सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। अपनी भेंट के दौरान, उन्होंने सेना व हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सेना प्रमुख ने राजभवन परिसर में चिनार का पौधा भी रोपा। इस मौके पर, राज्यपाल ने चीन के साथ लगते हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, हैलीपैड व अन्य अधोसंरचना विकास में सेना की अहम भूमिका है। सीमा से सटे गांवों में युवा जनसंख्या को रोकने की आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार व रोजगार के अवसर तलाशे जाने चाहिए। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी सेना में अवसर दिया जाना चाहिए।दत्तात्रेय ने शिमला के वाॅकर अस्पताल का मामला भी सेना प्रमुख से उठाया। सेना प्रमुख ने कहा कि वह इससे पूर्व शिमला में आरट्रेक में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और हिमाचल को वह अपना पुराना घर मानते हैं। इसलिए यहां आकर उन्हें बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुश्मन की हर नापाक कोशिश का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। जहां तक चीन के साथ लगती सीमा का प्रश्न है, बातचीत हो रही है और चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। हमारी तरफ से व्यापक स्तर पर ‘मैन एण्ड मैटीरियल’ तैनात है और सेना पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा अगले 5-10 वर्षों के लिए सीमा क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर योजना तैयार की गई है। सड़क निर्माण से इन क्षेत्रों में विकास भी तेजी से होगा और युवाओं का पलायन भी रूक सकेगा। जनरल नरवणे ने कहा कि देश में सेना के प्रति युवाओं में काफी जोश है और बड़ी संख्या में युवा सेना में आने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि सेना की कोशिश है कि देश के जिन जिलों से सेना में प्रतिनिधित्व नहीं है वहां से युवाओं को मौका दिया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाॅकर अस्पताल को शीघ्र ही आरम्भ करने की कोशिश की जाएगी।
ग्राम पंचायत कुँहर व जघून में जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, ग्राम पंचायत कुँहर की प्रधान निशा व सरयांज पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा भेजी गई होमआइसोलेशन किट लोगों के घर जाकर वितरित की। इस आइसोलेशन किट में रोगियों के लिए निर्देशिका, थर्मामीटर, च्यवनप्राश, काढ़ा, सैनिटाइजर, मास्क, मल्टी विटामिन, विटामिन-सी तथा जिक की गोलियां,आयुर्वेदिक दवाई कुदनीर, मुख्यमंत्री का पत्र, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ संदेश कार्ड आदि सभी वस्तुओं की सूची शामिल है। इस अवसर पर कुंहर पंचायत की प्रधान निशा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी को लेकर गम्भीर है व कोरोना से जंग लड़ने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इस महामारी की चपेट में है ऐसे में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जल्द कोरोना मुक्त होगा व पहले की तरह जीवन सामान्य हो जाएगा।
जिला के सभी बैंक दूर दराज क्षेत्रों में अपनी शाखाएं खोलें ताकि इन क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सके। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर रोजना हाॅल में शिमला जिला के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये विचार व्यक्त किए। उन्होनें कहा कि शिमला जिला के डोडरा क्वार क्षेत्र को आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना संभावित है जिससे इस क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों में इजाफा होगा। चांसल घाटी पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, भविष्य में इसे ओर अधिक विकसित करने पर यहां पर्यटकों की आमद में भी बढ़ोतरी होगी और लोगों को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। उन्होनें कहा कि इन संभावनाओं को देखते हुए यहां बैंकों की शाखाओं का होना अनिवार्य है। उन्होनें बैठक की समीक्षा करते हुए बैंकों द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि बैंक अपने कार्यों में ओर अधिक गति लाएं ताकि बैंकों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। उन्होनें बताया कि वित वर्ष 2020-21 में शिमला के बैंकों द्वारा जिला के 3 हजार 9 सौ 94 करोड़ का ऋण वितरित किया है। इस ऋण वितरण के तहत कृषि क्षेत्र को प्रोतसाहन प्रदान करते हुए विभिन्न विकास कार्यों के अंतर्गत 19 सौ करोड़ का ऋण कृषि क्षेत्र को वितरित किया गया तथा औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने तथा विस्तारिकरण करने के लिए 8 सौ करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। उन्होेनें बताया कि विभिन्न बैंको द्वारा प्राथमिकता के क्षेत्र में 183 करोड़ का ऋण आबंटित कर लोगों का लाभान्वित किया गया है। उन्होनें कहा कि शिमला के सभी बैंकों का ऋण जमा अनुपात 39.43 प्रतिशत रहा हैं जिसे बढ़ाने के लिए सभी बैंक प्रयास करें। इस दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक स्वर ग्रोवर, जिला समन्वयक पंजाब नैशनल बैंक संजय रथवान, जिला समन्वयक काॅपरेटिव बैंक संजय शर्मा, मुख्य प्रबंधक एसबीआई व जिला समन्वयक सतीश नेगी तथा लीड जिला मैनेजर एके सिंह, जिला प्रयोजना अधिकारी संजय भगवती एवं विभिन्न बैंकों के आए अधिकारीगण भी उपस्थित थे। उन्होनें जिला शिमला की वार्षिक ऋण योजना बुक का भी विमोचन किया।
आरट्रैक पूर्व सैनिक कैंटीन हमीरपुर में अब भूतपूर्व सैनिकों ने अपने किराना और शराब के कार्ड पैन नंबर से लिंक करवाने होंगे। जिन लोगों ने अपने कार्ड पेन नंबर से लिंक नहीं किए है, वह लोग जल्द पेन नंबर से अपने कार्ड लिंक कर लें। इसके अलावा कार्ड रिन्यू करने के लिए डिस्चार्ज बुक और पीपीओ की फोटोस्टेट कॉपी भी साथ लाएं। इस बात की जानकारी आरट्रैक पूर्व सैनिक कैंटीन हमीरपुर के मैनेजर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश ठाकुर ने दी। लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश ठाकुर ने कहा कि कैंटीन का सामान कार्डधारक को ही दिया जाएगा। अगर किसी कार्डधारक को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है या अधिक उम्र के कारण कैंटीन तक आने में असमर्थ हैं तो वे अपने रिश्तेदार का अथॉरिटी पत्र बनवाकर सामान ले सकते हैं। अथॉरिटी पत्र के बगैर किसी अन्य व्यक्ति को सामान नहीं दिया जाएगा। अगर किसी पूर्व सैनिक या उनके आश्रित के कार्ड की अवधि 3-4 महीनों में खत्म होने जा रही है तो वे भी नया कार्ड बनवा लें। इसके लिए पुराना कार्ड जमा नहीं होगा तथा नया कार्ड आने तक पुराने कार्ड से सामान मिलता रहेगा। लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व सैनिक मास्क पहनकर ही कैंटीन में सामान लेने आएं। मास्क के बगैर किसी को भी कैंटीन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने इस साल राज्य की विभिन्न मंडियों में सेब क्रेट में भरकर बेचने की व्यवस्था करने का मन बना लिया है। कार्टन में सेब की पैकिंग के कारण बागवानों पर पैकिंग का खर्चा भी अपेक्षाकृत अधिक बैठता है और सेब के दाम भी पूरे नहीं मिल पाते हैं। लिहाजा बागवानों को कई बार उत्पादन लागत भी पूरी नहीं मिल पाती है। सेब बागवानों को सेब को बोरियों में भरकर सरकारी एजेंसियों एचपीएमसी और हिमफेड के पास न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना पड़ता है। लेकिन इस साल बागवानों को प्रदेश की मंडियों में अब सेब के रेट प्रति किलो के हिसाब से मिल पाएंगे। हर साल बागवानों का प्रदेश की मंडियों में बिचौलिये आर्थिक शोषण करते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में बी और सी ग्रेड के सेब को इस साल मंडियों में अच्छे दाम मिलेंगे। अभी तक बीस किलो के कार्टन में सेब बागवान 32 किलो भरकर बेचते थे, मगर दाम बीस किलो के ही मिलते रहे हैं। बता दें कि बी और सी ग्रेड का सेब वह है, जो गुणवत्ता और आकार में ए ग्रेड से कम होता है।
प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मां-बेटे की एक साथ मौत हो गई। दरअसल तालाब में डूब रहे दस साल के बेटे अभिषेक को बचाने के लिए मां रजा देवी ने भी छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना जोगिंद्रनगर की पंचायत टिकरू में हुई। बताया जा रहा है कि मां-बेटा खेतों में काम करने के लिए निकले थे। बेटा अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी। बेहोशी की हालत में मां-बेटे को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी काफी समय बाद मिली। मां-बेटे की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। वंही, अभिषेक के पिता अच्छर सिंह आईटीआई में सेवारत हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के चतुर्थ समेस्टर में तत विकास के पाठ्यक्रम को लाया गया जिसके चलते छात्र छात्राओं ने इसे भौतिक रूप में साकार करने के लिए प्रयास किया। छात्रों ने पौधारोपण कर के छाया चित्रों को सोशल मीडिया पर साझा किया। ताकि देशभर में लोग इस प्रतियोगिता से प्रेरित होकर पौधारोपण व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी को समझे। विभाग के सहायक प्रोफेसर निरुपमा कर्डोंग के मार्गदर्शन में छात्रों ने पौधारोपण किया गया। डॉ निरुपमा कर्डोंग का कहना है कि जितना जरूरी हमारा पौधारोपण करना है, उससे कई ज्यादा जरूरी उसकी देखभाल करना है। ताकि आने वाले समय में मनुष्य पर कोई भी पर्यावरणीय दुष्प्रभाव ना पड़े। डॉ निरुपमा कर्डोंग यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि आने वाले समय में केंद्रीय विश्वविद्यालय व सभी विभागों द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता तथा जागरूकता अभियान चलाएं जाएंगे। इस अभियान में अनामिका, शीतल ,महिमा, राजकुमार, रवि, शिवानी आदि ने भाग लिया।
देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी के चलते महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा ने एक अनूठा काम किया है। उन्होंने विश्व में सबसे ऊंचाई पर बने डाकघर हिक्किम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में महंगाई से आम लोगों की परेशानियों का हवाला देते हुए रोक लगाने की मांग की गई। बता दें कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा इन दिनों जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दौरे पर हैं। गुरूवार को वह हिक्किम पहुंची। उन्होंने हिक्किम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोग आर्थिक परेशानी से झूझ रहे है। ऐसे में लोगों पर महंगाई कि मार पड़ रही है जोकि सरे आम जनता के साथ नाइंसाफी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से महंगाई कम कर अच्छे दिन लाने का वायदा किया था। लेकिन, भाजपा की सरकार बनते ही सारे वायदे ठंडे बस्ते में हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने विश्व में सबसे ऊंचाई पर बने हिक्किम डाकघर के माध्यम से पत्र के जरिये प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तक देश के लोगों खासकर महिलाओं की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया है।
बीती कैबिनेट की बैठक में 1 जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए बसे चलाने को मंज़ूरी मिल गई है। प्रदेश परिवहन विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। हिमाचल प्रदेश से बाहरी राज्यों के लिए 708 रूट हैं। इनमें 200 रूटों पर वोल्वो बसें चलती हैं। परिवहन निगम के पास करीब 60 वोल्वो बसें हैं। ये बसें चंडीगढ़, हरिद्वार, अमृतसर, कटरा, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के लिए चलती हैं। शिमला, सरकाघाट, हमीरपुर, धर्मशाला, बैजनाथ, बीड़, मनाली, डलहौजी, पठानकोट और नालागढ़ से दिल्ली के लिए बसें चलेंगी। साथ ही मनाली, शिमला और धर्मशाला से हरिद्वार के लिए बसें चलाने की योजना है। साधारण बसें भी विभिन्न डिपो से चलाई जाएंगी। सभी बसें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर चलेंगी। सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए वोल्वो बसें फायदेमंद होंगी। परिवहन निगम कार्यालय में प्रतिदिन वोल्वो बसें शुरू करने को लेकर जानकारी मांगी जा रही है।
एक जुलाई से एचआरटीसी की वोल्वो सेवा शिमला, मनाली और धर्मशाला से दिल्ली रूट पर शुरू होगी। शिमला और मनाली से दो दो वोल्वो, जबकि धर्मशाला से एक वोल्वो दिल्ली रवाना होगी। हमीरपुर, बैजनाथ और सरकाघाट से भी दिल्ली के लिए वोल्वो शुरू करने का विचार चल रहा है। संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधकों से इसे लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। हिमाचल के विभिन्न जिलों से एक जुलाई को दिल्ली के लिए वोल्वो सेवा उपलब्ध हो जाएगी जबकि दिल्ली से दो जुलाई को वोल्वो सेवा शुरू हो सकेगी। ट्रायल के तौर पर धर्मशाला और मनाली से चंडीगढ़ के लिए भी वोल्वो चलाने की योजना है। शिमला से दिल्ली के लिए सुबह नौ बजे और रात 8:50 पर वोल्वो रवाना होगी। यात्रियों की आक्यूपेंसी के आधार पर वोल्वो की संख्या बढ़ाई जाएगी। बसों को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अस्वस्थ यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। चालक और परिचालकों को कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक एहतियात का पालन करना होगा। रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर लग्जरी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एचआरटीसी को लग्जरी बसों का संचालन शुरू होने के बाद आमदनी में इजाफे की उम्मीद है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं कक्षा और कॉलेजों के मेधावियों को माइक्रोसाफ्ट विंडोज 10 प्रो साफ्टवेयर के लैपटॉप मिलेंगे। माइक्रोसाफ्ट ने 18 हजार साफ्टवेयर के लिए लाइसेंस देने की इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को मंजूरी दे दी है। आठ जुलाई तक कॉरपोरेशन ने कंपनियों से लैपटॉप खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। दसवीं-बारहवीं कक्षा सहित कॉलेजों के 19 हजार मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। बीते वर्ष शिक्षा ने स्वयं लैपटॉप की खरीद का फैसला लिया था। दो बार इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किए गए लेकिन किसी भी कंपनी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस वर्ष शिक्षा विभाग ने दोबारा इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन से खरीद करने का फैसला लिया है कॉरपोरेशन की ओर से भी तीन बार आवेदन मांगे गए हैं लेकिन कंपनियों के टेंडर नहीं भरने के चलते मामला फिर लटकता नजर आ रहा है। अब सात जुलाई तक कॉरपोरेशन ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। यह शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के लिए खरीद की जा रही है। कोरोना संकट के चलते बीते एक वर्ष से खरीद की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के 9786 और 2019-20 के 9786 मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीदे जाने हैं। लैपटॉप के इंतजार में बैठे मेधावी स्कूलों से पास होकर कॉलेजों तक पहुंच गए हैं। शिक्षा विभाग की लेटलतीफी के चलते इन विद्यार्थियों को अभी तक सरकार की घोषणा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत करने के मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस के पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली का नाम लिया तो इससे हिमाचल में सियासी हलचल पैदा हो गई है। मंच से गडकरी बोले कि उनके पास पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली इलेक्ट्रिक बसोें की बात करने आते थे। मुख्यमंत्री के सामने मंच पर गडकरी ने बाली का जिक्र किया। वीरभद्र से अलग गुट में चल रहे बाली का नाम लेने से कांग्रेस नेताओं के कान भी खड़े हो गए हैं। हिमाचल में जब बाली इलेक्ट्रिक बसें लाए तो उसका विरोध भी हुआ। बावजूद बाली ने अपना विजन नहीं बदला है। इसके बाद शहर में लोगों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वैन पहुंचाई। पिछले दिनों बाली होर्डिगिं विवाद पर चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने प्रदेश भर में कांग्रेस के पोस्टर लगाए, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोटो नहीं था तो वह वीरभद्र सिंह के समर्थकों के निशाने पर रहे।
निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने को लेकर बीते एक वर्ष से प्रदेश भर से मांग उठ रही है। शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए विधेयक में मनमानी करने वाले निजी स्कूलों पर दो से पांच लाख रुपये का जुर्माना करने का प्रावधान किया गया है। इसमें आम जनता ने बढ़ोतरी कर जुर्माना राशि को दस लाख रुपये की वकालत की है। सजा का प्रावधान भी दस साल करने के सुझाव दिए गए हैं। सरकार की ओर से तय की गई फीस में हर वर्ष छह फीसदी वृद्धि का भी जनता ने विरोध करते हुए इसे दो से तीन फीसदी करने को कहा है। वंही निजी स्कूलों की ओर से चयनित दुकानों से ही किताबों व वर्दी खरीद की व्यवस्था पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। तीस जून तक फीस नियंत्रित करने को बनाए विधेयक को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजे जा सकते हैं। बता दें कि सरकार के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने आम जनता से विधेयक को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा है। इच्छुक लोग उच्च शिक्षा निदेशालय या जिला उपनिदेशक कार्यालयों में लिखित में या निदेशालय की वेबसाइट पर ऑॅनलाइन सुझाव दे सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान बीते बुधवार को मुख्यमंत्री के सामने भिड़े पुलिस अफसर मुश्किल में आ गए है। जांच में मिले आरोपों के चलते सरकार ने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह और पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी रहे एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित कर दिया है। एडिशनल एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा बृजेश सूद को एडिशनल एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद से रिलीव कर पुलिस मुख्यालय से अटैच (संबद्ध) कर दिया है। गौरव को सेंट्रल रेंज मंडी से अटैच किया गया है। थप्पड़ मारने वाले एसपी गौरव सिंह ने बयान में कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गाड़ियों के काफिले में तय प्रोटोकॉल से इतर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा बृजेश सूद ने जबरदस्ती तीन अन्य वाहनों को शामिल कर दिया। प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद भी वह उनसे बहस करते रहे और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर उनका हाथ उठ गया। वहीं, थप्पड़ खाने वाले बृजेश सूद ने बयान में इस बात पर जोर दिया है कि जब उनकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा है तो उनके वाहन को मुख्यमंत्री के वाहन से अलग कैसे रखा जा सकता है। इसी बात पर उन्होंने एसपी से सवाल किया और एसपी ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया। वायरल वीडियो में एसपी को लात मारते दिखने वाले मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने कहा है कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारी को थप्पड़ मारे जाने से नाराज थे। बीच बचाव के दौरान उनका पैर शायद एसपी को लग गया। गौरतलब है कि सरकार ने वीरवार को गौरव सिंह को हटाकर 5वीं बटालियन बस्सी के कमांडेंट गुरुदेव शर्मा को एसपी कुल्लू लगा दिया है। 1 आईआरबीएन बनगढ़ की कमांडेंट आकृति को 5 आईआरबीएन बस्सी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। पुनीत रघु को मुख्यमंत्री सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर पंचायत मांगू (संघोई) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार बबली ने पहला पौधा लगा कर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शरुआत की। भाजपा मंडल अर्की के सचिव नागेंद्र कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में दो पंचयतों के दस गांवों में लगभग एक हजार नेटिव पेड़ पौधे रोपित कर बड़े होने तक उनकी देखरेख करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर और उपाध्यक्ष जिला किसान मोर्चा ओम प्रकाश,लीला धर,रमेश,भीम प्रकाश,कर्म चन ठाकुर, नरेश कुमार,कमल शर्मा सहित पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट में एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा एक व्यक्ति को घायल कर फरार होने का मामला दर्ज हुआ है। जिया लाल पुत्र क्याला राम निवासी गांव गानणा भराड़ीघाट ने ब्यान किया है कि 23 जून 2021 की रात को उसे गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उसके पिता क्याला राम नलाग के पास घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हैं। इस सूचना पर वह और उसकी माता नलाग पंहुचे जहां पर उसने अपने पिता को सड़क की बांई ओर घायल अवस्था में पड़े हुए देखा। उसके पिता को किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए चोट पंहुचाई गई है और वह चालक मौका से बिना रुके फरार हो गया है। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग धारा 279,337 भारतीय दण्ड संहिता,187 मोटर वाहन अधिनियम में पंजीकृत किया गया।डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रवक्ता डा जय कुमार आजाद ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को पूर्ण रूप से तहस-नहस करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हद तो अब हो गई जब प्रदेश की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस अधिकारी आपस में मुख्यमंत्री के सामने ही एक-दुसरे को लात-घुसे मारने में व्यस्त हैं और दूसरी तरफ कोरोना जैसी महामारी में भी सरकार के मंत्री और दूसरे अंशदाताओं पर भ्रष्टाचार के खुले आरोप लग रहे हैं और मुख्यमंत्री इन आरोपों की उचित जांच कराने के बजाये ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं। सरकार के वरिष्ठ मंत्री अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने के बाद अब मुख्यसचिव तक से भी बदतमीजी करने पर ऊतारू हो गये हैं। विकास पूर्ण रूप से ठप्प हो गया है और रोजगार की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है और प्रदेश की सरकार आज जयराम भरोसे नहीं अपितु राम भरोसे चल रही है। पांच वर्ष पूर्व प्रदेश में 69 नेशनल हाईवेज की घोषणा करने वाले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज प्रदेश की जनता को यह नहीं बता रहे हैं कि उनमें से आजतक एक भी सड़क का काम क्यों नहीं शुरु हो सका।
ब्लॉक प्रागपुर के तहत सोमवार को गंगोट पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 5 में हर परिवार में से एक व्यक्ति की सैम्पलिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत प्रधान ऐश्वर्या शर्मा की मौजूदगी में करवाई गई। वीरवार को पंचायत के 2 वार्डों में 102 लोगों की सैम्पलिंग की गई जिसमें सभी की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है इस मौके पर उपप्रधान सौरव शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और प्रधान ऐश्वर्या शर्मा, उपस्थित रही प्रधान ऐश्वर्या शर्मा ने बताया 102 लोगों के टेस्ट किए गए हैं जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है। डॉ नेहा ने कहा 102 लोगों के टेस्ट लिए गए हैं जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है
सिराज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बालीचौकी के अंतर्गत आने वाली खौली पंचायत में एक टीपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक आदमी की मौके पर ही मौत हो गई है और अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सूचना मिलते ही सथानीय लोग सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है और अन्य दो घायलों को बंजार अस्पताल ले गए हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा HAS की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु निश्चित तिथि निर्धारित की गयी थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में मौसम की स्तिथि सामान्य न होने के कारण बिजली कट जाने से और इंटरनेट कनेक्टिविटी कमज़ोर पड़ने के कारण कई छात्र फॉर्म नहीं भर पाए थे। आयोग ने एक बार अंतिम तिथि को 22 जून तक बढ़ाया था लेकिन इसके बावजूद आयोग ने वेबसाइट की प्रक्रिया में बदलाव लाया है जिसके चलते छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और समय रहते अभी भी अधिकांश आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विक्रांत चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि छात्र लोक सेवा आयोग की धीमी गति और लापरवाही से परेशान है। प्रदेश के लाखो विद्यार्थी प्रशासनिक परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए दिन रात एक कर पढ़ाई कर रहे है लेकिन यदि लोक सेवा आयोग की बात करे तो वहां पर रोजाना वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किए जाते है जिसके चलते छात्रों में खासी परेशानी देखने को मिल रही है। विक्रांत चौहान ने कहा कि किसी भी परीक्षा फॉर्म को भरने से पहले लोकसेवा आयोग के अंतर्गत छात्रों को एक ऑनलाइन अकाउंट खोलना पड़ता है जिसमें छात्रों तक आयोग द्वारा अधिसूचना और किसी भी प्रकार के परीक्षा संबंधी संदेश पहुंचाए जाते है। उन्होंने कहा कि इसी अकाउंट के माध्यम से छात्र लोक सेवा आयोग के अंतर्गत कंडक्ट होने वाली परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता हैं। वैसे ही प्रक्रिया का पालन करते हुए इस दफा जब छात्रों ने HAS की परीक्षा हेतु आवेदन करना चाहा तो हिमाचल प्रदेश के लगभग 50% से ज्यादा छात्रों को उनके अकाउंट के लॉगिन करने में ही अनेकों टेक्निकल एरर्स देखने को मिले है दूसरा अकाउंट बनाने में प्रयास भी असफल रहे है क्योंकि छात्रों को पहले से अकाउंट होने के कारण नए अकाउंट बनाने में अपने दस्तावेज अपलोड करते समय डुप्लीकेट रिकॉर्ड फाउंड आ रहा था जिस कारण अधिकांश इच्छुक छात्र 22 जून से पूर्व HAS की परीक्षा हेतु आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए। विक्रांत चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोक सेवा आयोग के चेयरमैन से मांग करती है कि शीघ्र अति शीघ्र HAS की परीक्षा हेतु आवेदन फॉर्म की निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए और आवेदन प्रक्रिया में छात्रों को आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए अन्यथा छात्रों का रोष फूटकर लोक सेवा आयोग के कार्यालय तक आ पहुंचेगा और विद्यार्थी परिषद् आम छात्रों को लामबंद करते हुए आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
हिमाचल प्रदेश के इतिहास में 24 जून का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि आज केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में कुल्लू जिला के मनाली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के लिए 6155 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण किए व आधारशिलाएं रखीं। केन्द्रीय मंत्री ने 1303 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 39.14 किलोमीटर लम्बे एनएच-22 (नया एनएच-05) के परवाणु-सोलन सेक्शन के फोर लेन का लोकार्पण किया। उन्होंने 1323 करोड़ रुपये की लागत से 18.13 किलोमीटर लम्बे एनएच-88 (नया एनएच-303, 503) कांगड़ा बाईपास-भंगबार सेक्शन के फोर लेन के निर्माण, 2098 करोड़ रुपये की लागत से 47.75 किलोमीटर लम्बे एनएच-21 (नए एनएच-205,154) कीरतपुर-नेरचैक (ग्रीनफील्ड संरेखण) के फोर लेन के निर्माण, 273 करोड़ रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लम्बे एनएच-707 (ग्रीन नेशनल हाईवे काॅरिडोर प्रोजेक्ट) पांवटा साहिब-हेवना के फोर लेन/टू लेन के निर्माण, 243 करोड़ रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लम्बे एनएच-707 (ग्रीन नेशनल हाईवे काॅरिडोर प्रोजेक्ट) हेवना-अशयारी के टू लेन के निर्माण, 346 करोड़ रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लम्बे एनएच-707 (ग्रीन नेशनल हाईवे काॅरिडोर प्रोजेक्ट) के अशयारी-श्री क्यारी सेक्शन के टू लेन/इंटरमीडिएट लेन के निर्माण, 349 करोड़ रुपये की लागत से 19.9 किलोमीटर लम्बे एनएच-707 (ग्रीन नेशनल हाईवे काॅरिडोर प्रोजेक्ट) श्री क्यारी-गुम्मा सेक्शन के इंटरमीडिएट लेन के उन्नयन, 126 करोड़ रुपये की लागत से 8.65 किलोमीटर लम्बे एनएच-707 (ग्रीन नेशनल हाईवे काॅरिडोर प्रोजेक्ट) गुम्मा-फेडिज सेक्शन के इंटरमीडिएट लेन के उन्नयन और 94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली 12.71 किलोमीटर लम्बी पांवटा-राजबन-शिलाई-मीनस-हाटकोटी सड़क एनएच-707 के टू लेन के निर्माण कार्य की आधारशिला रखीं। केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वास्तव में देश का सबसे सुन्दर राज्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के समग्र विकास के लिए सड़कें अति-आवश्यक होती हैं। पर्यटन राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए भी सड़कें बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षों में दिल्ली से कुल्लू तक यात्रा समय घटकर सात घंटे रह जाएगा, जिससे प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिन सड़कों का आज उन्होंने शिलान्यास किया है उन्हें निर्धारित समय में पूर्ण किया जाएगा। वंही, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण सड़कें प्रदेश मेंयातायात का एक मात्र साधन हैं, इसलिए सड़क सम्पर्क सुदृढ़ बनाना राजनीतिक नेतृत्व और आम जनता का महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पूर्व भी राज्य के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई.एस. परमार ने राज्य की विकासात्मक प्राथमिकताओं को तीन शब्दों सड़क, सड़क और सड़क में परिभाषित किया था। जयराम ठाकुर ने राज्य के लिए 6155 करोड़ रुपये लागत की सड़क परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखने और समर्पित करने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार ने केन्द्र से गत लगभग साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश के लिए 997 परियोजनाएं स्वीकृत करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा 261 गांवों को सड़क सुविधा प्रदान करने की तुलना में 305 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान इतनी अवधि में केवल 145 पुलों और 1585 किलोमीटर सड़का का निर्माण किया था, जबकि वर्तमान सरकार ने इस अवधि के दौरान 216 पुलों और 2951 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, विधायक सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल, जवाहर ठाकुर, बलबीर वर्मा और राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव लोक निर्माण शुभाशीष पांडा और राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे, जबकि सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद, विधायक, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी कार्यक्रम में वर्चुअली माध्यम से शामिल हुए।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कुल्लू में पुलिस अफसरों के बीच सरेआम हुई कथित मारपीट व प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्य सचिव के साथ एक मंत्री के दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निदा की है। उन्होंने कहा है कि कानून के रखवाले ही जब खुलेआम एक दूसरे पर लातघुसें बरसाने लगें तो कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठना लाजिमी है। राठौर ने एक मंत्री द्वारा सरकार के मुख्य सचिव के साथ मंत्रिमंडल की बैठक में दुर्व्यवहार की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि ऐसी सरकार का रखवाला तो रामरखा ही हो सकता है। उन्होंने कहा है कि इस घटना ने प्रदेश की विगड़ती कानून व्यवस्था और ब्यरोक्रेसी के साथ सरकार के बिगड़ते सम्बधों की पूरी पोल खोल दी है और प्रदेश इन दोनों घटनाओं से शर्मसार हुआ है। कुलदीप सिंह राठौर ने जारी एक बयान में कहा कि पुलिस अफसरों का इस प्रकार घुथम गुथा होना और वह भी तब जब वह किसी केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में लगे हो पुलिस व्यवस्था के लिए बहुत ही शर्मसार है। राठौर ने कहा है कि प्रदेश में यह पहली घटना है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री का अपने इन अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नही है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने प्रदेश के लोगों को भी सकते में डाल दिया है।मुख्यमंत्री के सामने इस प्रकार की घटना होना किसी की भी पुलिस सुरक्षा को खुली चुनौती है।
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार के प्रधान धनीराम तंनवर एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी सदस्यों गुरुदयाल चौधरी ,केदार ठाकुर, मुनीलाल चौहान, वीना चौहान, आशा राणा, पुष्पा सूद, जगदीश चौहान, श्यामलाल ठाकुर, सतपाल सिंह, लेख राम काईथ, रतिराम शर्मा, संतराम चंदेल, शमशेर सिंह, रूपराम ठाकुर, पतराम पंवर, दीप राम ठाकुर ,नागेद्र ठाकुर ,श्यामलाल भाटिया ,राजेंद्र शर्मा इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि कुल्लू के भुंतर में जो घटना पुलिस अफसर व पुलिस कर्मचारियों द्वारा वीआईपी ड्यूटी के दौरान पेश की गई उसकी पुलिस पेंशनर एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करती है। ऐसी घटना हिमाचल प्रदेश में शायद ही पहले कभी हुई हो। यह तो जांच में ही पता चलेगा की पहल किसने की, मगर यहां बहुत ही शर्मसार घटना हुई है। हमने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कभी भी इस प्रकार की घटना होते हुए नहीं देखी जिसके कारण पूरे पुलिस विभाग पर आम लोगो का भरोसा उठ गया है। जिला के एसपी आईपीएस अफसर के खिलाफ यह कारनामा सही नहीं था। यह घटना आम लोगों में मजाक बनकर रह गई। पुलिस पेंशनर एसोसिएशन मांग करती है कि इसमें दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत वर्ष 3 अक्तूबर को मनाली से लाहौल-स्पीति को जोड़ने वाली 9.02 किलोमीटर लम्बी टनल को राष्ट्र को समर्पित किया था। केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का लाहौल स्थित उत्तरी छोर में जिला लाहौल-स्पीति के लोगों ने पारम्परिक तरीके से भव्य स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने टनल के दक्षिणी छोर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए इस टनल के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में 19 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें 8 सुरंगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, जनजातीय विकास मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, विधायक किशोरी लाल सागर व सुरेन्द्र शौरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग शुभाशीष पांडा भी इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री के साथ उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल भेजा जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से शिक्षकों को रोजाना अपने ग्रुपों में इसे अपलोड करना होगा। बच्चों को व्यस्त करने के लिए प्रोजेक्ट और असाइंनमेंट कार्य भी अलग से दिया जाएगा। छुट्टियों के बाद शिक्षकों को इस कार्य की जांच करनी होगी। शीतकालीन स्कूलों में पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। हर घर पाठशाला कार्यक्रम भी चलता रहेगा। शिक्षा सचिव ने बताया कि सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए स्टेट रिसोर्स ग्रुप की ओर से रोजाना डिजिटल शिक्षण सामग्री तैयार की जा रही है। सभी शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से यह सामग्री भेजी जाती है। ऐसे में ग्रीष्मकालीन स्कूलों सहित कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला के स्कूलों में छुट्टियों के दौरान भी इस शिक्षण सामग्री को भेजने का कार्य जारी रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सोनू ठाकुर को बचपन से ही सांपों को पकड़ने का शौक है। अब कुछ अलग करने की चाहत ने उन्हें प्रोफेशनल स्नेक कैचर बना दिया है। कुल्लू के भुंतर के खोखण गांव के रहने वाले सोनू ठाकुर अब तक 575 जहरीले सांप पकड़ चुके हैं और कई लोगों की जान बचा चुके हैं। कहीं पर भी किसी के घर, आंगन, दुकान, गोदाम में सांप निकलता है तो सोनू ठाकुर को याद किया जाता है। भुंतर के स्थानीय दुकानदार निका सिंह ने बताया कि हमारे भुंतर शहर में सोनू ठाकुर पिछले 10-12 साल से जहरीले सांप को पकड़कर कई जिंदगियां बचा चुके हैं। कुल्लू और मंडी के साथ अन्य जिलों से भी सोनू के पास फोन आते है। सोनू ठाकुर घायल सांपों का इलाज भी करते हैं और फिर उन्हें दूर जंगल में छोड़ते हैं। सोनू ठाकुर को कई अवार्ड भी मिले हैं। सोनू ठाकुर के इस सराहनीय कार्य के चलते सोशल मीडिया फेसबुक, यूटयूब,इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लाखों फॉलोअर्स हैं।
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अटल टनल रोहतांग का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने टनल में रखी विजिटर बुक में संदेश भी लिखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। शिंकुला टनल के लिए दो अलाइनमेंट आई थीं, 4200 मीटर की एलाइनमेंट फाइनल कर दी है। इस टनल का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। हिमाचल में 19 यातायात सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। आठ का काम जारी, 11 का एक साल में शुरू होगा। मनाली लेह मार्ग पर चार और यातायात सुरंग बनने से लेह लद्दाख साल भर देश से जुड़ा रहेगा। सीमावर्ती लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। बारालाचा दर्रे पर भी टनल का निर्माण किया जाएगा। सभी सुरंगों का निर्माण होने से हिमाचल में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। अटल रोहतांग सुरंग से पर्यटन बढ़ा है। गडकरी ने अटल टनल निहारने के बाद बीआरओ की सराहना की और कहा कि शिंकुला, बारालाचा, तंगलंगला, लाचुंगला में भी सुरंगों का निर्माण बीआरओ करेगा। नितिन गडकरी ने कहा अटल टनल देखने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है। टनल बनने से लेह तक का सफर कम हुआ है। जोजिला पास में टनल का निर्माण कर सेना की राह आसान हुई है। अब शिंकुला पास पर टनल निर्माण कर कारगिल सीमा की दूरी और घटाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री पांच दिवसीय हिमाचल पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री के दौरे से हिमाचल को कई नए प्रोजेक्ट शुरू होने की आस है। गडकरी अटल टनल रोहतांग को निहारने के बाद धुंधी व लाहुल के नार्थ पोर्टल जाएंगे। नार्थ पोर्टल में उनका स्वागत लाहुली परंपरा के अनुसार होगा। केंद्रीय मंत्री आज मनाली में ब्यास नदी पर 12.86 करोड़ से तैयार पुल का उद्घाटन भी करेंगे। डबललेन पुल 80 मीटर लंबा है व 28 मीटर चौड़ा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए पुल से मनाली में यातायात जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस किसानों, बागवानों व आमजन की अनदेखी के विरोध में केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ 26 जून से जन आक्रोश सप्ताह शुरू करेगी। 26 जून को जिला के नारकंडा से इसकी शुरूआत की जाएगी। यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के संयुक्त नेतृत्व में यहां से जनआक्रोश सप्ताह की विधिवत शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि देश मे तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले छह महीनों से इन्हें निरस्त करने की मांग को लेकर सड़को में बैठा है। उनकी कोई भी बात सरकार नही सुन रही है। प्रदेश में जयराम सरकार से बागवान भी दुखी है। सरकार की उपेक्षा के चलते सेब सीजन के लिए सरकार की ओर से कोई भी व्यवस्था नही की गई है। अब तक न तो कार्टन की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है और न ही इसके ढुलाई के मूल्य तय किए गए है। विपणन की भी कोई व्यवस्था अब तक नही की गई है। सड़को की हालत खस्ता है। हिमराल ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम लोग परेशान है। सरकार अपना खजाना तो भर रही है पर कोरोना के चलते किसी भी वर्ग को सरकार की ओर से कोई राहत या मदद नही दी गई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इसके विरोध में जिलाभर में जन आक्रोश रैलियों का आयोजन कर रही है। इन रैलियो में पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारी साथ मे पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव प्रभारी भी अपने क्षेत्रों में इन जनआक्रोश रैलियों में भाग लेंगे। हिमराल ने बताया कि 26 जून को नारकंडा, 27 को ऊना व सिरमौर, 28 को मंडी, 29 को कांगड़ा, 30 को चम्बा व सोलन,1 जुलाई को कुल्लू व हमीरपुर, 2 को बिलासपुर व लाहुल स्पीति व किन्नौर में जिला स्तरीय जनआक्रोश रैलियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 को मंडी व 29 को कांगड़ा की जनाक्रोश रैली में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्लॉक स्तर पर भी ऐसी ही जनाक्रोश रैलियों का आयोजन करने को कहा गया है जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों, उपाध्यक्षों व महासचिवों प्रभारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कमल नयन ने प्रदेश की कार्यकारिणी व जिलों के संयोजकों की घोषणा की। इसमें सुंदरनगर जिला से सरकाघाट के प्रवीण कुमार को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कमल नयन, सुंदरनगर जिला अध्यक्ष दलीप ठाकु का सुंदरनगर जिला का भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त करने पर धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन व सरकार की जन हितकारी योजनाओं को भी आम लोगों तक पहुंचाने का काम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि में वृद्धि कर दी है। इन मेलों की अनुदान राशि तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है। राज्य सरकार ने अधिसूचित किया है कि अब जिला स्तर के मेलों की अनुदान राशि को 30,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। राज्य स्तर के मेलों की अनुदान राशि एक लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख, राष्ट्रीय स्तर के मेलों की दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख कर दी है। प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा के नूरपुर के जन्माष्टमी मेले को राज्यस्तरीय मेला अधिसूचित कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मेलों में लवी मेला रामपुर, मंडी शिवरात्रि, कुल्लू दशहरा, सुजानपर होली मेला आदि शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में धार्मिक मेलों में मारकंडेय मेला, नयना देवी नवरात्र मेला आदि हैं। ऊना जिले में चिंतपूर्णी, कांगड़ा में ज्वालाजी तथा बज्रेश्वरी देवी के प्रमुख मेले हैं। शूलिनी मेला सोलन, रेणुका मेला सिरमौर, बाबा बालक नाथ मेला दियोटसिद्ध हमीरपुर, बाबा बड़भाग सिंह मेला ऊना जिले का मैडी, मणिमहेश मेला चंबा और नलवाड़ी मेला बिलासपुर का प्रमुख मेला है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत छूट तथा प्रतिबन्धों के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा 22 जून, 2021 को जारी आदेशों की अनुपालना में जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला के सभी बाजार, माॅल एवं दुकानें रात्रि 08.00 बजे तक खुली रहेंगी। फार्मेसी एवं दवा की दुकानों का समय प्रतिबन्धित नहीं है तथा यह दुकानें सामान्य कार्य समय के अनुसार खुली रहेंगी। दुकानदारों एवं विक्रेताओं को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी कोविड-19 सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। रेस्तरां, ढाबे, खान-पान स्थल एवं बार रात्रि 10.00 बजे तक खुले रह सकेंगे। इन सभी स्थलों पर कोविड-19 सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। प्रथम जुलाई, 2021 प्रातः से सभी सरकारी, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय एवं स्वायत्त संस्थाओं के कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे। सभी अधिकारी कार्यस्थल पर कोविड-19 बवाच एवं सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे। सभी प्रकार के सामाजिक, अकादमिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य समागमों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत तक की उपस्थिति की अनुमति होगी। इण्डोर एवं बन्द स्थानों में यह अनुमति अधिकतम 50 व्यक्तियों तक की होगी। खुले स्थानोें पर होने वाले आयोजनों में अधिकतम 100 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी। सभी स्थानों पर कोविड-19 सुरक्षा मानकों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। कोविड-19 सुरक्षा मानकों की पूर्ण अनुपालना के साथ अन्तिम संस्कार में 50 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी। इन आदेशों के अुनसार सभी सिनेमा हाॅल, मनोरंजन पार्क, थियेटर एवं सभागार, समागम स्थल, क्लब हाऊस, गोल्फ कोर्स तथा व्यायामशालाओं को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात्रि 10.00 बजे तक खुला रहने की अनुमति है। इन सभी स्थलों पर कोविड-19 सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। खेल परिसरों को आऊटडोर खेल गतिविधियों सहित अन्य खेल गतिविधियों के लिए खोला जा सकता है। अनुबन्ध खेल की अनुमति नहीं है। दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है। इन सभी स्थलों पर कोविड-19 सुरक्षा मानकों तथा प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। चिकित्सा महाविद्यालय, आयुर्वेदिक महाविद्यालय, दन्त चिकित्सा महाविद्यालयों, नर्सिंग एवं फार्मेसी महाविद्यालयों को इस कार्यालय द्वारा 13 जून, 2021 को जारी आदेशों के अनुरूप पुनः खोलने की अनुमति होगी। इजींनियरिंग महाविद्यालयों, पालीटैक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्रथम जुलाई, 2021 से खोलने की अनुमति है। इस सम्बन्ध विस्तृत दिशा-निर्देश तथा मानक परिचालन प्रक्रिया तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाएगी। अन्य सभी शिक्षण, प्रशिक्षण एवं कोचिंग संस्थान आगामी आदेशों तक बन्द रहेंगे। धार्मिक स्थलों को केवल दर्शन के लिए प्रथम जुलाई, 2021 से खोलने की अनुमति होगी। सभी धार्मिक स्थलों पर कोविड-19 से बचाव के लिए नियम अनुपालना तथा भाषा, कला एवं संसकृति विभाग द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। कीर्तन, भजन, जगराता इत्यादि की अनुमति नही है। प्रथम जुलाई, 2021 से अन्तरराज्जीय सार्वजनिक परिवहन बस सेवा, स्टेज एवं अनुबन्धित कैरियेज की आवाजाही की अनुमति कुल सीट क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ प्रदान की गई है। परिवहन विभाग द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाना होगा। जिला में प्रवेश के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं है। आदेशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, शाॅपिंग क्षेत्र, दुकानों, बाजार, माॅल, कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक तथा निजी परिवहन में उचित प्रकार से मास्क पहनना अनिवार्य है। मास्क नहीं तो सेवा नहीं (नो मास्क नो सर्विस) की नीति की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाएगी। उचित प्रकार से मास्क न पहनने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर दो व्यक्तियों के मध्य कम से कम 06 फीट की दूरी रखनी आवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों में थूकने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटका, तम्बाकू एवं अन्य सामान उत्पादों का सेवन प्रतिबन्धित है। इन आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों, आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम, 2007 के अनुरूप कार्रवाही की जाएगी। यह आदेश निर्धारित स्थानों पर तिथि निर्धारण के अतिरिक्त तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं।
वर्षों से बदहाल देहरा विधानसभा क्षेत्र की सड़कें अब चकाचक होनी शरू हो गयी हैं । लोक निर्माण विभाग हरिपुर के तहत आने वाली सड़क देहरा नगरोटा सुरियां का टारिंग कार्य इन दिनों जोर शोर से चला हुआ है इस सड़क को घेरा से लेकर हरिपुर तक पूर्ण टारिंग करके संवारा जा रहा है। जिस से वाहन चालकों तथा इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। वहीं हरिपुर से देहरा तक सड़क का निर्माण कार्य केंद्रीय सड़क निधि से प्राप्त पैसे से कराया जा रहा। इलाके के लोगों को अब बहुत जल्द हिचकोलों भरे सफर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय जनता ने सड़कों के कायाकल्प के लिए देहरा के विधायक होशियार सिंह का आभार व्यक्त किया है
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने कोविड-19 के दृष्टिगत 25 जून से 27 जून, 2021 को सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के मन्दिर में पारम्परिक पूजा-अर्चना तथा बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने से रोकने, कोविड-19 के दृष्टिगत सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार 25 जून, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक तथा 27 जून, 2021 को दिन में 03.00 बजे से 06.00 बजे तक लोक निर्माण विभाग विश्रााम गृह, सोलन से पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन तक, पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन से कोटलानाला चौक से शिल्ली मार्ग पर जौणाजी मार्ग सम्पर्क बिन्दु तक तथा लोअर बाजार, गंज बाजार, लक्कड़ बाजार, सर्कलुर रोड़, अप्पर बाजार से ओल्ड कोर्ट रोड तक वाहनों तथा लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी। इन क्षेत्रों में 25 जून को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक तथा 27 जून, 2021 को दिन में 03.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सभी दुकानें भी बन्द रहेंगी। इस अवधि में क्षेेत्रीय अस्पताल सोलन के समीप स्थित दवा की दुकानें खुली रह सकेंगी यह प्रतिबन्ध रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के निए प्रयुक्त वाहन तथा मां शूलिनी मेला की परम्परा निभाने के लिए नियुक्त व्यक्तियों पर लागू नहीं होंगे। जिला दण्डाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए हैं कि उक्त क्षेत्रों में तथा मन्दिर के आसपास 25 जून प्रातः 06.00 बजे से 27 जून, 2021 की सांय 07.00 बजे तक समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाही की जाएगी। यह आदेश 25 जून को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक तथा 27 जून, 2021 को दिन में 03.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक प्रभावी रहेंगे।
The PHQ is seized of the incident that occurred during the Kullu visit of the Union Cabinet Minister Nitin Gadkari. DIG Central Range Madhusudan is already on the spot conducting an inquiry into the matter. The DGP, Sanjay Kundu has also left for the spot to take stock of the situation himself.
पूर्व विधायक संजय रतन के निर्देश ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, व समस्त कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर ज्वालामुखी अस्पताल में मरीजो को फल फ्रूट, जूस, मास्क, सैनिटाइजर बांटकर जन्मदिन को मनाया ।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शिव गोस्वामी, पार्षद विमल शर्मा, मीरा कौंडल, मनु शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला राणा, ओबीसी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, एससी सेल अध्यक्ष बाबू राम, जिला परिषद सदस्य सीमा देवी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांग्रेस महासचिव दिव्यांशु भूषण, पूर्व मंदिर न्यासी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद रजिंदर कुमार बबली, पूर्व पार्षद उत्तमचंद,जिला युवा कांग्रेस महामंत्री नीरज शर्मा, महासचिव सदीक मोहम्मद, महासचिव करण राणा, महासचिव सुनील शर्मा, कुलदीप कुमार, हर्ष शर्मा, मुकुल शर्मा,रमन कुमार, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
हमीरपुर :प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार हमीरपुर जिले में भी कोरोना कफ्र्यू में एक बार फिर कई रियायतें दी गई हैं। जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बुधवार को इनके आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि अब सभी बाजार, शॉपिंग मॉल और दुकानें रात 8 बजे तक खोली जा सकती हैं। दवा की दुकानों और मेडिकल स्टोरों पर पहले की तरह ही कोई समय सीमा नहीं रहेगी। रेस्तरां, बार, ढाबे और खाने की अन्य दुकानें रात 10 बजे तक खुली रह सकती हैं। जिलाधीश ने कहा कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित नियमों और सावधानियों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। सभी सरकारी-अद्र्ध सरकारी कार्यालय, संस्थान, स्थानीय निकायों के कार्यालय और अन्य कार्यालय पहली जुलाई से 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। मेडिकल कालेज, आयुर्वेदिक कालेज, नर्सिंग संस्थान और फार्मेसी कालेजों को खोलने के आदेश पहले ही हो चुके हैं। अब इंजीनियरिंग कालेज, बहुतकनीकी कालेज और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी पहली जुलाई से खुलेंगे। अन्य सभी शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान तथा कोचिंग संस्थान अभी बंद रहेेंगे। धार्मिक स्थलों को भी पहली जुलाई से खोलने के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन इनमें केवल दर्शन की ही अनुमति होगी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, जागरण और अन्य आयोजन पर पाबंदी रहेगी। सिनेमा हॉल, सभागार, पार्क, क्लब और जिम केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं। खेल परिसर भी खेलकूद गतिविधियों के लिए खुल जाएंगे, लेकिन दर्शकों की अनुमति नहीं होगी। सभी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, मनोरंजन, विवाह और अन्य सार्वजनिक समारोह इंडोर आयोजन स्थलों पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तथा अधिकतम 50 लोगों की संख्या के साथ आयोजित किए जा सकते हैं। खुले आयोजन स्थलों पर अधिकतम 100 लोगों की अनुमति होगी। अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग भाग ले सकते हैं। अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन सेवाएं पहली जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगी। देबश्वेता बनिक ने कहा कि आम जनता के लिए मास्क के प्रयोग और आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखने जैसे नियम सख्ती से लागू रहेंगे। पान-गुटका के प्रयोग और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी पूर्णतय: प्रतिबंध है। जिलाधीश ने जिलावासियों से अपील की है कि वे कोरोना संबंधी सभी नियमों का पूरी तरह पालन करें। इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी का कुल्लू जिला के भुन्तर हवाई अड्डे में आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री 24 जून को मनाली से वर्चुअल माध्यम द्वारा राज्य के लिए 6155 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष भीमसेन, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह एवं जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव लोक निर्माण शुभाशीष पाण्डा, उपायुक्त कुल्लू रिचा वर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।
बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जसवां:परागपुर के अंतर्गत पड़ती पंचायत गंगोट स्थित निजी होटल में संगठन जिला देहरा के कार्यकर्ताओं द्वारा हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश रॉय खन्ना की मौजूदगी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फ़ोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अविनाश रॉय खन्ना ने कहा कि भाजपा द्वारा उनकी पूण्य आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि कश्मीर से धारा 370 हटाकर दी गई है जो उन्होंने अपने समय में अखण्ड भारत का सपना देखा था आने वाले 5 अगस्त को इसके 2 साल पूरे होने वाले हैं।उन्होंने कहा कि जनसंघ के पहले अध्यक्ष के रूप में पार्टी का गठन किया गया था जिसके बाद आज के समय में प्रदेश और पूरे भारत वर्ष में भाजपा एक शक्तिशाली पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। इस मौके पर देहरा संगठन जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, अभिषेक पादा, कुंदन गर्ग, राकेश समनोल, मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष देहरा निर्मल सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे। वही पत्रकारों द्वारा 2022 की तैयारियों पर पूछे गए सवाल पर अविनाश राय खन्ना ने कहा 2022 की तैयारियों के मद्देनजर आप पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुख के साथ पन्ना टीम भी बनाई जाएगी ताकि हर एक वोटर तक पहुंचा जा सके वही नए चेहरों को टिकट देने के बारे में कहा भाजपा में टिकट मंडल से लेकर जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति के बाद ही दिए जाते हैं। इस बारे में इस समय कुछ भी कहना उचित नहीं है।
11 केवी अमतर भड़ोली फीडर के आवश्यक रख रखाव व मरम्मत कार्य हेतु 25 जून को भड़ोली, वेडली, हलेड, कुटियारा, ठेहड़ा, बाग, अम्बोटु, बगेहड़, जखोटा, गुरेहड़ व आसपास के क्षेत्रों बिजली आपूर्ति सुबह 9 से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्तिथि में कार्य अगले दिन होगा। ज्वालामुखी विद्युत उपमंड़ल सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवां :परागपुर शुभम नागंला व उनकी टीम ने राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर लोगों की सेवा की। पुरी विधानसभा जसवां प्रागपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में टैरस,अमरोह,गरली,भरोली जदीद व नलसूहा में जहां वैकसीन लग रही थी वहाँ पर लोगो को पानी व रिफ़्रेशमेंट जूस व फल फ़्रूट बाँटकर लोगों में ख़ुशियाँ बाँटी, जिसमें विशेष तौर पर सेवादल प्रधान जगवीर सिंह व जसवां प्रागपुर युवा उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर,राजीव टीकूं,पुश्पींदर ठाकुर,नरेश कुमार,रवींद्र कुमार,संजीव सोनू,राहुल चौधरी,विक्रांत ठाकुर,साहिल,सोनु नरयाल,रोहीत,रिमपू पंडित व काकू पंडित,जोजफ मल्होत्रा व अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के प्रबंधित परागण घटक के तहत राज्य के मधुमक्खी पालकों के लिए 'मधुमक्खी प्रजनन' पर 21 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का संचालन कीट विज्ञान विभाग, डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा किया जा रहा है। ऑनलाइन प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न जिलों के 36 मधुमक्खी पालक भाग ले रहे हैं। डॉ. बलराज सिंह मधुमक्खी और परागणकों पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (ए आई सी आर पी) के परियोजना समन्वयक उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि रहे। डॉ. हरीश कुमार शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक और कार्यक्रम के समन्वयक ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य राज्य के मौजूदा मधुमक्खी पालकों की क्षमता को बढ़ाना है ताकि वे गुणवत्ता वाली रानी मधुमक्खी का उत्पादन और आपूर्ति कर सकें और अपनी मधुमक्खी कॉलोनी का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन कर सकें जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रशिक्षित मधुमक्खी पालकों द्वारा परागण सेवाओं के लिए 18,000 से अधिक मधुमक्खी कॉलोनी को उपलब्ध करवाया जा रहा है। अपने सम्बोधन में डॉ. बलराज सिंह ने कॉलोनी चयन, रानी पालन और कॉलोनी रखरखाव की नवीनतम ज्ञान के साथ राज्य के मधुमक्खी पालकों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए विश्वविद्यालय और कीट विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैसे कृषि और बागवानी की तरह, अच्छा उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री सबसे महत्वपूर्ण है। उसी तरह एक अच्छी कॉलोनी के लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली रानी मधुमक्खी की आवश्यकता होती है। उनका विचार था कि वैज्ञानिकों और मधुमक्खी पालकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शहद उत्पादन को और बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि राज्य का एक बड़ा क्षेत्र इसके लिए उपयुक्त है। 2016 और 2019 में देश में सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विश्वविध्यालय की सराहना की। विस्तार शिक्षा निदेशक और कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिवेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में मधुमक्खी पालकों के लिए रानी पालन की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया और रानी उत्पादन उद्यम के विकास के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सेब के बगीचे में प्रबंधित परागण की भूमिका को लेकर विभाग द्वारा 2018 से अब तक कई प्रदर्शन, जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कोरोना के कारण किसानों तक अपनी पहुंच को प्रभावित नहीं होने दिया है और तकनीकी फिल्मों के माध्यम से वैज्ञानिक सूचनाओं के प्रसार और ऑनलाइन प्रशिक्षण और ऑनलाइन किसान मेलों जैसी कई पहल शुरू की गई हैं। कीट विज्ञान विभाग ने मधुमक्खी प्रजनन पर दो ऑनलाइन 21-दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण और प्रशिक्षित मधुमक्खी प्रजनकों के लिए पांच दिनों के दो रिफ्रेशर पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं ताकि उन्हें रानी पालन के तकनीकी ज्ञान से लैस किया जा सके। हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत प्रबंधित परागण घटक में हिमाचल में परागणकों और परागण के महत्व को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य परागण के लिए मधुमक्खियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उद्यमशीलता विकास मॉडल स्थापित करना था। परागण घाटे के कारण फसल की विफलता को कम करने के लिए कुछ फसलों पर मधुमक्खियों के विकल्प के रूप में भँवरे जैसे अन्य परागणकों का उपयोग करने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करना है। सेब के बागों में प्रबंधित परागण के कार्यान्वयन से फ्रूट सेट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और राज्य के बागवानों की बेहतर उपज हुई है। राज्य बागवानी मधुमक्खी प्रजनक योजना के तहत एचपी-एचडीपी के प्रबंधित परागण घटक के तहत प्रशिक्षित 62 प्रगतिशील मधुमक्खी पालकों को बागवानी विभाग में मधुमक्खी प्रजनक के रूप में पंजीकृत किया गया है, जबकि सात प्रशिक्षुओं को लघु स्तर पर रानी पालन शुरू करने के लिए प्रत्येक को 3 लाख रुपये का वित्त पोषण मिला है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2013 बैच की अधिकारी कृतिका कुल्हारी ने आज उपायुक्त सोलन के रूप में कार्यभार सम्भाला। कृतिका कुल्हारी ने पदभार सम्भालने के उपरान्त जिला के अधिकारियों से बैठक कर विकासात्मक कार्योें एवं कोविड-19 स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीव्रतम गति से विकसित हो रहे सोलन जिला में निर्धरित मानकों के अनुरूप विकास कार्यां में आशातीत वृद्धि करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों की अनुपालना एवं शत-प्रतिशत कोविड टीकाकारण की शीघ्र प्राप्ति के लिए वे कार्यरत रहेंगी। कृतिका कुल्हारी ने बिरला इंस्टीटयूट ऑफ साईस एण्ड टैक्नोलाॅजी पिलानी से बीटैक किया है। उन्होंने अपनी परिवीक्षाधीन अवधि जिला बिलासपुर एवं सिरमौर में पूर्ण की। वे हमीरपुर एवं नाहन में उपमण्डलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं। जिला सोलन के उपायुक्त का कार्यभार सम्भालने से पूर्व कृतिका कुल्हारी ऊना जिला के अतिरिक्त उपायुक्त, हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा निदेशक महिला एवं बाल विकास के पद पर कार्य कर चुकी हैं।
पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान अध्यापक संघ, पालमपुर ने समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा पशुपालन व्यवसाय एवं पशु चिकित्सकों से संबंधित उत्तेजक टिप्पणी का खंडन किया है। संघ के महासचिव डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप में पूर्व केंद्रीय मंत्री बार-बार पशु चिकित्सक को अभद्र भाषा में धमका रही है तथा अपमानजनक शव्दों का प्रयोग कर रही हैं जो न केवल पशु चिकित्सकों बल्कि स्वयं संसदीय कार्य प्रणाली के लिए भी शर्मनाक बात है। भारतीय पशु चिकित्सा संघ के आह्वान पर आज 23 जून को संस्थान के पशु चिकित्सकों एवं छात्रों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया, एवं पशु चिकित्सकों की एकता का परिचय दिया । श्रीमती मेनका गांधी ने जिस प्रकार से अत्यंत ही निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संघ की मांग है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
हिमाचल की बेटी प्रेरणा गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर शिमला और पूरे प्रदेश के लोगों का नाम रोशन किया है। प्रेरणा गुप्ता हाल ही में एयर चीफ मार्शल आरएस भदौरिया की अध्यक्षता में हैदराबाद के पास डुंडीगल वायु सेना प्रशिक्षण केंद्र में 161 अधिकारियों के साथ पासिंग आउट परेड समारोह में फ्लाइंग ऑफिसर नियुक्त हुई है। प्रेरणा गुप्ता को गत वर्ष पहले ही प्रयास में एएफसीएटी और एसएसबी परीक्षा पास करने के बाद भारतीय वायुसेना में चुना गया और अकादमी में 19 जून, 2021 को अपना प्रशिक्षण पूरा किया। प्रेरणा गुप्ता ने बताया कि शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल शिमला से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और अन्नामलाई विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। प्रेरणा के पिता राज्य के राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता केंद्र सरकार की कर्मचारी हैं। प्रेरणा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समर्पण और अपने माता-पिता, शिक्षकों, दोस्तों, विशेष रूप से अपने भाई से मिले सहयोग को दिया है, जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है।
हिमाचल प्रदेश : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना आपदा के इस कठिन समय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को दिवाली तक बढ़ाने पर व इसे कैबिनेट की मंज़ूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे केंद्रीय कैबिनेट का आभार प्रकट किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा “कोरोना आपदा के दूसरे लहर की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संवेदनशील केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मई और जून महीने में मुफ़्त 5 किलो अनाज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। राष्ट्र के नाम सम्बोधन में महामारी के इस समय में गरीबों को भोजन की समस्या से दो-चार न होना पड़े, इसके लिए मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को दिवाली तक बढ़ाने का निर्णय लिया जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना को नवंबर तक चालू रखने को मंजूरी दे दी है। देश में प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल/गेहूं) मुफ्त देने की इस कल्याणकारी योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी केंद्रीय कैबिनेट का आभार प्रकट करता हूँ”। आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “देश की 80 करोड़ जनता को इस योजना का लाभ देने के लिए मोदी सरकार अनुमानित 64,031 करोड़ रुपये की अनुमानित खाद्य सब्सिडी के रूप में खर्च करेगी जबकि अतिरिक्त खर्च के रूप में 3,234.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पिछले साल जब लॉकडाउन लगाना पड़ा तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को 8 महीने तक मुफ्त राशन दिया गया। महामारी के इस समय में, सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसके साथी के रूप में खड़ी है व मोदी सरकार सुनिश्चित करेगी कि इस आपदा की घड़ी में कोई भूखा ना रहे”
रौड़ी पंचायत के अन्तर्गत रौड़ी गांव के पूर्व पंचायत सदस्य जगदीश शर्मा ने रौड़ी गांव की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को दुरुस्त करवाया। जगदीश शर्मा ने कहा कि उस सड़क पर रोजाना सेंकडों लोग पैदल चलते हैं व सैंकड़ो छोटी बड़ी गाड़ियाँ रोजाना इस मार्ग से गुजरती हैं,इस मार्ग के किनारे बनी बरसात के पानी की निकास नालियां पिछले एक साल से पानी के साथ बहकर आई मिट्टी से बुरी तरह बन्द पड़ी थी। जिस कारण बरसात का बहता पानी और मिट्टी बीच सड़क में जमा हो रही थी।जिस कारण पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।जब कई दिनों तक इस मार्ग की सुध किसी ने नहीं ली तो उन्होंने अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के आधिकारियों ने तुरंत कम्पनी की लेबर भेजकर इन बन्द पड़ी नालियों को दुरुस्त किया और यहां पड़ी लगभग दो टिप्पर मिट्टी और कचरा उठवाया। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
21 जून को पुरे विश्व भर में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सभी ने अपने स्तर पर योग किया और कई जगहों पर ऑनलाइन माध्यम से भी योग किया गया। योग दिवस पर सोलन होम्योपैथिक कॉलेज में भी ऑनलाइन माध्यम से योग दिवस को मनाया गया। सभी स्टाफ मेंबर्स और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से एक दूसरे से जुड़ कर योग दिवस को मनाया। वही सोलन होमेओपेथी कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया की कॉलेज के सभी स्टाफ मेंबर्स और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से योग दिवस को मनाया और सभी ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा की योग को हमे अपने दिन चर्या में शामिल करने से सभी लोग स्वस्थ रहे सकते है।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी ने जानकारी देते हुए कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज छात्र मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है उन्होंने कहा लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक परिणाम घोषित नहीं हो पाए हैं जिसके चलते छात्र ना तो आगे की पढ़ाई कर पा रहे है और ना ही किसी कॉन्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर पा रहे हैं उन्होंने कहा कि b.ed सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हुआ है जिसके चलते b.ed के छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसी के साथ साथ अभी तक यूजी के छात्रों ने जो पहले तीसरे और पांचवें सत्र के रिअपीयर के एग्जाम दिए थे उसके परिणाम भी इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद घोषित नहीं हो पाए हैं रोजाना छात्रों के फोन आते रहते हैं और काफी परेशानियों से यू जी के छात्रों को जूझना पड़ रहा है नया सत्र शुरू होने होने वाला है लेकिन परिणाम कि यदि बात करें तो विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष कई दफा छात्र संगठन ने बात रखी है लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है ऐसी परिस्थिति में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विशाल ने कहा कि यदि पीजी की बात करें तो पीजी परीक्षाओं के भी परिणाम अभी तक नहीं बन पाए हैं जबकि अभी तक पीजी परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो जाने चाहिए थे विश्वविद्यालय प्रशासन की नाकामी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है अभी हाल ही में b.ed के छात्रों के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है लेकिन प्रशासन ने यह ध्यान में नहीं रखा कि TET की परीक्षाएं भी होनी है और B.ED के छात्र असमंजस में है कि परीक्षाओं के दबाव को कैसे झेला जाए, इन सभी परिणामों और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने परीक्षा नियंत्रक डॉ जे एस नेगी को ज्ञापन सौंपा है, परीक्षा नियंत्रक ने मांगो को जायज और वास्तविक मांग बताया है और शीघ्र परिणामों को घोषित करने का आश्वासन दिया है। वहीं इकाई अध्यक्ष सकलानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन जल्द से जल्द परीक्षा परिणामों को घोषित नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
दयानंद पब्लिक स्कूल ने मनमानी करते हुए उन बच्चों को ऑनलाइन क्लास से बाहर निकाल दिया जो फीस नहीं भर पाए। स्कूल के इस निर्णय का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कड़ा विरोध करती है। प्रांत सह मंत्री शिल्पा कुमारी ने कहा कि आज जहां पूर्ण देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, बेरोजगारी ने लोगो की कमर तोड़ दी है ऐसे में गरीब विद्यार्थी जो फीस नहीं चुका पा रहे उन्हें पढ़ाई से वंचित कर देना सरासर गलत है। ऐसा करना उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से कम नहीं होगा। इस महामारी ने जहां लोगो को आर्थिक रूप से काफी कमजोर कर दिया है वहीं यह स्कूल फीस में लगातार बढ़ोतरी करने में लगे हैं। ऐसे स्कूलों पर भी कारवाई की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करती है। परीक्षाओं के समय में विद्यार्थियों को इस प्रकार से परेशान करना बंद किया जाए व ऐसे स्कूल जो ऐसी मनमानी कर रहे हैं उन पर शिकंजा कसा जाए।
जिला हमीरपुर के धनोआ गाँव के लिये 87 लाख 22 हज़ार की धनराशि से निर्मित होने वाले सड़क मार्ग का भूमिपूजन करते हुये एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के प्रति कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि इस गांव को आज़ादी के 74 साल बीत जाने पर भी सड़क सुविधा मुहैया नहीं थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने लोगों की वर्षों से चली आ रही इस समस्या को दूर करके राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की लंबाई दो किलोमीटर होगी। निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कों की अपनी एक अलग और महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिये सड़कें विकास की भाग्य रेखाएं मानी जाती हैं। इसलिए मौजूदा प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सड़कों , पुलों और सुरंगों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर कार्यान्वित करने पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि भले ही पिछले डेढ़ साल का समय कोरोना की वजह से संकट भरा रहा है लेकिन तब भी प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को अवरुद्ध नहीं होने दिया है। धनोआ गांव के लिये विद्युत विभाग द्वारा स्थापित 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करते हुये वाईस चेयरमैन अग्निहोत्री ने कहा कि गांवों में विद्युतीकरण के सुदृढ़ीकरण पर नादौन डिवीजन में 45 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च करके इसे चाक चौबंद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या अब गुज़रे ज़माने की बात बन कर रह जायेगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस ट्रांसफॉर्मर के शुरू होने पर गांव के करीब पांच दर्ज़न परिवारों को सीधे तौर पर लाभ होगा। इस अवसर पर प्रधान आशा कुमारी,उप प्रधान अमनदीप,बीडी सी सुनील दत्त,सुलोचना देवी,हंस राज,जगदीश चंद,मोजी राम,बिहारी लाल, निकका राम,वार्ड पंच राम रत्न,मोहन शर्मा,सरस्वती देवी अमर नाथ आदि भी मौजूद रहे।


















































