धर्मशाला: पुलिस थाना धर्मशाला के तहत काला पुल में एक विवाहित प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला जोड़ा ऊना जिले का बताया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के काला पुल स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था और गुरुवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है। शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। काजल के भी दो बच्चे हैं। वहीं मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां बुधवार रात को दोनों ने जहर निगल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न महिला मंडलों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पकड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान दें। बरनाली में महिला मंडलों को सामान वितृत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर यह बात बोल रहे थे। उद्योग मंत्री द्वारा वीरवार को बरनाली में ग्राम पंचायत बाड़ी, नारी और गमरूर के 11 महिला मंडलों को लगभग 5 लाख रूपये का सामान बांटा गया। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न महिला मंडलों से जुड़ी महिलाएं किसी एनजीओ या स्वयं सहायता समुह के माध्यम से किसी आत्मनिर्भरता के प्रोजेक्ट पर कार्य करें, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय जरूरतों और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए हर महिला मंडल अच्छी परियोजनाओं का प्रस्ताव बनाकर उनके पास लाए। जिस हेतु वह हर संभव सहायता सरकार एवं स्वयं के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे। उद्योग मंत्री ने सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु चलाई गई शगुन योजना के तहत 07 परिवारों को 2 लाख 17 हजार की राशि के चेक भी वितृत किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों विशेषकर बेटियों की पढ़ाई के लिए वह सदैव सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद बेटी जिसको पढ़ाई या आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, वह उनसे निःसंकोच संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान के साथ उन्हें सशक्त करना प्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। उद्योग मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देकर, उन्हें सशक्त बनाना ही उनकी सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में सबसे अहम योगदान मातृशक्ति का है। उन्होंने कहा कि महिला न केवल परिवार एवं समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं। इसलिए महिलाओं को समाज में व्यापत बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान को ध्यान में रखते हुए 65 वर्ष से उपर सभी महिलाओं को पेंशन देने का ऐतिहासिक निर्णय जयराम सरकार ने लिया। इसके अतिरिक्त हिमाचल गृहणी सुविधा योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृशक्ति को संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के उपरांत उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया और शेष को समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्षा स्नेह परमार, बीडीसी अध्यक्षा अनु जामला, जिला परिषद् सदस्या अनु राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता सपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री विरेंद्र ठाकुर, रूपिंद्र डैनी, हरबंस कालिया, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, बीडीओ परागपुर कंवर सिंह, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुल्दीप राणा, सीडीपीओ परागपुर जीत सिंह सहित विभिन्न महिला मंडलों की प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहीं।
शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कोविड-19 मामलों में अचानक आई वृद्धि को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्तों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिये। वह आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कोविड-19 स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और किन्नौर के जिला प्रशासन को इन जिलों के विभिन्न हिस्सों में चल रहे सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए मजदूरों की जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए और प्रतिबंध लगाने और स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य ने टीकाकरण अभियान में शून्य प्रतिशत बर्बादी के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को तीव्र करने की आवश्यकता है, क्योंकि टीकाकरण इस वायरस को रोकने का सबसे सुदृढ़ उपाय है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को पीएसए संयंत्रों की स्थापना के लिए सिविल और विद्युत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को यह सुविधा शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सीमा और अन्य क्षेत्रों में चेकिंग की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग की निधि और मानव संसाधन को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जिलों को सेब सीजन के दौरान सड़कों के रख-रखाव और वाहनों के सुचारू संचालन की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में 4-5 दिनों के भीतर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दी जाएगी। अब केवल 124 कोरोना संक्रमित लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। उपायुक्तों ने मुख्यमंत्री को अपने जिलों में सक्रिय मामलों, बिस्तरों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं से अवगत कराया। प्रधान सचिव राजस्व केके पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने सुजानपुर के विधायक पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के पदाधिकरियों ने कहा कि सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा कांग्रेस पार्टी को भूलने लगे पड़े हैं या फिर वह किसी और पार्टी में शामिल होने की तैयारी है। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर सह मीडिया प्रभारी राजेश्वर कटोच ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आने शुरू होते हैं, विधायक को समाज सेवा और उनकी संस्था की याद आना शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधायक आजकल महिला मंडलों को समाज सेवा के बहाने सम्मानित कर रहे हैं और वहां पर अपनी ही पार्टी को भला बुरा कहते हुए यह कह रहे हैं कि यह कांग्रेस पार्टी का नहीं संस्था का कार्यक्रम है, इस बात को सुनकर ऐसा लग रहा है कि विधायक की अब अपनी ही पार्टी में दाल नहीं गल रही। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि जब-जब प्रदेश में चुनाव सिर पर होते हैं तो सुजानपुर के विधायक समाज सेवा और इस संस्था के नाम का ढिंढोरा पीटना शुरू कर देते हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। यही कारण है विधायक अब सार्वजनिक मंच पर कांग्रेस पार्टी को ही पीछे धकेलते हुए अपने संस्था को आगे लाना शुरू कर चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोढन से संबंध रखने वाले अजय कुमार को राज्य लीगल सेल का सचिव नियुक्त किया है। बतौर अधिवक्ता अजय ठाकुर सरकाघाट में वकालत करते हैं एवं प्रदेश की राजनीति में पुरी तरह सक्रिय हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भण्डारी ने तत्काल प्रभाव से पद संभालने के बारे में अधिसूचना जारी की है। अजय ठाकुर ने अपनी इस उपलब्धि पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू ने सूचित किया है कि जिला लाहौल स्पीति के अंतर्गत उदयपुर उपमंडल में 20 अगस्त को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट तथा वाहनों के निरीक्षण किन्ही प्रशासनिक कारणों से रदद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब उदयपुर में ड्राईविंग टेस्ट तथा वाहनों के निरीक्षण के लिए नई तिथि आगामी 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने सूचित किया है कि उनके कार्यालय के राजस्व अभिलेख कक्ष में ऊर्दू के राजस्व रिकार्ड का हिन्दी में अनुवाद करने के लिए एक अनुवादक की आवश्यकता है। अनुवादक कुछ शर्तों के साथ अस्थाई तौर पर नियुक्त किया जाएगा। अनुवादक के पद के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा जारी ऊर्दू विषय से संबंधित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार को नियुक्ति के लिए 15 सितम्बर तक अपना आवेदन उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में करना होगा। चयनित उम्मीदवार को 50 रुपये प्रत्येक सत्यापित प्रतिलिपि की दर से अथवा 10 हजार रुपये प्रतिमाह जो अधिक होगा, मानदेय प्रदान किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने 2-मण्डी संसदीय निर्वाचन सभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव के दृष्टिगत सहायक चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 24-बंजार निर्वाचन सभा क्षेत्र के लिए जयेन्द्र अरोड़ा सहायक प्रबंधक एलआईसी कुल्लू को मोहित चैहान के स्थान पर नियुक्त किया गया है। जयेन्द्र अरोड़ा का सम्पर्क 94181-43775 है। इसी प्रकार, 25-आनी (एस.सी.) निवार्चन सभा क्षेत्र के लिए एलआईसी कुल्लू के विकास अधिकारी योगेश चंद को सोनम अंगरूप के स्थान पर नियुक्त किया गया है। योगश चंद का मोबाईल नम्बर 94599-38007 है।
सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू-2 रेवत सिंह ठाकुर ने सूचित किया है कि 11 केवी सेउबाग, बवेली, खराहल, लगवैली फीडरों तथा 11 केवी उठाउ सिंचाई खराहल फीडर के आवश्यक मुरम्मत व रख-रखाव कार्य के चलते इन फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में 20 से 24 अगस्त तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 11 केवी सेउबाग तथा बवेली फीडर के तहत आने वाले गांव सेउबाग, काईस, राउगी, बाशिंग, बवेली, बंदरोल तथा ब्यस्सर में 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार खराहल फीडर के तहत आने वाले गांव खराहल, किंजा, तरांबली, नेउली, पुईद, चंसारी तथा वारी पधर में 21 अगस्त, लगवैली फीडर के अंतर्गत गांव भुटटी, कालंग, शालंग, भल्याणी, तयून, डुगीलग और रूजग में 23 अगस्त जबकि 11 केवी उठाउ सिंचाई खराहल फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपरोक्त अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति के बाधित चलते असुविधा के लिए समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की बैठक में परिवर्तन किया गया है। अब यह बैठक 9 सितम्बर के स्थान पर 7 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। इसमें स्टेज कैरेज बसों के रूट परमिटों में बढ़ौतरी, स्थानांतरण व नवीनीकरण तथा ऑटो रिक्शा के रूट परमिटों के नवीनीकरण व स्थानांतरण सम्बंधित मामलों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन मालिकों को सूचित किया है कि यदि उपरोक्त से सम्बंधित उनके मामले हैं वे आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर 28 अगस्त सायं 5 बजे तक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में दस्तावेज जमा करवा सकते है। उपरोक्त तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने एक बार फिर भाजपा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे की दिक्कतें बढ़ा डाली हैं। उन्होंने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि प्रदेश भाजपा सरकार के 4 साल पूरे हो रहे है लेकिन विधानसभा चुनावों के समय स्थानीय विधायक डॉ रामलाल मारकंडे द्वारा जारी किया गया दृष्टि पत्र यानी चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे क्षेत्र की जनता के साथ किए गए थे, वह आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि घोषणा पत्र में सबसे पहले जिकर किया था कि लाहौल स्पीति की स्वास्थ्य सुविधाएं सुधार किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सभी विभागों में रिक्त चल रहे कर्मियों के पदों को भरेंगे लेकिन ऐसा न हो सका और लाहुल में स्वास्थ्य सुविधाएं बद से बदतर होती चली गई। आज हालात ऐसे हैं कि लाहुल स्पीति युवा कांग्रेस जहां डॉक्टरों की कमी व स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर लाहुल में प्रदर्शन व भूख हड़ताल कर रही है, वहीं सरकार व स्थानीय विधायक इस समस्या को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। रवि ठाकुर ने कहा है कि वह विकास की कदर करते हैं, अगर घाटी में विकास के कार्य युद्ध स्तर पर किए जाते तो वह खुद उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन लाहौल स्पीति में विकास तो दूर जरूरतमंद लोगों की सुनवाई तक नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के मंत्री मोहदय से कहना चाहते हैं कि लोगों को गुमराह करना छोड़े और चुनावों के समय जारी किए गए दृष्टि पत्र की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने का प्रयास करें।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत नेहरनपुखर गांव में चल रही सरकारी आईटीआई कैंपस में एक बार फिर से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसके लिए आगामी 24 अगस्त को देश की नामी कम्पनी मारुति सुजुकी द्वारा आईटीआई नैहरनपुखर में लिखित परीक्षा व केंपस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 24 अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए 60% अंकों से कोर्स पूरा कर चुके व दसवीं की परीक्षा 50% अंकों से उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 19400 रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी देगी। कैंपस इंटरव्यू में पात्र युवा 24 अगस्त को सुबह 9:00 बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों यानि सेक्शन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ आईटीआई नेहरण पुखर कैंपस में पहुंचे। संस्थान प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आईटीआई के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार दूरभाष पर 9418479816 सम्पर्क कर सकते हैं।
जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत परवाणू में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहजल द्वारा किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, राजीव बिंदल, पुरषोत्तम गुलेरिया, के एल ठाकुर, रश्मि धर सूद, डेज़ी ठाकुर , ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्या व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में शुभारम्भ हो गया है, हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन में जनता में भारी जोश है। हमारे लिए सौभाग्य की बात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में देश के सभी वर्गों को जगह दी , प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन। वंही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता का धन्यवाद किया कि वह उनको इस बारिश के मौसम में भी आशीर्वाद देने आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद की प्रधानमंत्री ने इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में मुझे आपने मंत्रिमंडल में मौका दिया है। मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोक सभा मे हो पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया, हमारे मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारत के सम्पूर्ण विकास के लिए तत्पर है।
शिमला में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिला में हुए इस हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई, जबकि एक घायल हुआ है। ठियोग के सैंज में रेवल पुल के पास सुबह तीन बजे के करीब एक बलेरो पिकअप (HP30A-0292) हादसे की शिकार हो गई। इस पिकअप में तीन लोग सवार थे। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग घायल हुआ है। ये तीनों व्यक्ति पिकअप में सेब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे में जान गवाने वालों की पहचान अनूप( 27) व प्रताप सिंह ( 33) पुत्र कांशी राम निवासी बागधा, धमांदरी (ठियोग) के रूप में हुई है। 15 वर्षीय दीपक पुत्र बेली राम निवासी डलेऊ, चियोग (घायल ) के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा की अध्यक्षता में हुए। इसमें चुनाव प्रक्रिया द्वारा किशन चन्द को समिति अध्यक्ष चुना गया। वंही पवन, कमलेश, चन्द्रप्रकाश, गीता, रजनी, सन्तोष, रिम्पी,आदि को सदस्य चुना गया। पुष्पा देवी को समिति सलाहकार के रूप में चयनित किया गया। अध्यापक वर्ग में कैलाश कौशल, रीता देवी, विनोद पाठक तथा पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर को पदेन सदस्य चुना गया। इस अवसर पर तजेंद्र कुमार, भुवनेश्वर शर्मा, ताशी फुनचोक, सत्यप्रकाश, पूनम, सुदेश आदि भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में इस बार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के नए निर्देशों के तहत बीटेक डायरेक्ट एंट्री में दाखिला मिलेगा। एआईसीटीई के नए निर्देशों में बीटेक के लिए 12वीं कक्षा में गणित और भौतिक विज्ञान की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जमा दो में भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जीव विज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास, जैव प्रौद्योगिकी, व्यावसायिक विषयों के कृषि, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, बिजनेस स्टडीज, उद्यमिता में से किन्हीं तीन विषयों में पढ़ाई की हो, वे तकनीकी विवि से संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान में बीटेक डायरेक्ट एंट्री में दाखिला ले सकते हैं।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कार्यकारणी की आपातकालीन बैठक जिला अध्यक्ष के डी शर्मा की अध्यक्षता में कृष्णगढ़ (कुठाड़) में आयोजित की गई। जिसमे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते की की गई घोषणा की पेंशनर्स ने कड़े शब्दों में भर्त्सना व निंदा की है। के डी शर्मा ने कहा कि हम सब जिला पेन्शनर इस महंगाई भत्ते की कड़ी निन्दा करते है। उन्होंने कहा कि हमारा महंगाई भत्ता केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से फ्रिज कर दिया था जिसे केंद्र सरकार ने बहाल कर 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते की गत महीनों पहले घोषणा कर दी थी जो 2020 से लागू होगा। लेकिन प्रदेश सरकार ने मात्र 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से देने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार के आदेशानुसार महंगाई भत्ता देना चाहिए। इस आपातकालीन बैठक में जिला की विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारियों जी आर भारद्वाज, जगदीश पंवर, मनसा राम पाठक, डी डी कश्यप, बेलीराम राठौर, रूपराम शर्मा, उदय राम चौधरी, बलदेव सिंह, सीताराम ठाकुर, अनन्त राम वर्मा, रोशन लाल, मनोहर सिंह कंवर, कृष्ण सिंह चौहान, हरिदत्त शर्मा, सूर्यकांत जोशी, जगदीश सिंह, रोशन लाल, पलक राम , विमल ठाकुर, गिरधारीलाल आदि ने बैठक में भाग लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा कर सरकार ने कर्मचारियों तथा पेंशनरों का मजाक बनाया है। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला प्रेस सचिव डी डी कश्यप ने दी है।
सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल नम्बर-1 कुल्लू ने सूचित किया है कि 11 केवी फीडर ढालपुर-2 के अंतर्गत 11 केवी विद्युत लाईनों की मुरम्मत व रख-रखाव कार्य के चलते इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, मिनी सचिवालय तथा विद्युत विभाग कार्यालय इत्यादि क्षेत्रों में 20 अगस्त, 2021 को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
कुल्लु पुलिस की टीम ने सेउबाग में नाकबंदी के दौरान टैक्सी नंबर HP01A7397 से 535 ग्राम चरस बरामद किया गया है जिसमे तीन आरोपी महावीर गुप्ता पुत्र राजेश कुमार निवासी बालूगंज शिमला उम्र 31 वर्ष, सुमित पुत्र नसीब चंद निवासी समरहिल शिमला उम्र 36 वर्ष और अजय पुत्र बलबीर कुमार निवासी गांव भटोह, तह सरकाघाट व टैक्सी चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को 20-08-2021 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है जिसकी पुष्टि एसपी कुल्लु गुरदेव शर्मा ने की है।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के प्रशासनिक अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे अफगानिस्तान के छात्रों से बातचीत की और उनके परिवार का हाल चाल जाना। वर्तमान में विवि में अफगानिस्तान के आठ छात्र पीएचडी, एमएससी और एमबीए कार्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन छात्रों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा फेलोशिप प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रशांत सरकेक, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ.जे के दूबे और अंतरराष्ट्रीय छात्रावास के वार्डन डॉ आर के गुप्ता ने बुधवार को सभी छात्रों के साथ बैठक की। यह बैठक कुलपति डॉ.परविंदर कौशल के निर्देश पर की गई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने छात्रों से बात की और उन्हें विश्वविद्यालय में शिक्षा और उनके ठहरने को आरामदायक बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। चूंकि पिछले साल कोविड़ के कारण शैक्षणिक सत्र देरी से शुरू हुआ था, इसलिए विश्वविद्यालय ने कुछ छात्रों के वीजा के विस्तार की एप्लिकेशन को पहले ही संबन्धित विभाग को भेज दिया है और उन्हें उनकी डिग्री पूरी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया है। कुलसचिव ने सभी छात्रों से उनके परिवारों का हालचाल भी जाना। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ.जेके दूबे ने कहा कि विश्वविद्यालय ने यह सुनिश्चित किया है कि इन छात्रों को वैक्सीन की दूसरी खुराक अग्रिम रूप से दी जाए ताकि जरूरत पड़ने पर इन छात्रों को अपने देश की यात्रा करने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि छात्रों के विभागाध्यक्ष द्वारा भी बातचीत की जा रही है और सभी छात्रों को प्रेरित किया जा रहा है। सभी अफगान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन, कर्मचारियों, छात्रों और आईसीएआर से मिल रहे सभी समर्थन के आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वे उनके परिवार अफगानिस्तान में सुरक्षित है और वह लगातार उनके संपर्क में हैं। कई छात्रों ने फेलोशिप उपलब्ध कराए जाने पर भारत में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने आशा जताई कि जल्द से जल्द उनके देश में हालात सामान्य हो।
कोरोना संक्रमण के खतरे पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के मकसद से जिला प्रशासन ने ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार की है जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। इस सूची में मजदूरों अथवा कामगारों के अलावा कुछ स्थानीय व्यक्ति भी शामिल हैं। उपायुक्त लाहौल- स्पीति नीरज कुमार ने इस तरह की सूची को पंचायत द्वारा तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि वैक्सीनेशन पर पूरी तरह से फोकस किया जा सके और इस कार्य को हर हाल में सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग को कहा है कि विभाग अपने फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से ऐसे सभी व्यक्तियों की पहचान करें जिन्हें अभी तक वैक्सीन की डोज नहीं मिली है। उन्होंने ये भी कहा कि इस कार्य में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। निर्देश की अनुपालना ना होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारियों से भी उन कर्मचारियों की सूची तलब की है जो अवकाश काटने के बाद वापिस आए हैं। गौरतलब है कि उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एक आदेश जारी करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उनके अधीनस्थ जो भी कर्मचारी अवकाश से वापस आएंगे वे तभी ड्यूटी ज्वाइन करेंगे जब उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव होगी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को भी हिदायत दी है कि गैर वैक्सीनेटेड व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का काम विशेष कार्य योजना के तहत पूरा किया जाए। इसके अलावा टीकाकरण के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएं। जिनमें सिसु में भी मजदूरों को कोविड वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाए जहां गैर वैक्सीनेटेड लोग मौजूद हैं। आज प्रशासन द्वारा उपायुक्त के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मास्क वितरण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान एसडीएम प्रिया नागटा ने मास्क वितरित किए और लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया। गौरतलब है कि आज घाटी में 3 स्थानों पर इसी तरह के टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं। जिनमें मजदूरों अथवा कामगारों के अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का भी टीकाकरण हुआ है। ये शिविर क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदला में आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन बन्धु ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसु में बिना पहचान वाले सभी मजदूरों के अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेमुर में भी बिना पहचान वाले सभी मजदूरों के अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को पहली और दूसरी डोज दी जाएगी। आज हुए टीकाकरण में कुल 563 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई है।
सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने ग्राम पंचायत खाहन में 43 लाख से नवनिर्मित रा.व.मा.पा. खाहन के नये भवन का विधिवत उद्घाटन किया। कर्नल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकाघाट विधान सभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में सभी विषयों पदों पर सभी विषयों के अध्यापक कार्यरत हैं उन्होंने कहा जब तक स्कूल नहीं खुलते तब तक सभी अध्यापक ऑनलाइन स्टडी पर ज्यादा ध्यान दे व अविभावक भी बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए प्रेरित करें व नशे की गलत आदतों से बचाए। विधायक ने ग्राम पंचायत खाहन के भवन में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, वग्गी महिला मण्डल भवन को एक लाख रूपये, पीपल घाट से खाहन एम्बूलैस सङ्क निर्माण को 1 लाख रूपये, खुड्डी- मकड़ौण-चढ़ी सड़क निर्माण को एक लाख रूपये व वंगी, खुडी खाहन महिला मण्डलों को 10-10 हजार रुपये विधायक निधि से दिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्षा निशा ठाकुर, महामंत्री चन्द्रमणी, सचिव, शीतला ठाकुर जिला परिषद सदस्य चन्द्र मोहन शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत खाहन मीना कुमारी, उपप्रधान नरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान बंसी राम भाटिया की अध्यक्षता में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग से मिला। पंचायत प्रधान ने दाड़ला कन्स्वाला सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति के बारे विभाग के सहायक अभियंता को अवगत करवाया और शीघ्र उसकी मरम्मत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग की हालत विगत 2-3 वर्षों से अति दयनीय बनी हुई है जिसकी मरम्मत का कार्य करना अति लाजमी है क्योंकि दाड़ला के समीप जहां लोगों की बस्ती है वहां बारिश होने पर सड़क का गंदा पानी वाहनों की आवाजाही के कारण दुकानों के अंदर घुस जाता है और मौसम साफ होने पर दुकानदारों को सड़क से उड़ने वाली धूल से नहाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त स्कूल आने जाने वाले बच्चों तथा मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सहायक अभियंता ने इस मार्ग पर टाइलें लगाने का आश्वासन दिया और कहा कि इसका एस्टीमेट विभाग को भेज दिया गया है और बहुत शीघ्र इस काम को पूर्ण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बंसी राम भाटिया प्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, हेमराज उपप्रधान, महेश्वर, नेमचंद, ओम प्रकाश शर्मा, विक्की सेन इत्यादि लोग उनके साथ उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दसेरन के सब सेंटर भराड़ी में क्वांरला गांव से आई एक 98 वर्षीय महिला जमना देवी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाकर अपना सामाजिक दायित्व निभाया और उन्होंने समाज मे सभी को यह वैक्सीन लगवाने के लिये मिसाल भी पेश की है। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सखी स्नेहलता शर्मा ने बताया कि उक्त बुजुर्ग महिला के परिजन हालांकि इनकी अधिक आयु के चलते वैक्सीन के न लगवाने का मन बना चुके थे पर महिला ने उन्हें इस वैक्सीन को लगवाने की जिद्द की। उनकी दृढ़ इच्छा को देखते हुए इनके परिजन इन्हें अपने गांव से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुन्दन लेकर गए परंतु वहां अधिक भीड़ होने के कारण वे सब सेंटर भराड़ी लेकर आये और यहां उन्हें यह वैक्सीन लगाई गई। वैक्सिनेशन के बाद महिला ने खुशी प्रकट करते हुए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शबनम, स्वास्थ्य सखी स्नेहलता शर्मा, आशा कार्यकर्ताओं अंबिका, संगीता, निर्मला, कृष्णा और वीना का आभार प्रकट किया। महिला के साथ आए उनके परिजनों दिनेश और अनु ने बताया कि वे कई दिनों से इस वैक्सीन को लगवाने के लिये उत्सुक थी और आज वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने सभी के लिये यह वैक्सीन लगवाने के लिये एक प्रेरणा प्रदान की है।
जिला बाल संरक्षण इकाई सोलन द्वारा बाल अधिकारों के विषय में जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला कल्याण भवन सोलन में आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी ने की। वंदना योगी ने इस अवसर पर कहा कि सभी हितधारक बाल संरक्षण नियमों के उचित कार्यान्वयन के लिए समन्वित होकर प्रयास करें ताकि प्रत्येक बच्चे को न्याय एवं उचित देखभाल प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आयोग इस दिशा में सत्त रूप से कार्यरत है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में निचले स्तर तक लोगों को बाल संरक्षण नियमों की जानकारी हो। कार्यशाला में जिला बाल कल्याण समिति सोलन के अध्यक्ष एवं सदस्यों, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, चाईल्ड लाइन सोलन, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सीसीआई के प्रतिनिधियों सहित 80 लोगों ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत विभिन्न विभागों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने गुमशुदा बच्चों के सम्बन्ध में मानक परिचालन प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया। अधिवक्ता श्वेता शर्मा ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता राजीव नेगी ने बाल विवाह अधिनियम 2006, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बाल श्रम काननून 1986 तथा पोस्को अधिनियम के बारे में जारी प्रदान की।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाणू में बुधवार से मसूलखाना, परवाणू तथा बरोटीवाला क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पोषण आहार विषय पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर ने किया। 02 दिवसीय इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण आहार विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन की स्वच्छता एवं रखरखाव तथा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के बारे में अवगत करवाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। डाॅ. डेजी ठाकुर ने इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्राप्त जानकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में अमल में लाएं ताकि इसका लाभ गांव-गांव तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए साफ-सुथरा व संतुलित आहार आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को खाद्य पदार्थों के रखरखाव तथा इनकी पोषकता की जानकारी आवश्यक है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस अवसर पर कोविड-19 से बचाव एवं कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित विभिन्न जानकारी प्रदान की। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, शिशुओं के आहार एवं आमजन को होने वाली साधारण बीमारियों एवं उनकी रोकथाम के बारे में बताया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला संयोजक नरेन्द्र त्यागी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाॅकमैन इण्डिया प्राईवेट लिमिटिड द्वारा सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाणू की प्रधानाचार्य दिशा शर्मा, समेकित बाल विकास परियोजना परवाणु के आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक विकास भारद्वाज, पोषण आहार विषय प्रशिक्षक नीता देवी, वाॅकमैन इंण्डिया प्राईवेट लिमिटिड के प्रतिनिधि आकाश गुप्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
सोलन जिला के सभी न्यायालयों में 11 सितम्बर, 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने आज यहां दी। कपिल शर्मा ने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट (एन.आई.) एक्ट मामले, वाहन दुर्घटना दावों, बीमा सम्बन्धी मामलों, वैवाहिक मतभेदों तथा अन्य किसी भी तरह की श्रेणी से सम्बन्धित मामले निपटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल तथा हाईब्रिड मोड के माध्यम से किया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 02 लाख या 02 लाख रुपए से कम मूल्यों के एन.आई. एक्ट मामलों के निपटारे पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी न्यायालयों में पूर्व लोक अदालत बैठक का आयोजन भी किया जाएगा तथा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित पार्टियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
भारतीय सेना में खुली भर्ती तथा सिपाही फार्मा पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त, 2021 तक भारतीय सेना की वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करवा सकता हैं। यह जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपना पंजीकरण भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर करवा सकते हैं। कर्नल सनवाल ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण करने के उपरान्त उम्मीदवार उपरोक्त वैबसाईट पर ‘आवेदन की स्थिति’ पर क्लिक कर पंजीकरण की स्थिति के सम्बन्ध में पुष्टि अवश्य करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय मण्डी द्वारा सिपाही फार्मा पद की भर्ती का आयोजन 06 से 16 नवम्बर, 2021 तक किया जाएगा। इस भर्ती में शिमला, सोलन, सिरमौर तथा किन्नौर के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह भर्ती मण्डी अथवा कुल्लू या लाहौल-स्पीति में आयोजित की जाएगी। कर्नल सनवाल ने कहा कि भारतीय सेना के लिए वर्ष 2021-22 की खुली भर्ती का आयोजन 02 मार्च से 14 मार्च 2022 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन, रामपुर बुशहर, शिमला में सम्भावित है। इस भर्ती में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवक भाग ले सकते हैं। भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, तकनीकी और सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। भर्ती से सम्बन्ध्ति मापदण्ड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा 12 जुलाई, 2021 को जारी अधिसूचना का वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। कर्नल सनवाल ने कहा कि सेना में भर्ती की पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत है। उन्होंने आग्रह किया कि सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसा लेने वाले दलालों से सावधान रहे। सेना में भर्ती का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार गलत कार्यवाही में संलिप्त पाया गया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के लिए यदि कोई रिश्वत मांगता है तो उसकी सूचना सेना भर्ती कार्यालय शिमला अथवा पुलिस को दें।
बुधवार को बाल विकास योजना भवारना व उपमण्डलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी बदलां पालमपुर के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आत्मा हॉल पालमपुर में हुआ इस कार्यशाला में डॉक्टर रितु धीमान , डॉक्टर बबीता गौतम, डॉक्टर अंकुर राणा जबकि डॉक्टर विनीता शर्मा उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरक्त की। खंड भवारना के लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व सुपरवाइजर अजय, आशा, अमिता, स्मृति, प्रतिमा, शिखा, नीनू, कांता, किरण वाला, सुभाष विशेष रूप से उपस्थित रहे। अनिल कौल. बाल विकास परियोजना अधिकारी भवारना ने खंड भवारना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत एक बूटा बेटी के नाम चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी उन्होंने आयुर्वेदिक विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस के माध्यम से कोविड-19 महामारी से बच्चों को तिसरी लहर से बचाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू अमरदीप सिंह ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य के दिशा निर्देशानुसार जिला में वाहनों के चालान से संबंधित लंबित मामलों को निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 22 व 29 अगस्त को विशेष लोक अदालतों का आयोजन जिला के सभी नयायालयों कुल्लू, मनाली व बंजार में किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जिनका न्यायालय में चालान से संबंधित कोई मुकदमा लंबित है वह 29 अगस्त 2021 या उससे पहले किसी भी दिन न्यायालय में आकर अपने मामले का निपटारा करवा सकता है। अमरदीप सिंह ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के चालान से जुड़े मुकदमे लंबित हैं, वह इस विशेष अभियान का लाभ अवश्य उठाएं।
कुल्लू में आगामी 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अमरदीप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से दो लाख रुपये तक के चेक से लेन-देन के मामले स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी में से कोई भी मामला लंबित है वह न्यायालय में अपने मामले को लोक अदालत में लगवा सकते हैं। अमरदीप सिंह ने कहा कि कोई इच्छुक व्यक्ति जिसका उपरोक्त श्रेणी में से मामला कोर्ट में विचाराधीन है अगर वह अपना मामला लोक अदालत में लगवा कर आपसी समझौते पर आधारित फैसला प्राप्त करना चाहता है तो वह इसके लिए भी आवेदन कर सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू की दूरभाष संख्या 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।
भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव अमरप्रीत लाली एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस तथा सचिव एवं सहप्रभारी दामन बाजवा की स्वीकृति से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश युवा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रशांत सेन की संस्तुति से प्रदेश विधि प्रकोष्ठ युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया है जो निम्न प्रकार से हैं। -वरिष्ट वाईस चेयरमैन अंकुश ठाकुर -वाईस चेयरमैन आर.पी यूल्लम -मुकुल सूद को महासचिव संगठन एवं प्रशासन -देवेन्द्र शर्मा को मुख्य प्रवक्ता महासचिव नरेन्द्र पाल शर्मा, प्रिंस चौहान, विवेक शर्मा, अशोक त्यागी, प्रवीण चौहान, कुलदीप ठाकुर, रोहित स्टेटा, राहुल चन्देल, अनिकेत, अनिल नेगी, सौरभ गुलेरिया, रमन काप्टा, विनय मेहता, दलीप पल्सरा, यशवीर राठौर व कपिल देव घियाली को बनाया गया है। सचिव वनीत शर्मा, अनुज बाली, हेमन्त शर्मा, सिद्वधांत शोंगी, राहुल शर्मा, बलविन्द्र सिंह धीरज वशिष्ट, अभिषेक ठाकुर, अजय ठाकुर, वैभव कंवर, जितेन्द्र सोडा, नवीन ठाकुर, रंगीला राम नेगी, अदिति ओक्टा, नीरजा शर्मा, विक्रम ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, रोहित चौहान, सुरेन्द्र पंवर, अदित्य सूद व सुरेश माक्टा को बनाया गया है।
श्री गूगा देव सनोरिया गाँव सकमान्द जोगिंदर नगर का परम्परागत वार्षिक भ्रमण कार्यक्रम जो रक्षा-बन्धन 22 अगस्त 2021 से गूगा नवमी 31 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाता था की वार्षिक परिक्रमा इस वर्ष नही होगी। यह जानकारी श्री गूगा देव सनोरिया के संयोजक एवम प्रबंधक अमर सिंह राणा ने दी। गौरतलब है कि श्री गूगा देव सनोरिया क्षेत्र की छः स्थानीय पंचायतों भड़भाड़ा बुहला, दराहल, कुठेहड़ा भराड़ू, कस तथा ग्राम पंचायत बियूँ के समस्त गाँवों के हर घर की परिक्रमा की जाती थी। परन्तु इस बार इस देव यात्रा को कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना के कारण वश सार्वजनिक हित में पिछले वर्ष की तरह स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि मन्दिरों को बन्द रखने के आदेश हि.प्र. सरकार द्वारा जारी नहीं किए जाते हैं तो लोगों की आस्थायुक्त सुविधा के दृष्टिगत गूगा मन्दिर को 22-08-2017 से तिथि 31-08-2021 तक कोविड-19 के नियमों अनुपालना करते हुए खुला रखा जाएगा।
बुधवार को महाविद्यालय सोलन की एसएफआई इकाई द्वारा जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को छात्रों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। एसएफआई का मानना है कि पिछले 18 महीनों से सभी शिक्षण संस्थान बंद पड़े हुए हैं जिसके कारण छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से चलाई जा रही है। जिसके कारण बहुत से छात्र इस ऑनलाइन पढ़ाई से कहीं ना कहीं दूर हो रहे हैं, क्योंकि छात्र अपने गांव में रह रहा है जहां पर नेटवर्क की बहुत ज्यादा कमी है उसी के कारण छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं चला पा रहा है। इस ज्ञापन के माध्यम से एसएफआई मांग करती है कि सभी शिक्षण स्थानों को जल्द से जल्द खोला जाए और बच्चों की फिजिकल रूप से कॉलेजों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं लगाई जाए और इसके साथ एसएफआई यह भी मांग करती है कि सभी शिक्षण संस्थानों में टीकाकरण केंद्रों को खोला जाए और सभी छात्रों का टीकाकरण किया जाए। इस मौके पर - वंशिका, संजय, संतोष, गरिमा, कविता इत्यादि शामिल रहे।
जीएनए विश्वविद्यालय पंजाब का एक प्रमुख निजी विश्वविद्यालय है, जो यूजीसी द्वारा अनुमोदित है, यह छात्रों के विविध समुदाय के लिए चुना गया शैक्षिक केंद्र बन गया है। 50 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के साथ, इसने व्यापार, आतिथ्य, एनिमेशन, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर कार्यक्रमों के लिए भारत में एक अग्रणी विश्वविद्यालय के रूप में खुद को स्थापित किया है। जीएनए विश्वविद्यालय प्रशिक्षित संकायों, सर्वोत्तम शिक्षण प्रथाओं और अच्छी तरह से सुसज्जित कक्षाओं के साथ, GNA विश्वविद्यालय भारत में विश्व स्तर की शिक्षा के लिए एक ब्रैंड नाम बन गया है। यह खुद को अनुकूलित जीवन कौशल कोचिंग के एक प्रमुख केंद्र में बदल गया है जो छात्रों को उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में सक्षम बनाता है। इस काउंसलिंग में बच्चे व उनके अभिभावक भाग ले सकते है। इस काउंसलिंग को डॉक्टर समीर वर्मा की अध्यक्षता में करवाया जाएगा। आजकल अभिभावकों को यह चिंता रहती है की बच्चो को कोनसा कोर्स करवाया जाए ताकि कल को नौकरी की समस्या न आए। इन सभी विषय पर इस काउंसलिंग के दौरान विश्वविद्यालय से मिल रही नौकरियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को इस चीज के विषय के बारे में बताएं ताकि बच्चे अपने भविष्य का चुनाव सही से कर सकें। इस दौरान वह GNA विश्वविद्यालय की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृति जोकि 25% से लेकर 100% है। इसको प्राप्त करने के बारे में भी जानकारी देंगे।
जिला दिव्यांगता पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) कुल्लू द्वारा दिव्यांगजनों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा सुविधाओं को लेकर प्रगति समीक्षा बैठक बुधवार को उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें इस केन्द्र के माध्यम से गत वर्ष अप्रैल से मार्च, 2021 तक दिव्यांगजनों के लिए प्रदान की गई सेवाओं तथा सुविधाओं पर जिला प्रबंधन टीम के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार की एडीआईपी योजना के तहत 30 जून, 2021 तक 7 लाख 99 हजार 442 रूपए व्यय किया जा चुका है। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि एडीआईपी योजना के तहत वर्ष, 2021-22 के लिए ग्रांट-इन-ऐड की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल पर जिला रैड क्राॅस सोसायटी (डीआरसीएस) कुल्लू के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार को भेजा जाए। बैठक में डीडीआरसी के संचालन एवं रख-रखाव तथा अन्य दायित्वों को पूरा करने के लिए जिला रैड क्राॅस सोसायटी से 5 लाख रूपए देने को निर्णय लिया गया जो कि भारत सरकार से ग्रांट-इन-ऐड की स्वीकृति मिलने के बाद रिक्यूप किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि विभाग दिव्यांगजनों की पहचान तथा उन्हें जरूरत के अनुसार सेवाएं व सुविधाएं प्रदान करने को लेकर डीडीआरसी के अनुभवी व्यक्तियों के लिए मासिक लक्ष्य निर्धारित करे ताकि दिव्यांगजनों को समय पर केन्द्र द्वारा प्रदान की जाने वाली तमाम सेवाएं तथा सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इसके साथ डीडीआरसी में विभिन्न श्रेणियों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आगामी प्रक्रिया अपनाने के भी उपायुक्त ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की पहचान को लेकर आगामी सितम्बर माह के अंत तक विभिन्न पंचायतों में कैंपों का आयोजन किया जाएगा जिसमें दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण, पुर्नस्थापन सेवाएं, प्रदान करने क साथ विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योेजनाओं तथा कार्यक्रमों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आशा कार्यकर्ताओं तथा पंचायती राज संस्थाओं की एक टीम बनाई जाएगी जो अपनी पंचायत में इन कैंपों में दिव्यांगजनों को पहुंचाने में सहायता करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में डीडीआरसी कुल्लू द्वारा अप्रैल, 2020 से मार्च, 2021 तक शारीरिक चिकित्सा (फिजियोथेैरेपी) के तहत 654 लोगों को कवर किया गया है। इसी प्रकार सपीचथैैरेपी में 22, ऑडिओथेरेपी में 438 तथा अन्य पुर्नस्थापन सेवाओं के तहत जिसमें चिकित्सा प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाना, स्काॅलरशिप प्रदान करना, स्कूल एडमिशन तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण के 474 मामलों की पहचान कर उन्हें सेवाएं प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त उपरोक्त अवधि के दौरान 12 पंचायतों में कैंपों का आयोजन कर 233 लोगों को कवर किया गया, 200 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 100 ऐसे लोगों को जो अपनी सुनने की शक्ति खो चुके थे, का आंकलन किया गया तथा 75 लोगों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चन्द्र शर्मा , परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक (डीआरडीए) सुरजीत सिंह , सहायक आयुक्त एस.पी. जसवाल, जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कुमारी के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विश्व हिन्दू परिषद जिला दाड़लाघाट की बैठक शिव ताण्डव गुफा परिसर में जिला पालक नर्वदेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे कुनिहार प्रखंड का विधिवत गठन कर राम रतन तनवर को प्रखंड अध्यक्ष बनाने बारे चर्चा की गई तथा शेर सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष, संजय शर्मा को मंत्री, दीपक अरोड़ा सहमंत्री, रविन्द्र ठाकुर बजरंग दल संयोजक, पंकज कुमार सह संयोजक, गोविन्द ठाकुर गौ रक्षा प्रमुख, अमर चन्द सम्पर्क प्रमुख, मनोज भारद्वाज सुरक्षा प्रमुख, राजेंद्र ठाकुर सहमंत्री, आदित्य झांझी को विद्यार्थी प्रमुख, धीरज शर्मा सत्संग प्रमुख,नूतन मातृ शक्ति सह संयोजिका के अतिरिक्त मनोज ठाकुर, अमरीश ठाकुर, बलदेव सिंह, जयपाल ठाकुर, डीआर रघुवंशी व सत प्रकाश को भी प्रखंड कार्यकरणी में जोड़े जाने बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर शिमला विभाग मंत्री दलीप सिंह, सतीश कुमार जिला सत्संग प्रमुख, रेवा शंकर जिला गौ रक्षा प्रमुख, ओमप्रकाश जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
सोलन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल ने सोलन विश्राम गृह में अनुराग ठाकुर के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, पवन गुप्ता, मदन शर्मा, भरत सैनी उपस्थित रहे। भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र मंत्री बनने के बाद 5 दिन के प्रवास पर पहेली बार हिमाचल आ रहे है। केंद्रीय मंत्री का सिरमौर ज़िला के कार्यकर्ताओं एवं नेताओ द्वारा हिमाचल भवन चंडीगढ़ में भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप अनुराग ठाकुर का स्वागत स्वयं हिमाचल भवन में करेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री राजीव सेहजल मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत परवाणू में करेंगे जिसके बात अनुराग ठाकुर सोलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि फूल, मालाओं, ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी से केन्द्र मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा में अनुराग ठाकुर रथ पर आएंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं में अनुराग ठाकुर के स्वागत हेतु अद्भुत जोश देखने को मिला।
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने लाखों उपभोक्ताओं को मामूली राहत दी है। राशन डिपुओं में उड़द, चना दाल और सरसों तेल के दाम घटाए गए हैं। हालांकि, मलका और महंगी कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी नए दामों के अनुसार अंत्योदय व एपीएल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मलका दाल के लिए प्रति किलो तीन रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। उड़द और चना दाल प्रति किलो दो-दो रुपये सस्ती की गई है। अंत्योदय व एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति लीटर सरसों तेल तीन रुपये सस्ता मिलेगा। वहीं, टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं को मलका दाल चार रुपये महंगी मिलेगी। उड़द व चना दाल पर प्रति किलो दो-दो रुपये जबकि सरसों तेल की खरीद पर एक रुपये की छूट मिलेगी। सरकार ने हाल ही में टेंडर करवाए थे। इसके चलते अब उपभोक्ताओं को नए दामों के मुताबिक राशन मुहैया करवाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में हुए भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारणों का अध्ययन करने लिए केंद्र सरकार की कई टीमें पहुंची है। जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के भू-वैज्ञानिक भूस्खलन का अध्ययन करे रहे हैं। गौरतलब है कि निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने के हादसे के सातवें दिन मंगलवार को तीन और लोगों के शव निकाले गए थे। सभी शवों को निकाल लिया गया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या 28 पहुंच गई है।
विश्व में पुरातन संस्कृति से विख्यात गांव मलाणा में पांच दिवसीय शाउण मेला चल रहा है। मेले के चलते बुधवार को जम्दग्नि ऋषि को मन्नतें पूरी होने पर सोने के घोड़े भेंट स्वरूप चढ़ाए गए। मेले में बतौर मुख्यतिथि कुल्लू सदर के विधायक सुंदर ठाकुर ने शिरकत की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मलाणा को हर सुख सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी साथ ही जल्दी मलाना के लिए एचआरटीसी की बस भी दौड़ेगी। यहां बता दें कि श्रद्धालुओं में जम्दग्नि ऋषि के प्रति अटूट आस्था है। बारह देउघरा के हजारों हारियानों सहित श्रद्धालुओं ने पुरातन गांव मलाणा में डेरा जमा रखा है। पुरातन गांव में भारी बारिश के बीच जम्दग्नि ऋषि का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त पहुंचे। बुधवार को नग्गर, मणिकर्ण, मनाली और कुल्लू के कई गांवों से लोग शाउण मेले की बेला पर देवता जम्दग्नि ऋषि के दर्शन करने के लिए पहुंचे। देवता जम्दग्नि ऋषि नरसिंगों पर सवार होकर मुख्य कारकरिदों के साथ अपने देवालय से बाहर निकले हैं। भक्तों ने मलाणा पहुंचकर मन्नतें पूरी होने पर सोने के घोड़े उन्हें भेंट स्वरूप चढ़ाए। देवता जम्दग्नि ऋषि के कारकरिदें भागी राम ने बताया कि यहां पांच दिन तक मेला चलता है। उन्होंने बताया कि इस बार भी मेले को बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने बताया कि मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने देवता को सोने-चांदी के घोड़े भी भेंट किए। उन्होंने बताया कि शाउण मेला मलाणा का मुख्य पर्व है।
अंजना रिजाॅर्टस कंपनी द्वारा मनाली के जगतसुख में पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फाईव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। इस सम्बंध में उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग तथा कंपनी के मालिक अनिल सकलानी के बीच 28 करोड़ का एमओयू हस्ताक्षर किया गया। इस बड़ी परियोजना में 28 करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा। पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधा प्रदान करने वाली इस बड़ी परियोजना का निर्माण कार्य संभवतः मार्च, 2023 तक पूरा किया जाएगा। परियोजना के बनने से जहां पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान होंगी वहीं 100 से अधिक स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। इस कार्य के लिए जीएम डीआईसी केलांग राजेश शर्मा गत दो महीने से प्रयासरत थे। अंजना रिजाॅर्टस कंपनी के मालिक अनिल सकलाली मूलतः हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट से सम्बंध रखते हैं तथा दिल्ली में इनका इंपोर्ट तथा एक्सपोर्ट का भी कारोबार है। इसके साथ वह विनिर्माण क्षेत्र में भी जुड़े हैं। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी किशन चंद, जिला महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र केलांग राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव 25 अगस्त को प्रदेश सचिवालय में होने है जिसके लिए नामांकन भरने का आज आखरी दिन था। यह चुनाव सात पदों के लिए होंगे। जिनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी के नौ सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। दो साल बाद होने वाले इस चुनाव के लिए दस अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया गया था। इस चुनाव में प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों के अतिरिक्त लोक सेवा आयोग, राज्य लोकायुक्त, राजभवन सचिवालय के करीब 1200 कर्मचारी भाग लेंगे। 10 अगस्त से 16 अगस्त तक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होनी थी आज पूरी हो गई है।17 अगस्त को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 25 अगस्त को मतदान होगा और दोपहर बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित होगा। चुनाव के लिए उप सचिव वित्त प्रदीप जसवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी और संतराज पोहारटा को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को 300 से 500 रुपये तक जमानत राशि जमा करनी होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जसवाल ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 लोगों ने नामांकन भरा है जिसमें पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा भी शामिल है। उनके आलावा भूपेंदर सिंह, दयाल सिंह, और महेश कुमार ने भी नामंकन भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कुल 4 लोगों ने नामांकन भरा, जिनमें चानन सिंह मेहता, कमलजीत सिंह, राजेश धीमान और रमन शर्मा शामिल है। वंही उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेम धर्म, राजेश धीमान, राजिंदर सिंह मियां और रमन शर्मा ने नामंकन भरा। महासचिव पद के लिए दयाल सिंह, कमल कृष्ण शर्मा, राजेश धीमान, राजिंदर सिंह मियां और महेश कुमार ने नामांकन भरा। संयुक्त सचिव पद के लिए धर्मेंदर पाल, महेन्दर कुमार, प्रकाश चंद और विजेंदर सिंह मैदान में उतरे है। केशियर के लिए कृष्णा ठाकुर, प्रकाश चंद, पवन धर्त्ता, राम पाल, संजय कुमार और सुरेंदर मोहन ने नामांकन भरा। कार्यपालक के लिए अमर सिंह काल्टा, दीपिका ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मनोज कुमार, नवनीत कुमार प्रीतम देव, रक्षित कुमार, रमेश चंद, राम पाल, संजय कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार ने नामांकन भरा।
वर्ष 2019 बैच के एचएएस अधिकारी डॉ रोहित शर्मा ने सहायक आयुक्त उपायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ रोहित शर्मा परियोजना अधिकारी समन्वित जनजातीय विकास परियोजना यानी आइटीडीपी का अतिरिक्त दायित्व भी देखेंगे। डॉ रोहित शर्मा इससे पहले सहायक आयुक्त (विकास) के पद पर नूरपुर में कार्यरत थे। उन्होंने कुछ समय जिला कुल्लू में भी सेवाएं दी। डॉ रोहित शर्मा ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि उपायुक्त जिला लाहौल- स्पीति के दिशानिर्देशों के अनुरूप सभी शाखाएं अपने कार्य निष्पादन को समयबद्ध, सुचारू और अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि समन्वित जनजातीय विकास परियोजना के तहत विभिन्न योजनाओं एवं स्कीमों के कार्यान्वयन को भी समयबद्ध सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में गत दिवस 24596 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 बचाव टीकाकरण के 125 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए टीके की पहली डोज आज के बाद भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रह जाए। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है। डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
पुलिस थाना भुंतर में दिनांक 6-8-2021 को भुंतर के एक निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसके रेस्टोरेंट के बाहर से एक बुलेट चोरी हो गया है और जिस व्यक्ति ने चोरी किया है वो व्यक्ति इसके रेस्टोरेंट में पहले खाना खाने के बहाने से आया था और बाद में इसके बुलेट को इसके काउंटर से चाबी निकाल कर भाग गया है। जिस पर भुंतर पुलिस ने अभियोग दर्ज किया। मौका की तफ्तीश भुंतर पुलिस द्वारा की गई और पता चला कि आरोपी बाहरी राज्य का रहने वाला है और घटना स्थल से फरार हो चुका है। एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगामी अन्वेषण विशेष अन्वेषण शाखा को सौंपा गया। विशेष अन्वेषण शाखा ने साइबर सेल की मदद लेते हुए सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के ठिकानों के बारे में पता किया तो पाया कि आरोपी बेंगलुरु कर्नाटका पहुंच चुका है जिस पर तुरंत पुलिस अधीक्षक जिला कुल्लू के निर्देशानुसार एक विशेष टीम उप निरिक्षक नारायण लाल, मुख्य आरक्षी प्रवीण तथा आरक्षी भगत राम के नेतृत्व में कर्नाटका के बेंगलुरु भेजी गई, जहाँ पर टीम ने अथक प्रयास करते हुए आरोपी को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया और बेंगलुरु की अदालत में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसको कुल्लू लेकर पहुँच गई। इसी दौरान आरोपी से पूछताछ भी की गई, पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने बुलेट को उत्तर प्रदेश के मेरठ में रखा है जिसके बारे में जानकारी जुटाई गई और एक टीम अलग से भुंतर पुलिस स्टेशन से उपनिरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के, मेरठ पहुंची। पुलिस टीम ने चोरी के बुलेट को रिकवर करके कुल्लू पहुँचा दिया है आरोपी को कुल्लू अदालत में पेश किया जा रहा है आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करके आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि अन्य कहाँ कहाँ किस किस वारदात में आरोपी शामिल रहा है और इसके और कौन कौन सहयोगी का साथ दे रहे हैं। एसपी कुल्लू ने बताया कि आरोपी की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह तरन तारण रोड, नजद -भारत प्लेस दमशेष नगर, अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने तथा विकास को जन सुलभ बनाने में विकास खण्ड अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृतिका कुल्हरी मंगलवार को सोलन जिला के पांचों विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं की समुचित जानकारी देना व पात्रता अनुसार उन्हें लाभान्वित करने में खण्ड विकास अधिकारियों को अपनी भूमिका का उचित निर्वहन करना चाहिए।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का अनुश्रवण करें। उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मनरेगा की दिहाड़ी समय पर प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अपने-अपने विकास खण्ड में मनरेगा के तहत 90 दिन पूर्ण कर चुके श्रमिकों की सूची ग्रामीण विकास अभिकरण को प्रेषित की जाए ताकि इन श्रमिकों को सरकार के निर्देशानुसार अन्य प्रदत्त लाभ प्रदान किए जा सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों की दिहाड़ी का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत लम्बित कार्यों को शीघ्र निपटाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायज़ा लें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन सुनियोजित तरीके से किया जाए ताकि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में पंचायत स्तर तक किए गए कार्यों का विस्तार से जायज़ा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी ताकि आवंटित धन के उचित निष्पादन एवं योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर के पास गंदे पानी की निकासी के लिए एक सोक पिट बनाया जाना चाहिए जल प्रदूषण से बचाव हो सके। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि किए गए कार्यों की रिपोर्टिंग सही समय पर की जानी चाहिए ताकि इन्हें केन्द्र सरकार को समय पर प्रेषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड से सम्बन्धित योजनाओं की प्रगति एवं समीक्षा के लिए नियमित बैठकों का आयोजन करें। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में मनरेगा के तहत वर्ष 2021-22 में 411094 कार्यदिवस अर्जित किए गए। इनमें धर्मपुर विकास खण्ड में 70371, कण्डाघाट विकास खण्ड में 44158, कुनिहार विकास खण्ड में 78290, नालागढ़ विकास खण्ड में 122659 तथा सोलन विकास खण्ड में 95616 कार्यदिवस अर्जित किए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला में 27 स्थानों पर पंचवटी पार्क के लिए स्थानों का चयन किया गया है। इनमें से 04 स्थानों पर कार्य प्रगति है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला में 316 शौचालयों का निर्माण किया गया है। बैठक में विभिन्न विकास खण्डों में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुधार योजना, पंचवटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, दीन दयाल अन्तोदय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार ने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, पांचों विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य उपस्थित थे।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय और मंदिर परिसर में पीपल, बरगद, रुद्राक्ष, चंपा, हरड़, बहेड़ा, आंवला और कचनार इत्यादि के पौधे लगाए गए। विद्यालय में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आए और विद्यालय मंदिर व उसके साथ लगते क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान सुनीता ठाकुर सहित समस्त सदस्य व कोलका महिला मंडल व मंदिर समिति के सदस्य शामिल रहे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट में आने वाले दाव, चमाकडी पुल के आसपास के गांव में 19 अगस्त 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 9:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
स्वामी विवेकानंद आजाद युवक मंडल हनुमान बड़ोग की बैठक ग्राम पंचायत प्रधान प्रेमचंद चोपड़ा व उपप्रधान करमचंद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भूपेंद्र कुमार को प्रधान, प्रकाश चंद को उपप्रधान, दिलीप कुमार को सचिव, रविंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं क्लब सदस्यों में मधुर शुक्ला, भूपेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, योगेश शर्मा, भुवनेश शर्मा, जयदेव, सौरव शर्मा, रोहित शर्मा, यशपाल, तरुण शर्मा, ओमप्रकाश, नरेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, चंदन शर्मा, अमर चन्द शर्मा को क्लब सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया। प्रधान नियुक्त किए जाने पर भूपेंद्र कुमार ने कहा कि उन पर विश्वास जता कर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह सच्ची निष्ठा से पूरा करेंगे।


















































