पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत शिवनाथ में बाइक स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। बताते चलें कि मानगढ़ निवासी 24 वर्षीय डिम्पल भारद्वाज सुपुत्र स्वर्गीय जगदीप सिंह की इस दुर्घटना में मौत हो गयी है। हादसा रविवार देर सायें का बताया जा रहा है। बताते चलें कि युवक के पिता का भी कुछ साल पूर्व देहांत हुआ था और डिम्पल अपने घर का सबसे जवान बच्चा था। इसकी दो बड़ी बहने और एक बड़ा भाई भी है। वहीं स्थानीय वार्ड सदस्य निखिल भारद्वाज ने बताया कि डिम्पल भारद्वाज भारतीय सेना में कार्यरत था। वह घर छुट्टी पर आया हुआ था। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी देहरा सन्दीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को जिला स्तरीय वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से सिविल हॉस्पिटल बैजनाथ में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को ओरल हेल्थ तथा ओरल हेल्थ की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ तरुण सूद ने बताया कि हमारा मुंह हमारे शरीर का आईना है। यह हमारे पूरे शरीर के स्वास्थ्य को दर्शाता है अत: अपने मुंह की स्वच्छता के ऊपर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें मुंह से संबंधित अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए तथा अपने दांतों का रेगुलर चेकअप करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुबह उठने के बाद तथा रात को सोने से पहले दो बार ब्रश करना अति आवश्यक है, क्योंकि अगर मुंह को अच्छे से साफ नहीं रखेंगे तो खाना हमारे दांतों में फंसा रहेगा, जिससे हमारे मुंह में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षक महाकाल बीरबल वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर रामपाल चोपड़ा पूर्व प्राचार्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर केअत्री ने वार्षिक प्रतिवेदन का मुख्य अतिथि के एस माध्यम से विमोचन करवा कर प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉक्टर केएस अत्री ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए कॉलेज में वर्ष 2022-23 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्रवासियों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के दृष्टिगत यह संस्था खेलकूद सांस्कृतिक एवं अन्य पाठ्यचार्य आत्मक गतिविधियों में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करती है।उन्होंने कहा कि अल्पकाल में महाविद्यालय समस्त आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ विज्ञान कक्षा में लैब सुविधा भी उपलब्ध करवा दी है। वहीं कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीकॉम, बीएससी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में डॉक्टर नीरज शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का इस समारोह में पधारने का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समस्त पीटीए के अतिरिक्त शिक्षा जगत के विद्वानों का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रोफेसर अमरीश घई, डॉ भगवान दास, प्रो सुरेश कुमार, डॉ प्रीति वाला, डॉ अश्विनी ,डॉ सुनील, प्रो अमन, प्रो लेखराज ,प्रो सतपाल, लाइब्रेरियन सविता ,जनक राज, मनीष ओंकार एवं योगेश्वर इत्यादि उपस्थित रहे।
पंचरुखी: बाल विकास परियोजना पंचरुखी के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पद हेतु साक्षात्कार दिनांक-23.03.2023 के लिए निश्चित किए गए थे वह प्रशासनिक कारणों के चलते तथा आगामी तिथि निर्धारित होने तक स्थगित कर दिए गए है।अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस पर आप बाल विकास परियोजना अधिकारी पंचरुखी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पत्रकारों को प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी।
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के एमएससी फोरेंसिक साइंस के 30 छात्रों ने क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला का दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने प्रयोगशाला के विभिन्न प्रभागों की प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने रसायन विष विज्ञान, जीव विज्ञान और सीरोलॉजी, डीएनए, साइबर, और दस्तावेज़ और फोटोग्राफी का दौरा किया। प्रयोगशाला की उपनिदेशक डॉ. मीनाक्षी महाजन ने कहा कि इस प्रकार की लैब विजिट फॉरेंसिक साइंस के छात्रों की बुनियादी आवश्यकता है।
जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत गांव हरोट के संजय जसरोटिया की बेटी तानिया जसरोटिया ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीत कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। तानिया नौणी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई कर रही है। बंगलोर हुए 21 वीं ऑल इंडिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में तनिया ने क्ले मॉडलिंग में दूसरा और पेंटिंग कंपीटीशन में तीसरा पुरस्कार हासिल किया है। इससे पहले भी तानिया कई पेंटिंग बना चुकी है और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। तानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उनकी तस्वीर बनाकर भेंट भी की है। तनिया के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से घर में खुशी का मौहोल है। तानिया की इस उपलब्धि पर माता-पिता के साथ स्थानीय लोगों ने भी ख़ुशी जाहिर की है।
रविवार को भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश (पश्चिम ) की वार्षिक प्रांतीय परिषद की बैठक पंचरुखी के होटल पीक बाउंड में अध्यक्ष सुशील शर्मा क्षेत्रीय महासचिव उत्तर क्षेत्र-1 की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भारत विकास परिषद बैजनाथ पपरोला इकाई के सौजन्य से आयोजित इस एक दिवसीय बैठक में प्रांत की विभिन्न इकाईयों से आए हुए प्रतिनिधियों का बैजनाथ शाखा के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, महासचिव प्रीतम भारती, कोषाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र सूद और अनुज आचार्य ने गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उनका एक दूसरे से परिचय करवाया। बैठक में पालमपुर, बैजनाथ, पपरोला, भवारना, कुल्लू, मनाली ,डलहौजी एवं नगरोटा बगवां और देहरा शाखा के दायित्व धारियों ने अपनी अपनी शाखाओं का वार्षिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रांतीय परिषद् का वार्षिक चुनाव भी संपन्न हुआ जिसमें भारत विकास परिषद् हिमाचल प्रदेश (पश्चिम ) की वार्षिक बैठक में उपस्थित सभी 13 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पुनः पूर्व अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदाधिकारियों, सर्वश्री अरुण कुमार,वीरेंद्र कौल एवं असीम गुप्ता का निर्विरोध चयन किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुशील शर्मा ने नवगठित देहरा शाखा के अस्तित्व में आने के लिए बधाई देते हुए डॉक्टर थुप्तेन नेगी को बधाई दी और भारत विकास परिषद् के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया ताकि भारतीय संस्कृति में निहित ज्ञान, संस्कार और समर्पण भावना जैसे गुणों को आमजन तक पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि भारत विकास परिषद समाज में विभिन्न व्यवसायों एवं कार्यों में लगे श्रेष्ठतम लोगों का एक राष्ट्रीय “अराजनीतिक, निस्वार्थ, समाजसेवी एवं सांस्कृतिक संगठन है जिसकी स्थापना 1963 में दिल्ली में हुई थी। पूरे भारतवर्ष में इसकी 15 सौ से अधिक शाखाएं है। भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश (पश्चिम) की इस वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक गोपाल शर्मा, क्षेत्रीय सचिव संपर्क मनोज रतन, प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र कौल, वित्त सचिव असीम गुप्ता, प्रांतीय संस्कार प्रमुख अनिल गुरुंग, प्रांतीय संपर्क प्रमुख निहाल चंद ठाकुर, प्रांतीय महिला एवं बाल विकास संयोजिका स्वर्णा वालिया, प्रांतीय मीडिया प्रभारी संजय सोनी, प्रांतीय सह सचिव संजय सूद आदि सहित 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया।
थाना पुलिस फतेहपुर के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर एचएएस गोविंद सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने एक पॉकलेन मशीन-210 और एक टिपर नंबर पीबी06एन-2340 को रे पट्टन में सरकारी भूमि पर अवैध खनन करते समय कब्जे में लिया। हालाँकि दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। इस संबंध में खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 की धारा 379 आईपीसी एवं धारा 21(1) के तहत थाना फतेहपुर में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।वहीं चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने कहा है कि अवैध कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।
उपमंडल देहरा के गांव मूहल का वनीष धीमान इंडिगो एयरलाइन में कमर्शियल पायलट के पद पर नियुक्त हुआ है। वनीष धीमान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एलिट इंटरनेशनल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मूहल से, उसके बाद केवीएन और डीएवी देहरा से प्राप्त की है। वनीष धीमान के पिता निर्मल किशोर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं और माता निर्मला कुमारी गृहणी हैं। वनीष धीमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, संबंधियों और अध्यापकों को दिया है। इस समाचार से समस्त मूहलवासी काफी खुश हैं। वनीष धीमान अब इंडिगो एयरलाइंस में एयरबस ए- 320 विमान को उड़ाएंगे। वनीष धीमान की नियुक्ति के लिए एलिट इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत शर्मा ने वनीष धीमान व उसके माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
छिंज मेला कमेटी अब्दुल्लापुर की बैठक आज प्रधान देशराज चाैधरी की अध्यक्षता में शिव मंदिर अब्दुल्लापुर में संपन्न हुई। प्रधान देशराज चाैधरी ने बताया कि इस वर्ष मेले का आयोजन 25 मार्च को मेला कमेटी व ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि छिंज मेला के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं और इसके लिए आज विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल के इनामी पहलवान अखाड़े की शोभा बढ़ाएंगे। अखाड़े में दमखम दिखाने वाले पहलवानाें काे आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। छिंज मेला में स्थानीय विधायक पवन काजल बताैर मुख्यातिथि उपस्थित हाेंगे। बैठक में मेला कमेटी उपप्रधान पुरुषोत्तम थाेला, कै. ओंकार सिंह, करतार चंद महासचिव, नंद लाल काेषाध्यक्ष, महिंद्र सिंह सचिव, सूबेदार प्रीतम चंद, मनाेहर प्रभाकर, निर्मल, पूर्ण सिंह, पंचायत प्रधान सपना देवी, कै. मदन लाल, मदन सैणी, पवन धीमान, हरवंश लाल शास्त्री, सुरिंद्र नरियाल, संजय अवस्थी, ईश्वर दास भाटिया व मेला कमेटी के अन्य सदस्य माैजूद रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में जिला विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया व उनकी पत्नी सुनंदा पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय पहुंचने पर मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यतिथि ने 16 लाख में बनी आईसीटी लैब का शुभारंभ किया। वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों देशभक्ति गान, एकल गायन, युगल गायन, एकल डांस, युगल डांस के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बृजेन्द्र भूषण ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने लंज कॉलेज में वार्षिक वितरण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह को याद करके कहा कि अगर राजा पूर्व मुख्यमंत्री न होते तो आज ये दिन देखने को नहीं मिलता। आज प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह की सरकार सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए आई है। तीन महीनों में लंज कॉलेज को आईटीसी लैब के साथ 29 लाख स्वीकृति किए हैं। मोबा गांव को पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही लंज से मोवा के लिए पुल की सुविधा मोवा की जनता को मिलेगी। पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। जल्द से जल्द स्थाई रूप से बिजली की सुविधा लंज कॉलेज को मिल जाएगी। प्रदेश में बजट की सराहना करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने जनता को बिना बोझ के ऐतिहासिक बजट पेश किया है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय में जो जनता से वादे किए थे, अब सरकार ने उनको सरकारी दस्तावेज बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। अब प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में बेलनेस हॉस्पिटल बनाया जाएगा। कांग्रेस सरकार प्रदेश को हरित क्रांति बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बचनबद्ध है कि जनता को पांच वर्षाें में कर्ज मुक्त करने का निर्णय लिया है। विधायक पठानिया ने कहा कि चंगर क्षेत्र में पानी की दो योजनाओं को एक साल में पूरा किया जाएगा।
डाडासीबा जल शक्ति विभाग के कार्यालय से मात्र 20 मीटर की दूरी पर एक वाटर टैंक से पिछले काफी दिनों से लीकेज हो रही है, जिससे हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि विभाग ने इस लीकेज को ठीक करने की अभी तक जहमत नहीं उठाई है। लोगों का आरोप है विभाग को इसके बारे में अवगत करवाया परंतु अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। आज फिर जल शक्ति विभाग से अनुरोध किया जाता है शीघ्र ही लीकेज टैंक को ठीक किया जाए। वहीं, इस संदर्भ में जलशक्ति विभाग डाडासीबा के कार्यवाहक सहायक अभियंता संजीव राणा से भी बात की गई तो उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस टैंक की रिपेयर कर दी जाएगी।
परागपुर में रविवार को जिला कांगड़ा भाषा संस्कृति विभाग द्वारा रस भाव के अंतर्गत शास्त्रीय संगीत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्व. डॉक्टर रमन भागसेन एवम डॉक्टर लाल चंद को भवाभिनि श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। शास्त्रीय संगीत की दूसरी बैठक के दौरान देश के मशहूर सितार वादक अदनान खान ने श्रोताओं को सितार की धुनों से खूब आनंदित किया। वहीं, डॉक्टर अविनाश कुमार ने शास्त्रीय संगीत से लोगों का दिल मोह लिया। बता दें यह कार्यक्रम स्वर्गीय डॉक्टर रमन भागसेन व डॉक्टर राज चंद की याद में आयोजित किया गया। इस दौरान शास्त्रीय संगीत को चाहने वाले सैकड़ों लोग वहां उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले ही बजट में जहां लगातार बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से निपटने और बेरोजगारों का ध्यान रखा है, वहीं टूरिज्म पर फोकस करके सीएम सुक्खू प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। यह बात जिला कांगड़ा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने रविवार को जारी प्रेस बयान में कही। पंकज कुमार ने कहा कि कोरोना काल के बाद बेरोजगारों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। प्रदेश सहित जिला कांगड़ा की बात करें तो बेरोजगारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम सुक्खू ने पहले ही बजट में 90 हजार को रोजगार देने की बात कही है, जिसमें 25 हजार को सरकारी क्षेत्र, जबकि शेष को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। पंकज ने कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने के लिए सीएम सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांगड़ा का मुख्यालय धर्मशाला पहले से दूसरी राजधानी में शुमार था, अब पूरा जिला टूरिज्म कैपिटल के तौर पर विकसित होगा। कांगड़ा में विश्वस्तरीय हवाई अड्डा बनने से रोजगार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। जिला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, पर्यटक ग्राम, ओल्ड एज होम, आइस स्केटिंग व रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण जिला के लिए विकास के अपार अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिडिय़ाघर का निर्माण तथा पोंग डैम क्षेत्र में वॉटर स्पोर्टस, शिकारा, क्रूज, यॉट जैसी सुविधाएं क्षेत्र के लोगों के जीवन में समृद्धि लाएगा।
डाडासीबा के गांव बतवाड में करीब तीन दिन से बेखौफ घूम रहा तेंदुआ अब इलाके के पालतू पशुओं को अपना निशाना बनाने लगा है। रविवार सुबह तेंदुए ने अचानक प्रताप चंद मेहरा की पालतू गाय पर हमला बोल दिया। प्रताप चंद ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह अपने पशुओं को पशुशाला के साथ राधा स्वामी सत्संग घर के करीब घास चराने के लिए छोड़ा था, वहां पर तेंदुए ने उनकी एक गाय पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर डाला। हालांकि लोगों को देखकर भाग तेंदुआ निकला, वरना गाय के साथ घास चरने छोडे अन्य पशुओं को भी यह तेंदुआ मौत की नींद सुला देता। डाडासीबा के प्रधान परमेश्वरी दास ने स्थानीय प्रशासन व वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकडऩे की मांग की है, ताकि यह तेंदुआ लोगों को नुकसान न पहुंचा सके। उन्होंने विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा को कहा है। इस संबंध में रेंजर अधिकारी नरेंद्र सिंह डाडासीबा से बात की गई तो उन्हौने बताया कि शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
आशा कार्यकर्ता संघ प्रदेश महामंत्री एवं अखिल भारतीय महासंघ की उपाध्यक्ष शशिलता ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने व आशा फैक्लीटेटर को नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। शशिलता ने कहा कि सीएम ने महिलाओं के उत्थान व उनकी सुविधाओं के लिए जो कदम उठाया है, वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने बजट की भी सराहना की है। शशिलता ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। शशिलताने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट में जिला कांगड़ा को भी विशेष सौगातें मिली हैं। उन्होंने इस बजट को सर्वहितकारी बजट बताया है।
जवालामुखी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा ज्वालामुखी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत आने के बाद ज्वालामुखी पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है।
दिव्य ज्योति जागृत संस्थान की ओर से आज मटौर में आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी हरिशानंद ने प्रभु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का चरित्र युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। आज भौतिकतावाद की अंधी दौड़ में युवा वर्ग के पास भौतिक सुख सुविधाएं हैं, परंतु मानसिक शांति न होने के कारण वह चिंता एवं अवसाद से मुक्ति के लिए नशे की दलदल में फंस कर अपनी चारित्रिक शक्ति और नैतिक मूल्यों का ह्रास कर रहा है। नशे की परिभाषा देते हुए स्वामी जी ने बताया कि "न शम शांतिर्मया इति नशा" अर्थात जिसके तनिक भी शांति नहीं, वही नशा है। अवसाद से मुक्ति का उपाय नशा नहीं, अपितु इस मानसिक व्याधि को खत्म करने के लिए आत्मिक शक्ति के विकास की आवश्यकता है। हमारे राष्ट्र भक्तों ने राष्ट्र भक्ति का नशा किया और चारित्रिक विकास से ओतप्रोत हो भारत माता को स्वतंत्रता दिलाई। चरित्र भारत भूमि का आधार है और आज उसी धर्म भूमि भारत में अधिकतर युवा शक्ति का चारित्रिक पतन हो रहा है। आवश्यकता है कि युवाओं को ब्रह्म ज्ञान की शक्ति से जागृत होकर राष्ट्र में अग्रगण्य भूमिका निभाने की। आज के युवाओं के आदर्श यदि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आज़ाद, स्वामी विवेकानंद इत्यादि होंगे तो भारत को फिर से जगतगुरु के पद पर आसीन किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रकृति और संस्कृति का रक्षण करने के लिए स्वामी जी युवा शक्ति को जागरूक करवाते हुए संकल्प भी दिलवाया। सत्संग के दौरान समस्त सत्संग प्रेमियों ने प्रसाद रूप में भोजन किया और कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
छिंज मेला कमेटी जमानाबाद की मीटिंग मेला कमेटी की अंतिम बैठक प्रधान फौजा सिंह की अध्यक्षता में शिव मंदिर जमानाबाद में संपन्न हुई। मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह ने बताया कि मेला कमेटी व ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों के सहयोग से 24 मार्च को मेला आयोजित किया जा रहा है। आज की बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। इसमें अखाड़ा कमेटी, मंच कमेटी, पुरस्कार वितरण कमेटी, केश वितरण कमेटी व स्वागत कमेटी आदि का गठन किया। उन्होंने कहा कि छिंज मेले में पंजाब और हिमाचल के इनामी पहलवान अखाड़े की शोभा बढ़ाएंगे। 24 मार्च को शिव मंदिर कोटि मोहल्ला में पूजा-अर्चना उपरान्त वाद्ययंत्रों व डोल नगाड़ों के साथ जलेब निकाली जाएगी, जो कि समूचे गांव जमानाबाद से होकर मुरादें पूर्ण होने वाले घरों से होकर मेला स्थल अब्दुल्लापुर पहुंचेगी। बैठक में मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह, उप प्रधान अजय संजू, वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर सिंह, पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, उपप्रधान अशोक जाम्बा, सचिव स्वरूप सिंह, विपन सिंह, मस्तराम, अजय कोटि, निशांत कोटि, लाल सिंह खैरा, गुरमेल सिंह, परषोतम राम, वीर सिंह, सुभाष कोटि, मुकेश कोटि, कमलजीत सिंह, हरि सिंह, ओम प्रकाश, अश्वनी कुमार व आशोक, तिलक राज आदि मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा पौंग डैम क्षेत्र में पर्यटन विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वन्यजीव अभ्यारण्य के तहत कुछ जगहों को इससे बाहर करने का कार्य किया गया है। इसके उपरांत इस क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आज शनिवार को उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप के विकसित करने के साथ पौंग झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां पर जलक्रीड़ा, शिकारा और क्रूज जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जिला को पर्यटन राजधानी बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में पहचान मिल सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौंग डैम में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कुछ जगहों को वन्य प्राणी अभ्यारण्य से बाहर किया गया है ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की दिशा में विशेष कार्य योजना के तहत कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए प्रयासरत है। जिससे विश्व के पर्यटन मानचित्र पर पौंग क्षेत्र को पहचान मिल सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से इस दिशा में अपने-अपने विभाग से सम्बंधित विस्तृत योजनाएं तैयार करने तथा आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि पौंग डैम में जलक्रीड़ा तथा अन्य पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वहीं स्थानीय लोगों विशेषकर बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। बैठक में एसडीएम ज्वाली मोहिंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जससिंहपुर में आज प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब के सदस्य, विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा संयुक्त रूप से नारा लेखन प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को रवाना करते समय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने रेड रिबन क्लब व एनएसएस इकाई की इस प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है और पर्याप्त जानकारी ही इससे बचाव का उपाय है। महाविद्यालय के युवा विद्यार्थी इन रोगों के विषय में प्रतियोगिताएं व जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक करने में और इन सकामक रोगों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष के थीम "Yes ! We can end TB" के आधार पर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. अर्पित कायस्थ, प्रो. ओंकार चंद, प्रो. नविता देवी, रणजीत कुमार, मिलखी राम, संजय कुमार आदि स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
पंचरुखी जिला स्तरीय छिंज मेला सलियाणा का आयोजन 28 मार्च से पहली अप्रैल तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा ने अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय वर्मा नायब तहसीलदार पंचरुखी अनिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यादविंद्र गोमा ने कहा कि छिंज मेला सलियाणा इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण उत्सव है। इससे लोगों की जनभावना जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव को सफल, आकर्षक एवं हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बजट बेहद सराहनीय है। यह बात समाजसेवी राम कृष्ण चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने अपने इस बजट में सारे वर्गों का खास ध्यान रखा है।उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए आभार जताया है और कहा कि इससे कांगड़ा में जहां पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, जनता की भी आर्थिकी में बढ़ावा होगा। राम कृष्ण चौधरी ने कहा कि इस बजट में जनता की हर जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए सीएम ने इसको पेश किया है। यह जनहितैषी बजट साबित होगा। समाजसेवी राम कृष्ण चौधरी ने कहा कि सीएम सुक्खू ने अपने इस बजट से विपक्ष का भी मुंह बंद करवा दिया है। आर्थिकि कमजोर होने के चलते भी सीएम ने इनता सराहनीय बजट पेश किया है, जो कि विपक्ष ने कभी नहीं सोचा था। सीएम ने बेरोजगार युवाओं के लिए भी कई योजनाएं पेश की है व औरतों को 1500 देने की गारंटी को भी पूरा किया है। बजट में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने जो भी गारंटीयां जनता को दी हैं वो सभी सीएम द्वारा चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। समाजसेवी राम कृष्ण चौधरी ने कहा कि सीएम सुक्खू जनता के दिलों पर राज करने वाले सीएम बन गए है व जनता भी उनके कार्यों से बेहद खुश है।
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत खोली में आज टीबी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को क्षय राेग के प्रति जागरुक किया। खाेली पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक आम बीमारी है, इसका सही ढंग से सही समय पर चेकअप करवा कर इसका इलाज संभव है। प्रधान केवल चाैधरी ने कहा कि क्षेत्र के सभी लाेगाें काे हर 3 माह के दाैरान अपना चेकअप करवाना चाहिए, ताकि आपके अंदर जाे भी बीमारी पनप रही है, उसका सही समय पर उपचार किया जा सके। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि पहले लाेगाें धारणा थी टीबी एक अछूत की बीमारी है और जिस किसी काे यह बीमारी लग जाती थी, ताे उससे हर काेई किनारा करता था, लेकिन अब वाे बात नहीं है। क्याेंकि इस बीमारी का अब हर जगह इलाज संभव है। लगातार उपचार के दाैरान इससे संक्रमित मरीज ठीक हाे सकता है, लेकिन सही ढंग से इसका इलाज न हाे ताे जान भी जा सकती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट में प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय को कोई स्थान नहीं मिला है। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के किसी विकास को लेकर शिक्षा में सुधार की कोई चर्चा इस बजट में नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लंबे आंदोलन के बाद हिमाचल प्रदेश में दूसरा विश्वविद्यालय खोला गया, ताकि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र अपनी पढ़ाई कर सकें, लेकिन प्रदेश सरकार ने जो बजट आज पेश किया है, उसमें सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का भी कोई जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की कमी के कारण छात्रों को पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ती है उसके लिए विद्यार्थी परिषद लंबे समय से मांग कर रही है हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्रों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए लेकिन इस बजट में इसके बारे में भी कोई प्रावधान नहीं किया गया। विद्यार्थी परिषद प्रदेश के अंदर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी व संस्कृत विश्वविद्यालय की मांग कर रही है। उसके बारे में भी इस बजट में कोई बात नहीं कही गई। परिषद प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में पेश किए गए बजट का पुरजोर विरोध करती है। क्योंकि है बजट शिक्षा जगत के हित में नहीं है।
किसान संघर्ष सेवा समिति की बैठक आज अनाज मंडी रियाली के प्रांगण में हुई। इसमें किसानों ने कहा कि बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रकृति की इस मार पर सरकार को नुकसान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। बैठक में अनाज मंडी के बारे में भी बात की गई। बताया गया कि किसानों को समाचार पत्र के माध्यम से पता चला है कि अनाज मंडी खुलने की तिथि दस अप्रैल रखी गई है, मगर मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक गेहूं की फसल तैयार हो जाएगी, ऐसे में अनाज मंडी एक अप्रैल को खोली जाए। देरी से अनाज मंडी खोलने पर पंजाब के व्यापारी वर्ग को फायदा होगा, न कि हिमाचल प्रदेश सरकार को। बैठक में तीसरी बात गेहूं की पैदावार से संबंधित रही। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में गेहूं की पैदावार 8 कनाल में पच्चीस क्विंटल तक होती है, जबकि मंडी के पोर्टल पर 8 कनाल की कुल पैदावार 12 क्विंटल तक ही सीमित है, जिसमें वृद्धि होनी चाहिए। बैठक में किसान संघर्ष सेवा समिति के प्रधान विजय कुमार, सचिव कुलदीप सिंह पंचायत उप प्रधान मखन दीन, सुरिंदर पाल, सुधीर कुमार, नरेश कुमार, राहुल, सूदर्शन सिंह, मुनीश कुमार, विशाल कुमार, शैंपू चेची, मंगा सिंह बेलीज्टा मौजूद रहे।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया बताया कि मंडलायुक्त न्यायालय धर्मशाला ने राधा सूद पत्नी गोपाल सूद की चुनाव याचिका पर पालमपुर निगम निगम वार्ड नंबर-2 के चुनाव को निरस्त करार दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के आदेशों पर नगर निगम पालमपुर के वार्ड -2 की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण होना है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन कर दिया गया है और मतदाता सूची एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची 20 से 25 मार्च तक लोग अपने दावे और आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकरण के समक्ष निर्धारित प्रपत्र पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों का निपटारा करने की तिथि 29 मार्च निर्धारित की गई। उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावों और आपत्तियों को 3 अप्रैल तक निर्धारित प्रपत्र पर किया जा सकता है। इन दावों और आपत्तियों को 5 अप्रैल का निपटारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 अप्रैल को किया जाएगा।
फतेहपुर की पंचायत रियाली के बेलालुधियाड़चां (कोडूबेला) में पुलिस ने कमलेश कुमारी पत्नी राज कुमार को चालीस हजार मिलीलीटर देसी शराब के कैन सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस पार्टी में शामिल गोबिंद सिंह, केवल कृष्ण, कुलदीप सिंह, नरदेव सिंह, कर्म सिंह आदि शामिल थे। चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल कमलेश कुमारी पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में कांगड़ा जिले के बलाहर गांव में स्थित वेदव्यास परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नारी शक्ति पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के दर्शन कला विभाग की प्रोफेसर निरुपमा सिंह शामिल हुईं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम वालिया ने शिरकत की। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया प्रागपुर की शाखा प्रबंधक संतोष सनौरिया इस कार्यक्रम में बतौर सारस्वत अतिथि सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने की। इस कार्यक्रम में मौजूद समस्त अतिथियों ने अपने-अपने संभाषण में महिला सशक्तिकरण पर बल दिया व विस्तारपूर्वक समझाया कि भारत में महिला दिवस मनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुसुम वालिया ने कहा कि जहां महिलाएं घर के काम काज को भली भांति संभालने में सक्षम होती हैं वहीं अपने कार्यस्थल पर भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करती हैं। अपने अध्यक्षीय भाषण में परिसर के निदेशक प्रो. मदनमोहन पाठक ने कहा कि आखिर महिला दिवस या महिला सप्ताह माने की आवश्यकता ही क्यों पड़ी, जबकि सदियों से प्रथा चली आ रही है कि भगवान का नाम भी उनकी धर्मपत्नी के नाम के बाद ही लिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि सिया राम, राधा श्याम आदि ऐसे कई उदाहरण हैं, जिससे पता चलता है कि सदियों से ही महिलाओं को अव्वल दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले कहीं आगे निकल गईं हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में ऐसा कोई भी कार्यक्षेत्र नहीं जहां महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम ना करतीं हों। इस अवसर पर निदेशक महोदय ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त अतिथियों का कार्यक्रम में आने हेतु धन्यवाद दिया।
जयसिंहपुर मंडल के रिट गांव के निवासी ऋषभ रनौत ने गेट मैथ्स क्वालीफाई कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। पूरे देश में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में ऋषभ को 105वां रैंक मिला है। 5.17 लाख विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। ऋषभ की इस कामयाबी से रिट गांव और जयसिंहपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ऋषभ ने कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर से 2019 में बीएससी की थी, जबकि उसने मैथ्स में एमएससी राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बंगवा से की है। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता सुनैना कुमारी व रंजीत रनौत, प्राध्यापक सुमिक्सल सूद और राजेंद्र राज राजपुरोहित को दिया है।
ऐतिहासिक प्रदेश बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को धन्यवाद देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बेहतरीन बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बुजुर्गों का खास ध्यान रखा गया है और उनके रहने की जो व्यवस्था की गई है, वह सराहनीय है। साथ ही साथ बागवानों, किसानों के हितों के लिए उठाए गए कदम भी सराहनीय हैं। 1% ब्याज की दर पर लघु व्यवसायियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने का जो निर्णय है, उससे व्यवसायियों को बहुत लाभ मिलेगा। वहीँ, हिमाचल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विद्युत चलित वाहनों का एलान भी काबिल ए तारीफ है। यह पर्यावरण को बचाने की अनूठी पहल है। ज़िला कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल, देहरा में अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर बनाने और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ क्लब की घोषणा करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है।
कांगड़ा सेपक टाकरा संघ द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंद्रेटा में महिला व पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला प्रतियोगिता में जालग प्रथम स्थान पर और पुरुषों की प्रतियोगिता में अंद्रेटा की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । जनरल सेक्रेटरी प्रदीप धीमान ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला कांगड़ा सेपक टाकरा संघ के प्रधान लक्की साहिब पुरी ने सभी प्रतियोगिता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कार्यकारिणी टीम उपाध्यक्ष संजय कुमार खजांची, सुरजीत कुमार संयुक्त सचिव केहर सिंह, विजय कटोच ने जिला स्तरीय सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने सुख की सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से बतौर वित्त मंत्री पेश किया गया पहला बजट चहुंमुखी विकास का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने बजट में दूरदर्शिता का परिचय दिया है। हर वर्ग को बजट में सौगातें मिली हैं। आम आदमी पर नए टैक्स का कोई बोझ नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में मुख्यमंत्री ने बजट में श्रमिक वर्ग के साथ ही कच्चे कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर सराहनीय काम किया है। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए ग्रीन एनर्जी स्टेट की परिकल्पना सुक्खू सरकार ही कर सकती थी। युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में लगभग 90 हजार रोजगार एक साल में देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे साफ है कि सरकार ने बेरोजगारी कम करने की दिशा में गंभीरता के साथ कदम बढ़ा दिए हैं। पंडित अशोक हिमाचली ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट पूरे पांच वर्ष की आर्थिक दशा और दिशा तय करेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही बजट में दिखा दिया कि उनकी प्रशासनिक पकड़ कितनी मजबूत है। वह राजनीति के साथ ही हर क्षेत्र के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उन्होंने शराब महंगी और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए शराब की प्रति बोतल दस रुपए का सेस लगाकर आम जनता के हितैषी होने का परिचय दिया है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस की दस गारंटियों को पूरा करने के लिए भी बजट में अनेक घोषणाएं हुई हैं। ओपीएस को लागू किया जा चुका है। महिलाओं को 1500 रुपए चरणबद्ध तरीके से देने की घोषणा सुखद है। डे बोर्डिंग स्कूल खोलने और दुग्ध उत्पादकों की आय बढाना भी कांग्रेस की दस गारंटियों में शामिल है। सामाजिक सुरक्षा के मद्देनजर भी अनेक घोषणाएं हुई हैं।
अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप 2022- 2023 तमिलनाडु में आयोजित हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के धावक शिवम शर्मा ने किया था। शिवम ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिवम पंचरुखी गांव बियाडा से संबंध रखते हैं। उनकी इस कामयाबी के लिए क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा पिछले कार्यकाल में कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे। इनमें से कई प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब सुधीर शर्मा का एक बड़ा देशव्यापी प्रोजेक्ट प्रदेश की कांग्रेस सरकार शुरू करने जा रही है। शुक्रवार को बजट सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंंह सुक्खू ने जाठिया देवी टाउनशिप प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है। अपने बजट भाषण में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व में शहरी विकास मंत्री रहते सुधीर शर्मा ने जाठिया देवी टाउनशिप की जरूरत को समझा था। उन्होंने इसके लिए प्रयास किए थे। उन्हांने कहा कि धर्मशाला से मौजूदा विधायक व पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के विजन से कई प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार उनके इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा किया जाएगा। सीएम की इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। प्रदेश भर में सुधीर शर्मा के समर्थक सीएम की घोषणा के वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस बारे में सुधीर शर्मा ने कहा कि पूरे हिमाचल का समग्र विकास ही उनका सपना है। वह चाहते हैं हिमाचल में पर्यटन नई ऊंचाइयों को छुए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा विशाल चौहान ने जारी एक बयान में कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कुछ नया देखने को नहीं मिला है। जो भी घोषणाएं की गई हैं, उसमें बजट कहां से आएगा, इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं की गई है। वर्तमान बजट में आय और व्यय को देखते हुए करीब 6000 करोड़ का घाटा इस वर्ष होने वाला है, इसके लिए आय के स्त्रोत कहां से बनेगे उस पर सरकार द्वारा कुछ भी गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं, इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबोने की ओर अग्रसर है। कही। अपनी घोषणा पत्र के अनुसार जो वायदे युवाओं को रोजगार तथा महिलाओं को लाभ देने की बात कही गई थी, उसके विपरीत युवाओं के रोजगार पर कुछ विशेष काम नहीं किया गया है। गोबर की खरीद तथा बिजली पर सब्सिडी पर कुछ विशेष टिप्पणी नहीं की गई है। सारी घोषणाएं मात्र हवा में है, उन्हें धरातल में लाने के कुछ विशेष दिखता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने की बात कही गई है, परंतु इसके लिए आधारभूत ढांचा कहां से आएगा इसका कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है 1500 नई इलेक्ट्रिकल बसें लेने की बात भी कही गई है परंतु इसके लिए बजट का प्रावधान कहां से किया जाएगा इस पर भी कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया है कुल मिलाकर यह बजट ने आम जनता की आशाओं पर पानी फेरा है।
स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल में 2023-24 के नए सत्र का आरंभ हवन के साथ हुआ, जिसके बाद नर्सरी से लेकर 12वीं तक की नियमित कक्षाएं लगना आरंभ हुई। इस दौरान सभी छात्र अपनी नई कक्षाओं में बैठने के लिए उत्साहित नजर आए। नए सत्र का आरंभ स्कूल के नए भवन में हवन द्वारा शुरू किया गया। हवन में आहुतियां डालने के लिए नर्सरी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों ने भाग लिया। पूजा के दौरान सभी शिक्षक और स्कूल मैनेजमेंट के सभी सदस्य शामिल थे। स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा ने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी स्कूल प्रांगण की जान व शान होते हैं। स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल एक ऐसा स्कूल है जहाँ छात्रों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण में कल की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया जाता है। नर्सरी की कक्षाओं में आने वाले छात्रों को स्कूल का भ्रमण करवाया गया। जहां पर उनको म्यूजिक रूम, डांस रूम, एक्टिविटी रूम, स्पोर्ट्स रूम दिखाया गया। स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई वर्षों से भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। चेयरमैन अंशुल सैनी, डायरेक्टर शालिनी सैनी, डायरेक्टर ऑफ एकेडमिक मल्लिका सैनी, स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा, शरण कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन शर्मा और स्कूल के सभी शिक्षक इस हवन में मौजूद रहे।
अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में एनएसएस व रेड रिबन क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से क्षयरोग उन्मूलन सतत प्रयास व जनभागीदारी पोषण एवं युवावस्था बदलाव व चुनौतियां विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकीपुर में सेवाएं दे रही चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकृति गुप्ता ने विद्यार्थियों को क्षयरोग, किशोरावस्था, पोषण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा उपरोक्त सभी विषयों के संदर्भ में समाज में जागरूकता फैलाने तथा सामुदायिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने हेतु प्रदेश सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार एवं प्रसार में सहयोग देने की अपील की। गौरतलब है कि महाविद्यालय की रेड रिबन इकाई के द्वारा 15 मार्च से एंड टीवी अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत महाविद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक ,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता संबधी जानकारी हेतु विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केएस अत्री के द्वारा रेड रिबन क्लब व एनएसएस इकाई के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रोत्साहित किया ताकि प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं में युवा शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो। रेड रिबन कलब अधिकारी प्रो. अमन वालिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लेख राज व डॉ. प्रीतिबाला के अतिरिक्त डॉ. भगवानदास, डॉ. नीरज शर्मा एवं डॉक्टर अश्वनी आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस मत्स्य विभाग के चेयरमैन और देहरा संगठनात्मक जिला के पूर्व अध्यक्ष नरदेव कंवर ने सुख की सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से बतौर वित्त मंत्री पेश किया गया पहला बजट चहुंमुखी विकास का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने बजट में दूरदर्शिता का परिचय दिया है। हर वर्ग को बजट में सौगातें मिली हैं। आम आदमी पर नए टैक्स का कोई बोझ नहीं डाला गया है। नरदेव ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट पूरे पांच साल की आर्थिक दशा और दिशा तय करेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही बजट में दिखा दिया कि उनकी प्रशासनिक पकड़ कितनी मजबूत है। वह राजनीति के साथ ही हर क्षेत्र के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उन्होंने शराब महंगी और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए शराब की प्रति बोतल दस रुपये का सेस लगाकर आम जनता के हितैषी होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में मुख्यमंत्री ने बजट में श्रमिक वर्ग के साथ ही कच्चे कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर सराहनीय काम किया है। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए ग्रीन एनर्जी स्टेट की परिकल्पना सुक्खू सरकार ही कर सकती थी। युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में लगभग 90 हजार रोजगार एक साल में देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे साफ है कि सरकार ने बेरोजगारी कम करने की दिशा में गंभीरता के साथ कदम बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस की दस गारंटियों को पूरा करने के लिए भी बजट में अनेक घोषणाएं हुई हैं। ओपीएस को लागू किया जा चुका है। महिलाओं को 1500 रुपये चरणबद्ध तरीके से देने की घोषणा सुखद है। डे बोर्डिंग स्कूल खोलने और दुग्ध उत्पादकों की आय बढाना भी कांग्रेस की दस गारंटियों में शामिल है। सामाजिक सुरक्षा के मद्देनजर भी अनेक घोषणाएं हुई हैं।
विधानसभा इंदौरा के अंतर्गत आती पंचायत सिरत में जय पीर बाबा युवा मंडल द्वारा गोसपाक सरकार के दसवें वार्षिक मेले एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया ने शिरकत की। उनके साथ एडिशनल एसएचओ डमटाल प्रशांत राज, उपप्रधान सीरत कृष्ण सिंह मौजूद रहे। युवा मंडल ने मुख्य अतिथि तथा साथ आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात को अंतरराष्ट्रीय गायक सरबजीत कव्वाल जालंधरवाला ने लोगों को बाबा की कव्वालियां सुनाईं। इस मौके पर पीर बाबा प्रबंधक समिति के प्रधान तरसेम सिंह, राहुल कुमार, मनजीत सिंह, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, शुभम कुमार, अनु मेहरा, दीप कुमार, कुलदीप कुमार, जयकिशन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने इसे प्रदेश व जनहित में और प्रदेश के लिए सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐसा बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग की ध्यान रखते हुए इसे प्रदेश की तरक्की व विकास पर केंद्रीत किया है। मल्ली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षण संस्थानों के भवनों के निर्माण, कर्मचारी, आम वर्ग, जन कल्याणकारी योजनाओं, गांवों के विकास, सड़क, युवाओं व आनाज आदि को लेकर फोकस किया गया है, जिसका आने वाले समय में लाभ दिखता नजर आएगा। उन्होंने कहा इस बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का बजट जनता के लिए नए अवसरों को सामने लाना, विकास के साथ रोजगार को सृजन करना व प्रदेश का आर्थिकी को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार पांच सालों में एक बार भी ऐसा बजट पेश नहीं कर पाई। वहीँ, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बार ही सर्वहितकारी बजट पेश किया है।
पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर की चौकी रानीताल के तहत एक नाबालिग के अचानक घर से गायब हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चौकी रानीताल में शिकायत दी गई है। नाबालिग की मां की ओर से दी गयी शिकायत में कहा गया है कि उसकी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसका पति बाहर काम करता है। बेटी अपने घर में मां के पास थी। गत रात्रि वे अपने-अपने कमरे में चली गईं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसे बेटी का फोन आया कि वह अब चंडीगढ़ जाकर पढ़ेगी। उसके बाद उसके फोन का स्विच ऑफ आ रहा है। उसका कहना है कि बेटी घर से 1000 रुपये भी ले गई है। वहीँ, थाना प्रभारी हरिपुर पवन कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग के घर से अचानक गायब हो जाने की शिकायत मिली है, जिस पर पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश करने के लिए इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष के विधायक काली पट्टी लगाकर सदन में पहुंचे। सीएम सुक्खू ने कई ऐलान किये है, जानिए प्रदेशवासियों की झोली में इस वर्ष प्रदेश सरकार ने क्या दिया ** प्रदेश के युवाओं को उनकी अपनी भूमि पर या लीज पर ली गई भूमि पर 200 किलो वाट से 2 मेगा वाट की परियोजना स्थापित करने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी अनुदान सहित दी जाएगी **प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को E -BUS खरीद के लिए 50 प्रतिशत की दर से 50 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी ** नादौन और शिमला में ई बस डिपो बनेंगे, HRTC चलाएगी 1500 ई बस ** एनपीएस कर्मचारियों के 8 हजार करोड़ रुपये केंद्र से वापस लाने के लिए भी सदन में विपक्ष से सहयोग मांगा ** हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की 1500 डीजल बसों को ई-बसों में बदलने की घोषणा, एक हजार करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान की कही बात **नादौन और शिमला में ई-बस डिपो बनाया जाएगा **प्राइवेट ऑपरेटर्स को चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए 50 प्रतिशत की दर से सब्सिडी दी जाएगी **हिमाचल प्रदेश में हर उपमंडल की दो पंचायतें ग्रीन पंचायतें बनेगी, प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन नीति लाई जाएगी: सुक्खू ** वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ढ एज होम विकसित किए जाएंगे: CM सुक्खू ** सभी जिले हेलीपोर्ट से जोड़े जाएंगे: CM सुक्खू **मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी एयरपोर्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये जारी करवाने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा ** हिमाचल के सभी मेडिकल कालेजों में इस साल रोबोटिक्स सर्जरी शुरू होगी, इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे: CM सुक्खू ** प्रदेश के सभी विधानसभा में खुलेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिग स्कूल ** सभी मेडिकल कालेजों में पेट स्केन स्थापित होंगे **हमीरपुर मेडिकल में कैंसर केयर के लिए एक सेण्टर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा **नाहन, चम्बा, एवं हमीरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये जाएगे : सीएम सुक्खू **इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के लिए 150 करोड़ का बजट प्रावधान **सुक्खू सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल 3,139 करोड़ का बजट किया प्रस्तावित **हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा ,134 तरह के टेस्ट की होगी सुविधा ** प्रत्येक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्थापित होगी लाइब्रेरी **हर विधानसभा क्षेत्र में एक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा **प्रदेश के युवाओं को विभिन्न कॉम्पिटिटिव एक्साम्स की तैयारी के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की एक्सेस ओर आवश्यक पुस्तकों से लैस लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा **1311 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास योजना शुरू होगी ** परवाणू -नालागढ़-ऊना, हमीरपुर-अंब-नूरपूर, पांवटा-नाहन-शिमला, शिमला-बिलासपुर हमीरपुर-चंबा, मंडी-पठानकोट, मनाली-केलोंग नेशनल हाईवे को ग्रीन कौरिडेर के तौर पर विकसित किया जाएगा **हर अनाज के अलग अलग क्लस्टर बनाएं जायेंगे ** विद्यार्थिओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को स्पोर्ट्स हॉस्टल में रह रहे खिलाडियों की डाइट मनी को 120 रूपए से बढाकर 240 रूपए प्रतिदिन करने की घोषणा ** शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल 8 ,828 करोड़ प्रस्तावित किया गया **40 हजार नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा ** पहले चरण में 2 लाख 31 महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये मासिक दिए जाएंगे **हिम गंगा योजना होगी शुरू, दूध उत्पादकों की True Cost मिलेगी *विधवा और एकल नारी आवास योजना शुरू होगी, इसके तहत 7 हजार महिलाओं को डेढ़ लाख की राशि आवास के लिए दी जाएगी **20 हजार मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 25 हजार सब्सिडी दी जाएगी **40 हजार नए लोगों को सोशल सिक्योरिटी पेंशन **नशाखोरी रोकने के लिए नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त अभियान शुरू करने की घोषणा ** नशाखोरी का कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी विधानसभा के बजट सत्र में कानून लाएगी सरकार **मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए जालीदार फेंसिंग को सब्सिडी देंगे **युवाओं को अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा ** अब से अनाथ बच्चे 'चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट' कहलाएंगे ** साल में एक बार अनाथ बच्चों को हवाई यात्रा और तीन सितारा होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी : सीएम सुक्खू ** निराश्रितों को हर महीने चार हजार रुपए की आर्थिक मदद **दूध उत्पादन, सब्जी, फलों-फूलों के उत्पादन को कृषि कल्स्टर बनाए जाएंगे ** सुरक्षित बचपन अभियान की शुरुआत **हिम उन्नति योजना शुरू करने का ऐलान **किसानों, पशुपालकों के लिए हिम गंगा योजना शुरू होगी, इस योजना के लिए 500 करोड़ की घोषणा ** नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे और मौजूदा प्लांट्स को अपग्रेड किया जाएगा ** प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चों को तकनीकी कोर्स करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, इसके लिए 200 करोड़ रूपए की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना शुरू करने का ऐलान ** 1292 करोड़ की लागत से हिमाचल में शिवा प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों में 28 विकास खंडों में 6000 हेक्टेयर क्षेत्रों में बागवानी का विकास करेगी, 15 हजार बागवान लाभान्वित होंगे ** मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान शुरू करने की घोषणा, इस अभियान के अंतर्गत POSCO के प्रावधानों के बारे में प्रदेश वासियो को जागरूक किया जाएगा **मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान शुरू करने की घोषणा, इस अभियान के अंतर्गत POSCO के प्रावधानों के बारे में प्रदेश वासियो को जागरूक किया जाएगा **मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना शुरू करने की घोषणा ** पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी ** मनरेगा के तहत ट्राइबल एरिया में मिलने वाली दिहाड़ी 266 रुपए से बढ़ाकर 294 रुपए किया, दिहाड़ी बढ़ने से 100 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा। इससे 9 लाख लोग लाभान्वित होंगे ** मनरेगा योजना के तहत मनरेगा दिहाड़ी को 212 से बढ़ाकर 240 रुपए करने की घोषणा ** मछली पालन के लिए तालाब निर्माण के लिए 80 फीसदी की सब्सिडी की घोषणा किसानों को ट्रेक्टर पर 50 फीसदी उपदान दिया जाएगा ** पंचायती राज प्रतिनिधयों का मानदेय बढ़ा **जिला परिषद् अध्यक्ष को 15 के बजाए 20 हज़ार मिलेगा, उपाध्यक्ष को 15 हज़ार ** नई पंचायतों में पंचायत घर बनाने के लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान, 164 पंचायत सचिव के पद भरेगी सरकार ** ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के लिए 1916 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है ** शिमला के पास जाटिया देवी में नया शहर बसाने का ऐलान **हिमाचल में नया वाटर मैनेजमेंट एंड रेगुलेशन बिल लाएगी सरकार **जलशक्ति विभाग में 5 हजार पद भरने की घोषणा **मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना शुरू करने की घोषणा
राजकीय महाविद्यालय मटौर के रेड रिबन क्लब के द्वारा गुरुवार को भाषण प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता के लिए निर्धारित विषयों "एड्स/एचआईवी उन्मूलन दिशा में बढ़ता भारत" और "क्षय रोग: भारत में इसके नियंत्रण कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और अवलोकन" के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रकट किए। इस कार्यक्रम में प्रो. दिनेश जंबाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विधार्थियों के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वर्तमान में एचआईवी पहले तथा उसके बाद टीबी घातक संक्रामक रोगों में दूसरे स्थान पर है। पर्याप्त जानकारी ही इनसे बचाव का उपाय है, लेकिन समाज आज भी इनके बारे में बात करने से हिचकिचाता है। इसी कारण जानकारी की कमी से यह महामारी बनते जा रहे हैं । शैक्षणिक स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का अयोजन इन महामारियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और इन्हें रोकने में एक बेहतर प्रयास है। प्रतियोगिता में साक्षी पहले, तनुजा दूसरे, अंजली तीसरे स्थान पर रहे। गुलशन और निकिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम क्लब के प्रभारी प्रो. अजय कुमार और डॉ. नीतू सिन्हा के संयोजन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. शिवानी दत्ता व प्रो. सुदेश कुमारी भी उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय दलियारा के पचास वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को बीसीए विभाग द्वारा अंतरविभागीय डांस कार्यक्रम किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई व कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद वशिष्ट अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में प्रो सुनीता शर्मा, डॉ सुरेश कुमार एवम प्रो जगदीप ने निर्णायक मंडल की अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सात विभागों बीसीए विभाग, बीबीए विभाग, आर्ट्स विभाग, साइंस विभाग, कमर्स विभाग, एमबीए विभाग, बी.वाक विभाग के छात्रों ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में आगे बढ़ने के लिये हर क्षेत्र में दृढ़ता से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि छात्राएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उनके नृत्य ने हर किसी का मनमोहित कर दिया। इस टूर्नामेंट में आर्ट्स की नाटी ने पहला स्थान हासिल किया तो कॉमर्स के गिद्दे ने दूसरा स्थान हासिल किया तो साइंस के पंजाबी डांस ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रो सुशील कुमार, प्रो कर्ण पठानिया, डॉ. गुलशन धीमान, प्रो. अनिता, प्रो राजीव, प्रो. श्याम, प्रो कंचन, प्रो आरती, प्रो. वंदना, प्रो शर्मिता पठानिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंदरूल के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता तिलक राज खैरा ने स्कूल की दीवारों पर वॉल राइटिंग करके अनूठी मिसाल कायम की है। प्रधानाचार्य गुलशन अवस्थी के अनुसार पेंटिंग लेखन के शौकीन तिलक राज का ब्रश से किया कार्य न केवल खूबसूरत है, बल्कि बाकी लोगों के लिए प्रशंसनीय है। प्रधानाचार्य के अनुसार चंगर क्षेत्र का यह स्कूल अपनी पहचान बनाए हुए है, जिस के प्रांगण की फूलवारियां आजकल अपने यौवन पर हैं, जिसका श्रेय अतुल चौधरी प्रवक्ता कंप्यूटर विज्ञान को जाता है। प्रधानाचार्य ने नए सत्र 2023- 24 के लिए आसपास के निवासियों को इस विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आह्वान किया है।
राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में रेड रिबन क्लब द्वारा भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय महिला सशक्तिकरण तथा टीवी उन्मूलन रखा गया था। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रवीण कुमारी ने की l भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमन्ना द्वितीय स्थान जगदीप कौर एवं तृतीय स्थान सुहानी ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान दीक्षा द्वितीय स्थान नंदिनी तथा तृतीय स्थान मंजना ने प्राप्त किया। फेस पेंटिंग में इंदु शर्मा और जगदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा पठानिया प्रोफेसर सुरेश प्रोफेसर दीप्ति तथा प्रोफेसर गांधी आशा मैडम उपस्थित रहे।
गांव कुंदली हार में करीब 50 वर्ष पहले बने पटवार वृत्त कार्यालय भवन की विभाग द्वारा कोई विशेष सुध न लेने के कारण अब यह इमारत खंडहर बन चुकी है। इमारत की दीवारों के चारों ओर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और छत से प्लास्टर गिर रहा है। विभाग पिछले 9 महीने से किराए के भवन में कार्यालय चला रखा है। हैरानी कि बात तो यह है कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पीड़ित लोगों के रिहायशी मकानों व गौशाला को बनाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवाने वाले इस राजस्व विभाग का अपना भवन ही आपदा में है और इस भवन की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बुधवार को बदहाल हो चुके पटवार वृत्त कार्यालय भवन के बाहर जमा हुए लोगों ने विभाग के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने दो टूक कहा कि अगर अगामी 20 दिन के भीतर विभाग ने इस अनसेफ भवन को गिराकर यहां नया भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू नाहीं की तो मजबूरन तहसील कार्यलय देहरा के बाहर वे लोग धरने पर बैठ जाएंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस इमारत के खिड़की व दरवाजे कई वर्षो से जर्जर हो चुके हैं, लेंटल का पलास्टर कई बार यहां कमरे के भीतर बैठे लोगों व हलका पटवारी के ऊपर गिरने से उन्हें भी चोटिल कर चुका है। समस्या को लेकर कई बार राजस्व किभाग प्रशासन से मौखिक व लिखत रूप में भी शिकायत की, लेकिन आज तक इस इमारत को सुधारा नहीं गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने कुछ बर्ष पहले इस सरकारी इमारत को अनसेफ भी घोषित कर दिया था लेकिन इसे गिराने की प्रकिया को भी पूरा नही किया है। वहीँ, जब इस बारे तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि उक्त पटवार वृत्त कार्यालय को अनसेफ घोषित किया गया है। इसे गिराने की कागजी कार्रवाई पूरी करके उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। शीघ्र ही इस इमारत को गिराकर यहां नया भवन बनाया जाएगा।
हिमाचल के लोक गायक अतुल जोगी का वीरवार को नया गाना 'मां' लांच हो गया है। अतुल जोगी ने बताया कि उनका यह गाना उनके ऑफिशल यू-ट्यूब चेनल मणिमहेश प्रोडक्शन पर लांच हुआ है। अतुल जोगी ने इस गाने को बहुत ही अच्छे से गाया है। खास बात यह है कि इस गाने को उनके पिता हरनाम सिंह ने लिखा है और गाने को म्यूजिक भी अतुल जोगी ने खुद ही दिया है। अतुल जोगी हिमाचल के सबसे युवा गायक होने के साथ बहुत ही अच्छा कीबोर्ड यानी केसियो बजाते हैं। गायक ने बताया कि वह हिमाचल की संस्कृति व हिमाचली लोक गायकी को बढ़ावा देना चाहते हैं।
तमिलनाडु में आयोजित अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप 2022- 2023 में शिवम शर्मा ने 1500 मीटर दौड़ में हिमाचल को कांस्य पदक दिलाया है। चैंपियनशिप में देश की चारों जोनों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के धावक शिवम शर्मा ने किया। शिवम पंचरुखी के बियाडा गांव से संबंध रखते हैं। शिवम के राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की खबर मिलते ही गांव में उत्सव का वातावरण बन गया। लोग एक-दूसरे को बधाईयां देने लगे। शिवम के पिता मनोज ने बताया कि शिवम भारत सरकार के खेल कार्यक्रम खेलो इंडिया के लिए भी सेलेक्ट हुआ है। शिवम ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वहीँ, समाजसेवी एवं किसान नेता मंजीत डोगरा ने शिवम शर्मा तथा उनके माता-पिता को राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी तथा शिवम को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


















































