मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा के वी.एड तृतीय सत्र के प्रशिक्षु अध्यापकों ने शिक्षण प्रक्रिया के दौरान विभिन्न गवर्नमेंट स्कूलों में 16 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं कोआयोजित किया।जिसमें पौधारोपण,भाषण,प्रतियोगिता, पोस्टर, ,मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं को कराया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ओजोन परत सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है।इस दौरान स्कूलोे के प्रिंसिपल्स ने पर्यावरण और ओजोन संरक्षण के बारे में बताया।इस कार्यक्रम में कई छात्रों व शिक्षकों ने "ओजोन परत रिक्तीकरण एवं उसका प्रभाव" विषय पर व्याख्यान दिया।
जगह जगह सजी हैं अखरोट की दुकानें सायर किसानों की खुशहाली और समृद्धि से जुड़ा अनाज पूजा का त्योहार मंडी जनपद में सायर का त्योहार रविवार को जिला भर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे जनपद में सायर को मनाने की तैयारियों जोरों पर हैं। बड़ी संख्या में लोग अखरोट और सायर ( धान, तिल, कोठा, गलगल आदि के पौधों) की खरीदारी कर रहे हैं। सायर पर्व हर वर्ष भाद्रपद के समाप्त होने और माह आश्विन के प्रथम प्रविष्टे को मनाया जाता है। भाद्रपद को काला महीना भी कहा जाता है। इस दौरान पहाड़ोेें पर बरसात के कारण नदी नाले उफान पर होते हैं। बरसात में सुरक्षित रहने पर ईश्वर का आभार प्रकट करने के लिए यह पर्व मनाया जाता है। सायर का यह त्योहार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के साथ-साथ अनाज पूजा से जुड़ा हुआ भी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सायर पर्व को अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। उसी प्रकार मंडी जनपद में सायर का त्योहार अनाज पूजा से शुरू होता है। मंडयाली बोली में इस मौसम को भी सैर कहा जाता है। इस मौसम में पैदा होने वाले अनाज जैसे मक्की, धान, तिल, कोठा, गलगल आदि के पौधों को इक्टठा कर सायर तैयार कर पूजाघर में रखी जाती है। इसके बाद स्नानादि करके सायर की पूजा की जाती है। सायर पूजा के लिए अखरोट का बहुत महत्व है। अखरोट के साथ द्रुब हाथ में लेकर अपनी परिधि में घूमते हैं और फिर सायर के आगे मत्था टेकते हैं। सायर के दिन मंडी जनपद में बड़े-बुजूर्गों को द्रुब देने की परंपरा है। यह परंपरा बड़े बुजूर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की भी है। इस अवसर पर सायर पूजन के बाद पांच या सात अखरोट दोनों हाथों में लेकर द्रुब खास की चार पांच डालियों के साथ बड़े बुजूर्गों के हाथ में पकड़ा कर उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। बड़े बुजूर्ग भी बड़े अदब के साथ अखरोट और द्रुब ग्रहण करते हैं और सचे मन से द्रुब की डालियां अपने कानों या टोपी से लगाकर आशीर्वाद देते हैं। भले ही आपस में कितने भी मतभेद रहे हों, लेकिन सायर के दिन बड़े -बुजूर्गों को द्रुब देकर उनका आशीर्वाद लेकर सारे गिले शिकवे दूर किये जाते हैं।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के बीए., बीएससी. बीकॉम. तीनों वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल का आरंभ शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉक्टर खुशीराम के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कौंडल जी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि छात्रों को पढने के साथ-साथ खेलों में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना चाहिए। इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है तथा नशे के बढ़ते प्रचलन के इस दौर में छात्रों को भटकने से रोकता है। इस प्रतियोगिता में चार विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें तृतीय वर्ष के छात्रों की टीम (राहुल, आर्यन, नितेश, राघव, कृष, विशाल और समीर) विजेता रही और द्वितीय वर्ष के छात्रों की टीम (राहुल, अक्षय, संजू, अरुण, साहिल, साहिल, रोहित, रोन्टू) उप-विजेता रही। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18, 19 व 20 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के सुबाथू क्षेत्र के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 18 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सुबाथू बाज़ार, अप्पर थड़ी, लोअर थड़ी, छपरोली, कश्मीरी मोहल्ला, रविदासपुरा, शांति निकेतन एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 19 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक नायानगर, भाली, कटहनी, आरला, चापला, झीन, न्यू फायरिंग रेंज एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक मोहरी, घड़सी कुकाना, कण्डा, आंजी छटेरा, चयाड़, खलयाण एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
उप निदेशक शिक्षा प्रारम्भिक सोलन द्वारा 22 सितम्बर, 2023 को भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक नाॅन मेडिकल तथा मेडिकल विषय में उन उम्मीदवारों के लिए अनुबंध आधार पर पद भरे जाने के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी जिन्होंने सम्बन्धित विषय में अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन संजीव ठाकुर ने दी। संजीव ठाकुर ने कहा कि यह काउंसलिंग 22 सितम्बर, 2023 को उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के चम्बाघाट स्थित कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे से आरम्भ होगी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए टीजीटी नाॅन मेडिकल के कुल 19 पदों के लिए तथा टीजीटी मेडिकल के कुल 20 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीजीटी नाॅन मेडिकल के 19 पदों में 08 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अनारक्षित वर्ग के लिए, 04 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित उम्मीदवारों के लिए, 06 पद इसी श्रेणी के अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तथा 01 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अनुसूचित जनजाति वर्ग से सम्बन्धित उम्मीदवारों के लिए है। संजीव ठाकुर ने कहा कि टीजीटी मेडिकल के कुल 20 पदों में से 13 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अनारक्षित वर्ग के लिए, 02 पद इसी श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 04 पद इसी श्रेणी के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तथा 01 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए है। उप निदेशक ने कहा कि इन पदों के लिए टीजीटी नाॅन मेडिकल के अनारक्षित अभ्यार्थियों की बी.एड अगस्त 2003 उत्तीर्ण बैच तक, अन्य पिछड़ा वर्ग की बी.एड दिसम्बर, 2005 उत्तीर्ण बैच तक, अनुसूचित जाति वर्ग की बी.एड दिसम्बर, 2018 उत्तीर्ण बैच तक तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग की बी.एड दिसम्बर, 2021 उत्तीर्ण बैच तक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीजीटी मेडिकल के अनारक्षित अभ्यर्थियों की बी.एड दिसम्बर, 2007 उत्तीर्ण बैच तक, अन्य पिछड़ा वर्ग की बी.एड दिसम्बर, 2010 उत्तीर्ण बैच तक, अनुसूचित जाति वर्ग की बी.एड दिसम्बर, 2017 उत्तीर्ण बैच तक तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग की बी.एड अद्यतन उत्तीर्ण बैच तक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के समय 10वीं, 12वीं, बी.एड प्रमाणपत्र, टीजीटी (टैट), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, नवीनतम पासपोर्ट फोटोग्राफ, रोज़गार कार्यालय का पंजीकृत पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, सैनिक कल्याण के सम्बन्धित उप निदेशक द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक के वार्ड का प्रमाणपत्र, डिस्चार्ज बुक (आर्मी) की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पत्र प्राप्त नहीं हुए है वह अपना नाम व बायोडाटा कार्यालय की वेबसाइटwww.ddeesolan.in से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर जिला के भोरंज में एक महिला के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि यह घटना बहुत ही दुखदाई और देव भूमि को शर्मसार करने वाली हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ इस प्रकार की कोई भी घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए अभिशाप है जो किसी भी स्तर पर सहन नही की जा सकती। उन्होंने कहा पीड़ित महिला को पूरा न्याय मिलना चाहिए। भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना ने हो इसके लिए जरूरी है कि इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी सज़ा मिले। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भविष्य में ऐसी किसी भी घटना पर जो समाज विरोधी, महिलाओं से बदसलूकी से जुड़ी हो पर तुरंत कार्यवाही करने को कहा है जिससे ऐसी शर्मसार घटनाओं पर रोक लग सकें।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सौरव चौहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूरे देश के समक्ष एक मिसाल पेश करते हुए भारी बारिश एवं भूस्खलन से आई आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए अपनी समस्त जमा पूंजी की 51 लाख रुपये की धनराशि आपदा राहत कोष-2023 में दान कर दी है। सौरव चौहान ने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू देश और प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने गए हैं जो अपनी नहीं, बल्कि जनता को सुखी देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू संभवतया देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने पद पर रहते हुए अपनी निजी जमा पूंजी सरकार को आपदा से निपटने के लिए दान में दी है। सौरव चौहान ने कहा कि इससे पहले भी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सामाजिक सरोकार को अधिमान देते हुए धन दान किया है। कोरोना काल में विधायक के तौर पर उन्होंने एक साल का वेतन और अपनी एफडीआर तोड़कर भी 11 लाख रुपये की धनराशि राज्य सरकार को महामारी से लड़ने के लिए दान में दी थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी टीम के साथ प्रदेश को रिस्टोर करने में जुटे हैं। सौरव चौहान ने मुख्यमंत्री की इस मिसाल से खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से धन्यवाद किया।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी -हरिपुर की बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डीडी कश्यप ने पेंशनरो को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक इसबार 23 सितंबर को कुठाड़ (कृष्णगढ़) में रखी गई है, जिसमे हमारी इकाई को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। डी.डी कश्यप ने सभी इकाई सदस्यों से आग्रह किया कि इस जिला स्तरीय बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। बैठक में इकाई का स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित करने बारे भी चर्चा व विचार विमर्श किया गया व निर्णय लिया गया कि इस बार यह समारोह 15 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में पेंशनरो की लंबित विभिन्न मांगों एरियर,मैडिकल बिल,पे फिक्सेशन आदि पर भी गहन चर्चा व विचार विमर्श कर सरकार से पेंशनरो की सभी मांगें जल्द पूरा करने की सरकार से मांग की गई। इस बैठक में जगदेव गर्ग, नेकराम कौंडल,बिशन दास,ख्याली राम,नेकराम ठाकुर,प्रेम चन्द कश्यप,दुनीचंद ठाकुर बीरबल परिहार व गीता देवी आदि मौजूद रहे.
पिता पर संगीन आरोप, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम ** नौनिहाल पक्ष ने किया हंगामा **आंगन में शव जलाने का किया प्रयास चौंतड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पस्सल के एक परिवार की 9 साल की बेटी की मौत को लेकर उसके ननिहाल पक्ष व ग्रामीणों द्वारा मृतक के पिता पर उसकी हत्या का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले बच्ची की माँ चल बसी और अब उपचार के दौरान चंडीगढ़ में नौ साल की बेटी की मौत हो गई है। घटना से गुस्साए मायका पक्ष और ग्रामीणों ने मृतक के शव को उंसके घर के आंगन में जलाने का प्रयास किया। हुआ यूं कि शनिवार को पुलिस के पहरे में जब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी मायका पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए पहले मासूम का शव आंगन में जलाने का प्रयास किया गया। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने चौतड़ा में मंडी -पठानकोट हाईवे जाम कर दिया। फिर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने व परिवार को न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद बच्ची का स्थानीय श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। अभी पुलिस ने इस बारे कोई ब्यान नही दिया है परंतु पुलिस द्वारा घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विधानसभा जयसिंहपुर के क्षेत्र गांव धुपकियारा की बेटी शाक्षी डोगरा ने क्षेत्र कर नाम रोशन किया है। शाक्षी डोगरा ने डा० राजेंदर प्रसाद मेडिकल कॉलेज से बीएससी रेडियोलोजी के बाद दिल्ली एआईआईएमएस से मास्टर न्यूक्लीयर मेडिसन करने के बाद आरएसओ क्लियर किया। शाक्षी ने इसका श्रेय पूरे परिवार के साथ गुरुजनों को दिया है। शाक्षी की दसवीं तक की शिक्षा सरकारी स्कूल धुपकियारा जबकि बारहवीं एम एकेडमी जयसिंहपुर से हुई है। शाक्षी के पिता निजी कंपनी में एसोसिएट एरिया मैनेजर के पद पर तैनात है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में सर्वोत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों के घर-द्वार उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। इसी के दृष्टिगत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय कांगड़ा स्थित टांडा में हृदय शल्य चिकित्सा केन्द्र स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह केंद्र 25 सितंबर से कार्यशील हो जाएगा। इसके तहत टांडा मेडिकल कॉलेज के सीटीवीएस विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की जाएंगी। इसके लिए अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिएलिटीज शिमला के विशेषज्ञों का दल भी सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में हृदय शल्य चिकित्सा केन्द्र स्थापित होने से विशेष तौर पर प्रदेश के निचले क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हो सकेंगी। डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल सरकारी क्षेत्र में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा प्रदान करने वाले देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2005 में इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, शिमला ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाने वाला पहला संस्थान बना। यह हिमाचल जैसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी चूंकी उस समय पूरी उत्तरी भारत में सरकारी क्षेत्र में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा केवल मात्र पीजीआई चण्डीगढ़ एवं शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज श्रीनगर में ही उपलब्ध थी। उन्होंने कहा कि इसके 18 वर्षों के उपरान्त आज भी उत्तरी भारत के राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके विपरीत आईजीएमसी शिमला ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और प्रतिमाह यहां 20 से 25 ओपन हार्ट सर्जरी की जाती हैं तथा इनकी सफलता की दर 95 प्रतिशत से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि सभी आयुवर्ग के पात्र मरीजों को विभिन्न योजनाओं के तहत हृदय रोग से संबंधित नि:शुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक आईजीएमसी में चार हजार से अधिक रोगियों की ओपन हार्ट सर्जरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खण्ड स्तर पर लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और इन स्वास्थ्य संस्थानों में छ: विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त रोबोटिक सर्जरी सहित अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
-पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता से मिलकर न्याय दिलाने का दिया आश्वासन कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला के मुंह पर कालिख पोतना व अमानवीय व्यवहार करना दर्शाया जा रहा था। जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा उक्त वायरल वीडियो के संदर्भ में छानबीन करने पर पाया गया कि जिला पुलिस हमीरपुर के समक्ष इस संदर्भ में कोई भी शिकायत या कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस पर जिला पुलिस हमीरपुर ने अपने स्थानीय व विभागीय स्रोतों से इस वायरल वीडियो के संदर्भ में जानकारी जुटाई, जिससे पाया गया कि उक्त घटना थाना भोरंज के क्षेत्राधिकार में गांव चम्योग में घटित हुई है। पुलिस अधीक्षक जिला हमीरपुर द्वारा उक्त वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी भोरंज को उक्त घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करके नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। थाना प्रभारी भोरंज द्वारा तुरंत पुलिस टीम सहित घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित महिला से मिलकर घटनाक्रम के संदर्भ में पूरी जानकारी प्राप्त की गई। पीड़ित महिला ने बताया कि यह घटना दिनाक 31-08-2023 को घटित हुई है, जब वह अपने घर गांव चम्योग तहसील भोरंज जिला हमीरपुर पहुंची तो स्थानीय निवासी राजो देवी, केसरी देवी व रमेश चंद इनके घऱ आए तथा इनकी सास आशा देवी जो घर पर ही थी, के साथ मिलकर इसके साथ लड़ाई-झगड़ा तथा मारपीट की। पीड़िता की सास ने उसे पकड़ा तथा कैंची से इसके बाल काट दिए व इसके मुंह पर कालिख पोत दी। इसके उपरांत इसकी सास ने तथा राजो देवी ने दुपट्टे से पीड़िता को बांधा व गांव में घुमाने ले गई। इस दौरान पीड़िता के गांव के ही एक अन्य व्यक्ति प्रताप सिंह ने पीड़िता का रास्ता रोक कर थप्पड़ मार दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना भोरंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौका पर पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने व न्याय दिलाने को लेकर आश्वस्त किया तथा थाना प्रभारी भोरंज को निष्पक्ष अन्वेषण करने के वारे में उचित दिशा-निर्देश दिए।
-सदस्यों ने सड़कों व पेयजल से संबंधित जनहित के मुद्दे उठाए -एडीसी ने अधिकारियों को त्वरित कदम उठाने के दिए निर्देश जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज परिषद के सभागार में बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें परिषद के सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। जिला परिषद सदस्यों ने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत, विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण, जाहू पुल के साथ रिटेनिंग वॉल के निर्माण और दूरदराज के गांवों में वर्षा शालिकाओं के निर्माण से संबंधित मुद्दे उठाए। इनके अलावा जिला में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की स्थिति, खड्डों के चैनलाइजेशन एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों तथा जनहित के अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दे आम लोगों से संबंधित हैं, इसलिए, इनके निवारण की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर एडीसी एवं परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जिला परिषद सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाएं। बैठक में जिला परिषद के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-कहा, सुक्खू सरकार में हर वर्ग के साथ हो रहा अत्याचार -आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में नहीं रहा कानून का कोई खौफ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में महिला के साथ हुई अमानवीयता पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवीयता को शर्मसार करने वाली है। प्रदेश में इस तरह की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता पर रोक लगनी चाहिए। इस तरह का कृत्य करने वाले को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाना चाहिए। सभी को सख़्त से सख़्त सजा दी जानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जघन्य कृत्य है, देवभूमि की संस्कृति और पहचान ऐसी कभी नहीं रही। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। यह शान्तिप्रिय प्रदेश हैं। हमीरपुर में हुई इस घटना ने देवभूमि की छवि को तार-तार कर दिया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से लगता हुआ यह क्षेत्र हैं, जहां पर यह घटना हुई है। पिछले नौ महीनों में एक से बढ़कर एक घटनाएं हिमाचल में हुई हैं जो पहले कभी नहीं हुई। इस पर सरकार को सख़्ती दिखानी चाहिए और आरोपियों पर सख्त से सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि मीडिया के ज़रिए यह पता चला है कि हमीरपुर ज़िला के भोरंज मण्डल में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने अमानवीय कृत्य किया। ससुरालीजनों ने उसके बाल काट दिये और मुंह पर कालिख भी पोत दी। इसके साथ ही उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना को एक हफ़्ते से भी ज़्यादा समय हो गया लेकिन पुलिस ने को इस घटना का पता ही नहीं चला। जब पूरे प्रकरण का वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब हिमाचल की पुलिस कार्रवाई करने से बचती रही। इसके पहले भी रोहड़ू में एक मासूम के साथ भी बर्बरता हुई थी। शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जब वीडियो सामने आया तब जाकर कार्रवाई की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में आए दिन बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जो प्रदेश में पहले कभी नहीं होती थी। प्रदेश में हर वर्ग के साथ अपराध बढ़ा है, चाहे वह महिलाएं हो या बच्चे अथवा बुजुर्ग। सभी के साथ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था को मज़बूत करने की आवश्यकता है। पुलिस बढ़-चढ़ कर अपराधियों के खिलाफ़ कार्रवाई करे, जिससे उनके हौसले पस्त रहें।
-विधायक ने मझीण में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट का किया शुभारंभ शिक्षा में गुणवत्ता लाने तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी जिसमें साफ्टवेयर तथा हार्डवेयर उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। यह जानकारी ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने शुक्रवार को मझीन सीनियर सेंकेडरी स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के उपरांत दी। इस प्रतियोगिता में 33 स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं। विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्राचीन समय से ही खेलों को जीवन जीने का आधार माना जाता रहा है। खेलें जीवन में अनुशासन के साथ संघर्ष में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि अब खेलों में महिलाएं भी किसी स्तर पर पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने खेलों में अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पीटी उषा, मैरीकॉम, साइना नेहवाल जैसी महिला खिलाड़ियों ने खेलों के विभिन्न वर्गों में सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने भी खेल जगत में पूरे देश भर में अपना नाम चमकाया है। विधायक संजय रत्न ने कहा कि हिमाचल सरकार स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है तथा प्रत्येक स्कूल खेल शिक्षकों की चरणबद्व तरीके से नियुक्ति करेगी इसके साथ ही स्पोर्ट्स हॉस्टल भी संचालित किए जा रहे हैं ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढने का अवसर मिल सके। इससे पहले प्रिंसीपल सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान, अधिशासी अभियन्ता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, एडवोकेट सर्वेश रत्न सहित स्कूलों के विद्यार्थी और प्रबुद्ध जनता उपस्थित रहे।
बच्चों को स्कूली स्तर से ही गुणात्मक शिक्षा देने के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि शिक्षा खंड बैजनाथ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बढ़-चढ़कर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। किशोरी लाल ने बताया कि पपरोला में प्रारंभ हुई इस खेल प्रतियोगिता में बैजनाथ शिक्षा खंड के 28 स्कूलों के लगभग 260 बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खेल बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल जहां शारीरिक और मानसिक संबल प्रदान करते हैं, वहीं युवाओं को असामाजिक गतिविधियों के दूर रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य बच्चों को भी जीवन में कम से कम एक खेल अपनाने का आह्वान किया। 300 करोड़ से बनेंगे अत्याधुनिक स्कूल मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से खोले जाने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से लैस होंगे। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार चरणबद्ध योजना के तहत 300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि यह सभी स्टेट ऑफ आर्ट स्कूल बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन स्कूलों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें प्री-प्राईमरी से बारहवीं तक की शिक्षा सुविधा के साथ सभी प्रकार की इंडोर एवम् आउटडोर खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहां पानी की समुचित उपलब्धता होगी वहां स्वीमिंग पूल का भी प्रावधान किया जाएगा।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर, क्लब अर्काडिया, शूलिनी क्रिएटिव स्टूडियो, डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से मनोविज्ञान और व्यवहार विज्ञान विभाग शूलिनी यूनिवर्सिटी द्वारा आत्महत्या रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में एक अंतर्विभागीय नारा लेखन प्रतियोगिता, एक आत्महत्या रोकथाम जागरूकता पदयात्रा और एक नुक्कड़ नाटक शामिल था। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले शूलिनी विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. आशू खोसला, डॉ. नंद लाल गुप्ता, डॉ. शालिनी सिंह, मिस संगीता कक्कड़, मिस आकांक्षा नेगी और डॉ. अनीता चौहान थे। दिन की शुरुआत अंतर्विभागीय नारा लेखन प्रतियोगिता से हुई, जहां विभिन्न विभागों के छात्रों ने एक साथ आकर शक्तिशाली नारों के माध्यम से आत्महत्या की रोकथाम के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता ने न केवल रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया बल्कि एक ऐसे विषय पर संवाद को भी बढ़ावा दिया जो अक्सर चुप्पी से घिरा रहता है। स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता आशुतोष राणा, कुमारी अनुपमा झा और कुमारी रिया सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। स्लोगन प्रतियोगिता के बाद विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रतीकात्मक आत्महत्या रोकथाम जागरूकता पदयात्रा का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने रिबन पहने और आशा और समर्थन के संदेशों वाले बैनर पकड़े, परिसर में घूमे, पत्रक वितरित किए, आत्महत्या की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शूलिनी क्रिएटिव स्टूडियो के छात्रों द्वारा प्रस्तुत विचारोत्तेजक नुक्कड़ नाटक था। यह नाटक आत्मघाती विचारों का सामना करने वाले व्यक्तियों के भावनात्मक संघर्षों पर प्रकाश डालता है और मदद मांगने के महत्व पर जोर देता है। स्कूल ऑफ साइकोलॉजी एंड बिहेवियरल साइंसेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनीता चौहान ने कहा कि यह आयोजन एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है कि आत्महत्या की रोकथाम में हम सभी की भूमिका है। साथ मिलकर, हम एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं जहां लोगों को सुना, समझा और महसूस किया जाए। मनोविज्ञान विभाग के छात्र आतिश गौरव और रिया ने कहा, आज का कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाने के बारे में था, बल्कि आशा का संदेश फैलाने के लिए भी था।
पुलिस थाना अर्की की टीम 14 सितंबर को गश्त पर थी तो शाम करीब 5.30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर उक्त टीम द्वारा गलोग की तरफ से आ रही आल्टो 800 कार को चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी चालक ने पूछने पर पुलिस टीम को अपना नाम बाबू राम निवासी बिलासपुर बताया। इस कार की तलाशी के दौरान सीट कवर में एक कैरी बैग के अंदर 4 पैकेट बरामद हुए। चेक करने पर इन चारों पैकेटों में अफीम बरामद हुई। तोलने पर इसका कुल वजन 2 किलो 485 ग्राम पाया गया। इस संदर्भ में थाना अर्की में अभियोग पंजीकृत करके उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी बाबूराम को पहले भी एनडीपीएस में आठ किलो से ज्यादा चरस की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
दयानंद आदर्श विद्यालय में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 11 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हार्दिक श्रीवास्तव और वंश रातावाल ने जूनियर श्रेणी में भाग लिया और तृतीय पुरस्कार हासिल किया तथा सीनियर श्रेणी में कार्तिक पंडित और ऐलन चौहान ने द्वितीय पुरस्कार हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने इस उपलब्धि पर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और शाबाशी दी।
एएनटीएफ राज्य सीआईडी कांगड़ा रेंज ने मान सिंह पुत्र मुन्ना राम वीपीओ गगरेट तह घनोरी जिला ऊना उम्र 48 साल और महाशू राम पुत्र नाथू सिंह वीपीओ बरंडा तह नूरपुर जिला कांगड़ा उम्र 47 साल के कब्जे से 28560 प्रॉक्सीवेल स्पा (ट्रामाडोल) कैप्सूल पकडे हैं। एचपी 36बी 8124 नंबर वाली एक गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया। एफआईआर नंबर 125/23 के तहत एनडी एंड पीएस एक्ट में गगरेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
-तीन दिन चलेगा टूर्नामेंट, 23 स्कूलों की 240 लड़कियां लेंगी हिस्सा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा में 19 साल से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट तीन दिन तक चलेगा, जिसमें 23 स्कूलों की 240 लड़कियां हिस्सा लेंगी। विधायक मलेेंद्र राजन इस का शुभारंभ करने पहुंचे। डीएसएसए के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सैनी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रिंसिपल अजय कुमार ने स्कूल की समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनका विधायक ने हल करने का आश्वासन दिया। विधायक ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 21000 रुपये की राशि प्रदान की। इस दौरान विधायक के साथ एसडीएम इंदौरा डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार शिखा सिमटिया, नायब तहसीलदार सुरजीत, नायब तहसीलदार परवेश शर्मा, बीडीओ सुदर्शन सिंह, एसएचओ कुलदीप शर्मा, प्रधान भोपाल कटोच, बीडीसीजसबीर कटोच, बीडीसी शकुंतला देवी,कुलदीप कीपा, पूर्व जिला परिषद अनूप कटोच, प्रधान गणेश कुमार, उप प्रधान राणा प्रताप, धर्मेंद्र धीमान, विजय शर्मा, अधिवक्ता संदीप कटोच, सलीम, दिनेश कुमार, डॉक्टर विशाल, एसडीओ महेंद्र ठाकुर आदि को सम्मानित किया गया।
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 18 सितंबर से आरंभ होने जा रहे मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा सचिवालय तथा परिसर में चल रहे मरम्मत, विकासात्मक तथा सुविधा विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, विद्युत तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में राजीव गांधी स्टडी सर्कल व एनएसयूआई के तत्वावधान में एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस मौके पर विवि के राजनीति शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर रमेश चौहान द्वारा विषय पर छात्रों को संबोधित किया गया। एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष योगेश यादव और राजीव गांधी स्टडी सर्कल के छात्र सह सचिव परवीन मिन्हास ने जानकारी दी कि प्रो. रमेश चौहान ने वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र की स्थिति 'संकट और चुनौतियांÓ विषय पर छात्रों के बीच अपना लेक्चर पेश किया। इस अवसर पर एनएसयूआई राज्याध्यक्ष छत्तर ठाकुर व स्टडी सर्कल के छात्र सचिव मनोज चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागेदारी की सराहना करते हुए कहा है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। प्रतिभा सिंह ने महिला कांग्रेस की सराहना करते हुए कहा है कि पार्टी की नीतियों व इसके प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस का झंडा फहराया। उन्होंने इस दौरान राष्ट्र गीत के साथ संगठन की मजबूती की शपथ भी ली। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने संगठन से जुड़ी सभी महिलाओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना कर पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका जो मान सम्मान बढ़ाया उसके लिए महिला कांग्रेस सदैव उनकी ऋणी रहेंगी। जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रयासों से ही आज स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं में यह आरक्षण 50 प्रतिशत हो गया है जिसके लिये सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला उत्थान के जो उल्लेखनीय कार्य किये है उसी का परिणाम है कि आज महिला घर के साथ साथ समाज व अन्य महत्वपूर्ण कार्यो में पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शशि ठाकुर,प्रभा वर्मा,पुष्पा शोभटा,उर्मिला कश्यप, सत्या वर्मा, विनी शर्मा, वृंदा सिंह, विनीता वर्मा, उमा मुदलियार, तनुजा, निर्मला, कृष्णा, शारदा शर्मा, सुदेश, बबली, चंपा, कुसुम, नीना, लोकेश्वरी, बागेश्वरी, प्रीति थानटा, नेहा, उषा शर्मा व अन्य महिला कांग्रेस की कार्यकता मौजूद थीं।
-हमीरपुर शहर के वार्ड -१ गंदा नौण के पास हुआ दर्दनाक हादसा -थाने में बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज जिला मुख्यालय में बस और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस टौणीदेवी से हमीरपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान शहर के वार्ड -१ गंदा नौण के पास बस की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही स्कूटी चालक की मौत हो गई। मौके पर मृतक की जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर मृतक की भी पहचान हुई है। मृतक मदन लाल, जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर उप मंडल का निवासी था। वहीं, एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि सदर थाना हमीरपुर में प्राइवेट बस और स्कूटी की टक्कर का मामला दर्ज किया गया है। बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष में अपने जीवन की सारी जमापूंजी दान कर दी। मुख्यमंत्री ने अपने तीन खातों से कुल 51 लाख रुपये की राशि आपदा राहत कोष में दान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बच्चों से इसकी प्रेरणा मिली है, बच्चे आपदा राहत कोष में अपने गुलक तोड़ कर दान कर रहे है। इसलिए वह स्वयं आगे आए और उन्होंने अपनी जमा पूंजी आपदा राहत कोष में दान दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री सुक्खू कोविड के दौरान विधायक रहते हुए पूरा एक साल का वेतन कोविड राहत कोष में दान कर चुके है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधायक भी आपदा राहत कोष में दिल खोल कर दान कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों का भी धन्यवाद किया को आपदा राहत कोष में खुल कर दान कर रहे है। मुख्यमंत्री अपने आवास ओक ओवर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मदद को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि सभी नियमों के तहत केंद्र के समक्ष बात रखी जा रही है। केंद्र से लगातार आपदा में मदद की मांग की जा रही है और हम उम्मीद करते है कि केंद्र जल्द ही हिमाचल की मदद करेगा। इसके साथ ही चयन आयोग में होने वाली भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसका चार्ट निकाला जाएगा और सभी को जल्द सूचित किया जायेगा।
राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अमरीकी सेब पर आयात शुल्क को 15 प्रतिशत करने के निर्णय का खंडन करते हुए कहा की अमेरिकी सेब के आयात शुल्क घटाने से हिमाचल प्रदेश के बागवानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा जी-20 सम्मिट के दौरान अमरीकी सेब के आयात शुल्क को 15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया, जिस पर केंद्र सरकार को पुन: विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा पहले सेब आयात शुल्क को 75 प्रतिशत से कम कर 50 प्रतिशत किया गया और अब 15 प्रतिशत किया जा रहा है, जो हिमाचल प्रदेश व अन्य क्षेत्रों के बागवानों की आर्थिकी के लिए नुकसानदायक है। बागवानी मंत्री ने कहा की केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश की मंडियां विदेशी सेब से भर जायेगी और राज्य के बागवानों की आर्थिकी को क्षति पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल सहित अन्य सेब उत्पादक राज्य के बागवानों के लिए अपने निर्णय पर पुन: विचार करना चाहिए। राजस्व मंत्री ने कहा कि निगुलसरी में बाधित हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा इसकी बहाली के कार्य में जुटे जवान दिन-रात बहाली का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला के बागवानों की सेब की फसल को नुकसान न हो इसके लिए निगुलसरी में रज्जू-मार्ग लगाया गया जिसके माध्यम से जिला के किसानों व बागवानों की सेब व मटर की फसलों को मंडियो तक पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बाधित होने से जिला अन्य जिलों से कट चुका है तथा आवश्यक खाद्य वस्तुओं व पेट्रोल डीजल की आपूर्ति वाया काजा-किन्नौर मार्ग तथा ढुलाई के माध्यम से करवाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने किया एचपीएसईबीएल के एकीकृत बिजली उपभोक्ता पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां अभियंता दिवस के अवसर पर शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के एकीकृत बिजली उपभोक्ता पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, बल्कि वे घर बैठे ही आसानी से बिलों का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा लोग अब नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की प्रगति की भी निगरानी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर एचपीएसईबीएल द्वारा दी जाने वाली नाम परिवर्तन और लोड समायोजन आदि विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य बिजली बोर्ड में कागज रहित कार्य संस्कृति की शुरुआत करना है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित होंगी और सेवाओं में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल ऊर्जा क्षेत्र में उपभोक्ता सुविधा बढ़ाने और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है जिससे उपभोक्ताओं को अधिक कुशल और सुलभ सेवाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा पोर्टल पर ऊर्जा उत्पादन डेटा उपलब्ध होगा और यह उपभोक्ताओं को कार्यालय में आए बिना आईपीपी द्वारा ऑनलाइन चालान जमा करने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में अभियंताओं के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में भारी वर्षा के कारण आई आपदा ने राज्य के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इसके वाबजूद प्रदेश के विभिन्न विभागों के इंजीनियरों के समर्पित प्रयासों से सरकार ने 48 घंटे की अल्पावधि में आवश्यक सेवाओं को अस्थायी रूप से बहाल की। इस आपदा के कारण प्रदेश में सड़क, बिजली और जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं और अभी तक हुए कुल नुकसान का आकलन 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। डिजिटलीकरण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभाग आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर-द्वार पर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अभियंताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से जलवायु परिवर्तन को एक सामूहिक जिम्मेदारी मान कर इससे निपटने में पूर्ण सहयोग देने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, एचपीएसईबीएल के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा, एचपीएसईबीएल के निदेशक डॉ. अमित कुमार शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
देहरा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता शपथ समारोह करवाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएसगिल ने की। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने गांव, कार्यस्थल एवं समाज को स्वच्छ रखने की भी शपथ ली। यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा और प्लास्टिक जागरूकता, परंपरागत जल स्रोतों की रक्षा, बस स्टैंड, बाजार इत्यादि जगह पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना अधिकारी प्रो. प्रवीन, वरिष्ठ प्रो. करण सिंह पठानिया, प्रो. निशा, प्रो. मंजू, प्रो. शिवानी और महाविद्यालय के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
भाजपा युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष पद पर एक बार पुन: रमन शर्मा को नियुक्ति दी गई है। रमन शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री एवम मौजूदा विधायक बिक्रम ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष तिलकराज शर्मा, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर का धन्यवाद किया। वहीं, रमन शर्मा का कहना है कि भाजपा संगठन द्वारा दोबारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वर्हन करेंगे। साथ ही युवा मोर्चा व संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग देंगे। साथ ही युवा मोर्चा को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर को शिमला गेयटी थिएटर में विश्वकर्मा दिवस पर पीएम विश्वकर्मा सेंट्रल सेक्टर स्कीम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और योजना को शुरू करेंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश के युवा मामले विभाग की राज्य निदेशक ईरा प्रभात ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। अपने संबोधन में राज्य निदेशक ने पीएम विश्वकर्मा स्कीम के बारे में बताया माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर को द्वारिका से विश्वकर्मा सेंट्रल सेक्टर स्कीम का शुभारंभ किया जाएगा। योजना के संभावित लाभार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए देश भर में 70 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस योजना के द्वारा कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता प्रदान किया जाएगा। यह योजना पूरे भारत में ग्रामीण और शहरी कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करेगी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत जिला सोलन से अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार से प्रतिभा कंवर को प्रदेश महिला मोर्चा में सचिव की जिम्मेदारी दी है, जिससे कुनिहार सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र अर्की में खुशी की लहर है। जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, अर्की मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर,पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद,भाजपा वरिष्ठ नेत्री आशा परिहार,महिला मोर्चा अर्की मण्डल अध्यक्ष रीना भारद्वाज, दलीप सिंह पाल,अनिल गर्ग,सुरेश जोशी,घनस्याम धवन आदि ने प्रतिभा कंवर को इस नियुक्ति पर बधाई दी है। इससे पहले प्रतिभा कंवर के पास भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा प्रवक्ता की जिम्मेदारी थी। प्रतिभा कंवर ने प्रदेश महिला मोर्चा में सचिव की नियुक्ति के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा वंदना योगी, पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं वर्तमान उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रश्मि धर सूद सहित समस्त वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की आशा के अनुरूप हर संभव कार्य करने का प्रयास करूंगी। हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को वंदन करते हुए समस्त कार्यकर्ता बंधुओ का भी हार्दिक धन्यवाद करती हूं। मैं इस नई जिम्मेवारी का निर्वहन करने हेतु पूर्ण रूप से प्रयत्नशील रहकर दृढ़ निश्चय एवं सत्यनिष्ठा से कार्यरत रहूंगी तथा राष्ट्र सर्वोपरि की धारणा को वास्तविकता में अपनाते हुए राष्ट्र हित के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।
डाक विभाग द्वारा डाक टिकटों को रुचि के रूप में अपनाने तथा इनपर अनुसंधान एवं अभिरूचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिलैटली छात्रवृत्ति दीन दयाल स्पर्श योजना आरंभ की गई है। यह योजना वर्ष 2023-24 के लिए आरंभ की गई है। यह जानकारी आज यहां सोलन डाक मंडल के अधीक्षक डाकघर आरडी पाठक ने दी। योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है। आरडी पाठक ने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना छठी कक्षा से नवीं कक्षा तक के उन छात्रों के लिए जिनका अकादमी रिकॉर्ड अच्छा है और जो डाक टिकट संग्रह में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत डाक टिकट संग्रह विषय पर लिखित प्रश्नोत्तरी एवं डाक टिकट संग्रह परियोजना के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रति वर्ष 06 हजार रुपये तथा प्रति माह 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में छठी से नवीं कक्षा का छात्र होना चाहिए। सम्बन्धित विद्यालय में फिलैटली क्लब होना चाहिए और छात्र इस क्लब का सदस्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सम्बन्धित विद्यालय में फिलैटली क्लब की स्थापना नहीं की गई है तो ऐसे छात्र पर योजना के तहत विचार किया जा सकता है, जिसका अपना डाक टिकट संग्रह खाता हो। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शैक्षणिक रिकॉर्ड में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आरडी पाठक ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरून-173211 पर डाक के माध्यम से तथा स्वयं भी दे सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट 222.द्बठ्ठस्रद्बड्डश्चशह्यह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ पर प्राप्त की जा सकती है।
शूलिनी विश्वविद्यालय और सैलफोर्ड विश्वविद्यालय (यूके) ने छात्रों के लिए एक अभूतपूर्व शैक्षिक यात्रा शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। यह एग्रीमेंट एक गतिशील 2+2-डिग्री कार्यक्रम पेश करता है, जो छात्रों को सैलफोर्ड विश्वविद्यालय से प्रतिष्ठित स्नातक की डिग्री के लिए एक सहज कार्यक्रम की पेशकश करता है। शूलिनी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. आरपी द्विवेदी ने कहा कि सैलफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ यह सहयोग छात्रों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने के नए रास्ते खोलेगा औरछात्रों को आज की वैश्वीकृत दुनिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए कौशल और जोखिम लेना सिखाएगा। 2+2 कार्यक्रम छात्रों के उच्च शिक्षा के अनुभव के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है, जिससे उन्हें ट्यूशन फीस पर बचत करते हुए और एक अमूल्य अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्राप्त करते हुए दो अलग-अलग देशों में अध्ययन करने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए एग्रीमेंट प्रावधान के तहत छात्र भारत में शूलिनी विश्वविद्यालय में अपने शुरुआती दो साल बिताकर एक परिवर्तनकारी शैक्षणिक यात्रा शुरू कर सकते हैं, जहां उन्हें अध्ययन के अपने चुने हुए क्षेत्र में एक मजबूत आधार मिलता है। प्रारंभिक दो वर्षों को सफलतापूर्वक पूरा करने और स्थानांतरण मानदंडों को पूरा करने के बाद, छात्र अपनी स्नातक की डिग्री के अंतिम दो वर्षों को पूरा करने के लिए यूके में सैलफोर्ड विश्वविद्यालय में निर्बाध रूप से स्थानांतरित हो सकते हैं। यह मार्ग समय की हानि या बिना श्रेय वाले पाठ्यक्रम के बिना सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम छात्रों को एक अलग संस्कृति में डूबने, विभिन्न दृष्टिकोण वाले प्रोफेसरों और छात्रों के साथ जुड़ने और एक वैश्विक मानसिकता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो उन्हें आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में अलग करता है। शूलिनी विश्वविद्यालय और सैलफोर्ड विश्वविद्यालय अपनी अद्वितीय शैक्षिक, पाठ्यचर्या और अनुसंधान दक्षताओं को सामने लाते हैं, शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध करते हैं और छात्रों को एक सफल भविष्य के लिए तैयार करते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्रित कार्यक्रम के स्नातकों को एक विदेशी राष्ट्र से स्नातक की डिग्री प्राप्त होती है, जो तेजी से बढ़ती वैश्विक नौकरी में उनकी रोजगार क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाती है। सैलफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों को मूल्यवान कार्य अनुभव प्राप्त करने के लिए अपनी पढ़ाई के दौरान अंशकालिक रोजगार में संलग्न होने की अनुमति देगी । सैलफोर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने पर, छात्र न्यूनतम 2 साल के कार्य वीजा के लिए पात्र हो जाते हैं, जिससे करियर की रोमांचक संभावनाएं खुल जाती हैं। इसके अलावा, यह कार्यक्रम कार्य वीजा चरण के दौरान स्थायी निवास (पीआर) हासिल करने की प्रबल संभावना प्रस्तुत करता है।
सिविल अस्पताल भोरंज के आपातकालीन बेड पर सो रहे एक कुत्ते का फोटो वायरल हुआ है। यह फोटो 13 सितंबर सुबह सवा 3 बजे का बताया जा रहा है, जिससे अस्पताल की अव्यवस्था का पता चलता है कि जहां अस्पताल में आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल में बेड न होने के चलते हमीरपुर रैफर किया जा रहा है, वहीं कुत्ते अस्पताल के बेड पर आराम फरमा रहे हैं। दूसरी तरफ भोरंज अस्पताल में चारदीवारी व गेट के साथ-साथ चौकीदार या सुरक्षा गार्ड भी नहीं हैं, जिससे भी अस्पताल में लवारिस पशु और कुत्ते बेखौफ घूमते रहते हैं। हालांकि भोरंज अस्पताल में एक भवन का ब्लॉक बनकर तैयार हो गया है व दूसरे भवन के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था आपातकालीन बेड पर सोने के फोटो से जगजाहिर हो गई है। वहीं, बीएमओ डॉ. ललित कालिया का कहना है कि अस्पताल में बाउंड्री वॉल, गेट व चौकीदार न होने से अस्पताल में आवारा कुत्ते व लावारिस पशु घुस आते हैं, हालांकि अस्पताल प्रशासन चौकस रहता है।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी का 10 सदस्यीय स्नातक छात्र दल इंडोनेशिया में 21 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग ले रहे है। छात्र जकार्ता में इंडोनेशिया सरकार के पर्यावरण और वानिकी मंत्रालय की पर्यावरण और वानिकी उपकरणों के मानकीकरण एजेंसी में इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। छात्र इंडोनेशिया में 21-दिवसीय शैक्षणिक इंटर्नशिप कार्यक्रम का हिस्सा होंगे और एजेंसी द्वारा आयोजित सेमिनार और इंटरैक्टिव सत्रों की एक श्रृंखला में भाग लेंगे। इंटर्नशिप के दौरान पर्यावरण और वानिकी पर मानकीकरण, सुशासन, आपदा लचीलापन और जलवायु परिवर्तन से संबंधित विभिन्न विषयों को शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम पर्यावरण और वानिकी प्रबंधन में विश्वविद्यालय के छात्रों की क्षमता निर्माण करेगा। इंटर्नशिप कार्यक्रम को राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना की संस्थागत विकास योजना (एन.ए.एच.ई.पी. आई.डी.पी.) द्वारा वित्त पोषित किया गया है। छात्रों में दीक्षा पुंडीर, रिदम कौल, मुस्कान ठाकुर बागवानी कॉलेज से हैं, जबकि विभा ठाकुर, दर्शना ठाकुर और साक्षी वानिकी कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेगी। अदिति ठाकुर, हिमानी राणा, अक्षिता शर्मा और अभय सिंह विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नेरी से हैं। कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने छात्रों को शीर्ष वैश्विक अनुसंधान संस्थानों से सीखने और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य विकसित करने का अवसर देने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, परियोजना के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. आरसी अग्रवाल और राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. नवीन जैन को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए डॉ. केके रैना और आईडीपी की पूरी टीम को भी बधाई दी। परियोजना के मुख्य समन्वयक डॉ. केके रैना ने बताया कि यह छात्रों का पांचवां बैच है, जिन्हें इस परियोजना के तहत विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भेजा गया है। इससे पहले, 42 छात्रों ने एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, बैंकॉक में एक महीने के कार्यक्रम में भाग लिया था, जबकि 10 छात्रों ने वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया में तीन सप्ताह की इंटर्नशिप पूरी की और 10 छात्रों के एक अन्य बैच ने केओबी जर्मनी में एक अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप में भाग लिया था। इसके अतिरिक्त, 37 संकाय सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इजराइल, जर्मनी, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कौशल को बढ़ाने के अवसर का लाभ उठाया है।
-विधायक ने किए 246 लाख के कार्यों के शिलान्यास उद्घाटन -बोले, सभी वायदों को चरणबद्व तरीके से किया जाएगा पूरा विधायक संजय रत्न ने वीरवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 246 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास तथा उद्घाटन किए। जिसमें अंब में 146 लाख की लागत से निर्मित होने वाली अंब-पठियार-शिधोड़ा सड़क का भूमि पूजन, अधवाणी में 11 लाख की लागत से निर्मित वन रक्षक आवास का उद्घाटन, 11 लाख की लागत से निर्मित वन रक्षक आवास कोहाला का उद्घाटन, 51 लाख की लागत से निर्मित अंब पठियार विश्राम गृह का उद्घाटन, 27 लाख की लागत से निर्मित ज्वालामुखी में वन परिक्षेत्र कार्यालय एवं आवास का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से मॉडल विस क्षेत्र के रूप् में पूरे राज्य में विकसित किया जाएगा, विकास में धन की कमी किसी भी स्तर पर आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि लोगों से किये वादों को पूर्ण करना उनकी जिम्मेवारी है और चरणबद्ध इन्हें पूरा किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। विधायक संजय रत्न ने कहा कि समाज सेवा उनका ध्येय है तथा जब भी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनको अपना आशीर्वाद दिया है, तब तब विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ज्वालामुखी में उपमंडल कार्यालय, महाविद्यालय से लेकर कई विकास की योजनाएं इस विस क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई हैं। विधायक ने कहा कि लोगों के घरद्वार जाकर समस्याओं सुनना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक संवेदनशील सरकार है जो, गांव, गरीब और प्रदेश के लोगों के लिये समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से कई लोग बेघर हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों के दुखदर्द को समझते हुए प्रभावित लोगों को घर उपलब्ध नहीं होने तक मकानों का किराया सरकार द्वारा देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की भी हरसंभव मदद सरकार द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव कुमार, उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान, डीएफओ देहरा सनी वर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-साधारण किराये पर हिमधारा एसी 2&3 बसों का संचालन करेगा एचआरटीसी -श्रद्धालु एचआरटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नवरात्र पर श्रद्धालुओं को धार्मिक सर्किट बस सेवा की सौगात देगा। पहली बार एचआरटीसी की एक ही बस से श्रद्धालु कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। यात्रा एक दिन की रहेगी सुबह शुरू होकर शाम को खत्म हो जाएगी। यात्रियों से बसों का सामान्य किराया वसूला जाएगा। खास बात यह रहेगी कि श्रद्धालुओं को सरकार की सुगम दर्शन योजना की भी सुविधा मिलेगी। धार्मिक सर्किट में एचआरटीसी हिमधारा एसी 2&3 बसों का संचालन करेगा। धार्मिक सर्किट बस सेवा के लिए श्रद्धालु एचआरटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। अगर श्रद्धालु पूरी बस की बुकिंग करते हैं तो 10 फीसदी छूट भी दी जाएगी। रास्ते में खाने के लिए बसें एचआरटीसी के चिन्हित ढाबों या पर्यटन विकास निगम के रेस्टोरेंट्स पर रुकेगी। ट्रायल के तौर पर सबसे पहले धर्मशाला, कांगड़ा, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी, बगलामुखी, धर्मशाला सर्किट पर बस सेवा शुरू होगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों पर एचआरटीसी ने यह सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।
लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री आंनद शर्मा सहित 25 नेता शामिल किए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दिल्ली पहुंचते ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी। राजनीतिक मामलों की कमेटी में कैबिनेट मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्द्धन चौहान के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर को भी कमेटी में शामिल किया गया है। इनके अलावा रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रंगीलाराम राव, विनय कुमार, नंद लाल, ठाकुर सिंह भरमौरी, राजेश धर्माणी, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, रामकुमार चौधरी और रवि ठाकुर को भी कमेटी में शामिल किया गया है। वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनावों को लेकर इस कमेटी की अगुवाई में प्रदेश में चुनाव प्रचार की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
-छानबीन में जुटी तीन जिलों की पुलिस 12 सितंबर को रहस्मयी परिस्थितियों में लापता हुए आनी में स्वर्ण आभूषण की दुकान करने वाले व्यापारी तोता राम सोनी व उसकी पत्नी तथा बेटी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं। डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि करसोग क्षेत्र के भन्थल गांव निवासी तोता राम के परिजनों ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तोता राम सोनी, जो कि आनी बाजार में स्वर्ण आभूषण की दुकान करता है, गत 12 सितंबर से अपनी पत्नी व बेटी सहित लापता है। तीन दिन बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों के अनुसार तोता राम परिवार सहित 12 सितंबर की प्रात: करीब चार बजे आनी से शिमला की तरफ निकला है और सीसीटीवी फुटेज तथा लोगों के कथन अनुसार वह वाया सुन्नी सड़क से गुजरा है। हालांकि इसकी अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। डीएसपी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने फ़ौरन सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर लूहरी सुन्नी मार्ग पर जगह जगह छानबीन की है और पुलिस के साथ गुमशुदा तोता राम के परिजन तथा अन्य लोग भी तलाश करने में जुटे हैं। पुलिस ने जगह जगह लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला है। मगर फिल्हाल गुमशुदा तोता राम सोनी व उसके परिवार का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। कई लोग सुन्नी सड़क मार्ग पर लापता परिवार की गाड़ी के सतलुज में दुर्घटनाग्रस्त होने के कयास लगा रहे हैं तो कई इस मामले को एक अपराध अथवा एक सोची समझी साजिश से भी जोड़ रहे हैं। वहरहाल यह गुत्थी अभी तक एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। इस रहस्यमयी वारदात को लेकर आनी में चर्चाओं का बाजार खासा गर्म है।लापता परिवार की ख़ोजबीन के लिए आनी पुलिस सहित जिला शिमला व जिला मंडी की पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी है। डीएसपी आनी चंद्र शेखर ने बताया कि पुलिस लापता आभूषण व्यापारी के सारे रिकार्ड व पहलुओं को खंगाल रही है। कहा कि इस रहस्य से जल्द ही पर्दा उठेगा।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सोशल मीडिया संयोजक बनाने के लिए प्रतिभा बाली ने संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश श्रेष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य करने में अपनी समर्थता व्यक्त की है। प्रतिभा बाली इससे पहले भी प्रदेश सोशल मीडिया का दायित्व बड़ी कुशलता से निभा चुकी है और अपने कार्य की क्षमता के लिए ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने भी प्रतिभा बाली को सोशल मीडिया पर फॉलो किया है। भारतीय जनता पार्टी में प्रतिभा बाली ने 2007 से विधिवत रूप से एक कर्मठ कार्यकर्ता की जिम्मेदारी निभा रही हैं और जिसके लिए संगठन ने फिर से उन्हें प्रदेश सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी है।
-उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने किया चैंपियनशिप का शुभारंभ -टिहरी में 17 सितंबर तक चलेगी बहुप्रतीक्षित चार दिवसीय प्रतियोगिता टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, अनुसूची-ए, मिनी-रत्न, सार्वजनिक क्षेत्र अंडरटेकिंग के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित चार दिवसीय आयोजन टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2023 का आगाज 14 सितंबर को हुआ। प्रतियोगिता 17 सितंबर तक टेहरी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार में वन, भाषा, चुनाव और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। किशोर उपाध्याय, विधायक टेहरी-गढ़वाल सोना सजवान, चेयरमैन, जिला पंचायत टेहरी-गढ़वाल, मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी टेहरी-गढ़वाल,नवनीत सिंह, एसएसपी टेहरी-गढ़वाल, भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (तकनीकी) टीएचडीसीआईएल, एलपी जोशी, ईडी (टेहरी कॉम्प्लेक्स), प्रशांत कुशवाहा, अध्यक्ष, भारतीय कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन, एसबी शर्मा, आईजी आईटीबीपी, डॉ. डीके उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव सिंह सहित अन्य प्रतिष्ठित गणमान्यों ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को इस उल्लेखनीय राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन के लिए हार्दिक प्रशंसा की, उन्होंने यह भी कहा कि टीएचडीसी भारत का एक अग्रणी पावर जनरेटर है, जो देश को शक्ति प्रदान करने और खेल की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि ये खेल के प्रयास केवल प्रतियोगिताएं नहीं, बल्कि अमूल्य मंच हैं जो खिलाड़ी कौशल को बढ़ावा देते हैं और प्रतिभागियों के बीच सहनशक्ति को बढ़ावा देते हैं। अपने संबोधन के दौरान भूपंद्र गुप्ता, निदेशक (तकनीकी) ने पूरे भारत में समग्र सामाजिक विकास और समावेशीता के लिए टीएचडीसी की अथक प्रतिबद्धता को निरस्त किया। उन्होंने प्रकाश डाला कि यह समर्पण टेहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2023 जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों के आयोजन में बढ़ता है। उन्होंने और जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आगामी राष्ट्रीय वरिष्ठ वर्ग पुरुष और महिला कायाकिंग और कैनोइंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के रूप में काम करती है, जो इस वर्ष अक्टूबर के अंत में गोवा में आयोजित की जाएगी। टीएचडीसीआईएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक विश्नोई के गतिशील मार्गदर्शन के तहत, टीएचडीसीआईएल सामरिक रूप से विभिन्न ऊर्जा क्षेत्रों में विस्तार और विविधीकरण के लिए स्थित है, जिसमें सौर, पवन, थर्मल, पम्पड स्टोरेज पावर (पीएसपी), और हाइड्रो शामिल हैं। यह रणनीतिक दृष्टिकोण सतत सामाजिक विकास को सर्वोपरि महत्व देते हुए राष्ट्र की ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करने में टीएचडीसीआईएल की प्रमुख भूमिका को अंडरस्कोर करता है। गुप्ता ने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय खेल 2023 के लिए उत्तीर्ण होने के उद्देश्य से 28 राज्यों और सेवाओं के लगभग 450 पुरुष और महिला एथलीट इस प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम आईटीबीपी के तकनीकी सहयोग से टीएचडीसीआईएल द्वारा आयोजित किया जा रहा है, खेल और पर्यटन विभाग, सरकार के सहयोग से। भारतीय कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन और उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन के साथ उत्तराखंड की स्थानीय पुलिस और प्रशासन। इस अवसर पर बोलते हुए आरके टीएचडीसीआईएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक विश्नोई ने बताया कि कोटी कॉलोनी, टेहरी में एक हाई-परफॉर्मेंस अकादमी की स्थापना लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से की जा रही है। यह अकादमी उत्तराखंड में 13 से 17 वर्ष के प्रतिभाशाली एथलीटों को मुफ्त भोजन, कपड़े, प्रशिक्षण, आवास, चिकित्सा सुविधाएं और स्कूल सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे वे खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा कोटेश्वर बांध परिसर में इन एथलीटों के लिए 10त्न कोटा आरक्षित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अकादमी का निर्माण पूरा होने के करीब है, और उम्मीद है कि इन प्रस्तावों पर समझौतों पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। उच्च प्रदर्शन अकादमी क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाशाली एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कोचों और वैज्ञानिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिसमें उन्होंने कहा कि एक अनुमानित वार्षिक खर्च चार करोड़ रुपये (रु.) के साथ। विश्नोई ने यह भी जानकारी दी कि एक अंतर्राष्ट्रीय खेल विनिमय कार्यक्रम लागू किया जाएगा, जिससे हमारे एथलीटों और विदेशी एथलीटों को आपसी प्रशिक्षण और तकनीकी विशेषज्ञता से लाभ मिल सके। यह पहल न केवल हमारे राज्य और राष्ट्रीय एथलीटों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर और पर्यटन लाभ भी प्रदान करेगी। अकादमी शुरू में 15 पुरुष और 15 महिला प्रशिक्षुओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर भर्ती करेगी, जिसमें अकादमी की खेल विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण के लिए अधिक सिफारिशों के साथ। ये प्रशिक्षण केंद्र विश्व स्तरीय खेल उपकरणों, वैज्ञानिक तकनीकों, कोच और आरामदायक जीवन व्यवस्थाओं से सुसज्जित होंगे ताकि विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा चमकाने और बढ़ाने के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को तैयार किया जा सके। आर के. टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विश्नोई ने कहा कि ये पहल खेल प्रतिभाओं को पोषण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर उत्तराखंड की उपस्थिति को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। महत्वपूर्ण तौर पर, ये प्रयास खेल और आर्थिक परिदृश्य दोनों को मजबूत करते हुए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने और क्षेत्र में पर्यटन को उत्तेजित करने का वादा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये पहल न केवल राज्य के एथलीटों को बढ़ाने के लिए बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए अवसर पैदा करने के लिए वादा करती है, जो क्षेत्र में खेल और पर्यटन दोनों को बढ़ावा देती है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राज्यस्तरीय राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वल्लन के साथ की। इसके बाद पूनम शर्मा की संस्था कला संगम अकादमी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने प्ले डांस ड्रामा की प्रस्तुति दी। उन्होंने नृत्य मुद्राओं से राज भाषा हिंदी का संदेश दिया। इस दौरान विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिन्दी एक सशक्त भाषा के रूप में प्रचलित है और विभाग हिन्दी भाषा को पूर्णत: लागू करने के लिए सदैव प्रयासरत है। कार्यक्रम के पहले सत्र में वरिष्ठ पत्रकार पीसी लोहमी, डॉ. शशिकान्त शर्मा और साहित्यकार डॉ. सत्य नारायण स्नेही ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार और विकास के संबंध में वक्तव्य दिए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा है। इसको सम्मान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने हिंदी में काम किया है। हिंदी के प्रति लोगों के मन में भावना पैदा करना जरूरी है। हिंदी राजभाषा है आने वाले समय में यह हमारी राष्ट्र भाषा बन जाएगी। प्राकृत, पाली भी प्राचीन काल में बोलचाल की भाषा रही है। काफी विचार-विमर्श के दौरान संविधान सभा में हिन्दी को बोलचाल की भाषा के रूप में स्वीकार किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने शंकर लाल वाशिष्ठ के काव्य संग्रह 'जुगनु जितनी औकातÓ का विमोचन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विभाग की सहायक निदेशक कुसुम संघाईक ने किया। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा, सचिव राकेश कंवर, संग्रहालय अध्यक्ष हरि चौहान, विभाग की सहायक निदेशक अलका कैंथला, बिहारी लाल शर्मा, सहायक सचिव अकादमी श्यामा वर्मा, अधीक्षक अमित शर्मा, गेयटी प्रबंधक सुदर्शन शर्मा, अधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर, चेत राम दुग्गल, भाषा अधिकारी सुरेश राणा, सरोजना नरवाल, संतोष कुमार, जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित अंतर महाविद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता में एचपीयू के हिन्दी विभाग की अंजलि ने पहला, संजौली कॉलेज के कुनाल भारद्वाज ने दूसरा और संस्कृत कॉलेज फागली की निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मंडी कॉलेज की ज्योति ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भाषण स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय मंडी की धृति ठाकुर ने पहला, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी एवालॉज शिमला के सौम्य शुक्ला ने दूसरा, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की तमन्ना सूद ने तीसरा प्राप्त किया। संजौली कॉलेज के स्वप्निल सूर्यान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। हिंदी कविता लेखन में एचपीयू के कमल चंद ने पहला, कुल्लू कॉलेज की प्रभा शर्मा ने दूसरा, संजौली के आयुष वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एचपीयू की वंदना ने सांत्वना पुरस्कार पाया। इसके अलावा राजभाषा पखवाड़ा के अन्तर्गत राज्य स्तर पर सचिवालय, निदेशालय, निगम, बोर्ड, आयोग और विश्वविद्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को भी सम्मानित किया। इसमें सचिवालय के विधि विभाग ने पहला, सामान्य प्रशासन विभाग ने दूसरा, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं विद्युत विभाग ने तीसरा, निदेशालय में मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग ने पहला, भुव्यवस्था विभाग ने दूसरा, पंचायती राज विभाग ने तीसरा स्थान पाया। निगम, बोर्ड, आयोग और विश्वविद्यालयों में राज्य नागरिक आपुर्ति निगम समिति ने पहला, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने दूसरा, राज्य पिछड़ा वर्ग ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा विभागों के अधिकारी वर्ग को सम्मानित किया गया। जिसमें सत्यदेव शर्मा, राजेंद्र कुमार प्रेमी, दलीप सिंह ठाकुर, करूणा देवी, अनिल कुमार, किशोरी लाल, इंद्र कुमार, केहर सिंह, कृष्ण लाल नेगी, खेम चंद ठाकुर, उमा भंकर, रंजन शर्मा, शशि कांत, उमा ठाकुर, नेक चंद, किरण बाला शर्मा, कमल सिंह दलाईक, पन्ना लाल शर्मा, सुभाष चंद्र ठाकुर, करण दीप, अशोक कुमार को सम्मानित किया। जिला कार्यलय शिमला के केवल राम चौहान, राजेंद्र कश्यप और अनिल घामटा को भी उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
ऊना वार्ड नंबर 5 के सुनीत कुमार अपने निजी काम से कहीं जा रहे थे तो उनका फोन विवो 19 ऊना की जीवन मार्केट में कहीं गिर गया। जब उन का फोन नही मिला तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत सिटी पुलिस चौकी को दी। सिटी पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल देशराज वह साइबर सेल के अमरजोत को यह मामला हल करने के लिए उनकी ड्यूटी लगाई और इन्होंने मात्र 5-6 दिन के अंदर सुनीत कुमार का फोन ढूंढ कर सुनीत कुमार के हवाले किया। वहीं सुमित कुमार ने कहा कि फोन की कीमत लगभग 25000 के करीब है। उन्हें उसके मिलने की कोई आस नहीं थी, लेकिन पुलिस ने इसे तलाश लिया। फोन मिलने पर उन्होंने सिटी पुलिस चौकी के सभी कर्मियों, साइबर सेल के स्टाफ़, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर व समस्त पुलिस प्रशासन का तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
डॉ. सीमा ठाकुर, शीतल व्यास, मीनाक्षी राणा, कांता ठाकुर और अनिता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सीमा ठाकुर, शीतल व्यास, मीनाक्षी राणा, कांता ठाकुर और अनिता वर्मा होंगी। महामंत्री मांचली ठाकुर और अंजना शर्मा होंगी। प्रदेश सचिव मनीषा सूद, रजनी ठाकुर, सीमा चंदेल, प्रतिभा कंवर, शीतल भारद्वाज और वर्षा ठाकुर (आई0टी0 प्रभारी) नियुक्त किए गए। कोषाध्यक्ष अंजना ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष नीतू धमीर, कार्यालय सचिव आशा शर्मा, सह कार्यालय सचिव, शशिकमल लता होंगी। प्रदेश प्रवक्ता संजू शर्मा, शशि मल्होत्रा, अनिता गर्ग और अनिता चौधरी होंगे। मीडिया प्रभारी प्रेम चौहान, सह मीडिया प्रभारी रूपा शारदा और अनिता गथानिया, आईटी संयोजक सुनीता कटोच, आईटी सह संयोजक मनीषा चौहान, शालिनी, आईटी संयोजक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र पूजा ठाकुर, आईटी संयोजक मंडी संसदीय क्षेत्र कुसुम कुमारी दीपक और दीपिका राठौर, आईटी संयोजक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र रितिका भारद्वाज और पूनम कुमारी और सोशल मीडिया संयोजक प्रतिभा बाली होंगे। जिलाध्यक्ष का नाम कुछ इस प्रकार होंगे चंबा से जयंती दुग्गल, कांगड़ा से रंजू रस्तोगी, नूरपुर से सृष्टा देवी, देहरा से सरिता धीमान, पालमपुर से रागिनी रकवाल, लाहौल स्पीति से मनी देवी,कुल्लू से कमलेश शर्मा, सुंदरनगर से नीलम परमार, हमीरपुर से अर्चना चौहान, ऊना से अनु ठाकुर, बिलासपुर से शैलजा शर्मा, सिरमौर से सीमा कन्याल, सोलन से इंदू ठाकुर, महासू से आशा रिठवान, शिमला से विनती शर्मा और मंडी से सीमा शर्मा होंगे। योगी ने बताया कि महिलाओं की हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या है और हिमाचल प्रदेश की मातृ शक्ति को और सुदृण बनाते हुए हम संगठन का कार्य बूथ स्तर तक ले जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार, पूर्व सरकार में शुरू की गई जनहित की योजनाओं को बंद करने का प्रयास कर रही है। यह दु:खद है। बदले की राजनीति में इस तरह कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आम लोग प्रभावित हों। वर्तमान सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के बजट को नगण्य करके धीरे-धीरे उसे बंद करने का प्रयास कर रही है, जो ग़लत है। सरकार गृहिणी सुविधा योजना के लिए बजट उपलब्ध करवाए। जिससे माताओं- बहनों को सब्सिडी पर सिलेंडर मिल सके। बजट न होने की वजह से लोगों को एलपीजी सिलेंडर लेने में अपने जेब से मोटी रक़म खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से नाकाम है। जनता में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जन हितैषी योजनाओं को सरकार बंद न करे। इससे प्रदेश के बहुत लोग जुड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को यदि पूर्व के कामों से आपत्ति है तो हिमाचल के लोगों को बताए कि हमने सहारा योजना ग़लत दे दिया, हिम केयर योजना ग़लत दे दिया, गृहिणी सम्मान योजना ग़लत दे दी। इसके बाद सरकार उसे बंद कर दे। लेकिन बंद करने से पहले उससे बेहतर योजनाएं प्रदेश के लोगों को दे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारकी योजनाओं को बंद करवाकर मुख्यमंत्री सिफ़र् हिमाचल के लोगों का नुक़सान कर रहे हैं। झूठ बोलकर, झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सहारा योजना का पैसा लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। हिम केयर से लोगों के इलाज में असुविधा हो रही है। यह सभी योजनाएं चुनाव के दृष्टिगत नहीं लाई गई थी। यह सभी योजनाएं शुरू से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में माताओं-बहनों को धुंवे और लड़की के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र में प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना शुरू की थी। प्रदेश के बहुत से लोग उज्ज्वला योजना का के दायरे में नहीं आ पाए। उनके लिए हिमाचल सरकार द्वारा गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई। इस योजना में जो प्रदेशवासी रह गये उन्हें गृहिणी सुविधा योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर देने का प्रावधान किया गया। इन दोनों योजनाओं से प्रदेश की 4 लाख 60हज़ार माताओं बहनों को धुंवे से मुक्ति मिली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख ने एलपीजी कनेक्शन के लिए 1650 करोड़ रुपए जारी करने के लिए आभार जताया।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रक्षपाल जिंदल ने की। समारोह का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अंजू रानी चौहान भी उपस्थित रहीं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्यातिथि ने हिंदी के महत्व संबंधी जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्या ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों को हिंदी के उपयोग एवं आज के युग में अनुवाद हिंदी का कितना महत्व है, के संबंधित अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। यह हिंदी दिवस समारोह महाविद्यालय की स्वर्ण जयंती समारोह की एक प्रमुख कड़ी के रुप में आयोजित किया गया, जिसके अन्तर्गत हमारी विशिष्ट अतिथि और महाविद्यालय की पूर्व हिंदी प्राध्यापिका डॉ. रेखा डढवाल ने आनलाइन माध्यम से जुड़ कर विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचनों के साथ उनके द्वारा प्रस्तुत गजल की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी मध्य महाविद्यालय के पूर्व छात्र वीरेंद्र डढवाल ने काव्य पाठ की प्रस्तुति दी। आज के हिंदी दिवस के अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मंच संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. आरती कौशल ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. कंचन, प्रो. सुरेश तथा प्रो. देवेन उपस्थित रहे। महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की अध्यक्षा प्रो. वंदना राणा ने उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय, प्राचार्या महोदय एवं समस्त प्राध्यापक वर्ग का धन्यवाद करते हुए सभी प्रतिभागियों को हिंदी दिवस की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालें सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. स्वदीप सूद, डॉ. गुलशन धीमान,प्रो. सुशील, प्रो.सुनीता, प्रो.संजीव, प्रो.ब्रजेशवर, प्रो.अनीता, प्रो.शयाम कालिया व अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में प्राचार्य महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार के दिशा निर्देश में हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मंच हिंदी विभाग के प्रो. देवेंद्र सिंह ने किया। इस दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा के प्रधानाचार्य सुर्दशन कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निकटतम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का भी एक विशेष योगदान रहा। विद्यालय और महाविद्यालय के छात्रों ने संयुक्त रूप से भाषण, कविता वाचन, रंगोली, चित्रकला और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय की तरफ से निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो खेम चांद, प्रो शीतल देवी और स्कूल की तरफ से शिखा, रीता और सुनीता ने निभाई। इस कार्यक्रम में प्रो. रामपाल, प्रो. खेमचंद और प्रो.शीतल देवी, रामदयाल भी उपस्थित रहे।
एएनटीएफ स्टेट सीआईडी शिमला रेंज ने एक व्यक्ति को 2.016 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ राज्य सीआईडी शिमला रेंज ने प्रेम प्रकाश पुत्र मल्ल बहादुर से सोलन ब्रुअरी में कुनार्क होटल के पास 2.016 किलोग्राम अफीम पकड़ी। आरोपी के खिलाफ एनडी एंड पीएस अधिनियम की धारा 18-61-85 के तहत पुलिस स्टेशन धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।


















































