नशे के सौदागरों पर कुल्लू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा अफ्रीकी मूल के नागरिक से हाल ही में 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। जिसे ब्रो पुलिस द्वारा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आनी के कोर्ट में पेश किया गया। उसे 22 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि कुल्लू पुलिस की एसआईयू द्वारा हाल ही में दिल्ली में 6 किलोग्राम से ज्यादा हेरोईन पकड़ी गई थी। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि हेरोइन के सप्लायरों जिसमें ज्यादातर अफ्रीकन नागरिक है, जो इस काले कारोबार को दिल्ली से ऑपरेट कर रहे हैं। जिनके द्वारा हिमाचल के साथ साथ भारत के अन्य राज्यों के युवाओं को चिट्टे के जाल में फंसाया जा रहा है। ऐसे नशे के सौदागरों के नेटवर्क को तोड़ने में कुल्लू पुलिस एक के बाद एक सौदागरों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। गौरव सिंह ने बताया कि अफ्रीकी देश आइवरी कॉस्ट के मूल निवासी वर्तमान दिल्ली में रहने वाले मुख्य सप्लायर निवासी डेनियल को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया। साथ ही विद्यार्थियों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह भी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ उदित शुक्ला ने कोरोना टेस्ट लिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी शारीरिक दूरी बनाकर ,मास्क लगाकर व हाथ सैनिटाइज करके कोरोना वायरस से बच सकते हैं।प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचना जरूरी है, ताकि पढ़ाई अच्छे से हो सके। इस दौरान 30 विद्यार्थियों व शिक्षकों का कोरोना टेस्ट किया गया। जबकि इससे पहले भी 30 कोरोना टेस्ट विद्यालय से लिए जा चुके है। इस मौके पर डॉ उदित शुक्ला, जितेंद्र कुमार, अमर कपिल, प्रधानाचार्य राजीव गौतम, उपप्रधानाचार्य हंसराज, राजेश पटियाल, महेन्द्र कौंडल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश,भोपाल, क्षमा मंजू देवी सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत क्यारड के गांव डीनण में बुधवार की सुबह शरारती तत्वों ने तीन कारों को आग के हवाले कर दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने गाड़ियों में आग लगी देखी और इसकी सूचना गांव वालों, दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए व्यक्ति के अलावा सात अन्य लोगों पर आगजनी की घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस ने 154 सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिश कुमार पुत्र भुंगर राम गांव डीनण डा भराड़ीघाट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गाड़ियो का कारोबार करता हैं। पीड़ित को कार में आग लगने की सुचना उसके चचेरे भाई मनोज कुमार ने दी। इस सूचना पर यह अपने कमरे से बाहर लैन्टर पर निकला तो देखा की गाड़ियों में आग लगी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि तीनो गाड़ियो अलग अलग थोड़ी दुरी पर खड़ी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तीनो गाड़ियो को अलग अलग आग लगाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग अर्की द्वारा कराड़ाघाट में सुपरवाइजर वृत पलानिया बाबुराम की अध्यक्षता में महिला जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के कानूनी अधिकार, घरेलु हिंसा अधिनियम 2005, दहेज प्रताड़ना अधिनियम 1961 व पोक्सो एक्ट 2012 के विषय में अधिवक्ता ज्योत्सना द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर वृत पलानिया बाबुराम ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस विभाग दाड़लाघाट से मुख्यारक्षी चन्द्र मणी व कर्म चन्द द्वारा महिला सुरक्षा हैल्प लाईन अनुक्रमांको के विषय में अवगत कराया गया। स्थानीय पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजु देवी ने उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए, उन्हें अपने अधिकारों के विषय में जागरुक रहने का आग्रह किया। कैम्प में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता, आशा वर्कर, सेवानिवृत्त शिक्षक मस्तराम शर्मा व पंचायत की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
बद्दी के दून हलके की ग्राम पंचायत मलपुर के मलपुर उपरला में सिप्ला कंपनी द्वारा सीएसआर योजना के तहत मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका बुधवार को पंचायत की प्रधान सरोज देवी ने विधिवत नींव का पत्थर रखा। इस पार्क का निर्माण कुल 9 लाख 98 हजार की लागत से किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च सिप्ला उद्योग उठाएगा। पंचायत प्रधान सरोज देवी ने कंपनी के कार्यों की सराहना की व कहा कि गांव में आसपास कहीं पार्क न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कंपनी का गांव में पार्क बनाने के लिए धन्यवाद किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन डीआर चंदेल ने कहा कि सिप्ला कंपनी क्षेत्र में पौधारोपण, गरीब लोगों को दवाईयां व अन्य समाजिक हित में कार्य करती है जोकि बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने अन्य उद्योगों से समाज के हित में होने वाले कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। कैप्टन डीआर चंदेल ने कहा कि जब से मलपुर में यह उद्योग स्थापित हुआ है तब से लेकर आज तक कभी भी गांव के लोगों से कंपनी का कभी कोई विवाद नहीं हुआ। कंपनी अपने परिसर के अलावा अपने आसपास के क्षेत्र में भी सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखती है, जिसके लिए उन्होंने कंपनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा इस पार्क के निर्माण से जहां स्थानीय बुजुर्गों को काफी लाभ मिलेगा, वही बच्चों को भी खेलने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पडेगा। इस अवसर पर पंचायत के उपप्रधान गुरदास चंदेल, पंच श्याम लाल, राष्ट्रीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, मंदिर कमेटी प्रधान रामकरण, सुरेश चौधरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोलन जिला में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अन्तर्गत 0 से 05 वर्ष आयुवर्ग के अन्तर्गत 86420 बच्चों को घर-घर जाकर पोलिया दवा पिलाई गई। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। डाॅ.मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि जिला में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत 81416 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को कार्यान्वित करने के लिए लगाई गई टीमों द्वारा जिला में अपेक्षित लक्ष्य से अधिक 5004 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस प्रकार विभाग ने पोलियो की दवा पिलाने में 106 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि 15 तथा 16 फरवरी, 2021 को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई गई। पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के प्रथम दिन 46507 बच्चों को पोलियो बूथ पर दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 24775 बच्चों को घर-घर जाकर, 1874 बच्चों को ट्रांजिट प्वाइंट तथा 13264 बच्चों को अस्थाई बस्तियों में पोलियो ड्राॅप्स पिलाई गई।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पंजाब में नगर निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभी तो शहरी क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, जल्द ही गांव और देश के लोग भी इसे सत्ता से बाहर फेंकेगे। उन्होंने कहा कि सत्ता के बल पर जनविरोध को ज्यादा दिनों तक नही दबाया जा सकता। पंजाब से शुरू हुआ भाजपा का यह पतन अब देश व अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जारी रहेगा। राठौर ने पंजाब नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के लिए पार्टी नेताओं के साथ लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि आज जिस प्रकार देश मे लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है, काले कानून थोपे जा रहें है उससे लोग परेशान है। किसान सड़को पर है, उनकी नही सुनी जा रही है। राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में नगर निगमों के चुनावों में भाजपा का पंजाब की तरह ही हाल होने वाला है। उन्होंने फिर मांग की है कि प्रदेश में नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिन्ह पर ही होने चाहिए। देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से पहले ही लोग परेशान है, ऊपर से हर रोज तेल और एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते मूल्यों से लोगों का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने भाजपा सरकार को अंधी,बहरी बताते हुए कहा है कि लोग अब इसकी नीतियों व जनविरोध निर्णयों से पूरी तरह तंग आ चुके है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से हिमाचल भवन दिल्ली में भेंट कर उनकी पत्नी संतोष शैलजा के निधन पर दुःख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि संतोष शैलजा कुशल शिक्षिका, लेखिका के साथ - साथ मृदुभाषी एवं सरल व्यक्तित्व की स्वामिनी थी। उनके नाम की ही तरह उनके जीवन में भी संतोष था। उनके निधन से जहां उनके परिवारजनों को आघात लगा है, वहीं साहित्य जगत को भी क्षति हुई है। जिसकी निकट भविष्य में भरपाई करना कठिन होगा । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संतोष शैलजा का हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा। जब आपातकाल में शांता कुमार कारावास में रहे तो उन्होंने अकेले ही अपने पूरे परिवार को देखा। वह एक मजबूत व्यक्तित्व थीं। सरल एवं मधुर भाषणी स्वभाव वाली शैलजा शांता कुमार द्वारा किए गए हर संघर्ष में उनके साथ रही। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का परिवार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जगत प्रकाश नड्डा ने शांता कुमार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 584 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। टीजीटी के 584 पदों पर इसी सप्ताह बैचवाइज भर्ती का परिणाम जारी होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नियुक्तियों की मंजूरी को शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेज दी है। संभावित है कि मार्च में शिक्षकों की नियुक्तियां हो जाएंगी। चयनित होने वाले टीजीटी को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इन्हें 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के चलते बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2020 में रुक गई थी। लॉकडाउन हटने के बाद निदेशालय ने दोबारा से प्रक्रिया शुरू की। भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग में 1999 में बीएड करने वालों का टीजीटी आर्ट्स की भर्ती में नंबर आएगा। टीजीटी की बैचवाइज भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए नॉन मेडिकल में 1998 और मेडिकल में 2001 के बैच वालों को नौकरी मिल सकती है। सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आर्ट्स में 2001, नॉन मेडिकल में 1999 और मेडिकल में 2003, अनुसूचित जाति में आर्ट्स का 2003, नॉन मेडिकल में 2005 और मेडिकल में 2006, अनुसूचित जनजाति में आर्ट्स का 2003, नॉन मेडिकल का 2006 और मेडिकल में 2005 का बैच चल रहा है। चयनित उम्मीदवारों को पहली नियुक्ति प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में दी जाएगी।
265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइलेट के नाम पर चल रहे नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने निदेशकों के घरों समेत अन्य पांच ठिकानों पर दबिश देकर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षण संस्थानों के निदेशक कृष्ण कुमार, राजदीप सिंह और बबिता राज्टा शामिल हैं। बबिता राज्टा मुख्य आरोपी अरविंद राज्टा की पत्नी है। आरोप है कि इन्होंने प्रदेश में फर्जी संस्थान खोलकर करीब 29 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति हड़पी है। हैरानी इस बात की है कि बिना मान्यता के ही ये संस्थान वर्षों तक चलते रहे और शिक्षा विभाग उन्हें फर्जी दाखिलों के नाम पर करोड़ों की छात्रवृत्ति भी जारी करता रहा। इन फर्जी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा निदेशालय के तत्कालीन अधीक्षक अरविंद राज्टा की पत्नी 33 फीसदी की हिस्सेदार थी। इस वजह से इन संस्थानों पर विशेष मेहरबानी बरती गई।
नगर परिषद डलहौजी के वार्ड एक बकरोटा के समीप वन क्षेत्र में एक मादा भालू का शव मिला है। पशुपालन विभाग ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे जला दिया। वनरक्षक सोमवार देर शाम जब बकरोटा वार्ड की ओर वन क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्होंने बकरोटा व सुभाष बावड़ी के बीच स्थित वन क्षेत्र में एक मादा भालू का शव देखा। नगर परिषद के वनरक्षकों ने वन विभाग को इस संबंध में सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृत भालू की उम्र दो से तीन वर्ष के बीच आंकी गई। बताया जा रहा है कि भालू का एक पैर भी नहीं था। शव से दुर्गध आने से आंका जा रहा है कि शव पांच से सात दिन पुराना था।प्रारंभिक जांच में यह भी पाया जा रहा है कि भालू ने कचरे में फेंके किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया होगा अथवा सड़ा हुआ खाना खा लिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। डलहौजी में कुछ माह से भालुओं व अन्य वन्य प्राणियों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। रिहायशी इलाकों के समीप अकसर भालू देखे जाने के साथ कुछ माह पहले भालू ने डलहौजी शहर के एक होटल के मुख्य द्वार के शीशे तोड़ डाले थे। वहीं डलहौजी के साथ लगते बलेरा क्षेत्र में एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। कुछ दिन पहले भालू ने डलहौजी शहर के पोट्रियन रोड पर एक कुली पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। डलहौजी शहर के आसपास काफी बड़ा वन क्षेत्र है। खाने की तलाश में भालू रिहायशी इलाकों की तरफ पहुंच जाते हैं। बकरोटा में भी जिस भालू का शव मिला है, वह खाने की तलाश में ही यहां पहुंचा होगा। उसने शायद किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों से अपील है कि वे शाम ढलने के बाद वन क्षेत्र व सुनसान इलाकों की ओर अकेले न जाएं।
भाजपा के बीच चल रही आंतरिक कलह एक बार फिर से खुलकर सामने आई है जहां प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के सामने ही भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। भिड़ंत इतनी थी की नौबत हाथापाई पर आ गई।ये मामला जिला कांगड़ा के संगठनात्मक जिला देहरा का है। जहां एक भाजपा नेता और भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना के सामने ही भिड़ गए। जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देहरा में आए भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना से व्यक्तिगत मुलाकात करनी चाही, लेकिन उसी दौरान प्रदेश कार्यसमिति के एक सदस्य व वन विभाग की निदेशक ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पार्टी विरोधी कार्य करने के इल्जाम लगाना शुरू कर दिए। जिस पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिक्रिया दी तो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ने युवा मोर्चा की कार्यकर्ताओं से बतमीज़ी करना शुरू कर दी। इसी दौरान बात हाथापाई पर पहुंच गई, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और उक्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के बीच में खूब नोकझोंक हुई। भाजपा प्रदेश प्रभारी के समक्ष हुई यह घटना काफी शर्मसार करने वाली थी। जो यह इंगित करती है कि अब भाजपा में अनुशासन और शिष्टाचार करीब-करीब खत्म हो चुका हूं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं से उलझने वाला उक्त कार्यकर्ता सरकार में बैठे एक मंत्री का काफी करीबी बताया जाता है। उधर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाम ना लेने की शर्त पर कहा कि उक्त कार्यसमिति सदस्य खुद को टिकटार्थी मानता है, और वह इससे पूर्व भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं इसी तरह से उलझ चुका है। प्रदेश प्रभारी के समक्ष हुई कार्यकर्ताओं के बीच इस झड़प की चर्चे आज राजनीतिक गलियारों में खूब हो रहे, जिससे विरोधी पार्टी को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। बरहाल कल से धर्मशाला में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होने जा रही है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में उमड़ा यह विवाद किस करवट बैठता है, देखना दिस्प होगा।
ज़िला चम्बा के कनिष्क शर्मा ने अपने NDA के पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर पूरे देश में 26वां रैंक हासिल करके हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन किया है। कनिष्क शर्मा के पिता सुरेन्द्र शर्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस में DSP के पद पर कार्यरत हैं। कनिष्क शर्मा जिला चम्बा के चुराह तहसील के हिमगिरि सिधोट के रहने वाले हैं। पूरे चुराह में इनकी अदभुत सफलता देख कर खुशी की लहर दौड़ गई है। कनिष्क के माता पिता उसकी उसकी कामयाबी के लिए बहुत प्रसन्न है।
कोविड 19 के खतरे से बचने के लिए निर्धारित सावधानियां बरतने में अभी कोई भूल या लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मंगलवार को हमीरपुर के वार्ड न० 7 में एक निजी होम्योपैथी क्लिनिक के उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। धूमल ने कहा कि होम्योपैथी द्वारा किया गया इलाज़ काफी गुणकारी होता है, क्योंकि इस पद्धति से किये गए इलाज़ का कोई प्रतिकूल प्रभाव मरीज पर नहीं पड़ता। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह होम्योपैथी क्लिनिक डॉक्टर अनु की देखरेख में पीड़ितों को राहत पहुंचाए, स्वस्थ बनाए और होम्योपैथी को आम जनमानस में पहचान दिलाये, ऐसी वह कामना करते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर सुरभि भी मौजूद थी ,जो नैशनल टेलीविजन के मशहूर शो बिग बॉस में भाग लेकर पांचवे स्थान पर रही थी। प्रो० धूमल ने डॉक्टर सुरभि की तारीफ़ करते हुए कहा कि छोटे से राज्य से सम्बंधित होने के बावजूत डॉक्टर सुरभि ने अपनी प्रतिभा के दम पर छोटी उम्र में खूब नाम चमकाया है। डॉक्टर अनु व डॉक्टर सुरभि ने अपने परिजनों सहित पूर्व मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्य्क्ष मनोज कुमार, बीडीसी चेयरपर्सन हरीश शर्मा, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल सोनी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चम्बा जिला के चुराह क्षेत्र के चांजू नाला में एक कंकाल मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कंकाल इंसान का नहीं है। मामले की जांच जारी है। रविवार को स्थानीय लोगों ने चांजू नाला में एक कंकाल देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद इसे नागरिक अस्पताल तीसा ले जाया गया। यहां पर प्रारंभिक जांच के बाद सोमवार को कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा लाया गया। यहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि यह कंकाल इंसान का नहीं है। इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जहां पर यह कंकाल मिला है वहां पर तीन सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके चलते यह कंकाल किसी हादसे के शिकार का होने का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह कंकाल इंसान का नहीं है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कंकाल का पोस्टमार्टम करवाने के बाद रिपोर्ट आ गई है, और यह कंकाल इंसान का नहीं है।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में बसंत पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गयाI इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग, अदिति गर्ग तथा प्रधानाचार्य अनुश्रीता सिंह ने सभी अध्यापकों व कर्मचारियों की उपस्थिति में सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित किया और पतंगबाजी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए सत्र के एडमिशन की शुरुआत की गई, जिसमें 16 फरवरी 2021 से 23 फरवरी 2021 तक एडमिशन फीस पर 50% की छूट दी जा रही है।
आनी खण्ड की नवगठित ग्राम पंचायत लफाली के नागणी गांव के समीप बिजली के खंभे के नीचे से अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद धुआं उठने से आग की लपटें निकली और जवालामुखी से निकलने वाले लावे की तरह पदार्थ बाहर निकला। जिसे काफी दूर से ग्रामीणों ने देखालावे जैसे पदार्थ और धमाके के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि इस पदार्थ की जांच कर कारणों का पता लगाया जाये।वहीं, इस बारे में एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि तहसीलदार आनी की अध्यक्षता में टीम को मौके पर भेज कर असलियत का पता लगाया जाएगा।
चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.02.2021 को पुलिस थाना किहार के पुलिस दल ने हलूरी चौक में नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर HP 01C 1859 मे सवार जोगिंदर सिंह पुत्र ज्ञान चंद गाँव डाँड डाकघर किहार तहसील सलूनी जिला चम्बा उम्र 33 वर्ष व मोहम्मद अली पुत्र हनीफ़ मोहम्मद गाँव जंगलोग डाकघर किहार तहसील सलूनी जिला चम्बा उम्र 33 वर्ष के कब्जे से कुल 646 ग्राम चरस बरामद की। जिस परदोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25, 29 के अन्तगर्त मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपीयों को को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
कुलदीप सिंह राठौर ने डीज़ल, पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों ने आज देश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने इन तेल कंपनियों को देश के लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी है,जब चाहो जितना चाहो मनमर्जी से तेल के मूल्यों को बढ़ाते चलो और अपनी तिजोरियों को भरते चलो। राठौर ने एलपीजी सिलेंडर के मूल्यों में एकमुश्त 50 रुपये की बढ़ोतरी को गैरवाजिब बताते हुए कहा है कि इसका सीधा असर आम और गरीब लोगों के साथ साथ महिला वर्ग पर पड़ रहा है। जिन्हें सीमित साधनों व सीमित आय के चलते अपने घर का चुला चौका चलाना पड़ता है। देश में बढ़ती बेरोजगारी ने पहले ही लोगों के जीवन पर विपरीत असर डाला है, तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। राठौर ने कहा कि इसी तरह पेट्रोल और डीजल जो 100 रुपये के आसपास पहुंच गया है। हर रोज इसके मूल्यों में बढ़ोतरी कर सरकार देश को अपने चुनावी वायदे के अच्छे दिन दिखा रही है। उन्होंने कहा कि देश मे यूपीए सरकार के समय एलपीजी सिलेंडर की कीमत 436 रुपये के आसपास होती थी, आज वह डबल से बढ़कर 866 रुपये से भी ज्यादा हो गया है। इसी तरह तेल जो 45 से 50 रुपए के आसपास मिलता था, आज डबल से ज्यादा 100 रुपये तक पहुंच गया है। बाबजूद इसके सरकार को इसकी कोई भी चिंता नही दिखती। राठौर ने कहा है कि यूपीए सरकार के समय अगर यदाकदा पांच, सात रुपये किसी भी वस्तु के बढ़ जाते थे, तो भाजपा के नेता सड़को पर उतर कर हाय तौबा करते थे। आज यही नेता कही अंधेरे में अपना मुंह छुपा कर बैठे है। इन्हें न तो महंगाई नज़र आ रही है और न ही लोगों की कोई समस्या। आज देश की आवज को दबाया जा रहा है। देश का किसान काले कृषि कानूनों को लेकर पिछले तीन महीनों से दिन रात सड़को पर बैठा है। उनकी आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों व किसानों के साथ उनकी आवाज बन कर खड़ी है।
हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कुनिहार में संम्पन हुई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेवा निवृत्त कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई व परिवहन मंत्री से जल्द मंच की बैठक बुलाने का आवाहन किया गया। वहीं लंबित पड़े वित्तीय लाभ के लिये धन राशि का बजट में प्रावधान करने तथा पेंशन का स्थायी भुगतान करने के लिए ठोस नीति बनाने की पुरजोर मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिला स्तरीय बैठकों को फरवरी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और 8 मार्च को हमीरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी संघर्ष के लिए तैयार रहे। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप करे व परिवहन मंत्री से आग्रह किया की शीघ्र मांग पत्र पर वार्ता के लिये कल्याण मंच को बुलाया जाए। यदि सरकार व प्रबंधन ऐसा करने में असफल रहता है तो वे पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के समस्त भुगतान पैंशन एवं ग्रेजुएटी नियमों के अंतर्गत आते है और जो 225 करोड़ का भुगतान ग्रेजुवेटी लीव इन कैशमेन्ट पैंशन का बकाया पिछले कई वर्षों से लंबित पड़े है उनका भुगतान सुनिश्चित करे। इस बैठक में जिला सचिव रघुनाथ शर्मा, शेर सिंह, भवानी शंकर, संतराम, रामलाल, संकर सिंह, रघु वर दास, बंसी धर, बलदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, चैतराम, शीश राम, श्यामलाल, कुलदीप कुमार, प्रेम कुमार, गोपाल सिंह, जगदीश शर्मा , राजेन्द्र कंवर, नरेश, तुलसीराम, परमानन्द शर्मा, नेकराम, मोहन, प्रेम चौधरी, प्रकाश चन्द, बुधिराम, सुदामा राम आदि मौजूद रहे।
सोलन जिला में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अन्तर्गत गत दिवस 0 से 05 वर्ष आयुवर्ग के अन्तर्गत 19186 बच्चो को घर-घर जाकर पोलिया दवा पिलाई गई। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि चिकित्सा खण्ड अर्की में 579, चिकित्सा खण्ड चण्डी में 1202, चिकित्सा खण्ड नालागढ़ में 15449, चिकित्सा खण्ड धर्मपुर में 1323, चिकित्सा खण्ड सायरी में 248 तथा सोलन शहर में 385 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत सोलन जिला में 81416 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमे से 70158 बच्चों को पोलियो की दवा पिला दी गई है। इसके लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर 441 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। 06 ट्रांजिट प्वाइंट तथा 75 मोबाइल टीमों ने भी जिला के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पोलियो की दवा पिलाई। उन्होंने कहा कि पूरे जिला में पोलियो दवा पिलाने के लिए 882 टीमें गठित की गईं थी।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में प्रदेश विद्युत परिषद के शिमला मंडल नंबर-1 डिवीजन के अंतर्गत शोघी सेक्शन में कार्यरत लाइन मैन की मौत विद्युत लाइन के पोल गिरने से हुई। एसोसिएशन इस घटना पर भारी शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवदेना प्रकट करते हुए विद्युत बोर्ड से आग्रह है कि मृतक परिवार के एक सदस्य को रोजगार मुहैया करवाया जाए।सदस्यों ने वेलफेयर एसोसिएशन के विद्युत बोर्ड से आग्रहकिया है कि गांव व शहर में बिछाई गई लाइन व सर्विस लाइनों का रखरखाव दुरस्त होना चाहिए ताकि तकनीकी कर्मचारी अपना मेंटेनेंस व अन्य कार्य ठीक हालात में कर सके। ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में सर्विस वायर बिना टी व नंगी हालात में पड़ी है,जहाँ कभी भी कट लगने का डर रहता है। बैठक में सदस्यों ने दाड़लाघाट उपमंडल के सहायक अभियंता से आग्रह किया है कि सभी सर्विस लाइनों को ठीक करने के बाद उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। इस अवसर पर नंदलाल शर्मा,कुलदीप चौहान,परस राम,सुखराम नड्डा,जगन्नाथ,प्रेम केशव,जगदीश,श्याम लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने प्रदेश वासियों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सजग रहें और एहतियाती उपायों का पूर्ण पालन करते रहें। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनासर के खडीण गांव में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि जन-जन के सहयोग तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सघन प्रयासों से कोविड-19 महामारी पर रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की राह पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है और देश में ही कोविड-19 का प्रभावी टीका तैयार किया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 टीकाकरण से घबराएं नहीं और समय पर अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। अब देश एवं प्रदेश पुनः विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है और इस दिशा में जन-जन को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के प्रयासों का पुष्ट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकास के मार्ग को प्रशस्त करने में पंचायती राज संस्थाएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जन-जन को विकास प्रक्रिया से लाभान्वित करने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्राप्त करें ताकि गांव-गांव इनसे लाभान्वित हो सकें। आयुष मंत्री ने कहा कि कल्याणकारी नीतियां तभी अपने उद्देश्य में सफल हो सकती है जब लक्षित वर्ग इनकी पूरी जानकारी प्राप्त कर समय पर इनका लाभ उठाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इस दिशा में लोगों को जागरूक करने में सहयोग प्रदान करना होगा। वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन के दायरे को बढ़ाते हुए जहां आयु सीमा घटाकर 70 वर्ष की गई है। वहीं आयुष्मान भारत योजना से वंचित रहे परिवारों के लिए हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने अधिकारिओं से भी आग्रह किया कि इन योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक बनाएं। डाॅ. सैजल ने कहा कि सोलन जिला में आयुष्मान भारत योजना के तहत अभी तक लाभार्थियों को लगभग 4.50 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना के अंतर्गत सोलन जिला में 46178 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं और रोगियों को उपचार के लिए लगभग 4.80 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि खडीण गांव में पेयजल योजना का संवर्द्धन किया जाएगा। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला खडीण सम्पर्क मार्ग को एम्बुलैंस योग्य बनाने के लिए प्राक्कलन के अनुसार धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने खडीण गांव में सिलाई केन्द्र खोलने, हरिजन बस्ती खडीण सम्पर्क मार्ग तथा सामुदायिक भवन का निर्माण करने एवं राजकीय औषधालय के भवन की मुरम्मत के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, बीडीसी सदस्य चम्पा ठाकुर एवं भजन सिंह, नगर परिषद परवाणू के पार्षद रंजीत ठाकुर, सोलन भाजपा किसान मोर्चा के सचिव चैन सिंह, ग्राम पंचायत बनासर की प्रधान संतोष देवी, ग्राम पंचायत टकसाल की प्रधान संतोष कुमारी, ग्राम पंचायत बनासर के उप प्रधान हंसराज, ग्राम पंचायत टकसाल के उप प्रधान नीरज शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य करनैल ठाकुर एवं सुनील ठाकुर, ग्राम पंचायत बनासर के पूर्व प्रधान हीरा सिंह ठाकुर, पूर्व उप प्रधान रामदत्त, वार्ड सदस्य भजन सिंह, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता राजेश गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सोलन आरटीओ कार्यालय में पोस्टर मेंकिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . इस प्रतियोगिता में सोलन के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया . इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ आरटीओ सोलन सुरेश कुमार सिंघा ने किया . उन्होंने कहा की सड़क सुरक्षा माह के तहत आज सोलन में इस प्रतियोगिता को आयोजित किया गया . इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारें में जागरूक किया गया . प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3100 , दूसरे स्थान पर 2100 व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1500 की राशि देकर पुरस्कृत किया गया . आरटीओ सुरेश कुमार ने बताया की इससे पहले भी जिला में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये गए है .
बद्दी के अटल शिक्षा नगर कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बसंत पंचमी उत्सव धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षकों, पदाधिकारियों व छात्रों ने मिल कर विश्वविद्यालय परिसर में हवन पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आईईसी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ० अंजू सक्सेना ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है जिन्हें ज्ञान, कला और संगीत की देवी माना जाता है। इसके अलावा, यह बसंत के मौसम की शुरुआत भी होती है, जब पेड़-पौधों पर नए पत्ते, फूल और कलियाँ खिलने लगते हैं। इस अवसर पर कोरोना महामारी की वजह से लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद विश्वविद्यालय में फिर से छात्रों को सरकार के दिए निर्देशानुसार ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के लिए बसंत पंचमी को शुभ अवसर बताया गया। कार्यक्रम के अन्त में मिठाई बाँट कर सभी को बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
स्पोर्ट्सपर्सन और वॉलीबॉल खेल के खिलाड़ी शैलेंदर शर्मा ने कहा कि वॉलीबॉल खेल जिसे हिमाचल प्रदेश मे राज्य खेल का दर्जा मिला हुआ है, आज विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप के अलावा हिमाचल प्रदेश में कोई राज्य चैम्पियनशिप नहीं देखी गई है। वही उन्होंने कहा की सभी चयन प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर होने चाहिए। गैर-चयन के लिए प्रतिभा और प्रदर्शन के अलावा कोई भी कारण स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों में वॉलीबॉल खेल के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर इस तरह के काम करने से कोई मदद नहीं मिलेगी। युवा खिलाड़ियों को मैच उत्तेजना परिदृश्य का अनुभव करने का कोई अवसर नहीं दिया जाता है, क्योंकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी केवल चैंपियनशिप स्तर पर खेलते हुए समृद्ध हो सकते हैं। जूनियर लेवल स्टेट चैंपियनशिप का संचालन नहीं करने से युवाओं के भविष्य को वॉलीबॉल खेल में मार रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार के खेल मंत्रालय, हिमाचल ओलंपिक संघ और युवा खेल सेवाओं के विभाग को अन्य सभी खेल विषयों को कवर करने वाले राज्य में वॉली बॉल अनुशासन के विकास के लिए गंभीरता से इस मामले को देखना चाहिए।
कुनिहार नाबार्ड के सौजन्य से जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक चण्डी द्वारा ग्राम पंचायत दाड़वा के सिम्बल की सैर में एफएमसी शिविर का आयोजन किया गया। बैंक की ओर से जगदीश सिंह कार्यकारी सहायक व चन्द्रशेखर ने लोगों को बैंक की बचत व ऋण योजनाओं के बारे अवगत करवाया। शिविर में लोगों को अधिकृत संस्थाओं से ऋण लेना, ऋणों की ई एम आई का समय पर भुगतान करना, ऋणों का सही सदुपयोग व क्षमता के अनुसार ऋण लेने की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, ए टी एम कार्ड उपयोग करने के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर पँचायत दाडवा के प्रधान रमेश चंद, वार्ड सदस्य कृष्णा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता शर्मा ,बबिता, कांता, निर्मला सहित काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।
मंडी रियासत के राजा अशोकपाल सेन का निधन हो गया। वह करीब 90 साल के थे और अस्वस्थ चल रहे थे। रियासत कालीन वह मंडी के अंतिम राजा और राजा जोगिंद्रसेन के पुत्र थे। अंतिम राजा होने के चलते वह मंडी में बहुत ही लोकप्रिय थे। पिछले एक सप्ताह से वह बहुत बीमार थे और मांडव अस्पताल में उपचाराधीन थे। राजा अशोकपाल सेन के निधन से जहां राज परिवार शोकाकुल है, वहीं पूरी छोटी काशी में शोक की लहर है। शिवरात्रि से जुड़े देव समाज में भी राजा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, अंतररास्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के एक माह से भी कम समय में राजा का निधन होने से शिवरात्रि महोत्सव में भी उनके निधन से शोक की झलक जरूर दिखेगी। परंपरा के मुताबिक शिवरात्रि का महोत्सव शुरू होने पर सभी देवता सबसे पहले माधोराय के दरबार में हाजिरी लगाते थे, जिसके तुरंत बाद सभी देवी देवताओं को राज दरबार में भी हाजिरी लगानी पड़ती है। यहां पर देवी देवताओं का स्वागत राजा के द्वारा किया जाता था, मगर इस बार राजा के निधन से हर साल यहां पर उनका आशीर्वाद लेने वाले देवलु भी जरूर मायूस होंगे। हालांकि, यह बात अलग है कि राजा के सिहांसन पर उनके वंशज भी बैठ सकते हैं। उनके निधन पर पूरे देव समाज ने शोक जताया है।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के निर्देशन से जय परशुराम युवा मंडल घडोली ने पांच दिवसीय कार्य शिविर का शुभारंभ किया। पहले दिन में तालाब की साफ सफाई की गई, जिसकी अध्यक्षता फतेहपुर ब्लॉक कि स्वयंसेविका मीनु वाला ने की। युवाओं का ध्यान स्वच्छता की ओर आकर्षित किया गया। जिसमें तालाब और जल स्त्रोतों को साफ सुथरा रखने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि जल स्त्रोत ही हमारे जीवन की एक अमूल्य श्रृंखला क्योंकि जल ही जीवन है। जब तक हम जल स्त्रोतों को साफ सुथरा और उनका निर्माण नहीं करेंगे, तो दिन प्रतिदिन हमारे जीवन में जल की कमी आती रहेगी। जिसके लिए युवाओं को हर संभव प्रयास करने की सलाह दी। इस कार्य को करवाने के लिए जय परशुराम युवा मंडल के प्रधान रवि कुमार व सदस्य पंकज, शुभम शर्मा, सूरज शर्मा, साहिल शर्मा, रवि कुमार, बिशंबर दास, राकेश कुमार, शिवकुमार व अन्य मौजूद रहे।
विकास खण्ड कुनिहार की कोठी पँचायत के पँचायत घर को लगभग 15 वर्षो से सड़क सुविधा नही मिली है। जिसके लिए कुनिहार विकास सभा व आम जनता कई बार मांग कर चुकी है। कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दीपराम ठाकुर, विनोद जोशी, बाबूराम तनवर, सन्नी, मोहन सिंह चौधरी, संतराम, हेमसिंह पंवर आदि ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया कि कोठी पँचायत 15 साल पहले बनाई गई थीं, मगर आजतक पँचायत घर को सड़क सुविधा उपलब्ध नही है। जिसके कारण करीब आधा किलोमीटर पँचायत घर तक चुनाव के दौरान वोट व अन्य कार्यो के लिए वृद्ध व अपाहिज लोगों को पीठ पर उठाकर पँचायत घर तक ले जाना पड़ता है। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रदेश सरकार प्रतिदिन कहती है कि हर पँचायत घर को सड़क से जोड़ा जाएगा मगर कोठी पँचायत घर को 15 साल पूरे होने पर भी सड़क की सुविधा नही मिल पाई है। सभा ने प्रदेश सरकार से कोठी पँचायत घर को जल्द से जल्द सड़क से जोड़ने की मांग कि है, ताकि वृद्ध व अपाहिज लोग गाड़ी द्वारा आसानी से पँचायत घर तक पहुंच सके।
जोगिंदर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत भराड़ू में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित बिष्ट राम सुख "सरस्वती विद्या मन्दिर " उच्च विद्यालय भराड़ू में विद्या की देवी माँ सरस्वती के जन्मदिवस को हर्षोउल्लाष से मनाया गया। विद्यालय में मंगलवार को बसंत पंचमी के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विधि सिंह सेन, प्रबंधक अर्जुन सिंह, विनोद शर्मा अभिभावक गण, अन्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहें।
विकास खण्ड फ़तेहपुर की ग्राम पंचायत गोलवां आदर्श पंचायत के रूप में जल्द ही नशा मुक्त की श्रेणी में शुमार होगी। क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब व युवाओं के नशे के प्रति बढ़ते रुझान के विरुद्द अपनी पहली बैठक में ग्राम पंचायत गोलवां ने सामूहिक रूप से फैसला लिया है की क्षेत्र में न ही अवैध शराब की बिक्री होगी और न ही किसी प्रकार का कोई मादक पदार्थ का सेवन पँचायत में करने दिया जाएगा। नवनिर्वाचित प्रधान संजीव कुमार पप्पू ने नशे के खिलाफ शुरू किए अपने अभियान को अमलीजामा पहनते हुए लिखित रूप से आदेश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया की पँचायत चुनावों से पहले गांव में नशाखोरी अपने चरम पर थी। गांव व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नशे से संबंधित पदार्थ सरेआम बेचे जा रहे थे। जिससे गांव का भविष्य काफी खराब हो रहा था। वहीं क्षेत्र की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में घुसती जा रही थी। नशे के कारण वाहन दुर्घटनाएं बढ़ने व घरों में नशे के कारण हो रही अंतरकलह से कई घरों में अशांति का माहौल पैदा होने से न सिर्फ क्षेत्र के कई बुद्धिजीवी व परिवार चिंतित थे।बलिक नवनिर्वाचित पँचायत भी विशेष रूप से बेहद परेशान थी। उन्होंने कहा कि समस्त प्रतिनिधियों ने पँचायत को नशा मुक्त करने का प्रण लिया है। नशे का सेवन करने वाले या बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ पँचायत कड़ी कार्यवाही करेगी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मुनीश कालिया, उपप्रधान अरुण कुमार, बार्ड पंच नीलम कुमारी, बार्ड पंच संजीव संजू, रेणु देवी, स्वर्णा देवी, इंदू वाला, मंगल सिंह, रमना कुमारी सहित अन्य बुद्धिजीवी शामिल रहे।
बिलासपुर जिला के बरमाणा थाने के अंतर्गत एक युवक ने हुड की डोरी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। नैना देवी विधानसभा के अंतर्गत गांव भोली जुखाला के 25 वर्षीय संजू ने फांसी लगा कर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। नोट के अनुसार मृतक ने किसी को भी अपनी हत्या का जिम्मेदार नहीं ठहराया। इस बारे में एएसपी अमित शर्मा ने बताया की आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा लोगों के हक को छीनकर राजनीतिक दल खुशी न मनाएं। जनता को तंग करके कर आज तक कोई भी देश विकसित नहीं हुआ। पेंशन से वंचित लोगों से लेकर करुणामूलक आश्रित परिवारों तक आज सभी सड़क पर हैं। करुणामूलक आश्रित परिवारों को अपने पिता,अपने पति का सरकारी कर्मचारी होते हुए भी 15 वर्षों बाद करुणा का हक नहीं मिला है। करुणामूल्क आश्रित परिवारों के बच्चे बेरोजगारी की मार सहते सहते अधेड़ उम्र में पहुंच गए हैं। लेकिन सरकार की करुणा आज तक नहीं छलकी है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि कर्मचारी सरकार की कठपुतली बन कर रह गए हैं। आशा वर्कर्स, सिलाई अध्यापिकाएं, करुणामूल्क आश्रित परिवार, आउटसोर्स, पीस मील वर्कर्स, डेली वेज, पार्ट टाइम, एसएमसी अध्यापक, अनुबंध अध्यापक, बेरोजगार, प्राइवेट कर्मचारी, पेंशन से वंचित कर्मी सब दुःखी हैं। फिर भी हमारी सरकारे डंके की चोट पर कहती है कि हमने देश का विकास कर दिया।
सीजीसी झनजेरी द्वारा पालमपुर में "प्रिंसिंपल कम टीचर मीट" का आयोजन किया गया। क्षेत्र के प्रमुख स्कूलो के शिक्षकों ने काफी संख्या में इस बैठक में भाग लिया और नई पुरानी शिक्षण पदधतीयो से परिचित हुए जिन्हें छात्रों के लिए सर्वागीण रूप से लागू किया जा सकता है, जो हमारे देश का भविष्य हैं। इस मौके पर चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ साइंस के निदेशक डॉ जीजी शास्त्री ने स्कूल के शिक्षकों को कार्यप्रणाली के बारे में बताया, जिसका उपयोग स्कूली छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में किया जा सकता है। उन्होंने नई शिक्षा नीतियों पर चर्चा की और छात्र किस तरह इसका लाभ उठा सकते हैं, इस बारे में जानकारी साझा की। डॉ शास्त्री ने सीजीसी जोश के बारे जानकारी देते हुए बताया की मेधावी छात्र झनजेरी की ओपन स्कॉलरशिप स्कीम यानी सीजीसी जोश के माध्यम से आवेदन करके करोड़ तक की छात्रवृति प्राप्त कर सकते है। वंही उन्होंने कहा कि सीजीसी झनजेरी इस सत्र से लॉ कॉलेज शुरू करने जा रहा है।
उत्तराखंड के चमोली में 7 फरवरी को आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता पालमपुर के राकेश कुमार का शव रविवार दोपहर राहत और बचाव टीम को मिल गया। पंचायत नच्छीर के राकेश कुमार ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में बतौर साइट मैनेजर तैनात थे। शव मिलते ही उनके परिजनों की उम्मीद टूट गई। राकेश के परिवार के लोग पिछले एक सप्ताह से चमोली में ही थे। सोमवार को राकेश का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश सरकार का महत्वकांक्षी जनमंच अपने उद्देश्य पर खरा उतरा है और जनता को इसके माध्यम से सीधी बात सीधा संवाद का अवसर मिला है। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने 22वें जनमंच की अध्यक्षता करते हुए कही। सरवीण चौधरी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए 3 जून, 2018 को आयोजित प्रथम जनमंच से लेकर आज से पूर्व तक सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 200 जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं। मंत्री ने इस अवसर पर एक बूटा बेटी के नाम अभियान के अंतर्गत पाठशाला परिसर में पौधरोपण किया। स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षों में पूरे प्रदेश सहित इस क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उपायुक्त देबाश्वेता बानिक ने जनमंच में प्राप्त शिकायतों का ब्यौरा रखा।
प्रदेश सरकार द्वारा आम जनमानस को उनके घरद्वार पर समस्याओं के निवारण के लिए पुनः आरम्भ किए गए जनमंच कार्यक्रम के तहत आज जिला शिमला के शिमला ग्रामीण के विकास खण्ड बसन्तपुर की करयाली पंचायत में 20वां जनंमच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। सतपाल सिंह सत्ती तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की नीतियो, कार्यक्रमों, विकास योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ किया व अवलोकन करने के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने जनमंच में उपस्थित आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल जन हितेषी योजना जनमंच कार्यक्रम को पुनः आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र दूरदराज व पिछड़ा क्षेत्र है इसलिए सभी पंचायत क्षेत्र के लोगों को सरकार द्वारा घर द्वार पर लगाए गए जनमंच का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान करते हुए गम्भीरता से निवारण करे। जनमंच कार्यक्रम के तहत आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयुष (आयुर्वेद) विभाग द्वारा 190 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान 14 विभिन्न प्रमाण पत्र व 72 बागवानी पत्र जारी किए गए। 13 इंतकाल 6 रजिस्ट्री, दो आधार कार्ड, 7 अपंगता प्रमाण पत्र, 7 विधवा पेंशन जारी किए गए। ममता संस्था द्वारा 56 शुगर जांच तथा 47 ब्लड प्रेशर जांच की गई। जनमंच में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी-अपनी लिखित समस्याएं प्रस्तुत की। जनमंच में सतपाल सती ने बारी-बारी से हर व्यक्ति की समस्या सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष बची समस्याओं को शीघ्र निपटारे हेतु सम्बन्धित विभागों को भेजने के निर्देश दिए। जनमंच के दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 10 नवजात बच्चियों के परिजनों को एक-एक कम्बल व बधाई पत्र तथा गृहणी सुविधा योजना के तहत 5 पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन भी प्रदान किए । इस अवसर पर उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के तहत आज एक नन्हीं बच्ची को पोलियो की दो बूंदे भी पिलाई। कार्यक्रम में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक विक्रमादित्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शिमला ग्रामीण के भाजपा पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व भारी संख्या में स्थानीय पंचायत क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
सोलन जिला में आज पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अन्तर्गत 0 से 05 वर्ष तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि जिला पल्स पोलियो अभियान के तहत 81416 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर 441 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। 06 ट्रांजिट प्वाइंट तथा 22 मोबाइल टीमों ने भी जिला के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पोलिया की दवा पिलाई। उन्हांेने कहा कि पूरे जिला में पोलिया दवा पिलाने के लिए 882 टीमें गठित की गईं थी। उन्होंने कहा कि 15 तथा 16 फरवरी, 2021 को पोलियो ड्राॅप्स घर-घर जाकर पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा पोलियो दवाई पिलाने से शेष न रहे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को विभिन्न विभागों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया गया।
भुंतर में ब्राह्मण जन कल्याण सभा की बैठक प्रदेश कोर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन गौत्तम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभा के वर्तमान अध्यक्ष खेम राज शर्मा के खराब स्वास्थ्य के चलते जन कल्याण सभा के उपाध्यक्ष देवराज शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में महासचिव एवम ब्राह्मण कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश के सदस्य लीला गोपाल शर्मा ने बैठक का शुभारंभ करते हुए आज की बैठक का एजेंडा रखा। सर्वप्रथम जनकल्याण सभा द्वारा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए शहीदों की शहादत को नमन करते हुए देश के प्रति उनके आत्मबलिदान के लिए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।। जनकल्याण सभा ने अपने शोक सन्देश में कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए माँ भारती के इन सच्चे सपूतों के आत्मबलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। ब्राह्मण जन कल्याण सभा के प्रदेश स्तर के कोर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन गौत्तम ने कहा कि आगामी 2 महीनों के भीतर जिला कुल्लु में प्रदेश स्तर पर हमारी दैविक संस्कृति के पोषण एवं संवर्धन हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रादेशिक स्तर पर सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष देव राज ने जनकल्याण सभा के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में और तेजी लाने पर बल दिया।। बैठक में खंड कुल्लू के निदेशक राम लाल, बंजार खंड के निदेशक हरमेश लाल, मनाली खंड के निदेशक भूपेन्द्र गौत्तम संयोजक देस राज शर्मा व सुनोल कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।
कांग्रेस कार्यालय धर्मशाला दाडी में कांग्रेस पार्टी धर्मशाला ने नगर निगम चुनावो को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कि अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने की। इस बैठक में वार्ड नंबर 1 से मुनीश कपूर, वार्ड नंबर 2 से वीरेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 3 से विक्रम सिंह, वार्ड नंबर 4 से अक्षित मैनी, वार्ड नंबर 5 से बलवंत राणा, वार्ड नंबर 6 से बादल सक्सेना, वार्ड नंबर 7 से वीरेंदर चौधरी, वार्ड नंबर 8 से सरवन थापा, वार्ड नंबर 9 से जगरूप सिंह, वार्ड नंबर 10 से बलवंत राणा, वार्ड नंबर 11 से प्रिंस मंडियाल, वार्ड नंबर 12 से अरुण डोगरा, वार्ड नंबर 13 से रजनीश पाधा, वार्ड नंबर 14 से सुशीला थापा, वार्ड नंबर 15 से राजेश चौधरी, वार्ड नंबर 16 से निशा चौधरी व वार्ड नंबर 17 से रविंदर कुमार ने भाग लिया। इस बैठक में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खु, कुलदीप कुमार, प्रोफ़ेसर चंद्रकुमार व राजेश धर्मानी के साथ चर्चा की व एकजुट हो कर चुनाव में जीत हासिल करने की बात कही।
सोलन जिला की ग्राम पंचायत ममलीग में आयोजित जनमंच में आज प्राप्त कुल 83 शिकायतों में 62 का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया। इनमें 60 शिकायतें पूर्व जनमंच में प्राप्त हुईं थी। 30 शिकायतों का निपटारा पूर्व जनमंच में ही सुनिश्चित बना दिया गया था। जबकि 32 शिकायतें आज निपटाई गईं। आज के जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की।आज के जनमंच में कुल 87 मांगे भी प्राप्त हुईं। आज आयोजित जनमंच में लगभग एक हजार लोग उपस्थित रहे। आज का जनमंच ग्राम पंचायत ममलीग के उन पांच गांवों के लिए वास्तविक अर्थों में लाभदायक सिद्ध हुआ जो गत कई वर्षों से सिंचाई के लिए सुचारू जलापूर्ति की की राह देख रहे हैं। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि ग्राम पंचायत ममलीग के इन 05 गांवों के लिए 91.32 लाख रुपए की महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही इस योजना के तहत निविदाएं आमन्त्रित कर कार्य आरम्भ किया जाएगा। गम्भर से टिक्कर सिंचाई योजना पूरे क्षेत्र के लिए संजीवनी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सतड़ोल में कान्शी पट्टा उठाऊ सिंचाई योजना के कार्य को 30 अप्रैल, 2021 तक पूरा किया जाएगा। इस कार्य के लिए 71 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विधि मंत्री ने वाकनाघाट दुग्ध संयंत्र से क्रय किए गए दूध का पूरा भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि सम्बन्धी विभिन्न कार्यों को नियमानुसार निर्धारित अवधि में निपटाया जाए। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिए कि शिमला-कुनिहार वाया बनगढ़ बस सेवा को उच्च अधिकारियों से तालमेल स्थापित कर शीघ्र आरम्भ करवाया जाए। उन्होंने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिए कि क्षेत्र में विभिन्न बस सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए मामला प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम को प्रेषित किया जाए। जनमंच में जानकारी दी गई कि शिमला से गुराश वाया पपलोल बस सेवा को 15 फरवरी से सुचारू कर दिया जाएगा। सुरेश भारद्वाज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारड़ाघाट के भवन निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करवाने का मामला निदेशक उच्च शिक्षा को भेजने के निर्देश भी दिए। आज के जनमंच में 38 इन्तकाल किए गए। 45 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 01 व्यक्ति का हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 05 व्यक्तियों के आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 03 व्यक्तियों को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। 02 व्यक्तियों का आधार कार्ड के लिए पंजीकरण किया गया। आज आयोजित जनमंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क शिविर में 229 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा गया। 14 व्यक्तियों का दंत परीक्षण किया गया तथा 42 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। पूर्व परिवहन मंत्री एम.एन. सोफत, अर्की के पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, सोलन से विधानसभा चुनावों से भाजपा के उम्मीदवार एवं जिला भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, क्षेत्र के भाजपा नेता रविन्द्र परिहार, जिला भाजपा के महासचिव नंदराम कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, विभिन्न ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों के निवासी उपस्थित थे।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं विकास प्रक्रिया में महिलाओं की बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार का ध्येय है। सुरेश भारद्वाज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग में आयोजित 19वें जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना एवं बेटी जनमोत्सव के लाभार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने रेडक्राॅस समिति सोलन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किट भी वितरित की। नगर नियोजन मंत्री ने कहा कि महिला उत्थान के लिए कार्यान्वित की जा रही प्रदेश की योजनाएं लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ महिला सशक्तिरण की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह प्रयास कर रही है कि लक्षित वर्गों की कन्याओं को उनके जन्म के समय से ही योजना के दायरे में लाया जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति में बेटी है अनमोल योजना विशेष रूप से सहायक रही है। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों की 02 कन्याओं को उनके जन्म पर 12000-12000 रुपए की एफडी प्रदान की जाती हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि समाज में लड़का-लड़की के भेदभाव को समाप्त करने में सहायक बनें। सुरेश भारद्वाज ने बेटी है अनमोल योजना के तहत आंगनबाड़ी वृत्त सायरी की भाविका, जन्नत, रूही ठाकुर, शारड़ाघाट वृत्त की हिमाक्षी एवं सृष्टि तथा वाकनाघाट वृत्त की केसर ठाकुर को 12000-12000 रुपए की एफडी प्रदान की। न्होंने इस अवसर पर ममलीग की दक्षिता एवं कृतिका, ध्यावला की चारवी तथा संस्कृति एवं शारड़ाघाट की याशिका को बेटी जन्मोत्सव के तहत सम्मानित भी किया। सुरेश भारद्वाज ने आंगनबाड़ी केन्द्र समोत की आंगनबाड़ी सहायिका रीना, आंगनबाड़ी केन्द्र नेरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला, आंगनबाड़ी केन्द्र डबलोग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका तथा आंगनबाड़ी केन्द्र जखड़यूं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना को रेडक्राॅस समिति सोलन के सौजन्य से कोविड-19 से बचाव की किट भी प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर सभी को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शपथ भी दिलाई। सुरेश भारद्वाज ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत आंवला का पौधा रोपित किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदशर्नियों का भी अवलोकन किया। आज आयोजित जनमंच में क्षेत्र के 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चो के लिए पोलियो दवा बूथ भी स्थापित किया गया था। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगांे को विभिन्न यातायात नियमों एवं सुरक्षित वाहन चलाने के विषय में भी जागरूक किया गया। पूर्व परिवहन मंत्री एम.एन. सोफत, अर्की के पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, सोलन से विधानसभा चुनावों से भाजपा के उम्मीदवार एवं जिला भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, क्षेत्र के भाजपा नेता रविन्द्र परिहार, जिला भाजपा के महासचिव नंदराम कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, विभिन्न ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों के निवासी उपस्थित थे।
धर्मशाला में हुई स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बीबीएन से गए प्रतिभागियों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मैडल हासिल कर प्रदेश भर में बीबीएन का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में बद्दी की खिलाडी कनु प्रिया पुत्री राजिंदर कुमार ने अपने खेल प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए 100 मीटर व 300 मीटर अंडर 19 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा लोंग जम्प के अंडर 14 में अक्षिता पुत्री संदीप कुमार ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। मेन्स 100 मीटर में ऋषभ वशिष्ठ पुत्र पंकज वशिष्ठ ने अंडर 18 में ब्रॉनज़ मैडल अपने नाम किया। वहीं शॉट पुट मेन्स ओपन में बद्दी के जय सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। कनु प्रिया के पिता राजिंदर कुमार ने बताया कि वह अपनी बेटी को इस प्रतियोगिता की तैयारी करवाने के लिए सुबह 4 बजे व शाम 5 बजे रोजाना चंडीगढ़ या पंचकुला ले कर जाते थे ताकि उसको सही ट्रैक पर दौड़ का अभ्यास करवाया जाए सके। उन्होंने कहा कि हमारे बीबीएन में कोई भी खेल मैदान ना होने के चलते कई प्रतिभावान खिलाडी सामने नहीं आ पा रहें। हम तो जैसे तैसे चंडीगढ़ चले जाते हैं लेकिन कई ऐसे भी खिलाडी है जिनके पास अच्छे मैदानों पर जाने के लिए साधन न होने से वह खिलाडी पीछे ही जाते हैं। उन्होने कहा कि क्या पता इनमे से ही कोई खिलाडी भविष्य में भारत का प्रतिनिधितव् करे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है की बीबीएन को जल्द ही एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिया जाए ताकि भविष्य में कोई भी खिलाडी अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा की उनकी बेटी का सपना है की वह कॉमन वेल्थ गेम्स में भारत की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत के लिए गोल्ड मैडल जीत सके। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
सरकाघाट में पंतजलि योग समिति भारत स्वाभिमान की बैठक मंडल प्रभारी डॉ.राजेश भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में पांचो संगठनो के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें योगऋषि स्वामी रामदेव द्वारा संचालित योग, आयुर्वेद का सोशल मीडिया में प्रचार करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला सरकाघाट किसान सेवा समिति के प्रभारी नेकराम शास्त्री, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी हाकम चंद पठानिया, पंतजलि योग समिति के प्रभारी अश्वनी जस्वाल, महिला जिला प्रभारी चम्पा ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी यशबन्त सिंह, प्रकाश चंद, बलदेव चौहान, ओमचंद पठानिया, चिरंजी लाल, हेमलता, संजीव ठाकुर, एकादशी, चांद राणी, किरणा देवी शितला देवी आदि उपस्थित रहे।
तायूल यूथ एसोसिएशन द्वारा स्टिंगरी हेलीपैड कैंपस में सुपर -8 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें घाटी के कई टीमों ने हिस्सा लिया। लाहौल स्पीति पुलिस ने टूर्नामेंट जीता। पुलिस टीम ने फाइनल मैच में बिलिंग टीम को हराकर टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। फ़ाइनल मैच में आए चीफ़ गेस्ट ने विजेता टीम को ट्राफी से सम्मानित किया। वहीं उप विजेता टीम को भी सम्मानित किया। खिलाड़ी विनोद ने मैन आफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने कहा पुलिस की भागदौड़ भरी दिनचर्या में स्वस्थ होना जरूरी है। इससे सभी पुलिस कर्मी तनावमुक्त व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन कर सके। इसलिए जब भी मौक़ा मिलता है फ़िट रहने के लिए माइनस तापमान में भी स्पोर्ट्स में भाग लेते रहते हैं। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि ने शिरकत करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर नेहरू युवक केंद्र केलांग, यूथ एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने सोलन जिला के धर्मपुर विकास खंड में मतदान किए 25 चुनाव मत पत्रों के खुले ढेर में मिलने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि आज प्रदेश में भाजपा के इस शासनकाल में संबैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो गए है। राठौर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में प्रदेश सरकार की कारगुजारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि एक जगह पर मोहर लगे मतपत्रों का खुले में मिलना साफ इंगित करता है कि प्रदेश में इन चुनावों में बहुत बड़ी धोखाधड़ी हुई है। अब इसके बाद इन चुनाव परिणामों की निष्पक्षता पर कई सवाल खड़े हो गये है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मसले को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयोग के समक्ष जाएगी और सरकार की इस कारगुजारी के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए भाजपा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करेगी।उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत ही संगीन और गम्भीर है जिसे हल्के में कदापि नही लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत के संविधान को ह्रास करने और लोकतंत्र की हत्या का जो प्रयास किया है उसे उसकी कठोर सजा मिलनी चाहिए। राठौर ने कहा है कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने जिस प्रकार चुनाव परिणामों के बाद जनादेश को धनबल व जोर जबरदस्ती से प्रभावित किया है उससे साफ है कि प्रदेश में जनमत उसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओ के चुनावों बीडीसी व जिला परिषद में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनमत को चुराकर मतदाताओं का अपमान कर रही है, जिसके लिए लोग उसे कभी माफ नही करेंगे। आने वाले नगर निगम के चुनावों में भाजपा को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी।
मंडी संसदीय क्षेत्र सांसद रामस्वरूप शर्मा ने लोकसभा में शुन्य काल के दौरान सरकार का ध्यान कुल्लू-भुंतर एयरपोर्ट की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि आज से 11-12 वर्ष पूर्व चार-चार उड़ाने भुंतर एअरपोर्ट से आती और जाती थी, लेकिन अब एक मात्र एलाइस एयर की ए टी आर-72 विमान जो यहाँ से उड़ान भरता है, उसकी यात्री क्षमता 72 सीट की है परन्तु रनवे कम होने व रनवे के दोनोँ और ऊँची-ऊँची पहाड़ियां होने के कारण अपनी यात्री क्षमता से आधे से भी कम यात्रियों को ले जाने की अनुमति है। जिसके कारण कुल्लू-दिल्ली प्रति यात्री किराया 18000-22000/- रूपये तक रहता था, इस कारण यात्रियों को कुल्लू-दिल्ली हवाईयात्रा काफ़ी महंगी पड़ती है l उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ए टी आर विमान कम्पनी का एक नया विमान ए टी आर 42-600 विमानन क्षेत्र में उपलब्ध है, जो कि इसी विमान का एक नया मॉडल है, जिसकी क्षमता 48 यात्रियों को लाने/ले जाने की है l यह मॉडल छोटे रनवे पर उड़ान भरने के लिए सर्वोत्तम है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कुल्लू-भुंतर एयरपोर्ट से ए टी आर 42-600 विमान का परिचालन प्रारम्भ किये जाने के संबंध में एयरलाइंस संचालकों को आदेश देकर कुल्लू-भुंतर एयरपोर्ट से ए टी आर 42-600 विमान का परिचालन प्रारम्भ करवाया जाए। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि सरकार शीघ्र ही इस मुद्दे पर सकारात्मक कार्य करेगी। क्षेत्र सांसद रामस्वरूप शर्मा 23 फरवरी को कुल्लू के परिधि गृह में जनता की समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने दी।
ज्वालामुखी उपमंड़ल का जल शक्ति विभाग अपनी कुंभकर्णी नींद से जाग उठा है। जल शक्ति विभाग की तरफ से दो दिन पहले ज्वालामुखी शहर में सीवरेज बिलों को थमाया गया है, और उसमें बिल जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है जबकि बिल जारी करने की तिथि 2019 की डाली गई है, इसे विभाग की गलती कहें या कुछ और स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। ज्वालामुखी के 12 हजार सीवरेज कनेक्शन है लेकिन 2017 के बाद किसी को भी बिल नही दिया गया। जबकि अभी दो दिन पहले जारी किए गए बिल 2017 से लेकर जनवरी 2019 के हैं , जो 1600 से 5000 तक के हैं और उजभोक्ताओं को 2021 में दिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को भारी भरकम बिल और भुगतान से दो दिन पहले बिल थमाना रास नही आ रहा है। सभी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि विभाग की गलती का खमियाजा वे सब क्यों भुगतें। स्थानीय निवासी ओंकार चंद सूद , रमेश चंद, नरेंद्र कुमार, पंकज, दिलीप आदि का कहना है कि जल शक्ति विभाग की लेटलतीफी उन सब पर भारी पड़ रही है। सीवरेज के भारी भरकम बिल उन्हें भुगतान तिथि से मात्र दो दिन पहले थमा दिए गए हैं, और विभाग स्टाफ की कमी का रोना रो रहा है। इस संदर्भ में ज्वालामुखी के सहायक अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग प्यारे लाल का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण बिलों को नही बांटा गया था। सरकार के निर्देशों का पालन किया गया था, इसलिए बिल अभी दिए गए हैं। अगर कोई उपभोक्ता बिल देरी से भी देता है, तो कोई पेनल्टी नही लगाई जाएगी और विभाग सभी के साथ सहयोग करेगा।
आज चुराह के युवाओं के द्वारा अभी शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम मनीष चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसके माध्यम से चुराह के युवाओं ने सिविल अस्पताल तीस्सा में चल रही परेशानियों से अवगत करवाया तथा यह मांग रखी की अगले एक हफ्ते में इसके लिए कार्यवाही की जाए अन्यथा एक हफ्ते बाद चुराह के युवा एसडीएम ऑफिस भंजराडू में क्रमिक अनशन करेंगे जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। अभी शर्मा ने बताया की तीसा अस्पताल में बहुत ही परेशानी चल रही है। जिसमें अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की मशीनें बंद होना एक बड़ा मुद्दा है, जिसके लिए यहाँ के लोगों को 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। मशीनें होने के बाद भी यहाँ पर इलाज नहीं हो रहा है। इसके अलावा अभी शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में वॉशरूम की हालत बहुत ही खराब है, वेस्ट पाइप लिक हो रही है। रोड की हालत बहुत ही खस्ता है। इन सभी चीजों पर कार्यवाही करने के लिए अभी शर्मा ने एसडीएम से आग्रह किया है कि अगर आने वाले 7 दिन में इन सभी मुद्दों पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो चुराह के युवाओं के साथ में मिलकर वे एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।


















































