पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीबीएसई. की बारहवी की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूबे में स्कूल का नाम रोशन किया है । स्कूल के 40 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है । बता दें की परीक्षा परिणाम में ह्यूमैनिटी में इर्तिका परवेज ने 98.2 प्रतिशत और विदूषी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और कामर्स वर्ग में अनहदवीर सिंह ने 96.8, आदित मोहन गुप्ता 96.2, दिया चोपरा 96.2, पूजन 96.2 उत्कर्ष रांटा 96.2 अनुभूति मोहन 95.2 और आदित्य शर्मा ने 95.4,प्रतिशत अंक प्राप्त किए । विज्ञान वर्ग में अनन्य कालिया 93.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम आई। खास बात यह है की पाइनग्रोव स्कूल का कोई भी बच्चा फेल नहीं हुआ, और न ही किसी छात्र की कंपार्टमेंट आई है। सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तर की सर्वाधिक अंक अंग्रेजी में 100, अर्थशास्त्र में 98, बिजनस स्टीडज में 99, आकांउटस में 95, साइकॉलजी में 99, राजनीति शास्त्र में 98 सोशियोलॉजी 100, हिन्दोस्तानी म्यूजिक 99, ललित कला में 100, गणित में 95, आईपी में 99, फिजिकल एजुकेशन में 100, भौतिक विज्ञान में 95, रसायन विज्ञान में 95 और जीव विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए है । इसके साथ ही कक्षा दसवीं का परिणाम भी शानदार रहा । अविन गुप्ता ने 96.2 और अनंत गुप्ता ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधानचार्य ने छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर बच्चों के माता-पिता ने स्कूल को बधाई दी। स्कूल के हेडमास्टर कैप्टन एजे सिंह नेमेधावी छात्रों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि वे आगे चलकर भी मेहनत करते हुए नए आयाम स्थापित करें ।
बी एल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामती के विद्यार्थियो ने सीबीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा में अपना लोहा मनवाया है। सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। जहां एक तरफ परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, वहीं 29 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय में देवांशी सिंह 92% और कॉमर्स संकाय में समृति मांटा 92.6%, और आर्ट्स में मन्नत कक्कर ने 93.4% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। शेष सभी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं।
मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केन्द्र नवगांव में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई। गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसवपूर्व जांच की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नीलम पत्नी अमित कुमार की गोद भराई की गई। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर तारावती ने बताया कि गोदभराई दिवस मनाने को लेकर विभाग का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। गर्भावस्था में खान-पान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन हरे साग-सब्जी,मूंग का दाल,सतरंगी फल,सूखे मेवे एवं दूध,सप्ताह में दो से तीन बार,अंडे,मांस महिला खाएं। इस दौरान अतिरिक्त वसा की जरूरत को पूरा करने के लिए चिकनाई पूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें। साथ ही जिन महिलाओं में खून की कमी हो,उन गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने से पहले 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए। आंगनवाडी कार्यकर्ता उषा देवी ने नियमित स्तनपान के फायदों बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्त्ता आशा,आशा कार्यकर्ता सुरजोमोनी,कमला देवी,जमनू राम,दीक्षा,दामोदरी,मीना,मंजू,शीला सहित स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही।
लोक निर्माण विभाग तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न निर्माण कार्यों को गति प्रदान कर उपलब्ध धनराशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाया जाए। विक्रमादित्य सिंह कल सांय सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सोलन वृत्त के कार्यों की समीक्षा भी की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोलन ज़िला हिमाचल का प्रवेश द्वार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित यहां भी विभिन्न सड़कों को हर समय ठीक रखा जाना ज़रूरी है ताकि पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों और प्रदेशवासियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन के साथ-साथ प्रदेश के बागवानीबहुल ज़िलों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सेब का अधिकांश विक्रय सोलन और परवाणु स्थित मण्डियों में हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी सेब सीज़न के दृष्टिगत ज़िला की सड़कों को दुरूस्त रखा जाए। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के लिए समुचित धन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें ताकि परियोजना लागत में वृद्धि और अनावश्यक देरी से बचा जा सके। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के कार्य में तेजी लाने और वन संबंधी स्वीकृतियों के मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि वन संबंधी मामलों की स्वीकृतियों के विषय में नियमित बैठक आयोजित करें ताकि योजनाओं के निर्माण में देरी न हो और केन्द्रीय स्तर पर मामले स्वीकृति के लिए शीघ्र प्रेषित किए जा सकें। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, प्रमुख अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश कपूर, लोक निर्माण विभाग सोलन वृत्त के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, सोलन वृत्त के सभी अधीक्षण अभियंता, एस.डी.ओ और कनिष्ठ अभियंता बैठक में उपस्थित थे।
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारत की जनवादी नौजवान सभा ने बुधवार को जिलाधीश सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को महिला कुश्ती खिलाड़ियों के उत्पीड़न के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले दो हफ्तों से महिला कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना-प्रदर्शन कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा बड़े लंबे समय से किए जा रहे कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ किया जा रहा है। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह की राजनीतिक पहुंच और गुंडागर्दी के चलते अभी तक इस मामले को लेकर कोई ककार्रवाई नहीं की गई है। किसी भी देश के लिए उसके खिलाड़ी वहां के गौरव होते हैं, परंतु जंतर-मंतर पर पुलिस प्रशासन द्वारा महिला खिलाड़िओं के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है तथा उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। खिलाड़ियों के साथ ऐसी घटना देश की कानून व्यवस्था तथा खिलाड़ियों की गरिमा पर एक बड़ा तमाचा है। इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ऐसा ही मामला सामने आया था, उस समय भी सरकार के द्वारा आश्वासन दिया गया था, परंतु उस समय भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। खिलाड़ी एक बार फिर धरना-प्रदर्शन पर हैं, परंतु सरकार अभी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसलिए एसएफआई और डीवाईएफआई जिला कमेटी आपसे विनम्र आग्रह करती है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष तौर पर जांच की जाए साथ ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को उसके पद से हटाया जाए तथा दोष साबित होने की स्थिति में दोषी को सख्त सजा दी जाए। इसमें राकेश, अंकित, अंशुल, साहिल, वंशिका, रिशु, रोहित, राघव, शिवानी इत्यादि शामिल रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मई, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों एवं साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 12 मई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे से मध्य वेयरहाउस के समीप, 132 के.वी. के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, पवन विहार, साईटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, डिग्री काॅलेज, धोबीघाट, वार्ड नम्बर 07, तहसील, कोटलानाला, पुलिस थाना, डाईट संस्थान, आॅफिसर काॅलोनी, खलिफा लाॅज, टैंक रोड़, फोरेस्ट रोड़, सेरी, पाजो, चैरी घाटी, वृन्दावन काॅलोनी, गलानग, खनोग, मतिउल तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने अथवा किसी अन्य परिस्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा देश के एकमात्र केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में आने वाले दिनों में आधुनिक तकनीक ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में बीएसएल तीन स्तर की प्रयोगशाला स्थापित करने को स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा दे दी गई है। इससे इस संस्थान को बहुत बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा की रेबीज वैक्सीन बनाने में भी इस संस्थान का अग्रिम भूमिका रही थी, जिसका समाज को भरपूर लाभ हुआ था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि आधुनिकता के इस समय में पारंपारिक सरोकारों के साथ टेक्नोलॉजी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ड्रोन टेक्नोलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल ऐम्स ऋषिकेश में किया गया है, वैसे ही प्रयास आने वाले दिनों में सीआरआई कसौली में किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सीआरआई पूरे विश्व में मशहूर है और इसके लिए संस्थान के इतिहास व वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना जितनी भी की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा विशेषकर संस्थान द्वारा कोविड काल के दौरान किए गए कार्यों को हमें सहाराना चाहिए कि किस प्रकार से दो वैक्सीन बनाकर टीकाकरण अभियान में इस संस्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में अपनी स्थापना के समय से ही केंद्रीय अनुसंधान संस्था नवाचार अपनाकर रोगों के उपचार के लिए टिको के उत्पादन में रहा दिखा रहा है।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी और कृषि-व्यवसाय में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं। सभी कार्यक्रमों की विस्तृत विवरणिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थित बागवानी महाविद्यालय,वानिकी महाविद्यालय और नेरी और थुनाग में बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालयों के एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में बीएससी बागवानी और बीएससी वानिकी, एमएससी, एमबीए एग्री-बिजनेस, एमटेक खाद्य प्रौद्योगिकी और नेरी महविद्यालय में बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और बीटेक खाद्य प्रौद्योगिकी प्रोग्राम के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।
केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. भारती प्रवीन पवार ने कहा कि स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में नवाचार ही भविष्य की सुरक्षा का आधार है। डाॅ. भारती प्रवीन पवार आज हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िला के कसौली स्थित केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के 119वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थीं। डाॅ. भारती प्रवीन पवार ने कहा कि प्रौद्योगिकी में बदलाव के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार की प्रक्रिया नवीन रूप ले रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि रोगों के कारक भी नित नया रूप ले रहे हैं। कोविड-19 महामारी में वायरस के बदलते स्वरूप के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से हम सभी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार के सकारात्मक परिणाम टीकाकरण सहित कोरोना वैक्सीन के रूप में प्रत्यक्ष हैं। मंत्री ने कहा कि देश में टीकाकरण कवरेज में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1905 में अपनी स्थापना के समय से ही केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान नवाचार अपनाकर रोगों के उपचार के लिए टीकों के उत्पादन में राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं अनुसंधान के क्षेत्र में देश को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने के लिए यह संस्थान अग्रसर है। अपनी 118 वर्षों की यात्रा में संस्थान ने मील के अनेक ऐतिहासिक पत्थर स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में बीएसएल- III स्तर की प्रयोगशाला स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यहां तपेदिक रोग के टीकों के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए परीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि संस्थान तकनीक के माध्यम से जन सेवा के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भविष्य में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना टीकाकरण, आयुष्मान भारत और डी-संजीवनी सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने संस्थान को 118 वर्ष का उपलब्धियों भरा सफ़र पूर्ण करने पर बधाई दी।
जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी में हिमाचल प्रदेश की 19वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडी की टीम ओवरऑल विजेता बनी। वहीं, सांडा प्रतियोगिता में पहला स्थान मंडी, दूसरा स्थान शिमला और तीसरा स्थान सोलन की टीम ने हासिल किया। ताउलू प्रतियोगिता में पहला स्थान डब्ल्यूईसी मंडी, दूसरा स्थान मंडी जिला और तीसरा स्थान बिलासपुर की टीम ने हासिल किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सोलन सविंद्र कैंथ ने किया। वहीं, समापन समारोह के अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर, स्टेट टैक्सेज एंड एक्साइज हिमाचल प्रदेश बीआर नेगी ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 50 खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, 50 खिलाड़ियों को रजत पदक और 100 खिलाड़ियों को कांस्य पदक से नवाजा गया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. रणदीप सिंह, रजिस्ट्रार विनोद कुमार, डीन अकैडेमिक अफेयर डॉ. विजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे। वहीं, हिमाचल प्रदेश वुशु संघ के महासचिव पीएन अजाद वुशु संघ सोलन के अध्यक्ष जतिंदर राणा जी, प्रधान आनंद ठाकुर, महासविच श्याम लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष हरेदव सैणी, महासविच जिला कुल्लू के लूदर चंद, महासविच कांगड़ा पवन नाग, महासविच मंडी खेम चंद, राज्य कार्यालय सचिव रमेश कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद, हेम राज उपस्थित रहे।
मणिपुर के तनावग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए हिमाचल के विद्यार्थियों ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप मणिपुर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हिमाचल से संबंधित पांच विद्यार्थी सकुशल दिल्ली पहुंचे। विद्यार्थियों को विशेष उड़ान के माध्यम से इम्फाल से कोलकाता और उसके उपरांत दिल्ली लाया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बच्चों का यात्रा खर्चा भी वहन किया। इससे पहले गत देर सायं हिमाचल भवन में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने इन विद्यार्थियों की अगवानी की।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सह सचिव किरण लेखा ने मुख्यातिथि और मुख्याधापिका सुषमा शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों और उनकी माताओं ने भाग लिया। मुख्यातिथि किरण लेखा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एलकेजी कक्षा के बच्चों द्वारा वेलकम नृत्य पेश कर सबका स्वागत किया गया। उसके बाद हर बच्चे की माता ने अपने-अपने बच्चे के साथ मिलकर अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें हिमाचली नाटी, एकल नृत्य, सिरमौरी नाटी, भाषण आदि प्रस्तुति दी गई। इस समारोह में बच्चों की माताओं के लिए विभिन्न प्रकार की गेम्स का आयोजन भी किया गया था। उम्दा प्रदर्शन करने वाली माताओं को मुख्यातिथि द्वारा भेंट देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में बतौर एनेस्थिसिया तैनात कंडाघाट के व्यक्ति डॉ. जितेंद्र कुमार का शव पक्का भरो के जंगल में मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डाक्टर का शव जंगल में मिलने के बाद फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने कई तरह के साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि जहां शव बरामद हुआ, वहां से पुलिस को शराब की बोतल व सीरिंज भी बरामद हुई है। हैरत इस बात की भी है कि जहां पर शव मिला है, वहां घना जंगल है। डाक्टर ने अपनी गाड़ी को पक्का भरो से मट्टणसिद्ध जाने वाले बाईपास मार्ग पर खड़ा किया हुआ था। पक्का भरो से कुछ दूरी पर कार सडक़ किनारे खड़ा कर यह जंगल की तरफ चढ़ गया। जंगल में ही इसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूत्रों की माने तो मृतक विवाहित था तथा इसका एक छोटा बच्चा भी है। जानकारी के मुताबिक जिला सोलन के तहत कंडाघाट का एनेस्थिसिया डाक्टर हमीरपुर मेडिकल कालेज में सेवाएं दे रहा था। सोमवार को जितेंद्र अचानक अपने किराए के मकान से गाड़ी लेकर निकल गया। काफी समय तक जब वह किराए के मकान में नहीं पहुंचा और न ही अस्पताल पहुंचा तो तलाश शुरू हुई। मेडिकल कालेज के ही कुछ चिकित्सकों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी दौरान एथेस्थिसिया चिकित्सक की गाड़ी पक्का भरो बाईपास मार्ग पर सडक़ किनारे पार्क दिखी। ढूंढने निकले चिकित्सकों ने उसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसी बीच वह इसे ढूंढते हुए साथ में लगते चढ़ाई वाले जंगल में पहुंचे तो वहां पर डाक्टर मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी सोलन के सौजन्य से एलआर शिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने आए विद्यार्थियों को बताया गया कि रक्तदान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। शिविर में 40 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि एसडीएम कविता ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। वहीं, रेड क्रॉस सोसाइटी सोलन के अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने कहा कि दान दिए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रक्तदान के बारे में कई शंकाएं फैलाते हैं और रक्तदान करने से डरते हैं] जबकि निसंकोच रक्त दान करना चाहिये। इस अवसर पर कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर हुसैन जैदी ने मुख्य अतिथि एसडीएम कविता ठाकुर, रेड क्रॉस, सोसाइटी की टीम मेडिकल टीम और रक्त दाताओं का शिविर में आने पर धन्यवाद किया और इस आयोजन के लिए फार्मेसी संस्थान की प्रिंसिपल डॉक्टर श्वेता अग्रवाल एवं उनकी टीम का भी धन्यवाद किया।
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में सोमवार को रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल कुनिहार के मुख्य चिकित्सक डॉ. अरुण शर्मा ने बच्चों को रेड क्रॉस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य हर परिस्थिति में घायलों व रोगियों की देखरेख व सहायता करना है। विश्व के अधिकांश ब्लड बैंकों का संचालन रेड क्रॉस व उसकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा ही किया जाता है। डॉ. अरुण ने बच्चों को समाज मे फैल रहे जानलेवा नशों के दुष्परिणामों बारे भी जागरूक किया व नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर ने भी बच्चों को रेड क्रॉस की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डॉ. अरुण का विद्यालय में आकर बच्चों को जागरूक करने के लिए धन्यवाद किया।
भारतीय मानक ब्यूरो के सौजन्य से कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पीने के पानी विषय पर आयोजित की गई। इसमें पाठशाला की 50 छात्राओं ने भाग लिया। भारतीय मानक ब्यूरो की अधिकारी शबनम की विशेष उपस्थिति में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता में जमा दो कक्षा की छात्रा गरिमा ने पहला, कक्षा नवीं की छात्रा तनवी ने दूसरा, जमा दो की छात्रा पूजा ने तीसरा व हसिनी भारद्वाज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को विद्यालय प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा द्वारा नकद पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की सभी छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल 9 तथा 10 मई को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. शांडिल 9 मई को प्रातः 10.30 बजे केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में संस्थान के 119वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे। वे 10 मई को प्रातः 11.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर तथा 108 ईएमआरटी केंद्र में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला सहित देश विदेश के पर्यटकों को बाबा भलकू के अविस्मरणीय कार्यों की जानकारी देने के लिए सोलन ज़िला के कण्डाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भव्य बाबा भलकू प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। डॉ. शांडिल गत शाम कंडाघाट एवं आस-पास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन कार्य के निरीक्षण के उपरांत ज़िला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि कालका-शिमला रेलमार्ग के निर्माण में कंडाघाट उपमंडल के झाझा गांव के निवासी स्व. बाबा भलकू का विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस रेलमार्ग की सबसे लंबी बड़ोग सुरंग के निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों में बाबा भलकू का योगदान तत्कालीन अंग्रेज इंजीनियरों द्वारा भी दस्तावेज के रूप में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को यह पता होना चाहिए कि देश व प्रदेश के ऐसे ज्ञानवान व्यक्तियों द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कण्डाघाट विकास खंड के दौलग गांव के समीप से बनाए जा रहे फ्लाई ओवर के साथ बाबा भलकू की स्मृति में भव्य प्रवेश द्वार निर्मित किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने निर्देश दिए कि चंबाघाट से कैथलीघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग के 22.911 किलोमीटर लंबे निर्माण कार्य को इस वर्ष दिसम्बर तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कंडाघाट बाजार में स्कूली बच्चों, किसानों, बागवानों और स्थानीय जनता की सुविधा के लिए एक फुटओवर ब्रिज निर्मित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कंडाघाट में फोरलेन कार्य के दृष्टिगत निर्मित की जा रही सुरंग के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर सलोगड़ा से वाकनाघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर-लेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि फोर-लेन निर्माण कार्य में भूमि की कटिंग करते समय कृषि योग्य भूमि को नुकसान न पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि समूचे क्षेत्र में पारंपरिक एवं अन्य जल स्त्रोतों का समूचित संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर फोर-लेन कार्य के कारण मार्ग में किए जा रहे बदलाव को उचित एवं दूर से दिखने वाले सूचना पट्ट के माध्यम से दर्शाने के निर्देश दिए। श्रम एवं रोजगार मंत्री को इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि चंबाघाट से कैथलीघाट तक 22.911 किलोमीटर लम्बे फोर लेन राजमार्ग के निर्माण पर 598 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्मित की जा रही 667 मीटर लंबी सुरंग का 460 मीटर हिस्सा बना लिया गया है। शेष 207 मीटर हिस्से का निर्माण कार्य जारी है। इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि इस मार्ग पर बेर खास, सोलन ब्रूरी, सलोगड़ा, सिलहारी और वाकनाघाट में लोगों की सुविधा के लिए पांच फुटओवर ब्रिज निर्मित किए जाने हैं। इनके निर्माण पर 5.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
औद्योगिक शहर परवाणू की तस्वीर बदलने में ठाकुर दास शर्मा का अतुलनीय योगदान है l साधारण व्यक्तित्व के धनी ठाकुर दास शर्मा एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने अपनी काबिलियत के बूते फर्श से अर्श तक का सफर तय कियाl ठाकुर दास शर्मा एक गरीब साधारण परिवार में जन्मे मगर शुरुआत से ही उनके मन कुछ बड़ा कर दिखाने का जज़्बा था l इसी जज़्बे को साथ लिए वे सफलता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहे और आज वे एक स्थापित उद्योगपति है और न सिर्फ उद्योग जगत में अपितु सामाजिक एवं राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी आभा बिखेर रहे है। हर जरूरतमंद के लिए इनका दरवाजा हमेशा खुला है। ठाकुर दास शर्मा का मानना है की जीवन सिर्फ लेने का नहीं बल्कि देने का नाम है इसीलिए वे समाज सेवा में विश्वास रखते है l ये ही समर्पण भाव ठाकुर दास शर्मा को राजनीति में ले आया l ठाकुर दास शर्मा परवाणू नगर परिषद् के अध्यक्ष भी रहे है और बतौर अध्यक्ष उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी l दबी जुबां विरोधी भी उनकी तारीफ करते है l वर्तमान में वे पार्षद है और निसंदेह शहर का एक बड़ा तबका और उनके समर्थक उन्हें फिर बड़ी भूमिका में देखना चाहते है l इनका काम बोलता है परवाणु के विकास में ठाकुर दास शर्मा का अहम योगदान रहा है। ठाकुर दास शर्मा 2015 से जनवरी 2021 तक नगर परिषद् परवाणु के अध्यक्ष रहे है और बतौर अध्यक्ष इनका कामकाज बेहतरीन रहा। ये ही कारण है कि नगर परिषद् का अगला चुनाव भी पार्टी ने ठाकुरदास शर्मा के चेहरे को आगे रखकर लड़ा और कांग्रेस विजयी रही। वर्तमान में ठाकुर दास शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष है और नगर परिषद् में पार्षद भी। सन्देश : देव कृपा और प्रकृति की मेहरबानी और मेहनतकश लोगों ने हिमाचल के अब तक के सफर को शानदार बनाया है। इसके लिए सभी का साधुवाद। हिमाचल की तरक्की के इस सफर को बांका हिमाचल के जरिये संजोने के लिए मैं फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया समूह का आभार प्रकट करता हूँ। जय हिमाचल। फोटो कैप्शन ... ठाकुर दास शर्मा का मानना है की जीवन में सिर्फ भौतिकवाद ही ज़रूरी नहीं है इंसान का अध्यात्म के साथ जुड़ाव भी ज़रूरी है l ठाकुर दास स्वयं भी ब्रह्मकुमारी के अनुयायी है। ठाकुरदास शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता / अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कसौली पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद परवाणू / पार्षद नगर परिषद परवाणू Note- ADVT
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने पहले वर्ष में ही 102 विभिन्न सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। संजय अवस्थी आज सोलन जिला की अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटूली एवं साथ लगती ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। अवस्थी ने कहा कि स्वीकृत 102 सड़क परियोजनाओं के अंतर्गत अर्की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में आवश्यकता अनुसार नई सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत करते हुए अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रामशहर-छियाछी-मटूली-दिग्गल-कुनिहार-शिमला सड़क का सुधार कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। संजय अवस्थी ने मटूली में विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न विकास परक योजनाओं को चरणबद्ध आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र उसका निष्पादन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, कांग्रेस के ज़िला महासचिव एनडी शास्त्री, ग्राम पंचायत मटूली के प्रधान कमल किशोर, ग्राम पंचायत रामशहर की प्रधान कृष्णा देवी, ग्राम पंचायत चमदार के प्रधान कर्म चंद, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कुमार कौशल, ग्राम पंचायत बायला की प्रधान अर्चना कौशल, खंड अर्की के कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, युवा कांग्रेस के नेता हेमन्त वर्मा, बीडीसी सदस्य सुषमा देवी, व्यापार मण्डल मटूली के प्रधान संजीव कौशल, ग्राम पंचायत मटूली के पूर्व प्रधान श्याम लाल एवं देवी शरण, बूथ सचिव एवं वरिष्ठ नेता रामभज, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पूर्व बीडीसी सदस्य, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, वार्ड सदस्य कमला देवी, दीप राम शर्मा, रोशन लाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
सोलन में 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस का शुभारंभ फल वितरण एवं जागरूकता रैली के साथ होगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन एवं जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय विषयों के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर जहां 'ड्रग फ्री हिमाचल' विषय के साथ विशेष रूप से युवा पीढ़ी को विभिन्न मादक द्रव्यों से दूर रहने की दिशा में जागरूक किया जा रहा है, वहीं 'एवरीथिंग वी डू क्मज फ्रॉम द हार्ट' विषय के माध्यम से जन-जन को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया जा रहा है। ज़िला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस का शुभारंभ क्षेत्रीय अस्पताल सोलन एवं कुष्ठ रोग निवारण अस्पताल लोहांजी में फल वितरण के साथ किया जाएगा। इसके बाद पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन से प्रात: 11.00 बजे से एक जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। यह जागरूकता रैली लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक आयोजित होगी। रैली का उद्देश्य लोगों को रेडक्रॉस समिति के कार्यों से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्रॉस समिति सराहनीय कार्य कर रही है। समिति का उद्देश्य जन-जन को रेडक्रॉस की गतिविधियों में सम्मिलित करना है, ताकि आपदा अथवा दुर्घटना के समय पीड़ित तक त्वरित सहायता पहुंच सके।
बाहरा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंद्र सिंह बाहरा ने शिरकत की। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया। इस मौके पर बाहरा विश्वविद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पहली स्टार नाइट में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी गायक नाटी किंग विकी चौहान के नाम रही। उन्होंने अपने गानों पर बच्चों को बहुत नचाया। उन्होंने किंदे चली बाठणे, नीरू चली घूमदी, लगी नाटी और भी अन्य कहीं नाटिया गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा, रजिस्ट्रार विनीत कुमार भी विकी चौहान के साथ नाचते हुए नजर आए। दर्शक उठकर नाचने को मजबूर हो गए।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी 7 तथा 8 मई को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे। संजय अवस्थी 7 मई को दिन में 12.30 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटूली एवं साथ लगती ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे और एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 8 मई को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में ज़िला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफटी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
शिक्षा खंड कंडाघाट की राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलाह में स्कूल प्रबंधन समिति, अध्यापकों, अभिभावकों और अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के सहयोग से स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ हो गया है। क्लासरूम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरबिंदर शरेरा के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि किया गया। इस स्मार्ट क्लासरूम में कंप्यूटर, खिलौना बैंक और 43" का स्मार्ट TV स्थापित किया गया है। स्मार्ट क्लासरूम बनाने का मुख्य श्रेय विद्यालय प्रभारी प्रदीप कुमार की सोच को जाता है। इससे पूर्व अध्यापक प्रदीप कुमार जिन भी पाठशालाओं में रहे हैं, वहां भी उन्होंने समुदाय उन्मुखीकरण करके SMC और समुदाय के सहयोग से इसी प्रकार से स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए हैं, जो विद्यार्थियों के समुचित शिक्षण अधिगम में बहुपयोगी सिद्ध हुए हैं। इस पाठशाला में अध्यापक प्रदीप कुमार ने पहल करते हुए स्वयं के वेतन से विद्यालय में कंप्यूटर स्थापित किया है। इस पहल के लिए प्रधान ग्राम पंचायत सतड़ोल, हरबिंदर शरेरा ने प्रदीप कुमार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रबंधन समिति, अध्यापकों और अभिभावकों को विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्मार्ट साधनों की सहायता से बच्चों को कोई भी विषय सिखाना व सीखना सरल हो जाता है। बच्चे पढ़ाई का आनंद लेकर नई नई चीजें सीखते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरबिंदर शरेरा सहित पाठशाला प्रभारी प्रदीप कुमार, सहयोगी शिक्षक ज्ञान सिंह, SMC अध्यक्ष संजय कुमार सहित खेमराज, संतोष, रेखा शर्मा, श्यामा ठाकुर, सीमा हरनोट, कमलेश एवं राजेश कुमार उपस्थित रहे।
डाक विभाग की ओर से महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है। यह जानकारी आज यहां अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल राम देव पाठक ने दी। राम देव पाठक ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना की अवधि दो वर्ष है और इस योजना के अंतर्गत निवेश पर 7.5 प्रतिशत ब्याज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला तथा अव्यस्क बालिका न्यूनतम एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि का निवेश कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत तीन माह के अंतराल में कई खाते खोले जा सकते है, किंतु अधिकतम निवेश की सीमा 2 लाख रुपये ही रहेगी। योजना के तहत ब्याज तिमाही के आधार पर समायोजित कर खाते में जमा किया जाएगा। राम देव पाठक ने कहा कि योजना में एक वर्ष के उपरांत जमा राशि के अधिकतम 40 फीसदी की निकासी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि खाता खोलने की तिथि के 6 माह के उपरांत खाता बंद भी किया जा सकता है, ऐसा करने पर योजना की देय ब्याज राशि घटकर 5.5 प्रतिशत रह जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाएं अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साईट फोटो और फोन नंबर सहित अपने नज़दीक डाकघर में योजना के लिए खाता खुलवा सकती हैं। राम देव पाठक ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन के लिए सभी महिलाएं पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए डाकघर सोलन मंडल सपरून के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-220521 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 जून से 18 जून तक मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के आयोजकों के साथ प्रारंभिक बैठक में भाग लेने के लिए आज सुबह पूणे से मुंबई पहुंचे। यह बैठक मुंबई स्थित बांद्रा-कूर्ला में जियो बर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू हुई। इस बैठक में एमआईटी (महाराष्ट्र इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पूणे के संरक्षण और राजनीतिक दिग्गज शामिल थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन एमआईटी पूणे द्वारा 14 से 18 जून तक जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर बांद्रा-कर्ला, मुंबई में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश की सभी विधान सभाओं से तीन हजार से अधिक विधायकगण भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के करीब 40 विधायकगण भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नारवेकर, देश के पूर्व गृह मंत्री शिव राज सिंह पाटिल, महाराष्ट्र विधान सभा तथा विधान परिषद के सदस्य, कई राज्यों के पीठासीन अधिकारी तथा एमआईटी पूणे विश्व शांति विश्वविद्यालय के संरक्षक एवं संयोजक राहुल करड़ भी शामिल थे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनता को सीधा विधानमंडल से जोड़ना तथा किस प्रकार विधान सभा की कार्रवाई की उत्पादकता बड़े और किस तरह से विधानसभा में सार्थक चर्चाओं का माहौल तैयार किया जा सके जैसे पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त चुने हुए प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास करवाना तथा युवाओं को प्रजातांत्रिक प्रणाली की ओर आकर्षित करना जिससे देश का लोकतन्त्र मजबूत हो । इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है तथा जून महीने में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में हमें महत्वपूर्ण विषयों को चर्चा के लिए लाना होगा, ताकि आगे आने वाली पीढ़ी लोकतंत्र के महत्व को समझे और आम जन में इसके प्रति ओर अधिक विश्वास जागृत किया जा सके। पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन इस दिशा में एक अहम कदम होगा तथा इसके देश हित में दूरगामी परिणाम होंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने ग्राम पंचायत बांजनी के क्यारी गांव में 8.18 करोड़ रुपये की लागत से 7.20 किलोमीटर लंबी क्यारी-खिन्ना सड़क की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव आंजी, बीणू, भरोला, शिलाई सहित आस-पास के गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर शांडिल ने कहा कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष बल दिया जा रहा है। डाॅ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बांजनी में राजकीय उच्च विद्यालय बीणू के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की शिक्षा क्षेत्र में सुधार का उद्देश्य बच्चों की सीखने की प्रवृत्ति में सुधार करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए इस वर्ष शिक्षा क्षेत्र पर 8828 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 300 करोड़ रुपये व्यय कर राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को एकाग्र मन के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्राप्त शिक्षा बेहतर भविष्य की नींव तैयार करती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अपनी लोक संस्कृति को भी अपनाएं। उन्होंने छात्रों से नशे से सदैव दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालयों के छात्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बांजनी के प्रधान महेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देवेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत बांजनी के उप प्रधान राधा कृष्ण, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, जोगिन्द्रा बैंक के निदेशक जितेन्द्र ठाकुर, बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर दत्त शर्मा, बीडीसी सदस्य राधा देवी, उप निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलाह में इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षा जल भंडारण टैंक स्थापित किया गया। जानकारी देते हुए पाठशाला प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि शलाह स्कूल पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु संवेदनशील बनाने के लिए प्रयत्नशील है। इस पाठशाला के विद्यार्थी भावी जीवन में भी पर्यावरण प्रहरी के रूप में काम कर सकें, इसलिए उनमें इस तरह के गुणों का विकास करना हमारा लक्ष्य है। विद्यालय के आग्रह पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. अल्का शर्मा का राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलाह में बच्चों व स्टाफ को विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने स्कूल को ग्रीन स्कूल बनाने के आग्रह को स्वीकार किया और विद्यालय में जल संरक्षण के लिए व्यवस्था करने व विद्यालय विकास के लिए बहुमूल्य वित्तीय सहायता प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्लब की ओर से T-Shirts भी प्रदान कीं। विद्यालय में सोलर लाइट भी लगाई गई। डॉ. अल्का शर्मा ने पाठशाला में बच्चों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की और पाठशाला के विकास के लिए भविष्य में भरपूर सहयोग देने की बात की। पाठशाला प्रभारी प्रदीप कुमार ने क्लब का पाठशाला के विकास में दिए गए इस योगदान के लिए धन्यवाद किया।
हिमाचल के जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एनसीसी के उद्देश्य और कार्यक्षेत्र विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडिग ऑफिसर, एनसीसी सोलन कर्नल विक्रमजीत सिंह पनाग ने एनसीसी कैडेट्स और विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कर्नल वीएस पनाग भारतीय सेना में शामिल होने के बाद कांगो में यूएन पीसकीपिंग फोर्स सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में 28 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं दे चुके हैं। कर्नल वीएस पनाग ने कहा कि एनसीसी का सबसे बड़ा लक्ष्य युवाओं में चरित्र निर्माण करना है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, साहस की भावना तथा समाज सेवा के आदर्शों को विकसित करता है। इसके अलावा इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व गुणों के साथ संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक संगठित पूल बनाना है, जो राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए न केवल प्रेरित करता है, बल्कि इसके लिए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार भी करता है। एनसीसी राष्ट्र की आराधना का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति से हमें बड़ी आशा है। युवा अपनी योग्यता और शक्ति से समाज में बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। विकास को सही दिशा में ले जा सकते हैं, जिसकी आज देश को जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि युवा सकारात्मक विचारधारा अपनाएं। उन्होंने बच्चों को सबसे पहले स्वयं को आत्मविश्वास और आत्मसम्मान से भरने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में यदि सफल होना है, तो अपना विजन बड़ा रखें।
जिला सोलन का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला इस वर्ष 23 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने यह जानकारी आज यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला, सोलन जिला सहित सिरमौर और शिमला एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिए विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि यह मेला इस वर्ष न केवल पारम्परिक रूप से और बेहतर हो अपितु अपने आयोजन में पूर्ण रूप से सफल रहे। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सरकारी व गैरसरकारी सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में विश्व श्रमिक दिवस मनाया गया। प्रात: कालीन सभा के समय पूरा विद्यालय सभागार 'द क्लोजियम' में एकत्रित हुआ। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तिलक कर, फूलवर्षा के साथ सम्मानपूर्वक 'द क्लोजियम' में समुचित स्थान पर कुर्सियां देकर बैठाया गया। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों दीपक ठाकुर एवं युवराज शर्मा द्वारा श्रमिकों के सम्मान में उद्बोधन पढ़ा गया। इसके पश्चात सभी कर्मचारियों के मधुर छायाचित्रों की पीपीटी को पार्श्व संगीत 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' के साथ प्रदर्शित किया गया। इसके बाद बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों हर्षवर्धन सिंह, ज्ञानेश्वर पुजारा एवं आदित्य राज द्वारा वायलिन की सुंदर धुन समर्पित की गई। इसके बाद बारहवीं कक्षा के लड़कियों द्वारा मिश्रित गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चौहान एवं हेड एलीमेंटरी डॉ. किरण अत्री द्वारा विद्यालय की ओर से सभी को व्यक्तिगत भेंट दी गई। दोपहर में सभी कर्मचारियों को विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रेमपूर्वक बैठाकर भोजन करवाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय चौहान, हेड एलीमेंटरी डॉ. किरण अत्री, हेड ऑफ कल्चरल अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर विशाल गौरी, हेड ऑफ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता, हेड ऑफ पेसटोरल केयर मिस्टर सुनील वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह, विद्यालय प्रबंधन प्रमुख मिस समीक्षा और स्पेशल एजुकेटर मिस श्रिया नें भी सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएंं भेजीं।
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदन के शिक्षक मदन व भाषा अध्यापक हेमराज ने विश्व श्रमिक दिवस की जानकारी दी। विद्यालय के मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने बताया कि भारत में वर्ष 1923 से प्रति वर्ष एक मई को विश्व मजदूर मनाया जाता है। यह दिवस श्रमिकों के प्रति संवेदना, सम्मान, सुरक्षा व सद्भाव पूर्ण व्यवहार के लिए प्रेरित करता है। श्रमिकों को मानवीय सहायता की आवश्यकता होती है और उन्हें मशीन नहीं समझना चाहिए। इस वर्ष के लिए विश्व मजदूर दिवस का थीम "सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति का निर्माण करने के लिए मिलकर कार्य करना" है। उन्होंने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ श्रमिक होते हैं। भीम राव अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत में उनके काम के घंटे का समय 8 तय करने के लिए संघर्ष किया था। उनके मानव अधिकारों के प्रति सरकारों को सचेत किया। विद्यालय परिवार ने सभी श्रमिकों को इस दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्कूल में श्रमिक कार्य करने वाले श्रमिक नंद लाल और हेम चंद को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेम चंद ने पुष्प और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दोनों श्रमिकों ने इस सम्मान के लिए मुख्याध्यापक सहित पूरे स्कूल का धन्यवाद किया। इस आयोजन में नंद लाल, हेम चंद, विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया।
साईं इंटरनेशनल स्कूल सोलन में आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। यह दिन स्कूल के लिए काम करने वाले लोगों के सम्मान में मनाया गया। विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को छात्रों द्वारा बनाए गए सुंदर कार्ड और गुलदस्ते वितरित किए गए। स्कूल के अध्यक्ष रमिंदर बावा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को दिल से उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना सिखाना चाहिए, जो दैनिक आधार पर हमारी मदद करते हैं।
कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब द्वारा संचालित अकाल अकादमी के संस्थापक शिरोमणि पंथ रत्न, विद्या मार्तंड, पद्मश्री संत बाबा इकबाल सिंह की 97वीं जयंती 30 अप्रैल और 1 मई को हिमाचल प्रदेश के 'तपोभूमि' गुरुद्वारा बडू साहिब में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस संत समागम में श्री दरबार साहिब से हज़ूरी रागी ज्ञानी गुरदेव सिंह व भाई गुरप्रीत सिंह चंडीगढ़, अकाल गुरमति संगीत विद्यालय चीमा साहिब व बड़ू साहिब, अनाहद बाणी तंती साज़ छात्राओं का जत्था बड़ू साहिब, अकाल अकादमी बड़ू साहिब के बच्चों, कथावाचक, ढाडी जथे और संत-महापुरुषों ने हाजिरी लगाई। इस अवसर पर अमृत अभिलाषियों को अमृत संचार के द्वारा गुरु चरणों से जोड़ा गया। संत बाबा अतर सिंह मस्तुआने वाले और संत तेजा सिंह के सेवक संत बाबा इकबाल सिंह ने अपने जीवनकाल में अनेकों श्रद्धालुओं को गुरमति मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में बाबा ने 129 अकाल अकादमियों, 2 विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, नशामुक्ति केंद्रों और महिला-सशक्तिकरण के माध्यम से उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में खुशहाली लाने में मदद की। कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के मुख्य सेवक डॉ. दविंदर सिंह और उपाध्यक्ष भाई जगजीत सिंह ने इस गुरमति समागम में शामिल होने वाली संगत, कथावाचकों और ढाडी जथों को धन्यवाद किया।
हिमाचल प्रदेश बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से दो हाथ जोड़कर विनती की है कि अब उन्हें भी तनावमुक्त कर दें। बेरोजगार कला अध्यापक संघ के समस्त सदस्यों ने कहा है कि जब से उन्होंने कला अध्यापक का डिप्लोमा किया है तब से वे डिप्रेशन में ही हैं। नौकरी की आस में उम्र भी 50 से 55 के बीच हो चुकी है। संघ ने कहा कि हमें हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा ही SCVT के माध्यम से कोर्स करवाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश संघ के अधिकारियों और जिला के पदाधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने अपने परिवार सहित कांग्रेस को सरकार बनाने में समर्थन दिया है। हिमाचल प्रदेश में लगभग 15000 के करीब बेरोजगार कला अध्यापक हैं, जो कि इस काफी बढ़ी यूनियन है। संघ ने कहा है कि हम कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक से अपनी मांगों को लेकर मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुयी हैं। संघ ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आप अगर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर सकते हैं, अनाथ आश्रमों में बच्चों का भला कर सकते हैं, अनुबंध मुलाजिमों को पक्के कर सकते हैं, दिहाड़ीदार मजदूर को कंट्रेक्ट पर कर सकते हैं तो उनकी मांगों को पूरा क्यों नहीं कर सकते। संघ ने मांग की है कि जब तक स्पोर्टी नेट बोर्ड बहाल नहीं होता तब तक बैचवाइज भर्ती शुरू की जाए और वो स्थाई रूप से हो और नियम अनुसार हो। संघ ने मांग की कि पोस्ट कोड 980 का परिणाम भी जल्दी से जल्दी निकाला जाए।
कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब द्वारा संचालित अकाल अकादमी के संस्थापक शिरोमणि पंथ रत्न, विद्या मार्तंड, पद्मश्री संत बाबा इकबाल सिंह की 97वीं जयंती 30 अप्रैल और 1 मई 2023 को हिमाचल प्रदेश के 'तपोभूमि' गुरुद्वारा बडू साहिब में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस संत समागम में श्री दरबार साहिब अमृतसर से प्रसिद्ध कीर्तनी जथे, सिंह साहिब, कथावाचक, ढाडी जथे और संत-महांपुरष पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर अमृत-अभिलाषिओं को अमृत संचार के द्वारा गुरु-चरणों से जोड़ा जाएगा। संत बाबा अतर सिंह जी मस्तुआने वाले और संत तेजा सिंह जी के सेवक संत बाबा इकबाल सिंह जी ने अपने जीवनकाल में अनेकों श्रद्धालुओं को गुरमति मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा और समाज-सेवा के क्षेत्र में बाबा जी ने 129 अकाल अकादमियों, 2 विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, नशामुक्ति केंद्रों और महिला-सशक्तिकरण के माध्यम से उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में खुशहाली लाने में मदद की।
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में अंतर्सदनीय अंग्रेजी काव्य वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में चिनार, देवदार, ओक, और टीक सदन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग के चारों सदनों में से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया। टीक सदन से कनिष्ठ वर्ग की साइना को प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि चिनार सदन की मायरा लिहान्तु और ओक सदन की अग्रिम दूसरे स्थान पर रहीं । इसी के साथ-साथ वरिष्ठ वर्ग का प्रथम पुरस्कार चिनार सदन के आयन महाजन ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर ओक सदन के संमीत शर्मा और देवदार की जसनूर आहूजा रहीं। अंतर्सदनीय अंग्रेजी काव्य वाचन प्रतियोगिता का ओवरआल खिताब टीक सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर चिनार सदन तथा ओक सदन को तीसरे स्थान पर संतुष्ट रहना पड़ा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई और विजयी सदन के प्रतिभागियों को मंच पर हेड पंकज शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और भीतरी भय को दूर करने के लिए यह अवसर उनके लिए सुनहरी होता है।
सोलन पारंपरिक संस्कृति संवर्धन सोसायटी के विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त सोलन एवं सोलन कला मंच समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज सोलन स्थित कला केंद्र कोठो में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कला केंद्र के आडटाॅरीअम, सभागार, सम्मेलन कक्ष, विश्राम गृह, सदन के किराए के बारे में, कला केंद्र में आर्ट गैलरी म्यूजियम को विकसित करने बारे चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में कला केन्द्र के रखरखाव बारे भी विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने इस अवसर पर कला केंद्र कोठो का निरीक्षण किया। कला केंद्र की सुदंरता बढ़ाने बारे तथा रखरखाव बारे उचित दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा देश राज शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष अग्रवाल, ज़िला भाषा अधिकारी ममता वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन एवं ज़िला रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 8 मई को विश्व रेडक्राॅस दिवस आयोजित करने के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि रेडक्राॅस एक स्वयंसेवी संस्था है और देश के किसी भी भाग में प्राकृतिक या मानवीय आपदा से त्रस्त लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस तरह की संस्थाओं में जो स्वयंसेवक होते हैं, उनसे लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वर्तमान समय और परिस्थितियों में इस संस्था का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर होने वाली गतिविधियों में सभी नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 8 मई प्रातः 11.00 बजे पुराने उपायुक्त कार्यालय से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के छात्रों सहित स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस दिन एलआर शिक्षा संस्थान सोलन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से रेडक्रॉस दिवस से पूर्व डाईट सोलन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के दिन कुष्ठ व अन्य रोगियों को फल इत्यादि भी वितरित किए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से विश्व रेड क्राॅस दिवस की गतिविधियों मे बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।
ज़िला सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आज 14वीं ज़िला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता समपन्न हो गई। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी खिलाड़ी भविष्य में अपनी खेल यात्रा को जारी रखते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी कार्य को सम्भव बनाया जा सकता है। खेल हमें अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझाकर लक्ष्य प्राप्ति की और सतत रूप से आगे बढ़ना सिखाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित छात्रों से आग्रह किया कि स्वस्थ खेल भावना को अपने जीवन में उतारें और कठिन से कठिन प्रतिस्पर्धा में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में बेहतर रोज़गार व स्वरोज़गार प्राप्त करने के लिए युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। इस दिशा में खेलों का महत्व सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि छात्रों को नियमित आधार पर खेलों में भाग लेना चाहिए और व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि सभी छात्र खेलों के माध्यम से प्राप्त जानकारी को अपने जीवन में उतारेंगे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय आई.टी.आई सोलन की टीम विजयी तथा बीटीटीआई बद्दी की टीम उप विजेता रही। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई सोलन की टीम विजेता तथा राजकीय आईटीआई दिग्गल की टीम उप विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई सोलन की टीम ने जीत हासिल की। राजकीय आईटीआई अर्की की टीम उप विजेता रही। कब्बडी प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श आईटीआई नालागढ़ की टीम विजेता तथा निजी आईटीआई जोघों की टीम उप विजेता रही। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बीटीटीआई बद्दी की टीम विजेता तथा राजकीय आईटीआई सोलन की टीम उप विजेता रही। मार्च पास्ट में राजकीय आई.टी.आई सोलन प्रथम, एसीएफ दाड़लाघाट द्वितीय तथा राजकीय आई.टी.आई अर्की तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के ओवर आल चैंपियन की ट्राॅफी राजकीय आईटीआई सोलन ने हासिल की। इस अवसर पर महासचिव ज़िला कांगे्रस समिति एवं ज़िला सोलन कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जतिन साहनी, आई.टी.आई कसौली के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा, आई.टी.आई दिग्गल के प्रधानाचार्य श्याम लाल, आई.टी.आई कृष्णगढ़ के प्रधानाचार्य मुनी लाल, वरटेक्स आई.टी.आई सोलन के प्रधानाचार्य सुभाष अत्री, परवाणु प्राईवेट आई.टी.आई के प्रधानाचार्य ललित कौशल, आई.टी.आई सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार, समूह प्रशिक्षक नेक राम, परेश शर्मा, रीता सहित आई.टी.आई के छात्र व अभिभावक उपस्थित थे।
ज़िला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक आज यहां आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षत ज़िला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। रमेश ठाकुर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि इनका लाभ आम नागरिक तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने ज़िला परिषद के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करें ताकि सभी लम्बित कार्य शीघ्र पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि ज़िला के सभी खंड विकास अधिकारी ज़िला परिषद सदस्यों को संबंधित विकास खंड में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी बैठक से पूर्व उपलब्ध करवाएं तथा प्रत्येक माह बैठक कर विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा कर समाधान निकालें। रमेश ठाकुर ने कहा कि ज़िला परिषद सदस्य प्रदेश सरकार, ज़िला प्रशासन एवं आमजन के मध्य महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और सभी के सहयोग से ही समयबद्ध विकास सुनिश्चित हो सकता है। ज़िला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर शीघ्र सुलझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का यह प्रयास रहता है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग से जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जा सके। रमेश ठाकुर ने कहा कि ज़िला परिषद, ज़िला का सबसे बड़ा सदन है। इसमें जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मदों का सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में शीघ्र निवारण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने आज की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में 46 पुराने मद, 37 नए मदों पर चर्चा की गई। आज की बैठक में पेयजल, सड़क, बस रूट, विद्युत तथा भवन निर्माण सहित अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ज़िला परिषद के सदस्यों को 5 जनवरी से 27 अप्रैल तक के आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया तथा स्वीकृति प्रदान की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय यादव ने इस अवसर पर कहा कि ज़िला प्रशासन सभी के सहयोग से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समय पर कार्यन्वित करने के लिए प्रत्यनशील है। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पंचायती राज संस्थाओं के सभी प्रतिनिधियों का आपसी समन्वय क्षेत्र को विकास का आदर्श बना सकता है। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद सदस्यों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों और मदों पर समयबद्ध कार्य किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि ज़िला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हांेने अधिकारियों से आग्रह किया कि विकासात्मक कार्याेें में गुणवत्ता के साथ-साथ गतिशीलता लाएं। बैठक का संचालन ज़िला परिषद सोलन के सचिव जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने किया। इस अवसर पर ज़िला परिषद की उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, विभिन्न ज़िला परिषद सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भारतीय थल सेना में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी श्रेणी के लिए भर्ती, नई भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 3 चरणों में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने दी। कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया के अनुसार प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। यह आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल से देशभर में 176 विभिन्न स्थानों पर 376 केन्द्रों में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि शिमला और सोलन केन्द्रों में चार ज़िलों शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया। सोलन और शिमला के केन्द्रों में यह परीक्षा 17 अप्रैल से 26 अप्रैल के मध्य आयोजित की गई। भर्ती निदेशक ने कहा कि परीक्षा के दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवारों को सम्बन्धित सेना भर्ती कार्यालयों द्वारा निर्धारित स्थानों पर भर्ती रैलियों के लिए बुलाया जाएगा। यह भर्ती रैलियां जून से आयोजित की जाएगी। चुने हुए उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस, फिजिकल मेजरमेंट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में चयनित उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। कर्नल सनवाल ने कहा कि तृतीय चरण पूर्ण होने पर सफल उम्मीदवारों की वरीयता सूची जेआईए की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। यह सूची रेजीमेंटल तथा प्रशिक्षण केन्द्रों को भी भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भर्ती रैलियों का बेहतर प्रबंधन एवं संचालन संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भर्ती प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित, पारदर्शी बना रही है।
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की परवाणू इकाई व प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा हाल ही में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर रणैश राणा का प्रदेश के प्रवेश द्वार परमाणु के सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट प्रदेश कार्य समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन हित में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट हिमाचल प्रदेश के महामंत्री किशोर ठाकुर, संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, अध्यक्ष अमित ठाकुर, राजेंद्र मेहरा, विमल ग्रोवर, बंसी बाबा, कृष्ण डोडा, टेकराज, नितिन साहू, सुंदर लाल सहित बद्दी प्रेस क्लब के सदस्य, ऊनाप्रेस क्लब के सदस्य व प्रदेश से लगभग 35 पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणैश राणा ने कहा कि जैसे संगठन प्रदेश भर के पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन, सरकारी मान्यता के नियमों सरलीकरण व पत्रकारों की आय व अन्य कई मुद्दों को प्रदेश सरकार के सामने उठाते आए हैं वैसे ही अब हिमाचल के पत्रकारों की आवाज़ हम राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे और पत्रकारों को जो हक़ मिलना चाहिए, उसे हर हाल में दिलवाने का प्रयास करते रहेंगे। रणैश राणा ने कहा की पत्रकारिता संविधान का चौथा स्तम्भ है। पत्रकार जब खबरें लिखते हैं तो उसका समाज में बहुत असर होता है, इसलिए जब भी खबरें लिखें तो हर तथ्य और हर पहलू को ध्यान में रख कर लिखें।
पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर में ग्यारहवें ऑल इंडिया मेजर जगपाल मैमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का बॉयज़ का फाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई के मध्य तथा गर्ल्स फाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन और स्ट्राबेरी फील्ड्स हाई स्कूल चंडीगढ़ के मध्य खेला जाएगा। टूर्नामेंट का तीसरा दिन उल्लास, हर्ष, वेदना एवं हताशा से मिश्रित रहा। जो टीमें अपने आप को अगले दौर में पहुंचाने में सक्षम रहीं, उनकी खुशी का कोई ठिकाना न था। सुदूर मध्य प्रदेश के डेली कॉलेज इंदौर की बॉयज़ टीम के कोच मिस्टर ध्रुव सिंह ठाकुर अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। राजस्थान के मेयो कॉलेज अजमेर के कोच मिस्टर ज़ोरावर सिंह अपनी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर फूले ना समा रहे थे। वहीं स्ट्राबेरी स्कूल चंडीगढ़ के कोच मिस्टर अजय ठाकुर नें भी सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उनके स्कूल की गर्ल्स टीम उम्दा खेल खेल रही हैं और ट्रॉफी ले जाने हेतु विश्वस्त हैं। पाइनग्रोव स्कूल की बॉयज़ और गर्ल्स, दोनों टीमें सेमी फाइनल्स में जगह बना चुकी हैं। बॉयज़ कोच मिस्टर संजय एवं गर्ल्स कोच मिस्टर विनय का कहना है कि उनकी टीमें दूसरी टीमों के मुकाबले कहीं अधिक कौशलों से खेल खेलती हैं और बॉयज़ एवं गर्ल्स, दोनों कैटेगरीज़ में जीत हमारी ही होगी। तीसरे दिन के खेलों में पाइनग्रोव की बॉयज़ टीम नें डेली कॉलेज को 40-30, वैलहम बॉयज़ स्कूल देहरादून नें द लॉरेंस स्कूल सनावर बॉयज़ को 24-10, आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई नें पाइनग्रोव स्कूल सोलन को 34-26 से, बिशप कॉटन स्कूल शिमला नें वैलहम बॉयज़ स्कूल देहरादून को 24-21 के अंतर से हराया। उधर, गर्ल्स मैच में द श्री राम स्कूल दिल्ली नें द लॉरेंस स्कूल सनावर गर्ल्स को 16-12 से मात दी। पहला बॉयज़ सेमीफाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन व मेयो कॉलेज अजमेर के मध्य खेला गया, जिसमें पाइनग्रोव स्कूल सोलन नें मेयो कॉलेज अजमेरको 29-14 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा बॉयज़ सेमी फाइनल आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई और बिशप कॉटन स्कूल शिमला के मध्य खेल गया, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई नें बिशप कॉटन स्कूल शिमला को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाइनग्रोव स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता ने जानकारी दी कि बॉयज़ फाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई के मध्य तथा गर्ल्स फाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन और स्ट्राबेरी फील्ड्स हाई स्कूल चंडीगढ़ के मध्य खेला जाना है।
Solan Doctors association is organising a FIBROSCAN CAMP in public interest on April 29th. The camp will be oraganised at Bansal Orthopedic Hospital, Mall Road, Solan. While sharing the information Dr Anil Bansal shared that Fibroscan is done to investigate health of liver. In the camp the scan which normally costs around 5000/- will be done at a very subsidised rate of 1000/- only. Further he said that people with Diabetes Jaundice, Fatty Liver, Alcoholics, Obese, or having chronic liver disease will benefit from the scan. He added that those undergoing scan can avail free consultation by Dr Sandeep Dhavan and his team of gastroenterologists from Chandigarh. The camp will be organised between 9:30 am to 1:30 pm. Those who are interested may do prior registration to avail this facility. FOR REGISTRATION: DR. ANIL BANSAL 98160-25018 DR. SANJAY GROVER 92185-00356 DR. R.K. SOOD 98160-24168
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने कहा कि आपदा की स्थिति में समय प्रबंधन और त्वरित कार्यवाही अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपदा राहत कार्य में संलग्न कार्यवाही बल का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। अजय यादव आज ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के संयुक्त तत्वाधान में सोलन ज़िला के परवाणु स्थित टिंबर ट्रेल रिसाॅर्ट (टीटीआर) के सभागार में रोप-वे के दुर्घटनाग्रस्त या अन्य कारणों से होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए आयोजित टेबल टाॅप एक्सरसाइज़ और माॅक एक्सरसाइज़ के अयोजन के अवसर पर उपस्थित त्वरित प्रतिक्रिया बल एवं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे। अजय यादव ने कहा कि आपदा के समय जहां प्रभावित व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमज़ोर पड़ सकते है वहीं ऐसी स्थिति में राहत कार्य आरम्भ करने से पूर्व जानो-माल की क्षति का आकलन करना कठिन होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सर्वप्रथम बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचाना सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जहां एक और शीघ्रता से कार्य करना आवश्यक होता है वहीं प्रभावित व्यक्तियों का मनोबल बनाए रखना भी जरूरी होता है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने में नियमित अभ्यास एवं तैयारी जरूरी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप यहां अनेक स्थानों पर रज्जू मार्गों का प्रयोग किया जाता है। पर्यटन क्षेत्र में भी इनका प्रयोग बढ़ रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि रज्जू मार्ग के कारण होने वाली आपदाओं से निपटने की हमारी तैयारी पूर्ण हो। उन्होंने आज के अभ्यास में एनडीआरएफ के सहायक समादेशक से रज्जू मार्ग आपदा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और उचित दिशा-निर्देश जारी किए। एनडीआरएफ के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्र के सहायक समादेशक संतोष कुमार ने इस अवसर पर रज्जू मार्ग की दुर्घटनाओं के कारण होने वाली आपदा के समय में किए जाने वाले कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली के विषय में भी गहन जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा मामलों में त्वरित कार्यवाही प्रतिक्रिया की जानकारी हो तो भविष्य की दुर्घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
कुनिहार पुलिस ने सिरमौर जिले के एक व्यक्ति से 288 ग्राम चरस बरामद करने में कामयाबी पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुनिहार से पुलिस जाडली की तरफ गस्त पर थी, तभी जाडली के समीप बन्ना मोड़ पर एक व्यक्ति बस से उतरा। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सूरत सिंह पुत्र फ़िटू राम गांव ज्ञान कोट राजगढ़ जिला सिरमौर बताया। तलाशी लेने पर इसके पास से 288 ग्राम चरस पाई गई, जो इसे यहां बेचने के इरादे से आया था। पुलिस ने अंडर सेक्शन 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कुनिहार ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ज़िला एवं सत्र न्यायालय नालागढ़, सोलन, कांडाघाट, अर्की और कसौली स्थित न्यायालय परिसर में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस लोक अदालत में अपराधिक कंपाउडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, मोटर व्हीकल चलान के मामलों में धन वसूली इत्यादि का सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन, भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी सुनवाई कर निपटरा किया जाएगा। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए है, का भी लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय व धन की बचत होती है। लोक अदालत में न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकदमे का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। लोक अदालत में किसी पक्ष को सजा नहीं होती। उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 13 मई, 2023 से पूर्व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन व ज़िला के सभी न्यायालयों में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकता है। जिस अदालत में मामला विचारधीन है उस अदालत में भी आवेदन दिया जा सकता है।
एचएएस अधिकारी यादविंद्र पॉल ने आज एसडीएम अर्की का कार्यभार संभाल लिया है। यादविंद्र पॉल ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि सभी विभागों के साथ आपसी तालमेल बिठाकर कार्य किया जाए। पॉल ने कहा कि इसके साथ ही जन कल्याण कार्यों को गति देना, सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुचांना उनकी प्राथमिकता में होगा। बता दें कि यादविंद्र पॉल ने सितंबर 1998 में बतौर ज़िला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी किन्नौर में अपनी पहला पदभार संभाला था। पॉल ने 25 वर्ष के कार्यकाल में अभी तक 8 जिलों में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। अर्की में कार्यभार संभालने से पूर्व यादविंद्र पॉल राजगढ़ में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे रहे थे।
सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में बुधवार को तनाव से दूर रहने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी सोनाक्षी एस तोमर ने छात्रों को तनाव से दूर रहने के उपाय बताए। वहीं, विश्वविद्यालय के बच्चों ने लघु नाटक, कविता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से तनाव से दूर रहने का संदेश दिया। आईएएस अधिकारी सोनाक्षी एस. तोमर वर्तमान में बतौर एमडी, एचपी एससी-एसटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और एचपी वुमन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सोलन के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि तनाव हमारे जीवन का हिस्सा नहीं है, मगर जब हम अपने हर दिन के जरूरी कार्यों को व्यवस्थित नहीं करके, अनावश्यक कार्यों में उलझे रहते हैं, तो उससे तनाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि तनाव के कारण जहां आज छात्रों में कई तरह के मनोरोग होने लगे हैं, वहीं इससे उनकी पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। तोमर ने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि करियर जीवन का महज एक अंग है, जबकि खुशी ही सफल-सार्थक जीवन का आधार है। ऐसे में करियर, पीयर प्रेशर, ओवरथिंकिंग, देखा-देखी की गलत स्पर्धा के कारण तनाव को खुद पर हावी न होने दें। दिनचर्या में योग-व्यायाम को अपनाकर भी तनाव से दूर रहा जा सकता है। वहीं, स्वामी विवेकानंद का विचार दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है। हर जरूरी काम को सही समय पर करने से तनाव भी परेशान नहीं करेगा।


















































