सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में कुल 80.89 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 14 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। धर्मपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान हुआ। विकास खण्ड धर्मपुर की 14 ग्राम पंचायतों के 86 मतदान केन्द्रों पर 21416 मतदाताओं में से कुल 17324 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 8915 (82.12 प्रतिशत) पुरूषों तथा 8409 (79.63 प्रतिशत) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धर्मपुर विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 85.13 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 83.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय एवं अंतिम चरण के निर्वाचन के लिए कुल 84.92 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। जिला में आज हुए मतदान में 76 ग्राम पंचायतों के 104426 मतदाताओं में से कुल 88677 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 45060 पुरूषों तथा 43617 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला में 464 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे। सोलन जिला में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 83.64 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 83.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। उन्होंने सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना आज ही मतदान समाप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय में आरम्भ हो गई है। जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवरी, 2021 को की जाएगी।
प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के अवसर पर 25 जनवरी, 2021 को आयोजित हाने वाले स्वर्ण जयन्ती समारोह को लेकर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह जिला व उप-मण्डल स्तर पर शानदार तरीके से आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्त स्वर्ण जयन्ती समारोह के विषय पर जिला मुख्यालय स्तर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार, उपमण्डलाधिकारी भी उपमण्डल स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित जिलों में कार्यक्रमों को इस प्रकार से आयोजित किया जाए कि प्रातः 11 बजे तक ये सम्पन्न हो जाएं। जिलों और उपमण्डल स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन के उपरांत शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसका इन सभी स्थानों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्तियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने का आग्रह किया जा सकता है। इसके साथ-साथ सम्बन्धित क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थानों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए महिला मण्डलों, युवक मण्डलों और अन्य निकायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह में पारस्परिक दूरी बनाकर और फेस मास्क का उपयोग करते हुए बैठने के उचित प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को सम्बन्धित जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की स्वयं निगरानी करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपायुक्तों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, निदेशक पर्यटन युनूस, विशेष सचिव राकेश कंवर, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति सुनील शर्मा, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला, संयुक्त सचिव सचिवालय प्रशासन सचिन कंवल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में कुल 83.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 08 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायतों के 44 मतदान केन्द्रों पर कुल 9206 व्यक्तियों में से 7728 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4026 पुरूषों (43.73 प्रतिशत) तथा 3702 (40.21 प्रतिशत) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कण्डाघाट विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 83.44 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान भी वीरवार को मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि तीसरे चरण में जिला की 81 ग्राम पंचायतों के कुल 457 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुई। कोरोना संकट के मद्देनजर तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ऐहतियात बरती गई। मतदान केंद्रों के बाहर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए अंदर भेजा गया। अनावश्यक भीड़ रोकने तथा मतदाताओं के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर मार्क की गई जगहों पर ही लाईनें लगाई गईं। उपायुक्त ने बताया कि वीरवार को भी कई वयोवृद्ध मतदाताओं ने भी अपने परिजनों की मदद से मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनके अलावा पहली बार वोट डालने आए युवा मतदाता भी काफी उत्साहित दिखे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी, 2021 को 11 केवी हिमाचल कंडक्टर फीडर की विद्युत आपूर्ति विद्युत लाईनों के रखरखाव कार्य के दृष्टिगत बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इस कारण 22 जनवरी, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर बाद 3.00 बजे तक आंजी, शराणु, शमलेच, बड़ोग, बाड़ा, कलोल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में 83.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के सोलन विकास खण्ड की 11 ग्राम पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुआ। सोलन विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 11 ग्राम पंचायतों के 55 मतदान केन्द्रों पर 10542 मतदाताओं में से कुल 8850 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4531 (86.37 प्रतिशत) पुरूषों तथा 4319 (81.55 प्रतिशत) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोलन विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 79.31 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सरस्वती विद्या निकेतन एजुकेशन सोसायटी कुनिहार द्वारा ब्रिलियंट ब्रेन क्विज कंपटीशन का आयोजन 24 जनवरी को किया जायगा। यह जानकारी सरस्वती विद्या निकेतन एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के संस्थापक टीसी गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी पिछले 35 वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रही है जिस को मध्य नजर रखते हुए 24 जनवरी रविवार को ऑनलाइन साइंस कयूज कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। यह ऑनलाइन साइंस क्यूज कंपटीशन होगा जिसमें अभी तक छठी से आठवीं कक्षा के 367 छात्र छात्राँए भाग ले रहे है। वही कक्षा नौवी से बारहवीं कक्षा के 311 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस कंपटीशन के लिए किसी भी छात्र छात्रा से कोई भी रजिस्ट्रेशन राशि नहीं ली गई है। इस कंपटीशन का परिणाम 30 जनवरी को ऑन लाइन निकला जाएगा व इस कम्पिटिशन की अन्सर की व प्रशन पत्र 27 जनवरी को ऑनलाइन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस कंपटीशन के बारे में किसी को कोई भी जानकारी चाहिए तो वह लुपिन गर्ग, गुरप्रीत बाजवा, पदम नाभम के दूरभाष नंबर 7018260982, 7009949182, 7876192355 पर संपर्क कर सकते हैं।
नगर निगम की बिना अनुमति विज्ञापन होर्डिंग लगाने वालों के विरुद्ध निगम कार्रवाई करेगा। जगह-जगह अवैध रूप से लगे विज्ञापन होर्डिंगों को हटाने के लिए निगम अभियान शुरू करेगा। अभियान के दौरान न केवल अवैध रूप से लगे होर्डिंग, विज्ञापन बैनर व अवैध विज्ञापन सामग्री को हटाया जाएगा बल्कि नियम उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से पूर्व नगर निगम की टीम ने शहर का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान करीबन 180 अवैध होर्डिंग्स पाई गई। सर्वे के आधार पर नगर निगम ने अवैध होर्डिंग लगाने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। इनके साथ ही होर्डिंग हटाने के लिए 7 दिन की मौहलत दी है। ऐसे में यदि लगाए गए होर्डिंग्स नही हटाए गए तो नगर निगम द्वारा हटाया जाएगा। निगम आयुक्त प्रशांत सिरकेक ने बताया कि जहां भी अवैध होर्डिंग लगे पाए जाएंगे, उनको हटाने के साथ संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को अवैध होर्डिंग, अवैध विज्ञापनों को हटाने के निर्देश दिए है।
जिला शिमला में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय एवं अन्तिम चरण के लिए शाम 4 बजे तक 72.40 प्रतिशत मतदान हुआ। विकास खण्ड ठियोग में शाम 4 बजे तक सबसे अधिक 78.6 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। वहीं, रोहड़ू में 67.3 फीसदी, नारकंडा ब्लॉक में 67.6 फीसदी व जुब्बल कोटखाई में 69.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसके साथ जिला में कुल 72.40 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान हर आयु वर्ग के मतदाताओं में उत्साह देखा गया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से लेकर वयोवृद्ध मतदाताओं ने अपने मूल्यवान मत का इस्तेमाल किया। वहीं, कल 22 जनवरी को जिला परिषद तथा बीडीसी सदस्यों के लिए मतगणना की जाएगी। वोटों की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले सभी पंचायत समितियों के लिए गिनती होगी और फिर जिला परिषद के लिए मतगणना शुरू होगी।
हमीरपुर। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा सुजानपुर नगर पंचायत चुनावों में घटे घटनाक्रम के बाद आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा है की प्रदेश सरकार को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी के ऐसे कौन से नेता हैं जो सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी को बढ़ावा देकर न केवल सरकार की इमेज को तार-तार कर रहे हैं बल्कि जनता के चुने हुए विधायक गरिमा को भी ठेस पहुंचा रहे हैं। आज एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भरने वाली जो भाजपा अपना अलग चाल, चरित्र, चेहरा होने का राग अलापती है, उस का घिनौना चेहरा सुजानपुर की जनता ने लगातार तीसरी बार देखा है। उन्होंने सवाल किया कि सत्ता की शपथ गुंडागर्दी करवाने वालों का आखिर सरगना कौन है और प्रदेश सरकार आत्मसमर्पण के मुद्रा में क्यों खड़ी है। राजेंद्र राणा ने तल्ख अंदाज में कहा कि उनकी छवि को तार-तार करने के लिए भाजपा द्वारा तीसरी बार सत्ता प्रायोजित धौंस व गुंडागर्दी का सहारा लिया गया और हर बार भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार की तर्ज पर भाजपा के कुछ नेता गुंडागर्दी के सहारे लोकतंत्र का अपहरण करना चाहते हैं और सच की आवाज को दबाना चाहते हैं लेकिन पहले भी उनको मुंह की खानी पड़ी है और भविष्य में भी उन्हें चारों खाने चित होना पड़ेगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाने के लिए जिस तरह सरेआम भाजपा नेताओं के इशारे पर कुछ गुंडों द्वारा मानवता की तमाम हदें लांघी गई और एक चुने हुए पार्षद पर मेरे खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाने का जिस तरह दबाव बनाया गया, उससे सत्ता पक्ष का घिनौना चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। राजेंद्र राणा ने कहा कि तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई है। उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई पार्षद अपने परिवार सहित अपने विधायक से मिलने उसके घर जाता है तो क्या यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि क्या कोई पार्षद अपनी समस्या अपने विधायक के समक्ष नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि जो पार्टी सुशासन का राग अलापती है और राजनीति में शुचिता की दुहाई देती है, वही पार्टी सत्ता प्रायोजित गुंडों को शह देकर हिमाचल प्रदेश को दूसरा बिहार व उत्तरप्रदेश बनाने की कोशिश कर रही है। राजेंद्र राणा ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि उनकी छवि को तार-तार करने की कोशिश की गई है। उन्होंने समरण दिलाते हुए कहा कि 2009 में भी सत्ता पक्ष के इशारे पर मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा बनाने का प्रयास हुआ था और तब सरकारी एजेंसियों की जांच के बाद तत्कालीन डीजीपी को प्रेस कांफ्रेंस करके यह कहना पड़ा था कि छानबीन में कुछ नहीं निकला। इसके बाद वर्ष 2017 में चुनावों के दौरान एक बार फिर से सुजानपुर में गुंडागर्दी को बढ़ावा देकर जनता पर दबाव बनाने के साथ-साथ वोटरों को धमकाने की कोशिश की गई लेकिन सुजानपुर की जनता ने ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया। अब तीसरी बार एक पार्षद पर यह दबाव बनाया गया कि वह विधायक पर अपहरण का मामला दर्ज करवाए लेकिन पार्षद ने सच्चाई की राह पर चलकर यह दर्शा दिया कि सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी से उसका हौसला टूटने वाला नहीं है। राजेंद्र राणा ने भाजपा सरकार को चेताया कि अगर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इसी तरह गुंडागर्दी का सहारा लिया गया और सत्ता के गुंडों को खुली छूट दी गई तो पूरे प्रदेश की जनता चुनावों में भाजपा को करारा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा भाजपा के भीतर ऐसी आखिर कौन सी ताकत है जो खुलकर गुंडागर्दी करवाती है और सरकार के होंठ सिल जाते हैं।
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए दिन में 2.00 बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 2.00 बजे तक विकास खण्ड धर्मपुर की 14 ग्राम पंचायतों में कुल 14584 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 7317 पुरूष तथा 7267 महिला मतदाता हैं।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय एवं अन्तिम चरण के लिए दिन में 02.00 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। जिला में 76 ग्राम पंचायतों के लिए दिन में 02.00 बजे तक कुल 73175 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 37233 महिलाओं तथा 35942 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन में दोपहर 2.00 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ। उपायुक्त ने कहा कि दोपहर 2.00 बजे तक विकास खण्ड सोलन की 11 ग्राम पंचायतों में 3771 महिलाओं तथा 3638 पुरूषों सहित कुल 7409 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत नवगांव से कृष्ण देव गौतम प्रधान चुने गए है तो वही चुन्नी लाल उपप्रधान चुने गए है। नवनिर्वाचित प्रधान कृष्ण देव गौतम तथा उपप्रधान चुन्नी लाल ने नवगांव पंचायत की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए पंचायत हर संभव प्रयास करेगी तथा विकास कार्यो को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जनता की उमीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे व आखिरी चरण के चुनाव में भी मतदाता बढ़चढ़ कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के कारण जैसे-जैसे धूप खिली वैसे-वैसे मतदाताओं का उत्साह भी बढ़ता रहा। सुबह जहां धीमी गति के साथ मतदान शुरू हुआ लेकिन दोपहर तक यह रफतार बढऩे लगी तथा मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही है। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। तीसरे व आखिरी चरण के पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में चौंतड़ा विकास खंड की 13 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। मतदाताओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2 बजे तक 63.5 फीसदी मतदान दर्ज हो चुका है।
सिरमौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने वीरवार को परिवार सहित ग्राम पंचायत बज्गा में जिला परिषद व बीडीसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह धर्मपत्नी रजनी कश्यप व बेटे विपुल कश्यप सहित चावोला बोहल प्राथमिक पाठशाला में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे और मतदान किया। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें भी लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति डालने का मौका मिला। सुरेश कश्यप ने कहा कि उनका जिला परिषद बागपशोग वार्ड है। उन्होंने कहा कि इस पंचायती राज चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है और पूरे हिमाचल में इस लहर का श्रय केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार की कुशल कार्य प्रणाली को जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 75% से ज्यादा मत हिमाचल प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को दिया है और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सभी चुनाव में प्रचंड बहुमत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल बयानबाजी तक सीमित रह गई है और धरातल पर जनता कांग्रेस पार्टी को नकार चुकी है। आने वाले समय में 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन मिलने जा रहा है जिससे मिशन रिपीट कर भाजपा एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के बाद नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और भाजपा सभी नगर निगमों में अपने महापौर और उपमहापौर बनाने में सफलता प्राप्त करेगी। कांग्रेस पार्टी के पास ना तो नेता है ना ही नीति है जिसके कारण कांग्रेस भाजपा का हिमाचल प्रदेश में मुकाबला नहीं कर पाएगी।
पंचायती राज व स्थानीय नगर निकायों के चुनाव परिणामों की ज़मीनी हक़ीक़त से कोसों दूर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौड़ झूठी शेख़ी मार रहे हैं। हमीरपुर से ज़ारी सयुंक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेन्दर अत्रि, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल कौशल, राज कुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा और कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की गृह पंचायतों में कांग्रेस पार्टी को पंच से लेकर प्रधान पद तक कोई उम्मीदवार तक भी नहीं मिल सका, उस पर कांग्रेस अध्यक्ष का बयान कि भाजपा के दोनों बड़े नेताओं की पंचायतों में कांग्रेस के लोग जीते हैं, स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष के झूठ को उजागर करने वाला है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की गृह पंचायत में पंचायत का पूरे का पूरा पैनल निर्विरोध चुन के आया है और सभी भाजपा समर्थित लोग चुने गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गृह पंचायत समीरपुर में भी पंच से लेकर प्रधान तक सारा पैनल भाजपा समर्थित चुन कर आया है। हालांकि इन लोगों ने चुनाव जीता है लेकिन चुनाव में खड़े अन्य प्रत्याशी भी भाजपा के ही लोग थे। कांग्रेस के पास तो इन दोनों ही पंचायतों में चुनावों में देने को उम्मीदवार भी नहीं मिले। कुलदीप राठौड़ और कुलदीप पठानिया को बयानबाजी करते समय तथ्य जान लेने चाहिए तभी कुछ बोलना चाहिए अन्यथा यह अपनी और अपने पद की गरिमा को भी हंसी का पात्र बनाकर दोनों को ठेस पहुंचाते हैं।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए दोपहर 12.00 बजे तक 46.23 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि दोपहर 12.00 बजे तक विकास खण्ड सोलन की 11 ग्राम पंचायतों के लिए स्थापित 55 मतदान केन्द्रों में 2633 पुरूषों तथा 2241 महिलाओं सहित कुल 4874 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए दोपहर 12.00 बजे तक 45.16 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे विकास खण्ड कण्डाघाट की 08 ग्राम पंचायतों के लिए स्थापित 44 मतदान केन्द्रों में कुल 4157 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 2301 पुरूषों तथा 1856 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए दोपहर 12.00 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि दोपहर 12.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 18 ग्राम पंचायतों के लिए स्थापित 100 मतदान केन्द्रों में 4822 पुरूषों तथा 4072 महिलाओं सहित कुल 8894 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए दोपहर 12.00 बजे तक 49.84 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 25 ग्राम पंचायतों में के लिए स्थापित 179 मतदान केन्द्रों में कुल 20572 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 10588 पुरूष तथा 9984 महिलाएं हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते दस महीने से स्कूल बंद रहने के बाद हिमाचल प्रदेश में स्कूल एक फरवरी से खुलने जा रहे है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 6 जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुए विद्यार्थीयो के संवाद में मिले सुझावों को लेकर निर्देश जारी कर दिए है। 15 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद भी अगर दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल नहीं आते है, तो इनके ऑनलाइन यूनिट टेस्ट होंगे। सरकार ने फैसला लिया है कि मार्च में प्रस्तावित प्री बोर्ड परीक्षाओं से पहले दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन यूनिट टेस्ट लिए जाएंगे। प्री बोर्ड परीक्षा में कम अंक लेने वाले विद्यार्थियों की अप्रैल में एक्सट्रा क्लासिज लगाई जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से बुधवार को स्कूल प्रिंसिपलों को पत्र जारी किया गया। जिसमे कहा गया है कि हर सप्ताह ऑनलाइन यूनिट टेस्ट लेने की व्यवस्था की जाए। जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आएंगे, उनके यूनिट टेस्ट व्हाट्सएप के माध्यम से लिए जाएं। जो विद्यार्थी स्कूल आएंगे, उनके टेस्ट कक्षा में लिए जाएं। इसके अलावा स्कूल खुलने पर अप्रैल 2020 में पढ़ाए गए सिलेबस की रिवीजन शुरू करने को भी कहा है। विद्यार्थियों को पूरा सिलेबस पढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित शंकाओं को दूर करने के लिए विशेष सत्र करने के निर्देश भी दिए हैं। जिला उपनिदेशकों को इन सभी फैसलों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए दिन में 12.00 बजे तक 45.24 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे तक विकास खण्ड धर्मपुर की 14 ग्राम पंचायतों के लिए स्थापित 86 मतदान केन्द्रों में कुल 9688 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5311 पुरूष तथा 4377 महिला मतदाता हैं।
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए प्रातः 10.00 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। नालागढ़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान हो रहा है। प्रातः 10.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 25 ग्राम पंचायतों में कुल 9711 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6085 पुरूष तथा 3626 महिलाएं हैं।
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए प्रातः 10.00 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 14 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। धर्मपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रातः 10.00 बजे विकास खण्ड धर्मपुर की 14 ग्राम पंचायतों में 3031 पुरूषों तथा 1670 महिलाओं सहित कुल 4701 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए प्रातः 10.00 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 08 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। कण्डाघाट विकास खण्ड में ग्राम पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रातः 10.00 बजे विकास खण्ड कण्डाघाट की 08 ग्राम पंचायतों में 1201 पुरूषों तथा 616 महिलाओं सहित कुल 1817 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए प्रातः 10.00 बजे तक 19 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 18 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण तथा सरली में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रातः 10.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 18 ग्राम पंचायतों में 2698 पुरूषों तथा 1455 महिलाओं सहित कुल 4153 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए प्रातः 10.00 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान हो रहा है। उपायुक्त ने कहा कि प्रातः 10.00 बजे तक विकास खण्ड सोलन की 11 ग्राम पंचायतों में 1511 पुरूषों तथा 822 महिलाओं सहित कुल 2333 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में प्रातः 10.00 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के पांचों विकास खण्डों की 76 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। के.सी. चमन ने कहा कि जिला के सोलन विकास खण्ड में तृतीय चरण में आज 11, कुनिहार विकास खण्ड में 18, कण्डाघाट विकास खण्ड में 08, धर्मपुर विकास खण्ड में 14 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में 25 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। तृतीय चरण में आज लगभग लगभग 104428 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें सोलन विकास खण्ड में लगभग 10542, कुनिहार विकास खण्ड में लगभग 21988, कण्डाघाट विकास खण्ड में लगभग 9208, धर्मपुर विकास खण्ड में लगभग 21416 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में लगभग 41274 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास खण्डों में पोलिंग पार्टियां राज्य सरकार के निर्देशानुसार नियमानुरूप कार्य कर रही हैं। मतदान प्रातः 08.00 बजे आरम्भ हुआ तथा सांय 04.00 बजे तक जारी रहेगा। कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी सामान्य मतदान के समाप्त होने के उपरान्त निर्धारित प्रोटोकोल के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना आज ही मतदान समाप्त होने क उपरान्त सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय में आरम्भ होगी। जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवरी, 2021 को की जाएगी।
हिमाचल में हो रहे पंचायती चुनावों में इस बार युवा शक्ति पर लोगों ने अपना भरोसा दिखाया है। रोहडू में 22 साल की अवंतिका को सरपंच चुना गया। बिलासपुर में 22 साल की जागृति, मंडी में खीरामणी और रोहडू में ही सोनिका लता को 22 साल की उम्र में प्रधान चुना गया। वहीं, अब चंबा में भी 22 साल की युवती को पंचायत प्रधान चुना गया है। चंबा के चुवाड़ी में भटियात ब्लॉक की ग्राम पंचायत मलूंडा में जनता ने युवती दिव्य ज्योति के नाम पर मुहर लगाई है। 22 साल की ज्योति ने इतनी कम उम्र में ही मिनी संसद की सबसे बड़ी उपाधि संभालने का गौरव प्राप्त किया है। ज्योति की इस उपलब्धि से क्षेत्र व स्थानीय पंचायत के लोगों में काफी खुशी व उत्साह है। बता दें, दिव्य ज्योति का जन्म जिला चंबा के चुवाड़ी की मलूंडा पंचायत में 1 जनवरी 1999 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के ही स्कूल से की। चुवाड़ी के विद्यालय से सेंकेंडरी एजुकेशन और दुनेरा के कालेज से बीबीए की है। दिव्य ज्योति अभी एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। उसकी इस उपलब्धि से माता-पिता ही नहीं, बल्कि पूरा गांव खुश है। चुनाव जीतने के बाद दिव्य ज्योति ने कहा कि वह पंचायत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने और उसे एक रोल मॉडल बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर लोगों के साथ मिलकर कार्य करेंगी।
परवाणु नगर परिषद में नाटकीय घटनाक्रम के बाद आखिरकार कांग्रेस ने कब्जा तो कर लिया पर ठाकुरदास शर्मा अध्यक्ष नहीं बन पाए। तमाम जद्दोजद के बीच वीरवार को निशा शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। दरअसल नप चुनाव में 6 कांग्रेस समर्थित पार्षद और तीन भजपा समर्थित पार्षद जीते थे। पर कांग्रेस के 6 पार्षदों में से एक भाजपा की बागी निशा शर्मा थी जो वार्ड 9 से चुनाव लड़ी और कांग्रेस ने उनके सामने कोई उम्मीदवार नहीं उतरा था। जबकि वार्ड 8 से कांग्रेस ने निर्दलीय मोनिशा शर्मा को समर्थन दिया था। चुनाव में मिली हार के बाद ही भाजपा की और से इन दोनों पार्षदों को अपनी ओर करने का प्रयास चल रहा था ताकि नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो सके। बहरहाल कांग्रेस किसी तरह नगर परिषद पर कब्जा करने में कामयाब जरूर रही लेकिन चुनाव में पार्टी को फ्रंट से लीड करने वाले पूर्व नप अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा अध्यक्ष पद पर काबिज नहीं हो सके। ये ही राजनीति हैं, कभी भी कुछ भी मुमकिन हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के गड़सा के तहत आने वाले बेगोणा गांव में बुधवार को देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ढाई मंजिला मकान में आग लगने से मकान के अंदर रह रहे व्यक्ति, राजू (उम्र 43 वर्ष) की झुलसकर मौत हो गई है। जब मकान में आग लगी उस वक्त ये व्यक्ति अकेला था। जानकारी के अनुसार आग लगने से 4 लाख की सम्पति का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबकि देर रात को माकन में आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने काफी भयानक रूप ले लिया। आग की भनक लगते ही गांव के लोग भी आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन आग लगने के बाद भी मकान के अंदर से व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा की पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम को जल्द ही 400 चालक मिलेंगे। चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिमला की मंडलीय कार्यशाला तारादेवी में प्रतिभागियों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जा रहे हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 8 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई है। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागी यहां ड्राइविंग टेस्ट दे रहे हैं। एचआरटीसी के महाप्रबंधक नवीन कप्लस की अगुवाई में ड्राइविंग टेस्ट के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी में उप मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक तारादेवी विनोद शर्मा सहित निगम के चार डिवीजनों से एक-एक ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर शामिल हैं। बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास 400 चालकों के पदों के लिए करीब नौ हजार आवेदन आए हैं। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा है। निगम में चालक की भर्ती अनुबंध आधार पर हो रही है। ये चालक तीन साल तक अनुबंध पर रहेंगे। इसके बाद नियमित होंगे। चालकों के ड्राइविंग टेस्ट 31 जनवरी तक लिए जाएंगे।
कोरोना से बचाव के लिए इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर जल्द ही बाजार में आ जाएगा। यह पाउडर सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान पालमपुर के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। यह मनुष्य की रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाएगा। लम्बे शोध के बाद संस्थान के वैज्ञानिकों ने इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर की तकनीक तैयार की है। इसे बनाने के लिए हर जड़ी बूटी की अच्छे से जाँच की गई है। ये आदमी की रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाएगा। इसे खाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ेगी। कोविड-19 से पीड़ित हो चुके लोगों की इम्युनिटी को भी यह पाउडर मज़बूत करेगा। कुछ ही दिनों में पाउडर बाज़ार में आ जाएगा। बाज़ार में इस की कीमत क्या होगी यह संस्थान जल्द तय करेगा। इससे पहले सीएसआईआर ने कोरोना के बचाव के लिए सैनिटाइजर भी तैयार किया था।
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव होने जा रहे है। आज 1137 पंचायतों में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद 4 से 5 बजे तक कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन मतदाता वोट डालेंगे। पंचायतों में मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और देर शाम तक नतीजे घोषित किए जाएगें । इस दौरान जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए भी मतदान होगा और इनके चुनाव नतीजे 22 जनवरी को घोषित होंगे। सभी मतदान केंद्रों को मतदान से एक दिन पहले सैनिटाइज कर दिया गया है। बता दें की राज्य में चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए 6457 पोलिंग पार्टी को तैनात कर रखा हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण हो सकें। प्रत्येक मतदान केंद्र में सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मी और एक होम गार्ड का जवान तैनात किया गया है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग ने सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। राज्य चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मतदान के लिए खास दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ की मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की गयी है।
परवाणू नगर परिषद से दो बार रही भाजपा की पार्षद निशा शर्मा ने विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गई। निशा को इस बार कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया था और उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 109 वोटों से करारी शिकस्त दी है। निशा शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का पार्टी में शामिल करने पर सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह आप कांग्रेस पार्टी की मजबूती व एकता के लिए तनमन से कार्य करेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमेश चौहान, इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, कसौली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, परवाणू कांग्रेस के राजेंद्र गर्ग व लखविंदर सिंह मौजूद थे।
सुजानुपर में नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मची धमाल-चौकड़ी के बीच आखिर विधायक राजेंद्र राणा के सियासी पैंतरे ने विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है। नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी व कांग्रेस के 4-4 समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। इस तरह यहां बीजेपी व कांग्रेस नगर परिषद की जंग में बराबरी पर रही है। एक आजाद उम्मीदवार जीते हैं। बराबरी की इस जंग में यहां नगर परिषद की सरदारी का चुनाव जहां सत्ताधारी बीजेपी के लिए नाक का सवाल बना हुआ था, वहीं कांग्रेस ने भी चुनाव को साख का सवाल बनाया हुआ था। हालांकि जीते आजाद उम्मीदवार को भी जीत के बाद बीजेपी ने अपना करार दिया था। लेकिन समर्थन के नाम पर चुनाव में उतरती दफा समर्थन न देने के दगा को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना चुके इस उम्मीदवार की नाराजगी भी जीत के बावजूद भी बीजेपी से बरकरार रही। अगर बीजेपी के चुनावी गणित को समझें तो आजाद प्रत्याशी को मिलाकर बीजेपी के पास बड़ा नंबर था। एक तरह से बीजेपी के 9 में से यहां 4+1 पार्टी समर्थित जीते पार्षद माने जा रहे थे। ऐसे में बीजेपी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा था लेकिन अब यहां बीजेपी को मतों से कौन मात दे गया और कौन दगा दे गया। यह सवाल बीजेपी के लिए हार के बावजूद सवाल ही बना हुआ है। आजाद उम्मीदवार को मिलाकर लॉयन शेयर होने के बावजूद यहां अगर बीजेपी औंधे मुंह गिरी है तो यह राणा के राजनीतिक कौशल का कमाल माना जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष पद को नाक और साख का सवाल बना चुकी बीजेपी ने सरदारी के खेल में धौंस-दबाव के तमाम हथकंडे अपनाते हुए सरकारी तंत्र और मंत्र का भी खूब इस्तेमाल किया। मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। लेकिन आखिर में इस सारे खेल में जहां बीजेपी औंधे मुंह धड़ाम हुई वहीं राणा के जलबे का जादू सुजानपुर शहर में हर किसी के सिर चढ़ कर बोला। बीजेपी के हर पैंतरे का तोड़ अपनी आस्तीन में रखने वाले राणा ने अपने राजनीतिक हुनर व विश्वास के दम पर चारों खाने चित्त किया। राणा के इस राजनीतिक कौशल की चर्चा दिन भर सुजानपुर शहर में चली रही। जबकि जीत के बावजूद हारी बीजेपी मन मसोस कर उदास व हताश रही। नगर परिषद सुजानपुर की सरदारी की जीत के बाद क्या बोले राणा सुजानपुर की नगर परिषद की सरदारी में सरकारी दबाव से आहत होने के बावजूद आत्मविश्वास से लबरेज राणा ने इस नाटक का पटाक्षेप करते हुए कहा कि सुजानपुर में बीजेपी की धौंस-दबाव को जनता ने नकारा और धिक्कारा है। यहां विकास व विश्वास की जीत हुई है। सुजानपुर नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार वीना धीमान की अध्यक्ष पद की ताजपोशी के बाद प्रदेश पंचायती राज प्रभारी एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा बोले कि गवर्नमेंट स्पॉन्सर्ड गुंडागर्दी के बावजूद सुजानपुर शहर की जनता की जन भावनाओं की जीत हुई है। यहां समाज में नफरत फैलाने व बांटने वालों के नापाक इरादों को जनता ने जम कर धिक्कारा और नक्कारा है। राणा ने कहा कि सुजानपुर नगर परिषद की एक पार्षद को जबरन किडनैप करने के बावजूद न बीजेपी की धौंस चली है और न ही दबाव काम आया है। आखिर इस चुनाव में सुजानपुर शहर की जनता ने विकास व भाईचारे को स्वीकारा है। राणा ने कहा कि हैरानी इस बात की है कि छोटे से चुनाव में भारी सरकारी दबाव के बावजूद सुजानपुर शहर को रातोंरात छावनी में तबदील कर दिया गया था। किडनैप किए गए पार्षद के परिजनों को रात भर बंधक बनाकर उन पर भारी मानसिक दबाव डाला गया। लेकिन निर्भीक और निष्पक्ष पार्षद ने धौंस और दबाव को दरकिनार करते हुए विकास और विश्वास पर मोहर लगाकर बीजेपी को करारा जवाब दिया है। राणा ने कहा कि बीजेपी बेशक जो मर्जी झूठ-फरेब की राजनीति कर ले लेकिन सुजानपुर की जनता उनके किसी भी झांसे में आने वाली नहीं है। इसका सीधा संदेश सुजानपुर के पंचायती राज चुनावों में जनता ने दिया है। उन्होंने कहा कि वह सुजानपुर की जनता की निर्भिकता व निष्पक्षता का उपकार मानते हुए शहर की जनता का आभार प्रकट करता हूं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 76 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि तृतीय चरण में लगभग 104079 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 52831 पुरूष तथा लगभग 51248 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं। के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ में 21 जनवरी, 2021 को तृतीय चरण में 25 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड कुनिहार में 18 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड धर्मपुर में 14 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड सोलन में 11 ग्राम पंचायतों में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट में 08 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 21 जनवरी, 2021 को नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान होगा। उपायुक्त ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण तथा सरली में मतदान होगा। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि तृतीय चरण में 21 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड कि ग्राम पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान होगा।
हमीरपुर। नगर पंचायत नादौन में अध्यक्ष पद पर तरुण कपिल तथा उपाध्यक्ष पद पर योगराज की ताजपोशी हुई। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में एसडीएम विजय धीमान जी ने यह घोषणा की। इस सुअवसर पर स्वयं मौके पर पहुंचकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम् पार्षदों को बधाई दी। विजयी उम्मीदवारों ने कहा की वह भारतीय जनता पार्टी के मूलमंत्र #sabkasathsabkavikas को साथ लेकर मिल-जुल कर शहर का विकास किया जाएगा तथा विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। हम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की जयराम सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ाएंगे। इसके उपरांत ढोल नगाड़ों सहित शहर भर में विजय यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शहरी भाजपा अध्यक्ष राजकुमार सौंधी, चुनाव प्रभारी भाजपा तरसेम कपिल, पार्षद सुषमा अवस्थी, सुरेंद्र कुमार, नवल अवस्थी, ओंकार शर्मा, निशांत शर्मा, हंसराज, मोहनलाल, मनोरंजन गुलाटी, अनिल गुलेरिया, यशपाल डोगरा व वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 56 ग्राम पंचायतों में से 18 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि तृतीय चरण में कुनिहार विकास खण्ड की 18 ग्राम पंचायतों में लगभग 21906 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 11046 पुरूष तथा 10860 महिला मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण तथा सरली में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कशलोग में लगभग 968 मतदाता हैं। इनमें 500 महिलाएं तथा 468 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत कोटलू में लगभग 744 मतदाता हैं। इपमें 374 पुरूष तथा 370 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चाखड़ में 1349 मतदाता हैं। इनमें 697 पुरूष तथा 652 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत संघोई में 556 पुरूषों तथा 548 महिलाओं के साथ कुल 1104 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत दावंटी में लगभग 1118 मतदाता हैं। इनमें 569 पुरूष तथा 549 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा में 584 पुरूषों तथा 565 महिलाओं के साथ लगभग 1149 मतदाता हैं। केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत कुनिहार में लगभग 2573 मतदाता हैं। इनमें 1296 महिलाएं तथा 1277 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत बखालग में 893 महिलाओं तथा 877 पुरूषों के साथ लगभग 1770 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत पारनु में लगभग 1733 मतदाता हैं। इनमें 869 महिलाएं तथा 864 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत डूमैहर में लगभग 1969 मतदाता हैं। इनमें 1001 पुरूष तथा 968 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बरायली में लगभग 826 मतदाता हैं। इनमें 414 महिलाएं तथा 412 पुरूष हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत बड़ोग में 565 महिलाआंे तथा 554 पुरूषों के साथ लगभग 1119 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बेरल में लगभग 714 मतदाता हैं। इनमें 396 पुरूष तथा 318 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत दधोगी में लगभग 892 मतदाता हैं। इनमें 449 पुरूष तथा 443 महिला मतदाता हैं। केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत देवरा में लगभग 1333 मतदाता हैं। इनमें 672 पुरूष तथा 661 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत मटेरनी में 501 पुरूषों तथा 468 महिला मतदाताओं के साथ लगभग 969 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत सानण में लगभग 985 मतदाता हैं। इनमें 499 महिलाएं तथा 486 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत सरली में लगभग 591 मतदाता हैं। इनमें 309 पुरूष तथा 282 महिला मतदाता हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में से 08 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि तृतीय चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड कि ग्राम पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड की 08 ग्राम पंचायतों में लगभग 9206 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 4725 पुरूष तथा 4481 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत काहला में लगभग 773 मतदाता हैं। इनमें 394 महिला तथा 379 पुरूष मतदाता हैं। ग्राम पंचायत सायरी में लगभग 1642 मतदाता हैं। इसमें पुरूष 834 तथा 808 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत सैंज में लगभग 848 मतदाता हैं। इनमें 441 पुरूष तथा 407 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत क्वारग में 717 पुरूषों तथा 672 महिलाओं के साथ लगभग 1389 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत तुन्दल में लगभग 993 मतदाता हैं। इनमें 515 पुरूष तथा 478 महिलाएं हैं। केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत बांजनी में लगभग 1119 मतदाता हैं। इनमें 575 पुरूष तथा 544 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत देलगी में लगभग 1187 मतदाताओं सहित 618 पुरूष तथा 569 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत दंघील में 646 पुरूष तथा 609 महिला मतदाताओं सहित लगभग 1255 मतदाता हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की 37 ग्राम पंचायतों में से 11 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में सोलन विकास खण्ड की 11 ग्राम पंचायतों में लगभग 10511 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 5277 पुरूष तथा 5234 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग 1188 मतदाता हैं जिनमें से 597 पुरूष तथा 591 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सेर बनेडा में लगभग 911 मतदाता हैं जिनमें से 456 महिलाएं तथा 455 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत काबाकलां में लगभग 808 मतदाता हैं जिनमें से 407 महिलाएं तथा 401 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत धरोट में लगभग 1003 मतदाता हैं जिनमें से 522 पुरूष तथा 481 महिलाएं हैं। केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत कोरों कंैथड़ी में लगभग 1023 मतदाता हैं जिनमें से 515 महिलाएं तथा 508 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत चामत भडे़च में लगभग 1023 मतदाता हैं जिनमें से 527 पुरूष तथा 496 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रणों में लगभग 800 मतदाता हैं जिनमें से 401 पुरूष तथा 399 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर 597 महिलाओं तथा 565 पुरूषांे के साथ कुल 1162 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत शामती में लगभग 753 मतदाता हैं जिनमें से 378 महिलाएं तथा 375 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत सेरी में लगभग 838 मतदाता हैं जिनमें से 424 महिलाएं तथा 414 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत कोठों में लगभग 1002 मतदाता हैं जिनमें से 512 पुरूष तथा 490 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 44 ग्राम पंचायतों में से 14 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में धर्मपुर विकास खण्ड की 14 ग्राम पंचायतों में लगभग 21416 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 10856 पुरूष तथा 10560 महिलाएं हैं। केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत आंजीमातला में लगभग 1416 मतदाता हैं जिनमें से 731 पुरूष तथा 685 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भावगुड़ी में लगभग 1279 मतदाता हैं जिनमें से 659 पुरूष तथा 620 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चामियां में लगभग 788 मतदाता हैं जिनमें से 413 पुरूष तथा 375 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चण्डी में लगभग 1447 मतदाता हैं जिनमें से 728 पुरूष तथा 719 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत दाड़वां में लगभग 2157 मतदाता हैं जिनमें से 1117 पुरूष तथा 1040 महिलाएं हैं। केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत धर्मपुर में लगभग 3515 मतदाता हैं जिनमें से 1777 पुरूष तथा 1738 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत गनोल में लगभग 974 मतदाता हैं जिनमें से 499 पुरूष तथा 475 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में 764 महिलाओं तथा 716 पुरूषों के साथ लगभग 1480 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत जंगेशु में लगभग 1850 मतदाता हैं जिनमें से 950 पुरूष तथा 900 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कसौली गड़खल में लगभग 2193 मतदाता हैं जिनमें से 1101 महिलाएं तथा 1092 पुरूष तथा हैं। ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में लगभग 1294 मतदाता हैं जिनमें से 660 महिलाएं तथा 634 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत कोटीनाम्भ में लगभग 1351 मतदाता हैं जिनमें से 683 पुरूष तथा 668 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मेहलों में लगभग 828 मतदाता हैं जिनमें से 440 पुरूष तथा 388 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोटला में लगभग 844 मतदाता हैं जिनमें से 427 महिलाएं तथा 417 पुरूष हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 77 ग्राम पंचायतों में से 25 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में नालागढ़ विकास खण्ड में 21 जनवरी, 2021 को नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 25 ग्राम पंचायतों में लगभग 41040 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 20927 पुरूष तथा 20113 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत बधोखरी में लगभग 1124 मतदाता हैं। इनमें 565 महिलाएं तथा 559 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत बाह में लगभग 662 मतदाता हैं। जिनमें से 338 पुरूष तथा 324 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बायला में लगभग 734 मतदाता हैं। जिनमें से 374 महिलाएं तथा 360 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत भोगपुर में लगभग 1441 मतदाता हैं। जिनमें से 754 महिलाएं तथा 687 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत बैरछा में लगभग 1301 मतदाता हैं। जिनमें से 654 महिलाएं तथा 647 पुरूष हैं। उन्हांेंने कहा कि ग्राम पंचायत बरूणा में लगभग 2475 मतदाता हैं। जिनमें से 1266 पुरूष तथा 1209 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भियुंखरी मंे लगभग 1163 मतदाता हैं। जिनमें से 598 पुरूष तथा 656 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत चमदार में लगभग 1985 मतदाता हैं। जिनमें से 996 पुरूष तथा 989 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत चड़ोग में लगभग 1031 मतदाता हैं। जिनमें से 523 पुरूष तथा 508 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत दभोटा में लगभग 3708 मतदाता हैं। जिनमें से 1871 पुरूष तथा 1837 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत गोल जमाला में लगभग 2167 मतदाता हैं। जिनमें से 1107 पुरूष तथा 1060 महिलाएं हैंै। ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में लगभग 2117 मतदाता हैं। जिनमें से 1109 पुरूष तथा 1008 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जयनगर में लगभग 813 मतदाता हैं। जिनमें से 435 पुरूष तथा 378 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जोघों में लगभग 1725 मतदाता हैं। इनमें 880 महिलाएं तथा 845 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत खिल्लियां में लगभग 926 मतदाता हैं। इनमें से 474 महिलाएं तथा 452 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत किरपालपुर में लगभग 3348 मतदाता हैं। इनमें से 1723 पुरूष तथा 1625 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत किशनपुरा में लगभग 2400 मतदाता हैं। इनमें से 1227 पुरूष तथा 1173 महिला मतदाता हैं। उन्हांेने कहा कि ग्राम पंचायत कुण्डलू में लगभग 1686 मतदाता हैं। इनमें से 876 पुरूष तथा 810 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोहू में लगभग 835 मतदाता हैं। इनमें से 425 पुरूष तथा 410 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लोधी माजरा में लगभग 1717 मतदाता हैं। इनमें से 895 पुरूष तथा 822 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत माजरा में लगभग 1819 मतदाता हैं। इनमें से 942 पुरूष तथा 877 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मलैहणी में लगभग 829 मतदाता हैं। इनमें से 435 पुरूष तथा 394 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मानपुरा में लगभग 2082 मतदाता हैं। इनमें से 1059 पुरूष तथा 1023 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत मितियां में लगभग 1380 मतदाता हैं। इनमें से 744 पुरूष तथा 636 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सौड़ी में लगभग 1572 मतदाता हैं। इनमें से 829 पुरूष तथा 743 महिला मतदाता हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाएं।
सुजानपुर नगर परिषद में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां भाजपा के बहुमत में होने के बावजूद कांग्रेस समर्थित वीना धीमान अध्यक्ष चुनी गई हैं। सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय जीते पवन कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद 4-4 वार्डों से जीते हैं। वार्ड-7 से निर्दलीय पवन कुमार ने चुनाव जीता है। बहुमत के लिए 5 पार्षदों का साथ चाहिए था। निर्दलीय सहित पांच पार्षद गत दिवस पूर्व सीएम धूमल से भी मिले थे। सूत्रों के मुताबिक सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की चाणक्य नीति का जादू चला है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विधायक प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि वे निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और उन्हें संबंधित क्षेत्रों की विकासात्मक आवश्यकताओं और जन आकांक्षाओं की बेहतर जानकारी होती है। यह बात उन्होंने योजना विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महसूस किया गया है कि विधायक प्राथमिकताओं में अक्सर विलम्ब हो जाता है क्योंकि संबंधित विभागों द्वारा समय पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार नहीं की जाती है। विधायकों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप देते समय विश्वास में लिया जाना चाहिए और इसे तैयार करने में विलम्ब के कारणों के बारे में भी उन्हें अवगत करवाया जाना चाहिए ताकि इस दिशा में उचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि विधायकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर योजना के बारे में जिला स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे लीक से हटकर सोचें और अपने जिले में कम से कम एक विशेष योजना शुरू करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने समूचे विश्व को प्रभावित किया है, जिसके लिए कोई तैयारी नहीं थी। उपायुक्तों को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट में शामिल करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू होने वाली सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र भी विकसित किया जाना चाहिए। एफसीए और एफआरए स्वीकृतियों पर विशेष बल दिया जाना चाहिए क्योंकि इनके कारण कई बड़ी परियोजनाओं में विलम्ब हो जाता है। उन्होंने कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं के निष्पादन में देरी की जांच के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि आरआईडीएफ-एक्सएक्सवीआई के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग में 500 करोड़ रुपये की 114 परियोजनाएं जबकि जल शक्ति विभाग में 300 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं को पूरा करने की अवधि 2020-21 से 2023-24 तक है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अन्तर्गत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को निर्धारित समय पर तैयार करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कुल योजना आकार अनुसूचित जाति उप-योजना और जनजातीय उप-योजना में निर्धारित अनुपात में संलग्न हो। उन्होंने कहा कि कार्यान्वयन और निगरानी संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी आकलन के साथ की जानी चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं और बजट आश्वासनों के कार्यान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राज्य सरकार ने नाबार्ड और अन्य फंडिंग एजेंसियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए प्रति विधान सभा क्षेत्र की सीमा बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये जबकि विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत आवंटन राशि को बढ़ाकर 1.75 करोड़ रुपये किया गया है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए निगरानी तंत्र को भी और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने राज्य की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए वार्षिक गतिविधियों की योजना बनाने पर बल दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने कहा कि उपायुक्तों को ठोस प्रस्तावों के साथ आगे आना चाहिए ताकि इन प्रस्तावों को बजट में शामिल किया जा सके। योजना सलाहकार डा. बसु सूद ने इस अवसर पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। सचिव प्रशासनिक सुधार संदीप भटनागर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आर.डी. धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा एवं के.के. पंत, सचिव रजनीश, देवेश कुमार, डा. अक्षय सूद, डा. राजीव शर्मा और अमिताभ अवस्थी, विशेष सचिव सी.पी. वर्मा, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. रवि शर्मा, इंजीनियर-इन-चीफ जल शक्ति विभाग नवीन पुरी, निदेशक स्वास्थ्य डा. बी.बी. कटोच सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। सभी जिलों के उपायुक्त आॅनलाइन बैठक से जुड़े और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
हमीरपुर। जिला में बुधवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर उपमंडल के गांव नारा के एक ही परिवार के 3 लोग 40 वर्षीय व्यक्ति, 13 वर्षीय लड़का और 10 वर्षीय लड़की शामिल है। इनके अलावा गांव बड़सर की एक 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए कुल 83.54 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। जिला में 82 ग्राम पंचायतों के 1,15,019 मतदाताओं में से कुल 96082 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 48813 पुरूषों तथा 47269 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयाग किया। उन्होंने कहा कि कुल मतदाताओं में से 01 पुरूष तथा 01 महिला कोविड-19 पोजिटिव मतदाता ने भी प्रोटोकोल के पूर्ण पालन के साथ कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बलेरा में मतदान किया। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में सोलन जिला में 518 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे। के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। उन्होंने सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
धर्मशाला के दाड़ी में पिछले सपताह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से बेनामी संपत्ति मामले में लोकनिर्माण विभाग के एक अधिकारी के घर रेड की थी, जिसमे करीब 18 करोड़ की अघोषित आय की जानकारी मिली है। वहीं, अब इस मामले में दाड़ी की एक महिला कर्मचारी भी कार्रवाई के घेरे में आ गई है। आरोपी के साथ रहने वाली महिला, जो की कोर्ट में एक चतुर्थी श्रेणी की कर्मचारी है, उसे ससपेंड कर दिया गया है। जिला एवं सत्र न्यायधीश जेके शर्मा को सिविल जज धर्मशाला की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला कर्मचारी को संस्पेड किया है। 3 रात और 4 दिन चली इस कार्रवाई में कार्यालय में बतौर विजिलेंस कर्मचारी के दाड़ी बाईपास रोड स्थित आवास से 18 करोड़ रुपए की अघोषित आय के दस्तावेज मिले थे। जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला दाड़ी क्षेत्र के हब्बड़ निवासी है। उसके लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ संबंध थे। महिला के घर में दबिश के दौरान सोमवार को लाखों रुपये के गहने व नकदी बरामद हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपित ने तीन साल पहले अमेरिका के पते पर एक कंपनी बनाई थी। कंपनी के नाम पर आरोपित भूटान के कथित जादुई सिक्के बेचने के नाम पर लोगों को ठगता था। बता दें कि आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से आई थी। 2017 में आरोपित ने चंडीगढ़ के एक व्यक्ति से करीब सवा करोड़ रुपये की ठगी की थी। पीड़ित व्यक्ति ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी उक्त कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। इंटरनेट पर यूके की फर्जी कंपनी बनाकर इस ठगी को अंजाम दिया गया था। इसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में ठगी के मामलों में एफआईआर दर्ज हैं।
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तीसरे एवं आखिरी चरण में वीरवार को हमीरपुर जिला की 81 ग्राम पंचायतों के 457 वार्डों के 457 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि जिला में पहले और दूसरे चरण की निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद अब तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 457 मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं और वहां सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि वीरवार को विकास खंड बमसन की 17, बिझड़ी की 17, भोरंज की 13, हमीरपुर की 8, नादौन की 19 और सुजानपुर की 7 ग्राम पंचायतों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इन पंचायतों से संबंधित जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। देवाश्वेता बनिक ने उक्त पंचायतों के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों एवं नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजीटिव लोगों को भी मतदान का अवसर प्रदान किया जाएगा, लेकिन वे 4 बजे के बाद ही मतदान कर सकेंगे। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र की इस सबसे छोटी इकाई में अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उपायुक्त ने यह भी आग्रह किया है कि सभी सामान्य मतदाता निर्धारित समयावधि में प्रात:8.00 से सायं 4.00 बजे तक मतदान अवश्य कर लें, ताकि उसके उपरांत कोरोना संक्रमित एवं गृह-संगरोध में रह रहे मतदाताओं को मतदान के लिए पर्याप्त समय मिल सके। देवाश्वेता बनिक ने बताया कि मतदान के बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सदस्यों के मतों की गिनती पंचायतों में आरंभ कर दी जाएगी और देर शाम तक इनके परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती विकास खंड मुख्यालयों पर 22 जनवरी को होगी। पंचायत चुनाव का तृतीय चरण : 81 ग्राम पंचायतें विकास खंड बिझड़ी : विकास खंड बमसन : विकास खंड भोरंज : विकास खंड सुजानपुर : विकास खंड नादौन : विकास खंड हमीरपुर : 1. सठवीं 2. बल्ह-विहाल 3. बल्याह 4. सकरोह 5. बणी 6. मक्कड़ 7. उसनाडक़लां 8. जजरी 9. जमली 10. ज्योली-देवी 11. कनोह 12. भकरेड़ी 13. महारल 14. क्यारा-बाग 15. भैल 16. दैण 17. पटेरा 1. बजरोल 2. पौहंज 3. भटेड़ 4. लग-कढियार 5. टपरे 6. नाड़सी 7. भरनांग 8. बजड़ोह 9. पटनौण 10. सराहकड़ 11. कोट लांगसा 12. दरव्यार 13. बोहणी 14. दिम्मी 15. बलोह 16. डबरेड़ा 17. सिकांदर 1. पलपल 2. भोरंज 3. भौंखर 4. भलवाणी 5. टिक्करी-मिन्हासा 6. झरलोग 7. खरवाड़ 8. गरसाड़ 9. बाहन्वीं 10. भकेड़ा 11. नाहलवीं 12. रौहीं 13. लझयाणी 1. जोल 2. दाड़ला 3. ठाणा धमडिय़ाणा 4. लम्बरी 5. डेरा 6. री 7. मनिहाल 1. चोडू 2. बड़ा 3. रैल 4. सपड़ोह 5. पुतडिय़ाल 6. करण्डोला प्लासी 7. बलडूहक 8. फस्टे 9. मण 10. रंगस 11. जोल-सप्पड़ 12. नौहगीं 13. दंगड़ी 14. बूणी 15. भूम्पल 16. कोटला-चिल्लियां 17. घलंू 18. बर्धियाड़ 19. जीहण 1. मझोग सुल्तानी 2. बस्सी झनियारा 3. दडूही 4. मति टिहरा 5. नाल्टी 6. धनेड 7. ख्याह लौहाखरियां 8. सासन


















































