मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने आमजन से आग्रह किया है कि वे महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शीघ्र अपना गोल्डन कार्ड बनवाएं ताकि पात्र व्यक्ति समय पर योजना से लाभान्वित हो सकें। डाॅ. उप्पल ने कहा कि आयुष्मान भारत अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत पात्र परिवार के लिए 05 लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड होना आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत समीप के लोकमित्र केन्द्र एवं पंजीकृत अस्पताल में गोल्डन कार्ड बनवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परिवारों की सूची वैबसाईट ूूूण्ीचेइलेण्प पर उपलब्ध है। लाभार्थी परिवारों की जानकारी सम्बन्धित खण्ड चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त नगर निगम सोलन, नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद बद्दी, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की के कार्यालय के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं आशा कार्यकर्ताओं के पास उपलब्ध है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर रहे लोगों के लिए हिमकेयर योजना कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत भी पात्र परिवार के लिए 05 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत भी कार्ड बनवाना अनिवार्य है। हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि पात्रता के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत गोडल्डन कार्ड बनवाएं अथवा हिमकेयर योजना के तहत 31 मार्च, 2021 तक पंजीकरण करवाएं।
विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से इन दिनों प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम भक्तों की टोली पंचायत दाड़लाघाट, रौडी, बरायली, सन्याडी मोड़, नवगांव,पारनु,चाखड़, हनुमान बड़ोग, सूरजपुर मांगू, सेवड़ा चंडी,कश्लोग सहित अन्य पंचायतों में घर घर जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सामर्थ्य अनुसार धन संग्रह किया। इस दौरान लोगों द्वारा राम भक्तों की टोली को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। नगर सयोजक प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह भी अपनी-अपनी पंचायत में राम मंदिर निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे। ताकि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन सके।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह नम्होल में 9 फरवरी को किया जाएगा। महासचिव प्रेम केशव ने बताया इस बैठक में पेंशनरों की अनदेखी,बिजली बोर्ड के विघटन तथा सरकार से 2016 के सातवें वेतन आयोग के तहत अदायगी। इसके अलावा 2003 के बाद लगे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन व पेंशन भत्ते को कर्मचारियों की बेसिक पेंशन में शामिल करने आदि के बारे में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से विचार विमर्श करने के बाद सरकार व विद्युत बोर्ड प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया है कि 11:00 बजे सभा स्थल में पहुंचकर इस बैठक को सफल बनाएं।
राज्य मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां आयोजित अपनी बैठक में राज्यपाल से 26 फरवरी से 20 मार्च, 2021 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया। इसमें 17 बैठकें होंगी। यह निर्णय लिया गया कि मंडी जिले के सरकाघाट सब डिवीजन में सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को 8 फरवरी, 2021 से खोला जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी शिक्षक / कर्मचारी या छात्र को राज्य के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में कोविद -19 पॉजिटिव पाया जाता है तो संस्थान 48 घंटे के लिए बंद रहेगा और प्रोटोकॉल के अनुसार स्वच्छता के बाद खोला जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी, 2021 से 6 वीं और 7 वीं कक्षाओं के छात्र भी अपने-अपने स्कूलों में अध्ययन के लिए उपस्थित होंगे। यह भी तय किया गया था कि पहली से चौथी कक्षा के छात्र अपने घरों से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेंगे। मंत्रिमंडल ने 31 मार्च, 2021 तक मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों में परोसे जाने वाले पके हुए भोजन को निलंबित करने का निर्णय लिया। इस अवधि के दौरान, छात्रों को सूखा राशन प्रदान किया जाएगा और खाना पकाने की लागत लाभार्थी / अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2021-22 1 अप्रैल, 2021 से शुरू होगा। इसने जनरल काउंसिल क्लस्टर स्थापित करने के लिए सालाना एक रुपये प्रति वर्ग मीटर पर लीज पर 30 साल की अवधि के लिए हरौली इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सोसाइटी के पक्ष में ऊना जिले में 20 विभाग के 20 कनाल और एक मार्ला भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने कानून, व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बद्दी जिला पुलिस में दैनिक आधार पर 30 होमगार्ड स्वयंसेवकों को तैनात करने के लिए अपनी मंजूरी दी। इसने हिमाचल प्रदेश कराधान (सड़क पर कुछ सामानों की ढुलाई पर) नियम 2021 को हिमाचल प्रदेश कराधान (सड़क पर कुछ निश्चित वस्तुओं पर लिया गया) नियम, 1993 के अनुसार करों के सभी भुगतान, मांग या किसी अन्य राशि के भुगतान के लिए अपनी सहमति दी। इलेक्ट्रॉनिक मोड के माध्यम से भी मैनुअल मोड के अलावा। मरीजों की सुविधा के लिए मेसर्स जीवीके ईएमआरआई के माध्यम से संचालित होने के लिए तीन महीने के लिए राज्य के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एक आधुनिक एम्बुलेंस प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने दूरसंचार बुनियादी ढाँचे को स्थापित करने के लिए सही तरीके से मंजूरी देने के लिए एक पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया की स्थापना के लिए राइट ऑफ वे पॉलिसी- 2021 के मसौदे को अधिसूचित करने का निर्णय लिया। यह दूरसंचार क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लागू करने में भी मदद करेगा। मंत्रिमंडल ने लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया के माध्यम से लोक निर्माण विभाग में चालक / परिचालकों के 150 पदों को भरने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसने फ्रैश-कम-चौकीदार-कम-माली के 50 पदों को दैनिक आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का निर्णय लिया और एच.पी. में आउटसोर्स आधार पर स्वीपर के 28 पद भरे। सचिवालय। मंत्रिमंडल ने अनुकंपा के आधार पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में क्लर्क के 10 और चतुर्थ श्रेणी के सात पदों पर नियुक्ति के लिए अपनी मंजूरी दे दी। इसने सूचना और जनसंपर्क विभाग में ड्राइवरों के पांच पदों को भरने का भी निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों के दौरान अधिक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश जल खेल और संबद्ध गतिविधियां मसौदा नियम, 2021 और हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां (संशोधन) नियम, 2021 के लिए अपनी मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने राज्य में एयरो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स रूल्स -2020 को भी मंजूरी दी। कोविड-19 स्थिति पर प्रस्तुति और शैक्षिक संस्थानों को फिर से खोलने का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया।
ग्राम पंचायत मांगल में नैना महिला मंडल समत्याड़ी की प्रधान रामप्यारी एवं सभी महिलाओं ने नवनिर्वाचित प्रधान उर्मिला देवी,उपप्रधान सीताराम ठाकुर व वार्ड नंबर 2 की सदस्य निर्मला देवी,समाज सेवक दीतु राम को सम्मानित किया। इस दौरान महिला मंडल ने अपने गांव की समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के सामने भी रखा। इस मौके पर उपप्रधान सीताराम ठाकुर ने सभी ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि हम सभी प्रतिनिधि आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही हिम केयर,स्वास्थ्य योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,दुर्घटना बीमा योजना,किसान सम्मान निधि योजना,विधवा बुढ़ापा,अपंगता बीमा के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर प्रेमलाल,बृजलाल पंवर,दौलतराम हीरा सिंह,छागू राम,देवेंद्र,धर्मा सहित महिला मंडल की सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
आनी शुक्रवार को पंचायत समिति सभागर में पंचायत समिति की बैठक एंव नये अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होने की तिथि निरधारित की गई थी। जिसमें आनी ब्लाक समिति के नये अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष के लिए मतदान होना था। पंचायत समिति की बैठक में आनी ब्लाक समिति के 15 बार्डों के सदस्य शामिल हुए। जैसे ही पंचायत समिति की आगामी कार्यवाही शुरू की जा रही थी। भाजपा सर्मिर्थत 7 सदस्यों ने सदन से बिना ही सदन से वाहर निकल गए। काग्रेंस की विजय कवंर जो कि पंचायत समिति अध्यक्ष की प्रवल दावेदार थी वह अपने सदस्यों के साथ सदन में बैठी रही। एसडीएम चेतसिहं ने बैठक की कार्यवाही शुरू की और सभी पंचायत समिति सदस्यों को रजिस्ट्रर कार्यवाही पर हस्ताक्षर करने को कहा तो भाजपा के सदस्यों ने सदन से वाकआउट करके चले गए। इसी दौरान पंचायत समिति के वाहर सैकडो सर्मथको ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। समिति हाल के वाहर स्थानीरय प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई पुरी बैठक के दौरान समिति हाल के बाहर धरना प्रदर्शन नारेबाजी चलती रही। वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी सदस्यों को दो तिहाई बहुमत साबित करने के लिए सवा चार बजे का समय दिया गया था। लेकिन किसी बजी सदस्य के बैठक में उपस्थित न होने के कारण 5 फरवरी के दिन तय हुआ था। लेकिन शनिवार को केवल 8 ही सदस्य उपस्थित हो सके, अब शनिवार को बहुमत साबित करने के लिए कुल 15 पंचायत समिति सदस्यों में से कम से कम 8 का उपस्थित रहना और चुनाव करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अंतिम नोटिस दिया जाएगा और उस बैठक में जो सदस्य अनुपस्थित रहेगा उसकी सदस्यता रद्द की जाएगी।
लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री एवं ज़ोन चेयरमैन लायंस क्लब परवाणू कालका विकास सेठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ डेजी ठाकुर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण नेता है । यह सौभाग्य का विषय है कि परवाणू से सम्बंधित है ,पिछले कार्यकाल में डॉ डेज़ी की उपलब्धियों के बारे में बताया। लायन पूजा गोयल ने कहा की वे डॉ डेज़ी के पद चिन्हों पर चल कर उनका अनुशरण करना चाहती है। लायंस क्लब के प्रेसिडेंट तरुण गर्ग एवम लघु उद्योग भारती के प्रेसीडेंट उपेन्द्र मंडयाल एवम अन्य पदाधिकारी ने अपने संबोधन में डॉ डेज़ी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी और कहा कि आशा करते है जिस प्रकार से आप अपने पिछले कार्यकाल में संघठनो का सहयोग करते रहे है आने वाले समय भी करते रहगे।डॉ डेज़ी ठाकुर ने अपने सम्बोधन में दोनों संगठनों का धन्यवाद किया और लॉकडाउन समय को याद करते हुए कहा कि सामने बैठे दोनों संगठनों ने सेवाकार्य में बहुत सहयोग एवम योग दान दिया था। डॉ डेज़ी ठाकुर ने कहा सभी समाजिक संगठनों को महिला अधिकारों के बारे में समाज को जाग्रत करने चाहिए।डॉ डेज़ी ठाकुर ने नवीन कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवम स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल का धन्यवाद कहा और कहा प्रदेश का सौभाग्य कि इतना प्रभावशाली नेतृत्व मिला है। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन समिन्दर गर्ग, लायंस क्लब परवाणु कालका के प्रेसिडेंट तरुण गर्ग लघु उद्योग भारती प्रेसिडेंट यू एस मंडयाल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता महासचिव नरेश शर्मा जोली लॉयन राहुल अत्री लायन,लायन विनीत गोयल पीके शर्मा, लॉयन पूजा गोयल आदि उपस्थित रहे।
शुक्रवार को परवाणू नगर परिषद में शपथ ग्रहण समाहर्रो आयोजित किया गया। शपथ समाहरो में जीते हुए उम्मीदवारों ने शपथ ग्रहण की। नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भी चुनाव हुआ और वार्ड नंबर 9 से जीती हुई उम्मीदवार निशा शर्मा को परवाणू नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया एवम उपाध्यक्ष पद के लिए सोनियाँ शर्मा ने शपथ ग्रहण की। शपथ समाहरो में भाजपा के जीते हुए सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। निशा शर्मा ने कहा जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और परवाणू के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगी। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास एवं बाबा हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि जिला सोलन में पल्स पोलियो अभियान के तहत 14 फरवरी 2021 को 84204 बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलाई जाएगी। केसी चमन आज यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि 14 फरवरी को जिला में विभिन्न स्थानों पर बूथ स्थापित कर शून्य से पांच वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राॅप्स पिलाई जाएंगी। उन्होंने शून्य से पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे 14 फरवरी को बच्चों को पोलियो ड्राॅप्स पिलाने के लिए बूथ पर अवश्य लेकर आएं। उन्होंने कहा कि 15 तथा 16 फरवरी, 2021 को पोलियो ड्राॅप्स घर-घर जाकर पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा पोलियो दवाई पिलाने से न छूटे। उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए जिला में 440 बूथ स्थापित किए जाएंगे। जिले के विभिन्न प्रवेश स्थानों पर 06 ट्रांजिट बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि विभिन्न क्षेत्रों अथवा अन्य राज्यों से आने वाले बच्चों को भी पोलियो ड्राॅप्स पिलाई जा सके। उन्होंने कहा अन्य राज्यों से यहां रह रहे बच्चों तथा झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले एवं कामगारों के बच्चों को दवा पिलाने के लिए 88 सचल टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रहती है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं विशेषकर रोटरी क्लब से इस अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वे निगम तथा निजी बसों के चालकों को जिले के विभिन्न बस अड्डों तथा ट्रांजिट बूथों पर बसें रोकने के निर्देश दें। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिला में 04 फरवरी 2021 तक 3292 लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगो को अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को विभिन्न विभागों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, विभिन्न खण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन जिला में वर्ष 2021-22 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत लगभग 24 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने यह जानकारी एकीकृत बागवानी विकास मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। केसी चमन ने कहा कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में सोलन जिला में विभिन्न गतिविधियों के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में इस कार्य योजना को स्वीकृत कर उचित कार्यवाही के लिए प्रदेश सरकार को प्रेषित कर दिया गया है। इस योजना को बागवानी मिशन के तहत स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में विभिन्न बागवानी गतिविधियों पर 24 करोड़ रुपए व्यय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिला में 4873 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। सोलन विकास खण्ड में 714, कण्डाघाट विकास खण्ड में 1907, कुनिहार विकास खण्ड में 356, धर्मपुर विकास खण्ड में 259 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में 1135 लाभार्थियों को सहायता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2021-22 में सम्मेलन एवं कार्यशालाएं इत्यादि आयोजित कर जिला के 500 लाभार्थियों को जागरूक भी किया जाएगा। एकीकृत बागवानी मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में 652, वर्ष 2019-20 में 517 तथा वर्ष 2020-21 में 81 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत जिला में 7 समूह निर्धारित किए गए हैं। इनमें सेब तथा गुठलीदार फलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। इन समूहों में धारों की धार, करोग, कुरगल, सेवला, शिल्ली, दामकड़ी तथा ममलीग को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में इटली तथा अमेरिका से आयातीत सेब तथा गुठलीदार पौधों को रोपित किया जाएगा। इस अवसर पर उपनिदेशक बागवानी विभाग डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, वन मण्डलाधिकारी एके वर्मा तथा विषयवाद विशेषज्ञ शिवाली ठाकुर इस अवसर पर उपस्थित थे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के वाहन की नीलामी 17 फरवरी, 2021 को मिनी सचिवालय सोलन में प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट पवन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोली दाता को 5000 रुपए की धरोहर राशि बोली में भाग लेने से पूर्व बोली के दिन ही जमा करवानी होगी। बोली के उपरांत असफल बोलीदाता की धरोहर राशि वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक बोली दाता उक्त वाहन का निरीक्षण किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे सांय 4.00 बजे तक मिनी सचिवालय कण्डाघाट के पार्किंग क्षेत्र में कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय की दूरभाष संख्या 01792-256367 पर संपर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला में जेबीटी अध्यापकों के 47 पदों की बैच आधार पर भर्ती के लिए काउन्सिलिंग 15 से 18 फरवरी, 2021 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल ने दी। रोशन जसवाल ने कहा कि यह भर्ती अनुबन्ध आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोजगार कार्यालयों से पात्र उम्मीदवारों की सूची प्राप्त हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के लिए बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों पर काउन्सिलिंग के लिए सामान्य श्रेणी के लिए वर्ष 2011 के उत्तीर्ण विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए वर्ष 2013 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को काउन्सिलिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि काउन्सिलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों को 15 से 18 फरवरी, 2021 तक प्रातः 10.30 बजे डाईट संस्थान सोलन में उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि उक्त भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के 19 पद, अनुसूचित जाति श्रेणी के 11 पद, अनुसूचित जनजाति श्रेणी का 01 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 09 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 06 पद तथा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों का 01 पद है। रोशन जसवाल ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो या इसके समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र, जेबीटी का प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र जो अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जो प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र जो कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो साथ लाना होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
सोलन जिला के सुबाथू छावनी स्थित आढ़त बाजार में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के सम्बन्ध में 06 फरवरी, 2021 को जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सुबाथू छावनी के मुख्य अधिशाषी अधिकारी देवांशु चैधरी ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि शिविर प्रातः 11.30 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि शिविर में केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने समस्त छावनी निवासियों तथा आम जनता से जागरूकता शिविर में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि शिविर के दौरान कोविड-19 महामारी निर्देशों के अनुरूप मास्क पहने तथा सामाजिक दूरी नियम का पालन करें।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, पर्यटन नगरी मनाली, डलहौजी और धर्मशाला के नड्डी में गुरुवार को नए साल की पहली बर्फबारी हुई। हिमचाल प्रदेश में घूमने आए सैलानी जमकर झूमते व मज़े करते दिखाई दिए। सुबह 10 बजे शुरू हुई बर्फबारी के बाद दोपहर 12 बजे शिमला शहर में यातायात ठप हो गया। हिमाचल में जारी भारी बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे समेत करीब 650 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेश भर में 472 बस रूट प्रभावित हैं और परिवहन निगम की 400 से अधिक बसें जगह-जगह फंस गई हैं। हिमाचल के आठ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ के लकदक हो गए हैं। राजधानी का अपर शिमला से संपर्क कट गया है। लाहौल, किन्नौर और पांगी घाटी भी अलग-थलग पड़ गई।
निरमंड में इतने दिनों से चली आ रही बीजेपी और कांग्रेस की कशमकश समाप्त हो गई है। जिला कुल्लू के निरमंड पंचायत समिति के लिए गुरुवार को बीजेपी समर्थित दलीप ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि विंद राम वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है। जिला कुल्लू की सभी पंचायत समितियों में बीजेपी, कांग्रेस समर्थित और आजाद प्रत्याशी जीते हैं, लेकिन कुल्लू, बंजार, नग्गर पंचायत समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बीजेपी समर्थित बने है। जिला कुल्लू के आउटर सिराज आनी मुख्यालय की बात करें तो पिछले दस दिनों से जीते हुए पंचायत समिति सदस्यों को बीजेपी और कांग्रेस ने रामपुर और कुल्लू के होटलों में ठहराया हुआ था। विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि जिला कुल्लू के निरमंड बंजार, नगर कुल्लू के सभी स्थानों में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि आनी ब्लॉक पंचायत समिति पर भी जल्द अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।
हिमाचल की ऊंची चोटियां में ताजा बर्फबारी ने एक बार फ़िर दस्तक दे दी हैं। आनी पिछले 24 घण्टों से बारिश -बर्फ़बारी के कारण में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुल्लू जिले के जलोड़ी दर्रे में भी बुधवार दोपहर से ताज़ा बर्फ़बारी होने से तापमान में भी गिरावट आ गई है। ताजा बर्फ़बारी के चलते एनएच-305 जलोड़ी जोत से वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। आज सुबह से ही सम्पूर्ण जलोड़ी क्षेत्र में बर्फ़बारी होने से इलाके में सफेद चादर ओढ़ ली है। हिमाचल प्रदेश का ऊपरी क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। इस बार जनवरी में बर्फ़बारी नही हुई है। वंही ,बारिश व बर्फबारी होने से किसानों व बागबानों के चेहरे जरूर खिल गए हैं। किसान व बागबान बर्फबारी व बारिश को फसलों और सेब के लिए संजीवनी मान रहे हैं। बागबानी विशेषज्ञों की मानें तो बर्फ पड़ने से सेब की अच्छी फसल और पौधों में लग रहे कीट व बीमारियों को नष्ट करने के लिए लाभदायक सिद्ध होती है। किसानों और बागबानों के सभी ठप पड़े काम मे अब तेजी आएगी। बागवानों को उम्मीद है कि सेब के लिए यह बर्फ़बारी लाभदायक सिद्ध होगी।
Himachal Pradesh’s capital Shimla received this year’s first spell of snowfall on Thursday morning, bringing cheer to tourists, hoteliers, and apple growers. Fresh snowfall started in Shimla, Kufri, Keylong, Kalpa, and several other high reaches of the state. The snow and rain in Himachal Pradesh since Wednesday broke a prolonged dry spell that lasted over a month. January witnessed a 53% rain deficit much to the worry of farmers and fruit growers. Predicting snowfall in mid and high hills, the Meteorological Department had already issued a yellow weather warning for thunderstorms in Himachal Pradesh for February 4. The strategic Hindustan-Tibet Road or National Highway 22 was closed for traffic at Kufri and Narkanda near Shimla due to the snowfall. Kufri received 8cm of snowfall. Shimla, which received 2cm of snowfall till 10.30 am, recorded a minimum temperature of 1.8 degrees Celsius. Besides NH-22, more than 200 lateral roads in the state have been closed for traffic due to snowfall and slippery conditions. Kalpa of Kinnaur district also received 11.4cm of snowfall, while Keylong, the district headquarters of Lahaul and Spiti, got 3cm of snow. Manali, a popular tourist destination, got 4cm of snowfall on Thursday and recorded a low of 4 degrees Celsius.
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और गैर शिक्षकों की हाजिरी की सूचना रोजाना दोपहर तक उच्च शिक्षा निदेशालय भेजना अनिवार्य कर दिया गया है। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उप निदेशकों के साथ बैठक की। उन्होंने ने बताया कि 15 फरवरी से खुलने वाले शीतकालीन स्कूलों में विद्यार्थियों की सैद्धांतिक कक्षाओं और विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं के साथ-साथ इकाई परीक्षण और अध्याय परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी। 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित प्री-बोर्ड परीक्षाओं के बाद तुरंत प्रभाव से दोनों कक्षाओं की सुधारात्मक कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उच्च शिक्षा निदेशक प्रमोद चौहान, संयुक्त निदेशक डॉ. अशीथ कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
शिमला हाटकोटी मार्ग पर शाम के समय दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस मार्ग पर टाटा टियागो कार नंबर एचपी 09 सी 4209 हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मोके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश चंदेल पुत्र श्री बालकराम गांव पाली डाकघर हिमरी तहसील कोटखाई के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति की उम्र लगभग 43 वर्ष बताई जा रही है , कोटखाई तहसीलदार कैलाश कौंडल ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की तरफ से 20 हजार की राहत राशि दी जाएगी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच जारी कर दी है
राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि तीन विकास खण्डों जिला शिमला के टुटू, चौपाल तथा जिला मण्डी के धर्मपुर की मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन विकास खण्डों में निकट भविष्य में प्रधान पद के चुनाव करवाए जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चार नगर निगमों मण्डी, पालमपुर, धर्मशाला तथा सोलन और नगर पंचायतों आनी, निरमण्ड, नेरवा, चिड़गांव, कण्डाघाट और अम्ब की मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इस संदर्भ में सभी सम्बन्धित उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतदाता सूचियां एक जनवारी 2021 के अहर्ता दिनांक के अनुसार संशोधित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 फरवरी, 2021 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन, 16 फरवरी, 2021 को दावे तथा आपत्तियों का प्रस्तुतिकरण, 19 फरवरी, 2021 को दावे तथा आपत्तियों का निपटारा, 22 फरवरी, 2021 को अपीलों का प्रस्तुतिकरण, 25 फरवरी, 2021 को अपीलों का निपटारा तथा 26 फरवरी, 2021 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम उन सभी पंचायतों व शहरी निकायों में भी लागू होगा, जिनमें हाल ही में करवाए गए निर्वाचन में किसी कारणवश पदाधिकारियों के पद रिक्त रह गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि अपना नाम मतदाता सूचियों में जांच ले तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित प्रारूपों में अपने दावे तथा आपत्तियां सम्बन्धित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें।
विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से प्रदेश में श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम भक्तों की एक टोली ने चाखड़ पंचायत में घर घर जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सामर्थ्य अनुसार धन इकठा किया । इस दौरान लोगों द्वारा भी राम भक्तों की टोली को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने सभी युवा साथियों से आग्रह किया है कि वह भी अपनी-अपनी पंचायत में राम मंदिर निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे, ताकि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन सके। इस मौके पर हेमराज,अमित बन्सल व रोशन ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गैर संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव चंडी में मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उमा शर्मा और कांन्ता वर्मा द्वारा समुदाय को जागरूक करके रक्त चाप जांच और मधुमेह जांच हेतु प्रेरित किया गया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 40 व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करके उन्हें परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप आज के वर्तमान परिवेश में लोगों के जीवन में एक त्रासदी ला रहा है जिसे हम सब मिलकर होने वाले जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में ला सकते है। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा।
हरिजन कल्याण समिति मलावन की बैठक बुधवार को आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत संघोई के प्रधान जगतराम ने की। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकरिणी का गठन किया गया। जिसमे प्रधान चुन्नीलाल,उप प्रधान धर्मपाल,महासचिव देवीचंद,सहसचिव कांशी राम,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार,ऑडिटर रामलाल,मुख्य सलाहकार जगत राम व प्रेस सचिव भक्त राम कौशल को बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान चुन्नी लाल ने कहा कि हरिजन कल्याण समिति मलावन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसे सही से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर गांव व पंचायत के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान प्रधान चुन्नीलाल ने बताया कि मंगलवार को हरिजन कल्याण समिति मलावन का एक प्रतिनिधिमंडल अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला।इस मौके पर लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अवगत करवाया।प्रतिनिधिमंडल में हरिजन कल्याण समिति मलावन के प्रधान चुनीलाल बंसल,उप प्रधान धर्मपाल,महासचिव देवी चंद,सहसचिव काशीराम,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार,उप सलाहकार मनसाराम,सदस्य माठूराम,दिलीप कुमार,भगतराम,हीरालाल,खूब सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वनमंडल कुनिहार के दाड़लाघाट वन परिक्षेत्र में इन दिनों बंदरों की नसबंदी हेतु बंदरों को पकड़ा जा रहा है। वनमंडल अधिकारी कुनिहार हितेंदर कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष वनमंडल कुनिहार में 215 बंदरों की नसबंदी का लक्षय निर्धारित किया गया है,जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होने लोगों से अपील की है कि वे बंदर पकड़ने वाली टीम व वन विभाग के कर्मचारियों का बंदरों को पकड़ने में सहयोग करें व हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम का पूर्ण लाभ उठाएँ। उन्होंने बताया कि बंदरों की नसबंदी प्रति वर्ष की जा रही है जिससे बंदरों कि संख्या में कमी आ रही है वही बंदरो द्वारा लोगो की फसलों में जी नुक्सान काफी वर्षो से हो रहा था ,उससे भी लोगों को काफी राहत मिली है । इस दौरान दाड़लाघाट वन विभाग के कर्मचारी अमर चंद,सत्यदेव शुक्ल,किशोरी भारद्वाज सहित दाड़लाघाट वन परिक्षेत्र के समस्त वन रक्षक बंदरो को पकड़ने में अपनी पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
GNA University’s Faculty of Engineering Design and Automation students nailed it again by grabbing the e-campus placement. During the on-going unprecedented times of COVId19, the University made sincere endeavours in organising an e-campus placement drive of Gulati Auto Electricals Pvt. Ltd. The students of B. Tech Mechanical and Automation Engineering participated with full enthusiasm. On the culmination of the e-campus placement drive, 7 of our bright scholars got their ‘much awaited’ first placement- Nitin Parmar, Raja, Rahul, Hari Om Shukla, Davinder, Amarjit Ram and Vinay. The company’s officials appreciated the Management, faculty and students for their proper organisation and full dedication in grabbing the placements. Mr. C.R.Tripathy, Dean of Engineering Design and Automation reiterated about the University’s commitment and concern for the bright future of their students. S. Gurdeep Singh CEO GNA Gears and Pro-Chancellor, GNA University congratulated the students, parents and all faculty members for scaling new heights despite the current scenario. He even assured, “The University is always there to assist the students in rendering the best and quality education.”
शिमला। जिला परिषद् मंडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पाल वर्मा ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने पाल वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला मंडी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने अध्यक्ष से जिले के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाई का छात्र हरीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पुरस्कार जीत देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अभी हाल ही में IRIS नेशनल फेयर जो भारत और यूएस का सांझा विज्ञान का मंच है जिसमें उच्च कोटि की विज्ञान से संबंधित मॉडल्स और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाते हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता मंचन हुआ और हरीश कुमार ने उस प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां यह बताना जरूरी है हरीश कुमार ने भारत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विज्ञान सम्मेलन में भाग लिया था जिसे इंडियन साइंस कांग्रेस के नाम से जाना जाता है। यह प्रतियोगिता 1 से 3 जनवरी 2020 को बेंगलुरु में संपन्न हुई थी। वहां से हरीश का चयन राष्ट्रीय स्तर की IRIS नेशनल फेयर के लिए हुआ। यहां यह बताना भी आवश्यक है की हरीश केवल एक मात्र छात्र था जिसका चयन हिमाचल से हुआ। हरीश ने ट्राफिक टनल में पैदा होने वाले धुंए के निष्पादन का प्रोजेक्ट तैयार किया था जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली और रीको जो कि एक यूएस की संस्था है ने मान्यता दी और सर्टिफिकेट देकर अलंकृत किया। हरीश कुमार ने इस सफलता के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य रहमत अली का धन्यवाद दिया और समस्त अध्यापक गणों का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। हरीश कुमार के के लिए इस सफलता के बहुत से मायने हैं। इस सफलता ने हरीश के लिए अनेक स्कॉलरशिप के दरवाजे खुल गए हैं। हरीश का मॉडल इस तरह का है की जो ट्रैफिक चैनल से अपने आप ही धुएं को बाहर फेंकेंगे। हरीश कुमार ने यह मॉडल अपने गाइड अध्यापक पंकज वर्मा की देखरेख में बनाया। इस प्रतियोगिता में बहुत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बच्चे भाग लेते हैं और कुछ प्रतिभागियों को स्पेशल प्राइज दिया जाता है और हरीश कुमार उनमें से एक है।
शिमला। कर्नल निदेशक भर्ती शिमला तनवीर सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल मैदान ऊना में 18 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती सैनिक फार्मा पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि मापदण्ड एवं योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी 01 फरवरी, 2021 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। उन्होंने युवाओं को दलाल, धोखेबाज एवं नशीले पदार्थों के सेवन करने से बचने की सलाह दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में ग्रीन फ्यूचर इको क्लब और एनएसएस इकाई ने 2 फरवरी 2021 को वेटलैंड दिवस मनाया। क्लब प्रभारी डॉ अनिता देवी ने इस वर्ष के थीम (आर्द्रभूमि और जल) के महत्व पर प्रकाश डालते इसके लाभ के बारे में बताया। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में क्लब सदस्यों को आर्द्रभूमियों के महत्व, जैव विविधता में इनकी उपयोगिता तथा पानी की गुणवत्ता बढ़ाने में आर्द्रभूमि स्थलों की भूमिका पर प्रकाश डाला व हिमाचल की प्रमुख आर्द्रभूमियों चंद्रताल, खजियार, रेणुका, पोंग डैम और रिवालसर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने हिमाचल प्रदेश के पोंग डैम में आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी व बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में आर्द्र भूमि के सरंक्षण को प्राथमिकता देने के लिए कहा।
दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत बागा (करोग) की नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्रा देवी पंवर, उप-प्रधान श्याम लाल चौहान ने पंचायत के सभी सातों वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान पंचायत प्रधान, उप प्रधान एवं बीडीसी सदस्य ने समस्त उपस्थित जनता एवं समस्त बागा करोग पंचायत की जनता से आग्रह किया कि आप सब बनी पंचायत में सहयोग करेंगे ताकि इस पंचायत के समस्त वार्डों का समग्र विकास किया जा सके। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नयी पंचायत के सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रधान उप-प्रधान एवं सदस्गणो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौक़े पर प्रधान सुरेंद्रा देवी पंवर, उप-प्रधान श्याम लाल चौहान, बीडीसी सदस्य बनीता चौहान, वार्ड सदस्य गीता देवी, अनीता देवी, ज्योति चौहान, रमा ठाकुर, प्रीत भट्ट, मस्त राम, सुशांत चौहान, पूर्व मांगल पंचायत के प्रधान दीप चंद शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य हवाणी कोल राम पाल शर्मा, पूर्व प्रधान एवं पूर्व बीडीसी सदस्य दीप लाल चौहान, आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुख देई चौहान, आदर्श महिला मंडल की सदस्यगण, महिला मंडल कोल की प्रधान पवना देवी एवं अन्य सदस्य, पंचायत सचिव मदनलाल, जीआरएस मनोहर लाल, तकनीकी सहायक बलवीर, प्रताप सिंह कौंडल, लाल मन पंवर, हंसराज चौहान, रुप लाल चौहान, बाबु राम पंवर, आनंद सिंह नेगी, धनी राम ठाकुर, श्याम लाल, मस्त राम, तेजस्वी, प्रकाश नेगी, नीम चंद चौहान, हिरु राम चौहान, अध्यक्ष मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा सहित पंचायत के लोग मौजूद रहे।
नवगठित ग्राम पंचायत कोटलु के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रधान नर्वदा शर्मा ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधान नर्वदा शर्मा ने कहा कि पंचायत के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। पहले पिछली पंचायत के बचे हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा उसके बाद नए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर सभी ग्रामीणों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पंचायत घर को भूमि दान देने वाले हीरा सिंह कंवर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। हीरा सिंह कंवर ने सभी ग्रामीणों को कहा उनका जो वचन पंचायत घर के लिए भूमि दान का है, वह उस पर अटल है। सभी ने उनका बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित सदस्य खेमराज, रामा देवी, मंजू ठाकुर, महेंद्र वर्मा, द्रोपती देवी, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार तथा समाजसेवी अमरचंद शर्मा, प्रकाश चंद, हीरा सिंह कंवर, दीप राम, धर्मचंद, तुलसीराम, बाबूराम, नाथुराम, देवी सिंह, रोहित शर्मा, हरीश शर्मा, नरपत राम, पंकज शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर प्रस्तावित रथ यात्रा प्रदेश के 50 वर्षों के शानदार सफर को लेकर लोगों में अपनत्व की भावना उत्पन्न करेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रस्तावित स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा में प्रदेश के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रथों की बनावट में एकरूपता और आकर्षण होना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि रथ यात्रा संभवतः हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर 15 अप्रैल को आरम्भ होगी, जो प्रदेश के सभी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सभी प्रमुख विभागों को अपनी उपलब्धियों को चिन्हांकित करने के लिए सक्रियता से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। यह रथ यात्रा पिछले 50 वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर भी प्रकाश डालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रथ यात्रा संबंधित क्षेत्र की दो-तीन पंचायतों के सभी क्लस्टर से होकर निकलेगी, जहां राज्य की उपलब्धियों के बारे में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को विशिष्ट रूप से दर्शाया जाए। उन्होंने कहा कि उन स्थानों की उपलब्धियों को भी उजागर करने के प्रयास किए जाएंगे, जहां से रथ यात्रा निकलेगी। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा को आकर्षक और सूचनात्मक बनाने के लिए रथ यात्रा समिति गठित की जाएगी। रथ पर लगाई जाने वाली एलईडी स्क्रीनों पर विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक यात्रा पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शित करेंगे। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग पिछले 50 वर्षों में राज्य की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित विवरणिका और पुस्तिकाएं तैयार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रथ यात्रा में सांस्कृतिक दल भी शामिल होंगे जो न केवल लोगों का मनोरंजन करेंगे बल्कि गीतों और नाटकांे के माध्यम से प्रदेश की स्वर्णिम यात्रा को भी प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा रथ यात्रा में स्वर्णिम हिमाचल विषय पर आधारित जिंगल और गीतों के माध्यम से प्रदेश की विकासात्मक यात्रा को दिखाया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि खंड और पंचायत स्तर के एक निर्धारित स्थान पर रथ यात्रा पहुंचने पर स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोग इसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर इतिहास पर चर्चा, भाषण और चित्र प्रतियोगिताएं जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित रथ यात्रा एक सम्बन्धित क्षेत्र में एक दिन निकलेगी जहां रथ को रखा जाएगा और स्थानीय लोग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें महिला मण्डलों और युवक मण्डलों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। रथ यात्रा संबंधित जिले और क्षेत्र की विशेषताओं को भी प्रदर्शित करेगी। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग रथ यात्रा के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और इस यात्रा से सम्बन्धित उपायुक्तों के सुझावों पर आधारित प्रस्तुति दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह एवं निशा सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, सचिव सन्दीप भटनागर एवं अमिताभ अवस्थी, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, निदेशक पर्यटन यूनुस, निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति सुनील शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में जल्द ही मौसम करवट बदल सकता है। प्रदेश में अगले तीन दिनों में बारिश और बर्फ़बारी की आसार हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में 3 और 4 फरवरी को अंधड़ चलने और बिजली गरजने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊंचाई वाले भागों में पांच फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों व सैलानियों को चेताया है की वे संभल कर रहें। 6 से 8 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार, निचले व मध्यम क्षेत्रों में आंधी चल सकती है। जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। 5 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानों में 3 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। मैदानी क्षेत्रों में 3-4 फरवरी को अंधड़ चलने और बिजली गरजने का अलर्ट है। 6-7 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन तब तक अलर्ट रहें।
पिछले कल केंद्र सरकार ने वित्तीय सालाना बजट पेश किया, जिसमें केंद्र सरकार ने सभी वर्गों को स्पर्श करते हुए इस बजट को पेश किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह बजट कोरोना के पश्चात आत्मनिर्भरता के लक्ष्यपूर्ति के अनुरूप केन्द्रीय बजट है। यह बजट आम आदमी का बजट है जिसमे मुख्यत कोरोनावायरस से उभरते हुए और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्धारित बजट है। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए सालाना बजट पिछले वर्ष की तुलना में 137% अधिक है जो 2.38 लाख करोड़ रुपए है जिसमें कोरोना की वैक्सीन के लिए अलग से 35000 करोड़ रुपए की निधि निर्धारित की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य बजट के अंतर्गत ही आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना को 64180 करोड़ की निधि निर्धारित की गई है जो निश्चित रूप से देश प्रत्येक जनमानस के लिए हितकारी साबित होगी। प्रदेश मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र के बजट के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह बजट देश की दिशा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा बजट को पेश किया है, जिसमे शोध को केंद्रित रखते हुए NRF के तहत 50000 करोड़ रुपए बजट रखा गया है जो देश में शोध के क्षेत्र और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सकारात्मकता भरी पहल है। साथ ही साथ जनजातीय छात्रों को ध्यान में रखते हुए देश भर के जनजातीय क्षेत्रों में 750 एकलव्य विद्यालय खोले जाएंगे जो देश के प्रत्येक छात्र को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेगी और देश के विभिन्न स्थानों में 100 सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय भी स्वागत योग्य है। लेह लद्दाख में केंद्रीय विश्ववद्यालय खोलने का निर्णय भी स्वागत योग्य है जो दुर्गम क्षेत्रों के छात्रों को लाभदायक साबित होगा। केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सराहनीय है तथा सर्वस्पर्शी है या दूसरे शब्दो में कहे तो आम आदमी का बजट है और शिक्षा के क्षेत्र में पेश किया गया 93200 करोड़ का बजट शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगा और छात्रवृति कि दृष्टि से सभी छात्रों को शिक्षा देने का कार्य करेगा जो की वित्तीय वर्ष 2019-20 (जीडीपी) का 0.5% अधिक है। यह बजट शोध के क्षेत्र में भी देश में नए आयाम स्थापित करेगा और आत्मनिर्भर भारत को सुदृढ़ करेगा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जो कदम बजट के माध्यम से उठाए गए हैं उसका भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वागत करती है।
दाड़लाघाट। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट में आने वाले वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा समन्वयक अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड पंकज राणा ने कहा कि ट्रक चालकों के नेत्र जांच की महती आवश्यकता है जिससे वे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से दुसरो और स्वयं को होने वाली हानि से बच सकें। सड़क सुरक्षा समन्वयक अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड पंकज राणा ने सड़क सुरक्षा के महत्व को परिभाषित करते हुए सन्देश दिया की अम्बुजा सीमेंट कंपनी सड़क और कार्यस्थल सुरक्षा के लिए तत्पर है और समय समय पर कार्यशाला, गोष्ठी और प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी देती रहती है। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन अजीत कुमार सिंह ने कहा की ट्रक और अन्य वाहन चालकों को समय समय पर अपनी आंखे जांच कराकर एक स्वस्थ जीवन शैली की शुरुवात करनी आवशयक है। इससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट की छात्रा जाहनवी ठाकुर का चयन 28वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। जाहनवी ने वरिष्ठ वर्ग की साईटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें उसके राष्ट्रीय स्तर पर चयन से सभी अध्यापक वर्ग और परिवार के सदस्य हर्षित है। जाहनवी के माता-पिता भी अध्यापक है और अपनी बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्न है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर और विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल ने जाहनवी की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का सदैव प्रयत्न करना चाहिए।
दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत मांगल में पंचायत सदस्यों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला देवी ने सभी नवनिर्वाचित 5 वार्ड के सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से पंचायत सचिव मदन लाल, पंचायत प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम, ब्लॉक समिति सदस्य वनीता देवी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित वार्ड मेंबर निर्मला देवी, सुनीता ठाकुर, चंपा देवी, किरण वर्मा, देवी राम ने गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में मांगल के पूर्व प्रधान दीपचंद शर्मा, पूर्व प्रधान दीपलाल चौहान, पूर्व बीडीसी सुरेश ठाकुर, बागा करोग की नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्रा ठाकुर, उप प्रधान श्यामलाल चौहान, वार्ड मेंबर सुनीता देवी, अनीता देवी, रमा देवी, सुनील कुमार, प्रीतपाल, मस्तराम, ज्योति चौहान, पूर्व वार्ड मेंबर रामपाल वर्मा, चेतराम, जयराम ठाकुर, लीला देवी तथा टीए बलबीर सिंह, पंचायत सहायक पिंकी देवी, जीआरएस मनोहर लाल शर्मा, आंगनवाड़ी भलग की कार्यकर्ता चंचला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नर्मदा देवी, कांता देवी,मीना कुमारी, प्रवेश कुमारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुदेश शर्मा, सरोज अवस्थी, विद्या देवी, पंचायत चौकीदार केयर सिंह शर्मा, बलदेव सहित ग्राम पंचायत मांगल की समस्त जनता ने समारोह में अपनी उपस्थिति दी तथा नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।
आज जहां सरकार हर घर बिजली व पानी पहुंचाने का ढिंढोरा पीटते नहीं हटती, वहीं आज कई ऐसे भी गांव हैं जो अभी भी इन समस्याओं से जुठ रहे हैं। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत सरयांज के कशमली गांव के ग्रामीण आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बता दें कि आज तक इस गांव में कभी पानी की पूरी तरह से सुविधा नहीं पहुंच पाई हैं। वहीं अब यहां पिछले 4 दिनों से पानी नहीं आ रहा हैं। समस्या इतनी गंभीर हैं की लोगों के खाना बनाने व पीने तक के लिए पानी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है की 4 दिनों से न तो लिफ्ट का पानी आ रहा है और न ही अन्य स्त्रोतों से। ग्रामवासियों का कहना है कि पानी का सबसे निकटतम स्त्रोत लगभग एक किलोमीटर दूर है। यहां से पानी पैदल ढो कर लाना पड़ता है, जिससे गांव वालों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों का कहना है कि गांव में लोग वोट मांगने आते हैं और उनसे वादा करते हैं कि हम पानी की पूरी सुविधाएं पहुंचाएंगे लेकिन बाद में सभी अपने किए गए वादों से मुकर जाते हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए गांव के युवा समाजसेवी कमलेश ठाकुर ने कहा कि इस जलसंकट क कारण गांव के बच्चों को बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पढ़ने के लिए भी सही समय नहीं मिल रहा है क्योंकि उनका आधा दिन तो पानी ढोने में ही लग जाता है। उन्होंने सरकार से वह प्रशासन से विनती की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द कोई समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में हमें इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली दीक्षा ठाकुर ने स्मार्ट वॉशरूम तैयार किया है। 13 साल की स्कूली छात्रा ने अपने मॉडल के जरिए 16 वर्ग फुट के छोटे बाथरूम क्षेत्र में स्क्वॉट टॉयलेट शीट को यूरोपीय टॉयलेट शीट की तर्ज पर प्रयोग करने मिनी वॉशिंग मशीन और गर्म पानी की सुविधाएं प्रदान की हैं। स्मार्ट बाथरूम की स्क्वॉट टॉयलेट शीट के साथ दीवार पर एक फ्रेम स्थापित की गई है जिसे अपनी सुविधा के अनुसार यूरोपियन शीट के तौर पर प्रयोग में लाया जा सकता है। यही नहीं स्क्वॉट टॉयलेट शीट पर ढक्कन लगाकर वॉशरूम के पूरे क्षेत्र को नहाने और कपड़े धोने के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है। बता दें कि दीक्षा ने इस स्मार्ट वॉशरूम की टॉयलेट फ्लश को भी बहुपयोगी बना दिया है। फ्लश में मिनी वॉशिंग मशीन और मिनी गीजर की तर्ज पर गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है। छात्रा ने मिनी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए घूमने वाला पहिया और गर्म पानी के लिए फ्लश में फिलामेंट भी स्थापित किया है। छोटे साइज के बाथरूम में लोग रोजमर्रा के नहाने और कपड़े धोने के कार्य कर सकते हैं। दीक्षा ठाकुर का स्मार्ट वॉशरूम मॉडल जिला के बाद प्रदेश स्तर पर इंस्पायर मानक अवार्ड में भी अव्वल आया है। अब दीक्षा का यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। दीक्षा के पिता संजीव ठाकुर सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था जहां कोरोनाकाल में यूं ही चरमराई हुई है, वहीं पंद्रहवें वित्तायोग में केंद्र ने प्रदेश सरकार को झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान में 631 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। जहां प्रदेश को चालू वित्तीय वर्ष में 11,431 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं अब इसकी राशि घट गई है। अब प्रदेश को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 10,800 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। इसी राशि से हिमाचल सरकार अपने वार्षिक बजट में घाटे की पूर्ति करती है। बता दें, प्रदेश सरकार को 15वें वित्तायोग में केंद्र से ज्यादा राजस्व घाटा अनुदान की उम्मीद लगाए बैठे था। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए, केरल के बाद, पंद्रहवें वित्त आयोग ने हिमाचल प्रदेश को पर्याप्त राहत दी थी। 11,431 करोड़ रुपये का अनुदान अभूतपूर्व था। वर्ष 2019-20 की तुलना में, इसमें 45% की वृद्धि हुई थी। उल्लेखनीय है कि यह अनुदान चौदहवें वित्त आयोग द्वारा पिछले कुछ वित्तीय वर्षों में प्राप्त राजस्व कमी अनुदान से अधिक है।
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत मलोखर के साथ लगते कठपौल टिब्बे मे अपने दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवक डिम्पल सुपुत्र श्याम लाल गांव मलोथी निवासी अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह कठपौल बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के लिए गए थे, वापिसी पर मंदिर से थोड़ी दूर डिम्पल का पैर फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। परिवार वालो ने लोगों के सहयोग से डिम्पल को मलोखर तक पहुँचाया, वहाँ से दाड़लाघाट ले गए लेकिन डिम्पल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बागा थाने में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में नवनिर्वाचित प्रधान मधुबाला की अध्यक्षता में पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ समारोह आयोजित किया गया। एक भव्य समारोह में प्रधान सहित पुरानी पंचायत के सभी सदस्यों ने नए चुने गए सभी सदस्यों का स्वागत किया। पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान मधुबाला, उप प्रधान प्रवीण कुमार, बीडीसी मेंबर दीपिका तथा सभी सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी तदुपरांत नए सदस्यों को प्रधान मधुबाला ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नए पंचायत सदस्यों में देवी चंद कुलदीप कुमार, धर्मपाल, सोनिया देवी, कुसुम लता, उमावती, सावित्री देवी इत्यादि उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान मधुबाला ने प्राथमिकता के आधार पर पंचायत के विकास कार्यों में अपना योगदान देने की बात कही। उन्होंने पुरानी पंचायत के सभी सदस्यों को सम्मानित कर विदा किया। शपथ समारोह में पूर्व उप प्रधान रतन चंद, बीडीसी मेंबर हीरा पाल व सभी पुराने वार्ड मेंबर तथा पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए। हालांकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पूरा स्टाफ उपस्थित रहा, फिर भी पहले दिन बच्चों की संख्या स्कूल में अच्छी देखने को मिली। उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने बताया कि इस दौरान विद्यालय में जहां पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं 492 विद्यार्थियों में से 250 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव के प्रवक्ता धर्मपाल शुक्ला ने बताया कि इस दौरान विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार स्कूल खुले रहे। इस दौरान पाठशाला में 100 प्रतिशत अध्यापकों की उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को गेट पर ही सैनिटाइज किया गया और उनके तापमान को माप कर पाठशाला में प्रवेश दिया गया। इस दौरान विद्यालय प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रपत्र के बाद कुछ विद्यार्थी स्कूल पहुँचे। हालांकि जिन बच्चों के पास प्रपत्र नही था, उन्हें वापिस घर की ओर भेजा गया। वही राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में विद्यार्थियों की रौनक देखने को मिली। इस दौरान विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था से लेकर स्कूल भवन को सैनिटाइज करने तक के सभी कार्य पूर्व दिनों में ही पूरे कर लिए गए थे। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया एसओपी का पालन किया गया। स्कूल पहुंचने पर सबसे पहले बच्चों के हाथ सेनिटाइज करके थर्मल स्कानिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें स्कूल भवन में प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रार्थना सभाएं नहीं हुई व विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए बिठाया गया। इस मौके पर अध्यापकों ने विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया।
दूरदराज़ की ग्राम पंचायत बैरल में पंचायत प्रधान ललिता देवी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचन पंचायत की पहली बैठक हुई। इस दौरान पंचायत प्रधान ललिता देवी ने पंचायत सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान ललिता देवी ने उपप्रधान सहित सभी सदस्यो को बधाई देते हुए सभी को साथ लेकर पंचायत के विकासात्मक कार्यों को तरजीह देने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत प्रधान ललिता देवी, उपप्रधान अजीत सिंह सेन, पंचायत सचिव वंदना गुप्ता, पंचायत सदस्य विकास कपिल, नंदलाल शर्मा, शकुंतला, जयंती देवी, इंद्रा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की पहली बैठक पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीसी सदस्य सोमा कौंडल विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान बंशी राम भाटिया ने बैठक में उपस्थित पंचायत सदस्यों व स्थानीय लोगों का पहुँचने पर आभार जताया। उन्होंने बीडीसी सदस्य,उपप्रधान व विभिन्न वार्डो से उपस्थित पंचायत सदस्यों को नवनिर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को सुचारू रूप से सभी का सहयोग का होना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायत के पिछले कार्यकाल में हुए कार्य व आगे होने वाले कार्य निरंतर प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व में पंचायत प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला व स्थानीय ग्रामीणों से भी सहयोग करने की अपेक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों से आये गणमान्य ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के पास अपने अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया,उपप्रधान हेमराज, बीडीसी सदस्य सोमा कौंडल, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, पंचायत सदस्य नेम चंद, मस्तराम, ललित गौतम, उमेश महेश्वर, अमरा देवी, पिंकी देवी, विमला, कांता, अनुराधा, शारदा ठाकुर, लाला शंकर, मुकेश शुक्ला, खेमराज, मोहन ठाकुर, धनीराम चौधरी, गणपत भाटिया, कमरचन्द, तुलसी राम, दीपक गजपति, जगदीश्वर शुक्ला, बलिराम शर्मा, सचिव धनीराम, सिलाई अध्यापिका मीरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन की परिधि में सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा। के.सी. चमन ने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 03 फरवरी, 2021 से 09 फरवरी, 2021 तक मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूचियां 11 फरवरी, 2021 को प्रकाशित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संशोधन प्राधिकरण के समक्ष मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में दावे एवं आपत्तियां 16 फरवरी, 2021 तक दायर किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी, 2021 तक इन दावों एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। के.सी. चमन ने कहा कि 22 फरवरी, 2021 तक अपील प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकेगी। 25 फरवरी, 2021 तक दायर की गई अपीलों का निपटारा अपील प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी, 2021 को मतदाता सूचियों का अन्तिम रूप से प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निगम सोलन की परिधि में रहने वाले सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे उपराक्त निर्धारित अवधि में नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों मंें अपना नाम सम्मिलित होने की पुष्टि कर लें तथा नाम न होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करवाने के लिए अर्हता तिथि प्रथम जनवरी, 2021 निर्धारित की गई है। प्रथम जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा, मतदाता बनने के लिए पात्र हैं। के.सी. चमन ने नगर निगम सोलन के सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह किया कि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने में अपना योगदान दें ताकि सभी मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।
जिला परिषद सोलन की प्रथम बैठक आज यहां नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रमेश कुमार ने इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से सोलन जिला के विकास को नई ऊचाईयां प्रदान करने के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिला परिषद सदस्यों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र के विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को भविष्य में आयोजित होने वाली बैठकों में प्रस्तुत करें ताकि इनका समयबद्ध हल निकाला जा सके। उन्होंने आशा जताई कि जिला के सभी अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग जिला परिषद को सदैव प्राप्त होता रहेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकास के विभिन्न कार्यों में जिला प्रशासन का हरसम्भव सहयोग सदैव जिला परिषद को प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित बनाएगा कि जिला परिषद सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय बना रहे और सदस्योें की विकास से सम्बन्धित समस्याओं का शीघ्र निपटारा हो। जिला अंकेक्षण अधिकारी सुभाष अत्री ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य तथा जिला के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का आज यहां निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। यह जानकारी उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड नम्बर-10 दाड़वां से निर्वाचित रमेश कुमार, सुपुत्र राम कृष्ण, गांव बोड़ती, डाकघर चण्डी, तहसील कसौली, जिला सोलन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रतवाड़ी से कमलेश पंवर, पत्नी बाबूराम, गांव बेहदी, डाकघर लोहारघाट, तहसील रामशहर, जिला सोलन को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। उपायुक्त ने इससे पूर्व जिला परिषद के शेष नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ भी दिलवाई। उन्होंने वार्ड नम्बर-01 दाड़ला से नव निर्वाचित सदस्य हीरा देवी, वार्ड नम्बर-02 धुन्धन से भुवनेश्वरी शर्मा, वार्ड नम्बर-04 कुनिहार से अमर सिंह, वार्ड नम्बर-08 धर्मपुर से दर्पणा ठाकुर, वार्ड नम्बर-10 दाड़वां से रमेश कुमार, वार्ड नम्बर-11 बरोटीवाला से अमर चन्द, वार्ड नम्बर-12 खेड़ा से शान्ति देवी, वार्ड नम्बर-15 बवासनी से राहुल शर्मा तथा वार्ड नम्बर-16 रतवाड़ी से कमलेश पंवर को शपथ दिलाई। उन्होंने जिला परिषद सोलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र एवं जिला के विकास में पूर्ण सहभागी बनेंगे। जिला परिषद सोलन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा एवं जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई के मण्डल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, सतीश, राकेश शर्मा, यशवीर जस्टा, रावेन्द्र चौहान, महाबीर झगटा, अशोक चौहान, सुरेन्द्र धोलटा, इंदर धानटा, रामप्रकाश जगीतठा अशोक जस्टा, सिकन्दर चौहान, अंकुश चौहान, इंदर चौहान, यश शर्मा, मीनाक्षी मानटा, सुंदर डोगरा, राजीव मेहता, सुशील कदशोली, अजय बिष्ट, अनिल, मनोज सुनटा, जतिन, अनन्त लाल, नैना तनेटा ने प्रेस में जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिला परिषद वार्ड टिक्कर, बढ़ाल व कलबोग में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जमानत जप्त होंने व पंच से लेकर प्रधान उप प्रधान तक हुई करारी हार को हजम नही कर पा रहे है। पूर्व विधायक रोहित ठाकुर स्वयं की पंचायत व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष की स्वयं की पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इसके साथ पंचायतों, नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि चुन कर आए है। नरेंद्र बरागटा के नेतृत्व में हो रहे विकास को मिले इस जन सहयोग के लिए व भाजपा पदाधिकारियों ने जुब्बल नावर कोटखाई में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिलवाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। भाजपा के पदाधिकारियो ने कहा है कि 3 वर्षों में नरेंद्र बरागटा ने अपने विधासभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ रुपये इस क्षेत्र में अनेकों योजनाओं के लिये स्वीकृत करवाया है जो एक रिकॉर्ड है।
जुब्बल नावर कोटखाई की जनता ने पंचायती राज चुनाव के जरिए वर्तमान विधायक के 3 साल के कार्यकाल को नकारते हुए कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए 70% से अधिक जनप्रतिनिधियों को चुना है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई की नवनिर्वाचित अध्यक्षा रेखा चौहान, उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, कौशल मुंगटा जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मोतीलाल सिथटा, मुन्नी लाल, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्यारे राम शर्मा, संधिरा रान्टा व संदीप सेहटा आदि ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक नरेंदर बरागटा मुख्यमंत्री और जनता को गुमराह कर पंचायती राज चुनाव में भाजपा को मिली हार को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। डेरटा ने कहा कि पंचायत समिति जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला हैं। 21 सदस्यों वाली पंचायत समिति में 20 सदस्य कांग्रेस के जीत कर आए हैं। पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस को निर्विरोध ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई जबकि भाजपा नामांकन तक नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि नरेंदर बरागटा की कथनी और करनी में दिन-रात का अंतर है। इसी तरह नगर पंचायत कोटखाई में वर्तमान विधायक नरेंदर बरागटा भाजपा समर्थित 4 पार्षदो के जीतने का जश्न मना रहे थे जबकि कांग्रेस के 4 पार्षद जीतकर आए और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की ताजपोशी हुई। जिला परिषद कलबोग वार्ड से पूरे जिला शिमला में भाजपा का प्रत्याशी सबसे कम अंतर से जीता इसके विपरीत सरस्वती नगर वार्ड से जिला परिषद कांग्रेस प्रत्याशी को पुरे जिला शिमला में रिकॉर्ड मतों से जीत मिली हैं। पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधानों को गुमराह कर मुख्यमंत्री को झूठ बोलकर बरागटा सच्चाई नहीं छुपा सकते। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में नरेंदर बरागटा इसी तरह से मुख्यमंत्री की गणेश परिक्रमा और नाटकबाजी करते थे। नरेंदर बरागटा जनता को मंत्री पद का सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आए, मंत्री बनना तो दूर की बात मुख्य सचेतक बनने के लिए भी काफ़ी समय तक ओक ओवर में मुख्यमंत्री के सामने नाटी डालते रहे। नरेंदर बरागटा ने ठियोग हाटकोटी सड़क योजना पर पदयात्रा कर लोगों को गुमराह किया और सत्ता में आते ही युद्धस्तर पर चले हुए काम को रोक दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना का मात्र 8% शेष कार्य भी अधर में लटका पड़ा हैं। जनता नरेंदर बरागटा की कथनी और करनी को समझ चुकी है, पंचायती राज चुनाव के परिणामों से स्पष्ट है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को रिकॉर्ड मतों से जिताएगी।


















































