आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा मंत्री दविंदर गोमा ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुआं में 35 लाख से निर्मित वन निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया। गोमा ने लोगों को निरीक्षण कुटीर भवन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आकर्षक भवन के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रीमंडल में उन्हें मुख्यमंत्री सूखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि यह पद पूरे जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों का है। उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद और जनसमर्थन से मंत्री के रूप में जो जिम्मेवारी दी गयी है। उसपर खरा उतरते हुए प्रदेश और जयसिंहपुर के लोगों की सेवा में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग़ांवों, पंचायतों और इलाके में जनहित के कार्यों को पूरा करना तथा विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुक्ख़ू सरकार ़रीबों और आम आदमी की चिंता करने वाली सरकार है और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने के गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। गोमा ने कहा की इस क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल भौड़ी सिद्ध को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये वन विभाग से अनुमति प्राप्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालकर पक्का किया जायेगा। उन्होंने मुख्य सड़क से निरीक्षण कुटीर तक संपर्क मार्ग बनाने के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भवन में एक सप्ताह में बिजली का कनेक्शन भी लगा दिया जाएगा। इस अवसर पर निरीक्षण कुटीर के लिये जमीन दान देने वाले रमेल चंद राणा और जीवन राणा को सम्मानित भी किया गया।
** आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे पीटरहॉफ और होटल हॉलीडे होम ** 33 करोड़ 44 लाख से पूरा किया जाएगा मंडी के शिवधाम का काम हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम शिवधाम मंडी के निर्माण के साथ राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ और होटल हॉलिडे होम को रेनोवेट करवाने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं सहित पर्यटकों को हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मेगा रिनोवेशन कार्य शुरू किया जाएगा। यह जानकारी पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शिमला में दी। उन्होंने कहा कि मंडी में शिवधाम का काम 33 करोड़ 44 लाख से पूरा किया जाएगा तो वहीं 11 करोड़ से होटल पीटर हॉफ और 5.50 करोड़ से होटल होलीडे होम रेनोवेट किया जाएगा। वहीं, प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई होमस्टे पॉलिसी लाई जाएगी। आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन निगम होटलों की मरम्मत और विकास के लिए मेगा रिनोवेशन आरंभ कर रहा है इसकी शुरुआत में शिमला में होटल पीटरहॉफ और होटल हॉलीडे होम को रेनोवेट करके आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इसके बाद प्रदेश के अन्य होटलों को भी रेनोवेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी में बन रहे शिवधाम में चार ज्योर्तिलिंग बन चुके हैं बाकि 8 ज्योतिर्लिंगों को बनाकर शिव धाम को विकसित करने के लिए 33 करोड़ 44 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बाली ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई होमस्टे पॉलिसी बनाई जाएगी, जिसमें प्रदेश के होमस्टे को सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटकों को सुरक्षित पर्यटन की सुविधा मिले।
** बोले, यह लैब तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा में नए युग का प्रतीक विजय मेमोरियल स्कूल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विजय मेमोरियल 3-डी रोबोटिक लैब का आज उद्घाटन किया गया। लैब का शुभारंभ इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन द्वारा किया गया। विधायक ने कहा कि 3-डी रोबोटिक लैब तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक शिक्षा में एक नए युग का प्रतीक है। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य सोनिया शर्मा ने बताया कि रोबोटिक लैब में छोटी कक्षाओं से ही छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। यह लैब छात्रों को एसटीईएम विषयों के प्रति गहरी जुनून का पोषण करते हुए रोबोटिक्स, प्रोग्रामिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आकर्षक दुनिया का पता लगाने के लिए सशक्त बनाएगी। वहीं, स्कूल निदेशक इंजीनियर सचिन शर्मा ने बताया कि यह लैब छात्रों के मस्तिष्क में आए नए विचारों और रचनात्मकता को अपनाने के लिए उपकरण और संसाधन प्रदान करने की विजय मेमोरियल स्कूल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से सुसज्जित विजय मेमोरियल रोबोटिक प्रयोगशाला अनुभवात्मक शिक्षण कौशल को बढ़ावा देने का केंद्र बनाने का वादा करती है जो अगली पीढ़ी को के आविष्कारों, इंजीनियरों और समस्या समाधान कर्ताओं को आकर देगी। उन्होंने बताया कि विजय मेमोरियल 3-डी रोबोटिक लैब में स्टेप बेस लर्निंग के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल, सेंसर, रोबोटिक रोबोट, रोबोटिक प्रिंटर, 3-डी प्रिंटर द्वारा बनाए जाने वाले खिलौने, एलईडी लाइट, मेमोरी चिप सहित अन्य तकनीकी का ज्ञान दिया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को विजय मेमोरियल स्कूल को 21वीं सदी के स्किल बेस्ड विद्यालय बनाने का वादा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन कार्यक्रम चिप फॉर विकसित भारत में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के छात्र-छात्राओं ने भी काफी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी एवं कंप्यूटर शिक्षक अमित वालिया, ज्योतिष विभाग के शिक्षक एवं एनएसएस सदस्य डॉ. विनोद शर्मा व तकनीकी सहायक विजय शंकर भी उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार बुधवार को भारत के असम राज्य में कंडक्टर और सेमी कंडक्टर (चिप)बनाने का पहला उद्योग स्थापित किया गया। इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। अभी तक भारत में जितने भी कडंक्टर और सेमी कंडक्टर (इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग होने वाले चिप) जापान से मंगवाए जाते थे। इसीलिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत ज्यादा होती थी। अब भारत में यह उद्योग बनने से जहां इन कंडक्टरों (चिपों) की कीमत भी काफी कम होगी, वहीं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कम दामों पर उपलब्ध होंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा नए शास्त्री भर्ती नियमों की विगत वर्ष के अक्टूबर माह में जारी की गई सूचना परंपरागत संस्कृत महाविद्यालयों तथा संस्कृत विश्वविद्यालयों के हजारों संस्कृत ऑनर्स (शास्त्री) विद्यार्थियों के भविष्य पर वज्रपात है। उक्त शब्द वेदव्यास परिसर के छात्रों ने निदेशक के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए 100 से अधिक घात्रों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहे गए हैं। छात्र नेता ईशांत शर्मा, हिमांशु, शुभम, कार्तिक, सशांक, निशांत, राहुल आदि ने कहा कि भारत सरकार द्वारा करीब 60 वर्ष पूर्व 23 जनवरी, 1964 में कोठारी आयोग की अध्यक्षता में गठित सेंट्रल संस्कृत बोर्ड व संस्कृत कमीशन की संस्तुतियों को स्वीकार करके वेदादि शास्त्रों के अमूल्य, सार्वजनिक, उत्कृष्ट ज्ञान विज्ञान की रक्षा तथा संरक्षण,संवर्धन हेतु ओरिएंटल (प्राच्य) संस्कृत विद्या के केंद्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को न केवल स्थापित किया था, बल्कि इन्हें केंद्रीय अनुदान प्रदान कर के यूजीसी वेतनमान देकर देश व प्रदेश सरकारों के माध्यम से सुदृढ़ता से स्थापित भी किया था, जो कि गत 60 वर्षों से निरंतर चला आ रहा है। उसके अनुसार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय 23 जनवरी,1964 के नीतिनिर्धारण संबंधी आदेश के अनुसार सभी प्रदेश सरकारें संस्कृति अध्यापक के पद को शास्त्री अध्यापक के नाम से ही सृजित कर के केवल शास्त्री उपाधिधारी स्नातकों को ही अधिकृत रूप से करती आ रही है। उक्त छात्रों के अनुसार विगत 11 अक्टूबर, 2023 को जो शास्त्री पद भर्ती एवं पदोन्नति नियम की अधिसूचना जारी की गई है, वह बलपूर्वक टीजीटी नियमों को थोपने जैसी है। इन छात्र नेताओं ने कहा कि इसके घातक परिणाम शास्त्री कर चुके और कर रहे छात्रों सहित प्रदेश के 8 राजकीय संस्कृत महाविद्यालयों, मंदिर न्यास द्वारा चालित 4 महाविद्यालयों, केंद्र सरकार द्वारा चालित 2 आदर्श महाविद्यालयों व निजी क्षेत्र के 15 संस्कृत महाविद्यालयों को भविष्य में भुगतने पड़ेंगे। वेदव्यास परिसर के प्रभारी निदेशक डॉ. विजेंद्र शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने निवेदन किया है कि प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री को इस विषय से अवगत करवा कर उनकी इस मांग को संज्ञान में लेते हुए भारतीय संस्कृति के इस विनाशक निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
** मुख्यमंत्री ने कहा, जनता जनार्दन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पूरी सतर्कता और सावधानी से कार्य कर रही है तथा इसे पूरी तरह से रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए जाएंगे। यह बात उन्होंने आज कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पूव सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232 करोड़ रुपये लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। ये घोषणाएं कीं मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में सिविल कोर्ट खोलने, फतेहपुर में शहीद स्मारक बनाने, फतेहपुर और राजा का तालाब में सीवरेज सिस्टम का निर्माण करने, रे कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के नाम पर करने, राजा का तालाब में ऐतिहासिक तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 75 लाख रुपये, नंगल पटवार सर्कल को पुन: खोलने, तलाड़ा-डक-गुरियाल-चकबाड़ी में 33 केवी सब स्टेशन स्टेशन बनाने और बागवानी विभाग का पीसीडीओ फार्म खोलने की घोषणा की। इन विकास कार्यों के किए शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 5.28 करोड़ रुपये की लागत से घोली पुल पप्लाह खास बनाल से जखाड़ा खास सड़क के उन्नयन कार्य, 8 करोड़ की लागत से छब्बड़ से कोहलड़ी सड़क के उन्नयन कार्य,10.38 करोड़ रुपये की लागत से भोग्रवां से समलेट खास सड़क के उन्नयन कार्य,नाबार्ड के तहत 6.95 करोड़ रुपये की लागत से दीणी-कुम्भ-धनाड़ा सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास, 5 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय मंझार का शिलान्यास,10.21 करोड़ रुपये की लागत से देहरी-कंदोर सड़क पर भराल खड्ड पुल का शिलान्यास, 19.36 करोड़ रुपये की लागत से रैहन-1 व रैहन-2 पंचायतों के लिए मल निकासी योजना एवं पेयजल योजना के संवर्धन कार्य, 03.65 करोड़ रुपये की लागत से टैरेस से स्थाना तक व्यास नदी पर 800 मीटर पुल का शिलान्यास,10 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम रैहन का शिलान्यास, 15 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड परिसर फतेहपुर का शिलान्यास,8 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस थाना भवन रैहन का शिलान्यास,5 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक पुस्तकालय रैहन का शिलान्यास, 15 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक क्षेत्र जखबड़ (फतेहपुर) का शिलान्यास तथा 9 करोड़ रुपये की लागत से गौ अभ्यारण टटवाली का शिलान्यास किया।
** उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, देहरा और ज्वालामुखी में होंगे साक्षात्कार रोजगार अधिकारी श्री आकाश राणा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अपसा एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी, जिला सोलन द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर तथा गनमैन के कुल 90 पद भरे जाने की जानकारी दी गई है। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, गनमैन के लिए दसवीं पास व सिक्योरिटी सुपरवाइजर हेतु बाहरवीं पास रखी गई है व आयु सीमा सिक्यूरिटी गार्ड हेतु 25 वर्ष से 50 वर्ष, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर हेतु 25 वर्ष से 55 वर्ष, सिक्योरिटी सुपरवाइजर हेतु 30 वर्ष से 55 वर्ष, गनमैन हेतु 30 वर्ष से 53 वर्ष रखी गई है। कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को 15 हजार प्रतिमाह, सिक्योरिटी गार्ड/ ड्राइवर को 16 हजार रुपये प्रतिमाह, सिक्योरिटी सुपरवाइजर को 17 हजार रुपये प्रतिमाह तथा गनमैन को 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 13 मार्च को उप रोजगार कार्यालय, कांगड़ा में, 14 मार्च को उप रोजगार कार्यालय, देहरा में तथा 15 मार्च 2024 को उप रोजगार कार्यालय, ज्वालामुखी में प्रात: 11 बजे बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार अधिकारी आकाश राणा जी ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8894880820 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय साइट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्गद्वद्बह्य.द्धश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर अपसा एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
** मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम पहुंचे ** अंबेडकर भवन पहुंचकर विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने आज फतेहपुर के क्षेत्रवासियों को 203 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम पहुंचे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से अंबेडकर भवन पहुंचे, जहां पर विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इसके उपरांत रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
** मंत्री ने कुंजेस्वर महादेव लंबागांव के शिवरात्रि मेले के समापन पर की घोषणा ** मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को 31 हजार देने का एलान आयुष एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोअर लंबागांव में शिवरात्रि मेले के समापन समारोह पर आयोजित दंगल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गोमा ने कहा कि कि कुंजेशवर महादेव मेले के महत्व को देखते हुए इसे जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिलाया जाएगा। उन्होंने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। मेले के समापन पर हुए दंगल में महिला कुश्ती के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की कृतिका ने मंडी की बीटू को हराया। वहीं, पुरुष वर्ग में हरियाणा के विकास ने पालमपुर के विशाल को हराया। ब्लॉक समिति चेयरमैन कुलवंत राणा ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 मार्च को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 203 करोड़ की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। एसडीएम विश्रुत भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 मार्च को प्रात:10:50 बजे हेलीकॉप्टर से वज़ीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से 11 बजे अंबेदकर भवन पहुंचेंगे। जहां पर विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री राम लीला ग्राउंड में 11:20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद मोबाइल स्वास्थ सेवा के 10 लाख लाभार्थी पूरा होने पर देहरा में हिमाचल प्रदेश का अब तक का सबसे बड़े मेडिकल कैंप का आयोजन बीते दिन करवाया, जिसमें 5312 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा 3463 लोगों को निशुल्क नजर के चश्मे आंखों की जांच के बाद दिए गए। देहरा के आम जनमानस को मिले इस लाभ के के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का संगठनात्मक जिला देहरा की जनता की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर देहरा सहित पूरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता व बड़े-बजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान परिवार के सदस्य की भांति रखते हैं। कैंप की जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ. सुकृत सागर ने बताया कि इस कैंप में देश के 50 से अधिक जाने माने विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने देहरा के लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसके साथ ही अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के 6 वर्ष पूरे होने पर अनुराग सिंह ठाकुर के निजी प्रयास से क्षेत्र के 20 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग भी निशुल्क प्रदान किए गए। डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पिछले दो दशकों से देहरा की सेवा कर रहे है देहरा के विकास को गति दे रहे हैं। अनुराग ठाकुर की बदौलत ही आज देहरा में 500 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है जिससे इसके आसपास की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी भविष्य में मेडिकल कॉलेज भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में ही बनेगा, बनखंडी में बन रहे चिड़ियाघर में 90 प्रतिशत केंद्र का पैसा लगेगा। इसके साथ ही देहरा से हरिपुर सड़क केंद्रीय सड़क निधि से 10 करोड़ की बन कर तैयार है। बनखंडी से हरिपुर सड़क पर 4 करोड़ प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत खर्च किया गया. इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने अभी हाल ही में पीएमजीएसवाई में 47 करोड़ की लागत से बनने बाली 5 सड़के देहरा के लिए स्वीकृत करवाई हैं साथ ही ढलियारा तथा नंदनाला पुल करोड़ों रुपये की लागत से बन कर तैयार हैं। डॉ. सुकृत ने कहा कि अब अनुराग की ही बदौलत हरिपुर में सैकड़ों साल पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार एक करोड़ रुपये खर्च करके किया जाएगा। मैगा स्वास्थ्य कैंप के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, मंडल महामंत्री रणजीत गुलेरिया, देहरा नगर परिषद अध्यक्षा व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता कुमारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रमन शर्मा, युवा मोर्चा सचिव प्रथम चौहान देहरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, हरिपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन, महिला मोर्चा सचिव कृष्णा देवी, सहित देहरा के आम जनमानस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में पांच दिवसीय अद्वैत वेदांत विद्याशाखा की राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए वेदांत विभाग के अध्यक्ष प्रो. मंजूनाथ भट्ट ने बताया कि उक्त कार्यशाला संख्यातत्वकौमुदी सहित संख्यकारिका के ऊपर आयोजित की जा रही है। सोमवार को हुए इसके उद्घाटन सत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रो. कृष्णकांत शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यशाला के आयोजक एवं वेदांत विद्या शाखा के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू नाथ एस. ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के प्रभारी निदेशक डॉ. विजेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर वेदांत विभाग के समस्त प्राध्यापक एवम अन्य विभागों के प्राध्यापक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिंस चक्रवर्ती ने किया। इस पांच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के समापन पर डॉ. राजन मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया व शांति मंत्र से उद्घाटन सत्र का समापन किया गया।
** शिमला के बालूगंज थाने में एक निर्दलीय विधायक और चैतन्य शर्मा के पिता पर एफआईआर हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी खास रहने वाला है। 12 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के मामले की सुनवाई होगी। यह केस सुप्रीम कोर्ट नंबर दो में न्यायाधीश संजीव खन्ना के पास है और मंगलवार की सुनवाई में 36 नंबर पर है। वहीं, हिमाचल की राजधानी शिमला के बालूगंज पुलिस थाने में एक निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस बागी चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर राज्यसभा चुनाव को लेकर खरीद-फरोख्त और विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। अब देखना यह है कि सर्वोच्च न्यायालय इस पूरे मामले पर क्या फैसला लेता है। विधानसभा अध्यक्ष ने रद्दकर दी है सदस्यता गगरेट के अयोग्य घोषित विधायक चैतन्य शर्मा और अन्य की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लगे इस केस पर समूचे हिमाचल की नजरें हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 4 कांग्रेसी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। विधानसभा से अयोग्य करार होने के बाद बागियों ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया। अभी ऋषिकेश में हैं कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायक वहीं, हरियाणा के पंचकूला में करीब दस दिन गुजारने के बाद सभी बागी ऋषिकेश शिफ्ट हो गए हैं। इन छह बागियों के साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी ऋषिकेश में ही हैं। ऋषिकेश में कड़ी सुरक्षा के बीच निर्दलीय और बागी विधायकों को रखा गया है। बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद जो भी फैसला आएगा, वह प्रदेश की राजनीति में मचे कोहराम पर गहरा असर डालने वाला होगा।
** आईटीआई गंगथ का नवनिर्मित भवन जनता को समर्पित ** तारा खड्ड पर 324.86 लाख से बने पुल का भी किया उद्घाटन मुख्यमंत्री ने आज इंदौरा दौरे के दौरान आईटीआई गंगथ का नवनिर्मित भवन जनता को समर्पित कर दिया। यह भवन 536.17 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसके साथ ही तारा खड्ड पर 324.86 लाख से बने पुल का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय इंदौरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा भी की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया, उनमें 2743.94 लाख से बनने वाला घंडरां से रैहन रोड, 2301.81 लाख से बनने वाला बाई इंदौरिया से मंड मियानी रोड, 1204.13 लाख से बनने वाला मंदोली से टप्पा पलाह घाट रोड, 897.65 लाख से बनने वाला गंगथ से घेटा रोड, 1251.99 लाख से बनने वाला मकरोली चंगराडा रोड, 1257.65 लाख से बनने वाला इंदौरा से काठगढ़ रोड, 635.28 लाख से बनने वाला बलीर से डैंकवां रोड सहित 7 सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने गंगथ बली व बडूखर में उठाऊ पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया।
ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा के चंगर क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीस करोड़ की लागत से सपड़ी-पनाहर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा, ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रविवार को विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी में पंडित सुशील रत्न पुस्तकालय का शुभारंभ, चंबारपत्तन द्रग-अंब पठियार मार्ग, बूणी गुजरा वाया जोगियां दी बस्ती सड़क, एबुलेंस मार्ग जेकेपीटी से गांव सपड़ी पार्ट एक, एंबुलेंस मार्ग जेकेपीटी से जोगिंद्र सिंह हाउस का शिलान्यास किया तथा जेकेपीटी से गुजर बस्सी तक के संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया इसके उपरांत सुराणी में बीडीओ आफिस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के ध्येय के साथ कार्य कर रही है और सही नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा का मजबूती से सामना किया। प्रदेश सरकार को केंद्र से कोई विशेष सहायता प्राप्त नहीं हुई फिर भी हमारी सरकार ने प्राथमिकताएं तय कीं और हर प्रभावित व्यक्ति को हरसम्भव सहायता प्रदान की। प्रदेश सरकार आम आदमी को केंद्र में रखकर अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों का स्वरूप तय कर रही है। सरकारी नियमों व प्रक्रियाओं को सरल बनाकर सरकारी सेवाओं को आम आदमी के घर-द्वार पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी के दृष्टिगत राजस्व विभाग में विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन आरम्भ किया गया। इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना लाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में ऐसी सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु वाले बच्चों, जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख से कम हो, की शिक्षा पर होने वाले व्यय प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को साकार करेगीे। सरकार संसाधन जुटाने के लिए नई पहल कर रही है और इनका इस्तेमाल प्रदेशवासियों के विकास तथा कल्याण के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने सुरनी के पंजीकृत महिला मंडलों के लिए 51 हजार की राशि देने की स्वीकृति प्रदान की गई इसके साथ ही आपदा प्रभावितों को चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉ संजीव शर्मा, एडवोकेट सर्वेश रत्न, तहसीलदार ज्वालाजी मनोहर लाल, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अरुण वशिष्ठ, तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा, प्रधान सुरानी बीरबल, उप प्रधान अशोक कुमार, पूर्व प्रधान प्रताप राणा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यशाला व बैठक 10 मार्च को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय सप्त सिंधु परिसर देहरा में हुई। इस कार्यशाला में विशेष रूप से सेवार्थ विद्यार्थी अखिल भारतीय प्रमुख भवानी शंकर उपस्थित रहे। बैठक में हिमाचल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा तथा सेवार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के प्रांत सह प्रमुख प्रोफेसर संजीत ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में प्रांत में होने वाले पिछले वर्ष में हुए सभी कार्यक्रमों की चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान होने वाले अनुभव साझा किए एवं साथ ही साथ विभिन्न जिला और विभागों में रहने वाले विशेष कार्यक्रमों की चर्चा की गई तथा आने वाले समय में सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से पूरे प्रांत में करणीय कार्यक्रमों की योजना भी की गई। सेवार्थ विद्यार्थी क्लासरूम में बैठने वाले छात्रों में सेवा की रुचि बढ़ाने में किस तरह सहायता कर सकता है और साथ ही साथ कक्षा में बैठने वाले छात्र को कैसे समाज से जोड़ने का कार्य कर सकता है, इस पर भी चर्चा हुई। भवानी शंकर जी ने सेवार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रांत को एक नई दिशा देने का काम किया, जिसमें उन्होंने किस तरीके से प्रांत में सेवार्थ विद्यार्थी के कार्य को आगे बढ़ाया जा सकता, इस विषय पर चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री ने विशेष रूप से आगे आने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी और और कहा की सेवार्थ विद्यार्थी के कार्य विस्तार के लिए बहुत से क्षेत्र अभी बाकी है। इसी के साथ बैठक के अंत में 19, 20 मार्च को चित्तौड़, उदयपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला एवं बैठक के पोस्टर का विमोचन किया गया।
ऐतिहासिक एवं प्राचीन काठगढ़ महादेव मंदिर में शिवलिंग के दर्शन पाने के लिए चौथे दिन भी हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे। रविवार छुट्टी के दिन आज सुबह लगभग ग्यारह बजे से ही प्रभु प्रेमियों का आना शुरू हो गया और दोपहर तक काफी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग भोले के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते भोले द्वार तक पहुंचे। यह क्रम शाम 5 बजे तक चलता रहा। आज भी सभा व श्रद्धालु भक्तों के लिए दानी सज्जनों द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगरों की व्यवस्था की गई थी। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा आज मेले के दौरान अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों व समाजसेवी संस्थाओं महिला मंडल के सदस्यों को समृति चिन्ह सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा जानकारी देते हुए कहा कि इस देव स्थल के प्रति आपार आस्था को देखते हुए आने वाले दो तीन दिनों तक मेला चलने की संभावना है। आज श्रद्धालु भक्तों के साथ पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा ने भी पूजा-अर्चना करके मंगल कामनाएं कीं।
** सोसाइटी ने अटाहड़ा में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमसफर सोसाइटी समाज के हर वर्ग की मदद करती है और समाज के लिए इस तरह की सक्रिय संस्थाओं का होना बहुत आवश्यक है। हमसफर सोसाइटी हर वर्ष महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करके उन महिलाओं को सम्मानित करती है, जो समाज के लिए वास्तव में प्रेरणा हैं। हमसफर सोसाइटी अपने इस प्रयास के लिए बधाई की पात्र है। यह शब्द इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने हमसफर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहे। विधायक ने कहा कि महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिए। मलेंद्र राजन ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाया है। अब जल्द ही पात्र महिलाओं को सरकार 1500 रुपये देने जा रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि हमसफर सोसाइटी ने समाजसेवा में एक अलग पहचान बनाई है। विधायक के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पठानिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हमसफर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत तहसीलदार नूरपुर रितिका सैनी ने की, जबकि समापन विधायक मलेंद्र राजन ने किया। इस अवसर पर हमसफर सोसाइटी की अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा ने हमसफ़र सोसाइटी के क्रियाकलापों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न 30 महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में करीब दो दर्जन लोगों को उनके द्वारा किये गए अतुलनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नशे के खिलाफ काम करने के लिए धर्मशाला की समाजसेवी आशु बलोरिया, ब्लड डोनेशन नूरपुर के संयोजक राजीव पठानिया, गंगथ चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शोभा धीमान, नर्स गायत्री, रेडियो कलाकार किशोर धीमान, एमबीबीएस डॉक्टर शिल्पा चौधरी, एथलीट जेसिका, एक उम्मीद युवा शक्ति फतेहपुर, एडवोकेट नेहा सहित अन्य विभूतियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। हमसफ़र सोसाइटी के संयोजक सलामू दीन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और समाज में उनके योगदान की जानकारी दी। मंच संचालन नीलम खान, निकिता व गफूर खान ने किया।
श्री नालेश्वर महादेव मंदिर साई (जांगल) में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के संयोजक मनोज मेहरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे के उपलक्ष्य पर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने इस क्षेत्र की आलमपुर व जांगल पंचायत के 10वीं व 12वीं के अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर क्षेत्र के जाने माने स्नेक शेवर माथूर धीमान व कोच अरुण परवाना को भी क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए रविंद्र धीमान ने उन्हें नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। रविंद्र धीमान ने कहा कि आज हमारा युवा नशे की लत में जकड़ता जा रहा है जो कि हमारे समाज के लिए एक कलंक है। नशेड़ी व्यक्ति न तो अपना विकास कर सकता है और न ही कभी समाज का बुरा भला सोच सकता है। आज हमारे युवाओं का कर्तव्य है कि अगर उनका कोई दोस्त या आसपास का कोई भी व्यक्ति नशे की चपेट में आता है तो हमारा दायित्व है कि उसको किसी भी तरह नशे की लत से बाहर निकाला जाए। नशे के कारण आज हमारा समाज भी खोखला होता जा रहा है। इस मौके पर जांगल पंचायत के उप प्रधान कर्ण मेहरा पूर्व प्रधान विनोद चौधरी के अतिरिक्त संसार राणा, विनोद, प्रकाश मेहरा, प्रदीप शर्मा, योगेश, अविनाश, अभिषेक, सौरभ मेहरा, विकास चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से छल कर रही है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समयप्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के नाम पर फ़ॉर्म भरवाए गए उसी प्रकार इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के नाम पर फिर से फ़ॉर्म भरवा रही है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है, अब प्रदेश के लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के लोग लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान निधि के जो फॉर्म भरवाए गए थे, उन फॉर्म का क्या हुआ और चुनाव आते ही कांग्रेस को महिला सम्मान निधि की याद क्यों आती है। कपूर ने कहा कि महिला सम्मान निधि के न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। सबसे हैरानी की बात ये है कि दो हफ़्ते पहले पारित बजट में भी इस योजना का कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इस योजना को कैसे शुरू करेगी और कौन से लोग इस इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 22 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है और कांग्रेस की गारंटी के अनुसार पात्र हैं। कांग्रेस के सभी नेताओं ने भी साफ़ तौर पर कहा था कि प्रदेश की 18-60 वर्ष के बीच की सभी महिलाओं को बिना किसी शर्त महिला सम्मान निधि दी जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री ने हाल में जो घोषणा की है वह अपने आप में विरोधाभासी है। वह कहते हैं 5 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेगी जिस पर 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य पंकज सूद ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय तीसा के प्राचार्य डॉक्टर अमरजीत लाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा गया, जिसमें महाविद्यालय में वर्ष भर में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे झमाखड़ा, गिददा, युगल नृत्य, भांगड़ा इत्यादि दी गईं। वहीं, मुख्य अतिथि डॉ.अमरजीत लाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने महाविद्यालय में सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक तभा अन्य गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को बधाई दी और महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ उन्हें सम्मानित किया। कॉलेज के प्रो. विकास चंद्र द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित होने पर मुख्य अतिथि तथा अन्य लोगों का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों में विकास चंद्र, डॉ. जसपाल राणा, डॉ. सुषमा कुमारी, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. रविंदर कुमार, प्रो. शैलजा, प्रो. श्वेता कोहली तथा गैर शिक्षक वर्ग से अधीक्षक सत्यकाम शर्मा तथा सहायक लाइब्रेरियन कुमारी सोनिया मौजूद रहे।
** वर्ष 2024-25 में 850 शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूशन ऑफ एक्सीलेंस के रूप में किया जाएगा विकसित ज्ञान और अनुसंधान के इस युग में हर बच्चे का जीवन ज्ञान से प्रकाशित हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने नवोन्मेषी कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर, उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर महाविद्यालय स्तर तक शिक्षा के विभिन्न गुणात्मक आयामों के सुधार के लिए नवीन कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में वर्ष 2024-25 में 850 शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूशन ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, इसमें 500 प्राईमरी, 100 हाई, 200 सीनियर सकैण्डरी स्कूल और 50 डिग्री कॉलेज शामिल हैं। इन संस्थानों में अध्यापकों के सभी स्वीकृत पदों को भरने के साथ-साथ स्मार्ट कक्षाओं सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। हिमाचल के बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें इसके लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत 28 वर्ष से कम आयु के पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर से बैंकों से 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। ऋण के अंतर्गत भोजन, आवास, ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के व्यय शामिल हैं। योजना के अंतर्गत पात्र हिमाचली विद्यार्थी मेडिकल, पैरा-मेडिकल, फॉर्मेसी, नर्सिंग, विधि, आईटीआई एवं पॉलीटेक्नीक के तकनीकी पाठ्यक्रम तथा विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्त्ता के पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए और सालाना पारिवारिक आय 4 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के लाभ शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 01 अपै्रल, 2023 से आरम्भ कर दिए गए हैं। शैक्षणिक ऋण यदि 01 अपै्रल, 2023 के बाद भी स्वीकृत हुआ हो तो वह विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र छात्र उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गस्रह्वष्ड्डह्लद्बशठ्ठ.द्धश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर नोटिस बोर्ड से योजना दिशानिर्देश और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। फार्म भरने, जांच करने के बाद, आवेदक को दस्तावेज को स्कैन करना होगा और द्गस्रह्वह्म्द्बठ्ठस्रद्धद्गह्यद्वद्य2023ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा करवाना होगा। निदेशालय दो कार्य दिवसों के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन करेगा और आवेदक, उपायुक्त और संबंधित बैंक को ई-मेल भेजेगा तथा यदि आवेदक ने कॉर्पस फंड का विकल्प चुना है, तो संबंधित उपायुक्त उस संस्थान के बैंक खाते में 24 घंटे के भीतर कॉर्पस फंड से पहली किस्त जारी करेगा, जहां आवेदक प्रवेश चाहता है। प्रदेश सरकार द्वारा मूलभूत साक्षरता, संख्या ज्ञान से लेकर कृत्रिम मेधा का प्रयोग कर, हर कौशल में बच्चों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
** कूहलों के जरिये सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा डैम में एकत्रित पानी ** स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू व सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का जताया आभार डाडासीबा में आज नजदीकी शतलाई बाग में सिंचाई हेतु बनने वाले मक्कू डैम का जिला परिषद सदस्य पुष्पा मन्हास द्वारा नींव पत्थर रखकर भूमि पूजन किया गया। डैम के निर्माण के लिए 13 लाख 99 हजार की राशि स्वीकृत हुई है। इस डैम के बनने से खड्ड में बह रहे पानी को एकत्रित कर कूहलों द्वारा खेतों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इलाके के सैकड़ों किसान लाभान्वित होंगे। स्थानीय निवासी पूर्व प्रधान धर्मचंद, छोटू राम, प्रेम लाल, प्रीतम चंद, बिट्टू, गौरव, राकेश कुमार, राम कुमार, राजेश आदि का कहना है कि डैम का निर्माण होने से उन्हें व अन्य किसानों को खेतों की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे फसलों की पैदावार में इजाफा होगा।उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पुष्पा मन्हास, डाडासीबा ग्राम पंचायत प्रधान सुचिता कंवर, व्यापार मंडल डाडसीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा,उप प्रधान परमेश्वरी दास,जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सपेहिया, जसवां परागपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा सपेहिया, पूर्व प्रधान बबीता मेहरा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
ऐतिहासिक नगरी हरिपुर की धरोहरों अब जल ही नए रूप में दिखेंगी। इन धरोहरों के जीर्णोद्धार का सपना अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की बदौलत साकार हो गया है, जिससे इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। हरिपुर में 32 लाख से निर्मित उप डाकघर का उद्घाटन करने पहुंचे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से हरिपुर की धरोहरों के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत होने की घोषणा की। अनुराग ने कहा कि हरिपुर की धरोहरों के संरक्षण के उन्होंने केंद्र से एक करोड़ रुपये स्वीकृत करवा दिए हैं, जिससे जल्द अब इन धरोहरों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें की ये पैसा संसद अनुराग ठाकुर ने संस्कृति विभाग भारत सरकार से स्वीकृत करवाया है अब जल्द ही भारतीय पुरातत्व विभाग इनके जीर्णोद्वार का कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद इस विषय पर दो बार केंद्रीय संस्कृति मंत्री से बात कर हरिपुर की धरोहरों के संरक्षण के लिए कहा था। गौरतलब है की बीते कुछ माह पहले देहरा विधानसभा से लगभग साठ लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता डॉक्टर सुकृत सागर की अगुवाई में इन धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिला था तथा एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से इन धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग को उनके समक्ष रखा था। इसके बाद अनुराग ठाकुर के निर्देशों पर हाल ही में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के निदेशक वसंत कुमार ने दिल्ली से अपनी टीम सहित हरिपुर में आकर धरोहरों का निरीक्षण करके एस्टीमेट तैयार करके विभाग को दिए थे। केंद्रीय मंत्री ने भी प्राथमिकता के आधार पर इस विषय पर खुद दिलचस्पी लेकर एक करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए हैं। जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में तीन पुरातन मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वहीं, देहरा के गुलेर से भाजपा नेता सुकृत सागर ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा देहरा क्षेत्र को दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हमारे क्षेत्र के विकास के लिए इन सदियों पुरानी धरोहरों के जीर्णोद्धार का कार्य मिल का पत्थर साबित होगा। इससे हरिपुर सहित पूरा देहरा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा।
** कचरा इकट्ठा कर लगाई आग, लोगों से आस-पास सफाई रखने का किया आह्वान ** बोले, भविष्य में जारी रहेगा यह सफाई अभियान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के इंदौरा के तहत इंडस्ट्री एरिया मलोट में सरकार ने सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। जब इंडस्ट्री एरिया का निर्माण हुआ तो सरकार ने इस एरिया में कई पौधे लगाकर इसे खूब संवारा। यहां लोग सफाई को देखते हुए दूर-दूर से आकर फोटो शूट तथा वीडियो शूटिंग करते थे, लेकिन अब यह इंडस्ट्री एरिया शरारती तत्वों के लिए मनोरंजन का स्थान बन गया है क्योंकि यहां सुबह शाम कुछ स्थानीय व बाहर के असमाजिक तत्व अपने दो पहिया वाहनों पर आकर स्टंटबाजी करते हंै और रेनशेल्टर में बैठकर शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर खाली बोतलें तथा खाली पैकेट यहीं फेंककर चले जाते हैं। यहां फैली गंदगी को देखकर पत्रकार अखिल शर्मा ने अपने साथियों के साथ यहां सफाई अभियान चलाया और कचरा इकट्ठा कर उसे नष्ट कर दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि हमें स्वयं ही अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।
विधानसभा जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लंबागांव में ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर कुंजजेस्वर महादेव में 11 मार्च को विशाल दंगल होगा। जिसके समापन समारोह में विधानसभा के विधायक व आयुष, खेल एवं कानून मंत्री यादविंदर गोमा मुख्यअथिति होंगे। मेले के इस दंगल में हिमाचल,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जम्मू चंडीगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से पहलवान इस दंगल में कुश्ती का जौहर दिखाएंगे। दंगल मेले के आयोजक प्रवीन राणा ने बताया कि नामी पहलवान की दो लाख कुश्ती होंगी।
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना डमटाल पुलिस द्वारा छन्नी में व्यक्ति को 10.45 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना डमटाल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर घर में छानबीन के दौरान 10.45 ग्राम चिट्टा व 7900 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी मोहिंद्र पाल पुत्र बिहारी लाल पर नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है व नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने के 5 मामले पहले से ही चल रहे हैं।
** समापन पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत ** स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन विशेष रूप से रहे उपस्थित ** मंदिर में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत काठगढ़ में ऐतिहासिक शिव मंदिर का तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज शनिवार को भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। हमारे चहुं और देवी-देवताओं के मंदिर हैं जिनकी झलक हमारी संस्कृति में भी दिखती है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भी ऐसे स्थानों पर आकर धर्म-कर्म का सही ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवम ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां के जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को राज्य स्तरीय महोत्सव का दर्जा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। मंदिर में पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा। आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी को पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान व विकास कार्यों के लिये मेला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर कमेटी को भी अपनी और से 21 हज़ार रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान तथा महोत्सव के विस्तार के लिए मेला कमेटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कमेटी ने कोरोना कालखंड तथा मण्ड क्षेत्र में घटित भयंकर आपदा के दौरान प्रशासन तथा सरकार का बहुत सहयोग किया है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन तथा पुलिस विभाग को बधाई दी। इससे पहले, प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन,एसडीएम एवम मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष करण पठानिया,प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच,कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग, मेधावी बच्चे व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन, एन आईएक्ट, धनवसूली के मामले, श्रम विवाद, जरूरी सेवाओं संबंध्ेिात मामले (बिजली तथा जल बिल मामले आदि), दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 खर्चे के मामले, अपराधिक कंपाउडेबल मामले, मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण के केस, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, सिविल मामले आदि ( मुकदमा पूर्वमामला तथा कोर्ट में लंबित मामले दोनों शामिल) के 11,516 केस लगाये गये, जिसमें 3,150 केसों में समझौता किया गया तथा 9,19,31,921 राशि प्राप्त हुई। यह जानकारी अजय मेहता, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायधीश), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने दी।
** दुग्ध उत्पादन को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन दे रही प्रदेश सरकार ** ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित दुग्ध संयंत्र ढगवार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और पशुपालन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पशुधन के संबंध में प्रदेश काफी समृद्ध है। प्रदेश में पशुपालन सहित मत्स्य पालन, मौन पालन और कुक्कुट पालन की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की मजबूती में यह क्षेत्र उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन दे रही है। वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट में किसानों को लाभान्वित करने तथा उनकी आय में वृद्धि करने के लिए गाय तथा भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रथम अपै्रल 2024 से क्रमश: 7 रुपये व 8 रुपये प्रति किलो वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रदेश के किसानों को गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38 रुपये प्रति किलो के स्थान पर 45 रुपये प्रति किलो तथा भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपये प्रति किलो के स्थान पर 55 रुपये प्रति किलो मिलेगा। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है क्योंकि पहली बार हिमाचल प्रदेश में दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है तथा पूरे देश में हिमाचल प्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां ऐसा निर्णय लिया गया है जो किसानों व पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में कारगर सिद्ध होगा। किसानों को पशुपालन की ओर प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि इस वर्ष प्रथम अपै्रल से मिल्कफैड, कामधेनु हितकारी मंच इत्यादि दुग्ध उत्पादन समितियों से कृषि उपज विपणन समिति (ए.पी.एम.सी) द्वारा कोई भी मंडी शुल्क नहीं वसूला जाएगा। गुणवत्तापूर्ण दूूध उत्पादन, दुग्ध से विभिन्न उत्पादों को तैयार करना, इनकी खरीद, विपणन के लिए प्रदेश सरकार बुनियादी अधोसंरचना सुदृढ़ कर रही है। दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के दृष्टिगत 'हिम गंगाÓ योजना के तहत कांगड़ा जिला के ढगवार में 1.5 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद संयंत्र मील पत्थर साबित होगा। इस संयंत्र में आधुनिक तकनीक से दूध का पाऊडर बनाया जाएगा ताकि लम्बे समय तक दूध को खराब होने से बचाया जा सके। इसके अलावा, इस संयंत्र में दहीं, खोया, घी, आईसक्रीम, पनीर आदि दुग्ध उत्पादों को तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस संयंत्र की क्षमता को भविष्य की क्षमता को देखते हुए 1.5 लाख लीटर से बढ़ाकर तीन लाख लीटर प्रतिदिन करने का निर्णय भी सराहनीय है। इसके अतिरिक्त, शिमला जिला के दत्तनगर में भी 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का एक अतिरिक्त संयंत्र शुरू करने का फैसला भी सराहनीय है। प्रदेश सरकार द्वारा हमीरपुर तथा ऊना में भी आधुनिक दुग्ध विद्यायन संयंत्र स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसपर लगभग 50 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र की ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि ग्रामीण युवा अपने गांव में रह कर ही दुग्ध व्यवसाय से जुड़कर अच्छी कमाई कर सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में स्थानीय युवाओं को किसानों अथवा एकत्रिकरण केंद्रों में दूध को दुग्ध विद्यायन संयंत्रों तक पहुंचाने के लिए 50 प्रतिशत उपदान पर 200 रेफरिजरेटिड दुग्ध वैन उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है जो नि:संदेह सराहनीय पहल है। दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि के लिए यह भी जरूरी है कि उन्हें उत्तम नस्ल के पशु उपलब्ध करवाएं जाएं। इससे न केवल दूध की मात्रा में वृद्धि होंगी अपितु दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भी राज्य सरकार ने एक सकारात्मक पहल की है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सोलन जिला के दाड़लाघाट में एक 'कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्रÓ की स्थापना की जाए। सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे पशुपालन की ओर आकर्षित भी होंगे। इसके अलावा रोजगार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर हो रहे पलायन में भी कमी आएगी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी।
** 11 मार्च को सुबह 10:45 बजे सी रॉक इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में लैंड करेगा सीएम का चौपर ** इंदौरावासियों को 143 करोड़ की 14 परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम सुक्खू विधायक मलेंद्र राजन ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कंदरोड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 11 मार्च को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रस्तावित प्रवास को लेकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 11 मार्च को प्रात: 10:45 बजे सी रॉक इंटरनेशनल स्कूल इंदौरा के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से 10:50 पर राजकीय डिग्री कॉलेज ग्राउंड में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 143 करोड़ रुपये की 14 विभिन्न परियोजनाओं की सौगात इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को देंगे। इसके उपरांत वे स्थानीय डिग्री कॉलेज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 12: 30 बजे चंबा जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान में शनिवार को इंटर कॉलेज इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. एमएस आशावत और डीन स्टूडेंट वेलफेयर अफसर सीपीएस वर्मा ने इन खेलों का शुभारंभ किया। वहीं, डॉ. आशावत ने छात्रों का मनोबल बढ़ाने के साथ बताया कि खेलना हमारी शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है। खेल हमारे मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है, साथ ही कल्पनाशीलता और सृजनात्मक को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि अन्य गतिविधियों के साथ-साथ खेलखूद को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएट प्रो. शिव कुमार कुशवाहा एवं अक्षय ठाकुर ने सभी प्रभारियों की मदद से विभिन्न टीमों का गठन किया और वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, चैस, टेबल टेनिस, सिंगल लेग रेस, लेमन स्पून रेस एंड टग ऑफ वॉर और बास्केटबॉल जैस खेल इवेंट करवाए गए। सभी इवेंट्स में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, सहायक प्रो. देव राज, सहायक प्रो. अजय कुमार तथा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उप मंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां के टिप गांव से 82 वर्षीय नायक पुनी चंद का शिवरात्रि के दिन निधन हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि पुनी चंद सेना की 7 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में भारत चीन युद्ध के दौरान नवंबर 1962 में भर्ती हुए थे। सेवा काल में इन्होंने 1965 और 1971 भारत पाक युद्ध में सक्रिय हिस्सा लिया था। 1978 में रिटायरमेंट के बाद पाइप बैंड मास्टर रहे तथा अनेक समारोहों में अपनी धुन से लोगों का मनोरंजन करते रहे। इनके निधन से परिवार और समाज को क्षति पहुंची है। स्टेशन हेडक्वार्टर योल के सैन्य दल ने दिवंगत पूर्व सैनिक को अंतिम सलूट दिया। श्रद्धांजलि समारोह में कैप्टन ध्यान, सूबेदार मेजर बिहारी लाल, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार हरभजन, सूबेदार जसवंत आदि के अतिरिक्त इलाके के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
** सीएम ने बैजनाथ में किया राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ ** बैजनाथ इंडोर स्टेडियम को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 49.22 करोड़ की 10 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किए। इस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिये अनुमति प्रदान कर दी गई है और मंत्रिमंडल में यहां से विस्थापित होने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिला के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये गेंहू, मक्का तथा गाय और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके परिणाम सामने आने से किसानों को प्रतिमाह 20 से 25 हजार तक की अतिरिक्त आमदनी होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये जीवनभर के लिए मासिक पेंशन के रूप में प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना से महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाया गया है और इस धनराशि को जनकल्याण पर व्यय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा युवा नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर के खिलाड़ियों के लिए डाईट मनी 400 रुपये की गई है और नैशनल स्तर पर खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एसी थ्री टियर तथा हवाई यात्रा की सुविधा आरंभ की गई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने झंडा चढ़ानें की रस्म अदायगी के साथ ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित हवन में पूर्णाहुति दी और विशाल शोभा यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवधाम बैजनाथ शिवरात्रि का विशेष महत्व है और महाशिवरात्रि के दिन इसके उत्सव रूपी आयोजन से इसकी भव्यता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें संजोए रखना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर और अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इन करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 185.16 लाख से निर्मित पेयजल योजना संसाल मंधेड़ के सुधार कार्य, बैजनाथ चौबीन लड़भड़ोल सड़क पर 528 लाख से निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज, नाबार्ड के अंतर्गत 580.90 लाख की लागत से ताशीजोंग से भेठ झिकली, भेठ उपरली, घोड़पीठ, अवैरी सड़क तक उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य, 952.25 लाख से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सकड़ी, बैजनाथ के प्रशासनिक भवन, नार्बाड के अंर्तगत 336 लाख से निर्मित अवाही नाग से वाया घिरथोली कुनी ठारा सड़क मार्ग और 692.05 लाख से लंघू, सकड़ी-बही, नौहरा, कुंसल, मंधोल, बंडियां वाया ठारा सड़क के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को लोगों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने 652.11 लाख से चढ़ियार क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार कार्य, 311.80 लाख से उठाऊ पेयजल योजना कुकैना और उठाऊ पेयजल योजना गदियाड़ा के सुधार व विस्तारीकरण कार्य, बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 691.17 लाख से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना मटरुं कूहल, संसाल कूहल, नलोहटा कूहल और शिव कूहल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होने 281.31 लाख से मुल्थान गांव में ऊहल नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बैजनाथ के लिए बहुतकनीकी संस्थान, चढ़ियार के लिए आईटीआई, बैजनाथ सिविल अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर 150 करने, अस्पताल में सीटी स्कैन, ब्लड बैंक स्थापित करने की घोषणा भी की। बैजनाथ में इंडोर स्टेडियम के लिये 10 करोड़ रुपये, उतराला से होली सड़क के दूसरे चरण के कार्य को नाबार्ड के अतंर्गत लाने, सरजादा-दियोल-तत्तापानी सड़क की टारिंग, बीड़ पालमपुर वाया घरनाला के कार्य को पूर्ण करने तथा सिविल कोर्ट में वकीलों के लिए चैम्बर निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी मैदान बैजनाथ में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन भी किया।
** भगवान शंकर के दर्शन करने को रात को ही कतारों में बैठ गए थे शिव भक्त ** श्री सनातक जागरण मंच गुरदासपुर के कलाकारों ने किया भोलेनाथ की महिमा कर गुणगान **जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने मंदिर सुधार सभा को भेंट किए 51000 रुपये तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान लाखों भक्त रात को लंबी-लंबी कतारों में बैठकर प्रभु भक्ति में लीन होकर भोलेनाथ के दर्शन पाने का इंतजार करते रहे। जैसे ही रात के 12 बजे सारा मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों के साथ गूंज पड़ा। महोत्सव के दूसरे दिन श्री सनातक जागरण मंच गुरदासपुर के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर भोले नाथ की महिमा का गुणगान किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर व सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में मेरिट में रहे बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे गंगथ से जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए मंदिर सुधार सभा को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर मंदिर सुधार सभा के उपप्रधान अजीत सिंह, युद्धबीर सिंह, सचिव गणेश दत्त शर्मा, कार्यालय सचिव जोगिंदर पाल भारद्वाज सहायक सुनीता शर्मा, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा प्रचार सचिव प्रेम सिंह, रघुनाथ सिंह पवन शर्मा, संगठन मंत्री रमेश पठानिया, राजीव ठाकुर, अशोक पठनिया, बलविंद्र गुलेरिया, इत्यादि उपस्थित रहे।
** अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एचपीसीयू इकाई ने जताई खुशी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने देश भर के शीर्ष 8 केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपना स्थान बनाया है। इस तरह का स्थान प्राप्त करने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और प्रशासनिक मामलों में कई स्वतंत्रताएं मिलेगी। विश्वविद्यालय संस्थान अब यूजीसी की मंजूरी के बिना अपने मौजूदा शैक्षणिक ढांचे मैं आने वाले विषयों में एक नया पाठ्यक्रम, कार्यक्रम, विभाग, स्कूल, एवं केंद्र शुरू कर सकता है जिसमे डिप्लोमा और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम भी शामिल है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते छात्र हित एवं सामाजिक के लिए काम करता आ रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसे विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि मानती है और विश्वविद्यालय को बधाई देते हैं एवं खुशी व्यक्त करती है। इकाई मंत्री हीना वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को ऐसे समय में मिलती है जब विश्वविद्यालय के पास अपना स्थाई परिसर नहीं है। इस विषय पर विद्यार्थी परिषद सरकार से यह मांग करती है कि देहरा परिसर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए और धर्मशाला परिसर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय और उन्नति कर सके। अगर विश्वविद्यालय को स्थाई परिसर मिल जाए तो आने वाले समय में शीर्ष तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय अपना स्थान प्राप्त कर सकता है जिसका लाभ देश के कोने-कोने से विद्यार्थी उठा सकेंगे।
चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायोग ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सहयोग से धर्मशाला में इंग्लैंड और भारत के बीच 5वें टेस्ट मैच के पहले दिन को चिह्नित करने के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस स्वागत समारोह में सरकार, व्यापार, नागरिक समाज और खेल के मेहमानों ने भाग लिया, जिसमें भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त, एलेक्स एलिस और मेजबान, चंडीगढ़ के उप उच्चायुक्त, कैरोलिन रोवेट शामिल थे। रिसेप्शन में उल्लेखनीय अतिथियों में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंसरकर, इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल और एचपीसीए सचिव अवनीश परमार, उपाध्यक्ष अमिताभ शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम में यूके में व्यापार, निवेश, शिक्षा और पर्यटन के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए भोजन और संस्कृति के माध्यम से यूके और हिमाचल प्रदेश के बीच संबंधों को प्रदर्शित किया गया। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने अपने संबोधन में खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी पर खुशी व्यक्त की और उम्मीद जताई कि देशों के बीच आदान-प्रदान से राज्य में अधिक अवसर और पर्यटन आएगा। चंडीगढ़ की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने कहा कि यूके और भारत के कई हित साझा हैं। खेल और विशेष रूप से क्रिकेट के प्रति प्रेम दोनों देशों को एकजुट करता है। इस तरह के आयोजन हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों की ताकत को दर्शाते हैं। उप उच्चायुक्त द्वारा विशेष अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। स्थानीय महिला क्रिकेटरों के साथ मैत्रीपूर्ण मैच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त, एलेक्स एलिस और चंडीगढ़ की उप उच्चायुक्त, कैरोलिन रोवेट ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय महिला क्रिकेटरों के साथ एक दोस्ताना क्रिकेट मैच भी खेला। उन्होंने कहा कि आज स्थानीय महिला क्रिकेटरों से जुड़ना सिर्फ एक खेल खेलने के बारे में नहीं था; बल्कि इस बारे में जानना था कि महिलाएं सभी स्तरों पर खेल खेल सकती हैं। लड़कियों को जीवन के अन्य क्षेत्रों की तरह खेल में भी रोल मॉडल बनाने की जरूरत है। ब्रिटेन में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो महिलाओं और लड़कियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, जैसे कि स्पोर्ट इंग्लैंड का दिस गर्ल कैन अभियान। मुझे उम्मीद है कि आज का हमारा मैत्रीपूर्ण मैच अधिक लड़कियों और महिलाओं को कुछ शारीरिक गतिविधि शुरू करने या खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विधायक मलेंद्र राजन ने आज शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत बडुखर में 60 लाख से बनने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया। उन्होंने 30-30 लाख की लागत से बनने वाले राधा स्वामी सत्संग भवन तथा परम शक्ति धाम मनकपुर शाखा बडुखर के संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने सभी लोगों को शिवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों का एक समान व समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए वह पूरी लग्न और मेहनत से कार्य कर रहे हैं। मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 18 वर्ष से ऊपर सभी पात्र बहनों व माताओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा की। इस योजना को लागू कर प्रदेश सरकार ने अपनी पांचवीं चुनावी गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। मलेंद्र राजन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जो आबादी अभी भी सड़क सुविधा से वंचित है उन क्षेत्रों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पशुओं की बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वेटरनरी वैन भी चलाई गई हैं जो किसानों के घर द्वार पर उनके पशुओं का इलाज करेंगी। इस अवसर पर पौंग डैम सलाहकार कमेटी के निदेशक डॉ. विशाल, बडुखर पंचायत के उपप्रधान रोमी, कांग्रेस नेता संदल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विजेंद्र कंवर, नरेश काला, शिव गणेश, संजीव पराशर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
** हजारों शिव भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद महाशिवरात्रि पर देवभूमि हिमाचल के शिवालयों में आज देवों के देव महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। लोग सुबह से ही भगवान भोले नाथ के दर्शनों को शिवालयों में पहुंच गए हैं। कांगड़ा के ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में भी आज तड़के ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। सुबह तीन बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने सुबह खीर गंगा घाट में दर्शन किए और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। शिवरात्रि का पर्व होने के चलते सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त मंदिर में पहुंचकर शिव लिंग का जलाभिषेक और दूध से अभिषेक किया। वहीं, मंडी जिले के करसोग में देवों के देव ममलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। शिव भक्त दूर-दूर से भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के इंदौरा में आज प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में वार्षिक मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा करवाई जाती है। इस प्रतियोगिता में हर स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेती हंै, जिसका परिणाम शिवरात्रि पर घोषित किया जाता है। इस वर्ष भी हर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने काठगढ़ मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लिया, जिसमें छन्नी गांव के रहने वाले छात्र पृथ्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इलाके व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, जिसे विधायक मलेंद्र राजन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सभी छात्र-छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विधायक मलेंद्र राजन ने आज वीरवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत गंगथ में 84 लाख रूपए के विकास कार्यों के शिलान्यास किए। उन्होंने गंगथ में 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पशु औषधालय तथा बाबा क्यालु छिंज ग्राउंड में 58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम व वर्षा शालिका का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के समग्र विकास के लिए वे तत्परता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश दूध पर एमएसपी घोषित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।। मुख्यमंत्री ने बजट में गाय के दूध के मूल्य को 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये तथा भैंस के दूध का मूल्य 47 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पशुओं की बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वेटरनरी वैन भी चलाई गई हैं जो किसानों के घर द्वार पर उनके पशुओं का इलाज करेंगी। मलेंद्र राजन ने बताया कि हाल ही में कैबिनेट की बैठक में गंगथ में आयोजित होने वाले क्यालु महाराज छिंज मेला को ज़िला स्तरीय दर्जा प्रदान किया गया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार पांच साल तक ऐसे ही जनता की सेवा में पूरी निष्ठा भाव से कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनूप उप्पल, संयोजक छिंज (गंगथ) सुभाष सेठी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संसारपुर टैरेस में काम के लिए घर से निकला युवक कई दिन से लापता है। परिजन उसकी कई स्थानों पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा। गांव रिडी कुट के अशोक कुमार ने बताया कि उनका बेटा रवि कुमार संसारपुर टैरेस में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। दो मार्च सुबह पौने सात बजे वह घर से फैक्ट्री के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसके बाद से उसका मोबाइल नंबर भी बंद बड़ा है। वह अपने रिश्तेदारों और पहचान वालों से भी पूछ चुके हैं, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा। इस संबंध में उन्होंने संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
** केंद्र सरकार के पैसे से प्रदेश सरकार भोगती है सत्ता सुख भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल को केंद्र सरकार से खुलकर मदद हो रही है, बावजूद इसके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र सरकार को कोसते रहते हैं। राकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में साल के अंत तक एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे या निर्माणाधीन होंगे, यह एलान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दो दिन पूर्व हमीरपुर में किया हैं। केंद्र सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है, पर जितना भी पैसा केंद्र से हिमाचल प्रदेश को आए हिमाचल प्रदेश की सरकार कभी भी केंद्र का धन्यवाद नहीं करती है। शर्मा ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के दो सड़का में करीब 4000 करोड़ की 15 एनएच परियोजनाओं, रोपवे प्रोजेक्ट के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इसके लिए हम केंद्र सरकार और पीएम मोदी का धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा 2024 तक सड़क परियोजनाओं के एक लाख करोड़ के कई काम पूरे होंगे, कुछ शुरू होंगे और कुछ जारी रहेंगे। केंद्र मंत्री ने कल हमीरपुर बाईपास को फोरलेन बनाने का एलान किया। साथ ही केंद्र सरकार शिमला-बिलासपुर एनएच को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाएगी प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री गडकरी से जब-जब सहयोग मांगा है, उन्होंने खुले मन से किया है। राकेश शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सेतु बंधन योजना के तहत ऊना की स्वां नहर पर बनने वाले 560 मीटर लंबे पुल और कांगड़ा के टैरेस और स्थाना को जोड़ने वाले ब्यास नदी पर बनने वाले 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का शिलान्यास भी किया।
इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने वीरवार को वन विश्राम इंदौरा में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत लगभग 2 लाख 25 हजार के 8 चेक वितरित किए। मलेंद्र राजन ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम लोगों की सरकार है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों सहित समाज के हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पात्र महिलाओं को निकट भविष्य में 1500 रुपए प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने अगले वित्त वर्ष से विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने की भी घोषणा की है। इस अवसर पर एसडीएम इंदौर सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा,इंदौरा पंचायत के प्रधान भूपाल कटोच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
** शुभारंभ समारोह में विधायक मलेेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत प्राचीन एवम ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ का तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। विधायक मलेंद्र राजन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर पुलिस उपअधीक्षक विशाल वर्मा, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच,व सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक मलेेंद्र राजन ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का महात्म्य किसी न किसी देवी- देवता के नाम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्वों का आयोजन पीढ़ियों से करवाया जा रहा है। हमें पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेज कर रखना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। विधायक ने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि उनकी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली तथा अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौरा से काठगढ़ सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के लिए 12 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, इसके इलावा रोड के दोनों तरफ लाइटें भी लगाई जाएगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की बात कही गई थी जिसमें काठगढ़ मंदिर को भी उनके द्वारा पर्यटन स्थल बनाने की मांग रखी गई है। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की, इसके उपरांत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। काठगढ़ मंदिर कमेटी द्वारा जो छात्रवृत्ति परीक्षा करवाई गई थी उसमें उत्कृष्ट रहे बच्चों को विधायक मलेेंद्र राजन द्वारा सम्मानित किया गया। मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का जहां समर्थन किया वहीं अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इससे पहले, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी व मंदिर के विकास व सुधार के संदर्भ में अपनी मांगे रखी। इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं एसडीएम इंदौरा सुरेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल किशोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया,प्रधान भूपाल कटोच, एस एच ओ आशीष पठानिया, पौंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर, मनोहर व अन्य मौजूद रहे।
** स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए लगाया हेल्थ कैंप जिला स्तरीय तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ आज महादेव की पूजा अर्चना द्वारा किया गया। मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक हजार के करीब लगभग लोगों ने आज काठगढ़ महादेव में शीश नवाया है। महाशिवरात्रि के दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां माथा टेकने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कैंप का आयोजन किया गया हैं। बीएमओ सिविल हॉस्पिटल इंदौरा संदीप महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल कैंप काठगढ़ में हर साल की भांति इस साल भी लगाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं कोई भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आए तो वहीं पर उसका निपटारा किया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप में 2 नर्स व 1 हेल्थ अडवाइजर व 1 डॉक्टर तैनात किया गया है। अगर किसी श्रद्धालु को ज्यादा दिक्कत आती है तो उसके लिए हॉस्पिटल द्वारा एंबुलेंस का भी प्रावधान है।
** बोले, आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की ओर मजबूती से बढ़ रही प्रदेश सरकार धर्मशाला डेस्क। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके लिए नीतियों-कानूनों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने यह बात बुधवार को कांगड़ा जिले के देहरा और नगरोटा बगवां में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवा हितैषी सरकार है और उनके लिए सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां की जा रही हैं। जलशक्ति विभाग में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही शिक्षा विभाग में 6500, पुलिस विभाग में 1231, वन विभाग में 2061 तथा खनन विभाग में करीब 100 भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नौकरियां देने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाया जाए। देहरा के बगलामुखी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला वन्य प्राणी उद्यान कांगड़ा जिला समेत पूरे प्रदेश में पर्यटन विकास को नई गति तथा आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां में स्टार्टअप इंक्यूबेशन सेंटर खोलने, बहुउद्देशीय मॉडल खेल परिसर बनाने, एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने नगरोटा बगवां तथा आसपास के क्षेत्र के लिए मल निकासी योजना की घोषणा की तथा 80 मीटर स्पैन के बड़ोह बाथू पुल के निर्माण को भी स्वीकृति दी। उन्होंने नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र में 68 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना, नगरोटा बगवां में मॉडल पुलिस स्टेशन व चामुंडा से वृंदावन के लिए एचआरटीसी की एसी बस चलाने की घोषणा भी की।
गरली के निकटवर्ती सदवा के लोटस इंटरनेशन कॉन्वेंट स्कूल में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों सतलुज, व्यास, रावी और चिनाब के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने प्रश्नों को ध्यान से सुना और उनके उत्तर दिए। चारों सदनों के विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, परंतु सतलुज सदन के विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों के उत्तर देकर जूनियर और सीनियर दोनों प्रतियोगिताएं अपने नाम कर लीं। प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सतलुज सदन के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाता रहेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान लोटस गु्रप के चेयरमैन अश्वनी कुमार और गुरपाल सिंह उपस्थित रहे।
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा पुलिस द्वारा मिलवां में एक महिला को 10.09 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना इंदौरा पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वीरो देवी (32) पत्नी कंस राज से 10.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। महिला पर नशे के कारोबार में संलिप्त होने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने के 5 मामले पहले से ही थाना इंदौरा में चल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी द्वारा विगत दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कुल 21 स्नातक एवं स्नातकोत्तर संस्थाओं नें भाग लिया। इन सभी संस्थाओं में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के छात्रों ने प्रत्येक प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन कर परिसर के ज्योतिष विभाग के शिक्षक डॉ. विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया तथा विजय वैजयंती नामक सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार को भी अपने नाम किया। जानकारी देते हुए वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी ने बताया कि हमारे विश्वविद्यालय परिसर के छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय प्रतियोगिताओं में भी हमेशा अव्वल ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि इन सब कार्यों हेतु छात्रों को प्रेरणा परिसर के प्रबुद्ध शिक्षकों से मिलती है और समस्त शिक्षक बढ़-चढ़कर परिसर में होने वाली या अन्य स्थानों पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों/प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को पूर्ण रूप से तैयार करते हैं और यही कारण है कि वेदव्यास परिसर के छात्र छात्राएं पठन पाठन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी हमेशा अव्वल रहते हैं।


















































