राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन विधिवत रूप से हुआ। जिसमें रूप राम शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय से ही सेवानिवृत्त हो रहे प्रकाश शर्मा व मनोहर शास्त्री विशेष अतिथि में रूप में शरीक हुए। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी देशराज गिल ने शिविर की सात दिन हुई रूपरेखा को मुख्यातिथि के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों द्वारा इस शिविर के दौरान साफ सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता बारे जागरूक किया। शिविर में मुख्यवक्ता के रुप मे ग्राम प्रधान व अन्य ने स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा, विनोद बंसल, उमा महेश्वर, पुष्पेंद्र कुमार, जोगिंदर सिंह, शीला देवी, अशोक कुमार, रामलाल, अजय, राजबाला, सुमन कौर, कुलदीप कुमार, मदन सिंह, मदनलाल, ज्वाला दास, अमर सिंह, शांति देवी व देवी सिंह उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि एनएसएस का सात दिवसीय कैंप दो जनवरी से आठ जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवियों से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएगी तथा विभिन्न रिसोर्स पर्सन के द्वारा बहुमूल्य जानकारी प्रदान करवाई जाएगी।
नववर्ष के आगमन और कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा में ट्रक चालकों को सैनिटाइजर व मास्क उपहार के रूप में वितरित किए गए। यह आयोजन कंपनी के लॉजिस्टिक्स विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इकाई प्रमुख अल्ट्राटेक सीमेंट बागा विवेक माथुर ने साल 2021 की विदाई व साल 2022 के शुभारंभ के अवसर पर बधाई देते हुए सभी चालक बंधुओं को सैनिटाइजर व मास्क उपहार के रूप में वितरित किए, ताकि सभी चालक सुरक्षा सुरक्षित रहें। इस दौरान नववर्ष के आगमन पर बागा सीमेंट वर्क्स द्वारा नव वर्ष का उत्सव साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ग्राम पंचायत सूरजपुर में विकास कार्यों को लेकर 2 जनवरी को समीक्षा बैठक आयोजित की जायगी। पंचायत प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे पंचायत कार्यालय में विकास कार्यों से सम्बंधित एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। पंचायत प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने सभी महिला मंडल, वक मंडल व समस्त परिवारों से इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
कंडाघाट विकास खंड की सायरी पंचायत के मनसा माता मंदिर परिसर में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी इकाई ने नव वर्ष उत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया। समारोह में पूर्व मंत्री एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता वीके शर्मा अध्यक्ष अखिल भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्सेज ने किया। इसके साथ ही केडी शर्मा जिलाध्यक्ष पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति जिला सोलन इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के राज्य नाट्य दल ने हिमाचल प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक उपलब्धियों की गीत, संगीत व नाटक के माध्यम जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक दल द्वारा सुंदर नाटी से सभी का दिल मोह लिया। मुख्य अतिथि धनी राम शांडिल ने पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक इकाई सायरी द्वारा आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम की सराहना की व कार्यक्रम में 2003 के बाद बंद हुई पेंशन का मुद्दा भी सरकार से जल्द हल करवाने की बात कही।शांडिल ने सायरी इकाई के इस सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए दिए। इस दौरान केडी शर्मा अध्यक्ष जिला अध्यक्ष, जिला सोलन विभिन्न इकाईयो के अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर, डीडी कश्यप, बेली राम राठौर, रूप राम, जगदीश, सूर्य कांत जोशी सहित वरिष्ठ पेंशनर्ज मौजूद रहे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने गत दिवस अनुसूचित जाति, जन जाति अधिनियम 1989 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के अन्तर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिला के विभिन्न न्यायालयों में कुल 45 मामले विचाराधीन है जबकि 3 मामलों में निर्णय हो चुका है। 04 मामलों में अधिनियम की धारा डिलीट होने के कारण मामले बन्द हो चुके है। राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के अन्तर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक में उपायुक्त ने कानूनी संरक्षण के लिए प्राप्त मामलों में अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में गणपति एजुकेशन सोसाईटी के अध्यक्ष डाॅ. रोशन लाल शर्मा तथा डाईट सोलन प्रधानाचार्य चन्द्रमोहन शर्मा ने अवगत करवाया कि अभी तक बहुत से बच्चों के चिकित्सा प्रमाण-पत्र नही बने है। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि वे कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर खण्ड स्तर पर चिकित्सा शिविरों के आयोजन बारे एक विस्तृत योजना प्रस्तुत करें ताकि वंचित लोगो को चिकित्सा प्रमाण-पत्र शीघ्र जारी किये जा सकें। उन्होंने कहा कि यूडीआईडी पोर्टल पर लम्बित सभी आवेदनों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें तथा जिन मामलोें में औपचारिेकताएं पूर्ण नहीं है, उन्हे भी तुरन्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए सूचित करें। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी केशवराम कोली, पुलिस उप अधीक्षक संतोष शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक, बददी नवदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, उपजिला न्यायवादी चम्पा सुरील, डाॅ. रोशन लाल शर्मा, सुभाष अत्री एवं अन्य गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने जिलावासियों को नव वर्ष-2022 की बधाई दी है। कृतिका कुलहरी ने अपने शुभकामना संदेश में जिला वासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए आशा जताई कि नव वर्ष सभी के जीवन में प्रसन्नता एवं उल्लास लेकर आएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ.राजीव सैजल ने नव वर्ष-2022 की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ.सैजल ने अपने शुभकामना संदेश में आशा जताई कि नव वर्ष-2022 सभी के लिए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा नव वर्ष में विश्व, देश एवं प्रदेश को कोविड संक्रमण से मुक्ति मिलें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कोविड-19 के खतरे को देखते हुए अपने एवं अपने परिजनों तथा अन्य के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभिन्न नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और अपने हाथ बार-बार साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए 20 जनवरी तक आवेदन ऑनलाइन जमा करवाए जा सकते हैं। यह जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक पूर्ण चन्द ठाकुर ने दी। पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रमाण पत्र विभागीय वैबसाईट food.hp.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक को निर्धारित प्रपत्र व अन्य दस्तावेज वैबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड करने होंगे। पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 10, कोटलानाला, विकास खण्ड नालागढ़ के अन्तर्गत नगर परिषद बद्दी के वार्ड नम्बर 2 तथा वार्ड नम्बर 9 में उचित मूल्य की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाबली के गांव गाही, ग्राम पंचायत कोटीनाम्ब के गांव कोटी तथा कुनिहार विकास खण्ड ग्राम पंचायत जघून के गांव जघून, ग्राम पंचायत कोटलू तथा ग्राम पंचायत चम्यावल में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में लिया गया है। उन्होंने कहा कि नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 20 जनवरी को सांय 5.00 बजे किए जा सकते हैं। इसके उपरान्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। निर्धारित प्रपत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सम्बन्धित निरीक्षक तथा जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक ने कहा कि आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं निर्धारित की गई है। आवेदक को आवेदन प्रपत्र के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र, अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र लगाना होगा। दुकान की उपलब्धता एवं भण्डारण क्षमता, विधवा एकल नारी, यदि आवेदक बीपीएल, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति परिवार से सम्बन्धित है तो उसका प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि आवेदक उसी स्थान का है जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है तो उसे इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रतियां संलग्न की जानी अनिवार्य है ताकि उस आधार पर उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए वरीयता सूची तैयार की जा सके। पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस पर कार्यालय आकर या कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में एनएसएस शिविर के पांचवे दिन रुद्रा पब्लिक स्कूल धुंधन के प्रधानाचार्य ईशान भाटिया ने बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी देशराज गिल ने दी। उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में हर रोज एक घंटा स्वयंसेवकों को मुख्यवक्ता द्वारा कुछ टिप्स दिए जाते हैं। इसमें आज प्रधानाचार्य रुद्रा पब्लिक स्कूल ने छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न कोर्स जैसे प्रसाशनिक सेवाएं, बीएड कोर्स व अन्य कोर्सों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी व उप प्रधानाचार्य ने मुख्य वक्ता ईशान भाटिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
ग्राम पंचायत बरायली के गांव चल्यावण के छटेरा में बने स्टोर टैंक में ग़म्बर स्कीम का पानी डालने बारे व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के दाड़ला व नौणी गांव में पानी की किल्लत को लेकर पंचायत समिति अध्य्क्ष कुनिहार सोमा कौंडल द्वारा जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि इन पंचायतों के गांव में पानी की कमी संज्ञान में आई है। इस विषय पर लोगों का कहना है कि एलडब्ल्यूएसएस छटेरा स्कीम से जो पानी की आपूर्ति हो रही है वह इन गांव के लिए पर्याप्त नहीं है। इस कमी को पूरा करने के लिए एलडब्ल्यूएसएस छटेरा स्टोर के टैंक में ग़म्बर स्कीम का पानी डाला जाए, ताकि इन दोनों गांव के लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिल सके।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में 43 एनसीसी कैडेट्स द्वारा वीरवार 30 दिसम्बर को एनसीसी ‘A’ प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी गई I इस परीक्षा में बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 25 एनसीसी कैडेट्स और और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के 18 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थेI इस परीक्षा का आयोजन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन हिमाचल प्रदेश के हवलदार कर्म चंद के मार्ग दर्शन से किया गया I जानकारी देते हुए एनसीसी अधिकारी अमर देव एवं एनसीसी अधिकारी कमलेश कुमारी ने बताया कि विद्यालय से द्वीतीय वर्ष के कुल 43 एनसीसी कैडेट्स ने यह परीक्षा SOP का पालन करते हुए दी I विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल गुलेरिया ने बताया कि एनसीसी “A” प्रमाण पत्र का अपना महत्व है और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर बच्चों को आर्मी, पुलिस एवं सरकारी नौकरी को प्राप्त करने में सहायक होता हैI वंही दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल गुलेरिया एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष और सभी अध्यापक वर्ग ने एनसीसी कैडेट्स को इस परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट से कीI इस दिन सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव और राकेश ठाकुर के साथ मंगला देवी मंदिर के परिसर, मंदिर को जाने वाले रास्ते और सिविल हॉस्पिटल के साथ वाले रास्ते की साफ़ सफाई की। दोपहर के भोजन के बाद कांता कौंडल (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) ने रिसोर्स पर्सन के रुप में अपनी उपस्थिति दर्ज की। श्रोत व्यक्ति कांता कौंडल का एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव, राकेश ठाकुर, स्वयं सेवकों के द्वारा स्वागत किया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय प्रधानाचार्य टीसी गर्ग उपस्थित रहे। एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव ने प्रधानाचार्य और रिसोर्स पर्सन को एनएसएस कैप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कांता कौंडल ने सभी एनएसएस स्वयं सेवकों को एनएसएस शिविर की बधाई दी। उन्होंने सभी बच्चो को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग गुरप्रीत सिंह, सुमन अत्री, किरण कंवर, चेतना शर्मा और देश लता भी उपस्थित रहे।
भारत में बच्चों के लिए कोवोवैक्स को आपात मंजूरी दे दी गई है। कोवोवैक्स के सीडीएल से बीते दिनों तीन बैच पास किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि तीन बैच में 97 लाख से अधिक डोज शामिल हैं। यह परीक्षण में खरी उतरी हैं। इनका कंपनी की ओर से पहले निर्यात किया जाएगा। भारत में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के साथ कोवोवैक्स को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन भी हरी झंडी दी है। ई-बायोलॉजिकल लिमिटेड कंपनी की स्वदेशी कोर्बोवैक्स को सीडीएससीओ से आपात मंजूरी मिली है। दोनों कंपनियां अब सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली में जांच के लिए बैच भेजेंगी। यहां से ग्रीन टिक मिलने के बाद बैच को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।देश में किसी भी आयात, निर्यात और वैक्सीन को बाजार में उतारने से पहले सीडीएल कसौली से अनुमति लेना जरूरी होता है। वैक्सीन की गुणवत्ता जांचने के लिए बैच सीडीएल में भेजे जाते हैं। इससे पहले भी कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पूतनिक-वी, जयकॉव-डी, जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड वैक्सीन को बाजार में उतारने आए पहले सीडीएल ने ग्रीन टिक दिया था।
Faculty of Natural Science under the aegis of GNA University organized National Mathematics Day supported by DPSCST, NCSTC & DST under Azadi ka Mahotsav. GNA University celebrated National Mathematics Day on the birth anniversary of the mathematician Srinivasa Ramanujan, “a man who knew infinity”. The event was divided into two, the first part was having the exhibition of the model (working & non-working) and poster on the theme of Mathematics in which a huge number of students participated and showed their creativity by preparing different models based on the applications role of mathematics in different fields. In this poster presentation, Esha & Prerna stood first, 2 nd position was bagged by Bableen Kaur, Rishab Kaura, and 3 rd position was secured by Jaskaran Singh, Vivek Tiwari. In Working Model Competition 1 st position was bagged by Priyanka, Jaskaran Singh, 2 nd position was bagged by Sahil Sharma, Manish Yadav, and 3 rd position was bagged by Vikramjit Parmar and Brayan. In Non - working Model Competition 1 st position was bagged by Anjali Bhandari and Geetika, the 2nd position was bagged by Dhruv Kaura and Arjun Tangri, and 3 rd position was bagged by Karanjit Singh and Ankit Yadav. In the second part of the event, a guest lecture was delivered by Dr. Ashish Arora, Professor, IKGPTU, and explained the working, life history, and contributions of Srinivasa Ramanujan in the field of mathematics. He motivated students to work in the field of mathematics. S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University appreciated the efforts of the faculty in holding up the event at a large scale. Dr. VK Rattan, the Vice-Chancellor, GNA University during her congratulatory note to the students congratulated them about their creative work done on models and posters which can create interest and motivate other students to participate in such events. Mr.Yogesh Bhalla, Head of Department, Faculty of Natural Sciences expressed, “I acknowledge the Management for always being relentless support in guiding and executing such events.
नेशनल पब्लिक स्कूल धुन्दन में चल रहे एनएसएस शिविर के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें व छठे दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छता एवं शारीरिक गतिविधियां की। इस दौरान पांचवें व छठे दिन स्वयंसेवकों ने धुन्दन मठ मंदिर परिसर, पंचायत भवन, आयुवेर्दिक चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की साफ सफाई की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मोहित ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ ही फर्स्ट ऐड के बारे में भी जानकारी दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बताया कि विद्यालय के दो स्वयंसेवी निधि ठाकुर और अजय ठाकुर का चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है, जो 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक होने वाले कैंप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह कैम्प ऊना में आयोजित किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत कश्लोग के गांव कश्लोग में लोगों ने विद्युत विभाग का 63 केवी से 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत विभाग के एक्सईएन अर्की विकास ठाकुर का धन्यवाद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दिनों से चली आ रही बिजली की समस्या से अब लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा गांव कश्लोग में 63 केवी से 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगने से लोगो को हो रही मुश्किलों से अब निजात मिलेगी। लोगों ने विद्युत विभाग से आग्रह किया कि कराडा-कश्लोग लाइन को आने वाले समय में जोकि जंगलों के बीचो बीच से गुजर रही है को अर्की सब स्टेशन से जोड़ दिया जाए ताकि समस्या का पूर्ण समाधान हो सके। स्थानीय लोगों में मस्तराम शर्मा, गुलाबा राम शर्मा, जीतराम ठाकुर, राकेश रघुवंशी, रामचरण शर्मा, दिनेश गांधी, नागेंद्र गांधी, खेम दास बंसल सहित सुधार सभा, युवक मंडल, महिला मंडल व समस्त ग्राम वासियों ने गांव में ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए विद्युत विभाग के एक्सईएन विकास ठाकुर का धन्यवाद एवं आभार जताया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे विशेष शिविर के तीसरे दिन विद्यालय का सौंदर्यकरण करवाया गया। बौद्धिक सत्र में आपदा प्रबंधन पर विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मॉक ड्रिल भी करवाई। अर्थशास्त्र प्रवक्ता नीना अटल ने बच्चों को नैतिक मूल्यों के बारे में व लड़कियों की शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान अध्यापिका शिल्पा कुमारी ने बच्चों को किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी सुनील ने इस अवसर पर कहा कि जो भी स्त्रोत व्यक्ति बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दे रहे हैं कृपया अपने जीवन में अमल अवश्य लाएं।
यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 165वीं त्रैमासिक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने की। उपायुक्त सोलन ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने में वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिला के जन-जन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने महत्वाकांक्षी जन धन योजना के तहत अधिक से अधिक खाते खोलने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं ताकि पात्र लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ उचित समन्वय स्थापित करें। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, यूको आरसेटी प्रबन्धक रोहित कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कुनिहार। हिमाचल प्रदेश कोली समाज जिला सोलन यूनिट की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे कुनिहार के महाराजा पदमसिंह मैमोरियल स्टेडियम के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी कोली समाज जिला सोलन यूनिट के प्रधान जगदीश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पिछले दिनों पंचायतीराज संस्थाओं में चुने गए स्वजातीय प्रधानों उप प्रधानों, वार्ड सदस्यों, बीडीसी सदस्यों व जिला परिषद सदस्य इस बैठक में जरूर भाग लें।
सोलन में यूको आरसेटी सलाहकार समिति की 38वीं बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने की। इस दौरान उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि भविष्य में यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा न्यूनतम 75 प्रतिशत प्रशिक्षण शिविर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएं ताकि ग्रामण पृष्ठभूमि के अधिक से अधिक युवा इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि न्यूनतम 75 प्रतिशत प्रशिक्षण शिविर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित करने के लिए यूको आरसेटी ग्रामीण विकास विभाग से समन्वय स्थापित करे। उपायुक्त ने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए जो अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करने में सक्षम हों। उन्होंने कहा कि संस्थान को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पात्र इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने संस्थान को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रोहित कश्यप ने इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला में युवाओं को मशरूम उत्पादन, मोमबत्ती बनाने, वूमेल टेलर, पापड़, आचार तथा मसाला पाउडर बनाने की विधि, ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, जूट से निर्मित उत्पादों तथा सॉफ्ट ट्वॉय मेंकिग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
दाड़लाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता राजनीति शास्त्र सुरेंद्र कुमार ने आजादी का महोत्सव संविधान दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आजादी का महोत्सव मना रहा है। आजादी का महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों के संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। आजादी अपने आप में मन को प्रफुल्लित और उत्साहित करने वाला भाव है। संविधान हमारी उसी आजादी का एक लिखित दस्तावेज है जो हमारे लिए सारे अधिकारों की गारंटी देता है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, नरेंद्र लाल, अमर सिंह वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, अनीता कौंडल, नरेंद्र कुमार, धनी राम, सुरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, सुमन, नीलम, धर्म दत्त, पूनम, मंजू, अंजना, संतोष, प्रवीन, विजय सहित कई मौजूद रहे।
कंडाघाट विकास खंड की सायरी पंचायत के मनसा माता मंदिर परिसर में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी इकाई हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष उत्सव समारोह बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता वीके शर्मा अध्यक्ष अखिल भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्सेज करेंगे। इसके साथ ही केडी शर्मा जिलाध्यक्ष पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति जिला सोलन इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी जीआर भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलिराम राठौर प्रधान पैनशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई सायरी ने संयुक्त रूप से दी है। जीआर भारद्वाज ने यह भी बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के राज्य नाट्य दल को सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के लिए आमंत्रित किया गया है। डीडी कश्यप प्रेस सचिव ने जिला के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह किया है कि वह इस समारोह को सफल बनाने के लिए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
पूर्व सैनिक लीग दाड़लाघाट व भराड़ीघाट की त्रैमासिक बैठक हीरालाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में तकरीबन 40 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में चमाकड़ी पुल के पास हिमाचल सरकार द्वारा सैनिक रेस्ट हाउस के लिए 1 बीघा भूमि दाड़ला-भराड़ीघाट लीग के नाम पर करवाने के सभी पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल का धन्यवाद किया। वंही इस दौरान लीग के प्रेसिडेंट ने एक्स सूबेदार संतराम की अचानक मौत होने पर उनकी धर्मपत्नी रामदेई को 5000 रुपए रहत के तौर पर प्रदान किए। वंही कैप्टन बिशन दास की अचानक मौत होने पर उनके पुत्र मानसिंह को भी लीग की तरफ से 5000 रु की राशि राहत के तौर पर प्रदान की गई।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के छात्र का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में कोविड-19 की गाइडलाइस की अनुपालना करते हुए सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉक्टर स्नातक विज्ञान अनीता देवी ने बताया कि विद्यालय के नवीं कक्षा के छात्र पंकज चंदेल का सत्र 2020-21 में इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता में चयनित होकर अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया है। अब उसका चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में पंकज चंदेल का प्रोजेक्ट स्मॉल टॉचलेस टॉयलेट (Small touchless toilet) था। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस उपलब्धि के लिए डॉक्टर अनीता व समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, नरेंद्र लाल, अमर सिंह वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, अनीता कौंडल, नरेंद्र कुमार, धनी राम, सुरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, सुमन, नीलम, धरम दत्त, पूनम, प्रवीण, विजय कुमार, मुकेश, वीना, लता, सुषमा, किरण बाला, जितेंद्र चंदेल, रजनीश गर्ग तथा विद्यालय का अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
दाड़लाघाट क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने मंगलवार को एक महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 03:55 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना प्राप्त हुई कि धमोग (बरायली) की एक महिला मंजू देवी पत्नी हेमराज कुमार की तबीयत बहुत खराब है। महिला की तबीयत अधिक बिगडने पर एंबुलेंस में ही प्रसव करवाया, जिस पर दाड़लाघाट से 108 एंबुलेंस लेकर टेक्नीशियन जीवन और चालक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिला की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उच्च चिकित्सक डॉक्टर के साथ संपर्क करके उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन महिला की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने महिला का प्रसव वाहन में ही करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उसका सफलतापूर्वक प्रसव कराडाघाट के समीप में करवाया गया और महिला ने एक लड़की को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और समय रहते प्रसव होने में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रसव के बाद उन्हें एफआरयू अर्की में भर्ती करवाया गया है।
कुनिहार: एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के एनएसएस स्वयंसेवक अपने सात दिवसीय शिविर के दौरान क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने कुनिहार बाजार में जागरूकता रैली निकाली व लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक व नशा न करने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने तालाब मंदिर में पूजा अर्चना कीI इस मौके पर हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, उपप्रधान रोहित जोशी, शिविर प्रभारी दीक्षा व राकेश मौजूद रहे। इन्होने स्वयंसेवियों को वहां की विस्तृत जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने मंदिर व पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम के आसपास की साफ-सफाई भी की। दोपहर के भोजन के बाद प्रियंका पाल (लेक्चर केमिस्ट्री) ने श्रोत व्यक्ति के रूप में पहुंचकर स्वयंसेवकों को एनएसएस शिविर की बधाई दी और अपने संबोधन में कोविड-19 बीमारी के लक्षण, बचने के उपाय व अन्य विभिन्न प्रकार की बीमारियों, खान-पान, शारीरिक गतिविधियों आदि के बारे में जानकारी प्रदान कीI उन्होंने सभी बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित कियाI प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने बताया कि सायंकाल को स्वयंसेवकों द्वारा अपने-अपने समूह में सामाजिक कुरीतियों पर वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
ऊना के इंदिरा स्टेडियम में 3 दिवसीय 37वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में वन मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यथिति शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश के युवा कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकगीत आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 10 जिलों के 512 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 266 युवक तथा 206 युवतिया शामिल है। इस दौरान जिला सोलन ने कत्थक प्रतिस्पर्धा में पहला, शास्त्रीय गायन में दूसरा, सितार प्रतिस्पर्धा में दूसरा, हारमोनियम प्रतिस्पर्धा में तीसरा, तबला प्रतिस्पर्धा में पहला व एकांकी प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतिस्पर्धाओं में जिला सोलन ओवरऑल विजेता रहा जबकि चम्बा व कुल्लू संयुक्त रूप से उपविजेता रहे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के भराडीघाट फीडर के गांव थाच, बेमु, चमाकडी, पसल, दसेरन, ललहाना में 28 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट तृप्त राज शर्मा ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 10:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
स्वच्छ हिमाचल अभियान के अंर्तगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट की एक छात्रा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2021 के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय की कक्षा आठवी की वंशिका को जिला स्तर कार्यक्रम में स्लोगन व नारा लेखन के लिए ऑनलाइन भाग लेने पर उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2021 के लिए हुआ। उनके द्वारा लिखा गया नारा "गूंजे घर घर में नारा साफ स्वच्छ हो हिमाचल हमारा" हिमाचल प्रदेश कौंसिल फ़ॉर साइंस टेक्नोलॉजी एवम एनवायरमेंट शिमला हिमकॉस्ट द्वारा यह प्रतियोगिता पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान करवाई गई थी तथा विद्यालय के कला अध्यापक जगदीश चंद ने इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तैयार करवाया था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार,उप प्रधानचार्य प्रकाश शर्मा, विनोद बंसल, देशराज गिल सहित अन्य समस्त अध्यापकों ने बधाई दी तथा भविष्य में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2021 के लिए मेहनत करने की सलाह दी।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसम्बर को आवश्यक रख-रखाव कार्य के दृष्टिगत 11 केवी सोलन नम्बर-2 फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 29 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पवन विहार, ब्वाॅयज़ होस्टल के समीप, पोल्ट्री फार्म, सांइटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, धोबीघाट, संस्कृत काॅलेज, तहसील, कोटलानाला, पुलिस थाना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आरंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण देव शर्मा ने किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे इन 7 दिनों में किसी के आदेश के अनुसार काम ना करें बल्कि अपने मन से जो भी क्रियाकलाप अध्यापकों द्वारा दर्शाए गए जाएंगे उन्हें कर ज्वलंत मुद्दे जैसे पर्यावरण, पर्यावरण प्राकृतिक आपदा, पेड़ पौधों के प्रति संवेदनशीलता व नशे से दूर रहना इत्यादि पर विस्तारपूर्वक चर्चा करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, जिस पर इस प्रकार के शिविर खरे उतरते हैं। अप्रत्यक्ष रूप से बच्चों को समाज के साथ जोड़ने का अनुभव मिलता है, अतः इन 7 दिनों में जो भी कार्यक्रम करवाए जाएंगे, उन्हें तन ,मन श्रद्धा से करें ताकि शिविर के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में 37 स्वयंसेवक 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सुनील, कृष्णा कौंडल, दलवीर व विद्यालय के अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एन एस एस शिविर के तीसरे दिन की शुरुवात स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट से कीI इस दिन सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव और राकेश ठाकुर के साथ शिव गुफा मंदिर में पूजा की। रैली के माध्यम से लोगों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया व मंदिर परिसर को जाने वाले रास्ते की साफ़-सफ़ाई की। दोपहर के भोजन के बाद अर्चना महाजन (प्रवक्ता फिजिक्स) ने श्रोत व्यक्ति के रूप में अपनी उपस्थ्तिथि दर्ज की। अर्चना महाजन ने सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को एनएसएस शिविर की बधाई दी और अपने संबोधन में कोविड-19 बीमारी के लक्षण उससे बचने के उपाय, विभिन्न प्रकार की बीमारियों, खान-पान , शारीरिक गतिविधियों आदि के बारे में जानकारी प्रदान कीI उन्होंने सभी बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित कियाI
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दुसरे दिन स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी राकेश ठाकुर और दीक्षा भार्गव के नेतृत्व में मंदिर परिसर की साफ सफाई तथा भजन कीर्तन किया। दोपहर के भोजन के बाद रिसोर्स पर्सन के रूप में राम शर्मा मौजूद रहेI रिसोर्स पर्सन ने एनएसएस स्वयंसेवकों को उर्जा संरक्षण, उर्जा का उपयोग, टेक्नोलॉजी, इंजिनीरिंग से सबंधित जानकारी साँझा कीI उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को सशक्त बनने और अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित कियाI एसवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य टीसी गर्ग, एनएसएस प्रभारी दीक्षा भार्गव व राकेश ठाकुर ने श्रोत व्यक्ति को एनएसएस कैप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाI
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में सड़क सुरक्षा के नियमों के तहत एक आम सभा का आयोजन प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में कोविड-19 की गाइडलाइंस की अनुपालना करते हुए किया। इस अवसर पर डीपीई धर्म दत्त ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी को सड़क और यातायात के नियमों का सदैव पालन करना चाहिए ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा दुर्घटना न हो। हमें सड़क के बाएँ और चलना चाहिए। हमें वाहन चलातें समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए और दो पहिया वाहन चलाते समय हमें हेलमेट पहनना चाहिए ताकि हैड इंजरी से बचा जा सकें।
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने की। उन्होंने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें स्वागत गीत, एनएसएस गीत तथा लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। एनएसएस प्रभारी हरेंद्र वर्मा व किरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों में छात्र शिविर के दौरान गोद लिए गांव पसल जेरी, पसलवाला, स्थानीय अस्पताल, मंदिर, खेल मैदान आदि स्थानों में जाकर उनके परिसर की सफाई, रास्तों की सफाई, नालियों की सफाई तथा बावड़ियों की सफाई करेंगे। यह शिविर 30 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 29 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बच्चों को अनुशासन में रहकर सद्भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी हरेंद्र वर्मा और किरण शर्मा शिविर में इन दिनों चलने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीआर वर्मा और सभी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में बहुजन समाज पार्टी अर्की मंडल की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी अर्की संजीव वर्धन ने की। वहीं बैठक में सोलन जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र भाटिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही 15 जनवरी 2022 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन मनाने के बारे में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर महासचिव राजेंद्र सिंह, कार्यकारी सदस्य कमल, प्रेम कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के दो छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। बता दें कि एससीईआरटी सोलन द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता जिसमें प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उत्थान के लिए अपने नए-नए विचार अध्यापकों के माध्यम से लिखित रूप व वीडियो के माध्यम से सांझा करते हैं। एससीईआरटी सोलन फिर इन सभी भावी नन्हें वैज्ञानिकों के विचारों को परखता है और उनमें से जो विचार बिल्कुल नए होते हैं उन्हें मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए चयनित करता है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के 2 छात्र नैतिक शर्मा व सानिया भी चयनित हुए हैं जोकि इस वर्ष हमीरपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राजीव गौतम, उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर व विद्यालय के सभी अध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और इन विद्यार्थियों को बधाई दी है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के एनएसएस के दो वॉलंटियर का चयन पांच दिवसीय प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है । इस मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में कोविड 19 की गाइडलाइंस की अनुपालना करते हुए सभा का आयोजन किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि विद्यालय के एनएसएस के दो वॉलंटियर हिमानी भगत और अभिषेक का चयन पांच दिवसीय प्री आर डी कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 28 दिसंबर से एक जनवरी तक ऊना जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदपुर बनेरा में आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इसके लिए दोनों वॉलंटियर और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता अर्थशास्त्र जय प्रकाश मिश्रा और प्रवक्ता अंग्रेजी अनीता कौंडल को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा कामना की कि पांच दिवसीय कैंप में कठिन परिश्रम व मेहनत से आगे आरडी परेड को चयनित होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,नरेंद्र लाल,अमर सिंह वर्मा,जय प्रकाश मिश्रा,अनीता कौंडल,नरेंद्र कुमार,विनोद कुमार,राकेश कुमार,सुमन,नीलम,धरम दत्त,पूनम,प्रवीण तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्राम पंचायत नवगांव में आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्त कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यातिथि का शॉल भेंट कर स्वागत किया । इस मौके पर सशक्त महिला प्रधान सोमा देवी ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं। इन योजनाओं का लाभ ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए विभाग सेनेटरी पैड उपलब्ध करा रहा है। सरकार ने मातृ शक्ति का कदम-कदम पर सम्मान किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का जो अभियान के माध्यम से लैगिंग असमानता को जागरूकता के माध्यम से लोगो की सोच में बदलाव लाने में काफी हद तक हमने सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम,डॉ इंदु पठानिया,उपप्रधान चुनी लाल,सशक्त महिला प्रधान सोमा देवी,सचिव बीना,स्वास्थ्य सखी सीता नेगी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दसोदा,उषा,रीता,सुकर्मा,फूला,महिला मंडल प्रधान पुष्पा कौशल तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सात दिवसीय एनएसएस वार्षिक शिविर का शुभारम्भ किया गयाI इस सात दिवसीय एनएसएस वार्षिक शिविर के अवसर पर मुख्यअतिथि अध्यक्ष बलविन्देर चौधरी ने ध्वजारोहण कर सात दिवसीय एनएसएस वार्षिक शिविर का शुभारम्भ किया I इस अवसर पर प्रधानाचार्य टीसी गर्ग भी विशिष्ट अतिथि के रूम में मौजूद रहेI यह शिविर 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा जिसमें 30 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैI मुख्यातिथि दीपक चौधरी ने अपने वक्तव्य में एनएसएस स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे में अवगत करवाया तथा स्वच्छ भारत अभियान केव बारे में जानकारी प्रदान कीI विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग ने भी एनएसएस वार्षिक शिविर के शुभारम्भ पर सभी स्वयंसेवकों को बधाई दीI इस शिविर के शुभारम्भ पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गएI
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजल में शिक्षा संवाद सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में छात्रों के अभिभावकों द्वारा स्कूल से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। पाठशाला में कक्षा कक्ष कमरों की आवश्यकता है जिसके कारण दो कक्षाओं को बाहर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पाठशाला में रिक्त पड़े हुए पदों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई जिसमें अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता व शारीरिक शिक्षक और क्लर्क के पद काफी लंबे समय से रिक्त चले हुए हैं। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उपरोक्त समस्याओं पर चर्चा करने के बाद अभिभावकों ने गहरा रोष प्रकट किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने इन समस्याओं का हल करने के लिए शिक्षा विभाग व सरकार से मांग की है कि जल्दी से जल्दी इन समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि पाठशाला में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए उचित सुविधाएं मिल सके।
द गुड शेफर्ड स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। इस विशेष अवसर पर हर कक्षा के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा एलकेजी और सेकंड के बच्चों को संता क्लॉज की पोशाक पहनकर अभिनय किया। विद्यालय में इस दौरान अन्य संस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बता दें कि विद्यालय के छात्र अन्य जिला व राज्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते है।
कसौली उपमण्डल के अन्तर्गत नगर परिषद परवाणू के सभागार में शुक्रवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी कसौली मनमोहन जिस्टू ने की। कार्यक्रम के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। मनमोहन जिस्टू ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोटीनाम्भ, टकसाल, बनासर, प्राथा, नारायणी, चम्मो, जंगेशू, कोटबेजा, मैहलों तथा जाबली के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 25 विभिन्न प्रमाण पत्र बनााए गए। 06 आधार कार्ड अद्यतन किए गए। 05 हल्फनामे बनााए गए। 07 इंतकाल किए गए। 05 शिकायतों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himac hal News
जिला रोजगार कार्यालय सोलन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में 29 दिसम्बर, 2021 को विभिन्न निजी कम्पनियों एवं मैसर्ज एसबीआई जीवन बीमा, सोलन में 313 पदों पर भर्ती के लिए कैम्पस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इस कैम्पस साक्षात्कार में 09 कम्पनियां भाग ले रही हैं। कैम्पस साक्षात्कार 29 दिसम्बर, 2021 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैसर्ज फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड हिमाचल प्रदेश और पंजाब में रिलेशनशिप ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, फील्ड अधिकारी के पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं इससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज सिप्ला लिमिटेड बद्दी में प्रोडक्शन ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय में 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज शिवालिक बायमेटल्स, सोलन में जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता मैकेनिकल में डिप्लोमा बीएससी निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि मैसर्ज टेनेको, परवाणू में अपरेंटिस के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर तथा आयु सीमा आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। मेसर्स टोरेंट फार्मा, बद्दी में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बी.फार्मा, एमएससी, एम.फार्मा, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल्स बद्दी में प्रशिक्षु तथा मशीन ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज सिस्केम फार्मा, सोलन में अधिकारी पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बी.फार्मा तथा आयु सीमा 22 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, सोलन में बिक्री और विपणन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं इससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज एल्केम लैबोरेट्रीज बद्दी में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, फिटर, मैकेनिकल निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, 70189-18595, 98170-69798 तथा 70186-79759 पर सम्पर्क किया जा सकता है। Solan Himachal News
सोलन की विजिलेंस टीम ने 370 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहन सिंह सुपुत्र नरपत राम निवासी ध्यानपुर (छिब्बर) के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम सोलन के इंस्पेक्टर रविंद्र के नेतृत्व में उनके साथ विजय, हंसराज, रोहितास ने चमाकडी पुल के नजदीक एक दुकान में दबिश दी। विजिलेंस टीम सोलन को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 205 के नजदीक चमाकडी पुल में एक दुकान में चरस की तस्करी हो रही है। इसी को लेकर टीम चमाकडी पुल पहुंची। पुलिस कि टीम ने सुनियोजित तरीके से एक दुकान में दबिश दी और चरस बरामद की गई। मामले की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर विजिलेंस रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह चरस कहां से लेकर आया था और किसे बेचने वाला था।
एसवीएन स्कूल बडोरघाटी में क्रिसमस और तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों के अंतर्गत क्रिसमस और नए साल पर कई सजावट के स्नोमैन, क्रिसमस ट्री, रैथस, गिफ्ट रैपिंग, कार्डस आदि बनाए। इन सब वस्तुओं की खास बात यह है कि यह सभी वस्तुएं बेकार पड़ी हुई चीजों से ही बनाई गई थी। इस उपलक्ष में विद्यालय प्रधानाचार्या उमा शर्मा ने सभी विद्यार्थियो के साथ मिलकर तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विद्यालय में तुलसी के पौधे का रोपन भी किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे भारत देश में मनाए जाने वाले हर त्योहार का प्रमुख उद्देश्य आपसी एकता, प्रेम बनाए रखना व खुशियां बांटना है। विद्यार्थियों की सृजन क्षमता को देखते हुए स्कूल प्रबंधक टीसीगर्ग व लुपिन गर्ग ने भी उन्हें इसी तरह से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर ने की। इस शिक्षा संवाद में सबसे पहले वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत व अभिनन्दन किया। संवाद में अभिभावकों के साथ बच्चों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं बारे व उसके परिणाम बारे चर्चा की गई। बच्चों को किस तरह से नशे से दूर रखा जा सकता है व मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल करने बारे चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा स्कूल प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान शकुन्तला शर्मा, उपप्रधान मदन लाल शर्मा, हनुमान बड़ोग पंचायत प्रधान प्रेम चंद,सूरजपुर पंचायत के पूर्व प्रधान ललित शर्मा,खंड विकास समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष मनोहर लाल,प्रवक्ता राकेश,अमर सिंह वर्मा,नीलम शुक्ला, सुमन, नरेंद्र कुमार, अनीता कौंडल, विनोद, नरेंद्र लाल, अनीता, जागृति,किरण बाला, सुषमा, वीना, प्रवीण, पूनम, मंजू, जितेंद्र चंदेल व विद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्राम पंचायत रौड़ी के उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान शकुंतला शर्मा ने की। इस आयोजन में छात्रों अभिभावकों तथा अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिनमें से कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक एफए-3 के मूल्यांकन के बारे तथा कक्षा 9वीं से दसवीं कक्षा के शिक्षण अधिगम पर चर्चा की गई। बैठक में एसएमसी प्रधान शकुंतला शर्मा, मुख्य अध्यापक पवन कुमार, पीताम्बर शर्मा, हीरालाल शर्मा, मीरा, पवना देवी, अरुण कुमार इत्यादि शामिल रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल विद्युत के उचित दोहन के साथ-साथ ऊर्जा का सही उपयोग करने की ओर अग्रसर है। राज्य में चिन्हित स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को अधिमान दिया जा रहा है जो वैकल्पिक ऊर्जा के सर्वश्रेष्ठ स्त्रोतों में से एक है। डाॅ. सैजल ने वीरवार को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत धर्मपुर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति उप योजना के अन्तर्गत 73 सौर ऊर्जा लाईटें वितरित करने के उपरान्त उपस्थित जनसूमह को सम्बोधित भी किया। डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री रोशन योजना के तहत 35 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल या अन्तोदय परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। योजना के तहत 5862 लाभार्थियों को विद्युत के निःशुल्क कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। प्रत्येक कनेक्शन पर लाभार्थी को 7500 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। कलाकारों ने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा सोलर गीजर पर घरेलू उपभोक्ता को 30 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा ग्रिड कलेक्टेड सोलर रूफ टाॅप चरण-2 के अन्तर्गत 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत व 3 से अधिक 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत उपदान केन्द्र सरकार तथा 4000 रुपए प्रति किलोवाट उपदान प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान किया जा रहा है। आयुष मंत्री ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और इससे बचाव के लिए सभी को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें तथा बार-बार अपने हाथों को साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। Solan Himachal News


















































