अकादमी ऑफ सेल्फ डिफेंस कुल्लू द्वारा शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 30 कराटे प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ अकादमी के संस्थापक सेंसई हरीश शर्मा व सेम्पाई यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ में मुख्यातिथि के रूप में कराटे संघ जिला कुल्लू के प्रधान वेद प्रकाश ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं इस पर प्रकाश डाला और बच्चों को अनुशासन और खेल के साथ जिंदगी की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हरीश शर्मा ने बताया दौड़ में अंडर 10 आयु वर्ग में प्रथम स्थान कृतज्ञ सूद, द्वितीय स्थान चैतन्य ठाकुर व तृतीय स्थान समृति ने हासिल किया। अंडर 13 आयु वर्ग में प्रथम स्थान अर्घ्य सूद, द्वितीय स्थान स्नेहा, तृतीय स्थान आयुषी ने हासिल किया। अंडर 17 आयु वर्ग में प्रथम स्थान राम सरन, द्वितीय स्थान शिवा, तृतीय स्थान इन्दुबाला ने हासिल किया। इस दौरान 1000 रुपये का कैश प्राइज विजेता खिलाड़ियों में बांटा गया। इस कार्यक्रम के दौरान यादव, परस राम, चेतन और रितिका मौजूद रहे। सेम्पाई यादव ने देश भक्ति का गाना गाकर बच्चों में जोश भर दिया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम ने सदर कुल्लू थाना के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में एक सन एंड बीम होटल मे मुखबिर से सूचना मिलने पर दबिश देकर होटल के कमरा नंबर दो सौ एक से होटल के संचालक को 7.77 ग्राम चिट्टे की खेप और 47000 रुपए नकदी के साथ पकड़ा है l जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम मुखर से सूचना मिलने के उपरांत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में एक होटल पर रेड करने गई और वहां पर एक कमरे में रेड करके होटल के संचालक से 7.77 ग्राम चिट्टा तथा 47 हजार रूपये नगदी बरामद की है। आरोपी पहले भी हेरोइन के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और भुंतर तथा कसोल् का जाना माना स्मगलर हैI आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान शिवा शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी भूंतर व संचालक होटल सन एंड बीम, कसोल कुल्लू के रूप में हुई है l
पुलिस थाना परवाणु के अंतर्गत परवाणु से वाया जंगेशू संपर्क मार्ग पर मुकाम काली मिट्टी सैक्टर 2 परवाणु के समीप दो मोटरसाइकिलों HP15B-2668 व HR49D-8377 की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिस कारण मोटरसाइकिल न० HP15B-2668 पर सवार चालक को टक्कर लगने के कारण वह उछल कर पीछे से आ रहे टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। टायर के नीचे आने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित आयु करीब 21 वर्ष, हाल रिहायश गांव अंबोटा, डाकघर टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। इस सड़क दुर्घटना में घायल बुलेट मोटर साइकिल न० HR49D-8377 पर सवार राइडर को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पहाड़ टूटने के हादसे के बाद जारी खोज एवं बचाव अभियान के चौथे दिन दो और शव बरामद हुए हैं, मृतकों की संख्या 19 हो गई है। अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इससे पहले, तीसरे दिन शुक्रवार को तीन शव निकाले गए थे। हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस के 11 यात्री अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4:38 बजे हाईवे से गुजर रही एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिरने से महिला और युवक यात्री घायल हो गए थे। 200 मीटर खड़ी चढ़ाई पर सड़क बनाकर दोनों तरफ से लापता लोगों को खोजा जा रहा है। सर्च अभियान में जुटीं टीमों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है। लापता लोगों के परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा-डंडी रूट पर चलने वाली निजी बस तेलका के पास काली मोड़ पर पैरापिट से टकराकर गहरी खाई के ऊपर हवा में लटक गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरने से बच गई। हादसे के समय बस में करीब 12 सवारियां बैठी थीं। वहीं, बस की टक्कर से धराशायी होकर खाई में गिरे पैरापिट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। हालांकि, कोई भी ग्रामीण पैरापिट की चपेट में नहीं आया। बस जैसे ही पैरापिट से टकराई, सवारियों में अफरातफरी मच गई। लेकिन चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई। वहीं, बस को हवा में लटकता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। उसके साथ किहार थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसा किस कारण हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच में ही इस बात का पता लग पाएगा ।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते मझीन में पुलिस ने सुरला, (झझर) डाकघर सियालकड़, त० खुण्डिया में दुकानदार से अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है उपरोक्त व्यक्ति सुरला में ही मीट अंडा व नमकीन की दुकान करता है, उक्त आरोपी की दुकान के साथ उसकी पशुशाला से मौके पर पुलिस ने 10 बोतल इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब, 04 बोतल देसी शराब मार्का उना न०1 व 06 बोतल देसी शराब मार्का ऑरेंज संतरा कुल 20 बोतल शराब पशुशाला से बरामद की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।
तिरंगा ही लहराया था, तिरंगा ही लहराएगा। यह बात शुक्रवार को शहरी, विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लोअर बाजार, गंज बाजार तथा सब्जी मण्डी के सभी दुकानदारों को तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, समस्त मंत्रियों, विधायकों तथा मीडिया कर्मियों को रिकाॅर्डिड संदेश के दौरान 15 अगस्त का उत्सव न मनाने के संदेश दिए जा रहे हैं, उन सभी शत्रुओं को विधानसभा मंत्रियों तथा विधायकों द्वारा एकजुट होकर झण्डा लहराते हुए संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला में रह रहे सभी शहरी तथा ग्रामीणों के लोग 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर को हर्षोल्लास से मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इस झण्डा उत्सव को 15 अगस्त, 2021 को अमृत महोत्सव के दौरान अपने-अपने घरों में झण्डा लहराते हुए मनाएं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के अहमदाबाद से हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया गया है। यह उत्सव सम्पूर्ण राष्ट्र में 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश का भविष्य गौरवान्वित, समृद्धि, ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का अथाह भण्डार है तथा जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को हम नमन करते हैं और हम प्रदेश की युवा पीढ़ी को भी यह संदेश देना चाहते है कि देश के लिए जिन-जिन लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है, उन्हें उनके बारे मंे जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अमृत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उन वीर सैनिकों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है जिन्होंने देश की अखण्डता तथा एकता के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। उन्होंने शिमला शहर के सभी वार्डों के लिए तिरंगा टोलियों को भी रवाना किया, जो 15 अगस्त को सभी वार्डों में तिरंगा झण्डा लगवाएगी। इस अवसर पर नगर निगम शिमला महापौर सत्या कौंडल, मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री सुशील चौहान, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष शिमला संजय कालिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सन्नी लखनपाल, तरूण राणा, योगेन्द्र पुंडिर, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष किशोर ठाकुर तथा भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने सरकार से मांग की है कि अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु 3 साल की अवधि को घटाकर 2 वर्ष किया जाए। इस संबंध में संगठन मुख्यमंत्री, मंत्रियों तथा मुख्य सचिव से कई बार मिल चुका है। अप्रैल 2021 में भी संगठन मुख्यमंत्री से मिला था तथा संगठन को मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया था कि सितंबर तक इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा। संगठन की सरकार से यह मांग है कि 15 अगस्त को अनुबंध की अवधि को 3 साल से घटाकर 2 साल की घोषणा कर दी जाए जो कि अनुबंध कर्मचारियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर एक बहुत बड़ा तोहफा होगा। यदि इस साल अनुबंध की अवधि 3 साल से घटाकर 2 साल की जाती है तो उसका लाभ निश्चित तौर पर कर्मचारियों को होगा, परंतु यदि सरकार इस अवधि को अगले वर्ष कम करती है तो इसका लाभ बहुत ही कम कर्मचारियों को होगा क्योंकि वर्ष 2020 में बहुत कम भर्तियां कर्मचारी अनुबंध पर हुई है तथा अगले वर्ष तक अनुबंध पर लगे कर्मचारियों की अवधि भी लगभग 3 वर्ष पूर्ण हो जाएगी व इसका कोई विशेष लाभ कर्मचारियों को नहीं होगा। संगठन का यह भी कहना है कि यदि सरकार 15 अगस्त को देय महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा करती है तो यह भी हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस का बहुत बड़ा तोहफा होगा।
जयराम ठाकुर ने दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय खोलने, जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल और कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय (बीडीओ) खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने यह घोषणा आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान मैदान अर्की में 41.33 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के उपरान्त अर्की में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की। उन्हांने अर्की के सायर मेला को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अर्की में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपो खोला जाएगा, बर्शते यह औचित्य अनुरूप हो। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट और लोहारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्वास्थ्य उप-केन्द्र बागा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार को पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने 28.84 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिनमें 3.15 करोड़ रुपये लागत का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन (लेवल-4) दाड़लाघाट, दिगल में 7.12 करोड़ रुपये लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से अर्की खरड़हट्टी सड़क और 16.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुनिहार बेंज-की-हट्टी शेली ब्रहमपुखर सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 89 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी सब स्टेशन कुनिहार के नवीकरण और आधुनिकीकरण कार्य, तहसील अर्की में 4.51 करोड़ रुपये की लागत से अली खड्ड से ग्राम पंचायत दासेरन, धुधन, हनुमान बड़ोग और सूरजपुर में पुरानी जलापूर्ति योजनाओं के संबर्धन कार्य, ग्राम पंचायत पलोग, दघोगी, कोटली, सरयांज, बखालग और कुनिहार क्षेत्र में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति प्रणाली के सुधार, 2.07 करोड़ रुपये की लागत से खजलागहट्टी से कटाल करयालू सड़क, अर्की में 46 लाख रुपये की लागत से कृषि विक्रय केन्द्र, भण्डार एवं आवासीय भवन, कुनिहार में 80 लाख रुपये की लागत से एसएमएस (कृषि) के कार्यालय एवं आवासीय भवन और हनुमान बड़ोग में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उप-विपणन मण्डी की आधारशिलाएं रखीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अर्की क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया है, जिसके लिए नेतृत्व सदैव क्षेत्र के लोगों का आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से देश और राज्य के लोगों की दिनचर्या पर विपरित प्रभाव पड़ा है। उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती पालन करने का आग्रह किया, क्योंकि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्य सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान न देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में ऑक्सीजन के सिर्फ दो प्लांट थे जबकि आज प्रदेश में 10 ऑक्सीजन संयंत्र कार्यशील हैं और 28 शीघ्र ही स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे 2.50 लाख हिमाचलवासी प्रदेश में वापिस लाए गए। उन्होंने देश में कोविड की स्थिति को प्रभावी तरीके से सम्भालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने प्रदेश में विकास की रफ्तार में तेजी लाकर महामारी के दौरान बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए सशक्त प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के टीकाकरण में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। उन्होंने पिछले साढ़े तीन वर्षां के दौरान राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान राज्य सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से लगभग 103 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘हर घर लहराए तिरंगा’ अभियान भी आरम्भ किया। सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया है। कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की केंद्र के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों ने भी सराहना की है। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने पिछले साढ़े तीन वर्षो के दौरान क्षेत्र के विकास में गहरी रूची दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के समुचित रखरखाव के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अर्की में एचआरटीसी डिपो और नर्सिंग कालेज खोलने और दाड़लाघाट में एक विकास खंड खोलने का भी आग्रह किया। हिमकोफेड के अध्यक्ष और क्षेत्र के भाजपा नेता रतन सिंह पाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान 103 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को वचुअर्ल माध्यम से समर्पित करने के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय और कुनिहार में जल शक्ति उप केंद्र खोलने का भी आग्रह किया। अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पर्यटन विकास बोर्ड की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
स्थानीय बाजार के बीच स्थित नरसिंह मंदिर के प्रांगण में आगामी 15 अगस्त(रविवार)को सुबह 11 बजे खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ में उच्चस्तरीय सुविधाओं की मांग व 24 घँटे चिकित्सकों की उपलब्धता इत्यादि प्रमुख मांगों के दृष्टिगत रक्कड़ व आसपास की विभिन्न पंचायतों के लोगों की उपस्थिति में समाजसेवी एवं स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व प्रांत संयोजक देशबंधु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा| गौरतलब है कि जनहित से जुड़ी इन मांगों के कारण ही देशबंधु जुलाई माह में सीएचसी रक्कड़ के प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे थे तथा उन्होंने अनशन के चौथे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कैबिनेट बैठक में इन मांगों को अमलीजामा पहनाने के आश्वासन के उपरांत अनशन तोड़ा था| यह जानकारी देते हुए देशबंधु ने कहा कि गत माह से लेकर आजतक करीब तीन कैबिनेट बैठक आयोजित होने के बाबजूद भी प्रदेश सरकार ने इस विषय पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई तथा इस स्थिति में आगामी 15 अगस्त को ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद आगामी रणनीति पर मौजूद लोगों से चर्चा कर अगला कदम उठाया जाएगा |
Chief Minister Jai Ram Thakur has announced opening of Block Development Officer's office (BDO) at Darlaghat in Arki Assembly constituency of Solan district to facilitate the people of the area. He made this announcement while addressing a public meeting at Arki after performing inaugurations and foundation stones laying ceremonies of developmental projects worth Rs. 41.33 crore. The Chief Minister announced opening of PWD sub-division at Jainagar, Jal Shakti sub-division at Kunihar, Patwar circles at Beral and Kunihar. He declared that Sayar Mela of Arki would be celebrated as State level fair. He said that HRTC Depot would also be opened at Arki provided it fulfils the justification. He also announced upgradation of primary health centres Darlaghat and Loharghat to community health centres and health sub-centre Bagga to primary health centre. He said that Baridhar would be developed from tourism point of view. Jai Ram Thakur inaugurated developmental projects of Rs. 28.84 crore including Rs 3.15 crore Community Health Centre building (level-IV) Darlaghat, Rs. 7.12 crore Government College building at Diggal, Rs. 2.37 crore Arki Kharahatti road and Rs. 16.20 crore Kunihar Bainj-ki-Hatti Shaily Brahamapukhar road. He laid foundation stones of Rs. 89 lakh renovation and modernization of 33/11 KV sub-station Kunihar, Rs. 4.51 crore augmentation of old water supply schemes in GP Daseran, Dhundan, Hanuman Barog and Surajpur from Ali khud in tehsil Arki, Rs. 1.99 crore improvement of water distribution system in GP Palog, Daghogi, Kotli, Saryanj, Bakhalag and Kunihar area, Rs. 2.07 crore Khajlaghatti to Katal Karyalu road, Rs. 46 lakh agriculture sale centre, store-cum- residential accommodation at Arki, Rs. 80 lakh office-cum-residence building of SMS (Agriculture) at Kunihar and Rs. 1.77 crore Sub Market Yard at Hanuman Barog. Jai Ram Thakur said that people of Arki area gave wholehearted support to the BJP during last Lok Sabha election for which the leadership would always remain grateful to them. He said that the Covid-19 pandemic has adversely affected day-to-day life of the people of the country and the State as well. He urged the people to strictly follow covid-19 appropriate behaviour as the pandemic was not yet over. He said that during the pandemic the State Government ensured that there was not dearth of oxygen, ventilators, medicines and other essentials in the State. While accusing the previous Congress Government of ignoring the health sector in the State, Chief Minister said that there were only two oxygen plants in the State, whereas today the State has about 10 functional plants and 28 more were being setup very soon. He said that the State Government during the lockdown brought about 2.50 lakh Himachalis stranded in different parts of the country to their home. He thanked the Prime Minister for effectively handling the Covid situation in the country. He said that the State has toiled hard to make up for the time wasted due to the pandemic by accelerating the pace of development. The State was also a front runner in the country in matter of vaccination against the virus. He also detailed various developmental and welfare schemes launched by the State Government during the last about three and a half years. He said that during the pandemic the State Government virtually inaugurated and laid foundation stones of developmental projects worth about Rs 103 crore for Arki Vidhan Sabha area. Various social, cultural and religious organizations honoured the Chief Minister on the occasion. Chief Minister also launched the campaign ‘Har Ghar Lehraye Tiranga’ on the occasion. Member of Parliament and State BJP President Suresh Kashyap thanked the Chief Minister for dedicating developmental projects worth about Rs 42 crore for Arki area. He said that Chief Minister has ensured balanced and equitable development of the State during the last three and a half years. He said that during the Corona pandemic the Chief Minister ensured effective steps to contain the spread of this virus and the steps taken by the State Government for covid-19 management have been appreciated even by the Centre as well as various state governments. Former MLA Govind Ram Sharma thanked the Chief Minister for evincing keen interest in development of the area. He said that adequate funds should be provided for proper maintenance of roads in the area. He also urged the Chief Minister for opening of HRTC Depot and Nursing College at Arki and developmental block at Darlaghat. Chairman, HIMCOFED and BJP leader from the area Rattan Singh Pal thanked the Chief Minister for dedicating developmental projects worth crores of rupees for the area. He also thanked the Chief Minister for virtually dedicating developmental projects worth Rs 103 crore during the corona pandemic period. He thanked the Chief Minister for opening a BDO Office at Darlaghat and Jal Shakti Sub Division at Kunihar. Arki BJP Mandal President D.K. Upadhaya welcomed the Chief Minister and other dignitaries present on the occasion. Health Minister Dr. Rajiv Saizal, Vice Chairman Khadi Board Purshattam Guleria, District BJP President Ashutosh Vaidya, MLA Doon Paramjit Singh Pammi, Chairperson Tourism Development Board Rashmi Dhar Sood, Chairman Marking Board Baldev Bhandari, Chairman Jogindra Central Cooperative Bank Yogesh Bhartiya, former MLA K.L. Thakur, Deputy Commissioner Solan Kritika Kulhari were present on the occasion among others.
जसवां परागपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को लेकर शुक्रवार को नायब तहसीलदार परागपुर के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें इस समय रोजमर्रा की वस्तुओं, सामग्री और खानपान की चीजों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।जिसने आम आदमी, गृहणी की कमर तोड़ कर रख दी है। वहीं लिखा है कि 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.20 थी तथा डीजल पर 3.45 थी, लेकिन अब इसे केंद्र व राज्य सरकार ने भारी मात्रा में बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैसे-जैसे कच्चे तेल के रेट कम होते गए वैसे-वैसे केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाती गई, जिसका सारा बोझ आम जनता पर ही पड़ रहा है। यही कारण है कि पेट्रोल आज सेंचुरी मार रहा है, तो डीजल भी उसका अनुसरण करते हुए सेंचुरी के पास पहुंच गया है। जहां आज खाने का तेल 200 रुपए लीटर बाजार में बिक रहा है, वहीं गैस का सिलेंडर 1000 रुपए के आसपास है। जिस कारण लोगों के घरों का बजट खराब हो चुका है और दो वक्त का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। लोहे, सीमेंट, रेत, बजरी के मूल्यों में इतनी वृद्धि हो चुकी है की आज गरीब, किसान, मजदूर, विधवा, गृहणी अपना मकान बनाने के बारें में सोच ही नही सकते। ऐसा लगता है कि यह उनके लिए कहीं सपना ही न बनकर रह जाए और डबल इंजन की केंद्र व राज्य सरकार कुंभकर्ण की गहरी नींद में सोई हुई है व महिला कांग्रेस ने अंत मे राज्यपाल से विनम्र निवेदन किया है कि वे सरकार को आदेश दें कि मूल्य वृद्वि पर लगाम लगाए ताकि आम लोगों को अपना घर चलाने के लिए दर-दर की ठोकरे ना खानी पड़े। इससे पूर्व विश्राम गृह परागपुर परिसर से होते हुए जसवां परागपुर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुराधा व कार्यकारी अध्यक्ष अंजना कुमारी के नेतृत्व में विशाल रैली परागपुर बाजार तक निकाली गई।जिसमें हिप्र अन्य कामगर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटया विशेष रुप से मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर स्थानीय विश्राम गृह में सुरिंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित हुई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रेणु बाला, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंद्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व जसवां परागपुर कांग्रेस प्रभारी आरके अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव किरण गुलेरी, जिला पार्षद पुष्पा मिन्हास, दीपक गुलेरिया(मीडिया विभाग), पुनीत मल्ली, मीडिया विभाग, संजीव कुमार, अध्यक्ष (एससी विभाग), सोमराज, अध्यक्ष (ओबीसी विभाग), जगमेल सिंह, निदेशक, कांगड़ा कृषि सहकारी बैंक, लेखराज कंवर, निदेशक, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, मोनू पटियाल, सुरेश कुमार, काकू धीमान, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष जगवीर गग्गी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
उपमण्डल देहरा के तहत पड़ते रानीताल के अंतर्गत पंचायत भंगवार के गांव सुक्का बाग मे शुक्रवार सुबह लगभग 54 वर्षीय महिला का शव सड़क किनारे मिलने की सूचना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला भंगवार की ही निवासी है। मृतक महिला की पहचान संतोष कुमारी पत्नी जयचंद निवासी भंगवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम अपने निवास स्थान से कुछ सामग्री लेने समीप ही मार्केट में गई थी वहीं उक्त महिला वापस नहीं आयी जिस पर इंतजार करने के उपरांत उसके घर के वासियों ने उसे ढूंढना प्रारम्भ कर दिया । बताया जा रहा है कि अगली सुबह सड़क किनारे उस महिला का शव उसके घर से 100 मीटर दूरी पर पड़ा हुआ मिला है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
स्वच्छ हिमाचल मिशन 2021 के तहत शुक्रवार को वन परिक्षेत्र दाड़लाघाट के कर्मचारियों, अधिकारियों व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रतिनिधियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसके लिए सभी ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग से पिपलुघाट सड़क वाया उपतहसील कार्यालय व पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट से होकर पॉलिथीन व अन्य कूड़ा कचरा इकट्ठा किया गया। इस दौरान कर्मचारियों व पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज व ग्राम पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने लोगों से अपील की कि जंगलों के रास्तों व गाँव के रास्तों को स्वच्छ बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देते रहें, ताकि हिमाचल सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को कामयाब बनाया जा सके, ताकि दिन व दिन जो नई नई बीमारियाँ पैदा हो रही है उनसे बचाव हो सके। इस अवसर वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज, रेंजर ब्रांच ऑफिस दानोंघाट सत्यदेव शुक्ला, फॉरेस्ट गार्ड मनलोग बीट से सुरेंद्र कुमार, फॉरेस्ट गार्ड, खुशबू शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट प्रधान बंसी राम, उप प्रधान हेमराज, सेक्रेटरी दाड़लाघाट धनीराम, वार्ड सदस्य नौंणी से मस्तराम, दाड़लाघाट वार्ड सदस्य महेश, उमेश, पिंकी देवी, काकड़ा से वार्ड सदस्य अनुराधा, गवाह से वार्ड सदस्य नेम चंद, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट तुलसीराम, मीरा देवी, पंचायत चौकीदार पवन कुमार और वार्ड स्यार से सदस्य अमरा देई आदि ने इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.जनेश कपूर ने की। जिसमें आजादी के आंदोलन में हिमाचल प्रदेश की 3 मुख्य घटनाओं पझोता आंदोलन, सुकेत सत्याग्रह और धामी गोली कांड पर मुख्यतः चर्चा की गई। वेबीनार की शुरुआत प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर के अध्यक्षीय संबोधन से प्रारंभ हुई। उन्होंने आजादी के आंदोलन में विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नेताओं और आंदोलनों पर विस्तृत प्रकाश डाला व स्वतंत्रता आंदोलन की पवित्र धरोहरों के संरक्षण पर बल दिया। इसी कड़ी में प्रोफेसर अजय कुमार ने पझोता आंदोलन, प्रोफेसर विश्व ज्योति ने धामी गोली कांड और प्रोफेसर सुरेश कुमार ने सुकेत सत्याग्रह विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता आंदोलन में हिमाचल की भूमिका से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए। वेबीनार के अंत में राष्ट्रीय आंदोलन विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं का दबदबा बना रहा। शबनम शर्मा प्रथम स्थान पर, स्मृति द्वितीय स्थान पर और रश्मि तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के अंत में प्रोफेसर विश्व ज्योति ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
शिमला : भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी ने राठौर से भेंट कर इसके प्रारूप पर की चर्चा
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से भेंट कर इसके प्रारूप के बारे में चर्चा की। चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष बुटेल, विनोद सुल्तानपुरी व बुद्धि सिंह ठाकुर भी इस चर्चा में मौजूद रहें। धर्माणी ने बैठक में बताया कि प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ बनाई जाने वाली चार्जशीट पूरी तरह तथ्यों के आधार पर सरकार की विफलताओं के साथ साथ भ्रष्टाचार पर आधारित होगी। इसके लिए सभी कांग्रेस विधायकों, जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों से उनके क्षेत्रो में भाजपा नेताओं द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और काले कारनामों की पूरी जानकारी जुटा कर कमेटी को देने को कहा जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के आम लोगों से भी सरकार के खिलाफ शिकायतों की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट में भाजपा सरकार के काले कारनामों का पूरा चिठा लोगों के सामने आना चाहिए। इसके बाद चार्जशीट कमेटी ने विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से भेंट कर भाजपा सरकार के खिलाफ बनाई जाने वाली चार्जशीट के बारे में आपसी विचार विमर्श करते हुए इसके प्रारूप पर आपसी चर्चा की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में गत दिवस 38210 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आज जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 बचाव टीकाकरण के 156 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त, 2021 को 130 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन टीकाकरण सत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्ति कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रह जाए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लगवा लें। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है। डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया कि विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा सरकार के स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत ( सेगरीगेशन आफ़ गार्बिज एट द सोर्स ) सामाजिक जागरूकता से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें वार्ड नम्बर 8 ढालपुर के दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने जो प्लास्टिक बेस्ट उचित निष्पादन हेतु संग्रह कर नगर परिषद कुल्लू को निष्पादन हेतु दिया गया। इस मौक़े पर कुल्लू नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी, नगर परिषद वार्ड नम्बर 8 के पूर्व पार्षद तरुण विमल, ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से महिला समाज शिक्षा आयोजिका अरुणा महंत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ज़िला कोऑर्डिनेटर इंद्रदेव व रोटरी क्लब कुल्लू के प्रेसिडेंट अमन भल्ला, क्लब सेक्रेटरी रोटेरीयन अंशुल पराशर, संस्थापक रोटेरीयन डॉक्टर पी डी लाल, रोटेरीयन बीएस कपूर, शोभला साथी ट्रस्ट के सदस्य, व्यवसायी उपकार व्यास, गोपीन्दर वात्स्यायन, अश्वनी शर्मा, कर्म सिंह (मोहन स्टोर), बोध, रमेश कुमार, अनिता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे l रोटरी कुल्लू के संस्थापक रोटेरीयन डॉक्टर पीडी लाल ने नगर परिषद से आग्रह किया कि आज के समय में अधिकतर प्लास्टिक सरवरी नाला में देखने को मिलता है l उसके सही निष्पादन हेतु नगर परिषद उचित कदम उठाए l जिससे की इस पुरानी धरोहर को बचाया जा सके l भविष्य में रोटरी क्लब कुल्लू सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के लिए सदा नगर परिषद को सहयोग देता रहेगा l
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से शुक्रवार को धर्मपुर विकास खण्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 02 दिवसीय 'रिकाॅगनिशन ऑफ प्रिओर लर्निंग' कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी सुभाष अत्री ने किया। 02 दिवसीय इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आहार योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन की स्वच्छता एवं रखरखाव तथा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के बारे में बताया जाएगा। सुभाष अत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ एवं संतुलित आहार अति आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को खाद्य पदार्थों के रखरखाव तथा इनकी पोषकता की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों को 15 अगस्त तक टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के लाभ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपयोग में लाने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश कौशल विाकस निगम के जिला संयोजक नरेन्द्र त्यागी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाॅकमैन इण्डिया प्राईवेट लिमिटिड द्वारा सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को ‘कौशल प्रमाण पत्र’ प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के प्रधानाचार्य डाॅ.सुनील पाल, वाॅकमैन इंण्डिया प्राईवेट लिमिटिड के प्रतिनिधि आरक्षित गुप्ता, प्रशिक्षक नीता देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
ग्राम पंचायत नगरी के भलेड़ में सैनिक कैंटीन का शुभारंभ एसडीएम दग्ध डॉ अमित गुलेरिया ने किया। सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से खोली गई इस कैंटीन में सभी प्रकार खाद्य एवं अन्य उत्पाद उपलब्ध बाजार से सस्ते दामों पर आम आदमी के लिये उपलब्ध होंगे। गुलेरिया ने सैनिक कैंटीन खोलने के लिए संतोष कुमार धीमान के परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि नगरी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में कैंटीन खुलने से नगरी और आसपास की पंचायतों के लोगों को मल्टी ब्रांड उत्पादन घर के नजदीक कम रेट पर उपलब्ध होंगे।
किन्नौर के निगुलसरी में हुए दर्दनाक हादसे पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने गहरा शोक प्रकट किया। इस प्राकृतिक हादसे में 15 से अधिक लोगों के शव मिल चुके है जबकि अभी भी बहुत से लोगो के लापता होने की आशंका हैं। भूस्खलन से हुए दर्दनाक हादसे वाले दिन ही प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी युवा कांग्रेस की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और हालात का जायज़ा लिया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने युवा साथियों के साथ निगुलसरी हादसे में अपनी जान गवां चुके लोगो के परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाये व्यक्त की और शोकाकुल परिवारों को विश्वास दिलाया कि इस मुश्किल समय मे हिमाचल युवा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान निगम भंडारी ने सुंगरा, काफनु, सापनी और काचे गाँव में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। निगम भंडारी ने सरकार से माँग की कि मृतकों और घायलों के परिवारों को फ़ौरन राहत राशी प्रदान की जाए। मुआवज़े में किसी भी प्रकार की देरी ना की जाये। क्यूँकि अभी तक किन्नौर में पहले के प्राकृतिक हादसों के दौरान बगवानों को जिस मुआवज़े का वादा किया गया था वो अभी तक नहीं मिला है। साथ ही युंका अध्यक्ष ने माँग की कि हिमाचल सरकार हाईड्रो प्रोजेक्ट पालिसी में ज़रूरी बदलाव लाए और किसी भी नये प्रोजेक्ट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये। उन्होंने बताया कि पहाड़ों का शांत वातावरण, साफ़ सुथरी जल धारा और उपजाऊ मिट्टी आदी एसे वरदान हम हिमाचल वासियो के पास थे, जिस पर हम गर्व महसूस करते थे लेकिन आज किन्नौर की धरती पर नदी के बहाव को रोकना, पहाड़ों के बीच सुरंग खोदना और लगातार ब्लास्टिंग से पहाड़ों को काटना जैसे कई काम किए गये जिस से आज हम किन्नौर वासी हर पल ख़तरा महसूस कर रहे हैं। लगातार बन रहे हाईड्रो प्रोजेक्ट्स से किन्नौर और किन्नौर वासी हर पल ख़तरे में जीवन जी रहे हैं। निगम भण्डारी ने आक्रामक शब्दों में प्रदेश सरकार को कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं के नाम पर किन्नौर की धरती को खोखला करना बंद करो। बर्दाश्त की अब पराकाष्ठा हो गई है। अब पूर्ण विराम का समय आ गया है। ना मतलब ना ! हम हिमाचल सरकार से मांग करते है कि सरकार जिला किन्नौर में प्राकृतिक आपदा को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। निगम भण्डारी ने NDRF, ITBP और हिमाचल पुलिस के जवानों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने संसाधनों के अभाव में और ख़राब मौसम में भी अपनी जान पर खेल कर मलवे को हटाया और उनके द्वारा घायल लोगो को और मृतकों को मलवे से निकालने का मुश्किल कार्य लगातार किया जा रहा है ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में शुक्रवार को स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के तहत सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। स्वच्छता अभियान उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यान्वित किया गया। अजय कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ रहना आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सभी का व्यक्तिगत एवं सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति संवेदनशील रहे तो हम स्वच्छता के उस स्तर को प्राप्त कर सकते हैं जो देश, प्रदेश एवं समाज के विकास के लिए अनिवार्य है। स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, रेलवे लाइन, आनंद काॅम्पलेक्स, चिल्ड्रन पार्क, उपायुक्त कार्यालय पार्किंग, बस अड्डा एवं पेयजल स्त्रोतों के आसपास साफ-सफाई की गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अजेश कुमार, वर्ग अनुदेशकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा 28 अगस्त, 2021 को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात ने शुक्रवार को दी। ईरा प्रभात ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के दृष्टिगत इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दौड़ पूरे देश में 02 अक्तूबर 2021 तक आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का 28 अगस्त, 2021 को प्रातः 8.30 बजे से ऐतिहासक ठोडो मैदान से आयोजित की जाएगी।
आजादी के अमृत महोत्सव के सन्दर्भ में डाइट सोलन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और जिला प्रशासन के साथ वार्ड न. 10 में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान भी प्रारंभ किया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत एस.डी.एम. सोलन अजय यादव ने की। प्रिंसिपल डाइट चन्द्र मोहन शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव पर स्वच्छ हिमाचल अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में डाइट सोलन ने स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा अंतर सदन देश भक्ति समूह गान प्रतियोगता का कोविड एस.ओ.पी. को ध्यान में रख कर आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डाइट चन्द्र मोहन शर्मा ने बताया की प्रदेश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान की इसी कड़ी में सोलन जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डाइट के प्रशिक्षुओं तथा स्टाफ ने वार्ड न.10 में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। जिसकी शुरुआत एस.डी.एम.सोलन अजय यादव ने की। यह अभियान चार खम्बा से डाइट तक, डाइट से मुख्य सड़क होते हुए कोटला नाला तक, गर्ल्स हॉस्टल गेट से कोटला नाला तक तथा डाइट परिसर एवं उसके इर्द–गिर्द चलाया गया। डाइट के मीडिया कोर्डिनेटर डॉ.राम गोपाल शर्मा ने बताया की आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव पर स्वच्छ हिमाचल के सन्दर्भ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में डाइट के 100 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रितियोगिता में -- प्रथम भानु गुप्ता --द्वितीय उषा --तीसरे स्थान पर पूजा नारा लेखन प्रितियोगिता में --प्रथम शालू कँवर --द्वितीय प्रिया कुमारी --आरती गुप्तातीसरे स्थान पर भाषण प्रतियोगिता में --प्रथम प्रभजीत कौर --द्वितीय श्याम लाल --चेतना तीसरे स्थान पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में --प्रथम रंगीत --द्वितीय आँचल --शैली तीसरे स्थान पर समूह गान प्रतियोगिता में --प्रथम टैगोर सदन --द्वितीय विवेकानंद सदन --अरविंदो सदन तीसरे स्थान पर एस.डी.एम्.सोलन अजय यादव ने प्रथम, द्वितीय तथा तृत्य स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया। प्रिंसिपल डाइट चन्द्र मोहन शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बनाये गए श्रेष्ठ एवं प्रभावी चित्रों को डाइट के बोर्ड पर प्रदर्शित भी किया गया। डाइट सोलन में वर्ष भर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा .
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के विस्तार शिक्षा निदेशालय ने विश्वविद्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक ग्रेड 1 और फील्ड सहायक ग्रेड 1 के लिए 21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया। प्रशिक्षुओं को विभिन्न विभागों जैसे फल विज्ञान, पुष्प एवं स्थल सौंदर्यीकरण, कीट विज्ञान, बीज विज्ञान, पादप रोग विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान, खाद्य विज्ञान, वन उत्पाद (औषधीय और सुगंधित पौधों), मृदा विज्ञान, सिल्वीकल्चर एवं कृषि वानिकी के संकाय द्वारा वैज्ञानिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं ने कंडाघाट में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन का भी दौरा किया जहां उनके साथ फल, सब्जियों और फूलों की खेती पर तकनीकी ज्ञान साझा किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. देवेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के सफल समापन के लिए प्रतिभागियों और पाठ्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रिफ्रेशर कोर्स के दौरान प्राप्त ज्ञान से प्रशिक्षुओं को अत्यधिक लाभ होगा और इससे उनकी दिन-प्रतिदिन की कृषि गतिविधियों में सुधार होगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। समापन समारोह के दौरान संयुक्त निदेशक (संचार) डॉ.अनिल सूद, संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. सी.एल. ठाकुर, डॉ. वी.के चौधरी और पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. रेशमा नेगी उपस्थित रहे।
गृह रक्षा दसवीं वाहिनी हमीरपुर के सौजन्य से शुक्रवार को सुजानपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर गृह रक्षा दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट सुशील कौंडल विशेष रुप से सुजानपुर पहुंचे, और अपनी वाहिनी के सदस्यों के साथ मैदान की सुंदरता को लेकर स्वच्छता अभियान चलाते हुए इस मुहिम को आगे बढ़ाया। इस मौके पर सुजानपुर मैदान के भीतर फैली गंदगी कूड़ा करकट को इकट्ठा करके उपयुक्त स्थान पर भेजा गया। वाहिनी के करीब दो दर्जन सदस्यों ने एक क्विंटल कूड़ा करकट इखट्ठा किया। जिसमें सबसे ज्यादा खाद्य पदार्थों के खाली रेपर अन्य वेस्ट सामग्री प्लास्टिक की बोतल, शीशे की बोतल जो मैदान में यहां वहां फेंकी हुई थी, उन्हें इकठा किया गया। कमांडेंट सुशील कौंडल ने बताया कि स्वच्छता अभियान को चलाने के लिए कोई भी दिन विशेष दिन नहीं होता, जब आपके मन में आए इस अभियान को सफल बनाएं, अपने क्षेत्र की, अपने गांव की, अपने शहर के सार्वजनिक स्थानों की सफाई होती रहनी चाहिए। इसके लिए कोई विशेष दिन निर्धारित नहीं है ग्रह रक्षा वाहिनी जिला हमीरपुर पूरे जिला में इस अभियान को चलाए हुए हैं। यह निरंतर चलता रहेगा, उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्वच्छता को अपनाएं अपने देश प्रदेश और अपने गांव को सुंदर बनाएं। यह तभी हो सकता है जब हम खुद इस काम को करने में आगे आएंगे। इस मौके पर सुजानपुर ग्रह रक्षा वाहिनी कंपनी से परवीन कुमार दमकल चौकी इंचार्ज ललित कुमार के साथ अन्य कर्मी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अंगदान दिवस के अवसर पर गिविंग लाइफ ऑफर डेथ-द हीरोज ऑफ हिमाचल प्रदेश पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तिका के प्रकाशन के लिए लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि पीडि़त मानवता की सेवा के लिए अधिक से अधिक लोग अंगदान के लिए आगे आएगें। इस पुस्तक को डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी डाॅ. राकेश चैहान और पीजीआई चंडीगढ़ में रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग के प्रमुख व प्रोफेसर डाॅ. आशीष शर्मा ने लिखा है।सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डाॅ.रजनीश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर हुए भूस्खलन में अभी तक राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। इसी दौरान लाहौल में पहाड़ टूटने की खबर से हड़कंप मच गया है। लाहौल में पहाड़ टूटने के कारण नाले का पानी रुक गया है, इससे आसपास के गांव को खतरा पैदा हो गया है। लाहौल के जसरथ, ताडंग, हालिंग गांव को खतरा ज्यादा है। माना जा रहा है कि अगर यह बहाव अचानक टूट गया तो करीब एक दर्जन गांव सहित कई पुल बह सकते हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने घाटी के सभी प्रधानों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। बता दें कि लाहौल के जुंडा नाले के सामने नालड़ा पहाड़ के धंसने से चंद्रभाग नदी का बहाव रूक गया है। जिसके कारण गांव को खतरा बढ़ गया है। पूरी नदी बांध का रूप ले चुकी है।
किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास हुए भूस्खलन के तीसरे दिन मलबे से दो ओर शव निकाले गए हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। अभी भी 14 लोग लापता हैं। नेशनल हाईवे-5 पर हुए भयावह भूस्खलन के दूसरे दिन गुरुवार को रेस्क्यू टीमों ने मलबे से चार शव निकाले थे। हादसे के करीब 20 घंटों बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस के कुछ टुकड़े और टायरों को भी खोज निकाला गया था। हालांकि, बस में सवार यात्रियों में से 14 अब भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आए टिपर, कारों, सूमो और अन्य वाहनों में सवार घायलों और मृतकों को निकाल लिया गया है। अब बस यात्री ही लापता हैं। वहीं, समय बीतने के साथ-साथ लापता लोगों के परिजनों की उम्मीदें कम होती जा रही हैं।
प्रदेश के ऊना जिले में 500 करोड़ रुपये के एपीआई आधारित फरमंटेशन उत्पादन संयंत्र के लिए वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में राज्य सरकार और मैसर्ज कानकाॅर्ड बायोटेक लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति ने राज्य सरकार और कानकाॅर्ड बायोटेक लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुधीर वैद ने कंपनी की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। परियोजना की स्थापना एपीआई पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में तीन चरणों में 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ की जाएगी जिसमें 1000 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। इस परियोजना की निर्यात क्षमता लगभग 60-65 प्रतिशत होगी। इकाई दो वर्षों में चालू हो जाएगी और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी। सरकार ने आवश्यक अनुमति और अनुमोदन प्राप्त करने के लिए कंपनी को पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई है। कानकाॅर्ड बायोटेक भारत की अग्रणी एकीकृत जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है जो इम्यूनोसप्रेसेन्ट, ऑन्कोलॉजी, एंटी-इनफेक्टिव (जीवाणुरोधी और एंटिफंगल), एंजाइम आदि पर केंद्रित उच्च गुणवत्ता वाले फरमंटेशन-आधारित बायो-फार्मा एपीआई का निर्माण करती है। यह दुनिया में इम्यूनोसप्रेसेन्ट एपीआई के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है और 20 से अधिक फरमंटेशन आधारित एपीआई की पेशकश करने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग नरेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 18वीं बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार 19 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों पर लगभग 4126.23 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 5107 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इससे यह प्रदर्शित होता है कि आर्थिक मन्दी के बावजूद राज्य निवेश को निरंतर आकर्षित कर रहा है। प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों में बल्क ड्रग्ज और इनके फार्मूलेशन व बायोटैक उत्पाद इत्यादि का निर्माण करने के लिए मै. मोरपेन बायोटैक लि. बद्दी, जिला सोलन, एयर कण्डीशनर, कलीन रूम, इलैक्ट्रीकल पैनल इत्यादि का निर्माण करने के लिए मै. एनईएमआर इन्ड्रस्ट्रीज प्राइवेट लि. नालागढ़, जिला सोलन, पूनर्चक्रण टैक्सटाइल फाइवर निर्माण के लिए मै. वर्धमान रिनोवा (वर्धमान टैक्सटाइल लि. की इकाई), बद्दी जिला सोलन, टैबलेट्स, कैप्सूल, इन्जैक्शन आदि के निर्माण के लिए मै. क्वालिटी फार्मास्यूटीकल लि. औद्योगिक क्षेत्र राजा का बाग जिला कांगड़ा, बांस की प्लाई के निर्माण के लिए मै. अनाग्राम सिस्टमज, औद्योगिक क्षेत्र चनौर, जिला कांगड़ा, आरटिलरी एमूनिशन आदि के निर्माण के लिए मै. एसएमपीपी प्राइवेट लि. नालागढ़, जिला सोलन, एम्पटी ग्लास एम्पोयूल्ज, वायल निर्माण के लिए मै. श्री नैना ग्लास इंक, बद्दी, जिला सोलन, सेफ्टी रेजर ब्लेड और सम्बध उत्पादों के निर्माण के लिए मै. सवारिया फियूचर वर्कस लि. औद्योगिक क्षेत्र अम्ब, जिला ऊना और इथेनाॅल, पोटेबल अल्कोहल, डीडीजीएस, कार्बन डाइऑक्साइड, ऐना आदि के निर्माण के मै. जय ज्वाला बायोफ्यूल इन्ड्रस्ट्रीज गांव किरपालपुर नालागढ़, जिला सोलन के प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की। प्राधिकरण ने जिन नए परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है उनमें टैबलेटस, कैप्सूल और तरल पदार्थ आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज लाईफ विज़न हैल्थकेयर, ईपीआईपी चरण-1 झाड़माजरी बद्दी जिला सोलन, एमएस फिटिंग और फिक्सचर, फार्मा डिसइनफेक्टेड स्प्रे, सेनिटाइजर, काॅस्मेटिक उत्पाद आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज पोटिका एरोटैक लिमिटेड गांव जोहरोन, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, एमएस इनगोट्स, एमएस बार/एमएस फ्लैट/ चैनल/एंगल आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज अम्बिका अलवायज, आई.ए. काला अम्ब जिला सिरमौर, एम.एस. बिलेट्स, एम.एस./टी.एम.टी. बारज के निर्माण के लिए मैसर्ज सबू टोर प्राइवेट लिमिटेड युनिट-1, काला अम्ब जिला सिरमौर, पाॅलिएस्टर यार्न के निर्माण के लिए मैसर्ज हिमटेक्स टेक्सटाइल्ज प्राइवेट लिमिटेड, गांव नंगल, सलंगरी जिला ऊना और एम.एस. बिलेट, टी.एम.टी. बार, चैनल और अन्य लौह उत्पादों के निर्माण के लिए मैसर्ज प्राइम स्टील इन्डसट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गांव बटेड़, बद्दी जिला सोलन शामिल हैं। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान और जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव के.के. पंत, सचिव विकास लाबरू, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, प्रबन्ध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) आर.के. शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन व अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों को लंबित मंहगाई भत्ते की किश्त जारी करने को आवाज बुलंद की है। महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन बन्यालव, सोनिया डडवाल और कोषाध्यक्ष लोभी राम ने सरकार से मांग की है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को एक जनवरी 2020 से एक जुलाई 2021 तक लंबित मंहगाई भत्ते की किश्त जारी की जाए। इससे प्रदेश के 2.50 लाख कर्मचारियों व 1.25 लाख पैंशनरों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कर्मचारियों के ज्वलंत मामले जैसे अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से दो वर्ष करना, केंद्र सरकार की पुरानी पेंशन बारे 2009 की अधिसूचना को प्रदेश मे लागू करना व नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करना व वेतन विसंगतियों को दूर करने की भी मांग उठाई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हालांकि महासंघ द्वारा 26 सूत्रीय मांगपत्र सरकार को प्रस्तुत कर दिया है ताकि जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाई जा सके, लेकिन अभी तक कुछ विभागीय यूनियनों की मांगे आना शेष है। विभागीय संगठनों से आहवाहन किया है कि वे शीघ्र ही अपने मांग पत्र महासंघ को प्रेषित करें। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अवश्य ही स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को तोहफा प्रदान करेंगे। महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि महासंघ ने अपना 26 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को प्रेषित कर दिया है ताकि जेसीसी की बैठक की तिथि निर्धारित की जा सके। जिसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न संगठनों, विभागीय व समस्त जिला इकाइयों द्वारा महासंघ को समर्थन देने के लिए भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को आश्वस्त किया है की उनके हितों कि रक्षा की जाएगी और समय-समय पर सरकार के समक्ष सभी मुद्दों को हल करवाने हेतु महासंघ प्रयासरत रहेगा।
मनाली विधानसभा अध्यक्ष हरि चन्द शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के लोगों व पदाधिकारियों द्वारा होटल एसोसीएशन मनाली में हो रहे चुनाव को राजनेतिक रूप दे दिया है। जो ओछि मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि होटल एसोसीएशन मनाली व आसपास के होटल व्यावसायिक लोगों का संगठन है। जो ग़ैरराजनैतीक संस्था है। इसमें होटल व्यवसाय से जुड़े लोग इस संस्था के सद्स्य है। जो व्यक्तिगत रूप से सभी राजनैतिक पार्टियों से जुड़े है। परंतु इस संस्था को पूर्ण रूप से राजनैतिक रूप देना ग़लत है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी किसी भी चुनाव से डरती नहीं है। बल्कि हर समय करारा जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की है की एसी छोटी सोच के लोगों का समर्थन न करें। साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा इस प्रकार की औछि राजनीति को छोड़ कर होटल व्यवसाय व पर्यटन से जुड़े लोगों को राहत प्रदान करे। जहां कोरोना के समय पर्यटन कारोबार को भारी नुक़सान हुआ है। उन्होंने कहा कि हस्तक्षेप करने के स्थान पर होटलों में बिजली शुल्क, प्रदूषण शुल्क, गारवेज शुल्क में राहत दे और मनाली क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए स्थान चिन्हित करने चाहिए। मनाली विधानसभा के वरिष्ट नेता व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेन्द्र नेगी ने इन बातों का समर्थन करते हुए कहा की सरकार इस प्रकार की ग़ैरराजनैतिक संस्था को राजनैतिक रूप देकर क्या दर्शाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी करारा जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपा के इन लोगों को परिणाम के समय इस बात का पता चलेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा है कि सरकार और आपदा प्रबंधन के बीच कोई भी तालमेल नही है। भारी बारिश के चलते, बादल फटने व बाढ़ से निपटने के कोई भी पुख्ता इंतजाम न तो सरकार के पास ही है और न ही आपदा प्रबंधन के पास कोई उपाय। प्रदेश में आपदा प्रबंधन सफेद हाथी साबित हो रहा है, जिसपर सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती है। किन्नौर जिला के निगुलसेरी के पहाड़ दरकने से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि आये दिनों भारी बारिश के चलते पहाड़ दरक कर सड़कों में गिर रहें है। पिछले दिनों सिरमौर में भी ऐसी ही पहाड़ी दरकी पर गनीमत रही कि वहां जानमाल को कोई नुकसान नही हुआ पर किन्नौर के निगुलसरी में हुए इस हादसे में अभी तक 14 लोगों की मृत्यु बहुत ही दुखद है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मओं की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। उन्होंने कहा कि लोकनिर्माण विभाग समय समय पर सड़कों के आसपास, विशेष तौर पर जहां पहाड़ो से मलवा नीचे आ रहा होता है या सड़क धस रही होती है वहां उसे मार्क कर खतरे के प्रति आगह किया जाता है, पर अब ऐसा नही किया जा रहा है। उन्होंने इस दुर्घटना के लिये पूरी तरह लोकनिर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को दोषी ठहराया है। राठौर ने कहा कि निगुलसेरी में यह दुर्घटना दोपहर 12.30 बजे होती है पर जिला प्रशासन का आपदा बल की मशीनरी घटनास्थल पर 5 बजे के बाद पंहुचती है, जबकि आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जाबाज़ जवानों ने राहत कार्यो को पूरी ततपरता से किया। राठौर ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान का तुरंत आकलन किया जाना चाहिए और प्रभावित लोगों को उनके नुकसान की भरपाई भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बरसात में सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है, इसके पुनः निर्माण के लिये केंद्र से विशेष आर्थिक मदद की मांग की जानी चाहिए।
दाड़लाघाट में चार सालों से तैयार 30 बेड के सीएचसी अस्पताल को शुरू होने का इंतजार है। चार साल पूर्व में सीएचसी अस्पताल भवन बनकर तैयार हो चुका है व रंगाई पुताई का काम भी पूरा है, लेकिन अंदर की साज सज्जा अभी पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा सीएचसी अस्पताल के लिए बैड समेत जरूरी सामान की खरीदारी नहीं हुई है। करीब 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार की लागत से बनेे सीएचसी अस्पताल को संचालित होने में हो रही देर को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा भी है। सभी इस उम्मीद में हैं कि सीएचसी अस्पताल समय से संचालित होगा तो स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कांग्रेस सरकार के समय अस्पताल बनना शुरू हुआ था व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद निर्माण कार्य एक साल के भीतर बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार इस भवन के उद्घाटन में देरी कर रही है। जबकि जरूरी संसाधनों की खरीदारी अभी नहीं हुई है। सीएचसी स्टाफ पैटर्न के अनुरूप केंद्र में चार डॉक्टर, एक दंत चिकित्सक, चार स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, आई टेक्नीशियन, एक मिड वाइफ नियुक्त किए जाएंगे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक सीएचसी स्टाफ की नियुक्ति को लेकर सरकार से कोई अधिसूचना नहीं पहुंची है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कम से कम ईएसआई का स्टाफ तो यहां बैठेगा। सरकार भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दे रही:- स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी अस्तपाल को शुरू किया जाए ताकि जनता को हो रही परेशानी दूर हो सके। लोगो मे समाजसेवक अनिल गुप्ता, जगदीश ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, तिलक राज, अरुण, कमलकांत, हंसराज, पदमदेव, लालचंद, मनोज गौतम, जयसिंह ठाकुर, दीपक गजपति, प्रेम केशव, लाला शंकर, मोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चूका है लेकिन सरकार भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग की है कि सीएचसी भवन को जल्द शुरू कर लोगो को सुविधा प्रदान की जाए। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से यह आग्रह किया है कि जल्द से इस नए भवन को जनता को समर्पित किया जाए ताकि लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। 25 पंचायतों के साथ लगते इस क्षेत्र में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी:- 25 पंचायतों का केन्द्र बिंदु व दो सीमेंट के बड़े उद्योग की आबादी वाले इस क्षेत्र में पीड़ितों को इलाज के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ता है।इससे समय के साथ उनका धन तो बर्बाद होता ही है, अक्सर वक्त पर इलाज न मिल पाने से जान भी चली जाती है। 25 पंचायतों के साथ लगते इस क्षेत्र में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी के लिए ईएसआई अस्तपाल है। इसमे तैनात एक मात्र चिकित्सक के कंधों पर लंबे समय से इतनी बड़ी आबादी की स्वास्थ्य व्यवस्था हांकी जा रही है। अगर वास्तव में चल रहे जो ईएसआई अस्पताल दाड़लाघाट के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन यहां 150-200 के बीच ओपीडी रहती है। इनमें से 50 फीसदी से कम मरीजों का ही यहां इलाज हो पाता है। इससे ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अर्की, शिमला या सोलन जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मानें तो सीएचसी की बिल्डिंग काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो गई, लेकिन संसाधन और स्टाफ अब तक नहीं जुटाया जा सका है। लिहाजा लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। 30 बेड वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से जिला परिषद वार्ड दाड़ला और धुंधन की 29 पंचायतों की लगभग 30 हजार से अधिक की आबादी के अलावा बिलासपुर सदर और शिमला ग्रामीण की साथ लगती कुछ पंचायतों के लोग भी लाभान्वित होंगे।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरुवार को स्वयं सहायता केन्द्रों व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वैब मोड व दूरदर्शन के माध्यम से किये गए संवाद में कुल्लू जिला से चार हजार से अधिक प्रतिनिधि जुड़ें। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त शिवम् प्रताप सिंह ने कहा कि जिला के सभी विकास खण्डों में प्रधानमंत्री के संवाद में भाग लेने के लिए व्यवस्था की गई थी। पंचायती राज संस्थानों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधि संवाद से जुड़कर काफी खुश दिखाई दिये और स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रधानमंत्री ने स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया और अनेक प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जिसका महिलाओं को समुचित लाभ मिलेगा। परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के संवाद का प्रसारण सभी पंचायतों में पंचायत घर अथवा सीएससी के माध्यम से किया गया। संवाद से जुड़ने के लिए समस्त स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायती राज संस्थानों को किसी भी माध्यम को अपनाकर जुड़ने का आग्रह किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला में सभी केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकोल का पूरा ख्याल रखा गया। प्रधानमंत्री ने संवाद के दौरान स्वयं सहायता समूहों को अपनी आर्थिकी को और मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पहले स्वयं सहायता समूह को कोई उद्यम चलाने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता था, जो अब 20 लाख रुपये किया गया है। यह ऋण बिना बैंक गारन्टी के स्वयं सहायता समूहों को कम ब्याज पर प्रदान किया जाता है। महिलाओं को अलग-अलग प्रकार के कार्यों अथवा उद्यमों के संचालन के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर अनेक महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां सांझा की जो दूसरों के लिए प्रेरणा बनी। संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत जिया ग्राम पंचायत से जागृति समूह की प्रधान कृष्णा ने कहा कि वह 2009 में स्वयं सहायता समूहों से जुडी थी और 2017 में उनका समूह ऑन लाईन किया गया। उनका प्रशिक्षण हैदराबाद में हुआ। उन्हें काफी मार्गदर्शन मिला। कृष्णा ने कहा कि उन्हें 9 लाख सीआईएफ मिला। उसमें से उनके संगठन ने 12 स्वयं सहायता समूहों की अनेक महिलाओं को रोजगार जुटाकर आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग किया। इसी प्रकार, सुदर्शना शर्मा एकता ग्राम संगठन की प्रधान व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। वह तीन सालों से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उनके समूह ने अपना कारोबार करने के लिए ऋण लिया है और आज सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सुदर्शना को अपने उत्पादों को बेचने के लिए पतली कूहल में दुकान भी उपलब्ध करवाई गई है। इन महिलाओं का कहना है कि स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय बनाकर रखा जाना चाहिए और कोई न कोई काम अवश्य करना चाहिए जो आजीविका से जुड़ा हो और महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करता हो।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हरी ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेशों के अनुरूप आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार सोलन जिला से होकर हिमाचल प्रदेश आने वाले सभी आगुन्तकों को अपने साथ कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र (दोनो खुराक) अथवा 72 घण्टे पूर्व तक किए गए आरटीपीसीआर परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट या 24 घण्टे पूर्व तक किए गए आरएटी परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखनी अनिवार्य है। यह आदेश 13 अगस्त, 2021 से लागू होंगे। जिला के आवासीय विद्यालयों के अतिरिक्त अन्य सभी विद्यालय 22 अगस्त, 2021 तक बन्द रहेंगे। अध्यापकों एवं गैर अध्यापन कार्य में संल्गन कर्मियों को विद्यालय आना होगा। आवासीय विद्यालयों में कोविड-19 से बचाव के लिए शिक्षा विभाग द्वारा मानक परिचाल प्रक्रिया जारी की जाएगी। पथ परिवहन एवं कान्ट्रेक्ट कैरिएज सार्वजनिक परिवहन बस सेवा का अन्तरराज्यीय, अन्तर जिला एवं जिला के भीतर आवागमन पंजीकृत यात्री क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ होगा। यह आदेश 13 अगस्त, 2021 से लागू होंगे। अन्तराज्यीय परिवहन सेवा के दौरान आरटीपीसीआर या आरएटी अथवा टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रणाली तैयार की जाएगी ताकि पात्र यात्री ही सोलन जिला में प्रवेश कर सकें। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि सभी विभाग एवं सरकारी संगठन, पुलिस अधिकारी एवं कर्मी तथा स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित बनाएंगे कि राज्य कार्यकारी समिति एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जारी सभी आदेशों की अनुपालना हो। पुलिस अधीक्षक सोलन एवं बद्दी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा सभी उपमण्डलाधिकारी पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकायों की सहायता से इन आदेशों का पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाएंगे। इन आदेशों की अवहेलना तथा कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना न करने पर दोषी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश उपरोक्त वर्णित तिथि से लागू होंगे तथा आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। अन्य सभी प्रतिबन्ध एवं छूट पूर्व में जारी आदेशों के अनुरूप जारी रहेंगी।
• चारों संसदीय क्षेत्रों से होते हुए 8 जिला, लगभग 37 विधान सभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा • प्रदेश के शक्तिपीठों में भी करेंगे दर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में विस्तार करते हुए 43 नए मंत्री बनाए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार ये सभी मंत्री अपने-अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता से मिलेंगे और केंद्र व प्रदेश की नीतियों को जन जन तक पहुचाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर तरूण चुघ इस जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक है। हिमाचल प्रदेश में इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को संयोजक, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, कुसुम सदरेट, वीरेन्द्र चैधरी तथा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह जन आशीर्वाद यात्रा 212 लोकसभा क्षेत्रों, 19 प्रदेशों, 265 जिलों से होते हुए 19567 कि0मी0 की यात्रा तय करेगी और 1663 कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा 19 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त, 2021 तक लगातार 5 दिनों तक चलेगी। 19 अगस्त, 2021 को अनुराग ठाकुर का परवाणू में भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यह यात्रा चारों संसदीय क्षेत्रों से होते हुए 8 जिला, लगभग 37 विधान सभा क्षेत्रों से गुजरेगी और 650 कि0मी0 तय करेगी तथा लगभग 90 कार्यक्रम किए जाएंगे। पहले दिन यह यात्रा शिमला संसदीय क्षेत्र से शुरू होगी, दूसरे दिन शिमला से बिलापुर होते होते हुए मण्डी संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करेगी, तीसरे दिन मण्डी से कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तथा चौथे दिन यह यात्रा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करेगी और पांचवे दिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही इस यात्रा का समापन होगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर अलग-अलग जगह जनता को सम्बोधित भी करेंगे और प्रदेश के शक्तिपीठों में दर्शन भी करेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि जहां-जहां से भी यह यात्रा निकलेगी वहां के 2017 के प्रत्याशी, पार्टी के सभी प्रदेश से मंडल के पदाधिकारी, स्थानीय मंत्री, विधायक, महापौर, उपमहापौर, जिला परिषदों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा चुने हुए जनप्रतिनिधि इस यात्रा के उपस्थित रहेंगे। उन्होनें कहा कि वे स्वयं भी इस यात्रा में उपस्थित रहेंगे।
निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग डाॅ. पंकज ललित ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त, 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में राज्य स्तरीय बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के लगभग 30 साहित्यकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को अपने गौरवमयी इतिहास की जानकारी प्रदान करना तथा देश को आजादी दिलाने के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों के बलिदान का स्मरण करवाना है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस तरह के अनेकों साहित्यिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी मंजीत शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को सभी हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावों से भरपूर भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि उपमण्डल के नागरिक इस दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्र गान गा कर देश भक्ति की भावना को उजागर करें तथा प्रतिभागी राष्ट्र गान गाते हुए अपनी वीडियो बनाकर http://rastragaan.in पर अपलोड कर वहां से अपना प्रमाण पत्र भी डाउनलोड करें। उन्होंने बताया कि वीडियो को उप निदेशक भाषा एवं संस्कृति के व्हट्सऐप नम्बर 78070-00075 पर भेजें, जिसे मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त को लाईव दिखाया जाएगा।
स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल अभियान के अंतर्गत जिला पर्यटन विभाग द्वारा शिमला नगर के साथ लगते कोटी व नालदेहरा में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व कूड़ा-कर्कट इक्ट्ठा करने का कार्य किया गया। यह जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी जीडी काल्टा ने वीरवार को दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिला पर्यटन विभाग के कर्मचारियों के अतिरिक्त कोटी रिजोर्ट, होटल निकाया, होटल हिल्क रेस्ट, होटल हीडन जेम, होटल ड्रिम व्यू और शर्मा होम स्टे के प्रबंधकों एवं लगभग 40 कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्य कर अभियान को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त, 2021 तक चलने वाले इस अभियान में निरंतर रूप से स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और शिमला नगर व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ किया जा रहा है। इस अवसर पर होटल निरीक्षक दलीप ठाकुर भी उपस्थित थे।
राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार वीरवार को राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क मुख्यालय के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों में भी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी वीरवार को आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क युनूस ने दी। उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता अभियान स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वच्छ हिमाचल अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभाग के कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई तथा कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक संग्रह, शौचालय की सफाई, कार्यालय परिसर की सफाई, आसपास की नालियां आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
हिमाचल प्रदेश विभागीय बोर्ड के एक प्रवक्ता ने वीरवार को जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण स्थगित की गई विभागीय परीक्षाओं का आयोजन अब 13 से 21 सितम्बर, 2021 तक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थियों को विभागीय परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करते समय केन्द्रीय अधिकारियों के समक्ष कोविड-19 महामारी के टीकाकरण का प्रमाण पत्र या 71 घण्टे पूर्व आरटीपीसीआर नेगटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, हिमाचल प्रदेश वन सेवा, तहसीलदार व नायब तहसीलदार, राज्य में कार्यरत अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारी, पात्र अराजपत्रित अधिकारी (अधीक्षक ग्रेड-प्प् व वरिष्ठ सहायक) तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षकों, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के राजपत्रित अधिकारी, पात्र अराजपत्रित अधिकारी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अभियन्ताओं व हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ प्रबन्धकों/सहायक अभियन्ताओं के लिए निर्धारित डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रवक्ता ने कहा कि पेपर नम्बर-1 (वित्तीय प्रशासन) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मण्डी और राजकीय महाविद्यालय, संजौली, शिमला में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला में आयोजित की जाएंगी। अभ्यार्थियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में गत दिवस 24813 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वीरवार को जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 बचाव टीकाकरण के 140 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त, 2021 को 136 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन टीकाकरण सत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्ति कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रह जाए। उन्होंने सभी से आग्रह किया की अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लगवा लें। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है। डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया कि विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
किन्नौर में भूस्खलन हादसे में मारे गए सुजानपुर के युवा विजय कुमार का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। ग्राम पंचायत डेरा की प्रधान सोनिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के शव को लेने के लिए सुजानपुर से उनके परिजन गाड़ी लेकर किन्नौर गए हैं जहां से वह लोग शव को यहां लाएंगे। शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक सुजानपुर में कुछ समय तक टैक्सी चालक था। इसके बाद वह ट्रक चला रहा था तथा ट्रक लेकर किन्नौर गया था। उधर मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पूरा क्षेत्र शोक ग्रस्त है। मृतक अपने पीछे माता पिता पत्नी और डेढ़ माह का बच्चा छोड़ गया।
वीरवार को कोटखाई मे स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत कोटखाई के वार्ड नंबर 2 में सफाई की गई। इसके तहत वार्ड 2 में प्लास्टिक इकठ्ठा किया गया तथा भाँग उखाड़ी गई। कोटखाई में चल रहा सफाई अभियान, वन विभाग फायर ब्रिगेड, नगर पंचायत, हिमाचल पुलिस, राजस्व विभाग, मानव सेवा संस्थान, थिंक द बिग ग्रुप, कोटखाई 09 ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया। नायब तहसीलदार कोटखाई मोहनलाल महंत ने कहा कि सभी का एकजुट होकर सफाई कार्य में एकत्रित होना एक अच्छा संदेश देता है। वही भांग को नष्ट किया गया है जो एक बहुत बेहतरीन कदम है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एनएसएस इकाई ने ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस मनाया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौंडल ने स्वयंसेवियों को यूथ दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की और बताया कि यह दिवस 1999 से सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जा रहा है। इसको मनाने का उद्देश्य युवाओं में व्यक्तिगत साफ सफाई, स्वास्थ्य जागरूकता धारणिया विकास, वर्तमान चुनौतियों से किस प्रकार सामना करना है आदि के बारे में विस्तार से बताया।
हर श्रमिक व उसके परिवार को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि श्रमिकों तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करके इनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि विभिन्न ठेकेदारों के पास तथा मनरेगा में कार्य कर रहे श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाने तथा बोर्ड में उनके पंजीकरण के लिए जिला हमीरपुर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 15 दिनों के दौरान जिला में अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण के लिए कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष की बीच होनी चाहिए तथा उसने साल में कम से कम 90 दिन कहीं पर कार्य किया हो या मनरेगा में दिहाड़ी लगाई हो। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों तथा उनके परिवार की आर्थिकी में सुधार के लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से शादी हेतु वित्तीय सहायता, मातृत्व एवं पितृत्व सुविधा, पंजीकृत सदस्यों के दो बच्चों की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता, चिकित्सा सहायता, पेंशन सुविधा, विकलांगता पेंशन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद श्रमिक को एक हजार रुपये पेंशन का भी प्रावधान है। दुर्घटना या बीमारी के कारण विकलांग हुए श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। 50 प्रतिशत से अधिक विकलांग होने पर 50 हजार रुपये और 50 प्रतिशत से कम विकलांगता पर 25 हजार रुपये आर्थिक मदद दी जाती है। पंजीकृत श्रमिक की किसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 4 लाख रुपये की राहत राशि दी जाती है। प्राकृतिक मृत्यु पर भी दो लाख रुपये की सहायता दी जाती है। अंतिम संस्कार के लिए भी 20 हजार रुपये की मदद दी जाती है। पंजीकृत लाभार्थियों को सरकारी अस्पताल या सरकार द्वारा अनुमोदित निजी अस्पतालों से चिकित्सा बिल प्रस्तुत करने पर प्रतिवर्ष बाह्या उपचार के 50 हजार रुपये और इंडोर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए एक लाख रुपये और गंभीर बीमारी के लिए पांच लाख रुपये तक की धनराशि प्रदान की जाती है। पंजीकृत श्रमिकों के दो बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रथम कक्षा से आठवीं तक लड़कियों के लिए 8 हजार और लडक़ों के लिए पांच हजार रुपये, नौंवीं कक्षा से बारहवीं तक लड़कियों के लिए 11 हजार और लडक़ों के लिए आठ हजार रुपये, स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए के लिए लड़कियों को 16 हजार और लडक़ों को 12 हजार रुपये, स्नातकोत्तर में कला, वाणिज्य और विज्ञान में लड़कियों के लिए 21 हजार और लडक़ों को 17 हजार रुपये का प्रावधान है। एक वर्ष, दो वर्ष और तीन वर्ष के डिप्लोमा के लिए लड़कियों को ्र21 हजार रुपये और लडक़ों को 17 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी प्रकार व्यावसायिक शिक्षा मेडिकल, इंजीनियरिंग, पीएचडी और अनुसंधान हेतु लड़कियों के लिए प्रतिवर्ष 36 हजार रुपये और लडक़ों के लिए 27 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। मातृत्व-पितृत्व योजना के तहत पंजीकृत महिला लाभार्थी को प्रसव अवधि के समय या बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये की मदद मिलती है। दो प्रसवों तक महिलाओं को समय-समय पर प्रचलित न्यूनतम मजदूरी की दर से 90 दिन से 26 सप्ताह तक मातृत्व अवकाश और छह हजार रुपये की राशि का प्रावधान है। पुरुष लाभार्थी को भी पितृत्व सुविधा के तहत बच्चे के जन्म पर एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पंजीकृत अविवाहित श्रमिक को स्वयं के विवाह हेतु 51 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा विवाहित श्रमिक के दो बच्चों की शादी के लिए भी 51-51 हजार रुपये की सहायता मिलती है। उपायुक्त ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हंै कि वे जिला के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की साइट पर जाकर ठेकेदारों के अधीन कार्य कर रहे श्रमिकों का भी पंजीकरण करेंं, ताकि उन्हें भी बोर्ड की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बीडीओ और ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों के कामगारों और मनरेगा के मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र श्रमिक श्रम निरीक्षक राम लाल शर्मा के मोबाइल नंबर 85804-86961 या कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-292305 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्देशित सूचियों के गहन पुनरनिरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई को अर्हता तिथि मानते हुए जिला हमीरपुर के विकास खंड नादौन, बिझड़ी, बमसन और हमीरपुर की ग्राम पंचायतें जहां पर पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त हुए पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को जन साधारण के दावे या आक्षेप आमंत्रित करने के लिए 9 अगस्त को प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों से संबंधित प्रति उपायुक्त कार्यालय, ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषद के कार्यालयों में कार्यालय समय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूचियों से संबंधित दावे या आक्षेप 16 अगस्त तक संबंधित पुनरनिरीक्षण अधिकारी या खंड विकास अधिकारी को स्वयं या अभिकर्ता के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर प्रस्तुत किए जा सकते है। इन्हें डाक द्वारा भी भेजा जा सकता है। दावे या आक्षेप प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित प्रपत्र उपरोक्त अधिकारियों के पास निशुल्क उपलब्ध होंगे। पुनरनिरीक्षण अधिकारी निर्धारित अवधि में प्राप्त दावे या आक्षेपों का निपटारा 20 अगस्त तक करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष 23 अगस्त तक अपील की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) 24 अगस्त तक इन अपीलों का निपटारा करेंगे तथा 25 अगस्त को ये मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।
ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक सभा के प्रधान व पूर्व उपाध्यक्ष बीडीसी जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का शुक्रवार को अर्की का दौरा होने जा रहा है। इस मौके पर सुधार सभा मांग करती है कि दाड़लाघाट के साथ लगती 24 पंचायतों की मांग को मध्य नजर रखते हुए दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय का खोला जाना अति आवश्यक है। वहीं दाड़लाघाट को सब तहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील बनाया जाना जरूरी है, जबकि सरकार को यहां से काफी रेवेन्यू प्राप्त होता है। वहीं दाड़लाघाट में दो सीमेंट प्लांट अंबुजा व अल्ट्राटेक स्थापित है। वहीं नेशनल हाईवे होने की वजह से भी वीआईपी लोगों का आवागमन अधिक रहता है, इसलिए दाड़लाघाट में एक लोक निर्माण विभाग का सर्किट हाउस होना भी जरूरी है। यह मांगे पूर्व में बीडीसी सदस्यों ने भी प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजी है। इस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति भी प्रदान की। सभा में प्रधान जगदीश ठाकुर, सचिव प्रेम केशव, हेतराम, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनिल, लोक राम, बाबू राम, प्यारे लाल, प्रेमलाल, गीता राम, जीतराम इंद्र सिंह, हेमंत, सुखराम, महेंद्र, अमरचंद, हेमचंद, भीमचंद, रमेश कुमार, कमलेश ने भाग लिया।
9 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल अभियान के तहत वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने किया। अभियान के दौरान उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय परिसर के आस-पास सफाई की, जिसमें प्लास्टिक-पॉलीथिन व अन्य कचरा एकत्रित किया गया। एकत्रित प्लास्टिक के कचरे को नगर परिषद को सौंप दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को अपने-अपने परिसरों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर निकाय और पंचायत जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वच्छ रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल के सपने को साकार किया जा सके। सफाई अभियान में एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, सहायक आयुक्त रमन घरसंगी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी केडीएस कंवर और अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भी भाग लिया।


















































