पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कुनिहार मैं आयोजित गई है।इस बैठक में विशेष रूप से सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के एस जमवाल उनके साथ प्रदेश की अन्य टीम के सदस्य व बॉलीवुड अभिनेत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपाली राजपूत के साथ मशहूर आरजे मानव 94.3 माई एफएम विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार को 90 दिनों के अंदर सवर्ण आयोग का गठन करने का अल्टीमेटम दिया था। जिस के उद्देश्य से आज कुनिहार में मंच के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेताया है कि यदि इस अवधि के भीतर आयोग का गठन नहीं किया गया तो वह सचिवालय का घेराव करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर सामान्य वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एसके जमवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में वरिष्ठ सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर व्यापक चर्चा की गई इस दौरान बैठक में मौजूद देव भूमि क्षेत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन और क्षत्रीय समुदाय के हितों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबंध है यदि सरकार ने 90 दिन के भीतर प्रदेश में स्वर्ण आयोग का गठन नहीं किया तो वह सभी मिलकर शिमला में सचिवालय का घेराव करेंगे। जबकि इस आंदोलन के अब 69 दिन बाकी हैं। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। ही इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सामान्य वर्ग सुनील ठाकुर, रोहित जोशी प्रदेश महासचिव, दीपक ठाकुर शहरी अध्यक्ष सामान्य वर्ग ,धनीराम तंवर प्रदेश सदस्य, भागेश जोशी प्रदेश सदस्य,अशोक ठाकुर प्रदेश सदस्य, पवन ठाकुर प्रदेश सदस्य,राजेंद्र कँवर व अमित शर्मा को प्रदेश व जिला कार्यकारिणी में लिया गया। वहीं इस बैठक में सौरव पटियाल, जयपाल सिंह, नरेश, करण कँवर, सुनील ठाकुर, भागेश जोशी, चेतन पवर, सुशील कुमार शर्मा, रोहित जोशी, राजीव ,डीके चंदेल, एएस गुलेरिया, रमेश कुमार मेहता,नरोत्तम चंद्र ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर, जितेंद्र वशिष्ठ, केएस जमवाल,सुरेंदर हिंदुस्तानी, सुरेश सिंह व सुधीर रमोल आदि मौजूद रहे।
आनी उपमंडल का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जलोड़ी दर्रा सर्दियों में भारी बर्फ़बारी के लिए जाना जाता है। सर्दी के सीज़न में हो रही बर्फ़वारी से आए दिन एनएच-305 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित है, जिससे आनी व निरमण्ड विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों की जनता को जिला मुख्यालय से आने-जाने में परेशानियां का सामना करना पड़ता है । सर्दी में बार-बार बर्फ़वारी से एनएच 305 वर्फ़ हटाने का एन एच ऑथोरिटी को मार्ग बहाल करने में कड़ी मुशक्कतों से गुज़रना पड़ता है। हालांकि एनएच ऑथोरिटी ने बर्फ़वारी के बाद पिछले कल शाम सोमवार को मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया है । बीते दिनों बर्फ़वारी होने से एनएच 305 पर क़रीब डेढ़ फुट बर्फ़वारी होने से मार्ग बंद हो गया था । एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों जलोड़ी दर्रे पर करीब डेढ़ फुट बर्फ़वारी से बर्फ़ सड़क में पूरी तरह से जम गई है ,जिससे समय रहते साफ कर दिया है, अब आनी मुख्यालय से जलोड़ी जोत तक छोटे व बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया है । जलोड़ी जोत से सोझा की ओर ज़्यादा बर्फ़ होने से अभी वाहन चालकों को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है । शाहगीर ध्यान दें कि सुबह जल्दी और देर शाम जलोड़ी जोत में सम्भलकर यात्रा करें अन्यता न करे, क्योंकि बर्फ़ जमी होने के कारण रास्ता फ़िसलन वाला है ,ऐसे में कोई ज़ोखिम न उठाएं ।
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला सोलन की बैठक 13 फरवरी शनिवार को नालागढ़ एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक मन्दिर परिसर में आयोजित की जा रही है। अर्की यूनिट अध्यक्ष बलबीर चौधरी व जिला सचिव रघुनाथ शर्मा ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए कहा कि यह बैठक 13 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी जिसमें सेवा निवृत्त कर्मचारियों के वितिय लाभ जो कि 2015 से पेंडिंग पड़े है उसके बारे गम्भीर चर्चा की जाएगी ।इसके अलावा सेवा निवृत्त कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा कर उनके समाधान बारे रणनीति बनाई जाएगी। जिला सोलन के सभी सेवा निवृत्त कर्मचारीयो से इस बैठक में पहुंचने की अपील की गई है ताकि सभी अपने अपने विचार व समस्या बैठक में रख सके व उनपर मंथन कर समस्याओं का समाधान कर सकें।
परवाणू में कसौली रोड एवं टकसाल रेलवे स्टेशन के पास स्थित माइक्रोटेक कंपनी के सामने लगने वाले जाम से क्षेत्र वासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोटेक कंपनी के बाहर अवैध रूप से खड़े बड़े कमर्शियल ट्रक एवं गाडियों से हर रोज़ जाम की स्थिति उत्पन होती है जिस से हर रोज़ लंबा जाम लगता है। परवाणू वासियों का कहना है उन्हें सुबह दफ्तरजाते समय यहां हर रोज़ जाम लगता है जिस कारण वह अपने निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाते। कई बार इस जाम में एंबुलेंस को भी निकलने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। परवाणू पुलिस विभाग को भी अवैध रूप से पार्क किए हए ट्रक एवं अन्य गाडियों के कारण लगने वाले जाम की कई बार शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन उस पर पुलिस प्रशाशन की और से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस की टीम नियमित रूप से वाह पर तैनात है,और समय समय पर चालान भी किये जाते है साथ ही लोगो को जागरूक भी किया जाता है।
सोलन जिला में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के तहत सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 09 फरवरी, 2021 तक कोविड वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने दी। उन्होंने जिला के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 09 फरवरी, 2021 तक कोविड वैक्सीन टीकाकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वास्थ्य कार्यकर्ता 09 फरवरी तक टीकाकरण नहीं करवा पाता है तो 12 फरवरी को मोप अप राउंड आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो स्वास्थ्य कार्यकर्ता किसी कारणवश 09 फरवरी को टीकाकरण नहीं करवा पाते हैं तो वे 12 फरवरी को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लें।
प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में लक्षित समूहों को अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग का विशेष प्रचार अभियान आज से आरम्भ हुआ। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शमरोड़ के गांव धर्जा तथा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में, अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सतड़ोल तथा ग्राम पंचायत छावशा के गांव डूमैहर, शिव शक्ति कला मंच कोठी के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोयला तथा ग्राम पंचायत दाड़वां के तिमली गांव में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने अनुवर्ती कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपए से कम हो तथा आईटीआई या किसी अन्य प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, को स्वावलम्बी बनाने के लिए सिलाई मशीन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। अन्तर्जातीय विवाह योजना के अन्तर्गत सामान्य जाति के युवक अथवा युवती से विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। कलाकारों ने बताया कि गृह अनुदान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अतिरिक्त अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, विधवा, एकल नारी तथा बेसहारा महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो को मकान निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए उक्त श्रेणियों के व्यक्तियों के नाम पर राजस्व रिकार्ड में मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। मकान निर्माण के लिए अनुदान राशि के रूप में 1.50 लाख रुपए तथा आवास की मुरम्मत के लिए 35 हजार रुपय उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कलाकारों ने समूह गीत ‘एकता हमारा धर्म है, अखण्डता हमारा कर्म है के माध्यम से हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि सहारा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उन मरीजों को 3000 रुपए प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जाती है जो गम्भीर रोगों से पीड़ित हों। योजना के तहत 11093 लाभार्थियों को 12.90 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को कोविड-19 से सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। लोगांे को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंदराम, उप प्रधान जगमोहन ठाकुर, महिला मंडल की प्रधान रक्षा मेहता, वार्ड सदस्य आशा देवी, तारावती, आशा कार्यकर्ता प्रोमिला, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान जीतराम, वार्ड सदस्य एकांत ठाकुर, नीतू सिंह, लता नौटियाल, हमराम, शीला देवी, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविंद्र सिंह, उप प्रधान संदीप कुमार, सचिव नरेश कुमार, ग्राम पंचायत छावशा के प्रधान ज्ञान चंद, हरनाम सिंह, वार्ड सदस्य दलीप कुमार, शोभा कुमारी, संजीव, आशा देवी, आंजनेश कुमारी, गीता देवी, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश, उप प्रधान हीरालाल, वार्ड सदस्य प्रेम लाल, ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा, उप प्रधान तारा चंद तथा काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर रक्षित भड़वाल के 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड से लौटने के बाद उन्होंने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल से मुलाकात की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कौंडल ने रक्षित भडवाल की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और यह बताया कि यह सिर्फ इस महाविद्यालय के लिए नहीं अपितु पूरे प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है की रक्षित भडवाल ने पंजाब ,हिमाचल,हरियाणा और चंडीगढ एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री रैली और बेस्ट कैडेट के रूप में किया। इसके अतिरिक्त 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड का राजपथ पर हिस्सा बनकर उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर का प्रतिनिधित्व किया ।महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर दीप कुमार और लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने रक्षित भडवाल की इस कामयाबी पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा यह बताया की रक्षित भंडवाल मैं भारतीय सेना का भविष्य का अफसर बनने की तमाम खूबियां है।
लोअर ग्राम पंचायत रिवालसर में प्री जनमंच का आयोजन किया गया। इस प्री जनमंच में भारी संख्या में लोगों ने उपस्थित दर्ज करवाई व अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जबकि लोअर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान संजय कुमार व वर्तमान उप प्रधान पदम सिंह भाटिया ने रिवालसर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जैसे ग्राम पंचायत रिवालसर के चहडी में पशु औषधालय खोलना, रिवालसर से दिल्ली ,चंडीगढ़, शिमला, मनाली, हरिद्वार, नालागढ, कालका, परवाणू के लिए सीधी बस सेवा शुरू करना रिवालसर स्थित लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने हेतु व रिवालसर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज की नियुक्ति करना सीएचसी रिवालसर का स्टाफ कोटली के बजाय रिवालसर में स्थाई नियुक्त करने हेतु व रिवालसर में उप रोजगार कार्यालय व रिवालसर में रोजगार मेला लगाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव पारित करके भेजें। इस अवसर पर बल्ह विकास खंड अधिकारी डी राय विष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि 125 के करीब लोगों की शिकायते आई व 25 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा, लोअर रिवालसर की प्रधान कौशल्या देवी उप प्रधान पदम सिंह भाटिया ग्राम पंचायत सर की धार की प्रधान धर्मा देवी उप प्रधान दौलत राम शर्मा ,सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कोरो कैंथाड़ी में नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र ठाकुर द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ राजीव सैजल ने शिरकत की और नवनियुक्त निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया। इस कर्यक्रम में कुल 400 लोग शामिल हुए, साथ ही इस कार्यकर्म में कांग्रेस समर्थित रहे रमेश ठाकुर ( बंटी ) जो की उप-प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे, और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रमेश ठाकुर ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थामा, साथ ही अपने साथ 40 युवाओं को शामिल करवाया। बीजेपी पार्टी ने रमेश ठाकुर को पूरा आश्वासन दिलाते हुए कहा बीजेपी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त कोरो कैंथाड़ी प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की बीजेपी एक ऐसा मंच है, जहां हर युवा को आगे आने का अधिकार है। और युवाओं को आगे आ कर बीजेपी का हाथ थामना चाहिए, और साथ ही हर बूथ से 20 यूथ जैसी मोहिम को बढ़ावा देना चाहिए। बीजेपी को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं को पार्टी से जुड़ना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी नगर से 50 किमी. दूर सरकाघाट तहसील से 25 किमी. की दूरी पर पिंगला नामक स्थान पर भगवान लक्ष्मी नारायण के प्राचीन मंदिर भव्य और अद्वितीय शैली छटा बिखेरे हुए है। यह गुंबदीय शैली का भव्य मंदिर तथा भगवान नारायण विष्णु एवं माता लक्ष्मी तथा विष्णु वाहन गरुड़ की भव्य प्रतिमाएं निःसंदेह कला का अद्वितीय मूर्ति रूप है। कला पुरुषों को यह समझते हुए देर नहीं लगती कि इन मूर्तियों में शिप्लकार ने मनोयोग से अद्भुत सौंदर्य को स्थापित किया है। हिमाचल के असंख्य अद्भुत वैभवशाली स्मारकों की भांति लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी कथानक की पृष्ठभूमि पांडवों से संबंधित है। कहते हैं कि पांडव अपने अज्ञातवास काल में भ्रमण करते हुए पिंगला पहुंचे। यहां विश्राम के समय महाराज युधिष्ठिर ने भगवान विष्णु के स्थल की स्थापना का संकल्प लिया और लक्ष्मी नारायण भगवान का मंदिर बनवाया। बाद में काल के अंतराल में यह मंदिर जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गया। मुगल सम्राट अकबर के राज्यकाल में इस मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ। अकबर के दरबार में जब मंडी के महान पंडित गंगा राम की हत्या हुई, तब उसकी पत्नी गर्भवती थी। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसका नाम थल्लु राय था। जब वह बड़ा हुआ तो उसे अपने पिता की हत्या के बारे में पता चला । वह राजा अकबर से मिला और अकबर ने उसे मुहमांगी संपत्ति दी। उसने लक्ष्मी नारयण मंदिर का जीर्णोद्धार किया। प्रतिवर्ष बैशाख को यहां लौहल का मेला लगता है। इसमें लकड़ी, मिट्टी और रूई द्वारा बनाए गए गुड्डा-गुड्डी जिन्हें लोग शिव पार्वती का रूप मानते हैं का विवाह रचाया जाता है। लौहला एक कन्या का नाम है, जो अनमेल वर से विवाह के कारण आत्महत्या कर गई थी। इसके प्रायश्चित में भाटों के परामर्श पर यह मेला प्रारंभ हुआ। अतः इस मेले को लौहला रा भाटका कहते हैं। इस विवाह में लग्न, वेदी, सुहाग, विदाई इत्यादि सभी वैवाहिक परंपराएं निभाई जाती हैं। दो वैशाख को गुड्डा-गुड्डी का मंदिर जलाशय में विसर्जन किया जाता है। इस विवाहोत्सव पर प्रीतीभोज का आयोजन होता है।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली महाविद्यालय इकाई द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी छात्रों की विभिन्न माँगों को लेकर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष कर्ण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिस तरह काफी लंबे समय बाद महाविद्यालय को पुनः एक बारी खोला गया। उसी संबंध में अभविप संजौली इकाई ने प्रधानाचार्य महोदय को विभिन्न माँगों को लेकर सौंपा ज्ञापन। इसमे हमारी प्रमुख मांगें इस प्रकार से है : 1. छात्रवास को योजनाबद्ध तरीके से जल्द से जल्द खोला जाए। 2.छात्रावास के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। 3. B. Voc में चल रहीं अनियमितताओं को जल्दी ठीक किया जाए। 4. प्रत्येक कक्षाओं में हीटर की व्यवस्था की जाए। 5. महाविद्यालय परिसर में सोलर पैनल की कि व्यवस्था की जाए। 6. महाविद्यालय में प्रतीक कक्षाओं के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। 7. महाविद्यालय में टीचर और स्टूडेंट की कोरोना कमेटी का गठन जल्द से जल्द किया जाए। इकाई सचिव कर्ण शर्मा ने बताया कि केंद्रीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली एक मात्र ऐसा महाविद्यालय है जिसको उत्कृष्ट की उपाधि मिली है परंतु अभी भी यहाँ पर छात्राओं के लिए छात्रावास नही बना है और न इस महाविद्यालय का मास्टर प्लान अभी भी पूर्ण है, कोरोना महामारी के चलते महाविद्यालय में प्रतीक कक्षाओं के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए और साथ की टीचर और स्टूडेंट की कोरोना कमेटी का गठन किया जाए जिस से वे महाविद्यालय में सोशल डिस्टेंस और विद्यार्थियों के मास्क लगे हैं या नहीं उसका ध्यान रखे। इसके अतरिक्त B. Voc में चल रहीं अनियमितताओं को जल्दी ठीक किया जाए। जिसमें हम देखते हैं कि किस तरह से अभी तक कुछ छात्रों का रिजल्ट नहीं आया है और अभी तक उनके परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अभी तक साइट ओपन नहीं हुई अभाविप मांग करती है कि छात्रवास को योजनाबद्ध तरीके से जल्द से जल्द खोला जाए। हम आशा करते हैं कि हमारी सभी माँगों को इन सभी माँगों को पूर्ण किया जाए जिस ने आने वाले समय में विद्यार्थियों को किसी भी तरह की कठिनाइयों को सामना ना करना पड़े। प्रधानाचार्य चांद भान मेहता ने आश्वासन देते हुए कहा कि इन माँगों को ध्यान में रख कर इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर इन माँगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी ।
सोलन जिला के सनी साइड में सोमवार को एक गाड़ी रिवर्स करते समय ड्राइवर समेत लगभग 10 से 15 फिट निचे गिर गई। यह घटना सुबह 6 बजे की है। स्थानीय लोगो के अनुसार जब उन्होंने जोरदर आवाज सुनी तो वे घर से बाहर आए और गाड़ी को नीचे गिरा पाया। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गाड़ी में अकेला था। गाड़ी रिवर्स करते समय व्यक्ति ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी समेत नीचे जा गिरा। व्यक्ति की पुष्टि नितिन के रूप में हुई है। बता दें कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर रैलिंग नहीं थी। अगर लगाई होती तो इससे यह हादसा होने से बच सकता था।
हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, लगातार नशे के करोबार में इजाफा होता जा रहा है। लेकिन पुलिस भी तस्करों पर पेनी नजर रखे हुए है। ऐसी ही एक घटना मंडी कि है पुलिस ने 14.154 किलोग्राम चरस के साथ व्यक्ति को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि रविवार देर शाम बल्ह पुलिस कलखर में नाके के दौरान मौजूद थी। उसी दौरान जब हर वाहन कि चैकिंग की जा रही थी, तो उसी दौरान एक स्कार्पिओ गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका तो उसमे से 14.154 किलोग्राम चरस बरामद की गई। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बल्ह पुलिस ने आरोपी को 14.154 किलोग्राम चरस के साथ गिफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा है कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के हिमालयी क्षेत्रों में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से लगातार नई झीलों का बनना जारी है। बढ़ते तापमान की वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में करीब 800 छोटी-बड़ी झीलें बन चुकी हैं। 550 से ज्यादा झीलें हिमाचल प्रदेश के लिहाज से संवेदनशील हैं। इन झीलों पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद का सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज लगातार अध्ययन कर रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ग्लेशियरों का पिघलना पिछले कुछ समय में बढ़ा है। इसकी वजह से कृत्रिम झीलों का आकार भी बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों में ही सतलुज, चिनाब, रावी और ब्यास बेसिन पर 100 से अधिक नई प्राकृतिक झीलें बन गई हैं। सतलुज बेसिन पर कुल 500, चिनाब में 120, ब्यास में 100 और रावी में 50 झीलें बनी हैं। वर्ष 2014 में सतलुज बेसिन पर 391 झीलें थीं। बता दें कि चमोली में आई आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश में भी ग्लेशियरों और कृत्रिम झील वाले जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि उन्होंने ग्लेशियर वाले जिलों के उपायुक्तों से बात कर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निगरानी करने के लिए कहा है। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आरडी धीमान ने बताया कि हिमस्खलन संभावित इलाकों के अलावा ग्लेशियरों के आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। हिमकॉस्ट के ग्लेशियर मानीटरिंग सेल को भी हर गतिविधि की रिपोर्ट आपदा प्रबंधन सेल को भेजने को कहा है।
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के आगे प्रेस क्लब के शेर ढेर हो गए हैं। रविवार को प्रेस क्लब ट्रॉफी में नगर परिषद व प्रेस क्लब के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इस दौरान नगर परिषद की उपाध्यक्ष आशा महंत मुख्यातिथि रही तथा ईओ नगर परिषद टीम के कैप्टन व विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रेस क्लब ने सभी अथितियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टॉस हुआ और नगर परिषद ने टॉस जीत लिया और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस दौरान प्रेस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली गेंद में ही नप के खिलाड़ी विशाल को आउट किया। इसके बाद अभिषेक ने चार गेंदों में दो रन बनाए और आउट हुए। परवीन भी तीन रन बनाकर आउट हुए। जबकि नप के जोगिंदर ने शानदार प्रदर्शन किया और 26 गेंदों में 42 रनो का योगदान दिया। राकेश ने सात रन बनाए और राहुल ने 24 रन बनाए। रमेश कुमार 2 रनो पर आउट हुए और गणेश ने भी 2 रन बनाए। अमित ने एक और अमन शून्य पर आउट हुए। इस तरह 14 ओवर में सभी खिलाड़ी आउट हुए और प्रेस क्लब को 101 रन का लक्ष्य रखा। उधर प्रेस क्लब के असीम राणा भी पहली गेंद में बाहर हुए और संदीप सिंह ने 22 रन बनाए। क्रिष ठाकुर,प्रदीप व अजय अरुण गर्ग शून्य पर आउट हुए और डोला सिंह ने 15 रनो का योगदान दिया। मनमिंद्र अरोड़ा ने 12 रनो का योगदान दिया। मनीष ने 12 रन व अनिल कांत ने 20 रन बनाए। इस तरह 14 ही ओवरों में प्रेस क्लब 86 रन बनाकर आल आउट हुए और 15 रनो से हार का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि प्रेस क्लब ट्रॉफी का आयोजन 3 फरवरी से शुरू हुआ है और 20 फरवरी तक चलेगा। यह ट्रॉफी उन शहीद पत्रकारों की याद में मनाई जाती है जो आज हमारे बीच में नहीं है। पंडित बीसी शर्मा,सुभाष शर्मा,मनमोहन शर्मा,प्रेम ठाकुर,मोहन लाल ठाकुर, स्वरूप ठाकुर,राम चौहान व जुगल धावक को समर्पित इस ट्रॉफी में जिला की कई टीमें भाग लेती है। अगला मैच प्रेस क्लब वर्सिज जिला प्रशासन होगा।
अटल टनल रोहतांग सड़क को बीआरओ ने अवरुद्ध हुई सड़क को बहाल कर लिया है। जिला मुख्यालय केलंग मनाली से जुड़ गया है। हालांकि अभी पर्यटकों को लाहौल घाटी में आने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन फोर व्हीलर ड्राइव वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सड़क में बर्फ जमने से सफर अभी सुरक्षित नहीं है। खतरे को देखते हुए लाहौल स्पीति पुलिस ने फोर व्हीलर ड्राइव वाहनों में ही सफर करने का आग्रह किया है। बीआरओ द्वारा सड़क से बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है जिससे शीघ्र ही पर्यटकों के लिए घाटी के बहाल होने की उम्मीद बढ़ी है। सुबह शाम तापमान माइनस पर चले जाने से सड़क पर बर्फ व पानी जम रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए लाहौल स्पीति प्रशासन ने सुबह 11 से शाम चार बजे के बीच ही सफर करने की सलाह दी है। पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए फोर व्हीलर ड्राइव वाहनों में ही आने जाने की अनुमति दी गई है। वाहन चालकों को सुबह 11 से शाम चार बजे के बीच सफर करने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को उनकी सुरक्षा को देखते हुए यात्रा करने से पहले अधिकारियों को सूचना देने की सलाह दी गई है।
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के द्वारा शास्त्री एवं भाषाध्यापकों की संयुक्त बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सम्पन्न हुई।बैठक में चंबा,कांगड़ा,ऊना,हमीरपुर,मण्डी,बिलासपुर,सोलन,शिमला,सिरमौर तथा किन्नौर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में सभी ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से इस बजट सत्र में शास्त्री व भाषाध्यापकों को टीजीटी शास्त्री तथा टीजीटी हिन्दी पदनाम देने का आग्रह किया।प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने इस बजट सत्र में शास्त्री व भाषाध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने का वादा किया है,इसके लिए हम मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का सभी शास्त्री व भाषाध्यापक आभार प्रकट करते हैं तथा सरकार व शिक्षा विभाग से निवेदन करते हैं कि इस बजट सत्र में इस टीजीटी पदनाम के वादे को पूरा कर शास्त्री व भाषाध्यापकों के वनवास व अज्ञातवास को समाप्त करे।इसके लिए शास्त्री व भाषाध्यापकों की एक 25 सदस्यीय संयुक्त समिति बनाई गई।जिसमें डॉ अरुण शर्मा को संयोजक,नरेश कुमार को संगठन मंत्री,कमल कांत गौतम को सह संयोजक तथा ज्ञान चंद को संयुक्त सचिव बनाया गया।डॉ शैल ने कहा कि शास्त्री व भाषाध्यापक हर विद्यालय की रीढ़ माने जाते हैं।विद्यालय के छोटे से बड़े हर कार्य में उनकी मुख्य भूमिका रहती है,फिर भी योग्य होने पर भी वे टीजीटी पदनाम न मिलने से उपेक्षित हैं।हर सरकार ने केवल अब तक आश्वासन ही दिया है,लेकिन जयराम सरकार ने इस बजट सत्र में इसे पूरा करने का वादा किया है और हमें पूर्ण रूप से आशा है कि आगामी 6 मार्च को मुख्यमंत्री आगामी बजट में इसकी घोषणा कर शास्त्री व भाषाध्यापकों को समान धारा में लाकर इस चिरपरिचित मांग को पूरा करेंगे।इस बैठक में परिषद् के संरक्षक डॉ अरुण शर्मा,उपाध्यक्ष अमर सेन,महासचिव डॉ अमित शर्मा,कोषाध्यक्ष सोहनलाल, अनमोलानन्द,संगठन मंत्री योगेश अत्रि,आईटी संयोजक अमनदीप शर्मा,चंबा के महासचिव हेम सिंह,ऊना के महासचिव शिवकुमार,हमीरपुर के महासचिव रजनीश कुमार,बिलासपुर के प्रधान राजेन्द्र शर्मा,शिमला के प्रधान दिग्विजयेन्द्र कालिया,सिरमौर के प्रधान रामपाल अत्रि,मण्डी के महासचिव बलवंत,सोलन के सोहन लाल,कमल कांत गौतम,खेमचंद शास्त्री,भाषाध्यापक नरेश कुमार,ज्ञान चन्द,देवेन्द्र कुमार,वीरेन्द्र कुमार,धर्मेन्द्र,राकेश कुमार सहित लगभग 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बर्फ के कारण शिमला ग्रामींण में सड़कें बंद होने के बावजूद उमंग फाउंडेशन ने शहीद नरेश कुमार युवक मंडल मूलभज्जी और अभिनव युवक मंडल, क्यार के साथ मिलकर देओला पंचायत के मूलभज्जी में रक्तदान शिविर लगाया। पंचायत प्रधान कुन्ता देवी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का उदघाटन किया। आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने डॉ अपूर्वा के नेतृत्व में शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह किया। उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं शिविर के संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान संस्था का यह 14वां रक्तदान शिविर था। शहीद नरेश कुमार युवक मंडल के अध्यक्ष हेमंत शर्मा और बीडीसी सदस्य पुष्पा ठाकुर सबसे पहले रक्तदान करने वालों में शामिल थे। अभिनव युवक मंडल के प्रधान सुनील ठाकुर ने कहा कि भीषण ठंड और बर्फबारी के बावजूद ग्रामीणों ने शिविर में उत्साह दिखाया। ब्लड बैंक अधिकारी डॉ अपूर्वा ने कहा कि इस शिविर से आईजीएमसी में रक्त की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। शिविर के संचालन में उमंग फाउंडेशन के संजीव शर्मा, सवीना जहाँ, अभिषेक भागड़ा, यश ठाकुर, दीक्षा कुमारी एवं कुलदीप कुमार ने सहयोग दिया। ब्लड बैंक की टीम में नवीन सूद, दिवाकर और कमलजीत शामिल थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र में 45.66 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी व लोकार्पण किए। उन्होंने 5.94 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए जिनमें 1.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहाव सिंचाई योजना मनियाड़ा, तप्पा व जुगेहड़, 2.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहाव सिंचाई योजना रानी दी कूहल और सिधपुर सरकरी में 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागरिक आपूर्ति गोदाम शामिल हंै। मुख्यमंत्री ने 39.72 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें तहसील पालमपुर की ग्राम पंचायत कोठी पाहड़ा में 2.04 करोड़ रुपये की लागत से कस्बा जुगेहड़ जलाापूर्ति योजना का सुधारीकरण कार्य, 2.90 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत चैकी खलेट जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण, ग्राम पंचायत डाढ़़ में 2.04 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्य, 4.54 करोड़ रुपये की लागत से कांडी भगोटला जल आपूर्ति योजना के अंतर्गत द्रोगणू, थला भगोटला की आंशिक रूप से कवर की बस्तियों में जल आपूर्ति के सुधार कार्य, ग्राम पंचायत नैन ननाहर, सपेडु, रजेहर भदरैण, कांडी, सुंगल व पडियारखड़ में 5.18 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न पेयजल योजनाओं के संवर्द्धन कार्य, 3.30 करोड़ रुपये की लागत की बहाव सिंचाई योजना भदरूल कूहल के शेष बचे कार्य, चिंबलहार के निकट पालमपुर में 17.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम, संयुक्त कार्यालय भवन पालमपुर की तीसरी मंजिल पर 62.38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बैठक कक्ष और तहसील पालमपुर के चैकी खलेट में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फाॅरेस्ट पार्क की आधारशिलाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पालमपुर के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के व्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हांेने कहा कि कुछ विपक्षी राजनीतिक नेता कारणों से पालमपुर को नगर निगम के रूप में स्तरोन्नत करने के निर्णय के खिलाफ थे लेकिन सच यह है कि उन्होंने इस खूबसूरत शहर के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। विपक्ष क्षेत्र के लोगों को कर वसूली के संबंध में गुमराह कर रहा है लेकिन लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि न तो लोगों को कर देने के लिए मजबूर किया जाएगा और न ही उन्हें मनरेगा के लाभ से वंचित रखा जाएगा। उन्हें मनरेगा की तर्ज पर मुख्यमंत्री शहरी आजीविकास योजना के लाभ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का बेहतर विकास सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य में 379 नई पंचायतों के गठन का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के लंबे अंतराल के उपरांत प्रदेश में नई पंचायतों का गठन हुआ है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने राज्य सरकार के इस निर्णय की सराहना की है और 102 पंचायतें निर्विरोध निर्वाचित की गईं हैं, जिनमें अधिकतम नवगठित पंचायते हैं। प्रदेश के लोगों ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के चुनावों में प्रदेश सरकार को अपना पूरा सहयोग दिया। पंचायत चुनावों में लगभग 75 प्रतिशत सीटें भाजपा समर्थित प्रत्याशियांे ने जीती हैं तथा 69 खंड समितियों में से 61 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा सात जिला परिषदों की सभी सीटों में भाजपा ने विजय प्राप्त की। यह प्रदेश में सरकार की जनता मित्र नीतियों और कार्यक्रमों के कारण प्रदेश की जनता द्वारा भाजपा को मिल रहे सहयोग को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश के विपक्ष के पास कोई भी मुद्दा नहीं है और वे दिशा रहित व नेताविहीन हो गए हैं। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुरक्षित है, जो भारत को विश्व के सबसे मजबूत राष्ट्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उनके नेतृत्व से ही संभव हुआ है कि भारत आज कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक निपट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के टीकाकरण का कार्य आरम्भ कर दिया है। पहले चरण में लगभग 93 हजार अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की हिमाचल गृहिणी सुविधा, हिमकेयर, सहारा जैसी कल्याणकारी योजनाएं राज्य के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं। कांग्रेस सरकार ने गरीबों और निम्न वर्गों के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया और पिछली कांग्रेस सरकारों की फिजूलखर्ची के कारण 47,500 करोड़ रुपये का ऋण विरासत में मिला। उन्होंने कहा कि जनमंच से लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार के निकट सुनिश्चित हुआ है। जन मंच प्रदेश के गरीब लोगों को उनके विभिन्न मुद्दों के त्वरित समाधान प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ है। यहां तक कि विपक्ष के नेता भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 का शुभारंभ भी किया है, जिससे लोगों को एक फोन काॅल के माध्यम से ही उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो रहा है। जय राम ठाकुर ने पालमपुर के मिनी सचिवालय परिसर में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद सौरव कालिया पार्क के पुनर्निर्माण और विकास के लिए छह करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने पालमपुर में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गोल्डन जुबिली नेचर पार्क के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य स्वर्णिम हिमाचल बनने की ओर अग्रसर है। जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों में प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पालमपुर, मंडी और सोलन को नगर निगम बनाने की घोषणा ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे इन शहरों का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित होगा। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पालमपुर क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधायक रविन्द्र धीमान एवं मुल्ख राज प्रेमी, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा और दूलो राम, जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
चरस से जुड़े कारोबारियों को पधर पुलिस पलड़ने में कामयाबी हासिल कर रही है । अब पधर पुलिस से बचना मुश्किल है । अभी पिछले दिन ही पद्धर पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में चौहार घाटी के दो युवकों से चरस पकड़ी को अभी 24 घंटे हुए ही थे की पद्धर पुलिस ने रविवार को दिन के समय 2 किलो 770 ग्राम चरस सहित गड़गांव के एक युवक सरवन कुमार सुपुत्र राम सिंह ,थलटूखोड ,तहसील टिक्कन 21 वर्षीय चरस सहित गिरफ्तार किया गया है । पद्धर पुलिस डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी द्वारा गठित एक टीम जिसमे अश्वनी कुमार व अजय कुमार मुख्य है आदि ने चौहार घाटी के धर्मेहड़ सुधार मार्ग पर नाका लगया हुआ था ,जैसे ही एक ऑल्टो कार जिसका नम्बर एच पी 37 ए 5395 को रोका गया तो कार चला रहा युवक ने कार को रोककर नीचे जंगल की तरफ छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की ,लेकिन पद्धर पुलिस की टीम में अजय कुमार व अश्वनी कुमार ने उसे तुरंत पकड़ लिया और जब युवक की तालाशी ली गई तो उसके पास से एक लिफाफे में 2किलो 770 ग्राम चरस बरामद की गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि उक्त युवक से पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी और ये चरस कंहा से लाई है व किसको दी जानी थी,पद्धर पुलिस ने रात का नाका और भी सख्त कर दिया है नशे से जुड़े व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी हुई है । एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायलय में पेश करने उपरांत रिमांड पर लिया जाएगा। उधर मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत नही छोड़ेगी।
सोलन जिला के सुबाथू छावनी स्थित आढ़त बाजार में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आज जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सुबाथू छावनी के मुख्य अधिशाषी अधिकारी देवांशु चाौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, शहरी विकास, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। छावनी परिषद के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। शिविर में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सदस्य मनीष गुप्ता, अरिता शर्मा, शकुन चैहान, छाावनी परिषद सुबाथू के अन्य कर्मचारियों सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सोलन शहर में मालरोड सोलन पर सांय 5.30 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक जनहित में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबन्धित कर दी गई है। इस सम्बन्ध में जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117 तथा सड़क नियमन 1999 एवं हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम 1999 की सम्बन्धित धाराओं के तहत जारी किए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस सम्बन्ध में 27 जून, 2006 के आदेशों के अनुरूप जारी शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 11 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि आज 399 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने प्रसूति वार्ड में 21, सामुदाायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 80, ईएसआई काठा में 20, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामशहर में 92, मल्होत्रा अस्पताल में 20, नागरिक अस्पताल अर्की में 20, पीएचसी पट्टा में 37, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 10 तथा टीबीएस धर्मपुर में 31, एमएमयू कुम्हारहट्टी-1 में 30 तथा एमएमयू कुम्हारहट्टी-2 में 38 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतन्त्र की बुनियाद हैं और इनके माध्यम से ही गांव-गांव का संतुलित विकास सम्भव है। डाॅ. सैजल आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इससे पूर्व पट्टा बरावरी स्थित मां दुर्गा के मन्दिर में पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य एवं सुख तथा समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्रथम प्रधान शंकर दास को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। डाॅ. सैजल ने कहा कि हमारे देश में संसद से लेकर ग्राम पंचायतों तक लोकतन्त्र का एक सुदृढ़ ताना-बाना स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक गांव एवं पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं का विशेष महत्व है और हिमाचल के विकास को जन सुलभ बनाने में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार नवीन योजनाओं के माध्यम से राज्य का संतुलित विकास सुनिश्चित बना रही है। गत 03 वर्षों में प्रदेश सरकार ने यह प्रयास किया है कि वास्तविक अर्थों में महिलाओं का सशक्तिकरण हो, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार की नई राहें मिलें और कृषि तथा बागवानी क्षेत्र का समुचित विकास हो। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता के अनुसार गोल्डन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में गत 03 वर्षों में 76 हजार लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार के लिए लगभग 80 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। डाॅ. सैजल ने ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी सहित आसपास की विभिन्न पंचायतों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इंडोर खेल स्टेडियम के निर्माण के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने का आवश्वासन भी दिया। ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्रधान हरीश कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा पंचायत की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर तथा बीडीसी सदस्य अमर सिंह परिहार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरीचंद, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट की प्रधान सीमा, ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल, बीडीसी सदस्य सुशील शर्मा, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के उप प्रधान रणजीत सिंह, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के उप प्रधान राजीव कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी की पूर्व प्रधान प्रोमिला कौशल, उमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, खण्ड विकास अधिकारी ललित दुल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा ग्राम वासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भेड़-पालन को और अधिक लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए नई योजनाओं की शुरूआत सुनिश्चित करेगी। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के पालमपुर के बनूरी में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन द्वारा आयोजित भेड़ प्रजनन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जनजातीय समुदाय एवं प्रशिक्षण केन्द्र का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान गद्दी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे गद्दी लोगों की भेड़ और बकरियों की चोरी में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गद्दी समुदाय को उच्च गुणवत्ता की ऊन मिल सके, इसके लिए अच्छी नस्ल के भेड़ उपलब्ध करवाए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के लोगों ने हाल ही मंे संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकाय के चुनावों में वर्तमान राज्य सरकार को भारी जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक घोषित 63 पंचायत समितियों में से 57 समितियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान लोक सभा और विधानसभा उप चुनावों सहित सभी चुनावों में राज्य के लोगों ने भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग राज्य सरकार की विकासात्मक और कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों से पूर्णतया संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान गरीबों और निम्न वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस कनेक्शन से वंचित लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 2.90 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश देश का पहला धुआंमुक्त राज्य बन गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से वंचित परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना भी आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि इस योजना से अभी तक 1.50 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं और इस योजना के अंतर्गत 150 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सहारा योजना भी आरम्भ की है, जिसके अंतर्गत गंभीर बीमारियांे से ग्रसित मरीजों के परिवारों को 3000 रुपये प्रति महीना वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत 15 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 40 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं को 25 प्रतिशत अनुदान तथा महिलाओं व लड़कियों को 30 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हज़ारों की संख्या में युवा इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और रोजगार प्रदाता बनेेे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों से देश में कोरोना महामारी की रोकथाम के साथ-साथ अब भारत में इस संक्रमण के विरूद्ध टीकाकरण अभियान भी आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय राष्ट्रीय स्तर की कुशल नेतृत्व तथा देश के वैज्ञानिकों को जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रथम चरण में लगभग 93 हजार अग्रिम पंक्ति योद्धाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में तीन नए नगर निगम पालमपुर, सोलन और मंडी बनाए है ताकि राज्य के बड़े और तीव्र गति से उभरते इन शहरों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि गद्दी समुदायों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भी भेंट की। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं विनम्र पृष्ठभूमि के होने के कारण समाज के गरीब वर्ग के लोगों की विकासात्मक जरूरतों और उम्मीदों को अच्छी तरह से समझते है। उन्होंने कहा कि भेड़ और बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रविंद्र धीमान, कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक दुलो राम और प्रवीण शर्मा, सुरेंद्र काकू, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
विश्व हिंदू परिषद दाड़लाघाट द्वारा राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य पर लोगों को जागरूक करने के लिए सरयांज में भव्य कार बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली सरयांज से लेकर शीलघाट तक निकली।इस दौरान लगभग एक सौ लोगों ने इस भव्य रैली में भाग लिया और लगभग 15 गाड़ियां इस रैली में मौजूद रही।इस भव्य कार बाइक रैली को लेकर गांव वालों में काफी भारी उत्साह और उमंग देखी गई।इस अवसर पर दाडलाघाट जिला प्रचारक श्री देव ने अपने बौद्धिक मे लोगो से आग्रह किया की यह स्वपन लगभग 500 वर्षों के बाद पूरा हो रहा है,पता नहीं कितनी पीढ़ियों ने इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी जान को गवा दी,उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग इस पुण्य के काम में बढ़-चढ़कर भाग ले।इस कार्यक्रम मे जिला शारीरिक प्रमुख कमल कांत,खंड महाविद्यालय प्रमुख हिमांशु,कुंहर मंडल कार्यवाह जुगल,ग्राम पंचायत सरयांज प्रधान रमेश ठाकुर,उप प्रधान प्रकाश,जघून पंचायत के उप प्रधान कली राम,पूर्व में सरयांज के उप प्रधान कमल कांत,संतराम भारद्वाज,संतराम कोंडल व चमत्कार युवक मंडल बुईला के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर,पवन ठाकुर,प्रवीण कुमार,दिनेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव बेटड व उसके आसपास के क्षेत्रों में 07 फरवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 4 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
गैर संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव शेरवाला और नेवड़ी में मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अम्बिका रानी,सावित्री देवी,बिमला शर्मा और सुनीता देवी ने समुदाय को जागरूक करके रक्त चाप जांच और मधुमेह जांच हेतु प्रेरित किया गया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया की इस शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 106 व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया। मधुमेह और उच्च रक्तचाप आज के वर्तमान परिवेश में लोगों के जीवन में एक त्रासदी ला रहा है,जिसे हम सब मिलकर जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में ला सकते है।कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा, स्वास्थ्य परियोजना के तहत 31 गावों में गैर संचारित रोग नियंत्रण का कार्यक्रम संचालित हो रहें है जिसका उदेश्य है,समुदाय स्तर पर व्यक्तियों के जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में लाना और स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली को विकसित करना है।
जन समस्याओं की हकीकत से कोसों दूर सरकार आए दिन हवाई फैसले ले रही है। जिसके कारण आम लोगों का जनजीवन लगातार मुश्किलों से घिरता जा रहा है। यह बात प्रदेश के जनता के मुद्दों को लेकर लगातार मुखर राजेंद्र राणा ने सरकार पर हमलावर होते हुए कही है। राणा ने कहा कि अब सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने का हवाई फैसला लिया है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अभी तक प्रदेश में करीब 17 फीसदी पब्लिक ट्र्रांसपोर्ट ही चल रही है। ऐसे में प्रदेश के अभिभावकों की समस्या अब यह है कि उनके बच्चे स्कूल कैसे पहुंचेंगे। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में करीब 3500 बसों के बेड़े में से मात्र 600 या 700 बसें ही चल रही हैं। यह बसें भी मुख्य-मुख्य कस्बों तक चल रही हैं जबकि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजना काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है। आखिर कितने दिन प्रदेश का आम आदमी बच्चों को स्कूल और कॉलेज टैक्सी से भेज सकता है। लेकिन लगता है कि सरकार अपने फैसले खुद न लेकर, सरकार के फैसलों को कोई और ले रहा है। राणा ने कहा कि स्कूल-कॉलेज खोलने से पहले सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का माकूल प्रबंध करना जरूरी था जो कि सरकार ने नहीं किया और अब ऐसे में स्कूल खोलने का फैसला लेकर जनता के लिए एक और आफत खड़ी की है। उन्होंने कहा कि जानकारी यह है कि पथ परिवहन निगम के पास गाडिय़ों के कलपुर्जे खरीदने का बजट तक नहीं है। अगर प्रदेश में पथ परिवहन की सभी गाडिय़ों को चलाना हो तो उन गाडिय़ों में तेल डालने तक का बजट तक नहीं है। ऐसे में जैसे-तैसे जुगाड़ करके पथ परिवहन निगम करीब 17 फीसदी बसों को ही चला पा रहा है। किराए से हो रही आमदनी सिर्फ और सिर्फ इन 17 फीसदी गाडिय़ों में तेल डालने के लिए खप जा रही है। जबकि मरम्मत के अभाव में खट्टारा बसें रोज रूटों पर दौड़ती हुई लोगों के जीवन को जोखिम में डाल रही हैं। उधर दूसरी तरफ अभी तक पथ परिवहन के चालकों और परिचालकों को जनवरी महीने का वेतन तक नहीं मिल पाया है। जिस कारण से पथ परिवहन निगम को सर्विस दे रहे हजारों चालकों व परिचालकों को रोजी-रोटी के लाले पड़े हैं। उन्हें अपने परिवार को चलाना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन सरकार ने बगैर किसी इंतजाम के स्कूल खोलने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। राणा ने कहा कि सवाल यह उठता है कि पब्लिक सेक्टर को दी जाने वाली सर्विस के प्रति सरकार का यह घोर उदासीन रवैया जनता से सत्ता का द्रोह है। जिसके लिए सरकार को जनता कतई माफ नहीं करेगी।
दिनांक 05-02-2021 को जिला पुलिस सोलन द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कुल 310 चालान किये जाकर कुल 85,000/- रूपये जुर्माना प्राप्त किया गया । जिनमें W/O Driving License= 24 ,Dangerous Driving=09, Pressure Horn=03W/O Helmet=41, W/O Seat Belt=83, Use Mobile while Driving =07 व idle Parking=51 तथा अन्य में 92 चालान किये गये । इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 03 चालान (W/Mask) कुल 3,000/- रू0 जुर्माना किया गया ।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने प्रदेश सरकार द्वारा 15 फरवरी, 2021 से विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों को खोलने के निर्णय के दृष्टिगत कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सोलन जिला में कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों, विद्यालय कर्मियों एवं आगंतुकों के लिए मास्क पहनना तथा निर्धारित सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना आवश्यक होगा। सभी शिक्षण संस्थानों के प्रत्येक प्रवेश एवं निकासी द्वार पर थर्मल स्केनिंग तथा हैण्ड वाॅश अथवा सेनिटाईजर का प्रयोग भी अनिवार्य होगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण संस्थानों में अपना कार्यभार सम्भालने से पूर्व सभी अध्यापन एवं गैर अध्यापन कर्मियों के लिए कोविड-19 परीक्षण करवाना अनिवार्य है। इन आदेशों के अनुसार कोई व्यक्ति अथवा अध्यापन कर्मी जिसका कोविड-19 संक्रमण के लिए विद्यालय में प्रवेश से कम से कम एक सप्ताह पूर्व तक आरटी-पीसीआर परीक्षण, ट्रू नैट अथवा सीबी-एनएएटी परीक्षण नेगेटिव पाया गया हो, को भी छूट प्रदान की गई है। यह परीक्षण भारतीय चिकित्सा अनुसन्धान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त अथवा स्वीकृत प्रयोगशाला में करवाया गया होना चाहिए। ऐसे सभी व्यक्तियों को आवश्यक एहतियाती उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा। आदेशों में कहा गया है कि सोलन जिला के ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में कार्यरत अध्यापन तथा गैर अध्यापन कर्मियों के लिए 15 दिन के अन्तराल पर कोविड-19 महामारी के लिए रेंडम सैम्पलिंग करवाना अनिवार्य है। जिला दण्डाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिला के सभी उमण्डलाधिकारी, उप निदेशक शिक्षा (उच्च एवं प्रारम्भिक) तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चिित बनाएंगे और परीक्षण सैम्पलिंग के लिए अपनी रिपोर्ट दैनिक आधार पर जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित करेंगे। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षण संस्थानों को कोविड-19 महामारी से बचाव के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों एवं मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस आदेश की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 के साथ-साथ अन्य विधि सम्मत प्रावधानों के अनुरूप दण्डनीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
सोलन जिला का 19वां जनमंच 14 फरवरी, 2021 को सोलन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह जनमंच सोलन विधानसभा क्षेत्र के तहत कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग में आयोजित होगा। यह जानकारी आज यहां उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने जनमंच के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि ममलीग में आयोजित होने वाले जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। यह जनमंच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग में आयोजित किया जाएगा। जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरंभ होगा। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि जनमंच के लिए शिकायतों व समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन 11 फरवरी, 2021 तक उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कण्डाघाट तथा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट को प्रेषित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छावशा, पौधना, कोट, कनैर, जधाणा, सतड़ोल, सायरी, ममलीग तथा काहला की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि जनमंच में कोविड-19 जागरूकता से सम्बन्धित स्टाॅल भी स्थापित किया जाएगा तथा जनमंच में आने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्केनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनमंच में रेपिड एंटीजन टेस्ट भी किए जाएंगे। उमण्डलाधिकारी ने कहा कि 14 फरवरी को पोलियो टीकाकरण अभियान भी कार्यान्वित किया जा रहा है। इसके दृष्टिगत जनमंच स्थल पर पल्स पोलियो टीकाकरण का स्टाॅल भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा के लिए पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत 10 फरवरी, 2021 को प्रातः काल के समय ग्राम पंचायत सतड़ोल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कनैर, जधाणा, ममलीग तथा सतड़ोल ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को ग्राम पंचायत सायरी में दोपहर बाद ग्राम पंचायत काहला तथा सायरी से सम्बन्धित पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 11 फरवरी, 2021 को सुबह के समय ग्राम पंचायत छावशा तथा पौधना के लिए एवं दोपहर बाद ग्राम पंचायत कोट में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि जनमंच में आयुषमान भारत एवं हिमकेयर योजना के तहत शेष लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पाद स्टाॅल भी स्थापित किए जाएंगे। डाॅ. संजीव धीमान ने जनमंच को सफल बनाने एवं लोगों को लाभान्वित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड अर्की के अधिशाषी अभियन्ता विकास ठाकुर, लोक निर्माण विभाग कण्डाघाट के सहायक अभियन्ता शुभम अग्रवाल, तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी गवा नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड की नैशनल चैम्पियनशिप के लिए हिमाचल की टीम गुलमर्ग रवाना हो गई है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर की अध्यक्षता में कोच सहित 50 खिलाड़ियों की टीम वीरवार को मनाली से रवाना हुई। 6 से 10 फरवरी तक आयोजित होने जा रही इस चैम्पियनशिप में देशभर की टीमें भाग लेंगी। पिछले साल यह चैम्पियनशिप मनाली के सोलंगनाला ढलान में आयोजित हुई थी। देशभर में मात्र हिमाचल के सोलंगनाला, उत्तराखंड के औली व जे एंड के के गुलमर्ग की स्कीइंग ढलानें हैं जहां राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आयोजित होती है। संध्या ठाकुर, आंचल ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, हीरा लाल, रजत, अनिल, कीर्ति कृष्ण, निखिल ठाकुर, कैलाश ठाकुर, साक्षी, अंकिता ठाकुर, विपाशा ठाकुर, प्रियांशु, राहुल, आयुष ठाकुर, दिव्या ठाकुर, पलक ठाकुर, मेघा, अंकित व्यास, पीयूष ठाकुर, अभिनाश ठाकुर, परिणीता, श्वेता ठाकुर, नित्या ठाकुर, साहिल ठाकुर, सूर्यांशु ठाकुर, जन्नत ठाकुर, यशिका वर्मा, दीपांशी ठाकुर, आद्या शर्मा, चंद्रकांत, रोहित, दीक्षा ठाकुर व बंदना शामिल है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि 6 फरवरी से गुलमर्ग में होने जा रही स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैम्पियनशिप के लिए 50 सदस्यों की हिमाचल टीम शुक्रवार शाम को गुलमर्ग पहुंच गई है। चैम्पियनशिप में अल्पाइन स्कीइंग में सलालम एवं ज्वाइंट सलालम तथा स्कीइंग क्रॉस कंट्री, स्नो बोर्डिंग में सलालम तथा स्नो बोर्ड की क्रॉस प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रूप चंद नेगी ने बताया कि आर्मी सहित एचपी डब्ल्यूजीए, आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, दिल्ली स्की एसोसिएशन, जम्मू एंड कश्मीर टीम व उत्तरांचल टीम के सैंकड़ों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे।
भाजपा मंडल अर्की की बैठक मंडलाध्यक्ष डी के उपाध्याय की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अर्की में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जमवाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। व रत्न सिंह पाल अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास महासंघ व पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि का बीजेपी पदाधिकारियों द्वारा शॉल टोपी व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में सभी प्रधानों, उपप्रधानों जिलापरिषद सदस्यों व बीडीसी सदस्यों का सम्मान टोपी व शॉल पहना कर किया गया। ज्ञात रहे कि बैठक में ब्लॉक कुनिहार के 23 वार्डों से 42 बीजेपी समर्थित प्रधान व 39 उपप्रधान विजयी हुए हैं। मंडलाध्यक्ष ने सभी विजयी हुए प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी और इस जीत पर खुशी जाहिर की कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में हमारी पार्टी ने जो जीत का परचम लहराया है ये 2022 की जीत का परचम है। लोगों को सम्बोधित करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहाकि पार्टी की यह जीत 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनावों में बीजेपी की जीत की पहली कड़ी है।
पधर पुलिस द्वारा नाके के दौरान पकड़ी गई ढाई किलो चरस के दो आरोपियों में से एक लटराण पंचायत के बजोट वार्ड का सरपंच हैं । जिसकी पुस्टि लटराण पंचायत के प्रधान जोगेंद्र पाल व थाना प्रभारी पधर केहर सिंह ने की है । आपको बता दें कि पधर पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह बरोट - घटासनी राज्य मार्ग पर फुलाधार के पास के नाके के दौरान बरोट की तरफ से आ रही एक कार एचपी 76 - 1017 को तलासी के लिए रोका तो कार में सवार पवन कुमार और राकेश कुमार ने गाड़ी के नीचे पोलथिन के लिफाफे में ढाई किलो चरस छुपाई थी । आपको बता दें कि पवन कुमार हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में लटराण पंचायत के बजोट वार्ड से वार्ड सदस्य जीत कर आये थे जिनको पधर पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है । वही पधर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंडी कोर्ट में पेश किया जंहा से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है । थाना प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी कि भांग को कंहा सप्लाई किया जाना था । जिसकी कीमत ढ़ाई लाख रुपये आंकी गयी है वही अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पिंगला से संबंध रखने वाली बेटी ने चमकाया नाम। आपको बता दें गीता देवी सुपुत्री श्री प्रताप चंद शर्मा एवं सुनीता शर्मा गांव बैरा, पिंगला, ईल्लाका भदरोता जिसने पीएचडी करते हुए की नेट-जेआरएफ की परीक्षा पास की है और देश में अडसठवां रैंक हासिल किया है। गरीब परिवार की इस बेटी पर सारे इलाका भद्रोता तथा सरकाघाट को गर्व महसूस हो रहा है। गीता देवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च पाठशाला पिंगला तथा जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थौना से की उसके बाद बीएससी की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज सरकाघाट से प्रथम श्रेणी में पास की उसके बाद एमएससी मैथ्स हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से,और 2017 में एमफिल आरपी शर्मा के अधीन 2018 में एवं 2018 में सेट भी क्वालीफाई किया तथा हाल ही में पीएचडी मधू दधवाल के अधीन कर रही है। इस सफलता का श्रेय वह अपने माता पिता तथा अपने गुरु भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा को देती है जिन्होंने इन्हें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थौना है और आजकल वह निरीक्षण कैडर जिला कुल्लू में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। साथ ही इसका श्रेय अपने भाईयों में अधिवक्ता विश्व भूषण शर्मा (हाई कोर्ट शिमला), भारत भूषण शर्मा (अंग्रेजी प्रवक्ता) एवं कुलदीप शर्मा संस्कृत आचार्य वह पूरे परिवार को देना चाहती है जिन्होंने समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन किया और मेरा हौसला बनाए रखा। प्रसिद्ध समाजसेवी। जिला परिषद सदस्य थौना वार्ड चंद्र मोहन शर्मा तथा रिस्सा के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मनोहर लाल निवासी गांव बड़ौहा नजदीक कोटली की गाभिन गाय ने अचानक खाना वह गोबर करना छोड़ दिया पशु चिकित्सालय बड़ौदा में प्रारंभिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर पशु चिकित्सालय अलग में संपर्क किया गया वहां डॉक्टर कुणाल पंडित ने गाय के निरीक्षण के दौरान पाया कि गाय में इंटेस्टाइन intussusceptor हो गई है जिसमें जिसमें की आंतों का एक भाग दूसरी में घुस जाता है सभी के लक्षण भी इसी रोग की ओर इशारा कर रहे थे परंतु बिना किसी डायग्नोस्टिक ऐड के नतीजे पर आना मुश्किल था इसलिए डॉक्टर ने मालिक को उपचार हेतु पालमपुर जाने का निर्देश दिया जिस पर मालिक ने असहमति जताई जिस पर स्थानीय चिकित्सक अधिकारी ने पॉलीक्लिनिक भंगरोटू से सहायता मांगी जिसको जिसमें उन्होंने हामी भरी और ऑपरेशन के लिए मालिक के घर आने का निर्णय लिया गया 4 माह की गाभिन थी जिससे यह कार्य और भी मुश्किल था । जनवरी 20/2021 की सुबह डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉक्टर पल्लवी भंगरोटू डॉक्टर रोहित गुलेरिया गुरू डॉ प्रदीक कश्यप डॉ निशांत भंगरोटू डॉ कुणाल अलग तथा महेंद्र सिंह फार्मासिस्ट मौजूद थे । डॉक्टरों की टीम ने गाय के मालिक के घर ऑपरेशन की तैयारी शुरू कि और ऑपरेशन में लगभग 4 घंटे तक सर्जरी चलती रही जिसमें खराब आंतों के भाग को निकालकर स्वस्थ आंतों को आपस में जोड़ दिया गया। सर्जरी को लगभग 15 दिन हो गए हैं तथा गाय एकदम स्वस्थ है इस तरह के ऑपरेशन करना बहुत मुश्किल होता है यह लगभग बड़े अस्पतालों में किए जाते हैं परंतु यह सारे डॉक्टर बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस तरह की पहली सर्जरी कोटली में की। डॉक्टर पल्लवी शर्मा सुपुत्री जगदीश शर्मा एवं उषा शर्मा निवासी कलेहडी, पंचायत भद्रवाड़, सरकाघाट से संबंध रखतीं हैं और भंगरोटू में कार्यरत हैं।
आनी शनिवार को नए बस अड्डे के सामनें आनी एन,एच 305 को जाम किया गया किसान सभा,इंटक,का सयुक्त धरना प्रदर्शन केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली एवं धरना प्रदर्शन में सेकड़ो सदस्यों ने भाग लिया। किसान सभा ने आनी परिवहन निगम के चालक की आकस्मिक मौत के लिए दो मिनट का मौन भी रखा वही प्रताप ठाकुर ने किसान सभा की रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जब तक कृषि बिल निरस्त नहीं करेगी तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। आउटर सिराज ओर हिमाचल प्रदेश के सभी किसान सभा इंटक सहित किसान संघर्ष समिति किसानों के आंदोलन को समर्थन कर रही है। किसान सभा नेता पद्म प्रभाकर ने नए बस अड्डे पर कृषि बिल और कृषि बिल से।गाँव के किसानों को होने।बाले नुकसान बारे जानकारी दी प्रभाकर ने। कहा की केंद्र सरकार किसान विरोधी है जिस कारण देश के किसान 70 दिनों से दिल्ली बॉडर पर बैठे हुए है। बीते 70 दिनों में देश के किसानों की मौत भी हुई है सेकड़ो घायल हुए है फिर भी केंद्र सरकार ने कृषि बिल रदद् नहीं किया है जिससे लगता है कि केंद्र सरकार इस कृषि बिल को निरस्त नहीं करना चाहती है देश के किसानों व इंटक,ने सयुक्त धरना प्रदर्शन शुरू कर लिया है पदम् प्रभाकर ने कहा कि कुल्लू,आउटर सिराज से भी दिल्ली बॉडर पर किसान किसान आंदोलन में शामिल होंगे। पदम् ने हिमाचल प्रदेश जयराम सरकार पर भी आरोप लगाया है कि हिमाचल के किसानों के लिए भाजपा सरकार कुछ भी नहीं कर सकी है। आनी विधानसभा के विधायक सेर स्पाटे में मस्त रहते है। विकास में आउटर सिराज सबसे पीछे रह गया है आज हिमाचल सरकार ने आउटर सिराज के किसानों के लिए आनी मुख्यालय में सब्जी मंडी तक नही खोल पाई है इस गरीब आम आदमी और किसानों को आज तक जयराम सरकार कोई भी योजना नहीं ला सके है। किसानों बागवानों का रोष बढ़ता जा रहा है। धरना प्रदर्शन रैली को किसान सभा कुल्लू के सचिव गीता राम ने भी सम्बोधित किया केंद्र व प्रदेश सरकार मजदूर विरोधी है मजदूरों के हितों की रक्षा करने में फेल हो गई है केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन आगे भी बढ़ाए जाएंगे तथा आगर मांगें नहीं मानी तो आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन क्और चक्का जाम किया जाएंगे । इस चक्का जाम से आनी बस स्टैंड पर 120 बस रूट रोक दिए गए तथा आनी की आउटर सिराज की 70 ग्राम पंचायतों के किसान अपने अपने परिवार सहित चक्काजाम में शामिल हुए तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महिला नेता पुष्पा, रमा,अनारकली आदि ने कहा कि जयराम सरकार महिलाओं के लिए भी लाभप्रद योजना नही बना सके है। इस धरने में किसान सभा के सचिव गीताराम ठाकुर,पूर्व जिला परिषद सदस्य किसान सभा नेता लोकेन्द्र कुमार,मिलाप चंद,एस एफ आई के योगेश,कृष्ण चंद,लता, सहित आनी खंड की बुचैर, लफाली,जाओं, लझेरी सहित विभिन्न गाँव से किसान सभा,इंटक,महिला संघठन आदि सैकड़ो लोग धरने प्रदर्शन में शामिल हुए।
जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा तीन आरोपी व्यक्तियों क्रमशः व्यक्ति विवेक शर्मा पुत्र, राजपाल निवासी गांव धबीरी डा0खा0 घोडी-धबीरी तहसील जिला हमीपुर उम्र 28 साल, मनोज कुमार, पुत्र हस्त वीर बहादुर निवासी गांव व डा0खा0 कसोल जिला कुल्लु उम्र 33 साल तथा केशव राम, पुत्र पृतु राम निवासी गांव भमसोई डा0 खा0 पनारसा तहसील औट जिला मण्डी उम्र 39 साल के व्यक्तिओ से 128 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। तीनों आरोपीयों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना बडसर जिला हमीरपुर में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन अभियोग दर्ज किया गया है व आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपये तक हैजबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 25 लाख से अधिक है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जीएस बाली कल हमीरपुर के दौरे पर होंगे जिसमें वह कल अपने समर्थकों से मिलेंगे और साथ ही एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे जीएस बाली समर्थक कल उनके दौरे को लेकर उत्साहित हैं और उनके स्वागत की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं कांग्रेस सेवा दल के महासचिव रजनीश गांधी ने बताया कि जीएस बाली कल 12:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक हमीरपुर में रहेंगे और उनके इस कार्यक्रम में वह अपने कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस मौके पर उपस्थित रहेंगे ।
पतलीकूहल थाने के अंतर्गत आते हरीपुर मार्ग में रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के पास 1 किलो 164 ग्राम चरस बरामद होने पर उसे तुरंत गिरफ्तार किया , पूरी जानकारी देते हुए अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया की 1 किलो 164 ग्राम चरस के साथ मंगल चंद पुत्र सुवारु राम गांव काथी, फोजल आयु 30 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मे 10 लाख की लागत से कूडा सँयत्रित करने हेतु आधुनिक तकनीक से लैस मशीनों का कार्य प्रारम्भ हो चुका है जिससे मिनटों मे कूडा राख बन जाएगा हिमाचल प्रदेश सरकार के पँचायती राज निदेशालय के सौजन्य से इस योजना को कार्यान्वित किया जा रहा है यह जानकारी देते हुए पँचायत सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि 10 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय बनाने का कार्य जोरों पर हैं। दोनों ही योजनाओं को अतिशीघ्र लोगों को समर्पित किया जाएगा। पूर्व प्रधान बलदेव सिंह वर्तमान प्रधान मदन सिंह उप प्रधान हरदेवसिंह सदस्य सँजय शर्मा अनिता कोँडल की उपस्थिति मे तकनीकी निरीक्षक योगेश कश्यप ने कूडा सँयत्र को सँचालित किया और बताया कि मिनटों मे क ई क्वीँटल कूडा राख मे परिवर्तित हो सकेगा।
नगर पंचायत रिवालसर के नवनिर्वाचित अध्यक्षा रीता देवी व उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह को उप मंडल अधिकारी बल्ह आशीष शर्मा ने पद व गोपनियता की शपत उप मंडलीय कार्यालय नेर चौक में दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्षा रीता देवी व उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने रिवालसर के सातों वार्डों के एक समान विकास की वचन बद्धता दोहराई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सहायक अभियंता बृज लाल राव, सोहन लाल गुप्ता व विजय कुमार तथा दुनी चंद उपस्थित रहे।
हमीरपुर, 05 फरवरी। चुनौतियों को स्वीकार करने का ज़ज्बा अगर दिल में हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती और सफलता हरदम आपके कदम चूमती है। इसे साबित कर दिखाया है हमीरपुर जिला के नौहंगी गांव में रहने वाले श्री करतार सिंह सौंखले ने। कांच की बोतलों में बांस की लकड़ी से अपनी कल्पनाओं को मूर्त रूप देने वाले करतार सिंह के शौक ने उन्हें पद्य श्री सम्मान से अलंकृत होने का गौरव प्रदान किया है। गलोड़ के नारा नटनेड़ गांव में पिता परस राम व माता जानकी देवी के घर में जन्में करतार सिंह तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं और इनकी चार बहनें हैं। इनके पूर्वज कभी राजस्थान से महाराणा की सेना में शामिल होकर हमीरपुर पहुंचे और यहीं के होकर रह गए। पिता परस राम तीन दशकों से अधिक समय तक सरपंच रहे। परिवार में पत्नी सुनीता स्कूल प्रवक्ता हैं और इकलौता बेटा केतन सौंखले फिजियोथैरेपिस्ट। करतार सिंह कहते हैं कि वे बचपन से ही चुनौतियां स्वीकार करने में आगे रहे और छिटपुट तकनीकी कार्य स्वयं करते थे। एक तरह से जैक ऑफ ऑल ट्रेड करतार सिंह की लकड़ी की पहली कृति एक उखड़े पेड़ को देखकर उनके दिमाग में कौंधी थी। याद करते हुए बताते हैं कि शायद वे तब दसवीं कक्षा में पढ़ते थे। घर के आंगन में पढ़ाई करने बैठे थे और सामने तेज़ हवा के कारण जड़ से उखड़ा एक पेड़ देखा तो उसमें कुछ आकृति नजर आई। बाद में इसने एक शेर की शक्ल अख्तियार की जो आज भी उनकी ऑर्ट गैलरी की शोभा बढ़ा रही है। धीरे-धीरे उनका रुझान बांस की कलाकृत्तियां बनाने की ओर बढ़ा। वर्ष 1986 में वे फार्मासिस्ट के पद पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (तत्कालीन क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज), हमीरपुर में तैनात हुए। यहां वे कभी पेन स्टैंड तो कभी कोई अन्य कलाकृत्ति गढ़ते और संस्थान के छात्रों को उपहार में दे भी देते। वर्ष 2000 के आस-पास उन्होंने कांच की बोतलों में बांस की सूक्ष्म (मीनियेचर कार्विंग) कृत्तियां उकेरनी प्रारम्भ की। इसका मजेदार किस्सा वे सुनाते हैं कि एक दिन घर के समीप राह चलते एक विशेष डिजायन की खाली बोतल पड़े देखी तो उठाकर घर ले आए। उसमें उन्होंने बांस से कृत्ति बनानी शुरू की और इसने शिमला के रिज पर स्थित चर्च का आकार लिया। प्रथम सफलता से उत्साहित करतार सिंह ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज बांस की अनेकोंनेक सूक्ष्म कृत्तियों को संजोकर उन्होंने इस अनूठी कला को राष्ट्रीय व विश्व स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है। करतार सिंह अपनी इस कला को निखारने में किए गए प्रयासों को संघर्ष नहीं मानते बल्कि इस कार्य को करने में उन्हें आनंद की अनुभूति होती है। बकौल करतार सिंह लगातार 18-18 घंटे काम करने के बावजूद कभी थकान महसूस नहीं की। कई बार घंटों मेहनत के बावजूद आकृत्तियां मनचाहा स्वरूप नहीं ले पाती तो कुछ देर के लिए सोने चले जाते। इसी बीच जैसे ही किसी नए आकार का विचार मन में आता तो झट से उठकर आधी रात को भी काम करने लग जाते। उनकी इसी लगन व जुनून ने उन्हें इस कला में सिद्धहस्त कर दिया। वे जोड़ते हैं कि मेडिकल प्रोफेशन में होने के बावजूद इसी कला ने मुझे खींचा और मैं इसमें डूबता चला गया। उनकी कृत्तियों में हिमाचल के ग्रामीण जीवन, मंदिर व पहाड़ी भवन-निर्माण शैली की झलक दिखाते यहां के पुरातन एवं ऐतिहासिक भवन, देवी-देवताओं के स्वरूप तो मिल ही जाएंगे, साथ में सामाजिक संदेश देती कृत्तियां उनके भावों को भी अभिव्यक्त करती हैं। पारदर्शी कांच की बोतल में शांतचित्त विराजे शिव-पार्वती की कृत्ति आज भी उनके दिल के काफी करीब है। वहीं मां से लिपटे बच्चों की कलाकृत्ति एक विशेष सामाजिक संदेश देती है। करतार सिंह के शब्दों में “बचपन में मां मेरी, बड़े होने पर मां तेरी”। चंद शब्दों में कही उनकी बात आज की युवा पीढ़ी को मां-बाप की निरंतर सेवा का संदेश देती है, वहीं उन्हें सचेत भी करती है। प्रधानमंत्री के आह्वान से हुए प्रेरित कोरोना काल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तक की प्रतिकृत्तियां उनकी कांच की बोतलों में आकार ले चुकी हैं। करतार सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बैस्ट फ्रॉम वेस्ट” (बेकार में से सर्वोत्तम) तथा “आपदा में भी अवसर” के मंत्र से वे खासे प्रभावित हुए और लॉकडाऊन अवधि में उन्होंने खाली पड़ी कांच की बोतलों में बांस की सूक्ष्म कलाकृत्तियां बनाकर समय का सदुपयोग किया। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रोत्साहन को भी वे अमूल्य मानते हैं। पद्य श्री करतार सिंह कहते हैं कि उन्होंने पैसों के बजाय शौक को हमेशा आगे रखा और यही कारण रहा कि उन्होंने कभी व्यवसायिक तौर पर अपनी कलाकृत्तियों की बिक्री के बारे में नहीं सोचा। देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने से उत्साहित वे कहते हैं कि उनकी जीवन यात्रा सही मायने में अब यहां से प्रारम्भ हुई है। इस सम्मान ने उन्हें नई ऊर्जा प्रदान की है तथा कला के क्षेत्र में और बेहतर करने की प्रेरणा भी मिली है। उनका कहना है कि युवाओं के लिए कला का क्षेत्र अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है और इसमें स्वरोजगार के भी बेहतर अवसर हैं। भविष्य में वे इस कला को पर्यटन से जोड़कर इसके विस्तार के लिए सरकार के साथ सहयोग करने की सोच रखते हैं। पर्यटन विभाग के माध्यम से इन विशिष्ट उत्पादों को होटलों इत्यादि में प्रदर्शित करने के साथ ही बिक्री से आय भी हो सकती है। इसका कुछ लाभांश उत्पादों की कारीगरी से जुड़े लोगों में बांट कर उनकी आजीविका भी चलाई जा सकती है। स्थानीय हस्तशिल्पियों को देंगे प्रशिक्षण करतार सिंह अब भारत सरकार की ओर से संचालित एकीकृत हस्तशिल्प विकास एवं प्रोत्साहन परियोजना (इंटेग्रेटिड प्रोजेक्ट फॉर ड्वल्पमेंट एंड प्रोमोशन ऑफ हैंडीक्राफ्ट्स) के साथ स्थानीय स्तर पर जुड़ रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर इस परियोजना के अंतर्गत 8 फरवरी, 2021 से एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है। इस शिविर में 30 प्रशिक्षु कारीगरों को बैंबू क्राफ्ट (बांस शिल्प कला) पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें बतौर मास्टर ट्रेनर करतार सिंह उन्हें कला की बारीकियों से रू-ब-रू करवाएंगे। यह शिविर नादौन क्षेत्र की ग्राम पंचायत झलाण के घड़ोह गांव में 8 फरवरी से 13 मार्च, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। बांस कला का जादूगर मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की पहल पर भाषा, कला, संस्कृति विभाग की ओर से शिमला के बैंटनी कैसल में वर्ष 2018 में आयोजित “ग्राम शिल्प मेला” में इनकी कलाकृत्तियों को काफी सराहना मिली। इसके अतिरिक्त ऊना, मंडी एवं हमीरपुर में भी कलाकृत्तियों का प्रदर्शन विभाग के माध्यम से किया गया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रौरिक आर्ट गैलरी, नग्गर (कुल्लू) में भी वे अपनी कलाकृत्तियां प्रदर्शित कर चुके हैं। वहां के क्यूरेटर ने उन्हें “बांस कला का जादूगर” कहा था, क्योंकि इनकी हस्तकला अन्य विधाओं से भिन्न है। यह कला इस बात से भी अचम्भित करती है कि शीशे की पारदर्शी छोटी सी बोतल के अंदर बड़े आकार की कृत्तियां कैसे बना देते हैं। उनकी कारीगरी हिमाचल प्रदेश की स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भी ज्ञान कराती हैं। वर्ष 2012 से 2016 तक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में कला प्रदर्शनी का अवसर मिला। लॉकडाऊन में मेहनत से बने ग्रांड मास्टर इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से उन्हें सितम्बर, 2020 में शीशे की पारदर्शी बोतल में बांस की सूक्ष्म कृत्तियां बनाने के लिए नया रिकॉर्डधारी घोषित कर “इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड” से भी नवाजा गया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उन्होंने आइफिल टॉवर, मंदिरों, भवनों, तोप, मगरमच्छ इत्यादि की बांस की 80 अनुकृत्तियां बनाने तथा शीशे की बोतल में गांधी जी की प्रतिकृति, कुर्सी, समुद्री जहाज इत्यादि उकेरने का रिकॉर्ड बनाया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अंतर्गत उन्हें लॉकडाऊन के दौरान शीशे की बोतलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, गुरू नानक देव एवं साईं बाबा की कुल 6 प्रतिकृत्तियां बनाने के लिए “ग्रांड मास्टर” की उपाधि दी गई। स्थानीय स्तर पर “हमीर गौरव अवार्ड” से भी सम्मानित हो चुके हैं।
शुक्रवार सुबह 11 बजे निजी आईटीआई घांघल में प्रथम वर्ष के तीन प्रशिक्षु धूप सेंकने के लिए आईटीआई की तीसरी मंजिल पर गए। प्रशिक्षु अजय कुमार निवासी कोटली मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही 22 केवी एचटी लाइन की चपेट में आ गया और लाइन से चिपक गया। छत पर धूप सेंक रहे आईटीआई के प्रशिक्षु की करंट लगने से मौत हो गई। इसके साथी को भी करंट लगा है और उसकी हालत गंभीर है। सुंदरनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। इनके साथ एक और युवक भी था, जो सुरक्षित है। घटना क्षेत्र की ग्राम पंचायत घांघल की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। मृतक की पहचान जितेंद्र ठाकुर (18) पुत्र धनीराम निवासी गांव और डाकघर थुनाग के रूप में हुई है। घायल अजय कुमार कोटली का रहने वाला है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने घटना की पुष्टि की है। तहसीलदार हरीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार और घायल को 5 हजार रुपये दिए गए हैं।
राज्य ने कैबिनेट ज्ञापन और कैबिनेट की कार्यवाही को कागज रहित बनाकर देश का पहला राज्य बनकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज ई-कैबिनेट एप्लीकेशन द्वारा पहली ई-कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ई-कैबिनेट के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी एप्लीकेशन को विकसित किया गया है और यह पूरे देश में इस तरह का पहला ऐसा इलैक्ट्राॅनिक प्लेटफाॅर्म है। आज की ई-कैबिनेट की बैठक में 32 कैबिनेट ज्ञापनों पर भी चर्चा की गई और इसे ई-कैबिनेट एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि उनके अनुमोदन के बाद कैबिनेट बैठक की तारीख भी इस प्रणाली के माध्यम से अधिसूचित की जाएगी। कैबिनेट कार्यवाही और सम्बन्धित एजेंडे पर कैबिनेट के फैसलों की रिकाॅर्डिंग और सम्बन्धित विभागों की सलाह जारी करने का काम भी ई-कैबिनेट प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-कैबिनेट एप्लिकेशन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। इस एप्लिकेशन में केवल अधिकृत कंप्यूटरों पर अधिकृत उपयोगकर्ताओं को ही इस्तेमाल की अनुमति है। उपयोगकर्ता को कैबिनेट ज्ञापन के स्क्रीनशॅट लेने, डाउनलोड या प्रिंट करने की अनुमति नहीं है तथा अनाधिकृत प्रयास पर स्वचालित अलर्ट उत्पन्न होता है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर ओटीपी का उपयोग करके ही लाॅगिन किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में डाले गए सभी कैबिनेट ज्ञापनों में दिनांक और समय टिकट के साथ विशेष क्यूआर कोड होगा। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली कैबिनेट बैठक आयोजित करने की समग्र प्रक्रिया में अधिक दक्षता लाएगी और कैबिनेट ज्ञापनों को कागज पर लाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह कैबिनेट की कार्यवाही की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा लाएगी। इस प्रणाली में कैबिनेट ज्ञापन का एक मानक टेम्पलेट होगा जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी। यह प्रणाली सुरक्षित रूप से संचय करके भविष्य में इस्तेमाल के लिए संस्थागत मेमोरी तैयार करेगी। इस माध्यम से कैबिनेट के फैसलों के कार्यान्वयन की स्थिति को और अधिक प्रभावी ढंग से माॅनिटर करना भी संभव होगा।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्यपाल से 26 फरवरी से 20 मार्च, 2021 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र आयोजित करने की संस्तुति करने का निर्णय लिया गया। बजट सत्र में 17 बैठकें आयोजित करवाई जाएंगी। बैठक में जिला मण्डी की सरकाघाट उप-मण्डल में सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को 8 फरवरी, 2021 से खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के किसी शैक्षणिक संस्थान में यदि कोई अध्यापक/कर्मचारी या विद्यार्थी कोविड-19 पाॅजिटिव पाया जाता है तो संस्थान 48 घण्टों के लिए बन्द रहेगा और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सेनेटाजेशन के उपरान्त खोला जाएगा। मंत्रिमण्डल में निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी, 2021 से छठी और सातवीं कक्षाओं के विद्यार्थी भी पढ़ाई के लिए अपने स्कूलों में उपस्थित होंगे और पहली से चैथी कक्षा के विद्यार्थी अपने घरों से आॅनलाइन कक्षाओं में उपस्थित रहेंगे। मंत्रिमण्डल ने मिड-डे-मील योजना के अन्तर्गत स्कूलों में पके हुए भोजन परोसने को 31 मार्च, 2021 तक भी बन्द रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों को सूखा राशन प्रदान किया जाएगा और खाना पकाने की लागत लाभार्थियों/अभियार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। वर्ष 2021-22 का शैक्षणिक सत्र 1 अपै्रल, 2021 से शुरू होगा। बैठक में जिला ऊना के टाहलीवाल में उद्योग विभाग की 20 कनाल और एक मरला भूमि जनरल इंजीनियरिंग क्लस्टर स्थापित करने के लिए सालाना एक रुपये प्रति वर्ग मीटर लीज पर 30 वर्ष की अवधि के लिए हरोली औद्योगिक अधोसंरचना विकास संस्था के पक्ष में देने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने कानून, व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस में दैनिक आधार पर बद्दी जिला पुलिस में 30 होमगार्ड स्वयं सेवकों को तैनात करने को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में हिमाचल प्रदेश कराधान (सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर) नियम 2021 को हिमाचल प्रदेश कराधान (सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर) नियम 1993 को रद्द कर तैयार करने को स्वीकृति प्रदान की ताकि करों के सभी भुगतान, मांग अथवा अन्य राशि को इलैक्ट्राॅनिक माध्यम के अतिरिक्त मैनुअल माध्यम से किया जा सके। मंत्रिमंडल ने प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में मरीजों की सुविधा के लिए एक-एक आधुनिक एंबुलेंस (रोगी वाहन) को 3 माह के लिए मैसर्ज जीवीके ईएमआरआई कम्पनी के माध्यम से चलाने को भी अनुमति प्रदान की। बैठक में राइट ऑफ वे पाॅलिसी-2021 के प्रारूप को अधिसूचित करने की स्वीकृति प्रदान की, ताकि दूरसंचार संरचना स्थापित करने के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शिता व समयबद्ध पूर्ण किया जाए। यह दूरसंचार क्षेत्र में ईज़ आॅफ डुइंग बिजनेस लागू करने में भी सहायक सिद्ध होगा। मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में चालक/संचालक के 150 पदों को सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से भरने को भी स्वीकृति दी। बैठक में फ्राश-कम-चैकीदार-कम-माली के 50 पदों को दैनिक आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से तथा हि.प्र. सचिवालय में सफाई कर्मियों के 28 पदों को आउटसोर्स आधार पर भरने की स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल ने करूणामुलक आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लिपिकों के दस तथा चतुर्थ श्रेणी के सात पदों को नियुक्त करने की अनुमति दी। मंत्रिमंडल ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में वाहन चालकों के पांच पदों को भरने का भी निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों के दौरान अधिक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश जल क्रीड़ा और संबद्ध क्रियाकलाप प्रारूप नियम-2021 और हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियों (संशोधन) नियम-2021 को भी मंजूरी दी।मंत्रिमंडल ने राज्य में एरो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश एरो स्पोटर््स नियम-2020 को भी मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के समक्ष कोविड-19 की स्थिति और शैक्षणिक संस्थानों को पुनः खोलने पर प्रस्तुति भी दी गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल 06 फरवरी, 2021 से सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल 06 फरवरी को दोपहर 01.00 बजे सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में जन समस्याएं सुनेंगे। वे 07 फरवरी, 2021 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री 08 फरवरी, 2021 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्ग विभिन्न क्षेत्रों में जन समस्याएं सुनेंगे।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 09 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि आज 486 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने प्रसूति वार्ड में 20, सामुदाायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 68, ईएसआई काठा में 29, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामशहर में 77, मल्होत्रा अस्पताल में 60, नागरिक अस्पताल अर्की में 10, जीपीएस बरोटीवाला में 86, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 40 तथा टीबीएस धर्मपुर में 96 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
सोलन जिला में शास्त्री अध्यापकों की बैच आधार पर भर्ती के लिए काउन्सिलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल ने दी। रोशन जसवाल ने कहा कि सोलन जिला में शास्त्री अध्यापकों के 27 पद बैच आधार पर भरने के लिए काउन्सिलिंग 17 व 18 फरवरी, 2021 को उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में होगी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची सोलन जिला के विभिन्न रोजगार कार्यालयों से प्राप्त हो चुकी है। सभी पात्र उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय से छूट गया हो तो वह समीप के रोजगार कार्यालय से 15 फरवरी, 2021 तक अपना नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय को भिजवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कार्यालय की वैबसाईट www.ddeesolan.tk पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। रोशन जसवाल ने कहा कि इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के वर्ष 2003 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी, अनुसूचित जाति/बीपीएल श्रेणी के वर्ष 2010 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के वर्ष 2015 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वर्ष 2005 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के वर्ष 2009 बैच तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र हैं। रोशन जसवाल ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो/ शास्त्री डिग्री का प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र जो अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जो प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र जो कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो साथ लाना होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। .


















































