** शनिवार देर रात हुए अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के ढालपुर में दुकानों में आग लग गई। शनिवार देर रात को हुए अग्निकांड में फल की पांच दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं, जबकि चार अन्य दुकानों को भी आग से नुकसान पहुंचा है। आग की इस घटना में प्रभावित दुकान मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद ढालपुर के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत और पार्षद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नगर परिषद के अध्यक्ष ने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि यहां फिर से दुकानें बनाई जाएंगी और उन्हें पुन: बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की पूरी मदद की जाएगी।
** कहा, जाखू में हनुमान की मूर्ति की तरह अब राम की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी यानी कल भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में पूरे दिन के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री राम मंदिर शिमला में अखंड ज्योति पाठ के शुभारंभ पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जाखू में हनुमान की मूर्ति की तरह अब श्री राम की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं, वे पूरे देश के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग कल अपने घर में दीपक जलाएं, वे स्वयं भी दीपक जलाएंगे।
थाना डमटाल पुलिस द्वारा भादरोया में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर एक घर में छापेमारी कर 8.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भदरोया में एक घर में अवैध नशे का व्यापार चल रहा है, जिस पर डमटाल पुलिस द्वारा मकान में छापेमारी की गई, जहां से 8.62 चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में गीता नाम की महिला और एव युवक अंकुश कुमार, निवासी गांव भदरोया तहसील इंदौरा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हमीरपुर जिला के कंजयाण में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि मुख्यंमंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू ने शिरकत की। मुख्यमत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भोरंज विधायक सुरेश कुमार, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, डीसी हेमराज बैरवा, एसपी आकृति शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में कैंसर बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं और भारत में हिमाचल कैंसर के मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है, जिससे चिंता बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी कैंसर बीमारी पर किसी ने गौर नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने बनते ही हमीरपुर जिला में कैंसर अस्पताल बनाने का फैसला लिया है। यह अस्पताल 150 करोड़ से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़िया कैंसर बीमारी से निजात पाने के लिए अस्पताल बनाकर जल्द सरकार देगी। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर निम्न आ गया है और देश भर में हिमाचल 17 वें स्थान पर पहुंच गया है । प्रदेश सरकार ने शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए काम किया जा रहा है और इसी के चलते हिमाचल प्रदेश के पहले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का नींव पत्थर भोरंज उपमंडल के करहा में रखा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 102 कनाल भूमि पर डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है जो कि जल्द बन कर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुरजिला का सौभाग्य है कि हिमचल के लिए दो मुख्यमंत्री मिले है और अब मुझे कांग्रेस सरकार से मुख्यमंत्री बनाया है यह हमीरपुर जिला का भाग्य है।
प्रेस क्लब कसौली की विशेष बैठक आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब कसौली के अध्यक्ष मनमोहन वशिष्ठ ने की। बैठक में प्रेस क्लब के पंजीकरण को लेकर कागजी कार्रवाई हुई। इसके अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई। बैठक के दौरान प्रेस क्लब कसौली के संरक्षक सुंदर लाल और अध्यक्ष मनमोहन वशिष्ठ ने कहा कि प्रेस क्लब कसौली अगामी दिनों में खेल गतिविधियां, सामाजिक कार्यों के अलावा बरसात के मौसम में पौधारोपण भी करवाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कसौली क्षेत्र के जनता के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, वहीं युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष टेक राज, महासचिव जयदेव अत्री, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र कंवर, सहसचिव जितेंद्र कुमार, सलाहकार राजीव खामोश मौजूद रहे।
** बोले, 35 वर्षों से लटका तकसीम का मामला दो महीने में सुलझा, इंतकाल भी कर दिया ** मीना देवी ने कहा, बारिश ने छीन लिया मकान, सरकार बनी सहारा ** राजेश बोले, मुख्यमंत्री जी, आप गरीबों के मसीहा हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत कंज्याण गांव में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मिलाप चंद ने कहा कि 35 वर्षों से लटकी तकसीम को राजस्व लोक अदालत में दो माह में हल कर दिया गया और अब इंतकाल भी हो गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या जगह मिल गई तो मिलाप चंद ने कहा कि हां जी, अब तो मकान बनाने का कार्य भी आरंभ कर दिया है। वहीं, आपदा प्रभावित मीना देवी ने बताया कि भारी बारिश से उनका मकान गिर गया था और छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर आ गए। उसे अब राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिल गई है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितने पैसे मिले तो मीना ने बताया कि पहली किश्त के रूप में उन्हें तीन लाख रुपये मिले हैं। वहीं, आपदा प्रभावित राजेश कुमार ने बताया कि बरसात में उनका मकान गिर गया था तथा राज्य सरकार की ओर से उन्हें तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिल गई है। राजेश ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप गरीबों के मसीहा हो, सहारा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द मकान बनाने का काम शुरू करो, चार लाख रुपये और मिलेंगे। प्रदेश सरकार घर पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने पर सात लाख रुपये का मुआवजा प्रदान कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी नवजोत शर्मा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें अब तक 16 हजार रुपये पॉकेट मनी के रूप में मिले हैं। अब घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने को आवेदन किया है, जिसके लिए तीन लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च और चार हजार रुपये प्रतिमाह पॉकेट मनी राज्य सरकार देगी। इसके साथ ही साल में एक बार टूअर और जब शादी करनी होगी तो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी। इसी योजना के लाभार्थी अभिषेक शर्मा ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब घर बनाने के लिए आवेदन कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने पूछा कि क्या करते हो, तो अभिषेक ने कहा कुछ नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना कुछ काम शुरू करो, राज्य सरकार इसके लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है। पढ़ाई करो और पढ़ाई के खर्च के साथ-साथ हॉस्टल का खर्च भी राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने 45.51 करोड़ रुपए की लागत से बनी लगवालती-बमसन पेयजल योजना के सुधारीकरण, 8.34 करोड़ रुपए की लागत से बनी समीरपुर-मतलाणा भुआणा सड़क, 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बने भोरंज अस्पताल के नए भवन तथा 2.06 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में बने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ रुपए लागत की ब्यास नदी पर बनने वाली मलियां सधरयाण उठाऊ पेयजल योजना, जाहू में 16.58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजीव गांधी ग्रीन इंडस्ट्री एरिया, 6.09 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण, 3.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सम्मू ताल बस अड्डे, 2.58 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, 2.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति विभाग भोरंज के भवन एवं आवास तथा सम्मू ताल में 1.98 करोड़ रुपए की लागत से प्राकृतिक तालाब के सौंदर्यीकरण संबंधी परियोजना की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने भोरंज के कराह में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन परियोजनाओं का क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा और भोरंज के विकास में यह सभी परियोजनाएं मील पत्थर सिद्ध होंगी।
** युवाओं को केवल गुमराह कर रहा है विपक्ष ** 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के प्रति लोगों में भारी उत्साह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के प्रति प्रदेशभर में लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के परिवर्तनकारी निर्णयों और उनके सकारात्मक परिणामों से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तथ्यों की सही जानकारी प्राप्त कर अब प्रदेशवासियों को नि:संदेह विश्वास हो गया है कि भाजपा ने सदैव ही हिमाचल के हितों की अनदेखी की है और अभी भी वह प्रदेश व यहां के लोगों के साथ नहीं खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेओए-आईटी भर्ती को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और सभी कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां तथ्यहीन हैं और ऐसी बातों का कोई आधार नहीं है। प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संवेदनशील है और इस दिशा में सार्थक सोच से उचित निर्णय ले रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गेस्ट टीचर मामले में भी भ्रम फैलाना सही नहीं है। सरकार ने यह निर्णय विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत लिया है। गेस्ट टीचर की सेवाएं केवल अध्यापक के तबादला होने या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में ही ली जाएंगी। गेस्ट टीचर चयन के लिए मेरिट को विशेष अधिमान दिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं को केवल गुमराह कर रहा है और केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए इस निर्णय की निंदा कर रहा है।
** विधायक ने पराल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे होनहार विधायक मलेंद्र राजन ने कहा है कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उद्धगार उन्होंने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पराल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। विधायक ने कहा कि शिक्षा से मनुष्य महान बनता है। बिना शिक्षा के मनुष्य कुछ भी नहीं है। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी देश और समाज का भविष्य उसकी शिक्षा व्यवस्था पर ही निर्भर करता है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक व्यवस्था में व्यापक सुधार करने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल स्कूल एवं उत्कृष्ट विद्यालय विकसित किए जाएंगे तथा एक-एक डे-बोर्डिंग स्कूल भी खोला जाएगा। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये देने तथा स्कूल में चारदीवारी लगवाने की घोषणा की। उन्होंने पराल से बरोटा सड़क पर पुली निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विधायक ने शैक्षणिक, खेल कूद, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षक सतनाम सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष केवल कृष्ण, एसएमसी प्रधान राधा रानी, बकराडवां की प्रधान रानी देवी, बसंतपुर पंचायत प्रधान के कुलदीप, उप प्रधान जोगिंदर सिंह, पूर्व प्रधान तारा चंद, स्कूल के बच्चे, अभिभावक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे थे, जिस पर पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने जसवां परागपुर व डाडासीबा के लिए काफी मांगें उनके समक्ष रखी थीं। इसमें डाडासीबा को पुलिस स्टेशन व बाबा कांशी राम कॉलेज में बीबीए बीसीए की कक्षा शुरू करने व कॉलेज और मिनी सचिवालय की बिल्डिंग के लिए एक-एक करोड़ रुपए की घोषणा हुई। इस पिर डाडासीबा की स्थानीय जनता, जिसमें डाडासीबा व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा पंचायत प्रधान डाडासीबा के प्रधान परमेश्वरी दास, प्रवीण मेहता, कृष्ण दत्त शर्मा, रितेश शर्मा, गुरमीत सिंह, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप कुमार व सतीश कुमार इत्यादि ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंदर सिंह मनकोटिया का धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया है।
सुजानपुर की सराक्कड़ पंचायत के गांव गारा में दो दिवसीय स्व. जतिन रगड़ा मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट स्व. जतिन रगड़ा की याद में करवाया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस दौरान विनोद ठाकुर ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए, हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। कोई टीम जीत जाती है तो कोई हार जाती है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को कैबनिट मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा चलाए गए खेल महाकुंभ में भी शामिल होना चाहिए और अपना योगदान देना चाहिए। विनोद ठाकुर ने कहा कि जब से देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में आई है और खेल मंत्रालय अनुराग ठाकुर के पास आया है, तब से खिलाड़ियों में एक नया ही उत्साह देखने को मिल रहा है। 2023 के एशियाई गेम्स में भारत ने 107 मेडल जीतकर एक नया इतिहास रचा है। आने वाले समय में भारत खेलों में ऊंचाइयों को छूएगा और विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति युवक मंडल ब्लांगुनी द्वारा किया गया, जिसमें अभिषेक ठाकुर, अक्षय, अनुज, अंकू, पंकज, गुलशन ने अपना योगदान दिया।
** ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-परागपुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ** महासचिव शिशिर शर्मा बोले, जिंदगी भर नहीं भूलेंगे सीएम का यह उपकार जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की सब तहसील परागपुर को तहसील का दर्जा देने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-परागपुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व सुरिंदर सिंह मनकोटिया का धन्यवाद किया है। शनिवार को मेन बाजार परागपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिशिर शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे व पटाखे फोड़े। वहीं, शिशिर शर्मा ने बताया कि परागपुर के लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा कर दिया है। परागपुर वासी उनका यह उपकार जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। इस दौरान सुशील कुमार, मोनू पटियाल, शशि गोस्वामी, पाली, श्याम, वरुण पटियाल, नीरज शर्मा इत्यादि इस जश्न में शामिल हुए।
** गांव का दौरा कर लोगों की समस्याओं को भी सुना ** कहा, कांचरग देवता मंदिर परिसर में अठारो मनाने के लिए करेंगे बजट का प्रावधान राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार विकास खंड की ग्राम पंचायत नाथपा के काचरंग गांव का दौरा किया तथा लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने 4.81 लाख से निर्मित काचरंग के सामुदायिक भवन के प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया और काचरंग मोड़ से रोकचरंग गांव तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क व 82 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली शेयो मोड़ से नाथपा तक 1 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांचरग देवता मंदिर परिसर में अठारो मनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने व लोगों को सुलभ एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसके अलावा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हिमाचल सरकार दिन-रात प्रयासरत है तथा प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। सरकारी क्षेत्र में 20 हजार नौकरियां निकालने के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण के तहत ई-टैक्सी योजना शुरू कर इसमें युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधार करने के लिए कड़े कदम उठा रही है ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी तथा क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा।
In Himachal Pradesh, the Chief Minister has instructed to suspend the implementation of the period-based guest teacher recruitment policy until further orders. CM Sukhwinder Singh Sukkhu announced the decision, emphasizing that a detailed discussion on the matter will take place only after the return of the Education Minister to Shimla. Singh mentioned that the policy would be implemented after thorough consideration. The Chief Minister shared this information with journalists during a conversation at the state secretariat on Saturday. He clarified that guest teachers would be paid on an hourly basis according to the period, and there would be no permanent recruitment on a monthly or annual basis; guest teacher recruitment is temporary.
बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 जनवरी तक जिला सोलन में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन विनोद कुमार गौतम ने दी। विनोद कुमार गौतम ने कहा कि लिंग आधारित लिंग चयन उन्मूलन को रोकने, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जन भागीदारी के लिए जिला सोलन में बालिकाओं के सम्मान के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में हस्ताक्षर तथा शपथ अभियान का आयोजन किया गया। इन गतिविधियां का लक्ष्य बालिकाओं के मूल्य निर्धारण पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी तक जिला व खंड स्तर पर बालिकाओं के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
** आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री ने नवाजे हिम स्कूल पहाड़ा के होनहार आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने हिम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ा के वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि के रूप शिरकत की और विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये अनुशासन और कड़ी मेहनत को अपना साथी बनाए। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों की रुचि तथा प्रतिभा की पहचान कर मार्गदर्शित करने का आह्वान किया। गोमा ने कहा कि शिक्षा पद्धति में सुधार और बच्चों को आधुनिक माध्यमों से शिक्षा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत 17 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2050 उत्कृष्ट पाठशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है और अगले शैक्षणिक शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में भी छात्रों को इंग्लिश मीडियम में शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ कर प्रदेश के पात्र विद्यार्थियों को व्यावसायिक तथा तकनीकी शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक शैक्षणिक ऋण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 21 हजार तथा विद्यालय के मैदान के जीर्णोद्धार के लिये धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
** पॉलिसी पर विस्तृत विचार-विमर्श पर दिया जोर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अवधि आधारित अतिथि शिक्षक भर्ती नीति के क्रियान्वयन को अगले आदेशों तक स्थगित करने के निर्देश दिये हैं। सीएम सुक्खू ने भर्ती पर अस्थायी रोक लगाते हुए इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने के बाद ही इस मामले पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस नीति को गहन विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिथि शिक्षक भर्ती अस्थायी है। अतिथि शिक्षकों को अवधि के अनुसार घंटे के आधार पर भुगतान किया जाएगा और मासिक या वार्षिक आधार पर कोई स्थायी भर्ती नहीं होगी।
पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत देर रात गगन चंद पुत्र जफा राम गांव व डाकघर गलोटी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने अपने घर के नजदीक माता का मंदिर बनाया है, किन्हीं अज्ञात लोगों ने मंदिर से 6500 रुपये के अलावा सैकड़ों सिक्के चुरा लिए हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी के आरोपी दो व्यक्तियों प्रवीण कुमार व प्रिंस निवासी गांव चीड, डाकघर गलोटी तहसील खुंडियां को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने कहा कि चोरी के मामले में गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को जेएमआईसी कोर्ट देहरा में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जयसिंहपुर : केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैंपस के लिए तुरंत राशि जमा करवाए सरकार : मनजीत डोगरा
लगभग डेढ़ दशक पहले हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करने की इच्छा रखने वाले शिक्षार्थियों/ शोधकर्ताओं को कांगड़ा में ही अध्ययन करने की बड़ी सुविधा मिली थी। किसान नेता एवं समाज सेवी मनजीत डोगरा ने कहा कि यह बहुत बड़ी विडंबना है कि स्थापना के समय से ही विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर राजनीतिक विवाद तथा राजनीतिक खींचातानी होती रही है, जिसके परिणामस्वरूप आज लगभग डेढ़ दशक के पश्चात भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर का निर्माण नहीं हो सका, जिसका खामियाजा शिक्षार्थियों को उठाना पड़ रहा है। निर्माण के लिए प्रदेश सरकार को अपना वित्तीय हिस्सा जमा करने के आदेश केंद्र से हुए हैं, लेकिन बड़े दुख की बात है वर्तमान प्रदेश सरकार भी केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति कर रही है तथा अपने हिस्से के धनराशि को जमा न करवाकर धर्मशाला में विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण में रोड़े अटका रही है, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। मंजीत डोगरा ने जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में जिला की प्रबुद्ध जनता तथा समाजसेवी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 30 करोड़ की धनराशि जो जमा करना अपेक्षित है, तुरंत जमा करवाए।
गत दिवस शाम 3 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 29बी हाउसिंग बोर्ड के बाहर से संध्या यात्रा शुरू की गई, जो कॉलोनी से होते हुए तलवार निवास के समीप शिव मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान अयोध्या से आए निमंत्रण पत्र और पूजित अक्षत वितरित किए गए। यात्रा में सभी राम भक्त ढोल और प्रभु राम के भजनों पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए। वहीं, बाबा बालक नाथ मंदिर से पालकी को भव्य रूप से कैलाश द्वारा सजाया गया, जो बहुत ही सुंदर लग रही थी। इस यात्रा का राम भक्त दीपक शर्मा के घर स्वागत हुआ। उसके बाद भक्त आशीष वर्मा ने कुलचे-छोले के प्रसाद का लंगर लगाया , वहीं अंकुश गुप्ता निवास में यात्रा का स्वागत हुआ और योगेश तलवार के घर ब्रेड-पकोड़े व चाय के लंगर के पश्चात यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा में मुख्य रूप से ईश्वर, आरएस नेगी, सुशील पांडे, एमएस राणा, बृजेश, शिव राणा, सुनील बागड़ी, सूरज, नरेश, प्रदीप, मीना, राकेश उप्पल, दीप चंद, शिवालिक, राकेश शर्मा, मनदीप, रविंद्र, अलका, पुष्पा बजाज, अनिकेत, छाबरा, सुनीता एवं सभी राम भक्त उपस्थित रहे।
** कार्यक्रम में बीडीओ रजनी गौतम रहीं मुख्यातिथि ** पंचायत के प्रधान सुनील कश्यप ने दी जानकारी ग्राम पंचायत बड़ोग में आज उमंग नाम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी रजनी गौतम ने शिरकत की। उनके साथ पंचायत इंस्पेक्टर नीतीश शर्मा, सुरेश ठाकुर व निशा शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुनील कश्यप ने बताया इस कार्यक्रम में उन महिला समूहों एवं महिला मंडलों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वयं भी बेेहतर काम किया और पंचायत का भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा अब तक विभिन्न तरह के कई कोर्स करवाए जा चुके हैं व सफाई अभियान भी चलाए जा चुके हैं। पंचायत द्वारा उजाला योजना शुरू कर इसके प्रथम चरण में सभी धार्मिक स्थलों में सोलर लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। उसके उपरांत हर गली में सोलर लाइट लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उप प्रधान गुरुदेव शर्मा, पंचायत सचिव अजय जायसवाल, वार्ड सदस्य सोनिया, कमला देवी, दीपा, चीनती देवी, विक्कू सहित करीब 150 लोगों ने शिरकत की।
** ऊना से 29 जनवरी को चलेगी पहली ट्रेन ** प्रथम चरण में 6 हजार रामभक्त जाएंगे आयोध्या आयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, जिसके गर्भगृह की प्राण प्रतिष्ठा राम लला की मूर्ति के साथ 22 जनवरी को हो रही है। आयोध्या में राम मंदिर को लेकर जिस प्रकार हर वर्ग में उत्साह है, ऐसे में हिमाचल के रामभक्तों को आयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करवाने की ट्रेन की सुविधा विशेष रूप से 'आस्था एक्सप्रेस' के रूप में की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में इस अभियान को सामाजिक व धार्मिक अभियान के नाते सहयोगी के रूप में रखा है। रामभक्तों को आयोध्या दर्शन करवाने की समिति का संयोजक संजीव कटवाल को बनाया गया है। संजीव कटवाल ने बताया कि प्रदेशभर से 6000 श्रद्धालुओं को प्रथम चरण में आयोध्या भेजने का लक्ष्य है, जो कि रेलवे विभाग से विशेष गाडिय़ां आस्था एक्सप्रेस के माध्यम से यह यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि पहली 'आस्था एक्सप्रेस' ट्रेन 29 जनवरी को जिला ऊना के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी। यह ट्रेन ऊना-नंगल डैम-चंडीगढ़ होते हुए आयोध्या रेलवे स्टेशन पर रात्रि 2 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि करीब 19 घंटे का यह सफर रहेगा। 31 जनवरी को यह ट्रेन वापस आयोध्या से रात्रि 12 बजकर 40 मिनट से चलेगी, जो कि ऊना में एक फरवरी को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। कहा कि 30 जनवरी सुबह से लेकर रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालु आयोध्या मंदिर व आसपास का भ्रमण कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए रामभक्त जिला व मंडल स्तर पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आने-जाने का शुल्क 1500 रुपये रहेगा। जिसमें ट्रेन में भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ट्रेन सेवा के प्रभारी प्रदेश भाजपा सदस्य नवीन कुमार रहेंगे, जबकि ट्रेन में हर कोच का प्रभारी भी तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आस्था एक्सप्रेस टे्रन में 20 स्लिपर कोच रहेंगे। प्रत्येक कोच में 64 रामभक्त यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु जिनका पंजीकरण किया जाएगा, उन्हें समय व तिथि यात्रा सूचित की जाएगी। क्योंकि एक ट्रेन में 1300 रामभक्त ही जा पाएंगे। जबकि प्रदेश से 6 हजार से अधिक रामभक्तों को आयोध्या भेजने की योजना है। पंजीकरण के अनुसार 2 से 3 या अधिक विशेष आस्था एक्सप्रेस ट्रेन बुक करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी रामभक्त जो आयोध्या की यात्रा कर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं, वो इस विशेष आस्था एक्सप्रेस टे्रन का लाभ उठा सकते हैं। इसमें पंजीकरण करवाने में स्थानीय जिला व मंडल के भाजपा प्रतिनिधि भी सहयोग करेंगे।
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना इंदौरा द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है, जिसमें व्यक्ति से 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपये बरामद किए गए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इंदौर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है, जिसमें लखबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय रांझाराम निवासी मडहट कॉलोनी प्रताप नगर पठानकोट (पंजाब) के कब्जे से भुमला में 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपये बरामद किए हैं। व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अभियोग की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली 21 जनवरी को मंडी जिला के नाचन के घरोट में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों में पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है ताकि जनसमस्याओं का निवारण मौके पर ही किया जा सके। आयोजन स्थल से संबंधित पंचायतों में इसी दिन विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। सरकार की तरफ से जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को इन कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनी स्टॉलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। 'सरकार गांव के द्वारÓ कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग मैगा स्वास्थ्य कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें मरीजों के निशुल्क टैस्ट होंगे तथा उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
** मुख्यमंत्री ने चामुखा में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा भी की ** परागपुर के नक्की में की 'सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम' की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के परागपुर के गांव नक्की में 'सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम' की अध्यक्षता की। लोगों की समस्याएं घर-द्वार पर हल करने तथा उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की यह पहल है। मुख्यमंत्री ने 11.32 करोड़ की लागत से बने मंडवारा से करोल वाया चानौरिया बस्ती, बाबा बालोतू मंदिर, सुकर और डाडरी संपर्क मार्ग एवं नलसुहा खड्ड पर बने सेतु मार्ग (कौजवे) तथा लगबलियाना व सेहरी खड्ड पर बनी से परागपुर वाया दंगरासिद्ध सड़क पर निर्मित दो पुलों का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परागपुर सब तहसील को तहसील बनाने तथा कड़ोहा, चलाली, समनोली पटवार सर्किल को देहरा तहसील से परागपुर के साथ मिलाने की घोषणा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ को दोबारा शुरू करने, डाडासीबा कॉलेज के लिए एक करोड़, कोटला कॉलेज के लिए तीन करोड़ तथा रक्कड़ कॉलेज के लिए छह करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन डाडासीबा के लिए एक करोड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलेटी के लिए 25 लाख, एएचसी सलेटी के लिए 20 लाख, फार्मेसी कॉलेज कूहना में आकदमिक ब्लॉक के लिए दो करोड़, आईटीआई टेरेस के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी डाडासीबा को थाना बनाने, रक्कड़ कॉलेज, कोटला बेहड़ कॉलेज तथा डाडासीबा कॉलेज में बीबीए तथा बीसीए की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नलसूना तथा कलोहा में अगले सत्र से साइंस व कॉमर्स कक्षाएं आरंभ करने के साथ-साथ चामुखा में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की। उन्होंने प्रागपुर पीएमसीएच का नया भवन के लिए धन उपलब्ध करवाने तथा पठानकोट-चिंतपूर्णी बस सेवा को बहाल करने, टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा शुरू करने तथा शिमला प्रागपुर बस सेवा को स्यूल खड्ड तक करने की घोषणा भी की। उन्होंने कोटला बेहड़ के तहत सड़कें बनाने को भी उचित धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित सीएम सुक्खू ने कहा कि पौंग बांध के साथ लगते एरिया को ईको सेसेंटिव जोन बनाने के मामले पर प्रदेश सरकार लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है, ताकि लोगों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में 100 करोड़ की योजनाएं शुरू की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शगुन योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के चैक भी प्रदान किए। उन्होंने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि बिना केंद्र सरकार की सहायता तथा सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार ने प्रदेश के आपदा प्रभावितों को 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि प्रागपुर में भी 84 परिवारों को 3-3 लाख की किश्त जारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान सक्षम नेतृत्व प्रदान किया, जिसकी प्रशंसा नीति आयोग तथा विश्व बैंक जैसी संस्थाओं ने की। कांगड़ा जिला को राज्य सरकार ने पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया है तथा इससे जिला के साथ-साथ हमीरपुर और ऊना के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। प्रधान ग्राम पंचायत परागपुर ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लिए 11 हजार रुपए तथा स्थानीय निवासी रंजना पटियाल ने आपदा राहत कोष में 50 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।
पीएम के आह्वान पर शुरु किया गया तीर्थ स्थल स्वच्छता अभियान 22 जनवरी तक चलेगा। इसी कड़ी में आज जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पितृ तर्पण परमार्थ गौ सदन बटाहन और आसपास की साफ-सफाई की। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा के कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरा देश राममय हो चला है। भगवान ने प्राण प्रतिष्ठा के लिये भक्त भी वही चुना है, जिसकी हर सांस में श्री राम हैं। वहीं, पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 14 से 22 जनवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों की सफाई करने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में पितृ तर्पण परमार्थ गौ सदन में अभियान चलाया गया। रविंद्र धीमान ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि वह भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री के इस आह्वान का हिस्सा बने और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता के कार्यक्रम करें। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश राणा,अजय कबीर, जेएम अवस्थी, जितेंद्र राणा, आदर्श सूद, सुमन व्यास, राम सिंह, राज वालिया, धर्म सिंह भूरिया, विजय भाटिया, दीप राज व्यास व अनुराधा शर्मा श्रेष्ठा देवी लीना भारद्वाज मीरा राणा बिना मनहास गांव की मातृशक्ति और सभी राम भक्त मौजूद रहे।
** खेल मंत्री ने बच्चों के लिये क्रिकेट खेल अकादमी का किया शुभारंभ ** कहा, झूंगा देवी खड्ड के पास बने मैदान में तैयार करेंगे सिंथेटिक ट्रैक आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय को मजबूत करने तथा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। वे आज विकास खंड लंबागांव द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झूंगा देवी खड्ड के पास बने मैदान में सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। इसके अलावा लंबागांव और सलियाणा में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर मैदान के सौंदर्यीकरण के लिये 30 लाख रुपये जारी किये गये हैं। मैदान के कला मंच के लिये भी 25 लाख जारी किये गये हैं। मंत्री ने जयसिंहपुर में बच्चों के लिये क्रिकेट खेल अकादमी का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इससे जहां बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रशिक्षण प्राप्त होने से बच्चों की खेल में भी निखार आएगा। मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 65 पंचायतें शामिल हैं और उन्होंने एक वर्ष के कार्यकाल में 50 पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों के लिये 1 करोड़ 86 लाख जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। मंत्री ने जयसिंहपुर में बच्चों के लिये क्रिकेट खेल अकादमी का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इससे जहां बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रशिक्षण प्राप्त होने से बच्चों की खेल में भी निखार आयेगा। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों के पास जमीन उपलब्ध होगी ऐसी पंचायतों को खेल मैदान बनाने के लिये धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि हर्ष की बात है कि एसडीएम स्वयं बच्चों को प्रशिक्षित करने के आगे आये हैं। उन्होंने कहा कि इस अकादमी को आगे बढ़ने के लिये हरसंभव सहयोग देने का प्रयास करेंगे ताकि यहां के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे आ सकें। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर मैदान के सौंदर्यीकरण के लिये 30 लाख रुपये जारी किये गये हैं। मैदान के कला मंच के लिये भी 25 लाख जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि मैदान की स्टैर्स पर कोटा स्टोन डालने का कार्य किया जायेगा। गोमा ने कहा कि झूँगा देवी खड्ड के पास बने मैदान में सिंथेटिक ट्रैक स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा लंबागांव और सलियाणा में इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हलेड मैदान को युवा सेवा एवं खेल विभाग के नाम स्थानांतरित कर 20 लाख से सवारा जायेगा। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर मैदान में दो सोलर हाई मास्ट लाइट लगवाई हैं और दो और लगाने की घोषणा की। इससे पहले यादविंदर गोमा ने पूर्व प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ता रसीला राम के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया तथा दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखा। गोमा दिवंगत रसीला राम की अंतिम यात्रा में भी शामिल रहे।
** मंत्री ने इंदौरा की सूरजपुर पंचायत में सुनी लोगों की समस्याएं ** मुख्यमंत्री शगुन योजना के 16 लाभार्थियों को वितरित किए 5 लाख कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि जनकल्याण ही प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस ध्येय को स्वीकार करने के लिए सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू कर पात्र लोगों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। वे आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत सूरजपुर पंचायत में आयोजित प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम सरकार जनता के द्वार में जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन तथा एडीएम रोहित राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में 268 करोड़ की लागत से बनने वाले वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के पेप्सी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में इतने बड़े निवेश से लगने वाला यह पहला उद्योग है। इससे क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार और आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस उद्योग के माध्यम से दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि गत बरसात में प्रदेश में आई आपदा के समय मंड क्षेत्र में बाढ़ के भयंकर हालात थे। तत्काल स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन ने वायुसेना के हेलीकॉप्टर तथा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम की सहायता से लोगों को बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों से बाहर निकाला व उनके लिए अस्थायी निवास तथा खाने पीने की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की नाजुक आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार ने 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया। जिसके तहत पूर्ण तौर पर क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मालिकों को नया मकान बनाने के लिए 7 लाख तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकान के मालिकों को 1-1 लाख रुपये की राशि दी गई है। इसके अलावा डंगे लगाने के लिए 1 लाख तथा फसल के नुकसान पर किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। 60 लोगों की समस्याओं का हुआ निपटारा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सम्बंधित 60 समस्याएं प्राप्त हुई। जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जबकि शेष समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिये गए। मंत्री ने लोगों की समस्याओं तथा मांग को पूरा करते हुए घोड़न पंचायत में रास्ते के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, बसंतपुर पंचायत में दो शमशानघाट के लिए 2-2 लाख रुपए, गधराणा तथा डडोली पंचायत के महिला मंडलों को 25-25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। डमटाल पंचायत के दिव्यांग जोगिंद्र पाल की शौचालय की समस्या को सुनते हुए ग्रमीण विकास विभाग को शेष राशि तुरंत जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 16 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपए के चेक भी वितरित किए। मंत्री ने इस मौके पर विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा सभी के प्रयासों की सराहना की।
शिमला की समरहिल पंचायत के अभिषेक कुमार पुत्र विजय कुमार ने 24 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय स्तरीय नेट जीआरएफ एंड असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) परीक्षा उत्तीर्ण की। अभिषेक कुमार ने अपनी ग्रेजुेएशन संजौली कॉलेज से की है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मास्टर कर रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक कुमार सेशन कोर्ट कुल्लू में जॉब भी कर रहे हैं।
** मुख्यमंत्री ने होस्टल में नहीं रह रहे विद्यार्थियों के लिए की घोषणा ** जसवां-परागपुर में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं कांगड़ा जिला के परागपुर क्षेत्र के गांव नक्की में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम' के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभार्थी प्रिंस शर्मा ने कहा कि वे रीजनल सेंटर धर्मशाला से एमबीए कर रहे हैं और राज्य सरकार उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रही है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि हॉस्टल का खर्च मिल रहा है, तो प्रिंस ने कहा कि वहां हॉस्टल नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में सुधार कर हॉस्टल के खर्च के साथ-साथ किराए का भी प्रावधान किया जाएगा, ताकि किराए पर घर लेकर पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिल सके। इसी योजना की लाभार्थी डॉ. रश्मि शर्मा ने कल्याणकारी योजना शुरू करने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे बीएएमएस की पढ़ाई के बाद डिग्री कर रही हैं, जिसके लिए राज्य सरकार से आर्थिक मदद मिल रही है। इस योजना के तहत उन्हें 4000 रुपये पॉकेट मनी भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना कोई दया नहीं है, बल्कि अनाथ बच्चों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए तथा स्टार्ट-अप व शादी के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। आपदा प्रभावित कलोह निवासी सरला देवी ने कहा कि घर बनाने के लिए सरकार की ओर से उन्हें तीन लाख रुपये की सहायता मिल चुकी है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन लाख रुपये तो पहली किश्त के मिले हैं, राज्य सरकार ने घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया है और उन्हें सात लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्हें बिजली एवं पानी का फ्री कनेक्शन और 280 रुपये प्रति बोरी की दर से सीमेंट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। आपदा प्रभावित उपरली भरोल निवासी प्रतिमा देवी ने भी तीन लाख रुपये की किश्त प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मंच से उतर कर बुजुर्ग तारा चंद से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान कलोहा निवासी 88 वर्षीय तारा चंद मंच के सामने आए तो मुख्यमंत्री मंच छोड़कर कर उनसे मिलने नीचे उतर गए। बुजुर्ग तारा चंद ने सड़क की समस्या को लेकर उनसेे बात की। इस पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कांगड़ा को उनकी मदद करने के निर्देश दिए।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंबाला से बद्दी आ रही बस में फर्जी टिकट बनाकर हजारों रुपये डकारने वाले कंडक्टर को परिवहन ने सस्पेंड कर दिया है। निगम प्रबंधन ने परिचालक को 45 यात्रियों को फर्जी टिकट जारी कर 4500 रुपये के गबन का दोषी पाया है। कंडक्टर ने टिकट मशीन से छेड़छाड़ कर खाली पर्चियां निकालीं और उन पर हाथ से 4,500 रुपये के फर्जी टिकट बना दिए थे। मशीन खराब होने के नाम पर परिचालक ने यह पूरा खेल रचा था। जब एचआरटीसी की फ्लाइंग स्क्वायड ने निरीक्षण के दौरान कंडक्टर को पकड़ा तो टिकटों का हिसाब नहीं दिखा पाया। फ्लाइंग स्क्वायड की रिपोर्ट पर निगम प्रबंधन ने मामले की जांच का जिम्मा तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि परिचालक ने जानबूझ कर यह गड़बड़ी की है। एचआरटीसी परवाणू डिपो ने संबंधित परिचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका दिया, लेकिन परिचालक की ओर से दी गई दलीलें तथ्यहीन पाई गईं। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू ने अनुबंध के नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिचालक को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया।
** पार्टी कार्यालय सोलन में जिला अध्यक्ष अमित की अध्यक्षता में हुई बैठक ** बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो और मेरा प्रथम वोट अभियान पर हुआ मंथन जिला युवा कांग्रेस सोलन की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय सोलन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की, जबकि मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी मौजूद रहे। इसके अलावा शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव को-ऑर्डिनेटर अविनाश मेहला विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो अभियान और मेरा प्रथम वोट के बारे में चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बूथों में जाकर पांच-पांच युवाओं को जोडें़गे। इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जन कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की सरकार है। इस सरकार ने ओल्ड पेंशन, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना और कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ करने के साथ-साथ आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस को अभी से मजबूती से कार्य करना होगा। वहीं, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अखिल अग्रिहोत्री ने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य है कि लोकसभा चुनावों से पहले ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया है कि जो भी दिशानिर्देश उनके द्वारा जारी होंगे, उन्हें जमीनी स्तर पर उतारने के लिए भरपूर प्रयास किये जाएंगे। इस मौके पर अंकुर ठाकुर, अमरदीप कौशल, गुरुदिप चौधरी, अशोक भारद्वाज, प्रिंस शर्मा, विशाल शर्मा, जय प्रकाश, विकास ठाकुर, पुनीत शांडिल, अखिल, अमित, कोमल रघुवंशी, पुनीत नारंग, निशांत मकोल, परमिंदर, यशपाल शर्मा, सतीश, साहिल अत्रि, रितिक आदि मौजूद रहे।
संघोल पंचायत के पूर्व प्रधान व जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रसीला राम की वीरवार शाम को मौत हो गई। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन पर आयुष विभाग एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने शोक व्यक्त किया है। यादविंदर गोमा व उनके कार्यकर्ताओं ने वाडू द वन श्मशानघाट जाकर उनको अंतिम विदाई दी। मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि रसीला राम 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे और दो बार संघोल पंचायत के प्रधान व एक बार उप प्रधान रह चुके हैं। गोमा ने कहा कि रसीला राम का निधन कांग्रेस पार्टी के साथ उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
** सरकार से 31 मार्च से पहले नियुक्ति देने की उठाई मांग जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जोओए) आईटी पोस्ट कोड-817 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होने से अभ्यर्थी भड़क उठे हैं। अभ्यर्थियों ने गत दिवस प्रदेश सचिवालय के बाहर धरना दिया था, लेकिन मांगों पर सुनवाई न होने पर आज अभ्यर्थी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर पहुंच गए और सीएम से मिलने पर अड़े रहे। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने अभ्यर्थियों को गेट के बाहर ही रोक दिया था। अभ्यर्थियों ने जेओए आईटी-817 के अंतिम रिजल्ट को घोषित कर 31 मार्च से पहले इन पदों पर नियुक्ति देने की सरकार से मांग उठाई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड-817 जेओए आईटी के 1,867 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। प्रदेश भर से करीब एक लाख युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया। आवेदन करने के बाद आयोग ने 21 मार्च 2021 को लिखित परीक्षा ली। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने पहले एक फरवरी से 24 फरवरी 2022 और उसके बाद दो मार्च और 22 जून 2022 को स्किल टेस्ट भी करवाया। लिखित और स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण 4,335 अभ्यर्थियों के लिए एक अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। इसके बावजूदन अभी तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया। युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 60 दिन के भीतर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। अब इतने अधिक दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार निर्णय नहीं ले पाई है। इसके चलते अभ्यर्थियों को मानसिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी हैं। शिक्षा बोर्ड 21 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाएगा। इस बाबत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन स्कूलों को आंतरिक स्तर पर करना होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 की दसवीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 से 29 फरवरी तक होंगी। इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं को संबंधित स्कूलों को आंतरिक रूप से करना होगा। परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नपत्रों को विषय से संबंधित अध्यापकों को ही मौके पर तैयार करना होगा। वहीं प्रैक्टिकल फाइल, अवार्ड लिस्ट और अन्य विस्तृत निर्देश स्कूलों की लॉगिन आईडी पर भेज दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक विषयों से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट आरएमएस-एनएसडीसी निदेशालय की ओर से अलग से जारी की जाएगी।
** पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर्स की होगी भर्ती ** कर्मचारियों की पंचायत स्तर पर की जाएगी तैनाती हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी के सपने संजाये बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल शक्ति विभाग में हजारों पद भरे जाएंगे, जिसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक विभाग में 4500 पद भरे जाएंगे, जिनमें पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) की भर्ती की जाएगी। ये कर्मचारी शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला जोन में रखे जाएंगे। विभाग ने भर्ती के लिए अधीक्षण, अधिशासी अभियंता और अधीक्षक की कमेटी गठित की है। पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। विभाग में कर्मचारियों की कमी है। इनकी तैनाती से विभाग को काफी हद तक राहत मिलेगी, वहीं गांवों में पानी की सप्लाई को लेकर आ रही समस्या भी दूर होगी। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। आईटीआई और डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। आवेदनकर्ता का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वर्कर पॉलिसी के तहत इनकी तैनाती की जानी है। विभाग कर्मचारियों को 5,500 रुपये तक मासिक मानदेय देगा। पानी के पंप स्टेशन, स्टोरेज टैंक की देखरेख समेत सप्लाई देने का काम इनका रहेगा और 6 घंटे काम लिया जाएगा। जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जल शक्ति विभाग में वर्करों की तैनाती को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जल्द लोगों से आवेदन मांगे जाएंगे और भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस फैसले से जहां युवाओं को रोजगार मिल सकेगा, वहीं जनता को भी राहत मिलेगी।
ठियोग के शिलारू के समीप स्थित रावग गांव के 21 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र संतराम ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय स्तरीय नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अश्वनी कुमार ने अपनी ग्रेजुेएशन तक की शिक्षा संजौली कॉलेज से की है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मास्टर कर रहे हैं। इसके साथ-साथ अश्वनी कुमार हिमाचल के युवा एंकर भी हंै और अपने अभी तक के शैक्षिक अवधि में बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर (अर्थशास्त्र), बेस्ट स्पीकर ऑफ द ईयर जैसे खिताब अपने नाम कर चुके है।
Vice President of India Jagdeep Dhankhar honored THDC India Limited with the prestigious SCOPE Meritorious Award for their outstanding Best Practices in Human_Resource Management in a distinguished ceremony at Vigyan Bhawan, New Delhi. The accolade was received by R. K. Vishnoi, Chairman and Managing Director along with Shallinder Singh, Director (Personnel) of THDCIL.Hon’ble Vice President of India, Jagdeep Dhankhar while addressing the representatives of various CPSEs and Govt. of India officials said that Public Sector is the Spine of Indian Economy. The nation is greatly benefited by the #Public Sector Enterprises. Underscoring the pivotal role of HR practices Vishnoi attributed the prestigious SCOPE Meritorious Award to THDC India Limited's unwavering dedication and unparalleled excellence in world-class HR practices.
गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के निरर्थक घोषित भंडार की नीलामी 02 फरवरी को प्रात: 11 बजे दमकल केंद्र सोलन में की जाएगी। यह जानकारी आज यहां गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक संतोष कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि नीलाम की जाने वाली वस्तुओं का क्रय मूल्य 788555.53 रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को बोली आरंभ होने से पूर्व अग्रिम राशि के रूप में 3 हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी। बोली समाप्त होने के उपरांत यह राशि प्रत्येक बोलीदाता को वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च बोलीदाता को बोली की समाप्ति पर राशि मौके पर जमा करवानी होगी और नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 5 बजे से पूर्व उठानी होंगी। उन्होंने कहा कि आदेशक को बिना कारण बताए नीलामी को रद्द करने का अधिकार है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-223845 पर संपर्क किया जा सकता है।
** एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक में बोले उप मुख्यमंत्री ** प्रथम दर्शन सेवा की इंफार्मेशन बुकलेट का किया विमोचन उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्राथमिकता के आधार पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री आज यहां एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। निदेशक मंडल ने निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और विश्वास जताया कि आने वाले समय में सभी के सहयोग से लोगों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बैठक में उप-मुख्यमंत्री ने सेंट्रलाइज्ड इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम का औपचारिक तौर पर शुभारम्भ किया, जिसके तहत मुख्य कार्यालय और खंड स्तर पर प्रतिदिन के आधार पर इन्वेंट्री की प्रभावी निगरानी और नियंत्रण किया जा सकेगा। इस प्रणाली के तहत जिस यूनिट में स्पेयर पार्ट्स की जरूरत होगी, वह अन्य यूनिट से ऑनलाइन मांग कर सकेंगे, जिससे स्थानीय खरीद बंद होगी और पैसे की भी बचत होगी। यह प्रणाली डिविजनल वर्कशाप तारा देवी और जसूर तथा क्षेत्रीय कार्यशाला शिमला लोकल, ऊना और धर्मशाला में ट्रायल आधार पर चल रही है। बैठक में बताया गया कि निगम में एकीकृत टिकट प्रबंधन प्रणाली (इंटीग्रेटेड टिकटिंग मैनेजमेंट सिस्टम) विकसित की जा रही है जिसके तहत यात्री बसों में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, क्यूआर कोड और एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) कार्ड से भुगतान कर सकेंगे और यह सुविधा देने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य होगा। उप मुख्यमंत्री ने प्रथम दर्शन सेवा की इंफार्मेशन बुकलेट का विमोचन भी किया और निगम को प्रथम दर्शन सेवा के तहत चलाई जा रही बसों की पुन: ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में चालक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित चर्चा भी की गई। इसके अतिरिक्त, छात्रों और अन्य लोगों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा जल्द मुहैया करवाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि निगम ने हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड को शिमला लोकल और हमीरपुर/नादौन में 11 स्थानों पर इलेक्ट्रिकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 11 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह चार्जिंग स्टेशन शिमला में शिमला लोकल वर्कशाप, आईएसबीटी टूटीकंडी के समीप, तारादेवी वर्कशाप, ठियोग बस स्टैंड, अर्की और जुन्गा में स्थापित किये जायेंगे। इसी प्रकार, हमीरपुर/नादौन में यह चार्जिंग स्टेशन हमीरपुर वर्कशाप, हमीरपुर बस स्टैंड, जाहू बस स्टैंड, नादौन बस स्टैंड और नए इलेक्ट्रिक डिपो नादौन में स्थापित किये जायेंगे। बैठक में जानकारी दी गई की राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के सरकार के निर्णय के तहत डीजल से चलने वाली बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदला जा रहा है। इसी दिशा में निगम द्वारा आगामी 4 वर्षों में 1932 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का प्रस्ताव है, जिसमें वर्ष 2024-25 में टाइप-1 की 297 और टाइप-3 की 30 बसों की खरीद प्रस्तावित है। उप-मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय वर्ष में खरीदी जाने वाली बसों के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेने और ग्लोबल टेंडर के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ वार्षिक आधार पर बसें खरीदने के निर्देश दिए।
**प्रदेश को 21 करोड़ रुपये प्रतिमाह राजस्व का अनुमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जिला ऊना के जीतपुर बेहरी में स्थापित किए जाने वाले इथेनॉल प्लांट के निर्माण कार्य पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लांट का निर्माण एचपीसीएल तथा प्रदेश सरकार द्वारा 50:50 प्रतिशत हिस्सेदारी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हिस्सेदारी में प्रदेश सरकार द्वारा प्लांट निर्माण के लिए दी जा रही भूमि की लागत भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के निर्माण से प्रति माह 21 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित होने और प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर इथेनॉल उत्पादन का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट का निर्माण कार्य लगभग 2 वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक राज्य को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके दृष्टिगत विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं। इस इथेनॉल प्लांट के स्थापित होने से प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह उद्योग क्षेत्र में लोगों विशेषकर किसानों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएगा।
** कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उप मंडल स्तरीय बैठक आयोजित ** अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने की अध्यक्षता ** कार्यक्रम के दौरान मेगा चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में आज विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत भरमौर हेलीपैड में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'सरकार गांव के द्वारÓ कार्यक्रम की कड़ी मे 22 जनवरी को भरमौर हेलीपैड में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने उपमंडल स्तरीय अधिकारियों को तय सीमा के भीतर आवश्यक प्रबंधों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग मैगा चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे जिनमें मरीजों के नि:शुल्क टेस्ट होंगे तथा उन्हें मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएगी।
पीएम मोदी ने देशवासियों से देशभर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया है। अभियान 14 जनवरी से आगामी 22 जनवरी तक चलेगा। इसी कड़ी में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचरुखी के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा साथ मिलकर माता गुहेश्वरी टटैहल मंदिर परिसर और आसपास की साफ-सफाई की। घनश्याम शर्मा के कहा की अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरा देश राममय हो चला है। हमारे धार्मिक स्थल स्वच्छ हों, सुंदर दिखें इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान का आह्वान बहुत ही अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 14 से 22 जनवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों की सफाई करने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में माता गुहेश्वरी मंदिर टटैहल में अभियान चलाया गया। घनश्याम शर्मा ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि वह भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान का हिस्सा बने और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता के कार्यक्रम करें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा शर्मा, बीडीसी सुलक्षणा, महामंत्री सुमन ठाकुर एवं गांव की मातृशक्ति, गांव के सभी वरिष्ठ लोग देशराज, बछियार सिंह, मस्तराम, पुरुषोत्तम, उत्तम चंद, रमेश सायल, अशोक कुमार, रणजीत सिंह, कुलदीप, राजकुमार,पंजाब सिंह, कुलदीप चंद, रोशन लाल, रविंद्र सियाल, जनित सिंह, गोपाल लोहिया, राकेश वनवाल, कुलदीप, मेहर सिंह, राजेश कुमार मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा एवं सह मीडिया प्रभारी कंवर प्यार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले 13 महीने में युवाओं से किए गए 1 लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार देने की गांरटी को पूरा करने में पूरी तरह से विफल हुई है। इसके विपरीत पिछले वर्ष के अंतराल में 10 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी छीन ली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर 1 लाख सरकारी नौकरी, 5 लाख रोजगार देने, 18 से 60 वर्ष की 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने व 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करने की गांरटी दी थी। जिसका प्रदेश की जनता इंतजार करते-करते थक गई है। इस सरकार ने युवाओं, महिलाओं व किसानों को कभी न भूलने वाला धोखा दिया हैं। वर्तमान में प्रदेश की जनता स्वंय को पूरी तरह से ठगा हुआ महसूस कर रही है। 1 लाख पक्की नौकरी देना तो दूर जिन भर्तीयों पर अदालत का फैसला आ गया हैं और कोई जांच नहीं चल रही है, उनके परिणाम घोषित करने में भी सरकार नाकाम रही है। प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा बेरोजगारों को इस सरकार से निराशा के सिवाय कुछ नहीं मिला है। कर्ज का रोना, रोने वाली यह सरकार अपनी सुविधाओं पर खुला खर्च कर रही है। पिछले 13 महीने में सरकार ने 13 हजार रुपये का रिकार्ड कर्ज लेकर भी जनता को सुविधाएं देने के बजाय छीनने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश वर्तमान समय में बेरोजगारी दर में देश में सबसे आगे निकल गया है। प्रदेश सरकार ने रोजगार देने वाला संस्थान बन्द कर दिया। 13 महीने में एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी। प्रदेश सरकार ने एक भी डॉक्टर, एक भी इंजीनियर, न ही कलर्क और न ही अध्यापक की नियुक्ति की। अब प्रदेश सरकार ने गेस्ट टीचर भरने की घोषणा करके पढ़े-लिखे नौजवानों के मुह पर तमाचा मारा है। प्रदेश सरकार आपसी लड़ाई में मस्त है और जनता त्रस्त है। संगठन और सरकार में रस्सा-कस्सी चल रही है, जिसका नुकसान प्रदेश की जनता भुगत रही है। पढ़े-लिखे नौजवानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करते हुए, उनका शोषण करने वाले व भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले फैसले कर रही है। पूरी सरकार विरोधाभासी फैसलों से आम जनमानस में असमंजस की स्थिति बनाने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता ने केन्द्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार सत्ता में लाने का मन बना लिया है। आने वाले चुनाव में जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उनके झूठे वादों व जनविरोधी फैसलों के लिए भरपूर जवाब देगी। प्रदेश की जनता चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से जिता कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आइना दिखाने का काम करेगी।
गायत्री पब्लिक स्कूल चमेहडू के बच्चों ने प्रधानाचार्य वंदना सिंह व स्कूल के स्टाफ के साथ पुलिस थाना लंबागांव का भ्रमण किया। ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज देश राज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए तथा अन्य व्यक्तियों को भी नियमों के बारे में अवगत करवाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को रोड सेफ्टी, साइबर ठगी, नशा व यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी दी । इस अवसर पर देश राज डोगरा के साथ थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा स्कूल के प्रधानाचार्य वंदना सिंह के साथ अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अयोध्या से सीधे प्रसारण के लिए दोदूं ब्रह्मणा राजपूतां में सभी गांववासीयों में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। जाति धर्म पंथ और राजनीति से ऊपर उठकर सभी ने निर्णय लिया है, कि 22 जनवरी को श्री राधा कृष्ण मंदिर (बेज) में एक बड़ी सक्रीन लगाकर श्री राम नाम संकीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यकम देखा जायेगा। वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी विनोद शर्मा ने एक भेंट में बताया कि अक्षत वितरण के माध्यम से सभी को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
पूर्व उद्योग मंत्री तथा जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से डि-नोटिफाई किए गए संस्थानों को खोलने की मांग करते हुए कहा है कि यदि मुख्यमंत्री बंद किये गये संस्थानों को पुन: खोलने तथा विभागों में एक ठेका लेने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन लेने के मामले की जांच करवाएं तो उनका जसवां परागपुर में हार्दिक स्वागत है। भाजपा नेता ने कांग्रेस के नेताओं पर स्कूलों के प्रधानाचार्यों तथा मुख्याध्यापकों पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में बुलाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल के बच्चों से पैसे एकत्रित कर कांग्रेस नेता से 11 हजार रुपये देने की झूठी घोषणाएं करवाई जा रही हैं। उन्होंने जसवां परागपुर में पनप रहे भ्रष्टाचार और आम जनमानस को परेशान बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इन सब बातों का जवाब अपने दौरे के दौरान देना होगा। जसवां परागपुर में 2 एसडीएम तथा 1 बीडीओ ऑफिस को बंद करने का आरोप लगाते हुए बिक्रम ठाकुर ने टूरिज्म प्रोजेक्ट का स्वागत करते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री इस क्षेत्र को टूरिज्म प्रोजेक्ट देकर जाते हैं तो यह स्वागत योग्य कदम है लेकिन बंद किए गए दफ्तरों को खोलने से आम जनमानस को बड़ी सुविधा मिलेगी। राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले पर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने इसे गांव के मेले से भी छोटा करने का आरोप सरकार पर लगाते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोग भाजपा सरकार के कार्यकाल में आयोजित हुए 5 लोहड़ी मेलों को याद कर रहे हैं, जिस दौरान जसवां प्रागपुर इलाके के लोगों ने लोहडी मेले का पूरा लुत्फ उठाया। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से एक विभाग वापिस लेने तथा उनके द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यू टर्न लेने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विक्रम ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को शुरू से ही दरकिनार करने की कोशिश हो रही है और एक विभाग वापस लेना इसी का हिस्सा है। प्रभु राम के दर्शन करने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अपने राष्ट्रीय नेताओं से अनुमति लेनी पड़ रही है क्योंकि वे अपने आप को भगवान राम से भी ऊपर मानते हैं।
** विधायक ने जौड़े अंब कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार ** अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं और आने वाले नए बजट में भी सरकार कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य करेगी। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में नई परियोजनाओं के प्राक्कलन तैयार किए जा रहे हैं और आगामी बजट में इन परियोजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार करें, ताकि नए बजट में इन कार्यों के लिए धनराशि का प्रावधान किया जा सके। लखनपाल ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने 'सरकार गांव के द्वारÓ कार्यक्रम आरंभ किया है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
** जीर्णोद्धार का काम शुरू, चारदीवारी को दिया जा रहा नया रूप ** गमरू ग्रांउड का काम भी तेज, हाई मास्ट लाइट भी लग रही ** कोतवाली के फव्वारा चौक का 15 लाख रुपये से होगा श्रृंगार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने धर्मशाला शहर में धार्मिक पर्यटन को नए पंख लगाने वाले प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया है। कचहरी बाजार में स्थापित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। धर्मशाला में जारी बयान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि इस काम को तय समय पर पूरा किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि कचहरी के हनुमान मंदिर में लाखों भक्तों की आस्था से है। देश-विदेश के सैलानी धर्मशाला आकर यहां शीश नवाते हैं। जिला मुख्यालय में होने के कारण यह एक तरह से धर्मशाला शहर को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने एक सपना संजोया था कि इस मंदिर को नया लुक दिया जाए, जिसपर अब उन्होंने काम शुरू करवाया है। इसके तहत मंदिर को लाल पत्थर से सजाया जाएगा। चारदिवारी के अलावा मंदिर की परिक्रमा को आकर्षक बनाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि लाल और केसरिया रंग बजरंगबली के प्रिय हैं। यही कारण है कि भगवान हनुमान जी के रंगों में इस मंदिर को रंगा जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि इससे मंदिर धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए हैं कि वे तय समय में इस काम को पूरा करवाएं। इसमें किसी तरह का धीमापन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोतवाली बाज़ार स्थित फव्वारा चौक के नवनिर्माण हेतु विधायक निधि से 15 लाख की धनराशि दी गई है । शीघ्र ही फव्वारा चौक नये स्वरूप में नजर आएगा। जनता की मांग पर इस काम को शुरू करवाया जा रहा है। कोतवाली बाजार स्मार्ट सिटी धर्मशाला का एक और प्रमुख स्थान है। यही कारण है कि इसे संवारा जा रहा है। सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि धर्मशाला शहर के ऊपरी हिस्से में स्थित गमरू ग्राउंड का काम जोरों से चला है । इससे शहर को एक भव्य मैदान मिलेगा। वहां पर हाई मास्ट लाइट भी लगाई जा रही हैं। यहां पर हर वर्ष होने वाली रामलीला भी अब सुचारू ढंग से करवाई जा सकेगी। लोगों से इस बारे में किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमानी चामुंडा की सोलर लाइटों को पुन: ठीक करने के लिए भी उन्होंने धनराशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था के साथ वह खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बारे में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह विकास विरोधी ताकतों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा, एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, शहीद स्मारक, शिक्षा बोर्ड, जिला मुख्यालय आदि प्रमुख पहचान हैं। इसके अलावा कृषि, बागबानी, पशुपालन, एक्साइज, इंडस्ट्रीज, दर्जनों बैंक, अस्पताल के अलावा पर्यटन निगम के व प्राइवेट होटल हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इन लोगों में हाई एंड टूरिस्ट भी शामिल रहते हैं। धर्मशाला को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। त्रियूंड समेत बाकी ट्रैकिंग रूटों की फीस आधा सुधीर शर्मा ने कहा कि त्रियूंड समेत धर्मशाला के बाकी ट्रैकिंग और कैंपिंग रूटों पर फीस को आधा कर दिया गया है। इस बारे में अधिकारियों से हुई मीटिंग के बाद फैसला लिया गया है। इन रूटों में आवश्यक सुधार लाने पर भी फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग जातर लेकर धार्मिक स्थलों को जाते हैं, उन्हें स्थानीय डीएफओ को पूर्व जानकारी देकर नि:शुल्क जाने की सुविधा होगी। स्कूलों के बच्चों के ग्रुप भी पूर्व सूचना देकर नि:शुल्क जाएंगे। टूरिस्ट सीजन तक त्रियुंड में पीने के पानी और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया को मजबूती से अपनाना सुरक्षा में मदद करेगा, और यह हादसों को रोकने के लिए आवश्यक है। इस सारी मुहिम से कैंपिंग का आनंद लेने वालों में नई रुचि पैदा होगी।
** उद्योग मंत्री ने शिलाई स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होते हैं। हमें स्कूलों में भी मंदिर की तरह आचरण तथा साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूलों में पढ़ने के साथ-साथ अपना व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं, जो भविष्य में समाज के लिए उनकी साझेदारी दर्शाता है। उद्योग मंत्री ने कहा कि बच्चों को आज उनके पाठ्यक्रम की किताबों के साथ साथ अन्य जानकारी भी हासिल करना ज़रूरी है बच्चों को अन्य किताबें तथा अख़बार पढ़ने का शौक़ डालना चाहिए। उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए उन्होंने कहा कि आज हमारे क्षेत्र के कई बच्चों ने खेल में अपना तथा क्षेत्र नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का पूर्ण निर्माण हो सके। उन्होंने कहा एक दिन की मेहनत से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत से लोग जीवन में कामयाब होते हैं। हर्षवर्धन चौहान ने युवाओं का आह्वान किया कि यदि उन्हें जीवन में आगे बढ़ना है तो अपने आप को नशे की बुराई से दूर रखना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से न केवल शारीरिक व मानसिक बल्कि व्यक्तित्व का भी पतन होता है। उन्होंने कहा समझ में नैतिक मूल्य का होना बहुत जरूरी है और इसके लिए युवाओं को अपने गुरुओं का तथा बड़े बुजुर्गों का आदर सत्कार करने की भावना को अपने आप में जागृत करने की जरूरत है। उन्होंने अध्यापकों तथा अभिभावकों से भी बच्चों में अच्छे गुणों का संचार करने की अपील की। उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत बच्चों को 101 टैबलेट भी प्रदान किये। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई के खेल मैदान में टाइलें लगाने तथा एक अतिरिक्त हॉल बनाने की घोषणा की।


















































