पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों के शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए डीजीपी संजय कुंडू ने साउथ रेंज के पुलिस अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने इसके लिए पुलिस कर्मियों के भी बधाई दी। बिना किसी भय और पक्षपात के अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। कुंडू ने इस संबंध में प्रशंसा पत्र भी जारी किए हैं। इनमें शिमला, किन्नौर, सोलन, सिरमौर, पुलिस जिला बद्दी के अधिकारियों को पत्र लिखा है। जिन अधिकारियों की सेवाओं की सराहना की गई है। उनमें शिमला के एसपी मोहित चावला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, प्रवीर ठाकुर, प्रमोद शुक्ला, डीएसपी कमल शर्मा, मंगतराम, ठियोग के एसडीपीओ कुलविंद्र राणा, रामपुर के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चंद्रशेखर, रोहड़ू के एसडीपीओ सुनील नेगी, चौपाल के एसडीपीओ राजकुमार, प्रोबेशनर आइपीएस अमित यादव, सोलन के एसपी अभिषेक यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, डीएसपी योगेश दत्त, डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा, एसडीपीओ दाड़लाघाट प्रताप ठाकुर, डीएसपी लीव रिजर्व रमेश शर्मा, किन्नौर के एसपी एसआर राणा, एसडीपीओ भावानगर राजू, डीएसपी विपन कुमार, सिरमौर के एसपी डा. खुशहाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, डीएसपी परम देव ठाकुर, राजगढ़ के एसडीपीओ भीष्म ठाकुर, पांवटा के एसडीपीओ बीर बहादुर सिंह, संगड़ाह के एसडीपीओ शक्ति सिंह, बद्दी के एसपी रोहत मालपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, डीएसपी नवदीप, एसडीपीओ नालागढ़ राजकुमार, डीएसपी लीव रिजर्व शशि अरोड़ा शामिल हैं।
आज नालागढ़ की निचली अदालत ने कालका से विधायक प्रदीप चौधरी समेत तीन अन्य लोगों को तीन साल की सज़ा एवं साथ ही 85000 जुर्माना भरने की सज़ा सुनाई। इन सभी पर सरकारी सम्पति कों नुकसान पहुंचाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार इन सभी ने वर्ष 2011 में बद्दी चौक पर हुई एक युवक की हत्या के दौरान जाम लगाया था और सरकारी सम्पति को भी नुकसान पहुंचाया था। यह मामला 2011 से चला आ रहा था जिस पर आज सुनवाई हुई। सूत्रों के अनुसार अभी कालका विधायक प्रदीप चौधरी को नालागढ़ की निचली अदालत से जमानत भी मिल गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां जिला परिषद सोलन के उपस्थित नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। केसी चमन ने जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड नम्बर-3 डूमेहर से निर्वाचित आशा परिहार, वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर से निर्वाचित लीला देवी ठाकुर, वार्ड नम्बर-6 सलोगड़ा से निर्वाचित मनोज वर्मा, वार्ड नम्बर-7 सपरून से निर्वाचित राजेन्द्र सिंह, वार्ड नम्बर-9 कसौली गढ़खल से निर्वाचित रीना देवी, वार्ड नम्बर-14 दभोटा से निर्वाचित सुमन देवी तथा वार्ड नम्बर-17 कुण्डलू(जुखाड़ी) से निर्वाचित मुख्तयार कौर को शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तदोपरांत वार्ड नम्बर-13 मंझौली से निर्वाचित सर्बजीत कौर को भी शपथ दिलाई। केसी चमन ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों में जिला परिषद सर्वोच्च हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य विकास प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। जिला परिषद के सदस्य सामुदायिक एवं सामूहिक विकास में आमजन की आवश्यकता के अनुरूप कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सदस्य अपने-अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं और लोगों को अपने जिला परिषद सदस्यांे से अनेक अपेक्षाएं रहती हैं। इन अपेक्षाओं को विधि सम्मत रूप से पूर्ण करना जिला परिषद सदस्यों का कर्तव्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला परिषद सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से विकास प्रक्रिया में उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि जिला परिषद सदस्य विभिन्न कल्याणकारी नीतियों के कार्यान्वयन में आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों से आग्रह किया कि वे विकास के लाभ को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं। केसी चमन ने विकास प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने के सम्बन्ध में सारगर्भित विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यांे को बधाई दी। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला परिषद सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा जताई कि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में प्रतिभागी बनें। इस अवसर पर सूचित किया गया कि जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक प्रथम फरवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय सोलन के जिला परिषद हाॅल में आयोजित की जाएगी। यदि इस बैठक में निर्धारित समय से 02 घण्टे की अवधि में कुल जिला परिषद सदस्यों का दो तिहाई बहुमत उपस्थित नहीं होता है तो इस बैठक को स्थगित कर दिया जाएगा। यह भी सूचित किया गया कि इस सम्बन्ध में आयोजित होने वाली अगली बैठक में कुल जिला परिषद सदस्यों का साधारण बहुमत ही चाहिए होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि वे नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य जिन्होंने आज शपथ ग्रहण नहीं की है, प्रथम फरवरी, 2021 से पूर्व उपायुक्त सोलन के कार्यालय में शपथ ले सकते हैं। जिला परिषद सदस्य प्रथम फरवरी, 2021 को आयोजित होने वाली बैठक में भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल, जिला अंकेक्षण अधिकारी सुभाष अत्री सहित पंचायती राज विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हमीरपुर में जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। दरोगण पति कोट वार्ड से बबली देवी को हमीरपुर जिला परिषद की अध्यक्ष बनाया गया है जबकि जंगलरोपा वार्ड से निर्दलीय जीते नरेश कुमार दर्जी जिला परिषद के उपाध्यक्ष बने हैं। गुरुवार को कुल 18 जिला परिषद सदस्यों में से 12 सदस्य मौजूद रहे। बबली देवी ने अध्यक्ष और नरेश कुमार दर्जी ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। दो निर्दलीय और एक कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य ने चुनावी बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए समर्थन दिया। भाजपा के दोनों विधायकों समेत जिला अध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारी जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मौजूद रहे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नाम तय करने के लिए काफी गहमागहमी रही।
पंचायत समिति (बीडीसी) जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों में कांग्रेस ने चौकाते हुए निर्विरोध जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रेखा चौहान ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत जस्टा ने दावेदारी पेश की। भाजपा दोंनो ही पदों के लिए दावेदारी पेश करने में नाकाम रहीं है। जुब्बल-कोटखाई पंचायत समिति (बीडीसी) में 21 सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस के 19 समर्थित उम्मीदवार जीत कर आएं हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस को भारी समर्थन मिला हैं। आज की बैठक में सभी 21 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे उन्होंने कहा कि पंचायतो के चुनाव में प्रधान व उप प्रधान पद के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में 70 फ़ीसदी कांग्रेस विचारधारा से सम्बंधित प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। डेरटा ने कहा कि पंचायती राज के चुनाव में जनता ने भाजपा के तीन वर्षो के कार्यकाल को नकारते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यो पर मोहर लगाते हुए कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को पंचायत प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के निर्णय से साफ़ हैं कि जनता ने भाजपा को अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया हैं।पंचायत समिति (बीडीसी) जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों में कांग्रेस ने चौकाते हुए निर्विरोध जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रेखा चौहान ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत जस्टा ने दावेदारी पेश की। भाजपा दोंनो ही पदों के लिए दावेदारी पेश करने में नाकाम रहीं है। जुब्बल-कोटखाई पंचायत समिति (बीडीसी) में 21 सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस के 19 समर्थित उम्मीदवार जीत कर आएं हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस को भारी समर्थन मिला हैं। आज की बैठक में सभी 21 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे उन्होंने कहा कि पंचायतो के चुनाव में प्रधान व उप प्रधान पद के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में 70 फ़ीसदी कांग्रेस विचारधारा से सम्बंधित प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। डेरटा ने कहा कि पंचायती राज के चुनाव में जनता ने भाजपा के तीन वर्षो के कार्यकाल को नकारते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यो पर मोहर लगाते हुए कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को पंचायत प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के निर्णय से साफ़ हैं कि जनता ने भाजपा को अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया हैं।
जुब्बल तहसील के अंर्तगत आने वाले गांव प्रौन्ठी में हुई आगजनी से प्रभावित परिवारों से आज मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार नरेन्द्र बरागटा ने प्रशानिक अधिकारियों SDM,DSP रोहड़ू के साथ मौके का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों में यशवंत नेगी,कैलाश नेगी, मोनू नेगी को सांत्वना देते हुए बरागटा से हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया साथ ही साथ प्रशासन को फौरी मदद के आदेश भी दिए।
डगशाई पब्लिक स्कूल में 72वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। हमारे राष्ट्र की संप्रभुता की स्मृति में, सिमरन थापर, स्कूल की सलाहकार ने तिरंगा झंडा फहराया और सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का आनंद व्यक्त किया। स्कूल के प्रिंसिपल, डॉ जसपाल सिंह सलूजा ने समारोह में उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए, कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के बाद गरीबी, कन्या भ्रूण हत्या, बाल श्रम, भ्र्ष्टाचार, आतंकवाद सामप्रदायिकता जैसी कई चुनोतियो का सामना किया है। हालांकि हमने विज्ञान प्रौद्योगिकी, खेती, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, खेल जगत, चिकित्सा विज्ञान इत्यादि के क्षेत्र में सहरानीय सफलता प्राप्त की है। हालांकि कवीड-19 महामारी में देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए चुनौतियां उत्पन्न की। इसके बावजूद हमारे देश में वैक्सीन का सफल प्रयोग एंव टीकाकरण पूरे जोरो शोरों पर है। अंत में उन्होंने संविधान का पालन एंव सम्मान करने का आग्रह किया। सिमरन थापर ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अध्यापिका, गुंजन सहगल एंव प्रशासनिक अधिकारी, जसपाल कोर के निर्देशन में छोटे बच्चों ने यह दिन मनाते हुए वीडियो विकल्प भेजी। जिसमें देशभक्ति के गानों पर नृत्य, भाषण एंव गायन से मोहित किया। बच्चों द्वारा भागीदारी एंव देश को दिए सम्मान से दिवस को चार चांद लग गए। अध्यक्षा सुरजीत कोर बीर एंव कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह ने भी इस अवसर पर अपने संदेश भेजे। इस दौरान स्कूल के सभी प्रशासनिक सदस्य और सभी सहायक कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति जय गौरी के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। बड़े पैमाने पर डगशाई परिवार के प्रत्येक सदस्य और जनता तक पहुंचने के लिए स्टाफ सदस्य दीप्ती सिंह द्वारा संकलित उत्सव का एक वीडियो यू ट्यूब ,फेसबुक और स्कूल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
जिला सोलन के बरोटीवाला थाने के तहत केंबावाला गांव में दो गुटों में मारपीट के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला प्रीतो देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। घायल बद्दी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले पक्ष की ओर से एक व्यक्ति ने चुनाव लड़ा था और वोट न डालने पर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार केंबावाल के गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसका भाई सादा राम अपने खेत में गेहूं की सिंचाई के लिए पाइप जोड़ रहा था। गांव के बलबीर सिंह, कुलवंत और खेमचंद आए और उन्हें अपने में खेत पाइप जोडने से इंकार करने लगे। इस पर इनमें झगड़ा हो गया। सादा राम को अकेला देख उसकी पत्नी प्रीतो देवी , बेटा राजेश, देवरानी शकुंतला देवी और बचना राम मौके पर पहुंच गए। बलबीर सिंह ने प्रीतो देवी को पकड़ा और कुलवंत, खेमचंद ने उसके सिर पर डंडों से प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर किशोरी लाल, पवन कुमार, अरुण व गुरसेवक हाथ में डंडे व तलवारें लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने उनके परिवार के लोगों को बुरी तरह से घायल किया। गुरदयाल के हाथ, बचना राम के माथे और राजेश के सिर में व शकुंतला देवी के भी चोटें आई हैं। इन्हें बद्दी अस्तपाल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्रीतो देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
काँगड़ा। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद् व BDC के चुनाव संपन्न हुए। अधिकतम प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही पर कई जगहों पर चुनाव परिणामों को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला जिला काँगड़ा के फतेहपुर से सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला परिषद् वार्ड 47 स्थाना से उम्मीदवार रमेश कुमार ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और पुनः मतगणना की मांग कर रहा है। कई कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी उसकी मांग पूरी न होने पर अब वह फतेहपुर ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया है। उसका कहना है यदि उसकी मांग पूरी न हुई तो यह धरना आमरण अनशन में बदल जाएगा। जिला परिषद उम्मीदवार रमेश कुमार ने मतगणना में धांदली का आरोप लगाया है। रमेश कुमार का कहना है की जब मतगणना के दौरान उन्होंने कुछ पेटियों के मत दुबारा गिनवाए तो उन पेटियों में दूसरे प्रत्याशियों के बीच उनके मत निकले। उन्होंने बताया की जब उपमंडलाधिकारी से पूरी गिनती दुबारा करवाने का आग्रह किया तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया की इसका फैसला जिलाधीश द्वारा ही लिया जा सकता है। वहीं, जिलाधीश ने भी उन्हें निर्वाचन आयोग से संपर्क करने या उच्च न्यायलय में याचिका दायर करने की सलह दी। उम्मीदवार का कहना है की मेरी आर्थिकी इतनी सदृढ़ नहीं के में उच्च न्यायालय में जा सकूँ। उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है की उनके साथ न्याय किया जाए और मत दुबारा गिने जाए।
जुब्बल तहसील के अंतर्गत प्रोंठी गांव में बुधवार शाम चार मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है। आगजनी में करीब 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया है। यह घटना बुधवार शाम साढ़े 4 बजे की है। माकन में 32 कमरे जल कर रख हो गए है। गनीमत, ये रही उस समय घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने घर से आग की लपटे उठी देखी और इसकी सुचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल विभाग ने घटना स्थल पर पहुँच कर राहत कार्य शुरू किया। हालंकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मकान में यशवंत नेगी पुत्र रोशन लाल नेगी परिवार सहित रहते थे। उधर, अग्निशमन केंद्र रोहड़ू के प्रभारी लायक राम शर्मा ने बताया कि आग की घटना में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान आंका जा रहा है।
तीसा। पंचायत समिति तीसा का आज निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। खंड विकास कार्यालय के समिति हॉल में संपन्न हुई चुनाव की प्रक्रिया में तीसा पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से राय बनी। एसडीएम चुराह मनीश चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस निर्वाचन में बौन्देड़ी वार्ड से निर्वाचित कौशल्या देवी को तीसा पंचायत समिति का अध्यक्ष जबकि थनेईकोठी वार्ड से निर्वाचित दुनीचंद को पंचायत समिति का उपाध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि नवगठित पंचायत समिति तीसा क्षेत्र के विकास में पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि तीसा पंचायत समिति के सर्वसम्मति से होने वाले निर्वाचन से यह भी साबित हो गया है कि लोगों का सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में पूरा विश्वास और आस्था है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कार्य में कार्यान्वित की गई अनेक योजनाओं के चलते तीसरा विकास खंड का समग्र विकास भी सुनिश्चित हुआ है। मनरेगा के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना सुमित अन्य योजनाओं का पूरा लाभ पात्र व्यक्तियों और परिवारों तक पहुंचा है। नई गठित हुई पंचायत समिति आने वाले 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान तीसा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को और नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र, जिला भाजपा महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ताराचंद, मंडल उपाध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, मंडल महामंत्री मुनियान खान व यशपाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन राठौर भी मौजूद रहे।
सरकाघाट। बुधवार को गबरू युवक मण्डल नवाही के सदस्यों द्वारा गांव की बावडी और आस पास के प्रांगणों की साफ सफाई की। साथ ही बावड़ी के पानी के H2S का टेस्ट के सैंपल भी भरे। इस सफाई के अभियान में सुनील शर्मा, शशि पाल, अक्षय शर्मा और युवक मण्डल के प्रधान प्रवीण शर्मा शामिल तथा गांव के अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। क्या है H2S टेस्ट:- ग्रामीण क्षेत्रों में पीने योग्य पानी के जीवाणु परीक्षण के लिये हाइड्रोजन सल्फाइड परीक्षण की सार्थकता के लिए किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद नवगठित पंचायत रौडी (धार) के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में नवगठित पंचायत के लिए भवन कार्यालय बिना किराया देने वाले गांव खाता से जगन्नाथ ठाकुर को सभी निर्वाचित सदस्यों के साथ वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं द्वारा धन्यवाद किया। गणतंत्र दिवस की शुरुआत अंबुजा कंपनी के हेड मनोज जिंदल द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस दौरान अम्बुजा कंपनी के हेड ने आम लैंड लूजर की सभी समस्या बारे आश्वासन दिया कि शुरुआती दौर से ही सभी को साथ लेकर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। अंबुजा कंपनी के हेड मनोज जिंदल ने नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान व अन्य सदस्यों के बनने पर बधाई देते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने कंपनी के हेड से आग्रह किया कि लैंड लूजर को रोजगार, खराब पड़ी जमीन का सही मुआवजा व अन्य समस्याओं के समाधान के साथ नवगठित पंचायत को कंपनी गोद ले। इस मौके पर पंचायत प्रधान रीना शर्मा, उपप्रधान जीतराम बिट्टू, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, प्यारे लाल वर्मा, बाबूराम शर्मा, पवन गौतम, मदन शर्मा, लोक राम, तुलसीराम, प्रेम लाल वर्मा, अनिल वर्मा, हेतराम ठाकुर, प्रेम केशव, हरदेव शर्मा, मदन शर्मा, समाजसेवी शंकरी देवी, वरिष्ठ नागरिकों सहित युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में उपतहसील स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह संयुक्त रूप से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता नायब तहसीलदार बीआर राजटा ने की जबकि एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके उपरांत विद्यालय की एनएसएस,एनसीसी के कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई, जिसमें पीयूष का गीत मेरा रंग दे बसंती चोला तथा अंजलि द्वारा गाया गया वैष्णव जन जो तेने कहिए भजन बहुत सराहा गया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने संविधान के रचयिता बाबा साहब अंबेडकर को याद किया और आजादी के दीवानों को नमन किया। नायब तहसीलदार बीआर राजटा ने कहा कि इस दिवस को मनाने का तभी लाभ है यदि हम अपने देश के प्रति हर समय सजग और समर्पित रहे। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का वर्णन करते हुए देश के प्रति कर्तव्यों का भी जिक्र किया और छात्रों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य ललित गौतम, मस्तराम, उमेश, नेमचंद, महेश्वर, पवन, हेमचंद्र, मनीराम सहित विद्यालय स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत रौडी के गांव सुल्ली में लोगों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर गांव की सड़क एवं गांव के रास्तों की सफाई कर कचरा एक जगह एकत्रित करके उसे जलाया गया। पंचायत रौडी के उपप्रधान जीत राम (बिट्टू) ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि सभी लोगों को अपने आसपास अपने गांव में व अपने वार्ड में सफाई करनी एवं करवानी चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर पंचायत रौडी के उपप्रधान जीत राम (बिट्टू),वार्ड सदस्य लता देवी, श्यामलाल, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र एवं उपेंदर ने सफाई अभियान में सहयोग किया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई ने 72वा गणतंत्र दिवस मनाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने गणतंत्र दिवस पर अपना वक्तव्य रखा। स्वयं सेवी अंजलि ने संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला और हिमानी, भगत भारत के गौरव शाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रत्न मिश्रा ने 1100 की राशि स्वयंसेवियों को मिष्ठान के लिए दी। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, प्रकाश चंद और ज्ञान गुप्ता मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में वीरों की शहादत को याद किया व राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड में भाग लेने वाले स्वयंसेवी चेतना और आशीष को बधाई दी और गणतंत्र दिवस के पावन बेला पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नवनिर्वाचित मांगल पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान सीताराम ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा द्वारा सभी को अपना दायित्व ईमानदारी से पूरा करने का आह्वान किया तथा देश के प्रति समर्पण की भावना रखें यह संदेश दिया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यालय के आसपास सफाई अभियान चलाया तथा समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान दितु राम ठाकुर, पंचायत सदस्य देवी राम, चंपा देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, प्यारे लाल, बंसी राम, प्रेम लाल, नगीन चंद, चुनीलाल, रमेश चंद, लालमन चौहान, धर्मपाल, मनोहर लाल, श्याम लाल, महिला मंडल मांगल की सदस्य सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हमीरपुर। पिछले कुछ दशकों से मौसम की बेरुखी और अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले एवं पानी की कमी वाले क्षेत्रों के किसानों को जाइका परियोजना में एक नई उम्मीद नजर आ रही है। जापान की एक संस्था जाइका के सहयोग से प्रदेश के पांच जिलों हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में आरंभ की गई यह परियोजना इन जिलों के कई क्षेत्रों में नई बहार लेकर आई है। लघु एवं सीमांत किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के साथ-साथ, सिंचाई एवं अन्य ढांचागत विकास, पर्यावरण संरक्षण और नई पीढ़ी को खेती की ओर आकर्षित करने की दिशा में यह परियोजना बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है और परियोजना के अंतर्गत अधिकांश क्षेत्रों में इसके बहुत ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस परियोजना से कई क्षेत्रों के किसानों की आय में 5 गुणा तक वृद्धि दर्ज की गई है। जाइका परियोजना के निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि 321 करोड़ रुपये की इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य फसल विविधीकरण के माध्यम से सब्जियों के क्षेत्र और उत्पादन में वृद्धि करना, छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाना, सिंचाई सुविधा, कृषि संपर्क मार्गों और विपणन आदि के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना है। परियोजना निदेशक ने बताया कि फसल विविधीकरण के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों की आय में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। जाइका परियोजना के माध्यम से फसल विविधीकरण और सिंचाई सुविधाओं के सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों की जलवायु बेमौसमी सब्जियों के लिए बहुत ही अनुकूल है। इसी के मद्देनजर व्यापक अध्ययन के बाद जाइका परियोजना के तहत फसल विविधीकरण के लिए 10 साल की कार्य योजना और 15 साल के लिए मास्टर प्लान तैयार करके इन्हें तेजी से कार्यान्वित किया गया है। इसी कड़ी में जिला परियोजना प्रबंधक (जाइका) हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में अधिकांश लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए हैं। डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इन जिलों में अभी तक लगभग 7953.68 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। 13 उप परियोजनाओं को संपर्क मार्गों से जोड़ा गया है। उपज के बेहतर विपणन के लिए 8 संग्रहण केंद्र स्थापित किए गए हैं। 7230 हेक्टेयर क्षेत्र को सब्जी उत्पादन के अंतर्गत लाया जा चुका है। परियोजना के तहत आने वाले क्षेत्रों में खाद्यान्नों की उत्पादकता 18 क्विंटल से बढक़र 29 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा सब्जियों की उत्पादकता 10 मीट्रिक टन से बढक़र 17 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर हो गई है। सकल वार्षिक आय 55,000 रुपये से बढक़र 2,75,233 रुपये प्रति हेक्टेयर हो गई है। परियोजना के तहत निर्मित सभी 70 सिंचाई स्कीमों को संचालन एवं रखरखाव के लिए कृषक विकास संघों को सौंप दिया गया है। इनमें से 32 योजनाओं को सौर ऊर्जा प्रणाली से संचालित करके किसानों की ऊर्जा लागत को कम किया है। 70 कस्टम हायरिंग सेंटरों के माध्यम से कृषक विकास संघों को नई कृषि मशीनरी भी उपलब्ध करवाई गई है। परियोजना निदेशक ने बताया कि फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना के प्रथम चरण के सराहनीय परिणामों से उत्साहित कृषि विभाग ने प्रदेश के सभी 12 जिलों के लिए द्वितीय चरण की 1104 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में भी रोजगार के अच्छे अवसर सृजित होंगे।
-काजा की आठ छात्राओं ने हिमाचल टीम का किया प्रतिनिधित्व - काजा में बुधवार को सभी खिलाड़ियों का किया स्वागत लाहुल स्पीति के काजा में बने प्राकृतिक आइस हाॅकी रिंक में प्रशिक्षित आठ छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलों में ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया है। सभी खिलाड़ी बुधवार को काजा में पहुंचे। एडीएम काजा ज्ञान सागर नेगी विशेष तौर मौजूद रहे। एडीएम ने सभी खिलाड़ियों को आशी पहनाकर स्वागत किया। काजा के 15 बच्चों का चयन नेशनल आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ था। कैंप 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गुलमर्ग में चला इसके बाद आठ छात्राओं का चयन हिमाचल टीम के लिए हुआ। हिमाचल टीम ने J&K की टीम को 13-0 से हराकर ब्रॉन्ज पदक हासिल किया। एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया और बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय टीम में खेलते रहे। पहली बार आइस हॉकी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की टीम पदक जीत कर लाए। आप सभी को वजह से आज हिमाचल ने इतिहास रचा है। खेलों में उज्जवल भविष्य होता है। हम कामना करते है हमारी स्पिती की लड़कियां अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले। इसके लिए आप सभी खिलाड़ी खूब मेहनत करो। इस मौके पर राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल ने कहा कि स्पीति की लड़कियां आईस हाॅकी में पदक हासिल करके हमारे हौसलों को और मजबूत कर दिया है। इससे बच्चों में आइस हाॅकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि कुछ हमारे बच्चें राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयनित हो। काजा में शुरू हुए कैंप में 30 बच्चों को हमने बेसिक आईस हाॅकी के लिए चय न किया था। हमारा लक्ष्य है कि स्पीति का वातावरण विंटर स्पोटर्स के लिए काफी अनुकुल है। यहां से बच्चें तैयार होकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लें। मैं काजा प्रशासन का काफी आभारी हूं जिन्होंने बच्चों को बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। खिलाड़ियों के साथ तीन शिक्षक सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी जा रहे है। इस मौके पर एसडीएम जीवन सिंह नेगी, डीएसपी सुशांत शर्मा, नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। इन खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा कर्मा येषी खांडो उम्र 12 वर्ष, छेरिंग डोलमा 13 वर्ष, नवांग लामो 15 वर्ष, सोनम आंगमो 12 वर्ष, रिगजिन डोलमा उम्र 13, तेजिंन डोलमा,नवांग छुटिक, और सोनम देचेन है।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा॰ परविंदर कौशल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया गया। सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष और एनसीसी ऑफिसर ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया और यह सुनिश्चित किया गया की सभी ने मास्क पहना हो। इस अवसर पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने छात्रों और संकाय को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि दी। डॉ कौशल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।
नाहन। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन खंड विकास समिति के चुनाव में कुल 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने भाजपा का समर्थन करते हुए खंड विकास समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि आज जिला परिषद हाॅल में संपन्न खंड विकास समिति के चुनाव में 17 सदस्यों ने एक मत होकर नैहर स्वार से निर्वाचित अनिता शर्मा को अध्यक्ष और बनेठी से निर्चाचित हीरा देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया है। डा. बिन्दल ने नवगठित खंड विकास समिति, नाहन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे और जनता की अपेक्षा और जरूरतों के अनुरूप विकास का नया अध्याय लिखेंगे। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस ने खंड विकास समिति, नाहन के इन चुनावों में मुंह की खाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोर स्थिति का पता इसी बात से चलता है कि उसने बीडीसी के लिए कई स्थानों पर अपने उम्मीदवार तक नहीं उतारे, या यह कह सकते हैं कि कांग्रेस की ओर यहां से कोई भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी जन विरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास खो दिया है। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शानदार नेतृत्व में हमारा हिमाचल, हमारा सिरमौर और हमारा नाहन क्षेत्र संपूर्ण भरोसे और विश्वास के साथ विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा पुनः भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंचायती राज चुनाव में जनता जर्नादन ने भाजपा और नाहन के विधायक के रूप में मेरा यानि डा. राजीव बिन्दल का साथ दिया उसके लिए कोटि-कोटि आभार। उन्होंने इन चुनाव में दिन-रात मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।
शिमला। जिला में सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला शिमला के खंड मशोबरा में डाक बंगला के समीप एक कार के खाई में गिर जाने से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए है। जानकरी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद मशोबरा से बेखलटी की ओर जा रही कार डाक बंगला के पास अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पुलिस को स्थानिय लोगों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो चुकी है जबकि 3 घायल हो गए है। मृतकों में जोगिन्दर 46 व हेमन्त 42 साल शामिल है। घायलों को उपचार के लिए आइजीएमसी लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ढली थाना के एसएचओ देश राज गुलेरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है।
चंबा। सलूणी उपमंडल मुख्यालय में स्टेट नारकोटिक्स क्राइम/ कंट्रोल फील्ड यूनिट कांगडा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान 5. 58 ग्राम चिट्टे सहित चार युवकों को दबोचने पहुंचने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से नौ हजार की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है। उधर, डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने 5. 58 ग्राम चिट्टे सहित चार युवकों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश में जनवरी के अधिकतम दिनों में साफ़ रहा मौसम फरवरी में करवट ले सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और दो फरवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पांच फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। ऊंचे इलाकों में बर्फ़बारी की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, प्रदेश में अभी तीन दिन के दौरान मौसम साफ़ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम इलाकों में मौसम साफ़ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.0, ऊना 23.3, भुंतर 19.4, सोलन 19.8, सुंदरनगर 20.1, कांगड़ा 19.8, नाहन 16.9, हमीरपुर 20.8, चंबा 18.2, धर्मशाला 16.8, शिमला 13.0, मनाली 11.8, कल्पा 9.6, डलहौजी 6.5 और केलांग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मंगलवार को भी भारी संख्या में समीरपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचने वालों का सिलसिला जारी रहा। प्रो० धूमल ने जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को मतदाताओं के आशीर्वाद का ऋण निःस्वार्थ सेवा कर के चुकाना चाहिए। मिलने वालों में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद सदस्य शामिल थे। सभी जनप्रतिनिधि अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीरपुर आए थे। प्रो० धूमल ने कहा कि सभी जीते हुए प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की सफ़लता को ध्यान में रख कर गतिविधियां चलाएं। समाज के उत्थान के लिए कमज़ोर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए प्रयास करें। पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका जनकल्याणकारी योजनाओं के उचित क्रियान्वन में महत्वपूर्ण रहती है। पार्टी के सिद्धांतों व नीतियों के अनुसार कर्मठता व ईमानदारी से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि आज के राजनीतिक परिपेक्ष में आईटी एवं सोशल मीडिया का एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से खुद का एक दृष्टिकोण जनता के समक्ष रख सकता है। टंडन ने कहा की पदाधिकारी बैठक में सोशल मीडिया का कंट्रोल चार्ट पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया जिसमें उनका सोशल मीडिया में योगदान क्या है उसके बारे में बताया गया उन्होंने कहा की सोशल मीडिया से पार्टी को बड़ा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम चुनावों में आईटी एवं सोशल मीडिया का बड़ा योगदान रहने वाला है। सोशल मीडिया के माध्यम से सभी कार्यकर्ता घर-घर तक सूचना पहुंचा सकते हैं, घर बैठकर वर्चुअल माध्यम से कहीं भी जुड़ सकते हैं इसके लिए किसी स्थान की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के समक्ष इस माध्यम से पहुंचा सकते हैं। आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता आईटी एवं सोशल मीडिया का अच्छा उपयोग कर जनता के बीच भाजपा की बात पहुंचाएंगे और इसका बड़ा फायदा पार्टी को होगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मनित किया। राजिन्द्र गर्ग ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। शिक्षा क्रान्ति सोलन को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30,000 रुपए एवं स्मृति चिन्ह, युवा मण्डल, स्वागांव, विकास खण्ड कण्डाघाट को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20,000 रुपए एवं स्मृति चिन्ह तथा मीनाक्षी समूह, देवल की सेर को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सौर को द्वितीय राष्ट्रय जल पुरस्कार के तहत श्रेष्ठ ग्राम श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने देश के प्रतिष्ठित प्रबन्धन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित कैट परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए सोलन के विशेष गर्ग को सम्मानित किया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कोविड-19 महामारी के समय में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने तथा समर्पित कार्य के लिए एमएमयू कुम्हारहट्टी तथा इएसआई काठा को सम्मानित किया। कोविड-19 के समय में टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में सोलन जिला प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ रहा है। यह कार्य जिला कार्यक्रम एवं नोडल अधिकारी डाॅ.वी.के. गोयल की देख-रेख में सम्पन्न हुआ है। इस उपलब्धि के लिए डाॅ. वी.के. गोयल को सम्मानित किया गया। महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के बेहतर कार्यान्वयन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एमएमयू कुम्हारहट्टी को सम्मानित किया गया। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर मानवता की निःस्र्वाथ सेवा कर सभी के लिए एक मिसाल प्रस्तुत कर रहे सोलन के खुर्शीद उर्फ पंजीबी खान को भी सम्मानित किया। खुर्शीद गत 20 वर्षों से भी अधिक समय से लावारिस लाशों का विधि विधान के साथ अन्तिम संस्कार कर चुके हैं। इस अवसर पर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, लै. जनरल (सेवानिवृत) प्रदीप खन्ना, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिमधर सूद, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, मनोनीत पार्षद भरत साहनी, अन्य पार्षद, राज्य योजना बोर्ड की सदस्य रितु सेठी, जिला भाजपा महासचिव नंदलाल कश्यप, ग्राम पंचायत मशीवर के नवनिर्वाचित प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत, उपायुक्त केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मन्त्री राजिन्द्र गर्ग ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल ने सीमित संसाधनों के साथ कृषि, बागवानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं उद्योग जैसे आधारभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को संवेदनशील शासन एवं स्थाई विकास प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को रसायनमुक्त बनाने तथा महिला सशक्तिकरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में मज़बूती के साथ कार्य कर रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मन्त्री ने इससे पूर्व राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृह रक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट द्वारा प्रदर्शित बैंड डिस्पले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री स्वर्गीय डाॅ. वाई.एस. परमार को भी को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। नागरिक आपूर्ति मन्त्री ने कहा कि हिमाचल, देश का ऐसा पहला राज्य है जो महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण करने के साथ-साथ महिलाओं के समय की बचत भी कर रहा है। उन्हांेने कहा कि हिमाचल गृहिणी योजना के तहत 2 लाख 91 हजार से अधिक परिवारों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हंै। सोलन जिला में हिमाचल गृहिणी योजना के तहत अब तक 16 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। हिमाचल देश का पहला राज्य है जिसे धुआं मुक्त राज्य घोषित किया गया है। केन्द्र सरकार की प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में एक लाख 36 हजार से अधिक गैस कुनैक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोविड-19 महामारी के संकट समय में पात्र व्यक्तियों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। सोलन जिला में योजना के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान नवम्बर 2020 तक 3981 मीट्रिक टन चावल, 2738 मीट्रिक टन गेहूं तथा 03 लाख 39 हजार 747 किलोग्राम काला चना वितरित किया गया है। आत्मनिर्भर भारत योजना के अन्तर्गत कोविड-19 महामारी के दौरान अब तक 4087 क्ंिवटल चावल तथा 206 क्ंिवटल काला चना वितरित किया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मन्त्री ने कहा कि कृषि हिमाचल के लोगों के जीवन का आधार है। राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को कृषि का आधार बनाने के लिए कृतसंकल्प है। राज्य में अब तक लगभग एक लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5095 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि सोलन ज़िला ने देश में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ज़िला का बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र हिमाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और इस क्षेत्र को एशिया के फार्मा हब के रूप में जाना जाता है। वर्तमान सरकार के समय में सोलन ज़िला में 303 नए उद्योग स्थापित किए गए। इनमें 61 हजार 165 लाख रुपये का पूंजी निवेश हुआ। उन्होंने कहा कि इन नए स्थापित उद्योगों में 14651 हिमाचली व 4686 गैर हिमाचली युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत, हिमकेयर, सहारा जैसी योजनाओं के साथ-साथ जनमंच एवं मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का लाभ उठाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इससे पूर्व पुराने उपायुक्त कार्यालय चैक पर लगभग 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित मशरूमनुमा पुलिस गुमटी का लोकार्पण भी किया। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर अनुकरणीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, लै. जनरल (सेवानिवृत) प्रदीप खन्ना, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिमधर सूद, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, मनोनीत पार्षद भरत साहनी, अन्य पार्षद, राज्य योजना बोर्ड की सदस्य रितु सेठी, जिला भाजपा महासचिव नंदलाल कश्यप, ग्राम पंचायत मशीवर के नवनिर्वाचित प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत, उपायुक्त केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
आज देश के साथ-साथ प्रदेश में भी किसानों के समर्थन में रैलियां निकली गईं। सोलन जिला में भी लोगों ने रैली निकाल कर किसानों का समर्थन किया। इस दौरान माउंटेन हंक्स ने भी इस रैली में भाग लिया और किसानों को अपना पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा की हम किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। किसान देश को अन्न प्रदान करने वाले अन्नदाता हैं। हम मांग करते हैं कि सरकार किसानों की मांगों को सुने और उनका समाधान करें। बता दें माउंटेन हंक्स ग्रुप अक्सर समाजसेवा के कार्यों में योगदान देते हैं। कोरोना के दौरान भी इस ग्रुप ने समाजसेवा के कई कार्य किए। ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर गरीबों में खाना, कपडे अदि बाँटने के कार्यों में इन्होने अपना पूरा योगदान दिया।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से दुखद घटना सामने आई है। कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में चार मंजिला भवन के एक कमरे में आग लगने से अंदर सो रहे बुजुर्ग जिन्दा झुलस गया। मामला देर रात करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है। चार मंजिला भवन के एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगते देख परिजन व ग्रामीण तुरंत आग भुजाने में लग गए। आग अधिक भड़कने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में लग गए। जानकारी के मुताबिक 82 वर्षीय ढाले राम पुत्र संगत राम कमरे में अकेला सो रहा था। परिजन मकान के अन्य कमरों में थे। इस हादसे में बुजुर्ग की जिन्दा जलने से मौत हो गई।
बांस की कलाकृतियां बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी करतार सिंह को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। नादौन की ग्राम पंचायत नौहंगी के करतार सिंह को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके नाम का चयन होने की सूचना करतार को सोमवार दोपहर बाद मिली है। एनआईटी हमीरपुर में सेवाएं देने के बाद वह मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हुए हैं। करतार सिंह बांस पर कलाकृतियां बनाकर विलुप्त हो रही कला को संजोए रखने के प्रयास में जुटे हैं।
आज कोटखाई तहसील कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहनलाल महंत, एस एच ओ कोटखाई धर्म सिंह तथा पुलिस कर्मचारी, तहसील कार्यालयों के अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजलि चौहान और उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, एनजीओ थिंक द बिग के सदस्य, एनजीओ मानव सेवा संस्थान कोटखाई के सदस्य मौजूद रहे। ध्वजारोहण 10:55 पर हुआ, राष्ट्रीय गान के बाद बच्चों और सभी लोगों में मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मोहनलाल महंत ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उसके पश्चात नगर पंचायत अध्यक्षा अंजलि चौहान ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 113 अतिरिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग इसी साल जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 1869 पदों को भरने जा रहा है। चयन आयोग के पास 9 अन्य विभागों ने जूनियर ऑफिस आईटी के 113 पदों को भरने की डिमांड भेजी है। आयोग जेओए के इन पदों को भरने के लिए 21 मार्च को प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। पूर्व में चयन आयोग ने पोस्ट कोड 817 के अंतर्गत जेओए आईटी के 1160 पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। इसी बीच सरकार से 596 अतिरिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिली। जिसके बाद कुल पदों की संख्या 1756 हो गई। अब 113 अतिरिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिलने के बाद कुल पदों की संख्या 1869 हो गई है। जिससे आईटी की पढ़ाई कर चुके बेरोजगार युवाओं में खुशी की लहर है। वहीं पोस्ट कोड 839 लिपिक, पोस्ट कोड 823 स्टेनो टाइपिस्ट, पोस्ट कोड 848 कंप्यूटर ऑपरेटर और पोस्ट कोड 844 में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 7 अतिरिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिली है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जेओए के 113 अतिरिक्त भरने की मंजूरी मिली है। अब चयन आयोग 1869 पदों को भरने के लिए शीघ्र ही छंटनी परीक्षा का आयेेजन करेगा।
हिमचाल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये अवार्ड बांस की कलाकृतियां बनाने के लिए मिला है। प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके नाम का चयन होने की सूचना करतार को सोमवार दोपहर बाद मिली है। अवार्ड की सूचना मिलने के बाद करतार सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें, करतार सिंह हमीरपुर के नादौन की ग्राम पंचायत नौहंगी के रहने वाले हैं। वह मार्च 2019 में ही एनआईटी हमीरपुर से सेवानिवृत्त हुए हैं। करतार सिंह बांस पर कलाकृतियां बनाकर विलुप्त हो रही कला को संजोए रखने के प्रयास में जुटे हैं। करतार को बांस से भगवान की मूर्तियां, एफिल टावर, ताज महल जैसी कलाकृतियां बनाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में लॉकडाउन में उन्होंने पीएम मोदी सहित कई हस्तियों की बांस से कलाकृति बनाकर उसे बोतल में बंद कर दिया था। करतार को बचपन से ऐसे मॉडल बनाने का शौक है। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह बांस की कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शनियां भी लगाते हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने पद्मश्री अवार्ड के लिए केंद्र सरकार को उनका नाम भेजा था। करतार सिंह को इससे पूर्व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से ग्रैंडमास्टर का खिताब मिल चुका है। उनके नाम बांस के टुकड़ों से बोतल के भीतर मंदिर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के एडीजी सीआईडी एन वेणुगोपाल समेत पांच पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है। एडीजी सीआईडी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला है। सराहनीय सेवाओं के लिए एसपी विजिलेंस ओमापति जम्वाल, एसपी वेलफेयर पीएचक्यू भगत सिंह ठाकुर, पीटीसी डरोह में तैनात सब इंस्पेक्टर सतपाल और एक एचपीएपी जुन्गा में तैनात एचएचसी राजेंद्र कुमार को पुलिस पदक से नवाजा गया है। वेणुगोपाल ने 25 साल के सेवाकाल के दौरान कई बड़े मामलों में अहम भूमिका अदा की। सहायक पुलिस अधीक्षक कांगड़ा रहते हुए उन्होंने फर्जी शस्त्र लाइसेंस स्कैंडल, अवैध विदेशी नकदी रैकेट जैसे मामलों की बेहतरीन जांच की, जिसकी वजह से बाद में आरोपियों को ट्रायल कोर्ट से सजा भी हुई। 1999 में किन्नौर में भीषण बाढ़ के दौरान बतौर एसपी किन्नौर वेणुगोपाल ने बचाव कार्य की कमान खुद अपने हाथों में रखी और लोगों को बचाने के लिए मुश्किल हालात में भी टीम के साथ तीन महीने तक डटे रहे।
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय हमीरपुर के अलावा सभी उपमंडल मुख्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने की। इस अवसर पर समस्त जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे कर रहा है और प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए यह गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य के रूप में 50 वर्षों के अब तक के सफर में हिमाचल ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं तथा यह छोटा सा प्रदेश विकास की दृष्टि से भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। इसका श्रेय हिमाचल प्रदेश के मेहनती और कर्मठ लोगों को जाता है। उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश ने छोटा सा राज्य होने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी प्रकार इसके सबसे छोटे जिले हमीरपुर ने भी सर्वांगीण विकास की एक मिसाल पेश की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ निर्माण और विकास के कई अन्य मानकों में यह जिला अग्रणी बनकर उभरा है। सशस्त्र सेनाओं में यह जिला कई पीढिय़ों से बहुत बड़ा योगदान दे रहा है। 50 वर्षों के दौरान जिलावासियों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। उपायुक्त ने कहा कि आने वाले समय में हमीरपुर के कर्मठ और मेहनती लोगों के सहयोग से जिला को और ऊंचाईयों तक ले जाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर आयोजित एक परिसंवाद में मेडिकल कालेज हमीरपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान ने जिला हमीरपुर की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा कई रोचक घटनाओं की भी चर्चा की। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध लोक कलाकारों ने हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा पर आधारित एक समूह गान प्रस्तुत किया। आंगनबाड़ी सर्कल हमीरपुर की आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने स्वर्णिम हिमाचल पर आधारित रंगोली सजाई और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर समूह गान पेश किया। इस मौके पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शिमला के रिज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिला स्तरीय समारोह में एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एडीएम जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त राजकृष्ण ठाकुर, विभिन्न विभागों और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। उधर, जिला के अन्य सभी उपमंडल मुख्यालयों नादौन, बड़सर, सुजानपुर और भोरंज में पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया। इन उपमंडल स्तरीय समारोहों की अध्यक्षता संबंधित एसडीएम ने की। उक्त समारोहों में एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। टौणी देवी और हमीरपुर के टाउन हॉल में भी यह प्रसारण किया गया। उक्त समारोहों में हिमाचल प्रदेश की उपलब्धियों से संबंधित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पुस्तिकाएं भी बांटी गईं।
बीजेपी की पंचायती चुनाव में उजागर हुई बौखलाहट बता रही है कि बीजेपी के दिन अब गिनती के बचे हैं। यह बात प्रदेश पंचायती राज चुनाव प्रभारी एवं सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा ने एक प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में बीजेपी ने जिस तरह धनबल, छल, सत्ताबल के दम पर हर घटिया हथकंडा अपना कर जनादेश हथियाने का प्रयास किया है उससे स्पष्ट है कि बीजेपी की सरकार अब प्रदेश से जाने वाली है व कांग्रेस की सरकार आने वाली है। प्रदेश भर से मिली जानकारी बता रही है कि प्रदेश में कई स्थानों पर सरकारी सिस्टम व मशीनरी का मिसयूज करके बीजेपी द्वारा जनादेश को गुंडई अंदाज में हथियाने की मंशा से चुनावी सिस्टम व प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया गया। कई स्थानों पर मतों की गिनती में हेरा फेरी का प्रयास किया गया, तो कई जगह पोलिंग पार्टियों व प्रशासन पर नतीजो को प्रभावित करने के लिये भारी दबाब बनाया गया। तो कइयों का नाम वोटर लिस्ट से कटवा कर उन्हें चुनाव से ही बाहर करने की हरकत की है। कई स्थानों पर मतों के बंडल अन्य वार्ड के मतों में दिखा कर जीते उम्मीदवारों को हराने के प्रयास किए गए। राणा ने कहा कि जनता ने साफ तौर पर जाना है कि सत्ता की लोभ में बौखलाई बीजेपी सत्ता के लिए किसी भी निचले स्तर पर जा सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में अब न कोई सिद्धान्त बचा है न कोई संविधान बचा है। राणा ने कहा कि बीजेपी के सत्ता दबाब झेल चुकी कई पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि सत्ता की गुंडागर्दी अगर भविष्य में यूं ही चली रही तो आने वाले समय मे निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को भारी परेशानी हो सकती है। राणा ने कहा कि सत्ता लोभ में तड़प रही बीजेपी ने चुनाव में गुंडागर्दी को बढ़ावा दे कर लोकतंत्र के लिए नया खतरा खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ऐसी हरकतें बता रही हैं कि अब इस सरकार के दिन गिनती के बचे है। निपक्ष चुनाव लोकतंत्र की सही व सच्ची पहचान होती व सरकारों का राजधर्म है लेकिन बीजेपी अब सत्ता के लिए राज धर्म का हनन कर रही है, जनता से उसका लोकतांत्रिक हक छीन रही है।
लै. जनरल (सेवानिवृत) प्रदीप खन्ना ने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि हिमाचल को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कठिन परिश्रम करें और नशे से सदैव दूर रहें। जनरल खन्ना आज यहां हिमाचल प्रदेश के एक राज्य के रूप में 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने तथा 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। जनरल खन्ना ने कहा कि पूरे विश्व में हिमाचल को अपने मेहनतकश एवं ईमानदार लोगों तथा जीवट के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का अतुलनीय प्राकृतिक सौन्दर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भारत की धरोहर है और इसे सहेज कर रखना प्रत्येक प्रदेशवासी का कत्र्वय है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि हिमाचल को स्वच्छ रखें ताकि राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता पर्यावरण संरक्षण की प्रहरी बनी रहे। जनरल खन्ना ने कहा कि भारतीय सेना में अपने दीर्घ कार्यकाल में उन्होंने विश्व एवं देश के बड़े हिस्से को समीप से निहारा है लेकिन हिमाचल समूचे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने देश, प्रदेश तथा परिवार की खुशहाली के लिए नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है तथा युवाओं को नशीले पदार्थों से स्वंय भी दूर रहना होगा तथा अन्य को भी दूर रखना होगा। उन्होंने युवाओं को सदैव कठिन परिश्रम करने के लिए भी प्र्रेरित किया। जनरल खन्ना ने सभी से आग्रह किया कि मतदान अवश्य करें और स्वस्थ लोकतन्त्र की स्थापना में भागीदारी निभातेेे रहें। उन्होंने हिमाचल के एक राज्य के रूप में 50 वर्ष पूर्ण करने पर सभी को बधाई दी और आश जताई कि प्रदेश आने वाले समय में देश को सुरक्षित विकास की राह दिखाएगा। उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कहा कि हिमाचल के विकास को आज राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रतिबद्ध नेतृत्व, परिश्रमी लोग और समर्पित कर्मचारी राज्य को विकास का आदर्श बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। उन्होंने आशा जताई कि आज का स्वर्णिम दिवस प्रदेश को नई ऊचाईयां प्रदान करने में सहायक बनेगा। उपायुक्त ने 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सही मायनों में सशक्त एवं सुरक्षित राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने युवा मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान अवशय करें और शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में सभी को जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशाानुसार जिला प्रशासन सत्त रूप से शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गत विधानसभा एवं लोकसभा तथा हाल ही में सम्पन्न पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन में मतदाताओं की नियमित रूप से बढ़ती भागीदारी लोकतन्त्र में सबकी सहभागिता का उदाहरण है। उपायुक्त ने इस असवर पर सभी को राष्ट्रीय मतदान दिवस पर शपथ भी दिलवाई। उन्होंने ई-एपिक (ई वोटर कार्ड हुआ डिजीटल) का शुभारम्भ भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लै. जनरल (सेवानिवृत) प्रदीप खन्ना, उपायुक्त के.सी. चमन और पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव ने इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 11 नए मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए। समेकित बाल विकास परियोजना के सोलन ग्रामीण वृत की महिलाओं तथा रेडियो हिल्स सोलन के कलाकारों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी रितिका जिन्दल, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत जघुन में नवनिर्वाचित प्रधान अमिता ठाकुर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी द्वारा बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर पौधा रोपण किया गया। इस दौरान सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में अवगत करवाया और आंगबाड़ी कार्यकर्त्ता ने भी सरकार द्वारा बेटियों और महिलाओ के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। जघुन का महिला मंडल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के उपप्रधान हेमराज ठाकुर की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान समस्त पंचायत के प्रतिनिधियों ने पंचायत चुनाव के दौरान लगे पोस्टर, बैनर एकत्रित किए एवं उनको एक स्थान पर जलाया। पंचायत उपप्रधान हेमराज ने बताया कि इस दौरान दाड़लाघाट पंचायत के तीनों बूथ में लगे पोस्टर, शिव मंदिर मार्किट, अम्बुजा चौक, स्यार पर लगी प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर बैनर होर्डिंग को पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर एकत्रित किया व एक स्थान पर पूरा कचरा इकट्ठा करके जलाया गया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया की सभी व्यक्ति अपने घरों के आगे सफाई का ध्यान रखें, ताकि अगर हर व्यक्ति ऐसी साफ सफाई अपने घर के आगे करेगा तो हमारा पूरा क्षेत्र अपने आप ही स्वच्छ हो जाएगा।इस मौके पर पंचायत सदस्य ललित गौतम, उमेश, महेश्वर, पिंकी, शारदा, दया, विमला देवी, मस्तराम, नेम चंद, नरेंद्र, हर्ष का भी सहयोग रहा।
दूरदराज की ग्राम पंचायत बैरल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिहारली के बूथ पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाताओं को अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी कुंता देवी विशेष रूप से उपस्थित रही। इस दौरान पंचायत सदस्य सिहारली विकास कपिल ने उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक करते हुए कहा भारत सरकार द्वारा पूरे देश भर में मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता कम होने के चलते 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाने का निर्णय लिया और इसे हर वर्ष इसी दिन मनाया जाता है। इस दौरान बूथ लेबल अधिकारी कुंता देवी द्वारा नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर ग्राम पंचायत बैरल के विभिन्न गांव से आए ग्रामीण मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई ने 50वाँ स्वर्णमयी पूर्ण राज्यत्व और मतदाता दिवस मनाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने संपूर्ण देशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस व मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि आज धुन्दन विद्यालय के एनएसएस वॉलिंटियर्स आशीष और चेतना राजधानी शिमला में रिज के मैदान पर महामहिम राज्यपाल को सलामी देंगे। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी का दिन हम देशवासियों के लिए बहुत ही अहम है। देव भूमि हिमाचल इस दिन भारत का 18वां राज्य बना व आदर्श राज्य की श्रेणी में गिना जाता है। स्वयंसेवी यशस्वी, सागर, चेतन, मोक्ष और शिवा ने चित्रकला के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त किया। स्वयं मोक्ष ने टैंकर व बन्दूक के मॉडल बनाए और और देश सेवा करने के लिए आर्मी में जाने के इच्छुक हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन इसी दिन हुआ इसलिए आज मतदाता दिवस के रूप में भी इस दिन को जाना जाता है। इस दिवस का उद्देश्य पूरे देश में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने, वोट के महत्व को पहचाने और चुनावी प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी बनाना है। हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों में स्वयंसेवी दिशांत, मनीष, गिरिराज, गीतांजलि, यशस्वी और तमन्ना ने बढ़-चढ़कर जागरूकता फैलाई। 17 जनवरी को मतदान के लिए अपने नजदीकी स्थल में लोगों का पूरा दिन सहयोग किया। कोविड-19 के चलते मतदान स्थल पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मतदान करवाने में सहायता करवाई।
हिमाचल पूर्णराजयत्व के 50 वर्ष पूरे होने पर आज स्वर्णजयंती समारोह मना रहा है। ऐतिहासिक रिज मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन कीया जा रहा है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यपाल आचार्य बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री व पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल ने रिज मैदान पर ध्वजारोहण से की व इसके बाद परेड को सलामी दी गई। मुख्यातिथियों ने रिज मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज का दिन गौरमयी है। तमाम बाधाओं के बावजूद आज प्रदेश आगे बढ़ा है। हिमाचल देवभूमि है वीरभूमि है कर्मभूमि है। एक समय था जब मीलों चलकर अस्पताल पहुंचा जाता था। पीने के पानी के लिए किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। शांता कुमार ने पीने के पानी को सुलभ बनाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है ओर सभी ने किया है इसे याद रखना व आगे बढाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दो बार स्पेसल कैटगरी स्टेटस मिला। अटल टनल जिसका काम रुक गया था मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हुआ। मोदी का आशिर्वाद सब पर बना रहता है जिससे आने वाले समय मे बहुत कुछ मिलेगा। उज्वला योजना से महिलाओं को धुंए से छुटकारा मिला है। हिमाचल की देश मे अपनी ईमानदारी, कर्मठ छवि के लिए जाना जाता है। सादगी को कमजोरी नही समझना चाहिए। हिमाचल इसलिए ही देवभूमि कहलाता है क्योंकि यहाँ के लोग सादगी से जीवन जीते है, धोखे फरेब से दूर है। अपने संबोधन में दौरान भावुक हुए जेपी नड्डा, कहा हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश से भाजापा जैसे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष बनना सौभाग्य मिलना आप सब का
दाड़लाघाट के अंतर्गत किसान सभा की क्षेत्रीय इकाई की बैठक रोड़ी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने की। बैठक में किसान सभा के जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा ने भी भाग लिया। बैठक में किसान सभा की पंचायत इकाइयों का गठन किया गया जिसमें विकेश को रौडी पंचायत का अध्यक्ष, राजीव ठाकुर को सचिव तथा प्रेम लाल ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। रौड़ी पंचायत में कुल 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत गयाणा में रूपचंद ठाकुर को संयोजक तथा मोहनलाल को उप संयोजक चुना गया। बैठक में किसान सभा की दाड़ला ईकाई का भी पुनर्गठन किया गया। जय देव ठाकुर को संयोजक तथा मंसाराम को उप संयोजक की कमान सौंपी गई। बैठक में तय किया गया कि 28 फरवरी को दाड़लाघाट में किसान सभा का महा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा तथा जन संघर्ष के मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पूर्व बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पंचायती राज संस्थाओं में विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी तथा उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में विश्लेषण किया गया कि चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने जाति एवं क्षेत्रवाद के मुद्दों को खूब भुनाया तथा क्षेत्रीय एकता तथा भाई चारे को तहस-नहस करने का प्रयास किया, जिसकी जमकर भर्तसना की गई। बैठक में जय देव ठाकुर, जयदेव, लेख राम ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, यशपाल ठाकुर, दिला राम, जगत राम, नरेश शर्मा, दिप राम शर्मा, मदन शर्मा, हरदेव शर्मा, जगदीश शर्मा, शिवराम शर्मा, जीतराम शर्मा, रतिराम शर्मा, हरिचंद ठाकुर, चेतराम जयसवाल, विकेश, टेकचंद सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 साल पुरे होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की 50 साल के इस सफर में हिमाचल प्रदेश एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है। हिमाचल केवल पहाड़ी राज्यों में नहीं बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं में देश के बड़े राज्यों में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा हिमाचल के अस्तित्व में लाने और इसे पूर्ण राज्य का दर्ज देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने स्वयं शिमला के रिज मैदान से इसकी घोषणा की थी। प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा। वीरभद्र सिंह ने कहा आज प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। कठिन भाैगोलिक परिस्थितयों में विकास के मार्ग में कई चुनौतियां भी आईं। उन्होंने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर युवाओं का आह्वान किया है कि उन्हें प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को आगे आएं। उन्होंने कहा आधुनिक युग में आधुनिक सोच के साथ युवाओं को एकजुटता से आगे आने की बहुत ही आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश आगे भी इसी तरह विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों की रीढ़ तोड़ने के मकसद से कांगड़ा पुलिस अपनी पूरी कोशिश में लगी हुई है। कुछ समय पहले ही इंदौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया था। ऐसी ही एक घटना डमटाल की है। डमटाल पुलिस को 377 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता मिली है। इसमें पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, चिट्टे की तस्करी करने वालों ने बड़ी ही चालाकी से घर के आंगन में ही एक गड्ढा बनाकर चिट्टे को छुपाया हुआ था। पुलिस को गोपनीय सुचना मिली थी कि तलाशी के दौरान घर से चिट्टा बरामद हो सकता है। डमटाल थाना के अंतर्गत आने वाले तोकि गांव में पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान घर के आंगन में गड्ढे से 377 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, साथ ही घर से 1 लाख 74 हजार की नकदी भी बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने पिता सहित 2 बेटियां और एक बेटे को हिरासत में लिया गया है जबकि एक फरार बताया जा रहा है।
थाना डमटाल के तहत आती ग्राम पंचायत सूरजपुर के शिव मंदिर के पास पुलिस को एक अज्ञात वयक्ति का शव मिला है। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृत्तक के बारे में पता लगाने के लिए आसपास के सभी पुलिस स्टशनों में जानकरी दी कहीं किसी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज न हो, लेकिन अभी तक कही से कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बारे में थाना डमटाल प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया सोमवार सुबह आठ बजे के करीब सूरजपुर पंचायत के शिव मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर डमटाल पुलिस के थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया और टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाकर आगामी कार्रवाई शुरू है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया अभी तक शव की पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने डमटाल थाना में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजधानी शिमला के नारकंडा में सोमवार देर रात एक दुखद घटना पेश आई है। यहां दिल्ली से घूमने आए कुछ पर्यटकों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नारकंडा के पास डोगरा सब्जी मंडी के पास कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली से थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल के जाया गया। मृतकों की पहचान ईशाक शर्मा, गौरव और रश्मि के तौर पर की गई है जबकि, घायलों में यमीन खान व रितिका शामिल हैं। सभी पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं।
Despite the on-going unprecedented times of the COVID19, the students of GNA University have been showcasing their best in terms of hard work and grabbing the best placements on their platter. For these endeavoring and studious students, there still appears stupendous hope for a post-pandemic world; as big companies have recruited nearly all the graduates of B.Tech Mechanical and Automation Engineering. Mr. C.R. Tripathy, Dean, Faculty of Engineering, Design and Automation said that almost all candidates who completed their B. Tech Mechanical and Automation this year got placements in Royle Industrial Fabricators Dubai, AppleTree Building maintenance Pvt. Ltd., NTF India Pvt. Ltd., Brightway Rubber IndustriesPvt. Ltd., Alaska Rubber Pvt. Ltd., Spray Engineering Device Ltd., New Era Machines Pvt. Ltd., Hero Echo Tech. Mr. C.R. Tripathy congratulated Mr. Manjinder Singhfor Placement in Royle Industrial Fabricators Dubai., Mr. Salil Kumar in AppleTree, Mr. Ajay Kumar in NTF, Mr. Amanpreet Singh in Brightway, Mr. Kartik in Alaska, Mr. ParavPrabhakar in Spray Engineering, Mr. Karan Srivastav in Hero Echo Tech and all the other selected students S. Gurdeep Singh Sihra, Pro-Chancellor, GNA University offered his blessings to the most deserving students with the best package in hand. He even rendered deep regards to their proud parents and faculty for nourishing their hidden talent and making them flourish gloriously.
25 जनवरी का दिन हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक दिन है। हिमाचल इसी दिन भारतीय गणतंत्र का 18वां राज्य बना। सन 1971 में आज ही के दिन हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। हिमाचल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला प्रदेश है लेकिन 50 वर्षों की यात्रा महत्वपूर्ण है। हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की घोषणा शिमला के एतिहासिक रिज मैदान से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। बताते हैं कि जब इंदिरा गांधी ने यह घोषणा की तो उस दौरान भी बर्फ गिर रही थी। कड़ाके की ठंड के बावजूद रिज पर काफी भीड़ जमा थी। उस वक्त कई संस्थाएं हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के खिलाफ भी थीं। बावजूद इसके लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल को पूरे राज्य का दर्जा दिया गया। तब डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री बने थे। पहली सितंबर 1972 को प्रदेश में जिलों का पुनर्गठन हुआ और कांगड़ा जिले को तीन भागों में विभाजित कर दो नए जिले ऊना व हमीरपुर बने। वहीं महासू व शिमला जिलों का पुनर्गठन कर शिमला व सोलन जिले बनाए गए और जिलों की संख्या बढ़कर नौ से 12 हो गई। इससे पहले 15 अप्रैल 1948 को स्वतंत्रता प्राप्ति से आठ माह बाद छोटी-बड़ी 30 रियासतों के विलय के साथ ही यह पहाड़ी प्रांत अस्तित्व में आया। 1948 से अपनी यात्रा शुरू कर प्रदेश के लोगों के 64 वर्ष में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। प्रदेश के विकास में आने वाली बाधाओं का मुकाबला कर इस पहाड़ी प्रांत ने यह साबित कर दिया कि गरीबी पहाड़ की नियति नहीं है, वहीं देश में यह आदर्श राज्य के रूप में भी उभरकर सामने आया है। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को जब पूर्ण राज्य का दर्जा मिला उस समय प्रति व्यक्ति आय 651 रुपये थी और वर्तमान में 1 लाख 95 हजार 2 सौ 55 है। उस समय कृषि 911.7 हेक्टयर था वर्तमान में 959.2 हेक्टेयर है। सड़के उस वक्त 7370 किलोमीटर थी, वर्तमान में 38470 किलोमीटर है। 1971 में 1 मेडिकल कॉलेज था, लेकिन आज 6 मेडिलक कॉलेज सरकार 1 एम्स 1 प्राइवेट कॉलेज है। प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के समय साक्षरता दर 31.96 थी आज 86.60 है।


















































