बी.एल. वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित 32वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया । इस आयोजन में विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम का मंच संचालन शिवानी शर्मा ने किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अमर देव एवं शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया था। विद्यार्थियों ने मास पी.टी. की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शरीक शिक्षिका अरुणा ने बताया की दिनांक 9 अक्तूबर को नर्सरी से युकेजी कक्षा तक बच्चों तक के विद्यार्थियों के लिए, किड्स रेस, रिंग रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दिनांक 10 अक्तूबर को पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर दौड़, व् अन्य रेस करवाई गई , सभी बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा दृढ़ संकल्प की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बी.एल. स्कूल कुनिहार के विद्यार्थी खेलकूद के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। मेडल प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था । पी टी ए अध्यक्ष वी समस्त सदस्यों ने वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के लिए बधाई दी । कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य पुरशोत्तम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, समस्त अध्यापक वर्ग तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विद्यार्थियों में खेल भावना, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करते हुए हुआ।
11 अक्टूबर को सोलन में होंगे ऑडिशन, हिमाचल की युवा प्रतिभाओं के लिए खुलेंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के द्वार। सोलन, 9 अक्टूबर 2026: Novanta Studios Private Limited ने मॉडलिंग, फैशन और व्यक्तित्व विकास पर आधारित मंच Mr & Miss Inde Global Supermodel – Season 1 की घोषणा की है। इस मंच का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत की नई प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और अंतरराष्ट्रीय फैशन रैंप तक पहुँचने के अवसर प्रदान करना है। चयनित प्रतिभागियों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सोलन ऑडिशन सोलन में ऑडिशन 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होटल हिमानी, सोलन में आयोजित किए जाएंगे। 18 से 26 वर्ष की आयु के युवक एवं युवतियाँ इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। ऑडिशन के लिए निर्धारित शुल्क लागू होगा। करियर को नई उड़ान देने वाले पुरस्कार प्रतियोगिता के प्रथम दो विजेताओं को विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा, जबकि तीसरे विजेता को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल की यात्रा प्रदान की जाएगी। टाइटल विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। शीर्ष पाँच प्रतिभागियों को इंडस्ट्री के मानकों के अनुरूप प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट निःशुल्क मिलेगा, जबकि शीर्ष दस प्रतिभागियों को Novanta Studios के आगामी म्यूजिक वीडियो और सीरियल में कास्ट होकर स्क्रीन डेब्यू करने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को फैशन असाइनमेंट्स, फिल्मों और मनोरंजन जगत की विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे। सीज़न 1 का सफर प्रतियोगिता के ऑडिशन अक्टूबर में सोलन से शुरू होंगे। इसके बाद अक्टूबर और नवंबर में शिमला तथा नवंबर में चंडीगढ़ में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों के लिए एक विशेष सेमीफाइनल गाला डिनर आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश की प्रमुख हस्तियाँ और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न ऑडिशन शहरों से चयनित प्रतिभागी Mr & Miss Inde Global Supermodel के प्रतिष्ठित खिताबों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। सीज़न 1 के प्रमुख चेहरे इस आयोजन का प्रतिनिधित्व रवितन्या शर्मा (Miss Universe India Punjab, Miss Himachal) और अक्षरा चौहान (Miss North India Supermodel Winner, Miss Himachal 2026) कर रही हैं। सितारों से सजेगा ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में पंजाबी गायक, भारतीय खेल जगत की हस्तियाँ, बॉलीवुड गायक, टीवी कलाकार और पहाड़ी लोक गायक अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे। Novanta Studios Private Limited हिमाचल प्रदेश स्थित एक 360-डिग्री मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनी है। कंपनी फिल्म एवं म्यूजिक प्रोडक्शन, इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशंस (PR), इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और आर्टिस्ट मैनेजमेंट के माध्यम से प्रतिभाओं, ब्रांड्स और रचनात्मक अनुभवों को एक मंच पर लाने का कार्य करती है।कंपनी ने हिमाचली फिल्म खूंटा (Khoonta) के इवेंट मैनेजमेंट और डिजिटल प्रमोशन का कार्य किया है। यह फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल मार्केट में प्रदर्शित हुई, लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म अवॉर्ड्स में Best Foreign Film का पुरस्कार जीता और 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। Mr & Miss Inde Global Supermodel – Season 1 के माध्यम से Novanta Studios का लक्ष्य उभरती प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ से वे अपने सपनों को नई उड़ान देकर फैशन और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान स्थापित कर सकें।
सोलन, 9 अक्टूबर। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के हेड ऑफिस में आज एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सांगटी, समरहिल, शिमला द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा एडवोकेट ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैंकिंग कार्यप्रणाली, नियामकीय प्रावधानों तथा ऋण प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को केवाईसी (KYC) मानदंडों, जोखिम निगरानी (Risk Monitoring), राजस्व रिकॉर्ड, ऋण दस्तावेजीकरण एवं क्रेडिट अप्रेजल, आय की पहचान (Income Recognition), परिसंपत्ति वर्गीकरण (Asset Classification), प्रावधान संबंधी मानदंडों (Provisioning Norms) तथा सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में बदलते नियमों, नियामकीय आवश्यकताओं और आधुनिक कार्यप्रणाली के अनुरूप अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, बैंकिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा ऋण प्रबंधन और जोखिम नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कर्मचारियों का ज्ञानवर्धन और कौशल विकास निरंतर जारी रहना चाहिए, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ बैंकिंग कार्यों में निर्धारित नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की अधिकारी शिवानी एवं डोला सिंह ने इस सेशन को एड्रेस किया, बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद तथा बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बरठी....शिक्षा खण्ड झंडूत्ता के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 19 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है! जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने शिरकत की! सबसे पहले विवेक कुमार को स्कूल प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ द्वारा शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया गया ! विवेक कुमार ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इंस्ट्रूमेंटल और वोकल दोनों विधाओं में बच्चो ने जबरदस्त प्रस्तुतियां पेश की हैँ! उन्होंने हिमाचली लोकल गायकों गंभरी देवी व भगवान दास सहित अन्य गायकों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बच्चों के समक्ष तानसेन द्वारा दीपकराग व उनकी पुत्री के द्वारा गाये गए मल्हार राग के उदाहरण भी प्रस्तुत किये!विवेक कुमार ने अपनी तरफ से स्कूल के लिए एडवांस माइक कॉलर देने की घोषणा भी की! जानकारी देते हुए एडीपीओ जगदेव मेहता ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिला बिलासपुर के 25 स्कूल भाग ले रहे हैं! जिसमें पहले दिन 178 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया! उन्होंने बताया की तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आज शुक्रवार को वॉइस ऑफ पंजाब रहे गौरव कोंडल द्वारा संगीत कार्यक्रम पेश किया जाएगा! जबकि समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत प्रधान उमा शर्मा शिरकत करेंगी! इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक नरेश कुमारी चंदेल, प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, पंचायत प्रधान उमा शर्मा, आत्मा प्रोजेक्ट के अध्यक्ष मनिंदर चंदेल, कैप्टन करतार सिंह व श्याम सुंदर परमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे! फोटो.....विवेक कुमार को सम्मानित करते प्रधानाचार्य सुरेश कुमार व उपस्थित जनसमूह
सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में पाँच दिवसीय शिविर में जिला सोलन की मेजर गेम्स के बॉयज टीम के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। 4 से 8 अक्टूबर तक चले इस शिविर में जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों से चयन किये गए खिलाड़ियों ने प्रशिक्षित व कुशल शिक्षकों से हॉकी,जूडो,रेसलिंग,बॉक्सिंग व हैंडबॉल जैसी मेजर गेम्स की बारीकियों को पूरी लगन व शिदत से सीखा।कैम्प इंचार्ज गणेश दत्त की अगुवाई में इस प्रशिक्षण शिविर में कोच व शिक्षक सुबह मार्च पास्ट जैसी अनुशासन परेड से खिलाड़ियों का दिन आरम्भ होता था व दिन भर इन खेलों में खिलाड़ी खूब पसीना बहाते। एडीपीओ जिला क्रीड़ा संघ एलिमेंट्री महेंद्र ठाकुर ने शिविर के सफल आयोजन के लिये शिविर इंचार्ज गणेश दत्त व ऑफिसियल इंचार्ज भुवनेश्वर शर्मा सहित सहयोगी कोच शिक्षकों को बधाई दी व जिला सोलन की टीम से मंडी में 9 से 11 अक्टूबर तक होने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके जिला सोलन का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणोत ने भी शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण शिविर में एडीपीओ जिला क्रीड़ा संघ एलीमेंट्री महेंदर कुमार के मार्ग दर्शन में जिला के अनुभवी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को मेदान में मेहनत से तराशा है व राज्य स्तर पर ये बच्चे जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करते हुए नाम रोशन करेंगे ।
हिमाचल प्रदेश अब ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। सोलन जिले के नालागढ़ के दभोटा में प्रदेश का पहला 1 मेगावाट क्षमता वाला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट तैयार हो रहा है। प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है और फरवरी 2027 से व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 9.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) और ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसके लिए दभोटा में करीब 4,000 वर्गमीटर जमीन चिन्हित की गई है। प्लांट में अक्षय ऊर्जा से मिलने वाली बिजली के जरिए इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया से हाइड्रोजन तैयार की जाएगी। इसकी प्रस्तावित क्षमता प्रतिदिन 423 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की है। यानी सालाना करीब 154.4 टन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य है। एक किलोग्राम हाइड्रोजन तैयार करने में करीब 13 लीटर पानी और लगभग 52 यूनिट बिजली की जरूरत होगी। पूरी क्षमता पर प्लांट को रोजाना करीब 22 हजार यूनिट बिजली की आवश्यकता रहने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार प्लांट में मशीनरी और तकनीकी उपकरणों की स्थापना लगभग पूरी हो चुकी है। अब परीक्षण और कमीशनिंग की प्रक्रिया के बाद फरवरी 2027 से उत्पादन शुरू करने की तैयारी है। तैयार ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल उद्योगों, रसायन एवं उर्वरक क्षेत्र और परिवहन में किया जा सकेगा। यह परियोजना हिमाचल के स्वच्छ ऊर्जा और कम-कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
सोलन, हिमाचल प्रदेश: साई संजीवनी हॉस्पिटल सोलन में GNM तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती वीना अग्रवाल जी, प्रधानाचार्या मिस दिव्या वर्मा, संस्थान के शिक्षकगण तथा श्रीमती मीनाक्षी राव, श्रीमती स्नेहलता एवं श्रीमती मीना सागर जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने विद्यार्थी जीवन की खूबसूरत यादों को साझा किया। इस अवसर पर मिस फेयरवेल का खिताब रितिका, मिस पर्सनैलिटी का खिताब दीपाली तथा मिस चार्मिंग का खिताब खुशी ने अपने नाम किया। मुख्य अतिथि श्रीमती वीना अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का माध्यम है। अपने ज्ञान, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को साथ लेकर आगे बढ़ें तथा जहां भी जाएं, अपने संस्थान और शिक्षकों का नाम रोशन करें।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच भावुक क्षण भी देखने को मिले। तीन वर्षों की मेहनत, सीख और साथ की यादों के साथ विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन एवं करियर के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी गई। साई संजीवनी परिवार ने सभी GNM तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के उज्ज्वल, सफल एवं सेवाभावी भविष्य की मंगलकामना की।
नालागढ़। सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के लूणा गांव निवासी CISF सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह का गुरुवार को पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ड्यूटी के दौरान गोलीबारी की घटना में उनकी मौत हुई थी। उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब छह बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। सुबह करीब 9:30 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे भावुक पल उस समय आया, जब लक्ष्मण सिंह के 10 वर्षीय बेटे श्रेय ठाकुर ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार, ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों की आंखें नम हो गईं। अंतिम विदाई के दौरान CISF और हिमाचल पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर लक्ष्मण सिंह को अंतिम सलामी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व सैनिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। लक्ष्मण सिंह कठुआ के बसोहली क्षेत्र के माशका गांव में एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। 29 सितंबर को हुई गोलीबारी की घटना में लक्ष्मण सिंह समेत चार जवानों की मौत हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, क्यूआरटी की बी शिफ्ट में तैनात हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग की थी। इस घटना में लक्ष्मण सिंह के अलावा असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार की भी मौत हुई थी। घायलों को चंबा के खैरी स्थित एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के चार होनहार तीरंदाजों ने चौथे स्टेट आर्चरी ओपन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। घुमारवीं बिलासपुर में आयोजित ट्रायल में विद्यालय के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जूनियर वर्ग में सेजल नेगी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में तेनजिन कुंजे और आयुष ने रजत पदक अपने नाम किए। वहीं सब जूनियर वर्ग में अक्षिता शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। चारों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता शिलांग में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनके नियमित अभ्यास कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्यार्थियों को विद्यालय के आर्चरी कोच अंकित चौधरी के साथ शारीरिक शिक्षकों हरिंदर सिंह और नेहा राठौर का मार्गदर्शन मिला।विद्यालय की प्रात कालीन सभा में प्राचार्य केके यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चारों विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ साथ आर्चरी कोच और शारीरिक शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। विद्यालय के शिक्षकगण और समस्त स्टाफ ने सेजल नेगी, तेनजिन कुंजे, आयुष और अक्षिता शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि शिलांग में होने वाली प्रतियोगिता में भी ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
कुनिहार। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारलाघाट में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें से 9 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किए। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि उपनिदेशक, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग, सोलन के मार्गदर्शन में आयोजित इस विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूर्णिमा और वैष्णवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिधिमा और नव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रदर्शनी में गार्गी शर्मा और जसप्रीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के कनिष्ठ वर्ग में रीत शर्मा ने द्वितीय स्थान, जबकि वरिष्ठ वर्ग में काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में समीक्षा जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जिला साइंस सुपरवाइजर अमरीश शर्मा ने विद्यार्थियों और उनके अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। स्कूल पहुंचते ही विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय लौटे विजेता विद्यार्थियों का स्कूल परिसर में माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा और मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें सम्मानित किया। संबंधित अध्यापकों को भी मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, वैज्ञानिक सोच और अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। पीटीए अध्यक्ष, विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों ने भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुनिहार। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारलाघाट में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें से 9 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किए। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि उपनिदेशक, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग, सोलन के मार्गदर्शन में आयोजित इस विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूर्णिमा और वैष्णवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिधिमा और नव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रदर्शनी में गार्गी शर्मा और जसप्रीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के कनिष्ठ वर्ग में रीत शर्मा ने द्वितीय स्थान, जबकि वरिष्ठ वर्ग में काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में समीक्षा जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जिला साइंस सुपरवाइजर अमरीश शर्मा ने विद्यार्थियों और उनके अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। स्कूल पहुंचते ही विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय लौटे विजेता विद्यार्थियों का स्कूल परिसर में माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा और मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें सम्मानित किया। संबंधित अध्यापकों को भी मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, वैज्ञानिक सोच और अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। पीटीए अध्य
बोहली, 27 सितंबर। जय बृजेश्वर मेला बोहली का आयोजन धार्मिक आस्था, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले में भाजपा सोलन जिला सचिव सुनील कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर अमित शर्मा, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ तथा मोहित शर्मा, अध्यक्ष युवा मोर्चा धर्मपुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेला आयोजन समिति की ओर से प्रदीप जी एवं मदन जी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सुनील कश्यप ने बृजेश्वर महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जय बृजेश्वर मेला बोहली क्षेत्र की धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें हर वर्ष स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा मेले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में नजर आया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का मेले को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
बी बी एन : हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में जन्मे द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) आज बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं। हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर डब्ल्यू डब्ल्यू इ के विश्व मंच तक पहुंचने और भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने की उनकी यात्रा प्रेरणादायक मानी जाती है। उन्होंने विश्वभर में हिमाचल और भारत का नाम रोशन किया। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एवं वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स यू के, लंदन के चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुमित सिंगला के साथ द ग्रेट खली की विशेष भेंटवार्ता हुई। इस दौरान उन्होंने सुमित सिंगला के साथ अपने करीब दो दशक पुराने मित्रतापूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कंडाघाट मंडल के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत छावशा के उप प्रधान कार्तिक ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकभवन, शिमला में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कुलविंदर गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा कंडाघाट क्षेत्र के विकास, युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों और ग्रामीण विकास पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। माननीय राज्यपाल महोदय ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भाजयुमो के ऊर्जावान साथी एवं अन्य गणमान्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष एवं उप प्रधान कार्तिक ठाकुर ने अपना बहुमूल्य समय और प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए महामहिम राज्यपाल जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले आठ महीनों में बद्दी और आसपास के फार्मा उद्योगों से जुड़े 237 दवा सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुए हैं। इनमें बुखार, हार्ट समेत अलग-अलग बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से जारी ड्रग अलर्ट में लगातार हिमाचल में निर्मित दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे न उतरने के मामले सामने आते रहे हैं। हालिया ड्रग अलर्ट में भी हिमाचल की कई दवाएं फेल हुई हैं। बद्दी की फार्मा कंपनियों से जुड़े मामलों में पहले भी हार्ट संबंधी दवाओं और इंजेक्शन के सैंपल फेल होने के मामले सामने आ चुके हैं। अक्टूबर 2024 के एक ड्रग अलर्ट में बद्दी की एक कंपनी की Calcium Gluconate दवा, जिसका इस्तेमाल कैल्शियम की कमी और कुछ आपात स्थितियों में किया जाता है, गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी था I वहीं, 2025 में बद्दी की एक फार्मा यूनिट को बार-बार सैंपल फेल होने और Good Manufacturing Practices (GMP) में कमियों के चलते कुछ दवाओं का उत्पादन रोकने के निर्देश दिए गए थे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन कंपनियों के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं, उनके खिलाफ लाइसेंस सस्पेंड करने या उत्पादन रोकने की कार्रवाई के बावजूद क्या वास्तव में प्रोडक्शन पूरी तरह बंद हो रहा है? इसी को लेकर विभागीय कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हर फेल सैंपल का मतलब यह नहीं होता कि पूरी कंपनी की सभी दवाएं खराब हैं। किसी विशेष बैच या दवा के निर्धारित गुणवत्ता पैरामीटर में कमी मिलने पर संबंधित बैच पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे मामलों में कंपनियों को नोटिस, बाजार से बैच वापस लेने और नियमानुसार आगे की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। बद्दी देश के प्रमुख फार्मा हब में शामिल है, इसलिए यहां दवाओं के गुणवत्ता मानकों को लेकर सामने आने वाली ऐसी घटनाएं मरीजों की सुरक्षा और ड्रग रेगुलेशन की प्रभावशीलता से सीधे जुड़ जाती हैं। हाल के वर्षों में अधिकारियों ने कुछ इकाइयों के खिलाफ उत्पादन रोकने और लाइसेंस संबंधी कार्रवाई भी की है।
सोलन शहर के वार्ड-16 आंजी-रबौन क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान प्रिशिका और उसकी छह माह की बेटी शैलजा कौंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बच्ची के साथ अपने मायके आई हुई थी। दोनों के शव कमरे के अंदर मिले और बताया गया कि घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बच्ची की मौत पानी से भरी बाल्टी में डूबने से होने की बात सामने आई है, जबकि महिला के फंदे पर लटके मिलने की जानकारी है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी घटना के पीछे क्या वजह रही। पुलिस के अनुसार अभी घटना के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। घरेलू विवाद की आशंका की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
सोलन शहर के माल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में तीन अधेड़ उम्र के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों के बीच काफी देर तक मारपीट होती दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान तीनों एक-दूसरे से उलझते रहे। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इस दौरान पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गया I स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों व्यक्तियों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीनों आपस में भिड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चिल्ड्रन पार्क और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का हुड़दंग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ की एक कंपनी से साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस शिमला की टीम ने राजस्थान में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, बैंक कार्ड, चेकबुक और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस को आशंका है कि ठगी से जुड़े और लोग भी सामने आ सकते हैं। पुलिस जांच के मुताबिक आरोपियों ने कंपनी के एक कर्मचारी से व्हाट्सऐप पर संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए कर्मचारी पर दबाव बनाया और कंपनी के बैंक खाते से 2.10 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए। इस तरह की ठगी को सीईओ स्कैम या बॉस स्कैम कहा जाता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर अपनी कंपनी का बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध करवाया था। इसी खाते में ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा पहुंचा था। वहीं, दूसरे आरोपी की भूमिका भी पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आई है। आरोप है कि वह साइबर ठगी से जुड़े लोगों के ठिकाने की व्यवस्था करने और बैंक खातों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज और बैंकिंग रिकॉर्ड भी जुटाए हैं। अब पुलिस ठगी की रकम के लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और रकम कहां-कहां ट्रांसफर हुई।
यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की ओर से आईईसी यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश और जंकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से ऑनलाइन NEP Orientation & Sensitization Programme आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की शिक्षण एवं शोध क्षमताओं को विकसित करने के साथ उन्हें भारतीय मूल्यों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और वर्तमान सामाजिक आवश्यकताओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर्स भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी सत्रों में भाग लेने और मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समग्र एवं बहुविषयक शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं बहुभाषिकता, अकादमिक नेतृत्व एवं प्रबंधन, उच्च शिक्षा एवं समाज, शोध एवं विकास, कौशल विकास, छात्र विविधता एवं समावेशी शिक्षा तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इसके अलावा पाठ्यक्रम विकास, शिक्षण पद्धति, मूल्यांकन, संस्थागत स्वायत्तता और विद्यार्थियों की पसंद से जुड़े पहलुओं को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कार्यक्रम के लिए Training Programme ID: MMC-034-2026-SEP-B-08417 जारी किया गया है। ऑनलाइन सत्र दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे और 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे। कार्यक्रम में आईईसी यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति प्रो. अशोक पुरी, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. ज्योति गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता सहित अन्य शिक्षाविदों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों से परिचित करवाते हुए शिक्षण, शोध और अकादमिक कार्यों में प्रभावी बदलाव के लिए आवश्यक समझ एवं क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के अंजी गांव स्थित बृजेश्वर मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सोलन जिला सचिव सुनील कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और श्रद्धालुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ देश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की गई। भाजपा जिला सचिव सुनील कश्यप ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवा, जनकल्याण और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुल्तानपुर बूथ अध्यक्ष अर्चना वर्मा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक यशपाल ठाकुर, सह संयोजक अमित शर्मा, धर्मपुर मंडल संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, कसौली मंडल संयोजक वीरेंद्र मोहन ठाकुर, जिला महिला मोर्चा सचिव सपना पराशर, पूर्व पंचायत प्रधान वीणा पराशर, अर्जित शांडिल, महेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, युवा मोर्चा से अरुणेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बलदेव ठाकुर, लता नौटियाल, नील कमल, जसपाल सिंह, मोहित पराशर, उमा दत्त शर्मा, प्रेम प्रकाश पराशर, सोम दत्त शर्मा, रोमी भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, सुल्तानपुर ग्राम केंद्र में शाम 6 से 7 बजे तक “हर घर दीप” कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे
कुनिहार क्षेत्र में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कुनिहार पशु चिकित्सालय के अंतर्गत आने वाले जाबल जमरोट, कोठी, कुनिहार, बनोह, जाडली और मान क्षेत्रों में अब तक 120 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 94 पशुओं का उपचार जारी है। वहीं 18 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। पशु चिकित्सालय कुनिहार के अनुसार क्षेत्र में लंपी वायरस का पहला मामला 19 अगस्त को सामने आया था। इसके बाद करीब एक माह के भीतर संक्रमण के मामले बढ़े हैं। आंकड़ों के अनुसार कुनिहार में 51, कोठी में 31, जाबल जमरोट में 22, बनोह में 10, जाडली में पांच और मान में एक पशु संक्रमित पाया गया है। पशु चिकित्सालय कुनिहार के अंतर्गत करीब 3600 गाय और भैंस पंजीकृत हैं। विभाग के अनुसार इनमें से करीब 3500 पशुओं का लंपी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा चुका है। जिन पशुओं में बीमारी के सक्रिय लक्षण हैं, उनमें फिलहाल टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। विभाग की ओर से स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण करवाने पर जोर दिया जा रहा है। पशु चिकित्सक डॉ. रीता कौशल ने बताया कि लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं में तेज बुखार, शरीर पर दो से पांच सेंटीमीटर तक की कठोर गांठें, आंख और नाक से पानी आना, दूध उत्पादन में कमी, पैरों में सूजन तथा खुर के आसपास सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर पशु को तुरंत अन्य पशुओं से अलग कर देना चाहिए और नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करना चाहिए। विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि संक्रमित पशु के खाने-पीने के बर्तन अलग रखें और पशुशाला में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। नया पशु खरीदने पर उसे सीधे अन्य पशुओं के साथ न रखें। संभव हो तो उसे कम से कम 25 दिन तक अलग रखकर निगरानी करें। पशुशाला में प्रवेश से पहले जूतों की सफाई और उचित कीटाणुनाशक का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अ) के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्कूली अंडर 14 बास्केटबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में डुमैहर की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबाथू की टीम को 34-04 के बड़े अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में डुमैहर (अ) के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे मुकाबले में टीम का दबदबा कायम रहा और फाइनल में भी खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल के साथ एकतरफा जीत दर्ज की। विद्यालय के डीपीई राज कुमार पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के नौ खिलाड़ियों ने बास्केटबाल में हिस्सा लिया। इनमें से प्रिंस ठाकुर, पारस ठाकुर, यतीश कुमार, जिगर पाल, समीर कुमार और हरीश कुमार का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी 11 से 13 अक्तूबर तक मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय स्टाफ विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज व सदस्यों तथा ग्रामवासियों ने भी विजेता खिलाड़ियों डीपीई राज कुमार पाल और पीईटी नागेश शर्मा को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
कुनिहार हिमाचल प्रदेश एक्स-सर्विसेज लीग जिला सोलन की कुनिहार इकाई की मासिक बैठक 20 सितंबर रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह कंवर करेंगे। बैठक को लेकर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों युद्ध विधवाओं और वीर नारी बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया गया है। इकाई ने सदस्यों से कहा है कि बैठक में आपस में मुलाकात कर अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा करें।बैठक में सदस्यों की अधिक भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही सदस्यों से अपील की गई है कि वे बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।इकाई ने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है।
सोलन में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 6.16 ग्राम ICE बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जुड़े आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कश्मीर से ड्रग लेकर हिमाचल में सप्लाई करने का काम करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और नशे की खेप किन-किन जगहों पर पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने बरामद नशे को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में फर्जी इनवॉइस के जरिए करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और GST रिफंड के कथित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। CGST आयुक्त कार्यालय शिमला के प्रिवेंटिव विंग ने कार्रवाई करते हुए करीब 6.55 करोड़ रुपये के अपात्र ITC का मामला पकड़ा है। इस मामले में त्रिलोकपुर स्थित समय फार्मा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौरव जैन को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि समय फार्मा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और ड्यूल हेल्थकेयर ने कथित तौर पर कई फर्जी और गैर-मौजूद सप्लायर फर्मों के बिलों के आधार पर ITC का लाभ लिया। जांच में करीब 5.55 करोड़ रुपये का ITC 10 गैर-मौजूद फर्मों से जुड़े इनवॉइस के जरिए लेने की बात सामने आई है। अधिकारियों को ऐसे बिल भी मिले, जिनमें माल की सप्लाई दिखाई गई थी, लेकिन ई-वे बिल और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड में उस माल की वास्तविक आवाजाही की पुष्टि नहीं हो सकी। आरोप है कि फर्जी तरीके से हासिल ITC को GST रिफंड के दावों में शामिल कर सरकारी खजाने से नकद रिफंड लेने का प्रयास किया गया शेल कंपनी बनाकर चल रहा था खेल जांच में फर्जी फर्मों, बिना वास्तविक माल की सप्लाई के इनवॉइस, संदिग्ध अकाउंटिंग एंट्री और शेल इकाइयों के इस्तेमाल के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। अधिकारियों ने कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं और डिजिटल साक्ष्यों, व्हाट्सऐप चैट तथा बैंकिंग लेन-देन की भी जांच की गई। जांच एजेंसी के अनुसार ड्यूल हेल्थकेयर का इस्तेमाल कथित तौर पर शेल इकाई के रूप में किया जा रहा था और इसके संचालन में गौरव जैन की सक्रिय भूमिका सामने आई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उन्हें केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 69(1) के तहत गिरफ्तार किया गया है। ITC का मतलब: Input Tax Credit यानी कारोबार में खरीदे गए सामान या सेवाओं पर दिए गए GST का क्रेडिट, जिसे नियमों के तहत टैक्स देनदारी में समायोजित किया जा सकता है।
सोलन के रबौण क्षेत्र में एक पिकअप वाहन पलटने से हादसा हो गया। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रबौण के तीखे मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में बड़ा नुकसान टल गया।
IEC विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने जीता गुरुओं का दिल अटल शिक्षा कुंज, कालू झंडा। अटल शिक्षा कुंज, कालू झंडा स्थित IEC विश्वविद्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस बेहद उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने अपने प्राध्यापकों और गुरुजनों के सम्मान में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. प्रल्हाद गुप्ता और वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें शास्त्रीय नृत्य, संगीत और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने वाली लघु नाटिकाएं शामिल रहीं। छात्रों ने अपने शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. प्रल्हाद गुप्ता ने कहा कि एक शिक्षक का दायित्व केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करना और उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने सभी प्राध्यापकों को उनके निरंतर मार्गदर्शन और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।
कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने किया खेलों का आगाज, 11 पाठशालाओं की करीब 147 छात्राएं ले रही हैं भाग बरठी, 7 सितंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठी में सोमवार को बरठी जोन की अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आगाज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पाठशालाओं से पहुंची खिलाड़ी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से जहां विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, वहीं आपसी भाईचारे एवं सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने छात्राओं से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ खेल भावना को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में बरठी जोन की 11 पाठशालाओं से करीब 147 खिलाड़ी छात्राएं विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस झंडूत्ता अध्यक्ष विजय कौशल, ग्राम पंचायत गंढीर के प्रधान राजकुमार कौशल, पंचायत प्रधान बरठी उमा शर्मा, उपप्रधान राकेश मेहता, वासुदेव गौतम, परमजीत धीमान, कैप्टन वेद प्रकाश, यशपाल कौशल, सीपीएस प्रधानाचार्य स्वदेश कुमारी, नरेश धीमान, विशन दास, सूबेदार अनिल कुमार, रिंकू, उपप्रधान बड़गांव ओम प्रकाश, एसएमसी प्रधान कुलदीप धीमान, उपप्रधान दिनेश कौशल, टूर्नामेंट प्रभारी संजय कुमार, डीपी हरीश कुमार, संजय कालिया, किशोरी लाल, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, पीईटी रविंद्र सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सोलन शहर में बदमाशो के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। दो दिन में दो बड़ी वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात शहर के चौक बाजार में चाकुबाजी में कालका निवासी एक युवक की जान चली गई , एक युवक की उंगली कटी है और एक के सिर पर हमला हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तफ्तीश जारी है। इससे पहले वीरवार रात शहर में मुख्य बाजार मॉल रोड पर एक शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन पर दो युवकों ने बेलचे से हमला कर दिया था। उक्त सेल्समैन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले पर एसपी सोलन ने क्या कहा, आपको सुनाते है ..
दयानन्द आदर्श स्कूल द्वारा आर्य समाज भवन में श्री कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रिंसिपल ऊषा मित्तल के नेतृत्व में हवन आयोजित किया गया जिसको पुरोहित पवन शास्त्री द्वारा सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। प्रिंसिपल उषा मित्तल ने बताया की इस अवसर पर दयानंद आदर्श विद्यालय के सहमंत्री मिस्टर मलिक, जॉइंट सेक्रेटरी रत्नेश वार्ष्णेय व आर्य समाज के अन्य अधिकारी गण भी मौजूद थे। इस उपलक्ष पर पवन शास्त्री ने छात्रों को योगीराज श्री कृष्ण जी के महान व्यक्तित्व से अवगत करवाया। ऊषा मित्तल ने उपस्थित श्रोताओं को बताया कि योगीराज श्री कृष्ण एक महान योद्धा, राजनीतिज्ञ, दयालु ,दूरदर्शी व सच्चे मित्र थे। एक राजा होकर भी उन्होंने अपने बचपन के गरीब मित्र सुदामा की सहायता की। श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया, व उसे कर्म करने और धर्म व सत्य की रक्षा के लिए युद्ध करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर + 2 की छात्रा वंशिका ने 'इम्मोर्टल रोल ऑफ श्री कृष्णा इन हिस्ट्री' विषय पर व नयननीशा ने 'श्रीकृष्ण कर्म योगी के रूप में' विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 6 व 7के छात्र छात्राओं द्वारा एक भजन की प्रस्तुति दी गई, जिसमें अनन्य , आलिया , शिवेन , आरुष अरमान,अयान, शिवांश सुहान छात्रों ने भाग लिया। इस उपलक्ष पर कृष्ण सुदामा की मित्रता पर एक लघु नाटक के माध्यम से एक भजन भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का मंचन दिव्यांश और दीपिका द्वारा किया गया।
धर्मपुर क्षेत्र के जाबली में गुरुवार सुबह तेज बारिश के दौरान अचानक भारी मात्रा में पानी दुकान की ओर आ गया। पानी का तेज बहाव देखकर दुकान में मौजूद दुकानदार ने बिना देर किए बाहर भागकर अपनी जान बचाई! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दुकानदार जैसे ही दुकान से बाहर निकलता है, उसके कुछ ही सेकंड बाद दुकान के ऊपर से पानी का तेज सैलाब नीचे की ओर आता है। अचानक आए पानी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सुबह हुई भारी बारिश के बाद जाबली और आसपास के इलाकों में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। फोरलेन की ओर से बहकर आया बारिश का पानी दुकानों तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश के कारण धर्मपुर क्षेत्र में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर पानी और मलबे के कारण आवाजाही बाधित हुई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। जाबली की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के दौरान कुछ ही मिनटों में हालात किस तरह खतरनाक हो सकते हैं।
सोलन: हिमाचल प्रदेश के फार्मा हब बद्दी-नालागढ़ में नशे के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। NCB की चंडीगढ़ यूनिट ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 25 लाख नशीली/आदत लगाने वाली दवाओं की गोलियां और 2,000 किलोग्राम से अधिक टैपेंटाडोल बरामद किया है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात शुरू हुई और मंगलवार शाम तक जारी रही। NCB टीम ने नालागढ़ के जगातखाना गांव में किराये पर ली गई तीन दुकानों और बद्दी स्थित एक अनधिकृत गोदाम समेत कई स्थानों की तलाशी ली। कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन के छह ड्रग इंस्पेक्टर और पंजाब पुलिस के एक विशेषज्ञ ने भी सहयोग किया। जांच में सामने आया कि जगातखाना स्थित शारिका बायोटेक में कथित तौर पर बिना जरूरी अनुमति के टैपेंटाडोल का निर्माण किया जा रहा था। कंपनी परिसर से करीब 40 किलो वजन वाले 30 ड्रम भी बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित यूनिट पहले भी निर्माण संबंधी अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में रह चुकी है और फरवरी तक सील थी। जांच में सामने आया कि जगातखाना स्थित शारिका बायोटेक में कथित तौर पर बिना जरूरी अनुमति के टैपेंटाडोल का निर्माण किया जा रहा था। कंपनी परिसर से करीब 40 किलो वजन वाले 30 ड्रम भी बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित यूनिट पहले भी निर्माण संबंधी अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में रह चुकी है और फरवरी तक सील थी। छापेमारी के बाद NCB ने फार्मा कंपनी के मालिक गौरव अग्रवाल को बद्दी स्थित उसके आवास से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई के दौरान करीब 25 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए। एजेंसी अब दवाओं के निर्माण, भंडारण और सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। NCB को शक है कि वैध चिकित्सा इस्तेमाल के लिए बनाई जाने वाली दवाओं को कथित तौर पर अवैध बाजार में पहुंचाने वाला बहुराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग डायवर्जन नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। जांच एजेंसी दवाओं की सप्लाई, खरीद-बिक्री, वित्तीय लेन-देन और मनी ट्रेल को भी खंगाल रही है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में नशीली और नकली दवाओं को लेकर पहले भी कई बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। हाल के दिनों में भी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां और दवाएं बरामद की गई हैं। इससे फार्मा हब में दवाओं के कथित अवैध डायवर्जन को लेकर सुरक्षा और नियामक एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल NCB की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं कहां सप्लाई की जानी थीं और इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में विजिलेंस ने एक महिला पटवारी ललिता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. बरोटीवाला पटवार सर्कल में तैनात महिला पटवारी ललिता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि महिला पटवारी लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने की एवज में रिश्वत मांग रही है.इस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत दे दी. बाद में विजिलेंस ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से महिला पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया, शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच-पड़ताल की और शिकायत को सही पाए जाने पर जाल बिछाया. विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर पकड़ लिया. टीम ने कथित रिश्वत की राशि को भी कब्जे में ले लिया है. विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है. जांच में रिश्वत मांगने के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है. विजिलेंस के आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं. विजिलेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा. वही तहसीलदार सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पटवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला एनएच-5 पर सोमवार सुबह सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक स्तर पर यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हुई, किसी वाहन की टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हुआ या मामला किसी अन्य कारण से जुड़ा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और वह शमलेच के पास सड़क तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा।
दयानन्द आदर्श विद्यालय के प्रांगण में कक्षा आठवीं -नौवीं के विद्यार्थियों के लिए सोलो सॉन्ग और डुएट सॉन्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I प्रिंसिपल उषा मित्तल ने बताया कि इस तरह के आयोजन द्वारा बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत होता है I कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्वलन एवं मंत्र उच्चारण द्वारा किया गया I इस प्रितियोगिता की मुख्यातिथि प्रिंसिपल उषा मित्तल रही I सोलो व डुएट प्रतियोगिता का आयोजन एक्टिविटी इंचार्ज संगीता के मार्गदर्शन में करवाया गयाI उन्होंने बताया कि सभी सॉन्ग बड़े ही मनमोहक थे I इस प्रतियोगिता के जज प्रिंसिपल उषा मित्तल , रोमिला कँवर , फुला धर , व समिति चंदेल रहे I वही क्लास आठवीं कक्षा में सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में पहला स्थान पर रूद्र, दूसरा स्थान पर अतुल और तीसरा स्थान पर ऋषब रहा I वही कक्षा नवमीं में पहला स्थान पर सार्थक, दूसरा स्थान पर मृदुल और तीसरा स्थान पर तेजस रहा I लड़कियों के बीच में पहला स्थान पर सनाया ,दूसरा स्थान पर महक और तीसरा स्थान पर निष्ठां रही I डुएट सॉन्ग प्रतियोगिता में एक्स्ट्रा आर्डिनरी- अरमान रूद्र .पहला स्थान पर प्रोनिमा, प्रज्ञा ,दूसरा स्थान पर वैभव, गरिमा लविश अर्णव और तीसरा स्थान पर एंजेल महक , एव शर्मिष्ठा प्रांजल रहे I
आईईसी विश्वविद्यालय में 25 अगस्त को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सोलन के जिला खेल अधिकारी भूपेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं के जीवन में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। खेल महोत्सव के दौरान 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री रेस, वॉलीबॉल और रस्साकशी सहित विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. प्रल्हाद गुप्ता सहित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक पुरी ने की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. अशोक पुरी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय की खेल समिति, आयोजकों, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
लायंस क्लब सोलन वैली द्वारा हरी ओम गौशाला, कोटला बरोग में 4th पौधारोपण अभियान एवं गौ सेवा का सफल आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आयोजित इस अभियान के दौरान साई इंटरनेशनल स्कूल, सोलन के विद्यार्थियों एवं स्टाफ तथा लायंस क्लब सोलन वैली के सदस्यों द्वारा कुल 45 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। पौधारोपण के साथ-साथ गौ सेवा भी की गई। उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने गायों को गुड़, चोकर, पशु आहार, केले एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाई। इसके अतिरिक्त गौशाला की आवश्यकताओं एवं गौ सेवा के लिए गौशाला प्रबंधन को नकद सहयोग राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष MJF Lion Raminder Bawa ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा, दोनों ही समाज सेवा के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्लब सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सेवा, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। सचिव Lion Dr. R K Sood ने कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी लायंस सदस्यों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज, पर्यावरण एवं पशु कल्याण से जुड़े सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। कोषाध्यक्ष Lion Shakti Awasthi ने सभी सदस्यों के सहयोग एवं योगदान की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। PRO Lion Vineet Rai Sood ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए 45 पौधे आने वाले समय में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण एवं गौ सेवा जैसे कार्यक्रम समाज में सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा का संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
लायंस क्लब सोलन वैली द्वारा बुधवार को दुर्गा भवन, मुरारी मार्केट, सोलन में "नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन रामिन्दर बावा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सोलन दिव्यांशु सिंगल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अनुशासित जीवन अपनाने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित व जिम्मेदारी से उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर नवनीत सैनी (क्राइम ब्रांच) और हेड कांस्टेबल नरेंद्र (साइबर क्राइम) ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रख्यात वक्ता मनमोहन सिंह एवं रेनुका ने भी प्रेरक व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सोलन के विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें एमआरए डीएवी स्कूल, सेंट ल्यूक्स स्कूल, साई इंटरनेशनल स्कूल, बी.एल. सेंट्रल स्कूल, सोलन पब्लिक स्कूल, साउथ वेल स्कूल तथा एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। इस दौरान आयोजित डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में एमआरए डीएवी स्कूल की दिव्यांगनी ने प्रथम, साउथ वेल स्कूल की वाणी धीमान ने द्वितीय तथा बी.एल. सेंट्रल स्कूल की यादवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन रामिन्दर बावा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने आज अर्की में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बैंक की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अर्की एवं भराड़ीघाट में बैंक की नवीन शाखाओं का उद्घाटन शीघ्र ही अर्की के विधायक संजय अवस्थी द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुनिहार एवं जयनगर शाखाओं को वर्तमान बाजार क्षेत्र से स्थानांतरित कर ओल्ड बस स्टैंड के समीप मुख्य सड़क पर स्थापित किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान चेयरमैन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बैंक के उत्कृष्ट वित्तीय परिणामों एवं उपलब्धियों को भी साझा करते हुए कहा कि बैंक निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा ग्राहकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक की प्रतिष्ठा को निरंतर क्षति पहुंचाने तथा भ्रामक एवं असत्य प्रचार करने वाले अधिवक्ता मुकेश शर्मा के विरुद्ध बैंक कानूनी कार्रवाई करेगा। इस संबंध में विधिक नोटिस जारी किया जा रहा है तथा बैंक की साख एवं प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय में मानहानि का दावा भी दायर किया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि अर्की के सरयांज तथा कुनिहार की हाटकोट पंचायत स्थित बैंक की संपत्तियों की नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया जारी है। इन परिसरों के ताले तोड़कर अवैध हस्तक्षेप करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जबकि एक मामले में न्यायालय में चालान भी प्रस्तुत किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बैंक की संपत्ति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर बैंक के निदेशक रोशन ठाकुर, प्रबंध निदेशक पंकज सूद तथा शाखा प्रबंधक मदन गोपाल भी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय छात्र विनिमय कार्यक्रम (International Student Exchange Program) के अंतर्गत नीदरलैंड, तुर्की, स्विट्जरलैंड, ब्राज़ील एवं इटली से आए विदेशी छात्रों ने गुरुवार को साई इंटरनेशनल स्कूल का भ्रमण किया। विद्यालय पहुंचने पर उनका पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संवाद आयोजित किया गया, जिसमें विदेशी छात्रों ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा व्यवस्था एवं हिमाचली परंपराओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपने देशों की संस्कृति एवं जीवनशैली से भी सभी को अवगत कराया। विद्यालय के चेयरमैन एवं लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष रामिंदर बावा ने विदेशी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विभिन्न देशों के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वैश्विक मित्रता एवं आपसी समझ को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर लायंस क्लब सोलन वैली के सचिव लायन डॉ. आर. के. सूद, कोषाध्यक्ष लायन शक्ति अवस्थी तथा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) लायन विनीत राय सूद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीरा गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न संस्कृतियों का सम्मान करना भी सिखाते हैं। विद्यार्थियों ने विदेशी मेहमानों के सम्मान में हिमाचल के प्रसिद्ध लोकनृत्य "नाटी" की आकर्षक प्रस्तुति दी। विदेशी छात्र भी नाटी की धुन पर थिरकते नजर आए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा विदेशी छात्रों के लिए पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई, जिनका उन्होंने भरपूर आनंद लिया तथा हिमाचली आतिथ्य और स्थानीय संस्कृति की मुक्त कंठ से सराहना की।
हिमाचल प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस वर्ष मानसून अपनी सामान्य तिथि 25 जून के मुकाबले करीब 5 दिन की देरी से प्रदेश पहुंचा है। फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा मंडी तक पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में इसके पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूरी तरह से किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, शिमला और मंडी के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है, जबकि कांगड़ा और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। स्थिति को देखते हुए 2 से 4 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ भूस्खलन, अचानक बाढ़, सड़क अवरोध और निचले इलाकों में जलभराव जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। वहीं 5 और 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान गोहर में सबसे अधिक 55 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मंडी में 45.6 मिमी, बरठीं में 42.6 मिमी, रायपुर मैदान में 41 मिमी, सुंदरनगर में 31.4 मिमी और कांगड़ा में 30.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मैदानी जिला ऊना राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा टालने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रविवार को सोलन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं। राज्यपाल ने जिला प्रशासन और शूलिनी मेला समिति को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शूलिनी मेला केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने और पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्यपाल को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सोलन रेडक्रॉस सोसायटी के नव-नामित आजीवन सदस्यों को बैज प्रदान किए और मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने शूलिनी मेले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर आधारित स्मारिका का भी विमोचन किया तथा स्थानीय कलाकारों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इससे पहले राज्यपाल ने सोलन के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह में विधायक विनोद सुल्तानपुरी, उपायुक्त मनमोहन शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, रेडक्रॉस प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
दयानंद आदर्श विद्यालय में 23 जून को कक्षा 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का संचालन एवं समन्वयन गतिविधि प्रभारी रोहिणी सूद के निर्देशन में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या एवं अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न आकर्षक मॉडल, परियोजनाएँ एवं प्रयोग प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग जैसे विषयों पर आधारित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का परिचय मिला। अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रदर्शित वैज्ञानिक दृष्टिकोण, परिश्रम एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय के इस प्रयास को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने Re-NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण राहत की घोषणा की है। सरकार के निर्णय के तहत 21 जून को आयोजित होने वाली Re-NEET परीक्षा के अभ्यर्थियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की साधारण बसों में परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और तनावमुक्त बनाना है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के परीक्षा में शामिल हो सकें। HRTC द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह सुविधा केवल निगम की साधारण बसों में ही लागू होगी। लग्जरी, डीलक्स और अन्य विशेष श्रेणी की बसों में यह छूट मान्य नहीं होगी। मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना Re-NEET 2026 एडमिट कार्ड दिखाना होगा। यही दस्तावेज पहचान पत्र, निवास स्थान और परीक्षा केंद्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा अभ्यर्थी के निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक एक बार जाने और परीक्षा के बाद एक बार वापस लौटने के लिए ही मान्य होगी। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था 20 जून से 22 जून तक प्रभावी रहेगी। किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए बस परिचालकों को एडमिट कार्ड पर यात्रा संबंधी आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मुफ्त यात्रा करने वाले छात्रों का रिकॉर्ड तैयार कर HRTC मुख्यालय को भेजा जाएगा। उपमुख्यमंत्री Mukesh Agnihotri के निर्देशों के बाद HRTC प्रबंधन ने सभी क्षेत्रीय और यूनिट अधिकारियों को इस सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आर्थिक एवं मानसिक राहत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने Re-NEET 2026 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र पूरे आत्मविश्वास और शांत मन से परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।
दयानंद आदर्श विद्यालय में मंगलवार को इंटर हाउस ग्रुप डांस प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहित भारद्वाज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या ऊषा मित्तल, आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विरजानंद सदन ने वीर संभाजी के जीवन पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि दयानंद सदन ने शिव-शक्ति की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रद्धानंद सदन ने "स्पेक्ट्रम ऑफ टाइम" और विवेकानंद सदन ने "द रोअर ऑफ नरसिम्हा" विषय पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रधानाचार्या ऊषा मित्तल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2025 के मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम देने तथा वर्ष 2025 में न्यूनतम अवकाश लेने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रोहित भारद्वाज और गौरव राजपूत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या ऊषा मित्तल ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन में उच्च आदर्श अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में विवेकानंद हाउस को "हाईली रिकमेंडेड" (सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति), दयानंद हाउस को प्रथम, श्रद्धानंद हाउस को द्वितीय तथा विरजानंद हाउस को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा को देश की प्रतिष्ठित पत्रिका फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वेक्षण में देश के टॉप-25 जिला अधिकारियों में स्थान मिला है। यह उपलब्धि सोलन जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा को सर्वेक्षण में ‘कर्तव्यनिष्ठ’ श्रेणी में प्रमुख स्थान दिया गया। यह सर्वे उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, नवाचार, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, जवाबदेही और विकासोन्मुख सोच सहित 10 प्रमुख मानकों के आधार पर किया गया। उपायुक्त के रूप में उन्होंने सोलन में जन शिकायतों के त्वरित निपटारे, राजस्व प्रशासन को मजबूत करने, अतिक्रमण हटाने, सरकारी भूमि की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वहीं ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत एंटी चिट्टा अभियान को भी नई गति प्रदान की है। मनमोहन शर्मा की जनकेंद्रित कार्यशैली और प्रगतिशील दृष्टिकोण को इस राष्ट्रीय सम्मान के रूप में बड़ी पहचान मिली है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 18 जून तक मौसम खराब बना रह सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश के कारण जलभराव और छोटे नालों के उफान पर आने की भी आशंका जताई है। पर्वतीय इलाकों में दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हो सकता है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन भूस्खलन, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वहीं किसानों और बागवानों को भी मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बागवानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फलों की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
एमएमएमसीएच, कुमारहट्टी के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FOGSI) और इंडियन एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिकल एंडोस्कोपिस्ट्स (IAGE) के सहयोग से गायनेकोलॉजिकल एंडोस्कोपी पर एक दिवसीय द्वितीय सेंसिटाइजेशन स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को महार्षि मार्कण्डेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष तरसेम गर्ग और सचिव विशाल गर्ग का संरक्षण प्राप्त रहा। मुख्य अतिथि एमएमयू के कुलपति डॉ. रवि चंद शर्मा तथा सह-अध्यक्ष के रूप में रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंगल उपस्थित रहे। इस अवसर पर एमएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह नंदा, उप-प्राचार्य डॉ. जसदीप सिंह संधू, एमएमसीओएन की प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किरण कुमार सिंघल और एनएएसी समन्वयक डॉ. जय गोपाल वोहरा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की स्थानीय संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका गुप्ता तथा परियोजना समन्वयक डॉ. पियूष वोहरा रहे। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण ऑपरेशन थियेटर से प्रसारित लाइव सर्जरी रही, जिसमें राष्ट्रीय एंडोस्कोपिक सर्जरी प्रशिक्षक डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. पियूष वोहरा और डॉ. वाणी शर्मा ने लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी, ग्रेड-4 एंडोमेट्रियोसिस में ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी, लैप्रोस्कोपिक मायोमेक्टॉमी तथा फेलोपियन ट्यूब रिकैनालाइजेशन जैसी जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आधुनिक उपकरणों के उपयोग, सर्जरी के विभिन्न चरणों और महत्वपूर्ण चिकित्सीय निर्णयों की भी जानकारी दी। कार्यशाला में संकाय सदस्यों, वरिष्ठ रेजिडेंट्स, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और चिकित्सकों ने भाग लिया तथा एंडोस्कोपिक सर्जरी की नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में आज सीनियर सेक्शन के अंतर्गत कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स डे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स इंचार्ज वीणा कौशिक तथा अध्यापिकाओं अनुराधा, रीता और ममता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ, जिसमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व कियारा ने किया। वीणा कौशिक के निर्देशन में प्रस्तुत यह मार्च पास्ट सभी उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग ड्रिल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। विद्यालय की प्राचार्या उषा मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ एवं सशक्त बनता है, वहीं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना के साथ भाग लेना होता है। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। कक्षा नर्सरी के परिणाम स्प्रिंट रेस (बालक वर्ग) प्रथम – खुशान्त द्वितीय – अर्णव तृतीय – रियॉन स्प्रिंट रेस (बालिका वर्ग) प्रथम – अनन्या द्वितीय – तनीषा तृतीय – आराधना फ्रिल रेस (बालक वर्ग) प्रथम – अर्णव द्वितीय – रियॉन तृतीय – काव्यांश फ्रिल रेस (बालिका वर्ग) प्रथम – तनीषा द्वितीय – आराधना तृतीय – माहिरा कक्षा एलकेजी के परिणाम स्प्रिंट रेस (बालक वर्ग) प्रथम – रियांश द्वितीय – मिवान तृतीय – शिवाक्ष स्प्रिंट रेस (बालिका वर्ग) संयुक्त प्रथम – अनायरा एवं दिव्यांशी द्वितीय – वामिका तृतीय – रितिका बैग रेस प्रथम – शिवाक्ष द्वितीय – रियांश तृतीय – संबंध कक्षा यूकेजी के परिणाम स्प्रिंट रेस प्रथम – लविश द्वितीय – सफल तृतीय – सूर्यवीर फ्रॉग रेस प्रथम – लविश द्वितीय – सफल तृतीय – सूर्यवीर सांत्वना पुरस्कार – शिवांश कक्षा प्रथम के परिणाम स्प्रिंट रेस प्रथम – चिराग द्वितीय – अभियान तृतीय – माहिरा बैलून रेस प्रथम – अभियान द्वितीय – एतिक तृतीय – युवान कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह, खेल भावना और अनुशासन की सराहना की गई।
पंचायत चुनाव-2026 के दौरान विकास खंड कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य के बीच दो बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बैलेट पेपर लेखन कार्य में तैनात आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में एफआईआर दर्ज करवाई है। इनमें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) भी शामिल हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खनलग के वार्ड नंबर-4 के लिए जारी किए गए दो बैलेट पेपर जांच के दौरान गायब पाए गए। खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचायत कुनिहार तन्मय कंवर द्वारा पुलिस को भेजी शिकायत में बताया गया है कि उक्त पंचायत के लिए बैलेट पेपर क्रम संख्या 5265516 से 5265670 तक जारी किए गए थे। जांच के दौरान इनमें से क्रम संख्या 5265669 और 5265670 के दो मतपत्र नहीं मिले। उन्होंने बताया कि 16 मई से ब्लॉक मुख्यालय कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य चल रहा है। इसके लिए विभिन्न पंचायतों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और कर्मचारियों को बैलेट पेपर वितरण एवं लेखन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशासन ने गड़बड़ी सामने आने के बाद अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और सभी कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। वहीं, डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि बैलेट पेपर गुम होने की शिकायत पर पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


















































