प्रदेश व अपने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को सदन के भीतर मजबूती से रखा तथा उन पर सरकार ने भी सकारात्मक रवैया अपनाया, उससे सुजानपुर की जनता में भी उनके प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। रविवार देर शाम ग्राम पंचायत टिब्बी में एक कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन के करीब लोगों ने विधायक राजेंद्र राणा व कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम लिया, जिन्हें राजेंद्र राणा ने हार पहनाकर पार्टी में सम्मान के साथ शामिल किया। पार्टी की इस लगातार इस दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस में शामिल होने वालों में रविंद्र कुमार ऊर्फ सन्नी, सुरेश ठाकुर, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रत्न चंद ठाकुर, संतोष कुमार, रविकांत, जीत राम, राजकुमार, कृष्ण शर्मा सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता अजय भास्कर व सेवानिवृत्त शास्री परमानंद आदि रहे। इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए सुजानपुर विस क्षेत्र की जनता परिवार है तथा अपने परिवार के सुख-दुख में शामिल होना वह अपना कर्तव्य मानते हैं, उसमें न तो किसी की पार्टी पूछी जाती है और न ही जाति, धर्म या कुछ और। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भावना से अब तक उन्होंने जनता की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैनिक स्कूल सुजानपुर की बकाया राशि 3 करोड़ 71 लाख रुपए को देने की सहमति से दी है। स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इस मौके पर राजेंद्र राणा ने पंचायत की जनता की समस्याएं भी सुनीं तथा उन्हें हल किया। उन्होंने टिब्बी गांव की सडक़ के लिए सवा 2 लाख रूपए, मुढान चम्बियाला महिला मंडल के लिए 2 लाख रूपए, सौरकड़ गांव में सडक़ निर्माण के लिए सवा लाख रूपए, मुख्य सडक़ मार्ग से दलेर ङ्क्षसह के घर तक के रास्ते के निर्माण के लिए 1 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। गांववासियों द्वारा पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा क जिस घर में पानी नहीं आ रहा है, उनको पानी की नई पाइप डलवा दी जाएगी। इस मौके पर टिब्बी पंचायत के पूर्व प्रधान बलवीर शर्मा, उपप्रधान हेमराज शर्मा, वार्ड सदस्य रक्षा देवी, मझोग सुल्तानी पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह, बी.डी.सी. लुड्डी राम व कृष्ण चंद, कुठेड़ा पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, कैप्टन बाबू राम, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक जगदीश कौशिश व दुनी चंद शर्मा तथा प्रवीण ऊर्फ लक्की सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
अद्धे दी हट्टी के पास पदियाडा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा में दूसरे दिवस की कथा में कथा ब्यास श्री आचार्य सुमित भारद्वाज जी ने भागवत कथा की उत्पत्ति ओर भागवतकथा किस प्रकार जीव का कल्याण करती है इस कथा का वर्णन किया । ब्यास जी ने बताया की भागवत साक्षात कृष्ण विग्रह है। भागवत व्यक्ति के जीवन में भगति, ज्ञान ,लाती है इस कथा से पापी लोग भी पवित्र हो जाते है। किस प्रकार जीवन में भक्ति बहुत जरूरी है और भक्ति किस प्रकार करनी चाहिए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 17 दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 17 दिसम्बर को कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रातः 11.00 बजे हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तदोपरांत दिन में 2.00 बजे परवाणू के सैक्टर-1 एचआईजी-24सी में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित करेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के खेल मैदान का कार्य शुरू हो गया है। खेल मैदान का कार्य ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के सौजन्य से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से विद्यालय में खेल गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। अब तक विद्यालय के पास उचित खेल मैदान न होने के कारण विद्यार्थियों को हर खेल में उचित अवसर नहीं मिल पाता था,अब विद्यालय के छात्रों को अगले सत्र से एक अच्छा खेल मैदान उपलब्ध हो जाएगा।जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा खेल के क्षेत्र में दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा।इस कार्य को शुरू करने के लिए प्रधानाचार्य इंदू शर्मा ने उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति व समस्त विद्यालय परिवार,ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराज चंदेल व समस्त ग्राम पंचायत कार्यकारिणी का सहयोग व कार्य शुरू करने के लिए आभार प्रकट किया है और भविष्य के लिए भी सहयोग की आशा प्रकट की है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर ने विद्यालय के चहुंमुखी विकास,छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा अपना सहयोग देने व विकास के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों व स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की। विद्यालय के डीपीई भोपाल सिंह ने बच्चों को खेल मैदान उपलब्ध करवाने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है।
मिनी सचिवालय सोलन में फोटोस्टेट मशीन स्थापित करने के लिए 03 जनवरी, 2020 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में 5 वर्गमीटर क्षेत्रफल की नीलामी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने दी। उन्होंने कहा कि नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति को 15 हजार रुपये की धरोहर राशि बैंक ड्राफ्ट या चैक के रूप में जो कि उपायुक्त सोलन के नाम पर देय हो, प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। उन्होंने कहा कि फोटोस्टेट की दर बाजार की दर से अधिक नहीं होनी चाहिए। दर के संबंध में विवाद की स्थिति में उपायुक्त सोलन का निर्णय अंतिम माना जाएगा। निविदा की यह अवधि एक वर्ष के लिए मान्य होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
सोमवार को बी आर सी सी कार्यालय अर्की में अर्की ब्लॉक के विद्यालयों की प्रबन्धन समितियों के अध्यक्षों ,सदस्यों एवं पँचायत प्रतिनिद्धियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बी आर सी सी प्रारम्भिक देवेंद्र कौशिक ने विभिन्न विद्यालयों से आए प्रबन्धन समितियों के अध्यक्षों, सदस्यों व पँचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर में आने के लिए धन्यवाद व स्वागत किया। इस प्रशिक्षण शिविर में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में आए भगतराम ठाकुर ने एस एम सी की शक्तियों व विद्यालय के विकास के लिए एस एम सी के योगदान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि एस एम सी के अध्यक्ष या सदस्य के रूप में हमे समाज के लिए काम करने का मौका मिलता है। जिसे हमे पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को कैसे गुणात्मक बनाया जा सकता है की जानकारी व समाज मे फैल रहे विभिन्न प्रकार के नशे से बच्चों को कैसे दूर रखा जा सकता है बारे विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से अपने अपने स्कूलों में अभिभावकों को जागरूक करने का आग्रह किया।इस दौरान खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द शर्मा ने सरकारी तंत्र को निजी तन्त्र की अपेक्षा अधिक लाभकारी व प्रेरणादायक बताया।उन्होंने एस एम सी से समाज को सरकारी विद्यालयों व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के लिए काम करने का आग्रह किया। अन्त में बी आर सी सी उच्च शिक्षा लच्छीराम ठाकुर ने एस एम सी के अध्यक्षों ,सदस्यों से शिक्षा व विद्यालय की अन्य गतिविधियों के सुधार में एस एम सी क्या कर सकती है बारे जानकारी प्रदान की। कई एस एम सी अध्यक्षों ने अपने विचार व सुझाव भी बी आर सी सी के समक्ष रखे। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 60 के करीब एस एम सी व पँचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
दाड़लाघाट पंचायत से लगते वार्डों में बटेड, सुल्ली,खाता,रौडी एक और दो के ग्राम वासियों जिसमें गांव बटेड,सुल्ली,पछिवर, कुन,डुगली,रौडी,खाता,जाबलु व बागा के लोगों द्वारा दाड़लाघाट की तीन पंचायतें बनवाने में ग्राम पंचायत की आमसभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए नगर पंचायत के प्रस्ताव को ध्वनि मत से खारिज करवाने के बाद तीन पंचायतों के पुनर्गठन का पूरे जोर-शोर से समर्थ के लिए धार क्लब बहुत-बहुत आभारी है।धार क्लब के सदस्य अनूप शर्मा ने कहा कि जनता के सहयोग से ही पंचायतों में किए जाने वाले कार्य पर असर पड़ता है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट से आग्रह है कि जो उपरोक्त वार्डों के कार्य रुके हैं उन्हें जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। वार्डों के सदस्यों द्वारा सभी प्रकार की आपत्तियां बारे कागजात ग्राम पंचायत सचिव को सौंपे जा चुके है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसम्बर, 2019 को 11 केवी नौणी तथा मरियोग फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 18 दिसम्बर को नौणी, धर्जा, धारों की धार, अणु तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड कंडाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार17 दिसम्बर, 2019 को कंडाघाट उपमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत उपमंडल कंडाघाट के सहायक अभियंता रमेश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 17 दिसम्बर को कंडाघाट उपमंडल के छावशा, कंडाघाट, चायल, वाकनाघाट, दोची, कथेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से दिन में 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
वर्तमान में सोलन जिला में कुल 384924 मतदाता हैं। यह जानकारी आज मतदाता केंद्रों के युक्तिकरण एवं मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक में प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में से 198178 पुरूष तथा 186741 महिला मतदाता हैं। 05 अन्य मतदाता हैं। जिला में अब कुल 573 मतदान केंद्र हो गए हैं। जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 88576 मतदाता हैं। इनमें 44792 पुरूष, 43783 महिला तथा एक अन्य मतदाता है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 132 मतदान केंद्र हैं। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 41340 महिला, 43872 पुरूष मतदाताओं के साथ कुल 85213 मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में एक अन्य मतदाता भी हैं। यहां 115 मतदान केंद्र हैं। 52-दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 64899 मतदाता हैं। इनमें 33808 पुरूष तथा 31091 महिला मतदाता हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में 95 मतदान केंद्र हैं। 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मतदान केंद्र हैं। यहां 42581 पुरूष, 39910 महिला तथा 03 अन्य मतदाताओं के साथ कुल 82494 मतदाता हैं। 54-कसौली(अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 63742 मतदाता हैं। इनमें 30617 महिला तथा 33125 पुरूष मतदाता हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 103 मतदान केंद्र हैं। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि मतदाता सूचियों को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल बूथ स्तर पर अपने ऐजेंट नियुक्त करें। वर्तमान में जिला में भाजपा के कुल 544 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 468 बूथ स्तर के ऐजेंट नियुक्त हैं। बसपा, सीपीआई(एम), सीपीआई, एनसीपी तथा एआईटीसी द्वारा अभी तक कोई भी बूथ स्तर का ऐजेंट नियुक्त नहीं किया गया है। बैठक में सभी से आग्रह किया गया कि बूथ स्तर के ऐजेंट शीघ्र नियुक्त करें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूचियों को अद्यतन करने और इन्हें त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा एवं नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सोलन जिला के सभी राजनीतिक दलों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 15 जनवरी, 2020 तक अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूचियों का निरीक्षण अवश्य करंे ताकि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को अद्यतन किया जा सके। केसी चमन आज यहां फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 एवं मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित व अद्यतन रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। केसी चमन ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 15 जनवरी, 2020 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर, 2019 को कर दिया गया है। यह सभी मतदान केंद्रों तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आक्षेप 15 जनवरी, 2020 तक सभी मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल किए जा सकेगें। 27 जनवरी, 2020 तक इनका निपटारा किया जाएगा। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी, 2020 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारूप मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, संबंधित उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यालय में निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलत करने के लिए फॉर्म नम्बर-6, अप्रवासी मतदाताओं के नाम सम्मिलत करने के लिए फार्म नम्बर-6क, मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति तथा हटाए जाने के लिए फार्म नम्बर-7, दर्ज नाम की प्रविष्टि में शुद्धि के लिए फार्म नम्बर-8 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए फार्म नम्बर-8क का प्रयोग किया जा सकता है। यह सभी फार्म मतदान केंद्र पर नियुक्त भिहित अधिकारियों एवं निर्वाचक तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रथम जनवरी, 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में उन अप्रवासी भारतीय नागरिकों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा जो किसी कारणवश अन्य देश में निवास कर रहे हैं परंतु उन्होंने अन्य देश की नागरिका प्राप्त नहीं की है और उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलत नहीं हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म नम्बर-6क भरकर प्रस्तुत करना होगा। बैठक में राजनीतिक दलों ने जिला में 16 नए मतदान केंद्र स्थापित करने तथा 20 मतदान केंद्रों के स्थान परिवर्तन के लिए भी जिला निर्वाचन अधिकारी का आभार प्रकट किया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की एक-एक सीडी भी सौंपी गई। तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने बैठक एवं भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान एवं नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विधानसभा सत्र के दौरान सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा जी ने जिस तरह से प्रदेश व अपने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को सदन के भीतर मजबूती से रखा तथा उन पर सरकार ने भी सकारात्मक रवैया अपनाया, उससे सुजानपुर की जनता में भी उनके प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। रविवार देर शाम ग्राम पंचायत टिब्बी में एक कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन के करीब लोगों ने विधायक राजेंद्र राणा व कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम लिया, जिन्हें राजेंद्र राणा ने हार पहनाकर पार्टी में सम्मान के साथ शामिल किया। पार्टी की इस लगातार इस दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस में शामिल होने वालों में रविंद्र कुमार ऊर्फ सन्नी, सुरेश ठाकुर, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रत्न चंद ठाकुर, संतोष कुमार, रविकांत, जीत राम, राजकुमार, कृष्ण शर्मा सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता अजय भास्कर व सेवानिवृत्त शास्री परमानंद आदि रहे। इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए सुजानपुर विस क्षेत्र की जनता परिवार है तथा अपने परिवार के सुख-दुख में शामिल होना वह अपना कर्तव्य मानते हैं, उसमें न तो किसी की पार्टी पूछी जाती है और न ही जाति, धर्म या कुछ और। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भावना से अब तक उन्होंने जनता की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैनिक स्कूल सुजानपुर की बकाया राशि 3 करोड़ 71 लाख रुपए को देने की सहमति से दी है। स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इस मौके पर राजेंद्र राणा ने पंचायत की जनता की समस्याएं भी सुनीं तथा उन्हें हल किया। उन्होंने टिब्बी गांव की सडक़ के लिए सवा 2 लाख रूपए, मुढान चम्बियाला महिला मंडल के लिए 2 लाख रूपए, सौरकड़ गांव में सडक़ निर्माण के लिए सवा लाख रूपए, मुख्य सडक़ मार्ग से दलेर ङ्क्षसह के घर तक के रास्ते के निर्माण के लिए 1 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। गांववासियों द्वारा पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा क जिस घर में पानी नहीं आ रहा है, उनको पानी की नई पाइप डलवा दी जाएगी। इस मौके पर टिब्बी पंचायत के पूर्व प्रधान बलवीर शर्मा, उपप्रधान हेमराज शर्मा, वार्ड सदस्य रक्षा देवी, मझोग सुल्तानी पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह, बी.डी.सी. लुड्डी राम व कृष्ण चंद, कुठेड़ा पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, कैप्टन बाबू राम, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक जगदीश कौशिश व दुनी चंद शर्मा तथा प्रवीण ऊर्फ लक्की सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा के नेतृत्व में व एनएसएस प्रभारी देशराज गिल,इको क्लब प्रभारी दीपक ठाकुर तथा एसएमसी प्रभारी विजय चंदेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के साथ लगते वन क्षेत्र में लगाए गए पौधों की गोड़ाई,देखरेख व रखरखाव किया।उल्लेखनीय है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा,अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा 12 जुलाई को साथ लगते वन क्षेत्र में वन अधिकारियों के सहयोग से लगभग 1100 पौधों का रोपण किया गया था।सोमवार 16 सितंबर को विद्यालय के किंगफिशर,इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए व्यवस्थित ढंग में कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में वन अधिकारियों द्वारा भी सहयोग किया गया। इस वन क्षेत्र में लगाए गए पौधों की उचित देखभाल के लिए पौधों को विद्यार्थियों के नाम आबंटित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा द्वारा पौधरोपण के इस अभियान को सतत रूप से जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में नीले रंग के ब्लेजर को ड्रेस कोड के रूप में शामिल कर लिया गया है। इस वर्ष सरकार द्वारा मिलने वाली नई वर्दी वितरित कर दी गई,जिसमें कक्षा छठी से प्लस टू तक के छात्र-छात्राओं को नीले रंग का ब्लेजर शामिल किया गया है। प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने बताया कि ब्लेजर को विद्यालय की पोषाक में शामिल करना छात्रों में अनुशासन की भावना,समरूपता,स्वच्छता तथा कक्षा को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। ब्लेजर को पोषाक में शामिल करने का आह्वान विद्यालय की प्रधानाचार्य ने किया,विद्यालय की प्रबंधन समिति अध्यापक वर्ग व समस्त विद्यालय परिवार के अभिभावकों ने इस विचार को सहर्ष स्वीकार किया और 16 दिसंबर सोमवार से नीले रंग के ब्लेजर को विद्यालय में ड्रेस कोड के रूप में शामिल कर लिया गया है। इस कार्य को मूर्त रूप देने हेतु प्रधानाचार्य ने वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज शर्मा,समस्त अध्यापक वर्ग,विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज व उनकी सम्पूर्ण कार्यकारिणी एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शिक्षकों के लिए चलाए गए प्रशिक्षण "निष्ठा योजना" की जानकारी कला स्नातक अध्यापिका उर्मिला ने प्रातः कालीन सभा में समस्त विद्यालय परिवार से सांझा की। प्रथम चरण में विद्यालय से प्रवीण,अनीता व सुषमा शिक्षकों ने तथा दूसरे चरण में अध्यापिका गीता,वीना व उर्मिला ने प्रशिक्षण प्राप्त किया इस योजना में गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों पर ध्यान दिया जाएगा।शिक्षकों को ट्रेनिंग क्लास रूम के अलावा ऑनलाइन फेसबुक मोबाइल एप के माध्यम से भी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की गई। इस प्रशिक्षण में पुस्तकालय,इको क्लब,यूथ क्लब, किचन गार्डन व ध्यान केंद्रित के लिए योग की जानकारी प्रदान की गई। अपने अनुभवों को सांझा करते बताया कि किताबों के बजाय बौद्धिक विकास पर ज्यादा फोकस रहा।विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में निष्ठा योजना जो केंद्रीय सरकार द्वारा चलाई गई इसकी सराहना की।इससे बच्चों की सर्जनात्मक प्रतिभा का अवश्य विकास होगा व शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
सौर पंचायत के अंतर्गत ठमानी गांव में एक खड़ी कार से पेट्रोल तथा अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया हैl मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र दयाराम निवासी ठमानी अपनी गाड़ी नंबर एचपी 02 एच 0399 रोज की तरह अपनी गाड़ी को घर के नजदीक सड़क किनारे खड़ा करता था देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने उसकी गाड़ी से लगभग 2 हजार का पेट्रोल चोरी कर लिया । गाड़ी के शीशे की रेलिंग भी उखाड़ दी साथ में गाड़ी का जैक तथा पेनड्राइव ले उड़े l जिसका पता राजेश कुमार को सुबह लगा जब उसने गाड़ी को स्टार्ट किया तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई l उसने देखा कि पेट्रोल की पाइप कटी हुई थी तथा गाड़ी से अंदर से सामान भी गायब था l राजेश कुमार ने बताया कि या उसके साथ दूसरी बार हुआ है l राजेश कुमार ने बताया कि आए दिन ऐसी घटनाओं से लोग परेशान हो चुके हैं तथा उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाए।
नगर परिषद घुमारवीं के साथ लगती महरोल पंचायत के महरोल गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक युवक की नजर तेंदुए के शावक पर पड़ी। युवक ने तुरंत नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा को इस बारे में दूरभाष पर सूचना दी। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम घुमारवीं शशी पाल शर्मा और डीएफओ बिलासपुर सरोज भाई पटेल से बात की। कुछ ही क्षणों में वन विभाग घुमारवीं की टीम बीओ देश राज की अगवाई में मौके पर पहुंच गई। और उन्होंने शावक को वहां से उठाया तथा पशुएलचिकित्सा अस्पताल ले आए। नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने बताया कि उन्हें अंकुश नामक युवक का फोन आया था जिसने यह सूचना दी। उन्होंने कहा कि हालांकि शावक सुरक्षित है लेकिन इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि शावक मां कहीं नजदीक ही हो ऐसे में लोग आने जाने में पूरी एहतियात बरतें। अब जबकि मादा तेंदुआ अपने बच्चे की तलाश करेगी तो संभवतया वह आक्रामक होगी। ऐसे में सभी लोग पूरी तरह से सावधानी बरतें। समाचार लिखे जाने तक शावक का उपचार चल रहा था। वहीं वन विभाग की टीम में बीओ देशराज के अलावा वन रक्षक विरेंद्र, नीलम, प्रेमलाल, प्रदीप व सफाई कर्मचारी गोविंदा भी शामिल थे।
रविवार को महा शिव पुराण कथा का शुभारम्भ हो गया। इस अवसर पर पावन महाशिव पुराण कथा ग्रंथ और कथा वाचक पंडित सुरेश भारद्वाज के साथ उनकी टीम को गाजे बाजे के साथ आयोजन स्थल तक लाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा भी निकाली। ब्रहमलीन बाबा हंसा गिरी जी महाराज द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को अब बाबा भोला गिरी आगे बढ़ा रहे हैं। विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ कथा कार्यक्रम को शुरू किया गया। प्रथम दिन कथा का शुभारंभ करते हुए पंडित सुरेश भारद्वाज ने कहा कि त्रिलोकी के स्वामी भगवान शंकर के लिए भी गणपति महाराज प्रथम पूज्यनीय थे। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान शिव ने ही गणेश पूजन किया था। इस मौके पर पंडित सुरेश भारद्वाज ने एक रोचक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब भगवान शिव द्वारा गणेश जी का शीश काटा गया तो काफी बवाल मचने के बाद माता पार्वती को शंकर ने वचन दिया कि सबसे पहले हमारे पुत्र गणपति की पूजा होगी तभी इसका लाभ सर्व जन को मिलेगा। उन्होंने बताया कि भगवान शंकर जब त्रिपुरासुर नामक राक्षस के साथ जब युद्ध करने के लिए गए तो उन्हें रणभूमि में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैलाश पति जी के रथ का पहिया टूट गया और वे घायल हो गए। वापस कैलाश पर आकर माता पार्वती ने शंकर से कहा कि आप बिना गणपति पूजन के गए थे इसलिए आपको विपत्ति का सामना करना पड़ा है। इसलिए अपने वचन का पालन करें। भगवान शिव ने कैलाश पर्वत पर बड़ी धूम-धाम से गणपति पूजन का उत्सव किया और त्रिपुरासुर राक्षस पर विजय प्राप्त की। भगवान शिव ने कहा कि जो भी किसी कार्य करने से पूर्व गणपति महाराज का पूजन करेगा उसे यश, वैभव, धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। कथा के अंत में बम भोले के सुंदर भजन भी गाए गए।
धर्मशाला से शीत सत्र से लौटते ही सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने पटलांदर के रैस्ट हाऊस में बैठक का आयोजन किया, जिसमें लगभग 3 दर्जन लोग भाजपा का दामन छोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस की इस सर्जिकल स्ट्राइक में पटलांदर भाजपा ग्राम केंद्र के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक कांशी राम ने भी कमल का दामन छोड़कर हाथ में विश्वास दिखाते हुए कांग्रेस को अपनाया।इस दौरान कांग्रेस पार्टी में कांशी राम सहित कंचन देवी, विजय कुमार, रीना कुमारी, वीना देवी, रेखा देवी, सोनिका, नायब सूबेदार राज कुमार, अमरदीप कुमार, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, आकाश कुमार, संजीव कुमार, रिटायर रेलवे से पुरषोत्तम दास, चंदू राम, जग्गो राम, कैप्टन प्रकाश चंद, रजत, रोहित चौधरी, आशीष कुमार व हवलदार विजय कुमार आदि शामिल हुए। विधायक राजेंद्र राणा ने सबको विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कर उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व भाजपा नेता कांशी राम ने कहा कि भाजपा केवल लारे-लप्पे ही लगाती है न तो गांव-गांव पार्टी का काम करने वालों की सुनवाई होती है और न ही विकास कार्य करवाती है। भाजपा की गलत नीतियों से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है, क्योंकि यही पार्टी ऐसी है जिस पर भरोसा किया जा सकता है।इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की बात सुनती भी है और बिना किसी भाई-भतीजावाद के जनता की समस्याओं को भी हल करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास कार्यों में अडंगा डालती है, लेकिन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी ओच्छी राजनीति खेलने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सदन के भीतर भी उन्होंने क्षेत्र की जनहित समस्याओं को जोरशोर से उठाया है तथा आगे भी इसी तरह अपने विस क्षेत्र की आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को पूर्व सैनिकों का बड़ा सम्मेलन सुजानपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें वर्ष 1962, 1965 व 1971 के युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले जीवित शूरवीरों को सम्मानित किया जाएगा।इस समारोह में पूरे विस क्षेत्र के पूर्व सैनिक शामिल होंगे।इस अवसर उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याएं भी सुनीं तथा जनता की मांग पर ग्राम पंचायत स्वाहल के गांव डूहक से रच्छेड़ तक संपर्क मार्ग के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।साथ ही, सोलर लाइटों सहित अन्य कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की।
भाजपा वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता एवं प्रदेश फिशरमैन प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली के अगुवाई में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान को गर्मजोशी से सम्मानित किया जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों से अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों ने मुनीर अख्तर लाली के नेतृत्व में स्वतंत्र संख्यान को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने पर हिमाचली टोपी व कुल्लूवि शाल तथा मिठाई से मुंह मीठा कर सम्मानित व गर्मजोशी से स्वागत किया इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने बड़ी ही जोरदार तरीके से स्वतंत्र संख्यान जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गर्मजोशी से भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान को बधाई दी इस मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की हितेषी पार्टी है सभी को साथ लेकर सभी का विकास सबका साथ की विचारधारा के साथ प्रदेश व देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा कटिबद्ध रहती है भाजपा अल्पसंख्यक के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली के नेतृत्व में हजारों अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत किया है इस मौके पर नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि अब्दुल हमीद रहमान ,झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हाजी बशीरदिन ,घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हाजी खेर दिन ,सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि दानिश अख्तर के इलावा आर एस एस इकाई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बल्किश खान, हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य नीतीश कुमार ,के इलावा मुस्ताक चौधरी ,मिर्जा समीर ,सनीम अख्तर ,सलीम ,शमीम ,रफी मोहम्मद ,परवेज खान ,इकबाल खान, नाजिश , अनिम सरज ,सज्जाद ,जावेद ,राहिल ,मोहम्मद अनीस , राहिल इत्यादि अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व मुस्लिम समुदाय मौजूद रहा।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर के माताजी के रसोईघर में और मुख्य पुजारी कक्ष में व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी यह जानकारी मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम सुभाष गौतम ने दी उन्होंने कहा कि की माता जी की रसोई घर में और पुजारी कक्ष में जो भी थोड़ी बहुत कमियां हैं उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा और व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम ने जहां पर पुजारी कक्ष का निरीक्षण किया वहीं पर मुख्य पुजारी मुकेश गौतम असिस्टेंट मुख्य पुजारी शुभम गौतम ने उन्हें पुजारी कक्ष मैं आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया और मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीम सुभाष गौतम जी कहा कि जो भी कमियां पुजारी कक्ष और रसोई घर भी रह गई है उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा कि जल्द ही वह इस पर आगामी कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता मंदिर न्यास को निर्देश जारी करेंगे ताकि माता जी की रसोई और पुजारी कक्ष की जो भी समस्या दूर किया जा सके।
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा ने कहा है कि आने वाले 22 दिसंबर को बद्दी में इंटक की राज्य स्तरीय विशाल बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में मजदूरों और दिहाड़ी दारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर चर्चा होगी तथा एक विस्तृत मांग पत्र तैयार किया जाएगा। इस मांग पत्र को बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपा जाएगा। बाबा हरदीप बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी एवं आईपीएच कांट्रेक्चुअल वर्कर यूनियन के प्रदेश सम्मेलन की अध्यक्षता की तथा सम्मेलन को संबोधित किया। बाबा ने बताया कि इस सम्मेलन में उपरोक्त यूनियन की राज्य स्तरीय इकाई का सर्वसम्मति से चुनाव करते हुए पालमपुर के सीताराम सैनी को फिर से अध्यक्ष चुना गया है । वही राजकुमार चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। दो उपाध्यक्ष शिवराम चौहान तथा उपेंद्र चंदेल चुने गए हैं वहीं जगतार सिंह को महासचिव बनाया गया है और विनोद कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष होंगे । उन्होंने बताया कि यह यूनियन इंटक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है । उन्होंने बताया 11 अक्टूबर 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में एक पॉलिसी ड्राफ्ट की गई थी जिसमें आईपीएच विभाग में कार्य कर रहे 6000 वाटर गार्डों पर विस्तृत चर्चा हुई थी । इस पॉलिसी में यह तय किया गया था कि जिन वाटर गार्डों को नौकरी करते समय 12 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है उन्हें सिक्योरिटी वाइज सीधे रेगुलर किया जाएगा और आईपीएच विभाग के तहत उनकी सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि उस समय योग्यता के अनुसार पद देने की बात भी हुई थी जो मैट्रिक और उससे ऊपर के वर्कर थे उन्हें फिटर, पंप ऑपरेटर एवं वर्क इंस्पेक्टर बनाने की बात कही थी। बाबा हरदीप ने बताया कि इस सरकार ने इस सारी पॉलिसी को चेंज कर दिया है और 12 साल का समय पूरे करने वाले 1026 लोगों को इस सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर रखा है जो कि उचित नहीं है। इसके अलावा शिक्षा की शर्त को ही हटा दिया गया है जिसका इंटक विरोध करती है । उन्होंने कहा कि इसके अलावा आउट सोर्स कंपनी द्वारा नियंत्रण किया जाना भी इंटक को उचित नहीं लग रहा क्योंकि इन्हें मिनिमम वेतन से भी वंचित रखा गया है। उन्होंने विधान सभा मे पारित उस नियम की भी आलोचना की जिसमे बेलदार और इसके समकक्ष की जाने वाली भर्तियों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अफसरों की फौज बढ़ रही है जो सही नहीं है। पत्रकार वार्ता में बाबा हरदेव सिंह के अलावा इंटक नेता धर्म सिंह रूप सिंह ठाकुर व रमेश कुमार भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जिलों के साथ-साथ सोलन में आयोजित सघन नशा निवारण अभियान के अन्तिम दिवस पर आज सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में पुलिस विभाग द्वारा हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन में 18 वर्ष, 18 से 35 वर्ष, 35 से 50 वर्ष तथा 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की श्रेणियों में अनेक प्रतिभागियांे ने भाग लिया। प्रतियोगिता की 18 वर्ष तक की श्रेणी के लड़कों के वर्ग में ओम अकादमी के यश पहले, इसी संस्थान के अंकित दूसरे तथा कोचिंग सैंटर के राजू तीसरे स्थान पर रहे। इसी श्रेणी के लड़कियों के वर्ग में कोचिंग सैंटर की निकिता प्रथम, पारूल द्वितीय तथा आशिमा तृतीय स्थान पर रही। 18 से 35 वर्ष की श्रेणी के पुरूष वर्ग में कोचिंग सैंटर के तेज बहादुर प्रथम, इसी सैंटर के यशवन्त द्वितीय तथा ओम अकादमी के सागर तृतीय स्थान पर रहे। इस श्रेणी के महिला वर्ग में कोचिंग सैंटर की मीनाक्षी पहले, पुलिस लाईन सोलन की अनुराधा दूसरे तथा अनु तीसरे स्थान पर रही। 35 से 50 वर्ष की श्रेणी के पुरूष वर्ग में महिला पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र प्रथम, मुख्य आरक्षी चैतन्य स्वरूप द्वितीय तथा पुलिस लाईन सोलन के आरक्षी सन्दीप तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयुवर्ग की महिलाओं की श्रेणी में मुख्य आरक्षी खेमी देवी पहले, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सहायक उप निरीक्षक विजय नेगी दूसरे तथा महिला पुलिस थाना की आरक्षी संध्या तीसरेे स्थान पर रही। 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पुरूष वर्ग में पुलिस थाना सोलन के नरेन्द्र पाल प्रथम, पुलिस थाना सोलन के अतिरिक्त एसएचओ उप निरीक्षक शेर सिंह द्वितीय तथा पुलिस थाना सदर के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण तृतीय स्थान पर रहे। महिला श्रेणी में शकुन्तला को विजयी घोषित किया गया। हाफ मैराथन ठोडो मैदान से खुंडीधार तक एवं वापिस ठोडो मैदान तक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसदन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को नशा निवारण अभियान को तब तक जारी रखना है जब तक समाज इस दिशा में पूर्ण रूप से जागरूक होकर नशे को समाप्त करने के लिए सत्त क्रियाशील न हो जाए। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने एवं नशे के विरूद्ध पुलिस को सहयोग प्रदान करने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डाॅ. शिव कुमार, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा सहित पुलिस के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।
मादक द्रव्य एवं मदिरा व्यसन अभियान के अन्तिम दिवस पर आज सोलन जिला के नालगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं एवं अन्य को सम्बोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक विवेक गौतम ने कहा कि नशे से युवा पीढ़ी को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह समझना होगा कि यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएं तो उनके परिवार और समाज को अनेक कठिनाईयों से जूझना पड़ता है। नशे से बचने के लिए एक और जहां युवाओं को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थोें को न कहना साखना होगा वहीं उनके अभिभावकों को युवाओं से नियमित संवाद बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई को मिटाने का संकल्प लें तो नशे का खात्मा शीघ्र किया जा सकता है। विवेक गौतम ने कहा कि पुलिस को भी इस दिशा में समाज से सकारात्मक सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जागरूक नागरिक समय पर पुलिस को नशे के सौदागरों के विरूद्ध सूचना दें तो परिदृश्य में काफी परिवर्तन लाया जा सकता है। पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ नियमित अभियान चला रही है और इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशे के खिलाफ पुलिस को बिना डरे सूचित करें। उन्होंने सभी सेे ‘ड्रग फ्री हिमाचल एप’ के प्रयोग का आह्वान भी किया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सन्दीप शर्मा ने इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिला कबड्डी कोच एवं अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि नशे से दूर रहने के लिए खेल गतिविधियों में नियमित भाग लें। इस अवसर पर मिनी मैराथन के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। लड़कों की 14 वर्ष से कम आयुवर्ग की श्रेणी में दया शंकर पब्लिक स्कूल के अनूप यादव प्रथम, दून वैली पब्लिक स्कूल के उमर दीन द्वितीय तथा अथर्व तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग की लड़कियों की श्रेणी में शगुन पहले, रिद्धिमा रनोट दूसरे तथा शिवानी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता की ओपन श्रेणी के पुरूष वर्ग में दाता राम पहले, अमित वर्मा दूसरे तथा राघव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शानवी प्रथम, अनीषा द्वितीय तथा तनवी तृतीय स्थान पर रही। सभी को इस अवसर पर नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना के तहत 8 पंचायतों की 150 गृहणियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इंडेन गैस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश गौतम व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला ने गैस कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा ने सर्वप्रथम विशेष अतिथियों और उपस्थित लोगों का इस कार्यक्रम में स्वागत किया। इस दौरान राकेश गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के साथ-साथ हिमाचल सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण करने को प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बधाई के पात्र है जिन्होंने ये कल्याणकारी योजना गरीब परिवारों के लिये शुरू की।ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला ने मौजूद महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे ग्रहणी सुविधा योजना,उज्जवला योजना तथा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा व गेस एजेंसी दाड़लाघाट के प्रभारी हरीश शर्मा ने भी लोगों को इस योजना व गैस को उपयोग करने की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला,खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा,इंडेन गैस एजेंसी दाड़लाघाट के प्रभारी हरीश शर्मा,जगदीश्वर शुक्ला,कमल ठाकुर,पवन,प्रेम शर्मा सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि व सभी लाभार्थी परिवार भी उपस्थित रहे।
कुनिहार की प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में रविवार से दो दिवसीय अखण्ड श्री राम चरित मानस कथा का शुभारम्भ गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से हुआ। गुफा विकास समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर,उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों तक इस अखण्ड कथा पाठ को पण्डित संजय अवस्थी, सोनू व हेमन्त शर्मा अपने मुखारविंद से करेंगे। सोमवार को साढ़े 12 बजे हवन व पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। इसके उपरान्त दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन सभी क्षेत्र वासियों के लिए किया जाएगा जिसमे इस बार मालपुआ के साथ कई अन्य लजीज व्यंजन भक्तों को परोसे जाएंगे। यह भण्डारा रात 8 बजे तक रहेगा। गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार ने समस्त कुनिहार जनपद,आसपास की समस्त जनता व शिव भक्तों से अनुरोध किया है कि गुफा में सपरिवार आकर प्राकृतिक शिव के दर्शन कर भोले का आशीर्वाद लेकर भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करें।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन अपना 38 वां अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस समारोह 17 दिसम्बर को नालागढ़ के रैनबसेरा नगर परिषद हाल में धूमधाम से मनाएगा। इस समारोह की जानकारी देते हुए जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के प्रैस सचिव डी डी कश्यप ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वी के शर्मा सेवा निवृत्त डी आई जी एस एस बी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा करेंगे। डी डी कश्यप ने बताया कि जिला अध्यक्ष के डी शर्मा ने जिला की सभी 10 पेंशनर्ज यूनिटों के अध्यक्षों, सचिवों सहित सभी पदाधिकारियों ,सदस्यों से आग्रह किया है कि 17 दिसम्बर को सुबह 11 बजे नालागढ़ में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिप्र के नाटक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम समारोह के दौरान किए जाएंगे।
ज़िला मुख्यालय की हथली पुल के पास एक तीखे मोड़ पर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथली पुल के पास एक निजी बस HP67A6234व स्कूटी HP37B6598 की टक्कर हो गई है। इस घटना में स्कूटी सवार मनीषा कुमारी पत्नी अंकित कुमार गांव कोहलड़ी को चोटें आई है।
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट भौगोलिक और आबादी के लिहाज से बड़ी पंचायत होने के कारण ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में पंचायत विभाजन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला ने की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट राम कृष्ण शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस विशेष ग्राम सभा की बैठक में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ग्रामसभा में भौगोलिक दृष्टि व आबादी लिहाज से पंचायत दाड़लाघाट की तीन पंचायतें बनाने के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें दाड़लाघाट पंचायत में धार पंचायत ओर बरयाली पंचायत को नई पंचायत बनाने बारे सहमति बनी। इस दौरान सभा मे काफी दिनों से आ रही स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए ग्राम पंचायत दाड़लाघाट ने पंचायत के विभाजन व पुनगर्ठन को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित की। इस दौरान पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार ये ग्राम सभा आयोजित की। उन्होंने कहा कि कुनिहार ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दाड़लाघाट है जिसमें की स्थानीय लोगों से विचार विमर्श करके लोगों की राय जानी कि ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में कितनी पंचायतें बननी चाहिए। जिस पर स्थानीय लोगों ने सर्वसम्मति से तीन पंचायतें बनाने का निर्णय लिया। जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा ने इस दौरान आम सभा में कहा कि की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की आबादी ज्यादा होने से अब इस पंचायत की तीन पंचायतें बनाने का निर्णय स्थानीय लोगों और ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा ग्राम सभा में ये प्रस्ताव रखा गया। विभिन्न गांव से आये स्थानीय लोगों ने भी पंचायत के विभाजन को लेकर लोगों के समक्ष अपने विचार रखे। इसी के साथ पिछले कुछ समय से चली आ रही मांग जो कि पंचायत पुनगर्ठन व पंचायत विभाजन को लेकर लोगों ने एकजुट होकर उठाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये स्थानीय लोगों ने विभिन्न मांगों व पंचायत के विभाजन को लेकर अपनी अपनी राय दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट राम कृष्ण शर्मा,ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला,बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर,पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,सचिव धनीराम,पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी,रमेश भाटिया,यशपाल,मदन लाल,अरुण गौतम,पुष्पेंद्र शर्मा,विमला,इंदिरा देवी,कुंता देवी,कृष्णा,मीरा,मीना, अदिति,चंपा,पवन शर्मा,जय सिंह ठाकुर,प्रेम केशव,रूप चंद चंदेल,बाबू राम शर्मा,प्यारे लाल वर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बिलासपुर में जिला स्तरीय रेडक्राॅस मेले के उद्घाटन अवसर पर कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता और नशा निवारण जैसे अभियानों को संयुक्त रूप से रेडक्राॅस के साथ चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस पीड़ित मानवता की सेवा के लिए विश्वभर में जाना जाता है और इसने असंख्य गरीब लोगों की सहायता की है तथा मानवीय मूल्यों को संजोए रखने के साथ निराश और गरीब लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जिला में रेडक्रॅास द्वारा विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही है, जिससे असंख्य लोगों को लाभ पहुंचा है। जिला रेडक्राॅस की उपलब्धियों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। दत्तात्रेय ने कहा कि रेडक्राॅस की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से रेडक्राॅस में उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया ताकि जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा इसमें गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों को सम्मानित भी किया। उपायुक्त एवं जिला रेड क्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर बिलासपुर जिला ट्रक आप्रेटर काॅपरेटिव सोसायटी ने जिला रेडक्राॅस को 6.5 लाख रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने सौ से भी ज्यादा बार रक्तदान करने वाले सुशील पुंडीर, विपिन चंदेल तथा राकेश पाठक को सम्मानित किया। उन्होंने जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग व शराब के सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के बाद अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विनय धीमान ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। नगर परिषद की अध्यक्षा सोमा देवी, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा और जिला रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा पारूल गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले राज्यपाल ने जिला रेड क्राॅस सोसाइटी और जिला पुलिस द्वारा आयोजित नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मैराथन को परिधि गृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राज्यपाल ने पशु ट्राॅमा केन्द्र का दौरा किया और लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया और रोगियों का कुशलक्षेम जाना।
भारत सरकार के केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह को दिल्ली में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर एशिया एक्सीलेंसी अवार्ड 2019 से नवाजा। दिल्ली के भारत संविधान क्लब के अंतराष्ट्रीय सभागार में शीला सिंह को एशिया एक्सीलेंसी अवार्ड समस्त भारत के सौजन्य द्वारा दिया गया। गौरतलब है कि सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब जिला बिलासपुर मुख्य संरक्षक शीला सिंह कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। ऑपरेशन मुक्ति के तहत हजारों युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर चुकी है , महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। एशिया एक्सीलेंसी अवॉर्डी एवं रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं। समाज में विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए कटिबद्ध रहते हुए उन्होंने पिछले कई वर्षों में महिला उत्पीड़न की शिकार दर्जनों महिलाओं को इंसाफ दिलाया है व बेसहारा लोगों का सहारा बन कर उन्हें सही दिशा में मोड़ने का प्रयास किया है।
युवाओं को समय पर नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों की शिक्षा न दिया जाना वर्तमान में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का अहम कारण बन कर उभरा है। यह जानकारी सोलन के कोठों स्थित हिमाचल इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन में स्वंय सेवी संस्था शिक्षा क्रांति द्वारा नशा निवारण अभियान के तहत दी गई। प्रदेश व्यापी नशा निवारण अभियान के अन्तर्गत हिमाचल इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन में शिक्षा क्रांति ने शिक्षकों एवं छात्रों के साथ अभिभावक दिवस (फादर-सन डे) आयोजित किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वयंसेवियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा क्रांति के संस्थापक सत्यन ने प्रशिक्षुओं को नशे की बढ़ती प्रवृति और इसकी निवृति पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मूल्यों का क्षरण युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए बड़ा कारक बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि बच्चा सर्वप्रथम अपने घर से ही नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों की जानकारी प्राप्त करता है। यदि बच्चों को अपनी संस्कृति एवं लोकाचार की सही जानकारी दी जाए तो बच्चे भविष्य के बेहतर नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को यह बताया जाना आवश्यक है कि जीवन में वही युवा देश, समाज तथा परिवार के प्रति उचित जिम्मेदारी निभा पाते हैं जो नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों पर चलकर कर्तव्य पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और बच्चों के बीच सही समझ और तालमेल का होना आवश्यक है। अभिभावकों को युवाओं के साथ नियमित संवाद करते रहना चाहिए तथा उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि युवा अपने घर पर ही परेशानियों का तार्किक निदान प्राप्त कर सकें। उन्होंने आग्रह किया कि माता-पिता और युवा मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बना कर रखें। शिक्षा क्रांति के संस्थापक ने कहा कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए अध्यापकों का भी सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में युवा अपना अधिकतम समय विद्यालय अथवा महाविद्यालय में व्यतीत करते हैं। अध्यापक यदि थोड़े सजग रहें तो छात्रों को नशे की अन्धी खाई में गिरने से बचा सकते हैं। सत्येन ने इस अवसर पर कहा कि यदि समय रहते समाज सामूहिक रूप से नशाखोरी एवं नशे के सौदागरों के विरूद्ध खड़ा नहीं हुआ तो बहुत देर हो जाएगी। उन्होंने सभी को नशे के विरूद्ध शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में शिक्षा क्रांति के स्वयंसेवी और काॅलेज के प्रशिक्षु व शिक्षक वर्ग मिलकर समाज में मित्रता जैसे पारिवारिक मूल्य को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रेम पाल ने नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए शिक्षा क्रांति के स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका शिक्षण संस्थान शिक्षा क्रांति संस्था के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में अध्यापक, अभिभावक और छात्रों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर शिक्षा क्रांति के स्वंय सेवी रणजीत शर्मा, मनीषा ठाकुर, काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रेम पाल एवं शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
शिक्षा खंड धुन्दन में निष्ठा ट्रेनिंग के अंतर्गत राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय फेस का समापन हुआ।खंड स्त्रोत समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण 9 दिसंबर से शुरू किया गया। इसमें प्राथमिक शिक्षा से 40 कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों तथा उच्च शिक्षा से 44 प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र अर्की के प्रधानाचार्य डॉ जगदीश नेगी इस प्रशिक्षण के संयोजक रहे तथा प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षित स्रोत व्यक्तियों द्वारा इस प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर अध्यापकों को नवीन जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में हिंदी,अंग्रेजी विषयों को बच्चों के लिए रोचक एवं प्रभावपूर्ण विधियों से पढ़ाने तथा गणित,समाज शास्त्र,विज्ञान और परिवेश अध्ययन आदि सभी विषयों की शिक्षा,शास्त्रीय बारीकियों का अध्यापकों के साथ साझा किया गया। सभी विषयों में विद्यार्थियों के सीखने के प्रति फलों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त पोक्सो एक्ट,अध्यापकों में नेतृत्व क्षमता तथा शिक्षा में प्रोधोगिकी के प्रयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अध्यापकों को जानकारी दी गई। निष्ठा ट्रेनिंग कार्यक्रम मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से करवाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवे दिवस में जगदीश नेगी अध्यापक अंग्रेजी किरण बाला तथा केन्द्राध्यक्ष राजकीय केन्द्र पाठशाला बथांलग दुर्गेश बिष्ट स्तोत्र व्यक्ति रहे। बीआरसीसी धुन्दन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि खंड धुन्दन का अगला पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा तथा इसमें प्राथमिक शिक्षा के लगभग 53 तथा उच्च शिक्षा के लगभग 26 अध्यापक भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ जगदीश नेगी खंड परियोजना अधिकारी,खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी,खंड धुन्दन तथा केन्द्राध्यक्ष,राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला हमीरपुर में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए यह योजना आय अर्जन का मुख्य साधन बन चुकी है। विशेषकर महिलाओं का स्वरोजगार की ओर रूझान बढ़ा है तथा वह अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए उद्यमिता की ओर अग्रसर हो रही है। आज बेटियां बेटों से चार कदम आगे बढक़र हर क्षेत्र में अपनी शक्ति का लोहा मनवा रही हैं। अगर हौंसले बुलंद हो तो मंजिल खुद-ब -खुद हासिल हो जाती है। ऐसी ही एक उपलब्धि हासिल की है हमीरपुर विकास खंड के एक छोटे से गांव दुगनेहड़ी की पूजा राणा ने। हमीरपुर विकास खंड के अंतर्गत हमीरपुर नगर परिषद क्षेत्र से सटी ग्रांम पंचायत बजूरी के गांव दुगनेहड़ी की पूजा राणा सुपुत्री स्व बलबंत सिंह ने कुछ समय पूर्व मोटर कार केयर यूनिट स्थापित करने की ठान ली। इसके लिए उन्हें उद्योग विभाग से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे जानकारी मिली। योजना की विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्होंने इसे मूर्त रूप प्रदान किया। पूजा राणा ने उद्योग विभाग द्वारा केसीसी बैंक हमीरपुर के माध्यम से अक्तूबर, 2018 में 12 लाख रूपए का ऋण लिया और अपने गांव दुगनेहड़ी में वाई पास के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वीएस टायर हैलो मोटर कार केयर युूनिट के नाम से एक औद्योगिक इकाई की स्थापना की। आज वह सफलतापूर्वक इस यूनिट को संचालित कर रही है। यूनिट में 5 कर्मचारी भी रखे गए हैं जो यूनिट के प्रबंधन, देख -रेख, सफाई के अतिरिक्त गाडिय़ों की सर्विस व वाशिंग के कार्य को अंजाम देते हैं। पूजा राणा का कहना है कि वह इस कारोबार से हर माह 25 हजार रूपए कमा रही हैं। उनके यूनिट में उपलब्ध आधुनिक मशीनरी तथा सेवाओं की लोगों को जैसे-2 जानकारी प्राप्त होगी, निश्चित रूप से उनके कारोबार में वृद्धि होगी। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए आधुनिक तरह की बेहतर व गुणात्मक सेवाएं प्रदान करना उनका मुख्य ध्येय है जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है। शीघ्र ही यूनिट में प्रदूषण चैक सैंटर की स्थापना भी की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर गाड़ी की सर्विस, वाशिंग व प्रदूषण चैक प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध हो। इस यूनिट में व्हील अलाईंनमैंट, टायर चेंजर, टायर बैलेंसर, नाईट्रोजन, वाशिंग लिफट हाईड्रोलिक सहित अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इस यूनिट के माध्यम से उपभोक्ताओं को आधुनिक तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यूनिट में गाड़ियों की सर्विस का भी प्रावधान है।
जिला हमीरपुर के टोनी देवी कस्बे में शनिवार को एक मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिस्त्री कश्मीर सिंह पुत्र कृपाराम दिहाड़ी मजदूरी करने गया हुआ था और काम करते-करते ऊंचाई से नीचे गिर गया। गांव वालों की सहायता से उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गय लेकिन उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने मृतक के परिवार वालों को 10 हज़ार रूपए की फौरी राहत प्रदान की है।
जिला हमीरपुर के टौणीदेवी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है मृतकों में एक महिला भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस चौकी के तहत ऊहल सड़क पर अचानक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे कार में कुल 6 लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया है। सूचना के अनुसार 7:00 बजे के करीब एक गाड़ी जन्द्डु से टौणीदेवी की ओर आ रही थी कि अचानक झोन्खर नामक जगह पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सदर थाना के साथ ही पुलिस चौकी के जवान भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे भी उड़ गए हैं। सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 3 लोगों को रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाया है जबकि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है हालांकि अभी तक घायलों और मृतकों के नाम पता नहीं चले हैं।
उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमती में 22 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच के लिए अर्की से जनमंच प्रचार वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश की शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। जनमंच राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में प्रातः 10।00 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भूमती, सरली, शहरोल, बसन्तपुर, बड़ोग, बखालग, सूरजपुर, सरयांज तथा बातल की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने जनमंच के लिए चिन्हित 09 ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रधानों एवं अन्य प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में लोगों को 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाले जनमंच के विषय में जागरूक बनाएं। उन्होंने पंचायत सचिवों से आग्रह किया कि वे लोगों को यह जानकारी दें कि इस जनमंच में केवल उन्हीं आवेदनों पर विचार किया जाएगा जो 20 दिसम्बर, 2019 तक प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को पूर्व जनमंच गतिविधियों के विषय में भी विस्तार से बताया जाए ताकि सभी इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि चिन्हित ग्राम पंचायतों में लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देने और निर्माणाधीन अथवा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि पूर्व जनमंच गतिविधियों में आयोजित होने वाले जागरूकता शिविरों का लाभ उठाएं और अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान करें।
प्रदेश सरकार द्वारा मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत ज़िले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा पीडि़त व्यक्ति को कैंसर जैसे भयानक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। नशा पीडि़त व्यक्ति शीघ्र क्रोधित हो जाता है और कई प्रकार के श्वास रोग उसे ग्रसति कर देते हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अर्की चिकित्सा खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में 75, चंडी खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में 180, धर्मपुर खंड के जेएल पब्लिक स्कूल शामती में 130, सायरी खंड की आईटीआई सायरी में 20, नालागढ़ खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मितियां में 65, राजकीय उच्च पाठशाला डंग में 40 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल में 181 छात्रों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में अवगत करवाया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में नशा निवारण अभियान के अंतर्गत 76 प्रशिक्षुओं को नशे से होने वाली विभिन्न हानियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान छात्रों की निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलवाई गई।
पिपलुघाट के समीप एक बार फिर 108 एंबुलेंस में किलकारियां गूंजी। भावना देवी पत्नी दिनेश कुमार गांव थाच डाकघर भराड़ीघाट शुक्रवार को प्रातः जब अस्पताल की ओर आ रहे थे तो रास्ते में भावना देवी की तबीयत कुछ खराब होने लगी। वह प्रसव वेदना से कराहने लगी तो उन्होंने दाड़ला 108 पर कॉल की। प्रसूता को एंबुलेंस पिपलुघाट के समीप मिली एंबुलेंस में बैठे कर्मचारियों ने प्रसूता को रोगी वाहन में बिठाया। रोगी वाहन थोड़ी ही दूर गया था की प्रसूता को अधिक वेदना सताने लगी जिससे वाहन चालक अमित कुमार और ईएमटी कुसुमा देवी ने रोगी वाहन में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया उन्होंने वाहन के अंदर ही अपनी भरसक कोशिश तथा अनुभव का प्रयोग करते हुए भावना देवी को सफलतापूर्वक प्रसव करवा दिया। उन्होंने कहा जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पूछने पर अमित कुमार और ईएमटी कुसुमा देवी ने बताया की उन दोनों ने आज तक आधा दर्जन से अधिक प्रसव रोगी वाहन के अंदर ही सफलतापूर्वक करवाए हैं। लोग इनकी इस कार्य कुशलता की प्रशंसा कर रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट की छात्रा मन्नत ठाकुर ने समर्थ 2019 के अंतर्गत नारा लेखन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन के अंतर्गत करवाया गया था। आपदा प्रबंधन प्रभारी उमा महेश्वर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित करने पर छात्रा को नकद पंद्रह सो रुपये की राशि प्राप्त हुई। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने बधाई दी और विद्यालय की ओर से छात्रा को सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने और बच्चों को भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा ने कहा कि नशा आमजन, परिवार, समाज व देश की उन्नति के लिए एक अभिशाप है तथा नशे के सेवन से देश की युवा शक्ति नकारा हो रही है। एनके शर्मा आज सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के अन्तर्गत कालूझंडा स्थित बरोटीवाला विश्वविद्यालय में नशा निवारण अभियान में उपस्थित छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़, जिला ऊना द्वारा नशाखोरी पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें उपस्थित छात्रों को नशे से पीडि़त व्यक्ति की सामाजिक व आर्थिक दशा पर प्रकाश डाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कि नशे के समूल नाश के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा नशा उन्मूलन के लिए चलाया गया यह अभियान सराहनीय कार्य है। उन्होंने उपस्थित लोगांे से आग्रह किया कि निःसंकोच नशामुक्ति केंद्र में जाएं तथा नशे की दुष्प्रवृति से स्वयं को बचाएं। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम बनाता है अपितु इस दुष्प्रवृति में संलिप्त व्यक्तियों के परिवार भी नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कि नशे की हानियों से परिचित होते हुए भी आज व्यक्ति नशा करता है और नशे का पूरी तरह आदी हो जाने पर पीडि़त व्यक्ति का नशे के चंगुल से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे से पीडि़त व्यक्ति किसी भी प्रकार से राष्ट्र का भला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अक्सर व्यक्ति मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नशा लेना आरंभ करता है और समय के साथ उसे पता ही नहीं चलता कि कब वह नशे का आदि हो गया। एनके शर्मा ने युवाओं से आग्रह किया कि अपने आस-पड़ोस में भी नशे की हानियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएं तथा नशे के कारोबार के संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस को नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। पुलिस द्वारा हिमाचल ड्रग फ्री ऐप आरंभ की गई है। कोई भी व्यक्ति इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके नशे के सौदागरों की जानकारी पुलिस को दे सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें और इसका प्रयोग करें। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के अभिभावक नशे के आदी हैं तो सर्वप्रथम उन्हें नशा त्यागना होगा। ऐसे अभिभावक अपना उपचार तुरंत किसी नशामुक्ति केंद्र में करवाएं। उन्होंने कहा कि अक्सर युवा किसी दबाव या देखादेखी में नशे का सेवन करते हैं और उन्हें यह पता ही नहीं चलता कि वे कब नशे के आदी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि घर पर बच्चों के सामने किसी भी रूप में नशे का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के दसवीं व जमा दो के 48 छात्रों को मेरिट में आने पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से मेरिट प्रशस्ति पत्र दिए गए है। जिसमे जमा दो कक्षा में 21 छात्र जिनमे अक्षिता वर्मा, महिमा संदल, प्रगति, साक्षी, शगुन, सौरभ शर्मा,स्वेतांग कौशल , आशिता, भामिनी, रश्मि पंवर,समृति पंवर, शालिनी, तानिया ठाकुर,मनीष शर्मा, दीक्षिता शर्मा, आयुष ठाकुर, दीपक कुमार, जितेंदर शर्मा, क्षितिज, मुकुल मेहता,विजय वर्मा को और 10 वी कक्षा के 27 विद्यार्थी जिनमे आँचल, आर्ची, अंजलि, अंजलि वर्मा,अंशी ठाकुर, दीपंशी शर्मा, दीप्ती परिहार, गौरी मित्तल, ख़ुशी ठाकुर, निहारिका पाल, निकिता,निवेदिता परिहार, पारुल राज, प्रेरणा ठाकुर , शिविका शर्मा, स्नेहा, वन्दिता गौतम, याचिका,आरिफ , अंकुश परिहार, किशन शर्मा, मनीष दत्त ,मनीष कुमार, मितुल भारद्वाज, निखिल कुमार, रोहित और विनोद कुमार को मेरिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि ये वे विद्यार्थी है जिन्होंने इस वर्ष दसवीं व जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है और बताया कि इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष बच्चे मेरिट सूचि में नाम लेकर विद्यालय व सोलन जिला का नाम रोशन करते हैं I इन 48 छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष व् सभी सदस्यों ने मेरिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी बच्चों,अध्यापको,अभिभावकों को बधाई दी है व उनके उज्वल भविष्य की कामना की हैI इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे व् अन्य अध्यापक वर्ग मौजूद रहे I
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बद्दी इंटरनेशनल स्कूल वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में कहा कि एक व्यक्ति के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा समाज तेजी से विकास करता है, जिसमें शिक्षा के लिए अपार अवसर हों। राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र देशभक्ति की भावना जागृत करना अनिवार्य है ताकि उनमें देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो और वे देश की समृद्ध संस्कृति पर गर्व करें। इस भावना के अभाव में देश उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश के मूल्यों, संस्कृति और परम्पराओं के बारे में अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें और इन पर गर्व करें। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया ताकि वे जीवन में उन्नति कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करने को प्रेरित किया ताकि वे देश व विदेश स्तर पर अपने राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए श्री दत्तात्रेय ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं जो समाज के लिए एक शुभ संकेत है। बद्दी विश्वविद्यालय के सचिव गौरव राम झुनझुनवाला ने राज्यपाल का स्वागत किया। बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मेन पाॅल ने स्कूल की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी
Governor Bandaru Dattatraya said that education plays important role in the development of individual and wide opportunities of education helps the society to move forward. He was speaking as a Chief Guest in the Annual Day Function of Baddi International School at Baddi in Solan district, today. The Governor urged the students to develop the spirit of patriotism and pride for the glorious cultural heritage of the country which was known across the world for its rich civilization. He said that with the absence of this spirit, the country would not progress. He urged the youth to gain knowledge about the rich values, culture and traditions of the country. He called upon the young generation to stay away from drugs in order to progress in life. He encouraged the students to excel in their lives and develop a competitive spirit to be able to make a mark at national and international level in order to bring fame to the state and country. Underlining the need to educate girl child, he said that girls were excelling in every field and have set up new milestones of achievements. The Governor also gave away the prizes to the meritorious students on the occasion. Earlier, Secretary Baddi University Gaurav Ram Jhunjhunwala welcomed the Governor. Principal, Baddi International School Mrs Mein Paul, honoured and welcomed the Governor and detailed about the activities and achievements of the school. Deputy Commissioner Solan K.C. Chaman, CEO BBNDA Vinod Kumar, SP Baddi Rohit Malpani, officers from district administration and other prominent people were also present on the occasion.
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने पोषण अभियान के लिए गठित जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सोलन जिला गर्भवती महिलाओं, माताओं, एवं शिशुओं को स्वस्थ रखने एवं कुपोषण मिटाने की दिशा जिला को राष्ट्रीय स्तर पर पोषण अभियान के लिए जिला स्तरीय कन्वरजेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले आंनगबाड़ी केंद्रों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तकनीक आधारित कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में बेहतरीन कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 500 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका को 250 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के अंतर्गत एक नवाचार योजना तैयार की जा रही है। योजना के अंतर्गत खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्विद्यालय नौणी, सोलन से मामला उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में पोषण अभियान को सफल बनाने और सभी को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। जिला के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जहां महिलाओं को पोषण अभियान की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है वहीं उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से पौष्टिक आहार उपलब्ध हैं। जिला के सभी 1281 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण के संबंध में जानकारी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह की 15 एवं 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले इन सत्रों में महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है और शिशु एवं बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की उचित मात्रा की जानकारी दी जा रही है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने कहा कि सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला, विकास खंड व पंचायत स्तर पर पोषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए किए गए। खंड स्तर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकालकर पोषण की जानकारी प्रदान की गई। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जि़ला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल, सभी खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा बाल कल्याण समित के अध्यक्ष विजय लांबा बैठक में उपस्थित थे।
शुक्रवार को कुनिहार हाटकोट के सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत विकास खण्ड कुनिहार की पांच पंचायतों कुनिहार,कोठी ,हाटकोट,मान तथा बनोह की 110 महिलाओं को मुफ्त सिलेण्डर गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोबिन्द राम शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए तो वहीं मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा विशेष अतिथि रहे। मण्डल अध्यक्ष ने इस गैस वितरण कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी लोगों का स्वागत किया तथा इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति निरक्षक सुनिल ने महिलाओं को गैस प्रयोग करने व सावधानी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर देवेंद्र कुमार शर्मा,इन्द्रपाल शर्मा,ओम प्रकाश, सुरेस जोशी,राजीव शर्मा,चेतराम तनवर,पँचायत प्रधान सुनिता ठाकुर,उप प्रधान राजेश शर्मा, कौशल्या कंवर,सीमा महन्त,हँसराज ठाकुर,भूपेंद्र कालिया,कुलदीप कुमार,आर पी जोशी सहित लाभार्थी महिला उपस्थित रहीं।


















































