बाल विकास परियोजना के माध्यम से करसोग में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, पोषण अभियान और जिला प्रशासन मंडी की पहल 'देईÓ कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। तहसीलदार ने संबंधित विभागों को इन योजनाओं को धरातल पर लागू करने और पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला प्रशासन मंडी द्वारा शुरू किए गए 'देईÓ कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बेटियों के घटते लिंगानुपात और उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार लाने हेतु यह जिला प्रशासन मंडी की एक पहल है। उन्होंने कहा की 'देईÓ पहल को सफल बनाने हेतु इसमें विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा की कमेटी में शामिल किए गए विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के माध्यम से सर्वेक्षण में चिन्हित अनाथ बच्चों व पात्र लाभार्थियों के दस्तावेज तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा, ताकि उनको इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने पोषण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सितंबर माह को छठे राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान मोटे अनाज और पारंपरिक व्यंजनों को अपनाने हेतु भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान में विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू ब्लॉक स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन भी किया गया है। इस कमेटी का कार्य पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने व अभियान के संचालन हेतु सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान को सफल बनाने हेतु आंगनबाड़ी, वत्त व खंड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है। बैठक के दौरान आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण, उनकी मरम्मत करवाने व आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। तहसीलदार द्वारा, जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में अभी तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है उन केंद्रों में शीघ्र अति शीघ्र पेयजल सुविधा उपलध करवाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए भी दिए गए। इस अवसर बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया, तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा, प्रधानाचार्य सेकेंडरी स्कूल किशोरी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम कर्मचारियों सहित विभिन्न आगनवाड़ी केंद्रों की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भी उचित थी।
मंगलवार को मेलबर्न विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यालय और एप्लाइड साइंसेज और जैव प्रौद्योगिकी संकाय शूलिनी विश्वविद्यालय के सहयोग से स्वस्थ ग्रह के लिए भोजन नामक एक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टिकाऊ कृषि के विभिन्न पहलुओं और भोजन की बर्बादी को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए खाद्य उत्पादन में सुधार के तरीकों पर चर्चा की गई। मेलबर्न विश्वविद्यालय और शूलिनी विश्वविद्यालय ने हाल ही में दोहरे डिग्री कार्यक्रम के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें भारत में दो साल का अध्ययन और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में विश्वविद्यालय में दो साल का अध्ययन शामिल है। एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद पहली कार्यशाला का उद्देश्य मेलबर्न विश्वविद्यालय और शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा दी गई संक्षिप्त प्रस्तुतियों के माध्यम से टिकाऊ कृषि और खाद्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए नवीन दृष्टिकोणों की जांच करना है। कार्यक्रम की शुरुआत शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि आइए अपने परिसर में भोजन की बर्बादी को कम करने का संकल्प लें। हमें स्थिरता को अपनाना चाहिए और स्थिरता के मुद्दों को हल करने में इस विश्वविद्यालय को एक रोल मॉडल बनाने का प्रयास करना चाहिए। चांसलर प्रो. पीके खोसला ने कहा कि हमें भोजन की कमी से जूझ रहे देश से अधिशेष वाले देश तक की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर बहुत गर्व है। प्रकृति के संतुलन का सम्मान करते हुए एआई को कृषि में एकीकृत करना महत्वपूर्ण है। मेलबर्न विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के एसोसिएट डीन (अंतरराष्ट्रीय) प्रोफेसर एलेक्स जॉनसन ने स्वस्थ दुनिया के लिए स्वस्थ भोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने वैश्विक कृषि उन्नति पर अभूतपूर्व काम किया है। बातचीत में शामिल होने के लिए कृषि, खाद्य और पारिस्थितिकी तंत्र विज्ञान स्कूल में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. अंतानास स्पोकेविसियस ने कृषि, खाद्य और पारिस्थितिकी तंत्र विज्ञान स्कूल के प्रमुख प्रोफेसर जियोवानी टर्चिनी ने चर्चा में भाग लिया, उन्होंने कृषि विज्ञान में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर बात की। पशुधन आनुवंशिकी में विशेषज्ञता वाले वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. सुरिंदर सिंह चौहान ने वैश्विक आउटरीच और सहयोग के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, और उस विविध और समावेशी माहौल को रेखांकित किया जो दुनिया के सभी कोनों से छात्रों की प्रतीक्षा कर रहा है। विज्ञान संकाय के छात्र भर्ती अधिकारी लॉफलिन हूपर ने 2+2 दोहरी डिग्री कार्यक्रम के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की। यह कार्यक्रम मास्टर और पीएचडी करने के इच्छुक महत्वाकांक्षी व्यक्तियों के लिए एक रोमांचक मार्ग प्रदान करता है। मेलबर्न विश्वविद्यालय में डिग्री, शैक्षणिक विकास और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देना। मिस चियारा अंतर्राष्ट्रीय अधिकारी, विज्ञान संकाय, जो अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए सुचारु परिवर्तन की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। जाने-माने शेफ और मिलेट्स के विशेषज्ञ विकास चावला ने मेलबर्न की सांस्कृतिक समृद्धि और पाक अनुभवों पर बात की। शूलिनी विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान के प्रमुख प्रो. दिनेश कुमार चटानटा ने खाद्य उत्पादन और सुरक्षा को समझने के लिए बहु-विषयक दृष्टिकोण के बारे में बात की, जो समग्र शिक्षा और अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। शूलिनी विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों की उप निदेशक डॉ. रोजी धांता ने मेहमानों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।
देहरा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 30 स्वयंसेवकों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद देहरा वार्ड-1 व झुग्गी बस्ती में जाकर लोगों को प्लास्टिक के खतरे और निपटारे के बारे में जागरूक किया। प्लास्टिक और पॉलीथिन के कारण पृथ्वी और जल के साथ-साथ वायु भी प्रदूषित होती जा रही है। फेंकी हुई प्लास्टिक धीरे-धीरे अपघटित होती है एवं इसके रसायन आसपास के परिवेश में घुलने लगते हैं। यह समय के साथ और छोटे-छोटे घटकों में टूटती जाती है और हमारी खाद्य शृंखला में प्रवेश करती है। अधिकांशत: प्लास्टिक का जैविक क्षरण नहीं होता है। यही कारण है कि वर्तमान में उत्पन्न किया गया प्लास्टिक कचरा सैकड़ों-हजारों साल तक पर्यावरण में मौजूद रहेगा। ऐसे में इसके उत्पादन और निस्तारण के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किये जाने की आवश्यकता है।दुनिया भर में प्रदूषण की समस्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। इसमें भी प्लास्टिक एक समस्या है जो सबसे अधिक चिंताजनक है क्योंकि यह एक ऐसा पदार्थ होता है, जिसे नष्ट होने में काफी समय लगता है। केवल इतना ही नहीं इसके कारण पानी से लेकर हवा और भूमि सभी प्रदूषित होते हैं। हमें प्लास्टिक रिसाइकिलंग के बारे में गंभीरता से सोचना होगा और व्यक्तिगत रूप से भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा, तभी यह धरती सुरक्षित रह सकती है।
-पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन -अन्य सड़कों के काम में भी गति लाने के लिए निर्देश देने की मांग की भाजपा नेता नवीन शर्मा ने कहा है कि भाजपा कार्यकाल में 24 करोड़ का बजट हमीरपुर-गलोड़ सड़क को चौड़ा करने के लिए आया था। उस दौरान इसका कार्य भी शुरू हुआ, लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही यह कार्य बंद पड़ गया है। इस मामले को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों सहित उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें जल्द से जल्द इस मार्ग का काम पूरा करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से नाल्टी-गलोड़ जाने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम 2 वर्ष पहले शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वहीं, बगारटी से लेकर टिक्कर तक की सड़क का काम अभी तक अधूरा है, जिसके कारण लोगों को असुविधा का सामना कर पड़ रहा है। पिछले दिनों भारी बरसात के कारण मसियाणा दा घाट से लेकर मसियाणा तक सड़क बहुत क्षतिग्रस्त हुई है। इस क्षतिग्रस्त सड़क का कार्य भी शुरू किया जाए। मसियाणा से कुढार चौक तक सड़क को चौड़ा करने के काम को भी गति प्रदान करने के निर्देश दिए जाएं। वहीं, ग्रामीणों को घरेलू गैस सिलंडर नहीं मिल पा रही, जिस कारण उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
-गवर्नर ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार सायं सोलन जिले के अर्की उपमंडल में आयोजित राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले और त्यौहारों के माध्यम से न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है बल्कि उनका संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि सदियों से चली आ रही परंपराओं को लोगों ने आज भी कायम रखा है। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान होने के बावजूद प्रदेश तीव्र गति इस स्थिति से उबर रहा है और अब स्थितियां सामान्य हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति इस आपदा में सहयोग देने के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश के लोग बुलंद हौंसले के साथ राज्य के पुनर्निर्माण अपनी सहभागिता सुुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सायर मेला लोगों की आस्था से जुड़ा है जो हमें आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हमारी समृद्ध परंपराओं को संरक्षित करने का होना चाहिए और युवा पीढ़ी को भी संस्कृति से जोडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारी सभ्यता और संस्कृति का न केवल ज्ञान बल्कि उस पर गर्व भी होना चाहिए, तभी देश आगे बढ़ेगा और दुनिया में अपनी पहचान बनायेगा। मेले न केवल सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र होते हैं, बल्कि इनके माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति, कला और शिल्प को जानने और समझने का अवसर भी मिलता है। राज्यपाल ने तीन दिवसीय सायर मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर युवाओं को नशे के प्रवृत्ति से निजात दिलाने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने सायर मेले के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किये। उन्होंने सायर मेला आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। राज्यपाल ने सांस्कृतिक संध्या का भी आनंद लिया। इससे पहले, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सायर मेले का इतिहास लगभग 380 वर्ष पुराना है और यह लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों के आयोजन से स्थानीय परम्पराओं एवं समृद्ध संस्कृति का संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के माध्यम से लोगों के बीच मेल-मिलाप और आपसी भाईचारा बढ़ता है तथा नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे पहले, सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया और सायर मेले के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
-मां चामुंडा भगवती मूल मंदिर में हुआ जाग का आयोजन -देवीय खेल को देखकर श्रद्धालु रह गए हैरान मां चामुंडा भगवती मूल मंदिर मसेरन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जाग (होम) का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। प्राचीन प्रथा के अनुसार माता के गूर व पुजारी देर रात तक दहकते अंगारों पर चले। इस देवीय खेल को देखकर श्रद्धालु हैरान रह गए। गूर व पुजारियों के माध्यम से भादो माह में देवताओं व आसुरी शक्तियों के बीच हुए युद्ध का वृतांत भी सुनाया गया। देर रात चले इस जाग में कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताते चलें कि द्रंग क्षेत्र की आराध्य देवी मां चामुंडा भगवती का जिला मंडी में विशेष स्थान है और लोग पूरे जिले से अपनी मन्नतों को लेकर मंदिर में हाजिरी भरते हैं।
सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा और जिला महासचिव बलबीर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कपट और ठगी की राजनीति के खिलाफ भाजपा 25 सितंबर को शिमला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को हिमाचल प्रदेश में सत्ता में काबिज हुए 10 महीने हो चुके हैं और तब से अब तक 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुके हैं, जिसका कांग्रेस आज तक जवाब नहीं दे पाई। भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में डीजल पर 7 रुपये की कटौती की थी पर आते ही इस कांग्रेस सरकार ने कीमत को बढ़ा दिया। केंद्र सरकार गैस सिलेंडरों के दाम घटा रही है और प्रदेश की सरकार डीजल पर वैट बढ़ा रही है। औद्योगिक इकाइयों पर बिजली शुल्क बढ़ाने से राशन, तेल और अन्य उत्पाद के दाम बढऩे से महंगाई की मार से हिमाचल प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के 10 महीनों के उपरांत भी चुनाव के दौरान आम जनता को दी गई 10 गारंटियों में से एक गारंटी भी पूरी नहीं की। मेलाराम शर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान प्रत्येक महिला को 1500 मासिक भत्ता देने का वादा किया था परंतु अभी तक एक भी महिला को यह भत्ता प्राप्त नहीं हुआ।? उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी ठगी बेरोजगार युवाओं के साथ हुई है जिन्हें चुनाव के दौरान हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी गई थी परंतु 10 महीने का कार्यकाल बीत जाने के बाद अभी तक एक भी बेरोजगार को नौकरी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता के सब्र का बांध अब टूट चुका है और सुक्खू सरकार के झूटे वादों का अच्छी तरह खुलासा हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर सुक्खू सरकार की ठगी के शिकार हुए बेरोजगार युवा और भत्ते की आस में बैठी महिलाएं 25 सितंबर को विधानसभा का घेराव करने के लिए शिमला कूच करेंगी।
थाना कुनिहार में गांव दवाड डाकघर जुब्बला के एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के खिलाफ उससे व उसकी पत्नी से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दवाड के एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ कि जब वह अपने घर पर था और इसकी पत्नी पुश्तैनी घर पर लाहुली में गई थी तो इसके दो लड़के घर पर आए तथा इसे गाली-गलौज व धमकियां देने लगे। उसने अपनी पत्नी को फोन पर सारी बात बताई, जो घर वापस आई और दोनों बेटों को समझाने लगी जिस पर दोनों लड़के उससे मारपीट करने लगे। जब वह अपनी पत्नी को छुड़ाने लगा तो दोनों लड़कों ने उससे भी मारपीट की। पुलिस ने पति-पत्नी का सिविल अस्पताल कुनिहार में मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट व शिकायत पत्र के आधार पर थाना कुनिहार में दोनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वॉटर सोलन अनिल धौलटा ने की है।
मंडी-पंडोह फोरलेन पर 8 मील के पास एक स्कूल बस और स्कॉर्पियो की टक्कर से 25 बच्चे घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मंडी की तरफ से एक निजी स्कूल की बस पंडोह की तरफ जा रही थी। इसी बीच 8 मील के पास बस और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। इसके बाद घायल बच्चों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 20 बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। इन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि 5 बच्चों को ज्यादा चोटें लगी हैं, जिन्हें चिकित्सकों ने फिलहाल मंडी अस्पताल में अपनी निगरानी में रखा है और उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने पंचायती राज संस्थाओं में जिला में रिक्त पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली संबंधी दावों एवं आक्षेपों की सुनवाई तथा निपटारे के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में बैजनाथ विकास खंड की लुआई पंचायत, भवारना की नच्छीर-बंदला, लमलेहड़, बडोह की सुन्हीं खर्ट खास, देहरा की झकलेड़, घरना, धर्मशाला की बगली, पंतेहड़ पासू, फतेहपुर की टकोली घिर्था, बगड़ोली, कुडन रैहन खास, लंबागांव की जालग, आलमपुर, नगरोटा बगबां की बराणा, कोठी झिकली, नगरोटा सूरियां की सिहुनी, सकरी, पंचरूखी की चढिय़ार, सुलह की मालनू, खास गग्गल, नुरपूर की कमनाला, भलून में रिक्तियां हुई हैं।
चौपाल के चांबी इलाके में एक युवक का शव सेब के पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। इसकी पहचान नेपाल के रहने वाले 26 वर्षीय मेघराज के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका पति और कुछ और लोगों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने अपना डेरा छोड़ दिया। बाद में उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से सरकार करुणामूलक नौकरियां देगी। मंगलवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक केएल ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने इस मामले पर कुछ काम नहीं किया। प्रदेश सरकार ने इस मामले पर विचार करने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी के साथ दो बार चर्चा हो चुकी है। जल्द कार्य योजना सामने लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने करुणामूलक आधार की नौकरियों के सरकारी विभागों में 1,766 और निगमों-बोर्डों में 734 आवेदन रिजेक्ट किए। सिर्फ 25 फीसदी को ही नौकरियां दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में करुणामूलक नौकरियों के लिए सरकारी विभागों में 4,099 और निगम-बोर्डों में 2,971 आवेदन आए। इस मामले पर गंभीरता से सोचना होगा। उधर, मुख्यमंत्री के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि करुणामूलक आधार पर सबसे अधिक नौकरियां पूर्व सरकार ने दी हैं। भाजपा सरकार ने नौकरियां देने के लिए नियम बदले। पहले 50 वर्ष की आयु के बाद कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमारी सरकार ने प्रावधान किया कि अगर सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले भी मृत्यु होती है तो करुणामूलक नौकरी दी जाएगी। जयराम ने कहा कि आयु की शर्त में भी भाजपा सरकार ने छूट दी। विधायक केएल ठाकुर ने पूछा था कि करुणामूलक आधार की नौकरियां कब तक दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज देने की घोषणा कर चुकी है और इसके लिए हर तरह की कटौती की जाएगी। सरकार के पास सीमित बजट है, ऋण भी एक सीमा तक ही ले सकते हैं। सरकार विधायक निधि में कटौती करेगी, तभी आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय आपदा शब्द ही नहीं निकाल रहा। ञ्जह्म्द्गठ्ठस्रद्बठ्ठद्द ङ्कद्बस्रद्गशह्य उन्होंने विपक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर पीड़ितों के लिए उदार मदद देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी चुटकी ली कि मदद लेने के लिए विपक्ष की नीयत भी तो साफ होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्रीनयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के चर्चा में हिस्सा लेने के दौरान स्थिति स्पष्ट कर रहे थे। रणधीर आपदा पर नियम १०२ के तहत सरकार की ओर से रखे प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। सीएम ने कहा कि ४८ घंटे में बिजली-पानी बहाल करने के लिए मंत्रियों ने दिन-रात मेहनत की। अगर पानी की बहाली हुई तो उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बहुत मेहनत की। सड़कें बहाल करने में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने परिश्रम किया। इससे पहले रणधीर शर्मा ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सरकार में आपसी तालमेल नहीं है। आपदा के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री अलग-अलग जा रहे हैं। आपदा के बाद सर्वदलीय बैठक तो दूर दस दिन तक कैबिनेट की बैठक तक नहीं बुलाई गई। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलीं, उन्होंने आर्थिक सहायता मांगी, लेकिन राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग तक नहीं उठाई।
विद्युत उप मंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को 33/11 केवी उपकेंद्र गज के आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य के चलते विद्युत उप मंडल चड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव भित्तलू, घेरा, मनियाणा, चमियारा, करेरी, नोहली, खड़ीबही, रावा, सेर तथा साथ लगी पंचायतों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
शूलिनी विश्वविद्यालय, जो स्वच्छता और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है, ने स्वच्छता पखवाड़ा के 8वें संस्करण की मेजबानी करते हुए नागरिक जिम्मेदारी का एक प्रदर्शन किया। पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में पर्यटन स्थलों पर प्राचीन वातावरण बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। संबंधित संकायों के मार्गदर्शन में, प्रत्येक विभाग ने एक सफाई अभियान चलाया जो विश्वविद्यालय के पास पुल से लेकर छात्र छात्रावासों और परिसर के हर कोने तक फैला हुआ था। भाग लेने वाले संकायों में विज्ञान, कानूनी विज्ञान, उदार कला और प्राचीन भारतीय ज्ञान, विज्ञान और बायोटेक और बायोइंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल विज्ञान, प्रबंधन विज्ञान और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी शामिल थे। इस अवसर पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न विभागों के लगभग 70 छात्रों ने पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। उनकी कलात्मक अभिव्यक्तियां स्वच्छता और मेरी शूलिनी स्वच्छ शूलिनी के विषयों के इर्द-गिर्द थी । इस प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया बल्कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के प्रति उनके समर्पण को भी प्रदर्शित किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्रीमती पूनम नंदा ने कहा कि सफाई अभियान का हिस्सा बनने के बाद आप कभी भी गंदगी फैलाने वालों के पक्ष में नहीं हो सकते। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि शूलिनी विश्वविद्यालय की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता पूरे परिसर में सुविधाजनक रूप से स्थित कूड़ेदानों की उपस्थिति से स्पष्ट है, जो देश के सबसे स्वच्छ परिसरों में से एक के रूप में संस्थान की प्रतिष्ठा में योगदान देता है। इस स्वच्छता पखवाड़ा की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक 1000 से अधिक छात्रों की भागीदारी थी, जिन्होंने सामूहिक रूप से 30 कचरा बैग एकत्र किए, जो उनके परिसर को साफ रखने के उनके दृढ़ संकल्प का प्रतीक था। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, तस्वीरें ली गईं और समय और स्थान संदर्भों के लिए जियोटैग किया गया। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य जन भागीदारी की भावना पैदा करना और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इसके अलावा पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता में शीर्ष स्कोरिंग टीमों को ट्रॉफी और वाउचर प्रदान किए गए।
कृषि विज्ञान केंद्र सोलन द्वारा सात दिवसीय मौनपालन पर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस शिविर में सोलन जिला की 25 प्रतिभागियों, जिसमें 24 महिलाएं शामिल थीं, ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सहयोग से आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सोलन के प्रभारी डॉ जितेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में किसानों एवं प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन से संबंधित मूलभूत जानकारियां तथा इसके फायदों के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का समन्वयक केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अनुराग शर्मा रहे। मौनपालन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों, रानी मक्खी व अन्य मधुमक्खियों के विभिन्न कार्यों और उसकी शारीरिक बनावट, मधुमक्खी पालन में मिलने वाले विभिन्न उत्पाद, मधुमक्खियों का मौसम के हिसाब से प्रबंधन, इसमें लगने वाले कीट व बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग में एक दिन का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया जिसमें प्रतिभागियों ने मौन गृह में जाकर मधुमक्खियों के साथ प्रशिक्षण लिया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को सायरी में शहद प्रसंस्करण इकाई तथा मधुमक्खियों के साथ भी प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में डॉ हरीश शर्मा द्वारा देसी मधुमक्खी के संरक्षण तथा मौसम के अनुरूप मधुमक्खियां को पालने की विषय में तथा डॉ राजकुमार ठाकुर द्वारा रानी मक्खी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई। इस शिविर में डॉ अजय शर्मा तथा डॉ तनूजा बांश्टू द्वारा भी कीटनाशकों के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उद्यान विभाग से अधिकारी द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरण, इससे संबंधित प्रकाशन तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितबंर को सिविल हस्पताल पांवटा साहिब में प्रथम आयुष्मान हेल्थ मेले का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सिरमौर जिला में 4 आयुष्मान हेल्थ मेले आयोजित किये जाएंगे, जिसमे मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ, विशिष्ट देखभाल के माध्यम से स्क्रीनिंग, निदान और बुनियादी एवं उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सेवाए प्रदान करेगे, जिनका लाभ आम जन इस हेल्थ मेले में उठा सकते हैं। डॉ. अजय पाठक ने बताया कि बचे हुए पात्र लाभार्थी अपना और अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है, साथ ही सभी लोग अपनी और अपने परिवार की आभा आईडी लिंक पर जा कर खुद भी या हेल्थ मेले में आ कर कार्ड बनवा सकते हैं। हेल्थ मेले में आने वाले सभी लोग अपना आधार कार्ड और मोबाइल साथ ले कर आए ताकि वो इन योजनों का लाभ उठा पाएं। उन्होंने स्वास्थ्य खंड राजपुरा के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि आयुष्मान हेल्थ मेले में पहुच कर इन सुविधाओं का बढ़ चढ़ कर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिले की सभी आशा कार्यकर्ता पूरे सप्ताह घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी और आयुष्मान हेल्थ मेले में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के ग्राम पंचायतों में जहां आकस्मिक रिक्तियां हुई है उन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के संशोधन कार्यक्रम का प्रारम्भ 19 सितम्बर 2023 से हो गया है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ विकासखंड की शिलांजी पंचायत में उप-प्रधान (अनारक्षित), पांवटा साहिब विकास खंड के बद्रीपुर पंचायत में वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (अनारक्षित), मुगलावाला करतारपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (अनारक्षित) माजरा पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (महिला), भनेत हल्दवाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या चार में वार्ड सदस्य (महिला), नाहन विकासखंड के तहत सलानी कटोला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में वार्ड सदस्य (अनुसूचित जन जाति महिला), संगड़ाह खंड के लुधियाना पंचायत में वार्ड संख्या एक में वार्ड सदस्य (अ.जा.), त्रिलोरधार विकासखंड की माशू पंचायत में वार्ड संख्या 2 में वार्ड सदस्य (महिला) के रिक्त पदों पर निर्वाचन होना है। सुमित खिमटा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली को संशोधन करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 19 सितंबर को किया जाएगा जबकि पुनरीक्षण अधिकारी के समक्ष दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 20 सितंबर से 25 सितंबर है। पुनरीक्षण अधिकारी द्वारा दावे और आपत्तियों का निपटान करने की अवधि 28 सितंबर 2023 तक रहेगी। अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने की अवधि 3 अक्टूबर 2023 रहेगी जबकि अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपील का निपटान करने की अवधि 5 अक्टूबर 2023 रहेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 7 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसरण में खंड विकास अधिकारी राजगढ़, पांवटा साहिब, नाहन, संगड़ाह, व त्रिलोरधार को उक्त पंचायती राज संस्थानों की निर्वाचक नामावली हेतु दावे व आक्षेप प्राप्त करने के लिए पुनरीक्षण पदाधिकारी नियुक्त किया है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण क़ानून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को देश भर की महिलाओं को सम्मान दिलाया हैं। यह प्रधानमंत्री के दृढ़प्रतिज्ञ और देश से किए गए हर वादे को पूरा करने का संकल्प है। देश की नई संसद में पहला क़ानून महिलाओं के हक़ के लिए बन रहा है। इससे बेहतर और क्या हो सकता है। उन्होंने महिला आरक्षण क़ानून के लिए प्रधानमंत्री समेत संपूर्ण कैबिनेट का आभार जताया। जयराम ठाकुर ने महिला आरक्षण क़ानून के लिए समस्त देश को शुभकामनाएं दीं।
- जनता की मांग पर खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया - बद्दी में बीडीओ, एसडीएम ऑफिस बंद कर दिए - अपने सीपीएस की मांग पर खोलने कि घोषणा कर दी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार दस महीने में प्रदेश को दस साल पीछे कर दिया। जनता की मांग पर जन प्रतिनिधि के निवेदन पर संस्थान खोले गये। मुख्यमंत्री ने बिना किसी कारण से सभी संस्थानों को बंद कर दिया। 1050 से ज़्यादा कार्यरत संस्थानों को एक दिन में डिनोटिफ़ाई कर दिया गया। आज तक प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया। ऐसा करके सिर्फलोगों को दुखी करने का काम किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बद्दी-नालागढ़ है, लेकिन वहां पर बीडीओ का ऑफिस नहीं था, एसडीएम का ऑफिस नहीं था। जन प्रतिनिधियों और लोगों की मांग पर हमने बीडीओ और एसडीएम का ऑफिस खोला और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आते ही उसे डिनोटीफाई कर दिया। इसके बाद जब बद्दी के विधायक और सीपीएस ने कहा कि बद्दी में बीडीओ और एसडीएम के ऑफिस नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी कि बद्दी में बीडीओ और एसडीएम के दफ़्तर खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने पद का मज़ाक़ बनाया। जब संस्थान को खोलना था तो उसे बंद क्यों कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार यह बताए कि जनहित के लिए खोले गये संस्थान बंद क्यों किए? क्या इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात सरकार कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमारे पहले की सरकार ने आचार संहिता लगते लगते संस्थानों को खोला। बिना किसी पद और बजट के प्रावधान के ही संस्थान खोल दिये। हमने उन संस्थानों को बंद नहीं किया। उसे चलाने के रास्ते निकाले। उन संस्थानों को चलाया। इस सरकार में मुख्यमंत्री ने आठ-आठ महीनें के कार्यरत संस्थाओं को बंद कर दिया। इस तरह बदले की भावना से काम करने वाली सरकार आज तक प्रदेश में नहीं आई। अगर नहीं चाहिए संस्थान तो विधायक लिख कर दें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे द्वारा खोले गये संस्थान अगर लोगों की मांग पर नहीं थे तो कांग्रेस के विधायक यह लिख कर दे दें कि उनके विधानसभा क्षेत्र में खोले गये संस्थान की आवश्यकता नहीं हैं। चाहे वह स्कूल हों, कॉलेज हों, पटवार सर्किल हो, जल शक्ति विभाग के डिवीज़नल या सर्किल ऑफिस हों, पीडब्ल्यूडी या बिजली विभाग के कार्यालय हों या बीडीओ और एसडीएम दफ़्तर। यह सभी संस्थान गलत खोले गये हैं। विधानसभा के बाहर खड़े हजारों युवा बता रहे आपने प्रदेश से सिर्फ झूठ बोला नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार विधान सभा के अंदर बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं और विधान सभा के बाहर बारिश के बीच भी हज़ारों युवा खड़े होकर अपना हक़ माँग रहे हैं। आपने कर्मचारी चयन आयोग भंग कर दिया। कहा एक महीने में रिजल्ट जारी करेंगे, तीन महीनें में जारी करेंगे। आज दस महीनें हो गये लेकिन अभी तक लगभग चार हज़ार पोस्ट के रिज़ल्ट नहीं निकाल पा रही रही हैं। युवा जिन्हें नौकरी करते आज दस महीनें हो गये होते, वे कभी सचिवालय तो कभी मुख्यमंत्री आवास के चक्कर काट रहे हैं। नौकरी देना तो दूर मुख्यमंत्री उन्हें मिलने का समय भी नहीं दे पा रहे हैं। विधानसभा के बाहर खड़ी युवाओं की भीड़ बता रही है कि आपने सत्ता के लिए प्रदेश से सिर्फ़ झूठ बोला है। इसके अलावा ज़िला परिषद के मुद्दे भी सरकार हल नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब बहुत हुआ, सरकार समयबद्ध तरीके से सभी लंबित रिजल्ट जारी करे। करुणामूलक आधार पर एक भी नौकरी नहीं दे पाई सुक्खू सरकार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि करुणामूलक आधार पर सबसे ज़्यादा नौकरियाँ हमारी सरकार ने दी। सत्ता में आने के पहले कांग्रेस ने करुणामूलक आधार पर नौकरी देने का वादा किया था। दस महीना हो गया लेकिन एक नौकरी नहीं दे पाए। सरकार में आते ही कमेटी बना दी, तो बताओ कमेटी कि कितनी मीटिंग हुई। कमेटी ने क्या सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आधार पर हमने हज़ारों लोगों को नौकरी दी। पहले नियम था पचास साल के बाद मृत्यु होने पर करुणामूलक आधार पर नौकरी नहीं मिलती थी लेकिन हमने नियम बदला कि अगर नौकरी में एक दिन पहले भी किसी की मृत्यु हो जाती है तो भी हम नौकरी देंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज प्रात: चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
-हिंदी कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन उदार कला और प्राचीन भारतीय ज्ञान संकाय, शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिंदी केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। हिंदी दिवस कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर हिंदी डॉ. प्रकाश चंद, कविता और पलक, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. एकता सिंह, डॉ. दिवाकर शर्मा, प्रोफेसर नासर, चेन, इंदु, इवान और सिद्धार्थ और प्रोफेसर तेजनाथ धर ने भाग लिया। जिसमे हिंदी साहित्य के महत्व और युवा प्रतिभाओं में इसकी जागरूकता और भूमिका पर जोर दिया गया इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों की भागीदारी देखी गई। कवियों में मंजू शर्मा, सलोनी, स्वर्णिम सुप्रकाश, प्रियंका ठाकुर, मानसी प्रियदर्शी, सीमा बिष्ट, पीहू जादौन, सलोनी वर्मा, न्यासा तिरिया, श्रेया, हर्षित राज, मानस (मृदुल) पाठक, जानवी, हेमंत कुमार शर्मा (सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी) शामिल हैं। , कलश धांता, अदिति, कविता, कमल गौतम, डॉ. एकता सिंह (इतिहास की सहायक प्रोफेसर), डॉ. नमिता गंडोत्रा, डॉ. डीडी शर्मा, आदित्य रोहिला, कौस्तुभी शास्त्री और पूजा कुमारी ने अपनी कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने समापन भाषण में चित्रकोट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड एंशिएंट इंडियन विजडम की प्रमुख डॉ. पूर्णिमा बाली ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
धरोहर गांव परागपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में मंगलवार को एक विशालकाय वटवृक्ष स्कूल साइंस ब्लॉक के समीप गिर गया। गनीमत रही की जिस वक्त यह पेड़ गिरा उस दौरान कोई भी छात्र या अध्यापक इसके आस-पास नहीं था। बताते चलें कि तेज बरसात के चलते यह पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी जद में स्कूल का साइंस ब्लॉक का कुछ साइड का हिस्सा भी आ गया। इससे इमारत को हल्का नुकसान भी हुआ है। अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय के राजनितिक विज्ञान के प्रवक्ता सुभाष कुमार ने बताया कि इस पेड़ के गिरने से किसी को चोट नहीं आयी है साथ ही उन्होंने विभाग से अनुरोध किया है कि 24 सितंबर से इस स्कूल में जसवां-परागपुर जोनल बाल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, उससे पहले इस पेड़ को यहां से उठवा दिया जाए, ताकि आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा देहरा मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का स्थल देहरा सिविल अस्पताल में रहा, जिसमें 44 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री रमेश धवाला उपस्थित रहे। वहीं जिला महामंत्री जगदीप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष निर्मल, मंडल महामंत्री रणजीत, महिंद्र, नरेश, रजनीश, रमणीक, सुरेंद्र, रक्तदान शिविर के जिला प्रभारी शिवेंद्र सैनी और साथ में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचपीएनएलयू), शिमला में भारत के संविधान पर तीन दिवसीय इंट्रा क्विज़ प्रतियोगिता क्विजलेक्स 2023 का आयोजन जी20 पहल के तहत एनिग्मा क्विज कमेटी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर में कुल 20 टीमें शामिल हुईं, जिसमें आठ टीमों ने क्वार्टर-फ़ाइनल और चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया और अंतत: दो टीमों ने ग्रैंड फाइनल में जगह बनाई। ग्रैंड फिनाले का आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) निष्ठा जसवाल और रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) एसएस जसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। माननीय कुलपति ने अपने भाषण से उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भविष्य में इस तरह के आयोजनों के माध्यम से एक समग्र शिक्षा प्रणाली बनाने पर भी बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की अध्यक्षा डॉ. रुचि गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई। तीसरे वर्ष के छात्रों की टीम सिंपल माइंड्स अंतिम दौर में विजयी रही और पांचवें वर्ष के छात्रों की टीम रोलिंग स्टोन्स ने प्रथम रनर-अप का स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम का समापन समिति संयोजक डॉ. पुष्पांजलि सूद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
-बिजली, राशन, खाद्य तेल महंगा कर प्रदेश की जनता की कमर को ही तोड़ दिया कांग्रेस सरकार को हिमाचल प्रदेश में स्थापित हुए 10 महीने हो चुके हैं। जब से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में आई है तब से 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है, जिसका कांग्रेस आज तक जवाब नहीं दे पाई कि ये संस्थान क्यों बंद किए। भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में रहते हुए प्रदेश में डीजल पर 7 रुपये की कटौती की थी, लेकिन कांग्रेस ने उसके विपरीत सरकार बनते ही इसको बढ़ा दिया। बिजली, राशन, खाद्य तेल महंगा कर महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता की कमर को ही तोड़ दिया। किसान और बागवान इस सरकार की कार्यप्रणाली से हताश और निराश बैठा हुआ है। बागबानों को समय पर खादें नही मिल रही है, बागीचों में पतझड़ की समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले साल एमआईएस के तहत खरीदे गए फलों का भुगतान बागवान को अभी तक नही हुआ है। सरकार समय पर सड़के नही खोल पाई ,जिस कारण बागवान अपना उत्पाद नदी-नालों में फेंकने को मजबूर हुए। जहां सरकार को उन बागवानों की मदद करनी चाहिए थी लेकिन सरकार उलटे उन बागवानों से लाखों रुपए का जुर्माना वसूलने का फैसला लेती है। सरकार की इस संकीर्ण मानसिकता से स्पष्ट होता है कि प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार का बागवानों से कोई सरोकार नहीं है। चेतन ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। सरकार में तालमेल की कमी देखी जा रही है,आए दिन सरकार के मंत्रियों का आपसी मनमुटाव सरे आम मीडिया में नजर आ रहा। सरकार में आपसी विरोधाभास के चलते हिमाचल प्रदेश की जनता प्रभावित हो रही है। आपदा राहत राशि में मेरा तेरा का राग गाकर सरकार जरूरत मंद को मदद नही कर रही है। इस सरकार में भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। चेतन बरागटा ने कहा जब से यह सरकार आई है तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। चंबा हत्याकांड अभी तक लोग भूल नहीं पाए है और हिमाचल प्रदेश के हर कोने से कानून व्यवस्था बिगड़ने के कई उदाहरण सामने आ रहे है। अब तो मुख्यमंत्री के गृह जिला में एक बहन का मुंह काला कर, बाल काट कर गांव में घुमा दिया गया। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की जितनी निंदा करे कम होगी। मुख्यमंत्री के गृह जिले की इस घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। यह सरकार अभी तक हर फ्रंट पर नाकामयाब साबित हुई है। भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विधायक दल मिलकर 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। यह प्रदर्शन इस सरकार को याद दिलाने के लिए होगा कि तुम्हारी 10 गारंटियां कहां गईं। आम जनमानस ने जिस उम्मीद से इस सरकार को चुना था, उन अपेक्षाओं को पूरा करने में ये सरकार अभी तक पूरी तरह फेल साबित हुई है। कानून-व्यवस्था, महंगाई, गारंटी, विरोधाभास, बदला-बदली की भावना, संस्थान बंद करना और आपदा में मेरा तेरा को लेकर भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी।
-दशनाम अखाड़ा के महंत यतिंद्र गिरि ने की अगवाई -कल हड़सर के लिए रवाना होगी, 22 को डल पहुंचेगा जत्था राधाष्टमी के शाही स्नान के लिए दशनाम छड़ी यात्रा मंगलवार को चौरासी परिसर भरमौर पहुंची। छड़ी यात्रा की अगवाई दशनाम अखाड़ा के महंत यतिंद्र गिरि ने की। शनिवार शाम को दशनाम अखाड़ा परिसर से आरंभ हुई छड़ी यात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों से चंबा, मैहला, राख, धरवाला, खड़ामुख, प्रथम कैलाश दर्शन लाहल से गुजरती हुई भरमौर पहुंची। 63 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग को तय करके 4 दिन के बाद मंगलवार को राधाष्टमी के शाही स्नान के लिए दशनाम छड़ी यात्रा भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर पहुंची है। भरमौर पहुंचने पर शिव भक्तों व स्थानीय लोगों ने बैंड-बाजों के साथ छड़ी का स्वागत किया, जिसके बाद छड़ी के साथ आए साधु-संतों ने छड़ी के साथ चौरासी स्थित अखाड़ा में डेरा जमा लिया है। बुधवार सुबह दशनाम छड़ी भरमौर से हड़सर के लिए रवाना होगी, जिसके बाद विभिन्न पड़ावों से होते हुए छड़ी यात्रा 22 दिसंबर को डल झील पहुंच कर राधा अष्टमी का पवित्र स्नान करेगी। बता दें कि १६ सितंबर को छड़ी यात्रा दशनाम अखाड़ा चंबा से रवाना हुई थी, जिसके बाद विभिन्न पड़ावों से होते हुए आज भरमौर पहुंची है।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आज एनएसएस इकाई द्वारा साक्षी एनजीओ के सौजन्य से स्टॉप चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज एक्ट 2012 शीर्षक पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट साक्षी एनजीओ द्वारा इस संदर्भ में की गई उपलब्धियां के बारे में बताया। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता भारती गोमसे ने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्ट बच्चों के हित और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बच्चों को यौन अपराध यौन, यौन उत्पीड़न तथा पोर्नोग्राफी से संरक्षण प्रदान करने में लाभप्रद है। इस वेबिनार के अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. आरती कौशल एवं प्रो. अनीता, प्रो. शेल्जा, प्रो.पीतांबर, प्रो. जगदीप डॉ. देवेंद्र महाजन, एवं प्रो. बलवित भी उपस्थित रहे।
युवा वैज्ञानिक पंकज अत्रि की एक और बड़ी उपलब्धि **अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिर चमकाया प्रदेश का नाम, Young Resercher Award के लिए चयनित **नैना टिककर से संबंध रखते है पंकज ** कई अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र हो चुके है प्रकाशित ** हिमाचल के छोटे से गांव से निकलकर वैश्विक पटल पर बनाई पहचान
आज सुबह 10:30 बजे इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज हरिदेवी के छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा तथा संसदीय प्रणाली की जानकारी ली। इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा तथा विधानसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर हंै तथा आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है, इससे लोकतंत्र की मजबूती को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है, जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते हैं तथा उनका समाधान भी संभव हो पाता है। इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया।
-कहा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर 25 को विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा -विधानसभा में विपक्ष की आवाज को दबाने का हो रहा प्रयास भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि वह 25 तारीख को विधानसभा का घेराव करेगी। आपदा को मुद्दा बनाकर जनहितैषी मुद्दों से ध्यान भटका कर सरकार क्या साबित करना चाहती है, यह स्वयं अपने आप में एक बड़ा प्रश्न है। जब विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा नियमों के तहत आपदा पर चर्चा का मामला रखा तो उसे नजरअंदाज कर कांग्रेस का महिमामंडप का प्रस्ताव ले लिया गया। यह जनता से धोखा है व विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। कांग्रेस चुनावी गारंटियों पर उत्तर देने में असमर्थ हो रही थी। अब तो हालत यह है कि कांग्रेस अपनी गारंटियों से भी मुंह मोड़ रही है। अभी तक तो औद्योगिक इकाइयों की बिजली बढ़ोतरी का मुद्दा चर्चा में था, लेकिन अब तो घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी भी केवल एक ही कनेक्शन पर मिलेगी। अंतर्कलह से घिरी कांग्रेस सरकार यह तय नहीं कर पा रही है कि वह स्वयं आपदा में है या आपदा पीड़ितों को राहत देनी है। केवल जनता को भ्रमित करके सुर्खियां बटोरना चाहती है।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा की आरुषि ठाकुर पुत्री सुरेंद्र कुमार गांव गुरनबाड़ ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित वाणिज्य संकाय प्रथम की वार्षिक परीक्षा में 630 अंक लेकर मेरिट में द्वितीय स्थान हासिल किया है। होनहार छात्रा आरुषि ठाकुर की माता बिपना कुमारी गृहणी है और पिता सुरेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करते हैं और बेटी को मेहनत मजदूरी करके ही पढ़ाई करवा रहे हैं। आरुषि ने इस शानदार सफलता का श्रेय महाविद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ प्रधानाचार्य व अपने माता-पिता को दिया है। आरुषि के पिता ने सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आरुषि अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। आरुषि ठाकुर ने बताया कि वह कॉमर्स विषय की छात्रा है और वह आगे चल कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। वहीं, महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य जतिंद्र कुमार ने आरुषि और उसके माता पिता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
-दामों में बढ़ोतरी होने से आम वर्ग पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ हिमाचल प्रदेश में तीनों बड़ी कंपनियों ने सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होने से आम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रदेश में अल्ट्राटेक, अंबुजा और एसीसी सीमेंट कंपनी ने दामों में बढ़ोतरी की है। वहीं सूत्रों के अनुसार आगामी कुछ दिनों में सीमेंट के दामों में पांच रुपये और बढ़ोतरी होने की संभावना है। एसीसी सीमेंट का दाम 430 रुपये से बढ़कर 440 रुपये हो गया है। जबकि एसीसी गोल्ड के दाम 470 से 480 रुपये हो गए हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट के दामों में भी 10 रुपये बढ़ोतरी हुई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 430 रुपये प्रति बैग से बढ़कर 440 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। अंबुजा सीमेंट के दाम 430 रुपये प्रति बैग से बढ़ाकर 440 रुपये प्रति बैग किए गए हैं। प्रदेश में सभी सीमेंट कंपनियों की ओर से एक साथ दामों में बढ़ोतरी की है। बढ़े दाम बीती रात 12 बजे से लागू कर दिए गए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होने से निर्माणाधीन मकानों के मालिकों का बजट बिगड़ गया है। एसीसी सीमेंट के विक्रेता किशन लाल एंड सन्स के मालिक पवन बरूर और सत्या प्रकाश एंड कंपनी के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि सीमेंट के दामों में 10 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी हुई है।
एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के चलते श्री मणिमहेश यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी तौर पर हडसर से आगे यात्रा करने के लिए रोका गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के चलते एडवाइजरी जारी की गई है कि जो श्रद्धालु अभी जिस स्थान पर हंै, वे उसी स्थान पर रुके रहें व आगे यात्रा करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि बीते कल से बारिश का दौर जारी है, जिस कारण यात्रियों से आग्रह है कि बारिश के रुकने तक यात्रा करने से परहेज करें।
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा लाइट व्यवस्था चकाचक होगी। पेयजल, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। इस बाबत सोमवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में क्रिकेट स्टेडियम के सभागार में प्रशासन तथा एचपीसीए के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि वर्ल्ड कप के तहत इस बार अक्तूबर माह में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पांच एक दिवसीय मैच आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मैच के आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मुरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मुरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर निगम धर्मशाला के पदाधिकारियों को उक्त क्षेत्र में स्ट्रीट लाईटों का मुरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निगम धर्मशाला के अधिकारियों को मैच के आयोजन के दौरान धर्मशाला शहर और क्रिकेट मैदान के आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नम्बरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्किंग स्थल से क्रिकेट मैदान तक लाने के लिए शटल सेवा का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने एचपीसीए के अधिकारियों से आवश्कतानुसार छोटे वाहनों को शटल सेवा के लिए की तैनाती के निर्देश दिए। बैठक में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़एसडीएम धर्मशाला धर्मेश कुमार, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार, क्रिकेट स्टेडियम के जीएम (प्रशासन) सेवानिवृत कर्नल एचएस मिन्हास सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
घर ही नहीं, पंचायतों को स्वच्छ रखने में भी महिलाएं कोसों आगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में जिला कांगड़ा की 33 पंचायतों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन 33 पंचायतों में से 21 का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सभागार में आज सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया। एडीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए, स्वच्छता को लेकर उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सर्वाधिक पंचायतों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के संचालन से लेकर समाज और शासन-प्रशासन का संचालन आज महिलाएं बखूबी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों द्वारा स्वच्छता को लेकर किए गए कार्य का अनुसरण करने का प्रयास सभी पंचायतों को करना चाहिए और पुरस्कृत पंचायतों को यह प्रदर्शन बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। स्वच्छता प्राथमिकता, सभी करें सहयोग.......... गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता तो सर्वत्र आवश्यक है लेकिन हमारे जैसे पहाड़ी राज्य में इसकी जरूरत और अधिक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण हमारे प्रदेश में कूड़े-कचरे का प्रबंधन तथा इसका निष्पादन पंचायतों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं, जिसके लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में कूड़ादान स्थापित करने के लिए पंचायतें पहल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्रोतों और नदी-नालों को स्वच्छ रखने के लिए पंचायतों को जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए गांवों में स्थापित युवा मंडल, महिला मंडल और अन्य स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेना चाहिए। इन पंचायतों ने जीता पुरस्कार ........... पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों में विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत नियांगल, गुलेर, हार और जोल रहीं। वहीं परागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनेहत, न्याड़ और कसबा कोटला तथा कांगड़ा ब्लॉक की पंचायत झिकली इच्छी, डंडोली और सलोल ने पुरस्कार प्रात्प किया। फतेहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मैरा और रियाली, विकास खंड नूरपुर की गेहीं लगोर और कंडवाल, सुलह ब्लॉक की बाड़ी और ननाओं पंचायत, लंबागांव विकास खंड की तलवाड़ और करनघाट पंचायत, बैजनाथ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अवेरी और चौगान, भवारना ब्लॉक की कलूंड और रुमेहड़ पंचायत, धर्मशाला ब्लॉक की बाघनी और रक्कड़, देहरा की धनोट और सियालकड़, इंदौरा ब्लॉक की चनौर और सिरत पंचायत, विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत थाना खास और सरुहत, विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत पड़ियारखर, नगरोटा बगवां ब्लॉक की उतरेहड़ पंचायत और रैत ब्लॉक की भरूप लहर पंचायत को पुरस्कृत किया गया। तीन श्रेणियों में किया गया विभाजित....... इस अवसर पर पीओ डीआरडीए चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। जिसमें पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाली दो पंचायतें, दो हजार से पांच हजार जनसंख्या वाली 15 पंचायतें तथा दो हजार से कम जनसंख्या वाली कुल 16 पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के इस चरण में इन पंचायतों में स्वच्छता को बनाए रखने हेतु ऑनलाइन रैंकिंग की गई जिसमें जिले की 33 ग्राम पंचायतों ने 500 में से 439 से 180 तक अंक प्राप्त किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, क्षेत्रीय समन्वयक संजीव राणा, हेमा ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से सितम्बर में ‘छठा राष्ट्रीय पोषण माह’ मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण के बारे में आम लोगों को जागरूक करना तथा कुपोषण से निपटना है। यह जानकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन राजेन्द्र सिंह नेगी ने दी। राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि ज़िला सोलन में पोषण माह-2023 के तहत ‘सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत’ (पोषण-समृद्ध भारत, शिक्षित भारत, सशक्त भारत) विषय पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत स्तनपान और पूरक आहार के प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित करने वाले अभियानों के माध्यम से धरातल पर पोषण सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोषण माह के तहत स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा जिसमें पोषण भी-पढ़ाई भी, जनजातीय-केंद्रित पोषण संवेदीकरण, परीक्षण, उपचार, एनीमिया पर चर्चा इत्यादि गतिविधियां चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य पोषण और समग्र कल्याण के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है। राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत समग्र पोषण के बारे में जागरूक करने के लिए समुदाय के विभिन्न वर्गों को शामिल किया जा रहा है। इनमें गांव, खण्ड और ज़िला स्तर पर आउटरीच कार्यक्रम, पहचान अभियान, शिविर और घरेलू दौरे आयोजित किए जा रहे है। मिशन सक्षम, आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से पोषण के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने 30 सितम्बर, 2023 तक राज्य भर में ‘हिमाचल के भूले हुए व्यजनों के छुपे हुए खजाने की खोज अभियान’ कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य भूले-बिसरे व्यंजन जैसे लुगड़ी, इंदारे, सत्तू का फाका, लिंगडू का अचार, पचोल्टू, पटांडे और विभिन्न प्रकार की हर्बल चाय, सूप और चटनी आदि को बढ़ावा देना है। अभियान का लक्ष्य इन व्यंजनों को पुनर्जीवित करना, उनकी कहानियों को साझा करना और स्वास्थ्य के लिए उनके पोषण संबंधी लाभों को सभी के साथ उजागर करना है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि इन दोनों अभियानों से जुड़े व प्रतियोगिता का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि निदेशालय की और से प्रस्तावित अभियान में पौष्टिक व्यंजन बनाने की वीडियो #Wcdhimachal का फेसबुक पर अपलोड कर 1000 रुपए नकद पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए ई.वी.एम तथा वी.वी.पैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की गई। तहसील कार्यालय सोलन स्थित ई.वी.एम वेयरहाऊस को अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी अजय कुमार यादव तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोला गया। प्रथम स्तरीय जांच के उपरांत समस्त ई.वी.एम एवं वी.वी.पैट मशीनों को नगर निगम सोलन के सभागार में स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि शिव दत्त ठाकुर, संधीरा तथा कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि चन्द्रकांत, नन्द राम कश्यप तथा नेहा ठाकुर, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि भरत ठाकुर, बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि राकेश बरार तथा राम रतन, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, तहसीलदार सोलन मुलतान सिंह बनियाल उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डीजल पर 7 रु की कटौती की थी, पर आते ही इस कांग्रेस सरकार ने इसको बड़ा दिया। बिजली, राशन, तेल महंगा कर महंगाई की मार से हिमाचल प्रदेश की जनता की कमर को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है, आपसी विरोधाभास के चलते हिमाचल प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है। आपदा राहत राशि में मेरा तेरा का राग गा कर, भाई भतीजावाद इस सरकार ने फैलाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विधायक दल मिलकर 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में हरोली भाजपा द्वारा अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह पखवाड़े के रूप में मनाती है। उसी कड़ी में हरोली हस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2023 के अंतर्गत सोलन ज़िला की विकास खंड कुनिहार की हाटकोट पंचायत को डीसी सोलन द्वारा खण्ड स्तर पर पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार पंचायत प्रधान जगदीश अत्री , उपप्रधान रोहित जोशी ने सोलन में आयोजित कार्यक्रम में डीसी सोलन मनमोहन शर्मा के हाथो प्राप्त किय। ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्री ने बताया कि यह पुरकार हाटकोट की जनता की बदौलत मिला है, क्योंकि उनके सहयोग के बिना पंचायत कुछ भी नही कर सकती। उन्होंने बीडीओ कुनिहार,पंचायत पदाधिकारीयो , कर्मचारी वर्ग , सफाई व्यवस्था में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों का भी इस पुरस्कार मिलने पर धन्यवाद किया।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने इंदौरा उपमंडल में किया बाढ़ प्रभावित मण्ड क्षेत्र का दौरा
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की टीम ने कांगड़ा ज़िला के अपने प्रवास के दूसरे दिन रविवार को इंदौरा उपमंडल के तहत बाढ़ प्रभावित मंड क्षेत्र के माज़रा, मिलवां तथा मिरथल गांवों का दौरा किया तथा नुकसान का जायजा लिया। पी. के.दास के नेतृत्व में पहुंची टीम में अमित टंडन, एस. के. जेना तथा महिंद्र राजा राम शामिल रहे। एनडीएमए टीम ने प्रभावित परिवारों से घटनाक्रम तथा नुकसान बारे विस्तृत जानकारी लेने के साथ-साथ बाढ़ से उत्पन्न वास्तविक स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। टीम ने लोगों से ब्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ से उत्पन्न स्थिति तथा इससे मिली गंभीर चुनौतियों बारे पूछा। उन्होंने लोगों से इस वर्ष बाढ़ से उत्पन्न हालातों को देखते हुए उनसे भविष्य में ऐसी स्थिति व चुनौती से निपटने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में भी राय जानी। प्रभावित परिवारों ने टीम से मिलवां से धमोता तक ब्यास नदी पर लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र के तटीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई ताकि भविष्य में ऐसी सम्भावित चुनौतियों से निजात मिल सके। इससे पहले, टीम ने नूरपुर में एसडीएम गुरसिमर सिंह से नुकसान का विस्तृत ब्यौरा लिया। उसके उपरांत पंजाब-हिमाचल को जोड़ने वाले चक्की पुल का भी निरीक्षण किया। ये रहे मौजूद : इस अवसर पर एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह, एसडीएम इंदौरा डॉ सुरिन्द्र ठाकुर, तहसीलदार शिखा सहित लोक निर्माण,जल शक्ति,बिजली बोर्ड, राजस्व तथा कृषि विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विधानसभा अर्की के धुन्धन से भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता आसिफ चौधरी को भाजपा जिला सोलन के सोशल मीडिया विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। आसिफ चौधरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से जुड़े हुए है और लगातार पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करते आ रहे है। इससे पहले भी वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सह संयोजक,अर्की मंडल में आई.टी और सोशल मिडिया के सह संयोजक और विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी को संभाल चुके है। आसिफ चौधरी ने जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल , विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर , संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पुरषोत्तम गुलेरिया, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सुशील राठौर , शिमला संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम बट्टू और अर्की मंडल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा की शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य कर आगे बढ़ेंगे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटाऔर प्रदेश महामंत्री नेकराम ठाकुर ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में कहां है कि 1 सितंबर 2023 को बोर्ड प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता के दौरान जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन पर जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करके लागू करें। जिसमे मुख्य रूप से फ्यूज वायर की खरीद को केंद्रीयकृत करके बोर्ड स्तर पर करना, फील्ड कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तर्ज वाहन भत्ता देना, तकनीकी कर्मचारियों की मोबाइल भत्ते से वंचित श्रेणियां को मोबाइल भत्ता देना, बोर्ड की सभी फील्ड सेक्शन में उचित फर्नीचर उपलब्ध करवाना, बोर्ड कॉलोनियों के उचित रखरखाव के लिए बजट उपलब्ध करवाना, हाल ही में जारी टी.ए बिल संशोधन संबंधी आदेश वापिस लेने बारे, टी-मेट ब हेल्पर को वन टाइम सेटलमेंट के आधार पर ट्रांसफर करने का अवसर देना, कंप्यूटर ऑपरेटर्स के लिए पदोन्नति नियम बनाना, हाई वोल्टेज डिटेकटर की खरीद करने के अलावा फील्ड में जे.ई इलेक्ट्रिकल के रिक्त पड़े 200 पदों पर लाइनमैन और इलेक्ट्रीशियन को एकमुश्त पदोन्नति लाभ देना था। इसके अलावा उन्होंने प्रबंधन वर्ग से विशेष आग्रह किया है कि प्रदेश के कुछ एक विद्युत मंडलों में जो नॉन आईटीआई टी-मेट हाल ही में पदोन्नति लाभ से वंचित रह गए है, उन्हें एकमुश्त सहायक लाइनमैन के पद पर पदोन्नत किया जाए। फील्ड में बहुत से विद्युत अनुभाग ऐसे हैं जहां एक या दो कर्मचारियों के हवाले ,20 से 25 ट्रांसफार्मरों के अतिरिक्त कई किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन की देखरेख का जिम्मा है। जिसकी वजह से कर्मचारी भारी दबाव में कार्य कर रहे हैं। इस तरह के दबाव के कारण ही पिछले दिनों पणडोह विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कर्मचारी बलवंत कुमार को एलटी लाइन में अकेले कार्य करते हुए जान गवानी पड़ी। इस दुख की घड़ी में तकनीकी कर्मचारी संघ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। उन्होंने बताया की तकनीकी कर्मचारी संघ बार-बार प्रबंधन वर्ग से मांग कर चुका है, कि आए दिन बोर्ड में कार्यरत नौजवान कर्मचारी घातक/गैर घातक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इन दर्दनाक दुर्घटनाओं के सही कारणों को जांचने तथा उन कारणों का निवारण करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए । तकनीकी कर्मचारी आए दिन काल का ग्रास बन रहे है, परंतु प्रबंधन वर्ग इस मुद्दे पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा की तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के हजारों रिक्त पदों को भरने के विषय के साथ-साथ बोर्ड में जल्द से जल्द ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के संदर्भ में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से जल्द ही मिलेगा तथा उन्हें सारी वस्तुस्थिति से अवगत करवाएगा इसके साथ ही बिजली बोर्ड को कैसे फायदे वाली स्थिति में लाया जाए इसके बारे में उपयुक्त सुझाव देगा।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत चौली में बीती रात चोरों ने करियाना की दुकान पर की चोरी। रक्कड़ पुलिस की जानकारी के अनुसार चौली में पुर्व जिला परिषद सदस्य अरुणा डोगरा ने शिकायत दर्ज करवाई है की करियाना दुकान पर चोरी हो गई। अरुणा डोगरा ने बताया कि शनिवार सुबह स्थानीय निवासी पबन धीमान उधर से सुबह पांच बजे गुजर रहे थे तो उन्होंने फोन करके सुचित किया की अपकी दुकान का शटर खुला है तभी हमने दुकान पर पहुंच कर देखा तो दुकान के ताले टूटे पाए और दुकान के अंदर दो हजार के लगभग रुपए व दाले ओर दुकान में रखी अन्य सामग्री चुरा कर ले गए। अरुणा डोगरा ने बताया कि दुकान में लगभग 20,000 रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस थाना तक्कड़ के प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली है और छानवीन जारी है।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने खंड सतरीय अंडर-19 खंड अर्की छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में विजेता ट्राफी का ख़िताब जीता | जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस खंड सतरीय छात्र खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में किया गया जिसमे लगभग 31 विद्यालय से 477 छात्रों ने इस खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 6 बच्चों हर्ष वर्धन, पुष्पेंदर , दक्ष गर्ग, मनन कुमार , ध्रुव तंवर , यश कुमार ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे उन्होंने बैडमिंटन में मॉडल स्कूल भुमती को परास्त कर विजेता ट्राफी अपने नाम की और बताया की इन सभी बच्चो का चयन जिला सतरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो की सितम्बर माह में राजकीय माध्यमिक विद्यालय ममलीग में आयोजित की जाएगी I बी एल स्कूल लगातार कई सालों से बैडमिंटन ट्राफी का वर्चस्व कायम रखे हुए है I खेल कूद सपर्धा के समापन समारोह के उपरान्त सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को अर्की के विधायक व् सीपीएस संजय अवस्थी द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ साथ शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है I इस खेल कूद स्पर्धा के दौरान अर्की जोन प्रभारी महेंदर राठोर व् शारीरिक शिक्षक किशोर शर्मा , राज कुमार , नवनीत महाजन , संजीव , हेमंत गुप्ता, सुशील कुमार आदि भी मौजूद रहे I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं I विद्यालय आने पर इन बच्चों को प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी I
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में शनिवार को पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से सुतिंदर कुमार (विक्की महंत) को प्रधान, दीपक शर्मा को उपप्रधान, ब्रजेश्वर सिंह को सचिव, विजय कुमार को सहसचिव और सुरिंदर सिंह को खजांची चुना गया। संजीव चौहान को सलाहकार, दिनेश कुमार, रेखा देवी एवं नीलम कुमारी को सदस्य और कालेज की तरफ से डा गुलशन धीमान व संजीव जसवाल को सदस्य बनाया गया। प्राचार्य डा. अंजू चौहान ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए मिलकर कालेज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन ऑनलाइन लिखित परीक्षा व शारीरिक परीक्षा का फाईनल परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। चयनित उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। कांगड़ा और चंबा जिला के सभी चयनित उम्मीदवारो से अनुरोध हैं कि दिनांक 21 सितम्बर 2023 को सुबह 08:00 बजे सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर मे दस्तावेज (Documents) सम्बंधित अगामी कार्यवाही हेतू अनिवार्य रुप से उपस्थित हो।
धर्मशाला:– आज दिनाक 16 सितम्बर को हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की शिक्षा खण्ड धर्मशाला इकाई की चुनाव प्रक्रिया स्थानीय बॉय स्कूल धर्मशाला में सम्पन हुई जिस की अध्यक्षता राकेश शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज व संयोजक प्रधानाचार्य नवीन भंडारी की मौजदगी में सम्पन्न हुई। इसमे चुनाव ऑब्जर्वर लोकेश ठाकुर खण्ड प्रधान रैत व श्री तेजपाल सिंह खण्ड प्रधान नगरोटा बगवां ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया व इस दौरान जिला राजकीय अध्यापक संघ के महासचिव सुमन कुमार विशेषतया उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से इस दौरान खण्ड के अध्यापक संजय चौधरी मिडल स्कूल चांदमारी को अध्यक्ष व श्री प्रवीण सिंह प्रवक्ता सकोह को महासचिव चुना गया। श्रीमती बिमल देवी राजकीय उच्च विद्यालय कोतवाली बाजार को कोषाध्यक्ष, श्री नवीन भंडारी प्रधानाचार्य को मुख्य सलाहकार व डाइट प्रवक्ता राजकपूर को मुख लेखाकार साबुन गया। शेष कार्यकारिणी को बनाने का अधिकार खण्ड प्रधान संजय चौधरी को दिया गया। इस अवसर पर मौजूद प्रतिनिधियों द्वारा सदन को संवोधित भी किया गया।
उपमंडल पधर के राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में शनिवार को अग्नि सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । पिछले एक हफ्ते से महाविद्यालय के 16 रोवर्स और रेंजर्स अग्निशमन विभाग पधर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे । जिसके अंतिम चरण में शनिवार को महाविद्यालय में स्वयं सेवकों की भूमिका निभाते हुए इस माॅक ड्रिल को महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया । जिसमें विभिन्न सुरक्षा गतिविधियां जैसे भूकंप आने पर,गैस सिलेंडर में आग लग जाने पर या चोट लग जाने इत्यादि परिस्थितियों में क्या करें आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पधर चौंकी के प्रभारी हेम सिंह व उनकी सक्रिय टीम ने कार्यकम्र की अगुवाई की व सभी विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। इस कार्यक्रम में रेंजर लीडर डॉ दीपाली अशोक, रोवर लीडर प्रोफेसर अजय कुमार सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापको व 250 के लगभग विद्यार्थियों ने भाग लिया ।


















































