कांगड़ा: वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर विकलांगता को समझना और संलग्न करना नामक विषय पर दिव्यांग के द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने अपने व्याख्यान में विकलांगता को विस्तारपूर्वक समझाया तथा उनके अधिकारों के विषय और विकलांगता कितने प्रकार की है तथा हमे विकलांग लोगों के प्रति कैसा व्यवहार करना चाहिए और उनको समाज में विना भेदभाव के रखना चाहिए और उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक तथा उनकी मदद करनी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सर्वप्रथम 1995 में विकलांगता एक्ट लाया गया जिसमें इनको समझना और संलग्न करना। मंच संचालन डॉ. सुख देव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नेहा मिश्रा द्वारा किया गया। इस व्याख्यान के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और 50 छात्र मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहडू जिला कांगडा में विश्व मानव रूहानी केंद्र के परम संत बलजीत सिंह महाराज नवांनगर पंचकुला हरियाणा द्वारा विद्यालय के छात्रों को शिक्षण सामग्री जैसे- स्कूल बैग ,जूते और स्टेशनरी का समान गत दिवस 18/04/2024 को दी गई थी। सामान स्कूल प्रबन्धन समिति और स्कूल प्रशासन ने छात्रों को वितरित किया। स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहडू जिला कांगड़ा ने विश्व मानव रूहानी केंद्र और परम संत बलजीत का धन्यवाद किया। विश्व मानव रूहानी केंद्र नावां नगर समय समय सरकारी स्कूलों, बुजुर्गों, लाचारों और गरीबों की सहायता करती रहती है।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में नॉन मेडिकल संकाय में जयसिंहपुर ऐम अकादमी बागकुंलजा स्कूल के छात्र अभिषेक कौंडल ने 94.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है, ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव गांव (धरोड़) के अभिषेक कौंडल के पिता सुरेंद्र कौंडल (बीसएफ) में अपनी सेवायें दे रहे हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य आशु धीमान और स्टॉफ ने अभिषेक कौंडल कि इस उपलब्धि के लिए परिजनों को बधाई दी है। वही अभिषेक कौंडल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरी इस उपलब्धि के लिए मुझे मेरे अध्यापकों व माता पिता का भरपूर सहयोग मिला। अभिषेक कौंडल सफलता से समस्त गांववासियों में खुशी कि लहर है।
फेयरवेल पार्टी में जमकर झूमे छात्र, चेहरे पर खुशी आंखों में दिखा विदाई का दर्द लॉरेट फार्मेसी संस्थान के अंतिम वर्ष के स्नातक तथा स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलबार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें संस्थान प्रशासन की ओर से जूनियर छात्रों ने अपने सीनियरों को विदाई दी। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि लॉरेट शिक्षण संस्थान के प्रबंधक एवं निर्देशक डॉ. रण सिंह रहे। डॉ रण सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण को निखारते हैं। संस्थान के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. एम् एस आशावत ने माँ सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| डॉ एम एस आशावत ने कहा कि कॉलेज में बिताए गए ये दिन प्रत्येक मानव के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इस समय की मित्रता, अध्ययनशीलता एवं विभिन्न विधाओं में प्रतिभा संपन्नता उसके आगामी जीवन की आधारशिला बनती है। इन्हीं पलों को और अधिक स्वर्णिम और यादगार बनाने के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा यहां से सभी छात्र छात्राएं भिन्न-भिन्न दिशाओं में बंट जाएंगे । भविष्य में भी यदि किसी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो उसके लिए तत्पर रहेंगे कार्यक्रम के अंत में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने चार वर्ष के काॅलेज अनुभवों को साझा किया। छात्रों ने अपने सभी अध्यापको को याद कियाओर कहा की गुरु ही हमारे चरित्र और जीवन का निर्माण करता है विदाई पार्टी में छात्राओं ने कैटवॉक, नृत्य, गायन के माध्यम से आनंद लिया। प्रो एच ओ डी डॉ विनय पंडित एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर अफसर प्रो डॉ सी पी एस वर्मा ने छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की फेयरवेल पार्टी के दौरान जज के रूप मैं सहा प्रो देव राज, डॉ. स्वाति एवं सहा प्रो प्रतिभा सिंह रही एम् फार्मा से मिस्टर फेयरवेल गुरविंदर सिंह, मिस्टर पर्सनालिटी प्रिंकल भारद्धाज, मिस फेयरवेल शगुन ठाकुर एवं मिस पर्सनालिटी शगुन शर्मा रही बी फार्मा से मिस्टर फेयरवेल अभिषेक, मिस्टर पर्सनालिटी मिस्टर प्रियांशु परिहार, मिस फेयरवेल मिस दीपांशी एवं मिस पेर्सनलिटी मिस यामिनी गुलेरिया रही। डी फार्मा से मिस्टर फेयरवेल मिस्टर सुमित, मिस्टर पर्सनालिटी मिस्टर अभय, मिस फेयरवेल मिस मुस्कान एवं मिस पर्सनालिटी मिस पलक रही इस अवसर पर डॉ परवीन, डॉ रितेश राणा एसोसिएट प्रो शिव कुमार खुशवा, एसोसिएट प्रो निशांत गौतम सह प्रो अजय सहा प्रो अर्चना सहा प्रो शविंदर एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे ये जानकारी मीडिया प्रभारी निखिल शर्मा दवारा दी गई।
** साक्षी ने 454 अंक लेकर विद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोगरवां का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी ,जबकि 5 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में कला संकाय में सिमरन, मीनाक्षी, मुस्कान, वाणिज्य संकाय में साक्षी, वंशिका, विवेक तथा विज्ञान संकाय में रिया, ऋषि तथा महक क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। साक्षी भारद्वाज ने 454 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को मिठाई खिला कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए स्कूल इंटर्नशिप पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस सत्र की शुरुआत डॉ. नीतू महाजन ने की, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कार्यक्रम के मूल उद्देश्य और रिकॉर्ड की जाने वाली जानकारी के बारे में जानकारी दी। डॉ. ईशा शर्मा ने रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। समग्र कार्यक्रम का समापन डॉ. प्रशांत कुमार ने रिपोर्ट की संरचना, कार्यों और सावधानियों के संदर्भ में किया। द्वितीय सेमेस्टर के सभी छात्र-अध्यापकों ने इस सत्र में गहरी दिलचस्पी के साथ भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा +2 परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिसमें पब्लिक मॉडल माध्यमिक विद्यालय बडूखर से 12 वीं कक्षा के छात्र सगुन चौधरी ने सांइस विषय में 444 अंक प्राप्त किए। जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है। सगुन चौधरी ने परिक्षा में 500 मे से 444 अंक प्राप्त किए हैं, 89 प्रतिशत अंक हासिल कर बडूखर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सगुन से पूछे जाने पर बताया कि वो आगे पढ़ लिख कर इंजिनियर बनना चाहता है। पिता का नाम सुभाष चन्द व माता का नाम स्वर्णा देवी है, यह इंदौरा के गांव बडूखर तहसील इंदौरा के रहने वाले हैं। सगुन के पिता पंचायत सैक्रेटरी हैं व माता गृहणी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ ने सगुन चौधरी व उसके माता पिता को बधाई दी व सगुन के उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी तथा उसे हर सम्भव सहयोग करने की बात कही है।
जयसिंहपुर: प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के परीक्षा परिणामों में कॉमर्स संकाय में एवीएम पब्लिक स्कूल पहाड़ा की छात्रा प्रियंका पटियाल ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्रियंका के पिता अश्वनी पटियाल पेशे से दुकानदार हैं जबकि मां सरिता पटियाल गृहिणी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य अंकुश और सभी अध्यापकों ने प्रियंका कि इस उपलब्धि के लिए परिजनों को बधाई दी है। प्रियंका ने अपनी कामयाबी का सारा श्रेह अपने परिजनों व स्कूल के मेहनती स्टॉफ को दिया है। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा में कामयाबी हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने आप पर पूरा विश्वास होना चाहिए। प्रियंका का सपना एक सफल सीए बनने का है। वही प्रियंका विधानसभा जयसिंहपुर जालग से संबंध रखने वाली प्रियंका को कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा, पूर्व विधायक रवी धीमान ने दी बधाई।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा +2 परीक्षा परिणाम आज घोषित हुए जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन्दौरा से 12 वीं कक्षा की छात्रा गुरप्रीत कौर ने कमांडर्स में पुरे हिमाचल में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है। गुरप्रीत कौर ने परिक्षा में 500 मे से 488 अंक प्राप्त किए हैं, 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल व इन्दौरा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरप्रीत कौर से पूछे जाने पर बताया कि वो आगे पढ़ लिख के सैन्य अधिकारी बनना चाहती हैं। पिता का नाम जसविंदर सिंह व माता का नाम मनप्रीत कौर है, यह इंदौरा के गांव इंन्दपूर तहसील इन्दौरा के रहने वाले हैं।पिता जालंधर में पैट्रोल पंप पर काम करते हैं व माता गृहणी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन शर्मा व स्कूल स्टाफ ने गुरप्रीत कौर व उसके माता पिता को बधाई दी व गुरप्रीत कौर के उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी तथा उसे हर सम्भव सहयोग करने की बात कही है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा +2 परीक्षा परिणाम आज घोषित हुए जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसूर से 12 वीं कक्षा की छात्रा शव्या ने कॉमर्स में पुरे हिमाचल में पहला स्थान हासिल किया है। जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है। शव्या ने परिक्षा में 500 मे से 490 अंक प्राप्त किए हैं, 98.00 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर स्कूल व नुरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।शव्या से पूछे जाने पर बताया कि वो आगे पढ़ लिख कर सी ए बनना चाहती है। पिता का नाम स्वर्ण सिंह व माता का नाम अनु बाला है, यह नुरपुर के गांव परगना तहसील नुरपुर के रहने वाले हैं। शव्या के पिता अपना निजी व्यवसाय करते हैं व माता गृहणी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ ने शव्या व उसके माता-पिता को बधाई दी व शव्या के उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी तथा उसे हर सम्भव सहयोग करने की बात कही है।
1. कामक्षी शर्मा, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल बैजनाथ, 494 1. छाया चौहान, सनोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा, 494 2. श्रुति शर्मा, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, 492 3. ऐंजल, मिनर्वा सीनियर सकेंडरी स्कूल घुमारवीं, 491 3. पियूष ठाकुर, हिम अकैडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर हमीरपुर, 491 4. पलक ठाकुर, एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल अनंत नगर टटाहर, 490 4. अर्षिता, डीएवी सीनियर सकेंडरी स्कूल ऊना, 490 4. अर्पिता राणा, एसटी डीआर पब्लिकक सीनियर सकेंडरी स्कूल गगरेट, 490 4. शाव्या, राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल जसूर, 490 5. ध्रुव शर्मा, गुरुकुल पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पक्का परोह बंब, 489 5. आरूही, सनौर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा, 489 6. अदरिजा गौतम, हिमालयन पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल चुवाड़ी, 488 6. आदित महाजन, द न्यू हीरा स्कूल आफ साईंसिज छतड़ी, 488 6. श्रद्धा, स्वामी विवेकानंद सीनियर सकेंडरी स्कूल रामनगर, 488 6. गुरप्रीत कौर, राजकीय एसएम माडल सीनियर सकेंडरी स्कूल इंदौरा, 488 7. शिवानगी शर्मा, हिमालयन पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पपरोला, 487 7. दिव्यांश अग्रवाल, आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल नाहन, 487 7. शिवम, हिम अकैडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर हमीरपुर, 487 7. गीतांश शर्मा, राजकीय छात्र सीनियर सकेंडरी स्कूल चंबा, 487 7. ईशा ठाकुर, डीएवी सीनियर सकेंडरी स्कूल ऊना, 487 8. मनोरमा, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सकेंडरी स्कूल महाजन बाजार मंडी, 486 8. शालिनी, राजकीय छात्रा सीनियर सकेंडरी स्कूल नादौन, 486 8. रिधम कटोच, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल बैजनाथ, 486 8. समृद्धि, सनौर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा, 486 8. कार्तिक शर्मा, राजकीय माडल सीनियर सकेंडरी स्कूल मुबारिकपुर, 486 8. कोमल, अंश राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल बधेरा राजपूतान, 486 9. वंशिका सोहल, एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल गगरेट, 485 9. अंशिका राय, द मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर, 485 9. कल्पना राणा, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर, 485 9. तुषार ठाकुर, द न्यू ईरा स्कूल आफ साईसिंस छतड़ी, 485 9. कोमल कुमारी, सुपर मैगनेट सीनियर सकेंडरी स्कूल प्रतापनगर हमीरपुर, 485 9. वंशिता, राजकीय छात्रा सीनियर सकेंडरी स्कूल नादौन, 485 9. अनुप्रीति कटोच, सनौर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा, 485 9. मृदुल आहलूवालिया, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सकेंडरी स्कूल महाजन बाजार मंडी, 485 10. तनु, राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल सनाही, 484 10. चिंतन, राजकीय सीनिसर सकेंडरी स्कूल शिला घराट, 484 10. आरूषि ठाकुर, एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल गगरेट, 484 10. भावना, राजकीय माडल सीनियर सकेंडरी स्कूल घनाहाटी, 484 10. ईशा शर्मा, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल बैजनाथ, 484 10. अमन कुमार, संचेतना पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल आवाहदेवी हमीरपुर, 484 10. वैशाली शर्मा, करियर अकैडमी सीनियर सकेंडरी स्कूल नाहन सिरमौर, 484
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर को घोषित कर दिया है। जिमसें टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा। कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया पिछले साल 79.4 फीसदी रहा था। पास प्रतिशतता पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। 13,276 की कंपार्टमेंट आई है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। पूरे राज्य में भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, कांगड़ा की कामाक्षी शर्मा ने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है कामाक्षी साइंस में 500 में से 494 अंक मिले हैं।
धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा है कि पूर्व मंत्री पंडित संतराम की विरासत को पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने कलंकित किया है। सुधीर के भाजपा में जाने पर संतराम जी की आत्मा भी रो रही होगी। पंडित जी ने अपनी विरासत सुधीर को सौंपते समय यह कभी सोचा नहीं होगा कि उनका बेटा यह गुल खिलाएगा। सुधीर कांग्रेस में रहते पार्टी हाईकमान का विश्वास खो चुके थे, इसलिए उन्हें सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। कर्ण व जग्गी ने कहा कि धर्मशाला की जनता का सुधीर से विश्वास उठ चुका है। वह अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं, उनके कारनामे ऐसे हैं कि क्षेत्र की जनता शर्मसार है। भाजपा को अपना ईमान बेचकर सुधीर ने यह साबित कर दिया कि वह कभी भी किसी को धोखा दे सकते हैं। उन्होंने पार्टी को पहले भी धोखा दिया था, जब उपचुनाव लड़ने से पीछे से हट गए थे। सुधीर की राजनीति शुरू से ही स्वार्थ की रही है। वह जनहित के लिए नहीं, निजी फायदे की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस सरकार के सवा साल के कार्यकाल में उन्होंने धर्मशाला स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने खुद स्मार्ट सिटी के काम की निगरानी की और निरंतर नगर निगम के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते रहे। उन्होंने कहा कि सुधीर अब किसी जिम्मेदारी काबिल नहीं हैं। लोगों ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ धर्मशाला का विधायक बनाया था, लेकिन उन्होंने लोगों के काम करवाने के बजाय खुद की महत्वकांक्षाओं को तवज्जो देते हुए 14 महीने में ही खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेच दिया। जनता अब उन्हें दोबारा विधायक नहीं बनाएगी। जनता को जनसेवक चाहिए, धनसेवक नहीं। लोगों ने बिके कांग्रेस के पूर्व विधायकों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व बिकाऊ विधायकों को 4 जून को तसल्ली हो जाएगी।
रविवार को दयाल पंचायत के उप प्रधान अजय कुमार जफ्फा ने कहा कि वनों के ह्रास से पर्यावरण असंतुलित होने लगता है। हवा, पानी और मिट्टी जो वन पर आधारित है, उन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। वन की समाप्ति की अवैध कटाई, अवैध शिकार, अवैध चराई, अग्निकाण्ड, अम्लीय वर्षा, ओजोन ह्रास, ध्वनि प्रदूषण, अनावृष्टि, नये-नये आविष्कारों का जन्म आदि वन सम्पदा के हालात के लिये मुख्य रूप से उत्तरदायी हैं। वन सम्पदा हमारी भारतीय सभ्यता और प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उप प्रधान अजय कुमार जफ्फा ने कहा की हम सबको यह प्रण लेना चाहिए कि वन संपदा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे वह प्रयासरत हैं कि इलाके में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं जाएं। आजकल के दौर में भी वन सम्पदा बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके प्रति भी लोगो को जागरूकत किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा की वन सम्पदा वातावरण में उपलब्ध धुआँ, धूलकण, कार्बन, सीसा, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रिक ऑक्साइड, सल्फर डाइआक्साइड एवं मानव जीवन को प्रदूषित करने वाली गैसों को घटाकर जीवन को सुरक्षा प्रदान करते हैं। वन सम्पदा भूमि को अपनी जड़ों द्वारा जकड़कर हवा और वर्षा की तेजधार से बचाकर मिट्टी के कटाव की सुरक्षा प्रदान करती हैं। इनकी पत्तियाँ, टहनियाँ और फल-फूल धरती पर झड़कर सड़ते हैं, इससे धरती अधिक उपजाऊ बनती है। भारतीय कृषि की अधिकांश सफलता वर्षा मौसम पर निर्भर करती है। वर्षा वनों पर निर्भर करती है, इसलिए भारतीय कृषि वन सम्पदा पर पूर्णतया निर्भर है।
भाजपा नेता ठाकुर रविंद्र रवि ने रविवार को ग्राम केंद्र जरुंडी में ज्वालामुखी मंडल में होने जा रहे पन्ना प्रमुख समेलन की तैयारियां की । पन्ना प्रमुख सम्मेलन 1मई को ज्वालामुखी के विक्टोरिया पैलेस मै होगा जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह राजीव भारद्वाज जी मुख्य अतिथि होंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता का अहम योगदान होगा। इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष मान सिंह, शेर सिंह, पूर्व प्रधान कमलेश कुमारी, जय चंद,राज कुमार, प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी संजय राणा इत्यादि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
जहां अभी एक और पालमपुर दराट कांड का मामला ठंडा नहीं हुआ था वहीं 27 अप्रैल 2024 को सुबह 7:15 बजे के करीब पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांझा के मदन भाटिया एवं उनके परिवार पर एक व्यक्ति ने दराट एवं डंडे से हमला कर दिया। हमले के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा दराट से पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया गया। मदन भाटिया और उनके पिता तथा बेटे के सिर पर गंभीर चोटें आई है। सूत्रों के अनुसार यह झगड़ा जमीनी विवाद के चलते हुआ है जिसमें हमलावर मुक्दमा हार गया था। जिसके चलते आक्रोश में आकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। मदन भाटिया जो की एक स्टाम वेंडर है का परिवार सुबह रोजमर्रा के कामों में लगा था अतः हमलावर ने पूरे परिवार पर सुबह हमला बोल दिया। परिवार का इलाज सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में चल रहा है।
काँगड़ा: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था हिमाचल प्रदेश इकाई हर वर्ष की की भांति इस साल भी हर्षोल्लास से परशुराम जन्महोसत्व मनाएगा। शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारियों ने पंचतीर्थी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में इस कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई और जानकारी देते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनोद डोगरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम के जन्महोत्सव पर 7वीं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसकी शुरुवात कालेश्वर पंचतीर्थी से शुरू होते हुए कलोहा ,गरली,बणी,नलेटी,बलाहर,कुहना से होते हुए चमुखा के शिव मंदिर हार डोगरी में सम्पूर्ण होगी। विनोद डोगरा ने जनता से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करें। वहीं अधिक जानकारी देते हुए विनोद डोगरा ने बताया 8 से 9 मई तक चमुखा शिव मंदिर में रामायण के पाठ का आयोजन भी किया जाएगा तदोपरान्त 10 मई को विशाल शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा वहीं शिव मंदिर में ही यह सम्पूर्ण होगी उक्त स्थान पर ही हवन यज्ञ के साथ भण्डारे का भी आयोजन किया जाएगा । इस दौरान प्रदेश महामंत्री आचार्य वनीश ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरलोक शर्मा इत्यादि अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत पड़ते पुलिस थाना खुंडिया,चौंकी मझीन व लगड़ू में शुक्रवार को जिला कांगड़ा के अडिशनल एसपी हितेश लखनपाल ने औचक निरीक्षण कर जुलाई से दिसम्बर 2023 तक के कार्यों की समीक्षा की जिसमें थाना प्रभारी खुंडिया रणजीत परमार,मझीन व लगड़ू चौंकी प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान रणजीत परमार ने बीते वर्ष की थाना में हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी हितेश लखनपाल को दी।
जयसिंहपुर विधानसभा में मतदान स्वीप प्रोग्राम के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंबागांव में मतदान जागरूकता अभियान चलाया । इस अवसर पर तहसीलदार जयसिंहपुर अभिषेक भास्कर ने मतदान की प्रतिशत दर बढ़ाने के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों के मुकाबले जयसिंहपुर क्षेत्र में कम मतदान होता है उन्होंने कहा कि पुरुषों की मात्रा में महिलाएं अधिक मतदान करती हैं। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी प्रिंस जसरोटिया के साथ बीएलओ पंचायत प्रधान सुमन मेहरा, उपप्रधान हरी दास, बीडीसी सदस्य अनीता सूद व विद्यालय के बच्चों के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
जयसिंहपुर विधानसभा के अंदरेटा गांव से संबंध रखने वाले राज वर्मा को प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस वार रुम में प्रदेश संयोजक की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। वर्तमान में राज वर्मा हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी के साथ साथ जयसिंहपुर विधानसभा सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। और पूर्व में जयसिंहपुर कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ के भी प्रभारी रह चुके हैं। राज वर्मा को नयी जिम्मेदारी मिलने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा के साथ सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में गुरुवार के दिन परिसर के लाईब्रेरी विभाग व हिमाचल के केंद्रित विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। वेदव्यास परिसर के ज्योतिष विभाग के सहायकाचार्य डा शैलेश तिवारी के मंगलाचरण के साथ ही "ओपन एक्सेस पब्लिकेशन"विषय पर आयोजित हुई इस कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।इस कार्यशाला में विशेष रूप से तीन मुख्य वक्ताओं ने भाग लिया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के लाईब्रेरी विभाग के इंचार्ज डा शिवा राम राव ने ओपन एजुकेशन रिसोर्स विषय पर अपने विचार रखे। वहीं दिल्ली स्थित आई आई टी की लाईब्रेरी के सहायक लाइब्रेरियन डा मोहित गर्ग ने बताया कि कैसे ओपन जरनल सिस्टम के द्वारा रिसर्च जरनल को मैनेज कर सकते हैं।वहीं दिल्ली स्थित डायरेक्टरी ऑफ ओपन एक्सेस की एसोसिएट एडिटर प्रिया ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। इन मुख्य वक्ताओं का परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो शीशराम व वेदव्यास परिसर की लाईब्रेरी के इंचार्ज व इस कार्यशाला के संयोजक विक्रमजीत सिंह ने टोपी व शॉल आदि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं बी एड विभाग के सहायकाचार्य डा पुरुषोत्तम व आधुनिक विभाग के सहायकाचार्य डा पीयूष त्रिपाठी ने क्रमशः दो सत्रों का संचालन किया।कार्यशाला के समापन पर साहित्य विभाग के सहायकाचार्य डा महिपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर परिसर के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कांगड़ा: केवट पंथ कल्याण सभा का वार्षिक भगवान राम चंद्र जी की शोभा यात्रा एवं भंडारे का आयोजन आलमपुर, सुजानपुर पर बने पुल के पास ख्वाजा पीर के पास किया गया। सभा यात्रा सुजानपुर काली माता मंदिर से लेकर सुजानपुर बाजार होते हुए आलमपुर जिला कांगड़ा तक पहुंची। इस शोभा यात्रा में आलमपुर, सुजानपुर,लंबागाँव, बगेहडा,जंगल बैरी,खैरी, हारसी जसिंहपुर,सिहोरबाला एवम समस्त हिमाचल के लोग शामिल हुए। भंडारे के साथ ख्वाजा पीर मंदिर में शांति हवन का भी आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा का उद्देश्य केवट पंथ के लोगों द्वारा भगवान राम चंद्र जी को याद किया जाता है, जब भगवान रामचन्द्र,सीता-माता और लक्ष्मण के साथ वनवास को गए थे तो केवट नाम के आदमी ने राम भगवान जी को सरयू नदी पार करवाई थी, राम जी के किराया देने पर केवट ने कहा था कि हम एक ही बिरादरी के लोगो से किराया नहीं लेते हैं। भगवान राम जी ने पूछा की हम एक बिरादरी के कैसे हुए, तब केवट जी ने कहा कि मेरा और आप का काम पार लगाना है आप भवसागर के पार करते है, और मैं सरयू नदी के पार लगता हूं। कहा, अब मेरा आप से अनुरोध है कि मुझे और मेरे पंथ के लोगों को भी आज आपने पार लगाना है। तब से केवट पंथी अपने आराध्य को याद करते हैं और भंडारा लगाते है। यह शब्द हिमाचल प्रदेश केवट पंथ कल्याण सभा के राज्य प्रवक्ता श्री ओम प्रकाश आनंद ने दी है। इस सभा में कमेटी के भागीरथ बिहारी लाल, किशोरी लाल जीत ,संतोष कुमार ,सुनील,विपिन, ओम प्रकाश संधोल,विजय मनकोटिया आदि शामिल हुए।
सुरक्षा कर्मियों को साथ घूमा कर अपने आप को स्पेशल साबित कर रहे पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के भाजपा में शामिल होने के कारण गरमाई राजनीति से भाजपा और कांग्रेस नेताओं के एक दूसरे पर तीखे हमले जारी हैं। अब धर्मशाला से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने सुधीर शर्मा को आड़े हाथों लिया है। विजय इंद्र कर्ण ने सुधीर शर्मा पर आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और एक शिकायत पत्र मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा है। विजय इंद्र कर्ण ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुधीर शर्मा धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी हैं और अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह सुरक्षा कर्मियों को साथ लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा है कि धर्मशाला शांतिप्रिय क्षेत्र है और उनके साथ चलने वाले सुरक्षा कर्मियों की कोई आवश्यकता नहीं है। विजय इंद्र कर्ण ने कहा है कि सुधीर शर्मा शर्मा भारी भरकम सुरक्षा कर्मियों को अपने साथ चुनाव प्रचार में घूमा रहे हैं, जिस से जनता के बीच वह अपने आप वीवीआईपी व्यक्ति दर्शा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद को वीवीआईपी दर्शा कर मतदाताओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपने पक्ष में कर सकते हैं। सुधीर शर्मा की यह कार्यप्रणाली आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन है। विजय इंद्र कर्ण ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया है कि सुधीर शर्मा को दिए गए सिक्योरिटी कवर को हटा दिया जाए ताकि वह मतदाताओं को गुमराह न कर सकें कि वह बहुत वीवीआई और भाजपा के बडे़ स्पेशल प्रत्याशी हैं।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में बतौर हिंदी की प्राध्यापिका वंदना राणा को ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया।उन्होंने अपने शोध विषय "मन्नू भंडारी के उपन्यासों में नारी चिंतन" के अंतर्गत हमारी आजादी से पूर्व एवम वर्तमान में नारी स्थिति का चित्रण करते हुए अपना शोध कार्य पूर्ण किया। आज ये गर्व का विषय है, कि विश्वविद्यालय में भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त प्रथम अधिकारी, डॉक्टर किरण बेदी के कर कमलों द्वारा उन्हें यह शोध उपाधि प्रदान की गई। उनकी इस सफलता हेतु बहुत बहुत बधाई।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में लगातार तीन चुनाव हार चुकी कांग्रेस ने अब तक चेहरा घोषित नहीं किया है। पार्टी बेहद सोच समझकर हर निर्णय ले रही है। यहां से मौटे तौर पर तीन नाम चर्चा में है। वरिष्ठ नेता आशा कुमारी का नाम लगातार चर्चा में रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका चंबा से होना, उनके और टिकट के बीच में आ रहा है। दरअसल इस संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा हलके है जिनमें से 13 जिला कांगड़ा के है। ऐसे में संभवत पार्टी थिंक टैंक कांगडा से प्रत्याशी देने के पक्ष में है। दूसरा नाम जो चर्चा में है वो है आरएस बाली का। बाली ने बीते दिनों पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक पत्र लिखा जिसका लब्बोलुआब ये है कि उन्हें खुद नहीं पता कि वो दावेदार है! ऐसे में बाली कितने इच्छुक है ये समझा जा सकता है। इस बीच एक तीसरा नाम भी है जो खुलकर दावा भी जता रहा है और क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों के लिहाज से भी मुफीद है। ये नाम है डॉ राजेश शर्मा का। डॉक्टर साहब निरंतर फील्ड में सक्रिय है और चुनाव लड़ने का अनुभव भी रखते है। जिस देहरा निर्वाचन हलके में 2017 में कांग्रेस की जमानत जब्त हुई थी, वहां 2022 में डॉ राजेश ने कांटे की टक्कर देकर साबित कर दिया था कि इन तिलों में खूब तेल है। सूत्रों की माने तो उनका नाम पार्टी आलाकमान के जहन में है और माहिर मान रहे है कि डॉक्टर लोकसभा चुनाव लड़ते दिख सकते है।
जय पब्बू माता सेवा सदन खुन्डिया ने खुन्डिया 25 जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाई किट दान स्वरुप भेंट की है, इसमें स्कूल यूनिफार्म, स्कूल बैग, जुते, किताबें, कापियां, पेन्स, और गाइडे शामिल है। बहुत से दानवीरों ने इन परिवारों के लिए अपनी नेक कमाई से दान देकर दिल से सहयोग दिया है। और बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए अपनी तरफ से सहयोग दिया है। बहुत से स्कूली बच्चे ऐसे भी थे जिनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं थे। और इनका सहारा कोई भी नहीं था। संस्था के सदस्यों को जब इन परिवारों के बारे में पता चला तो उन्होंने इनकी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय किया। बच्चों की एडमिशन से लेकर पढाई का पूरा खर्च उठाने का आश्वाशन इन्हें दिया है, संस्था के सभी सदस्यों को दिल से नमन, आपने बच्चों को एक नयी राह दी है। और आगे चलकर यह भी नेक राह पर चलकर किसी ना किसी जरूरतमंद की मदद के लिए जरूर आगे आएंगे, दिल से नमन, जय हिन्द, जय पब्बू माता रानी।
काँगड़ा: मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी इंदौरा के छात्रों ने एक बार फिर मेरिट में आकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी इंदौरा (काँगड़ा) वर्ष 2019 से फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्र हर बार एच.पी.टी.यू. में टॉप करते हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। जिसमे हर बार की तरह कॉलेज की छात्रा रितिका, अनिशा व् किमी कटोच ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। कॉलेज के हर सत्र से बेहतरीन परिणाम मिले हैं। इन परीक्षा परिणामो में बी.फार्मेसी सातवें सत्र से रितिका, अनिशा व् किमी कटोच एस.जी.पी.ए-9.50 के साथ एच.पी.टी.यू में पहले, हिमानी दूसरे व् साहिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बी.फार्मेसी छठे सत्र से अर्पणा देवी एस.जी.पी.ए-8.77 के साथ आठवें, अखिल ठाकुर दसवें व् अभिषांत बारहवें नंबर स्थान पर रहे। बी.फार्मेसी तीसरे सत्र से अंकुश, सृष्टि व् अमीषा एस.जी.पी.ए-9.17 के साथ तीसरे, श्रुति और साक्षी पांचवें, चेतन व् कृतिका शर्मा छठे, अंकिता नरेंदर व् पलक सातवें, अभय आठवें, चन्दन शर्मा व् राहुल व् आतिश अत्रि, नौवें अंशुल व् करन दसवें तथा स्नेहा व् पलक ग्यारहवे स्थान पर रहे। बी. फार्मेसी प्रथम सत्र के छात्रों में अजय कुमार एस.जी.पी.ए-9.13 के साथ दूसरे व् रजत नौवें स्थान पर रहे। कॉलेज के बाकि छात्रों के परिणाम भी बहुत अच्छे रहे हैं। मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ. कपिल कुमार वर्मा व् कॉलेज चेयरमैन इंजीनियर जे.एस.पटिआल जी ने इन परिणामो के लिए सभी शिक्षकों, छात्रों और उनके अभिवावकों को बधाई दी व् छात्रों को इसी तरह अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
देहरा उपमंडल के तहत पड़ते घियोरी बीहन में पांग बांध के किनारे आये दिन मवेशी भरे दल-दल में फंस जा रही है। डेम किनारे चारा चरने के लिए छोड़े जा रहे मवेशी डेम किनारे बने दल-दल में रोजाना फंसने का मसला सामने आया है। इसी क्रम में उक्त मवेशियों को भरे दल-दल से निकालने का काम मच्चकुण्ड महादेव चरण सेवक से राज ठाकुर हिमाचली,जगरूप राणा,मुकेश कुमार,दिनेश कुमार, सहित अन्य सदस्य 2 महीने तक लगभग 11 भैंस दो गाय को रेस्क्यू कर चुके हैं। वहीं मच्चकुण्ड महादेव चरण सेवक की इस मुहिम की इलाके में भूरि-भूरि प्रशंसा भी हो रही है। बताते चलें डेम किनारे दल दली मिट्टी होने की वजह से यहां आये दिन मवेशी इसमें फंस जा रहे हैं जिनको निकालने का काम पिछले 1 साल से यह समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी कर रहे हैं। जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान राज ठाकुर ने जनता से अनुरोध किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने पशुओं को डेम किनारे न छोड़ें क्योकिं लगातार यहां मवेशी दल-दल में फंस कर चोटिल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार पिछले एक साल से यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये हुए है।
जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कार्यकर्ता बैठक भाजपा कार्यालय अप्पर लंबागॉंव में कहा कि 29 अप्रैल को जयसिंहपुर चौगान में पन्ना प्रमुख का विशाल सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। बैठक में भाजपा मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आहवान किया। इस मौके पर देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद की जीत और भारतीय जनता पार्टी की जीत की शुरुआत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर प्रदीप शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विस्तारक सतीश राणा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष वी एल शुक्ला, कुलदीप कटोच, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विंता कटोच, सकीमा धीमान, बिंदु रकवाल,शिवा कटोच हरी दास अजय पठानीया डॉ राकेश मनहास सहित सभी मंडल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता की शुरुआत नेरी और थुनाग के बीच वॉलीबॉल (लड़कों) मैच के साथ हुई। तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में नेरी ने थुनाग पर 18-25, 25-22, 26-24 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ने कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री पर सीधे सेटों में 25-13, 25-22 के स्कोर से जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने नेरी को 55-35 के स्कोर से हराकर दबदबा कायम किया। फॉरेस्ट्री कॉलेज ने थुनाग के खिलाफ 43-35 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। लड़कियों के लिए ऊंची कूद स्पर्धा की बात करें तो कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर की भारती ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वानिकी से मान्या और नेरी से पूर्णिमा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में वानिकी महाविद्यालय के मृदुल ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेरी के आवेश नेगी और अविष्कार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को ज्वालामुखी के खुंडियां, बारीकलां तथा लगडू में पोलिंग बूथों का तथा नगरोटा विस क्षेत्रों के बड़ोह क्षेत्र में विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया तथा बूथ लेवल अधिकारियों को बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को पोलिंग बूथों की स्थापना के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक प्रबंधों की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 1642 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें 33 माॅडल पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके। इसमें प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो तथा ज्वालामुखी, देहरा, जसवां प्रागपुर में तीन-तीन माॅडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के विभिन्न विस क्षेत्रों में 29 पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे इसके साथ ही आठ पोलिंग स्टेशन दिव्यांगों तथा धर्मशाला का दाड़ी बूथ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 1328768 है जिसमें पुरूष मतदाता छह लाख 79 हजार 472 महिला मतदाता छह लाख 49 हजार 292 मतदाता हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 10441 है जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 9938 है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 37,505 है। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रक्रिया निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं जिसमें काूनन व्यवस्था के लिए एसपी कांगड़ा तथा एसपी नुरपुर, स्वीप के लिए एडीसी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एडीएम, आदर्श आचार संहिता एमसीसी के लिए एडीएम, परिवहन के लिए डीएम एचआरटीसी, दिव्यांगजनों के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल आफिसर तैनात किया गया है। इस अवसर एसडीएम ज्वालामुखी डा संजीव शर्मा, एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा भी उपस्थित थे।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर संस्थान के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार व अध्यापक एवं सभी प्रशिक्षु अध्यापकों ने मिलकर पौधा रोपण किया। इस दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएओं का आयोजन मिनर्वा कॉलेज के इको के सौजन्य से हुआ। इस कार्यक्रम का समन्वय सुश्री रमा कुमारी ने किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक से बने गमलों में नए पौधे लगाकर, फूलों की क्यारियों की सफाई करके तथा परिसर में पक्षियों के लिए हाथ से बने घोंसले, अनाज के बर्तन और पानी के बर्तन रखकर इस उत्सव को सफल बनाया। साथ ही पोस्टर मेकिंग सत्र भी आयोजित किया गया। संकाय सदस्यों और छात्रों ने परिसर के हरितीकरण और सौंदर्यीकरण के अनुभव का आनंद लिया।
पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत थाना इन्दौरा पुलिस द्वारा बरोटा में महिला को 6.46 ग्राम चिट्ठे सहित किया गिरफतार। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना इन्दौरा पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर महिला से छानवीन के दौरान 6.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसमें लक्ष्मी पत्नी स्वर्गीय संदीप कुमार को नशे के कारोबार में संलिप्त होने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है व नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर इन्दौरा थाना में 1 मामला पहले से ही चल रहा हैं।
मिनर्वा कॉलेज आफ एजुकेशन इंदौरा में 22 अप्रैल को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि व प्रवक्ता के रूप में कपड़ा मंत्रालय से सेवानिवृत्त कुलविंद्र और उत्पाद शुल्क कराधान अधिकारी सेवानिवृत्त जगदीश राज सैनी ने शिरकत की। संगोष्ठी का संचालन डॉ नीतू महाजन ने किया। कालेज के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जरनैल सिंह पटियाल ने मिनर्वा परिवार की तरफ से इस संगोष्ठी में उपस्थित अतिथियों का तहे दिल से स्वागत व अभिनंदन किया। इस उपलक्ष्य पर श्री कुलविंद्र ने बी.एड के प्रशिक्षु अध्यापकों को बताया कि हस्तशिल्प की जड़ें प्राचीन सभ्यताओं के ग्रामीण शिल्प - सामग्री-सामान की आवश्यकताएं हैं, और कई विशिष्ट शिल्प सदियों से प्रचलित हैं, जबकि अन्य आधुनिक आविष्कार या शिल्प के लोकप्रियकरण हैं जो मूल रूप से एक सीमित भौगोलिक क्षेत्र में प्रचलित थे। आम तौर पर और कभी-कभी किसी विशेष शिल्प या व्यापार की ओर छात्रों के कौशल और रचनात्मक रुचियों को विकसित करने के रूप में देखा जाता है, हस्तशिल्प को अक्सर अनौपचारिक और औपचारिक रूप से शैक्षिक प्रणालियों में एकीकृत किया जाता है। अधिकांश शिल्पों में कौशल के विकास और धैर्य के प्रयोग की आवश्यकता होती है, लेकिन इन्हें वस्तुतः कोई भी सीख सकता है।उसी दौरान जगदीश राज सैनी ने बताया कि किस तरह से उत्पाद शुल्क के लिए सरकार द्वारा फंड दिया जाता हैं। उसका हमें ज्ञान कैसे रखना है उसका हमें पता होना चाहिए। अंत में कालेज प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने कुलविंद्र और जगदीश राज सैनी का धन्यवाद किया कि आपने हमारे कालेज के छात्रौं के समक्ष हस्त कला शिल्प की जानकारी सांझा की। इस संगोष्ठी में सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।
इंदौरा विधायक मलेन्द्र राजन ने आज अपना 50वां जन्मदिन मनाया। यह जन्मदिन मलेन्द्र राजन ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया, विधायक ने की दिव्यांग बच्चों के घर जाकर उन्हें फल व मिठाईयां बांटी, इसके साथ ही विधायक ने अपनी नीजी कमाई से 2 दिव्यांग बच्चों को विह्लचेयर भी दी गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काँगड़ा के विभाग संयोजक अभिनव चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा हैं कि हिमाचल प्रदेश की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल होती आ रही है। अगर कल की ही बात की जाए तो पालमपुर बस स्टैंड पर एक युवक ने युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने दराट से एक के बाद एक 10 बार युवती पर वार किए। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिस कारण उसकी उंगलियां भी कट गई है इसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। और युवती को वहाँ से पी जी आई हॉस्पिटल चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा ऐसी घटनाएं हिमाचल प्रदेश जैसे प्रदेश की छवि को शर्मसार कर रही है। और कही न कही प्रदेश में कानून का भय कम होने के कारण ऐसी घटनाएं हिमाचल में बढ़ती जा रही है। कही हिमाचल में पूर्व विधायक को मारने की घटना सामने आती है तो कही प्रदेश की बेटी पर बस स्टैंड पर दिन दहाड़े हमला करने का प्रकरण हमारे समक्ष आता है। आज पुलिस प्रशासन कांगड़ा के उच्चाधिकारी एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स के माध्यम से कहते हैं कि इस तरह की घटनाओं का पुलिस प्रशासन के लिए अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होता है और नहीं लगाया जा सकतालेकिन बात यहाँ क़ानून व्यवस्था की नहीं पुलिस प्रशासन का जो डर है वो डर अपराधियों के अंदर नहीं रहा है वो डर ख़त्म हो गया है। और बेख़ौफ़ होकर वो अपराधी ऐसे ऐसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं देखा जाए तो बीते दिनों पालमपुर पनापर में गला रेतकर महिला की हत्या उसके साथ ये अंजाम बहुत ही निंदनीय घटना है पुलिस प्रशासन हाथ पे हाथ रखकर बैठा हुआ है। उन्होंने कहा साथ ही साथ प्रदेश सरकार के जो मुखिया हैं और सरकार के जो नुमाइंदे हैं,साथ ही स्थानीय प्रतिनिधि उनका अभी तक कोई भी बयान इन घटनाओं को लेकर नहीं आता है चाहे वो पालमपुर बस स्टैंड में घटी घटना हो या पन्नापर में महिला की गला रेतकर हत्या हो ये प्रदेश सरकार भी अपने मुँह पर टेप लगाए बैठी है। इस घटना के कारण आज प्रदेश की हर एक युवती डरी हुई है। तथा पूरे प्रदेश में डर का माहौल बना हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज आम जनमानस के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया एवं चक्का जाम किया, एवं चूड़ियाँ लाकर प्रदर्शन से इस सोए हुए प्रशासन को जगाने का काम भी किया। और वहाँ मंच से ये भी कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रशासन इस घटना पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो विद्यार्थी परिषद आम जनमानस के साथ मिलकर बड़े से बड़ा आंदोलन करेगी जिसका ज़िम्मेदार केवल और केवल वह सोया हुआ प्रशासन होगा।और चरमराती डगमगाती प्रदेश की सरकार इसकी ज़िम्मेदार होगी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कल पूरे प्रदेश भर में पालमपुर में घटी इस शर्मनाक घटना को लेकर हर जिला केन्द्र पर धरना प्रदर्शन करेंगे एवं ये लड़ाई विद्यार्थी परिषद जब उस युवती के साथ इंसाफ़ नहीं हो जाता तब तक लड़ेगी। अभाविप इस घटना कि कड़ी निंदा करती है वह प्रदेश की छवि को बिगड़ने वाली घटना फिर से हिमाचल में न हो इस लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करती है। साथ ही साथ प्रदेश के लोगो से ये मांग करती है कि ऐसी विकृत कृतज्ञ करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एक जुट हो ताकि इस प्रदेश को फिर से देव भूमि के रूप में जाना जा सके।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में बीते दिन शिक्षक विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के दार्शनिक विचारों पर साप्ताहिक सेमिनार का आयोजन किया गया। संगोष्ठी भीम राव अम्बेडकर के जीवन तथा भारतीय संविधान , उनके अमूल्य योगदान पर आधारित थी। जिसमें उपस्थित सभी सहायक अभिवक्ता ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। सहायक अभिवक्ता डॉ. मोनिका ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर के संघर्ष भरे जीवन का बखान किया।डॉ। ईशा शर्मा, डाॅ. नीतू ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर साहेब जी के जीवन परिचय का वर्णन किया। प्रधानचार्य डाॅ. प्रशांत कुमार ने अपने संदेश में बताया कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आधुनिक भारतीय चिंतको मैं एक प्रतिनिधि नाम हैं। वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, कानूनविद्,राजनेता तथा समाज सुधारक।अपने प्रगतिशील और रोशन व्यक्तित्व के कारण और आज भी लाखों लोग प्रेरणास्त्रोत हैं। प्रधानचार्य डाॅ. प्रशांत कुमार ने सभी उपस्थित श्रोताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद।
पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत थाना डमटाल पुलिस द्वारा छन्नी में घर से महिला को 26.18 ग्राम चिट्ठे सहित किया गिरफतार। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना डमटाल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर महिला के घर से छानवीन के दौरान 26.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसमें रुबी पत्नी अजय कुमार को नशे के कारोबार में संलिप्त होने के मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है व नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर अलग अलग थानों में 7 मामले पहले से ही चल रहे हैं।
काँगड़ा: देहरा शहर में कल पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग प्रतीक बैंस ने बताया कि देहरा टाउन पेयजल योजना का बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण रविवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
मजदूर संघ के नेता एवं ग्राम पंचायत चौली के उप प्रधान दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि “जल ही जीवन है” यह हम हमेशा से सुनते और पढ़ते आए हैं। लेेेेकिन जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती। उतना ही सच ये भी है कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। दलीप सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता तेजी से घटती जा रही है। यदि पानी के उपयोग का यही सिलसिला जारी रहा तो स्वच्छ जल की उपलब्धता भविष्य में धीरे-धीरे और घट जाएगी। वहीं दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि जल कुदरत की अनुपम, अमूल्य और सर्वश्रेष्ठ देन है और उसे बचाना हम सबका दायित्व है। अज्ञानतावश हम कितना पानी अपनी दैनिक आवश्यकताओं में फालतू वहा देते हैं। इन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर हम घरों में पानी का प्रयोग बर्तन धोने, कपड़े धोने, फर्श एवं शौचालय की साफ़-सफाई आदि सभी कार्यों में करते हैं। स्वयं की सूझबूझ से इन तमाम कार्यों में पानी की खपत को कम किया जा सकता है। इन सभी बातों को देखते हुए हम सबका यह दायित्व बनता है कि हम पानी की उपयोगिता को समझें और इसका सदुपयोग करें। इसके साथ ही बारिश के पानी का संग्रहण करने के लिए छोटे-छोटे तालाब, कुएं, बावड़ी आदि का जगह-जगह निर्माण किया जाना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इसके साथ ही प्रदूषित हुए जल का शुद्धिकरण किया जाना चाहिए ताकि उसे पुनः प्रयोग में लाया जा सके। समाजसेवी दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि देश के कई क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत होने लगती है। इसलिए हमें जल का सदुपयोग करना चाहिए, क्योंकि जल कुदरत की बहुमूल्य देन है और आगामी पीढ़ी तक संजो कर रखना हमारी जिम्मेवारी है। वहीं जनसहभागिता के साथ-साथ सरकार को ऐसे प्रावधान खोजने में योगदान देना होगा जिससे पेयजल की सुरक्षित, सुलभ, सस्ती, उपयुक्त और नियमित आपूर्ति हो सके।
सड़कों-स्ट्रीट लाइट्स को चकाचक करने, बेहतर पार्किंग बनाने के दिए निर्देश जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित काँगड़ा: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल क्रिकेट मैच के प्रबंधों को लेकर जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच शनिवार को क्रिकेट स्टेडियम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पांच मई को पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स तथा नौ मई को पंजाब किंग्स बनाम राॅयल चैलेंजर बेंगलुरू के बीच आईपीएल टी-ट्वंटी मैच प्रस्तावित है। उन्होंने मैच के दौरान खिलाड़ियों तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मुरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को आईपीएल मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मुरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा लाइट व्यवस्था चकाचक होगी। पेयजल, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नम्बरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम डा हरीश गज्जू, एएसपी हितेश लखनपाल तथा एचपीसीए के एचपीसीए प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कांगड़ा द्वारा भूकम्प रोधी निर्माण तथा रेट्रोफिटिंग के ऊपर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ हरीश गज्जू ने कहा कि भूकंप से नुक्सान को कम करने के लिए ईमारतों की रेट्रोफिटिंग जरूरी है तथा इसी दिशा में प्रारंभिक तौर पर विद्यालयों तथा अस्पतालों की इमारतों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रेट्रोफिटिंग का प्रयास आरंभ किया गया है। उन्होने बताया कि अभी तक 10 ईमारतों की रेट्रोफिटिंग के लिए राज्य आपदा प्रबन्धन ने पैसे जारी किए हैं। इन 10 ईमारतों में अस्पताल और स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए 30 ईमारतों का चयन किया गया है। कार्यक्रम में हमीरपुर से डॉ हेमन्त विनायक ने स्रोत व्यक्ति के रूप में हिस्सा लिया। डॉ हेमन्त विनायक ने निर्माण कार्यों के में आने वाली विभिन्न कमियों के बारे में बताया। उन्होंने ईमारतों की रेट्रोफिटिंग की विभिन्न तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि भूकम्प के लिए अति संवेदनशील होने के कारण कांगड़ा में सुरक्षित भवन निर्माण की जरूरत है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, लोक निर्माण विभागों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन, कांगडा की तरफ से मात्र समन्वयक भानु शर्मा तथा रॉबिन कुमार उपस्थित रहे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरीमोलग के प्रधानाचार्य डॉ. मदन लाल का चयन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विदेश में शिक्षा के गुर सीखने के लिए सिंगापुर के लिए हुआ था। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण सिंगापुर में हुआ। प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मदन लाल स्कूल लौट आए हैं, यह जयसिंहपुर उपमंडल के लिए बड़े गर्व की बात है। इससे पहले भी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मदन लाल वर्ष 2014 मे राज्य शिक्षक अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। इसी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्ष 2014 में हमीर गौरव पुरस्कार के साथ भी सम्मानित हो चुके हैं। गौरतलब यह है हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जिलों से 102 अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा था, और यह सभी हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर बाबूराम शर्मा के नेतृत्व में गए। इनमें से 41 स्कूलों के प्रधानाचार्य में भी इस शिक्षा प्रशिक्षण में मौजूद रहे। इसमें कांगड़ा जिला के मात्र पांच विद्यालय के प्रधानाचार्य सिंगापुर शिक्षण प्रशिक्षण के लिए गए हुए थे। सरीमोलग स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मदन लाल का कहना है कि सिंगापुर जैसे विकसित राष्ट्र की शिक्षा प्रणाली उत्कृष्ट के मानकों बहुत आधुनिक है तथा शिक्षा प्रैक्टिकल में बहुत ज्यादा है। सिंगापुर के इस पांच दिवसीय शिक्षा के प्रशिक्षण में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान हुआ। अब इस शिक्षा प्रणाली को अपने स्कूल में लागू मे करने का प्रयास करेंगे ताकि हमारे स्कूल के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बड़े।
जसवां परागपुर की ग्राम पंचायत नारी में सोमवार शाम को हुई घटना के बाद मंगलवार को मृतक सुरिन्द्र सिंह ने घावों को ना सहते हुए अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहीं बुधवार को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक काअमृतसर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया व परिजनों ने उसका आज अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सूरजन सिंह सुपुत्र जुल्फी राम निवासी नारी को गिरफ्तार कर लिया। आज संसारपुर टैरस पुलिस इंचार्ज एस.आई संजय शर्मा व टीम ने आरोपी को ए.सी.जे.एम कोर्ट कांगडा में पेश किया जहाँ आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। वहीं डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है व शव परिजनों को सौंप दिया है।
जसवाँ प्रागपुर के अंतर्गत गांव ससांरपुर टैरस क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले राजेंद्र शर्मा की हिमाचल कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर ताजपोशी हुई है। राजेंद्र शर्मा को यह जिम्मेदारी उनकी स कार्यशैली,कडी मेहनत को देखते हुए अगामी लोक सभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपी गई है । वही इस दौरान राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की नेता सोनिया गांधी , राहुल गांधी प्रियंका गांधी और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो मुझे जिम्मेवारी दी है वह उसे बखूबी निभाएंगे। इन्होंने कहा कि अपनी नियुक्ति के लिए वह विशेष तौर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे आल इंडिया काग्रेश कमेटी द्वारा नियुक्ति पत्र में उनका नाम दिया और उन्हें इतना बड़ा कांग्रेस पार्टी में ओहदा दिया। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है इसे कडी मेहनत और पूरी लगन से साथ निभाएंगे।
आने वाली 4 जून को देश और प्रदेश के भाग्य का उदय होगा और इस दिन दो दो सरकारें बनेगी। एक देश में और एक प्रदेश में। यह बात भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में स्थायित्व के लिए जनता वोट करेगी।विनोद शर्मा ने कहा कि देश में मोदी सरकार का कोई विकल्प नहीं है। साथ ही प्रदेश की जनता भी प्रदेश की कांग्रेस की सरकार की कार्यप्रणाली से दुःखी है। विनोद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के साथ 1500 के बायदे की बात हो या एक लाख सरकारी रोजगार की बात हो,गोबर खरीदने की योजना हो या लोगों से 100 रुपए लीटर दूध खरीदने की बात हो। कर्मचारियों के आर्थिक हितों के झूठे बायदों की बात है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा की सरकार बनने के बाद 3/4 वर्षो के बाद लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी हो जाती है। लेकिन प्रदेश सरकार की कोई उपलब्धि नही है। सिर्फ एक ही उपलब्धि है कि प्रदेश सरकार से कांग्रेसी विधायक ही नाराज है। जनता तो घोर निराशा में जी रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार हर कदम पर सुपर फेल साबित हुई है। लेकिन इस जनविरोधी सरकार का अंत नजदीक है। 4 जून के बाद प्रदेश में पुन: मोदी सरकार के कदम से कदम मिलाने बाली लोकप्रिय सरकार बनने वाली है।
जसवां: परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बाडी के राघव जम्वाल ने ग्रेपलिंग स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर फिर से प्रदेश का नाम रोशन किया है। जसवां-प्रागपुर के बेटे की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र व गांव में खुशी का माहौल है। हिमाचल में आयोजित ग्रेपलिंग स्टेट चैंपियनशिप में राघव जम्वाल ने 71 कि. ग्रा. में गोल्ड मैडल जीता । वहीं हिमाचल प्रदेश में हुई इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में कांगडा की झोली में ही गोल्ड मैडल आया है । ज्ञात रहे कि राघव जम्वाल राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश को कई मैडल भी दिलवा चुके हैं व एशियाई चैंपियनशिप में भारत की टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं । जसवां-प्रागपुर की बाडी पंचायत के से है राघव जम्वाल - गौरतलव है कि राघव जम्वाल जसवां-प्रागपुर की बाडी पंचायत के रहने वाले हैं। गुरविंदर जम्वाल के घर जन्मे राघव को बचपन से ही किक बाक्सिंग खेलना पसंद रहा। राघव ने बताया कि 2018 में किक बाक्सिंग में थाइलैंड गए थे जहां उन्हें वहां पहली बार पता चला कि ग्रेपलिंग भी एक खेल है और यह खेल इतना पसंद आया है कि उसे ही खेलने का मन बना लिया। राघव के पिता गुरविंदर जम्वाल पेशे से होटल संचालक हैं। वह शुरू से ही चाहते थे कि बेटा किसी खेल में नाम कमाए। इसलिए पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा। वहां राघव ने जमा दो तक की शिक्षा एयरफोर्स भारती स्कूल से की। इस समय राघव आइ.आइ.एम रोहतक से स्पोट्र्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। राघव जम्वाल ने बेहतरीन प्रदर्शन व खेलों में लाने का श्रेय अपने ताया अनित जम्वाल को दिया । हिमाचल प्रदेश के बच्चे बाहर आएं और संघर्ष करें- जम्वाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे राज्य हिमाचल प्रदेश के बच्चे बाहर आएं और संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास देश में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता है हमें बस एक अच्छी संरचना और समर्पण की आवश्यकता है ।
आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को गति प्रदान करते हुए सोमवार को धर्मशाला के 5 जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा की नीतियों को जनहितेषी बताते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। सुबह करीब 11 बजे टंग में भाजपा के जनसंपर्क अभियान में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगणा रनौत व कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम के पश्चात कंगणा रनौत जिला चंबा की मंडी संसदीय क्षेत्र में शामिल विधानसभा के दौरे के लिए रवाना हो गई। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा व कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने करीब साढे़ 12 बजे चैतडू स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई और आगामी चुनावों को लेकर जरूरी दिशानिर्देश दिए। दोपहर 2 बजे श्यामनगर में जनसभा में भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार के शानदार 10 साल के कार्यकाल से लोगों को अवगत करवाया। साढ़े 4 बजे भाजपा पदाधिकारियों ने खन्यारा स्थित इंद्रू नाग भागवान का आर्शीवाद लिया। शाम करीब 6 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को विश्व मानचित्र में अनूठी पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करने वाले हैं। इस मौके पर धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। कांगड़ा-चंबा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा हिमाचल में चारों संसदीय सीटें जीतेगी और साथ ही उप-चुनाव में भी भाजपा की बहुमत से जीत होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू सुख भंजन, छीन रहे हैं जनता के सुखः सुधीर शर्मा भगवान हनुमान को हम दुख भंजन कहते हैं जो सभी दुखों को हर लेते हैं लेकिन प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सुख भंजन हैं जो जनता के सारे सुखों को हरते जा रहे हैं। यह तंज धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कसा। टंग में आयोजित जन संपर्क कार्यक्रम के दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि 4 जून को जनता को दुखी करने वाली सुख भंजन सरकार नहीं रहेगी। सुख भंजन सरकार में जो विकास कार्य थम गए हैं, उन्हें फिर आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में ऐसे मुख्यमंत्री आए जो 15 महीने में ही 6 अपनी पार्टी और 3 निर्दलीय विधायकों का विश्वास खो बैठे। जिन गारंटियों पर सरकार बनी थी उनमें से किसी भी गारंटी पर कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति जनता में आक्रोश है और जनता उन्हें आगामी चुनावों में इस आक्रोश से रूबरू करवाएगी। वर्तमान में कांग्रेस सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री के मित्रों की मंडली बन कर रह गई और मंत्री एवं विधायक दुखी हैं। जनप्रतिनिधियों के उपर अपनी मित्र मंडली बिठा कर उन्हें अपमानिक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुख भंजन सरकार के आखिरी दिन आ गए हैं।
हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में 108 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इसका ताज़ा उदाहरण रविवार मध्य रात्रि 2 बजे रानीताल के करीब गाँव तक्कीपुर में उस वक्त देखने को मिला जब 28 वर्षीय महिला ने गरली हॉस्पिटल की आपातकालीन गाडी 108 मे स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार गाँव अदे दी हटियां (ज्वालामुखी )की गर्भवती महिला रिचा कुमारी(28) पत्नी सुनील कुमार उक्त महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो उन्होंने निजी गाड़ी से उक्त महिला को सिविल हॉस्पिटल देहरा पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों द्वारा उपचार देने के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उक्त महिला को रविवार मध्य रात्रि 12 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया। मेडिकल कॉलेज टांडा अस्पताल ले जाते समय महिला की तबीयत और खराब होने लगी। महिला की नाजुक हालत देख एंबुलेस में तैनात ई एम टी अमित और चालक रविंदर कुमार ने रानीताल गाँव तक्कीपुर के पास एंबुलेंस को रोककर महिला का एंबुलैंस के अंदर ही सफल प्रसव करवाया। महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया उक्त महिला का इससे पहले भी एक लड़का हैं। लिहाज़ा उसके बाद उक्त महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया, वहां पर महिला को चिकीत्सकों द्वारा उपचार दिया जा रहा है। खबर की पुष्टि करते हुए ईएमटी अमित ने बताया महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल को ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि व प्रवक्ता के रूप में शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. चमन लाल बंगा और डॉ अंबेडकर सामाजिक न्याय और अधिकारिता फाउंडेशन भारत सरकार सदस्य के रुप में शिरकत की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने मिनर्वा परिवार की तरफ से ऑनलाइन संगोष्ठी में उपस्थित प्रोफेसर डॉ.चमन लाल बंगा का तहे दिल से स्वागत व अभिनंदन किया। इस उपलक्ष्य पर डॉ. चमन लाल बंगा ने बताया कि इसे अम्बेडकर जयंती या भीम जयंती के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि वे हमारे देश के अग्रणी राष्ट्रनिर्माता माने जाते हैं। आज डॉ. अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने देश की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को लोग बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम से जानते हैं। उन्हें भारत में दलित बौद्ध आंदोलन के पीछे की ताकत होने का श्रेय दिया गया। बाबासाहेब अंबेडकर की कानूनी विशेषज्ञता और विभिन्न देशों के संविधान का ज्ञान संविधान के निर्माण में बहुत मददगार साबित हुआ। वह संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष बने और उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई बाबा साहेब ने अपना जीवन समाज से छूआ-छूत व अस्पृश्यता को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया था। उनका मानना था कि अस्पृश्यता को हटाए बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है, जिसका अर्थ है समग्रता में जाति व्यवस्था का उन्मूलन। उन्होंने हिंदू दार्शनिक परंपराओं का अध्ययन किया और उनका महत्त्वपूर्ण मूल्यांकन किया। उनके लिये अस्पृश्यता पूरे हिंदू समाज की गुलामी है जबकि अछूतों को हिंदू जातियों द्वारा गुलाम बनाया जाता है, हिंदू जाति स्वयं धार्मिक मूर्तियों की गुलामी में रहते हैं। इसलिए अछूतों की मुक्ति पूरे हिंदू समाज को मुक्ति की ओर ले जाती है। उन्होंने बताया कि आधुनिक भारत में शिक्षा और समाज की भूमिका को किस तरह से पुनर्परिभषित किया जा सकता है। जिस प्रकार डॉ. बीआर अम्बेडकर ने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए गुणात्मक शिक्षण से अपने लक्ष्य को अग्रसर करने के लिए कार्य किया। हमें भी समाज में अच्छा कार्य करने के लिए अग्रसर होना चाहिए ताकि समाज की पृगति हो सके।अंत में कालेज प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने प्रोफेसर डॉ .चमन लाल बंगा का धन्यवाद किया कि उन्होंने डॉ बीआर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर बी.एड के द्वितीय व चतुर्थ सत्र के प्रशिक्षु अध्यापकों के समक्ष जानकारी सांझा की। इस संगोष्ठी में सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।
कांगड़ा: निकटवर्ती गांव गरली के खन्ना में आगामी बुधवार यानि 17 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विगत वर्ष की भांति किया जा रहा है। जानकारी देते हुए खन्ना निवासी संदीप ठाकुर उर्फ बंपी ने बताया कि विगत वर्ष की भांति क्षेत्र वासियों के सहयोग से इस बार भी यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड़ खन्ना में बरसाना से आए गुरु श्री भगवत स्वरूप जी महाराज इस भागवत के दौरान ज्ञान की गंगा बहाएंगे। कथा का समय रोजाना 12:30 से 4:30 बजे तक रहेगा व पंडितों द्वारा विश्व कल्याण हेतु"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः"का जाप भी लगातार इस भागवत कथा के समानांतर वहां किया जायेगा। संदीप ने बताया कि 7 दिनों तक चलने वाली इस भागवत कथा का समापन 23 अप्रैल को किया जाएगा जिस दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।


















































