मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से संचालित असर सर्वेक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कुछ चयनित गांवों में सर्वेक्षण करने के लिए मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड विभाग से 40 छात्र-छात्राओं को 26 से 2 अक्टूबर तक कॉलेज परिसर में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह कार्यक्रम चार डोमेन पर केंद्रित होगा जो असर 2023 'बियॉन्ड बेसिक्सÓ भारत के 14-18 आयु वर्ग के युवाओं पर केंद्रित रहेगा - वर्तमान में वे क्या कर रहे हैं, वे बुनियादी पढ़ने की क्षमताओं और गणित के संदर्भ में क्या कर सकते हैं, और क्या उनके पास अपने भविष्य के लिए डिजिटल कौशल हैं। इस प्रकार असर 2023 चार डोमेन पर ध्यान केंद्रित करेगा.... गतिविधि भारत के 14-18 आयु वर्ग के युवा वर्तमान में क्या कर रहे हैं? क्या वे विद्यालय या कॉलेज में हैं, व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रहे हैं, परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या काम कर रहे हैं? आकांक्षाएं वे क्या बनना चाहते हैं? वे आगे कहां तक पढ़ना चाहते हैं? क्या उनके कोई रोल मॉडल हैं? जागरूकता और डिजिटल कौशल क्या युवाओं को अलग-अलग डिजिटल टेक्नोलॉजी और प्लेटफॉर्म के बारे पता है? वे स्मार्टफोन का इस्तेमाल किन चीजों के लिए करते हैं? क्षमता क्या युवा कुछ सामान्य डिजिटल कार्य स्मार्टफोन पर कर सकते हैं? क्या वे दैनिक जीवन में आवश्यक सरल गणना कर सकते हैं? क्या वे सरल निर्देशों को पढ़ और समझ सकते हैं? असर 2023 गतिविधि और क्षमता के क्षेत्रों को यथासंभव असर 2017 के करीब रखकर, एक तुलनीय अनुमान प्रदान करेगा। इससे यह झलक मिलेगी कि पिछले 6 सालों में इन क्षेत्रों में भारत के युवाओं के लिए कैसे बदलाव आएं हैं, जिसमें कोविड-19 के कारण 2 साल तक स्कूल व कॉलेज भी बंद थे। असर 2023, असर के मूल आधार के मुख्य तत्वों को बरकरार रखेगा। यह एक सैंपल-आधारित घरों का सर्वेक्षण होगा, जो स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा सरल और आसान उपकरणों और प्रारूपों के उपयोग से पूर्ण होगा। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) 2023 बियॉन्ड बेसिक्स टीम का धन्यवाद किया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। न सरकार में ताल मेल है और न ही मंत्री और मुख्यमंत्री में। इसका ख़ामियाज़ा प्रदेश को उठाना पड़ रहा है। सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश के उद्योग बर्बाद हो रहे हैं। नई उद्योग इकाइयां बंद होने की कगार पर हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश में चल रहे उद्योगों को दी गई रियायतें ख़त्म करके उद्योगों को प्रोत्साहित करना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। उद्योगों की बिजली शुल्क बढ़ाने समेत अन्य रियायतें ख़त्म करने से उद्योग प्रदेश से दूरी कर रहे हैं। ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश से उद्योग पूरी तरह किनारा कर लेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य को आगे ले जाने में उद्योगों का बड़ा योगदान होता है परंतु इस सरकार में किसी प्रकार की उद्योग पॉलिसी नहीं हैं। अगर सरकार इसी ढर्रे पर चलती रही तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में नई इंडस्ट्री आनी तो दूर की बात है। जो हैं, वह भी चली जाएंगी। सुक्खू को सत्ता में आए दस महीने का समय हो गया। इन दस महीनों में इस सरकार ने उद्योगों को चौपट करने के अलावा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार में माफिया को संरक्षण देकर उद्योगों और उद्योगपतियों को परेशान किया जा रहा है। दूसरी तरह सरकार द्वारा शुल्क बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ी जा रही है। इसका असर आपदाग्रस्त प्रदेश में भी पड़ेगा। ज़रूरी चीजें भी महंगी हो जाएंगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब तक उद्योगों के अनुकूल माहौल नहीं होगा, तब तक प्रदेश में उद्योग धंधे आने से रहे। स्थानीय स्तर पर भी युवा किसी प्रकार की उत्पादन इकाइयां स्थापित करने से भी पीछे हटेंगे। उन्होंने कि प्रदेश में उद्योगों को संरक्षण और प्रोत्साहन देने नीयत बनाए और स्पष्ट करे कि प्रदेश में उद्योगों को गति देने के लिए प्रदेश सरकार क्या नीति अपना रही है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल परागपुर में अंडर-19 लड़कों के टूर्नामेंट के समापन समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य सीमा कौशल ने मुख्यातिथि व एसएमसी प्रधान सुनील चौहान ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को इनाम बांटे। बैडमिंटन में कड़ोआ स्कूल विजेता और बठरा उप विजेता रहा। कबड्डी में रक्कड़ व विजेता और गरली उप विजेता रहा। वॉलीबाल में संसारपुर टेरेस स्कूल विजेता और डाडा सीबा स्कूल उप विजेता रहा। खो-खो में संसारपुर टेरेस स्कूल विजेता और घमरूर स्कूल उप विजेता रहा। कुश्ती में बाथू टिप्परी व परागपुर स्कूल बाल व उप विजेता लग बलियाना रहा । इस टूर्नामेंट में जसवां-परागपुर जोन के 32 स्कूलों के 411 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सीमा कौशल ने कहा कि बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी साथ ही इस सफल आयोजन के लिए समस्त प्रशासन, शमशेर सिंह डीएसएसए उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार डीएसएस मेंबर, बीपीओ व प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार सहित इलाके के तमाम स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
आदर्श विद्यालय संगड़ाह में चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने किया। इस खेल प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के लगभग 450 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सह प्रभारी कपिल मोहन ने बताया कि सोमवार शाम हुए वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियुड़ी खडहां ने पांच मैचों के मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडवाच के 3/0 हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बेशक जीत दियुड़ी खडहां जीता, परन्तु हर तरफ तारीफ मांडवाच की हो रही थी। गौरतलब है कि मांडवाच स्कूल में न डीपीई है और न पीटीआई है। वहीं, देर शाम हुए खो-खो फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगना सताहन को हराया, वहीं बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में सीनियर सेकेंडरी स्कूल लानापालर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोहराधार को हराकर खिताब अपने नाम किया। फोग डांस में पहले स्थान पर रजाना दूसरे स्थान पर भालाड भलोना और तीसरे स्थान पर पर आदर्श विद्यालय संगड़ाह रहा, कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडवाच ने आदर्श विद्यालय संगड़ाह को 42/41 से हराया। सिर्फ एक पांइट से यह मुकाबला जीता। एक बार संगड़ाह 10 पांइट से आगे चल रही टीम ने मात्र पांच मिनट में मांडवाच के सुमीत ने एक ही रेड में पांच पांइट लेकर मैच का रुख़ बदल दिया और संगडाह ने मैच गवां दिया और फाइनल की राह पर निकला मांडवाच, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दियुड़ी खडहां ने देवामानल को 37/22 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दियुड़ी खडहां और मांडवाच के बीच कबड्डी फाइनल मुकाबले में दियुडी खडहां ने मंडवाच को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मांडवाच स्कूल का मुख्य खिलाड़ी चोटिल होने पर मैच में न खेलने से फाइनल मैच में मांडवाच स्कूल को हार का सामना करना पड़ा।
-समापन समारोह में प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने विशेष तौर पर की शिरकत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में अंडर-19 छात्र टूर्नामेंट के समापन समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को इनाम बांटे। बैडमिंटन में सिहोरपाई स्कूल विजेता और बाल स्कूल ज्वालामुखी उप विजेता रहा। कबड्डी में खुंडियां विजेता और सुरानी उप विजेता रहा। वॉलीबाल में बारी कलां स्कूल विजेता और खुंडियां स्कूल उप विजेता रहा। खो-खो में लगरू स्कूल विजेता और बग्गी स्कूल उप विजेता रहा। कुश्ती में घल्लोर स्कूल विजेता और सुरानी स्कूल उप विजेता रहा। इस टूर्नामेंट में ज्वालामुखी जोन के 32 स्कूलों के 421 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। हार-जीत जीवन में चलती रहती है। हार भी हमे ंबहुत कुछ सिखाती है। उन्होंने ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और जिला टूर्नामेंट में उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की। इस मौके पर रिटायर्ड नेशनल अवॉर्डी अध्यापक सत्यपाल शर्मा, रिटायर्ड प्रधानाचार्य सुखदेव परमार, डीएसएसए सदस्य बाबू राम प्रधनाचार्य सिहोरपाई, अनिल कुमार डीपीई घल्लौर, विजय कुमार पीईटी कन्या विद्यालय ज्वालामुखी और ज्वालामुखी स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
-अंबुजा कंपनी ने अंबुजा अभिमान महासम्मेलन उत्सव का किया आयोजन -कार्यक्रम में अदानी समूह के अधिकारी रहे मौजूद अंबुजा कंपनी द्वारा मंगलवार को देहरा में अंबुजा अभिमान महासम्मेलन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठेकेदारों को सीमेंट के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सेवाओं व भूकंप रोधी निर्माण कार्य की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर कॉन्ट्रैक्टर्स को अंबुजा अभिमान के अंतर्गत मिल रही जीवन बीमा योजनाओं के बारे में भी विशेष तौर पर अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में अदानी समूह के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें हिमाचल प्रदेश तकनीकी अधिकारी हेड रोहित जैन और कांगड़ा ब्रांच के हेड नितिन गुप्ता और कांगड़ा के ऑफिसर राजेश ठाकुर, प्रियदर्शी विक्रांत, वरुण दत, शुभम पठानिया, आकाश कुमार और दिनेश चौधरी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में आसपास के इलाके के सभी डीलर भी मौजूद रहे।
आज राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने अभी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के सत्र में जो किसानों और बागवानों के मुद्दों पर चर्चा हुई और निर्णय लिए उसके लिए सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ का विधानसभा में नियम 61 के तहत किसान बागवान से जुड़ा मुद्दा रखने के लिए आभार जताया। साथी मुख्यमंत्री और बागवानी मंत्री का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अगले साल के लिए यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्धता दोहराई है। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने अपने 19 सूत्री मांग पत्र में यह मांग भी रखी थी की टेलीस्कोपिक कॉटन को बंद करके यूनिवर्सल कॉटन का प्रचलन पूरे प्रदेश के बागवानों के लिए होना चाहिए। रविंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा का जो सत्र हुआ उसमें भाजपा के सभी विधायक हिमाचल आपदाग्रस्त क्षेत्र के प्रस्ताव पर मौन रहे, जिसकी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस निंदा करती है। उन्होंने कहा की ऐसी आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी दलों को एक मत में इस प्रकार के प्रस्ताव को पारित करना चाहिए, जिसमें प्रदेश का हित हो। जिस प्रकार से कोरोना समय के दौरान राजनीति छोड़ के कांग्रेस ने भाजपा का साथ दिया औऱ मिलकर के पूरे प्रदेश के लोगों की मदद की थी, उसी प्रकार यह घड़ी है जहां पूरे प्रदेश के सभी दलों से यथा संभव मदद की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा के सभी विधायकों की निंदा करती है। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार किसान कांग्रेस के पत्र को शिकायत की तरह खारिज किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के किसान बागवनों को 1 साल का सीसीसी में ब्याज माफी की बात लिखकर भेजी थी उससे हिमाचल प्रदेश के सभी किसान बागवान अत्यंत दुखी है। यदि 1 साल के इस ब्याज में माफी दी जाती तो किसान-बागवानों के लिए यह बहुत राहत की बात होती। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु जी का आभार करती है जिन्होंने अपने जीवन की सारी पूंजी हिमाचल प्रदेश के हिमाचल आपदा राहत कोष में दान कर दी। कवंर रविंद्र सिंह ने कहा कि यदि इस प्रकार से देश और प्रदेश सेवा के लिए सभी नेता सोचें और आगे बढ़कर दान पुण्य करें तो हमारे प्रदेश की और देश की कायापलट होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायकों को एक मत में यह संदेश केंद्र सरकार तक पहुंचना चाहिए कि जब हिमाचल प्रदेश में 12000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है तो जितनी भी ज्यादा से ज्यादा मदद केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश को आए वह प्रदेश क्षेत्र में होगी। उन्होंने यह बताया की आने वाली गांधी जयंती पर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की एक बैठक राजीव भवन में रखी गई है जिसमें हिमाचल के किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा जी पूरी कार्यकारिणी से यथासंभव मदद की राशि एकत्रित करेंगे और जो भी राशि एकत्रित होगी वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस जमा करवाएगी। साथी उन्होंने यह भी कहा की जितनी भी सरकारी संस्थाएं हैं उन्हें किसने और बागवानों की बात को रखने के लिए हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की ओर से भी प्रतिनिधि बुलाने चाहिए। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस संगठन है जो ब्लॉक लेवल पर जिला लेवल पर और प्रदेश स्तर पर पूरी तरह से कार्य कर रही है और इसमें सबसे ज्यादा किसानों और बागवानों की सदस्यता है। किसी भी निर्णय को लेने में यदि विचार विमर्श किया जाता है तो हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के भी प्रतिनिधि उसे सम्मेलन का और उसे बातचीत का हिस्सा हो ऐसा वह सरकार से आग्रह करती है। इस प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिसमें मीडिया चेयरमैन रॉबर्ट रॉय प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रदेश महासचिव संगठन पूर्ण चंद, प्रदेश सचिव दीक्षित जोगटा, प्रदेश सचिव सुमन शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव कश्मीरी सिंह सुनील शर्मा और कृष्ण भान शामिल थे
-वॉलीबाल में बसंतपुर एवं बैडमिंटन में बहादपुर रहा विजेता -भोग्रवां स्कूल में अंडर-19 बॉयज खेल प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोग्रवां में 19 साल से कम आयु वर्ग के छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। टूर्नामेंट तीन दिन तक चला, जिसमें 32 स्कूलों के 423 लड़कों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में इंदौरा जोन के 28 सरकारी व 4 प्राइवेट स्कूलों ने हिस्सा लिया, जिसमें 5 इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें कबड्डी में भोग्रवां स्कूल विजेता व बसंतपुर उप विजेता रहा। वहीं, खो-खो में ठाकुरद्वारा विजेता व भोग्रवां उप विजेता रहा, वहीं, वॉलीबाल में बसंतपुर विजेता व गंगथ स्कूल उप विजेता रहा, बैडमिंटन में बहादपुर विजेता व गंगथ उपविजेता रहा। टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल राम कृष्ण शर्मा ने की, उन्होंने सभी विजेता व उप विजेता स्कूलों को विजय समारक (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया। इन जोन लेवल खेलों से जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया उनका चयन जिला स्तरीय खेलों के लिए किया गया। प्रिंसिपल ने बच्चों को सम्मानित कर उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ -साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। टूर्नामेंट के समापन समारोह में विरेंद्र पठानिया रिटायर्ड पिं्रसिपल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, स्कूल की एनएसएस यूनिट ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दिया। जिला स्तरीय खेलों के लिए रुस्तम, विक्रम, अदित्य मोहित का चयन कबड्डी के लिए तो सन्नी, सुमित, अजय का चयन खो-खो, कार्तिक, प्रदीप, पंकज का चयन वॉलीबल के लिए व इसके साथ 32 अन्य छात्रों का चयन जिला स्तरीय खेलों के लिए किया गया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर के जलियांवाला बाग में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य सेनानियों को कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में रॉलेट अधिनियम के विरोध में तथा स्वतंत्रता सेनानियों सैफुदीन किचलू और सत्यपाल की रिहाई के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने की तत्कालीन ब्रिटिश सरकार की नृशंस कार्रवाई के जख्म आज भी नहीं भरे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे अमानवीय कृत्यों को सदैव स्मरण रखना होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जलियांवाला बाग से जुड़ी प्रत्येक निशानी का सूक्ष्म अवलोकन भी किया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पंजाब के सीमांत जिला अमृतसर के सुप्रसिद्ध एवं जन-जन की आस्था के प्रतीक दुर्गियाना मंदिर में प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य, सुख और समृद्धि की कामना की। मां दुर्गा को समर्पित यह मंदिर देश-विदेश के भक्तों की आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति में मां का स्थान सर्वोच्च है और मां के प्रति समर्पण, सफलता एवं आरोग्य की कुंजी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर में ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में शीश नवाया और सभी के सुखमय जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की प्रार्थना की। स्वर्ण मंदिर समूचे विश्व में हरमंदिर साहिब तथा श्री दरबार साहिब के नाम से विख्यात है और यहां देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक है तथा यहां मनुष्य को कर्म की प्रधानता और भारतीय संस्कृति की विशालता का बोध होता है। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाओं की प्रासंगिकता आज पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि हम सभी गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन के वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से मुख्यमंत्री का हरमंदिर साहब में स्वागत किया गया और उन्हें स्वर्ण मंदिर के इतिहास की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। समिति द्वारा मुख्यमंत्री को स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति और धार्मिक पुस्तकों का सेट भी भेंट किया गया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला जिला सिरमौर के भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गत दिवस शिमला में वर्तमान सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल आक्रोश रैली के सफल आयोजन की बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस धरना-प्रदर्शन में प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं का सैलाब उमड़ा था। इससे यह साबित हो गया है कि प्रदेश के कोने कोने में वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति भारी रोष फैला है। मेलाराम शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है और चुनाव के दौरान आम जनता को दी गई 10 गारंटी में से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी सरकार का 1 साल पूरा होने से पहले ही उसके विरोध में इतनी बड़ी आक्रोश रैली का आयोजन हुआ हो। उन्होंने बताया कि 10 महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गले फाड़ फाड़ कर महिलाओं को पहले कैबिनेट की पहली बैठक में ही प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा किया था परंतु 10 महीने का कार्यकाल बीत जाने के उपरांत अब प्रत्येक महिला का सुक्खू सरकार पर 15 हजार रुपये का कर्ज चढ़ चुका है क्योंकि किसी भी महिला को अभी तक प्रतिमाह 1500 रुपये नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि इससे भी बड़ी ठगी प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के साथ हुई है जिन्हें हर वर्ष एक लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था परंतु अभी तक एक भी युवक को सरकार द्वारा नौकरी नहीं दी गई। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि सुखू सरकार द्वारा डीजल पर सात रुपए बैट बढ़ाया गया, औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली शुल्क 13त्न से बढ़ाकर 19 और 23 प्रतिशत किया गया है जिससे आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। मेलाराम शर्मा ने बताया की सुखू सरकार की पुलिस ने आक्रोश रैली स्थल चौड़ा मैदान शिमला से विधानसभा को जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए परंतु उसके बावजूद भी प्रदेश के कोने कोने से हजारों भाजपा कार्यकर्ता चौड़ा मैदान अंबेडकर चौक पहुंचे। मेलाराम शर्मा ने सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ का शिमला पहुंचने के लिए आभार जताया है और सभी कार्यकर्ताओं को भी आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए बधाई दी है। इसके लिए उन्होंने सिरमौर के पांचों चुनाव क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों और जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार का भी आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए आभार जाता है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर हर मोर्चे पर फेल हुई हिमाचल सरकार की नाकामियों का खुलासा करेंगे और प्रदेश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार द्वारा की गई ठगी का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने तीन दिवसीय किन्नौर दौरे में आज 13000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर शिपकिला स्थित सेना की पोस्ट और भारत तिब्बत सीमा बल की चैकी का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। सेना के अधिकारियों ने राज्यपाल को सीमा की सैन्य व्यवस्था से अवगत करवाया। राज्यपाल का शिपकिला का यह पहला दौरा था। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि वह यहां तैनात जवानों के उत्साह से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यहां जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से जवान यहां तैनात हैं, जिनका एक ही धर्म है देश की सुरक्षा। उन्होंने कहा कि इन वीर सैनिकों के कारण ही हम सुरक्षित हैं। उन्होंने इन्हें देश का 'सुरक्षा चक्रÓ कहा। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे उनके बीच हैं। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, कमांडर ब्रिगेडियर आरपीसिंह, उपायुक्त तोरूल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, शिपकिला सैन्य पोस्ट के हेड मेजर जॉय कपफोह, आईटीबीपी के एसीजीडी विनोद कुमार भारती तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-प्रतियोगिता के लिए 3 अक्तूबर से शुरू होगा पंजीकरण -अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 6,27,800 रुपये के पुरस्कार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा है कि परिषद हिमाचल में 5 नंबवर को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल से पहले भी यह प्रतियोगिता करवाई जाती थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हंै। उसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण करवाना पड़ता है। पंजीकरण का शुल्क 20 रुपये है, जो कि 3 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से करवा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में विश्व, भारत व हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, भाषाएं-संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय धर्म और संस्कृति, खेल, करंट अफेयर्स व रीजनिंग एविलीटी के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में 6,27,800 रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को 12 जनवरी, 2024 को पुरस्कृत किया जाएगा।
छात्र विद्यालय कुनिहार में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 27 सितंबर को कांग्रेस अर्की मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर व आयोजन कमेटी सचिव बीएस ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन क्रीड़ा संघ द्वारा जिला स्तरीय अंडर 14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसका 27 सितंबर को समापन होगा। समापन अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
साई इंटरनेशनल स्कूल में आज कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ डिग्री कॉलेज के पास एसबीआई बैंक का भ्रमण किया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को इस बारे में जागरूक करना था कि वास्तव में बैंक क्या है, हम अपना पैसा कहां जमा करते हैं और बैंक से नकदी कैसे निकालते हैं। छात्रों को यह भी पता चला कि हमारी सहायता के लिए बैंकों में अलग-अलग लोग होते हैं। एटीएम मशीन के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई । बैंक के सभी सदस्यों ने काफी उत्साह पूर्वक छात्रों का स्वागत किया और उनके बैंक का दौरा करते हुए शिक्षकों का सहयोग किया। स्कूल प्रबंधक रूपेश मिड्ढा ने बच्चों को बैंकिंग से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों के बीच चॉकलेट बांटी। बच्चों को यह दिन छात्रों के लिए आनंद से भरा और ज्ञानवर्धक था।
-कहा, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से बढ़ेगी विकास की रफ्तार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला के साथ वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के नाको व लियो गांंव का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। लियो गांव में राज्यपाल ने कहा कि किन्नौर जिला के 55 गांव वाइब्रेंट विलेज में शामिल किए गए हैं जहां विकास को गति देने के लिये विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें सीमावर्ती गांव जिन्हें वाइब्रेंट विलेज कहा जाता है, जाने का आग्रह किया था। ऐसे गांव में सुविधाएं देने का काम भारत सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें यहां का दौरा रद्द करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सड़क संबंधी मांगों को हल करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय की बाध्यता नहीं होगी तो नोतोड़ और एफ.आर.ए. मामलों को उचित स्तर पर बातचीत कर हल करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इससे पूर्व, राज्यपाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तैयार किये गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यह प्रदर्शनी फुलसुम खण्डी व निरूप स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई थी। उपायुक्त किन्नौर सुश्री तोरूल रवीश ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा इन क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। लियो के प्रधान नमग्युल कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा स्थानीय समस्याओं से अवगत करवाया। इससे पूर्व, राज्यपाल ने नाको गांव का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यहां लोगों को संस्कृति ने जोड़े रखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल संस्कृति का प्रदेश है और हर गांव की समृद्ध संस्कृति है। इसलिए इसे देवभूमि भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज के तहत आज सीमावर्ती गांव का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री ने देश के आखिरी गांव को पहला गांव कहा है। इसी कारण जनप्रतिनिधियों का इन क्षेत्रों का दौरा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सहित अन्य मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर, हंगरंग रिंछेंन बौद्ध संस्कृति धरोहर संस्थान के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल तथा लेडी गवर्नर ने यहां स्थापित मठ का दौरा भी किया तथा गांव भी गए। उन्होंने नाको झील भी देखी। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भो इस अवसर पर उपस्थित थे।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहीं की साक्षी धीमान ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर बन क्षेत्र कर नाम रोशन किया है। गत दिवस हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर क्लास वन के परिणाम निकाले, जिसमें 140 आयुर्वेदिक डॉक्टरों को का चयन हुआ है। रिटायर सूबेदार मेजर अश्वनी कुमार के घर जन्मीं साक्षी धीमान ने अपनी पढ़ाई बीएएमएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पपरोला से पूरी की थी। साक्षी की माता गृहिणी हैं तथा साक्षी की छोटी बहन आशिमा धीमान मंडी से एमबीबीएस कर रही हैं और भाई वंश धीमान आईआईटी रॉकी से बीटेक कर रहा है। इन तीनों की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय नलेटी से हुई है। साक्षी धीमान के पति सुनील कुमार नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर कार्यरत हैं।
मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पंजाब के अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया। वाघा बॉर्डर पर प्रत्येक दिन भारतीय सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान के सुरक्षा बल द्वारा बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने देश के कोन-कोने से आए लोगों के साथ इस सेरेमनी का आनंद उठाया। उन्होंने बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लेने वाले जवानों को मिठाइयां बांटी और उनके शौर्य और समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री अटारी-वाघा बॉर्डर में जीरो पॉइंट पर भी गए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों ने आवश्यकता पड़ने पर हर बार अपने प्राणों की आहुति देकर देश की अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखा है। उन्होंने कहा कि अपने सैनिकों पर हम सभी को गर्व है। आईजी जालंधर रेंज बीएसएफ व हिमाचल काडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. अतुल फुलझेले ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें एक पौधा भेंट किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में देश विदेश के नागरिक उपस्थित थे।
-कहा, हताशा और निराशा बयां की है भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिमला में विधानसभा के बाहर किए गए धरना व प्रदर्शन पर आक्रामक होकर बोलते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व की हताशा व निराशा को ब्या करने वाला प्रदर्शन रहा है, इसमें भीड़ इकठ्ठी करने में भाजपा फेल हो गई, चंद मु_ी भर लोगों के साथ प्रदर्शन कर भाजपा की स्थिति हास्यपद बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केवल मंच से एक दूसरे से आगे भाषण देने में निकलने की ही दौड़ मे रहे। उन्होंने कहा कि एक भी भाजपा के नेता ने आपदा पर शब्द नहीं बोला, आपदा राष्ट्रीय आपदा घोषित हो इसकी मांग नहीं की, प्रधानमंत्री हिमाचल को आपदा का पैकेज दे इसको लेकर के बात नहीं की गई, 400 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई दुखद उसे पर कोई बात नहीं की गई कोई शोक व्यक्त नहीं किया गया, केवल राजनीति करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की असलियत जनता में साफ हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में भारी आपदा से जब हम पटरी पर लौट रहे हैं, तब भी केवल राजनीति करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसान को नुकसान हुआ ,बागवान को नुकसान हुआ, पानी की योजनाओं को नुकसान हुआ, सिंचाई योजना सीवरेज योजना ,सड़क , पुल ,बिजली व रास्ते हर प्रकार का नुकसान हिमाचल प्रदेश में हुआ लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने मंच से एक शब्द नहीं बोल पाई प्रदेश के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को कांग्रेस की सरकार ठोक बजा करके जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि हमने सबसे बड़ी गारंटी ओपीएस की पूरी की है। भाजपा के नेता किसी भी मंच पर आकर के बहस कर ले ओपीएस पूरी हुई कि नहीं हुई । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 1500 रुपये महिलाओं को मिले इसको लेकर के जो गारंटी दी गई है, उसे पर काम किया जा रहा है उसकी नीति बनाकर के 1500 रुपये देने का काम महिलाओं को कांग्रेस की सरकार करेगी। फॉर्मूला जो होगा उसके तहत सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार देने का क्रम शुरू कर दिया गया है, भाजपा ने जिस आयोग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था, वहां 65 लोग गिरफ्तार हैं अनेक मामले दर्ज हैं ।जो परिणाम आने हैं उनको निकाला जा रहा है मुख्यमंत्री इस मामले में कार्यवाही कर रहे हैं और नया आयोग सरकार गठित कर रही है ,जल्द उसका अस्तित्व आ जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता कानून व्यवस्था की बात करते हैं, उनका की हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को पूरी तरह दरुस्त किया गया है, माफिया पर लगाम कसी जा रही है, नशे को खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तेद होकर के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का माफिया सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी घटना हिमाचल प्रदेश में हुई उसे पर कार्रवाई की जा रही है, चाहे वह हमीरपुर की घटना हो, चाहे चंबा की घटना हो। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लाशों पर भी राजनीति करने का काम कर रही है, जो शर्मनाक है ।
-डीआईजी उत्तरी क्षेत्र अभिषेक दुल्लर की होंगे अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी के मामलों की जांच डीआईजी उत्तरी क्षेत्र अभिषेक दुल्लर की अध्यक्षता वाली एसआईटी करेगी। जांच कमेटी में सीबीआई या अन्य जांच एजेंसियों में काम कर चुके निपुण अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान देहरा से विधायक होशियार सिंह के सवाल पर यह एलान किया। मुकेश ने कहा कि बहुत जल्दी पैसा कमाने की चाह रखने वाले लोग इस तरह के झांसे में आ रहे हैं। उधर, विधायक ने धोखा करने वाली कंपनियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप भी लगाया। कहा कि देहरा क्षेत्र में ही दस करोड़ से अधिक की ठगी हो चुकी है। गरीब लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने सदन में 425 लोगों की सूची रखी, जिन्होंने यह धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए। 200 करोड़ का घोटाला हमीरपुर में, 250 करोड़ का कांगड़ा, 100 करोड़ का ऊना में हुआ है। आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण से यह ठगी की जा रही है। उन्होंने कुछ कंपनियों के नाम भी बताए। उन्होंने कहा कि बिना राजनीतिक संरक्षण के इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। उन्होंने अपने विस क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि फ्रॉड करने वाले ये लोग राजनीतिज्ञों के साथ देखे जाते हैं। अभी तक 6 एफआईआर, 56 शिकायतें जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामले पूरे प्रदेश में आए हैं। अभी तक 6 एफआईआर पुलिस ने दर्ज की हैं। 56 शिकायतें पुलिस के पास आई हैं। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। कहा कि राजनीतिक संरक्षण वाले आरोप की उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। शराब ठेकों की नीलामी से 40 फीसदी अधिक आय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में शराब ठेकों की नीलामी से 40 फीसदी अधिक आय हुई है। व्यवस्था परिवर्तन करते हुए कांग्रेस सरकार ने इस वर्ष शराब ठेकों का नवीनीकरण करने की जगह नीलामी से आवंटन किया। नीलामी से इस वित्त वर्ष में कुल 1815 करोड़ रुपये की आय होगी। अगस्त 2023 तक 1301 करोड़ रुपये सरकारी कोष में जमा भी हो गए हैं। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में शराब के ठेकों का आवंटन नवीनीकरण के माध्यम से किया गया। 2022-23 में 1296.94 करोड़ रुपये में ठेकों का नवीनीकरण हुआ था। इस साल सरकार ने ऑक्शन कम टेंडर के आधार पर नीलामी का निर्णय लिया। सरकार के इस पारदर्शी कदम से 39.97 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त होना अनुमानित है। ठेकों की नीलामी से पिछले वर्ष के मुकाबले 518.41 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
-चैंपियनशिप में देश भर के विशिष्ट स्कूलों की 21 टीमें लेंगी भाग पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में लड़कियों के लिए अखिल भारतीय आईपीएससी अंडर-14 बैडमिंटन चंैपियनशिप-2023 आयोजित की जा रही है। यह चैंपियनशिप 26 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगी। मेजबान पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 26 सितंबर को उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, वहीं उपमंडल दंडाधिकारी सोलन कविता ठाकुर 29 सितंबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट देश भर के विशिष्ट स्कूलों से आने वाली 21 टीमों की प्रतिभा का गुलदस्ता है। इन संस्थानों में एपीएस डगशाई, असम वैली स्कूल-बालीपारा, डेली कॉलेज इंदौर, डीपीएस आर.के. पुरम, डीपीएस मथुरा रोड़, जेनेसिस ग्लोबल स्कूल-नोएडा, मेयो कॉलेज-अजमेर, एमजीडी स्कूल-जयपुर, मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा-नई दिल्ली, मोदी स्कूल-लक्ष्मणगढ़, आरकेसी रायपुर, आरकेसी राजकोट, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल-जोधपुर, सैनिक स्कूल-कित्तूर, एसकेवी-ग्वालियर, द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल-इंदौर, द लॉरेंस स्कूल-लवडेल, द पंजाब पब्लिक स्कूल-नाभा, विद्या देवी जिंदल स्कूल-हिसार, वेल्हम गर्ल्स स्कूल-देहरादून और मेजबान, पाइनग्रोव स्कूल शामिल हैं। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह ने भाग लेने वाले सभी स्कूलों को अपनी शुभकामनाएं दीं एवं भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व वरिष्ठ प्रवक्ता सुशांत कपरेट ने कहा कि भाजपा का यह प्रदर्शन जनता के हितों के लिए नहीं, बल्कि खुद के अस्तित्व को बचाने के लिए था। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। प्रदेश की सरकार लोगों को राहत देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपनी सारी जमा पूंजी आपदा राहत कोष के लिए दान दे दी है। स्कूली बच्चें आपदा राहत के लिए दान दे रही है। कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायक से लेकर हर कार्यकर्ता आपदा में लोगों को राहत देने में जुटे हुए हैं। जबकि दूसरी तरफ विपक्षी दल भाजपा के नेताओं को प्राकृतिक आपदा से कोई लेना देना नहीं है। वे प्राकृतिक आपदा में लोगों को राहत पहुंचाने के बजाए राजनीति करने में लगे हैं। पार्टी सचिव व वरिष्ठ प्रवक्ता सुशांत कपरेट ने कहा कि भाजपा की यह रैली पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ है। भाजपा के नेता गुटों में बंटे हुए नजर आए। प्रदेश भर से लोगों को जबरन रैली के लिए लाया गया। उन्होंने कहा कि यह रैली पूरी तरह फ्लॉप शो है।
-डीसी ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 की विजेता 16 पंचायतों को किया सम्मानित -कहा, सिंगल यूस प्लास्टिक से प्रदूषित हो रहा पर्यावरण उपायुक्त सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज डीआरडीए कार्यालय नाहन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 में जिला एवं विकास खंड स्तर की विजेता ग्राम पंचायतों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि हर घर, हर गांव स्वच्छ होने पर ही भारत स्वच्छ बनेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित करने में सिंगल यूस प्लास्टिक अहम भूमिका निभाता है। हाल ही में आयी आपदा में कहीं न कहीं पर्यावरण प्रदूषण भी एक कारण रहा है। वहीं, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने बताया कि इस वर्ष यह सर्वेक्षण माह जुलाई से सितंबर 2023 तक विभिन्न जनसंख्या श्रेणियों के तहत जिला सिरमौर की समस्त 259 ग्राम पंचायतों में करवाया गया, जिसमें जिला की कुल 16 ग्राम पंचायतों ने जिला व विकास खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव, विचार और सुझाव साझा किए।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चौदहवीं विधानसभा का तृतीय सत्र अपेक्षा अनुरूप सफलता के साथ संपन्न हुआ है। पठानिया ने कहा कि यह सत्र 18 सितंबर को आरंभ हुआ था। इस सत्र में कुल 7 बैठकें आयोजित की गई। इस सदन की कार्यवाही कुल 36 घंटे 38 मिनट तक चली तथा इसकी उत्पादकता 106 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि इस मानसून सत्र में सदस्यों द्वारा कुल 743 प्रश्न सरकार से पूछे गए, जिसमें 547 प्रश्न तारांकित तथा 196 अतारांकित प्रश्न थे। इसके अतिरिक्त नियम 61 के अंतर्गत 8, नियम 62 के अंतर्गत 5, नियम 101 के अंतर्गत 3, नियम 130 के अंतर्गत 3,तथा 324 के अंतर्गत 9 विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। पठानिया ने सदन की कार्यवाही संपन्न होने पर मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा उप मुख्यमंत्री सहित संसदीय कार्य मंत्री का भी धन्यवाद किया जिनकी वजह से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित कर पाए। विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आने वाले शरद नवरात्रों, कुल्लू दशहरा तथा दिपावली की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की, जिन्होंने प्राकृतिक आपदा के कारण अपनों को खोया है।
योजना के तहत एक करोड़ 45 लाख की मिली मदद मदर टैरेसा असहाय मातृ संबल योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। कांगड़ा जिला में इस योजना के तहत वर्ष-2023-24 में 3306 पात्र महिलाओं को एक करोड़ 44 लाख 48 हजार की मदद मुहैया करवाई गई है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि सरकार की ओर से निर्धन तथा असहाय महिलाओं की मदद के लिए अनेकों योजनाएं किर्यान्वित की जा रही हैं इन योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रह सकें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मदर टैरेसा असहाय मातृ बंदन योजना की नियमित तौर पर समीक्षा भी की जा रही है तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को समय समय पर उचित दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं। मदर टैरेसा असहाय मातृ बंदन योजना के लिए पात्रता उपायुक्त ने कहा कि मदर टैरेसा असहाय मातृ संबल योजना के तहत हिमाचली बेसहारा महिला जो विधवा या परित्क्ता, तलाकशुदा या जिसके पति दो वर्ष से लापता हों और पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो या जो बच्चे अनाथ हों, इस योजना के लिए पात्र माने गए हैं। इस योजना में बीपीएल परिवार या जिनकी सलाना आय 50 हजार से कम हो ऐसी पात्र महिलाओं और अनाथ बच्चों को मदद का प्रावधान किया गया है। आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से किया जाता है। इस योजना में दो बच्चों तक उनकी 18 वर्ष की आयु तक प्रति बच्चा छह हजार रूपये वार्षिक अनुदान प्रदान किया जाता है। महिला स्वरोजगार योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए महिला स्वरोजगार योजना भी आरंभ की गई है। इस योजना के तहत हिमाचली महिला जिसके परिवार की सालाना आय पचास हजार से अधिक नहीं हो, स्वरोजगार हेतु अनुदान के लिए पात्र होंगी। आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है। इस योजना के तहत पांच हजार की सहायता महिला को उसके बैंक खाते के माध्यम से प्रदान की जाती है। कांगड़ा जिला में चालू वित वर्ष में इस योजना के तहत 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे। उन्होंने समदोह के सैन्य शिविर, भारत-तिब्बत सीमा बल की फारवर्ड पोस्ट लेपचा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा भी किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। राज्यपाल का यह पहला जनजातीय जिला किन्नौर का दौरा है। आज प्रात: समदोह हैलीपैड पहुँचने पर ब्रिगेडियर आर.पी.सिंह., ब्रिगेड कमांडर ने राज्यपाल का स्वागत किया। लाहुल-स्पीति तथा किन्नौर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने करीब 13000 फीट की ऊंचाई पर भारत तिब्बत पुलिस बल की फारवर्ड पोस्ट का दौरा भी किया। वह लेपचा पोस्ट गए और यह पहला मौका है जब किसी विशिष्ट व्यक्ति ने इस पोस्ट का दौरा किया। नियंत्रण रेखा पर बनी इस पोस्ट से तिब्बत के तीन गांव चुरुप, शकटोट और घुमुर नजर आते हैं। राज्यपाल को सैन्य अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि सेना के जवान किस तरह विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात यहां सीमाओं की चैकसी करते हैं। लेपचा में आईटीबीपी की पोस्ट में जवानों के साथ बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि वह भारत सीमा को सुरक्षित रखने वाले जवानों को सलाम करते हैं, जो शून्य से भी कम तापमान में सीमा की रक्षा करने के लिए पूर्ण सतर्कता के साथ डटे हैं। उन्होंने कहा कि वह जवानों के जज्बे को नमन करते हैं क्योंकि हर प्रकार की परस्थितियों के लिए हमारे जवान तैयार हंै। राज्यपाल ने कहा कि भारत की सुरक्षा हमारे जवानों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत का हर व्यक्ति आईटीबीपी के जवानों के प्रति जो आदर रखता है, वह हमारे जवानों के जज्बे को बढ़ाता है। उन्होंने आईटीबीपी के जवानों को अपनी किसी भी प्रकार की समस्या उनके साथ सांझा करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर, आईटीबीपी के कमांडेंट श्री श्रीपाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और बल की इस फ्रंटियर पोस्ट के बारे में अवगत करवाया। समदोह सैन्य शिविर में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल तथा लेडी गवर्नर श्रीमति जानकी शुक्ल ने देवदार का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने सैनिकों के साथ बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा 'सैनिकों का उत्साह, जज्बा और देश के लिये समर्पण अदभुत है। इस लिये हमारी सेना दुनिया की सर्वश्रेठ सेना में शामिल है।Ó उन्होंने कहा कि दुश्मन के हर नापाक इरादों को ध्वस्त करने की क्षमता रखने वाले हमारे बहादुर सैनिक दिन-रात देश की सुरक्षा में तैनात हैं। समदोह सैन्य शिविर के कमांडर ब्रिगेडियर आरपी सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया और शिविर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर, राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने सैन्य शिविर परिसर में देवदार का पौधा भी रोपित किया। बाद में, सीमावर्ती गांव के लोगों ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें वाईब्रेंट विलेज कार्यकम के तहत यहां आने के लिये कहा था। यहां आकर मुझे अच्छा लगा कि अब अधोसंरचना विकास इस क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल अथवा अन्य सुविधाएं यहां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों के यह गांव सुदृढ़ हो सके। लाहुल-स्पिति के उपायुक्त राहुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मयंक चैधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, किन्नौर की उपायुक्त तोरूल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर 28 सितंबर को जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल के प्रवास पर आ रहे हैं। रोहित ठाकुर 28 सितंबर को प्रात: 11.00 बजे राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-1 कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
-कहा, आरक्षण को 2024 के लोकसभा चुनावों से लागू करे केंद्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डोली शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महिलाओं को संसद में एक तिहाई आरक्षण का झुंझना थमा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा महिलाओं की इतनी ही हितैषी है तो उन्हें इसे 2024 के लोकसभा चुनावों से लागू करना चाहिए। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डोली शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर केवल भव्य आयोजन कर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सही में महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण की हितैषी होती तो इसे देश मे अगले साल 2024 से ही लागू करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस बिल को पारित करवाने में पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इसे लागू करने के लिये पहले जनसंख्या गणना व डी लिमिटेशन की बात करना साफ है कि यह भी 15 लाख की तरह एक जुमला ही साबित होगा। डोली शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने महिला आरक्षण की शुरुआत 1989 में की थी। उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस बिल का विरोध किया था और यह बिल राज्यसभा में केवल 7 मतों से पराजित हो गया था। उसके पश्चात कांग्रेस महिला आरक्षण को लेकर प्रयासरत रही। 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने महिला संशोधन बिल लाकर नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण निहित किया। डोली शर्मा ने कहा कि संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के लिये कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2010 में महिला दिवस पर प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा। उसके बाद राहुल गांधी ने इसी पत्र का हवाला देते हुए 2011 में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने 9 साल के कार्यकाल में पूरी तरह सोई रही अब जब देश मे अगले साल लोक सभा चुनाव होने है तो भाजपा ने महिलाओं को एक झुंझना थमा दिया। डोली शर्मा ने कहा कि भाजपा कभी भी महिला हितेषी नही रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश मे पहली महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष तक के पद पर विठाया। भाजपा बताएं कि उसने कितनी महिलाओं को यह सम्मान दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 40 प्रतिशत महिलाओं को पार्टी टिकट दिए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं का जितना उत्पीड़न हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री आशा कुमारी, शिमला नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित शिमला नगर निगम की सभी महिला पार्षद व महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी मौजूद थीं। डोली शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी सभी चुनावी गारंटियों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओपीएस लागू कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी हैं। डोली शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आपदा की इस घड़ी में भाजपा प्रदेश सरकार को कोई भी सहयोग नही दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केंद्र से कोई भी मदद में सहयोग नही कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर विशेष आर्थिक मदद की मांग की पर भाजपा का कोई भी नेता प्रधानमंत्री से नही मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए। उन्होंने केंद्र से इस बारे क्या प्रयास किए हैं।
उचित मूल्य दुकान के धारक देहूंघाट वार्ड नंबर 1 ने उचित मूल्य की दुकान का त्यागपत्र दे दिया है। इस कारण अब नए धारक के लिए उचित मूल्य की दुकान खोलने के आवेदन मांगे जा रहे हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेंद्र कुमार धीमान ने दी। धीमान ने कहा कि उचित मूल्य की दुकान लेने के इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं ऑनलाईन माध्यम से 13 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाईट पर अपनी वांछित सूचना व अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रपत्र के साथ 10वीं का प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी व्यक्ति के रोजगार में न होने के संबंधी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता, विधवा, एकल नारी, बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, परिवार से संबंधित आदि प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए अधिक जानकारी व औपचारिकताओं के संबंध में इच्छुक व्यक्ति या संस्था किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव द्वारा बाबा कोडगिर मंदिर में 19 सितंबर को गणेश की प्रतिमा को विराजमान किया था। 25 सितंबर को गणपति बप्पा की प्रतिमा को पूरे गांव में शोभा यात्रा निकाल कर कुंज्जेस्वर महादेव मंदिर के साथ लगती ब्यास नदी में पूरे हर्ष व उल्लास के साथ गांववासियों ने गणपति बप्पा की विदाई की। सभी गांववासियों ने गणपति बप्पा के भजनों पर झूमकर खूब आनंद लिया और गणपति बप्पा का विसर्जन किया। मोटिवेशन फिटनेस के प्रधान विकास राणा ने बताया कि यह युवा क्लब का मोटिव है युवाओं और बच्चों में हिंदू धर्म और भक्ति की भावना पैदा करना, जिससे बच्चें व युवा आजकल चारों तरफ़ फैल रहे नशे और गलत आदतों से दूर रहें। विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत कहा जाता है। स्वामी विवेकानंद ने कहा कहा था- उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने रोवर्स लीडर प्रो. अरविंद कुमार की अगवाई में रोवर्स का एक दल राज्य स्तरीय निपुण प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए मंडी के रिवालसर के लिए रवाना किया। इस शिविर में महाविद्यालय के रोवर्स नितिन डोगरा, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार, आकाश कुमार, हिमांशु, अरूण कुमार, अभय गुलेरिया एवं आकाश चौहान भाग ले रहें हैं। यह शिविर भारत स्काउट एवं गाइड हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर में 26 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। शिविर के अंतिम दिन पाठ्यक्रम से संबंधित परीक्षा होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले रोवर्स को निपुण प्रशिक्षण उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
-राहत-पुनर्वास कार्यों की करेंगे समीक्षा, डीसी ने दी जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 सितंबर को मंडी में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। इसमें वे मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा के नुकसान व उसके उपरांत के राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे पुनस्थापन गतिविधियों तथा जन सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य के लिए उठाए कदमों का ब्यौरा भी लेंगे। यह जानकारी जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने दी। वे मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विभागों की पूर्व तैयारी पर चर्चा के लिए सोमवार को बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 3 पहलुओं पर केंद्रित हो 'पीपीटी' अरिंदम चौधरी ने सभी विभाग प्रमुखों को मुख्यमंत्री की बैठक को लेकर पूरी तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम की समीक्षा बैठक के लिए सभी विभाग नुकसान और राहत-पुनर्वास कार्यों के पूर्ण डाटा के साथ साथ राहत राशि आवंटन के अद्यतन आंकड़े भी रखें। बैठक के लिए बनाई जाने वाली 'पीपीटीÓ (पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन) को मुख्यत: 3 पहलुओं पर केंद्रित करें। इसमें नुकसान की जानकारी, राहत-पुनर्वास को लेकर किए कार्यों का ब्यौरा तथा जन सुरक्षा की दृष्टि से आगे की योजना का उल्लेख करें। जिलाधीश ने प्रत्येक विभाग से इन पहलुओं पर बिंदुवार ब्यौरा भी लिया। जिले में आपदा से 1600 करोड़ का नुकसान बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा में मंडी जिले को करीब 1600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग को 437.48 करोड़, जल शक्ति विभाग को 445.03 करोड़, विद्युत बोर्ड को 117.94 करोड़, कृषि को 61.41 करोड़, वन विभाग को 24.15 करोड़, बागवानी को 17.27 करोड़, स्वास्थ्य को 7.81, शिक्षा को 29.34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल सरकार ने सभी जिलों को राहत-पुनर्वास तथा पुन:स्थापन कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश बेरोजगार कला अध्यापक संघ आज माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से ओकओवर में मिला और संघ ने एक लाख रुपये का आपदा राहत कोष में चेक भेंट किया। साथ में एक मांग पत्र भी दिया, जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में जारी हुई एक अधिसूचना, जिसमें कहा गया है कि जहां सरकारी मिडल स्कूल में 100 से बच्चे कम हैं, वहां से कला अध्यापक का युक्तिकरण किया जाएगा, को रद्द करने की मांग की गर्ह। इस संदर्भ में जब संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात की तो मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रतिक्रिया लेते हुए अपने सचिव को बुलाकर आदेश देते हुए कहा कि ये कला अध्यापक और शारीरिक शिक्षक का युक्तिकरण करने के आदेश किसने दिए हैं, इनको तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। सीएम से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में राज्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष बलवंत सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, कोषाध्यक्ष शक्ति प्रसाद, सह सचिव पाल सिंह, मुख्य सलाहकार सुख राम, सदस्य बलदेव, पंकज, अजय, संजय आदि जिला अध्यक्ष शिमला से सुभाष, मनोज व मोनू शामिले थे।
हरोली के टाहलीवाल में देर रात एक टिप्पर के पलटने से चालक की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह टिप्पर गोंदपुर से लुधियाना जा रहा था, जो क्रिमीका फैक्टरी के नजदीक मेन रोड पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की पुलिस चौकी टाहलीवाल से एक टीम घटनास्थल पर पहुंची व घटना स्थल का मुआयाना किया। मृतक की पहचान चालक मेजर सिंह (43) पुत्र गुलजार सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया मशीन टूल्स लुधियाना के रुप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम राजेेंद्र प्रसाद पुत्र शिव ध्यान निवासी जिला रोहतास विहार बताया जा रहा है। मृतक की लाश का जिला ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग में 26 अक्तूबर से शुरू होगा प्री-वर्ल्ड कप -28 देशों के 159 प्रतिभागी करवा चुके हैं पंजीकरण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग में 26 अक्तूबर से आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप-2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट और प्रोमो जारी किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 28 देशों के 159 प्रतिभागियों ने पहले से ही पंजीकरण कर लिया है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फ्रांस, स्वीडन, जर्मनी, चीन, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, कजाकिस्तान, नार्वे, नेपाल, वियतनाम, चेक गणराज्य, बुल्गारिया, कनाडा सहित भारतीय वायु सेना, सेना और नौसेना के प्रतिभागी भी शामिल होंगे। इन प्रतिभागियों का चयन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन को फेडरेशन ऑफ एयरोनॉटिकल इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप कमीशन और एयरो क्लब इंडिया दोनों से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आर्मी एडवेंचर विंग, भारतीय वायु सेना एडवेंचर विंग के दो दल और समर्पित बचाव टीम भी तैनात की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीड़-बिलिंग को देश की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आदर्श उड़ान परिस्थितियों और सुन्दर परिदृश्यों के कारण यह क्षेत्र विश्वभर के पैराग्लाइडरों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। इस तरह के आयोजनों से साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, बिलिंग पैराग्लाइडिंग संघ के अध्यक्ष अनुराग शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
- प्रसिद्ध व्यवसायी धीरज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि किया शुभारंभ - टूर्नामेंट में 73 सरकारी व निजी स्कूलों की 770 छात्राएं ले रही भाग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि प्रसिद्ध व्यवसायी व विद्यालय के पूर्व छात्र धीरज ठाकुर ने शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व वंदे मातरम प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिता में जिला सोलन के करीब 73 सरकारी व निजी स्कूलों की लगभग 770 छात्राएं कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, हॉकी, हैंडबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, योगा व एथेलेटिक्स आदि खेलों सहित कल्चरल एक्टिविटी में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, एडीपीओ सोलन महेंद्र ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व विद्यालय के अध्यापक वर्ग ने मुख्यातिथि का कुनिहार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। एडीपीओ महेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर व एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने भी मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया। वहीं, मुख्यातिथि धीरज ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं व खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी ओर से विद्यालय समिति को 11000 रुपये दिए व भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यक्रम में उप प्रधान रोहित जोशी, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुनिहार राजेेंद्र शर्मा, अनिल ठाकुर, जयपाल योगीराज, राजेश शांडिल, जगदीश गर्ग, टीसी गर्ग, रोशन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार अक्षरेस शर्मा, रमेश शर्मा, महेंद्र सिंह राठौर, सुधीर गर्ग, दुर्गा नंद शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-कहा,सत्ता की लोभी कांग्रेस ने हर बार जनता को लुभावने प्रलोभन देकर गुमराह किया -अब जनता मांगे हिसाब, क्यों किया विश्वासघात हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर भर्त्सना की और प्रदेश की जनता के ऊपर थोपे जा रहे अनर्गल फैसलों से बाज आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विकास नहीं छलावा है, कांग्रेस पार्टी बहकावा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को नारी शक्ति वंदन सम्मान देकर संवारा है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किए गए वादे को नकारा है। उन्होंने कहा कि जनता से ठगी कर सरकार बनाना प्रदेश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण था। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सत्ता की लोभी कांग्रेस ने हर बार जनता को लुभावने प्रलोभन देकर गुमराह किया है, जिसके लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद की भी मौजूदा कांग्रेस सरकार कभी सराहना तक नहीं करती, बल्कि अपनी डफली अपना ही राग अलापती है और सीधी-साधी जनता को गुमराह करने का अपराध करती रही है। खन्ना ने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने 2012 में सत्ता हथियाने के लिए युवाओं को 1000 से लेकर 1800 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था और आज भी मौजूद कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियां देकर सत्ता को हथियाया है। भाजपा ने जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 1000 से ज्यादा संस्थान खोले, जो इस सरकार ने बंद कर दिए। अब जनता हिसाब मांग रही है कि उससे विश्वासघात क्यों किया है।
-कहा, चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने युवाओं को ठगा -सरकार बनते ही आउटसोर्स व अनुबंध पर लगे कई कर्मचारियों को बाहर निकाला भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में प्रदेश में आउटसोर्स व अनुबंध पर कई विभागों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मानसून सत्र के आरंभ होते ही विधानसभा का घेराव, हल्ला बोल, आंदोलन व धरने प्रदर्शन का दौर विभिन्न राजनीतिक दलों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व संगठनों द्वारा लगातार जारी हंै, जो सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर रहे हंै। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे प्रलोभन देकर ठगा गया है। सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने कई संस्थानों पर ताले जड़ कर उन्हें डिनोटिफाई कर दिया है। कांग्रेस के ये फैसले द्वेष की राजनीति को जन्म देते हैं।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून में उदयन शालिनी फेलोशिप के 16वें इंडक्शन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। शैलेंद्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) ने अपने संबोधन में उदयन केयर ट्रस्ट की दूरदर्शी संस्थापक डॉ. किरण मोदी के 'मेकिंग यंग लाइवस शाइनÓ के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। उदयन केयर का लक्ष्य समाज के उन वंचित वर्गों के जीवन में रोशनी लाना है, जिन्हें सहारे की आवश्यकता है। सन 1994 में सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत, उदयन केयर भारत के 15 राज्यों के 36 शहरों में कमजोर बच्चों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। इंडक्शन समारोह के दौरान शैलंद्र सिंह ने उदयन शालिनी फेलोशिप कार्यक्रम के लिए चयनित 40 युवा शालिनी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर, शिक्षा और सशक्तिकरण के सर्वोपरि महत्व पर प्रकाश डालते हुए शैलेेंद्र सिंह ने एक महत्वपूर्ण उद्धरण साझा किया कि एक महिला को शिक्षित करना, एक पीढ़ी को शिक्षित करना है। शैलेंद्र सिंह के इन प्रेरक शब्दों ने भविष्य को आकार देने में महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। निदेशक ने भारत में चल रहे एक उल्लेखनीय परिवर्तन पर भी प्रकाश डाला, जहां युवा महिलाएं साहसपूर्वक लैंगिक पूर्वाग्रहों को खत्म कर रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि के नये नये आयाम हासिल कर रही हैं। उनका प्रेरक संदेश एकदम स्पष्ट था कि खुद पर विश्वास करो। अपने सपनों पर विश्वास करो। आपका भाग्य स्वयं आपके हाथ में है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और सशक्तिकरण की पेशकश करके, हम सामूहिक रूप से एक ऐसी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूरी क्षमता के साथ अपना विकास करने के अवसर मिल सके।
-एक बुजुर्ग व दो गऊओं की जलकर मौत -सूचना मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंचा ठियोग उपमंडल के देहा में अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां तीन मंजिला मकान में आग लगने से बुजुर्ग व दो गऊओं की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार देहा की ग्राम पंचायत घोरना के गांव अरशाला में बीती रात नरेंद्र सिंह के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग इतनी भड़क गई कि देखते ही देखते तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान जय राम पुत्र रत्ती राम के रूप में हुई है। आग की चपेट में आने से दो गऊओं की भी मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। आग लगने की घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और राहत बचाव कार्य जारी है।
- बैडमिंटन में कोरग और लाना पालर को हराकर अगले राउंड में पहुंचा संगड़ाह - कबड्डी और वॉलीबाल के भी खेले गए मुकाबले संगड़ाह जोन में चल रही अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो के मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजाना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुधियाना को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस खेल प्रतियोगिता के खेल सह प्रभारी एवं प्रदेश स्कूल डीपीज संघ के उपाध्यक्ष कपिल मोहन ने बताया कि आज खेले गए खो-खो के एक अन्य मुकाबले में बड़ग ने लानाचेता को मात दी है। बैडमिंटन में संगड़ाह ने कोरग और लाना पालर को हराकर अगले राउंड में जगह बना ली है। वहीं, कबड्डी में चौरास ने लानापालर, सांगना स्ताहन ने भवाई, लुधियाना ने लानाचेता, नौहराधार ने पुन्नरधार को हराया। वॉलीबाल में सेर तंदूला ने पुन्नरधार, हरिपुरधार ने लानाचेता, मंडवाच ने कोरग और दिउड़ी खड़ाह ने नौहराधार को शिकस्त दी।
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए कांगड़ा पुलिस द्वारा फिटनेस सप्ताह का आयोजन 24 से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। आज धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक में प्रथम चरण की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें पुरुषों की हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, महिलाओं की हाफ मैराथन 11 किलोमीटर एवं 4 किलोमीटर की फन रेस (15 वर्ष से कम तथा 60 से अधिक आयु के व्यक्ति) के लिए करवाई गईं। इनमें 268 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 10 जिले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों के एथलीटों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में युवा बच्चों सहित सीनियर सिटीजन भी इस प्रतियोगिता के भागीदार रहे। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। इस अवसर पर हितेष लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), वीर बहादुर, अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक (शहरी) व निशा कुमारी पुलिस उप अधीक्षक (कार्यालय पुलिस अधीक्षक कांगड़ा) व कर्मचारी तथा पुलिस लाईन के मुलाजमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर दौड़ में धर्मशाला के शुभम प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बने। दूसरे हमीरपुर के अनीश व तीसरे स्थान पर मंडी के राजेंद्र कुमार रहे। लड़कियों की 11 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर सिरमौर की निकिता दूसरे स्थान पर हमीरपुर की कनिजो व तीसरे स्थान पर उन्ना की ज्योति बाला रही। 4 किलोमीटर अंडर-15 में लड़कों में धर्मशाला का सुजल प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर ऊना का नवजोत सिंह व तीसरे स्थान पर कांगड़ा के राहुल रहे। लड़कियों में ऊना की रितिका प्रथम, दूसरे स्थान पर हमीरपुर की शगुन, तीसरे पर धर्मशाला की अदिति चौधरी रही। वहीं सीनियर सिटीजन में मंडी के गोपाल प्रथम, के एस चमियाल दूसरे और कांगड़ा के अमी चंद तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपये इनाम में दिए गया।
-मंत्री ने नौणी में आयोजित किसान मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए किसानों का आर्थिक रूप से सुदृढ़ होना आवश्यक है। डॉ. शांडिल आज ज़िला सोलन की ग्राम पंचायत नौणी में दो दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। प्रदेश के विकास के लिए किसानों को आर्थिक रूप से और सुदृढ़ बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह किसान मेला किसानों को समय-समय पर कृषि क्षेत्र में आने वाली नई तकनीक के बारे में अवगत करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेले से जानकारी प्राप्त कर किसान विकसित तकनीक से खेती कर अपनी आय में बढ़ौतरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज में बढ़ौतरी के लिए नई तकनीक को अपनाने पर बल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 'हिम उन्नतिÓ योजना आरम्भ करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में क्षेत्र अनाजों, सब्जियों, फलों, फूलों, नगदी फसलों के क्लस्टर और प्राकृषिक कृषि के अलग कलस्टर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में वर्ष 2023-24 में 'हिम उन्नतिÓ के लिए 150 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत नौणी के गांव मझगांव में 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम पंचायत नौणी के सामुदायिक व्यापारिक परिसर के निर्माण के लिए 05 लाख रुपऐ देने की घोषणा की। उन्होंने अणु-सरावण एम्बुलैंस मार्ग के जीर्णोद्वार के लिए 02 लाख रुपए स्वीकृत किए। उन्होंने ग्राम पंचायत नौणी से शमरोड़ मार्ग को पक्का करने के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। डॉ. शांडिल ने किसान मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही हरियाणा के पानीपत की टीम को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों तथा स्थानीय स्कूल के बच्चो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, खंड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव लोकेंद्र शर्मा, कुनाल सूद, प्रदेश कांग्रेस के सचिव विनोद कुमार, ग्राम पंचयात नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंद राम, ग्राम पंचायत नौणी के उप प्रधान हरदेव ठाकुर, किसान मेला समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य कली राम, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य तथा ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
-विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोग्रवां में रविवार को लड़कों की अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। इसके बाद सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन किया गया। प्रिंसिपल कृष्ण मोहन शर्मा ने तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता के संदर्भ में विस्तार से बताया। इसमें 32 स्कूलों के 423 लड़के अलग अलग खेलकूद गतिविधियों में भाग लेंगे। उन्होंने स्कूल की समस्याएं भी विधायक के समक्ष रखीं, जिनके शीघ्र हल का विधायक ने आश्वासन दिया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य परवीन कुमार, पूर्व उप प्रधान कुलदीप कीपा, कर्ण सिंह लीची, डॉक्टर विशाल, प्रताप ठाकुर, चंद्र मोहन, प्रधान हिम्मत राज, उप प्रधान जयदीप राणा, स्वदेश चंबियाल, राजेश ठाकुर स्किंटु, अमन शैंटी सहित अन्य गणमान्यों को स्कूल प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल शिमला की दो छात्राओं सातवीं कक्षा की अहाना वर्मा और दूसरी कक्षा की जिया वर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर क्रमश: 10229 रुपये और 9806 रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने इन दोनों के इस अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी आपदा प्रभावित लोगों की तकलीफों को कम करने में अपना योगदान देकर इस नेक काम में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नन्हीं बेटियों का यह प्रयास हिमाचल के लोगों की जीवटता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है और समस्त समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है।
24 अक्तूबर शुरू होगा उत्सव, 19 देशों के प्रतिभागी लेंगे भाग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन (कर्टन रेजर) कार्यक्रम का शुभारंभ कर इसका ब्रॉशर जारी किया। आज यहां राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उत्सव के लिए क्षेत्र में निर्बाध परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान प्रदेश विशेषकर कुल्लू जिले में पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद आपदा के दौरान जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, संगठनों एवं लोगों द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए दिया गया योगदान प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक बार फिर पर्यटकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और आगामी कुल्लू दशहरा उत्सव इस संबंध में एक मील पत्थर साबित होगा। पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन प्रदान करने में दशहरा उत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव वास्तव में एक वैश्विक कार्यक्रम बनने के लिए तैयार है। विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ रूस, इजराइल, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, कीनिया, दक्षिण सूडान, जाम्बिया, घाना और इथियोपिया सहित 19 देशों के प्रतिभागी उत्सव में एक विविध और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक झलक दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्सव में 25 अक्टूबर को सांस्कृतिक परेड और 30 अक्टूबर को कुल्लू कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 13 विभाग क्षेत्र की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हुए पैगोड़ा टेंट में प्रदर्शनियां लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा, उन्होंने सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं को संरक्षित करने के लिए उत्सव के दौरान पारंपरिक खेलों और स्थानीय लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और इसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कुल्लू दशहरा धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक मूल्यों का वैश्विक प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 करोड़ रुपये की कई विकासात्ममक परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इसमें कुल्लू में 5.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार मंजिला बहुउद्देशीय उपायुक्त कार्यालय का भवन शामिल है। इस भवन में दो सम्मेलन कक्ष सहित विभिन्न कमरे और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने ढालपुर में उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए 3 करोड़ रुपये से निर्मित इंडोर बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन तथा कुल्लू में 3.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महिला पुलिस स्टेशन भी जनता को समर्पित किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़, रवि ठाकुर एवं सुरेंद्र शौरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा , संयुक्त सचिव आईसीसीआर अंजू, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
-खंड स्तरीय अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -विधायक यादविंदर गोमा ने किया आगाज, आयोजकों को दिए 21 हजार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जालग में खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ हो गई है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लंबागांव खंड के 33 स्कूलों के 374 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जयसिंहपुर विधानसभा हलके के विधायक यादविंदर गोमा ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल विजय शर्मा और स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो, कुश्ती, वॉलीबाल तथा बैडमिंटन की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। इस दौरान विधायक ने आयोजकों को अपनी ऐछिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा हरिजन बस्ती शमशान घाट का शेड बनाने के लिए 1.5 लाख देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। इससे बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास होता हैं। वहीं खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा, परीश्रम व आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
-सीपीए ने डुमैहर स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल अहम हैं। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की बाल ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि खेल युवाओं को एक लक्ष्य की ओर मोड़कर नशे से दूर रखने में सहायक बनते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जहां युवाओं को शारीरिक तौर पर मज़बूत बनाते हैं वहीं मानसिक रूप से एकाग्र भी करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के बिना शिक्षा अपने समग्र उद्देश्य में पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी विजेता नहीं बन पाए वे अपने प्रदर्शन का आकलन अवश्य करें ताकि भविष्य में पुन: जीत सकें। उन्होंने कहा कि इस उम्र में युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करवाने के दृष्टिकोण से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जा रहा है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के जलाणा में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा जिसके लिए 50 बीघा भूमि का चयन कर लिया गया है। डे-बोर्डिंग स्कूल निर्माण के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि किसी भी विकासात्मक योजना को क्रियान्वित करने के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। काल का ग्रास बने व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करने की दृष्टि से प्रदेश भर में कोई भी सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है। मुख्य संसदीय सचिव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने पाठशाला में अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण कार्य का प्रथम चरण 31 मार्च, 2024 से पूर्व करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पाठशाला में संगीत विषय आरम्भ करवाने का मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने वाणिज्य विषय के शिक्षक के पद को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने अपने ऐच्छिक निधि से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर को 1100 रुपए की राशि तथा प्रबंधन आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में 11 खंडों के 438 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शूलिनी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया द्वारा एक जीवंत और अविस्मरणीय फ्रेशर्स आयोजन के साथ प्रतिभाशाली नए बैच के छात्रों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों डिग्री के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की आकर्षक गतिविधियां शामिल थीं, जिनमें नृत्य प्रदर्शन और खेल, रैंप वॉक और फ्रेशर्स के लिए आयोजित टैलेंट राउंड शामिल थे, जहां उन्हें मिस्टर और मिस फ्रेशर के प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला। रिया और अभिजीत सितारे बनकर उभरे, उन्होंने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) प्रोग्राम के लिए मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर का खिताब हासिल किया। स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रम के लिए अहाना और मनन मोंगा ने खिताब जीता और विजेताओं को उपहार पुरस्कृत किया गया। पुराने छात्रों ने नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया, इसके बाद डीजे सत्र का आयोजन हुआ, जिसने सभी को डांस फ्लोर पर नाचने पर मजबूर कर दिया। नए और मौजूदा छात्रों के बीच अनुभवों और दोस्ती का आदान-प्रदान हुआ, जिससे विभाग के छात्रों में एकता की भावना को बढ़ावा मिला। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया के निदेशक प्रोफेसर विपिन पब्बी ने कहा कि नए छात्रों के लिए स्वागत सत्र अपने वरिष्ठ साथियों और संकाय सदस्यों के साथ अनौपचारिक रूप से जुड़ने का मंच है। यह उनकी विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और एक आशाजनक शैक्षणिक यात्रा के लिए मंच तैयार करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। स्वागत सत्र में सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।


















































