विश्व रैबीज दिवस पर लोक प्रशासन विभाग आईसीडीईओएल और समाजशास्त्र और सामाजिक कार्य विभाग, हिमाचल प्रदेश ने ग्लोबल अलायंस फॉर रैबीज कंट्रोल (अमेरिका स्थित एनजीओ) के सहयोग से रैबीज रोकथाम पर एक जागरूकता सह व्याख्यान शृंखला शुरू की है। इस अभियान का उद्देश्य समुदाय के सभी हितधारकों को रैबीज नियंत्रण और इसकी रोकथाम के प्रति संवेदनशील बनाना है। 2023 की थीम 'सभी एक के लिए, एक स्वास्थ्य भी के लिएÓ का आह्वान करती है। इस अभियान का नेतृत्व लोक प्रशासन विभाग ढ्ढष्टष्ठश्वह्ररु के डॉ. दीपक शर्मा और डॉ. अनुपमा भारती (अध्यक्ष समाजशास्त्र और सामाजिक कार्य विभाग) ने किया। उन्होंने कहा कि यह इस प्रकार के विस्तार व्याख्यान के माध्यम से छात्रों को संगठित करने का प्रयास किया गया। डॉ. अनुपमा भारती ने कहा कि सामाजिक कार्य विभाग के छात्रों ने इस व्याख्यान शृंखला में सक्रिय रूप से भाग लिया। डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम एक साथ खड़े हों और इस भयानक रोग को रोकने में अपना सहयोग दें।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने आज यहां अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति, प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्री कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, दिव्यांगजन अधिकार संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के लिए व्यक्तिगत तथा आधारभूत विकास योजनाओं का कार्यान्वयन कर उनका आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक उत्थान करना है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत 50 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए की उनके अधीनस्थ संस्थानों में भेदभाव अथवा छुआछूत की कोई भी घटना न हो। राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के 9 मामले कानूनी संरक्षक बनाने के लिए प्राप्त हुए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कानूनी संरक्षण के लिए प्राप्त मामलों में आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ के लिए प्रधानमंत्री नया 15 सूत्री कार्यक्रम की एकीकृत बाल विकास योजनाओं, सेवाओं की उपलब्धता, विद्यालय शिक्षा की उपलब्धता को सुधारने, मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण, अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक समुदायों वाली मलिन बस्तियों की स्थिति में सुधार, उर्दू शिक्षण के लिए अधिक संसाधन, गरीबों के लिए स्वरोज़गार तथा मज़दूरी रोज़गार योजना, ग्रामीण आवास योजना में उचित हिस्सेदारी, तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कौशल उन्नयन जैसे मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। अजय यादव ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा दी कि दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 78 मामले प्रस्तावित है जिसके लिए 7,67,437 रुपए का बजट प्रावधान है। बैठक में ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने अतिरिक्त उपायुक्त सहित बैठक में आए सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों का स्वागत किया तथा बैठक की कार्रवाई को मदवार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप मंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अनिल धोलटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन आरएस नेगी, समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।
-सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए 21 लड़कों का हुआ चयन केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर की लोकप्रिय पहल, सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित हुए 21 लड़कों की सूची घोषित कर दी गई है। संसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निशुल्क आयोजित किया जाता है। पिछले 5 सालों मे 101 बच्चों को यह यात्रा करवा चुके हैं अनुराग ठाकुर, और अब 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़कों के लिए सांसद भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा। 21 छात्रों के साथ 'एक से श्रेष्ठÓ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। एक से श्रेष्ठ अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और साथ ही सभी जरूरी शिक्षा सामग्री जैसे स्कूल बैग, स्टडी टेबल, स्टेशनरी निशुल्क दी जाती है। वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोज़गार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है। केंद्रों मे बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन मिल्क शेक भी दिया जाता है और डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप और लर्निंग किट द्वारा बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। जहां एक से श्रेष्ठ के लिए अनुराग ठाकुर ने कि हमारा संकल्प हमारा प्रयास, सबको शिक्षा सबका विकास का नारा दिया है, वहीं छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सांसद भारत दर्शन के लिए, थोड़ी पढ़ाई थोड़ी घुमाई का नारा दिया है। छात्रों का चयन एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। सांसद भारत दर्शन यात्रा 2023 के लिए जिन बच्चों ने 2021, 2022 या 2023 मे बारवीं पास करी हो और पढ़ाई/खेल/कला आदि क्षेत्र मे असाधारण प्रदर्शन किया हो, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। लिखित आवेदन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद ही छात्रों का चयन होता है। अनुराग ठाकुर की भारत दर्शन यात्रा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निवासियों मे इतनी प्रसिद्ध है कि बच्चे स्कूली दिनों मे ही इसे अपना लक्ष्य बना लेते हैं। इससे पहले संसदीय क्षेत्र से 21 बेटियों के लिए अगस्त मे भारत दर्शन यात्रा आयोजित करी गई थी। बेटियों को उप राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर, वित्त मंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वंदे भारत ट्रेन मे, भारतीय रेल द्वारा बेटियों का खास अभिनंदन किया गया था। यात्रा के दौरान, बेटियों को काशी विश्वनाथ मंदिर, राम जन्मभूमि मंदिर, गंगा घाट क्रूज आरती जैसे भव्य धार्मिक अनुभव हुए। आईआईएम लखनऊ, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी जैसे अकादमिक संस्थान, संसद भवन, उत्तर प्रदेश विधान सभा, टेरिटोरियल आर्मी जैसे प्रशासनिक स्थल का ग्रुप ने दौरा किया था। प्रशासन ने विशेष प्रबंध कर, सूर्योदय से पहले, ग्रुप को ताज महल भी दिखाया था।
-उद्योग मंत्री ने पांवटा में 'डिशूम सिनेमा हॉल' का किया शुभारंभ -सिनेमा हॉल में हैं दो थियेटर, 200-200 लोगों की बैठने की व्यवस्था उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब में बाता पुल के समीप अवनीत सिंह लांबा के नवनिर्मित 'डिशूम सिनेमा हॉल' का शुभारंभ किया। शुभारंभ पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सामाजिक, राजनीतिक और विद्यार्थी जीवन पर आधारित एक वृत्त चित्र भी प्रदर्शित किया गया। उद्योग मंत्री ने कहा कि गुरु की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रही है और आज यहां सिनेमा हॉल का प्रारंभ होना इस नगरी के विकास और समृद्धि की मिसाल है, जिससे लोगों को मनोरंजन का साधन मिलेगा। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उन्होंने पांवटा साहिब को छोटे स्तर से विकसित होते हुए देखा है और यहां पर वर्तमान में शिक्षा, व्यवसाय, मनोरंजन तथा अन्य सभी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह नगरी उनके विधानसभा क्षेत्र शिलाई के साथ लगती है और शिलाई क्षेत्र के लोग काफी संख्या में यहां पर आकर बसे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से प्रदेश के अग्रणी औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार है और आने वाले समय में यहां और अधिक नये उद्योग स्थापित होंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। ढिशूम सिनेमा हॉल के मालिक अवनीत सिंह लांबा ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुये सिनेमा हॉल के शुभारंभ के लिए के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने इस सिनेमा हॉल के शुरू से बनने की दास्तां बताते हुए कहा कि यह सिनेमा हॉल पांवटा क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस सिनेमा हॉल में दो थियेटर हैं जहां पर 200-200 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इस अवसर पर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, विभिन्न उद्योगपति के अलावा कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग पालमपुर में विश्व रैबीज मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रैबीज के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण सूद ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि रैबीज एक वायरल बीमारी है। यह वायरस रैबीज से पीड़ित जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली, बंदर आदि की लार में मौजूद होता है। यह रेबडोविरिडे फैमिली के लिसावायरस जीनस के रैबीज वायरस के कारण होता है। यह एक आरएनए वायरस है। आंकड़ों के मुताबिक इंसानों में करीब 99 फीसदी मामले कुत्ते के काटने से होते हैं। रैबीज 100 प्रतिशत घातक है तथा टीके के माध्यम से इसका 100 प्रतिशत रोकथाम किया जा सकता है। इसलिए इन जानवरों के काटने के तुरंत बाद काटे हुए स्थान को बहते हुए साफ पानी से लगभग 15 मिनट के लिए साफ करें, ताकि काटे हुए स्थान से जानवर की लार अथवा थूक पूरी तरह साफ हो जाए तथा उसके तुरंत बाद अस्पताल में जाकर रैबीज से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं। याद रहे कि यह टीकाकरण सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है। इसके साथ साथ उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कुत्ते अथवा अथवा बिल्लियां पाली हैं वे अपने पालतू जानवर का हर वर्ष टीकाकरण करवाएं। अपने पालतू जानवर की अच्छी देखभाल करें। उन्हें भरपूर खाना तथा रहने के लिए सुरक्षित स्थान दें। अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को गलियों अथवा सार्वजनिक स्थानों में आवारा ना घूमने दे। उनके साथ दुर्व्यवहार जैसे लात मारना पूंछ खींचना अथवा पत्थर मारना ना करें। क्योंकि जानवर चिढ़कर मनुष्य को काटते हैं। आगे जानकारी देते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जगदंबा मेहता ने बताया कि आवारा कुत्ते अथवा बिल्लियों से दूर रहे और किसी कारणवश अगर कुत्ता या बिल्ली काट ले तो घाव पर कुछ भी ना लगाएं। सिर्फ साफ पानी से धोकर डॉक्टर के पास जाएं। सही जानकारी से हम रैबीज जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने बताया की रैबीज से पूरी तरह बचाव हो सकता है अगर समय रहते उचित चिकित्सीय सहायता प्राप्त कर ले। अत: उपस्थित सभी से अनुरोध है कि कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी को दूसरे लोगों तक पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके। इस मौके पर पोस्टर कंपटीशन भी करवाया गया तथा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गुणात्मक व रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। रोहित ठाकुर आज जिला सोलन के राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ महोत्सव ग्रुप-1 कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। रोहित ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सृजनात्मक कला विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को ऑल राउंडर बनाने के लिए यूथ फेस्टिवल जैसे कार्यक्रम सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए पाठ्यक्रमों को गुणात्मक व रोजगारोन्मुखी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 134 सरकारी महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान लगभग 80 प्रधानाचार्य की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 500 से अधिक सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की जा रही है जिसमें से लगभग 450 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हो चुकी है और 150 सहायक प्राध्यापकों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि टीजीटी तथा सी एंड वी के लगभग 521 पद बैच वाइज शीघ्र भरे जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों को भरना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच है कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक ज़िला में एक कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स बनाया जाए। इसके निर्माण व औपचारिकताओं पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में पुस्तकालय व खेल छात्रावास निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शीघ्र एमएससी गणित तथा भौतिक-विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने का प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा से आहत है। भारी वर्षा के कारण पूरे प्रदेश के साथ-साथ नालागढ़ क्षेत्र में भी नुकसान हुआ है। नालागढ़ क्षेत्र में लगभग 250 मकानों को क्षति पहुंची है और कई सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की यथा सम्भव सहायता करने व उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। यूथ महोत्सव ग्रुप-1 कार्यक्रम में 28 से 30 सितंबर तक 70 महाविद्यालय के 650 प्रतिभागी भाग ले रहे है। युवा महोत्सव (ग्रुप-1) के अंतर्गत दस स्पर्धाएं, जिनमें संभाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, स्पॉट पेंटिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग, कोलाज मेकिंग और कार्टूनिंग शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्य ससंदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष अल्का वर्मा, प्रदेश ईटंक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा, खंड कांगेस नालागढ़ के अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्रिंस शर्मा, खण्ड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुरदीप चैधरी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंटक के अध्यक्ष संजीव, उप मंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, उप पुलिस अधीक्षक फिरोज खान, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की प्रधानाचार्य डॉ. सपना संजय पंडित सहित अन्य गणमान्य तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।
बरसात के दौरान प्रदेश में आई आपदा के प्रभावितों की सहायता के लिए मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च अधिमान देते हुए समाज का प्रत्येक वर्ग आगे आ रहा है। शिमला की रहने वाली 90 वर्षीय वयोवृद्ध सत्या कपूर व सुदर्शन मोहन ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। उल्लेखनीय है कि सत्या कपूर ने अपने बचत खाते तथा अपने रिश्तेदारों और अन्य जान-पहचान के लोगों से यह धनराशि एकत्र कर प्रभावितों की सहायता के लिए अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सत्या कपूर और सुदर्शन मोहन के इन प्रयासों की सराहना की और इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान हमें प्रभावितों की अधिक से अधिक मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं।
हिमाचल प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन के रूप में आपदा राहत कोष-2023 में 77,29,825 रुपये का योगदान दिया है। इस राशि का चेक आज यहां एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक विनोद जायसवाल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया। इस पुनीत अंशदान के साथ भारतीय स्टेट बैंक ने मुख्यमंत्री को एक एम्बुलेंस भी भेंट की है, जो आपातकालीन और आपदा की स्थिति के दौरान त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाज कल्याण के प्रति भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके परोपकारी प्रयास कठिन समय के दौरान समुदाय के भीतर एकता और करुणा को प्रदर्शित करते हैं। एकजुटता की भावना और समाज के रूप में हम चुनौतियों पर काबू पा सकते हैं और जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर सकते हैं। महाप्रबंधक अजय कुमार झा, उप-महाप्रबंधक दविंदर संधू और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
-महाविद्यालय के प्रांगण से दिग्गल बाजार तक निकाली रैली सड़क सुरक्षा के वास्तविक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भावी युवा पीढ़ी को अनुशासित देश के प्रति समर्पित एवं सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना नितंत आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ी एक सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राजकीय महाविद्यालय दिग्गल के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। रैली के आरंभ में महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारणों से अवगत करवाया तथा यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी तथा सड़क सुरक्षा समिति के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। यह रैली महाविद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ हुई तथा दिग्गल बाजार तक विद्यार्थियों द्वारा लोगों को नारों द्वारा सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। इस रैली में डॉ. सुनीता शर्मा (हिंदी), प्रो. नरेश कुमार (वाणिज्य) एवं प्रो. मिलनप्रीत भी मौजूद रहे।
धर्मपुर में संपन्न हुई अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण परिवेश के विद्यालय बवासी की छात्राओं ने एकांकी प्रतियोगिता में जिला स्तर पर अपने अभिनय की छाप छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा, हिमानी, बनिता, कशिश, श्रीयांशी, चारु, भूमिका, आंचल, अंबिका व प्रियंका द्वारा प्रस्तुत की गई कहानी 'एक कहानी ऐसी भीÓ एकांकी के माध्यम से एक महिला के उत्पीड़न में दूसरी महिला के सहयोगी न बनने हेतु जागरूकता लाने का प्रयास को मंच पर जोरदार अभिनय से प्रस्तुत किया व जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर इस कहानी के किरदार निभाने वाली छात्राओं का प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर द्वारा स्वागत किया गया व इस एकांकी में प्राण डालने वाले हर एक सहयोगी अध्यापकों के प्रयास की सराहना की व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सिरमौर की बेटी रितु नेगी को 19वीं एशियन गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान बनने पर सिरमौर भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सिरमौर की इस होनहार बेटी को भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान बनने से समूचे सिरमौर का सिर ऊंचा हुआ है और इस पिछड़े क्षेत्र की युवा पीढ़ी का भी मनोबल बड़ा है। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि सिरमौर के इसी शिलाई क्षेत्र से दिलीप राणा उर्फ ग्रेट खली जैसी शख्सियत ने पूरे विश्व में सिरमौर और हिमाचल का नाम रोशन किया है और वर्ष 2016 में सिरमौर की ही बेटी प्रियंका नेगी भी भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रही हैं। मेला राम शर्मा ने उम्मीद जताई की रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय कबड्डी टीम 19वीं एशियन गेम्स में उत्तम खेल प्रदर्शन करके देश के लिए अवश्य स्वर्ण पदक लाएगी। उन्होंने इसके लिए कप्तान रितु नेगी सहित भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
-एनडीए के साथ-साथ जेईई-2024 की भी कर रहे हैं तैयारी राष्ट्रीय परिक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी एनडीए-2 लिखित परीक्षा परिणाम के नतीजों में घुमारवीं स्थित शिक्षण व कोचिंग संस्थान मिनर्वा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मिनर्वा संस्थान घुमारवीं से शिक्षा व कोचिंग प्राप्त कर रहे चार विद्यार्थियों कुमारी परिषा चौहान, शिव मंथन, हार्दिक पजियाला तथा भार्गव कौशल ने इस बहुप्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर सबको गौरवान्वित किया है। वर्तमान में ये सब विद्यार्थी मुख्यत: अपनी जेईई-2024 की तैयारी में मिनर्वा संस्थान में जुटे हुए हैं और इस उपलब्धि को देखकर यह भी अनुमान लगाना तर्कसंगत है कि इन सबकी आगे आने वाली परीक्षाओं की कैसी तैयारी चल रही होगी। मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान के इन होनहारों से जहां संस्थान में खुशी की लहर है, वहीं दूसरी ओर इन सबके माता-पिता व अभिभावक भी गदगद हैं। इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक बंधुओं परवेश चंदेल व राकेश चंदेल ने इन सबसे बात करते हुए इन्हें बताया कि कैसे वे अपनी जेईई की तैयारी के साथ-साथ अपने एसएसबी साक्षात्कार की तैयारी भी जारी रखें और इस उपलब्धि के लिए इन बच्चों, इनके अभिभावकों और संस्थान के अध्यापकों को बधाई प्रेषित कर सबके भविष्य की मंगलकामना करते हुए अपने सभी हितधारकों का धन्यवाद भी किया।
- गांव को सुंदर बनाने के लिए हर रविवार को साफ-सफाई करने का लिया फैसला समाज सेवी ऋतू शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिला मंडल पीड़िया धार की महिलाओं के साथ अपने गांव में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि महिला मंडल पीड़िया धार की महिलाएं हर रविवार को अपने गांव की सफाई करेंगी, ताकि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ नवयुवक मंडल के युवा भी उपस्थित रहे। महिला मंडल प्रधान ने बताया कि यह महिला मंडल समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां करता रहता है। लेकिन इसे आज तक सरकार से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग की है कि जिला प्रशासन एवं सरकार को महिला मंडल की गतिविधियां देखकर उनकी आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रवासी हिमाचलियों को पर्यटन, हरित हाइड्रोजन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न हरित क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने आज वर्चुअल माध्यम से यूएई में प्रवासी हिमाचलियों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उन्हें इन क्षेत्रों में निवेश के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य की समृद्ध संस्कृति के अग्रदूत के रूप में संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले हिमाचली समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश उनका घर है, और किसी प्रकार की कठिनाई की स्थिति में प्रदेश सरकार उन्हें हरसंभव मदद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में शुमार है और कांगड़ा जिला प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनकर उभरेगा। इस उद्देश्य के लिए क्षेत्र में बुनियादी अधोसंरचना के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार, जिले में हेलीपोर्ट की स्थापना और पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों का सुधार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आगामी चार वर्षों में हिमाचल को एक आत्मनिर्भर राज्य और अगले दशक के भीतर देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने, ई-बस, ई-ट्रक और ई-टैक्सी की खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। संयुक्त अरब अमीरात के हिमाचली समुदाय ने संवेदनशीलता एवं एकजुटता का परिचय देते हुए 'टीम एक प्रयासÓ के सहयोग से मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान राज्य सरकार के आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करेगा। हिमाचली समुदाय ने आपदा के दौरान युद्ध स्तर पर बचाव एवं पुनर्वास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों की भी सराहना की। उनके प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में स्थितियां शीघ्र सामान्य हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह समर्पण और प्रभावी तरीके से कठिन परिस्थितियों से निपटने की उनकी कार्य कुशलता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निकट भविष्य में दुबई आने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, एनआरआई यूएई के प्रतिनिधि मुनीश गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा के बीएड तृतीय सत्र के प्रशिक्षु अध्यापकों ने शिक्षण प्रक्रिया के दौरान विभिन्न गवर्नमेंट स्कूलों में स्वच्छता अभियान के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजित किया। इसमें पौधरोपण, भाषण, प्रतियोगिता, पोस्टर, मेकिंग इत्यादि का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस अभियान में काफी संख्या में स्कूल के छात्रों ने भाग लिया तथा मिनर्वा कॉलेज के प्रशिक्षु अध्यापकों के साथ मिलकर स्कूल परिसर व मैदान में साफ-सफाई की। उन्होंने वहां उगी घास व अन्य खरपतवार की कटाई कर उसे वहां से हटाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को प्रत्येक व्यक्ति चुनौती के रूप में लें और इसे सफल बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास करें। इस मौके पर स्कूली छात्रों व स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
-पुलिस चौकी कंदरोड़ी के तहत पेश आया हादसा -पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल में भेजा शव पुलिस चौकी कंदरोड़ी के तहत रेलवे ट्रैक पर एक रेलवे मजदूर की सुबह करीब 10:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन चालक ने दुर्घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी तो उन्होंने पुलिस चौकी कंदरोड़ी के प्रभारी विक्रमजीत सिंह को सूचित किया। सूचना मिलते ही विक्रमजीत सिंह तुरंत हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सैम सिंह सहित मौके पर पहुंचे। वहीं, एसआई प्रवीण कुमार थाना प्रभारी कैंट पठानकोट भी मौके पर पहुंच गए। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति ट्रेन की पटरियों के पास गड्ढा खोदने का काम कर रहा था और पीछे से आई ट्रेन ने उसे साइड मार दी, जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अरमान अली पुत्र अकबर अली, जिला मुरादाबाद, यूपी के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष है। मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल में भेजा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद मृत शरीर को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सांगला ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 केवी रूकती-छितकुल फीडर में मरम्मत कार्य के चलते बारचो, केतरा, थापासारिंग, थेमगरंग, बटसेरी, रकच्छम व छितकुल में 29 सितंबर को प्रात: 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।
प्राथमिक शिक्षा खंड नौहराधर की खंड स्तरीय अंडर-12 छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 30 सितंबर तक घंडूरी में होगा, जिसमें 29 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री के करीबी कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी बृजराज ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। बृजराज ठाकुर के वर्तमान मुख्यमंत्री के साथ अच्छे संबंध माने जाते हैं तथा रेणुका कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की सूची में आते हैं। वर्तमान सरकार में अच्छी पैठ होने के साथ यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बृजराज ठाकुर को पार्टी की लंबी सेवा का फल मुख्यमंत्री सरकार के किसी निगम या बोर्ड में पद के तौर पर दे सकते है, जिसका फायदा रेणुका विधानसभा क्षेत्र तथा सिरमौर की जनता को जरूर मिलेगा। गौरतलब है कि सरकार में बृजराज ठाकुर रेणुका विधानसभा क्षेत्र की जनता की तमाम व्यक्तिगत समस्याओं तथा विकास से संबंधित कार्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर हल करवा चुके हैं। कांग्रेसी नेता 29 सितंबर को ही इस सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करने से पहले दिन में हिमाचल यंग द्वारा नौहराधार में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) की जिला कांगड़ा कमेटी ने हिमाचल प्रदेश सरकार की स्वर्ण जयंति आश्रय योजना के तहत बाढ़ पीड़ितों व प्रभावितों को घर बनाने के लिए डेढ़ लाख की राशि आंवटित करने के लिए 50000 तक की आमदनी की शर्त का कड़ा विरोध किया है। पार्टी के जिला सचिव अशोक कटोच ने प्रेस के नाम जारी नोट में कहा कि कल्याण विभाग की इस योजना के अंतर्गत आवेदन की शर्तों मे 50000 रुपये तक की आय वालों को ही 1.50 लाख की राशि के लिए पात्र माना है, जो कि भारी बरसात के चलते घर खोने वालों के साथ न केवल अन्याय है, बल्कि एक तरह से क्रूर मजाक है। इस तरह की शर्त व्यवहारिक भी नहीं है क्योंकि जो बर्बादी व तबाही हुई है , वो किसी की आमदनी जाति या धर्म देख कर नही हुई है इस की चपेट में अमीर गरीब सभी आए हैं और सभी को आस है कि उनके सिर के ऊपर छत का इंतजाम करने मे सरकार उनकी हर संभव सहायता करे गी। मार्क्सवादी नेता अशोक कटोच ने अपनी पार्टी की मांग को दोहराया कि घर के बदले घर व बरसात के चलते बह गई जमीन के बदले जमीन दी जाए और सभी बाढ़ पीड़ितों व प्रभवितों को मकान पुर्ननिर्माण के लिए सहायता दी जाए और निर्माण सामग्री की मौजूदा महंगाई को देखते हुए आपदा राहत मे 1.50 लाख की अधिकतम शर्त को हटा कर सहायता राशि बढ़ाई जाए । उन्होंने कहा कि इस की पात्रता के लिए 50000 रुपये तक की आय की हास्यास्पद शर्त को हटाया जाये। उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की है कि इस आपदा से निपटने में हिमाचल सरकार की मदद के लिए राजनीति से ऊपर उठ कर 10,000 करोड़ की एकमुशत राशि उपलब्ध कराए और हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।
सहायक अभियंता, विद्युत उप मंडल-1, रमन भरमौरिया ने बताया कि विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत के कारण कोतवाली बाजार, जलशक्ति भवन, नगर निगम कार्यालय, यात्री निवास, जोनल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी ऑफिस, डीसी ऑफिस, डिप्पु बाजार, सिविल लाईन्स, राम नगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लीनिक श्याम नगर, पुलिस लाइन, इकजोत कालोनी, चीलगाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, शिक्षा बोर्ड, आकाशवाणी, डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह, चेलियां, क्रिकेट स्टेडियम, सरसवती नगर, सिविल बाजार, फोरेसिंक लैब, टी एस्टेट, पेट्रोल पम्प, गोरखा कालोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर कालोनी चीलगाड़ी, मेक्लोड़गंज, दलाई लामा मंदिर, जोगीवाड़ा, हेरू, टिप्पा, संजय मार्ग तथा साथ लगते क्षेत्रों में 29 सितंबर को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कला अध्यापकों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में न्यूनतम 100 विद्यार्थी होने की लंबे समय से चली आ रही शर्त को समाप्त करने पर विचार कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार ने 19 नवंबर, 2018 को माध्यमिक विद्यालयों में इन शिक्षकों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम 100 विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित की थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को कला अध्यापकों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम 100 विद्यार्थियों का नामांकन बनाए रखना अनिवार्य है। वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं के हितों के संरक्षण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए उन्हें गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को इस अनिवार्यता को समाप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रस्तावित परिवर्तन का उद्देश्य राज्य में शैक्षिक अवसरों का विस्तार करना और शिक्षण कार्यबल को मजबूत करना है।
-पत्रकारों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात कांगे्रस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजित अक्तूबर में हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। अंशुल अविजीत कांगे्रस के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। राहुल गांधी की टीम में उनके खासमखास गिने जाते हैं। पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के पुत्र हैं। अंशुल अविजीत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ प्रबंधन में रहे। कांगे्रस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अविजीत हिमाचल के दौरे के दौरान ऊना व नंगल का दौरा करेंगे। वहीं हिमाचल के अन्य स्थानों पर भी जाएंगे। अंशुल अविजीत समता आंदोलन हिमाचल व पंजाब के अध्यक्ष डॉ. केआर आर्य के निमंत्रण पर हिमाचल आ रहे हैं। उन्होंने अपने प्रस्तावित दौरे की जानकारी कांगे्रस के वरिष्ठ नेता व समता आंदोलन के अध्यक्ष डॉ. केआर आर्य को दी है। केआर ने बताया की अंशुल कुमार 7 से 9 अक्तूबर तक हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऊना व नंगल में पत्रकारों से मुलाकात करेंगे। वहीं कांगे्रस के कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अंशदान किया है। इस राशि का एक चेक आज यहां असम के वन मंत्री चन्द्र मोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का भी आग्रह किया है, ताकि प्रभावितों को यथासंभव सहायता प्रदान की जा सके।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला के साथ किन्नौर जिला के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कल्पा उपमंडल के बटसेरी गांव का दौरा किया। राज्यपाल ने गांव में बने विष्णु नारायण मंदिर में माथा टेका। उन्होंने महिला मंडलों व अन्य स्वयं सेवी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि यहां के स्थानीय निवासी पूरी तरह अपनी जड़ों से जुड़े हैं और सेवानिवृति के बाद भी गांव आकर अपने गांव के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की रक्षा के लिये सीमा पर हमारे जवान तैनात हैं उसी तरह देश के इन प्रथम गांव के लोग भी हमारी रक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रियों को इन प्रथम गांव भेजकर यह संदेश दिया है कि इन गांव का विकास हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सांगला घाटी को उसके पुराने स्वरूप में विकसित करने के लिए प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि किन्नौर के लोगों का ह्रदय विशाल है और वे अपने रीति-रिवाजों को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और कृषि गतिविधियों को विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व, ग्राम पंचायत बटसेरी के प्रधान प्रदीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर बटसेरी के लोगों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर किन्नौरी संस्कृति की झलक दिखाता सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। लेडी गवर्नर और उपायुक्त ने भी किन्नौरी नाटी डाल कर संस्कृति का आनंद लिया। राज्यपाल ने सांगला बाजार का दौरा भी किया जहां पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ था। बाद में, राज्यपाल ने भारत-तिब्बत सीमा बल की मस्तरंग चैकी का दौरा किया। उन्होंने बल के जवानों के साथ बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी राज्यपाल के साथ थीं। उन्होंने कहा कि बल के ये जवान देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों के साथ भी समन्वय स्थापित कर विकास में सहयोग कर रहे हैं। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल तथा आईटीबीपी के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
खंड काठगढ़ की अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंड मियानी में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि समाज सेवी रविंद्र कुमार व कशमदीन प्रधान मंड मियानी रहे। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहन के लिए 7100 व 3100 रुपये की राशि प्रदान की। लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में केंद्र बांई इंदौरियां की टीम विजेता व उप विजेता केंद्र ठाकुरद्वारा की टीम रही, लड़कियों में विजेता केंद्र मलकाना व उपविजेता केंद्र इंदौरा रहा। खो-खो लड़के केंद्र बांई इंदौरियां विजेता व उलेहरियां उपविजेता रहा लड़कियों में विजेता उलेहरियां उप विजेता मलकाना रहा। बैडमिंटन लड़कों में विजेता केंद्र इंदौरा एवं उप विजेता मलकाना रहा। बैडमिंटन लड़कियों में विजेता इंदौरा एवं उप विजेता मलकाना की टीम रही। शतरंज में विजेता इंदौरा व उप विजेता बांई इंदौरियां रहा। लड़कियों में विजेता केंद्र इंदौरा एवं उप विजेता बांई इंदौरियां रहा। इस अवसर पर जोन इंचार्ज सुधा कटोच, केंद्र मुख्य शिक्षका अनिता कटोच, पवन कालिया,राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, महासचिव मनोहर राणा, मुख्य शिक्षक सत पाल, मोहन सिंह, सतनाम सिंह, तरसेम सिंह, विवेक कुमार, सुरिंदर कुमार, राजेश शर्मा, सुरेश कुमार, विक्रम आदि उपस्थित रहे।
छात्र विद्यालय कुनिहार में जिला क्रीड़ा खेल संघ सोलन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर कांग्रेस अर्की मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन व विद्यालय छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर व एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एसएमसी द्वारा कृष्ण लाल कोठी को विद्यालय के लिए पानी की व्यवस्था करवाने के लिए स्मृति चिन्ह, पटका व जैकिट देकर सम्मानित किया गया। एडीपीओ महेंद्र ठाकुर व आयोजन समिति सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया, साथ ही उन सभी सहयोगियों का जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया उनका भी आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन मे मुख्यातिथि ने आयोजकों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ी बच्चों को अपने जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करने व उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय विद्यालय की मांगों साइंस ब्लॉक व स्टेज को शीघ्र ही सीपीएस संजय अवस्थी से बात कर पूरा करवाने का आश्वासन दिया। अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वेद प्रकाश भारद्वाज, रोशन वर्मा, सूर्यकांत जोशी, हेमंत वर्मा, राजेेंद्र शर्मा, जगदीश गर्ग, सरला बंसल के अलावा स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, महेंद्र राठौर, सुरेश कुमार, टीसी गर्ग, भास्कर नंद,मदन शर्मा, सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की सात खिलाड़ी छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खंड स्तर पर संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल का किताब अपने नाम किया। यहीं नहीं बैडमिंटन, कबड्डी व खोखो प्रतिस्पर्धा में भी छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए इनका चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों में रायका, रिद्धिमा, स्वाति, अवेशा, कबड्डी में वेदिका, बैडमिंटन में साक्षी कश्यप व स्नेहा का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में क्षमा शर्मा, रिद्धिमा, स्वाति, प्राची, रायका, कर्मा डोलमा, अंवेशा, दीप्ति, वेदिका, नोमिका, साक्षी, स्नेहा ने भाग लिया। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल सभी खिलाड़ी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि खंड स्तर की प्रतियोगिता में स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वॉलीबाल का खिताब अपने नाम किया, जबकि अन्य प्रतिस्पर्धा में कड़े मुकाबले हुए। स्कूल में सभी खिलाड़ी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि उम्मीद है कि छात्राएं जिला स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने शारीरिक शिक्षकों को भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री बोले- यात्रियों के लिए शीघ्र शुरू होगी हवाई सेवा राज्य में हवाई सेवा को विस्तार प्रदान करते हुए कुल्लू और शिमला को अमृतसर से जोड़ने वाले दो नए हवाई मार्ग शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे। कुल्लू-अमृतसर-कुल्लू मार्ग पर उड़ानें प्रथम अक्तूबर से शुरू की जाएंगी। यह उड़ानें सप्ताह में तीन बार, विशेष रूप से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होंगी। शिमला-अमृतसर-शिमला हवाई मार्ग पर प्रथम नवंबर, 2023 से सप्ताह में तीन बार हवाई सेवाएं संचालित की जाएंगी। एलायंस एयर ने कुल्लू-अमृतसर-कुल्लू मार्ग के लिए टिकट बुकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है। इससे यात्रियों के लिए आरामदायक हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। कुल्लू-अमृतसर हवाई मार्ग पर प्रात: 8.25 बजे कुल्लू से उड़ान भरी जाएगी जो सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से वापसी उड़ान प्रात: 10.00 बजे होगी जो 11.05 बजे कुल्लू पहुंचेगी। इस रूट पर 50 प्रतिशत सीटों पर उपदान उपलब्ध रहेगा, जिसके अंतर्गत कुल्लू से अमृतसर सेक्टर के लिए हवाई किराया 2637 रुपये और अमृतसर से कुल्लू के लिए 3284 रुपये होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य के युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और प्रदेश के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। राज्य की नैसर्गिक सुन्दरता और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को अवगत करवाने के लिए सरकार यातायात सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हवाई सेवा को विस्तार प्रदान करते हुए हेलीपोर्ट स्थापित करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रमुख पर्यटन स्थलों तक हवाई सेवा को विस्तार प्रदान कर रही है। शिमला के जुब्बड़हट्टी, कुल्लू के भुंतर और कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डों पर बेहतर सुविधाओं के अलावा, राज्य के हवाई सेवा नेटवर्क को और सुदृढ़ करते हुए बड़े विमानों की लैंडिंग को आसान बनाने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शिमला, बद्दी, रामपुर और कांगनीधार में नए हेलीपोर्ट विकसित किए गए हैं और प्रदेश में हवाई यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए मनाली (डीजीआरई, एसएएसई) में एक और हेलीपोर्ट की योजना भी बनाई है। मुख्यमंत्री ने अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हवाई अड्डा विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ने वाले एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इन नई उड़ानों के शुरू होने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक लाभान्वित होंगे और कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी।
- कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय ले रही केंद्र सरकार -नारी शक्ति वंदन अधिनियम सेे लैंगिक समानता को मिलेगा बढ़ावा इच्छाशक्ति दृढ़ हो, इरादा नेक हो, नियत साफ हो और भाव सेवा का हो तो हर काम मुमकिन होता हैं। ऐसा ही उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया हैं यह बयान महिला मोर्चा महामंत्री अंजना शर्मा ने दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उनके नेतृत्व में एक तो देश को नई संसद की सौगात आजादी के अमृतकाल में मिली और इस नई संसद में जो ऐतिहासिक कार्य हुआ है, उसके लिए देश को 27 वर्षों से इंतजार था। लोकसभा ने 20 सितंबर को जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है, वह भारत के लिए ऐतिहासिक कार्य है और देश की नारी शक्ति के लिए एक वरदान है। प्रधानमंत्री मोदी की कल्पना ने कार्यरूप लिया तो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का सपना भी साकार हुआ। यह अधिनियम न केवल नारी सशक्तिकरण के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा, बल्कि न्यायपूर्ण और लैंगिक समानता को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार को बधाई दी।
शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा ट्रस्ट फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इन साइटोमेट्री (टीईटीसी) और फ्लोसाइटोमेट्री सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से और बेकमैन कूल्टर और एसईआरबी के सहयोग से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फ्लो साइटोमेट्री कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 3 दिवसीय कार्यशाला, जिसका उद्घाटन मंगलवार को हुआ, का उद्देश्य वैज्ञानिकों को प्रेरित करना, पारंपरिक दृष्टिकोण को चुनौती देना और साइटोमेट्रिक अनुसंधान में अभूतपूर्व प्रगति का मार्ग प्रशस्त करना है। प्रो. आरसी सोबती पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति , जिन्होंने उद्घाटन भाषण दिया, ने मौलिक प्रवाह साइटोमेट्री तकनीकों को पढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला ने डेटा और जीव विज्ञान एकीकरण की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डेटा और जीव विज्ञान का संगम दुनिया को बदल देगा। उन्होंने समस्या-समाधान में डेटा विश्लेषण और उन्नत उपकरण के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए। प्रो. पी.के. खोसला शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर ने वैज्ञानिकों को बहुमूल्य सलाह दी और उनसे सफलता की कुंजी के रूप में अपने प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया। कार्यशाला के दौरान, प्रसिद्ध वक्ताओं ने उत्सुक दर्शकों के साथ अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। डॉ. हेमंत अग्रवाल, फ्लोसाइटोमेट्री सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और निदेशक ने फ्लो साइटोमेट्री के बुनियादी सिद्धांतों पर एक जानकारीपूर्ण सत्र दिया और आईसीएमआर-दिल्ली, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, आईआईटी जोधपुर और एनआईपीजीआर-नई दिल्ली सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने सपनों को कभी न छोड़ें। टीईटीसी की सह-संस्थापक और प्रबंध ट्रस्टी डॉ. रेखा आर. गौर ने फ्लो साइटोमेट्री का एक परिचयात्मक अवलोकन प्रदान किया और व्यवहार्यता और कोशिका चक्र परख से संबंधित प्रयोग किए। प्रो. नरिंदर कुमार मेहरा, एक प्रतिरक्षाविज्ञानी और आईसीएमआर में अनुसंधान के पूर्व डीन, ने इम्यूनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी में अंतर्दृष्टि साझा की और उपस्थित लोगों को अपने महत्वाकांक्षी सपनों को आगे बढ़ाने के लिए सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। प्रो. विकास मेधी पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने अच्छी प्रयोगशाला प्रथाओं और ओईसीडी सिद्धांतों पर व्याख्यान दिया। अंतर्राष्ट्रीय वक्ता डॉ. विलियम टेलफ़ोर्ड ने कस्टम साइटोमीटर बनाने पर एक व्यापक प्रस्तुति दी। पहले दिन की समापन टिप्पणी प्रो-चांसलर विशाल आनंद द्वारा दी गई, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वक्ताओं ने न केवल तकनीकों पर चर्चा की, बल्कि विज्ञान के पीछे की प्रेरणा के बारे में भी बताया। उन्होंने युवा दिमागों को चुनौती देने, प्रौद्योगिकी की उत्पत्ति पर सवाल उठाने और संभावनाओं से भरे भविष्य की कल्पना करने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज जिला सोलन की ग्राम पंचायत पड़ग में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए सम्पर्क मार्ग डढ़ोग गांव की सड़क का निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मार्ग शीघ्र बहाल करने के उचित दिशा-निर्देश दिए। डॉ. शांडिल ने कहा कि पूरे प्रदेश ने इस वर्ष अत्यंत विराट प्राकृतिक आपदा का सामना किया है। इस कारण भारी बहुमूल्य मानवीय क्षति के साथ-साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और उनका पुनर्वास तथा प्रदेश की आर्थिकी को पुन: गति प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को समयबद्ध सुनिश्चित बना रही है तथा इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि वह भारी वर्षा के कारण सोलन ज़िला में हुए नुकसान का स्वयं जायजा ले रहे हैं और यह सुनिश्चित बना रहे है कि प्रभावितों को उचित राहत एवं पुनर्वास के साथ-साथ सहारा मिले एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न राहत कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि प्राभावितों को शीघ्र उचित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदाओं के समय में प्रभावितों को मानसिक क्षति भी उठानी पड़ती है। यह आवश्यक है कि सभी प्रभावितों को समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सही आकलन उचित राहत राशि दिलावाने के साथ-साथ बेहतर पुनर्वास कार्यों में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य में योजनाबद्ध तरीके से सड़क और भवन निर्माण करना होगा ताकि भविष्य में यदि कोई आपदा आए तो नुकसान को न्यून से न्यून किया जा सके। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कण्डाघाट उपमण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहेड के गांव सवां के निवासी संजय 40 वर्ष व देवेंद्र 38 वर्ष पुत्र उमादत की ढांक से गिरने के कारण मृत्यु होने के पश्चात 50 हजार की राशि प्रदान की तथा उमादत और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा देवी, उप प्रधान वेद प्रकाश, पूर्व प्रधान लक्ष्मी दत्त, पूर्व उप प्रधान बालकृष्ण, परमानंद शर्मा, देवदत्त शर्मा, हरिदत्त, हरि किशन सहित डढ़ोग गांव के ग्रामीण, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक एस.एल वर्मा तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के प्रबंधक अचल जिंदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-झूठी गारंटियां देकर जनता को ठगने वाली कांग्रेस को दिखाया आइना -अब गारंटियों से पीछे भाग रही सुक्खू सरकार, जनता जरूर मांगेगी जवाब शिमला में भाजपा का धरना प्रदर्शन, जनता से कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों व गारंटियों के खिलाफ था। सरकार के दस माह के कार्यकाल में ही जनता वर्तमान सरकार की कारगुजारियों को भांप चुकी है, ऐसे में भाजपा ने जनता की आवाज बनते हुए शिमला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांगड़ा के विधायक पवन काजल और नूरपुर के विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का ने यह बात बुधवार को जारी संयुक्त प्रेस बयान में कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने गारंटियों के नाम पर जनता से धोखा किया है। जनता अभी से ही सरकार से परेशान है, ऐसे में कांग्रेस को जनता को जवाब देना चाहिए कि जो गारंटियां दी गई थी, उन्हें कब पूरा किया जाएगा। कांग्रेस की झूठी गारंटियों के चलते ही प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है, जबकि अब कांग्रेस सरकार गारंटियों के विषय से भागने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज उठाना, विपक्ष का काम है, उसी दायित्व को निभाते हुए सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाने के लिए शिमला में हजारों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर सरकार ने जनता को छला है, जबकि केंद्र ने रसोई गैस कीमतों में कटौती करके जनता को राहत प्रदान की है। पारदर्शी प्रशासन देने का दावा करने वाली सुक्खू सरकार के 10 माह के कार्यकाल में बिगड़ी कानून व्यवस्था के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसी घटनाएं शांतिप्रिय हिमाचल में दुर्भाग्यपूर्ण है।
बिजली बोर्ड में बिजली के मीटर की रीडिंग, बिजली बिल बनाकर देना व अन्य कार्यों को करने के लिए 100 ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती की जाएगी। 30 तारीख को लिखित परीक्षा हिमालय आईटीआई के पास में ग्राउंड में करवाई जा रही है। लिखित परीक्षा पास व्यक्ति को मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण करना करना अनिवार्य है। यह जानकारी हिमालयन आईटीआई लग बलियाना प्रबंधन ने दी है। सबसे अधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले को 5 अक्तूबर को जॉइनिंग देनी होगी। परीक्षा में 10 + 2 के साथ आईटीआई पास, बीए, बीकॉम, बीएससी कोई भी अभ्यर्थी भाग ले सकता है। सैलरी 15000 प्रति माह मिलेगी। इसके अलावा बिलिंग का अनुभव रखने वालों को 1000 रुपये एक्स्ट्रा मिलेगा। इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418788822 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्ति पीठों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा इस के लिए प्रारंभिक तौर पर चामुंडा मंदिर में प्राकृतिक वस्तुओं, फूलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस से लेकर नवरात्रों तक विशेष जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि चामुंडा मंदिर में पहले नवरात्र 15 अक्तूबर को प्राकृतिक फूलों की बिक्री के लिए कैनोपी युक्त विक्रय केंद्र की भी शुरुआत की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को प्राकृतिक फूलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा सके। डा निपुण जिंदल ने कहा कि उन्होंने मंदिर परिसर में गेंदे के फूल की नर्सरी लगाने की शुरुआत भी गई है। उपायुक्त ने कहा कि श्री चामुंडा माता मंदिर से शुरु किए गए प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर अभियान के तहत मंदिरों में रखे प्लास्टिक फूलों को असली फूलों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री चामुंडा मंदिर से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट को क्रमवार जिले के सभी बड़े मंदिरों में लागू किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अत्यंत जरूरी है तथा इस दिशा में आस्था के केंद्र मंदिरों से शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक फूलों के उपयोग से एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी वहीं फूलों की खेती से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिर में उपयोग किए जाने वाले फूलों को एकत्रित कर धूप, गुलाल सहित विभिन्न उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे इसमें भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आईएचबीटी पालमपुर के साथ भी इस दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है। आम जनमानस की सहभागिता जरूरी पर्यावरण संरक्षण में आम जनमानस की सहभागिता जरूरी है तथा इस दिशा में मंदिरों के साथ साथ अपने आसपास भी प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है, अगर पर्यावरण साफ और स्वच्छ होगा तो उससे स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। उन्होने कहा कि वर्तमान तथा भविष्य की आने वाली पीढ़ियों की भलाई के लिए पर्यावरण की रक्षा करना सभी नागरिकों का दायित्व है।
-किसान मेला में किया प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्राकृतिक कृषि की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस कृषि पद्धति को अपनाने से न केवल किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी बल्कि प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। राज्यपाल किन्नौर जिले के कल्पा में डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानीकि विश्वविद्यालय नौणी के कृषि विज्ञान केंद्र, शारबो में 'किसान मेलाÓ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों की मेजबानी के दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भारत में प्राकृतिक कृषि से तैयार मीलट्स का भोजन दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए आज प्राकृतिक उत्पाद को अपनाना पड़ेगा और इसके लिए मीलट्स को उगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले में मोटे अनाज की काफी संभावनाएं हैं जिसका लाभ यहां के किसानों को लेना चाहिए। उन्होंने विशेषकर काला ज़ीरा की खेती को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया। उन्होंने बागवानी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से भी इस दिशा में कार्य करने और किसानों को प्रोत्साहित करने व प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और किसान मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे तो इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से विपणन व्यवस्था को विकसित करने का आग्रह किया तथा कहा कि यदि स्वयं सहायता समूहों को अच्छा बाजार उपलब्ध होगा तो वे भी अधिक प्रोत्साहित होंगे। राज्यपाल ने इस अवसर पर उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कृषि उत्पाद को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इससे पूर्व, बागवानी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति एवं निर्देशक विस्तर शिक्षा डॉ. इंद्र देव ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र शारबो की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट किसानों ने सेब की खेती, महिला सशक्तिकरण एवं कृषि, प्राकृतिक खेती, औषधीय पौधे और मधुमक्खी पालन को लेकर अपने अनुभव भी सांझा किए। शारबो केंद्र के सह निदेशक डॉ. अशोक ठाकुर ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इससे पूर्व, राज्यपाल ने सब्जी उत्पादन अनुसंधान केंद्र कल्पा का दौरा भी किया और यहां उच्च घनत्व के सेब के कृषि फार्म को देखा। उन्होंने ड्रोन प्रदर्शन को भी देखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समय की मांग के अनुरूप आज किसानों को तकनीक का उपयोग कृषि में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च घनत्व पौध रोपण तथा ड्रोन तकनीक का उपयोग कर किसान काफी लाभ ले सकते हैं। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कल्पा में जिला प्रशासन के साथ विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने कहा कि काई भी सरकार अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के बल पर चलती है और सरकार का संदेश जनता तक अधिकारियों के माध्यम से ही जाता है। क्योंकि योजनाएं सरकार के कर्मियों के माध्यम से लागू होती हैं। इसलिए कार्य के प्रति निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की गतिशीलता को बनाए रखने के लिए वे अधिक समर्पण से कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांव पहला गांव है। लेकिन हमारी सीमा उसके बाद भी है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से सूचना का आदान-प्रदान तभी हो पाएगा जब लोग गांव में रह सकेंगे। इसलिए, इन गांव के लिए ऐसी योजनाओं पर कार्य किया जाना चाहिए जिससे लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर पानी की कमी से उन्हें अवगत करवाया गया है। जल शक्ति मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए। बैठक में सड़क परियोजनाओं, स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, विद्युत क्षेत्र में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, शिक्षा विभाग में मिड डे मील योजना, समग्र शिक्षा, कृषि क्षेत्र में आत्मा परियोजना, बागवानी विभाग में एकीकृत बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त तोरुल रवीश ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और जिले में गत दिनों प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने जिले से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी। उपमण्डल पूह और मलिंग नाला तथा कल्पा, निचार, काफनू इत्यादि में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी से अवगत करवाया। सांगला से पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए चलाए गए अभियान से भी उन्हें अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान मलिंग खट्टा के पास भी बचाव अभियान को चलाया गया जिसके कारण कई श्रद्धालुओं को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि हर विभाग का 138 करोड़ से अधिक के नुकसान का आंकलन किया गया है। बैठक में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले में 55 गांव को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत रखा गया है जिनमें से 33 गांव ही आवासीय हैं। राज्य के सचिव श्री राजेश शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी बेठक में उपस्थित थे।
बॉयज स्कूल देहरा में अंडर-19 जोनल बाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र के तमाम विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इन खेलों में राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय बढ़ल ठोर के छात्रों का प्रदर्शन भी बहुत ही बेहतरीन रहा। स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का बढ़ल बाजार से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए एसएमएसी प्रधान सतीश सपेहिया ने बताया कि जोनल लेवल टूर्नामेंट में उनके स्कूल द्वारा कबड्डी खेल के विजेता, वॉलीबाल व कुश्ती के उप विजेता रहे, इसका सारा श्रेय विद्यालय प्रशासन, पूर्व में रहे डीपी विजय कुमार व मौजूदा डीपी रमजान खान को जाता है। इस खेल प्रतियोगिता में बढ़ल स्कूल के छात्र जिला स्मरीय टूर्नामेंट के लिए भी चयनित हुए हैं, जिनमें लविश शर्मा, सुजल मेहरा, कृष, तनिश, सुजल कबड्डी के लिए व 3 खिलाड़ी अंश पटियाल, अक्षय पटियाल, शुभम वॉलीबाल में चयनित हुए हैं। सतीश सपेहिया ने इन सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने सभी बच्चे सहित स्कूल स्टाफ को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
सोलन जिले के उपमंडल कंडाघाट के तहत गांव गौड़ा में ढांक से पांव फिसलने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को उनकी गाय मर गई थी। गांव के लोग इक_े होकर उसे दफनाने के लिए गए थे, उसी समय संजीव पुत्र उमादत्त (40) का पैर फिसल गया जिसे बचाने के लिए दूसरे भाई दविंदर (35) ने कोशिश की, लेकिन वह भी संभल नहीं पाए और दोनों भाई ढांक से खाई में गिर गए, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। दोनों भाइयों का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मौके पर है।
भारत में आईसीसी वनडे विश्व कप के 13वें एडिशन का आगाज 5 अक्तूबर से हो रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में दुनिया की 10 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। एचपीसीए के धर्मशाला स्टेडियम में भी पांच मुकाबले खेले जाएंगे। आज आईसीसी वनडे की ट्रॉफी धर्मशाला पहुंच गई। सुबह 8:30 बजे कांगड़ा हवाई अड्डे पर ट्रॉफी पहुंची। हवाई अड्डे पर बैंड के साथ विश्व कप की ट्रॉफी का स्वागत किया गया। इसके बाद खुले वाहन में ट्रॉफी को क्लियर चौक तक लाया गया वहां पर फोटोशूट के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को शहीद स्मारक में लाया गया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह सवा दस बजे ट्रॉफी को शहीदों की याद में बनाए गए स्मारक में कुछ देर रखकर फोटोशूट किया गया। 11 बजे ट्रॉफी को कोतवाली बाजार ले जाया गया। वहां पर ट्रॉफी को कुछ देर रखने के बाद ओपन जीप में मैक्लोडगंज के मुख्य चौक ले जाया गया। साढ़े 12 बजे के करीब ट्रॉफी को रोपवे से वापस कोतवाली लाया जाएगा। जहां से ट्रॉफी कुणाल होटल के परिसर में कुछ देर रहने के बाद डेढ़ बजे टी गार्डन लाई जाएगी। तीन बजे ट्रॉफी क्रिकेट मैदान में रखी जाएगी। इस दौरान पैराशूट से ट्रॉफी पर पुष्प वर्षा की जाएगी। शाम 5 बजे स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आइपीएल चेयरमैन अरुण धूमल मुख्यातिथि होंगे। ट्रॉफी के स्वागत में लेजर शो के साथ भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार शाम शिमला पहुंचीं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता चंडीगढ़ तक फ्लाइट से आई। इसके बाद सड़क के रास्ते में शिमला पहुंची। यहां वह छराबड़ा में ठहरे हुए है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का अगले पांच-छह दिन यही रुकने का प्रोग्राम है। बताया जा रहा है कि वह सोलन जिले के कंडाघाट में रामलोक मंदिर जा सकती हैं। बीते 25 अगस्त को भी सोनिया गांधी का रामलोक मंदिर आने का कार्यक्रम था, लेकिन उस दिन भारी बारिश से हुई तबाही के कारण सोनिया का रामलोक मंदिर का कार्यक्रम कैंसिल हुआ था।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की सरकार आमजन की सेवा के लिए समर्पित है और वंचितों के जीवन में सुधार लाने और उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान में रखते हुए नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने और कौशल-आधारित श्रमिकों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना (एमएमएलडीकेवाई) योजना आरंभ की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 50 हजार रुपये तक के ऋण पर 50 प्रतिशत ब्याज उपदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल राज्य के छोटे, मध्यम उद्यमियों के लिए वरदान साबित होगी। छोटे और मध्यम उद्यमी धन के अभाव के कारण अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पाते और व्यावसायिक रूप से उनके लिए तरक्की की राहें बंद हो जाती हैं। प्रदेश सरकार ने उनकी इस समस्या का समाधान करने और समाज के इस वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से बिना सुरक्षा जमानत के ऋण की एक महत्त्वाकांक्षी योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि एमएमएलडीके योजना छोटे उद्यमों और कौशल-आधारित श्रमिकों जैसे मोची, दर्जी, बार्बर, मोबाइल रिपेयरिंग विक्रेता, सब्जी व फल विक्रेता और ग्रामीण क्षेत्रों में अपना व्यवसाय संचालित करने वाले छोटे उद्यमियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। योजना के प्रारम्भिक चरण में 18-55 वर्ष के आयु वर्ग के 75,000 व्यक्तियों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने 40 करोड़ रुपये के पर्याप्त बजट का प्रावधान किया है। डिजिटल टेक्नॉलजी एंड गवर्नेंस विभाग द्वारा इसके लिए एक ऑनलाइन आवेदन प्रणाली तैयार की जाएगी, जिसके माध्यम से संपूर्ण ऋण अनुमोदन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल छोटे उद्यमियों के सशक्तिकरण और राज्य की अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि एम.एम.एल.डी.के. योजना छोटे उद्यमियों को वित्तीय संसाधनों के अभाव के कारण आर्थिक उन्नति में आ रही बाधाओं का समाधान करेगी। इस योजना के क्रियान्वयन से राज्य की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों को वीजा नहीं देकर भेदभाव किया है। चीन की यह हरकत भारत को मंजूर नहीं है। भारत के खिलाड़ियों को ओलंपिक चार्टर के अनुसार वीजा मिलना चाहिए। ओलंपिक कमेटी ऑफ एशिया का यह दायित्व था और चीन का भी। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। खिलाड़ियों से यह व्यवहार अच्छा नहीं था, जो भेदभाव किया गया, वह सही नहीं था। शिमला में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोई कितना भी प्रयास कर ले। कुछ लोगों ने तब भी आंखें दिखाने का प्रयास किया, जब जी-20 की बैठक थी। भारत ने जी-20 को सफल बनाया। अरुणाचल, लेह-लद्दाख और कश्मीर में भारत न तब झुका था, न अब झुकेगा। दिल्ली डेक्लेरेशन का होना अपने आप में बहुत कुछ कहता है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की महिला वुशु खिलाड़ी न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को एशियाई खेलों के लिए वीजा देने से मना कर दिया था।
कहा, बीबीएमबी निदेशक मंडल में हिमाचल को मिले पूर्णकालिक सदस्य का दर्जा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पड़ोसी राज्यों के साथ हिमाचल के हितों से संबंधित विभिन्न मामलों को त्वरित सुलझाया जाए और आपदा से प्रभावित हिमाचल को शीघ्र विशेष राहत पैकेज उपलब्ध करवाया जाए। मुख्यमंत्री आज अमृतसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वर्ष भारी बारिश से राज्य में 12000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इस अकल्पनीय आपदा में 441 से अधिक लोग काल का ग्रास बन गए और लगभग 13000 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के सहयोग से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रभावितों के लिए आपदा राहत कोष-2023 स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा के समय देश के प्रत्येक राज्य को राहत राशि प्रदान करने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल को शीघ्र विशेष राहत पैकेज प्रदान किया जाए ताकि हिमाचल के पुनर्निर्माण में उचित सहायता प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर आपदा राहत कोष के प्रचलित मानदंड वर्तमान में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की पुनर्निर्माण प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं क्योंकि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के मद्देनजर राज्य को अधिक सहायता राशि की आवश्यकता है। उन्होंने इन मानदंडों में व्यवहारिक संशोधन की मांग भी की। उन्होंने आपदा राहत कोष में सहायता के लिए हरियाणा एवं राजस्थान सरकार का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने हिमाचल में स्थापित 100 मेगावाट की शानन जलविद्युत परियोजना को मार्च, 2024 में लीज की अवधि समाप्त होने पर हिमाचल को सौंपने में पंजाब सरकार से सहयोग मांगा। इस विषय में केंद्र सरकार से भी आग्रह किया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हिमाचल ने सदैव अपना पूर्ण योगदान दिया है और जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण से राज्य के लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी के दृष्टिगत प्रदेश को बीबीएमबी निदेशक मंडल में पूर्णकालिक सदस्य का दर्जा प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बीबीएमबी परियोजनाओं में हिमाचल के लिए 12 प्रतिशत नि:शुल्क ऊर्जा रॉयल्टी प्रदान करने तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम, राष्ट्रीय ताप ऊर्जा निगम और सतलुज जल विद्युत निगम जैसे केंद्रीय उपक्रमों की जल विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल की वर्तमान 12 प्रतिशत रॉयल्टी को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का आग्रह किया। उन्होंने हिमाचल को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप बीबीएमबी से बकाया लगभग 4000 करोड़ रुपए अविलंब दिलवाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्थापित विभिन्न बांध प्रबंधनों द्वारा जल छोड़ने से पहले उचित पूर्व चेतावनी प्रणाली का उपयोग करने और जलप्लावन मान चित्रण (पदनदकंजपवद उंचचपदह) करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रदेश में हाल ही में आपदा के समय पौंग बांध, पंडोह डैम और पार्वती-3 बांध से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ने से व्यापक स्तर पर तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई करना और पुनर्वास कार्यों में स्वेच्छा से सहभागिता सुनिश्चित बनाना इन बांध प्रबंधनों का नैतिक उत्तरदायित्व है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ सीमा विवादों को शीघ्र सुलझाने की केंद्रीय गृह मंत्री से मांग की। उन्होंने कहा कि मोहाल ठेका धार पधरी में प्रदेश के जिला चम्बा और जम्मू-कश्मीर तथा सरचू में हिमाचल और लद्दाख के मध्य सीमा विवाद लंबित हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परिषद की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर हिमाचल सरकार ने ठोस कार्य किया है। नशा रोकथाम अभियान, पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने जैसे क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि परिषद की यह बैठक सदस्य राज्यों के आपसी तालमेल एवं सहयोग को और मजबूत कर आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रशासित चंढीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रशासित जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रशासित लद्दाख के उप-राज्यपाल बीडी मिश्रा सहित अन्य सदस्य राज्यों के वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा सहित अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आज किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे नमज्ञा गांव का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने क्षेत्र की संस्कृति में अपने आपको शामिल किया तथा स्थानीय व्यजनों का आनंद भी लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वह किन्नौर की संस्कृति से इतने प्रभावित हुए हैं कि वह बार-बार यहां आना चाहते हैं। संस्कृति से जुड़े होने के कारण लोगों में आतिथ्य भाव है। लेकिन, लोगों का जीवन कठिन है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है जिसका उद्देश्य है देश के इन प्रथम गांव को कैसे अधिक सुविधायें दी जा सकती हैं। यहां कैसे अधोसंरचना विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रहीं हैं जिनका लाभ इस कार्यक्रम के तहत लोगों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि वह जनजातीय क्षेत्रों में जाने के लिये उत्सुक थे। उन्होंने स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिये उपायुक्त को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य मांगों को उचित स्तर पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। तोरुल रवीश ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा कहा कि करीब 360 की जनसंख्या वाले इस गांव में सेब की फसल प्रमुखता से की जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत हॉस्पिटैलिटी, फूड प्रोसेसिंग, कारपेट वीविंग तथा हैंडलूम इत्यादि सुविधाओं पर योजना तैयार की जा रही है। ग्राम पंचायत नमज्ञा के प्रधान बलदेव सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शूलिनी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज ने फार्मासिस्टों को पहचानने और सम्मानित करने के लिए एक समर्पित अवसर के रूप में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस का विषय फार्मेसी सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य प्रणाली है। यह दिन चिकित्सा पूरक और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के क्षेत्र में फार्मासिस्टों के योगदान को पहचानने और मनाने के लिए समर्पित है। प्रोफेसर दीपक कपूर, डीन फार्मास्युटिकल साइंसेज ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर भूपेन्द्र सिंह भूप, पूर्व अध्यक्ष यूआईपीएस, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और वर्तमान में चितकारा यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड रिसर्च नेटवर्क के एमेरिटस प्रोफेसर और चितकारा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के मुख्य संरक्षक के रूप में सेवारत प्रोफेसर का स्वागत किया। सम्मानित अतिथि प्रोफेसर वी.के कपूर, पूर्व अध्यक्ष यूआईपीएस, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और वर्तमान में बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, बद्दी एचपी में प्रोफेसर एमेरिटस और संकाय सदस्य और सभी प्रतिभागी शामिल थे। इस अवसर पर फार्मासिस्ट शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। फार्मासिस्टों की भूमिका पर जोर देते हुए चांसलर प्रोफेसर पीके खोसला ने कहा कि वे स्वास्थ्य सेवा टीम का एक आंतरिक हिस्सा हैं, खासकर वर्तमान परिदृश्य में। उन्होंने उनसे मानव कल्याण के लिए अनुसंधान पर अधिक ध्यान केंद्रित करने कोका आग्रह किया। प्रोफेसर भूपेन्द्र सिंह भूप ने स्वास्थ्य प्रणालियों में फार्मासिस्ट की भूमिका, अंगदान महादान विषय पर व्याख्यान दिया, उन्होंने प्राचीन फार्मेसियों, दवाओं की खोज के बारे में बात की। प्रोफेसर वीके कपूर का व्याख्यान स्वास्थ्य प्रणालियों में आयुर्वेद की एकीकृत भूमिका विषय पर था, उन्होंने बताया कि आयुर्वेद जीवन का विज्ञान है, क्योंकि स्वास्थ्य देखभाल की प्राचीन भारतीय प्रणाली मनुष्य और उसकी बीमारी के विचारों पर केंद्रित थी। इस अवसर पर भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, भाषण में सेमेस्टर 3 के प्रतीक ने प्रथम पुरस्कार और एम फार्म द्वितीय वर्ष के पारितोष ने दूसरा पुरस्कार जीता। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पारुल, राजा और विशाखा के बीच बराबरी रही, स्वाली और तनिष्का ने पहला पुरस्कार जीता, मुस्कान माही और अविनाश ने दूसरा पुरस्कार जीता। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर रोहित गोयल, एसोसिएट डीन स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छात्रों और संकाय सदस्यों को धन्यवाद दिया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम लोगों के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति परिवारों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में कोली समुदाय का उल्लेखनीय योगदान है। बैठक में जिला शिमला के रझाणा में कोली समाज सामुदायिक केंद्र के निर्माण की समीक्षा भी की गई। इस केंद्र के निर्माण के लिए निष्पादन एंजेंसी हिमुडा को 30 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। केंद्र को निर्मित करने के दृष्टिगत 28 अगस्त, 2023 को संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा संबंधित स्थल का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के मापदंडों के अनुसार केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में स्थित पौधों को उपयुक्त स्थल पर स्थानातंरित करने और परिसर के सौन्दर्यीकरण के लिए पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए। इस केंद्र के निर्मित होने से प्रदेश के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव एम. सुधा देवी, अतिरिक्त निदेशक ई. सोमसा नीरज कुमार गुप्ता और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 28 सितंबर को प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम कार्यशाला, गरीब बस्ती, लोक निर्माण विभाग परिधि गृह चंबाघाट, ब्लेसिंग हेल्थकेयर, सूर्य किरण कालोनी, बावरा, कथेड़, बसाल, मेगा सिटी, बाम्बे प्लास्टिक, हाउंसिंग बोर्ड बसाल, धाला, डांगरी, पट्टी, गुगाघाट, कालाघाट, पोकन, धरोट, आंजी सलुमणा, गारा, परिहार की बेर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर में निवास कर रहे हिमाचल के हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य लोगों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल की अपनी विशिष्ट संस्कृति है और सभी प्रदेशवासियों को अपनी परंपराओं एवं लोकाचार का सदैव पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग पूरे विश्व में अपने सरल व सहज व्यवहार एवं कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हिमाचली कल्याण सभा के तत्वावधान में अमृतसर में निवास कर रहे नादौन विधानसभा क्षेत्र एवं हिमाचल के अन्य निवासियों की ओर से सभा के सदस्य गौरव शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए के चेक भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस पुण्य कार्य के लिए हिमाचल कल्याण सभा के अमृतसर के सभी सदस्यों एवं अन्य दानी सज्जनों का आभार प्रकट करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे अन्यों को भी आपदा की इस घड़ी में प्रदेश की सहायता करने की प्रेरणा मिलेगी। सभा के सदस्यों की ओर से इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया और ऐतिहासिक दुर्गियाना मंदिर की प्रतिकृति भेंट की गई।
जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह के साथ मनाया गया और फार्मेसी के क्षेत्र में हमेशा ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने की नैतिक शपथ भी ली गई। इस अवसर पर छात्रों ने एक शिविर भी लगाया, जिसमें एमफार्मा के छात्रों ने 300 से अधिक लोगों का बीएमआई हेल्थ चेकअप किया। कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के छात्रों ने इस वर्ष की थीम 'फार्मेसी सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य प्रणाली' पर आधारित अनेक रंगोली और पोस्टर डिज़ाइन प्रस्तुत किये, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में रविंदर एंड ग्रुप ने पहला स्थान और अर्चना एंड ग्रुप को दूसरा स्थान मिला। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवालिका और द्वितीय स्थान सौरव यादव ने प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और अपनी प्रतिज्ञा को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व आईईसी विश्वविद्यालय में फार्माकोविजिलेंस में जनता का विश्वास बढ़ाना विषय पर राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह भी मनाया, जिसमें चंडीगढ़ से वरिस्ट फार्मा को विजिलेंस वैज्ञानिक, साक्षी गुप्ता ने फार्माकोविजिलेंस के दायरे पर व्याख्यान दिया जो छात्रों के लिए बहुत जानकारी पूर्ण और इंटरैक्टिव रहा। उनके साथ ही डॉ. तान्या अरोड़ा, एमबीबीएस सर्जन, चंडीगढ़ ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझाया। इस अवसर पर उपस्थित रोहित जैन, वरिष्ठ प्रबंधक, एक्सेंचर, गुरुग्राम ने छात्रों को करियर पर सुझाव दिए और दीपा बिस्वास, लीड कंसल्टेंट, इंफोसिस ने छात्रों को ध्यान लगाना सिखाया। इस अवसर पर छात्रों ने नाटी, भांगड़ा और लोक नृत्य जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया।
डाडा सीबा के शिव मंदिर में व्यापारियों द्वारा आयोजित किये जा रहे गणपति महोत्सव के आठवें दिन गणपति को मोदक और मिश्री का भोग लगाया गया। भक्तों द्वारा रोजाना सुबह शाम आरती एवं संगीतमय धार्मिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेने के बाद दोपहर को भजन कीर्तन किया। बताते चलें कि गणेश उत्सव में आठवें दिन को अष्टमी के रूप में जाना जाता है और इस दिन विशेष प्रार्थना, आरती और भगवान गणेश को मिष्ठान में उनकी प्रिय मोदक और अन्य चीजों को प्रसाद चढ़ाया जाता है। नौवें दिन नवपत्रिका पूजाकरते हैं। दसवें और अंतिम दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस दिन बप्पा को विदाई दी जाती है। डाडा सीबा में गणेश उत्सव का समापन गुरुवार को होगा। गणेश विसर्जन का कार्यक्रम दोपहर बाद 3 बजे निर्धारित कर लिया गया है। भव्य शोभा यात्रा के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच गणेश विसर्जन ब्यास नदी में किया जाएगा। इसी दिन दोपहर विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा । उत्सव के आयोजक ओंकार चंद,मनीष शर्मा, हैप्पी, मोहित शर्मा, सन्नी, सुमित, मोहित चौधरी, शुभम, बलबीर सिंह, दिनेश जस्वाल, विजय, प्रवीण, प्रवीण ठाकुर, अरुण पटियाल, रवि दत्त शर्मा, मास्टर अनूप धीमान, दीपू, कुशल शर्मा, राजेश कुमार, रुपिंदर सिंह, कुशल शमा, विमल शमा ने बताया कि अब यह गणेश उत्सव स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतिवर्ष मनाया जाएगा।


















































