दिनांक 26 दिसम्बर 2019 को गीता आदर्श विद्यालय के सभागार में विद्यालय की ओर से कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. स्नेह शर्मा तथा विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तदुपरांत कक्षा बारहवीं के बच्चों द्वारा रैम्प वाॅक किया गया। सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की काबलियत को जांचने के पश्चात् मिस्टर फेयरवैल अमन शर्मा तथा मिस फेयरवैल यषस्वी को चुना गया। मिस्टर ओबिडियनट शोभित तथा मिस ओबिडयनट वेदिका चुनी गई। मिस्टर परफैक्ट प्रणीत तथा मिस परफैक्ट नंदिनी को चुना गया। मिस्टर पौपुलर अक्षत तथा मिस पौपुलर वड्र्ढा को चुना गया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भविष्य में आप सभी कड़ी मेहनत कर अपनी मंजिल को प्राप्त करें और बुरी आदतों से दूर रह कर एक अच्छा नागरिक बनना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या, सह-प्रधानाचार्या, अध्यापकगण तथा विद्यार्थी मौजूद रहें।
उमंग कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी सोलन द्वारा चलाई जा रही कार्यशाला "तारे ज़मीन पर" में क्रिसमस मनाया गया। यह विंटर कैम्प पिछले 6 सालों से आयोजित किया जाता है और इस साल यह कैम्प 16 दिसंबर से शुरू हो चुका है जो कि 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें बच्चों को एक्टिंग , डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग एंड मेडिटेशन, ड्राइंग, क्ले क्राफ्ट रीडिंग एंड राइटिंग स्किल्स व पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसी विभिन्न एक्टिविटीज करवाई जा रही है।
महिला मंडल बगड़ की प्रधान रेखा कुमारी ने कहा है कि पेड़ पौधों से पर्यावरण सुधरता है वही हरियाली भी उत्पन्न होती है । वह महिला मंडल द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के समय उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि महिला मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के अलावा पौधारोपण का कार्य भी किया गया है और सामुदायिक भवन बगड़ के बगल में महिला मंडल द्वारा पौधारोपण किया गया । उन्होंने बताया कि इस समय पर्यावरण संरक्षण की बहुत आवश्यकता है और हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए हम एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस अवसर पर उपस्थित महिला मंडल बगड़ की महासचिव वीरता देवी ने भी अपने संबोधन में पेड़ पौधों से होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याएँ पूनम, सविता, रूमा, रीमा , सुनीला, रजनी , कमलेश ,सोमा ,मीरा ,सत्या कृश्नी, बेबी ,सरोज, सपना व कांता सहित सत्या देवी भी उपस्थित रही।
बिलासपुर नगर के डियारा सेक्टर में बुधवार को टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रैस क्लब बिलासपुर के प्रधान अजय कुमार उपाध्याय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राजकीय माध्यमिक पाठशाला के छोटे से मैदान में इस विशाल आयोजन का आनंद लेने के लिए नगरवासी काफी संख्या में मैच और धूप का आनंद लेते दिखे। अपने संबोधित ने प्रैस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष अजय कुमार ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय उदाहरण करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ चुकी है हर दिन नए मामले के उजागर होने से साफ हो गया है कि यदि समय रहते इस दानव रूपी नशे को न रोका गया तो युवा पीढि़ को बर्बाद होते देर नहीं लगेगी। अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि यदि बच्चे मैदान में किसी भी खेल को लेकर जुड़ते हैं तो इसमें संदेह नहीं कि इससे न सिर्फ उनके नशे की लत छूटेगी बल्कि उनके व्यक्तित्व में भी गुणात्मक निखार आएगा। उन्होंने कहा कि मैदान में किसी भी खेल को खेलने के लिए स्टैमिना की आवश्यक्ता होती है तथा एक स्वस्थ्य कंपीटिशन के लिए स्टैमिना अति आवश्यक है। उन्होंने बच्चो से आग्रह किया कि वे सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए इन बुराईयों से न सिर्फ स्वयं दूर रहे बल्कि अन्य बच्चों को नशे की गर्त में जाने से रोंके। उन्होंने कहा कि नशे के कारण बच्चों के अभिभावक भी परेशान हैं। उन्हें चाहिए कि वे अपने बच्चों को मोटीवेट कर मैदान तक लाएं और उनसे दोस्ताना माहौल अपनाते हुए नशे को छुड़ाने में मदद करें। अजय कुमार उपाध्याय ने आयोजकों को प्रतियोगिता तथा इस प्रकार की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। आयोजक रमन गागट, मनीश कौंडल, नितिन आदि ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रैस क्लब बिलासपुर के सचिव शुभम राही, सुभाष भट्टा, आशीष कंडेरा, राघव, अंकित, आरिफ, इजहार, धीरज, अन्नू, साहिल, स्टार्क, रितेश, निखिल, अज्जू, सौरव, शुभम व विनीतजोगी आदि मौजूद रहे।
सिटीजनशिप एमेंडमेंट एक्ट के नाम पर मुस्लिम समाज को ढाल बनाकर देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस कितनी मुस्लिम समाज की हितैषी रही है, उसे मुस्लिम समाज को समझना होगा। मुस्लिम समाज को भ्रमित कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली कांग्रसे पार्टी ने मुस्लिम समाज को शिक्षित करने में कितना योगदान दिया है, यह स्वयं मुस्लिम समाज जानता है। यह बात हिंदू जागरण मंच जिला महामंत्री आंचल रणौत ने बुधवार को सीएए और एनआरसी पर हिंदू जागरण मंच बिलासपुर इकाई द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान कही। आंचल रणौत ने कहा कि भारत में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है, जबकि कांग्रेस द्वारा विशेष समुदाय को ढाल बनाकर देश का माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया जा रहा है, जो कि देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को कांग्रसे की भ्रमित करने वाली राजनीति से बचना होगा, अन्यथा कांग्रेस की वजह से देश में माहौल बिगड़ेगा और जनता को भी परेशानी होगी। इस दौरान बस स्टैंड बिलासपुर, मेन मार्केट बिलासपुर, गुरुद्वारा मार्केट, घौलरा मार्केट और जामा मस्जिद बिलासपुर में सभी लोगों को सीएए और एनआरसी बारे जागरूक किया गया। इस दौरान जामा मस्जिद के मौलवी व मुस्लिम समाज ने यह आश्वासन जताया कि आज का मुस्लिम समाज शिक्षित है और सीएए को लेकर जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, उनसे भी परिचित है। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश ठाकुर व कमल गौतम, बेटी बचाओ प्रमुख विक्रांत, बंटी व अन्य ने आम जनता को सीएए के प्रति जागरूक किया।
जिला हमीरपुर में बीती रात दो आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं पहले मामले में बिझड़ी के आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात आदिशेष शर्मा पुत्र योगराज गांव याहनवीं, डाकघर धमरोल तहसील भोरंज उम्र 36 साल रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही थाना भोरंज में ईशा कुमारी पुत्री संजय कुमार आयु 16 साल गाँव वदरुं डा० कंजयान तह० भरोंज जिला हमीरपुर ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में हमीरपुर पुलिस छानबीन कर रही हैं।
व्हाइट क्रिसमस की आस पर भले ही पानी फिर चुका हो,मगर इस बार नव वर्ष का आगाज़ बर्फबारी से होगा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर से प्रदेश में मौसम खराब होगा। 31 दिसंबर को प्रदेश के ज़िला किन्नौर, लाहुल-स्पीति, पांगी, भरमौर व मनाली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। गौरतलब है कि वर्ष 2007 के बाद आज तक नववर्ष के अवसर पर बर्फबारी नहीं हुई। ऐसे में इस बार करीब 12 साल बाद नए साल के आगमन पर बर्फबारी की उम्मीद जगी है।
देश के प्रथम धरोहर गांव परागपुर समीप स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनहेत में आयोजित बुधवार को स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें ज्वालामुखी विधायक रमेश ध्वाला ने बतौर मुख्यतिथी शिरक्कत की। स्कूल पहुँचने पर प्रधानाचार्य गुंजन परमार एवं स्टाफ द्वारा मुख्यातिथी का भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मुख्यातिथी द्वारा सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में जहां स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ,वहीं देशभक्ति के गानों और नाटकों के माध्यम से देश के शहीदों को भी याद किया गया। स्कूल के चौथी कक्षा के बच्चों ने मेरी क्रिसमस पर अपनी प्रस्तुति देकर खूब तालियाँ बटौरी। इसके बाद पांचवीं कक्षा की छात्राओं ने डोगरी डांस एवम छात्रों ने ब्राज़ील पर नाच प्रस्तुत किया , छठी कक्षा के छात्रों ने बाला एवम फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया गाने पर प्रस्तूति दी, दसवीं छात्रों ने नाटी व मोर नृत्य पर भव्य नाच प्रस्तूत किया। इस दौरान नाटी ने मुख्यातिथि रमेश ध्वाला जी को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जहां स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर प्रवीण राजपूत ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। तो वहीं कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथी रमेश ध्वाला जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इंसान विचारों एवं संस्कारों से आगे बढ़ता है एवम बच्चे ही देश का भविष्य हैं। वहीं छात्रों को नशे से दूर रहने का आहान कियावहीं पढ़ाई , खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर स्कूल के प्रबन्धक डॉक्टर प्रवीण राजपूत, सुनहेत प्रधानाचार्य गुंजन परमार, सुरानी -निशित शर्मा, जवालामुखी -सुरेश शर्मा, अम्ब -रश्मि राजपूत, प्रोफेसर डॉक्टर कर्ण पठानिया, चमन लाल, स्कूली स्टाफ मेंबर सहित क्षेत्र भर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल करणी सेना की ओर से नई शुरुआत की गई है अब कोई भी गरीब सर्दी में आराम से रहेगा। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने बिलासपुर में जानकारी दी है कि करणी सेना हिमाचल में वस्त्र अर्पण अभियान को छेड़ेगी। उन्होंने बताया कि करणी सेना से जुड़े सभी साथियों ने यह अभियान आरम्भ कर दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि घर पर पड़े साफ़ कपड़े जो उपयोग में नहीं है वो करणी सेना के सदस्यों को दें ताकि उन्हें इकठा करके ज़रूरतमंद गरीब लोगों में बाँटा जा सके। उन्होंने बताया कि इससे इस सर्दी के मौसम में सर्दी से बचने में गरीबों की सहायता हो पाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य पूरे हिमाचल प्रदेश के हर ज़िला और मंडल स्तर पर किया जाएगा ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ व पंचम दिवस के दौरान स्वयंसेवकों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला निचला शमलोह एवं गोद लिए गांव गजरेडी में श्रमदान किया। पौधों की निराई गुड़ाई की और निकास नालियों एवं पेयजल के स्रोतों की सफाई की। रास्ते में कांटेदार झाड़ियों को काटकर रास्ते की मरम्मत भी की। चतुर्थ दिवस को स्त्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ सुष्मिता भारद्वाज ने छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता,विभिन्न संक्रामक रोग,योग एवं व्यायाम के महत्व एवं तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनसे बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। शिविर के पंचम दिवस के दौरान सेवानिवृत्त निजी सचिव विद्युत विभाग अमरनाथ गौतम ने छात्रों को अपने जीवन के प्रेरणादायक अनुभवों के द्वारा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी। प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने भी छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। महिला मंडल की सभी सदस्यों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोनू कौशल एवं सीता ने भी इस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों का सहयोग किया। पंचम दिवस को गांव गजरेडी में छात्रों को ग्राम वासियों द्वारा भोजन व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा,महिला कार्यक्रम अधिकारी किरण बाला,प्रवक्ता हिंदी भीम सिंह ठाकुर, योगेश गुप्ता, पंकज पाठक, दीप कुमार, एसएमसी प्रधान मनोहर, एसएमसी सदस्य अनुराधा, रमेश कुमार गौतम, सुरेश, कृष्ण लाल, धर्मपाल, देवराज, करमचंद, प्रकाश, कांशी राम, लेख राम, ललित मोहन, वरिष्ठ कार्यालय सहायक कमला गौतम, सेवादार तारा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बिलासपुर के प्रत्युष व उत्कर्ष शर्मा ने संगीत के क्षेत्र में एक और खिताब अपने नाम किया है। प्रत्युष व उत्कर्ष ने हाल ही में सोलन में हुए राज्य स्तरीय कला उत्सव में हारमोनियम वादन व शास्त्रीय गायन में प्रथम पुरस्कार जीता है। पुरस्कार जीतकर बुधवार सुबह दोनों कलाकार अपने संगीत गुरू व पिता अनूप शर्मा के साथ बिलासपुर पहुंचे। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बॉयस स्कूल बिलासपुर की स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान संतोष जोशी के नेतृत्व में संगीत प्रेमियों द्वारा फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। दोनों कलाकार बिलासपुर के बॉयस स्कूल के छात्र हैं। संगीत प्रवक्ता अनूप शर्मा ने बताया कि अब प्रत्युष व उत्कर्ष शर्मा राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव में भाग लेंगे। जिसका आयोजन आगामी 2 से 6 जनवरी तक भोपाल में होने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी दोनों विजेता बनकर लौटेंगे। बताते चलें कि इससे पहले अक्तूबर माह में जुखाला में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ था। जिसमें प्रथम रहे प्रत्युष व उत्कर्ष का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। वहीं, दोनों भाइयों की जुगलबंदी स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी पिछले छह वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर रही है। उधर, दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर ब्वायज स्कूल बिलासपुर के प्रधानाचार्य जीवन ज्योति शर्मा ने उन्हें बधाई देने सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सुरेश नड्डा, महिपाल सांख्यान, महेश पाल, रामहरि व सीता राम आदि उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को भाजपा मंडल सोलन ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर सोलन हॉस्पिटल में रोगियों को फल वितरित किए। भाजपा मंडल सोलन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान पूर्व सांसद वीरेंदर कश्यप, पवन गुप्ता, संजीव सूद, नरेंदर ठाकुर, भरत साहनी, कुमारी शीला, संजीव (बंटी) लक्ष्मी ठाकुर, डॉ धर्मचंद गुलेरिया, चन्दरकांत शर्मा , नरेश गांधी , श्याम भटनागर उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश गांधी ने दी।
जिला भाजपा बिलासपुर ने आज परिधि गृह बिलासपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई की जयंती पर ज़िला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष स्वंतत्र सांख्यान, विधायक सदर सुभाष ठाकुर व पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गौतम ने विशेष रूप से शिरक़त की,जिस में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई के चित्र पर समस्त भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित रहते थे। उनके जीवन में सत्ता का मोह तनिक मात्र भी नहीं रहा। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते देखा। ज़िला अध्यक्ष स्वंतत्र सांख्यान ने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी ने जहाँ एक तरफ कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी को सींचकर उसे अखिल भारतीय स्वरूप दिया वहीँ दूसरी ओर देश का नेतृत्व करते हुए पोखरण परमाणु परिक्षण व कारगिल युद्ध जैसे फैसलों से भारत की एक मजबूत छवि दुनिया में बनाई। वह देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत रहे।इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप में एपीएमसी व सदर मंडल के अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लो व स्वदेश ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामानुजम रॉयल कान्वेंट स्कूल समलोह ने अपना वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष नथुराम चौहान तथा उपाध्यक्ष धनीराम ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने विद्या देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनामिका, विक्रम, शिवानी व जयंत ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋतुराज ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रधानाचार्य ऋतुराज ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी। ओर आये हुए अतिथियों व अन्य गणमान्य लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने स्कूल में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है,उम्मीद की जाती है कि अगले वर्ष इस वर्ष से दोगुणा विद्यार्थी उत्कृष्टता हेतु सम्मानित किए जाएं। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मंत्रमुग्ध कर दिया। दसवीं कक्षा,11वीं कक्षा तथा 12वीं कक्षा के छात्रों ने नाटी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया और छठी कक्षा के बच्चों ने पुलवामा अटैक में हुए शहीद जवानों की याद में एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि नथुराम चौहान ने अपने सम्बोधन में बच्चों से मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि ने बच्चों से सुसंस्कारित बनने ओर अनुशासन पर जोर दिया। आज के बच्चे देश के कल के कर्णद्वार हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा नागरिक बनाने के लिए अध्यापकों के साथ ही अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों की सराहना की। वही विशिष्ट अतिथि धनीराम ठाकुर ने कहा कि बच्चों को रूचिकर शिक्षा देने के साथ ही उनका सामान्य ज्ञान बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के अनेक टिप्स भी दिए। ओर अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में घर पर भी ध्यान देने को कहा। वही पायल शुक्ला, यशस्वी, निशांत, शिवानी, जयंत, मनजीत, मृदुल, सानवी, पृथ्वी, तनुजा सहित अन्य बच्चों को शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों हेतु सम्मानित किया गया। जमा दो की यशस्वी को बेस्ट गर्ल व जमा दो के निशांत को बेस्ट बॉय के रूप में नवाजा गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष नथुराम चौहान, उपाध्यक्ष धनीराम ठाकुर, प्रधानाचार्य ऋतुराज, सीमा शुक्ला, सुनीता, अनामिका, रीता पाल, गीताराम, विक्रम, भीम, दुष्यंत चौहान, उर्मिला एवं एसएमसी के सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इस सलाना समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में विद्यालय के करीब 450 से अधिक छात्र छात्राओं उनके अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश कुमार सोनी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। धुन्दन विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि सुरेश कुमार सोनी का विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर,स्कूल स्टाफ व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। मंच संचालन प्रवक्ता प्रकाश बट्टू व राजेश रघुवंशी ने किया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां पेश की जिसमे मुख्यतः पंजाबी गिद्दा, पहाड़ी आदि के मधुर स्वरों से विद्यालय प्रांगण को गुंजायमान कर दिया। वही कमल कपिला व साथियों द्वारा करियाला प्रस्तुति कार्यक्रम को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। डम्बल, लेजियम, योगा व पिटी की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। राजेश रघुवंशी द्वारा प्रस्तुत हास्य कविता ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान साल भर की गतिविधियों की झलकियां भी प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की अपील की।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है तथा बच्चों को इस किमती समय का सदुपयोग करना चाहिए, अनुशासन में रहकर शिक्षा को ग्रहण करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा पर विस्तार से बच्चों को समझाया। उन्होंने कहा कि इंसान आवरण से नहीं आचरण से अच्छा बनता है उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से इस कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों व अतिथियों को धाम की व्यवस्था की गई। जिसका सभी ने आनंद उठाया।विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार सोनी ने कार्यक्रम से खुश होकर बच्चों को प्रोत्साहित के लिए स्कूल के लिए व बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु 20 हजार रुपए की राशि विद्यालय को देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त बच्चों के अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने स्कूल को दिल खोल कर धन राशि प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में अध्ययन के क्षेत्र में विभिन्न कक्षाओं एवं संकायों के छात्रों को विभिन्न अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय श्रेणी में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में पूजा, यशोदा, भावना, वीरेंद्र, जयवंती, किरण, शिवांश, जतिन, रितेश, अशोक, तरुण, विशाखा, सपना, प्रीति, हिमांशु सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी, प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर,स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नीम चंद ठाकुर,पूर्व एसएससी प्रधान नरेश कुमार,पंचायत प्रधान प्रेम चंद,उप प्रधान त्रिलोक ठाकुर,वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोथ के प्रधानाचार्य सुनील,पंचायत हनुमान बड़ोग के प्रधान कृष्ण सिंह कंवर,नरेंद्र हांडा,नरेश अवस्थी,जगदेव सिंह राठौर, एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा, भूप सिंह कंवर, नरेंद्र कपिला, प्रकाश बट्टू, संतोष बट्टू, सुमन बट्टू, राकेश शर्मा सहित स्कूल का सारा स्टाफ बच्चों के अभिभावक व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्वभर में संपन्न संस्कृति के रूप में जानी जाती है तथा इसी कारण भारत विश्व में विविधिता में एकता के रूप में पहचान बनाए हुए है। सुरेश भारद्वाज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य स्तरीय कला उत्सव में राज्य के 10 जिलों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने एकल गायन, एकल वादन, एकल नृत्य तथा चित्रकला प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सुरेश भारद्वाज ने युवाओं का आह्वान किया भारतवर्ष को एकसूत्र में बांधे रखने के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखें ताकि आने वाली पीढि़यां भी संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की संस्कृति का संरक्षण वहां के निवासियों की आस्था व विश्वास पर निर्भर करता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आएं तथा लोक कलाओं व लोक परंपराओं को निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रतिभा छुपी रहती है,युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए तभी उनकी प्रतिभा सबके समक्ष प्रस्तुत हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोकगीत व लोक परम्पराएं हमारे देश व प्रदेश की विशेष पहचान है तथा युवा इन्हें तभी आगे बढ़ा सकते है जब इन गतिविधियों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपरा में रचित ज्ञान का भंडार मानव जाति के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा। सुरेश भारद्वाज ने डाईट सोलन के भवन के मुरम्मत कार्य के लिए 15 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने डाईट सोलन के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाणा के सुमित तथा महिला वर्ग में कांगड़ा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर की मीनाक्षी प्रथम स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में मंडी जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगला के हेम सिंह तथा महिला वर्ग में कांगड़ा जिला के जीएवी पब्लिक स्कूल की अक्षिता धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल वादन प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में बिलासपुर जिला के राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के उत्तराक्ष तथा महिला वर्ग में सोलन जिला के राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की की सोनिया प्रथम स्थान पर रही। एकल गायन प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला के राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के प्रत्युष तथा महिला वर्ग में कुल्लू जिला की राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलतानपुर की पायल ठाकुर प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत, सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा महामंत्री भरत साहनी, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रवण कुमार, उप शिक्षा अधिकारी चंद्रेश्वर शर्मा, एससीईआरटी सोलन की प्रधानाचार्य नम्रता टिकू, डाईट सोलन के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, सहित विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी छात्र उपस्थित थे।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के 24 वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विकास शुक्ला एस डी एम् अर्की जिला सोलन हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत और साथ में जीवन शर्मा सेवानिवृत उप-उच्च शिक्षा निर्देशक सोलन विशिष्ट अतिथि व् नरेश शर्मा अध्यक्ष बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी, दिपिन बक्शी अध्यक्ष साईं इंटरनेशनल विद्यालय धर्मपुर, रुचिका बक्शी प्रधानाचार्य बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द माल सोलन ने गणमान्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढाई I मंच का संचालन करते हुए मीरा देवी ने मुख्यातिथि और , विशिष्ट अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया i सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने अपने कर कमलों द्वारा विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया उसके उपरान्त माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की I जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की इस वार्षिक समारोह के आयोजन पर कक्षा नवमी से जमा दो कक्षा के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमे मुख्य रूप से एन एस एस गीत ,एन सी सी गीत , स्काउट्स & गाइड्स गीत , नारी शक्ति , हिमाचल दर्शन ,देश भक्ति ,स्वच्छता अभियान , हिमाचली नाटी , भंगड़ा, हरयानवी नृत्य आदि आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने सभी का मन मोह लिया I स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों और सभी अभिभावकों का इस समारोह में पधारने पर अभिनन्दन किया और विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को मुख्यातिथि के समक्ष पढ़ाI विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शौल देकर सम्मानित किया I मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन समिति को नए भवन की बधाई दी विद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं , विद्यालय की उपलब्धियों , अध्यापकों की कुशलता आदि की बहुत सरहाना की I उन्होंने बच्चों को सन्देश भी दिया की हमेशा अपने गुरुवों का सम्मान करें I अंत में मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया खेलो में भाग लेने वाली गुंजन ठाकुर व् उसके अभिभावकों को , राज्य स्तर और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उम्दा पदर्शन करने वाले छात्रों , स्पेस ओलिंपियाड में अंशुमन व् उसके अभिभावकों को , राज्य स्तर की csc में लक्षिता, अंश, धृति, एडविल को, राज्य स्तर खेल कूद में भव्या, अंकुश परिहार को , एन एस एस मे आँचल,स्वाति पाल, युवराज , हर्ष को, एको क्लब में निहारिका पाल , निकिता , स्मृति को , एन. सी .सी मे महक शर्मा,कार्तिक राघव को स्कॉउट एंड गाइड मे कृतिका और कार्तिकेय को , बेस्ट कब & बुलबुल में सुम्रिता , मिहिर को , बेस्ट एन एस एस स्वयंसेवी मुनीश, माधुरी को, बेस्ट म्यूजिक प्लेयर में नैंसी , वैशाली को, बेस्ट इन कला में गरिमा और भव्या को, बेस्ट सांस्कृतिक में कृतिका शर्मा को, स्कूल कैबिनेट में शिवानी सोनी , सुजय पूरी, आयुषी, अंशुल, दीपांशु, इशिका , जतिन गर्ग को , बेस्ट हाउस में निकिता, स्नेहा, आँचल, ख़ुशी को , बेस्ट हाउस प्रभारी में रेखा देवी, कमलेश कुमारी, कमलेश , संगीता कँवर , बेस्ट इन आर्ट एंड क्राफ्ट में सूर्यांश को, 100% हाजिरी में वैशाली, विद्यालय की आल राउन्डर छात्रा में शिवानी सोनी को, बेस्ट एन एस एस स्वयसेवकों में अच्युतम, हितेन, सुदर्शन , क्रिशन कान्त, नकुल, दीपांशु पूरी, दीपांशु ठाकुर ,ध्रुव, अंशुल, पुनीत को, बेस्ट एन सी सी कैडेट्स में कार्तिक राघव, मोहित ठाकुर , कनिष्क सह, साहिल पाल, हिमांशु पूरी, कार्तिक वर्मा, गुंजित, मोक्ष, आदित्य पंवर, निखिल शाण्डिल , विपुल को बेस्ट बैंड पार्टी में मोक्ष, वंश, सोम्य, रोहित, प्रणव पूरी, अर्पित, यतिन, लक्ष्य पाल, आयुष जोशी , कार्तिक को और शैक्षिक स्तर में नवमी कक्षा में पहला , दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में अंश पाठक , वैशाली, निखिल, कोमल शर्मा, तानिया, समृति, स्नेह, अंकिता वर्मा, भुवन सिंह, कविता चौधरी, लक्षिता, धृति, शगुन, महक, नैंसी ठाकुर, दसवीं कक्षा में गौरी मित्तल, पारुल राज, स्नेहा, जमा एक कक्षा में दिव्यांशी शर्मा, इशिका शर्मा, उर्वशी, कनिका चौधरी, कृतिका शर्मा, माधुरी, ईशा, सुजय पूरी, विनायक कौशल, मनीष कुमार, शिवानी सोनी को , जमा दो में मनीष शर्मा, आयुष ठाकुर, शालिनी, प्रगति, अक्षिता वर्मा, महिमा को, हिमाचल प्रदेश बोर्ड मे मेरिट पाने के लिए 48 बच्चो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया I विद्यालय अध्यक्ष ने मुख्यातिथि द्वारा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जी डी मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाले 38 मेधावियों को, डी . आर वर्मा एवं कृष्णावती मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाले 3 छात्रों को, और दीपक मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाली गुंजन ठाकुर को नगद धन राशी देकर नवाजा गया और साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले छात्रों में गुंजन , अंशुमन व् अध्यापक में पुर्शोतम लाल, अरुणा शर्मा, अमर देव, को 2100-2100 रुपये और अध्यापिका ज्योति नेगी को 1100 रूपए की नगद राशि देकर व् अध्यापक रामेश्वर कुमार, हिरदय शर्मा, संगीता कुमारी , मुक्ता शर्मा, पूर्णिमा कुमारी, मीरा देवी , संजय कुमार को उनके उम्दा कार्य के लिए पारितोषिक देकर सम्मानित किया I इस समारोह के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष कैप्टेन रणधीर सिंह, विद्यालय मुख्य सलाहकार रोशन लाल शर्मा, ज्ञान दास ,पी टी ऐ अध्यक्ष रतन तंवर , उपाध्यक्ष जय पाल कँवर, सभी पी टी ऐमेम्बेर्स तेग राम वर्मा, हितेश शर्मा, भीमा, ऐडीपीओ योगराज, राम क्रिशन प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी , सुनीता ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट , कौशल्या कँवर , रेखा गुप्ता, मीना कुमारी , भावना शर्मा, जगदीश संदल ,सीस राम,संजीव चौधरी , पूजा शर्मा मेनेजर बघाट बैंक, सुनील करीर, सुषमा शर्मा, किरण लेखा जोशी,विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार , सभी अध्यापक वर्ग उर सभी बच्चे मौजूद रहे I जीवन शर्मा सेवानिवृत उप-उच्च शिक्षा निर्देशक सोलन ने विद्याली को 2100 नगद धन राशी, नरेश शर्मा और दिपिन बक्शी ने 5100-5100 की नगद धनराशी प्रदान की I के अंत में विद्यालय अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, विद्यालय के सभी अभिभावकों को समारोह में पधारने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया हैI कार्यक्रम सुस्क्हरू रूप से संपन्न हुआ I
प्रदेश सरकार की दो वर्षीय उपलब्धियों को लेकर शिमला के रिज मैदान में 27 दिसंबर को होने वाली जन आभार रैली को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रही। उन्होंने शिमला की आभार रैली में महिलाओं कार्यकर्ताओं से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही। बैठक में प्रदेश महामंत्री भारती, प्रतिभा बाली, रशिम धर सूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, रितु सेठी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, रिया शर्मा, शीला, राकेश, सोमा ठाकुर, शीला कौशल,राज कौशल, शकुंतला,सुलक्षना जी , विमला जी आदि ने भाग लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश गांधी ने दी।
उपमंडल भोरंज के तहत नाले पर बने कुएं में एक शराबी जा गिरा। शराब के नशे धुत व्यक्ति को कुएं का आभास नहीं हुआ और वह सीधा उसमें जा गिरा। ठंडे पानी में गिरते ही शराबी को होश आ गई और उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। साथ लगते मकान मालिक विधि चंद ने व अन्य लोगों ने ग्रामीणों को सूचित किया। वहां से गुजर रही एचआरटीसी बस भी यह माजरा देखकर रुक गई। बस में सवार यात्रियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में गिरे व्यक्ति को वहां से निकाला। एचआरटीसी बस चंडीगढ़ से जाहू आ रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया था। कुछ देर में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने नशे में धुत शख्स को कुएं से बाहर निकाल लिया था। व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी झंडवीं के रूप में हुई है। उक्त शख्स पर्यटन निगम में कार्यरत था, जहां उसे लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया गया। शख्स ने पुलिस से माफी मांग कर जान छुड़ाई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अध्यापक का आह्वान किया है कि वे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करें ताकि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए छात्र स्वयं को बखूबी तैयार कर सकें। डॉ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा के वार्षिक समारोह में उपस्थित छात्रों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि छात्रों को प्रदान की जा रही आधुनिक शिक्षा तभी सार्थक है जब युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना का संपूर्ण विकास सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का समय है तथा किसी भी प्रतिस्पर्धा में सफल होने के लिए छात्रों को एक लक्ष्य लेकर चलना होगा तथा इस दिशा में समर्पित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में गुरुकुल परंपरा में शिष्यों को गुरु सभी प्रकार का ज्ञान व्यवहारिक रूप से प्रदान करते थे ताकि शिष्य भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना सफलतापूर्वक कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय का वार्षिक समारोह उस विद्यालय के छात्रों द्वारा वर्ष भर की गई मेहनत का परिणाम होता है तथा इस दिन का इंतजार छात्र बड़ी उत्सुकता के साथ करते हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की जानकारी देने पर भी बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं हिमाचली लोकाचार एवं संस्कृति की भी जानकारी प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयास तभी फलीभूत होंगे जब अध्यापकों और अभिभावकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि देश व प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अच्छा साहित्य पढ़ें तथा इससे सीख लेकर अपने जीवन में लक्ष्य तय करें। उन्होंने कहा कि छात्रों को सदैव नशे से दूर रहने का संकल्प लेना होगा और जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सदैव कार्यरत रहना होगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की श्रेष्ठ संस्कृति है। हमें अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को तैयार करना होगा तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर विद्यालय की स्मारिका ‘प्रज्ञा’ का भी विमोचन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव मोदगिल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा तथा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, सचिव जगदीश ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नंद किशोर ठाकुर, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल सोलन के सचिव संजय ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, ग्राम पंचायत कण्डा की प्रधान लक्ष्मी देवी, ग्राम पंचायत कोट की सत्या देवी, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मंजू शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा के प्रधानाचार्य संजीव मोदगिल, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सैनिक विद्यालय सुजानपुर टिहरा में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छठी और 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 05 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र विद्यालय की वेबसाईट www.sainikschoolsujanpurtira.org या sainikschooladmission.in पर दिसम्बर, 2019 के दूसरे सप्ताह से उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परीक्षा बहु विकल्प प्रश्नों के आधार पर होगी। भानु गुप्ता ने कहा कि इस परीक्षा के लिए सुजानपुर टिहरा, शिमला, धर्मशाला, मंडी, ऊना (सलोह), चंबा, नाहन (गुनू घाट) और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अधिक जानकारी सैनिक स्कूल की उक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
श्री नैना देवी जी में 28 दिसम्बर से 2 जनवरी, 2019 तक आयोजित हो रहे नववर्ष मेले के दौरान कानून व्यवस्था को सूचारू रूप से बनाए रखने के लिए जिला दण्डाधिकारी राजेश्वर गोयल ने कार्यपालक दण्डाधिकारी/सैक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार झण्डुता प्रेमलाल धीमान, नायब तहसीलदार भराड़ी कर्म चंद, नायब तहसीलदार उप तहसील कलोल रमेश चंद, नायब तहसीलदार उप तहसील नम्होल विद्य सिंह नेगी को श्री नैना देवी जी नववर्ष मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किया है। उन्होंने सभी कार्य पालक दण्डाधिकारियों/सैक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे 27 दिसम्बर को 5 बजे तक मेला अधिकारी श्री नैना देवी जी को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि मेला अधिकारी इन अधिकारियों की तैनाती सैक्टरों सैक्टर मैजिस्ट्रेट के तौर पर करेंगे।
उत्तरी भारत जम्मू कश्मीर से शुरू होता हुआ हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार से उत्तरी पूर्वी क्षेत्र के हिमालयी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था बदलने के लिए मात्र अन्तराष्ट्रीय वाणिज्यिक फसलों पर शोध व प्रसार के द्वारा कृषक स्वावलम्बन पूर्णतः सम्भव है। यह बात डॉ विक्रम शर्मा जो पिछले 20 वर्षों से हिमाचल व हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों व पर्यावरण अनुकूलता को समझते हुए वाणिज्यिक कृषि बागवानी पर शोध व प्रसार में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि उनका 20 वर्ष का अनुभव बताता है कि शिवालिक हिमालयी क्षेत्र व ऊपरी ठंडे मरुस्थल की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए हमें किसानों के साथ शोधकर्ताओं व शोध संस्थानों को मिलकर सरचंनात्मक तरीके से हिमालयी भूगोल को समझना व उस पर हुए शोध करना चाहिए जो आजतक नहीं हो पाया। डॉ शर्मा ने बताया कि उत्तरी भारत की जलवायु इतनी उपयुक्त व अनुकूल है कि दुनिया की कोई भी फसल इसमें पैदा की जा सकती है। डॉ विक्रम पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों जिनमें बिलासपुर,हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा,ऊना,सोलन व सिरमौर क्षेत्र में कॉफ़ी उगाने में सफल परीक्षण किए हैं जो कामयाब साबित हुए। उन्होंने बताया कि हिमाचल व हिमालयी क्षेत्र में पैदा होने वाली कॉफ़ी अपने आप में एक अलग सी खुशबू व स्वाद लिए हुए है जिसका मुख्य कारण यहां की जलवायु में ठंड व गर्मी का उतार चढ़ाव है। डॉ शर्मा पिछले कई वर्षों से मुफ्त कॉफ़ी ,अंजीर, दालचीनी पौधों व कॉफ़ी के बीजों का वितरण भी करते आए हैं जिसका मकसद मात्र किसानों को अन्तराष्ट्रीय वाणिज्यिक फसलों से अवगत करवा कर उसे अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डॉ विक्रम ने बताया कि शिवालिक हिमालयी क्षेत्र में उनके मुताविक कॉफ़ी,अवोकेडो,अंजीर, पिस्ता व अंगूर की वैश्विक मांग की वैरायटी को प्रमुखता से उगाया जा सकता है,जिससे इस क्षेत्र में पड़ने वाली भूमि का सही उपयोग व स्थानीय लोगों को आर्थिक उत्थान व स्वरोजगार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दालचीनी, कॉफ़ी, पिस्ता जैसे बहुमूल्य वैश्विक बाजार के उत्त्पाद जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से भी पूर्णतः सुरक्षित हैं। डॉ विक्रम ने कहा कि उत्तरी भारत का बहुत बड़ा हिस्सा बंजर होने के कगार पर है जिसका मुख्य कारण कृषि बागवानी में आ रही कमी व कई कारणों से बंजर होती जमीनें हैं। आवारा पशुओं व बंदरों के आतंक के कारण स्थानीय लोग पलायन को मजबूर हो चुके हैं जो एक बहुत बड़ी सामाजिक समस्या बनती जा रही है। डॉ विक्रम ने बताया कि निचले हिमालयी शिवालिक क्षेत्र में पिस्ता जैसी बहुमूल्य फसल का उत्त्पादन किया जा सकता है क्योंकि यह क्षेत्र इसके लिए काफी उचित है, साथ ही पिस्ता के पौधों के लिए ज्यादा देख रेख की भी जरूरत नहीं पड़ती। अधिकतर पिस्ता ईरान, तुर्की, अफगानिस्तान, अमेरिका व यूरोपीय देशों से हमारे देश में आयात किया जाता है। डॉ शर्मा ने उत्तरी भारत के किसानों व युवाओं से आह्वान किया कि आइए मिलकर देश व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अन्तराष्ट्रीय वाणिज्यिक फसलें अपनाएं जिससे युवाओं को रोज़गार मिले।
राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में शिक्षा संवाद माता पिता व अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद के अवसर पर बच्चों के उपलब्धि स्तर पर विस्तार से चर्चा की गई। 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के ग्रेडिंग सिस्टम से अभिभावकों को अवगत कराया गया। इस बार 8वीं कक्षा की भी बोर्ड ही वार्षिक परीक्षा लेगा।10वीं कक्षा के प्री बोर्ड के नतीजे व् नवीं कक्षा के अर्धवार्षिक परीक्षा के नतीजे अभिभावकों के समक्ष रखे गए व् कमज़ोर विद्यार्थियों के लिये अतिरिक्त समय देने पर ज़ोर दिया गया। अभिभावकों से बच्चों की उपस्थिति को नियमित रखने का आग्रह किया गया। आज की पीढ़ी के बच्चों में बढ़ती नशे की लत से दूर रहने की सलाह दी गई। इसके लिए अध्यापक व् अभिभावक दोनों को मिल कर कार्य करना होगा। बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखने की सलाह दी गई। व्यक्तिगत व सामुदायिक स्वछता पर भी ज़ोर दिया गया। सरकार द्वारा 6वीं व् 9वीं कक्षा के लिए फ्री बैग दिए गए हैं। 6वीं से 10 वीं तक के विद्यार्थियों के लिये फ्री स्कूल यूनिफार्म व फ्री किताबें भी दी गई। विभिन्न प्रकार की छात्रवृतियां भी छात्रों को सरकार दे रही है।आज इस अवसर पर लगभग 40 अभिभावक उपस्थित रहे। In NEWS भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन की कार्यकारिणी गठित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा व विशेष अतिथि सूरजपुर पंचायत उपप्रधान भगत राम शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने की। मुख्य अतिथि का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर व स्कूली बच्चों द्वारा वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही इसके पश्चात प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और शैक्षणिक खेल व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गोविंद राम शर्मा ने अपने सम्बोधन में विद्यालय परिवार को इस समारोह के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा,सूरजपुर पंचायत उपप्रधान भगत राम शर्मा,प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार,एसएमसी प्रधान अनारकली,बीडीसी सदस्य सत्तू सहगल,भीम,धर्मा,विभिन्न स्कूलों से आये अध्यापक व बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों, रूपों और उनके आपसी रिश्तों, गुण, स्वभाव इत्यादि का अध्ययन करती हैं। इसके प्रचार - प्रसार एवं बच्चों के मन से गणित के भय को दूर करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयेजित की जाती हैं । इसी तर्ज पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शामलाघाट में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में "हिमाचल प्रदेश स्टेट मैथ कार्निवाल" का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन समग्र शिक्षा के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश स्टेट रामानुजन मैथ क्लब सम्बद्ध ऑल इन्डिया रामानुजन मैथ क्लब, गुजरात के सहयोग से सम्पन्न हुआ। *डाइट शिमला में देश के प्रथम Run 4 Math का आयोजन: 200 प्रशिक्षु अध्यापक व 80 स्कूली बच्चे हुए शामिल* गणित दिवस के अवसर पर डी. एल. एड. के 220 प्रशिक्षु अध्यापकों से डाइट से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलाघाट तक Run 4 Math को आयोजित करवाया गया। इसमें प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए 10 चिन्हित स्पॉट पर गणित के प्रश्नों की पर्चियां दी गई जिन्हें Run 4 Math के दौरान दौड़ते-दौड़ते कागज़ और पेन के उपयोग के बिना हल करना था। डॉ. चन्द्रमौली जोशी ने बताया कि गणित के प्रति रूचि पैदा करने हेतु पहली बार इस प्रकार का प्रयास किया गया है। सभी प्रशिक्षु अध्यापकों और शामलाघाट विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अनूठी गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। Run 4 Math में डी. एल. एड. प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु अध्यापक अमित वर्मा ने प्रथम, द्वितीय वर्ष के रोहित बंसल ने दूसरा और प्रीती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सभी प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए डाइट प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट रामानुजन मैथ क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने मैथ ओलम्पियाड की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके अन्तर्गत गणित के 30 प्रश्न पूछे गए जिन्हें दो सदस्यों की टीम ने 20 मिनट में हल करना था। इस प्रतियोगिता में भावना ठाकुर व महिमा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकाश व पुनीत; वन्दना कुमारी व दिव्या शर्मा; अमित गौतम व अनुज मेहता की टीम ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए पाँच टीमों ने बाजी मारी जिनमें रोहित बंसल व महिन्द्र ठाकुर; संजीव चौहान व ललित कुमार; प्रियंका वर्मा व शुब्रा शर्मा; दिनेश व मुकेश और हरीश कुमार व सतीश रमौल की टीम शामिल थी। गुजरात से आए डॉ. चन्द्रमौली जोशी ने शामलाघाट विद्यालय के बच्चों और अध्यापकों को गणित के टिप्स बताए। इनमें लम्बी संख्याओं को सेकंड में गुणा करना, जोड़ करना और वैदिक गणित की अवधारणाएं शामिल हैं। अन्त में डाइट के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डी. एन. आजा़द, डॉ. चन्द्रमौली जोशी व डॉ. संजीव कुमार ने सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर डाइट के प्रवक्ता और विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।
मंगलवार को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में विद्यालय प्रबन्धन समिती व विद्यालय के शिक्षक वर्ग की एक सँयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर व प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने की। बैठक में प्रीबोर्ड परीक्षाओं में 6 से लेकर 12 वीं कक्षा तक के परिणाम की समीक्षा कर वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने बारे सुझावों व विचारों के आदान प्रदान से नीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी माह के पहले हफ्ते में आमसभा का आयोजन कर बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा कर पढ़ाई व अन्य गतिविधियों की रूप रेखा बनाई जाएगी। इस बैठक में विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर, एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष वीना देवी,सलाहकार अक्षरेस शर्मा,सतीश शर्मा,पदमा देवी,रीना, प्रेमलता,सुमन,सावित्री व अध्यापक वर्ग मौजूद रहा।
दएसबीएन स्कूल बडोरघाटी में इसाईयों के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस और आने वाले नए साल 2020 को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने रेखा के निर्देशन में आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों के अंतर्गत क्रिसमस और नए साल पर कई सजावटी व मनमोहक वस्तुऐ बनाई। जिसमें स्नोमैन, क्रिसमस ट्री ,रैथस ,गिफ्ट रैपिंग ,कार्डस आदि। इन सब की खास बात यह है कि यह सभी वस्तुएं बेकार पड़ी हुई चीजों से ही बनाई गई थी। इन सब में डिस्पोजेबल ग्लास से बना स्नोमैन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा ।इस उपलक्ष में स्कूल प्रिंसिपल सुकन्या गुहा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह हमारे भारत देश में मनाए जाने वाले हर त्यौहार का प्रमुख उद्देश्य आपसी एकता, प्रेम बनाए रखना व खुशियां बांटना है ठीक इसी तरह हमारी आने वाली पीढ़ी इसी प्रेम और एकता को अपना कर हमारे देश का विकास कर सकती है। और इसी तरह के कार्यक्रम इसमें एक अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों की सज्जन क्षमता को देखते हुए स्कूल प्रबंधक टीसीगर्ग व लुपिन गर्ग ने भी उन्हें इस तरह से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिवस के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी से दिन की शुरुआत की। योगाभ्यास के पश्चात मार्च पास्ट एवं परेड का अभ्यास किया। नाश्ते के पश्चात सभी स्वयंसेवी अपने-अपने दल नायक के साथ प्राथमिक पाठशाला नवगांव पहुंचे और वहां पर साफ सफाई की एवं गत वर्षों में रोपे गए पौधों की निराई गुड़ाई एवं कांट छंटाई की। उन्होंने वहां चल रहे कार्य में श्रमदान भी किया।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता कार्य किया और नवगांव बाजार से पॉलिथीन कचरा एकत्रित करते हुए रैली निकालकर स्थानीय दुकानदारों एवं जनता को जागरूक किया।बौद्धिक सत्र में यातायात प्रभारी थाना दाड़लाघाट कमला वर्मा ने स्त्रोत व्यक्ति के रूप में बहुत ही उपयोगी जानकारी छात्रों को प्रदान की।उन्होंने छात्रों को समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के अपराधों,महिला सुरक्षा,आत्म सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम,कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा,महिला कार्यक्रम अधिकारी किरण बाला शर्मा,प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुनील कुमार,कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल एवं पंकज पाठक सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय सोलन में लगे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर जो कि 20 दिसंबर 2019 से 26 दिसंबर 2019 तक लगा है आज 23 दिसंबर 2019 को सेवा योजना इकाई द्वारा कैंप के तीसरे दिन एक स्वच्छ भारत रैली निकाली गई जिसमें सोलन वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्यास किया गया
शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज 24 दिसम्बर, 2019 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 24 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन में राज्य स्तरीय कला उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव आज यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने किया। राज्य स्तरीय कला उत्सव में राज्य के 10 जिलों के लगभग 80 प्रतिभागी एकल गायन, एकल वादन, एकल नृत्य तथा चित्रकला प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विवेक चंदेल ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए तभी समग्र शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भी कोई युवा मंच पर जाकर अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करता है तो युवक की आत्मविश्वास को बल मिलता है तथा भविष्य में किसी भी प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के बल पर युवा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सीखने की क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कला उत्सव के आयोजन से युवाओं को विभिन्न जिलों की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलता है। इस अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली, डाईट सोलन के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, डाईट सिरमौर के प्रधानाचार्य ऋषि पाल सहित विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी छात्र उपस्थित थे।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी चेताते हुए कहा कि हिमाचल में अवैध रूप से रह रहे बंग्लादेशी एवं पाकिस्तानियों को भी यहां से बाहर किया जाए। अन्यथा करणी सेना स्वयं इन लोगों को यहां से धक्कका देका बाहर करेगी। वह रविवार को यहां पर करणी सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एन आर सी व सीएए के नाम पर राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे करणी सेना बर्दाश्त नहीं करेगी। बल्कि इन लोगों के विरोध में कोटा राजस्थान, दिल्ली, सोनीपत,आगरा सहित अन्य प्रमुख शहरों में आंदोलन चला रही है। एनआरसी व सीएए के विरोध के पीछे कौन लोग हैं, इस बात को सब जानते हैं। सरकार को चाहिए कि पत्थर मारने वालों व देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। करणी सेना कोई राजनैतिक संगठन नहीं है, बल्कि एक सामाजिक संगठन है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में फैल रही नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि करणी सेना हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में सरकार का सहयोग करेगी व लोगों को इसके प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश मे करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष पीयूष चंदेल के नेतृत्व में अब तक विभिन्न स्थानों पर सौ से अधिक बैठकें कर चुकी हैं। और यहां पर करणी सेना के विभिन्न विभागों का गठन भी कर दिया गया है। वहीं दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। करणी सेना 28 दिसंबर की बैठक में बिहार के मुज्जफरपुर जिले एक गांव के मंदिर के मुददे पर बैठक कर अगामी रणनीति तय करेगी। सूरज पाल अम्मू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने गुडिया कांड के मुददे को सत्ता में आने से पहले प्रमुखता से उठाया। लेकिन सत्ता में आने के बाद इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रदेश भाजपा सरकार का यह नैति क दायित्व है कि गुडिया प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कर्डी करवाई करे। उन्होंने एक प्रश्र के उत्तर के कहा कि बालीवुड के फिल्म स्टार आमिर खान व सलमान खान अब क्यों डर नहीं लगता। अब वह क्यों नहीं एनआरसी व सीएए के हक में बोल पाते हैं। इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष पीयूष चंदेल, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ी, संगठन महामंत्री उम्मेद सिंह करीरी, महिला विंग से कीर्ति सिह राठौर राणा व शशि शर्मा , दिनेश चौहान सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें और उसकी प्राप्ति के लिए अभी से ही कड़ी मेहनत करने के लिए तैयारी शुरू कर दें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करने पड़े। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि समय बड़ा बलवान होता है और बीता हुआ समय कभी वापिस नहीं आता। जो विद्याार्थी अनुशासन, लगन और समय का प्रयोग करते हुए कार्य करते हैं वहीं कामयाब होते हैं। विथार्थी शिक्षा के इस मंदिर से अच्छे संस्कार ग्रहण करें, क्योंकि अविभावकों, अध्यापकों और क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाएं बच्चों से जुड़ी होती हैं कि आने वाले समय में यही बच्चे क्षेत्र, जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेंगें । उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है ताकि विद्यार्थी सामाजिक तथा रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें। उन्होंने अभिभावकों से भी आहवान किया कि वे भी बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दें, यदि बच्चों के व्यवहार में कोई तबदीली नजर आए तो अध्यापकों से भी इस सम्बध में चर्चा करें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नशा बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिला को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपनी एच्छिक निधी से 5 हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रणजीत कपिल ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर स्वतन्त्रता सेनानी कृपा राम, पंचायत प्रधान अर्पणसंत, पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, युवामोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, पूर्व प्रधान जोगिन्द्र ठाकुर, उपप्रधान अर्चना, बीडीसी सदस्य राजकुमारी, सीमा शर्मा, नंदलाल, स्कूल प्रबन्धन समिति अध्यक्ष इन्द्रा देवी, के अतिरिक्त अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
लगभग 3 लाख रूपए लागत से पंचायत भवन के अतिरिक्त कमरे का लोकापर्ण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज सस्ंथाओं के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृद्ध बनाया जा रहा है। गा्रमीण स्तर पर विकास कार्य सीधे तौर पर पंचायतों द्वारा किए जाने से प्रदेश के विकास को एक नई गति मिली है और प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में भवनों के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि पंचायत के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। उन्होने कहा कि विकास का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पंहुचाने तथा विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेकों कार्यक्रम व योजनाएं आरम्भ की गई है और पंचायती राज संस्थाएं इन योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने के लिए अथक प्रयास करती है ताकि आमजन इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होने कहा कि चांदपुर पंचायत का प्राथमिकता के आधार पर विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पचांयत भवन चादंपुर के लिए विधायक निधि से 7.5 लाख रूपए उपलब्ध करवाए गए है। उन्होने पंचायत भवन की उपरी मंजिल को बनाने के लिए भी प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि पंचायत में सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इस पंचायत को कोलडैम स्कीम के साथ जोडा गया है। उन्होने बताया कि पंचायत के 275 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया गया है तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गत 2 वर्षों में 5 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। उन्होने बताया कि कुंगरहट्टी सडक मार्ग के विस्तारीकरण की भी डी पी आर तैयार कर दी गई है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान अर्पण संत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, अधिशाषी अभियंता वीएन. पराशर, बीडीओ. भाग सिंह, मनमोहन शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इस सलाना समारोह में समाजसेवी तथा व्यवसायी जुल्फी राम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घन्यार (सिराज) के प्रधानाचार्य आदित्य रत्न शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में विद्यालय के करीब 600 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जुल्फी राम शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। दाड़लाघाट विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि जुल्फी राम शर्मा का विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने स्वागत किया। मंच संचालन प्रवक्ता हंसराज व शिवानी ने किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां पेश की जिसमे मुख्यतः छात्राओं ने स्वस्तिवाचन के मधुर स्वरों से विद्यालय प्रांगण को गुंजायमान कर दिया। वही मनीषा एवं सखियों द्वारा नाटक प्रस्तुति कार्यक्रम को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान साल भर की गतिविधियों की झलकियां भी प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की अपील की।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है तथा बच्चों को इस किमती समय का सदुपयोग करना चाहिए,अनुशासन में रहकर शिक्षा को ग्रहण करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की ओर से इस कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों व अतिथियों को धाम की व्यवस्था की गई।जिसका सभी ने आनंद उठाया।विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि जुल्फी राम शर्मा ने कार्यक्रम से खुश होकर बच्चों को प्रोत्साहित के लिए स्कूल के लिए व बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु 51 हजार रुपए की राशि विद्यालय को देने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में अध्ययन के क्षेत्र में विभिन्न कक्षाओं एवं संकायों के छात्रों को विभिन्न अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय श्रेणी में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में हरीश कुमार,नीलम,बनिता,ललिता,कर्तव्य ठाकुर,पीयूष,राहुल,रविंदर,जतिन सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में समाजसेवी तथा व्यवसायी जुल्फी राम शर्मा,उनके भाई नंदलाल,प्रधानाचार्य इंदु शर्मा,स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर, पूर्व एसएससी प्रधान हीरा लाल, सीताराम, पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र शर्मा,प्राथमिक केंद्र पाठशाला दाड़लाघाट के केंद्र अध्यक्ष कुलदीप,रौडी विद्यालय के मुख्याध्यापक कुलभूषण गुप्ता, एसीएफ से अजीत सिंह, विजय चंदेल, मनसा राम, अनमोल, दिनेश, राजेन्द्र वर्मा, नरेश, लायक राम, बंशीलाल भाटिया, नरेंद्र, केशव वशिष्ठ, भोपाल सिंह, चेतराम ठाकुर सहित स्कूल का सारा स्टाफ बच्चों के अभिभावक व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शिक्षा विभाग द्वारा 26 दिसंबर से 4 जनवरी 2020 तक सर्दीकालीन छुट्टियों का नया शेड्यूल जारी करने पर शिक्षक महासंघ सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला व उनकी टीम द्वारा शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया गया। शिक्षक महासंघ सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अपलोड हो जाएगा व 24 दिसंबर को शिक्षा विभाग द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी पूरा हो जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि छात्र शिक्षा को मात्र रोजगार प्राप्ति का साधन न बनाकर इसके माध्यम से अपने भीतर श्रेष्ठ गुणों को भी आत्मसात करें ताकि वे समाज में बेहतर इन्सान बन सकें। डॉ. सैजल आज सोलन के कंडाघाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक समारोह में उपस्थित छात्रों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने इससे पूर्व कंडाघाट में पुराने कोर्ट रोड संपर्क मार्ग जिसका नामकरण अब श्री शंकराचार्य स्वामी माधव आश्रम सम्पर्क मार्ग किया गया और लोकार्पण भी किया। उन्होंने कंडाघाट के समीप राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी ललिता अम्बिका मंदिर के प्रांगण में श्री शंकराचार्य जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि छात्र विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी संचयन करें ताकि वे समाज के उत्तरदायी नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी छात्र जीवन से ही लक्ष्य लेकर चलें तथा उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें। डॉ. सैजल ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए की वे अपना हर कार्य निर्धारित समय पर या इससे पूर्व ही समाप्त कर लें। उन्होंने कहा कि यदि समय को सही प्रकार से उपयोग किया जाए तो समय कभी भी प्रतिकूल नहीं होता, बल्कि हर कदम पर हमारा साथ देता है। विद्यार्थियों के लिए तो एक-एक पल कीमती होता है। विद्यार्थियों को चाहिए की वे नियमित रूप से देश के महापुरषो की जीवनियों को पढ़ें तथा उनसे प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में उतारें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र पर 7598 करोड़ रूपए खर्च कर रही है। सभी विद्यालयों में छात्रों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां ग्रामीण स्तर तक शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है वहीं चरणबद्ध आधार पर विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े पद भरे जा रहे हैं। सहकारिता मंत्री ने विद्यालय की सभी मांगों व समस्याओं को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देन की घोषणा की। सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने छात्रों का आह्वान किया कि वे नशे जैसी कुरीति से दूर रहे तथा अपने साथियों को भी नशे को न कहने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शीला, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, कसौली भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, भाजपा महामंत्री संजीव सूद, भरत साहनी, नरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत सिरीनगर के प्रधान अमित ठाकुर, उपप्रधान मनीष सूद, तीर्थानंद ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल कंडाघाट के अध्यक्ष रोहित सूद, भाजपा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, शंकराचार्य ट्रस्ट कंडाघाट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कण्डाघाट की प्रधानाचार्य आभा चंदेल सहित छात्र व बड़ी संख्या में अभिभावक तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। कक्षा-कक्षों,खेल प्रांगण और निकास नालियों की सफाई की। विद्यालय के सभी शौचालयों को भी साफ किया और पेयजल के भंडारण टैंकों को साफ कर उनमें उचित मात्रा में क्लोरीन एवं ब्लीचिंग पाउडर मिलाया। दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक बौद्धिक सत्र में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में समाज सुधारक श्री देव ने स्वयंसेवकों राष्ट्रीयता,नैतिकता एवं कर्तव्य परायणता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रवक्ता वाणिज्य नरेंद्र कपिला एवं प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने भी छात्रों को संबोधित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा ने बताया कि सभी स्वयंसेवी प्रातः 5:00 बजे जाग जाते हैं और दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होकर प्रभातफेरी निकालकर भजन गाते हुए लोगों को जागरूक करते हैं। तत्पश्चात हल्के व्यायाम,योग एवं परेड का आयोजन होता है और नाश्ता करने के पश्चात सभी स्वयंसेवक विद्यालय परिसर और गोद लिए गांव गजरेडी एवं नवगांव में समाज सेवा करते हैं। रात्रि को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन और बौद्धिक सत्र के पश्चात रात्रि 10:00 बजे से स्वयंसेवक विश्राम करते हैं। ये शिविर इन छात्रों की दशा एवं दिशा परिवर्तन में सहायक होगा। इस अवसर पर महिला कार्यक्रम अधिकारी किरण बाला, प्रवक्ता हिंदी भीम सिंह ठाकुर, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुनील कुमार, सरिता गुप्ता, सेवादार ललित मोहन एवं रामलाल ठाकुर भी उपस्थित रहे।
महिला मंडल छिब्बर ने सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में ग्राम पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने उनके इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महिला मंडल की सदस्यों ने गांव की बावड़ी जो मलबे से काफी भर चुकी थी उसका सारा मलबा बाहर निकाला और उसे साफ किया। इसके अतिरिक्त गांव की नालियों गलियों का सारा कचरा एकत्रित किया। महिला मंडल की प्रधान सरलादेवी ने महिला सदस्यों को ठोस तथा तरल कचरे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों प्रकार के कचरे अलग-अलग डस्टबिन में डालने चाहिए और इनकी पहचान की जानकारी भी हमें होनी चाहिए। उनके साथ सचिव कुसुमलता, कोषाध्यक्ष अनीता, लीला, वीणा, जया, रीता, लीला देवी और श्याम लाल ने भी महिलाओं का विशेष रूप से इस कार्य में सहायता की। पंचायत प्रधान ने महिला मंडल की इस कार्य हेतु सराहना की।
हमीरपुर के परिधिगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि विपक्ष नागरिक संशोधन विधेयक के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहा है। देश में अराजकता फैलाने के लिए कांग्रेस व विपक्षी दल जिम्मेवार हैं। कहां की विपक्षी दल जान माल की हानि पर उतर आए हैं इसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले पड़ोसी देशों के लोगों को भी नागरिकता का अधिकार है, जो देश में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा । यह एक्ट नागरिकता देने के लिए है ना कि छीनने के लिए। विपक्ष के बारे में भ्रामक प्रचार कर रहा है जिसकी वजह से लोगों के जान-माल को संपत्ति को नुकसान हुआ है। सतपाल सत्ती ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। 31 दिसंबर तक हर जिला में यह सम्मेलन आयोजित होंगे। इसके बाद भाजपा की जिला और ब्लाक कार्यकारिणी भाजपा की जिला व मंडल कार्यकारिणी यों के गठन के बाद मंडल सर पर बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित होंगे और लोगों को पर्चे बांटकर इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर 27 दिसम्बर को शिमला में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों को इस रैली में जनता के समक्ष रखा जाएगा तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रैली में गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित होंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, पार्टी के सचिव विजय पाल सोहारू सहित तेजप्रकाश चोपड़ा, अनिल कौशल, नवीन शर्मा, अंकुश शर्मा, हरीश शर्मा, अजय रिंटू, विशाल पठानिया, तेन सिंह, मौजूद रहे।
नगर पंचायत अर्की को श्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है । निधारित मापदण्डों पर खरा उतरने पर नगर पंचायत को यह पुरस्कार दिया जा रहा है । पूरे प्रदेश में 11 स्थानिय निकायों का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है तथा जिला सोलन से अर्की नगर पंचायत का चयन हुआ है । 25 दिसबर को मनाली में आयोजित होने वाले राय स्तरीय समारोह में प्रदेश के मुख्ययमंत्री जय राम ठाकुर नगर पंचायत के प्रतिनिधियों को समानित करेंगे। नगर पंचायत के कनिष्ठ सहायक रामकरण ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित की गए सभी मापदण्डों पर नगर पंचायत खरी उतरी है । नगर पंचायत की अध्यक्षा वीना ठाकुर, उप प्रधान नानक चंद, पार्षद आशा परिहार, बालकराम, प्रदीप, तुलसी गुप्ता ,सावित्री गुप्ता , सुरेन्द्र शर्मा, कमल कुमार व हंसराज गुप्ता ने कहा कि लोगों के सहयोग से नगर पंचायत ने यह सफलता प्राप्त की है । इन सभी ने राज्य सरकार का भी आभार प्रकट किया है ।
गी कल्याण संघ चंबा ने रविवार को डे केयर सेंटर चंबा में प्रधान भगत बड़ोत्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ द्वारा पांगी घाटी की विभिन्न परिस्थितियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। पांगी कल्याण संघ चंबा के महासचिव बी आर भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पांगी घाटी से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सबडिवीजन को तीसा के लिए स्थानांतरित करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके संबंध में संघ प्रदेश सरकार के इस निणर्य का विरोध करता है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में अपने इस राय को वापिस लेने की मांग उठाई है। क्योंकि पांगी मुख्यालय किलाड़ से तीसा भुंजराडू की दूरीर वाया जम्मू 1400 किलोमीटर की है अगर पांगी के लोगों को पानी की समस्या को लेकर तीसा का रूख करने पड़ेगा जो कि असंभव है। उन्होंने इस जनविरोधी निर्णय को अति शीघ्र स्थगित करने का आग्रह किया है। ताकि जनजातिय क्षेत्र पांगी की लगभग 30 हजार आबादी को पानी की समस्या को लेकर परेशानियों का सामना ना करना पड़े। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को कई वर्षों से पांगी में सबडिवीजन के रूप में कार्यकर है। साथ ही उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी के लगभग 200 परिवार चंबा शहर में गुजर बसर कर रहे है। जिनकी व्यवस्था के लिए बालू में स्थित जनजातीय भवन के समीप एक विश्राम ग्रह की सुविधा करवाई जाए ताकि उन्हें रात को चंबा पहुंचने पर परेशनीयों से न जूझना पड़े। उन्होंने बैठक में सर्दियों में पांगी घाटी के लिए होने वाली हवाई सेवाओं को लेकर भी चर्चा की उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2019 को जनजाति क्षेत्र पांगी का सबसे कम दूरी वाला मार्ग साच पास यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो जाता है फिर घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय कि लिए आने के लिए मात्र एक जम्मू मार्ग यह हवाई सेवांए रहती है। उन्होंने पांगी घाटी के लिए जल्द हवाई सेवाओं की भी मांग उठाई है। पांगी मुख्यालय किलाड़ में सरकार द्वारा हाल की में भेजी गई एचआरटीसी मिनी बसों को वाया जम्मू चंबा के रूट पर लगवाने की मांग उठाई है। ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके। इस दौरान बैठक में कश्मीर सिंह, बीआर भारद्वाज, किशन चंद, लेख राज, भीम सेन, महेश चंद, लक्ष्मी चंद, वह अन्य सदस्य मौजूद रहें। वीरू राणा प्रेस सचिव पांगी कल्याण संघ चंबा हिमाचल प्रदेश
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवक समत्याड़ी मांगल दितु राम कौंडल रहे।वही विशेष अतिथि समाज सेवक मांगल सीताराम ठाकुर व ट्रक यूनियन मांगल के प्रधान बलदेव राज चौहान ने शिरकत की।प्रधानाचार्य सोमनाथ शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा अपने संबोधन में विद्यालय के छात्र छात्राओं को शिक्षा के अतिरिक्त विविध गतिविधियों तथा खेलकूद सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।स्कूल के बच्चों ने विभिन्न शैलियों जैसे पहाड़ी,पंजाबी आदि में अपना रंगारंग कार्यक्रम पेश किया अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें नशाखोरी जैसी गन्दी आदतों में न पड़ कर खेलकूद और अपनी पढ़ाई पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित को कहा।इसके पश्चात मुख्य अतिथि दीतू राम कौंडल द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे।इस दौरान मुख्य अतिथि दीतु राम कौंडल द्वारा विद्यालय के लिए नकद राशि 11000 अनुदान स्वरूप भेंट की गई तथा इसके अतिरिक्त सभी के लिए भोजन का भी आयोजन किया।समाज सेवक सीताराम ठाकुर ने बच्चों के कार्यक्रम के लिए 5100 ओर दया राम कौंडल ने 2100 की राशि भेंट की।इस अवसर पर समाज सेवक समत्याड़ी मांगल दितु राम कौंडल,समाज सेवक मांगल सीताराम ठाकुर,प्रधानाचार्य सोमनाथ शर्मा,ट्रक यूनियन मांगल के प्रधान बलदेव राज चौहान,दयाराम ठाकुर,प्रेमलाल ठाकुर,रामलाल ठाकुर,धर्माराम,शीला देवी शर्मा,प्रताप सिंह ठाकुर,सुंदर राम,एसएमसी अध्यक्ष,एसएमसी सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट भराड़ीघाट पूर्व सैनिक लीग की बैठक 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।यह बैठक अंबुजा चौक पर नजदीक जोगिंदरा बैंक,ठाकुर देवी राम कंपलेक्स में आयोजित की जाएगी।जानकारी देते हुए लीग के प्रधान हीरालाल ठाकुर ने बताया कि यह बैठक 11:00 बजे शुरू हो जाएगी।बैठक का मुख्य एजेंडा वीर नारियों,पूर्व सैनिकों और अपाहिज दिव्यांग पूर्व सैनिकों के जो भी आश्रित होंगे उनके पेंशन संबंधी कागजों की जांच की जाएगी और उन्हें दुरुस्त करने का तरीका बताया जाएगा।उन्होंने पूर्व सैनिक की वीर नारियों दिव्यांगों इत्यादि से पेंशन डॉक्यूमेंट ईसीएचएस कार्ड और कैंटीन स्मार्ट कार्ड के बारे में चर्चा करने की बात भी कही।हीरालाल ने पूर्व सैनिक लीग के सभी सदस्यों से भी इस बैठक में अवश्य भाग लेने का आह्वान किया है।उन्होंने सभी वीर नारियों पूर्व सैनिकों या दिव्यांग आश्रितों से आह्वान किया है कि वह अपने सभी डाक्यूमेंट्स लेकर मीटिंग में अवश्य पधारें। दाड़लाघाट भराड़ीघाट पूर्व सैनिक लीग की बैठक 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।यह बैठक अंबुजा चौक पर नजदीक जोगिंदरा बैंक,ठाकुर देवी राम कंपलेक्स में आयोजित की जाएगी।जानकारी देते हुए लीग के प्रधान हीरालाल ठाकुर ने बताया कि यह बैठक 11:00 बजे शुरू हो जाएगी।बैठक का मुख्य एजेंडा वीर नारियों,पूर्व सैनिकों और अपाहिज दिव्यांग पूर्व सैनिकों के जो भी आश्रित होंगे उनके पेंशन संबंधी कागजों की जांच की जाएगी और उन्हें दुरुस्त करने का तरीका बताया जाएगा।उन्होंने पूर्व सैनिक की वीर नारियों दिव्यांगों इत्यादि से पेंशन डॉक्यूमेंट ईसीएचएस कार्ड और कैंटीन स्मार्ट कार्ड के बारे में चर्चा करने की बात भी कही।हीरालाल ने पूर्व सैनिक लीग के सभी सदस्यों से भी इस बैठक में अवश्य भाग लेने का आह्वान किया है।उन्होंने सभी वीर नारियों पूर्व सैनिकों या दिव्यांग आश्रितों से आह्वान किया है कि वह अपने सभी डाक्यूमेंट्स लेकर मीटिंग में अवश्य पधारें।
भाजपा मंडल सोलन की बैठक शनिवार देर शाम 21 दिसम्बर को अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता मंडल में हुई। इसमें शिमला में होने वाली प्रदेश सरकार की 27 दिसंबर 2019 को होने वाली जन आभार रैली को लेकर चर्चा की गई। इस में पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप और खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम नई कार्यकारिणी का परिचय हुआ। इसके बाद प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर शिमला में होने वाली जन आभार रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ इसे बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सख्या में रिज मैदान शिमला पहुंचने का आह्वान किया गया। मंडल ने रैली में 1500 कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का लक्ष्य रखा। बैठक में पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप और खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया ने नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून हमारे पड़ोसी देशों में प्रताडि़त नागरिकों को नागरिकता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विरोधी पार्टियां देश की जनता को गुमराह कर इस कानून का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून से देश के किसी भी नागरिक पर असर नहीं पड़ेगा। बैठक में जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैध, डॉ राजेश कश्यप, कुमारी शीला, रविंद्र परिहार, पवन गुप्ता, हेमराज गौतम, रितु सेठी, राकेश शर्मा, एचएन कश्यप, गुरविंद्र काला, धर्मेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र बंटी, चंद्रकांत शर्मा, महामंत्री भरत साहनी, संजीव सूद, संजीव मोहन, सुनीता रोहल, मुकेश शर्मा मुन्नू, पदम पुंडिर, शोभा ठाकुर, कुलदीप चौहान, शांता धीमान, तृप्ता लंबा, पूजा हांडा, रिया शर्मा, बिंद्रू ठाकुर व मीडिया प्रभारी नरेश गांधी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मीडियाप्रभारी नरेश गांधी ने दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द्र गौतम ने किया। यह शिविर 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक विद्यालय एवं गोद लिए गांव गजरेड़ी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवक विद्यालय परिसर एवं गजरेड़ी गांव में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे साफ सफाई, पौधा रोपण, श्रम दान एवं अनेक जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान स्वयंसेवकों के बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त स्रोत व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। 21 दिसंबर को रात्री कार्यक्रम में अंबुजा सीमेंट फाउडेशन के बागवानी विभाग के प्रभारी नागेन्द्र गांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होने स्वयंसेवकों को राष्ट्र की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने और अपने जीवन में सेवा भावना को मन से अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेश, नरेश ठाकुर, अमर चन्द शर्मा एवं हरदेव जो सभी समाज सेवीयों ने भी सभी छात्रों को जीवन में नैतिक आचरण करते हुए राष्ट्र हित में योगदान देने की सलाह दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अमर देव शर्मा ने शिविर के कार्यकम की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच का संचालन प्रवक्ता हिन्दी भीम सिंह ठाकुर ने किया।इस अवसर पर महिला कार्यक्रम अधिकारी किरण बाला एवं अन्य सभी शिक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में "शिक्षा की अखंड ज्योति,मेरे स्कूल से निकले मोती" कार्यक्रम का आयोजित आयोजन किया गया।इस आयोजन की अध्यक्षता हिमाचल संस्कृत अकादमी से सेवानिवृत्त सचिव डाॅ मस्त राम शर्मा ने की।कार्यक्रम के अध्यक्ष ने सरस्वती मां के चरणों में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।पाठशाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गाकर समस्त अतिथियों का स्वागत किया।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।प्राथमिक पाठशाला दाड़ला स्कूल में तराशे गए मोतियों में से बंसीलाल शुक्ला वित्त नियंत्रक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय,डॉ खेमराज शुक्ला, धनीराम चौधरी,बंसी राम भाटिया, मोहन सिंह चंदेल,मदन लाल शुक्ला,सुरेंद्र शुक्ला,लेखराज चंदेल,हीरालाल ठाकुर,नरेंद्र चौधरी,जगदीश ठाकुर,हेमराज ठाकुर इत्यादि ने इसी पाठशाला में गुजारे अपने बीते दिन याद किए और अपने अपने अनुभव सांझा किए ।सभी मोतियों ने अपनी पुरानी पाठशाला को आदर्श पाठशाला एवं उसमें आधुनिक स्मार्ट कक्षा के रूप में देखने की इच्छा जताई और ऐसा करने के लिए अपनी भरसक कोशिश की बात भी कही। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला तथा उप प्रधान लेखराज चंदेल ने पंचायत की ओर से पाठशाला के आधुनिकीकरण हेतु सहायता करने की हामी भरी गई।मुख्य अतिथि डॉ मस्तराम ने विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार भरने हेतु जोर दिया।उन्होंने कहा आज का विद्यार्थी पढ़ाई तो कर रहा है लेकिन उसमें संस्कारों का ह्रास हो रहा है । उन्होंने विद्यालय के मुख्याध्यापक कुलदीप सिंह की कार्यकुशलता की भी सराहना की।उन्होंने हिमाचल सरकार का दूसरी कक्षा से संस्कृत विषय लगाने हेतु भी धन्यवाद किया। उन्होंने अगले सत्र में पांचवी कक्षा में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को 11-11सौ रूपए का पुरस्कार देने की बात भी कही।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति को ₹2100,सुरेंद्र शुक्ला 1100,लेखराज चंदेल 1100, बंसीलाल शुक्ला 1100,धनीराम चौधरी 1100,खेमराज शुक्ला 1100,इंदु शर्मा 1100,ललित 1100,बंसी राम भाटिया 1100, मोहन सिंह चंदेल,1100 मदन शुक्ला 1100,हेमराज ठाकुर 1100रू दि
कंडाघाट उपमंडल के तहत सलोगड़ा के नजदीक एक भयंकर हादसा पेश आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार के खाई में गिर जाने से पांच व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हादसा रात के वक्त हुआ, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। रविवार सुबह जब एक स्थानीय व्यक्ति घास काटने के लिए गया था तो उसने ही सबसे पहले हादसे की शिकार कार को देखा, इसके बाद पुलिस को सुबह 9:45 बजे के आसपास इसकी सूचना मिली। फ़िलहाल कार चालक के तौर पर एक मृतक की पहचान विपुल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस व बचाव दल टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन भयंकर हादसे में कार में सवार पांचों ही लोग दम तोड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि पांचों ही मृतक हरियाणा के रायपुर रानी के रहने वाले थे। अंतिम जानकारी यह भी है कि कार की स्थिति इस कदर थी कि इसके नंबर का भी पता लगाना मुश्किल हो गया। अलबत्ता इतना जरूर पता चल गया है कि कार पंचकूला में रजिस्टर्ड(HR 03T-534) थी, इसमें सवार पांचों ही व्यक्ति शिमला की तरफ जा रहे थे। उधर डीएसपी(मुख्यालय) योगेश जोशी ने पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की कड़ी में हुए सीएए, सीएबी,एनआरसी पर आए फैसले का हम समर्थन करते हैं। आजादी के बाद आज दिन तक ना जाने कितनी सरकारें आई और चली गई, लेकिन बात अगर राष्ट्रवाद की ही हो तो सबसे पहले मोदी सरकार का नाम ही सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अब से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। एनआरसी में किसी भी धर्म को कोई खतरा नहीं और ना ही किसी भी धर्म से कोई भेदभाव किया जा रहा है । आज पूरे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की लगातार साजिश रची जा रही है। कई जगह आगजनी की जा चुकी है।पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। पथराव किया जा रहा है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है । कई राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा लोगों को भड़काया जा रहा है। इसी एवज में हिमाचल प्रदेश में भी कुछ देश विरोधी ताकते झूठी अफवाहें फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी हैं। हम प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से अपील करते हैं कि सीएए,cab व एनआरसी का समर्थन करें और देश विरोधी ताकतों को देश के भीतर न पनपने दें।साथ ही प्रदेश में आने वाले ऐसे लोगों पर नजर रखें, जो प्रदेश का माहौल खराब करने की नियत से प्रदेश में दाखिल हो रहे हैं।हम अपना पूरा समर्थन देश की सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को देते हैं व प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी अपील करते हैं कि अगर हिमाचल प्रदेश में माहौल खराब की स्थिति कोई उत्पन्न करता है या दंगा फसाद करता है तो उसके खिलाफ शूटआउट ऑन द स्पॉट के आदेश दिए जाए। प्रदेश की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एवज में दोषियों की संपत्ति को सीज किया जाए। पुलिस प्रशासन को शक्ति से निपटने के आदेश खुले तौर पर दिया जाए हमारा संगठन प्रदेश की पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। अंत में देश विरोधी लोगों,दलों व ताकतों को हम खुली चेतावनी देते हैं कि आपको जो भी भाषा पसंद है हमारा राजपूत संगठन उसी भाषा में जवाब देगा और प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए हम राजपूत अपनी तलवार उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इसके साथ हमारा संगठन प्रांत स्तर जिला स्तर व ग्राम स्तर पर का CAA कैब व NRC के फायदों से जनता को जागरूक करेंगे। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की कड़ी में हुए सीएए, सीएबी,एनआरसी पर आए फैसले का हम समर्थन करते हैं। आजादी के बाद आज दिन तक ना जाने कितनी सरकारें आई और चली गई, लेकिन बात अगर राष्ट्रवाद की ही हो तो सबसे पहले मोदी सरकार का नाम ही सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अब से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। एनआरसी में किसी भी धर्म को कोई खतरा नहीं और ना ही किसी भी धर्म से कोई भेदभाव किया जा रहा है । आज पूरे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की लगातार साजिश रची जा रही है। कई जगह आगजनी की जा चुकी है।पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। पथराव किया जा रहा है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है । कई राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा लोगों को भड़काया जा रहा है। इसी एवज में हिमाचल प्रदेश में भी कुछ देश विरोधी ताकते झूठी अफवाहें फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी हैं। हम प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से अपील करते हैं कि सीएए,cab व एनआरसी का समर्थन करें और देश विरोधी ताकतों को देश के भीतर न पनपने दें।साथ ही प्रदेश में आने वाले ऐसे लोगों पर नजर रखें, जो प्रदेश का माहौल खराब करने की नियत से प्रदेश में दाखिल हो रहे हैं। हम अपना पूरा समर्थन देश की सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को देते हैं व प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी अपील करते हैं कि अगर हिमाचल प्रदेश में माहौल खराब की स्थिति कोई उत्पन्न करता है या दंगा फसाद करता है तो उसके खिलाफ शूटआउट ऑन द स्पॉट के आदेश दिए जाए। प्रदेश की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एवज में दोषियों की संपत्ति को सीज किया जाए। पुलिस प्रशासन को शक्ति से निपटने के आदेश खुले तौर पर दिया जाए हमारा संगठन प्रदेश की पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। अंत में देश विरोधी लोगों,दलों व ताकतों को हम खुली चेतावनी देते हैं कि आपको जो भी भाषा पसंद है हमारा राजपूत संगठन उसी भाषा में जवाब देगा और प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए हम राजपूत अपनी तलवार उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।इसके साथ हमारा संगठन प्रांत स्तर जिला स्तर व ग्राम स्तर पर का CAA कैब व NRC के फायदों से जनता को जागरूक करेंगे।


















































