हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम शिमला के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग की तिथियों के अनुसार 2 मई को शिमला नगर निगम के लिए वोटिंग होगी और 4 मई को परिणाम घोषित होंगे तारीखों के एलान के बाद प्रदेश के बड़े राजनीतिक दल सियासी रण में कूद गए है। कांग्रेस और भाजपा किश्तों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है लेकिन प्रदेश की राजधानी शिमला में कुछ ऐसे चेहरों ने भी चुनावी ताल ठोक दी है जो लोगों में खासा प्रभाव रखते है। ऐसे ही एक शख्स जिनका जिक्र हम आज कर रहे है वह प्रदेश के उभरते लोकगायक व हिमाचल प्रदेश की ठेठ पहाड़ी महफ़िल के बेताज बादशाह कपिल शर्मा है। कपिल शर्मा अपने छात्र काल से ही सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहे कई बार छात्र व मजदूरों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते हुए जेल भी गए है। कपिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संगीत विषय में एमफिल की पढ़ाई की है और अब सियासत में अपने हाथ आजमा रहे है। कपिल शर्मा संगीत में अपनी छाप छोड़ चुके है। प्रदेश भर में उनके हजारों चाहने वाले है लेकिन अब वह सियासत में भी अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे है । कपिल शर्मा ने बताया कि वह अपने छात्र जीवन से ही सामाजिक व राजनीतिक कार्यो में सक्रिय रहे है। छात्र जीवन में ही गरीब छात्रों व मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए जेल में भी गए है लेकिन कभी अपने मकसद से नहीं डिगे और आज जब शिमला नगर निगम के चुनाव का बिगुल बजा है तो जनता के आग्रह पर उंन्होने भी शिमला के सांगटी वार्ड नम्बर 24 से जनभावनाओं की कद्र करते हुए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि सांगटी वार्ड की जनता उन पर अपना विश्वास जताएगी और भारी मतों के साथ उन्हें नगर निगम शिमला में चुनकर भेजेगी और उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह आने वाले समय मे भी सामाजिक बुराइयों जिसमें , बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी , और हर घर की समस्या बन चुकी नशे के खिलाफ लोगो को अपने लोकसंगीत व राजनीतिक जिम्मेवारी के साथ संगठित करते रहेंगे और लोगो को जागरूक करते रहेंगे और जनता के बीच रहकर जनता की उम्मीदों व आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
सोलन के यूरोकिड्स स्कूल में बैसाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन के तहत स्कूल के सभी बच्चे व अध्यापक पंजाबी वेशभूषा में नज़र आए। स्कूल के डायरेक्टर श्री. शोभित बहल ने बच्चों को बैसाखी पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों की कई प्रतियोगितायें करवाई गई जिसमें भांगड़ा व अन्य कार्यक्रम शामिल थे। इस कार्यक्रम में लावण्या, शिवन्या, आध्या, प्रियांशी, भार्गव, अयान, गिषिका, उमर, काव्या,, अनाया, हितार्थ सहज, महिमा, अराध्या आख, रुद्र वैशनवी, साथ, वियान, विवान, चारवी, येलेना, अर्शिया, सानवी, तक्षिल, प्रतीश, श्रेयांश, जियांश अरनव ,राघा महक ' हार्दिक आदि बच्चों ने बड़े ही उत्साह से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सोलन के साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ बैसाखी और हिमाचल दिवस मनाया। स्कूल परिसर को पंजाब/हिमाचल की विरासत को दर्शाने वाली वस्तुओं से सजाए गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से छोटे बच्चे, रंगीन पंजाबी और हिमाचली पोशाक में थे। कार्यक्रम की शुरुआत समूह गीत, भाषण और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ की हुई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न क्राफ्ट एक्टीविटी काइट मेकिंग, कार्न पेस्टिंग भी कराई गई। कार्यक्रम का समापन भांगड़ा और नाटी के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने भांगड़ा में एंजल, रीम्पल, आईशी, वर्णिका, दिक्षिका, दिक्षा, अभिमन्यु, अक्षित, प्रायुश, वंश, विहान, सवास्तिक आदि एवं नाटी में सक्षम, पार्थव,वेदांश, अयान, पार्थ, शिवांश, भाविक, विवान, शिवेन,गरिमा, दिक्षा, काव्यांशी,भूमि आदि ने प्रस्तुति दी। वहीं स्कूल के अध्यक्ष श्री रामिंदर बावा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
The Shimla Lok Sabha (LS) constituency of Himachal is gearing up for a major political battle in 2024. The parliamentary constituency is a reserved seat (SC) consisting of 17 Vidhan Sabha segments. In the 2019 LS elections, Suresh Kashyap from the BJP defeated Congress veteran Dhani Ram Shandil by over 3.56 lacs ballots. The 2024 Lok Sabha election for the Shimla constituency is anticipated to be fiercely contested. BJP aims to retain Shimla, while Congress is likely to take the opportunity of momentum created by victory in the recent state election and capture the LS seats from BJP after 15 years of BJP dominance in the Shimla LS seat. As the Congress won 13 of the 17 Vidhan Sabha seats in the recent state assembly elections, experts believe that it indicates a shift in the Shimla constituency's mentality from the BJP to the Congress. However, center politics differs from state politics to a great extent. To begin with, the BJP has stronger central leadership than the Congress, whose face, Rahul Gandhi, is currently involved in a legal tussle over statements he made about the Modi surname during a rally. However, as seen in the recent state election, the Modi effect has faded in Himachal, while Congress showing a significant voter base in the Shimla constituency this time, making the future election unpredictable. One of the key factors that could determine the outcome of the election is the choice of candidates. BJP tends to surprise people with its candidate selection every time. Potential candidates from BJP can be Suresh Kashyap (MP Shimla), Virender Kashyap (ex-MP), and Rajiv Seizal (ex-MLA). Congress could give the ticket to leaders like Vinod Sultanpuri (MLA HP), Mohan Lal Brakta (MLA HP), or Vinay Kumar (MLA HP). There is also the possibility of Dhani Ram Shandil (Cabinet Minister HP) being positioned for the LS election again. However, there is a likelihood that new faces from both parties, one with substantial support and relevance in the Shimla constituency, would enter the candidacy in the 2024 election. Another crucial factor that could play a significant role in the election is the issue of development, with both the BJP and Congress promising to address issues such as traffic congestion, waste management, and inadequate infrastructure. The battle for Shimla promises to be exciting as political parties prepare for the 2024 Lok Sabha elections. BJP even started its campaigning in January, while Congress put out an attractive state budget to win over voters this year. With both the BJP and the Congress going all out to capture the seat, it remains to be seen who will come out on top in this election.
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के दिशा निर्देश में नशे के खिलाफ मुहिम के अंतर्गत दिनांक 12.04.23 को पुलिस थाना देहरा का पुलिस दल शाम के समय रसूही रेनशैल्टर के नज़दीक गश्त पर थे। तभी देहरा की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को चैकिंग के लिए रोका गया और तलाशी के दौरान व्यक्ति से कुल 8.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी भगत नगर तह व जिला होशियारपुर व उम्र 22 वर्ष की गई है। पुलिस ने NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मोके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के दिशा निर्देश में नशे के खिलाफ मुहिम के अंतर्गत पुलिस थाना रक्कड़ के अन्तर्गत कलूर में गश्त पर थे। इस दौरान एक गाड़ी नादौन की तरफ से आ रही थी और शक की निगाह से गाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें 82.22 ग्राम चरस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रजत कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी भड़ोली भगोट डाकघर झलाण तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में की गई। वहीं थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्कड़ पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं जिसके तहत नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने कि है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है,पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।
हिमाचल होमगार्ड की 11वी वाहिनी के पांचवे रिफ्रेशर कोर्स का समापन प्रशिक्षण केंद्र कोटली (शालघाट) में हुआ। 22 दिनों तक चले इस कैम्प में वाहिनी के 50 जवानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। बीटीसी इंचार्ज योगेश्वर गौतम समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।मुख्यातिथि ने अपने वक्तव्य में जवानों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन के साथ अपने उत्तरदायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करने के लिए प्रेरित किया। ट्रेनिंग सेंटर में नियुक्त प्लाटून कमांडर विनोद कुमार,हवलदार मेजर यशपाल,हवलदार चेतन वर्मा,हवलदार देवीचंद,सेक्शन लीडर ओमकार,सेक्शन लीडर देवी चंद,गार्ड कमांडर बालक राम,हवलदार तेज लाल आदि द्वारा कैम्प के दौरान जवानों को बटालियन द्वारा तय स्लेबस के अनुरूप फील्ड कार्फ्ट,प्राथमिक चिकित्सा,रेस्क्यू,फायर फाईटिंग,डिजास्टर मैनजमेंट, पुलिस क्रियात्मक कार्यवाही,सेरेमोनियल ड्रिल,वाहन एक्ट,भीड़ नियंत्रण हथियार प्रशिक्षण,प्रहरी कर्तव्य,लाठी चार्ज,मैप रीडिंग आदि विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की गई।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने पंचायती राज संस्थानों में आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिए होने वाले उप-चुनावों के दृष्टिगत 2 मई, 2023 को सार्वजनिक अवकाश (मतदान होने की स्थिति में) घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उप-चुनाव वाले क्षेत्रों में उस दिन औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, निगम, बोर्ड, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा दुकानें बंद रहेंगी। नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देय होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष आकस्मिक अवकाश उन कर्मचारियों को दिया जा सकता है जो राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और उन्हें सम्बंधित संस्थानों पंचायती राज संस्थानों के उप-चुनाव में मतदान करना है। विशेष अवकाश लेने वाले कर्मचारियों को मतदान करने से सम्बंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा ज़ारी प्रमाण-पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
धर्मशाला से लोकप्रिय विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि भीम टिल्ला दंगल आपसी मेलजोल का बड़ा प्रतीक है। इस मेले में कई पंचायतों के लोग एक मंच पर आकर संयुक्त रूप से आयोजन करके एकता का संदेश देते हैं। विधायक सुधीर शर्मा बुधवार शाम को चैतड़ू पंचायत के निकट भीम टिल्ला दंगल में बतौर मुख्यातिथि जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विजेता व उपविजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया। साथ ही चीफ गेस्ट सुधीर शर्मा ने मेला कमेटी को डेढ़ लाख की घोषणा की। इसमें 51 हजार रुपए उन्होंने अपनी तरफ से और एक लाख रुपए विधायक निधि से देने का ऐलान किया। इसके अलावा मेला कमेटी के सुझाव पर उन्होंने कहा कि अगले साल भीम टिल्ला दंगल मनेड पंचायत के मैदान में होगा, ताकि बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग इस मेले का आनंद उठा सकें। सुधीर शर्मा ने कहा कि अभी यह मेला सडक़ किनारे व जगह कम होने से लोगों को दिक्कत होती है। ऐसे में अगले साल से इस मेले को मनेड पंचायत में शिफ्ट करवाया जाएगा। मनेड में ग्राउंड का निर्माण और रखरखाव प्रदेश सरकार करेगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में शहर से लेकर गांव तक विकास कार्यों को तेजी दी जा रही है। किसान बहुल इलाकों में कूहलों को सुधारा जा रहा है। कृषि बीमा से किसानों को जोड़ा जा रहा है। किसानों को उन्नत किस्मों के बीज दिलाए जा रहे हैं। मिलेट्स को प्रोमोट किया जा रहा है। पास्सू में ओबीसी भवन और सब्जी मंडी पर काम जारी है। खेती के साथ बागबानी को भी प्रोमोट किया जा रहा है। निचले इलाके में रेसलिंग अकादमी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि पारंपरिक व आधुनिक कुश्ती को प्रोमोट किया जाएगा। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार निचले इलाके में एक रेसलिंग अकादमी खोलेगी, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल सके। सुधीर शर्मा ने मेले में आई जनता को बधाई देते हुए आगामी फसल सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम मेले में उतरी भारत के कई इलाकों से पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाण, यूपी आदि राज्यों के नामी अखाड़ों से रेस्लर पहुंचे। सुधीर शर्मा ने सभी से खेल भावना का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कुश्ती एक लोकप्रिय खेल है। इसे हम सब मिलजुलकर सहेजेंगे।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो0चंद्र कुमार ने बताया कि बनोली- डुगलू-वासा-कोठा-हरनेरा सड़क का निर्माण नाबार्ड के तहत किया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की बनोली खास पंचायत में जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी । उन्होंने बताया कि साढ़े नौ किलोमीटर लम्बी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 8 करोड़ 25 लाख रुपए व्यय किये जायेंगे। जिसकी टेंडरिंग प्रक्रिया इस माह में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन किलोमीटर लंबे बरोह-बनोली-चचियां-मस्तगढ़ सड़क का निर्माण प्राथमिकता पर किया जाएगा। जिसका एफआरए का मामला मंजूरी हेतु भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की लगभग 95 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। प्रदेश सरकार इन क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क की मजबूती के साथ अन्य विकास कार्यों को विशेष तरजीह दे रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि नई सरकार से लोगों को काफ़ी अपेक्षाएं रहती हैं तथा प्रदेश सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में गरीब तबके के बच्चे उच्च शिक्षा लेने से बंचित रह जाते हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सूक्खु ने बजट में ऐसे बच्चों की उच्च शिक्षा के सपने को साकार करने के लिए "मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण" योजना की घोषणा की है। जिसके तहत गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को पेंशन देने का वादा पूरा करेगी और प्रथम चरण में 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन व्यवसाय को लाभप्रद बनाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में "हिम गंगा" योजना की घोषणा की है। इस योजना के प्रभावी कार्यन्वयन के लिए शराब की प्रत्येक बोतल पर 10 रुपए का सेस लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों में डेयरी फार्मिंग व्यवसाय को सुदृढ़ किया जाएगा। जिसके लिए गांवों में महिला समितियों का गठन करने के साथ दूध की खरीद के लिए विशेष प्रबन्ध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में बच्चों को संस्कारयुक्त तथा गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ स्कूलों के ढांचागत विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कई स्कूल बंद हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिल करवाने पर बल दिया। उन्होंने बनोली क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को बड़ी क्षमता का अतिरिक्त भंडारण टैंक बनाने के लिए शीघ्र आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंढोल-चचियां-राजा का तालाब सड़क के शेष कार्य को पूरा करने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को नया पीएचसी खोलने सहित क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व उचित रखरखाब का भरोसा भी दिया। उन्होंने इस मौके पर जनसमस्याओं को सुनते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व, कृषि मंत्री का पंचायत में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मोहिंद्र प्रताप सिंह, उपनिदेशक(कृषि ) राहुल कटोच, बीडीओ फतेहपुर निशी महाजन, उपमंडलीय भू-सरंक्षण अधिकारी राकेश पटियाल, पंचायती राज ज़िला अध्यक्ष मनमोहन सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, बनोली खास पंचायत की प्रधान शोभा देवी, पूर्व प्रधान सतपाल, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र मनकोटिया,कांग्रेस कार्यकर्ता नरेश कुमार, केवल सिंह,मुंशी राम सहित पंचायत प्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल दिवस की तैयारियों को लेकर जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस आयोजित किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह ठाकुर के स्पीति के तीन दिवसीय दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों को लेकर जुट गया है। अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान 14 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री सगनम हेलीपैड पर 12:15 पर पहुंचेंगे और सगनम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत 12 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री का काफिला कूंगरी गोम्पा में पहुंचेगा और मुख्यमंत्री विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत उपरांत स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। कुंगरी गोम्पा में दोपहर भोजन के उपरांत डंखर गांव में पुराने गोम्पा में भी दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और लोगों को भी संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे के करीब नये परिधि गृह काजा में पहुंचेंगे और काजा पंचायत निवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और वे लोगों से भी मिलेंगे। रात्रि ठहराव भी नये परिधि गृह काजा में ही रहेगा। 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे काजा मोनेस्ट्री में भी पूजा अर्चना के लिए भी जाएंगे इसके उपरांत मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में प्रातः 10: 50 पर मेला ग्राउंड काजा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 11 बजे ध्वजारोहण कर, हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्स के पुरुष व महिला दल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस फॉक्स कंपनी, हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस, हिमाचल होमगार्ड के जवान तथा जवाहर नवोदय विद्यालय काजा के विद्यार्थियों की एनसीसी व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ी भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगे । मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के संबोधन के बाद हिमाचल गौरव से भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों विभूतियों को मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्पीति के छाम नृत्य की प्रस्तुति से प्रदेश के अन्य जिलों की सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिला के स्थानीय कर्मचारियों को भी असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा और जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण स्थानीय स्पीति शबरो नृत्य के आयोजन के उपरांत विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे और 3 नई एंबुलेंस सेवाऐं स्पीती की आम जनता को भी समर्पित करेंगे। 15 अप्रैल को दोपहर भोजन के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर की गोम्पा में पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और वहां पर लोगों से भी मिलेंगे स्थानीय लोगों द्वारा वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा | शाम 4:30 बजे चिचम् गांव को जोड़ने वाले चिचम पुल पर ग्रामीणों से भी वे मिलेंगे । शाम 5:45 बजे परिधि गृह काजा में लोगों से भी मिलेंगे और रात्रि ठहराव भी परिधि गृह में करेंगे। 16 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे काजा हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होगें।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के निकट क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र मशोबरा का दौरा किया। केंद्र के अपने पहले दौरे पर राज्यपाल ने वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे संस्थानों से बाहर निकलकर अपने क्षेत्र में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसान इसके लाभ जानकर निश्चित रूप से इस पद्धति को अपनाएंगे। उन्होंने इस केंद्र में प्राकृतिक खेती मॉडल के रूप में विकसित किए गए प्रदर्शन बागों के अवलोकन में गहरी रुचि दिखाई और वैज्ञानिकों द्वारा तैयार इस कृषि पद्धति के परिणामों से प्रभावित हुए। उन्होंने बागवानी विश्वविद्यालय से जुड़े वैज्ञानिकों और सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि परियोजना के अधिकारियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई भी दी। राज्यपाल ने औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी द्वारा केन्द्र में आयोजित ‘प्राकृतिक खेती-सुरक्षित विकल्प’ विषय पर किसानों और वैज्ञानिकों के संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसान आज न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं बल्कि सकल उत्पादन बढ़ाने में भी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सेब आधारित अर्थव्यवस्था लगभग 5000 करोड़ रुपये की है। हमारे किसान और फल उत्पादक प्रदेश को देश का विकसित राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के अतिरिक्त अब फल उत्पादनक में भी हिमाचल की एक विशिष्ट पहचान है। आज किन्नौर का सेब विदेशों में ऊंचे दामों पर बिक रहा है, जिससे हिमाचल का महत्व और भी बढ़ गया है। किसानों के सुझावों और जानकारी से प्रभावित राज्यपाल ने उनके के बागीचों में जाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व बैंक प्राकृतिक खेती करने वाले फल उत्पादकों की मदद के लिए आगे आ रहा है और जापान और अन्य देशों के लोग भी उनके खेतों का दौरा कर रहे हैं। आज बड़े उत्पादक स्वरोजगार को और प्रोत्साहन करने की स्थिति में हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल प्राकृतिक खेती में एक आदर्श राज्य के रूप में उभरेगा। राज्यपाल ने कहा कि इस केंद्र ने बागवानी विकास और समशीतोष्ण फल उद्योग की व्यवहारिक समस्याओं और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह केंद्र विशेष रूप से सेब उत्पादन एवं संबद्ध उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्राकृतिक खेती के संबंध में कई बार हिमाचल का उल्लेख और प्रशंसा कर चुके हैं और अब उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने केन्द्र परिसर में पौधरोपण भी किया। इससे पहले, डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसानों और वैज्ञानिकों के समन्वय से प्राकृतिक खेती की विशेष कृषि प्रणाली विकसित की गई है। किसानों को केंद्र में रखकर प्राकृतिक खेती पद्धति को लागू किया गया है। किसान और फल उत्पादक स्वेच्छा से इसे अपना रहे हैं और इसकी सफलता उन्हीं पर निर्भर करती है। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के परियोजना निदेशक, नरेश ठाकुर ने कहा कि परियोजना मॉडल के तहत प्रत्येक पंचायत में प्राकृतिक खेती के फार्म विकसित किए जाएंगे और इस वर्ष 100 ऐसे गांवों का चयन किया जाएगा, जहां हर किसान प्राकृतिक खेती अपनाएगा।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बाल कल्याण से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ सभी पात्र बच्चों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें। बुधवार को डीआरडीए के सम्मेलन हॉल में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हेमराज बैरवा ने कहा कि अनाथ बच्चों को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार ने यह एक बहुत ही अच्छी योजना आरंभ की है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ के रूप में अपनाने का निर्णय लिया है। यानि प्रदेश सरकार माता-पिता के रूप में इन बच्चों का पालन-पोषण एवं उत्थान सुनिश्चित करेगी। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत इन बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, एक्सपोजर विजिट्स और अन्य सुविधाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बाल कल्याण समिति के सदस्यों से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र बच्चों तक इसका लाभ पहुंच सके। उपायुक्त ने कहा कि इस समय जिला में कुल 126 अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को फोस्टर केयर योजना और अन्य योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। गत वित्त वर्ष के दौरान इन बच्चों पर लगभग 41.32 लाख रुपये खर्च किए गए। बाल आश्रम सुजानपुर में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यहां रहने वाले बच्चों की उचित शिक्षा, खेलकूद और अन्य सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। संस्थान में किशोर न्याय अधिनियम के सभी प्रावधानों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित होनी चाहिए। बैठक में बेसहारा बच्चों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी योगराज आचार्य ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण राकेश धीमान, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
सिरमौर जिला के नाहन में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगेे। नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किए जाने वाले इस जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा वहीं शिक्षण संस्थानों की छात्र-छात्रायें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी देंगे। हिमाचल दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न सरकारी, निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की रिहर्सल जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिरमौर की देखरेख में नाहन में चल रही है। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत लगभग 50 मिनट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर व आकर्षक बनाने के प्रयास किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डाईट संस्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय, ए.वी.एन स्कूल, एस.वी.एन स्कूल, राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्र छात्राएं भाग लेंगी। सभी संस्थान रिहर्सल में जुट गए हैं और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज की देखरेख में प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
राज्य बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। इन पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले बीस वर्षों से शिक्षा विभाग ने उनके लिए किसी भी भर्ती का आयोजन नहीं करवाया है। संघ ने यह भी सवाल किया है कि जब शिक्षा विभाग द्वारा लाइब्रेरियन का नाम बदला गया तो उस समय आर एंड पी रूल्स क्यो नहीं बनाए गए। संघ का कहना है कि सरकार ने 25 हजार बेरोजगार लाइब्रेरियनो का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है । इनका कहना है कि जहाँ खुद शिक्षा विभाग के कर्मचारी 1 लाख तक वेतन ले रहे हैं वहीं बेरोज़गारों के साथ अन्याय किया जा रहा है। संघ ने कहा कि क्या आर एंड पी नियम बनाने में 5 साल लगते हैं। 2019 में लाइब्रेरियन को पदो को डाइंग केडर में डाला गया। सरकार को पद सृजत करने चाहिए थे मगर इनको खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा की लाइब्रेरी के लिए काफी बजट सेंटर से आता है। यदि स्कूलों में लाइब्रेरियन दी नहीं है तो वह बजट जाता कहां है। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि इन पदों की नोटिफिकेशन जल्द की जाए।
अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अमित सिंगला के जन्मोत्सव पर बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 121 लोगों ने रक्तदान कर उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर क्यूरटेक ग्रुप के एम डी व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि क्यूरटेक ग्रुप व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी सामाजिक सेवा के रूप मै रकदान कैंप लगा व अन्य सामाजिक कार्य कर रही है। गौरतलब है कि अमित सिंगला के पद चिन्हों को आगे बढ़ाते हुए सुमित सिंगला एमडी क्योरटेक ग्रुप एवं अध्यक्ष अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने 10 वर्षो में 25 वा ब्लड कैंप आयोजित उतरी भारत में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पीजी आई में रक्त की कमी होने के कारण रोटरी ब्लड बैंक की टीम चंडीगढ़ ने मौके पर ही 70 से ज्यादा यूनिट से अधिक ब्लड मौके पर अस्पताल भेजा। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि यह हर मानव का कतर्व्य है कि वह स्वस्थ अवस्था में रहते हुए साल में एक से दो बार रक्तदान जरूर करे जिससे किसी इंसान की डायरेक्ट इनडायरेक्ट जान बच सके। क्योंकि अस्पतालों में रक्त की कमी हमेशा बनी रहती है और युवाओं को बढचढकर हिस्सा लेना चाहिए । तीन माह में व्यक्ति का रक्त पुनः शरीर में बन जाता है।उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि वर्ष 2032 में कोई भी व्यक्ति रक्तदान नही कर पायेगा क्योंकि हर एक व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त होगा। सुमित सिंगला ने कहा कि वे अपने भाई के पदचिन्हों पर चलते हुए भविष्य में भी सामाजिक सेवा कार्य बढ़ चढ़ कर करते रहेंगे। इस रक्त दान शिविर में अनु ठाकुर,सुमित सिंगला,जसपाल,धर्मेंद्र,दीपू,हरीश शर्मा,सतीश कुमार,शांति स्वरूप,ब्रह् दत्त,राजेश कुमार, जीवन, तार सिंह, अमित,साहिल, रंजन, बलवंत, सतवीर, नरेन्द्र, पिंस, दिप्पी, विजय, प्रशांत, विरेन्द्र,रवि देसराज, प्रवीण, भुवनेश, सुनील, रमनदीप, अखिल, बलजीत, हुसन चन्द, जसविन्द्र, अशोक, निखिल, विकी, सौरभ, अमन, अभय, भूपेन्द्र, मनोज, प्रदीप, हेमन्त, हरपाल, सविताष, अजय, धीरेन्द्र, संदीप, दीपक, नवदीप, किशोर ठाकुर, सुधीर, हंसराज, जितन्द्र, करन, राजकिशन, अजय, सुखराम, संजीव, संतोष, यशपाल, बुधराम, विपन, कुलदीप आदि अनेक युवाओं ने रक्तदान किया ।
शिमला नगर निगम का चुनावी बिगुल बज चुका है और कांग्रेस भाजपा तैयारियों में जुट गई है वही शिमला शहरी कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने शिमला नगर निगम में कांग्रेस की जीत का दावा किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी । कांग्रेस जीते हुए उम्मीदवारों को ही चुनावी मैदान में उतारेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दों को लेकर नगर निगम चुनाव लड़ेगी। शहर में सही तरीके से स्मार्ट सिटी के तहत कार्य करवाने के साथ ही सभी वार्डों में एक सम्मान पानी मुहैया करवाने ओर हर वार्ड में एंबुलेंस सड़क सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत शहर में बेतरतीब तरीके से कार्य किए गए कई प्रोजेक्ट की जीडीपीआर तक नहीं बनाई गई ओर पैसा बर्बाद किया गया। स्मार्ट सिटी के तहत लोगों के सुझाव लेना जरूरी है । लेकिन पूर्व की सरकार ने मनमर्जी से कार्य किए है। इसके अलावा शिमला शहर में गर्मियों में हर साल ही पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। पूर्व सरकार ने 24 घण्टे पानी की सप्लाई देने का वादा किया था लेकिन कई हिस्सों में कई दिनों तक पानी नही मिलता है । सभी वार्डो में एक सम्मान पानी की सप्लाई मिले इस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहर की जनता को दस गारंटियाँ देने जा रही है और मेनिफेस्टो भी जारी करेगी और सत्ता पर काबिज होने पर सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा।
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने के लिए सिरमौर हाटी विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से शिमला में मिला। हाटी समुदाय का मुद्दा केंद्रीय कैबिनेट और लोकसभा से पारित होने के लिए उनका आभार प्रकट किया और साथ ही मांग रखी की शीघ्र ही लाखों लोगों के बिल को राज्यसभा से आगामी मानसून सत्र में पारित करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया की इस बार संसद विपक्ष के हंगामे के कारण संसद नहीं चल पाई जिसके कारण राज्यसभा से बिल पारित नहीं हो पाया लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व देश के देश के पिछड़े आदिवासी लोगों के हित के लिए कटिबद्ध है इस प्रतिनिधिमंडल में हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा मंच के मुख्य संरक्षक एवं मुख्य सलाहकार सुनील ठाकुर उपाध्यक्ष मदन सिंह तोमर, सचिव खजान ठाकुर और सलाहकार गोपाल ठाकुर , अतर सिंह तोमर ,दलीप सिंगटा कपिल चौहान ,आशु चौहान, अनुज शर्मा, सुरजीत ठाकुर, एडवोकेट श्याम सिंह चौहान, विक्रम नेगी, गोविंद राणा साहित हाटी नेता उपस्थित रहे।।।
हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं को भूमि कहा जाता है। प्रदेश के कोने -कोने में कई धार्मिक स्थान है, जिनसे कोई न कोई गाथा जुड़ी हुई है। इनमें पूरे देश में सुप्रसिद्ध प्राचीन व ऐतिहासिक द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी भी है। इस मंदिर को भगवान शिव की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यह भी माना जाता है कि इस स्थान पर गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों को धनुर्विद्या भी सिखाई थी। ये मंदिर ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में स्थित है। गगरेट से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवबाड़ी में महाशिवरात्रि को भगवान शिव के लाखों उपासक यहां पर माथा टेकने पहुंचते है। सोमभद्रा नदी के किनारे स्थित शिवबाड़ी मंदिर हर आने वाले को अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर का इतिहास व उससे जुड़ी दंत कथाएं इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। किसी समय यह स्थान गुरु द्रोणाचार्य की नगरी थी। पांडव अपने वनवास के समय में यहाँ आ कर रुके थे। दंतकथा के अनुसार गुरु द्रोणाचार्य प्रतिदिन कैलाश पर्वत पर भगवान शिवजी आराधना करने जाया करते थे। उनकी एक पुत्री थी जिसका नाम जयाति था। उसने अपने पिता से पूछा कि वह प्रतिदिन कैलाश पर्वत पर क्या करने जाते है। तो गुरु द्रोणाचार्य ने कहा कि वह प्रतिदिन पर्वत पर भगवान शिव की आराधना करने जाते है। जयाति ने जिद्द की कि वह भी उनके साथ वहां पर जाएगी। गुरु द्रोणाचार्य ने कहा कि वह अभी छोटी है और वह घर पर ही भगवान शिव की आराधना करे। जयाति शिवबाड़ी में ही मिट्टी का शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना करने लग पड़ी। इस प्रकार जयाति ने ओम नमः शिवाय का जाप करना शुरू कर दिया। लोभ रहित एवं सांसारिक भावनाओं से दूर बालिका को निस्वार्थ तपस्या से वशीभूत होकर भगवान शिव भी उसको बालक रूप में दर्शन देने पहुंच गए। शिव जयाति के साथ खेलते और कथा के बाद अदृश्य हो जाते। जयाति ने यह बात अपने पिता को बताई। अगले दिन गुरु द्रोणाचार्य कैलाश पर्वत पर न जाकर कहीं पास में छिप कर बैठ गए। जैसे ही वह बालक जयाति के साथ खेलने पहुंचा तो गुरु द्रोणाचार्य उस बालक के प्रकाश को देखकर समझ गए कि वह तो साक्षात् भगवान शिव है, जिस पर वह बालक के चरणों में गिर गए और भगवान ने साक्षात् उन्हें दर्शन दे दिए। भगवान ने कहा कि वह बच्ची उनको सच्ची श्रद्धा से बुलाती थी तो वह वहाँ पर आ जाते थे। जब जयाति को इस बात का पता चला तो उसकी ख़ुशी का कोई ठिकाना न रहा। जयाति ने भगवान शिव से वहीं पर रहने की जिद्द कर डाली। उसकी जिद्द पर भगवान शिव ने अपनी पिंडी वहाँ लाकर रख दी और वचन दिया कि बैसाखी के दूसरे शनिवार यहां पर विशाल मेला लगेगा, जिसमें वह स्वयं शमिल हुआ करेंगे। उसके बाद इस मंदिर की स्थापना हुई। भगवान शिव ने शिवबाड़ी में स्वयं अपने हाथों से शिवलिंग की स्थापना की है। बैसाखी के बाद आने वाले दूसरे शनिवार को वह दिन माना जाता है जिस दिन भगवान शिव पूरा दिन यहाँ विचरण करते है। मंदिर की विशेषताएं इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग की यह विशेषता है कि यह धरती में धंसा हुआ है। शिवबाड़ी के चारों और चार कुओं की स्थापना की गई थी। यहाँ स्थित जंगल की लकड़ी का उपयोग भी केवल मुर्दो को जलाने के लिए किया जाता है। जो भी इस जंगल की लकड़ी का उपयोग अन्य कार्यों के लिए करने की कोशिश करता है, उसे अनिष्टता का सामना करना पड़ता है। वहीं इस शिवलिंग की पूरी परिक्रमा ली जाती है, जबकि आमतौर पर शिवलिंग की आधी परिक्रमा ली जाती है। वहीं यदि क्षेत्र में बारिश न हो तो गांव वाले नीचे स्थित कुएँ में से जल भरकर शिवलिंग पर चढ़ाते है। जब वह पानी शिवलिंग से बहता हुआ नीचे सोमभद्रा नदी में जा मिलता है तो बारिश हो जाती है। यदि पानी न मिले तो बारिश नहीं होती। सिद्ध महात्माओं की तपस्थली है शिवबाड़ी शिवबाड़ी गुरु द्रोणाचार्य सहित कई सिद्ध महात्माओं की तपस्थली रही है। कई सिद्ध महात्माओं की समाधियां आज भी यहाँ स्थित है। इन सिद्ध महात्माओं में से एक थे महात्मा बलदेव गिरी जी। कहा जाता है कि शिवबाड़ी में पहले भूत -प्रेतों का वास था। बलदेव गिरी जी ने यहाँ घोर तप करके इस शिवबाड़ी को अपने मन्त्रों से कील दिया था। पहले वहाँ जाने पर तो दिन में भी लोग डरते थे,लेकिन अब तो रात के समय में भी लोग जाते है और मंदिर में रहते भी है। केवल शव जलाने के काम आती है जंगल की लकड़ी शिवबाड़ी मंदिर के चारों और घना जंगल फैला हुआ है जिसमें करोड़ों की वन संपदा की रक्षा भगवान भोले नाथ कर रहे है। करीब 678 कनाल में फैला विशाल जंगल अपने सौंदर्य को सहेजे हुए है। इस जंगल की लकड़ी केवल शव जलाने के काम आती है। लकड़ी का लाभ आम आदमी नहीं ले सकते। इस जंगल की लकड़ी को साथ ले जाने पर अमंगल हो सकता है। महाशिवरात्रि व बैसाखी पर लगता है मेला महाशिवरात्रि व बैसाखी पर मंदिर में लाखों की तादाद में शिव भक्त पहुंचकर पूजा- अर्चना करते है। इस मंदिर से आज तक कोई भी खाली हाथ नहीं लौटा है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।
शिमला नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है और अब भाजपा भी 12 अप्रैल को नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। बुधवार को विली पार्क शिमला में भाजपा चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, पवन राणा, रश्मीधार सूद उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि सभी 34 वार्डों की बैठकें हो चुकी है। 12 अप्रैल को भाजपा के नगर निगम में 34 प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 13, 17 और 18 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी नामांकन भरेंगे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमण के आंकड़ों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, कोरोना की संक्रमण दर भी अब आठ प्रतिशत को पार कर चुकी है। बीते कल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में कुल 5226 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 422 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें एक मौत ऊना और एक मौत कुल्लू जिला में हुई है। कोरोना के नए मामले कोरोना वायरस के नए मामलों में बिलासपुर जिला में 30, चंबा में 10, हमीरपुर में 71, कांगड़ा में 126, किन्नौर में सात, कुल्लू में आठ, लाहुल-स्पीति में आठ, मंडी में 85, शिमला में 23, सिरमौर में 21, सोलन में 20 और ऊना जिला में 14 नए मामले आए हैं। इन मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 1762 हो चुके हैं, जबकि संक्रमण दर प्रदेश में 8.7 प्रतिशत हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा है। एक्टिव केस की बात करें तो कांगड़ा जिला में 394, बिलासपुर में 143, चंबा में 171, हमीरपुर में 314, कांगड़ा में 392, किन्नौर में 26, कुल्लू में 60, लाहुल-स्पीति में 20, मंडी में 315, शिमला में 136, सिरमौर में 112, सोलन में 117 और ऊना में 56 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे।
प्रदेश कांग्रेस ने शिमला नगर निगम चुनाव के लिए 34 में से 7 वार्डों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के साथ मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उम्मीदवारों की घोषणा की। पहली सूची में सिर्फ सात नामों की घोषणा की है। इस मौके पर राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पहले चरण में उन वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है, जहां से 1 ही आवेदन आया था। उन्होंने कहा कि शेष वार्डों में एक से अधिक नाम आए हैं, ऐसे में वीरवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी और उसके बाद सभी नाम तय कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इन वार्डों में वार्ड नंबर दस टूटीकंडी से उमा कौशल, लोअर बाजार वार्ड नंबर 15 से उमंग बांगा, वार्ड 17 बैनमोर से शीनम कटारिया, वार्ड 23 भट्ठाकुफर से नरेंद्र ठाकुर, छोटा शिमला वार्ड 28 से सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर 31 पटयोग से दीपक रोहाल और वार्ड नंबर 32 न्यू शिमला से कांग्रेस ने कुसुमलता को प्रत्याशी बनाया है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस बुधवार शाम या गुरुवार सुबह तक शेष वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। उन्होंने कहा कि शेष बचे 27 वार्ड में दो या दो से अधिक आवेदन आए हैं। विधायकों के साथ बैठक तैयार किए तीन-तीन दावेदारों के पैनल के नाम पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस ने इसके लिए सर्वे करवाया है। इसी आधार पर टिकट दिए जाएंगे। साथ ही हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 18 या 19 अप्रैल को कांग्रेस अपना दस गारंटी वाला घोषणा पत्र जारी कर देगी। और दावा किया कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से जीत कर आएगी। चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपने हितों को ध्यान में रखकर वार्ड बढ़ाने, वार्ड के क्षेत्र से छेड़ाछाड़ की है। भाजपा ने चुनाव टालने का पूरा प्रयास किया। भाजपा को डर सता रहा था कि लोकसभा चुनाव से पूर्व नगर निगम चुनाव करवाने पर कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आने का सीधा असर लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा।
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। साथ ही बागवानाें के लिए यह राहत की सूचना है। प्रदेश के कम ऊंचाई वाले सेब उत्पादित क्षेत्रों में इन दिनों बगीचाें में फ्लावरिंग का दौर जारी है। इसके लिए मौसम का साफ रहना बेहद जरुरी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलेगा। प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने से तापमान का पारा बढ़ने लगा है। प्रदेश के आठ प्रमुख शहराें का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस चला गया है। मौसम विभाग के निदेश सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में अगले चार दिन सभी जगह मौसम साफ बना रहेगा। 15 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक दे रहा है। मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम को नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव जोल सप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के नए कैंपस का निरीक्षण किया तथा कॉलेज के अधिकारियों एवं निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी भवनों के कार्य निर्धारित अवधि में पूरे होने चाहिए। इन कार्यों में अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस कॉलेज का कार्य युद्ध स्तर पर करवा रही है तथा यहां अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यहां नर्सिंग कॉलेज और कैंसर केयर यूनिट की स्थापना भी की जाएगी। इसलिए, इनसे संबंधित सभी औपचारिकताएं एवं प्रक्रियाएं भी समय पर पूरी होनी चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जसकोट के निकट हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कलूर में वेलनेस सेंटर और निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सेरा के विश्राम गृह में दिन भर कई प्रतिनिधिमंडलों और बड़ी संख्या में लोगों से भेंट की। देर शाम को भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सेरा के विश्राम गृह में लोगों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री एक-एक व्यक्ति से बड़ी आत्मीयता के साथ मिले तथा सबकी बात सुनी। इस अवसर पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेस के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विवेक भाटिया, उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी डॉ आकृति शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिमाचल होम गार्ड की 11वीं वाहिनी के पांचवें रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन बटालियन ट्रेनिंग सेंटर कोटली (शालघाट) में किया जा रहा है। कोर्स में बटालियन की पांच कंपनियों के 50 जवान ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं। ट्रेनिंग के 21वें दिन जवानों ने पीटी के बाद हथियारों और जरूरी साजो सामान सहित रुट मार्च किया। ट्रेनिंग सेंटर से लेकर दुर्गा घाटी मंदिर तक पैदल रूट मार्च किया। मार्च के दौरान फील्ड कार्फ्ट (जंगी हुनर) की बारीकियों का अभ्यास किया गया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने मंदिर परिसर की साफ सफाई भी की। बीटीसी प्रभारी योगेंद्र गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिनों तक चले इस कोर्स के दौरान जवानों को प्राथमिक चिकित्सा,रेस्क्यू ,फायर फाईटिंग,डिजास्टर मैनजमेंट,पुलिस क्रियात्मक कार्यवाही,सेरेमोनियल ड्रिल,वाहन एक्ट,भीड़ नियंत्रण,कर्तव्य उत्तरदायित्व विविध,हथियार प्रशिक्षण,प्रहरी कर्तव्य,लाठी चार्ज,मैप रीडिंग का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि 22 दिनों के इस रिफ्रेशर कोर्स का समापन 12 अप्रैल को होगा।
कांगड़ा कृषि एवं भूमि विकास बैंक के क्षेत्रीय निदेशकों ने रामचंद्र पठानिया के नेतृत्व में आज नादौन के सेरा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पवन हंस कंपनी के डीजीएम एसपी चौहान के साथ नादौन के सेरा विश्राम गृह में आयोजित बैठक में हमीरपुर के जसकोट में प्रस्तावित हेलीपोर्ट परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और यहां एक हैंगरयुक्त हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा, जहां एक समय में तीन हेलीकॉप्टर पार्क किए जा सकेंगे। पवन हंस कंपनी इस परियोजना के लिए आवश्यक सलाह प्रदान कर रही है और प्रदेश सरकार इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भूमि का प्रबंध करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हवाई संपर्क सेवा को सुदृढ़ करने तथा पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा के दृष्टिगत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। एसपी चौहान ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि कंपनी द्वारा आगामी 15 दिनों में ओएलआर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी और शीघ्र ही कंपनी के पायलटों का एक दल प्रस्तावित स्थल का दौरा भी करेगा। कंपनी ने यह भी आश्वस्त किया कि हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट अप्रैल माह के अंत तक तैयार कर ली जाएगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय कंडाघाट में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाना चाहती है कि विकास के लिए प्रदत्त धनराशि का समयबद्ध एवं समुचित उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे जहां लक्षित वर्गों को समय पर योजनाओं के लाभ मिलते हैं वहीं सरकार पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी एवं कर्मचारियों के सतत कार्य एवं अनुशासन से ही सम्भव हो सकता है। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विभिन्न विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए कार्यरत रहें। डाॅ. शांडिल ने लगभग 64 करोड़ रुपये व्यय कर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वाकनाघाट के भवन निर्माण कार्य को 03 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल चायल में वाहनों की आवाजाही काफी अधिक होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने चायल संपर्क मार्ग पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने तथा पैच वर्क कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अर्की से बशील संपर्क मार्ग की टायरिंग का कार्य तथा ममलीग से कोट सड़क के संरक्षण व मुरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 13 अप्रैल को किन्नौर जिला के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ से तीन रोगी वाहन (एंबुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा वह हैंड-हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का भी शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने देते हुए बताया कि यह रोगी वाहन एयर कंडीशनर सहित बेसिक लाइफ सेविंग सुविधा से लैस है। इसी प्रकार हैंड-हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के लग जाने से जिला में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे लोगों का मौके पर ही एक्स-रे कर बीमारी का पता लगया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक रिकांगपिओ के सी.एस.आर के तहत रोगी वाहन व एक्स-रे मशीन को डोनेट किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर किसी कारणवश 108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपल्ब्ध नहीं हो पाती है तो इन रोगी वाहनों को भुगतान आधार पर लोग प्रयोग कर सकते हैं जिसका भुगतान रोगी कल्याण समिति द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार करना होगा।
ज़िला परिषद सोलन की 12 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली त्रैमासिक बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी ज़िला परिषद सोलन के सचिव जोगिंद्र प्रकाश राणा ने दी।
ऊना पुलिस ने हमीरपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी के पुत्र रविंद्र कुमार दर्जी को 19 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार दर्जी को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अपने साथ ऊना ले गई है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से प्राइमरी हेल्थ सेंटर चडी में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम 'हेल्थ फॉर ऑल' सभी के लिए स्वास्थ्य है। इसका मतलब है कि सभी के लिए उत्तम गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध हों। स्वास्थ्य का मतलब बीमारी का न होना ही नहीं है, बल्कि हमारा शारीरिक, मानसिक, सामाजिक स्वास्थ्य भी ठीक हो, इस सबके लिए हमें अपने खानपान अपनी दिनचर्या तथा अपने सामाजिक संबंधों के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा। वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर विक्रम कटोच ने बताया कि आजकल गैर संक्रामक रोग जैसे कि शुगर, बीपी, कैंसर आदि बहुत तेजी से व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रहे हैं। इसका कारण हमारा गलत खानपान तथा अनियमित जीवन शैली है। इन सब से बचाव के लिए हमारा जागरूक होना बहुत जरूरी है। हमें संतुलित आहार लेने के साथ व्यायाम को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना चाहिए। इस मौके पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर चडी का सारा स्टाफ भी उपस्थित रहा।
मनमोहन शर्मा ने उपायुक्त सोलन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मनमोहन शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समय पर लक्षित वर्ग तक पहुंचाना और जन समस्याओं का त्वरित निपटारा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मनमोहन शर्मा वर्ष 2013 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह इससे पूर्व शहरी विकास विभाग के निदेशक तथा शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंधक निदेशक के पद पर तैनात थे। मनमोहन शर्मा वर्ष 1998 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी धर्मपुर, उपमंडलाधिकारी नालागढ़, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी सिरमौर, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
खंड परागपुर कांगड़ा पेंशनर संघ की बैठक मंगलवार को पीरस्लुही में संपन्न हुई, जिसमें लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें 31- 12- 2015 के बाद पेंशनर को नए वेतनमान के अनुसार पेंशन और भत्ते देने, सभी पेंशनर्स को एक ही किस्त में बकाया भुगतान करने, हर 2 वर्ष बाद एलटीसी प्रदान करना इत्यादि मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में खंड प्रधान जगजीत पाल ने मौके पर पेंशनर्स की कई समस्याओं निपटारा कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कुल्लू जिला के बंजार में हुए भीषण अग्निकांड पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। प्रतिभा सिंह ने कुल्लू जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने व उनके पुनर्वास में सहयोग करने को कहा है।
प्रदेश के जिला कांगड़ा में चंगर क्षेत्र की 15 पंचायतों को जोड़ने के लिए बनेर खड्ड पर बनाया जा रहा पुल गिर गया है। कांगड़ा लोक निर्माण मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र हार जलाड़ी को नंदरुल से जोड़ने के लिए ब्रिज बन रहा था, जिसके गिरने से हड़कंप मच गया है। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने पुल के गिरने पर चिंता जताते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारी और ठेकेदार के विरुद्ध सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। MLA प्राथमिकता के आधार पर इस पुल का निर्माण 2017 में शुरू हुआ, लेकिन अभी तक भी पुल का नहीं बनना विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा कर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग रखी। लोक निर्माण विभाग लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण करवा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने पुल का शिलान्यास 9 अगस्त 2017 को किया था। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुशील डडवाल ने बताया कि पुल का आर्च गिरने की सूचना मिली है। मौके पर जाकर जांच के बाद ही पता लगेगा कि क्या कारण रहे होंगे। SDO को मौके पर भेजा है। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सामान्य ड्यूटी श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणियों की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 11 अप्रैल से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकृत अपनी लाॅगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैल को सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। सीएम 12 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे नवोदय विद्यालय कुनिहार पहुंचेंगे। प्रातः 10.40 बजे गंभर खड्ड बनिया देवी-बुघार मार्ग पर पुल तथा सड़क का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे सनसिटी मार्ग बद्दी पर साईकल ट्रैक की आधारशिला रखेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत, बद्दी में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय एवं आवास का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत सिरसा नदी पर हररायपुर-चुनरी मार्ग पर 180.20 मीटर लम्बे डबल लेन पुल की आधारशिला रखेंगे। वे कल्याणपुर में महिला पुलिस थाना बद्दी का लोकार्पण करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन में 2 बजे हनुमान चैक बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त राज्य बनाने में हम सभी को सामूहिक जिम्मेदारी के साथ नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को गति प्रदान करते हुए इसे आगे ले जाना होगा। आज मंडी के समीप रघुनाथ का पधर में स्थित नशा निवारण केंद्र के दौरे के दौरान उन्होंने यह बात कही। राज्यपाल ने कहा कि इस कार्य में समय अवश्य लग सकता है लेकिन यह असंभव कदापि नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से हम नशा निवारण अभियान में निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। राज्यपाल के तौर पर उन्होंने भी एक अभियान के रूप में इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए सभी के सहयोग से हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयास आरंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के क्षय रोग मुक्त भारत अभियान को भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ाते हुए हिमाचल को भी क्षय रोग मुक्त राज्य बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। राज्यपाल ने केंद्र में उपचाराधीन आवासियों से संवाद भी किया। इस दौरान प्राप्त जानकारी पर संज्ञान लेते हुए राज्यपाल ने उपायुक्त को निजी स्तर पर संचालित किए जा रहे नशा निवारण केंद्रों की निगरानी के निर्देश भी दिए। इससे पहले, राज्यपाल ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में आईसीयू, कैजुअल्टी ओपीडी और हंस रिनल केयर सेंटर का दौरा किया और रोगियों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने जिला रेडक्रॉस के माध्यम से अस्पताल में रोगियों को डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी और एंबुलेंस इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करवाने पर संतोष व्यक्त किया। स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में जय भारत सत्याग्रह अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि देश मे लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो पहल के बाद अब जय भारत सत्याग्रह को भी सफल बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने जिला मुख्यालयों में 15 से 20 अप्रैल के मध्य इस अभियान के तहत जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को कहा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर जय भारत अभियान तय सीमा में ही पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों व अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रबुद्ध वर्ग, सभी सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह स्वयं भी इस अभियान में जहां संभव होगा शामिल होंगी। 20 अप्रैल को वह मंडी में इस अभियान में शिरकत करेंगी। बैठक में कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, कुलदीप सिंह पठानिया, अतुल शर्मा, जितेंद्र चौधरी, शिव कुमार, उमेश नेगी, अंजना धीमान, सेस राम आजाद और आनंद परमार शामिल थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्र संगठन के कार्यकर्ता आए दिन शराब पीकर आम छात्रों को मारने धमकाने का काम करते रहते हैं। इस हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वामपंथियों द्वारा चार-चार हत्याएं की गईं। अपने इतिहास को दोहराने का कोई भी मौका यह वामपंथी नहीं छोड़ते। आकाश नेगी ने बताया कि यह वही छात्र संगठन है, जिसने अभी थोड़े दिन पहले ही आरकेएमवी छात्रा महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं पर एसएफआई के छात्र कार्यकर्ताओं ने शराब के नशे में धुत होकर जानलेवा हमला किया था।शिक्षण संस्थाओं में अराजकता का महौल पैदा करने का काम यह कम्यूनिस्ट विचारधारा के कार्यकर्ता करते रहते हैं।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कम्यूनिस्टों ने कई बार अपने इतिहास को दोहराते हुए आम छात्रों व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रशासन से मांग करती है कि अध्यापक को जान से मारने की धमकी देने वाले ऐसे संगठन के कार्यकर्ताओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 13 अप्रैल को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 3:00 बजे शरू होगी। बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लेकर एसओपी जारी करने पर फैसला हो सकता है। प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की नजरें पुरानी पेंशन देने के फार्मूले पर टिकी हुई हैं। वहीं, मंत्रिमंडल बैठक में 31 मार्च को अनुबंध खत्म होने से बेरोजगार हो चुके आउटसोर्स कर्मियों को लेकर भी फैसला हो सकता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने के फैसले पर भी कैबिनेट अपनी मुहर लगा सकती है। बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डैंक्वां में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं, स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इसके उपरांत बच्चों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध करवाए गए। समारोह में छात्र व छात्राओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया। वहीं मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अच्छे से पढ़ाई कर इलाके का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
टांडा मेडिकल कॉलेज में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी। टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु मेडिकल छात्रों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह बाली ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित स्वास्थ्य संस्थान, जिनमें टांडा मेडिकल कॉलेज एक प्रमुख संस्थान है, इसके स्तरोन्नयन के लिए पूर्ण प्रयास सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु मेडिकल छात्रों के लिए दो इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए यहां एक करोड़ रुपये की लागत से लॉन टेनिस कोर्ट का भी निर्माण किया जायेगा। आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी और न्यूक्लियर मेडिसिन को शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में भी जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी टांडा में व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुदृढ़ कर इसे क्षेत्र के उत्कृष्ट स्वास्थ संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरिंदर काकू, अतिरिक्त निदेशक टांडा मेडिकल कॉलेज डॉ. अवनिंदर कुमार, एमएस डॉ. मोहन सिंह, एसडीएम नगरोटा मनीष शर्मा, डीएसपी काँगड़ा मदन धीमान सहित मेडिकल कॉलेज के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्य करने की अपनी विशिष्ट शैली से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी वर्गों को प्रभावित कर रहे हैं, विशेष रूप से बच्चों के बीच वह ‘सुक्खू सर’ के नाम से लोकप्रिय हो रहे हैं। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर नादौन पहुंचे मुख्यमंत्री से हर वर्ग के लोग मिलने आ रहे हैं और इनमें काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं, जो उन्हें ‘सुक्खू सर’ के नाम से पुकारते हैं। सेरा विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र के जंगली गांव की बच्चियां कृतिका, ईशू, आरुषि, रिया और रिद्धिमा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची, फोटो खिंचवाई और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री के साथ भेंट कर सभी बच्चियां उत्साहित नजर आई। उन्होंने बताया कि ‘सुक्खू सर’ ने सबसे पहले उनका परिचय प्राप्त किया और मिठाई खिलाई। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर फैसले ले रहे हैं और इसी से प्रभावित होकर वे यहां उनसे मिलने पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार ने एक प्रतिशत ब्याज पर शैक्षणिक ऋण उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में उच्च व व्यवसायिक शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रही है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। जल्द ही शिक्षा में किए जा रहे सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इससे पूर्व भी कई बार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के साथ विशेष लगाव देखने को मिला है और बच्चे उनसे प्रभावित दिखे हैं।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किन्नौर जिला के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अगिम चैकी शिपकिला-पास का दौरा किया तथा भारतीय सेना व भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों का कुक्षल क्षेम जाना तथा उनका मनोबल बढ़ाया। राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। भारतीय सेना एवं भारतीय तिब्बल सीमा पुलिस का मनोबल बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसाधन अभाव के बावजूद हमारे जवान मुस्तैदी के साथ देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, जिस कारण भारत की जनता सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज भारत ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में है जिसका लोहा भारत ने पूरी दुनिया में मनवाया है तथा भारत प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत प्रग्रति की राह पर अग्रसर रहे इसके लिए हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम अपनी जिम्मेदारियों का सही प्रकार से निर्वाह्न करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में देश के लिए बलिदान की परंपरा रही है तथा इस परंपरा को भारत के ये वीर जवान कायम रखते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं मां के कपड़ों के समान पवित्र होती हैं तथा सीमाओं की पवित्रता को हमारे जवान दिन-रात सत्रद्धता व तत्परता के साथ बनाए हुए हैं। इसके उपरांत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी तथा जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा जिला की ग्राम पंचायत पूह सेे भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश, पुलीस अधीक्षक विवेक चाहल, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित रहे।
समाजसेवी एवं मदद सेवा ट्रस्ट के प्रेस सचिव विकास थापटा भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में विकास थापटा को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। विकास थापटा ने कहा कि यह उनकी किसी राजनीतिक दल की प्रथम सदस्यता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सारे समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य करती है और जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे समाज के लिए एवं हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य किया है इससे प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वे एक मजबूत विचार वाली पार्टी के साथ जुड़ना चाहता थे और भाजपा में एक मजबूत संगठन दिखा, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में आने का निर्णय लिया। विकास थापटा मूलतः कोटखाई से हैं और उन्होंने शिमला मंडल के इंजन घर वार्ड से भाजपा की सदस्यता ग्रहण ही। इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि मेहता, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष विजय परमार, त्रिलोक कपूर और विजय शर्मा उपस्थित रहे।
नादौन में सेरा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बेरोजगार डेंटल डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 2003 से बीडीएस करके वे अब तक बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि 2003-2004 बैच के बेरोजगार डेंटल डॉक्टर जल्द ही 45 साल के होने वाले हैं। ऐसे में उनका सरकारी नौकरी का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार जल्द से डेंटल सर्जन की बैचवाइज भर्ती करवाए, ताकि उन्हें प्रदेश के लोगों की सेवा करने का अवसर मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि अब स्वास्थ्य विभाग के पदों और संस्थानों का रिव्यू भी पूरा हो चुका है, अब जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़े ध्यान से उनकी बात सुनी और मामले में जल्द ही कारवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. शिवानी गुप्ता, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. अक्षी पठानिया, डॉ. दीपशिखा, डॉ. कुलवंत, डॉ. अमित शर्मा शामिल रहे।
नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी विधानसभा की तर्ज पर शहर की जनता को दस गारंटियां देने की तैयारी कर रही है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की चुनाव के लिए बनाई घोषणा पत्र कमेटी की निगम चुनाव प्रभारी तेजिंद्र पाल बिट्टू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शहरी विधायक हरीश जनारथा, केहर सिंह खाची, पूर्व मेयर ओर विधायक आदर्श, मनोज कुमार सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रभारी ने कहा कि विधानसभा की तरह कांग्रेस निगम चुनाव में भी आम जनता, पूर्व मेयर, पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेसियों की राय लेकर अगले सप्ताह दस गारंटियों वाला घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें शहर की स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली समस्याओं के साथ यहां किए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी के साथ प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता में आने के बाद अपनी घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। और कहा कि कांग्रेस मिलकर इन चुनाव में तीस से अधिक सीटें जीतकर आएगी।


















































