ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान ने प्रेस के जारी बयान में कहा की पूर्व विधायक संजय रतन के विकास कार्य से प्रभावित होकर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से 15 लोगो ने भाजपा को छोड़कर ज्वालामुखी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है जिनमे अधवानी पंचायत से बलवंत चौधरी, सतीश कुमार, सुभाष चंद, राम स्वरुप्प, कुलदीप कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, ईश्वर दास, युवाओं में सौरव कौडल गुम्मर, मुनीश कुमार, सौरव वर्मा, रवि कुमार, जगदीश कुमार दरंग, रोहित, सक्षम जागोत्रा कथोग ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस मोके पर पूर्व विधायक संजय रतन ने कहा की ज्वालामुखी कांग्रेस में शामिल हुए सभी भाइयों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है, पार्टी में हर व्यक्ति पूरा मान सम्मान दिया और जिम्मेदारियां दी जाएगी। उन्होने कहा ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहेगा तो सभी के लिए हर वक़्त कांग्रेस पार्टी के दरवाजे खुले है। पूर्व विधायक संजय रतन ने कहा की ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को विकास की बुलंदियों पर ले जाना ओर विधानसभा क्षेत्र के हर मतदाता के हितो की रक्षा करना ही मेरा लक्ष्य है।
कुनिहार :इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का दखल नहीं रहेगा। भोर में इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा। दिनभर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी सजा सकेंगी। खास बात यह है कि इस बार राखी का पर्व गज केसरी योग में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि करीब तीन दशक बाद ऐसा संयोग बना है। यह बहुत ही लाभकारी है। रक्षाबंधन का पर्व बहनों एवं भाइयों के प्रेम का प्रतीक है। इसमें मुहूर्त व योग बहुत ही मायने रखते हैं। रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा की अड़चनें, योग व ग्रहों के संयोग ठीक न होने से त्योहार का उत्साह फीका पड़ जाता है। इस बार राखी के पर्व पर ग्रहों व भद्रा की अड़चनें नहीं रहेंगी। भाई -बहन का पर्व रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा पर 22 अगस्त को मनाया जाएगा। भद्रा न होने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी।कुनिहार के मशहूर पं.कामेश्वर शर्मा ने बताया कि सामान्यत रक्षाबंधन का पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है, लेकिन इस बार रक्षाबंधन के दिन सावन पूर्णिमा पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। गुरु कुंभ राशि में वक्री हैं और इसके साथ चंद्रमा भी रहेगा। इन ग्रहों की वजह से गजकेसरी योग बन रहा है। रक्षाबंधन के दिन सूर्य, मंगल और बुध सिंह राशि में रहेंगे। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि में उसका मित्र मंगल भी रहेगा। इस दिन शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। ग्रहों के यह योग शुभ फल देने वाले हैं। पूर्णिमा तिथि 22 अगस्त रविवार को शाम 5.33 बजे तक रहेगी। उदया तिथि 22 अगस्त को होने से एक मत से रक्षाबंधन पर्व इस बार 22 अगस्त को ही मनाया जाएगा। 22 को भद्रा प्रात: 6.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद भद्रा का दोष नहीं होने से प्रात:काल से लेकर पूर्णिमा तिथि के समापन तक दिनभर राखी बांधी जाएगी। इस प्रकार प्रात: 6.17 से शाम 5.33 बजे तक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों को आवश्यक वस्तुओं पर उचित अनुदान प्रदान कर राहत प्रदान की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के उपभोक्ताओं को 32 लाख लीटर खाद्य तेल प्रदान कर रही है। राज्य सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए खाद्य तेलों में बी.पी.एल. परिवारों को 10 रुपये प्रति लीटर और ए.पी.एल. परिवारों को पांच रुपये प्रति लीटर रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उपभोक्ताओं को और अधिक राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने बी.पी.एल. परिवारों के लिए खाद्य तेलों पर आगामी चार महीनों के लिए अनुदान राशि दस रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति लीटर और ए.पी.एल. परिवारों के लिए पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से अगले चार महीनों में उपभोक्ताओं को 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 18.71 लाख कार्ड धारक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है और उन्हें लाभान्वित करने के लिए समय-समय पर कई कदम उठाए हैं।
नौणी : डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा कृषक परिवार से संबंध रखने वाले युवाओं को फलों, सब्जियों, फूलों और मशरूम उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन में प्रशिक्षण पाने का सुनहरा अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने 2021-22 सत्र के लिए अपने एक वर्ष के औद्यानिकी प्रबंधन प्रशिक्षण कोर्स (स्व-रोजगार) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 4 अक्टूबर, 2021 से विश्वविद्यालय के नेरी महाविद्यालय, क्षेत्रीय औदयानिकी अनुसंधान और प्रशिक्षण स्टेशनों और कृषि विज्ञान केन्द्र चंबा में चलाया जाएगा। विश्वविद्यालय के सात स्टेशनों में इस प्रशिक्षण कोर्स की कुल 130 सीटें होगी। जाछ (कांगड़ा), बाजौरा(कुल्लू), शारबो(किन्नौर), मशोबरा(शिमला) में स्थित विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय औदयानिकी अनुसंधान और प्रशिक्षण केन्द्रों और औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी (हमीरपुर) में इस कार्यक्रम की 20-20 सीटें होगी। सिरमौर के धौलाकुआं में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र और चंबा के सरु में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में इस प्रशिक्षण कोर्स की 15-15 सीटें होगी। इस कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार ने कम से कम दसवीं या समकक्ष स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की हो, 17 से 30 वर्ष की आयु और कृषक परिवार से संबंध रखता हो। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र साधारण कागज पर संबंधित स्टेशनों के अधिष्ठाता/ सह निदेशक या कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी के कार्यालय में 4 सितम्बर या उससे पहले तक जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार 20 सितम्बर को कॉलेज के अधिष्ठाता/ केंद्र सह निदेशक/ प्रभारी के कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को यह घोषणा पत्र भी देना होगा कि वह इसे एक व्यवसाय के रूप में अपनाएंगे। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को अपने समस्त प्रमाण पत्र तथा उसकी एक-एक प्रतिलिपि साथ लानी होगी। प्रशिक्षण के दौरान कोई भत्ता देय नहीं होगा।
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत चौरी के गांव कलस के जय राम शर्मा सुपुत्र गौरी दत्त को हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी के महासचिव नियुक्त हुए हैं। मौजूदा समय में जय राम शर्मा बतौर फिजिक्स प्रवक्ता अपनी सेवाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड़ में दे रहे हैं। महासचिव चुने जाने पर जयराम शर्मा ने चुनाव अधिकारी अमित कौशल तथा प्रदेश संघ के अध्यक्ष केसर सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश सैनी तथा सभी डेलिगेट्स का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ की मंडी इकाई के चुनाव शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदर नगर में हुए। चुनाव अधिकारी अमित कौशल की अध्यक्षता में हुए इसमें राजेश सैनी को अध्यक्ष तथा जयराम शर्मा को सचिव चुना गया। संघ के अध्यक्ष केसर सिंह भी इस चुनाव में शामिल हुए। जिला मंडी प्रवक्ता संघ के महासचिव जय राम शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष राजेश सैनी के साथ मिलकर प्रदेश के प्रवक्ताओं की मांग को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाने सदैव तत्पर रहेंगे। जय राम शर्मा को महासचिव नियुक्त होने पर चौरी प्रधान कांता शर्मा, प्रवक्ता ओंकार राव, सुभाष रावत तथा रजनीश पाल सकलानी, अनिल शर्मा, विनय राणा, डॉक्टर दीपक शर्मा, दिनेश सरोच, राकेश तपवाल, राम लाल यादव, मनोहर लाल शर्मा, गगन शर्मा, दिनेश नारंग, शशि शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, ममता गुप्ता, रजनी कौंडल, सुरेंद्र शर्मा आदिखुशी व्यक्त करते हुए बधाई संदेश भेजें हैं।
नालागढ़ : सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र के पट्टा में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 12 यात्री घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे। यह बस जोहड़ से नालागढ़ की ओर जा रही थी और बस गहरी खाई में जा गिरी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर बचाव अभियान में जुटी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
लाहौल स्पीति में चल रही डॉक्टरों की कमी व चरमराती स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भूख हड़ताल व धरने पर बैठे लाहौल स्पीति युवा कांग्रेस के समर्थन में प्रदेश युवा कांग्रेस भी उतर आई है। शुक्रवार देर शाम प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी केलांग पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिले और उनका समर्थन करते हुए वह खुद भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी का कहना है कि जिस तरह से जयराम सरकार लाहुल स्पीति की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर रवैया अपनाए हुए हैं वह सही मायने में निराशाजनक है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के जनजाति जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए लेकिन हिमाचल के जनजाति जिलों में हालात कुछ और ही बयान कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम से ही युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी जहां लाहौल स्पीति व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय केलांग में धरने पर बैठ गए हैं वहीं उन्होंने दो टूक शब्दों में सरकार को कहा है कि जब तक जयराम सरकार लाहौल स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त नहीं करती हैं साथ ही अस्पताल में जब तक डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होगी तब तक लाहुल स्पीति कांग्रेस वह प्रदेश युवा कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। बता दें पिछले 18 दिनों से लाहौल स्पीति युवा कांग्रेस के साथ जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी लगातार जिला मुख्यालय केलांग में धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल कर रहे हैं बावजूद इसके जयराम सरकार लाहौल स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उधर लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि लाहौल स्पीति में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जिला से बाहर का रुख करना पड़ता है। हैरानी तो इस बात की है कि अटल टनल रोहतांग के बन जाने के बाद भी जिला मुख्यालय केलांग में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधर नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थानीय विधायक जहां आए दिन लाहुल स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बयान बाजी करते रहते हैं कि घाटी में डॉक्टरों की किसी भी तरह की कमी नहीं है लेकिन जिला मुख्यालय केलांग में ही जो हालात हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं। लाहौल स्पीति में जहां एंबुलेंस चलाने के लिए लंबे समय से अधिकतर क्षेत्रों में चालकों के पद रिक्त चल रहे हैं वहीं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ डॉक्टरों की भी कमी चल रही है। बहरहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरने पर बैठे लाहुल स्पीति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रदेश युवा कांग्रेस का भी समर्थन मिल गया है।
हमीरपुर : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब की तरफ से डिजिटल युग के जनक राजीव गांधी की जयंती पर निशुल्क चिकित्सा शिविर हमीरपुर के वार्ड न 7 में लगाया गया जिसमें 110 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने अपनी सेवाएं दी और उन्होंने संदेश दिया की हमें अपने उन महान नेताओं को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने एक विजन और दूरदर्शिता के साथ काम किया और इस भारत देश की पूरी दुनिया में पहचान बनाई। आज हम सबके सामने हैं कि राजीव गांधी ने जिस डिजिटल क्रांति की शुरुआत जो 1985 में शुरू की थी, उस क्रांति की वजह से ही आज भारत देश पूरी दुनिया में अपना परचम लहराए हुए है और यह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया कि उन्होंने ऐसे महान नेता की जयंती को मनाने का अवसर उन्हें मरीजों की सेवा के रूप में प्रदान किया।
रोहड़ू : शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुटाड़ा में जागृति अभियान के तहत ग्राम पंचायत प्रधान सहित करीब 70/80 महिलाओं तथा 20/30 किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारो के विषय में जागरूक किया गया। इसके साथ ही नशा निवारण, साईबर क्राईम, आत्म रक्षा व हेल्प लाइन न0 आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहां पर उपस्थित महिलाओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा बड़ी शालीनता के साथ उनके प्रश्नों के उत्तर दिये गये। ग्राम पंचायत कुटाड़ा की महिला मंडल की महिलाओं ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की अपील की।
जसवां:परागपुर- क्षेत्र के जाने माने लोक गायक परागपुर निवासी विवेक राणा को भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष करनैल राणा द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया है जिसमें उन्होंने अपनी इस टीम का गठन किया।प्रदेश भाजपा द्वारा विवेक राणा को मिली इस अहम जिम्मेदारी के लिए उन्होंने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष करनैल राणा सहित देहरा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रदेश उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर व प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। वहीं विवेक राणा ने कहा कि वे इस दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। विवेक राणा को भाजपा में यह दायित्व दिए जाने पर परागपुर सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
दाड़लाघाट : शिमला मंडी नेशनल हाइवे पर दानोघाट (मधुबन) के समीप एक विशाल काम जर्जर पेड़ दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। बता दें कि किसी दुर्घटना को निमंत्रण देता यह पेड़ एनएच के बिल्कुल साथ लगती पहाड़ी से नीचे को झुका पड़ा है और कभी भी बरसात या तेज हवा के चलने से मलबे के साथ गिर सकता है जिससे किसी भी वाहन या राहगीर को जानी नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि पिछले वर्ष भी बरसात में शील मन्दिर के पास एक ऐसा ही पेड़ सड़क में आ गिरा था, पर गनीमत यह रही थी कि वह हादसा आधी रात में पेश आया व उस समय कोई भी जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ था। गौर रहे आजकल प्रदेश में अधिक बरसात होने से कई जगह पेड़ व पहाड़ दरकने से हादसे पेश आ रहे हैं, परंतु सम्बंधित विभाग है कि इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा बल्कि अनहोनी का इंतजार कर रहा है। स्थानीय लोगों में ओमप्रकाश शर्मा, संतराम, मस्तराम, नीम चंद शर्मा, टेक चंद ठाकुर, श्याम, मस्तराम शास्त्री, मनसा राम ने कहा कि इस क्षेत्र में एनएच पर अभी भी कई ऐसे पेड़ हैं जो कभी भी हादसे को न्यौता दे सकते है। इसलिए संबंधित विभाग को चाहिए की इन पेड़ों को जल्द से जल्द कटवा कर इन पेड़ों से होने वाले हादसे को रोका जा सके। इस बारे में रेंजर ब्रांच ऑफिस दानोंघाट सत्यदेव शुक्ला ने कहा है कि यह मामला मीडिया के माध्यम से ही मेरे ध्यान में आया है, अगर ऐसा है तो इन जगहों पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और पेडों को चिह्नित कर आगे की कारवाई की जाएगी।
मनाली : आधुनिक भारत के प्रणेता युवाओं के प्रिय भारत मां के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में मरीजो को फल इत्यादि वितरित करके उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी की वजह से ही आज भारत में सूचना प्रौद्योगिकी का विकास हुआ और इसी वजह से आज पूरी दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी के लिए भारत को जाना जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पंचायती राज व्यवस्था में स्थान देना राजीव गांधी का एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम था। इन्हीं के प्रयासों से भारत में वोट देने के लिए आयु 18 साल निश्चित की गई। जिससे भारतीय युवा पंचायती राज व्यवस्था और राजनीति के प्रति जागरूक हुए। शिक्षा के प्रति भी राजीव गांधी का अपना एक महान नजरिया था जिसके फलस्वरूप जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की गई। हरी चंद शर्मा ने कहा की राजीव गांधी सही अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजीव किम्टा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नवीन तंवर, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उपकार व्यास, मनाली शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष तारु नेगी, मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव जोगिंदर ठाकुर, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रंजीता, मनाली सिटी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू, जिला महिला कांग्रेस महासचिव रोशनी, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनुराग प्रार्थी, मनाली इंटक अध्यक्ष दुर्गादत्त, मनाली सिटी कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश देशी, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया संयोजक नरेश ठाकुर, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सहसंयोजक राजीव जास्पा, मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सहसंयोजक सुशील ठाकुर, मनाली विधानसभा कांग्रेस के अन्य कांग्रेस जन गोकुल, संतोष, दीपक इत्यादि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिमला : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व० राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर हिमाचल NSUI की राज्य इकाई द्वारा प्रदेशभर के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। NSUI के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुषिर ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के दिशानिर्देशों पर कोविड महामारी के बीच जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से देशभर के सभी राज्यों में रक्तदान शिविर आयोजित कर राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि दी गई। गौरव तुशीर ने कहा कि भारत मे कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर देश को सूचना व प्रोद्योगिकी का हब बनाने का श्रेय भारत रत्न राजीव गांधी को ही जाता है। युवाओं को 18 वर्ष से वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी के प्रयासों की ही देन है। प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने कहा कि NSUI द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया जिसमें NSUI पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित आम छात्रों व युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसमें पुरे प्रदेश भर से लगभग 500 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिडिया विभाग के चेयरमेन हर्षवर्धन चौहान ने कांग्रेस पार्टी के मिडिया विभाग को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ताओं को जिला एवं मण्डल स्तर पर कार्यभार आवंटित किए है जो कि आवंटित जिला एवं मण्डल स्तर पर समन्वय निगरानी एवं मिडिया विभाग की गतिविधियों का कार्य देखेगे। हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि कुलदीप सिंह पठानियां को जिला चम्बा के साथ-साथ धर्मशाला व नुरपुर मण्डलों का कार्यभार सौंपा गया है। सोहन लाल ठाकुर जिला मण्डी, बिलासपुर व लाहुल स्पिति में मिडिया विभाग का कार्यभार देखेगे। संजय रत्न को जिला हमीरपुर व कुल्लू के साथ-साथ देहरा व पालमपुर मण्डलों का कार्यभार सौंपा गया है। नरेश चौहान जिला शिमला, सोलन व किन्नौर में कांग्रेस पार्टी के मिडिया का कार्य देखेगे। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दीपक शर्मा को जिला सिरमौर व ऊना का कार्यभार दिया गया है।
ठियोग : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला रमणीक शर्मा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति ने शुक्रवार को ठियोग, ठियोग बजार, जगेरी गांव, फागू, कुफरी, हसनवेली तथा दयोरीघाट टीका केन्द्र आदि का औचक निरीक्षण किया और आम जनता, पर्यटकों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों व दुकानदारों को कोविड नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दयोरीघाट में कोविड टीकाकरण केन्द्र में लोगों को टीकाकरण एवं कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला रमणीक शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आम जनता तथा पर्यटकों को मास्क पहनने और कोविंड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिशित करने के संबंध में भी जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला ने विभिन्न जगहों पर कोविड जागरूकता शिविर लगाए तथा प्रवासी मजदूरों को भी टीका लगाने के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वैकसीन लगाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे, मास्क लगा कर रखे, उचित दूरी बनाए रखे तथा भीडभाड़ वाले क्षेत्रों में न जाए। लोगों ने शिविरों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा कोविंड प्रोटाकाल के पालन करने का आश्वासन दिया।
शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी सजंय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें राजीव गांधी के आदर्श व कार्यो से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहें है, उसी मजबूती के साथ हम सबको कार्य करना है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारत रत्न राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए दत्त ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल मे उनके निर्णयों से देश मजबूत हुआ है। देश की प्रगति में गांधी परिवार का बहुत बड़ा हाथ रहा है। दत्त ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अंखडता के लिए अपना बलिदान दिया और हमें इस बलिदान को याद रखते हुए उनके पदचिन्हों पर चलना है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस के 70 सालों का हिसाब मांग रही है, जबकि उन्होंने सात साल के अपने इस कार्यकाल में देश की सम्पतियों को बेच दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ससंद के अंदर कांग्रेस के किसी भी सवाल पर चर्चा नही करती। उन्होंने कहा की देश की समस्याओं, किसानों की मांगों से मोदी सरकार भाग रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दत्त ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने आज राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेशभर में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि जो एकता की विरासत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह छोड़ गए है, उसी विरासत को मजबूत करते हुए सभी को आगे बढ़ना है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए राजीव गांधी के साथ बिताए अपने पलो को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के व्यक्ति थे। उनकी सोच युवाओं को आगे बढ़ाने और देश को एकजुट रखने के साथ साथ सभी के समान अधिकारों की पक्षधर थी। राठौर ने कहा कि 1982 में जब राजीव गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने और उन्हें युवा व एनएसयूआई का प्रभार दिया गया तो उनसे समय समय पर उनका सीधा संवाद होता था, क्योंकि वह उस समय प्रदेश में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि उनकी दर्दनाक हत्या के बाद कांग्रेस में जो शून्य पैदा हुआ वह आज दिन तक नही भरा जा सका है। राठौर ने कहा कि राजीव गांधी देश मे एक समान शिक्षा नीति के पक्षधर थे। इसी उद्देश्य के लिए उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की। देश मे कम्प्यूटर क्रांति, आई टी क्रांति उन्ही की देन है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी मजबूती के साथ पार्टी को आगे बढ़ा रहें है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजीव गांधी के नाम से दिया जाने वाले खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के दिलों से उनके नेताओं का नाम नही मिटा सकते। कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक रामलाल ठाकुर ने इस दौरान कहा कि पहाड़ी राज्यों विशेषकर हिमाचल के विकास में ग़ांधी परिवार का बहुत बड़ा हाथ है। राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि वह गरीबों, दलितों के मसीहा थे। देश मे आई टी क्षेत्र हो महिलाओं के अधिकार पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण राजीव गांधी ने ही दिया था। सेमिनार को पूर्व विधायक आदर्श सूद, शर्मिला पटियाल, डॉ.मस्त राम शर्मा व डॉ.दलीप सिंह धीमान ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सेमिनार में उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता और अंखडता कायम रखने के प्रति शपथ भी दिलवाई।
भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में छोटा शिमला स्थित सदभावना चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा को कांग्रेस नेताओं ने पुष्प अर्पित कर राजीव भवन तक सदभावना मार्च का आयोजन किया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, कांग्रेस महासचिव महेश्वर सिंह पांडू, सोनिया चौहान, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, बलदेव ठाकुर, आंनद कौशल, धर्मपाल ठाकुर, अभिषेक राणा, राकेश चौहान पांडे, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण वनिता वर्मा, रामकृष्ण शांडिल के अतिरिक्त सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस मार्च में शमिल रहें।
हमीरपुर : जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने की एवं बैठक में विशेष रूप से एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के जिला रूट प्रमुख विजय अग्निहोत्री व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के हमीरपुर जिला में प्रथम आगमन पर किए जा रहे भव्य स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों का जायज़ा लिया। बैठक में विशेष रूप से इन सभी स्वागत कार्यक्रमों के दौरान कोविड सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला में प्रथम बार आ रहे केंद्रीय मंत्री के स्वागत में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। एक भव्य स्वागत अभिनंदन केंद्रीय मंत्री का पूरे जिले के सभी पांचों मंडलों में किया जाना है और यह स्वागत जगह जगह पर होगा इसमें स्थानीय लोग भाग लेंगे। बैठक में इस यात्रा के रूट प्रमुख विजय अग्निहोत्री ने यात्रा के विभिन्न पढ़ाओ पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री की गांधी चौक पर प्रस्तावित जन आशीर्वाद रैली की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की गई और उसमें जिला भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई। बैठक में जिला महामंत्री हरीश शर्मा अभय वीर सिंह लवली, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल परमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय रिंटू, एपीएमसी के चेयरमैन एवं साज सज्जा प्रमुख अजय शर्मा, आईटी जिला संयोजक जग सिंह ठाकुर, सुजानपुर सह मीडिया प्रभारी विशाल पठानिया इत्यादि उपस्थित रहे।
हमीरपुर के भोरंज में शुक्रवार को विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने शुक्रवार को यहां मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित एक समारोह में 19 ग्राम पंचायतों की 101 महिलाओं को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। इस अवसर पर कमलेश कुमारी ने कहा कि आम लोगों के उत्थान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं आरंभ की हैं और इन योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश की करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इस योजना से छूटी प्रदेश की महिलाओं को भी गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की है। इस योजना के माध्यम से भी लाखों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना और हिम केयर योजना के तहत गरीब एवं पात्र लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। कोरोना संकट के दौर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है। करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में 6-6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में डाले जा रहे हैं। असहाय लोगों को प्रदेश सरकार सहारा योजना के तहत हर माह 3-3 हजार रुपये की राशि दे रही है। गरीब कन्याओं की शादी के लिए प्रदेश सरकार ने शगुन योजना आरंभ की है, जिसके तहत इन कन्याओं को 31-31 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं के माध्यम से भी केंद्र और प्रदेश सरकार आम लोगों को लाभान्वित कर रही है। इस अवसर पर भोरंज भाजपा मंडल के महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, स्थानीय गैस एजेंसी के प्रभारी अजय चंदेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अनीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
हमीरपुर : डिपो संचालक समिति ने अपनी माँगों को लेकर प्रदेश भर के हर जिला में 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सांकेतिक धरने का ऐलान किया है। यह जानकारी प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने ज़ारी ब्यान में बताया कि प्रदेश डिपो संचालक समिति ने प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी माँगों को रखा लेकिन आज तक प्रदेश सरकार ने हमारी माँगों को पूरा करने के बजाय हमेशा हमें आश्वासन ही दिए जिसके विरोध में सोमवार को प्रदेश भर में संकेतिक धरना देनें का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है।
ज्वालामुखी के पूर्व विधायक एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता ने ज्वालामुखी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अखंडता, एकता के लिए और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने को लेकर अपने प्राणों का बलिदान दिया था। स्व. गांधी देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री थे। देश के विकास में उनकी अग्रणी भूमिका रही। कंप्यूटर और मोबाइल युग उन्हीं की देन है। संचार क्रांति लाने वाले प्रधानमंत्री को देश कभी भूल नहीं पाएगा। संजय रत्न ने कहा कि गांधी परिवार का इतिहास कुर्बानियों से भरा रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने मॉडर्न इंडिया का सपना देखा था, जबकि आइटी सेक्टर में तरक्की, कंप्यूटर का युग, पंचायती राज और 18 साल की आयु में युवा को मत का अधिकार देने के लिए देश में प्रयास राजीव गांधी ने ही किए थे, जिसके बाद से लोकतांत्रिक तरीके से हर 18 वर्ष की आयु वाला नागरिक अपने मत का इस्तेमाल कर सकता है। संजय रत्न ने कहा कि राजीव गांधी के बलिदान को न देश भूला है और न ही कभी भूल पाएगा। उनमें देश को आगे बढ़ाने की दृढ़ इच्छाशक्ति थी।
काजा : स्पीति दौरे पर आए हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा, जन शिकायत निवारण, जन जातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा राम लाल मारकण्डा ने लांगचा, काजा और पिन वैली में दौरा किया। लांगचा में 3.99 करोड़ की लागत से बनने वाली सिंचाई योजना का शिलान्यास मंत्री डा राम लाल मारकण्डा ने किया। यह योजना 107 हेक्टयर को सिंचित करेगी। लांगचा लोअर और अप्पर लांगचा के लोगों के लिए यह योजना होगी। यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए डा राम लाल मारकण्डा ने कहा कि लांगचा गांव के लोगों की पिछले लंबे समय से सिंचाई योजना की मांग थी। इसी के चलते इस योजना को यहां पर बनाया जा रहा है। इससे लोगों को कृषि करने में काफी आसानी होगी। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने स्पीति का पारंपरिक नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि डा राम लाल मारकण्डा ने बच्चों को 5000 नगद प्रोत्साहन राशि दी। मंत्री के दौरे के दौरान काजा में पहुंचने पर 87.72 लाख रूपए की लागत से सामान्य आवास निर्माण का शिलान्यास भी रखा गया। इसके बाद कुंगरी पंचायत के तहत 54.57 की लागत से बनने वाले हेलीपैड का शिलान्यास किया गया। इसके बाद मुद फारका 75 मीटर स्टील ट्रस ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। यह ब्रिज 3.22 करोड़ रुपए में बनकर तैयार होगा। लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकण्डा ने कहा कि भावा मूद मार्ग बनने जा रहा है। जैसे यह रोड़ बनकर तैयार होगा पिन घाटी में पर्यटन का कारोबार बढ़ेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जियो की ओएफसी लाइन बिछने से मूद में टावर लगेगा। वहीं दौरे के अंतिम दिन धनखर पंचायत के तहत शिचलिंग में बाढ़ नियत्रण कार्य हेतु 6.78 करोड़ रुपए की लागत की योजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना से सिलूक और शिचलिंग गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। वही माने गोंगमा में 2.47 करोड़ की लागत से बनने वाले बाढ़ नियंत्रण कार्य योजना का शिलान्यास भी किया गया। माने सिलुक गांव को जोड़ने वाले 70 फीट पुल जोकि 78.47 लाख की लागत से बन कर तैयार हुआ है। इसका भी लोकार्पण डा राम लाल मारकण्डा ने किया। कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकण्डा ने ताबो पंचायत के तहत पोह गांव में पोमरंग नाला के ऊपर स्टील ट्रस पुल जोकि 1.76 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर एडीएम मोहन दत्त शर्मा, एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ हरदेव नेगी, नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग टाशी ज्ञामचो, एक्सईएन विद्युत विभाग मुनीश आर्य, एक्सईएन जल शक्ति मिशन मनोज नेगी, बीएमओ तेंजिन नोरबू, एडीओ चंद्र शेखर, टीएसी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, पालजोर, लोबजंग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। साडा की बैठक का भी हुआ आयोजन: साडा की बैठक कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकण्डा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया की साडा के अधीन अब कोई भी भवन निर्माण कार्य होगा तो बिजली पानी का कनेक्शन तभी मिलेगा जब साडा से एनओसी मिलेगी। बिना एनओसी के किसी को बिजली पानी का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। वहीं डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण की नई मासिक दरें भी तय की गईं। जिनमें प्रति घर 100 रुपए, सरकारी आवास 150 रुपए, होटल दस कमरों से अधिक 1000रुपए, होटल दस कमरों से कम 700 रुपए, होम स्टे 300, ढाबा 300 रुपए, मटन, चिकन शॉप 500रुपए, जनरल शॉप 300 रुपए, मैकेनिक 700 रुपए, वेल्डर 500 रुपए, बेकर 300 रुपए, बार्बर 200 रुपए और बबलू शॉप 1000 रुपए प्रति माह शुल्क तय किया गया। काजा और ताबो में हाई मास्क लाइट लगाई जाएंगी इसके साथ ही इन दोनों जगह में नए सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकण्डा ने एसडीएम को आदेश दिए कि दोनों ही स्थानों में सेल्फी प्वाइंट के लिए मौके का दौरा करके स्थान चिन्हित करें। ताबो में त्योंते से टोजन तक बनने वाली नाली के कार्य के लिए दो लाख रुपए की राशि जारी करने का प्रावधान किया गया। बैठक में एडीएम मोहन दत्त शर्मा, एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, एआरओ पदमा दोरजे, बीडीओ कार्यकारी टशी डोलकर, एक्सईएन विद्युत मनीष आर्य, बीएमओ तेंजिन नोरबू, एक्स इन जल शक्ति मिशन मनोज नेगी, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग टशी ज्ञामचो, साडा सदस्य नोरबू बोध, तंदूप फूंचोक काजा, ताबो से तांपा ज्ञालसायन, तनु बोध, तंदुप फूचोक सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
कुल्लू : जिला की गड़सा घाटी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीरवार देर रात को गड़सा घाटी के ठेला गांव के उपर स्थित खणी गांव में मजदूरों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी है। जबकि हत्यारोपी अपने दो बच्चों सहित फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार खणी गांव में बगीचे में काम कर रहे नेपाली व बिहार के मजदूरों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक बिहार निवासी मजदूर राम चंद की हत्या कर दी गई और आरोपी नेपाली मजदूर खड़ग बहादुर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिली है कि खड़ग बहादुर अपने 5 साल के बेटे व 7 साल की बेटी को लेकर रात को ही घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भुंतर थाने से एसएचओ पुलिस दल सहित मौके के रवाना हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।कुल्लू : जिला की गड़सा घाटी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीरवार देर रात को गड़सा घाटी के ठेला गांव के उपर स्थित खणी गांव में मजदूरों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी है। जबकि हत्यारोपी अपने दो बच्चों सहित फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार खणी गांव में बगीचे में काम कर रहे नेपाली व बिहार के मजदूरों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक बिहार निवासी मजदूर राम चंद की हत्या कर दी गई और आरोपी नेपाली मजदूर खड़ग बहादुर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिली है कि खड़ग बहादुर अपने 5 साल के बेटे व 7 साल की बेटी को लेकर रात को ही घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भुंतर थाने से एसएचओ पुलिस दल सहित मौके के रवाना हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और शिक्षा के क्षेत्रों में दिए गए योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजीव गांधी ने आपसी सहमति, सहभागिता के माध्यम से राजनैतिक, आर्थिक, सावर्जनिक जीवन और नैतिकता के क्षेत्र में व्यापक बदलाव का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शिमला: भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शिमला ग्रामीण के घन्नाहट्टी में मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया और जन आशीर्वाद यात्रा के तहत अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद दिया। गाजे बाजे, आतिशबाजियों के साथ केंद्र मंत्री का स्वागत किया गया। स्वागत में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश काश्य, मंत्री सुरेश भारद्वाज, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपके दिए प्रेम से आप अब का हमेशा के लिए सेवक हो गया हूं। उन्होंने प्रबुद्ध जनता का इस अवसर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सबने इस बेटे को आशीर्वाद देने में कोई कसर नही छोड़ा यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जो मान सम्मान नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को दिया है इससे हिमाचल का गौरव बड़ा है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी स्वयं हिमाचल के प्रभारी रह चुके है, अभी मैं भाजपा मुख्यालय से आ रहा हूं वहाँ भी उनकी पट्टिका लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है और जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को आगे ले जा रहे है वो सब जानते है। आज हमने मिलकर आपने प्रदेश को और आगे लेजाना है। कार्यक्रम के दौरान पूरा शोघी बाजार भारत माता की जय के नारों से गुंजा उठा।
जसवां-परागपुर ब्लॉक परागपुर कांग्रेस मण्डल ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया आदि कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर डाडा सीबा सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को फल बांटे तो वही पौध रोपण किया। कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, आईटी. के जनक, नई शिक्षा नीति, 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार देने वाले आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनुराधा सपेहिया, पूर्व प्रधान धर्मचंद, कुशल सपेहिया, उप प्रधान पंडित परमेश्वरी दास, शिंपू व सनील कुमार आदि मौजूद रहे ।
हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना के बीच करीब दो साल बाद फिर किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होगा। 23 अगस्त को दो मरीजों का यहां किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। आईजीएमसी प्रबंधन ने ट्रांसप्लांट की तैयारियां शुरू की दी हैं। कार्यवाहक प्राचार्य का पदभार संभाल रहे डॉ. दलीप गुप्ता ने किडनी ट्रांसप्लांट की पुष्टि की है। आईजीएमसी में शिमला, निरमंड और चंबा के रोगियों के किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने थे, लेकिन रिपोर्ट को लेकर आने वाली समस्या के चलते शिमला के मरीज का ट्रांसप्लांट रोक दिया गया है। वंही, आईजीएमसी में किडनी ट्रांसप्लांट से पहले मरीजों के अलावा सभी डॉक्टरों, स्टाफ सदस्यों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों का एक महीने से उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी मरीजों के उपचार संबंधी खर्च सरकार उठाएगी।
कुल्लू: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अगस्त शनिवार को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय अपने प्रवास के दौरान लगभग 40 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 21 अगस्त को प्रातः 8ः30 बजे भुतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, प्रातः 9 बजे कुल्लू स्थित परिधि गृह में 20 मिनट का अल्प विश्राम करने के बाद 9ः50 बजे कडौन पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह 12.10 बजे न्यूली में अनेक शिलान्यास करने के बाद जन समस्याएं सुनेंगे। हाथीथान में वह बाद दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 1.97 करोड़ की लागत की उठाऊ पेयजल योजना तलोगी, मतारना और तराकड़ा का उदघाटन करेंगे साथ की एक करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना पिरड़ी तथा 1.05 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना थाटी-चैंग का उदघाटन करेंगे। मुख्यमंत्री 35 करोड़ से अधिक की विभिन्न 11 जलापूर्ति योजनाओं के शिलान्यास करेंगे। इनमें लग वैली की ग्राम पंचायत चैपारसा के छूटे हुए गांवों के लिए 1.71 करोड़ की पेयजल योजना, समालंग, मसणां, गामंग, डुघीलग, शीलधारी तथा फलाण की 5.67 करोड़ की जलापूर्ति योजनाओं के संबर्द्धन का शिलान्यास, 9.62 करोड़ की 16 टंकी शीलधारा ब्यास नदी से उठाउ पेयजल योजना, 2.95 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना न्यूली-थरमाण, 1.91 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना न्यूली के लिए कमांड क्षेत्र के कार्य, 2.11 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना शमशी के लिए कमांड क्षेत्र विकास कार्य, 4.61 करोड़ की मौहल खडड पर जल भंडारण टैंक के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री 97 लाख की लागत की पेयजल योजना छलाल, कटागला, रसोल और चोज के लिए अतिरिक्त स्त्रोत का प्रावधान, 1.58 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना टील, शांगचन व ब्राधा, 3.07 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना शमशी का नवीनीकरण तथा 83 लाख की उठाउ सिंचाई योजना जिया के कमांड क्षेत्र विकास का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ दौरे के दौरान अनेक गणमान्य व्यक्तियों के सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चांगो के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में वाहन में सवार हांगो निवासी महिला की मौके पर ही मौत गई। वाहन चालक व अन्य महिला घायल है। घायलों को उपचार के लिए चांगो अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही किन्नौर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि किन्नौर जिले में जगह-जगह से भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं।
शिमला: केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की कला और संस्कृति को आगामी 10 वर्षों के दौरान विश्व पटल पर पहचान दिलाना मेरी प्राथमिकता है। राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कला और संस्कृति का अपना अलग महत्व है। अनुराग ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए प्रदेश उनका ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल में तीन बजट दिए जोकि एतिहासिक है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नहीं है इसकी प्रेक्टिकल संभावना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल हमारा बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी स्थानीय वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। हिमाचल के संगीत में मिठास है जोकि पूरे देश में चर्चित है, हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है। हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे, पूरे विश्व में पहुंचाएंगे यह हमारा संकल्प है। हमारे प्रदेश की चित्रकला दुनिया मे कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है हमें इसे दुनिया तक पहुंचना है। उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा जहां जमीन मिलेगी हम खेलों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस विषय में राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे ले जाने में काम करें।
हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन की दुकानों में उड़द, चना दाल और सरसों तेल के दाम घटाने के बाद अब रिफाइंड के रेट भी कम हो सकते हैं। रिफाइंड के दाम प्रति लीटर 5 से 10 रुपये तक घट सकते हैं। बीते जून में उपभोक्ताओं को 109 रुपये में रिफाइंड दिया गया था। जुलाई और अगस्त में सिर्फ सरसों तेल ही दिया गया। अब सितंबर में रिफाइंड देने की तैयारी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड के टेंडर को लेकर कंपनियों से आवेदन मांगे थे। पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। सोमवार को निगम कार्यालय में कंपनियों की टेक्निकल बीड खुलेगी। बता दें कि बाजार में रिफाइंड प्रति लीटर 160 से 170 रुपये में मिल रहा है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के रामपुर सड़क मार्ग के किनारे फिरनु में देर रात रेत की खान की पहाड़ी दरकने से 2 व्यक्ति मलबे में दब गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन के चलते यह हादसा हुआ। जब देर रात पहाड़ी से रेत निकली जा रही थी उस वक्त अचानक रेत की पहाड़ी दरक गई और दो व्यक्ति इसकी चपेट में आ गए, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घयल हो गया। मृतक की पहचान नंद लाल (57) पुत्र हिमानंद निवासी फिरनु के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान रामकृष्ण पुत्र मंगत राम निवासी तेबन के रूप में हुई है जो कि आईजीएमसी में उपचाराधीन है।
कुल्लू: सद्भावना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने अपने कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव किए बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिए। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए। समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द की भावना कायम रखने के लिए सभी को एकजुट प्रयास करने चाहिए।
शिमला पहुचने पर केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया, शिमला पहुचने पर खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ साथ अनेक मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे, आप को बताते चले की ये काफिला चंडीगढ़ के हिमाचल भवन से वीरवार को सुबह शुरू हुआ था। परमाणु, धर्मपुर, सोलन ओर शोघी से होते हुए शिमला के पीटर हाफ में पहुचा जहा अनुराग सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया, इस मौके पर सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिमला के पीटरहॉफ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम देखने को मिला। इस दौरान कोविड नियमो की कंही भी पालना होती नही दिखी। दो गज की दूरी का पालन बड़े नेता ही करते नही दिखे तो ऐसे में कार्यकर्ताओं के तो कहने ही क्या। कोरोना फैलने के लिए आम जनता को दोषी बताने वाले नेताओं की कथनी करनी में अंतर तस्वीरों से साफ हो जाता है।
हमीरपुर : वीरवार को परिधि गृह में महिला मोर्चा हमीरपुर मण्डल की बैठक जिलाध्यक्षा राजकुमारी की उपस्थिति और मण्डलाध्यक्षा सुमन कपिल की अगुवाई में सम्पन्न हुई। इसमें मण्डल की सभी प्रमुख पदाधिकारियों को 23 तारीख की रैली में उपस्थित महिलाओं की संख्या तय करने बारे चर्चा की गई और सभी को जनसभा के दौरान COVID नियमों की पालना करने का आग्रह किया। महिला मोर्चा की तरफ से इस रैली में एक हजार महिला कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बैठक में हमीरपुर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर, अध्यक्षा बाल आयोग वदनां योगी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्षा वीना शर्मा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीना कपिल, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनीता, पंचायत समिति टौणीदेवी भोरज अध्यक्षाएं जिला उपाध्यक्षा ऊंषा विरला, जिला मीडिया प्रभारी वाटिका, राजेश्वरी देवी, शहरी इकाई अध्यक्षा रेणु भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रही।
जसवां-परागपुर : पुलिस संसारपुर टैरेस चौकी की ग्राम पंचायत हलेड निवासी कानपुर के युवक ने पेड से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी व वहीं दूसरी तरफ पति को फंदे पर झूलते देख पत्नी ने भी घर आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी मंजीत सिंह उम्र 34 बर्ष सुपुत्र प्रकाश चंद ने वीरवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से थोडी दूर स्वां खडड किनारे पेड के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है व देहरा पुलिस डीएसपी देहरा अंकित शर्मा , एस.एच.ओ कुलदीप कुमार व संसारपुर टैरेस पुलिस एएसआई संजीव कुमार व टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर शव को पेड से नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिऐ देहरा भेजा गया। वहीं इसी दौरान जब युवक ने फंदा लगाया व लोगों को इसके बारे में पता चला तो पति को फंदे पर झूलते देख मंजीत सिंह की पत्नी रूचि उम्र 33 बर्ष ने घर का दरवाजा बन्द कर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं पत्नी की तबीयत बिगडती देख परिजनों ने युवक की पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया परन्तु पत्नी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में रात की डयूटी कर घर लौटा था व सुबह घर से थोडी दूर पेड से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में युवक द्वारा फंदा लगाने की बात सामने आ रही है व बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पत्नी ने भी कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया व दोनों का पोस्टमार्टम देहरा अस्पताल करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर बारिकी से जांच कर रही है।
कुल्लू : कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर तथा जिला में कोराना की सैंपलिग बढ़ाने को लेकर वीरवार को उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जिला के समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों सीडीपीओ तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों को वीसी के माध्यम से आवाश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने मोबाईल पर एप्लीकेशन फाॅर्म डाउनलोड कर हर पंचायत में वैक्सीन लेने से छूटे दिव्यांगजनों, बुजुर्गों तथा अन्य लोगों की घर-घर जाकर सूची बनाएंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिला में अभी तक कितने लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाई है। इसके अतिरिक्त जो दिव्यांग तथा बुजुर्ग लोग घरों में वैक्सीन लगवाने के इच्छुक है, उन्हें मोबाईल वैन ले जाकर घर घर में ही वैक्सीन दी जाएगी। बीएमओ ग्राम पंचायत अनुसार खंड स्तर पर इस सम्बंध में डेटा का विश्लेषण करेंगे तथा लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर तथा वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जागरूकता कैंपों का ओयोजन कर जागरूक भी करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला में अभी बहुत कम सैंपलिंग की जा रही है तथा इसे प्रतिदिन 1500 तक बढ़ाने की आवश्यकता है। कोविड सैंटरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हों तथा उनकी माॅनीटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। सभी एसडीएम संवेदनशील स्थानों, मंदिरों, सब्जी मंडियों तथा अधिक भीड़ की आशंका वाले क्षेत्रों में लोगों की सैंपलिंग को सुनिश्चित करें। उपमंडल स्तर पर गठित की गई टास्क फोर्स, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा सब्जी मंडी के लोगों के साथ बैठक कर उनकी फील्ड में सक्रियता को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके साथ सभी एसडीएम तथा बीएमओ प्रतिदिन सैंपलिग की रिपोर्ट को बनाए गए ग्रुप में शेयर करें। कोरोना संक्रमित व्यक्ति को घर में आईसोलेट करने को कहें तथा उसके प्राथमिक संपर्कों की सैंपलिग को सुनिश्चित करें। सीडीपीओ सभी आंगनवाड़ी कार्यकताओं के माध्यम से वैक्सीन से छूटे हुए लोगों की सर्वे रिपोर्ट दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें।बीएमओ भी मोबाईल बैन के माध्यम से घर-घर में अभी तक छूटे हुए दिव्यांगजनों तथा बुजुर्गों की वैक्सीनेशन की रिपोर्ट 24 अगस्त, 2021 से पूर्व प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। एसडीएम सैंपलिंग के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जरूरत पड़ने पर बीएमओ को पुलिस या होम गार्डज उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
हमीरपुर : उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा है कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद मुख्य डाकघर हमीरपुर परिसर में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए स्थापित जिला के पहले महिला शक्ति केंद्र का उदघाटन करने के उपरांत उपायुक्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अंर्तगत गठित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए मुख्य डाकघर परिसर में एक कांउटर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य ग्रामीण विकास मिशन तथा डाक विभाग के संयुक्त प्रयासों से ही महिला शक्ति के काऊंटर खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य डाकघर में रोजाना लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही के कारण यहां स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने लोगों से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद का आह्वान किया ताकि इन समूहों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए परंपरागत खाद्य पदार्थ जैसे शीरा, सेवईयां, बडिय़ां, पपीते और लौकी से बनी मिठाईयों के साथ-साथ जूट के बैग, बांस के सजावटी सामान, राखियां और स्थानीय स्तर पर निर्मित अन्य उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य डाकघर के प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद ने बताया कि जिला हमीरपुर के डाकघर में यह पहला काऊंटर खोला गया है। इसके अलावा बडसर में भी ऐसा काउंटर खोला जाएगा। इस तरह के कांउटर खुलने से स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए केडी सिंह कंवर, बीडीओ अस्मिता ठाकुर, सहायक अधीक्षक संदीप धर्माणी, निरीक्षक डाकघर रजनीश कुमार, सहायक डाकपाल रबिन देव, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, खंड विकास कार्यालय और पोस्ट ऑफिस के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कुल्लू : जिला दण्डाधिकारी आशुतोष गर्ग ने कहा कि भुंतर बैली पुल के रूटीन रखरखाव व सामान्य मरम्मत कार्य के कारण हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को दोपहर 12 बजे से सायं तीन बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। आशुतोष गर्ग के अनुसार यह आदेश आम जनमानस की सुरक्षा के मद्देनजर भुंतर बैली पुल की माह में कम से कम दो बार मुरम्मत करना जरूरी है। उपायुक्त को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा हि.प्र. लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने पुल पर वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण इसकी रूटीन मरम्मत करने के बारे में अवगत करवाया है और माह में दो बार केवल तीन घण्टे के लिए यातायात को बंद रखने का आग्रह किया है।
केलांग : (आत्मा) परियोजना, केलांग द्वारा सूभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर आधारित ज़िला स्तरीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मूरिंग के 10 किसानों ने भाग लिया तथा गाँव कुकुमसेरी में आंगमो के खेत में विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदर्शन शिविर में प्राकृतिक कृषि की विधियों व परिणामों का अवलोकन किया गया। सहायक तकनीकी प्रबन्धक ज्योति जस्पा ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य ज़िला के किसानों को प्राकृतिक खेती को व्यावहारिक रूप में समझने तथा अपनाने हेतु जागरुक करना है। भ्रमण में किसानों को, प्राकृतिक खेती करने वाले उत्तम किसानों के खेत में लगे हुए फसलों का प्रदर्शन करवाया जाता है। कृषि विभाग (आत्मा) हिमाचल प्रदेश द्वारा किसानों को ज़िला स्तर, राज्य स्तर पर प्राकृतिक खेती पर आधारित कृषक भ्रमण तथा कृषक प्रशिक्षण का भी समय-समय पर आयोजन किया जाता है। ज्योति ने बताया कि लाहौल स्पीति जहाँ आलू, मटर, गोभी के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, वहीं अब लाहौल के किसान, सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि की ओर अग्रसर होकर, प्राकृतिक विधियों द्वारा सब्जियों का उत्पादन कर अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कृषि विभाग की प्राकृतिक कृषि से संबंधित प्रशिक्षण शिविर लगाने के पश्चात किसान सरकार द्वारा ड्रम, देसी गाय खरीदने व गौशाला बनाने के लिए दिये जा रहे अनुदान का लाभ उठाकर वे प्राक्रतिक विधि से बीजोपचार, गौमूत्र एवं गोबर द्वारा जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत बनाकर कृषि लागत को कम तथा गुणवत्ता को बढ़ाकर अधिक लाभदायी बना रहे हैं।
हमीरपुर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देशों के अनुसार नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियो का उनके पद ग्रहण के उपरांत अपने अपने प्रदेश में प्रथम आगमन पर आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा की कड़ी में वीरवार को इस प्रदेश के चहेते व देश के युवा नेता केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जिस तरह हिमाचल भवन चंडीगढ़, प्रदेश के प्रवेश द्वार परमाणु, धर्मपुर, सोलन के साथ-साथ शिमला तक भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल संघों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया, ना केवल भाजपा कार्यकर्ता बल्कि प्रदेश का प्रबुद्ध वर्ग प्रदेश के युवा का मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री होने को, केवल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ही उपलब्धि ना मानकर प्रदेश की उपलब्धि मान रहा है, गौरव महसूस कर रहा है, परंतु कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा शायद इस सच्चाई व हिमाचल के बेटे की इस उपलब्धि को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, तभी वे जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं। यह बात प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री व भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा ,अभय वीर लवली, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा और सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य के माध्यम से कहीं। भाजपा नेताओं ने हैरानी जताते हुए कहा कि जिस भाजपा नेतृत्व व जिन भाजपा सरकारो ने प्रदेश को विकास से रूबरू करवाया, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश में अभूतपूर्व सुधार करवा कर प्रदेश के आमजन के जीवन मे सुधार सुनिश्चित किया, प्रदेश के कोने-कोने तक सड़क के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाएं भी पहुंचाई, उस भाजपा नेतृत्व व सरकार पर प्रश्न खड़ा कर कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा कांग्रेस सरकारों के कारनामों पर पर्दा डालने का हमेशा असफल प्रयास करते रहते हैं। जबकि वास्तविकता यही है की आजादी के उपरांत देश में व प्रदेश में अधिकतर समय सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने ही भ्रष्टाचार बेरोजगारी वह महंगाई की नींव रखी। भाजपा ने तो हमेशा सत्ता में आकर अपने वायदे के अनुरूप आम जनमानस के जीवन में सुधार लाने का सफल प्रयास किया है, भ्रष्ट व्यवस्था पर अंकुश लगाया है, रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का प्रयास किया है, और तो और करोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान जो राष्ट्र विश्व शक्ति के रूप में जाने जाते हैं उनकी व्यवस्था चरमरा गई, लाखों लोगों को महामारी के कारण प्राण गंवाने पड़े, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने दृढ़ता पूर्वक इस महामारी का सामना किया व जनता का कम से कम नुकसान हो ऐसा सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से प्रयासरत है। भाजपा नेताओं ने हैरानी जताई कि आज जब अनुराग ठाकुर की नेतृत्व क्षमता व उपलब्धियां हिमाचलवासी गौरव महसूस कर रहे हैं, कांग्रेस विधायक यह पूछ कर कि अनुराग ठाकुर की उपलब्धि क्या है, स्वय हंसी का पात्र बन रहे है। निजी विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियों से संबंधित विषय पर भाजपा नेताओं ने कहा, भाजपा सरकार किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को सहन नहीं करेगी, भ्रष्टाचार को पोषित करना भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना कांग्रेस सरकारों की परंपरा है और यदि निजी विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्रियों के भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर कांग्रेसी विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जब वह भी खुद सरकार में चेयरमैन थे चिंता की होती तो ज्यादा बेहतर रहता। यदि आज उनको इस मामले में जाचँ को लेकर इतनी चिंता सता रही है तो वह खुद लोकायुक्त के पास एफिडेविट देकर जांच क्यों नहीं करवा लेते। केवल दूसरों पर हवा में आरोप लगाकर किनारे हट जाना तो ठीक परंपरा नहीं है।
शिमला : सैनिक भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती का आयोजन 2 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन, रामपुर बुशहर, शिमला में होना प्रस्तावित है। भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सिपाही फार्मा पदों के लिए भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा मंडी, कुल्लू या लाहौल स्पीति में दिनांक 6 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मापदंड अथवा योग्यता से संबंधित 12 जुलाई 2021 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सेना की खुली भर्ती में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में 15 जुलाई 2021 से 28 अगस्त 2021 तक कर सकते है। सभी उम्मीदवार आखिरी समय की प्रतीक्षा न कर अपना नामांकन समय से पहले करें। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने नामांकन की पुष्टि वेबसाइट पर अवश्य करे। उन्होंने बताया कि केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार को ही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दौरान दलालों से सावधान रहे। यदि कोई व्यक्ति इस विषय में किसी उम्मीदवार से रिश्वत की पेशकश करता है तो उसकी सूचना तुरंत भर्ती कार्यालय शिमला या पुलिस को अवश्य दे। अगर कोई उम्मीदवार इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द करने के साथ-साथ उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
करसोग में न्यायालय परिसर में तैनात नायब कोर्ट के पद पर कार्यरत महिला पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दो स्थानीय वकीलों के विरुद्ध पुलिस थाना करसोग में पिछले कल एफआईआर दर्ज करवाई है। जिससे करसोग बार एसोसिएशन में भारी रोष है। उन्होंने तुरंत वीरवार सुबह बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई और कोर्ट कार्य प्रस्ताव के माध्यम से अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिए। जिसकी सुचना करसोग के विभिन्न न्यायालयों को कर दी गयी। उसके बाद बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एसडीएम करसोग सनी शर्मा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा और मांग की कि हमारे उपरोक्त दोनों वकीलों के विरुद्ध जो झूठी एफआईआर दर्ज की गई है, उसे वापस लिया जाए और नायब कोर्ट के पद पर कार्यरत उपरोक्त महिला पुलिस को इस पद से तुरंत हटाया जाए ताकि न्यायालय परिसर में शान्ति बनी रहे। करसोग न्यायालय में कार्यरत महिला अधिवक्ता रंजना चौहान ने कहा कि हमें इस न्यायालय में कार्य करते हुए 10 से ज्यादा वर्ष हो गए है आज तक कोई भी ऐसी हरकत नहीं हुई, लेकिन इस एफआईआर से मन बहुत दुःखी है क्योंकि अगर पुलिस ही असुरक्षित है तो फिर सुरक्षित कौन होगा और यहां तो कथित घटना स्थल न्यायालय परिसर है। जो सरासर झूठ के आधार पर है। जिसका हम विरोध करते हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा व सीनियर एडवोकेट रमेश कपूर ने कहा कि हम इस घटना का विरोध करते हैं और जल्द सरकार व पुलिस अधिकारियों से मांग करते हैं कि उपरोक्त एफआईआर वापिस ली जाए और नायब कोर्ट को तुरंत न्यायालय परिसर से कहीं और बदला जाए, ताकि हमें कोई और कदम ना उठाने पड़े। गौरतलब रहे कि उपरोक्त नायब कोर्ट इस साल मार्च तक इसी न्यायालय में थी, उस समय भी ऐसी घटना व शिकायत इस महिला पुलिस ने की थी। लेकिन बार एसोसिएशन करसोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च पुलिस अधिकारियों से इसे बदलने की मांग की थी और उन्होंने इसे यहां से बदल भी दिया था, लेकिन अब इसे यहां फिर से तैनात कर दिया, जिस कारण यह उपरोक्त घटनाक्रम हुआ। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त नायब कोर्ट के आर्डर उच्च अधिकारियों द्वारा किए गए हैं, जिसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है और जो एफआईआर हुई है वह शिकायत कर्ता की शिकायत के आधार पर हुई है, जिसकी जांच होगी और जो दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्यवाही होगी।
हमीरपुर : 22 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा और 23-अगस्त को हमीरपुर के गाँधी चौक में होने वाली जनसभा के सफल आयोजन के लिए विधायक नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा मण्डल पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, शहरी इकाई और नगर परिषद सदस्यों के साथ तैयारी को लेकर बैठक की गई। ये जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने बताया कि बैठक में 22 तारीख को जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर विधायक द्वारा तैयारियों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई और सभी को दायित्वों की जानकारी दी गयी। यात्रा 22-अगस्त को सायंकाल पक्काभरो के रास्ते शहर प्रवेश करेगी और रात में अनुराग ठाकुर का जिला मुख्यालय में ही विश्राम होगा। 23-अगस्त को सुबह 11 बजे हमीरपुर के गाँधी चौक में अनुराग ठाकुर एक जनसभा करेंगे। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा तथा यात्रा जब हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी तो अमरोह चौक में नरेंद्र ठाकुर यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके साथ-साथ नरेंद्र ठाकुर ने सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ भी व्यापक तैयारियों को लेकर बैठक की।
शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रकल्प - World Organisation of Students and Youth 1985 से अंतरराष्ट्रीय छात्रों में काम करने वाला संगठन है जिसकी स्थापना भारतीय मूल्यों, विचारों को वैश्विक मुद्दों पर अपनी राय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के मध्य रखने के लिए हुई है। भारत व अफ़ग़ानिस्तान विविध विषयों पर तालिबान के क़ब्ज़े से पहले मंच साँझा करते थे। इसी के अनुरूप भारत में एक बड़ा तबक़ा अफगानिस्तान छात्रों का पढ़ता है। आज अफगानिस्तान छात्रों व अफ़ग़ान के भविष्य के ऊपर संशय की स्तिथि बनी हुई है, वहीं स्वदेश वापसी पर भी इन छात्रों के ऊपर प्रश्न बना हुआ है। इस संकट की घड़ी में अफ़ग़ानिस्तान के छात्रों पर मानसिक तनाव व सरकार ध्वस्त होने के बाद पैसे के साधनों पर भी असमंजस की स्तिथि बनी है। हालाँकि भारत सरकार इन छात्रों को अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों के आधार पर छात्रवृतियाँ प्रदान करती है। इस संकट की घड़ी में WOSY (World Organisation of students and youth) भारत में पूर्व में पढ़े अफ़ग़ान छात्रों व उनके परिवारों, मित्रों, बच्चों की सुरक्षा की कामना करता है व किसी भी मुश्किल घड़ी में वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में पढ़ रहे अफ़ग़ान छात्रों की सहायता के लिए तत्पर है।
हमीरपुर : उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने जलशक्ति अभियान-कैच द रेन के तहत किए जाने वाले विभिन्न जल संरक्षण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट शनिवार तक प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं। वीरवार को हमीर भवन में आयोजित अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने जिला में सभी पारंपरिक जलस्रोतों, चैक डैम, तालाब, बोरवैल और अन्य जलस्रोतों के जीर्णोद्धार तथा इन्हें पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य के लिए जल संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत जिला में 10 रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को एक मिशन मोड में लें। वे जल संरक्षण के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और उस पर कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए जलशक्ति विभाग के अलावा ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, वन, कृषि और अन्य विभागों की भूमिका भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए ये विभाग अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में विभिन्न जल संरक्षण कार्यों का विस्तृत प्लान तैयार करें तथा उसके अनुसार विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक जलस्रोतों, बावडिय़ों और तालाबों का जीर्णोद्धार मनरेगा के माध्यम से करवाया जा सकता है। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि अगर किसी पारंपरिक जलस्रोत पर अतिक्रमण हुआ है तो उसकी सूचना शीघ्र भेजें। उपायुक्त ने सभी एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्माणाधीन सरकारी भवनों में रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बनाने का प्रावधान करवाएं। देबश्वेता बनिक ने बताया कि विभिन्न नदी-नालों और खड्डों के कैचमेंट एरिया में पौधरोपण के कार्य को भी जलशक्ति अभियान में शामिल किया गया है। इसके लिए वन और जलशक्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि इसी सीजन में अधिक से अधिक पौधारोपण सुनिश्चित हो सके। बैठक में जल संरक्षण से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के अधीशाषी अभियंता ओपी भारद्वाज ने अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक में डीएफओ एलसी वंदना, एडीएम जितेंद्र सांजटा, समस्त एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, शिल्पी बेक्टा, शशि पाल शर्मा, राकेश शर्मा, अधीशाषी अभियंता अनूप कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
परवाणू : हिमाचल प्रदेश के परवाणू में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारी बारिश में भी पार्टी को आशीर्वाद देने सम्मिलित हुए लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा कि जनता के इस आशीर्वाद से ही भाजपा की विजय यात्रा अविरल चलती रहेगी, चाहे विपक्ष उनके रास्ते में कितने भी रोड़े अटकाए। अनुराग ठाकुर ने कहा “भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसका हर एक कार्यकर्ता पार्टी की मज़बूत धुरी है । आज इस जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मिला सम्मान व आशीर्वाद अभिभूत व भाव विभोर करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मुझे इतनी कम उम्र में कैबिनेट में मंत्री बना कर पूरे हिमाचल प्रदेश को सम्मानित किया है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है। 5 दिन की इस जनआशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक मोदी सरकार की नीतियों को पहुँचाना, विपक्ष की नकारात्मकता को उजागर करना व जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना है"। विपक्ष की नकारात्मक सोच पर कटाक्ष करते हुए ठाकुर ने कहा, "जब प्रधानमंत्री मोदी संसद में नए मंत्री परिषद का परिचय कराना चाहते थे और देश को बताना चाहते थे कि समाज के विभिन्न वर्गों और देश के कोने कोने से नए मंत्री बनाए गए हैं, तब विपक्ष ने उन्हें वह परिचय नहीं कराने दिया। कांग्रेस को यह हज़म नहीं हुआ कि देश की जनता ने एक बार नहीं दो दो बार पूर्ण बहुमत के साथ मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना है। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है हल्ला करके संसद को ना चलने देना। सड़क से संसद तक अराजकता, अराजकता और सिर्फ़ अराजकता ही विपक्ष का एकमात्र एजेंडा है। ना जनता का हित, ना टैक्सपेयर के पैसे की कद्र और ना ही संवैधानिक मूल्यों की गरिमा की फ़िक्र इन्हें कभी रही है” इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री परिषद के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, "मोदी सरकार के नए मंत्री परिषद में पिछड़े वर्गों की अब तक की सर्वोच्च संख्या है - 27 ओबीसी (35%), 12 एससी (15%), 8 एसटी (10%) - और 11 महिलाओं को मंत्री पद दिया गया है। इसके अलावा भारत के इतिहास में आज तक के सबसे युवा मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यकों से 5 मंत्री एवं 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है, जिसमें 5 मंत्री असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा से हैं। मंत्रियों में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर और 7 सिविल सेवक हैं, जबकि 7 नए मंत्रियों के पास पीएचडी, 3 के पास एमबीए की डिग्री और 68 स्नातक हैं।" ठाकुर ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाया और यह विज़न दिया कि जब हमारी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होंगे तब भारत विश्व की महान शक्ति बन जाएगा। हम सबको यह संकल्प लेना है। इसी विज़न को चरितार्थ करते हुए मोदी ने देश के सभी वर्गों और क्षेत्रों का ध्यान रखते हुए एक विविध मंत्रिपरिषद का गठन किया। आज आपके बीच में आकर मैं आपको यही विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपका प्यार और आशीर्वाद हममें और जोश भरेगा और मोदी सरकार पूरी तत्परता से आपकी सेवा में लगी रहेगी।"
कण्डाघाट: उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड संख्या 05-सिरीनगर को अनारक्षित घोषित किया है। यह निर्णय प्रदेश के सचिव, पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड संख्या 05-सिरीनगर को पंचायती राज निर्वाचन 2020-21 के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। किन्तु पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2020-21 व उप निर्वाचन 2021 के दौरान इस वार्ड से किसी भी अनुसूचित जाति उम्मीदवार द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया। यहां वार्ड सदस्य का पद रिक्त है। खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट द्वारा सूचित किया गया है कि ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड संख्या 05-सिरीनगर में अनुसूचित जाति का कोई भी परिवार नहीं है।
सोलन : उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने जिला के विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड संख्या 02-डढोग को अनारक्षित घोषित किया है। यह निर्णय प्रदेश के सचिव, पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड संख्या 02-डढोग को पंचायती राज निर्वाचन 2020-21 के लिए अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था। किन्तु पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2020-21 व उप निर्वाचन 2021 के दौरान इस वार्ड से किसी भी अनुसूचित जाति महिला उम्मीदवार द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया। यहां वार्ड सदस्य का पद रिक्त है। खण्ड विकास अधिकारी सोलन द्वारा सूचित किया गया है कि ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड संख्या 02-डढोग में अनुसूचित जाति का कोई भी परिवार नहीं है।
धर्मपुर : उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने जिला के विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड संख्या 01-सैन्सीवाला को अनारक्षित घोषित किया है। यह निर्णय प्रदेश के सचिव, पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड संख्या 01-सैन्सीवाला को पंचायती राज निर्वाचन 2020-21 के लिए अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था। किन्तु पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2020-21 व उप निर्वाचन 2021 के दौरान इस वार्ड से किसी भी अनुसूचित जाति महिला उम्मीदवार द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया। यहां वार्ड सदस्य का पद रिक्त है। खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर द्वारा सूचित किया गया है कि ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड संख्या 01-सैन्सीवाला में अनुसूचित जाति का कोई भी परिवार नहीं है।


















































