एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से हिम एकादश ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा पदमसिंह स्टेडियम कुनिहार (तालाब) में करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए क्लब के सदस्य हरजिंदर ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ रविवार 5 दिसम्बर से होगा जिसमे स्थानीय टीमो सहित अन्य क्षेत्रो से भी बेहतरीन टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को 51 हजार व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 31 हजार व ट्राफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। एहसास क्लब के सभी सदस्यों ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि क्रिकेट प्रतियोगिता का आनन्द लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पधारे ताकि साथ साथ खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़े। Kunihar Solan News
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने जिला वासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रॉन से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड नियमों की अनुपालना आवश्यक है क्योंकि कोविड-19 का खतरा अभी तक टला नहीं है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से परहेज करें, 02 व्यक्तियों के मध्य 02 गज़ की दूरी बनाए रखें तथा नाक से लेकर ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए बार-बार अपने हाथों को साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण की दोनों डोज़ लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला के सभी निवासियों का आह्वान किया कि खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर शीघ्र चिकित्सक की सलाह लें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी चिकित्सा अधिकारियों को जिला के सभी आईसोलेशन वार्ड को व्यवस्थित रखने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर रोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विश्व दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को सोलन जिला के कण्डाघाट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिला कल्याण अधिकारी सोलन गिरधारी लाल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दिव्यांग जन समाज का अभिन्न अंग हैं और इनके उत्थान की दिशा में सरकार के साथ-साथ विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं को भी मिल-जुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगो के अधिकारों व आवश्यकताओं के विषय में चिंतन व चर्चा करने के उद्देश्य से ही विश्व में वर्ष 1992 से 3 दिसम्बर का दिन विश्व दिव्यांगता दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की गई हैं। दिव्यांगता राहत भत्ता योजना के अन्तर्गत जिला में 3883 दिव्यांगजनों को प्रति माह 1000 रुपए विकलांगता राहत भत्ता प्रदान किया जा रहा है। दिव्यांग छात्रों को छात्रवृति योजना के अन्तर्गत प्रथम कक्षा से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 625 रुपए से 3750 रुपए प्रति माह छात्रवृति प्रदान की जा रही है। इसके लिए ज़िला में 22 दिव्यांग छात्रों को 2.28 लाख रुपए की छात्रवृति प्रदान की जा चुकी है। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि सोलन जिला में दिव्यांगों को विवाह अनुदान योजना के अन्तर्गत 06 दम्पत्तियों को विवाह करने पर 1.75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा रहे हैं। जिला में यूडीआईडी पोर्टल पर 6527 लोगों ने पंजीकरण किया है, जिनमें से 3417 दिव्यांग व्यक्तियों को कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस अवसर पर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) मोहाली द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की चिकित्सा जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सहायता उपकरणों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अभिभावकों, बच्चों तथा अध्यापकों के मध्य परामर्श सत्र का आयोजन भी किया गया। गणपति एजूकेशन सोसायटी कुनिहार तथा डाईट सोलन के समन्वयक ने दिव्यांगजनों से व्यवहार के प्रति जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के मध्य कुर्सी तथा चम्मच दौड़ प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। कार्यक्रम में जिला के 44 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कण्डाघाट गवा सिंगे, तहसील कल्याण अधिकारी सोलन अनुराधा तनवर, समन्वयक डाॅ. संजय, अधीक्षक राजेन्द्र रघुवंशी, एलिम्को से डाॅ. कपिल निशाद, रेडियालाॅजिस्ट प्रेम शंकर, खण्ड स्त्रोत समन्वयक रजनीश कौशिक, आईईडी समन्वयक राजेश कुमार सहित दिव्यांग जन उपस्थित थे।
सोलन: मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की अनुपालना भी आवश्यक: सुरेश भारद्वाज शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं और इनकी अनुपालना हम सभी का दायित्व है। सुरेश भारद्वाज ने शुक्रवार को शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रथम विधिक संगोष्ठी के विदाई सत्र को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य सभी नागरिकों के लिए समान हैं। उन्होंने कहा कि हमें सदैव यह स्मरण रखना चाहिए कि अधिकार और कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक हैं। इन दोनों के अनुपालना जहां भारत को एक उत्तरदायी राष्ट्र के रूप में स्थापित करती है वहीं नागरिकों को सही मार्ग का अनुसरण करना भी सिखाती है। विधि मंत्री ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में संविधान और विधिक नियमों की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। उन्होंने विधि के छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने परिवेश में लोगों को संविधान और विधि की जानकारी अवश्य प्रदान करें ताकि कोई भी नागरिक न्याय से वंचित न रहे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का श्रेष्ठतम संविधान है। हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान की रचना करते समय यह सुनिश्चित कर लिया था कि संविधान को समय के साथ कैसे परिवर्तनशील रखा जाए। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए संविधान संशोधन का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुरूप राज्य का कार्यभार चलाने के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को विधि सम्मत अधिकार एवं कर्तव्य प्रदान किए गए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि संविधान की समुचित जानकारी के लिए छात्रों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह अवसर हमें स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले प्रत्येक जन को नमन करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें यह भी निर्णय लेना होगा कि प्रत्येक नागरिक जहां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें वहीं मौलिक कर्तव्यों के पालन से भी पीछे न हटे। उन्होंने कहा कि अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर प्रोफेसर नन्दन शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘फण्डामेन्टलस और मीडिया लाॅ’ का विमोचन भी किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं के छात्रों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डाॅ.) पी.के. खोसला तथा उप कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला ने भी विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की। विभिन्न विश्वविद्यालयों के विधि विभागों के प्राध्यापकों सहित शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी विषय पर प्रकाश डाला। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, शूलिनी विश्वविद्यालय एवं अन्य विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, छात्र तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रशासनिक भवन बागा सीमेंट वर्क्स में 3 माह के सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन बागा सीमेंट वर्क्स के इकाई प्रमुख विवेक माथूर एवं संगनी महिला मण्डल की अध्यक्षा मोनिका माथूर द्वारा संगनी महिला मण्डल की सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। समाजिक उतरदायित्व प्रभारी कुलीन देशमुख द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया एवं सुजाता वर्मा एवं रीचा ठाकुर द्वारा कम्पयुटर एवं सिलाई प्रशिक्षण पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात 31 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरीत किए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अनुभवों को अतिथियों के साथ साझा किया। शिखा सोनी द्वारा बताया गया कि दूरदराज के क्षेत्र में कम्प्यूटर शिक्षण न होने के फलस्वरूप हम आज की कम्प्यूटर की आवश्यकता होने के उपरान्त भी प्रशिक्षण से वच्छित थे, ऐसे समय में समुदाय की आवश्यकता को ध्यान में रख कर अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउडेशन द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई जिससे दूरदराज के बच्चों को अपने गाँव में ही शिक्षा प्राप्त हो रही है।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में महाविद्यालय के रेड रिबन तथा एनएसएस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर ने की। इस आयोजन हेतु सीएमओ सोलन डॉ मुक्ता रस्तोगी ने रेड क्रॉस सोसायटी की एक आंख सदस्यीय टीम डॉक्टर मोहित भारद्वाज की अध्यक्षता में इस कार्य हेतु प्रेषित की। इस पुनीत कार्य में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, गैर शिक्षकों तथा स्थानीय जनता ने हिस्सा लेकर 33 यूनिट रक्तदान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जनेश कपूर ने इस कार्यक्रम की सफलता पर बोलते हुए बताया कि उन्होंने तथा उनके कॉलेज परिवार द्वारा समाज के प्रति अपना दायित्व समझते हुए इस रक्तदान का आयोजन किया गया। उन्होंने इस आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहां कि उन्होंने अपने टारगेट से अधिक रक्त एकत्रित किया है जो समाज के जरूरतमंदों की सहायता करेगा।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू जिला सोलन (Solan) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों के लिए चयन परीक्षा 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी पाइनग्रोव स्कूल ने इस चयन परीक्षा द्वारा जिला सोलन की नौ छात्राओं को चयनित किया था और वे आज भी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बता दें कि इस परीक्षा में चयनित होने के लिए छात्रा को हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। छात्रा प्रथम कक्षा से ही सरकारी पाठशाला में पढ़ रही हो और छात्रा की आयु 9 वर्ष से अधिक और 12 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही छात्रा का वर्तमान में पाँचवीं कक्षा में होना अनिवार्य है। बता दें कि चयन परीक्षा के आधार पर दो सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में प्रवेश दिया जाएगा। इन छात्राओं को पाइनग्रोव स्कूल द्वारा नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। पाइनग्रोव स्कूल सीबीएसई, आईपीएससी, आईएवाईपी और एनसीसी बिट्रिश काऊंसिल आईएसओ 9001.2000 से प्रमाणित है। वंही पाइनग्रोव स्कूल ने डीसी सोलन के माध्यम से शिक्षा विभाग सोलन को सूचित किया है कि वह अपने बलबूते पर गरीब परिवारों की लड़कियों की सहायता कर रहे हैं। गत वर्ष यह परीक्षा कोविड के कारण रद्द कर दी गई थी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर एसओपी के निर्देशों का पालन करते हुए नारा लेखन, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन छठी से आठवीं कक्षा तक किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नारा लेखन में अंजलि सहगल, भाषण में कृतिका व उधव गुप्ता तथा चित्र कला प्रतियोगिता में संगम कपिला, हर्षिता तथा पूर्णिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एड्स दिवस पर अनिता कौंडल, सुमन और डॉ अनिता देवी ने बच्चों को एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त नरेन्द्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, जागृति कपिला तथा मुकेश कपिला ने बच्चों को एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 3 दिसम्बर से सोलन (Solan) जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल 03 दिसम्बर, 2021 को दिन में 12.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसमस्याएं सुनेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री 04 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जौणाजी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। 06 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगेशू में मसूलखाना-डुगला सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज 03 दिसम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। सुरेश भारद्वाज 03 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रथम विधिक संगोष्ठी के विदाई सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।
विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम इस वर्ष 03 दिसम्बर, 2021 को कण्डाघाट के होटल फैलकाॅन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी वीरवार को जिला कल्याण अधिकारी जीएल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद करेंगे। कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे आरम्भ होगा। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
केन्द्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का राष्ट्रीय स्तर का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है ताकि इन कामगारों को समय पर राहत प्रदान की जा सके। इस दिशा में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में भी यह डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। यह जानकारी वीरवार को सोलन के श्रम अधिकारी एवं कामगारों के पंजीकरण के लिए गठित जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव पृथ्वी सिंह वर्मा ने दी। पृथ्वी सिंह वर्मा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों का पंजीकरण इस कार्य के लिए विशेष रूप से विकसित ई-श्रम पोर्टल पर किया जा रहा है। यह पोर्टल केन्द्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर 31 दिसम्बर, 2021 तक हिमाचल प्रदेश के 20.87 लाख असंगठित कामगारों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोलन जिला में 30 नवम्बर, 2021 तक कुल 10174 आवेदकों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से 5730 आवेदकों ने लोकमित्र केन्द्र के माध्यम से जबकि 4444 ने स्वयं ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में संलग्न कामगार, मनरेगा कामगार, प्रवासी कामगार, घरेलू कामगार, कृषि कार्य में संलग्न श्रमिक, स्वरोज़गार कामगार, गली-मुहल्ले में सामान का विक्रय करने वाले, छोटे दुकानदार एवं उनके कामगार, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जलवाहक, जल रक्षक, मोटर ट्रान्सपोर्ट कामगार, मछुआरे, असंगठित प्लान्टेशन कामगार, दूध का विक्रय करने वाले एवं असंगठित क्षेत्र के इसी प्रकार के अन्य समूहों को असंगठित कामगारों की श्रेणी में सम्मिलत किया गया है। श्रम अधिकारी ने कहा कि 16 से 59 वर्ष आयुवर्ग के ऐसे भारतीय नागरिक जो उपरोक्त में से किसी भी कार्य में संलग्न हैं का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कामगार ई-श्रम पोर्टल पर स्वयं अथवा लोकमित्र केन्द्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क देय नहीं है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी के पास अपना आधार नम्बर, आधार से जुड़ा हुआ क्रियाशील मोबाइल नम्बर तथा बैंक खाता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत कामगार का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा किया जाता है। मृत्यु की स्थिति में योजना के तहत पंजीकृत कामगार 02 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवरेज तथा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 01 लाख रुपए का स्थायी दिव्यांगता कवरेज के लिए पात्र हैं। इसके लिए कामगार के पारिवारिक सदस्य अथवा नामित सदस्य को ई-श्रम पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पृथ्वी सिंह वर्मा ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर सोलन जिला के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत सभी कामगारों के पंजीकरण के लिए ज़िला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने सभी सम्बद्ध विभागों एवं अन्य को निर्देश दिए कि सोलन ज़िला के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत सभी कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निर्धारित तिथि तक पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के विषय में लक्षित समूहों को जागरूक करने के लिए निर्माण स्थलों, विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित बनाएं ताकि इन्हें आवश्यकता के समय त्वरित सहायता प्रदान की जा सके।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन द्वारा वस्तु एवं सेवा कर के विषय में राजकीय महाविद्यालय सोलन में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सोलन जिला के 06 महाविद्यालयों ने भाग लिया। यह जानकारी उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सोलन हिमांशु आर.पंवर ने दी। हिमांशु पंवर ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रत्येक महाविद्यालय की टीम में 02-02 छात्र उपस्थित रहे। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 05 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम को 04 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 03 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में राजकीय डिग्री काॅलेज कण्डाघाट के भावेश बिष्ट तथा वरूण शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। राजकीय डिग्री काॅलेज सोलन के आयुष शर्मा एवं माणिक शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मपुर की पूजा मालरा तथा रूमानी चैहान तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं की वस्तु एवं सेवा कर के विषय में रूचि और बढ़ी है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी इस विषय के सम्बन्ध में अधिक जागरूक बनेगी। सोलन के उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी हिमांशु आर. पंवर तथा राजकीय डिग्री काॅलेज सोलन के उप प्रधानचार्य डाॅ. ओपी चैहान ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह व पुरस्कार आवंटित किए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी आवंटित किए गए। प्रतियोगिता में राजकीय डिग्री काॅलेज कण्डाघाट, गोस्वामी गणेश दत्त एसडी काॅलेज सुबाथू, राजकीय डिग्री काॅलेज, राजकीय डिग्री काॅलेज अर्की, राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मपुर तथा राजकीय डिग्री काॅलेज दाड़लाघाट की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजकीय डिग्री काॅलेज सोलन के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश भट्ट, इसी विषय की प्रवक्ता एवं समन्वयक गीतिका ठाकुर, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सोलन रविन्द्र कुमार, पदमा छोदोन एवं अपूर्व चंदेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापक उपस्थित थे।
पुलिस थाना बागा के अंर्तगत शटरिंग की लोहे की प्लेटें गुम होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र पाल शर्मा पुत्र कृष्ण दास, गांव बरड़, डा.सुनाहणी तह.घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह लोक निर्माण विभाग में बतौर ठेकेदार काम करता है। उसने कंधर-समत्याड़ी सड़क पर पुल निर्माण का ठेका ले रखा है। 28 नवंबर को वह दिन में स्वयं काम की देखरेख करने गया था, सामान की देखरेख व काम पर लगे व्यक्ति छांगुराम व राजकुमार ने सुबह उसे फोन करके बताया कि काम की साईट पर जो शटरिंग के लिए लोहे की 156 प्लेटे रखी थी, उनमें से करीब 97 प्लेटस गायब हो गयी तथा वहां पर केवल 59 प्लेटे ही बची हैं। इन प्लेटस को रात को कोई चोरी करके गाड़ी में भरकर ले गया है। छांगुराम व राजकुमार ने नजदीक के लोगों से भी पूछताछ की परन्तु चोरों का कोई सुराग न मिला जिस कारण इसे लाखों रुपये का नुक्सान हो गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 379 के अंर्तगत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।
जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कृषि एवं बागवानी वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे हिमाचल की जलवायुगत परिस्थितियों के अनुसार शोध करें ताकि प्रदेश के किसान-बागवान इससे और अधिक लाभान्वित हों। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को डाॅ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को स्थानीय स्तर पर पौधों में पनपने वाले रोगों की रोकथाम पर गहन अनुसन्धान करना होगा। हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में कृषि एवं बागवानी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है और नौणी स्थित बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप यह आवश्यक है कि वैज्ञानिक कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीकी नवाचार के लिए प्रयासरत रहें और इसे खेत तक पहुंचाएं। उन्होंने वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य करें। जल का पुनः चक्रण एवं एक-एक बून्द का संरक्षण भविष्य में कृषि क्षेत्र के लिए संजीवनी सिद्ध होगा। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कहा कि हिमाचल प्रदेश की पूरे देश में फल राज्य के रूप में विशेष पहचान है तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा सत्त प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के निचले क्षेत्रों में बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1688 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की गई है। केन्द्र तथा राज्य सरकार किन्नौर जिला के सेब को विश्वस्तरीय ब्राण्ड बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा किन्नौर जिला के सेब के लिए 50 करोड़ रुपए की परियोजना आरम्भ की गई है। शिमला जिला के चैपाल क्षेत्र में अखरोट के लिए भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना भी आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निचले जिलों में अमरूद, मौसम्मी, लीची, अनार इत्यादि के उत्पादन में बढ़ोत्तरी करने के लिए वैज्ञानिकों से अनुसन्धान करने का आग्रह भी किया गया। उन्होंने कहा कि खुम्भ के अपशिष्ट को बागवानी में प्रयोग करने की दिशा में भी कार्य किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आशा जताई कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी देश को श्रेष्ठ वैज्ञानिक प्रदान करता रहेगा। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने इस अवसर पर कहा कि बागवानी वैज्ञानिकों को हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वोत्तम फल उत्पादक क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। इससे जहां किसानों एवं बागवानों की आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी वहीं प्रदेश की आर्थिकी को भी संबल मिलेगा। उन्होंने आग्रह किया कि मांग और जलवायु के अनुरूप फलों की नई किस्में एवं रूट स्टाॅक विकसित करें। अनुसन्धान को खेत तक पहुंचा कर ही किसान एवं बागवान को लाभान्वित किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के 06 प्रकाशनों का विमोचन किया और 14 प्रगतिशील किसानों सहित विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट छात्रों को भी सम्मानित किया। सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने छात्रों को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में विश्व एड्स दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कोरोना नियमों का पालन करते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान हेमराज ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी छात्रों को एड्स जैसी लाइलाज बीमारी के कारण, लक्षण एवं बचाव की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रवक्ता अर्थशास्त्र प्रकाश बट्टू ने सभी छात्रों को नैतिकता का पालन करते हुए आचरण करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने भी उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को इस घातक बीमारी के विश्वव्यापी प्रभावों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने सभी छात्रों से आह्वान किया कि सभी छात्र जाकरूक हो कर इस बीमारी से बचाव के लिए समाज में जागरूकता पैदा कर राष्ट्र हित में सहयोग करें। उन्होंने छात्रों को कोरोना वायरस महामारी के समय सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से करने और दुर्व्यसनों से दूर रहने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबन्धक दिनेश रैना गत दिवस सोलन जिला के दाड़लाघाट में दी अमृतधारा मिल्क प्रोड्यूसर मार्केटिंग काॅओपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, दाड़लाघाट के रुरल मार्ट ऑन व्हील्स के रूप में स्वीकृत मोबाइल वैन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नाबार्ड द्वारा इस वाहन के क्रय के लिए अमृतधारा कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को 50 प्रतिशत की अनुदान सहायता के रूप में 4.77 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। इस वाहन के माध्यम से एफपीओपी के 300 से अधिक सदस्य लाभान्वित होंगे। एफपीओ द्वारा अब तक दूध के संग्रहण एवं विपणन के लिए किराए के वाहन का प्रयोग किया जाता था किन्तु अब अपना वाहन होने से एफपीओ के परिचालन लागत में कमी आएगी व अपने उत्पादों की यह सुगमता से विपणन किया जा सकेगा। दिनेश रैना ने कहा कि अमृतधारा का गठन वर्ष 2016 में नाबार्ड की कृषक उत्पादक संगठनों को संवर्धित करने की योजना के अंतर्गत अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन, दाड़लाघाट द्वारा किया गया था। यह पूर्णतः महिलाओं का संगठन है जिसे महिलाओं द्वारा स्वयं चलाया जा रहा है। वर्ष 2020-21 के दौरान इसके द्वारा 86 लाख रुपए का कारोबार किया गया था। इसके उत्पादों में दूध एवं दूध से बने उत्पाद हैं तथा अपने सदस्यों को यह पशुचारा व छोटे कृषि उपकरण भी उपलब्ध करवाता है। उन्होंने अमूल से प्रेरणा लेते हुए एफपीओ को नवाचार करते रहने का सुझाव दिया। एफपीओ की सफलता का मूल कारक उसके द्वारा अपने किसानों को बेहतर मूल्य दिया जाना है। इससे किसान अपने एफपीओ से लगातार जुड़ा रहेगा। उन्होने एफपीओ को वाहन के शुभारम्भ पर बधाई दी तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए ठोस व्यापारिक योजना बनाकर चलने की आवश्यकता पर बल दिया।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के संगठनात्मक जिला दाड़लाघाट की कार्यकारणी 2021-2024 के चुनाव हेतु सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में आम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रान्त महामंत्री विनोद सूद मुख्यातिथि रहे जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला शिमला सतविंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष जिला शिमला संजय झा बतौर चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान आम सभा में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला दाड़लाघाट के त्रिवर्षीय चुनाव पर्यवेक्षक व सोलन विभाग संगठन प्रमुख नरेन्द्र कपिल द्वारा चुनावी प्रक्रिया को संम्पन्न करवाया गया। सर्वसम्मति से संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष के लिए शंकर देव शर्मा को चुना गया। जबकि ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमारी सुमन बट्टू, जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, संगठन मंत्री अमर देव शर्मा व कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र शर्मा को दायित्व दिया गया। जबकि अन्य कार्यकारणी के लिए ज़िला अध्यक्ष को अधिकार दिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंकर देव शर्मा ने कहा कि शिक्षक महासंघ हिमाचल के सभी शिक्षक वर्गों की मांगे सरकार के समक्ष उचित मंच पर उठाता रहा है। भविष्य में जिले का नेतृत्व करते हुए संगठन के प्रति निष्ठावान रहूंगा। आम सभा मे मुख्यातिथि विनोद सूद ने भी विचार रखे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के विभिन्न स्थानों से आए सदस्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल प्रथम दिसम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल प्रथम दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 37वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने सोलन जिला की उन ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की है जहां पंचायती राज पदाधिकारियों के पद रिक्त हैं। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम-17 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम सूचित किया गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार प्रथम नवम्बर, 2021 की अर्हता तिथि के अनुसार पात्र नागरिक उन ग्राम पंचायतों में मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं जहां किसी कारणवश कोई पद रिक्त है। अधिसूचना के अनुसार इस कार्य के लिए खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार, धर्मपुर तथा कण्डाघाट को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। पुनरीक्षण प्राधिकारी अपने सम्बन्धित विकास खण्ड में मतदाता सूचियों से सम्बन्धित दावों तथा आक्षेपों पर निर्णय लेंगे। इस अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 29 नवम्बर, 2021 को कर दिया गया है। 06 दिसम्बर, 2021 तक दावे तथा आक्षेप पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। 13 दिसम्बर, 2021 तक दावे व आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। अपील प्राधिकारी के समक्ष 20 दिसम्बर, 2021 तक अपील दाखिल की जा सकती है। 24 दिसम्बर, 2021 तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा। 27 दिसम्बर, 2021 को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।
अमृतधारा दुग्ध उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति दाड़लाघाट ने दुग्ध एकत्रीकरण तथा वितरण हेतु अपना नया वाहन का शुभारम्भ किया।नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर दिनेश राणा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। सर्वप्रथम नाबार्ड से आए सीजेएम दिनेश राणा, डीजे एमबीआर प्रेमी, डीडीएम अशोक कुमार ने पूजा अर्चना की। तत्पश्चात दिनेश राणा ने हरी झंडी दिखाकर दुग्ध वितरण वाहन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह वाहन अमृतधारा दुग्ध उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति इस वाहन की सहायता से अपना वार्षिक टर्नओवर निश्चित रूप से बढ़ा सकती हैं। बता दें की इस वाहन की खरीद हेतु 50% अमृतधारा दुग्ध समिति द्वारा वहन किया गया और 50% की सहयोग राशि नाबार्ड ने अदा की। अमृतधारा दूध उत्पादन समिति के प्रधान शांता शर्मा ने बताया कि उनकी इस समिति के साथ 320 परिवार जुड़ चुके हैं जिन्होंने दुग्ध उत्पादन को अपना आजीविका का साधन बनाया है। उन्होंने बताया कि समिति का वार्षिक टर्नओवर लगभग 86 लाख का हो गया है। समिति के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रेनू ठाकुर ने बताया कि अभी तक वह 800 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन कर रही हैं, उनका लक्ष्य इसे तीन गुना बढ़ाने का है। उन्होंने बताया कि वह घर घर फीड पशु चारा साइलेज पहुंचा रहे हैं जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो रही है। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर समिति के संचालक एवं प्रधान शांता शर्मा,चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रेनू ठाकुर, सदस्य सुलोचना, सुमन, कांता ठाकुर, कृष्णा, रूपा ठाकुर इत्यादि शामिल रही।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला योजना विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के सभी विकास खण्ड अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा स्थानीय शहरी निकायों के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजना शीर्षों के अन्तर्गत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक में वर्ष 2019-20, वर्ष 2020-21 के दौरान स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करके उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न लम्बित विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए अधिकारी जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर उचित कदम उठाएं। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, जिला योजना अधिकारी नरेश शर्मा, साख योजना अधिकारी देश राज, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ ओम पाल, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियन्ता रवि कपूर, सोलन के अरविंद शर्मा, नालागढ़ के अजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कुनिहार : ममलीग के गाँव सतडोल में चल रहे शिव महापुराण कथा के 9वे दिवस में आचार्य हरि महराज ने भगवान शिव पार्वती का गुणगान करते हुए कहा कि माँ पार्वती को हिमालय पहाड़ों की पुत्री कहा जाता है क्योकि माँ पार्वती के पिता पर्वतराज हिमालय के राजा थे और माँ पार्वती को पहले रूप में शेल पुत्री भी कहा जाता है। आचार्य हरि महराज ने कहा कि नवरात्रों के पहले तीन देवी दुर्गा के लिए समर्पित किये गए हैं जिसमे तीनों दिनों में नारी के तीन रूपों की पूजा की जाती है पहले दिन बालिका दूसरे दिन युवती व् तीसरे दिन महिला के रूप में पूजा की जाती है आचार्य ने शिव शक्ति माँ सती देवी जगतम्बा तथा जगन्नाथ पूरी मंदिर के प्रसंग से भी श्रधालुओ को अवगत करवाया हरी महराज ने कहा कि जो भी श्रोता सच्चे मन से शिव महापुराण कथा को सुनते है उनके जन्म जन्मान्तर के पाप दोष नष्ट हो जाते है व् भविष्य में कभी संकट नही आता है मिडिया प्रभारी बांके बिहारी विश्व मांगलिक सेवा धाम डी डी कश्यप ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति 2 दिसम्बर को होगी इस मोके पर चन्द्रमोहन, गोदावरी देवी ,संतराम कोंडल, हरिराम ,सतीश कुमार वर्मा, प्रेमसिंह, रोशनलाल ,अश्वनी कुमार मेहता, मनमोहन शर्मा, लायक राम सहित काफी संख्या में श्रधालुओ ने कथा का आनंद उठाया।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र में पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कसौली मनमोहन जिस्टू ने आज प्रचार एवं जागरूकता वाहन को रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस प्रचार वाहन के माध्यम से कसौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित विद्यालयों, महाविद्यालयों, बस अड्डे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों में आम लोगों को मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। पात्र मतदाता 9 दिसम्बर तक मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस कार्य के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप, वेबसाईट https://voterportal.eci.gov.in/ तथा https://nvsp.in/ के माध्यम से ऑनलाइन नाम दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। उन्होंने सभी नागरिकों विशेषकर 18 से 19 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से आग्रह किया कि वह मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करें ताकि मतदाता सूची को नवीनतम व त्रुटिरहित बनाया जा सके और कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत पीस मील वर्कर टूल डाउन हड़ताल पर बैठ गए हैं। परवाणू में भी कर्मचारियों ने वर्कशाप में काम बंद कर दिया है। पीसमिल कर्मचारियों ने मांग की है कि जब तक उन्हें अनुबंध पर नही लिया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश पीसमील वर्कर कर्मचारी मंच परवाणू के प्रधान सुनील पुंडीर ने बताया कि अगस्त में भी कर्मचारियों को अनुबंध पर करने की मांग को लेकर टूल डाउन हड़ताल की गई थी। 17 अगस्त से 24 अगस्त तक चली हड़ताल को परिवहन मंत्री और निगम प्रबंधन के आश्वासन के बाद वापस लिया गया था। लेकिन मंत्री और प्रबंधन का आश्वासन झूठा निकला है। ऐसे में पीस मील वर्कर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज से पूरे प्रदेश में पीसमील वर्कर अनिश्चितकालीन टूल डाउन स्ट्राइक बैठेंगे।
भविष्य में चीड़ की पेड़ों से गिरी हुई पत्तियाँ परेशानी नहीं बनेगी बल्कि इसे ईंधन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्याल, नौणी के बेसिक साइन्स विभाग के वैज्ञानिक पिछले करीब दो वर्षों से इस विषय पर अनुसंधान कर रहे है। अब तक गन्ना व चावल से इथनॉल तैयार होता है। विश्वविद्यालय के विज्ञानियों का कहना है कि इस तकनीक को भविष्य में पराली पर भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक के विकसित होने से एथनाल बनाने के लिए खाद्य पदार्थों पर निर्भरता कम हो जाएगी। विवि के पीआरओ सुचेत अत्री ने बताया कि वर्तमान में एथानॉल गन्ना, चावल आदि जैसे खाद्य प्रदार्थों से बनाया जाता है। जबकि इस परियोजना में जैविक अपशिष्ट का इस्तेमाल कर इथनॉल बनाने पर महत्वपूर्व कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में अब तक इस अप्रयुक्त वन अपशिष्ट से ईंधन ग्रेड इथेनॉल का उत्पादन करने के लिए एक नई तकनीक विकसित करने का काम पूरा किया जा चुका है। यह है इथनोल बनाने की प्रक्रिया इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से विशेष माइक्रोब का इस्तेमाल कर प्रतिरोधी पत्तियों को घोल दिया जाता है और इसका किण्वन(जैव-रासायनिक क्रिया) का मानकीकरण कर इथेनॉल में बदल दिया जाता है। भारत सरकार की वर्ष 2025 तक वाहनों को चलाने के लिए पेट्रोल में 20% इथेनॉल का सम्मिश्रण पर स्विच करने के लक्ष्य से इस परियोजना को आने वाले भविष्य में अधिक मांग वाली नवीन प्रौद्योगिकी के रूप में देखा जाएगा। हिमाचल सरकार ने भी अभी हाल ही में एक इथनॉल प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। विवि के इस अनुसंधान से चीड़ की पत्तियों का पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन का मार्ग मिलेगा और यह न केवल इस जैविक अपशिष्ट के उचित निपटान में मदद करेगा बल्कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी योगदान देगा क्योंकि एथानॉल बनाने के लिए खाद्य पदार्थों पर निर्भरता कम हो जाएगी। कोविड -19 महामारी के कारण इस परियोजना की प्रगति पर असर पड़ा है। बावजूद इसके जीबीपंत राष्ट्रीय संस्थान के निदेशक द्वारा इस प्रोजेक्ट में किए जा रहे कार्य की सराहना की गई है। परियोजना के अंतिम वर्ष में इस नवीन प्रौद्योगिकी को सफलतापूर्वक उद्योग में स्थानांतरित करने के लिए वित्त पोषण एजेंसी के साथ प्रौद्योगिकी के सत्यापन पर कार्य किया जाएगा। दो चरण की है प्रक्रिया इस माध्यम से एथनाल प्राप्त करने के लिए दो चरणों की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। पहले चरण में पत्तियों को सूक्ष्मजीवों की मदद से तोड़कर सेल्यूलोज (कार्बोहाइड्रेट) अलग किया जाता है और शुगर की फार्म में लाया जाता है। दूसरे चरण में शुगर से इथनॉल बनाया जाता है। यह इथेनाल वैसा ही होगा जैसा चावल व गन्ने से तैयार किया जाता है। विश्वविद्यालय के निदेशक, अनुसंधान डा. रविंद्र शर्मा ने बताया कि आने वाले वर्षों में इथनॉल का ईंधन के तौर पर उपयोग महत्वपूर्ण होता जाएगा। यह प्रदूषण कम करने मे भी सहायक होगा। प्रदूषण नियंत्रण में सहायक है इथनॉल इथनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है। इथनॉल के इस्तेमाल से वाहन से कार्बन मोनोआक्साइड उत्सर्जन 35 फीसद कम होता है। यह सल्फर डाइआक्साइड को भी कम करता है। इसमें 35 फीसद आक्सीजन होती है और इससे नाइट्रोजन आक्साइड उत्सर्जन में कमी आती है। इथनॉल को पेट्रोल में मिलाकर गाडिय़ों में ईंधन की तरह प्रयोग किया जा सकता है। इथेनॉल के लिए तीन प्लांट मंजूर बाईट कुछ माह पूर्व केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश के लिए इथेनॉल के 3 प्लांट मंजूर हुए हैं। इससे प्रदेश में 600 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश की 3 कंपनियों को शॉर्ट लिस्ट किया है। इस प्लांट को लगाए जाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत कंपनी को 5 फीसदी का शेयर ही लगाना होगा, जबकि शेष 95 फीसदी की फंडिंग बैंक से लिए जाने वाले ऋण से होगी। केंद्र सरकार की ओर से देश के 4 राज्यों के लिए इस तरह के पलांट मंजूर किए गए हैं, जिनमें से हिमाचल भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश में 2 प्लांट कांगड़ा जबकि 1 प्लांट सोलन जिले में स्थापित किया जाएगा। इसमें से पहले प्लांट की क्षमता 1250 किलोलीटर, दूसरे की 150 किलोलीटर और तीसरे की क्षमता 200 किलोलीटर प्रतिदिन होगी। इससे प्रदेश में युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। सुलगते जंगलों से मिली शोध की प्रेरणा विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस विभाग की अध्यक्ष डा. निवेदिता शर्मा इस परियोजना की मुख्य अन्वेषक हैं। अनुसंधान कार्य में रिसर्च एसोसिएट डा. निशा शर्मा ने भी साथ दिया। डा. निवेदिता ने बताया कि वह दो साल से इस पर शोध कर रही हैं। वनों की आग की घटनाओं से चिंतित होकर उन्हेंं शोध की प्रेरणा मिली, क्योंकि वनों की आग का एक बड़ा कारण नीचे गिरी चीड़ की पत्तियां भी हैं। उनका कहना है कि वह पेट्रोलियम पदार्थों के दोहन विषय पर भी कई कार्यशालाओं में भाग ले चुकी हैं, वहां से भी काफी प्रेरणा मिली।
सोलन में वार्ड 4 के बूथ नम्बर 2 बरूरी में "मन की बात" कार्यक्रम के बाद बूथ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विश्व की सबसे अग्रणी स्वास्थ्य योजना "आयुष्मान भारत योजना" के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें,आज आयुष्मान भारत योजना गरीबों,मध्यमवर्ग के परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। गुलेरिया ने बूथ की बैठक में पन्ना प्रमुखों को आगामी योजनाओं के बारे में बताया वह किस तरह से हिमाचल पन्न प्रमुख आइडिया को पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। इस बैठक में संगठन की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई व् पन्ना समितियों को लेकर भी चर्चा की गई l इस बैठक में बूथ अध्यक्ष सुरेश शर्मा ,मनोनित पार्षद शकुंतला शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ,मनोज शर्मा ,मनीष गौतम ,राजेंद्र शर्मा ,लेखक राज राणा ,ज्ञान कवर ,कल्याण ठाकुर, जगत राम शर्मा ,रमेश धिमान आदि उपस्थित रहे l
कुनिहार : कुनिहार कुफ़्टू मार्ग पर 15 नवम्बर को बझोल नाले के पास कूड़े के ढेर में मिली महिला की लाश की गुथी पुलिस द्वारा 26 नवंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही 12 घण्टे के अंदर ही सुलझा ली। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर जिस तरह कुनिहार थाना के कर्मियों ने मृतक महिला का कुनिहार क्षेत्र सहित कंहा कंहा आना जाना था,26 नवम्बर को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही हत्या का मामला दर्ज कर 12 घण्टे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।27 नवंबर को अर्की कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया गया व दोनों आरोपी 2 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर है।एएसआई पूर्ण चन्द की अगुवाई में हेड कांस्टेबल नरेंद्र,हेड कांस्टेबल रमन व आरक्षी दिनेश व राकेश ने जाठिया देवी से अशोक कुमार आरोपी को गिरफ्तार किया,जिसने बागी गावं में उक्त महिला के साथ निर्दयता पूर्वक मार पिटाई की थी।महिला की रीढ़ की हड्डी के मनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटे हुए थे।महिला की मौत के बाद अशोक ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने जमाई रंजीत से सम्पर्क किया था व महिला का शव बझोल नाले के पास फेंक दिया था।15 नवम्बर को कम्बल में लिपटी लाश को वँहा पर पशुचारा ले रही महिलाओं ने देखा था व पंचायत प्रधान को सूचना दी थी।प्रधान द्वारा कुनिहार थाना को सूचना देते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला के स्थायी ठिकाने पता लगा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का कुनिहार सहित कंहा कंहा आना जाना था खुफिया तौर पर अपनी कार्यवाही जारी रखी हुई थी व हत्या का मामला दर्ज होते ही हत्या मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। कुनिहार क्षेत्र की सम्भव चेरिटेबल संस्था कुनिहार,कुनिहार विकास सभा,नव चेतना,जनकल्याण समिति कुनिहार सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस द्वारा हत्या का मामला जल्द सुलझाने पर पुलिस प्रसासन की प्रसंशा की है।
शुक्रवार शाम को हिमाचल प्रदेश के प्रथम लोक गायक महाशय काकू राम के सुपुत्र ज्ञानेंद्र कुमार का 81 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण सोलन के घट्टी(लोहारों) नामक स्थान पर निधन हो गया। ज्ञानेंद्र कुमार का जन्म 1940 में कंडाघाट के मही नामक गाँव में हुआ। बचपन से ही इन के घर पर इनके पिता महाशय काकू राम के कारण संगीत का बहुत अच्छा माहौल था। महाराजा पटियाला के दरबारी गायक काकू राम के सुपुत्र ज्ञानेंद्र कुमार ने घर पर ही अपने पिता से शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत तथा लोक संगीत की शिक्षा प्राप्त की। तत्पश्चात ये भी मुख्यतः भजन संगीत, सुगम संगीत, लोक संगीत तथा लोक नाट्य करियाला के कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देने लगे। शनिवार यानि आज सोलन के चंबाघाट में इनके परिवार के सदस्यों द्वारा इन्हें मुखाग्नि दी गयी। इनकी मृत्यु के पश्चात इनका सम्पूर्ण परिवार तथा संबंधी शोक में हैं। ज्ञानेंद्र कुमार बहुत कुशल संगीतज्ञ, लोक नाट्य कलाकार होने के साथ-साथ बहुत ही शांत स्वभाव तथा मिलनसार व्यक्ति भी थे। भगवान इनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
बागा स्थित अल्ट्राटेक कंपनी में सीटू यूनियन के अध्य्क्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन संबंधित सीटू ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन शालूघाट में किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य तीन कृषि कानूनों की वापसी व मजदूरों के 44 श्रम कानून में बदलाव व बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार के रवैए के प्रति नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान बलबीर चौहान ने सभी मजदूरों को बधाई दी कि जो तीन कृषि कानून सरकार ने जबरदस्ती किसानों के ऊपर लागू करने की कोशिश कर रही थी। उन कानूनों को सरकार ने किसानों के आंदोलन के चलते वापस ले लिया है,जिससे किसानों की सबसे बड़ी जीत हुई है।इस प्रदर्शन में उन सभी किसानों को श्रद्धांजलि भी दी गई जो इस किसान आंदोलन में शहीद हुए और वही 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमले में जान को गवाने वाले सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव बृज लाल व संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है,क्योंकि किसान आंदोलन को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस आंदोलन में किसानों की जीत हुई है,इसको देखते हुए मजदूरों ने भी अपने आंदोलन को और तेज करने की जरूरत महसूस की है,क्योंकि मौजूदा सरकार में मजदूरों के हितों में जो कानून मजदूरों ने लड़कर बनाए थे उन सभी 44 कानूनों को तोड़कर चार वेज कोड जो बनाए हैं,वह मजदूर हितों में नहीं है,बल्कि वह बड़े-बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में बनाए गए हैं,जिससे कि मजदूरों पर सबसे बड़ा हमला है।हमें अपने रोजगार को बचाने के लिए मजदूरों के आंदोलन को मजबूती के साथ लड़ना होगा और सरकार को इन कानूनों को भी वापस लेने के लिए मजबूर करना होगा,जिस तरह से किसानों ने अपने आंदोलन को लड़ा और उस में जीत हासिल की। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि कंपनी के अंदर जो भी मजदूरों की छोटी से लेकर बड़ी समस्या है। उनको भी कंपनी समय रहते यूनियन से बात करके उन समस्याओं को हल करें नहीं तो आंदोलन और भी तेज होगा।इस अवसर पर तिलक राज,लालमन भाटिया,पवन कुमार,गणपतराम,तोसबर खान,रूपलाल,लालमन,राजपाल,जगन्नाथ पटेल,पवन कुमार,प्रवीण कुमार,सुदामा राम,सुगम प्रसाद सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग दाड़ला,चंडी व ग्याणा के सभी गांव में 28 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता तृप्त राज शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल 132 केवी चमाकडी पुल में बिजली के आवश्यक रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में सातवां राष्ट्रीय संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में सातवां राष्ट्रीय संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कोरोना नियमों का पालन करते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रवक्ता राजनीति विज्ञान अमरदेव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी छात्रों को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने का आह्वान किया। डॉ मुक्तेश कुमार गौतम ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता अर्थशास्त्र प्रकाश बटटु और प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने भी उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को संविधान निर्माण,इसकी उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने सभी छात्रों से आह्वान किया कि संविधान का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर इसे समझने का प्रयास करें और इसके अनुरूप आचरण करें। संवैधानिक नियमों का पालन करने से ही राष्ट्र का हित और विकास संभव है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने संविधान दिवस पर विस्तार से जानकारी दी तथा बताया की संविधान दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया की जब देश आजाद हुआ तो सबसे बड़ी चुनौती अपने देश के लिए अपना संविधान बनाने की थी। यह चुनौती भरा कार्य डॉ भीम राव अम्बेडकर ने किया तथा 2 वर्ष 11 महीने और 18दिन में अपना संविधान तैयार किया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ा गया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,नरेंद्र लाल,सुमन,पूनम,प्रवीण तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नगर एवं ग्राम योजना विभाग के तत्वाधान में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सकोड़ी के सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 व चायल विशेष क्षेत्र में लागू नियमों तथा विनियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजनाकार लीला श्याम ने की। बैठक में ग्राम पंचायत हिन्नर, झाझा, सकोड़ी, नगाली, दंघील, बांजनी, रहेड़ तथा चायल के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। लीला श्याम ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में लोगों को नगर एवं ग्राम नियोजन के नियमों की जानकारी दें ताकि सभी निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से हों। उन्होंने अपार्टमेंट/रेरा विनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अधिसूचित योजना व विशेष क्षेत्र मे 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या 8 से अधिक अपार्टमेंट के निर्माण का विक्रय करना चाहता है तो उसके लिए रेरा के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को सोलन जिला में कहीं भी 2500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या अपार्टमेंट का निर्माण कर उसका विक्रय करना हो तो ऐसे क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र समझा जाएगा। ऐसे क्षेत्र के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से स्वीकृति लेना व भू-सम्पदा (रेरा) के अन्तर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लोगो की सुविधा के लिए ऑनलाइन योजना स्वीकृति प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। लीला श्याम ने इस अवसर पर लोगों को अवैध निर्माण तथा भविष्य में इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए विभाग की स्वीकृति के बिना कोई भी निर्माण न किया जाए। बैठक में सहायक नगर एवं ग्राम योजनाकार रमेश भारद्वाज ने शहर एवं नगर योजना की आवश्यकता तथा महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अधीन राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित विभिन्न नीतियों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योजनाबद्ध निर्माण के लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि निर्माण योग्य भूमि का सही आकार होने से अपने गांव एवं शहर योजनाबद्ध विकास होगा। मकान के चारों ओर सैट-बैक्स (खुले स्थान) छोड़ने से मकान में नमी व बीमारियों से राहत, उचित हवा व रोशनी उपलब्ध होगी। इससे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सीमित मंजिल के मकान जहां सुरक्षित हैं वहीं आवास के भीतर उचित पार्किंग की व्यवस्था सभी के लिए लाभदायक है। योजना अधिकारी राजमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश टीसीपी विनिमय 7 तथा 8 के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश टीसीपी अधिनियम 1977 की धारा 16 (सी) के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों अवगत करवाया। प्लाॅट सब डिविजन की उपयोगिता व इसे न करवाने के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 27 मार्च 2009 को जारी अधिसूचना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण के लिए छूट प्रदान की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 600 वर्ग मीटर फलोर एरिया तक के तीन मंजिला रिहायशी भवन निर्माण के लिए विभाग की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कोई शुल्क भी देय नहीं है। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण टैंक तथा सौर उर्जा के प्रयोग की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ योजना प्रारूपकार बलराज, प्रारूपकार जसबीर सिंह, रविन्द्र वर्मा तथा सागर कुमार उपस्थित थे।
नगर एवं ग्राम योजना विभाग के तत्वाधान में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सकोड़ी के सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 व चायल विशेष क्षेत्र में लागू नियमों तथा विनियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजनाकार लीला श्याम ने की। बैठक में ग्राम पंचायत हिन्नर, झाझा, सकोड़ी, नगाली, दंघील, बांजनी, रहेड़ तथा चायल के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। लीला श्याम ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में लोगों को नगर एवं ग्राम नियोजन के नियमों की जानकारी दें ताकि सभी निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से हों। उन्होंने अपार्टमेंट/रेरा विनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अधिसूचित योजना व विशेष क्षेत्र मे 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या 8 से अधिक अपार्टमेंट के निर्माण का विक्रय करना चाहता है तो उसके लिए रेरा के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को सोलन जिला में कहीं भी 2500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या अपार्टमेंट का निर्माण कर उसका विक्रय करना हो तो ऐसे क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र समझा जाएगा। ऐसे क्षेत्र के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से स्वीकृति लेना व भू-सम्पदा (रेरा) के अन्तर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लोगो की सुविधा के लिए ऑनलाइन योजना स्वीकृति प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। लीला श्याम ने इस अवसर पर लोगों को अवैध निर्माण तथा भविष्य में इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए विभाग की स्वीकृति के बिना कोई भी निर्माण न किया जाए। बैठक में सहायक नगर एवं ग्राम योजनाकार रमेश भारद्वाज ने शहर एवं नगर योजना की आवश्यकता तथा महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अधीन राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित विभिन्न नीतियों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योजनाबद्ध निर्माण के लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि निर्माण योग्य भूमि का सही आकार होने से अपने गांव एवं शहर योजनाबद्ध विकास होगा। मकान के चारों ओर सैट-बैक्स (खुले स्थान) छोड़ने से मकान में नमी व बीमारियों से राहत, उचित हवा व रोशनी उपलब्ध होगी। इससे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सीमित मंजिल के मकान जहां सुरक्षित हैं वहीं आवास के भीतर उचित पार्किंग की व्यवस्था सभी के लिए लाभदायक है। योजना अधिकारी राजमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश टीसीपी विनिमय 7 तथा 8 के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश टीसीपी अधिनियम 1977 की धारा 16 (सी) के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों अवगत करवाया। प्लाॅट सब डिविजन की उपयोगिता व इसे न करवाने के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 27 मार्च 2009 को जारी अधिसूचना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण के लिए छूट प्रदान की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 600 वर्ग मीटर फलोर एरिया तक के तीन मंजिला रिहायशी भवन निर्माण के लिए विभाग की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कोई शुल्क भी देय नहीं है। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण टैंक तथा सौर उर्जा के प्रयोग की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ योजना प्रारूपकार बलराज, प्रारूपकार जसबीर सिंह, रविन्द्र वर्मा तथा सागर कुमार उपस्थित थे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में विभिन्न व्यवासायों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 नवम्बर, 2021 तक स्पाॅट राउन्ड करवाया जा रहा है। यह जानकारी आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने आज यहां दी। अजेश कुमार ने कहा कि स्पाॅट राउन्ड में केवल ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे अपना पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर करवा लें तथा पंजीकरण के उपरान्त पोर्टल से अपने आवेदन प्पत्र का प्रिन्ट निकालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आईटीआई सोलन में विभिन्न व्यावसायों में सब्सिडाईज्ड तथा नाॅन सब्सिडाईज्ड सीटें रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि सब्सिडाईज्ड सीटों में कारपेन्टर की 09 सीटें, कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामींग एसीस्टेंट, सिलाई तकनीक तथा मशीनिस्ट की एक-एक और सरफेस ओरनमाटेंशन तकनीक (एम्ब्राॅयडरी) की 15 सीटें रिक्त हैं। अजेश कुमार ने कहा कि नाॅन सब्सिडाईज्ड सीटों में इलैक्ट्राॅनिक मेकेनिक की 06, सूचना संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली मुरम्मत की 04, मशीनिस्ट की 04, टर्नर की 05, खाद्य उत्पादन (सामान्य) की 08, फ्रन्ट ऑफिस एसिस्टेंट की 03, वेल्डर की 02, कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट की 14, ड्राफ्ट्समेन (सिविल) की 13 तथा मैकेनिक डीज़ल की 16 सीटें रिक्त हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी को रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्रत्र, दस्तावेज तथा फोटों पहचान पत्र साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों से संस्थान स्तर पर पूर्व निर्धारत नियमों के अन्तर्गत प्रवेश के लिए आवेदन प्रपत्र दैनिक आधार पर प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लिए जाएंगे। इसके उपरान्त वरीयता सूची तैयार कर दोपहर 2.30 बजे रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी। पिछले दिन तैयार की गई वरीयता सूची अगले दिन के लिए मान्य नहीं होगी। प्रवेश मिलने की स्थिति में अभ्यर्थी को निर्धारित सभी प्रकार के शुल्क उसी समय जमा करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि रिक्त सीटों के सम्बन्ध में अधिक जानकारी आईटीआई सोलन में व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष नम्बर 01792-223753 से प्राप्त की जा सकती है।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने उपायुक्त कार्यालय सोलन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि संविधान की अनुपालना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि संविधान के अनुसार नियम पालन करें और देश तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन वासियों के लिए गौरव की बात है कि सीनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए योगेश चौहान का चयन हुआ है। वे स्पेन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए वे सोलन से रवाना हो चुके है। इस प्लस 35 आयु कैटेगरी में चयनित होने के लिए योगेश ने कड़ी मेहनत और लगन से दिन रात मेहनत की है। आप को बता दे कि इससे पहले भी योगेश चौहान वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। उनके इस चयन से घर और पूरे प्रदेश में ख़ुशी का माहौल है।
पिछले कुछ दिनों से ग्राम पँचायत कुनिहार के विभिन्न गांवों व आसपास के इलाके में तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 8 बजे बीरन गाँव के पास एक वाहन चालक को तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी तस्वीर भी वाहन चालक ने अपने मोबाइल में कैद की। वाहन चालक का कहना है कि तेंदुआ रास्ते मे बेख़ौफ होकर बैठा हुआ था और गाड़ी को देखकर भी कुछ समय वहीं बैठा रहा। लोगों के अनुसार कुछ दिनों पहले गांव उच्चा गांव की कुछ महिलाएं सुबह अपनी घासनी में घास लेने गई थी जंहा उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया था। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि घरों के आसपास भी तेंदुआ घूमता रहता है। उनका कहना है कि शिमला व जाबली में भी तेंदुए ने लोगों को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि इससे पहले कि कोई अनहोनी घटना क्षेत्र में घटे इस तेंदुए को पकड़कर कंही दूर जंगल में छोड़ा जाए। जब इस बारे में कुनिहार पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि जंगलों में तो यह जानवर दिखाई देते है ही, लेकिन इनका गाँवो की तरफ रुख करना भय का कारण बन गया है। वन मण्डल अधिकारी कुनिहार, एच के गुप्ता ने बताया कि उनके संज्ञान में तेंदुआ मिलने की बात आई है। विभाग के कर्मचारियों को इस पर नजर रखने को कहा गया है और जो भी उचित होगा विभाग उस हिसाब से कार्रवाही करेगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने व घर से अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में मां बनिया देवी ग्रुप तथा महिला मंडल ने 3 दिनों तक संयुक्त रूप से स्वच्छता तथा जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का वीरवार को समापन हुआ। महिला मंडल प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि इन 3 दिनों में महिलाओं ने गांव गांव जाकरस्वच्छता अभियान चलाया तथा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार के लिए जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं ने गांव में जाकर विकास खंड कुनिहार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान के दौरान प्रधान सरला ठाकुर के अतिरिक्त कुसुमलता सचिव, कोषाध्यक्ष अनीता, सत्या देवी, रीता, लीला देवी, प्रेमी देवी, कौशल्या, ज्योति, लीला व जया ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
सोलन के विधायक कर्नल धनी राम शांडिल इन दिनों दिल्ली दौरे पर है। दो दिन पहले विधायक धनीराम शांडिल ने सोनिया गाँधी से मुलाकत की थी। इसके बाद वीरवार को शांडिल ने दिल्ली में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की।इस दौरान शांडिल ने हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत को लेकर बधाई दी। बता दें की प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वीरवार को विधायक धनी राम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अम्बिका सोनी, पूर्व मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इससे पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकत के दौरान सोनिया गाँधी ने विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को सलाह दी कि सभी लोग मिलकर 2022 विधानसभा का चुनाव लड़ें और कांग्रेस की नीतियों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और विधायक कर्नल धनीराम शांडिल की मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे हैं।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज उपायुक्त कार्यालय सोलन से प्रचार एवं जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं स्वीप के नोडल अधिकारी ज़फ़र इकबाल ने प्रचार एवं जागरूकता वाहन को झण्डी दिखाकर रवाना किया। ज़फ़र इकबाल ने इस अवसर पर कहा कि पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस प्रचार वाहन के माध्यम से आज से 29 नवम्बर तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहन आज 53-सोलन (अनुसूचित जाति), 26 नवम्बर को 50-अर्की, 27 नवम्बर को 51-नालागढ़, 28 नवम्बर को 52-दून तथा 29 नवम्बर को 53-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेगा। प्रचार एवं जागरूकता वाहन के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों, बस अड़डों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 28 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस कार्य के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप, वेबसाईट https://voterportal.eci.gov.in/ तथा https://nvsp.in/ के माध्यम से ऑनलाइन नाम दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। उन्होंने सभी नागरिकों विशेषकर 18 से 19 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से आग्रह किया कि वह मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करें ताकि मतदाता सूची को नवीनतम व त्रुटिरहित बनाया जा सके और कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान ठाकुर सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की खण्डस्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। अजय यादव ने कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना महिला एवं बाल कल्याण की दिशा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन का सशक्त माध्यम है। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत गठित टास्क फोर्स, प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना तथा पोषण अभियान सहित अन्य योजनाओं के सन्दर्भ में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अजय यादव ने खण्ड विकास अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि सोलन विकास खण्ड में निर्मित किए जा रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्मित आंगनवाड़ी भवनों के सम्बन्ध में अनापत्ति प्रमाण पत्र भी शीघ्र जारी किए जाएं। उपमण्डलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश विवाह पंजीकरण अधिनियम, 1996 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इस अधिनियम के तहत विवाह का पंजीकरण सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी कार्यालय में विवाह के एक वर्ष के भीतर करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम की जानकारी लोगों की प्रदान की जानी आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिनन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पात्र लोगों को यह भी विस्तार से बताया जाए कि इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किस कार्यालय में कौन-कौन से दस्तावेज सहित पंहुचना आवश्यक है। बैठक में जानकारी प्रदान की गई कि बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत 12 अगस्त के उपरान्त बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली दो बालिकाओं के नाम 21,000 रुपए की एफडी करवाई जा रही है। पूर्व में यह राशि 12,000 रुपए थी। महिला स्वरोजगार के अन्तर्गत 35,000 रुपए से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को अपना कोई कार्य आरम्भ करने व आत्मनिर्भर बनने के लिए 5000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है। बैठक में महिला सशक्त योजना, सशक्त महिला केन्द्र सहित अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। विकाास खण्ड सोलन की सभी 37 ग्राम पंचायतों में सशक्त महिला केन्द्र का गठन किया गया है। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर अमित रंजन तलवार, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम सहित आंगनबाडी सुपरवाईजर उपस्थित थे।
वीरवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा के लिए माता सरस्वती के आर्शीवाद हेतु विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग के तीसरी से पाँचवी तक और वरिष्ठ वर्ग के दसवीं तथा बाहरवीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। हवन का प्रारंभ विद्यालय के शास्त्री राकेश शर्मा के मंत्र उच्चारण द्वारा किया गया। हवन में विद्यालय की कार्यवाहिका प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर तथा विद्यालय के सभी शिक्षक गण ने भाग लिया। हवन के दौरान कार्यवाहिका प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों को आगामी वार्षिक परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएँ दी। अंत में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण भी किया गया।
सम्पूर्ण कोविड वैक्सीन अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग बजुर्गो, असहाय व अन्य लोगो का घर घर जाकर टीकाकरण कर रहा हैं। भारत सरकार के आदेशो की पालना करते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान में तेजी पकड़ते हुए घर घर जाकर टीकाकरण आरम्भ कर दिया है। वीरवार को सेंटर कुनिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुनिहार के गाँव नगर में 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला चम्पा देवी को उनके घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इसी तरह पँचायत के हर गांव में टीम उन लोगो को वैक्सीन लगा रही है जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नही करवाया है। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चन्द ने बताया कि विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान को तेज करते हुए घर घर जाकर लोगों को टीकाकरण की सुविधा दी जा रही। इसी कड़ी में पँचायत के विभिन्न गांवों में लोगो को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई।इस टीम में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चन्द वर्मा, मीना ठाकुर, निशा, अनुपमा, नीलम आदि शामिल रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.पालरासु ने आज यहां कथेड़ में इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट भण्डारण कक्ष के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया तथा इस सन्दर्भ में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सी.पालरासु ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम तथा वीवीपैट की सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य के 11 जिलों में भण्डारण कक्ष बनाए जा रहे हैं। इन पर 55 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य फरवरी, 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए और कार्य को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण पर 4 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण-2022 के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रथम जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए 10 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 28 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अभिहित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप, वेबसाईट https://voterportal.eci.gov.in/ तथा https://nvsp.in/ के माध्यम से भी आॅनलाइन नाम दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि जब वे एक शहर से दूसरे शहर में स्थानान्तरित होते हैं तो वे अपना नाम पूर्व में पंजीकृत स्थान से प्रपत्र-7 भरकर कटवा लें तथा नए निवास स्थान पर नाम दर्ज करवाने के लिए प्रपत्र-6 भरकर पंजीकृत करें ताकि उनके मतदान का अधिकार सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दौरान यही नवीन मतदाता सूची प्रयोग में लाई जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों विशेषकर 18 से 19 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करें ताकि मतदाता सूची को नवीनतम व त्रुटिरहित बनाया जा सके और कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, सोलन के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी के सभागार एवं प्रांगण में कोविड प्रोटोकॉल की पूर्ण अनुपालन करते हुए, डीएलएड( जेबीटी) द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं सत्र 2019- 21 के समापन अवसर पर विदाई पार्टी एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कॉलेज विभागाध्यक्ष राजमणि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने अपने दो वर्ष के डीएलएड प्रशिक्षण के अंतर्गत अपने सुखद एवं शैक्षणिक अनुभवों को सभी उपस्थिति जन समुदाय के साथ साँझा किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनसे आव्हान किया कि वे शिक्षा एवं आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक एवं सक्रिय अहम भूमिका निभाए। ताकि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक एवं दुर्गामी सकारात्मक प्रभाव वाले सुधार हो सके l इस अवसर पर वीएसएलएम कॉलेज के स्टाफ के सदस्यों में हीरा दत्त शर्मा, संजीव चौहान, हुक्मी दत्त, सपना चौहान, कुसुमलता शर्मा, आभा ठाकुर, प्रीति शर्मा, सुमेधा ठाकुर, दीपक, कमल, सचिन, सुमन, रितिका एवं वी एस एल एम संस्कार भारती स्कूल के समस्त स्टाफ के सदस्य भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l
उपमण्डलाधिकारी सोलन अयज यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीत ऋतु के दृष्टिगत जिला में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखी जाएं ताकि लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। अजय यादव आज यहां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अजय यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं संचार जैसी विभिन्न सेवाओं को सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभिन्न विभाग सदैव अत्यन्त परिश्रम एवं कर्मठता के साथ कार्य करते हैं और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि आवश्यक सेवाओं की कार्यप्रणाली में कोई व्यवधान न आए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सोलन जिला के चायल सहित बर्फबारी वाले कुछ अन्य क्षेत्रों में विभिन्न सड़क एवं सम्पर्क मार्गों को बंद होने पर तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को आवाजाही के सम्बन्ध में पूर्व में सूचना जारी करें। उन्होंने प्रदेश विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के दृष्टिगत पूरे जिला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश विद्युत बोर्ड यह सुनिश्चित बनाए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के समय में विभिन्न स्थानों पर स्थापित उनके शिकायत कक्षों से लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो और लोगों की शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने का प्रयास किया जाए।उपमण्डलाधिकारी ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति बनाए रखी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में आवश्यक दवाओं का भंडारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला आपात संचालन केंद्र सोलन में किसी भी आपात स्थिति के संबंध में जानकारी देने के लिए टोल फ्री नम्बर 1077 कार्यरत है। यह नंबर 24ग7 काम कर रहा है। इस नंबर किसी भी आपात स्थिति में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियमित रूप से मौसम विभाग से प्राप्त सूचना का अनुश्रवण कर रहा है और मौसम खराब होने की स्थिति में सभी विभागों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिला में क्षेत्रवार तैनात श्रमशक्ति एवं जेसीबी मशीनों इत्यादि की पूरी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि विभाग विशेष रूप से चायल क्षेत्र में ऐसे मार्गों को चिन्हित करें जहां सड़कों को विभिन्न कारणांे से लगातार नुकसान पहुंचता है। इससे ऐसे मार्गों को शीघ्र ठीक करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आपात स्थिति के लिए विभाग डीजल इत्यादि का भण्डारण करें ताकि कम से कम 36 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित जिला के अन्य अस्पतालों को जाने वाले मार्गों पर यातायात सुचारू रहे और पार्किंग के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर वाहन खड़े न होने दिए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने संसाधनों की सूची को अद्यतन किया जाए तथा त्वरित प्रतिक्रिया टीम की सूची तैयार रखी जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड की दूसरी इकाई का विधिवत शुभारम्भ किया। इस इकाई के निर्माण पर 239 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं। इस इकाई में 600 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दूसरी इकाई स्थापित करने के लिए सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गन्तव्य स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण विकास तथा औद्योगिक निवेश की गति पर प्रभाव पड़ा, परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश ने इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और आज भारत विश्व में 100 करोड़ से अधिक लोगों को स्वदेशी टीका लगाने वाला पहला देश बनकर उभारा है। उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का स्वच्छ पर्यावरण एवं भयमुक्त वातावरण निवेश के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करें। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर नोपानी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समूह की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिल चैधरी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेलाराम चंदेल, भाजपा मण्डल बद्दी के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, बिरला समूह के अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला सहित बद्दी-बरोटीवाला इण्डस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
विकास खण्ड कण्डाघाट की सतडोल पँचायत में नव निर्मित मन्दिर में शिवलिंग स्थापना के साथ 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ हुआ। 22 नवम्बर से चली इस कथा को 2 दिसम्बर को विराम दिया जाएगा। कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई व कथा ब्यास हरि महाराज का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। श्री बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवा धाम के मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप ने बताया कि कथा आयोजक अमर चन्द शर्मा ने कथा व्यास हरि महाराज द्वारा नव निर्मित मन्दिर में शिवलिंग स्थापित करवाया। उसके बाद हरि महाराज ने अपने मुखारविंद से 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का शुभारम्भ कर शिव महिमा का रसपान भक्तों को करवाया। कथा आयोजक ने बताया कि कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक है। कथा समाप्ति के बाद प्रतिदिन भण्डारे का आयोजन भी रखा गया है। आयोजकों ने आसपास के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लें।


















































