हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने प्रैस नोट जारि करते हुए कहा कि पिछले कल दिल्ली में राहुल गांधी ने हिमाचल युवा कांग्रेस के उन पदाधिकारियो को सम्मानित किया जिन्होंने कोरोना काल में बेहतरीन कार्य किया। राहुल गांधी, कृष्णा अल्लावरू, श्रीनिवास बी वी ने हिमाचल के सभी युवा कांग्रेस के साथियों को बधाई दी। उनके कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में जब सड़क पर कोई नही था, तब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने जिम्मेदारी लेते हुए लोगों की मदद की है। यदोपती ठाकुर ने कहा कि जब कोरोना की लहर चरम सीमा पर थी तब उन्होंने खुद अपने विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की सभी पंचायतो में राशन, मास्क सेनेटाईजर आदि जरूरतमंद सामाग्री वितरित की है। यदोपती ठाकुर ने कहा कि जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी, हर कोई अपने घरों में कैद था। ऐसे में हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर लोगों की मदद की है। बहुत से लोग अपना रोज़गार खो चुके थे तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस समय गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को राशन सामाग्री इत्यादि वितरित किया। कोरोना से हुई मौत से मृत व्यक्ति का दाह संस्कार करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था, तब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने इस कार्य को अन्जाम दिया था। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय सड़कों पर लोगों की मदद के लिये नजर आ रहे थे जिस समय सड़कों पर कोई नहीं दिखता था। इस अवसर पर कोरोना महामारी में जिन लोगों की मृत्यु हुई उन सब के लिए सभी लोगों ने दो मिनट मौन रख कर उन सभी को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालीचैकी में उप-मण्डल अधिकारी कार्यालय और थाची में उप-तहसील खोलने की घोषणा की है। थाची में 14.50 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के उपरान्त एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से थाची को ईको पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए थाची में 33 केवी का उप-केंद्र स्थापित करने और बालीचौकी में बागवानी विकास कार्यालय तथा एसएमएस कृषि कार्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शिल्ली लारजी और दमसेड़ में प्राथमिक पाठशाला खोलने, राजकीय उच्च पाठशाला मणी, बग्गी, भनवास और सेरी बटवारा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला शालाघाट को राजकीय उच्च विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कऊ को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने दिदल में पशु औषधालय खोलने की घोषणा भी की। जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची में 2.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन, थाची में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और तहसील बालीचैकी की ग्राम पंचायत थाची, पंजैण, मणी, सोमगड़ गांवों के लिए 3.98 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना डडवास का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 87 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप-केन्द्र मुरह, 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप-केन्द्र देवधार, 4.51 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अन्तर्गत देवधार, सिराज, थाटा, मणी, तलीचा, भेखली, बसुंघी, सरली और डोभा में सिंचाई अधोसंरचना निर्माण और 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय रेशम उत्पादन केन्द्र मुरह के शिलान्यास किए। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1998 में चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र का पैदल दौरा किया था क्योंकि उस समय यहां सड़क सुविधा नहीं थी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वायदा किया था कि 2003 तक सड़क सम्पर्क सुविधा सुनिश्चित की जाएगी और लोगों के सक्रिय सहयोग से इस क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ दिया गया है। इसका श्रेय सिराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जाता है जिन्होंने पिछले लगभग 24 वर्षों से बिना शर्त उन्हें सहयोग देकर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सड़कें पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की जीवन रेखा होती हैं और आज न केवल थाची बल्कि प्रदेश के सभी दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थाची में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का निर्माण क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 3.98 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना से क्षेत्र की लगभग पांच पंचायतों के हजारों लोगों को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। पिछले 15 वर्षों में प्रदेश में एक भी पंचायत का गठन नहीं किया गया जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने 412 नई पंचायतों का गठन किया है जिससे इन पंचायतों मेें विकास को और अधिक गति मिलेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है इसलिए लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। इस महामारी ने राज्य के विकास को प्रभावित किया है लेकिन राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि प्रदेश के विकास की गति निर्बाध रूप से सुचारू रहे। उन्होंने कहा कि थाची में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण में वन स्वीकृतियों के कारण विलम्ब हुआ है लेकिन स्वीकृतियां प्राप्त होते ही महाविद्यालय का भवन का निर्माण शीघ्र किया जाएगा ताकि क्षेत्र के युवाओं को उनके घर-द्वार के निकट उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्ष पाल वर्मा, कुल्लू भाजपा जिलाध्यक्ष भीम सेन, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री अन्यों सहित उपस्थित रहे।
शिमला : सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने शिमला के कनलोग में झारखंड के गुमला जिला के प्रवासी मजदूर की पांच वर्षीय बच्ची प्रियंका को तेंदुए द्वारा जान से मारने के घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीटू ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से मांग की है कि प्रियंका के परिवार को कम से कम पच्चीस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने इस घटनाक्रम के लिए प्रदेश सरकार, वन विभाग, श्रम विभाग व प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, श्रम विभाग व प्रशासन को अंतर्राज्यीय प्रवासी मजदूर अधिनियम 1979 के अनुसार प्रवासी मजदूरों की अच्छी व सुरक्षित रिहाईश, बिजली का उचित प्रबंध करने, उनके छोटे बच्चों के लिए क्रेच, सामान्य मजदूरों की अपेक्षा उन्हें पचास प्रतिशत अधिक वेतन देने, महिला मजदूरों को पुरुष मजदूरों के समकक्ष वेतन देने व उनकी कामकाजी परिस्थितियों को बेहतर करने की व्यवस्था करना आवश्यक है। परन्तु ये सभी व्यवस्थाएं व कानूनी अधिकार केवल किताबों तक सीमित रह गए व लागू नहीं हुए। सरकार व प्रशासन की इसी लापरवाही व गैर कानूनी रवैये के कारण ही पांच वर्षीय प्रियंका को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यह मौत नहीं है बल्कि सरकार व प्रशासन के गैर जिम्मेवाराना व्यवहार के कारण हुई हत्या है। अगर सरकार, श्रम विभाग, वन विभाग व प्रशासन ने अंतर्राज्यीय प्रवासी मजदूर अधिनियम 1979 को सख्ती से लागू किया होता तो जिस ढारे में प्रियंका रहती थी, उसकी जगह बेहतर आवासीय सुविधा होती, वहां पर बिजली का उचित प्रबंध होता व यह रिहाईश बेहतर जगह पर होती व यह हादसा नहीं होता। यह सब सरकार के प्रवासी मजदूरों के प्रति संवेदनहीन व्यवहार के कारण हुआ है। शिमला शहर व इसके इर्द-गिर्द लगभग पच्चीस हजार प्रवासी मजदूर कार्यरत हैं परन्तु श्रम विभाग के पास यह आंकड़ा केवल पांच सौ है। शिमला शहर के ज़्यादातर मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण तक नहीं हो रहा है व उन्हें इसके अंतर्गत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसी से सरकार का प्रवासी मजदूरों के प्रति नज़रिया झलकता है। जब सरकार प्रवासी मजदूरों का आंकड़ा इकट्ठा करने व उनका पंजीकरण करने तक की ज़हमत नहीं उठाती तो इन मजदूरों की सुरक्षा व सुविधाओं की सरकार से कोई उम्मीद करना भी बेमानी है। उन्होंने सरकार से अंतर्राज्यीय प्रवासी मजदूर अधिनियम 1979 को सख्ती से लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका के परिवार को आर्थिक मदद न मिली तो सीटू सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
चिंतपूर्णी सदन भवन के साथ भरवाईं और मोईन गांव को जाने वाले रास्ते का काम शुरू हो गया है। बता दे की पिछले कल चिंतपूर्णी सदन भवन में डीसी ऊना राघव शर्मा द्वारा बुलाई गई मीटिंग में डीएसपी सृष्टि पांडे ने इस सड़क के बारे में मुद्दा उठाया था उनका कहना था श्रावण अष्टमी मेले के मद्देनजर इस रास्ते को ठीक करवाना अति आवश्यक है। क्योंकि इस रास्ते से चिंतपूर्णी आने वाले ट्रैफिक को वनवे करके वापिस भेजा जाएगा रास्ते की दुर्दशा काफी खराब है दोपहिया चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है या कोई अनहोनी घटना घट सकती है। डीसी ऊना राघव शर्मा द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग को सख्ती के साथ निर्देश जारी करने के बाद काम शुरू हो गया। काम शुरू होने पर गंगोट पंचायत की प्रधान ऐश्वर्या शर्मा, पूर्व प्रधान राकेश समनोल, राजेश पराशर, मदनलाल, अनिल शर्मा ,अमन शर्मा आदि ने डीसी ऊना राघव शर्मा का धन्यवाद किया है। वही एन एस कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुलकर्णी ने बताया कि सड़क के इस हिस्से के काम को 2 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.राजीव सैजल ने तरंगाला तथा रामपुर में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवनों का किया लोकार्पण
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण, किसान सम्मान, घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा त्वरित समस्या निवारण की दिशा में कार्यरत है। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला तथा ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रामपुर में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवनों सहित रछियाणा भुमान में महिला मण्डल भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला में 26.94 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन तथा ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रामपुर में 34.41 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रछियाणा भुमान में 02 लाख रुपए की लागत से निर्मित महिला मण्डल भवन का लोकार्पण भी किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना ठाकुर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता की प्रधान हेमा कुमारी, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के उप प्रधान पूर्ण सिंह, बीडीसी सदस्य शिवानी, ग्राम पंचायत दाड़वां के पूर्व उप प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के वार्ड सदस्य हेमलता, सरिता, सुरेश बाला, चंचल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियन्ता मनोहर लाल शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत कलोहा समीपवर्ती पड़ते सिकरा द भरोह स्थित शराब के ठेके से शराब चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों की माने तो हजारों रुपये की शराब की चोरी उक्त शराब के ठेके से हुई है । जानाकरी मिलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सेल्समेन व अन्य के बयान कलमबद्ध किये हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार चोर ने चोरी बड़ी ही शातिरदारी से की है। शराब के ठेके के बाहर लगे कैमरे को भी किसी चीज से ढक दिया गया था, उसके उपरांत चोरी को अंजाम दिया गया है। यही नहीं शराब ठेके के लगे शटर के साथ ताले को भी तोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार एनएच नादौन-ऊना से सटे इस शराब के ठेके में चोरी की रात कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। मामले की पुष्टि करते हुए रक्कड़ थाना प्रभारी ने चिरन्जी लाल शर्मा ने कहा कि सिकरा दा भरो मे चल रहे ठेके से शराब चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। वहां से कितनी शराब चोरी हुई है इसके लिए वहां तैनात सेलसमैन से टोटल स्टाक की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविंदर रवि आजकल देहरा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन की मूल इकाईयों जैसे कि ग्राम केंद्र व बूथ स्तर की कमेटियों की बैठकें ले रहे है। बैठकों की जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने कहा कि यह संगठन की नियमियत बैठकें हैं। इसी कड़ी में पूर्व विधायक रविंदर रवि ने देहरा विधानसभा के गुलेर, बिलासपुर, सकरी, नंदपुर और लुदरेट में पार्टी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। सकरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविंदर रवि ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दे। रविंदर रवि ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए यह बैठकें की जा रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वह प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ ले पाएं। रवि ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 15 अगस्त को देहरा में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगें। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, जिला महामंत्री जगदीप डडवाल, मंडल महामंत्री रमेश चौधरी, रणजीत गुलेरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सर्वदर्शन, भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकरी में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई । जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पद के लिए चुनाव करवाया गया और यह चुनाव मतदान प्रक्रिया द्वारा किया गया, जिसमें कुल 55 अभिभावकों ने मत का प्रयोग किया। एसएमसी प्रधान पद के लिए रजनीश शर्मा और निशा ठाकुर ने दावेदारी जताई। जिसमें वोटिंग के दौरान निशा निशा ठाकुर को 16 वोट मिले जबकि 1 वोट रद्द हुआ तथा रजनीश शर्मा को 38 वोट मिले जिन्हें विजयी घोषित किया गया। एसएमसी की नई कार्यकारिणी में सोनिका देवी, सुमन देवी, मनजीत कौर, सुमन लता, सीतादेवी, त्रिलोक सिंह, सुनीता कुमारी, अर्चना देवी, सुदर्शन कुमार, निशा ठाकुर, अनीता देवी, शांति देवी, मीना कुमारी, आशा कुमारी, रितेश गुलेरिया, विक्रम सिंह तथा शुभकरण सिंह को सदस्य चुना गया। बैठक में प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा प्रवक्ता रजिंदर गुलेरिया, निर्माण सिंह, संदीप कुमार, मिलाप चंद, ग्राम पंचायत सकरी प्रधान रोमन भक्कल, ब्लॉक समिति सदस्य मनजीत जंजुआ आदि उपस्थित रहेे।
विकास खण्ड परागपुर की पंचायत परागपुर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल परागपुर की एसएमसी का चुनाव प्रधानाचार्य वंदना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से सुनील चौहान को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा इसके अतिरिक्त रीना रानी संजीव कुमार, सरोज कुमारी,पूनम, रेखा देवी,सीमा देवी,बेबी,नीता,सोनू,सावित्री देवी,प्रवीण, मीनाक्षी एसएमसी के सदस्य मनोनीत किए गए। वहीं इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने सभा को सम्बोधित किया। अपने संबोधन मे वंदना शर्मा ने कहा कि सर्वसमति से एसएमसी चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। जिसमें हार निवासी सुनील चौहान को प्रधान मनोनीत किया गया है। वंदना शर्मा ने कहा विद्यालय की जितनी भी समस्या हैं पूरी टीम मिलकर उसपर कार्य करेगी।
भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय विकास आयुक्त हथकरघा नई दिल्ली द्वारा आयोजित 7वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में आज हथकरघा सेवा केन्द्र कुल्लू द्वारा देवसदन भवन में राज्य स्तरीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र छिमे, आगमो तथा भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय आंदोलन को सफल बनाने में इस उद्योग ने अहम भूमिका निभाई थी। आजादी के बाद धीरे-2 यह उद्योग प्रोन्नत हुआ तथा गांव से शहरों तक इसका विस्तार हुआ। आज इस उद्योग के विस्तार के लिए नए-2 प्रयोगों, ब्रांडिंग, प्रोसैसिंग तथा बड़े बाजारों से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुल्लू की शाॅल, टोपी तथा अब कुल्लवी साड़ी ने भी देश-दुनिया में प्रसिद्धि प्राप्त की है। इसकी पृष्ठभूमि तथा भव्यता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आहवान किया। कोविड के कारण हथकरघा उद्योग की गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कुल्लू एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल है। यहां पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं तथा निशानी के तौर पर वे कुल्लू शाॅल तथा टोपी ले जाना कभी नहीं भूलते हैं। इस अवसर पर हैंडलूम गतिविधियों पर आधारित पर एक वृत्तचित्र, हैंडलूम मार्क पर ताना-वाना मूवी का भी प्रदर्शन किया गया। हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सेऊबाग स्थित गाहर गांव के सात लाभार्थियों पूजा, रीता देवी, गेहर सिंह, द्रोपती देवी, सरला देवी, निर्मला देवी तथा तुली देवी को मुख्यातिथि द्वारा प्रशंस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। हैंडलूम क्षेत्र में राष्ट्रीय अवार्डी उत्तम चंद तथा एनएमसी सोहन सिंह ने भी मंच के माध्यम से हथकरघा क्षेत्र में अपने सफल तथा लम्बे अनुभवों को सांझा किया। मुख्यातिथि ने इन्हें भी सम्मानित किया।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत वर्ष 2021-22 में 140 प्रशिक्षणार्थियों को जिला शिमला के 12 विकास खण्डों में 28 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा इस योजना की अवधि ट्रेड अनुसार 3 से 6 माह तक की होगी। इस दौरान प्रशिक्षाणार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम अवधि के आधार पर 3 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। इस राशि में से 75 प्रतिशत राशि पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान तथा शेष 25 प्रतिशत राशि प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना का मुख्य उद्देश्य क्षमता निर्माण, पारम्परिक कौशल को आधुनिक/सामायिक बनाना, पारम्परिक शिल्पकारों और दस्तकारों की पहचान करना, युवाओं को इन कलाओं/कौशलों को सीखने के लिए प्रेरित करना, प्रशिक्षण प्रदान करना तथा विभिन्न माध्यमों से बाजार से सम्पर्क स्थापित करवाना है। इन कलाओं और शिल्पों में बुनाई, कढ़ाई, टोपियां तथा अन्य ऊनी वस्त्रों, धातु एवं लकड़ी का काम, चित्रकारी, थंगका चित्रकारी, टोकरी बनाना तथा मिट्टी के बर्तन बनाना आदि कार्य शामिल है। उन्होंने जिला शिमला के सभी विकास खण्ड अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, यूको बैंक के मैनेजर अंकुश चौहान, सहायक पंजीयक अधिकारी सहकारी सभाएं गौरव चैहान, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम कोटखाई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस व होमगार्ड की परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने बताया कि समस्त कार्यक्रम आजादी के अमरूत महोत्सव पर आधारित होंगे। उन्होंने तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए विशेष रूप से उपमण्डलाधिकारी सौरव जस्सल को समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाॅल की अनुपालना के तहत कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए सभी सम्बद्ध विभाग सक्रियता से कार्य करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त किरण बड़ाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चैहान, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकाॅल सचिन कंवल, गृह रक्षक वाहिनी से दिनेश कुमार, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, विकास खण्ड अधिकारी जुब्बल कर्म सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कनलोग में एक तेदुओं द्वारा बच्ची के उठा कर मारने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जंगली खूंखार जानवरों का डर हमेशा छाया रहता है ओर एक प्रवासी मजदूर की बच्ची को उठा कर ले जाना और उसे अपना शिकार बनाना बहुत ही दुखदाई और बेहद दर्दनाक घटना है। राठौर ने सरकार से मृतक बच्ची के परिवार को फौरी राहत देने की मांग की है। वंही, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कनलोग में तेंदुए का शिकार बनी 5 साल की बच्ची के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए सरकार की ओर से तुरंत परिवार को कोई आर्थिक सहायता न दिए जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा मात्र पांच हजार की नकद सहायता पीड़ित परिवार के साथ एक भद्दा मजाक है।
ग्राम पंचायत घनागुघाट के महिला मंडल ध्यानपुर व छिब्बर ने सयुंक्त रूप से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पंचायत प्रधान मधुबाला ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर महिला मंडल की महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने ध्यानपुर के जंगल में 175 पौधें देवदार व बांस के रोपित किए। पंचायत प्रधान मधुबाला ने कहा कि महिलामंडल की महिलाओं द्वारा आयोजित पौधरोपण का कार्य एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। इसके साथ ही बढ़ रहे भूस्खलन को भी रोका जा सकता है। इस मौके पर उपप्रधान प्रवीण ठाकुर, बीडीसी सदस्य दीपिका, वार्ड सदस्य कुसुम, लता, सावित्री देवी, धर्मपाल, देवीचंद, सोनिया व वन रक्षक स्वाति शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में मुख्याध्यापक हरि प्रकाश की अध्यक्षता में हिम चेतना इको क्लब द्वारा पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी अध्यापकों तथा छात्रों ने भाग लिया।अध्यापकों तथा छात्रों ने विद्यालय परिसर तथा साथ लगती वन भूमि पर दाड़ु, अखरोट तथा बान के लगभग 50 पौधे रोपे। मुख्यअध्यापक ने वन विभाग का पौधे उपलब्ध करवाने हेतु धन्यवाद किया तथा सभी बच्चों को लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वृक्षों की महत्ता बताते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण को दूषित होने से बचाने व स्वच्छ वायु प्रदान करने में मानव जाति की सहायता करते हैं। पेड़ों की सुरक्षा तथा संरक्षण की अधिक आवश्यकता है ताकि हम निरंतर दूषित हो रहे पर्यावरण को बचा सकें। इस मौके पर राजेश शर्मा, इको क्लब प्रभारी हरीश गुप्ता, राजेंद्र राणा, मनोरमा इत्यादि शामिल रहे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सशक्त ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना सम्भव है तथा पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी दूरदर्शिता से गांव के विकास को नए आयाम प्रदान कर सकते हैं। कृतिका कुल्हारी आज यहां सोलन विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उप प्रधानों के साथ स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021, कैच द रेन एवं कोविड नियम पालन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि प्रदेश की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों का लाभ ग्राम स्तर पर लक्षित वर्गों तक पहुंचाने में सहयोग करें। कृतिका कुल्हारी ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह कि वे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ जन-जन को स्वच्छता की दिशा में जागरूक करें। हम सभी को यह समझना होगा कि साफ-सफाई सुनिश्चित बनाकर ही सभी को स्वस्थ रखा जा सकता है। जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा एवं राजेन्द्र ठाकुर, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान एवं सचिव, स्वयंसेवी संगठन शिक्षा क्रान्ति के सत्येन, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी सहित अन्य बैठक में उपस्थित थे।
ऊना जिला के भड़साली हार गांव के रघुबीर सिंह के पैर में जखम होने से वह पिछले एक वर्ष से बिस्तर पर है। इस अधेड़ दंपति की कोई औलाद नहीं है। रघुबीर की पत्नी मनरेगा में काम करके किसी तरह जीवन की गाड़ी चलाने की कोशिश कर रही है। पैर में जखम होने के कारण रघुबीर की ऊना अस्पताल में एक उँगली काटनी पड़ी। ज़ख्म ठीक न होने के चलते रघुबीर का पीजीआई में भी इलाज किया गया। लेकिन वहां हिमकेयर हेल्थ कार्ड रिन्यू न होने से कोई फायदा न हुआ। उसके बाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भी इलाज किया गया। परन्तु अब आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते अब वह घर पर ही है। गौरतलब है कि परिवार बीपीएल में भी था किंतु पिछली पंचायत ने परिवार को बीपीएल से भी निकाल दिया है। अब यह दंपति अपनी हालात पर आंसू बहा रहा है। वंही प्रयास फॉउंडेशन भून्तर ने समाचार का संज्ञान लेते हुए रघुबीर सिंह को उसके बैंक खाते के माध्यम से 5000 रुपये की सहायता इलाज के लिए भेजी है। संस्था के मुख्य सलाहकार अशवनी सोहल ने कहा है कि पंचायतों की मनमानी गरीबो को खून के आंसू रुलाने पर मजबूर कर रही है और पात्र व्यक्तियों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने में असमर्थ है।
जिला कुल्लू के साथ लगते बदाह की रहने वाली ऋषिता ने एक बार फिर से अपने हुनर का जोरदार प्रदर्शन किया है। ऋषिता ने हुनर पहाड़ों का सीजन-2 में जूनियर राउंड में पहला स्थान हासिल किया है। इस दौरान स्टारडम प्रोडक्शन के द्वारा ऋषिता को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया है। स्टारडम प्रोडक्शन के द्वारा हुनर पहाड़ों का सीजन-2 शुरू किया गया था और उसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भी मांगे गए थे। वहीं ऑडिशन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से हुई थी। इस प्रतियोगिता का फाइनल मंडी जिला के जंजैहली में आयोजित किया गया। जिसमें ऋषिता ने अपना हुनर दिखाते हुए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए जूनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी ऋषिता कौंडल ने डीडी पंजाबी में चल रहे रियलिटी शो में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है और इसके अलावा भी प्रदेश भर के कई मंचों में वह पुरस्कार पाकर सम्मानित हो चुकी है। वहीं ऋषिता की माता सुनीता कौंडल का कहना है कि ऋषिता की बचपन से ही अभिनय व नृत्य में रुचि रही है व भविष्य में भी वे अभिनय व नृत्य के क्षेत्र में उपलब्धियों को हासिल करेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान आज तहसील बालीचौकी के डाकघर मलौट के अन्तर्गत वसान गांव की सौमी देवी की खराब आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने सौमी देवी को यह आर्थिक सहायता उनके पांच पोते-पोतियों के पालन-पोषण के लिए प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान कर रही है। सौमी देवी ने इस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
कोरोना काल में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मनाली विधानसभा क्षेत्र और जिला कुल्लू में सैनिटाइजर, मास्क तथा अन्य जरूरत का सामान जरूरतमंद लोगों को मुहैया करवाया था। इसके लिए पूरे हिमाचल से पांच युवा साथियों को सम्मानित किया गया, जिसमें रोहित महाजन, राहुल गांधी को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निवासन बीवी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु द्वारा सम्मानित किया गया। रोहित महाजन ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमनप्रीत लाली, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सह प्रभारी दामन बाजवा, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भाई यदोपति ठाकुर, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में ऊना जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऊना जिला में 99.1 प्रतिशत पात्र परिवारों का पंजीकरण किया है। ऊना जिले में 24 हजार 241 परविार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ले रहे हैं। इन परिवारों को चार करोड़ 70 लाख 77 हजार 286 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अक्तूबर 2020 तक 17 हजार 281 परिवार 70.66 प्रतिशत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत किए गए थे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 24 हजार 456 परिवारों का पंजीकरण कर 99.10 प्रतिशत पंजीकरण का कार्य पूरा कर लिया है, जो प्रदेश भर में पहले स्थान पर है।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं गूगल मीट और गूगल क्लास पर ऑनलाइन माध्यम से लेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन रहते हुए वैब कैमरे में अपना चेहरा और परीक्षा देती बार अपनी उत्तर पुस्तिका को भी साफ-साफ दिखाना होगा। वहीं इंटरनेट दिक्कत समस्या होने पर छात्र अपने नजदीकी संस्थान में परीक्षा दे सकेगा। इसके लिए छात्र को 10 दिन पहले बोर्ड को बताया होगा। बोर्ड 17 अगस्त से दूसरे और चौथे सेमेस्टर की लीट और पैट ऑनलाइन माध्यम से करवाएगा। ऑनलाइन माध्यम से होने वाली इन परीक्षाओं में छात्र किसी प्रकार की कोई नकल का सहारा न ले सके, इसके लिए छात्रों को अपनी परीक्षाएं गूगल मीट या गूगल क्लास के माध्यम से देनी होंगी। संबंधित छात्रों को ऑनलाइन जुड़ने के लिए करीब 10 मिनट पहले आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा। सुबह और सायंकाल दो सत्रों में होने वाली इस परीक्षा के लिए संबंधित छात्रों को पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र मुहैया करवाया जाएगा। इसके बाद छात्रों को ऑनलाइन रहते हुए ही परीक्षा देनी होगी। परीक्षा समाप्त होने पर अभ्यर्थी को गूगल मीट या गूगल क्लास के माध्यम से उत्तर पुस्तिका को संबंधित संस्थान को स्कैन करके भेजना होगा।
जिला कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी के तहत पुलिस ने शीशामाटी में एक एचआर नंबर की होंडा सिटी कार से 117 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 41 वर्षीय विकास हुड्डा निवासी खरखोल जिला सोनीपत हरियाणा, 31 वर्षीय विक्रम दाहिया पुत्र सतवीर सिंह निवासी हलालपुर जिला सोनीपत तहसील खरखोडा हरियाणा, 22 वर्षीय सुष्मिता निवासी छबि चिराग मालवीया नगर नई दिल्ली दक्षिण के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुल्लू में हेरोइन की बड़ी तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने शीशामाटी में नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने इस दौरान एक होंडा सिटी कार नंबर एचआर 06एन-0010 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसमें 117 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार में दो लोग और एक युवती सवार थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से117 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित जछणी गांव में ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में करीब 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। जबकि इस घटना में 30 लाख की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है। शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब आग लगी। जिस समय मकान में आग लगी , परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इसके बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से धुआं और आग की अचानक लपटें निकलती दिखाई दीं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन उनकी तमाम कोशिशें नाकाफी रहीं। जिसके चलते मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। जबकि दमकल कर्मियों के साथ मिलकर निचली मंजिल को बचाया गया है।
लोकसभा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सहकारिता फेडरेशन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, अर्की मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जय नंद शर्मा, ओपी गाँधी, जिला सह मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, जिला उपाध्य्क्ष राजेश महाजन, रामेश ठाकुर, सचिव राकेश गौतम, पुर्व मंडल अध्यक्ष बाबुराम पवर, प्रदेश महिला मोर्चा की सद्स्य कौशल्या कंवर, चेत राम तंवर, ओंम प्रकाश गर्ग, राजिंदर धीमान, बाबुराम ठाकुर, शंकर लाल, हेत् राम, एसपी शर्मा, सुरेश शर्मा, कंचन माला, रक्षा शर्मा, बिमला योगीराज ने लोकसभा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने पर कश्यप को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैं। यहा जारी प्रेस बयान में जिला सह मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र कश्यप पार्टी के वरिष्ठ जाने माने व जनाधार वाले नेता हैं। इनकी नियुक्ति से ना केवल सोलन जिला बल्कि पुरे प्रदेश में भाजपा को अधिक लाभ होगा।
विकास खण्ड परागपुर की पंचायत सियूल में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियूल की एसएमसी का चुनाव रामदास शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से शिवराज को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा इसके अतिरिक्त विपिन शर्मा, रुपिंदर शर्मा, अशोक शर्मा, रामदास शर्मा, पत्रकार प्रवीण शर्मा, दविंदर सिंह, तरलोक सिंह, मोनिका, मीनाक्षी, रीता देवी, एसएमसी के सदस्य मनोनीत किए गए। वहीं, इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार मास्टर रामदस विपिन शर्मा ने सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार नवगठित एसएमसी के सदस्य तथा स्कूल का स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
टोक्यो ओलंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन से जहाँ हर एक भारतवासी खुश है। सोशल मीडिया में भी बधाईयों का तांता लगा है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग के कोच प्रिंस पठानिया ने रेसलिंग में रवि देहरिया के शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल भारत की झोली में डालने के लिए बधाई दी है। वंही, अंतरराष्ट्रीय कोच प्रिंस पठानिया ने बताया कि हमारे भारत देश उच्च दर्जे के रेसलर खिलाड़ी है। जिनमें विश्व के पटल पर उम्दा प्रदर्शन करने की काबिलियत है। प्रिंस पठानिया ने बताया कि अकेले हिमाचल में रेसलिंग की रुचि रखने वाले हजारों युवा है। परन्तु सुविधयों के अभाव में कही न कही वो पीछे रह जाते है। केंद्र में हाल ही में नवनियुक्त खेल मंत्री अनुराग ठाकर खुद एक युवा है उन्होंने खेल मंत्री से हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग के कोचिंग सेंटर खोलने की बात कही है।
उपमंडल देहरा में स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल अभियान की कार्य योजना के बारे में उपमंडल अधिकारी देहरा धनवीर ठाकुर ने कहा कि उपमंडल में 9 से 15 अगस्त तक स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए निर्देश दिए हैं। अभियान उपमंडल के तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत स्तर गठित कमेटियों के माध्यम से भी चलाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर संबंधित विभागों के कार्यालय अध्यक्ष भी सफाई अभियान में सक्रिय रुप से निगरानी व प्रतिदिन की कार्य प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित बनाएंगे। एसडीएम ने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे होगा। स्वच्छता अभियान सप्ताह भर कूड़ा कचरा उन्मूलन श्रमदान कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र, वन एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि पुलिस विभाग, लोक निर्माण, जल शक्ति तथा विद्युत व वन विभाग भी विशेष रूप से इस अभियान के सफल आयोजन में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।
कोरोना के खिलाफ दूसरे की जिंदगी बचते हुए खुद मौत के मुँह में गए उपमंडल देहरा के अन्तर्गत गांव करियाडा के 22 वर्षीय शहीद सैनिक अमन शर्मा के नाम पर स्थानीय मिडल स्कूल व शहीद सैनिक का गेटद्वार बनाकर कुन्दलीहार करियाडा किए जाने की मांग उठने लगी है। ग्राम सुधार सभा करियाडा के चैयरमैन एवम रिटायर कर्नल ठाकुर हेमराज सिंह, रिटायर ओडनरी कैप्टन किशन चन्द रमेश चन्द शर्मा, रिटायर प्रदेश पुलिस थानेदार बाबू राम शर्मा राम पाल, निरजन दास, देश राज सतपाल, संजीव कुमार आदि ने एक बैठक के दौरान प्रदेश जयराम ठाकुर सरकार से मांग उठाते हुए कहा कि 22 वर्षीय सैनिक अमन शर्मा चेनई तमिलनाडू मे बतौर एयरफोर्स मेडिकल असिस्टेंट अपनी सेवाएं देकर कोरोना मरीज़ों के उपचार मे जुटा हुआ था। इस दौरान अमन शर्मा ने मरीज़ों का उपचार करते वक्त ऑन डयूटी दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि अमन शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव थे। उनकी मृत्यु के बाद किये गए मेडिकल टेस्ट में यह बात सामने आई। वही स्थानिय ग्रामीणो ने कहा है कि पहले बीएसएफ में तैनात अपने पति को खो चुकी सरोज कुमारी ने अब अपना बेटा भी खो दिया है। लिहाजा अब अमन शर्मा के नाम पर यहां एक गेट द्बार राजकीय मिडल स्कूल कुन्दली हार करियाडा सड़क पर रखा जाए तभी शहीद सैनिक को सच्ची श्रधांजलि मिलेगी।
थाना सुजानपुर के अंतर्गत गुरुवार को पुग खडड में मिले एक अधेड़ आयु के व्यक्ति के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति कौन है कहां का रहने वाला है कहां से आया था तमाम बातों को लेकर छानबीन जारी है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी के यहां से अधेड़ आयु के व्यक्ति की गुमशुदगी संबंधी कोई शिकायत किसी भी थाना में दर्ज है तो वह इस पर आकर शिनाख्त कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि मृतक करीब 60 वर्ष का देखने में लगता है जिसकी हाइट करीब साडे 5 फीट है। रविवार तक मृतक के परिजनों का इंतजार किया जाएगा अगर कोई इसका सगा संबंधी रिश्तेदार इसकी पहचान करता है तो ठीक नहीं तो रविवार को इसका अंतिम संस्कार पुलिस प्रशासन की देखरेख में करवा दिया जाएगा । प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव सुजानपुर की दाडला पंचायत में मिला है इसको लेकर निकटवर्ती थानों में आसपास के इलाकों में पुलिस के माध्यम से सूचना भेज दी गई है । लोगों से अपील की जा रही है कि इस तरह की घटना को लेकर अपने आसपास लोगों को सूचित करें अगर किसी का जान पहचान का कोई व्यक्ति कहीं से लापता है तो वह इस पर आकर थाना सुजानपुर में शिनाख्त कर सकते हैं।
ग्राम केंद्र पटलाँदर मे भाजपा के बूथ स्तर की मीटिंग एरिया प्रभारी मुख्य अतिथि प्यार चंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सुजानपुर शहरी इकाई के सचिव प्रकाश सडयाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में ऐससी मोर्चा के महामंत्री राजीव, संजय शर्मा, बूथ अध्यक्ष आत्माराम, सुभाष, विजय सहित कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निर्देशानुसार बैठक में भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य की जयराम सरकार की उपलब्धियों और कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की चर्चा की गई। बैठक में सुजानपुर शहरी इकाई सचिव प्रकाश सडयाल ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य हो रहे हैं वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से किए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जुड़ जाए तथा आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की जीत के लिए जी जान से कार्य करना आज से ही शुरु कर दें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कई जनकल्याणकारी नीतियों की शुरुआत की है जिनके बारे में सभी कार्यकर्ताओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए तथा यह बताना चाहिए कि उन्हें जो भी लाभ पहुंच रहा है वह केंद्र सरकार द्वारा ही दिया जा रहा है इसके अलावा उन्होंने कहा कि वर्तमान में जयराम ठाकुर नीत राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है ।
जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों द्वारा अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। निहाल चारस ने कहा कि हम सभी सदस्य का एकमात्र उद्देश्य जिले का समग्र विकास सुनिश्चित बनाना है और इस दिशा में सभी सदस्य कार्य भी कर रहे हैं। बैठक में सदस्यों द्वारा शौग-ठौंग करछम जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत कल्पा को परियोजना से 500 दिन की न्यूनतम दिहाड़ी के बराबर धन राशि उपलब्ध करवाने का मामला भी उठाया गया जिस पर जिला परिषद अध्यक्ष ने शौंग-ठौंग करछम जल विद्युत परियोजना प्रबंधन को नवम्बर माह तक प्रभावितों को पूर्ण राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्यों ने जिले में बागवानी की नई तकनीकों व सघन बागवानी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाने का भी आग्रह किया तथा जिले के बागवनों को उन्नत व नए किस्म के पौधे उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। इस पर बागवानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा समय समय पर बागवानों की सुविधा के लिए बागवान शिविरों का आयोजना किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बागवनों को उनकी मांग के आधार पर उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समिति कल्पा के अध्यक्ष गंगा राम व निचार पंचायत समिति की अध्यक्ष राजवंती व पूह पंचायत समिति की अध्यक्ष इंदू किरण, सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष बैठक में उपस्थित थे।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आदेश जारी कर बताया कि जिला में बढ़ते कोविड-19 मामलों को ध्यान में रखते हुए नो मास्क, नो सर्विस नीति का सख्ती से पालन करना आवश्यक रहेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण करने के लिए फेस कवर या मास्क का उपयोग करने वाले लोगों को ही सार्वजनिक, निजी, परिवहन, ट्रेन, बस, टैक्सी आदि में बैठने की अनुमति होगी, साथ ही अस्पतालों, काॅलेजों, सरकारी कार्यालयों तथा दुकानों आदि में सेवाएं प्राप्त करने वाले लोगों के लिए भी यह नीति लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के उद्देश्य से टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण तथा कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच स्तरीय रणनीति पर लगातार ध्यान केन्द्रित करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी तथा निजी कार्यालयों के प्रमुख अपने कार्यालयों में कोविड-19 संबंधित प्रोटोकाॅल के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को कोविड-19 वैक्सीन प्रमाण पत्र या 72 घंटे से पूर्व की कोविड नकारात्मक आरटीपीसीआर रिपोर्ट होनी जरूरी रहेगी। आदेशों को लागू करने के लिए पुलिस अधीक्षक, संबंधित उपमण्डलाधिकारी तथा संबंधित पीआरआई-यूएलबी के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी रहेगी। यह आदेश जिले के सम्पूर्ण क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। आदेशों की उल्घंना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियमों के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण स्तर की प्रगति में 85 लाख 78 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रभा नेगी ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के सभी विकास खण्डों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिला के सभी गांव को स्वच्छ एवं सुन्दर रखना है ताकि स्वच्छ भारत मिशन अभियान का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए स्थानीय लोगों तथा युवक मण्डलों, महिला मण्डलों को शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें ताकि स्वच्छ भारत मिशन का कार्य तेजी से पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत ग्रामीण स्तर पर कचरा एकत्रीकरण, वर्गीकरण शैड, शोक पिट तथा नालियां बनाई जाएगी। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विकास खण्डों में इसके तहत लंबित पड़े कार्यों को तेजी से पूर्ण करें एवं क्षेत्र की संबंधित पंचायतों में जाकर सभी योजनाओं को पूर्ण करें। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिमला किरण भड़ाना ने जिला शिमला के सभी विकास खण्ड अधिकारियों से स्वच्छ भारत मिशन तथा क्षेत्र में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा विकास खण्ड कार्यालय में चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती ने विकास खण्डों में चल रहे कार्यों का विवरण दिया। इस अवसर पर उप-निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा, उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा भाग चंद चौहान, जिला शिमला के समस्त विकास खण्ड अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का किन्नौर जिले को ऑक्सीजन युक्त एक एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस महिंद्रा ग्रुप की और से सी.एस.आर के तहत मुख्यमंत्री को 5 ऑक्सीजन युक्त रोगी वाहन प्रदान किए गए थे जिसमें से एक रोगी वाहन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनजातीय जिला किन्नौर को प्रदान किया। उपायुक्त ने कहा कि ऑक्सीजन युक्त इस वाहन के प्राप्त होने से कठिन भोगौलिक परिस्थितियों वाले जनजातीय जिले के रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस रोगी वाहन में रोगियों के लिए ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने इसके लिए महिंद्रा ग्रुप का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी भी उपस्थित थे।
शहरी, विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुक्रवार को शिमला नगर निगम के तहत कनलोग क्षेत्र में तेदुंए द्वारा बच्ची को उठाने की घटना से प्रभावित परिवारजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परिवार को फौरी राहत प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने वन विभाग तथा पुलिस विभाग को तेदुंए को पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चौकसी व निगरानी के लिए ट्रैप लाईट्स तथा तेदुंए को पकड़ने के लिए पिंजरे आदि को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा तेदुंए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस तरह की दुर्घटनाओं की पुर्नावृति को रोकने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद बृज सूद, शिमला जल प्रबंधन निगम के निदेशक दिग्विजय सिंह चैहान (भानू), डीएफओ पवन चैहान, तहसीलदार शहरी सुमेध शर्मा, तथा वन व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
पावंटा- शिलाई मार्ग पर बोराड़ के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिस कारण बस सड़क से बहार लटक गयी। यात्रियों के मुताबिक चालक ने सूझबूझ व साहस से ब्रेक लगा दी, जिससे बस सड़क के किनारे खाई की तरफ रुड़क गई, गनीमत यह रही कि बस सड़क पर खाई की और आकर रुक गई। बता दे कि शुक्रवार देर दोपहर निजी बस हादसा टल गया है। महादेव कोच की ये बस पांवटा साहिब से गत्ताधार रूट पर थी, जहाँ पर बस का पट्टा टूट जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, मगर चालाक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां बस रुकी, वहां से नीचे लगभग 250 से 300 मीटर गहरी खाई थी। जानकारों के मुताबिक जैसे ही बस कफोटा से 10 किलोमीटर आगे उतराई में पहुंची, वैसे ही इसका पट्टा टूट गया। यात्रियों के मुताबिक चालक ने सूझबूझ व साहस से ब्रेक लगा दी। बस में बैठी 35 सवारियों घबरा गई। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि चालक व परिचालक समेत तमाम सवारियां सुरक्षित हैं। उन्होंने माना कि बस अगर खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टाबरौरी में विद्यालय प्रधानाचार्य लाल चन्द पाल की अगुवाई में छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दसवीं, प्लस 1 व प्लस 2 के विद्यार्थियों ने पाठशाला परिसर के साथ लगती जमीन पर आंवला व बांस के पौधे लगाए व साथ ही कुछ फलदार पौधे विद्यार्थियों को अपने घरों में रोपने के लिये भी दिए गए। प्रधानाचार्य ने सभी को लगाए गए पोधो के सरक्षंण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आज के समय मे ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, इसलिये हर एक मानव को एक पौधा जीवन मे लगा कर उसका सही तरीके से देख भाल करनी चाहिये। इस दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुंदर सिंह सहित किशोर कुमार, दीनानाथ, राकेश, गोपाल शर्मा, अंजना, सुनीता, सुषमा, यशोदा, विजया, राजेन्द्र कुमार, नन्द लाल, रीना व ममता आदि अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।
राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री और इन उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में निगम और फ्लिपकार्ट ई-काॅमर्स कम्पनी के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी ने ग्रामीण कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों की आर्थिकी को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े 20 हजार से अधिक दस्तकारों को ई-काॅमर्स प्लेटफाॅर्म उपलब्ध होगा। कारीगरों को उनके उत्पादों को ऑनलाइन मार्केट के माध्यम से बेचने के अवसर उपलब्ध होंगे और उत्पादों के बेहतर दाम भी मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचली हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की न केवल राष्ट्रीय बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन ब्रांड हिमाचल को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा। इसके माध्यम से हिमाचली शिल्पकारों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद विश्वभर के लोगों को उपलब्ध हो सकेंगे। एक क्लिक के माध्यम से जहां हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध हथकरघा और हस्तशिल्प उपलब्ध होंगे वहीं स्थानीय कारीगरों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के व्यावसायिक माॅडल को तैयार करने और कारीगरों को ई-मार्केट मंच प्रदान करने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को मनाए जाने वाले सातवें हथकरघा दिवस के अवसर पर राज्य के हथकरघा संचालकों को बधाई दी। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने निगम को सुदृढ़ करने में विशेष रूचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और निगम की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया। निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर ,बलबीर चौधरी, संजय राघव, प्रेम राज चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, सुभाष चन्द्र, हरिराम ठाकुर, विनोद जोशी, भाग मल तनवर, गोपाल पंवर, दीप राम ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, जगदीश सिंह, नागेंद्र ठाकुर, बाबूराम तनवर, राजेंद्र कंवर, ओम प्रकाश ठाकुर, हेमराज, संजय तनवर , इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि कुनिहार की जितनी भी जनहित मांगे आज तक उठाई गई उन पर सरकार ने कोई भी कार्रवाई नही की ऐसा प्रतीत होता है कि कुनिहार हिमाचल का हिस्सा ही नहीं है। कई सालों से मांग की जा रही है कि कुनिहार हॉस्पिटल में एंबुलेंस 108 नंबर दी जाए मगर आज तक किसी भी सरकार ने इसकी सुनवाई नहीं की जबकि कुनिहार के साथ 12 ,13 पंचायते लगती है जो इस हॉस्पिटल से अपना स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करती है जबकि स्वास्थ्य मंत्री भी सोलन जिला से संबंध रखते हैं मगर आश्वासन के सिवाय कुछ भी ना मिला जबकि छोटे-छोटे कस्बों में जहां इतनी आबादी भी नहीं है वहां पर एंबुलेंस प्रदान की गई है। यह 6 साल से हमारी मागं चली आ रही है। जो जनता मांग करती है उसको पूरा नहीं किया जाता पर अपनी मर्जी से बिना जरूरत की घोषणा की जाती है। अटल आदर्श विद्यालय का मामला अटका पड़ा है। सब तहसील को तहसील का दर्जा देना चाहिए। साथ ही सब ट्रेजरी का होना बहुत जरूरी है उसके बगैर सब तहसील अधूरी है। सैकड़ों पेंशनरों को अपने जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए अर्की या ममलीग जाना पड़ता है। आईपीएच का सबडिवीजन स्पाटू के पास खोला गया है जहां इसकी जरूरत नहीं है अब तो कुठाड का इलाका भी बद्दी के साथ जोड़ दिया गया है जबकि कुनिहार पूरे इलाके का केंद्र बिंदु पड़ता है। कुनिहार के लोगों को अपना पानी का बिल जमा करवाने के लिए सपाटू के चक्कर लगाने पड़ते हैं जबकि आईपीएच का सबडिवीजन कुनिहार में होना जरूरी है। यह जनहित की मांगे जरूरी है मगर यहां की जनता हैरान है कि कुनिहार को अनसुना क्यों किया जा रहा है क्या यहां के लोग किसी पार्टी को वोट नहीं देते या बिना बोट से ही सरकार बनती है। कुनिहार विकास सभा फिर से मांग करती है कि उपरोक्त मांगों पर जल्दी विचार करके उन्हें पूरा किया जाए।
दलित महासभा की बैठक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस दाड़लाघाट में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता दलित महासभा के चेयरमैन प्रकाश चंद करड़ ने की। बैठक में उन विषयों पर चर्चा की गई, जो दलित समाज के ऊपर गहरा प्रभाव डाल रही हैैं। प्रकाश चंद करड़, पार्वती (अधिवक्ता अर्की),जगत राम संयोजक दलित शोषण मुक्ति मंच हिमाचल, नंदलाल भगत, बीआर भाटिया, राजेंद्र कश्यप, मस्तराम, धनपत, चरण दास, सोहनलाल आदि ने इस चर्चा में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मुख्य मांगें सरकार के समक्ष रखने पर सहमति हुई, संविधान बचाओ देश बचाओ, एससी, एसटी प्लान को सही तरीके से लागू किया जाए ,एससी, एसटी के लिए जो पैसा मंजूर किया जाता है,उसे दूसरी जगह स्थानांतरित न किया जाए आदि मांगो को लेकर चर्चा कि गयी। चर्चा में आए सभी प्रश्नों के जवाब सभा के अध्यक्ष अमरचंद गजपति द्वारा दिए गए। इसके बाद सभा की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से सभा में खाली पड़े रिक्त पदों को भरा गया, जिसमें पार्वती (अधिवक्ता) को लीगल सेल का अध्यक्ष, जगत राम मुख्य सलाहकार, डीआर भाटिया सलाहकार, नंदलाल भगत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगत राम प्रधान संघोई पंचायत को उपाध्यक्ष, सोहनलाल कोषाध्यक्ष, चरणदास अर्की, देवी राम संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र, मस्तराम व राजेंद्र को चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 तारीख को विधानसभा के बाहर अपनी मांगों को लेकर अर्की से लगभग 100 लोग हिस्सा लेंगे।बैठक में मुख्य एडवाइजर जगत राम, सभा के प्रधान अमरचंद गजपति, पूर्व कोषाध्यक्ष सोहनलाल, दिनेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य और लगभग 30 लोगों सहित अनेकों दलित नेताओं ने हिस्सा लिया।
जिला सिरमौर की उप तहसील नोहराधार के गावं भुजोन के रहने वाले वीरेंदर सिंह पुंडीर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल सिरमौर जिला के बडू साहिब के समीप माँगन गावं की युवती मंगेश चौहान अपने पति कमल राज चौहान के साथ अपने मायके गतलोग गयी हुई थी। वापिस अपने गावं लौटते समय मंगेश का 1 झुमका जिसकी कीमत 25 हज़ार थी रास्ते में कहीं खो गया। कमल राज ,मंगेश और उनके रिश्तेरदारों ने झुमके को बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। कमल राज के मामा अजित सिंह तोमर भी इस झुमके को तलाश रहे थे ये बात भुजोन गावं तक पहुंची। इसके बाद वीरेंदर सिंह पुंडीर को जब इस बात का पता चला की अजित सिंह किसी झुमके की तलाश कर रहे है तो उन्होंने तुरंत अजित सिंह से संपर्क किया और 25 हज़ार का ये झुमका अजित सिंह को सौंप दिया। दरअसल भुजोन के रहने वाले वीरेंदर सिंह पुंडीर इस रास्ते से गुजर रहे थे जहां उन्हें ये झुमका मिला था। इसके बाद उन्होंने इसे अपने पास रख लिया और जब पता चला की कोई इसे तलाश रहा है तो झुमके को सही हाथों में सौंप दिया। इस ईमानदारी के लिए वीरेंदे सिंह पुंडीर की क्षेत्र में वा-वाही हो रही है।
ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी की विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह चुनाव विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से शकुंतला शर्मा को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना। शेष कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें मिडल कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों में से जमुना देवी, वीना शर्मा, गीता देवी, नीतू देवी, निर्मला देवी व पार्वती देवी को सदस्य बनाया गया तथा उच्च कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों में से सुनीता शर्मा, राधा देवी, विश्वंभर बैहरा, निर्मला देवी, राजू प्रसाद, गीता देवी, विभा देवी,आशा देवी को सदस्य बनाया गया। इस कार्य समिति का गठन 3 वर्ष के लिए किया गया। मुख्याध्यापक पवन कुमार ने नवगठित कार्यसमिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
ग्राम पंचायत दानोघाट के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में वरिष्ठ शिक्षक संजय की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की नवगठित कार्यकारिणी में सुनीता को प्रधान चुना गया।जयंती, संतोष, जयदेई, सीमा तथा पवना को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। यह कार्यकारिणी 3 वर्ष के लिए चुनी गई। नई कार्यकारिणी की प्रधान तथा सदस्यों ने छात्रों के हित में कार्य करने की हामी भरी। विद्यालय के मुख्य शिक्षक ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संजय, अश्वनी, ज्योति, हेमावती तथा छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने आज कण्डाघाट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डाॅ.विकास सूद ने कहा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छ हिमाचल अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आसपास के परिवेश की स्वच्छता सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालय के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करवाएं। खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक जल स्त्रोतों तथा विद्यालयों में पेयजल टंकियों को नियमित तौर पर साफ करते रहें। उपमण्डलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एवं नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कूड़े का समुचित एकत्रिकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी उपमण्डल के अस्पतालों में ग्राम पंचायत प्रधानों के सहयोग से स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उपमण्डल में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एचसी शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संगीता उप्पल, नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव रजनेश, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे, कोषाधिकारी जुगल किशोर बोहरा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मनीष, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ.विकास सूद ने कण्डाघाट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वतन्त्रता दिवस समारोह के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डाॅ. विकास सूद ने कहा उपमण्डलीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह कण्डाघाट के पड़ाव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए। उन्होंने जल शक्ति, लोक निर्माण तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को समारोह के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एचसी शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ.संगीता उप्पल, नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव रजनेश, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे, कोषाधिकारी जुगल किशोर बोहरा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मनीष, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नौणी में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह ने दी। डाॅ.अजय सिंह ने कहा कि इस दौरान लोगों को नशे से होने वाली सामाजिक व आर्थिक हानि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ‘नई दिशा’ केन्द्र के सौजन्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सोलन जिला के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित कण्डाघाट, परवाणू, बद्दी, नालागढ़ तथा अर्की में ‘नई दिशा’ केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन सभी केन्द्रों में नशा निवारण से बचाव एवं उपचार उपलब्ध है। ‘नई दिशा’ केन्द्रों के माध्यम से नशा निवारण जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नेहरू युवा केंद्र द्वारा वर्ष 2021-22 की वार्षिक कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला में 15 अगस्त तक स्वछता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर सार्वजनिक तथा अन्य स्थानों की साफ-सफाई की जा रही है तथा उनको साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैठक में वन, कृषि, लीड बैंक, उच्च शिक्षा, उद्योग, जिला पंचायत अधिकारी, जिला भाषा विभाग, रेडक्रास, बागवानी, आईटीआई, तथा डीआरडीए विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
नगर निगम मंडी के चारों मनोनीत पार्षदों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित सादे किंतु गरिमापूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। बता दें कि प्रदेश सरकार ने खलियार वार्ड के रणवीर सिंह, पुरानी मंडी के पंकज कपूर, समखेतर के पुष्प राज कात्यायन व नेला वार्ड के बालक राम का पार्षद के रूप में मनोनयन किया है। सभी मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताते हुए मंडी के नियोजित विकास में सक्रिय योगदान का अपना संकल्प दोहराया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम मंडी में 15 निर्वाचित पार्षद हैं, इसके साथ ही 4 नए सदस्यों के मनोनयन के उपरांत यह संख्या अब 19 हो गई है। जतिन लाल ने इस अवसर पर शपथ लेने वाले चारों मनोनीत पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मनोनीत पार्षदों के अपने क्षेत्र के साथ साथ पूरी मंडी के विकास में सक्रिय सहयोग से सपूर्ण क्षेत्र लाभान्वित होगा। इस अवसर पर उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट, पार्षद अलक नंदा हांडा, राजेन्द्र मोहन, योग राज, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह, सुमन ठाकुर, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा सहित अन्य पार्षदगण, नगर निगम के नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार, नागरिक सभा मंडी के अध्यक्ष ओ.पी. कपूर, ब्राह्मण सभा के प्रधान मुरारी शर्मा व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-एक, मंडी उत्तम चंद ने बताया कि 8 अगस्त को 11 केवी सेरी फीडर तथा 11 केवी मंगवाई फीडर की आवश्यक मुरम्मत की जायेगी। जिस कारण इंदिरा मार्केट, डीसी कार्यालय, कोर्ट परिसर, भगवाहन मुहल्ला, थनेहरा, सुहरा मुहल्ला, चौबाटा बाजार, भगवान, मगवांई, टारना हिल, विश्वकर्मा, राम नगर, पुल घराट, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, पडडल इत्यादि क्षेत्र में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ।


















































