मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत दिवस 75वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रदेश भर के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। जयराम ठाकुर ने लोगों द्वारा अपने घरों, गांवों और कार्यस्थलों में झण्डा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और उनके द्वारा किए गए आह्वान को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। विद्यालय में सोमवार को प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर की अध्यक्षता में अभिवावक वर्ग की बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से दुर्गानन्द शास्त्री ने सभी अभिवावकों का स्वागत किया व पुरानी एसएमसी को भंग करके सभी के समक्ष आय व्यय का ब्यौरा रखा। बैठक में रणजीत ठाकुर को उनके पिछले कार्यकाल में विद्यालय के लिए उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए एक बार पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उप प्रधान पद पर देशलता का चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में रमा देवी, गीता देवी, सतीश शर्मा, अनुराधा, गंगा चौधरी, संजीव कुमार, गोपाल चन्द, बीना पंवर, सुमन देवी, दीक्षा शर्मा, कांता व रीता को चुना गया। बैठक के पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया व आने वाले समय मे सभी समिति सदस्यों के सहयोग से विद्यालय की प्रगति के लिए संकल्प लेते हुए कार्य करने का प्रण लिया।
रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा 75वाँ स्वतंत्रता दिवस आइ हॉस्पिटल बजौरा में मनाया गया। इसमें सभी रोटेरीयन परिवारों ने बच्चों सहित भाग लिया l कार्यक्रम का आग़ाज़ राष्ट्रगान गा कर किया गया l आइ हॉस्पिटल के चेयरमेन विकास कुमार उनकी धर्मपत्नी व बेटी आनया सोनी ने ध्वजारोहण किया l उन्होंने अपने अभिभाषण में देश पर बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद कियाl इस मौक़े पर रोटरी क्लब कुल्लू के प्रेसिडेंट अमन भल्ला, महासचिव अंशुल पराशर, रोटेरीयन विनोद सोनी, रोटेरीयन अनुज मलिक, रोटरीयन पूजा मलिक, रोटेरीयन ममता कुमा, रोटेरीयन इंदीवर मेहता, रोटेरीयन राजेश सूद, रोटेरीयन नीरज बहल, रोटेरीयन मोहित चावला, रोटेरीयन राजेश दूसेजा, रोटरीयन कमल राणा, रोट्रेक्ट क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विशेष मेहता,सेक्रेटेरी रमन भल्ला ,कोषाध्यक्षअनंत सूद,आइ हॉस्पिटल के कर्मचारी परिवार सहित उपस्थित रहे l
अटल बिहारी वाजपेयी बेशक पूरे देश के लिए प्रधानमंत्री थे, लेकिन हिमाचल में अभिभावक की तरह रहे है। यही वजह है कि सक्रिय राजनीतिक छोड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने कुल्लू के प्रीणी को अपना घर बनाया। वह ज़्यादातर समय यही पर ही रहना पसंद करते थे।उन्होंने हिमाचल के सौंदर्य और बर्फ से लदी पहाड़ियों पर कविताएं भी लिखी हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी की शादी मनाली में होने के बाद उनका नाता मनाली से भी जुड़ गया। उनके दामाद रंजन भट्टाचार्य हिमाचली हैं। इसकी वजह ये है कि रंजन के माता- पिता डाक्टर होने के कारण कई साल हिमाचल में रहे। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार कुल्लू आए। ढालपुर में हुई रैली में वाजपेयी ने हिमाचल को 100 करोड़ की स्पेशल ग्रांट घोषित की थी। अटल जी भले ही आज हमारे बीच में न हों लेकिन उनकी पुण्यतिथि पर कुल्लू मनाली के लोगों ने जहां उन्हें श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, वहीं अपनी यादें भी सांझा की। कुल्लू-मनाली में जब वो मंजर देख अटल की आंखों में आ गए थे आंसू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपने दूसरे घर प्रीणी (मनाली) से इतना प्यार रहा है कि वे यहां के लोगों की खुशी में खुश और उनके दुख में आंसू तक बहाते रहे हैं। 1995 में कुल्लू-मनाली में कुदरती कहर बरपा। चारों ओर तबाही मच गई। घर, खेत-खलिहान सब उजड़ गए। यह मंजर देखकर अटल की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने प्रभावित गांवों का पैदल दौरा किया और उनका दुख दर्द साँझा किया।
उपमंडल चौपाल के एनएच फेडीज गुमा मार्ग पर बीती रात लगभग 11:00 बजे के आसपास एक पिकअप संख्या एचपी 08a3697 जोकि टिकरी से सहारनपुर सेब लेकर जा रही थी। पिकअप अचानक घुमा के पास बैक होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरकर तौंस नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि इस पिकअप में 3 लोग सवार थे, जिसमें से दो व्यक्ति पानी का तेज बहाव के होने के कारण अभी भी लापता है। थाना प्रभारी नेरवा रविंद्र शर्मा अपनी टीम सहित रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है वहां पर जाना असंभव था। बड़ी मशक्कत के बाद घटना स्थल पर पहुंच का बचाव कार्य किया गया। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा है कि एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बालक राम का शव नदी के किनारे रेत के ऊपर पड़ा हुआ मिला है। गाड़ी काअभी तक कोई पता नहीं लग रहा है।
डॉ पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के संयोजक धर्मेश राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हमारा क्लब मानवता की सेवा में निरंतर लगा हुआ है और इसी कड़ी इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर पूरे सप्ताह जगह जगह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को इस करोना महामारी से आजादी दिलाने के लिए, जागरूकता फैलाने और साथ में अन्य बीमारियों की निशुल्क जांच और दवाइयों का वितरण किया गया। इन मौकों पर कैंप में मुख्य तौर पर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने अपनी सेवाएं दी उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें इस महामारी से आजादी पानी है तो उसके लिए हम सबको वैक्सीन लगवाना और उसके बाद मासक का उपयोग करना और शारीरिक दूरी बनाए रखना एक मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी गरीबी और महामारी से आजादी ही हमारे देश की सच्ची आजादी है। क्लब के अध्यक्ष व बीडीसी हमीरपुर ब्लाक समिति के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि स्वाधीनता के उपलक्ष में डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब ने ब्राह्लारी पंचायत, गसोता पंचायत, नारा पंचायत, नेरी पंचायत और अन्य जगहों पर शिविर लगाकर हमीरपुर की जनता के लिए एक राहत पहुंचाने का कार्य करने की कोशिश की जिसमें हमें जनता का भरपूर सहयोग मिला और इन स्वास्थ्य शिविरों में 550 से ज्यादा मरीजों की जांच व उनको निशुल्क दवाई व निशुल्क टेस्ट कर सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस तरह के शिविर हमारा क्लब बरसों से लगाता रहा है लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से बीच में नहीं हो पाए थे। लेकिन अब यह निरंतर जारी रहेंगे क्योंकि इस महामारी के दौरान ग्रामीण इलाके के लोगों को अस्पतालों में पहुंचने में दिक्कत हो रही है और दूसरी बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा । सभी लोगों ने क्लब का धन्यवाद करते हुए आग्रह किया की इस तरह के कैंप इन ग्रामीण इलाकों में ज्यादा से ज्यादा लगाए जाएं ताकि करोना महामारी के दौरान जो लोग ब्लड प्रेशर दिल की बीमारियों या अन्य दूसरी बीमारियों की दवाईया ले रहे हैं उनका सुचारू रूप से इलाज जारी रह सके। क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष व युवा कॉंग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि इसके अलावा युवा मंडलों के साथ कार्यक्रम कर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रोत्साहित किया और युवाओं को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया व उनको खेलों की सामग्री भी दी गई।
लाहौल-स्पीति : केंद्रीय जल आयोग और एनडीआरएफ की टीम ने किया चंद्रभागा नदी में हुए भूस्खलन का निरीक्षण
लाहौल घाटी में चंद्रभागा नदी में नालडा के समीप हुए भूस्खलन की जगह का केंद्रीय जल आयोग और एनडीआरफ की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस टीम में केंद्रीय जल आयोग के निदेशक एनएन राय, केंद्रीय जल आयोग के शिमला स्थित निदेशक पीयूष रंजन, भारतीय सेना के कर्नल अरुण, सहायक आयुक्त डॉ रोहित शर्मा के अलावा एनडीआरएफ के अधिकारी भी शामिल रहे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि टीम ने शुरुआती निरीक्षण में यह पाया है कि भूस्खलन के बाद नदी में जो मलबा गिरा था उसमें से करीब 50 फ़ीसदी मलबा पानी के बहाव के साथ बह चुका है। इसके अलावा भूस्खलन वाली जगह पर मलबे का एक करीब 20 मीटर चौड़ा और 50 मीटर लंबा 'नेचुरल बेंच' बन गया है। यानी यदि पहाड़ से कोई मलबा गिरता भी है तो उसकी मात्रा कम होगी और वह इस बेंच पर बैठ जाएगा। उपायुक्त ने ये भी बताया कि भूस्खलन वाली जगह का इसरो के सेटेलाइट डाटा से भी अध्ययन किया जा रहा है। फिलहाल भूस्खलन वाली जगह पर 14 अगस्त की सेटेलाइट इमेज के तुलनात्मक अध्ययन में कोई बदलाव नजर नहीं आया है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम कल फिर एक बार मौके पर जाकर जांच करेगी। उपायुक्त ने कहा कि फिलहाल खतरे की कोई आशंका नहीं है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा एक वैकल्पिक कार्य योजना पहले से ही तैयार की गई है और इसकी ड्रिल भी की जा चुकी है। यदि परिस्थिति में कोई अचानक बदलाव आता भी है तो जिला प्रशासन इस कार्य योजना के तहत नदी के किनारे वाले रिहायशी इलाके से लोगों को सुरक्षित जगह पर योजना के अनुसार अस्थाई पुनर्वास करेगा।
हिमाचल आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष व दो बार के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने श्री नैना देवी विधानसभा की कल्लर पंचायत के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रधान सुनीता देवी, विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल, एसएमसी प्रधान प्रदीप ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोरख सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र, आईटी संयोजक मितेश कौशल, युवा मोर्चा सचिव दिनेश ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन ठाकुर, पवन ठाकुर, रिंकू राणा, राकेश, कृष्ण लाल व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। अपने संबोधन में हिमाचल आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि वो और उनकी सरकार आम जनता और क्षेत्र का विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है और विकास कार्यो को जोर देने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने देश प्रदेश में बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने विद्यालय में स्टेज बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की और विज्ञान प्रयोगशाला के लिए हिमाचल सरकार से बजट में फंड दिलवाने की घोषणा की।
स्पीति में एक नया इतिहास जुड़ गया है। पहली बार स्पीति के अंदर सबसे बड़ा तिरंगा पहाड़ पर बनाया गया है। पिछले कल यानि 15 को देश ने अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। लाखों प्राणों की बदले हमे ये आज़ादी मिली है। इन्हीं 75 वर्षों को यादगार बनाने के स्पीति में अलग से कुछ करने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय तिरंगे के दो झंडे बनाए गए। ये झंडा काजा के विपरीत क्वांग गांव के स्नो स्की स्लोप पर बनवाया गया है l मुख्य रूप से इस कार्य को पूरा करने में महज सात दिन लगे l आईस हॉकी के बच्चे मुनसेलिंग स्कूल के बच्चे, आईपीएच काजा, काजा यूथ, होटल एसोसिशन काजा, तथा पीडब्ल्यूडी काजा का भरपूर योगदान रहा। इन सभी लोगो ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को बनाने के लिए युद्ध सत्र पर काम किया।
वैश्वीकरण के इस युग में पर्यावरणीय चुनौतियों और समस्याओं ने एक ऐसा माहौल बना दिया है जिसकी कल्पना शायद ही कभी किसी ने की हो। लगातार दरकते पहाड़ों से हिमाचल में मौत का मातम पसर गया है। पिछले एक महीने में किन्नौर में दो बड़े हादसे हुए है जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। नेता अब सामने आकर प्रभावित हुए लोगों के परिवार वालों से सहानुभूति जता रहे है। वही नेता जो अब तक किन्नौर के पहाड़ों में गूंजती युवाओं की आवाज़ " नो मींज़ नो " को सुनकर भी अनसुना करते रहे। अब कोई विद्युत् परियोजनाओं को आपदा का कारण बता रहा है, कोई भारी बरसात को तो कोई जलवायु परिवर्तन को। कारण कोई भी हो सत्य ये है कि पहाड़ों की स्थिति ठीक नहीं है। आर्थिक विकास की खोखली नीतियों ने इन पहाड़ों को आंतरिक रूप से झकझोर कर रख दिया है जिससे इनके आंचल में बसें लोगों के लिए खतरा लगातार बढ़ रहा है। हर राजनीतिक पार्टी सत्ता में आते ही विकास को गति देने की बात कहती है। प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए विकास ज़रूरी है, मगर अब किन्नौर में बने हाईडल प्राेजेक्ट्स संभवत: विकास की जगह विनाश का कारण बन रहे है। जिला किन्नौर में इस वक्त सतलुज बेसिन पर ही 22 छाेटे-बड़े विद्युत् प्राेजेक्ट्स बन चुके हैं और अब एक नया प्रोजेक्ट जंगी थोपन विद्युत् प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। घाटी के निवासी अप्रैल 2021 से सतलुज पर प्रस्तावित 804 मेगावाट के जंगी थोपन पोवारी जलविद्युत परियोजना (जेटीपी एचईपी) का विरोध कर रहे हैं। जानकार मानते है कि किन्नौर में सतलुज नदी के बेसिन पर 22 बिजली प्रोजेक्टों का निर्माण किया गया है जो नुक्सान का एक बड़ा कारण है। सतलुज ने 90 के दशक की शुरुआत से राज्य की जलविद्युत महत्वाकांक्षा का सबसे बड़ा भार उठाया है। जानकारी के अनुसार कुल स्थापित क्षमता में से 56 प्रतिशत विद्युत् उत्पादन (5720 मेगावाट) सतलुज बेसिन में किया जाता है। नदी की प्राकृतिक स्थिति के साथ इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी ने सतलुज बेसिन में जीवन, आजीविका और परिस्थिति को काफी प्रभावित किया है। इसके अलावा सड़कों के निर्माण के लिए होने वाले ब्लास्ट से भी पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। किन्नौर जिले के अधिकांश पहाड़ अति संवेदनशील हैं। बरसात के दौरान यह सबसे ज्यादा दरकते हैं। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के पहाड़ बिजली प्रोजेक्टों के निर्माण से खोखले हो रहे हैं। लगातार ब्लास्टिंग बढ़ने से किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। किन्नौर की स्थिति पर भूवैज्ञानिकों का मानना है की अंधाधुंध जल विद्युत दोहन से किन्नौर के पहाड़ दरकने लग गए हैं। किन्नौर के पहाड़ अति संवेदनशील हैं। किन्नौर में पहाड़ों की बनावट कुछ ऐसी है कि इनमें बरसात में काफी ज्यादा नमी उत्पन्न होती है। ये पहाड़ छोटी-छोटी चट्टानों के टुकड़ों और मिट्टी से बने हैं। भूकंप की दृष्टि से भी यह क्षेत्र सिस्मिक जोन पांच के तहत आता है। इन प्राकृतिक हादसों से सबक लेते हुए किन्नौर को तत्काल ईको सेंसिटिव जोन घोषित किया जाना जरूरी हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार सतलुज नदी किन्नौर की जीवन रेखा है। इसके बगैर किन्नौर में जीवन असंभव है। वैदिक काल की जीवनदायी शतद्रु (सतलुज) ने कभी सोचा नहीं था कि उसे अंधाधुंध विद्युत दोहन के कारण 150 किलोमीटर में दम घुटकर भूमिगत सुरंगों में बहना पड़ रहा है। किन्नौर में सतलुज और उसकी सहायक नदियों पर पहले ही पन बिजली परियोजनाओं का जाल बिछा है। अब कोई भी बिजली परियोजना इस क्षेत्र में नहीं होनी चाहिए। पर्यटन, पर्यावरण और विद्युत दोहन आपस मेें प्रतिपूरक हैं। सरकार ठंडे बस्ते से निकाले शुक्ला कमेटी की रिपोर्ट किन्नौर के पहाड़ कच्चे, खुरदरे और संवेदनशील हैं। इस कारण ये अपनी वास्तविक अवस्था से हिल-ढुल गए हैं। विशेषज्ञ मानते है कि पन बिजली परियोजनाओं के बारे में शुक्ला कमेटी की रिपोर्ट को सरकार को ठंडे बस्ते से निकाल लेना चाहिए। उस पर सरकार को अमल करना चाहिए। इस रिपोर्ट के मुताबिक ट्री लाइन से ऊपर कोई भी पन विद्युत परियोजनाएं नहीं बननी चाहिए। प्रोजेक्टों के बीच में भी एक निश्चित दूरी होनी चाहिए। रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) अभय शुक्ला ने अपनी रिपोर्ट में ये भी साफ किया था कि हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सभी तरह के प्रोजेक्ट्स पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए। विशेषकर रावी, चिनाव और सतलुज बेसिन पर कोई भी प्रोजेक्ट नहीं होना चाहिए। मुख्य नदियों पर लगने वाले बड़े-बड़े हाइडल प्रोजेक्ट उत्तराखंड जैसी त्रासदी को न्योता दे रहे हैं। सरकार को बनानी चाहिए मॉनिटरिंग एजेंसी विनय चौधरी जो एक जियोलॉजिस्ट प्लस हाइड्रो जियोलॉजिस्ट है और पिछले 11 सालों से इसी फिल्ड में काम कर रह है, मानते है कि किन्नौर की इस स्थिति का मुख्य कारण प्राइवेट कंपनियों द्वारा की जा रही कंस्ट्रक्शन और ब्लास्टिंग है। ये पहाड़ यूँ तो स्थिर है लेकिन ब्लास्टिंग और कटाई के बाद ये काफी हद तक अस्थिर हो जाते है। ये साफ़ है की ज़्यादातर भूस्खलन इन हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के आसपास ही हो रहे है। किसी भी टनल के निर्माण में इंजीनियरिंग और जियोलॉजी दोनों ही महत्वपूर्ण फैक्टर्स होते है। एक जियोलॉजिस्ट का काम है की वो किसी भी निर्माण के दौरान निर्माण स्थल में किस तरह के पत्थर सामने आ सकते है इसका पता लगाए और फिर बताए की किस इंटेंसिटी से ब्लास्टिंग की जा सकती है, जो सुरक्षित होगी और पहाड़ों को नुक्सान नहीं पहुंचाएगी। लेकिन जब निजी एजेंसियां ये काम करती है तो इन बातों का कम ध्यान रखा जाता है, इसलिए गड़बड़ तो होगी ही। ब्लास्टिंग किस ग्रेड की हो रही है इसे रिपोर्ट करने के लिए सरकार द्वारा कोई मॉनिटरिंग एजेंसी बनाई जानी चाहिए। आधा किन्नौर मानव जनित आपदाओं का घर किन्नौर के चौरा बॉर्डर से लेकर नाथपा एरिया तक का भाग एसजेवीएनएल से इफैक्टिड एरिया में आता है। नाथपा से आगे करच्छम तक जेएसडब्लू कंपनी से इफैक्टिड एरिया में आता है। इसी तरह करच्छम से आगे शौगठंग तक एचपीसीएल कंपनी के कारण इफैक्टिड एरिया में है। यही क्रम आगे भी है। कहने का मतलब है आधा किन्नौर छोटे बड़े हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की वजह से प्रभावित है व आधा किन्नौर मानव जनित आपदाओं का घर बन चुका है। फिर भी सरकार में बैठे किन्नौर के नेता एवं ब्यूराेक्रेट्स चुप्पी साधे हुए हैं। हमारा यही कहना है कि नाे मींज़ नाे। -ललित माेहन मेहता, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट। जल, जंगल, जमीन बचाने को पूरा क्षेत्र एकजुट हमारा मुख्य लक्ष्य है किन्नौर काे बचाना है। अवैज्ञानिक तरीके से ब्लास्टिंग करना गलत है। अति संवेदनशील क्षेत्र की जनता काे बचाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण काे बचाए रखने के लिए पूरा क्षेत्र एकजुट है। इसके लिए राजनीति से उपर उठ कर काम करना हाेगा। जंगी-थाेपन बिजली परियाेजना के खिलाफ पूरा किन्नौर एकजुट है। सरकार और एसजेवीएन काे हम आगाह करना चाहेंगे कि भूल कर भी किन्नौर में बिजली परियाेजना स्थापित करने की काेशिश न करें। अन्यथा कई क्षेत्र बटसेरी और निगुलसेरी की तरह दिखेंगे। इसलिए नाे मींज़ नाे। -नरेंद्र केविल कीर्ती नेगी, शिक्षाविध एवं साेशल एक्टिविस्ट। टनल प्रोजेस्ट्स के मैं सख्त खिलाफ : सूरत वन निगम के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सूरत नेगी का कहना है कि किन्नौर में बनने वाले टनल प्रोजेस्ट्स के वे सख्त खिलाफ है। इन प्रोजेक्ट्स को बनाने के लिए हो रही ब्लास्टिंग ही किन्नौर के दरकते पहाड़ों का कारण है। वे इस मुद्दे को उठाएंगे और सरकार से दरख्वास्त करेंगे कि ऐसे प्रोजेक्ट्स अब किन्नौर में और न लाया जाएं । बर्दाश्त की पराकाष्ठा हुई, अब पूर्ण विराम का वक्त: भंडारी प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि पहाड़ाे से छेड़छाड़ ठीक नहीं है, अब नाे मींज़ नाे। उन्हाेंने कहा कि शांत वातावरण, साफ़ सुथरी जल धारा और उपजाऊ मिट्टी जैसे वरदान हम हिमाचल वासियों के पास थे, जिस पर हम गर्व महसूस करते थे। पर आज किन्नौर की धरती पर नदी के बहाव को रोकना, पहाड़ों के बीच सुरंग खोदना और लगातार ब्लास्टिंग से पहाड़ों को काटना जैसे कई काम किए गये जिस से आज किन्नौर वासी हर पल ख़तरा महसूस कर रहे हैं। लगातार बन रहे हाईड्रो प्रोजेक्ट्स से किन्नौर और किन्नौर वासी हर पल ख़तरे में जीवन जी रहे हैं। भण्डारी कहते है कि अब बर्दाश्त की पराकाष्ठा हो गई है। अब पूर्ण विराम का समय आ गया है। युकां अध्यक्ष का कहना है कि हिमाचल सरकार हाईड्रो प्रोजेक्ट पॉलिसी में ज़रूरी बदलाव लाए और किसी भी नये प्रोजेक्ट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
देश आज़ादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज़ादी के इस महोत्सव को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का देश वासियों से आह्वान किया है। इसी कड़ी में देहरा विधानसभा क्षेत्र की 100 वर्ष पुरानी कृषि सहकारी सभा समिति बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने ध्वजारोहण कर देहरा वासियों के साथ साथ समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। ध्वजारोहण के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ सुकृत सागर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा भारत वर्ष गर्व के साथ सही मायने में स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। डॉ सुकृत ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखते हुए विश्व मानचित्र पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1857 से लेकर 1947 तक असँख्य विभूतियों ने देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च वलिदान दिया उन सभी को आज हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। आज़ाद भारत में सांस लेने वाला हर एक व्यक्ति इन स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है। इस मौके पर सहकारी समिति के प्रधान सीता राम, पूर्व प्रधान रमेश चंद रंधावा, सहकारी समिति के उप प्रधान कर्म चंद, समिति के सचिव दिनेश सिहोता, समिति के विक्रेता अशोक सिहोता, पूर्व पंचायत उप प्रधान किशन कुमार आदि मौजूद रहे।
सोलन जिला में कोविड-19 से बचाव के लिए कार्यान्वित किए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान को 17 अगस्त, 2021 तक बढ़ाया गया है ताकि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्ति समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपना प्रथम टीका लगवा लें। यह जानकारी रविवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र के भी टीकाकरण करवाया जा सकता है। उन्हांने कहा कि सोलन जिला में विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, राधा स्वामी सत्संग आंजी, सोलन, टीबी सेनिटोरियम धर्मपुर, ईएसआई अस्पताल परवाणू, नागरिक चिकित्सालय बद्दी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़, नागरिक चिकित्सालय अर्की, नागरिक चिकित्सालय कुनिहार, ईएसआई औषधालय दाड़लाघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी तथा नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में अतिरिक्त सत्र आयोजित किए जाएंगे। डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने सभी से आग्रह किया विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह रविवार को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की स्काउट एण्ड गाइड, एनएसएस व एनसीसी तथा राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोलन के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत देवठी, ग्राम पंचायत सलोगड़ा व ग्राम पंचायत शामती को सम्मानित किया गया। डाइट सोलन को भी स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी विरेंद्र ठाकुर, नगर निगम सोलन के कर्मचारी हरकेश, बीरबल, पूनम तथा नीलम को स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उप महापौर राजीव कौड़ा, समस्त पार्षद गण, नगर निगम सोलन के आयुक्त एल.आर वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश दत्त जोशी, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार सोलन जगपाल चौधरी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
काफनू गावं के गोविंद कुमार 8 अगस्त से अपने ससुराल गांव बारंग से लापता है। इस संबंध में परिवार के सदस्यों ने पुलिस थाना रिकांग पिओ में मामला भी दर्ज करवाया है लेकिन इसके बावजूद भी उनका काकोई पता नहीं चल पाया है। उन्हें लापता हुए करीब 8 दिन का समय होने वाला है लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जब उन्हें तलाशने के लिए पुलिस से मदद लेने परिजन रिकांग पिओ के थाने में गए तो वहां से भी उन्हें आनाकानी कर के वापस भेज दिया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह व्यक्ति कहां गया और पुलिस इसे तलाशने में नाकाम क्यों साबित हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति को तलाशने के लिए अभी फिलहाल किसी से पूछताछ भी नहीं हुई है। पुलिस की कारवाई से परिजन संतुष्ट नही है जब पुलिस से मदत मांगने थाने जाते है तो पुलिस खुद तलाशों का हवाला देकर वापस भेज देती है। हो सकता है कि व्यक्ति के साथ कोई हादसा हुआ हो या किसी मुसिबत मे हो या हो सकता है किसी ने हत्या की घटना को भी अंजाम दिया हो। ऐसी संभावना से भी नकारा नही जा सकता। पुलिस को चाहिए की जल्द से व्यक्ति की तलाश करें और सभी से कठोर पूछताश करे ताकि कोई सुराग मिल सके।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ती पंचायत खेरियाँ में रविवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोउल्लास एवम उतसाहपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान पंचायत प्रधान रेनू देवी, उप प्रधान जसबीर गुलेरिया एवम स्थानीय जनता द्वारा स्वंतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य पर झंडा लहराया गया। साथ ही जनता को सम्बोधित करते हुए उप-प्रधान जसबीर गुलेरिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हम सब भारतीय हैं ओर आज बहुत गौरवपूर्ण महसूस हो रहा है की हमारी पंचायत के सभी सदस्यों एवम स्थानीय वाशिंदों ने मिलकर देश की शान तिरंगा झंडा को फहराया। हर साल इसी हर्षोउल्लास के साथ इस दिवस को मनाया जाएगा।
सोलन पब्लिक स्कूल, सोलन में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। ठीक प्रात:10:00 बजे मुख्य अतिथि डॉ मनमोहन कौशल मंच पर पधारे I तत्पश्चात राष्ट्रीय झंडा फहराया गया और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गयाI कोरोना काल के चलते इस साल भी स्वतंत्रता दिवस सोलन पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से मनाया। सभी विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस राष्ट्रीय पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओं में स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणादायक भाषण दिए गए I विदित रहे है कि प्रबंध संचालिका प्रीती कुमार सांस्कृतिक एवं कला के माध्यम से विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास पर सदैव ही बल देती रही हैं I पूर्व-प्राथमिक कक्षा के नन्हें-नन्हें बच्चों ने “आई लव माई इंडिया” नामक गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके सबका मन-मोह लिया I इसके अतिरिक्त पलाषा (कक्षा नवीं) और रिया (कक्षा ग्याहरवीं) ने ‘भगत सिंह’ नामक एकांकी प्रस्तुत की और साथ ही ‘विजय भव’ नामक देशभक्ति गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किया I इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तालियाँ बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया I मुख्य अतिथि ने भाषण देते हुए कहा कि हमारे कार्य देश के मान-सम्मान और उन्नति में सहयोग प्रदान करने वाले होने चाहिए I हमें उन फौजियों का धन्यवाद करना चाहिए, जो हर मौसम में सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा करते हैं I विद्यालय की शिक्षा निर्देशिका ने स्वतंत्रता के सही मायनों को जीवन में धारण करने के लिए कहते हुए कहा कि हमें आधुनिक विश्व में हमारे राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए I विद्यालय की प्रबंध संचालिका प्रीती कुमार ने कहा कि हमें आज़ादी बहुत कठिन संघर्षों के बाद प्राप्त हुई हैI हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सच्चे देशभक्त बने I उन्होंने कहा कि आज हम सबका कर्तव्य बनता है कि हमें शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए शहीदों के दर्शाए मार्ग पर चलते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए I उन्होंने युवा पीढ़ी को देश के लिए हर क्षेत्र में मन लगा कर कार्य करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अवंतिका शर्मा ने सभी विद्यार्थियों की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए अध्यापकों के सहयोग का भी उल्लेख किया I उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमें कुछ समय तक घरों में कैद रहना पड़ा, जो परतंत्रता के समान था, तब हमें स्वाधीनता का महत्व समझ आया I अंत में सभी ने भारतमाता की जय के नारे लगाए I इस कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।
देश की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश में 7500 गांव में तिरंगा फहराने का लक्ष्य लिया था जिसमे विद्यार्थी परिषद कुल्लु ने लगभग 350 गांवों में तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वतंत्रता उत्सव को प्रदेश के प्रत्येक जन जन का पर्व मनाते हुए हिमाचल के 7500 गांवों में तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य लिया था, जिसमे कुल्लु विभाग ने लगभग 350 से अधिक स्थानों पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस को साथ लेते हुए 15 अगस्त 2021 को हिमाचल के लगभग प्रत्येक गांव में तिरंगा झंडा फहराया और गांव गांव जाकर देश भक्ति की अलख जगाई और हमे आज़ादी किस प्रकार मिली कितने संघर्षों और बलिदान के बाद मिली, किस तरह लाखों लोगों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे कर देश को आज़ाद किया है। इस प्रकार के संदेश जन जन तक गांव गांव जाकर दिए। यह कार्यक्रम युवक मण्डल, महिला मंडल, पूर्व कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनो के साथ, विद्यार्थि परिषद के कार्यकर्ताओं ने करवाये, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में ऐसे लोगो को शामिल किया गया जिनका समाज ओर देश के लिए कोई योगदान रहा हो इसमे कोविड वॉरियर, पूर्व सैनिक या कोई समाज सेवक, कई सेवा निवृत्त अधिकारी गांव के कई बुजुर्ग आदि ऐसे लोग कार्यक्रमो में मुख्यातिथि रहे। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक समय पर सभी स्थानों पे किए गए। पूरे प्रदेश में लगभाग सुबह 10 बजे 7500 गांवों में तिरंगा लहराया गया और एक ही समय पर पूरे प्रदेश में उतारा जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगभग पूरे कुल्लु विभाग के 700 कार्यकर्ता, छात्र व अन्य व्यक्ति रहे । विद्यार्थी परिषद ने पूरे प्रदेश नही बल्कि देश मे एक ही दिन में एक ही समय पे इतने स्थानों पे तिरंगा लहरा कर एक इतिहास बनाया है।
75वां स्वतंत्रता दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शहरी विकास, विधि और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा महिला एवं पुरुष होमगार्ड, एनसीसी, नर्सिंग, स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा वर्र्कर्स की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम आज़ाद भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि देश की आज़ादी, असंख्य संघर्ष और बलिदानों का परिणाम है। स्वाधीनता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाली महान विभूतियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद भी जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए और शहीद हो गए तथा जिन पुण्य आत्माओं ने देश व प्रदेश के पुनर्निमाण में प्रगति की एक-एक ईंट रखी, उन सभी को भी हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा-370 को निरस्त करने का साहसिक निर्णय लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक निशान और एक विधान के अधीन किया है, जिससे आज पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों की चर्चा करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न युद्धों और सैन्य ऑपरेशनों में हिमाचल के जांबाजों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। देश का पहला परमवीर चक्र हिमाचल के शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला था। कारगिल युद्ध के दौरान दिए गए 4 परमवीर चक्रों में से दो परमवीर चक्र हिमाचल के योद्धाओं को मिले थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और यह छोटा सा प्रदेश आज भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल है। यहां सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है तथा जलविद्युत उत्पादन में हिमाचल ने एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल की चर्चा करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं आरंभ की हैं जोकि राज्य की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि एचपी-शिवा परियोजना के माध्यम से प्रदेश के निचले क्षेत्रों में भी बागवानी विशेषकर फल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में छह मेडिकल कालेजों और एम्स की स्थापना से प्रदेशवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। कोरोना संकट के दौर में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक ढांचागत विकास के कारण आज हिमाचल वैश्विक महामारी से लडऩे में सक्षम हुआ है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री ने भारत को निरंतर विकास की बुलंदियों तक ले जाने के लिए लाल किले से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का नारा दिया है। प्रत्येक भारतवासी को इस नारे को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने उपस्थित लोगों को देश को निरंतर प्रगति की राह पर ले जाने की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर उप मुख्य सचेतक एवं विधायक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, डीसी देबश्वेता बनिक, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जिला स्तरीय समारोह के दौरान शहरी विकास मंत्री ने जिला हमीरपुर के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और कोरोना संकट के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित ऑनलाईन चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया।
आज पूरा देश आज़ादी की 75वीं बर्षगांठ मना रहा है। जनवादी महिला समिति पूरे देश में आज़ादी के इस दिन को संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर मना रही है। जिला कुल्लू में जनवादी महिला समिति ने राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर सेमीनार किया। सेमीनार को सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश को आज़ाद होकर 75 बर्ष हो गये है। फिर भी देश की जनता रोटी कपड़ा और मकान के लिए तरस रही है। देश में लोग भूखे पेट सोने को मज़बूर हो रहे हैं। बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है। मंहगाई इतनी बढ़ गई है की आम जनता दो वक्त की रोटी के लिए तरस रही है। मंहगा इलाज़ व शिक्षा के कारण आम जनता इलाज़ व शिक्षा से मरहूम हो रही है। 1990 के बाद केन्द्र मे रही सरकारों ने देश में नवउदारवादी नीतियों को बडे पैमाने पर लागू किया है। जिससे इस देश में गरीबी, भूखमरी, मंहगाई व बरोज़गारी लगातार बढ़ रही है। आज देश आर्थिक रूप से गुलाम हो रहा है। नवउदारवादी नीतियों को लागू करके बडे पूंजिपतियों की तिजोरियां भरने का काम किया है। 2014 में केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से देश में संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया है। देश में भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश में पूंजिपतियों के फायदे के लिए देश की सार्वजनिक संपतियों को बेचना शुरू किया है। देश में साम्प्रदायिकता का जंहर फैलाने का काम किया जा रहा है। देश को धर्म जात के नाम से तोडने का काम किया जा रहा है। देश में अल्पसंख्यकों, दलित समुदायों और महिलाओं पर लगातार हमले किये जा रहें। देश का किसान पिछले 9 महीने से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहा है। लेकिन मोदी सरकार अपनी हठ पर अडी है। देश के मज़दूरों के श्रम कानूनों को समाप्त किया गया। देश की जनता पर महगाई का बोझ बढाया जा रहा है। पैट्रोल डीजल, खाद्य तेल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की संयोजक कान्ता महन्त व ममता ने कहा कि आज पूरे देश में जनवादी महिला समिति मांग कर रही है कि डिपुओं में सभी को 10 किलो प्रतिव्यक्ति राशन दिया जाए और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत किया जाए ताकि सभी को भरपेट पौष्टिक भोजन मिल सके। सभी गैर आयकर दाता परिवार को 7500 रूपये नकद दिए जाऐं। आवश्यक वस्तु अधिनियम के माध्यम से मूल्य नियंत्रण सुनिश्चित हो और अनाज की जमाखोरी व कालाबाज़ारी पर रोक लगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कडे कानून बनाऐं जाऐं। सेमिनार में लगभग 90 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला और उप-मण्डल स्तर पर भी समारोह आयोजित किए गए। ध्वजारोहण के साथ-साथ पुलिस, गृह रक्षक, एसएसबी, आइटीबीपी के जवानों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मण्डी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस बल, गृह रक्षक, एसएसबी और आइटीबीपी के जवानों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रणब चैहान ने परेड की अगुवाई की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्य सरकार के कर्मचारियों और पैंशनधारकों के लिए पहली जुलाई, 2021 से 6 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की घोषणा की। इस निर्णय से कर्मचारियों और पैंशनरों को 450 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ होगा। उन्होंने बीपीएल परिवारों के लिए खाद्य तेल पर आगामी चार महीनों के लिए अनुदान राशि 10 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 30 रुपए प्रति लीटर करने और एपीएल परिवारों के लिए 5 रुपए से 10 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा की। इस निर्णय से राज्य के 18.71 लाख कार्डधारक लाभान्वित होंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मण्डी नगर निगम के लिए 15 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की ताकि निगम विकासात्मक कार्यांे का सुचारू रूप से क्रियान्वयन कर सके। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग दो वर्षों से विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय पर लिए गए निर्णय देश के लोगों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध हुए हैं। इस विपरीत आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उन्हें सीधा लाभ पहुंचाने के लिए आर्थिक पैकेज और निःशुल्क टीकाकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए पूरे देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया गया है। हिमाचल प्रदेश इस अभियान में देश में अग्रणी राज्य रहा है और राज्य के कोविड प्रबन्धन की भारत सरकार ने भी सराहना की है। बेहतर प्रयासों के बावजूद राज्य में इस महामारी के कारण 3500 लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने महामारी के दौरान कोरोना योद्धाओं द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्र के गौरव और सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने उन शहीद योद्धाओं को भी श्रद्धाजंलि दी जिन्होंने देश की सम्प्रभुता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि धरती पुत्र मेजर सोमनाथ शर्मा को देश का पहला परमवीर चक्र मिला। इसके अलावा कर्नल डीएस थापा, विक्रम बतरा और राइफल मैन संजय कुमार को भी अतुलनीय वीरता के लिए सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेश के दो वीर जवानों को अनुकरणीय पराक्रम के लिए अशोक चक्र और 1096 शौर्य पुरस्कारों से नवाजा गया है। प्रदेश के वीर जवानों द्वारा हासिल किए गए सम्मान आने वाली पीढि़यों के लिए पे्ररणा स्रोत रहेंगे। जल शक्ति मंत्री महेंन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक कर्नल इन्द्र सिंह, राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, इन्द्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर, हीरा लाल, अनिल शर्मा, किशोरी लाल और प्रकाश राणा, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, नगर निगम मण्डी की महापौर दीपाली जसवाल, जिला परिषद् अध्यक्ष पाल वर्मा, बाल कल्याण परिषद् की महासचिव पायल वैद्य, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डु, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हमीरपुर में 75वां स्वतंत्रता दिवस जिला न्यायिक परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश जेके शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश नरेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कांता वर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नितिन मित्तल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ सरपाल, न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी अनुलेखा तंवर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी परमानंद शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जेसी शर्मा, एसके पटियाल और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने जन-जन का आह्वान किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं और नियम पालन करते हुए देश व प्रदेश के विकास में सहयोगी बनें। राजिन्द्र गर्ग आज देश की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सोलन जिला के अर्की में आयोजित जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। राजिन्द्र गर्ग ने अर्की के चौगान में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृहरक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उपनिरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इससे पूर्व नागरिक चिकित्साल्य अर्की के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर अर्की उपमण्डल के बातल गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय कांशी राम की धर्मपत्नी द्रोपती देवी, धारजटां गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय बद्री सिंह की धर्मपत्नी दुर्गी देवी, धरैल गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय शांगरू राम की धर्मपत्नी शान्ति देवी, हाटकोट के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय सन्तराम की धर्मपत्नी चिन्तामणी तथा हाटकोट के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय चिन्तामणी की धर्मपत्नी रामेश्वरी को सम्मानित किया।अर्की उपमण्डल के बपडौण के निवासी पूर्व सैनिक 18 ग्रेनिडियर्स के कैप्टन पदम देव ठाकुर, बातल के निवासी 4-डोगरा के नायब सुबेदार बाबूलाल अंगिरस, मांझू के निवासी 4-डोगरा के हवालदार भगवान दास (सेना मेडल), भराड़ीघाट के निवासी ईएमई के सुबेदार भुंगर राम भाटिया तथा बखालग के निवासी एएससी के नायब सुबेदार गोपाल पाठक को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पूर्ण पालन कर, सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनकर तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोकर हम वास्तविक अर्थों में राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देंगे। नागरिक आपूर्ति मन्त्री ने कहा कि हिमाचल, देश का ऐसा पहला राज्य है जो पर्यावरण संरक्षण करने के साथ-साथ महिलाओं के समय की बचत भी कर रहा है। प्रदेश की हिमाचल गृहिणी योजना इस दिशा में कारगर सिद्ध हो रही है। राज्य में 3 लाख 17 हजार परिवारों को योजना के तहत निःशुल्क गैस कुनैक्शन प्रदान किए गए हैं। इस पर लगभग 116 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सोलन जिला में इस योजना के तहत 16 हजार 398 लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। अर्की उपमण्डल में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तक 5093 परिवारों को गैस कुनैक्शन प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में एक लाख 36 हजार से अधिक गैस कुनैक्शन प्रदान किए गए हैं। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भुवनेश्वरी शर्मा, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य पार्षदगण, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकरु, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपी सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज अर्की के चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के में अनुकरणीय कार्य के लिए ग्राम पंचायतों, कर्मियों एवं अन्य को सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत भारती, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत घनागुघाट, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर को सम्मानित किया। उन्होंने जल संचय एवं जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। जल संचय एवं जल संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य करने के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत बड़ोग, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पारनू, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत दंघील, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत हुड़ंग तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां को सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों को भी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विकास खण्ड नालागढ़ के सहायक आयुक्त विकास एवं खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व देव मोहन चौहान, जिला ग्रामीण विकस अभिकरण सोलन की अधीक्षक रजनी गौतम, विकास खण्ड सोलन की लेडी सोशल एजूकेशन ऑर्गेनाईजर इन्दिरा जोशी, विकास खण्ड नालागढ़ की वरिष्ठ सहायक (प्रोग्रामर) हलिमा खान, विकास खण्ड कण्डाघाट की कनिष्ठ अभियन्ता सुलक्षणा जसवाल, विकास खण्ड कुनिहार के सचिव सुखराम, विकास खण्ड सोलन के कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय शर्मा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के कम्प्यूटर ऑपरेटर खेमराज, विकास खण्ड कण्डाघाट के तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार तथा विकास खण्ड धर्मपुर के ग्राम रोजगार सेवक हरीश शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भुवनेश्वरी शर्मा, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य पार्षदगण, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकरु, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवस पर उपस्थित थे।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया गया। इस वर्ष सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी ऑफिसर, विश्वविद्यालय की सभी विभागों और कर्मचारी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित नौणी पंचायत के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संदेश में कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने छात्रों और संकाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिनके संघर्ष और निस्वार्थ बलिदान से देश को आज़ादी मिली। डॉ कौशल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।
अटल शिक्षा नगर, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षकों व पदाधिकारियों ने मिल कर विश्वविद्यालय-प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय-गान गाया। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी छात्रों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। आईईसी यूनिवर्सिटी की एनसीसी यूनिट द्वारा परेड और अन्य प्रस्तुतियां दी गई। आईईसी यूनिवर्सिटी ने "आजादी का अमृत महोत्सव" विषय पर कई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, पेंटिंग और पोस्टर के माध्यम से आजादी के महत्व का सूंदर चित्रण किया। इस शुभ अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो जितेंद्र सिंह नेकहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने करीब दो सौ साल के संघर्ष और अनेकों बलिदानों के बाद स्वतंत्रता हासिल की थी। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव विनोद कुमार ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग के सभी नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मिठाई बाँट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
नव चेतना संस्था कुनिहार ने स्वतंत्रता दिवस अलग ही अंदाज से मनाया। संस्था अध्यक्ष कुलदीप कंवर के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों से रोटियां व आटे की पिनियाँ बनाकर गौशाला कुनिहार में गौवंश को बांटी। कुलदीप कंवर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के लिए संस्था के सभी सदस्यों से पहले ही आग्रह कर दिया था कि सभी अपने अपने घरों से 20- 20 रोटी गौशाला में लाएंगे। सबसे पहले गौशाला में गौ पूजा करवाई गई व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर संजीव कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, हरजिंदर ठाकुर, अर्जुन, हरीश ठाकुर, प्रदीप, मदन, पुनम कंवर, कुलदीप पंवर, सुधांशु, सुनिता शर्मा, चमन मल्होत्रा, दीपक, शुभम, रणबीर ठाकुर, मिथुन कंवर, शेर सिंह व दीपक खुराना आदि मौजूद रहे।
खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच से शान से तिरंगा लहराया। 75वें राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की 6 प्रतिशत किस्त जारी करने का ऐलान कर बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से मिलेगी महंगाई भत्ते की किश्त जारी होगी। कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के वीरों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। कोविड काल में भी प्रदेश का विकास नहीं रुका। वैक्सीनशन में हिमाचल देश में पहले नंबर पर है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाला पहला प्रदेश बने, हम इस ओर अग्रसर हैं। हिमाचल भाजपा सरकार की पहल जनमंच पूरे देश में सराही गई। प्रदेश में औद्योगिक मीट में 96721 करोड़ के एमओयू साइन हुए। दो माह में 10 हजार की और ग्राउंड ब्रेकिंग करने जा रहे हैं। जिससे औद्योगिक विकास के साथ रोजगार मिलेगा। भारत में जल जीवन मिशन में हिमाचल देश में पहले नंबर पर हैं।
शनिवार को व्यापार पिपलुघाट की बैठक आयेजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान मोहन लाल चंदेल द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें साफ सफाई का ध्यान रखना, सामजिक गतिविधयों को बढ़ावा देना, युवा पीढ़ी को नशे से बचना, समय-समय पर धार्मिक गतिविधयों का आयोजन करना व व्यापार मंडल के पंजीकरण के बाद सभी नियमों व उपनियमों को लागू करना आदि शामिल थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। ये नियम दडेउटा मार्किट की सभी दुकानों पर भी लागू होगा। अगर कोई मंडल सदस्य नियमों का उलंघन करता हुआ पाया जाता है तो कार्यवाही के लिए वो स्वयं जिम्मेवार होगा। सभी दुकानदार कोविड नियमों का सही से पालन करेंगे और अपने ग्राहकों से भी करवाएगें। बैठक में उपप्रधान उमेश शर्मा, सचिव राजेन्द्र, महेंद्र कुमार, कुलभूषन शर्मा, रामदास, भूप राम, भूपेन्द्र, चमन, पीयूष, प्रदीप, दिनेश कुमार, विनीत, लेख राम, सुनील गुप्ता, रामचन्द, टेक चंद आदि मौजूद थे।
जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग द्वारा 41 ट्रांसफार्मर के साथ 38.4 किलोमीटर लम्बी एचटी लाईन एवं 69.77 किलोमीटर लम्बी एलटी लाईन का विस्तार किया जा रहा है। यह विचार आज बहुउद्देशीय एवं ऊर्जा तथा गैर पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोत मंत्री सुखराम चैधरी ने जुब्बल क्षेत्र की पंचायत बढ़ाल के ग्राम सराहना, ग्राम पंचायत बरथाटा के डटोड तथा ग्राम पंचायत कठासु एवं ग्राम पंचायत धार में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र की जनता को ट्राॅमा सेंटर, दो उपमण्डल कार्यालय तथा कोटखाई में खण्ड विकास कार्यालय एवं टिक्कर में अग्निश्मन केन्द्र समर्पित किए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जो कद स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा का था, उस कद को राजनीति में बनाने में बड़ा समय लगता है और उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की धारा को लोगों को समर्पित किया है, वो अपने आप में एक उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए लड़ाई लड़ी है और आज हमारे द्वारा जिन विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन किए जा रहे है, यह सारे कार्य उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरूण फाल्टा, जिला महासु युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चौहान, पूर्व मण्डलाध्यक्ष जगदीश चौहान, जुब्बल-कोटखाई मण्डल सचिव यशपाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मीनाक्षी तांटा, पूर्व मण्डलाध्यक्ष लायक राम चौहान, कठासु की प्रधान गीता नाश्टा, उपमण्डलाधिकारी रोहडू सुरेन्द्र ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत सूर्यकांत, बीडीओ जुब्बल-कोटखाई कर्ण सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग तथा आईपीएच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
पेंशनर्ज संगठन जिला सोलन कुठाड़ इकाई की त्रैमासिक बैठक स्थान बनलगी में रोशन लाल वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगठन के जिला प्रेस सचिव डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पेंसनरो ने अपनी समस्याओं बारे चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 सितम्बर को कुठाड़ इकाई डावर 25 वर्ष पूरे करने पर रजत जयंती समारोह मनाने के बारे में रूप रेखा तैयार करना था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां बनाकर उन्हें कार्य सौंपे गए।
विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा शिमला के तारादेवी स्थित टाॅप गियर के समीप वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश में लगातार बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के शमन के लिए धार्मिक रीति से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रकृति-संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए पौधारोपण प्रारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ0 ओमेश भारती जबकि मुख्यअतिथि के रूप में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशकआरती गुप्ता उपस्थित रहे। टाॅपगियर के आस-पास की जगहों पर 12 पौधे देवदार, 30 बान, 20 अखरोट, 2 चिनार, 6 कनोर के पौधे लगाये गए। इसमें जंगली जानवरों के लिए फल प्रदान करने के लिए ही कनोर के पेड़ को प्राथमिकता प्रदान की गयी थी। पौधारोपण कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद, सह प्रांत प्रचार प्रमुख मोतीलाल, क्योंथल पंचायत के रामपुरी वार्ड सदस्य अरूण शर्मा, प्रैसक्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज सहित पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह से पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' को लेकर आज जिला मुख्यालय केलांग में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब हम फिट रहेंगे तभी एक स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत में 65 फ़ीसदी आबादी युवाओं की है। युवा वर्ग हमारे देश का न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य भी है। इस अवसर पर डॉ रामलाल मारकंडा ने स्वतंत्रता के महानायक रासबिहारी बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया फ्रीडम रन की शपथ दिलाई गई और राष्ट्र गान भी गया गया। जिला के करीब 80 युवाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लिया और केलांग कस्बे की परिक्रमा करके सभी को स्वस्थ और फिट रहने का संदेश दिया। इस मौके पर टीएसी सदस्य नवांग उपासक के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विक्रांत शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रोहित ठाकुर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पूर्व विधायक जुब्बल कोटखाई नावर विधानसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, सह-प्रभारी दामन बजवा, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सह सचिव प्रदीप सूर्य, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा की वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश व पूरे भारतवर्ष को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी ने गत दिवस अर्की जनसभा में की गई कुछ घोषणाओं पर प्रश्न चिन्ह उठाया है। उनका कहना है कि अर्की भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को गलत सूचना देकर उनसे वे घोषणाएं करवाई गईं जोकि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा की गई थीं। उन्होने कहा कि बागा में पीएचसी पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह द्वारा खोली गई थी। जिसे एक वर्ष बाद भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था। इसे खोलने की घोषणा करना राजनैतिक छलावा है। इसी प्रकार दाड़लाघाट में सीएचसी भवन हेतू कांग्रेस सरकार ने ही बजट का प्रावधान किया था, जिसे बने हुए चार वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अर्की नगर पंचायत, दिग्गल, चमदार, सौर व बातल आदि बहुत सी पंचायतों को मुख्यमंत्री के दौरे से बहुत सी आशायें थीें, परंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उन्होने मुख्यमंत्री द्वारा जलशक्ति, लोकनिर्माण विभाग व बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इन कार्यालयों को खोलने की समय सीमा तय करनी चाहिए ताकि ये घोषणाएं मात्र घोषणाएं ही न रह जाऐं। इसके अलावा उन्होने राजा वीरभद्र सिंह द्धारा खोले गए जयनगर व दाड़लाघाट के भवन निर्माण कार्य आरंभ न होने पर भी रोष जताया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के अर्की दौरे के दौरान जनता के हाथ सिर्फ निराशा लगी है, जिसका जवाब अर्की की जनता उपचुनावों में देगी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से संबंध रखने वाले 13 वर्षीय हार्दिक शर्मा ने वर्ल्ड यूनाइटेड कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता वर्चुअल माध्यम से आयोजित करवाई गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 देशों के 280 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता 25 जुलाई को आयोजित करवाई गई थी जिसका परिणाम अब आया है। हार्दिक शर्मा ने प्रतियोगिता में 13 साल के आयुवर्ग में ब्लैक बेल्ट कैटेगिरी में गोल्ड मेडल जीता है। हार्दिक मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के मंडप गांव से संबंध रखते है। हार्दिक के पिता प्रकाश शर्मा पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि हार्दिक कराटे में ब्लैक बेल्ट है। उन्होंने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जताई है। वंही, हार्दिक शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच पीएस पंवार, सुशील वर्मा और माता-पिता को दिया है।
सोलन जिला के अर्की के चौगान मैदान में आयोजित किए जाने वाले ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अर्की चौगान मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता अब प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग करेंगे।राजिन्द्र गर्ग 15 अगस्त को सर्वप्रथम अर्की बस अड्डा के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे चौगान मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांं द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम सूक्ष्म स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बालीचैकी में पंच परमेश्वर सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी संस्थाएं हैं जिनको सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय तैयार किया गया था जब वह प्रदेश के पंचायती राज मंत्री थे। इसका मुख्य उद्देश्य निर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और अधिनियमों के बारे में शिक्षित करना है ताकि वे अधिक प्रतिबद्धता के साथ अपना कार्य करने में सक्षम बन सकें। जयराम ठाकुर ने क्षेत्र के महिला मण्डलों को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए 11-11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। बालीचैकी मेें एसडीएम कार्यलय खुलने से न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि यह सब सिराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के निरंतर और बिना शर्त विश्वास का परिणाम है, जो उन्होंने पिछले लगभग 25 वर्षों से उन्हें दिया है। प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है कि विकास की गति को बढ़ाया जाए ताकि कोविड-19 महामारी के कारण नष्ट हुए समय की भरपाई की जा सके। राज्य सरकार ने बालीचैकी में बागवानी विकास अधिकारी कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने और वन विश्राम गृह खोलने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि तीर्थन खड्ड के तटीकरण का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शैक्षणिक साहित्य सामग्री भी वितरित की। विधायक सुरेन्द्र शौरी, उपायुक्त अरिन्दम चैधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अकादमी ऑफ सेल्फ डिफेंस कुल्लू द्वारा शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 30 कराटे प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ अकादमी के संस्थापक सेंसई हरीश शर्मा व सेम्पाई यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ में मुख्यातिथि के रूप में कराटे संघ जिला कुल्लू के प्रधान वेद प्रकाश ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं इस पर प्रकाश डाला और बच्चों को अनुशासन और खेल के साथ जिंदगी की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हरीश शर्मा ने बताया दौड़ में अंडर 10 आयु वर्ग में प्रथम स्थान कृतज्ञ सूद, द्वितीय स्थान चैतन्य ठाकुर व तृतीय स्थान समृति ने हासिल किया। अंडर 13 आयु वर्ग में प्रथम स्थान अर्घ्य सूद, द्वितीय स्थान स्नेहा, तृतीय स्थान आयुषी ने हासिल किया। अंडर 17 आयु वर्ग में प्रथम स्थान राम सरन, द्वितीय स्थान शिवा, तृतीय स्थान इन्दुबाला ने हासिल किया। इस दौरान 1000 रुपये का कैश प्राइज विजेता खिलाड़ियों में बांटा गया। इस कार्यक्रम के दौरान यादव, परस राम, चेतन और रितिका मौजूद रहे। सेम्पाई यादव ने देश भक्ति का गाना गाकर बच्चों में जोश भर दिया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम ने सदर कुल्लू थाना के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में एक सन एंड बीम होटल मे मुखबिर से सूचना मिलने पर दबिश देकर होटल के कमरा नंबर दो सौ एक से होटल के संचालक को 7.77 ग्राम चिट्टे की खेप और 47000 रुपए नकदी के साथ पकड़ा है l जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम मुखर से सूचना मिलने के उपरांत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में एक होटल पर रेड करने गई और वहां पर एक कमरे में रेड करके होटल के संचालक से 7.77 ग्राम चिट्टा तथा 47 हजार रूपये नगदी बरामद की है। आरोपी पहले भी हेरोइन के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और भुंतर तथा कसोल् का जाना माना स्मगलर हैI आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान शिवा शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी भूंतर व संचालक होटल सन एंड बीम, कसोल कुल्लू के रूप में हुई है l
पुलिस थाना परवाणु के अंतर्गत परवाणु से वाया जंगेशू संपर्क मार्ग पर मुकाम काली मिट्टी सैक्टर 2 परवाणु के समीप दो मोटरसाइकिलों HP15B-2668 व HR49D-8377 की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिस कारण मोटरसाइकिल न० HP15B-2668 पर सवार चालक को टक्कर लगने के कारण वह उछल कर पीछे से आ रहे टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। टायर के नीचे आने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित आयु करीब 21 वर्ष, हाल रिहायश गांव अंबोटा, डाकघर टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। इस सड़क दुर्घटना में घायल बुलेट मोटर साइकिल न० HR49D-8377 पर सवार राइडर को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पहाड़ टूटने के हादसे के बाद जारी खोज एवं बचाव अभियान के चौथे दिन दो और शव बरामद हुए हैं, मृतकों की संख्या 19 हो गई है। अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इससे पहले, तीसरे दिन शुक्रवार को तीन शव निकाले गए थे। हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस के 11 यात्री अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4:38 बजे हाईवे से गुजर रही एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिरने से महिला और युवक यात्री घायल हो गए थे। 200 मीटर खड़ी चढ़ाई पर सड़क बनाकर दोनों तरफ से लापता लोगों को खोजा जा रहा है। सर्च अभियान में जुटीं टीमों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है। लापता लोगों के परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा-डंडी रूट पर चलने वाली निजी बस तेलका के पास काली मोड़ पर पैरापिट से टकराकर गहरी खाई के ऊपर हवा में लटक गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरने से बच गई। हादसे के समय बस में करीब 12 सवारियां बैठी थीं। वहीं, बस की टक्कर से धराशायी होकर खाई में गिरे पैरापिट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। हालांकि, कोई भी ग्रामीण पैरापिट की चपेट में नहीं आया। बस जैसे ही पैरापिट से टकराई, सवारियों में अफरातफरी मच गई। लेकिन चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई। वहीं, बस को हवा में लटकता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। उसके साथ किहार थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसा किस कारण हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच में ही इस बात का पता लग पाएगा ।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते मझीन में पुलिस ने सुरला, (झझर) डाकघर सियालकड़, त० खुण्डिया में दुकानदार से अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है उपरोक्त व्यक्ति सुरला में ही मीट अंडा व नमकीन की दुकान करता है, उक्त आरोपी की दुकान के साथ उसकी पशुशाला से मौके पर पुलिस ने 10 बोतल इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब, 04 बोतल देसी शराब मार्का उना न०1 व 06 बोतल देसी शराब मार्का ऑरेंज संतरा कुल 20 बोतल शराब पशुशाला से बरामद की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।
तिरंगा ही लहराया था, तिरंगा ही लहराएगा। यह बात शुक्रवार को शहरी, विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लोअर बाजार, गंज बाजार तथा सब्जी मण्डी के सभी दुकानदारों को तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, समस्त मंत्रियों, विधायकों तथा मीडिया कर्मियों को रिकाॅर्डिड संदेश के दौरान 15 अगस्त का उत्सव न मनाने के संदेश दिए जा रहे हैं, उन सभी शत्रुओं को विधानसभा मंत्रियों तथा विधायकों द्वारा एकजुट होकर झण्डा लहराते हुए संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला में रह रहे सभी शहरी तथा ग्रामीणों के लोग 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर को हर्षोल्लास से मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इस झण्डा उत्सव को 15 अगस्त, 2021 को अमृत महोत्सव के दौरान अपने-अपने घरों में झण्डा लहराते हुए मनाएं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के अहमदाबाद से हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया गया है। यह उत्सव सम्पूर्ण राष्ट्र में 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश का भविष्य गौरवान्वित, समृद्धि, ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का अथाह भण्डार है तथा जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को हम नमन करते हैं और हम प्रदेश की युवा पीढ़ी को भी यह संदेश देना चाहते है कि देश के लिए जिन-जिन लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है, उन्हें उनके बारे मंे जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अमृत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उन वीर सैनिकों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है जिन्होंने देश की अखण्डता तथा एकता के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। उन्होंने शिमला शहर के सभी वार्डों के लिए तिरंगा टोलियों को भी रवाना किया, जो 15 अगस्त को सभी वार्डों में तिरंगा झण्डा लगवाएगी। इस अवसर पर नगर निगम शिमला महापौर सत्या कौंडल, मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री सुशील चौहान, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष शिमला संजय कालिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सन्नी लखनपाल, तरूण राणा, योगेन्द्र पुंडिर, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष किशोर ठाकुर तथा भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने सरकार से मांग की है कि अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु 3 साल की अवधि को घटाकर 2 वर्ष किया जाए। इस संबंध में संगठन मुख्यमंत्री, मंत्रियों तथा मुख्य सचिव से कई बार मिल चुका है। अप्रैल 2021 में भी संगठन मुख्यमंत्री से मिला था तथा संगठन को मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया था कि सितंबर तक इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा। संगठन की सरकार से यह मांग है कि 15 अगस्त को अनुबंध की अवधि को 3 साल से घटाकर 2 साल की घोषणा कर दी जाए जो कि अनुबंध कर्मचारियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर एक बहुत बड़ा तोहफा होगा। यदि इस साल अनुबंध की अवधि 3 साल से घटाकर 2 साल की जाती है तो उसका लाभ निश्चित तौर पर कर्मचारियों को होगा, परंतु यदि सरकार इस अवधि को अगले वर्ष कम करती है तो इसका लाभ बहुत ही कम कर्मचारियों को होगा क्योंकि वर्ष 2020 में बहुत कम भर्तियां कर्मचारी अनुबंध पर हुई है तथा अगले वर्ष तक अनुबंध पर लगे कर्मचारियों की अवधि भी लगभग 3 वर्ष पूर्ण हो जाएगी व इसका कोई विशेष लाभ कर्मचारियों को नहीं होगा। संगठन का यह भी कहना है कि यदि सरकार 15 अगस्त को देय महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा करती है तो यह भी हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस का बहुत बड़ा तोहफा होगा।
जयराम ठाकुर ने दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय खोलने, जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल और कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय (बीडीओ) खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने यह घोषणा आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान मैदान अर्की में 41.33 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के उपरान्त अर्की में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की। उन्हांने अर्की के सायर मेला को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अर्की में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपो खोला जाएगा, बर्शते यह औचित्य अनुरूप हो। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट और लोहारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्वास्थ्य उप-केन्द्र बागा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार को पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने 28.84 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिनमें 3.15 करोड़ रुपये लागत का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन (लेवल-4) दाड़लाघाट, दिगल में 7.12 करोड़ रुपये लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से अर्की खरड़हट्टी सड़क और 16.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुनिहार बेंज-की-हट्टी शेली ब्रहमपुखर सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 89 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी सब स्टेशन कुनिहार के नवीकरण और आधुनिकीकरण कार्य, तहसील अर्की में 4.51 करोड़ रुपये की लागत से अली खड्ड से ग्राम पंचायत दासेरन, धुधन, हनुमान बड़ोग और सूरजपुर में पुरानी जलापूर्ति योजनाओं के संबर्धन कार्य, ग्राम पंचायत पलोग, दघोगी, कोटली, सरयांज, बखालग और कुनिहार क्षेत्र में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति प्रणाली के सुधार, 2.07 करोड़ रुपये की लागत से खजलागहट्टी से कटाल करयालू सड़क, अर्की में 46 लाख रुपये की लागत से कृषि विक्रय केन्द्र, भण्डार एवं आवासीय भवन, कुनिहार में 80 लाख रुपये की लागत से एसएमएस (कृषि) के कार्यालय एवं आवासीय भवन और हनुमान बड़ोग में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उप-विपणन मण्डी की आधारशिलाएं रखीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अर्की क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया है, जिसके लिए नेतृत्व सदैव क्षेत्र के लोगों का आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से देश और राज्य के लोगों की दिनचर्या पर विपरित प्रभाव पड़ा है। उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती पालन करने का आग्रह किया, क्योंकि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्य सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान न देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में ऑक्सीजन के सिर्फ दो प्लांट थे जबकि आज प्रदेश में 10 ऑक्सीजन संयंत्र कार्यशील हैं और 28 शीघ्र ही स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे 2.50 लाख हिमाचलवासी प्रदेश में वापिस लाए गए। उन्होंने देश में कोविड की स्थिति को प्रभावी तरीके से सम्भालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने प्रदेश में विकास की रफ्तार में तेजी लाकर महामारी के दौरान बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए सशक्त प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के टीकाकरण में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। उन्होंने पिछले साढ़े तीन वर्षां के दौरान राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान राज्य सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से लगभग 103 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘हर घर लहराए तिरंगा’ अभियान भी आरम्भ किया। सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया है। कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की केंद्र के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों ने भी सराहना की है। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने पिछले साढ़े तीन वर्षो के दौरान क्षेत्र के विकास में गहरी रूची दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के समुचित रखरखाव के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अर्की में एचआरटीसी डिपो और नर्सिंग कालेज खोलने और दाड़लाघाट में एक विकास खंड खोलने का भी आग्रह किया। हिमकोफेड के अध्यक्ष और क्षेत्र के भाजपा नेता रतन सिंह पाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान 103 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को वचुअर्ल माध्यम से समर्पित करने के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय और कुनिहार में जल शक्ति उप केंद्र खोलने का भी आग्रह किया। अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पर्यटन विकास बोर्ड की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
स्थानीय बाजार के बीच स्थित नरसिंह मंदिर के प्रांगण में आगामी 15 अगस्त(रविवार)को सुबह 11 बजे खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ में उच्चस्तरीय सुविधाओं की मांग व 24 घँटे चिकित्सकों की उपलब्धता इत्यादि प्रमुख मांगों के दृष्टिगत रक्कड़ व आसपास की विभिन्न पंचायतों के लोगों की उपस्थिति में समाजसेवी एवं स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व प्रांत संयोजक देशबंधु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा| गौरतलब है कि जनहित से जुड़ी इन मांगों के कारण ही देशबंधु जुलाई माह में सीएचसी रक्कड़ के प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे थे तथा उन्होंने अनशन के चौथे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कैबिनेट बैठक में इन मांगों को अमलीजामा पहनाने के आश्वासन के उपरांत अनशन तोड़ा था| यह जानकारी देते हुए देशबंधु ने कहा कि गत माह से लेकर आजतक करीब तीन कैबिनेट बैठक आयोजित होने के बाबजूद भी प्रदेश सरकार ने इस विषय पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई तथा इस स्थिति में आगामी 15 अगस्त को ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद आगामी रणनीति पर मौजूद लोगों से चर्चा कर अगला कदम उठाया जाएगा |
Chief Minister Jai Ram Thakur has announced opening of Block Development Officer's office (BDO) at Darlaghat in Arki Assembly constituency of Solan district to facilitate the people of the area. He made this announcement while addressing a public meeting at Arki after performing inaugurations and foundation stones laying ceremonies of developmental projects worth Rs. 41.33 crore. The Chief Minister announced opening of PWD sub-division at Jainagar, Jal Shakti sub-division at Kunihar, Patwar circles at Beral and Kunihar. He declared that Sayar Mela of Arki would be celebrated as State level fair. He said that HRTC Depot would also be opened at Arki provided it fulfils the justification. He also announced upgradation of primary health centres Darlaghat and Loharghat to community health centres and health sub-centre Bagga to primary health centre. He said that Baridhar would be developed from tourism point of view. Jai Ram Thakur inaugurated developmental projects of Rs. 28.84 crore including Rs 3.15 crore Community Health Centre building (level-IV) Darlaghat, Rs. 7.12 crore Government College building at Diggal, Rs. 2.37 crore Arki Kharahatti road and Rs. 16.20 crore Kunihar Bainj-ki-Hatti Shaily Brahamapukhar road. He laid foundation stones of Rs. 89 lakh renovation and modernization of 33/11 KV sub-station Kunihar, Rs. 4.51 crore augmentation of old water supply schemes in GP Daseran, Dhundan, Hanuman Barog and Surajpur from Ali khud in tehsil Arki, Rs. 1.99 crore improvement of water distribution system in GP Palog, Daghogi, Kotli, Saryanj, Bakhalag and Kunihar area, Rs. 2.07 crore Khajlaghatti to Katal Karyalu road, Rs. 46 lakh agriculture sale centre, store-cum- residential accommodation at Arki, Rs. 80 lakh office-cum-residence building of SMS (Agriculture) at Kunihar and Rs. 1.77 crore Sub Market Yard at Hanuman Barog. Jai Ram Thakur said that people of Arki area gave wholehearted support to the BJP during last Lok Sabha election for which the leadership would always remain grateful to them. He said that the Covid-19 pandemic has adversely affected day-to-day life of the people of the country and the State as well. He urged the people to strictly follow covid-19 appropriate behaviour as the pandemic was not yet over. He said that during the pandemic the State Government ensured that there was not dearth of oxygen, ventilators, medicines and other essentials in the State. While accusing the previous Congress Government of ignoring the health sector in the State, Chief Minister said that there were only two oxygen plants in the State, whereas today the State has about 10 functional plants and 28 more were being setup very soon. He said that the State Government during the lockdown brought about 2.50 lakh Himachalis stranded in different parts of the country to their home. He thanked the Prime Minister for effectively handling the Covid situation in the country. He said that the State has toiled hard to make up for the time wasted due to the pandemic by accelerating the pace of development. The State was also a front runner in the country in matter of vaccination against the virus. He also detailed various developmental and welfare schemes launched by the State Government during the last about three and a half years. He said that during the pandemic the State Government virtually inaugurated and laid foundation stones of developmental projects worth about Rs 103 crore for Arki Vidhan Sabha area. Various social, cultural and religious organizations honoured the Chief Minister on the occasion. Chief Minister also launched the campaign ‘Har Ghar Lehraye Tiranga’ on the occasion. Member of Parliament and State BJP President Suresh Kashyap thanked the Chief Minister for dedicating developmental projects worth about Rs 42 crore for Arki area. He said that Chief Minister has ensured balanced and equitable development of the State during the last three and a half years. He said that during the Corona pandemic the Chief Minister ensured effective steps to contain the spread of this virus and the steps taken by the State Government for covid-19 management have been appreciated even by the Centre as well as various state governments. Former MLA Govind Ram Sharma thanked the Chief Minister for evincing keen interest in development of the area. He said that adequate funds should be provided for proper maintenance of roads in the area. He also urged the Chief Minister for opening of HRTC Depot and Nursing College at Arki and developmental block at Darlaghat. Chairman, HIMCOFED and BJP leader from the area Rattan Singh Pal thanked the Chief Minister for dedicating developmental projects worth crores of rupees for the area. He also thanked the Chief Minister for virtually dedicating developmental projects worth Rs 103 crore during the corona pandemic period. He thanked the Chief Minister for opening a BDO Office at Darlaghat and Jal Shakti Sub Division at Kunihar. Arki BJP Mandal President D.K. Upadhaya welcomed the Chief Minister and other dignitaries present on the occasion. Health Minister Dr. Rajiv Saizal, Vice Chairman Khadi Board Purshattam Guleria, District BJP President Ashutosh Vaidya, MLA Doon Paramjit Singh Pammi, Chairperson Tourism Development Board Rashmi Dhar Sood, Chairman Marking Board Baldev Bhandari, Chairman Jogindra Central Cooperative Bank Yogesh Bhartiya, former MLA K.L. Thakur, Deputy Commissioner Solan Kritika Kulhari were present on the occasion among others.
जसवां परागपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को लेकर शुक्रवार को नायब तहसीलदार परागपुर के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें इस समय रोजमर्रा की वस्तुओं, सामग्री और खानपान की चीजों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।जिसने आम आदमी, गृहणी की कमर तोड़ कर रख दी है। वहीं लिखा है कि 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.20 थी तथा डीजल पर 3.45 थी, लेकिन अब इसे केंद्र व राज्य सरकार ने भारी मात्रा में बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैसे-जैसे कच्चे तेल के रेट कम होते गए वैसे-वैसे केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाती गई, जिसका सारा बोझ आम जनता पर ही पड़ रहा है। यही कारण है कि पेट्रोल आज सेंचुरी मार रहा है, तो डीजल भी उसका अनुसरण करते हुए सेंचुरी के पास पहुंच गया है। जहां आज खाने का तेल 200 रुपए लीटर बाजार में बिक रहा है, वहीं गैस का सिलेंडर 1000 रुपए के आसपास है। जिस कारण लोगों के घरों का बजट खराब हो चुका है और दो वक्त का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। लोहे, सीमेंट, रेत, बजरी के मूल्यों में इतनी वृद्धि हो चुकी है की आज गरीब, किसान, मजदूर, विधवा, गृहणी अपना मकान बनाने के बारें में सोच ही नही सकते। ऐसा लगता है कि यह उनके लिए कहीं सपना ही न बनकर रह जाए और डबल इंजन की केंद्र व राज्य सरकार कुंभकर्ण की गहरी नींद में सोई हुई है व महिला कांग्रेस ने अंत मे राज्यपाल से विनम्र निवेदन किया है कि वे सरकार को आदेश दें कि मूल्य वृद्वि पर लगाम लगाए ताकि आम लोगों को अपना घर चलाने के लिए दर-दर की ठोकरे ना खानी पड़े। इससे पूर्व विश्राम गृह परागपुर परिसर से होते हुए जसवां परागपुर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुराधा व कार्यकारी अध्यक्ष अंजना कुमारी के नेतृत्व में विशाल रैली परागपुर बाजार तक निकाली गई।जिसमें हिप्र अन्य कामगर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटया विशेष रुप से मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर स्थानीय विश्राम गृह में सुरिंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित हुई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रेणु बाला, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंद्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व जसवां परागपुर कांग्रेस प्रभारी आरके अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव किरण गुलेरी, जिला पार्षद पुष्पा मिन्हास, दीपक गुलेरिया(मीडिया विभाग), पुनीत मल्ली, मीडिया विभाग, संजीव कुमार, अध्यक्ष (एससी विभाग), सोमराज, अध्यक्ष (ओबीसी विभाग), जगमेल सिंह, निदेशक, कांगड़ा कृषि सहकारी बैंक, लेखराज कंवर, निदेशक, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, मोनू पटियाल, सुरेश कुमार, काकू धीमान, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष जगवीर गग्गी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
उपमण्डल देहरा के तहत पड़ते रानीताल के अंतर्गत पंचायत भंगवार के गांव सुक्का बाग मे शुक्रवार सुबह लगभग 54 वर्षीय महिला का शव सड़क किनारे मिलने की सूचना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला भंगवार की ही निवासी है। मृतक महिला की पहचान संतोष कुमारी पत्नी जयचंद निवासी भंगवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम अपने निवास स्थान से कुछ सामग्री लेने समीप ही मार्केट में गई थी वहीं उक्त महिला वापस नहीं आयी जिस पर इंतजार करने के उपरांत उसके घर के वासियों ने उसे ढूंढना प्रारम्भ कर दिया । बताया जा रहा है कि अगली सुबह सड़क किनारे उस महिला का शव उसके घर से 100 मीटर दूरी पर पड़ा हुआ मिला है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


















































