प्रदेश में आपदा की इस घड़ी में सभी क्षेत्रों के लोगों ने आपदा पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए योगदान दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उनके परिवार ने इस उद्देश्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी निजी जमापूंजी से 51 लाख रुपये की राशि आपदा राहत कोष-2023 में दान दी है। उनकी 88 वर्षीय माता संसार देवी ने भी 50 हजार रुपये का अंशदान कर अपनी उदारता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक चर्चा के दौरान कहा कि स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही जरूरतमंदों की मदद तथा दान उनके व्यक्तित्व का अभिन्न अंग रहा है। जब इस आपदा के दौरान छोटे बच्चों को अपने गुल्लक तोड़ कर प्रभावितों के लिए अंशदान देते हुए देखा तो उनमें भी अपनी क्षमता के अनुरूप इसमें सहयोग करने का भाव जगा, क्योंकि दूसरों की मदद से हमें आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से किसी की मदद करना मनुष्य का जन्मजात गुण है और किसी का भला चाहने अथवा करने से स्वयं का तथा समस्त समाज का भी भला होता है। प्रदेश की समस्त जनता मेरा बड़ा परिवार है। उन्हें संकट की इस घड़ी में मदद की आवश्यकता है और ऐसे में आगे बढ़ कर सभी की सहायता करना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दिए गए योगदान का स्मरण करने पर कहा कि यह कार्य बिना किसी श्रेय के केवलमात्र मानवता की सहायता के लिए किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने से पहले एक विधायक के रूप में भी ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कोरोना महामारी से निपटने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अपने एक वर्ष के वेतन के अलावा अपनी सावधि जमा (एफडी) में से 11 लाख रुपये का अंशदान किया था। इस बरसात के दौरान प्रदेश में जान व माल का भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान 441 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा सार्वजनिक व निजी सम्पति को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। लोगों की आजीविका, मूलभूत अधोसंरचना तथा पर्यटन गतिविधियों पर इस आपदा का भारी प्रभाव पड़ा है। इसके बावजूद इस दौरान प्रदेश के लोगों ने एकजुटता और साहस का परिचय दिया है, जो सराहनीय है। इस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व ने भी दृढ़ता और करुणा की मिसाल पेश की है, जिसकी सराहना विश्व बैंक, नीति आयोग जैसे संस्थानों सहित पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी की है। इसके अतिरिक्त यह देश में संभवत: पहला उदाहरण है कि जब किसी मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में अपनी तथा अपने परिवार की संचित जमापूंजी जरूरतमंदों की सहायता के लिए दान की हो।
- शुक्रवार रात्रि पिकअल गाड़ी से बरामद की थी 1050 किलो दुर्लभ घास - शनिवार को जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ी गाड़ी सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में वन विभाग की टीम ने आरओ विद्यासागर के नेतृत्व में दुर्लभ घास फर्न की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही पिकअल गाड़ी को कब्जे में लिया। शुक्रवार रात्रि 1050 किलो दुर्लभ घास फर्न लेकर जा रही इस गाड़ी के चालक भलाड़ गांव के जागर सिंह नामक शख्स से 83,105 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद शनिवार को पिकअप को छोड़ा गया। डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के देवदार व बान आदि के जंगलों में पेड़-पौधों के अलावा दुर्लभ वनस्पतियों की सुरक्षा के लिए भी विभाग द्वारा रात के समय नाके लगाए जाते हैं। बता दें कि फूलों के बुके अथवा गुलदस्ते की पैकिंग के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे शहरों में बिरना नामक इस बिरना फर्न घास की तस्करी की जाती है। हालांकि क्षेत्रवासी सरकार से भांग की खेती की तरह इस घास को बेचने की भी अनुमति मांग रहे हैं।
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले कल शनिवार को बड़सर विस क्षेत्र के विधायक इंद्रपाल दत्त लखनपाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से विधानसभा में मिला। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि हाल ही में प्रधान शिक्षा सचिव कार्यालय से जो अधिसूचना जारी की है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के ऐसे सभी माध्यमिक विद्यालय जिन में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 100 से कम कम है। उनसे शारीरिक शिक्षक व कला अध्यापकों का युक्तिकरण किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं किसी भी सूरत में न्याय संगत नहीं है। संघ के पदाधिकारियों ने आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और यहां की भौगौलिक परिस्थिति देश के अन्य राज्यों से सर्वथा भिन्न है। ऐसे में यहां किसी भी माध्यमिक विद्यालय में 100 का आंकड़ा छूना असंभव है उन्होंने कहा कि यदि नई शिक्षा नीति में ऐसा कोई प्रावधान किया भी गया है तो हिमाचल प्रदेश सरकार अपनी शक्तियों से इसमें विशेष छूट का प्रावधान करे अन्यथा इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र इन विषयों के सम्यक ज्ञान से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि विषय की जानकारी होना और विषय विशेषज्ञ होना दो अलग अलग बातें हैं, जिस रुचि से विषय विशेषज्ञ बच्चों को विषय का सम्यक ज्ञान देगा वैसा विषय का ज्ञाता नहीं दे पाएगा। दूसरे खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसी सरकार की महत्व पूर्ण योजना भी ऐसी स्थिति में मात्र कोरी कल्पना होगी। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने संघ की पूरी बात को गंभीरता से सुना और तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा निदेशक प्रारंभिक को इन आदेशों को अगले आदेशों तक स्थगित रखने के आदेश दिए साथ ही सोमवार को इस गंभीर विषय पर शिक्षा निदेशक व संबंधित सभी अधिकारियों व संघ के कुछ पदाधिकारियों को विस्तृत चर्चा परिचर्चा हेतु अपने विधानसभा कार्यालय में आने के आदेश भी जारी किए। संघ के पदाधिकारियों ने इस पुनीत व छात्र हित निर्णय पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री व माननीय शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया साथ ही इंद्र दत्त लखनपाल को भी कोटि कोटि साधुवाद दिया जिनके अथक प्रयासों से संघ अपनी इस ज्वलंत मांग को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के सामने सशक्त रूप में रख सका। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए राज्य प्रधान दुर्गानंद शास्त्री सहित प्रदेश के सभी जिला से काफी संख्या में अध्यापक शिमला पहुंचे थे।
सोलन विकास खंड की पट्टाबरावरी पंचायत के प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर के सौजन्य से एक दिवसीय आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। पट्टाबरावरी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2023 के अंतर्गत रोगी की सुरक्षा के लिए रोगियों की सहभागिता के बारे में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना इस आयुष्मान भव मेले का मुख्य उद्देश्य है। डॉ. संदीप ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में सुगर, बीपी, कैलेस्ट्रोल, यूरिकेस्ट तथा खून से संबंधित लगभग 26 रोगियों की जांच की गई और मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई। स्वास्थ्य मेले के दौरान सभी को प्रतिदिन योगा करने की सलाह भी दी गई जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। इस आयुष्मान भव मेले को सफल बनाने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट नितिका कश्यप, फीमेल स्वास्थ्य वर्कर रक्षा, लैब टेक्नीशियन सोनिया ने अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा आशा वर्कर गीता, दिव्या, मधुबाला, रचना, सुनीता, अनिल कुमार तथा कमलेश ने भी मेले की सफलता में सहयोग किया। यह जानकारी डीडी कश्यप प्रधान वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच इकाई पट्टाबरावरी-हरिपुर एवं मीडिया प्रभारी जिला पेंशनर्ज संघ सोलन ने प्रेस नोट के माध्यम से दी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार अल सुबह भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप सुबह करीब 4:52 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र जमीन के अंदर चार किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 आंकी गई । हालांकि, भूकंप बहुत कम तीव्रता का था। इसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ।
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य महोदय उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेकानंद शर्मा के मार्गदर्शन में एनएसएस दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें सह आचार्य (इतिहास) डॉ. शमशेर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं (नारा लेखन चित्रकला प्रतियोगिता) में एनएसएस स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यामिनी बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अंशुल बीकॉम द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान रीतिका बीकॉम प्रथम वर्ष तथा चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम स्थान आशीष बीकॉम द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान मुस्कान बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान प्रिंस बीए प्रथम वर्ष ने हासिल किया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से प्रो. राजेश कुमार, प्रो. शिखा, डॉ. उज्ज्वल, प्रो. सुमिक्ष सूद एवं योगेश पांडेय उपस्थित रहे।
इनरव्हील सोलन मिड टाउन क्लब ने सामाजिक कार्य को बढ़ावा देते हुए एक जरूरतमंद परिवार की मदद करते हुए एक दिल छू लेने वाला कदम उठाया है। इस परिवार ने अपनी लड़की की शादी के लिए सामान की बहुत जरूरत माहसूस की थी, और इस क्लब ने उनकी मदद के रूप में उन्हें घरेलु सामान, कपड़े, कुछ फर्नीचर एवं कुछ आभूषण देकर उनके खुशियां बढ़ा दीं। यह प्रयास सभी क्लब के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस तरह, इनरव्हील क्लब ने इस परिवार को उनकी आर्थिक मुश्किल से बाहर आने का एक मौका दिलाया और उनकी लड़की के खुशियां के लिए एक यादगार शादी का संवाद किया। क्लब ने एक समर्पित और सामाजिक मुद्दे के प्रति उनकी साझी ज़िम्मेदारी को प्रकट किया है और उनके अच्छे काम की सराहना की जा रही है।
-कृष्णगढ़ में हुई पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर हुआ मंथन -अखिल भारतीय पेंशन दिवस मनाने पर भी की गई चर्चा -जल्द से जल्द जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग भी की पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक कृष्णगढ़ में हुई। बैठक की जिला अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स के छठे वेतन आयोग के तहत पे फिक्सेशन का मामला महालेखाकार कार्यालय शिमला में लंबित पड़ा है। इसके अलावा पेंशन भोगियों को अभी तक कुल एरियर का 20 प्रतिशत राशि तथा लिवइन कैशमेेंट व अन्य भत्ते भी नहीं मिले हैं। बैठक में पेंशनरों ने पेंडिंग मेडिकल बिलों की अदायगी न होने पर भी रोष व्यक्त किया। पेंशनरों ने एकजुट होकर कहा कि विभिन्न विभागों में चार-चार, पांच-पांच सालों से मेडिकल के बिल पेंडिंग पड़े हैं, जिसकी अदायगी शीघ्र की जाए। बैठक में अखिल भारतीय पेंशन दिवस मनाने बारे भी चर्चा की गई। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने कहा कि 27 मई को संघ ने उपायुक्त सोन के समक्ष संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाने की मांग रखी थी, जो किन्ही कारणों से नहीं हुई है। पेंशनरों ने शीघ्र ही जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग भी की। इस बैठक में जिला प्रेस सचिव डीडी कश्यप, जगदीश पंवर, राम लाल शर्मा, मनसा राम, ईश्वर दत्त शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, जिया लाल ठाकुर, जगदीश सिंह, चेतराम भारद्वाज, राजेेंद्र शर्मा, रूपराम शर्मा, सूर्यकांत जोशी, रोशन लाल, उदयराम चौधरी, नरेश घई, मनोहर सिंह कंवर, अंजना शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
-कहा, ग्रामण-पजौंड़ और थलटूखोड़-मढ़ सड़क का किया जाएगा विस्तारीकरण -द्रंग विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख और दुख में रहूंगा शरीक चौहारघाटी की ग्राम पंचायत धमच्याण के थलटूखोड़ का चार दिवसीय सायर मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में पधारे चौहारघाटी के बजीर नाम से विख्यात आराध्य देव श्री पशाकोट की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चौहारघाटी के बड़ा देव हुरंग नारायण और देव पशाकोट प्रदेश भर में विख्यात हैं, जिनके प्रति लोगों की अपार आस्था है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पूर्व में बतौर विधायक द्रंग क्षेत्र के लोगों की सेवा की है। अब सत्ता से भले ही बाहर हूं, लेकिन द्रंग की जनता के सुख और दुख में सदैव शामिल हूं। उन्होंने कहा कि ग्रामण से पजौंड़ सड़क के विस्तारीकरण के लिए तैयार डीपीआर को शीघ्र ही प्रदेश सरकार से मंजूरी दिलाकर यहां लोगों को बेहतर यातायात के साथ बस सेवा मुहैया करवाई जाएगी। वहीं, थलटूखोड़-मढ़ सड़क को शीघ्र ही टारिंग कर पक्का किया जाएगा। इससे पहले मेला कमेटी अध्यक्ष राजमल, ओम प्रकाश और नरेश कुमार ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कौल सिंह ठाकुर ने मेले के सफल आयोजन हेतु मेला कमेटी आयोजकों को इक्कीस हजार रुपये की नकद राशि भेंट की। इस दौरान महिला मंडल बड़ी बजगाण और गाहंग सहित अन्य महिला मंडल की महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, गिरधारी लाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप ठाकुर, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैनी सहित चौहारघाटी की विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वॉयस ऑफ एक्ससर्विस मैन सोसाइटी देहरा द्वारा शनिवार को बचत भवन देहरा में एनएचएस अस्पताल जालंधर के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने किया और देहरा के विधायक होशियार सिंह की पत्नी पुनीता चंबियाल विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लगभग 250 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर पूर्व मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा, वेटरन अरविंद कुमार शर्मा, मोहिंदर सिंह, सूरम सिंह राणा, जीत कुमार और सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन से 'पैडल टू हील हिमालय साइकिलÓ अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) हीलिंग हिमालय के सहयोग से आयोजित इस अभियान में हिमाचल प्रदेश के साइकिल चालक शामिल हैं, जो शिमला से लाहौल-स्पीति तक यात्रा करेंगे। राज्यपाल ने साइकिल चालकों और हीलिंग हिमालय को बधाई देते हुए कहा कि इस एनजीओ द्वारा हिमालय में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में भी की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अन्य लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। उन्होंने हिमालय के पर्यटन क्षेत्र के बारे में जागरूकता के लिए साइकिल चालकों और हीलिंग हिमालय की पहल की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेेंद्र श्याम ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए अपनी बचत से तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि सभी क्षेत्रों से लोग इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान देने के लिए आगे आ रहे हैं, जो आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करने में काफी मददगार साबित होगा।
-डॉ. सुषमा कुमारी को सचिव, जगजीत कुमार को चुना उपाध्यक्ष -प्राचार्य पंकज सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ चुनाव राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में आज अभिभावक-अध्यापक संघ का अधिवेशन कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। इसमें अभिभावक-अध्यापक संघ के चुनाव प्राचार्य पंकज सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस दौरान गत वर्ष की कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके साथ ही सत्र 2023-2024 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रदीप कुमार को प्रधान, अंग्रेजी विषय की सहायक आचार्य डॉ. सुषमा कुमारी को सचिव, जगजीत कुमार को उपाध्यक्ष, राधा रानी को संयुक्त सचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, बंटी शर्मा को मुख्य सलाहकार और सलाहकार समिति में रमा देवी, अंजू शर्मा, सुषमा देवी को बतौर सदस्य चुना गया। इस अधिवेशन में विकास चंद्र, डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. जसपाल सिंह राणा, सहायक आचार्य रविंद्र कुमार और सहायक आचार्य शैलजा मौजूद रहे। वहीं गैर शिक्षक वर्ग से कार्यालय अधीक्षक सत्यकाम शर्मा उपस्थित रहे।
-कहा, हर चीज के दाम बढ़ाकर आपदा प्रभावितों को दोहरे जोखिम दे रही सरकार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय कर रही है, आए दिन जनविरोधी फैसले ले रही है। सत्ता में आते ही डीज़ल पर टैक्स बढ़ा दिए। बिजली-पानी के शुल्क बढ़ा दिए। आज दस गुना स्टांप ड्यूटी बढ़ाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की तानाशाही से जनविरोधी फैसले जनता पर नहीं लाद सकती है। सरकार ने राजस्व के विभिन्न कार्यों में जहां सौ रुपये का स्टाम्प लगता था। उस जगह पर अब एक हज़ार जा स्टांप लगाने जा रही है। एक साथ दस गुना बढ़ोतरी आज तक प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुई थी। नेता प्रतिपक्ष ने का कहा कि इस अधिनियम का विरोध करते हुए बीजेपी के विधायकों ने सदन से 'वॉकआउटÓ किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों को सुविधा देने के नाम पर कांग्रेस प्रदेश के लोगों से झूठ बोला। सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश के लोगों को दुख देने वाले काम शुरू कर दिये। चुनाव के पहले दस गारंटी का वादा करने वाली कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया और लोगों के ऊपर टैक्स पर टैक्स लगाए जा रही है। आपदा के समय में भी इस तरह की जनविरोधी गतिविधि सरकार कर सकती है। ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश आपदा से गुजर रहा है लेकिन सरकार आए दिन किसी न किसी प्रकार के आर्थिक बोझ से प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है। आपदा से उबरने के लिए जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उन्हें महंगा कर रही है। लोगों के घर टूटे हैं, जिन्हें बनाने में सीमेंट, रेता स्टील की आवश्यकता पड़ेगी। सरकार ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिये। उद्योगों को दी जाने वाली बिजली महंगी कर दी। इससे स्टील और अन्य महत्वपूर्ण चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। डीज़ल के दाम बढ़ा दिये, जिससे आम जन-जीवन में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजों के दामों पर असर पड़ा। आपदा के समय में इस तरह का बर्ताव कभी किसी सरकार ने नहीं किया। सरकार को इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया गया है इस अभियान के तहत कचरा मुक्त ग्रामीण क्षेत्र पर विशेष बल दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि स्वच्छता के संदर्भ में गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर प्रस्ताव तैयार कर गांवों को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा इस अभियान की शुरूआत जिला में समस्त सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में स्वच्छता शपथ के साथ की गई है ताकि सभी लोग स्वच्छता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैलियां तथा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य को लेकर भी किया जाएगा जागरूक उपायुक्त ने कहा कि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि स्वच्छता के साथ साथ गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी अभियान आरंभ किया जाएगा, ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता के साथ साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो सकें और स्वच्छ तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन कर सकें। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सूचना एवं संचार घटक के तहत दीवार लेखन भी करवाया जाएगा ताकि स्वच्छ ग्रामीण मिशन से संबंधित जानकारियां गांवों के प्रमुख स्थानों से जन-जन तक पहुंच सकें। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को लेकर ब्राउसर के माध्यम हर ग्राम पंचायत में विकास खंडों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हो सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने आज यहां बताया कि आयुष्यमान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूरे देश व प्रदेश सहित जिला किन्नौर में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा अकाउंट) बनाए जा रहे हैं, जिसके तहत लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड लेकर नजदीकी हेल्थ वेलनेस सेंटर में जाकर अपना हेल्थ अकाउंट बनवा सकते हैं तथा अपने स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी हेल्थ अकाउंट से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 34 हजार 449 हेल्थ अकाउंट बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ अकाउंट बनवाने के लिए आम नागरिकों को अपने हेल्थ वेलनेस सेंटर जाना होगा जहां सीएचओ या डाटा एंट्री ऑपरेटर के माध्यम से यह अकाउंट बनवाए जाएंगे। इसके अलावा यह अकाउंट आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस हेल्थ अकाउंट के बन जाने से लोगों को उनके स्वास्थ्य दस्तावेजों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी तथा स्वास्थ्य दस्तावेजों के खो जाने की स्थिति में लोग डिजिटल माध्यम से अपने दस्तावेजों को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस अकाउंट में सभी मेडिकल दस्तावेज और रिपोर्ट सुरक्षित रहेगी। उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वह शीघ्र अति शीघ्र आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा अकाउंट) बनाएं तथा इस योजना का लाभ उठाएं।
हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के छात्र रक्षित भड़वाल ने पुरूष वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता शिमला के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। संस्थान के निदेशक डॉ. डीपी वर्मा, खेलकूद समिति के संयोजक संजीव शर्मा, खेलकूद सहायक निदेशक डॉ. अश्वनी, डॉ. किशोर, डॉ. राजकुमार, डॉ. सुखवीर, डॉ. हेत राम, डॉ. राजेंद्र ने रक्षित भडवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा संस्थान में पहुंचने पर उनका स्वागत था सम्मान भी किया गया।
जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत रजियाणा खास वार्ड नं-एक में उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है तथा उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर निर्धारित की गई है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरूषोत्तम सिंह ने देते हुए बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले धर्मशाला के दूरभाष नंबर 01892-222877 पर संपर्क कर सकते हैं।
-कांगड़ा और चंबा जिले से भारी संख्या में डल झील पहुंचे श्रद्धालु -दोपहर दो बजे तक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान छोटे मणिमहेश यानी मैक्लोडगंज स्थित डल झील में राधाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। झील किनारे स्थित मंदिर के पुजारी सुभाष चंद ने सुबह डल शुद्धिकरण के साथ स्नान का शुभारंभ किया और इसके बाद श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू किया। दोपहर दो बजे तक करीब 10 हजार श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दुर्वेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। झील में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए थे। इस बार कोई अनहोनी न हो, इसके लिए गोताखोर भी बुलाए गए थे। जानकारी देते हुए मैक्लोडगंज पुलिस थाना के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डल झील में पवित्र स्नान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग मणिमहेश नहीं जा सकते, वे लोग इस झील में नहाते हैं और उन लोगों को वही पुण्य प्राप्त होता है, जो मणिमहेश की डल झील में नहाकर प्राप्त होता है। वहीं, धर्मशाला के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि इस पवित्र स्नान को लेकर जिला कांगड़ा प्रशासन ने अपनी सभी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी और महिलाओं के नहाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि इस झील में नहाने के लिए जिला चंबा, कांगड़ा सहित अन्य जिलों से भी लोग यहां पर पहुंचते हैं। वहीं, धर्मशाला के स्थानीय निवासी राजीव महाजन ने कहा कि उन्होंने राधा अष्टमी के दिन इस पवित्र स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की है। काफी संख्या में श्रद्धालु झील पहुंच रहे हैं।
-विधायक ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने का मुद्दा हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए तेजी से काम करे। यह बात सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन के भीतर कही। राकेश जम्वाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर सिविल अस्पताल का मामला उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार रोबोटिक सर्जरी की बात कर रही है जो प्रदेश सरकार का एक अच्छा कदम है लेकिन प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा हॉस्पिटल होना चाहिए जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। राकेश जम्वाल ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत पूछे गए सवाल में प्रदेश सरकार से पूछा कि सुंदरनगर सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाने के लिए एक तकनीशियन व डॉक्टर कब मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा नेरचौक में बीते पांच माह पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई लाइफ स्पोर्टिंग एंबुलेंस को अब तक ठीक क्यों नहीं करवाया गया है जबकि नेरचौक से चंडीगढ़ जाने के लिए एक मरीज को 30 से 35 हजार रुपए ख़र्च करने पड़ते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस एंबुलेंस को जल्द ठीक करने की मांग की है। राकेश जम्वाल ने सदन में पूछा कि सुंदरनगर सिविल हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ के लिए 10 करोड़ की लागत से रेजिडेंस बनाया जा रहा है लेकिन कुछ महीनों से इसका कार्य बन्द पड़ा हुआ है।बताया जा रहा है कि बजट न होने के चलते यह कार्य रुका हुआ है। उन्होंने सरकार से पूछा कि कब कार्य के लिए बजट मुहैया करवाया जाएगा, ताकि इमरजेंसी में मरीजों के लिए डॉक्टर उपलब्ध हो सकें।
-कुब्जा पेवेलियन रेणुका जी में चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर लगाए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी ने 6 बार विधायक रह चुके स्व. डॉ प्रेम सिंह की जयंती व पुण्यतिथि के मौके पर उनकी याद में कुब्जा पेवेलियन रेणुका जी में मुफ्त चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर लगाए गए। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में रेणुका के विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक स्व. प्रेम सिंह की पत्नी विद्या देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। रेणुका के विधायक विनय कुमार ने कहा कि उनके पिता स्व. डॉ प्रेम सिंह का रेणुका के विकास में अतुलनीय योगदान है और उनकी जयंती व पुण्यतिथि तिथि 23 सितंबर को हर वर्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई जाती है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंदर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा मुफ़्त चिकित्सा शिविर का लगभग 300 लोगों ने लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि मुफ्त चिकित्सा शिविर में कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. अंकुर आहूजा, न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. इशांक गोयल, ऑर्थो के विशेषज्ञ डॉ. रवि गुप्ता ने विशेष रूप से इस चिकित्सा शिविर में लोगों कि जांच की। इस दौरान श्री रेणुका जी कांग्रेस मंडल की एक महत्वपूर्ण विशाल बैठक का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में रेणुका मंडल अध्यक्ष तपेेंदर चौहान, पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर, सीमा भूषण, अशोक ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष दलीप चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अजय भारद्वाज, जोन अध्यक्ष स्वर्ण नेगी, अनिल शर्मा, कुशल सिंह तोमर, रमेश कमल, यशवंत सिंह चौहान, हरिन्द शर्मा, मोहन शर्मा, तपेंद्र सिंह तोमर, रामरतन चौहान, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, पृथ्वीराज, पूर्व प्रधान अभिमन्यु पुंडीर, सहित कांग्रेस सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, ओबीसी सेल, एससी सेल, एनएसयूआई व रेणुका की सभी पंचायतों के 123 बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ पदाधिकारी मंडल कांग्रेस इत्यादि ने भाग लिया।
-हिमाचल में अहंकारी सरकार, जल्द टूटेगा अहंकार : जयराम शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को 10 महीने पूरे हो चुके हैं और अभी तक यह सरकार पूरी तरह से फेल है। यह सरकार जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की विपरीत चल रही है, जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में विकास की गति घट गई है। जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में विकास को पंख लगाए थे, इस सरकार ने उन पंखों को काट दिया है। कांग्रेस की दुख की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 1000 से ज्यादा संस्थान बंद किए हैं, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, पूर्ण रूप से कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर है। चंबा हत्याकांड, हिमाचल प्रदेश में बलात्कार, गोलीकांड, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हंै और यह सरकार मौन है। यह सरकार केवल छलावे की सरकार है। वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि 10 महीने का कांग्रेस सरकार का कार्यकाल अव्यवस्था भरा रहा है, हिमाचल प्रदेश में महंगाई बड़ी है, सीमेंट के दाम दो बार बड़े हैं और अभी विधानसभा में स्टांप ड्यूटी को 10 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया है। यह सरकार हिमाचल प्रदेश के गरीब लोगों के बारे में सोच नहीं रही है और लोगों के लिए यह सरकार केवल मात्र बोझ डालने का कार्य कर रही है। हम साफ कहते हैं अगर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मदद ना मिलती तो हिमाचल प्रदेश की परिस्थितियों और कठिन होती। ऐसा प्रतीत होता है की हिमाचल प्रदेश में अहंकारी राज चल रहा है और इस अहंकार को तोड़ने के लिए विधायक दल एवं भाजपा एक विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपये की राशि का अंशदान दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता नि:स्संदेह राहत व पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा से उबरने में मदद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमिर खान के इस पुनीत कार्य से आपदा प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र में शनिवार को भोजन अवकाश के बाद भारतीय स्टांप ड्यूटी विधेयक को लेकर सदन में हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सुबह सदन में भारतीय स्टांप ड्यूटी हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2023 को पारित करने का प्रस्ताव रखा तो इसका विपक्ष ने विरोध किया। विपक्ष के सदस्यों ने स्टांप ड्यूटी बढ़ने से आम जनता पर बोझ डालने की बात की। इसका विरोध किया। इसे पारित करने को आगे टाल दिया। अध्यक्ष ने इसे पारित करने का प्रस्ताव भोजन अवकाश के बाद करने की बात की। भोजन अवकाश के बाद कार्यवाही शुरू होते ही विधेयक को लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। विपक्ष की गैर मौजूदगी में ही बिल को पास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष पहले से ही प्रदेश विरोधी है, अब महिला विरोधी भी हो गया है। विधेयक के अनुसार पहले सभी के लिए 50 लाख तक जमीन की रजिस्ट्री पर 8 फीसदी स्टांप ड्यूटी थी। अब 50 से 80 लाख तक की रजिस्ट्री कराने पर महिलाओं के लिए 4 फीसदी स्टांप ड्यूटी लगेगी। सरकार ने लिमिट को बढ़ाया है। भू राजस्व संशोधन विधेयक भी पारित विपक्ष ने दूसरे हिमाचल प्रदेश भू राजस्व संशोधन विधेयक 2023 का भी विरोध किया गया। इसे भी राजस्व मंत्री ने सदन के पटल पर रखा और इसे पारित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राजस्व विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी के चलते इसे लागू करने में बाधा आने की बात की गई। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले कि यह विधेयक आम आदमी को लाभ देने के लिए है। दूसरे विधेयक पर मुख्यमंत्री बोले कि 69 साल बाद इस विधेयक में संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिमार्केशन और पार्टिशन में बहुत समय लग रहा है। इसके लिए एक व्यक्ति का लाभ नहीं देखा गया है। इससे राजस्व विभाग में व्यवस्था परिवर्तन होने वाला है। अगर इतने साल बाद संशोधन किया जा रहा है तो सोच-समझकर ही लाया जा रहा है। इस विधेयक को ध्वनिमत से सदन में पारित कर दिया गया।
-महाविद्यालय की कक्षाओं और बरामदों को किया साफ -पंचायत के राधा कृष्ण मंदिर एवं तालाब की भी सफाई की मेरी माटी मेरा देश तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा काशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा की राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत कार्यवाहक प्राचार्य जतिंदर कुमार के दिशा-निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. खेम चंद की देख में और डाडा सीबा पंचायत के विशेष सहयोग से स्वयंसेवियों ने राधा कृष्ण मंदिर के परिसर एवं तालाब की सफाई की। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में भी सफाई अभियान चलाते हुए कक्षाओं, बरामदों को साफ किया। इस अभियान में 100 के करीब स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो. दविंदर सिंह, प्रो. शीतल देवी, रामदयाल, डाडा सीबा पंचायत से प्रधान परमेश्वरी दास, राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी भी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय देहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्थापना दिवस मनाया। कार्यकम में प्रचार्य डॉ. रविंदर सिंह गिल ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। अपने संबोधन में प्रचार्य ने कहा एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को राष्ट्रीय सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्रो. दिनेश शर्मा ने एनएसएस स्थापना, इतिहास, उद्देश्य, समाज सेवा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी सेवा संगठन है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। प्रत्येक स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र के विकास में भागीदारी निर्धारित करे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रोफेसर करण सिंह पठानिया ने मूल्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण पर बल दिया। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. परवीन ने किया ढ्ढ इस अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवाÓ थीम पर रंगोली मेकिंग, पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने रैली निकाल कर देहरा में लोगो के पोस्टर और नारो के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को बताया । रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरा तीसरा स्थान ग्रुप रुपाली और छवि, अनुष्का ग्रुप, पूनम ग्रुप ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम, दूसरा तीसरा स्थान पर मुस्कान भूरिया, पूनम, रूपाली मुस्कान रहे। नारा लेखन में प्रथम, दूसरा तीसरा स्थान मनीषा, वंशिका मिन्हास,पूनम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. करण सिंह पठानिया प्रोफेसर निशा डॉ. मंजू प्रो. शिवानी गुप्ता के अतिरिक्त अशोक, मुनीश भलवाल, जीवन सिंह, सावित्री उपस्थित रहे।
नियमों की अवहेलना करने पर 18210 रुपये जुर्माना वसूला सहायक आयुक्त एवं जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग जिला किन्नौर संजीव कुमार भोट ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा सांगला तहसील के मुख्य बाजार सांगला में थोक/परचून लाभांश एवं मूल्य सूची प्रदर्शन की जांच के लिए बाजार की सभी दुकानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब्जी, करियाना, होटल/ढाबा, मीट व चिकन की कुल 21 दुकानों की जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान अधिकतर मीट/चिकन की दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित न करने तथा निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय वसूले जाने के कारण 27 किलोग्राम मीट (बकरा) व 15 किलोग्राम चिकन जब्त किया गया तथा 18 हजार 210 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी व्यापारियों को निर्देश दिए कि व्यापारिक परिसर में स्पष्ट शब्दों में मूल्य सूची प्रदर्शित करें तथा कोई भी व्यापारी जिला दंडाधिकारी किन्नौर द्वारा तय किए गए लाभांश से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से न वसूलें। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।
-कहा, बटेलीस्कोपिक कार्टन पूरी तरह से बंद होगा अगले साल से यूनिवर्सल कार्टन का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा। विधानसभा मानसून सत्र के छठे दिन बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि बटेलीस्कोपिक कार्टन पूरी तरह से बंद होगा। हिमाचल प्रदेश में अगले साल से यूनिवर्सल कार्टन का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा। विधानसभा मानसून सत्र के छठे दिन बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि टेलीस्कोपिक कार्टन पूरी तरह से बंद होगा। बाहरी राज्यों में भी किलो के हिसाब से ही सेब बेचा जाएगा। नहीं मानने वाले प्रदेशों के उच्च न्यायालयों में मामला उठाया जाएगा। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने ठियोग के कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर की ओर से मामले पर उठाए गए प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। ठियोग के कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सदन में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का मामला उठाया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सेब को किलो के हिसाब से बेचना ऐतिहासिक निर्णय है। इसमें समस्या आएगी भी, क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण निर्णय है। लेकिन यह संभव नहीं था कि एक-एक पेटी को बाजार में तोलने की व्यवस्था की जाए। भ्रम की स्थिति बनी रही। कई जगह बागवानों में भी नाराजगी हुई। यह नियम केवल हिमाचल प्रदेश में है। बाहर नहीं है। वहां इस तरह की व्यवस्था नहीं है। जब भ्रम की स्थिति बनी तो बहुत से बागवानों से प्रदेश से बाहर जाकर सेब बेचा। इससे राजस्व की हानि हुई। करोड़ों रुपये खर्च करके यहां पर मंडियां बनाई गई हैं। करोड़ों की लागत से हिमाचल प्रदेश में मंडियां विकसित की गई हैं। बागवानी मंत्री भी मंडियों का दौरा करते रहे। मंत्री रोहित ठाकुर भी बागवानों से लगातार मिलते रहे। उनका यह कहना है कि इसका एक सबसे बढ़िया उपाय है कि ऐसी व्यवस्था बनाएं कि इससे हमेशा के लिए अच्छी व्यवस्था बने। राठौर ने बागवानी मंत्री से अनुरोध किया प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था को लागू किया जाए। बाजार में इससे अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। गुणवत्ता वाला सेब जाएगा तो अच्छा होगा। एक ही मापदंड होने चाहिए। हिमाचल में किलो के हिसाब से बिक रहा है। बाहर किलो के हिसाब से नहीं बिक रहा है। सेब बागवानी के खर्चा देखा जाए तो यह लाभ का काम नहीं रह गया है। इस वक्त बागवानी को बचाए जाने की जरूरत है। सेब पर आयात शुल्क घटाए जाने से भी बागवानों को नुकसान हो रहा है। यह मसला पूरे प्रदेश से जुड़ा हुआ है। सेब का सालाना कारोबार पांच हजार करोड़ रुपये है। बागवानी को बचाए जाने की जरूरत है। सभी लोग सहयोग करें। आयात शुल्क बढ़ाया जाए। कुलदीप राठौर ने कहा कि अफगानिस्तान के रास्ते ईरान का सेब आ रहा है। अफगानिस्तान के साथ देश की निशुल्क व्यापार की संधि है। इस बारे में भी सोचे जाने की जरूरत है।
-प्रात:कालीन सत्र में करवाए वॉलीबाल के इंटरहाउस मुकाबले -शाम को सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ आयोजन छोगटाली स्कूल में बैग फ्री डे पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देश राज ठाकुर ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रात:कालीन सत्र में वॉलीबाल के इंटरहाउस मुकाबले करवाए गए। वहीं, शाम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
थाना कुनिहार के अंतर्गत सायरी पुलिस ने गस्त के दौरान एक व्यक्ति की गाड़ी से दो पेटी देसी शराब की बरामद कर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस चौकी सायरी से जब पुलिस गश्त व यातायात चेकिंग पर थी तो नजदीक पटवार खाना (सायरी) सड़क शिमला-नालागढ़ पर शिमला की तरफ से एक पिकप गाड़ी को सड़क के किनारे लगवाकर चालक को गाड़ी के कागजात चेक करवाने को कहा गया। परंतु चालक रोहित कुमार निवासी कुनिहार गाड़ी के कोई भी दस्तावेज पेश न कर सका। इस पर पुलिस ने गाड़ी को चेक किया गया, जिसमें दो पेटी देसी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि एसएचओ ओम प्रकाश थाना कुनिहार ने की है।
दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के छात्र-छात्राओं ने शेनिवार को विधानसभा की कार्यवाही देखी। छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्यवाही आरंभ होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।
प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। राज्य के कई भागों में बारिश हो रही है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। वहीं, बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ भागों में बारिश के साथ अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 व 25 सितंबर को भी कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 26 से 29 सितंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सोलन जिले में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश होने से अब किसान लहसुन, मटर की बिजाई का कार्य कर सकेंगे। पिछले दो सप्ताह से धूप खिलने के चलते खेतों में नमी काफी कम हो गई थी। उधर, बिलासपुर जिले में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते बंदला धार से पैराग्लाइडिंग रोकी गई है। प्रशिक्षण में बारिश बाधा बनी है। इसके अलावा बारिश से मक्की की कटाई भी प्रभावित हुई है। सिरमौर व ऊना जिले के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई है। शिमला में भी हल्की बारिश हुई है। राज्य में शनिवार सुबह 10 बजे तक 25 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इसके अतिरिक्त 181 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं।
-महोत्सव में दिखाई जाएंगी 20 देशों और 24 राज्यों की फिल्में बहुप्रप्रतिष्ठित शिमला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 9वें संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक भव्य समारोह में किया। गेयटी थिएटर शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम ने दुनिया भर की सिनेमाई उत्कृष्टता के तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें सिनेमा और संस्कृति की दुनिया को एक मंच पर प्रदर्शित किया । अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महोत्सव के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम के रूप में सिनेमा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिमला का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव हमारे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है, जो हिमाचल प्रदेश और वैश्विक फिल्म समुदाय के बीच गहरे संबंध को बढ़ावा देता है। सिनेमा के माध्यम से, हम अपनी संस्कृति, मूल्यों और कहानियों को दुनिया के साथ साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कंडा और नाहन सेंट्रल जेल और विशेष योग्यता वाले बच्चों के लिए संस्थान, ढली में स्क्रीनिंग सिनेमा के जादू को अप्रत्याशित स्थानों पर लाने और दर्शकों के साथ सार्थक तरीके से जुड़ने का एक अच्छा प्रस्ताव है। वे वास्तव में बाहरी दुनिया का पता लगाने के अवसरों के हकदार हैं और सिनेमा से बेहतर कोई तरीका नहीं है जो समकालीन समाज के विभिन्न पहलू और लोगों के जीवन के रचनात्मक तत्वों को दिखा सके और यह समाज से अलग थलग लोगों को सीखने और रचनात्मकता की अपनी भावना को फिर से विकसित काने का बेहतरीन मौका है। इस महोत्सव में 20 देशों और 24 राज्यों की फिल्मों का विविध चयन शामिल है, जिसमें लघु, वृत्तचित्र और फीचर फिल्में शामिल हैं, जो दर्शकों को सिनेमाई अनुभवों की एक मनोरम श्रृंखला पेश करती हैं। इस वर्ष 38 अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी, 62 राष्ट्रीय और 5 हिमाचल प्रदेश की फिल्मों का प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक तौर पर चयन कर लिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, ईरान, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, तुर्की, नेपाल, मिस्र, बांग्लादेश, इटली, पोलैंड, अर्जेंटीना, स्वीडन, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के फिल्म निर्माता, फ्रांस और दुबई भाग ले रहे हैं। जबकि भारत से इक्कीस राज्य भाग ले रहे हैं, जैसे केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, असम, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कश्मीर, उत्तराखंड , उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश। गेयटी थिएटर, शिमला के मध्य में स्थित एक प्रतिष्ठित विरासत स्थल, इस सिनेमाई असाधारण प्रदर्शन के लिए एक आदर्श पृष्ठभूमि है।
-निकाली रैली, मिठाइयां बांटीं, ढोल-नगाड़े के साथ नारेबाजी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया - 75 वर्षों में नया इतिहास रचने का काम किया पीएम मोदी ने : योगी नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश राज्य भर में जशन मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जश्न व आभार रैली का आयोजन किया गया। शेरे पंजाब से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष वंदना योगी ने इस रैली का नेतृत्व किया, लोगों को मिठाई भी बांटी गई ढोल नगाड़े के साथ नृत्य व नाटी भी डाली गई। महिलाओं ने मोदी जी को जय श्री राम, बीजेपी जिंदाबाद सहित अनेक नारे लगाकर माहौल को उत्साह पूर्वक बनाया गया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि गत साढ़े वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितने भी नीतियां बनाई गई, उनके केंद्र में महिलाएं रही हैं ,उज्ज्वला योजना ,शौचालय बनाना, घर का निर्माण हो, डायरेक्ट सब्सिडी देना, रसोई गैस के दाम कम करना, मुद्रा योजना,रोजगार देने की बात हो, विकास की बात हो या मनरेगा को आगे बढ़ाने की बात हो हर कार्य में महिला को आगे रखा गया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जो काम 75 वर्षों में नहीं हुआ पिछले 27 वर्षों से राजनीतिक विरोध के चलते अटका हुआ था, उसे नई राजनीतिक इच्छा शक्ति के साथ नए संसद भवन में पहले ही दिन नारी शक्ति वंदन विधेयक के रूप में रखा गया, खुली चर्चा की गई पारित हुआ और अगले ही दो दिनों में बिल को राज्यसभा में रखा गया राज्यसभा में भी पारित हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक के इतिहास का सबसे शानदार कार्य हुआ है, जिसने देश की महिला शक्ति को ताकत प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किंतु परंतु के बिना सभी दलों का सहयोग लेकर के इस बिल को पारित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है और आने वाले समय में 33त्न आरक्षण देश की सांसद व विधानसभा में महिलाओं को मिलेगा और महिलाएं नीति निर्धारण में अपना योगदान बढ़कर के दे पाएंगी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि इस विधेयक की राह में अब तक बाधा बने सपा, राजद, जदयू जैसे दलों के साथ कांग्रेस भी शामिल थी। इससे जुड़े तीनों विधेयकों के विरोध में महज दो मत, जबकि समर्थन में 454 वोट पड़े। संसद में किसी विधेयक पर बरसों बाद ऐसी सर्वानुमति बन पाई है। राज्यसभा में सभी सहमति हुई है। योगी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा के लिए आस्था व निष्ठा से जुड़ा संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 70 करोड़ बहनों के लिए एक नायाब तोहफा देकर नया इतिहास रचा है। इस अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनती शर्मा,भाजपा महामंत्री अंजना, गुड़िया सक्षम बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रूपा शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक प्रतिभा बाली,भाजपा महिला नेत्री रूप शारदा, किरण बाबा, महिला नेत्री किमी सूद, सीमा ठाकुर, पार्षद रचना शर्मा, पार्षद कमलेश मैहता, आशा शर्मा, निशा शर्मा,पूर्व मेयर सत्या कौंडल, पूर्व मेयर कुसम संदरेट, कमलेश शर्मा, मीना वर्मा, कल्पी शर्मा, सुलेखा कश्यप, संजना चौहान, संजू शर्मा सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकता उपस्थित रहे।
-मिठाइयां बांटीं, ढोल-नगाड़े के साथ नारेबाजी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया - 75 वर्षों में नया इतिहास रचने का काम किया पीएम मोदी ने : वंदना योगी नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश राज्य भर में जशन मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जश्न व आभार रैली का आयोजन किया गया। शेरे पंजाब से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष वंदना योगी ने इस रैली का नेतृत्व किया, लोगों को मिठाई भी बांटी गई ढोल नगाड़े के साथ नृत्य व नाटी भी डाली गई। महिलाओं ने मोदी जी को जय श्री राम, बीजेपी जिंदाबाद सहित अनेक नारे लगाकर माहौल को उत्साह पूर्वक बनाया गया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि गत साढ़े वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितने भी नीतियां बनाई गई, उनके केंद्र में महिलाएं रही हैं ,उज्ज्वला योजना ,शौचालय बनाना, घर का निर्माण हो, डायरेक्ट सब्सिडी देना, रसोई गैस के दाम कम करना, मुद्रा योजना,रोजगार देने की बात हो, विकास की बात हो या मनरेगा को आगे बढ़ाने की बात हो हर कार्य में महिला को आगे रखा गया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जो काम 75 वर्षों में नहीं हुआ पिछले 27 वर्षों से राजनीतिक विरोध के चलते अटका हुआ था, उसे नई राजनीतिक इच्छा शक्ति के साथ नए संसद भवन में पहले ही दिन नारी शक्ति वंदन विधेयक के रूप में रखा गया, खुली चर्चा की गई पारित हुआ और अगले ही दो दिनों में बिल को राज्यसभा में रखा गया राज्यसभा में भी पारित हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक के इतिहास का सबसे शानदार कार्य हुआ है, जिसने देश की महिला शक्ति को ताकत प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किंतु परंतु के बिना सभी दलों का सहयोग लेकर के इस बिल को पारित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है और आने वाले समय में 33त्न आरक्षण देश की सांसद व विधानसभा में महिलाओं को मिलेगा और महिलाएं नीति निर्धारण में अपना योगदान बढ़कर के दे पाएंगी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि इस विधेयक की राह में अब तक बाधा बने सपा, राजद, जदयू जैसे दलों के साथ कांग्रेस भी शामिल थी। इससे जुड़े तीनों विधेयकों के विरोध में महज दो मत, जबकि समर्थन में 454 वोट पड़े। संसद में किसी विधेयक पर बरसों बाद ऐसी सर्वानुमति बन पाई है। राज्यसभा में सभी सहमति हुई है। योगी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा के लिए आस्था व निष्ठा से जुड़ा संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 70 करोड़ बहनों के लिए एक नायाब तोहफा देकर नया इतिहास रचा है। इस अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनती शर्मा,भाजपा महामंत्री अंजना, गुड़िया सक्षम बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रूपा शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक प्रतिभा बाली,भाजपा महिला नेत्री रूप शारदा, किरण बाबा, महिला नेत्री किमी सूद, सीमा ठाकुर, पार्षद रचना शर्मा, पार्षद कमलेश मैहता, आशा शर्मा, निशा शर्मा,पूर्व मेयर सत्या कौंडल, पूर्व मेयर कुसम संदरेट, कमलेश शर्मा, मीना वर्मा, कल्पी शर्मा, सुलेखा कश्यप, संजना चौहान, संजू शर्मा सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां अनाडेल व्यू बिल्डिंग (विधानसभा अध्यक्ष के आवास) का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आगामी निर्माण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उन्हें एक वर्ष के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला स्टील सिटी बन गई है। पहाड़ों की राजधानी में इसे देखते हुए स्टील स्ट्रक्चर निर्माण पर रोक लगा दी गई है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के मूल सवाल और राजेश धर्माणी व हरीश जनारथा के सप्लीमेट्री सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि विधायक निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायतें करते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम में क्वालिटी का ध्यान नहीं रखा गया। नॉन टेक्निकल लोगों ने दी टेक्निकल काम की मंजूरी विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में टेक्निकल काम की मंजूरी, नॉन टेक्निकल लोगों द्वारा दी गई है। इसकी जांच होनी है। हरीश जनारथा ने कहा कि शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से मलबा डंप हुआ है। इससे ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित हुआ है। शहर में आई आपदा में स्मार्ट सिटी का भी बड़ा रोल है।
जिला पंचायत संसाधन केंद्र कार्यालय धर्मशाला में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक दिवसीय पंचायत विकास सूचकांक हेतु कार्याशाला आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से विकासात्मक रैकिंग तैयार करने के लिए स्वस्थ ग्राम, भूख मुक्त ग्राम, अजीविका में बढ़ोतरी के साधन, बच्चों तथा महिलाओं के लिए बेहतर परिवेश, बेहतर पेयजल की सुविधा, सामाजिक सुरक्षा, गुड गवर्नेंस, आधारभूत संरचना जैसे बिंदुओं पर विशेष फोक्स करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गांवों का सही दिशा में विकास सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में पंचायत विकास सूचकांक के आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई इसके साथ में ही पंचायत विकास सूचकांक के आधार पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के चयन प्रक्रिया के लिए विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस कार्याशाला में समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त पंचायत निरीक्षक व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने आज निगुलसरी के सिंकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निगुलसरी में यातायात पर संतुष्टि जताई और कहा की स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कारण क्षेत्र में सुचारू यातायात सुनिश्चित हो पाया है। उपायुक्त ने कहा की निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्चमार्ग अवरुद्ध होने के कारण उत्पन स्थिति से तत्परता से निपटने के लिए संबंधित विभागों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। उन्होंने कहा की निगुलसरी में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस एवं गृह रक्षक के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, लोक निर्माण विभाग द्वारा निगुलसरी में सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी सांय 7 बजे से प्रात: 8 बजे तक किया जा रहा है तथा कार्य के लिए उपयुक्त मशीनरी भी तैनात की गई है। तोरूल रवीश ने बताया कि जिला के निगुलसरी में 7 सितंबर को पहाड़ के दरकने से लगभग 380 मीटर सड़क पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गई थी जिसे खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया तथा 17 सितंबर को सड़क को यातायात के लिए सुचारू किया गया, परंतु भू-स्खंलन वाले क्षेत्र में पानी का रसाव व पहाड़ से छोटे-मोटे पत्थरों के गिरने की स्थिति के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती तुरंत प्रभाव से की गई ताकि यातायात को सुचारू ढंग से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में सेब का सीजन चालू है तथा ऐसे में जिला के किसानों व बागवानों की सेब व अन्य नकदी फसलों को किसी प्रकार का नुकसान न हो इसके लिए सुचारू यातायात बनाए रखने की आवश्यकता है तथा इसके तहत निगुलसरी में यातायात बनाए रखनेे के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए समय-सारणी बनाई गई व पुलिस द्वारा इसकी अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है तथा यातायात सुचारू रूप से बहाल किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोक सभा और राज्य सभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 का पारित होना देश के लिए ऐतिहासिक क्षण हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने देश की मातृशक्ति समेत समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं सशक्तिकरण के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाकर लंबे समय से की जा रही मांग को नारी शक्ति वंदन अधिनियम- 2023 के रूप में लोक सभा और राज्य सभा से पारित करवाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधेयक को समर्थन देने के लिए संपूर्ण मंत्री परिषद और समस्त संसद सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस कानून के कारण देश में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व और बढ़ेगा। देश के लिए नीति निर्धारण में मातृशक्ति का भूमिका बढ़ेगी। यह क़ानून आने वाले समय में हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेगा।
-सड़क पर धरना दे रहे लोग बता रहे सुक्खू सरकार पर जनता को नहीं रहा भरोसा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि जिन्होंने अपनी जान को ख़तरे में डालकर कोरोना पीड़ितों की सेवा की, आज छह महीनें से उनका वेतन नहीं दिया गया हैं। इस महीने उन सबकी सेवा ख़त्म करने का नोटिस दे दिया गया है। सरकार हर मुद्दे पर झूठ बोल रही है। सदन में भी सही जवाब नहीं दे रही है। आज हर दिन विधान सभा के बाहर लोग अपनी मांगें लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग सड़क पर धरना दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि सब सही है, लेकिन सब सही नहीं हैं। यह सरकार पूरी तरह से फेल हैं। जनहित के मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सड़क पर धरना दे रहे लोग बता रहे हैं कि सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दस महीनें में ही लोग सड़कों पर आ गये हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। दस महीनें में ही प्रदेश के लोग सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर आ गये हैं क्योंकि सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। आज भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परीक्षा के परिणाम नहीं जारी किए जा रहे हैं। युवा आये दिन परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अब तक सिर्फ आश्वासन दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब हमें मौक़ा मिला तो हमने प्रदेश में किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित, किसी कारण से अशक्त हुए लोगों के लिए सहारा योजना लाई। उसके तहत तीन हजार रुपये की पेंशन दी जा रही थी। जिससे ऐसे लोगों की मदद हो जाए। अब मुझे उन लोगों के फ़ोन आते हैं कि पेंशन नहीं मिल रही है। यह गलत परंपरा हैं। ऐसी व्यवस्थाएं सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि यह समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई गई योजना है।
उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 25 से 27 सितंबर तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह पूह विकास खंड के तहत आने वाले सीमवर्ती क्षेत्र तथा कल्पा विकास खण्ड का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 25 सितंबर को समधू पहुंचेगे तथा लेपचा में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की अग्रणी चैकियों का दौरा करेंगे। इसके उपरांत वह समधू में सेना के जवानों के साथ वार्तालाप करेंगे। राज्यपाल इसके बाद नाको का दौरा कर स्थानीय ग्रामवासियों से मिलेंगे। इसके उपरानत वह लियो के ग्रामवासियों से संवाद स्थापित करेंगे तथा ब्रिगेड केंद्र पूह में अधिकारियों व जवानों से वार्तालाप करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि राज्यापल 26 सितंबर को शिपकिला में सेना व आईटीपी के जवानों के साथ संवाद करेंगे तथा नमज्ञां में स्थानीय ग्रामवासियों से मिलेंगे। इसके उपरांत वह कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कल्पा में पौधरोपण करेंगे तथा ड्रोन प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल इसके उपरांत परिधि गृह कल्पा में स्थानीय लोगों से मिलेंगे। राज्यपाल आईटीडीपी हॉल में किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा जिला अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं संबंधित बैठक करेंगे। इसके उपरांत वह दुर्गा किला तथा कल्पा गोम्पा का अवलोक करेंगे। राज्यापल 27 सितंबर को जिला की बटसेरी ग्राम पंचायत के श्री बदरी नारायण मंदिर के परिसर में स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करेंगे तथा स्थानीय महिला मंडल व स्वयं सेवी समूहों द्वारा जिला की संस्कृति पर आधारित रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत वह मस्तरंग में आईटीबीपी कैंप का दौरा करेंगे।
मैसर्ज पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटिड में 4 पद तथा मैसज़र् आईएफ एपलाइसेंस लिमिटिड के 23 पद पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा बीटेक इलैक्ट्रिकल, कैमिकल, आईटीआई इलेक्ट्रिकल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 27 पदों के कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 26 सितम्बर, 2023 को प्रात: 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू के लिए अभ्यार्थियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 तथा मोबाईल नंबर 70189-18595 व 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सभागार में आज विश्व अल्जाइमर दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से मनाया गया। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि अल्जाइमर एक दिमागी बीमारी है। शुरुआती लक्षणों में आप चीजों को रख कर भूल जाते हैं बहुत याद करने पर भी आपको याद नहीं आता। अगर आपको अपनी जरूरी चीजों को याद रखने में तकलीफ होने होने लगी है तो सावधान हो जाइए। इस बीमारी का सीधा संबंध उम्र से है 60 वर्ष की आयु के बाद ज्यादातर लोगों को अल्जाइमर की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों में यह अनुवांशिक भी होता है।कई बार सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से या बहुत अधिक तनाव होने वालों को भी अल्जाइमर की शिकायत हो सकती है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है अल्जाइमर की कोई स्पेसिफिक दवा नहीं है इससे वचाब ही इसका इलाज है। आगे जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारी डॉ राजेश कुमार सूद ने बताया की ऐसे में बेहतर यही है कि हम सावधान रहें और खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सके। हरी सब्जियों को आहार में शामिल करें, यह विटामिन ए और सी का बेहतरीन स्त्रोत है हरी सब्जियों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिमागी सेहत के लिए जरूरी होते हैं आप चाहे तो अपनी डाइट में पालक ब्रोकली बीन और ऐसी दूसरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराधा ने कहा की इस बीमारी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें, नियमित व्यायाम करें, अपना मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखें, किताबें पढ़े, पजल्स सॉल्व करें, बीडी सिगरेट शराब का सेवन न करें, भरपूर नींद ले, अपना वजन संतुलित रखें, रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाए, सामाजिक तौर पर एक्टिव रहे तथा अपना खान-पान संतुलित रखें फिर भी अगर आपको लगे किआपकी याददाश्त कमजोर हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अल्जाइमर के रोगियों के लिए परिवार का सहयोग बहुत जरूरी है, ताकि वह अपना जीवन अच्छे से बिता सके इस बीमारी के साथ समाज में एक स्टिग्मा जुड़ गया है अत: हम सबको मिलकर इसको मिटाना है ताकि ऐसे लोग अपने आप को अलग-अलग महसूस ना करें। इस मौके पर सत्यम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा पोस्टर मेकिंग कंपटीशन के माध्यम से अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूक किया गया सभी प्रतिभागियों को इनाम के तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि द्वारा भी अल्जाइमर के ऊपर जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
-शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सौंपा मांगपत्र, तुरंत मांगें पूरी करने की अपील मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू ने मिड-डे मील वर्कर्स की मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेशभर से सैकड़ों मिड-डे मील वर्कर्स रैली में शामिल रहे। रैली पंचायत भवन से शुरू हुई व विधानसभा पहुंची, जहां एक जनसभा हुई। जनसभा को सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम, यूनियन प्रदेशाध्यक्ष इंद्र सिंह, महासचिव हिमी देवी, बलबिंद्र कौर, इंद्र, सुदेश, कौशल्या प्रीति, शांति, बलबिंद्र कौर, मीरा, जगदीश, सरिता, निरथ, वीरेंद्र, गुरदास वर्मा, अजय दुलटा, राजेश शर्मा, आशीष कुमार, मोहित वर्मा, बालक राम, केवल कुमार, नरेंद्र विरुद्ध आदि ने संबोधित किया। इस दौरान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला व उन्हें मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मिड-डे मील कर्मियों की मांगों को तुरंत पूर्ण करने का आश्वासन दिया। विजेंद्र मेहरा, प्रेम गौतम, जगत राम, इंद्र सिंह व हिमी देवी ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स को पिछले पांच महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि यह भुगतान तुरंत किया जाए। प्रदेश सरकार की चार हज़ार रुपये की घोषणा के बावजूद यह घोषणा लागू नहीं हुई है। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर सात हजार रुपये वेतन की मांग की। हिमाचल उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार व पंजाब सरकार की तर्ज पर 10 के बजाए 12 महीने का वेतन दिया जाए। पंजाब सरकार के मिड-डे मील व हिमाचल में आंगनबाड़ी की तर्ज पर 12 से 20 छुट्टियों की सुविधा दी जाएं। उन्हें साल में दो वर्दी दी जाए। मल्टी टास्क भर्ती में मिड-डे मील कर्मियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्हें अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। बंद किए गए स्कूलों में अन्य स्टाफ की तरह मिड-डे मील कर्मियों को भी दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जाए। उनके लिए नौकरी से संबंधित 25 बच्चों की शर्त को हटाया जाए। उनसे चुनाव के समय पोलिंग पार्टी को खाना बनाने का कार्य न करवाया जाए। प्रत्येक स्कूल में अनिवार्य रूप से दो मिड-डे मील वर्कर्स की नियुक्ति की जाए। 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार मिड-डे मील कर्मियों को मजदूर का का दर्जा दिया जाए व उन्हें नियमित किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि देश की मोदी सरकार मजदूर वर्ग पर तीखे हमले जारी रखे हुए है। केंद्र सरकार 45वें श्रम सम्मेलन की शर्त के अनुसार योजना मजदूरों को मजदूर का दर्जा देने, पेंशन, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य आदि सुविधा को लागू नहीं कर रही है। केंद्र में रही सरकारों ने वर्ष 2009 के बाद मिड-डे मील कर्मियों के वेतन में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है। मोदी सरकार इस योजना को कॉरपोरेट कम्पनियों के हवाले करना चाहती है। यही कारण है कि इस योजना के बजट में लगातार कटौती की जा रही है। मोदी सरकार ने मिड डे मील योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण योजना करके इसे खत्म करके सुनियोजित साजिश रची है। सरकार मिड-डे मिल योजना में केंद्रीय रसोई घर व डीबीटी शुरू कर रही है जिस से मिड-डे मील कर्मियों की छंटनी तय है। केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति लेकर आई है, जिसके चलते बड़े पैमाने पर निजीकरण होगा। यह सब करके भाजपा सरकार मिड-डे मील कर्मियों के रोजगार को खत्म करना चाहती है। प्रदेश में कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं व कई मिड-डे मील कर्मियों को नौकरी से बाहर किया जा चुका है।
-बीआरसी कफोटा में आयोजित कार्यशाला में ले रहे प्रशिक्षण -कार्यशाला में कफोटा बकरास और शिलाई के 46 अध्यापक भाग ले रहे प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को खेल-खेल में किस तरह से धीरे-धीरे शिक्षा के लिए तैयार किया जा सकता है, इसके बारे में बीआरसी कफोटा में पांच दिवसीय कार्यशाला में अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला के चौथे दिन स्रोत समन्वयक मायाराम शर्मा, बलबीर चौहान, श्याम सिंह और बबली पुंडीर ने अध्यापकों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। अध्यापकों ने बहुत अच्छी गतिविधियां तैयार कीं और कक्षा में बच्चों को खेल-खेल विधि द्वारा किस प्रकार रोचक ढंग से पढ़ाया जा सकता है, इसके बारे में सीखा। कार्यशाला में उपस्थित अध्यापकों ने बहुत अच्छा टीएलम भी तैयार किया। यह कार्यशाला 5 दिन तक चलनी है, जिसमें कफोटा बकरास और शिलाई लगभग 46 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 16.73 लाख रुपये की राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, महासचिव रजनीश कुमार गुलेरिया और संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
अधीक्षक डाकघर सोलन डाक मंडल के कार्यालय में 29 सितंबर को प्रात: 11 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल सपरून आरडी पाठक ने दी। आरडी पाठक ने कहा कि इस पेंशन अदालत में डाक पेंशन और डाक परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायते सुनी जाएंगी व उनका निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाक पेंशन भोगी अपनी शिकायत कार्यालय अधीक्षक डाकघर सोलन डाक मंडल सोलन-173211 को 27 सितंबर तक भेज सकते हैं।
आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 25 सितंबर को सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 25 सितंबर को प्रात: 10.50 बजे से सांय 3.30 बजे तक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, अस्पताल मार्ग, कोटलानाला, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम, डांग परिसर, सर्कुलर मार्ग, हरि मंदिर, धोबीघाट, ठोडो मैदान, साहनी परिसर, लक्कड़ बाज़ार एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर कांगड़ा जिला में 23 सितंबर को आयुष्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ सुशील शर्मा ने देते हुए बताया कि इस योजना के तहत कांगड़ा जिला में 92264 परिवार पंजीकृत हैं इस योजना के तहत कांगड़ा जिला में 2 लाख 43 हजार 862 लाभार्थी लाभ उठा चुके हैं। इस योजना के तहत साठ करोड़ की राशि व्यय की गई है। वर्तमान में कांगड़ा जिला में 55 पंजीकृत अस्पतालों में आयुष्मान योजना का लाभार्थी लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकांउट भी बनाये जा रहे हैं जिस के लिए लाभार्थी अपने साथ आधार काड्र लेकर नजदीकी हेल्थ वेलनेस सेंटर में जाकर अपना हेल्थ अकाउंट बनवा सकते हैं, ताकि उन्हें अपनी हेल्थ की सभी जानकारियां हेल्थ अकाउंट के माध्यम से मिल सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी छूटे हुए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वह अपने आयुष्मान कार्ड स्वयं अपने नजदीकी आशा वर्कर या लोक मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपने हेल्थ कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप 1.4 डाउनलोड कर ऑनलाइन स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।


















































