तीसा स्थानीय कॉलेज के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में लंबे समय से शिक्षकों की कम चल रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य सुभानदीन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई उपाध्यक्ष जगदीश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में काफी समय से प्राध्यापकों की कमी है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में वे पहले भी कई बार सरकार से आग्रह कर चुके हैं लेकिन अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। कॉलेज में गणित, इतिहास, कॉमर्स सहित विज्ञान संकाय के विभिन्न प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं। इसके चलते सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज में जल्द प्राध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए। यदि सरकार ने इस मामले को लेकर जल्द प्रयास न किए तो उन्हें मजबूरन कॉलोनी मोड़ के पास चक्का जाम करना पड़ेगा।
प्रदेश की पहली महिला बस चालक होने का तमगा लगा चुकी सीमा ठाकुर के बाद अब युवतियों की रुचि स्कूटर, कार से हटकर बस का स्टियरिंग घुमाने की और बढऩे लगी है। या यूं कहें कि पहाड़ी प्रदेश की महिलाएं या फिर युवतियां यह संदेश देने का भी प्रयास कर रही हैं कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं। वे हाथ अगर हाथ में पैन के अलावा यदि हथियार भी थाम सकती हैं, तो बड़ी बसों की चालक सीट पर स्टियरिंग भी घुमा सकती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आजकल देखने को मिल रहा है हमीरपुर में। हमीरपुर जिला की पिछड़ी पंचायत कश्मीर भिड़े की 21 वर्षीय नैंसी आजकल बस चालक की ट्रेनिंग ले रही हैं। नैंसी राजकीय महाविद्यालय नादौन से बीकॉम की पढ़ाई वर्ष 2020 में पूरी कर चुकी हैं और आजकल एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो के ड्राइविंग स्कूल में बस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कुल 17 प्रशिक्षुओं में नैंसी अकेली लड़की है, जो बस चलाना सीख रही है।
आयुष विभाग द्वारा आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रौड़ी, कोट, मंधाला तथा ढकरियाणा में उपस्थित जनसमूह को एनीमिया के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 569 रोगियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत रौड़ी में 183, ग्राम पंचायत कोट में 153, ग्राम पंचायत मंधाला में 68, ग्राम पंचायत ढकरियाणा में 91 तथा ग्राम पंचायत चम्मो में 74 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में उपस्थित लोगों को संतुलित आहार के बारे में बताया गया। आहार में यदि हरी सब्जियां व फल शामिल शामिल न हो तो व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 24 फरवरी, 2021 को ग्राम पंचायत प्राथा के पंचायत घर, ग्राम पंचायत टकसाल के पंचायत घर, ग्राम पंचायत जगजीतनगर के पंचायत घर, ग्राम पंचायत घड़सी के तहत माता मंदिर गोयला में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. रक्षा, डाॅ. कामिनी, डाॅ. सोनिया, डाॅ. साक्षी, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा, सोनू, लता, मधु, शंकर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में मुख्याध्यापक हरि प्रकाश की अध्यक्षता में समस्त अभिवावकों के लिए शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड काल में अध्ययन,अध्यापन पर अभिभावकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। अध्यापकों द्वारा कोविड काल में हुई क्षतिपूर्ति के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक मस्तराम शर्मा द्वारा नि:शुल्क एवम् अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 व नई शिक्षा नीति 2020 के विषय में अवगत कराया गया तथा संस्कार युक्त शिक्षा पर बल दिया गया। इस मौके पर शिक्षक धर्मपाल द्वारा अभिभावकों को अध्यापकों के साथ शैक्षणिक समस्याओं हेतु निरन्तर सम्पर्क में रहने का आग्रह किया तथा कोविड पालन की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर विद्यार्थियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, नीमचन्द, एसएमसी प्रधान शकुन्तला देवी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को उद्योग जगत की मांग के अनुरूप आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है ताकि हिमाचली युवा बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त कर सकें। इस दिशा में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो रही है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क से सम्बद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जयनगर तथा भियूंखरी में प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत युवा न केवल उपदान दर पर ऋण प्राप्त कर रहे हैं अपितु सफलतापूर्वक अपना स्वरोजगार भी स्थापित कर रहे हैं। लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को 60 लाख रुपए तक की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत निवेश उपदान उपलब्ध है। महिलाओं के लिए यह 30 प्रतिशत हे। विधवाओं को 35 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। सोलन जिला में मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत अभी तक 92 आवेदन स्वीकृत कर उपदान के रूप में लगभग 5.36 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। पूजा कलामंच, सरयांज, बाड़ीधार के कलाकारों ने कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जघून तथा कूंहर में लोगों को कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने जनमंच, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को कोराना वायरस से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। लोगांे को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल स्वयं का नुकसान करता है अपितु इससे परिवार भी पूरी तरह बिखर जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भियूंखरी की प्रधान राजकुमारी, वार्ड सदस्य भगत राम, संजय शर्मा, सत्या देवी, ग्राम पंचायत जयनगर के उप प्रधान सुरजीत सिंह, वार्ड सदस्य जयदेव शर्मा, अनंत राम, निशा देवी, ग्राम पंचायत कूंहर की प्रधान निशा ठाकुर, उप प्रधान विनोद तनवर, वार्ड सदस्य चिनता देवी, अरूणा शर्मा, पुरूषोत्तम लाल, सिलाई अध्यापिका रामेश्वरी, ग्राम पंचायत जघून की प्रधान अमिता, उप प्रधान कलीराम, वार्ड सदस्य लक्ष्मण दास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोलन जिला में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार अभियान आज से आरम्भ हुआ। सोलन विकास खण्ड के अन्तर्गत हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारांे द्वारा ग्राम पंचायत सेरी में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान की गई। लोगों को अवगत करवाया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 536 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत लगभग 5 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान कर 5000 किसान लाभान्वित किए गए हैं। लोगों को मुख्यमंत्री खुम्ब विकास योजना तथा हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने अभियान के तहत कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत देलगी तथा कोट में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जन हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिव शक्ति कलामंच कुनिहार के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रौड़ी तथा कोट में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि जल से कृषि को बल योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना के तहत चैकडैम व तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें एकत्रित जल से किसान व्यक्तिगत लघु उठाऊ सिंचाई योजनाएं या बहाव सिंचाई योजना बनाकर इस जल का उपयोग खेत को सिंचित करने के लिए कर सकते हैं। लोगों को बताया गया कि एक अन्य महत्वाकांक्षी सौर सिंचाई योजना के तहत सौर पम्पों के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था का प्रावधान है। लघु एवं सीमांत किसानों को व्यक्तिगत स्तर पर पंपिग मशीनरी लगाने के लिए 90 प्रतिशत तथा मध्यम एवं बड़े किसानों को 80 प्रतिशत सहायता का प्रावधान है। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को कोविड-19 महामारी से बचाव तथा नशा निवारण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। कारोना वायरस से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य पहनें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेरी की प्रधान मीनाक्षी चैहान, उप प्रधान मोहित वर्मा, इंद्र महता, वार्ड सदस्य भूपिन्द्र, ग्राम पंचायत देलगी की प्रधान प्रोमिला शर्मा, पूर्व प्रधान श्री राम, वार्ड सदस्य रीता देवी, पंत राम, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान चम्पा देवी, उप प्रधान सतीश कुमार, बीडीसी सदस्य चंचला, रमेश कुमार, यशवीर सिंह, मीरा वर्मा, रमा शार्म, सिलाई अध्यापिका रामेश्वरी शर्मा, ग्राम पंचायत रौड़ी की निर्मला देवी, पूर्व प्रधान किरपा राम, वार्ड सदस्य रंजना, केशव राम, राधा, अमर सिंह, ग्राम पंचायत कोट के प्रधान ठाकुर राजा राम, उप प्रधान रोशन रघुवंशी, पंचायत सचिव नरेश ठाकुर, वार्ड सदस्य अमर लाल, रीना देवी, राकेश कुमार, इंदिरा देवी, गीता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों को कम करने के लिए इन-डायरेक्ट टैक्स में सरकार कटौती करके जनता को राहत दे। यह बात कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने कही है। उन्होंने कहा कि महंगाई महामारी और बेरोजगारी से जूझ रही देश की जनता की आर्थिकी पर पेट्रोल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के कारण खराब असर हो रहा है क्योंकि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का असर आम आदमी के चूल्हे-चौके को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। राणा ने कहा कि इस समय रिटेल कीमत में 60 फीसदी हिस्सा टैक्स के रूप में सरकार वसूल रही है, जबकि डीजल की कीमतों में 53 फीसदी टैक्स का हिस्सा वसूला जा रहा है। पेट्रोल की कीमत का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा वसूले जाने वाले एक्साइज व राज्य सरकार द्वारा वसूले जाने वाले वैट का है। पेट्रोल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों में तेजी के कारण महंगाई की दर पर खराब असर हो रहा है। ट्रांसपोटेशन कॉस्ट लगातार बढ़ रही है जिस कारण से महंगाई का खराब असर हर सेक्टर को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के चार राज्यों में सरकारों ने वैट व दूसरे टैक्स में कटौती की है। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मेघालय और असम की राज्य सरकारों में डीजल-पेट्रोल के वैट में कटौती की घोषणा की है। राजस्थान सरकार ने वैट की दर को 2 फीसदी तक घटाया है। पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी पेट्रोल डीजल के रेट में 1 रुपए की कटौती की है, जबकि असम सरकार ने भी कोविड के चलते लगने वाला 5 रुपए का टैक्स हटाया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती मेघालय में हुई है। मेघालय में पेट्रोल पर 7.40 रुपए व डीजल पर 7.10 रुपए की कटौती की है। इसके अलावा सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर 2 फीसदी वैट भी कम किया है। राणा ने कहा कि और कुछ नहीं तो कम से कम इसी तर्ज पर केंद्र राज्य सरकारों को टैक्स की कटौती करने के निर्देश दे, ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। राणा ने कहा कि सरकार सत्ता में बने रहने के लिए खुद तो हर कुछ कर रही है। इस मामले में न देश की आर्थिक कंगाली आड़े आती है और न ही महामारी व बेरोजगारी आड़े आती है लेकिन जब आम आदमी की बात आती है तो सरकार न जाने क्यों आर्थिक कंगाली का रोना रोती है। उन्होंने कहा कि अमीरों की पैरोकार इस सरकार में अमीर निरंतर अमीर हो रहा है और गरीब निरंतर गरीब हो रहा है जोकि देश का दुर्भाग्य है।
लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन बागा ने आम सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता यूनियन प्रधान बलबीर ने की। इस आम सभा में सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा और जिला सोलन के महासचिव नारायण रनोट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आम सभा में प्लांट के अन्दर चल रही मांग पत्र पर चर्चा को लेकर तथा देश में श्रम कानूनों में किए गए बदलाव को लेकर चर्चा के लिए किया गया सभी मजदूरो ने सरकार को चेतावनी दी है कि श्रम कानूनों को खत्म नहीं करने दिया जाएगा। किसानो और मजदूरो के खिलाफ बन रहे कानूनों के विरोध में यूनियन मजदूरो के बीच जत्थे निकाले जायेंगे,ये जत्थे पुरे प्रदेश में निकाले जायेंगे और 17 मार्च को विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। इस सभा को विजेंदर मेहरा,रनोट,बलबीर,संजय,बृज लाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर तिलक,लालमन,गणपत राम,प्रवीण,अरुण,बालक राम,केहर सिंह,हेम राज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत दावटी (शिवनगर) में हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के अंतर्गत बागवानी विभाग द्वारा पंचायत घर शिवनगर में एक कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना के उद्यान विभाग के कर्मचारी दिलीप शर्मा व संतराम विशेष रुप से मौजूद रहे। वहीँ उन्होंने जानकारी देते हुए बतया की बागवानी विभाग द्वारा शिवा प्रोजेक्ट में क्या-क्या कार्य होंगे उस विषय पर चर्चा की गई। लोगों को जानकारी दी गई कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में 65 बीघे जमीन में फलदार पौधे लगाए जाएंगे,जैसे कि अनार,अमरुद,मुसम्मी आदि तथा 65 बीघे में सरकार द्वारा सोलर फेंसिंग की जाएगी व सिंचाई की व्यवस्था के लिए कुल्ले,टैंक व अन्य व्यवस्थाएं तैयार की जाएगी। स्थानीय लोगों ने विभाग का व सरकार का धन्यवाद भी किया कि इस तरह के कैम्प समय समय मे लगते रहने चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी हरी राम कौंडल,धर्मपाल शर्मा धर्मा,हीरा लाल,लच्छी राम,गीता देवी,हेतराम,लेखराज सहित 60 लोगों ने भाग लिया।
पुलिस थाना नालागढ़ के तहत ग्राम पंचायत सनेड़ के गाव कसंबोवाल में सड़क किनारे एक बोरे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेहर चंद पुत्र गुरदास निवासी हांडाकुंडी ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह सोमवार सुबह अपने घर पर मौजूद था। तभी एक अंजान व्यक्ति ने उसे आवाज देकर बताया कि कसंबोवाल गऊशाला के समीप मोड़ पर झाडिय़ों में किसी का शव पड़ा हुआ है, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की तो पाया कि एक सेब के बोरे में 20 से 25 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे झाडिय़ों में फेंका गया है। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसके पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को बोरे में डालकर किसी गाड़ी के माध्यम से यहां फेंका है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत ग्राम पंचायत मलपुर के गांव दासोमाजरा में आगजनी के चलते तीन झुगियां जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना में रूप सिंह निवासी यूपी की 7 वर्षीय बेटी गौरी की झुलसने से मौत हो गई, जबकि डेढ़ वर्षीय लक्ष्मी का पीजीआई में उपचार चल रहा है। दोनों बच्चियों को सीएचसी बद्दी में उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां दोनों की हालत गंभीर होने के चलते दोनों को पीजीआई रेफर किया, जिसमें 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरी डेढ़ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया और बाकी झुगियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बद्दी बलराज नेगी ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से रूप सिंह को 10 हजार व संजय तथा रामवीर को 5-5 हजार रूपये की फौरी राहत प्रदान की गई। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया दोनों बच्चियों को गंभीर हालत होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया जहां 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची का पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
वर्षों से भाजपा का गढ़ रहे हमीरपुर नगर परिषद में इस बार फिर भाजपा समर्थित उम्मीदवार बहुमत में विजयी हुए हैं। इस बार नगरपरिषद की टीम में नए युवा चहरे भी चुन कर आए हैं। साथ ही जीवन भर का अनुभव लिए वरिष्ठ लोग भी पीछे नहीं रहे। सोमवार को समीरपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे हमीरपुर नगरपरिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी भाजपा समर्थित पार्षदों का मार्गदर्शन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि आप सब सेवा और स्वच्छता की भावना के साथ हमीरपुर के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि युवा और अनुभवी पार्षदों की टीम मिलकर शानदार काम करेगी और हमीरपुर के विकास और सुंदरता में जो कोई भी कमी यदि पहले रह गई है तो उसको भी यह टीम निस्संदेह दूर करेगी। प्रो० धूमल ने नगरपरिषद की टीम का आह्वान करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता और चुने हुए प्रतिनिधी भी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने में प्रयासरत रहते हैं तो उसी तरह आप सब मिल कर शहरी क्षेत्र में जन जन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विकास जितना भी कर लिया जाए उतना कम होता है। हमीरपुर को कैसे और सुंदर, सुगम और स्वच्छ बनाया जाये इस तरफ योजनाबद्ध तरीके से नगरपरिषद को सोचना चाहिए। शहर का वातावरण शुद्ध हो उसके लिए आवश्यक जगहों पर हरेभरे परिवेश के निर्माण हो। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, पार्षद सुदेश आनन्द, डिंपल बाला, वकील सिंह, विनय कुमार, राज कुमार, डॉ सुशील शर्मा, विधी चंद शर्मा, जोगिंदर कुमार, उमेश कुमार इत्यादि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बार्ड लिमिटिड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र विद्युत लाईनों के रखरखाव एवं अन्य कार्यों के दृष्टिगत 24 फरवरी, 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी, 2021 को इस कारण प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक सुबाथू रोड, सफरू मोड, शाई गांव, थान भालो, दावला, रौड़ी, कानो, मैसर्ज एमपीसी फार्मा, मैसर्ज आरबीके नेट, मैसर्ज बाबा रिजाॅर्ट, मैसर्ज कर्मा रिजाॅर्ट, मैसर्ज जंगल लाॅज तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति को अगले दिन बाधित किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
मैसर्ज लुमिनस पाॅवर टैक्नोलाॅजिस बद्दी, जिला सोलन, मैसर्ज एस. मार्ट प्राईवेट लिमिटिड सोलन, मैसर्ज पीएसीएफसी प्राईवेट लिमिटिड कोटला नाला, सोलन, मैसर्ज वन अप सिस्टम्स प्राईवेट लिमिटिड तथा मैसर्ज शिवालिक बाईमेटल्ज, चम्बाघाट सोलन में 68 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैम्पस इंटरव्यू 25 फरवरी, 2021 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने आज यहां दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि कैम्पस इंटरव्यू 25 फरवरी, 2021 को प्रातः 10.00 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी दूरभाष नम्बर 01792-227242 अथवा मोबाइल नम्बर 98170-69798 पर प्राप्त की जा सकती है।
आयुष विभाग द्वारा आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में एनीमिया जागरूकता के लिए अभियान का तृतीय चरण आरम्भ हुआ। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने आज यहां दी। एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को रक्तालपता के विषय में जागरूक बनाना है ताकि इस बीमारी को रोका जा सके। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आज धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाडला, नालका, चामियां तथा बनासर में उपस्थित जनसमूह को एनीमिया के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए गए। इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 379 रोगियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत जाडला में 124, ग्राम पंचायत नालका में 80, ग्राम पंचायत चामियां में 113 तथा ग्राम पंचायत बनासर में 62 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। इस रोग में शरीर के ब्लड सेल्स का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। महिलाओं में एनीमिया की शिकायत ज्यादा पाई जाती है। शिविर में लोगों को संतुलित आहार लेने के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में लोगों को आयरन, कैल्शियम, विटामिन, कार्बोहाईड्रेट तथा फाइबर युक्त आहार लेने का परामर्श दिया गया ताकि एनीमिया के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी बचाव हो सके। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 23 फरवरी, 2021 को ग्राम पंचायत रौड़ी के तहत रौड़ी, ग्राम पंचायत मंधाला के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र मंधाला, ग्राम पंचायत कोट के पंचायत घर, ग्राम पंचायत चम्मो के पंचायत घर तथा ग्राम पंचायत गोयला के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र ठकराना में शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. कामिनी, डाॅ. रक्षा, डाॅ. सोनिया, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा, सोनू, लता, शंकर, आशा कार्यकर्ता, आंनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सोलन द्वारा गत दिवस सोलन विकास खण्ड के युवाओं के लिए खण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुदेश कुमार धीमान ने दी। सुदेश कुमार धीमान ने कहा कि इस युवा उत्सव में सोलन विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने लोक गीत, लोक नृत्य, हारमोनियम तथा शास्त्रीय संगीत स्पर्धाओं में भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोक गीत प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं ने प्रथम तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन की छात्राओं नेे द्वितीय प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत प्रतिस्पर्धा में सलोगड़ा के कृष्णा ने प्रथम तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के दीपक शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में बिजेश्वर कला मंच चामत भडे़च की टीम तथा हारमोनियम लाईट में सलोगड़ा के सागर का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में कलाकार गौरी शंकर तथा रीता चैहान ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। खेल विभाग प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जिला की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को निखारने के लिए करता है। इनक कार्यक्रमों के आयोजन से सभी कलाकरों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सुदेश कुमार धीमान ने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 व 28 फरवरी, 2021 को सोलन में प्रस्तावित है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोलन जिला में 23 फरवरी, 2021 से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी। प्रवक्ता ने कहा कि यह अभियान सोलन जिला के पांचों विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन विकास खण्ड के अन्तर्गत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा, मशीवर तथा सेरी में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा कलामंच, सरयांज, बाड़ीधार के कलाकार कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जघून, कूंहर तथा सारमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसी विकास खण्ड में पर्वतीय कला मंच के कलाकार ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी, ग्याणा तथा घनागुघाट में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि अक्षिता कलामंच के कलाकार कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोट, वाकना तथा देलगी में गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करेंगे। शिव शक्ति कलामंच कुनिहार के कलाकार धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रौड़ी, कोट, कसौली गढ़खल तथा जंगेशु में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान करेंगे। विकास खण्ड नालागढ़ में सप्तक कलामंच के कलाकार ग्राम पंचायत जयनगर, भियूंखरी, छियाछी, डोली, मंझोली, दभोटा, कृपालपुर तथा लोधी माजरा में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान करेंगे। इन कार्यक्रमों में जन-जन को जन कल्याणकारी नीतियों की सारगर्भित जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कोविड-19 महामारी से बचाव तथा नशा निवारण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया जाएगा।
आंगनबाड़ी वर्करज़ एवम हेल्परज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की राज्य कमेटी आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रीप्राइमरी में नियुक्ति व अन्य मांगों को लेकर नौ मार्च को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेगी। इस दिन हज़ारों आंगनबाड़ी कर्मी शिमला में विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल के संदर्भ में यूनियन ने निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार शिमला को हड़ताल नोटिस भेजा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त करने की मांग की है क्योंकि छः वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शिक्षा का कार्य पिछले पैंतालीस वर्षों से आंगनबाड़ी कर्मी ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने की जिम्मेवारी आंगनबाड़ी कर्मियों को देने की घोषणा प्रदेश सरकार बजट सत्र में ही करे अन्यथा हज़ारों कर्मियों द्वारा बजट सत्र में ही सरकार की घेराबंदी की जाएगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति को वापिस लेने की मांग की है क्योंकि यह न केवल छात्र विरोधी है अपितु आइसीडीएस विरोधी भी है। नई शिक्षा नीति में वास्तव में आइसीडीएस के निजीकरण का छिपा हुआ एजेंडा है। इस से भविष्य में आंगनबाड़ी कर्मियों को रोज़गार से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 के आइसीडीएस बजट में की गई 30 प्रतिशत की कटौती को आंगनबाड़ी कर्मियों के रोज़गार पर बड़ा हमला करार दिया है। उन्होंने वर्ष 2013 में हुए पेंतालिसवें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि आंगनबाड़ी कर्मियों को हरियाणा की तर्ज़ पर वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए तीन हज़ार रुपये पेंशन,दो लाख रुपये ग्रेच्युटी,मेडिकल व छुट्टियों की सुविधा लागू करने की मांग की है। उन्होंने कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष करने,नई शिक्षा नीति 2020 को खत्म करने,मिनी आंगनबाड़ी कर्मियों को बराबर वेतन देने की मांग की है।उन्होंने मांग की है कि प्री प्राइमरी कक्षाओं व नई शिक्षा नीति के तहत छोटे बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा केवल आंगनबाड़ी वर्करज़ को दिया जाए क्योंकि वे काफी प्रशिक्षित कर्मी हैं। इस संदर्भ में उनकी नियमित नियुक्ति की जाए तथा इसकी एवज़ में उनका वेतन बढाया जाए।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनैतिक मामलों और चुनाव रणनीति व समन्वयक समिति की बैठक 27 फरवरी को सोलन जिला के कसौली में होगी। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला करेंगे। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों कि उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश में होने जा रहें चार नगर निगमों के चुनावों के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस पार्टी की भावी रणनीति पर भी आपसी विचार विमर्श किया जाएगा व चुनावों से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्विद्यालय इकाई द्वारा इक्डोल के डायरेक्टर प्रो०कुलवन्त सिंह पठानिया का घेराव किया गया। इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम देखते है कि बीते एक वर्ष से छात्र इक्डोल की एडमिशन का इंतज़ार कर रहा है और आज इतना समय गुजर जाने के पश्चात भी प्रसाशन को छात्रों की कोई भी सुध नही है, सकलानी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने लंबे समय से ज्ञापन के माध्यम से बहुत बार डायरेक्टर साहब के ध्यान में बात लाई परंतु अभी तक भी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं कि गई है। बहुत से छात्र वर्ग अपनी नॉकरी के साथ साथ ही अपनी पढ़ाई इक्डोल के माध्यम से करते है लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कोई दाखिले इक्डोल में नहीं हुए, तो इसके चलते हजारों विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर जब इक्डोल के डायरेक्टर से बात की जाती है तो वे केवल इस पर आश्वासन ही देते रहते है कि जल्द ही प्रवेश शुरू किए जाएंगे परंतु अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं कि गई। विद्यार्थी परिषद का सीधा सा मत है कि एक सप्ताह के भीतर प्रवेश को लेकर अधिसूचना जारी की जाए और जिन कोर्स को बंद करने की बात की गई उनके लिए भी अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजें और बाकी कोर्स कि अनुमति लेकर पूर्ण रूप से प्रवेश संचालित किए जाएं। यदि एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी नहीं कि गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
अम्ब कस्बे में मनसोह रोड पर जंगल में युवक व युवती का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने मौके का निरिक्षण किया । घटना के संबंध में पुख्ता साक्ष्य जुटाने के लिए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अम्ब कस्बे के मनसोह गाँव का है। वहीँ, युवती नैहरियां गांव की रहने वाली है। युवती अम्ब कॉलेज में पढाई कर रही थी और करीब 15 दिन पहले वह घर से कॉलेज आई थी, जिसके बाद से वह गायब थी। युवक आईटीआई करने के बाद अम्ब में ही अट्टा चक्की चला रहा था। गत आठ जनवरी को युवती के स्वजनों ने पुलिस थाना अम्ब में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोमवार को 12 बजे के करीब एक व्यक्ति जब जंगल से लकड़ियाँ लाने गया तो आबादी से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में एक खाई में उसने युवक व युवती के शव एक साथ पड़े हुए देखे। जिसकी सूचना व्यक्ति ने अम्ब पुलिस को दी। उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मौके का निरक्षण कर रही है। दोनों शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। उनके आने के बाद की जायदा जानकारी मिल सकती है।
विकासखंड भटियात की ग्राम पंचायत जियुंता के प्रांगण में जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरियाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला चंबा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर भी मौजूद थे। विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश कि जयराम सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराया। साथ ही उपस्थित जनता की समस्याओं का भी समाधान किया। वंही, उदयपुर वार्ड से जिला परिषद वानिका चोबियाल, ग्राम पंचायत जियुंता की नवनिर्वाचित प्रधान सपना देवी, उपप्रधान मोहन लाल, डलहौजी नगर परिषद के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, जिला भाजपा सचिव अशोक बकारिया, ग्राम पंचायत बनीखेत के प्रधान अरुण राणा, ग्राम पंचायत ओसल के पूर्व प्रधान सतीश टंडन, और विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी और प्रबुद्ध जनता उपस्थित रही।
बर्फबारी के कारण 6 जनवरी से बंद हुई अटल टनल रविवार को पर्यटकों के लिए खुल गई है। कुल्लू प्रशासन ने सभी पर्यटकों को अटल टनल के दीदार करने की अनुमति दे दी है। अटल टनल के कारण ही दिसम्बर व जनवरी में रिकार्ड पर्यटकों ने मनाली में दस्तक दी। पर्यटन स्थल सोलंगनाला में बर्फ पिघल गई थी, जिस कारण पर्यटक बर्फ के दीदार से वंचित हो रहे थे। पर्यटन से जुड़े कारोबारी प्रशासन से अटल टनल की बहाली की मांग कर रहे थे। पर्यटकों सहित पर्यटन कारोबारियों की समस्या को देखते हुए कुल्लू प्रशासन ने अटल टनल पर्यटकों के लिए खोल दी है, हालांकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने अभी हालात सामान्य न होने की बात कर पर्यटकों के लिए लाहौल को नहीं खोला है, लेकिन पर्यटकों को लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू तक जाने की अनुमति मिल गई है। रविवार सुबह से ही अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में पर्यटकों ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी, जिससे पर्यटन स्थल में पर्यटकों का मेला लग गया है। बर्फबारी के चलते दिसम्बर माह में रोहतांग के सभी पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए बंद हैं। प्रशासन ने मशहूर पर्यटन स्थल गुलाबा भी पर्यटकों के लिए खोल दिया है। अब सैलानी गुलाबा पर्यटन स्थल में बर्फ के दीदार कर सकेंगे। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि रविवार से अटल टनल सभी पर्यटकों के लिए बहाल कर दी गई है, परंतु अटल टनल पर पर्यटकों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। गुलाबा के पास सड़क पर बर्फ जमने से सफर अभी जोखिम भरा है। बीआरओ उस स्थान पर बर्फ हटा रहा है। पर्यटकों व वाहन चालकों से आग्रह है कि वह सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं।
कुल्लू पुलिस का नशा माफिया पर अभियान लगातार जारी है। बीते साल कुल्लू पुलिस की टीम ने भुंतर से 36 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था और नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आगामी पूछताछ में हेरोइन तस्करी के तार दिल्ली से जुड़े हुए पाए गये। कुल्लू पुलिस के विशेष टीम आगामी कार्यवाही करते हुए दिल्ली पहुंची, जहां से इस तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हेरोइन तस्करी का मुख्य सरगना है, जिसे धारा 29 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक लैपटॉप और 5 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के पास पासपोर्ट या वीजा नहीं है। आरोपी गैर कानूनी तरीके से भारत में रह रहा था, इसके खिलाफ फोरनर एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत भी कार्यवाही की गई है। आरोपी पिछले दस सालों से भारत में है। यह आरोपी हर महीने 10 किलो से ज्यादा हेरोइन सप्लाई करता है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह बताया कि कुल्लू पुलिस की संयुक्त टीम ने भुंतर में बीते साल नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसमें पुस्तक से पता चला कि हेरोइन तस्करी नाइजीरिया मूल के एक नागरिक द्वारा की गई है। जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही अमल में लाई और दिल्ली में एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर इसे वहां से गिरफ्तार किया। कुल्लू पुलिस ने अभी तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 19 अफ्रीकी मूल के नागरिक हैं। कुल्लू पुलिस द्वारा जुलाई 2019 से अभी तक 25 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स के अवैध व्यापार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 19 आरोपी हेरोइन और चिट्टा के सप्लायर है, जो अफ्रीकी मूल के है। इन्हे दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम में इंस्पेक्टर सुनील सांख्यान हेड कॉन्स्टेबल संदीप, केसर,तिलक, प्रेमनाथ, देशराज, गणेश, हुकुम, अजय मौजूद रहे।
एससी-एसटी निगम के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह ने रविवार को चुराह हलके की थनेईकोठी पंचायत का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को एससी-एसटी निगम के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यो हेतु कोई कमी नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने समाज के हर एक वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं। इस दौरान जय सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जय सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्याअें के हल को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगें। इन समस्याओं को उपायुक्त के अलावा शिमला में मुख्यमंत्री को भी पंचायत की समस्याओं से अवगत करवाकर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार, नरैण सिंह, रमेश चंद, जयदयाल व देवीलाल के अलावा काफी तादाद में ग्रामीण विशेषकर महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जाहिर की है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा कर इस सरकार ने बहुत बड़ा झटका दिया है। जो महिलाओ के लिए चिंता का विषय है। आम महिलाओं को इस महँगाई में अपना घर परिवार के खर्चे पूरे करना परेशानी का कारण बना है। एक तरफ तो सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर लोगो के ऊपर भारी भरकम आर्थिक बोझ डाला है, जिससे आज महँगाई अपनी चरम सीमा पर पंहुच गई है। बाज़ार में खाने पीने की वस्तुएं तथा दूसरी वस्तुओं पर सरकार और प्रशासन की जो जिम्मेदारी होती थी उसपर कंट्रोल अब खत्म हो गया है। सरकार ने अपने हाथ हर एक सेवा से पीछे खिंचे है। भाजपा की सरकार को जनता से कोई लेना देना नही विकास के नाम पर लोगो को गुमराह कर रही है। जनता का ध्यान असली मुददो से हटाकर उसको किसी दूसरी तरफ मोड देती है। इस कोरोना महामारी के चलते लाखों करोड़ों लोगों का रोजगार खत्म हो गया है। ऐसे समय मे भाजपा सरकार के कुप्रबन्धन ने महिला की जेबो में डाका डाला है। इस निर्णय को सरकार और उसके तंत्र को वापिस लेना चाहिए और ईंधन ,पेट्रोल, डीज़ल के दामो में रोक लगानी चाहिए। जिससे आम महिलाओ को इसमे राहत मिले। इस सरकार ने तालाबंदी के दौरान प्रदेश में बस किराये में बढ़ोतरी करके जनता की कमर तोड़ कर रख दी है जिस आर्थिक बोझ से लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो गया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिला के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचैकी के सभागार में आयोजित बालीचैकी क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों व उप-प्रधानों तथा वार्ड सदस्यों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए तथा उन्हें विजयी होने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी सेे विकास की राह पर वैचारिक दृष्टिकोण से उपर उठकर एक-दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करने को कहा। उन्होंनेे पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण के प्रति संवेदनशील व गंभीर रहें ताकि वे अपने कर्तव्य व अधिकारों का सजग होकर अपने दायित्व का भली-भांति निर्वहन कर पाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए विभिन्न माध्यमों से बजट सीधे पंचायतों में आता है। इस सूरत में पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि पारदर्शिता, निष्पक्षता और इमानदारी से विकास कार्यो को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्य में असीमित संभावनाएं हैं। इसलिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि इस दिशा में नई पहल करें तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं को व्यावहारिक रूप देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। विधानसभा सत्र के बाद स्वर्ण जयंती ग्राम स्वराज सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। कांग्रेस इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करती है। पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से राठौर ने कहा कि जिला स्तर पर कांग्रेस ने अपनी पदयात्रा निकालेगी। शिमला जिला की पदयात्रा 23 फरवरी को गुम्मा से छैला तक आयोजित होगी, जिसमें वह और शिमला जिला के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। राठौर ने कहा भाजपा का यह कहना कि यह आंदोलन मुट्ठी भर किसानों का है, यह पूरी तरह देश के किसानों का अपमान है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। हिमाचल में भी चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैलियां निकालीं। जिला स्तर पर कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली है। शिमला जिला की पदयात्रा 23 फरवरी को गुम्मा से छैला तक निकाली जाएगी। राठौर ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश से जुड़े मसलों पर कोई सार्थक चर्चा होती। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था से उबरने के उपायों पर कोई चर्चा होती। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में लोगों ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बाहर कर दिया है और जल्द ही देश व प्रदेश में भी ऐसा ही होगा। भाजपा सरकार रिपीट होने के सपने छोड़ दे।
कोरोना वैक्सीन लगने के 23 दिन बाद एक महिला की मौत हो गई है। हिमाचल में इस तरह का पहला मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। हमीरपुर की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकता प्रोमिला देवी (56) को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रोमिला की तबीयत खराब होने के बाद रात टांडा मेडिकल कॉलेज से आईजीएमसी रेफर किया गया था। रात 1:30 बजे के करीब प्रोमिला आईजीएमसी पहुंची थी। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया था। लेकिन रविवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब प्रोमिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रोमिला को 29 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। इसके कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। महिला की पहचान प्रोमिला पत्नी जसवंत निवासी गांव सौड्ड डाकघर जोल लम्बरी तहसील सुजानपुर के तौर पर हुई है। महिला की मौत के बाद से लोगों के मन मे कई तरह के सवाल उठ रहे है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि महिला कोरोना पॉजिटिव नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का असली कारण पता चल पाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज दिल्ली के राष्ट्रीय भाजपा मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में हिमाचल मॉडल हेतु ई विस्तार योजना एवं पन्ना प्रमुख योजना की एक प्रस्तुति प्रस्तुत की। यह हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी हिमाचल इकाई के लिए गर्व का क्षण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश में चलते आ रहे अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में विस्तृत जानकारी भी दी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष रविंद्र जसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वीरेंद्र कंवर ने आज शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि वह मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें हमेशा जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि प्रभु उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, उपाध्यक्ष ज़िला परिषद कृष्णपाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सत्ती ने भी दुख प्रकट किया। वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी रविंद्र जसवाल के निधन पर दुख प्रकट किया है। सत्ती ने कहा कि जसवाल में सबको साथ लेकर चलने की अभूतपूर्व क्षमता थी तथा सभी कार्यकर्ता उनका सम्मान करते थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग ग्याणा के गांव मांगू,मलावण,संघोई,बांजन, बमबीरा,सेर ग्लोटिया तथा कून सोरिया के क्षेत्रों में 23 फरवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
राम मंदिर निर्माण के लिए चले समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद दाड़लाघाट इकाई ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार का समर्पण बढ़ चढ़कर हो रहा है। यह मंदिर केवल मंदिर ही नहीं अपितु इसके साथ देश विदेश के लिए शोध का केंद्र स्थापित होने वाला है। इस अवसर पर जिला प्रचारक देव ने कहा कि बड़े लंबे संघर्ष के बाद आज श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जो कि हिंदू समाज के लिए गर्व का विषय है। इसी समर्पण अभियान में पंचायत दाड़लाघाट के गांव डोरी की कौशल्या देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय सागर राम गौतम ने परिवार सहित 51000 रुपए का समर्पण किया और प्रत्येक हिंदू समाज के सदस्य से इस समर्पण में बढ़-चढ़कर अपना समर्पण करने का आवाहन भी किया। इस अवसर पर नगर विस्तारक हरीश,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप गौतम,नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख रजत,नगर महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख अश्विनी ठाकुर, नगर धर्म जागरण सहयोग प्रेम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, रामस्वरूप शर्मा, इंदू गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 राम कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा सहित सभी पदाधिकारीगण, सभी मंत्रीगण, विधायकगण ने हरोली मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र जसवाल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। वे 60 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रविन्द्र जसवाल पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। पार्टी उनके योगदान को सदैव याद रखेगी। उन्होनें कहा कि रविन्द्र जसवाल के निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य करना कठिन होगा। उन्होनें रविन्द्र जसवाल के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश 5 मार्च को शिमला में विधानसभा का घेराव करेगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से अभिभावक जुटेंगे। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा, सदस्य सुरेश सरवाल, भुवनेश्वर शर्मा, अजय वैद्य, विशाल मेहरा, आशीष भारद्वाज, पृथ्वी राज, अतुल राजपूत, जयंत पाटिल, अशोक कुमार, फालमा चौहान व विवेक कश्यप ने कहा है कि निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर उसने वर्तमान बजट सत्र में निजी स्कूलों को संचालित करने के लिए कानून न लाया तो निर्णायक आंदोलन होगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह 10 नवम्बर व 8 दिसम्बर 2020 की छात्र व अभिभावक विरोधी अधिसूचनाओं को तुरन्त रद्द करें व निजी स्कूलों की टयूशन फीस के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के चार्जेज़ पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी करें। उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर उन्होंने निजी स्कूलों की वर्ष 2020 की फीस बढ़ोतरी,एनुअल चार्जेज़,कम्प्यूटर फीस,स्मार्ट क्लास रूम,स्पोर्ट्स फंड,ट्रांसपोर्ट चार्जेज़,मिसलीनियस,केयर व अन्य चार्जेज़ की वसूली पर रोक न लगाई व इन्हें सम्माहित न किया तो प्रदेशभर में आंदोलन होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छः लाख छात्रों के दस लाख अभिभावकों सहित कुल सोलह लाख लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वर्तमान विधानसभा सत्र निजी स्कूलों को संचालित करने के लिए हर हाल में कानून व रेगुलेटरी कमीशन बनना चाहिए। उन्होंने उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित शिकायत निवारण कमेटियों को सफेद हाथी करार दिया है। ये कमेटियां केवल आई वाश हैं। इन कमेटियों से स्कूल प्रबंधनों को ही फायदा होने वाला है। अभी तक सरकार ने केवल स्कूल प्रबंधनों को ही फायदा पहुंचाया है व लाखों छात्रों-अभिभावकों की आंखों में धूल झोंकने का ही कार्य किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार अखबारी बयान देकर अभिभावकों को ठगने का कार्य कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मंच निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लड़ता रहेगा जब तक कि एक सही ठोस कानून नहीं बनता है। सरकार वर्ष 1997 के कानून में कुछ संशोधन करके छात्रों व अभिभावकों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। सरकार ने कैबिनेट बैठक में पहले भी इस कानून में धारा 18 जोड़कर निजी स्कूलों को परोक्ष रूप से फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। अब भी सरकार निजी स्कूलों को पीटीए के माध्यम से फीस बढ़ोतरी को कानूनी रूप देना चाहती है जबकि सब जानते हैं कि निन्यानवे प्रतिशत स्कूलों में केवल डम्मी पीटीए है। इस तरह कानून में यह प्रावधान होने से फीस बढ़ोतरी को कानूनी रूप मिल जाएगा। उन्होंने कहा है कि फीस के मुद्दे को निर्धारित करने की शक्तियां निजी स्कूल प्रबंधनों व पीटीए के बजाए सरकार व अभिभावकों के जनरल हाउस के पास होनी चाहिए।
संत निरंकारी मंडल ब्रांच हमीरपुर की ओर से सतगुरु बाबा हरदेब सिंह महाराज के पावन जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हथली खड्ड मे पौधा रोपण अभियान चलाया गया निरंकारी स्वयं सेवकों के नेतृत्व में हथली खड्ड में स्थित शमशान घाट में सघन सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर में स्थानीय विधायक नरेन्द्र ठाकुर नगर परिषद के अध्यक्ष व उपअध्यक्ष भी उपस्थित रहे। समूचे शमशान घाट परिसर की सफाई की गई तथा उसे सैनीटाइज़ भी किया गया। विधायक महोदय ने इस पावन कार्य के लिए संत निरंकारी मंडल ब्रांच हमीरपुर का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र में कलहनी के निकट शनिवार सायं पंडोह-भाखली-कलहनी मार्ग पर हुए सड़क हादसे के पीड़ितों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। इस हादसे में चार लोगों ने जान गंवाई और अन्य कई घायल हुए। जय राम ठाकुर ने जोनल अस्पताल, मंडी पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को हर संभव उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि घायलों को आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंण्डीगढ़ भेजने की आवश्यकता हुई तो उन्हें शीघ्र ही स्थानातंरित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें समय पर उचित उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थाना की। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक इन्द्र सिंह गांधी और अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।
बढ़ती आबादी, शहरीकरण और अनेक विकासात्मक कार्योंं के कारण हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। वन, जो कि एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है वह भी इस बढ़ते दबाव से अछूते नहीं है। वास्तव में विकासात्मक कार्यों का सबसे अधिक प्रभाव वनों पर ही पड़ा है। हिमाचल प्रदेश का कुल वन क्षेत्र 37,948 वर्ग कि.मी. है। इस कुल वन क्षेत्र के 15,433.52 वर्ग कि.मी.पर ही हरित वन आवरण है। प्रदेश का लगभग 16,376 वर्ग कि.मी. वन क्षेत्र वृक्ष रेखा अथवा ट्री-लाईन से ऊपर है, जो हमेशा बर्फ से ढका रहता है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग का उदेश्य प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का भावी पीढ़ियों के लिए प्रभावी प्रबन्धन तथा वनों और वन्य जीवों के संरक्षण के साथ-साथ वनों पर निर्भर समुदायों की प्रतिदिन की आवश्यकताओं जैसे चारा, बालन, ईमारती लकड़ी, औषधीय पौधों आदि की पूर्ति व आजीविका के साधन उपलब्ध करवाना है। इसके अतिरिक्त वन विभाग का लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रदेश के हरित वन आवरण को 30 प्रतिशत तक बढ़ाना है। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वन विभाग को प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के सहयोग की आवश्यकता है। प्रदेश की जनता को वनों के महत्व, उनका संरक्षण और विकास के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। वनों के संरक्षण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लोगों व वनों के बीच के पारम्परिक बन्धन को मजबूत करने के लिए वन विभाग प्रयासरत है। विभाग द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से लोगों को वन गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग के माध्यम से इस दिशा में विद्यार्थी वन मित्र योजना चलाई जा रही है, जिसका उदेश्य स्कूली छात्रों में वनों और पर्यावरण के महत्व को समझाना है। पौधरोपण और पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करके उन्हें वनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस योजना से न केवल भाग लेने वाले विद्यार्थी वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे अपितु इस संदेश को फैलाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे। विद्यार्थी वन मित्र योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में 228 स्कूलों के माध्यम से 164.30 हेक्टेयर क्षेत्र में 1,66,830 पौधे रोपे गए तथा वर्ष 2019-20 में 146 स्कूलों के माध्यम से 131.5 हेक्टेयर क्षेत्र में 86,702 पौधे रोपित किए गए है। वर्ष 2020-21 में 114 नए विद्यालयों के माध्यम से 106 हेक्टेयर क्षेत्र में 90,500 पौधे लगाए गए है। इस योजना के अन्तर्गत ऐसे स्कूलों को लाया जा रहा है जिनमें ईको क्लब गठित है और जिनके आस-पास बंजर वन भूमि उपलब्ध हो। जहां पर स्कूली बच्चें स्थानीय पौधों की प्रजातियां रोपित करके स्वयं इन पौधों की देखभाल कर सकें। योजना के तहत विद्यार्थियों में हरित प्रदेश की भावना जगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थी वन मित्र योजना में पौधरोपण के लिए भूमि चयन से लेकर पौधे रोपित करने तक के कार्यों में स्कूल प्रशासन व विद्यार्थियों की भूमिका अहम रहती है। पौधरोपण की सूक्ष्म योजना भी स्कूल प्रशासन द्वारा ही तैयार की जाती है, जिसकी स्वीकृति स्थानीय वन मण्डल अधिकारी द्वारा दी जाती है। वन विभाग योजना को तैयार करने और पौधरोपण करने के लिए केवल आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाता है। पौधरोपण क्षेत्र की फेन्सिंग, खरपतवार हटाना, पौधे को पानी देना आदि के अतिरक्त यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसके स्थान पर दूसरा पौधा लगाने का कार्य भी विद्यार्थियों द्वारा ही किया जाता है। जिससे विद्यार्थी भावनात्मक रूप से उनके द्वारा लगाए गए पौधों से जुड़ जाते हैं। योजना के माध्यम से जहां एक ओर वन विभाग को अपने हरित आवरण को बढ़ाने के लक्ष्य में मदद मिल रही है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भी वृक्षों की जानकारी मिल रही है। विद्यार्थी वनों के महत्व को समझ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ वे अन्य लोगों को भी वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। अब कैबिनेट की बैठक 23 फरवरी को होगी। बैठक में सुबह 10 बजे राज्य सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की कर दी है। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। 26 फरवरी से शुरू हो रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां पूरी कर ली हे। सचिवालय प्रशासन की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर कहा गया है कि सत्र के दौरान सामाजिक दूरी का उचित पालन करने के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं होगा। वंही बैठक में शिक्षा, परिवहन व स्वास्थ्य संबंधी फैसले हो सकते हैं। कैबिनेट बैठक में हिमाचल में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रांत संघचालक वीर सिंह रागड़ा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को अपनी ओर से एक लाख एक रूपए की निधि का समपर्ण की। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण समस्त हिन्दुओं के लिए सौभाग्य का अवसर है। 500 वर्षा के अभूतपूर्व संघर्ष के बाद आज हिन्दू समाज को ये दिन देखने का अवसर मिला है। वर्तमान पीढ़ी के लिए ये बड़ी सौभाग्य की बात है कि मंदिर निर्माण का अवसर उनके जीवन में आया है। युग-युगांतरों तक इसका स्मरण किया जाएगा, जिसके लिए 5 लाख से अधिक हिन्दुओं ने जीवन का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम समस्त हिन्दू समाज के आराध्य हैं और निधि समर्पण अभियान श्रीराम को उनके घर यानि मंदिर में स्थापित करेगा, जिसमें समस्त हिन्दू समाज का योगदान मिल रहा है। उधर राष्ट्र सेविका समिति हिमाचल प्रांत की संचालिका राजकुमारी सूद ने भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को मंदिर निर्माण हेतु अपने परिवार की ओर से 51 हजार रूपए की राशि का चेक भेंट किया। उनका जीवन भी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा है। अपने जीवनकाल में अपने आराध्य प्रभु श्रीराम का मंदिर बनना साकार होता देख रही है, जिसके लिए वे काफी भाव विभूर है। इस अवसर पर अभियान समिति के सदस्य और विहिप प्रांत संगठन मंत्री नीरज दौनेरिया, अभियान प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक अनुभव भेंट कर, शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राष्ट्रीय रेड क्रॉस की एक पुस्तक इनीशिएटिव्स भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपने राष्ट्रीय रेड क्रॉस के विभिन्न अनुभव सांझा करें और बताया कि किस प्रकार से रेडक्रॉस ने पूरे भारत में सैकड़ो सकारात्मक कार्य किया है। उन्होंने बताया कि पूरे देश भर में किस प्रकार से अंत्योदय का काम चल रहा है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की केंद्र नीतियों को धरातल पर लागू किया जा रहा है जिससे देश के करोड़ों लोगों को फायदा पहुंच रहा है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी इन पुस्तकों को भेंट कर अपने अनुभव सांझा किए।
सर्वकल्याणकारी संस्था का जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर को बनाया गया है। विधायक राजेंद्र राणा के पटलांदर हाऊस में हुई सर्वकल्याणकारी संस्था के पदाधिकारियों की बैठक में लेखराज को जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व जिलाध्यक्ष शक्ति चंद की आकस्मिक मृत्यु के बाद यह पद लंबे अरसे से खाली चल रहा था, जिसको लेकर कमान अब लेखराज को देने का फैसला लिया गया है। सर्वकल्याणकारी संस्था जरूरतमंदों को मदद, बीमार लोगों को मेडिकल कैंप, गरीब लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए जानी जाती है। इस संस्था में हमीरपुर जिला के साथ प्रदेश के कई जिलों से अधिकांश पूर्व सैनिक सेवा साधना के मकसद से जुड़े हैं।
आने वाले बज़ट सत्र 2020-21 के मददे नज़र हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने जिला कांगडा के रैहन मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर से मिले। उन्होंने जयराम ठाकुर को आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग पिछले 10-15 साल से विभिन्न सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डों, योजनाओं एवं कार्यालयों में आउटसोर्स आधार पर हजारों कर्मचारी अपनी सेवांए दे रहे है। ये कर्मचारी सरकार के दूसरे नियमित कार्यक्रमों के साथ बराबर काम करने के साथ-2 दिए गए पद के सभी कार्य सँभालते है। परन्तु बात जब वेतन एवं सुविधाओं की आती है तो हमेशा से ही हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। इस समय अधिकतर कर्मचारियों का वेतन न्यूनतम वेतन दर से भी कम है। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ ने सभी कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा हिमाचल को युवाओं के हित को देखते हुए मांग की है कि आउटसोर्स प्रथा को बंद किया जाये जिससे कोई भी युवा अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण साल नाम मात्र के वेतन के लिए खर्च न कर दे। उन्होंने मांग की है कि जो कर्मचारी इस समय विभाग में है उन्हें वरियता के आधार पर या आने वाली भर्तियों में कोट के माध्यम से विभाग में लिया जाए। अन्य मांगों में समय पर वेतन, नौकरी की सुरक्षा, समान काम समान वेतन इत्यादि शामिल है। जयराम ठाकुर जी ने ज्ञापन को कनसीडर करते हुए इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। महासंघ के हारों कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले बजट सत्र में मुख्यमंत्री इन मांगों को पुरा करके सभी कर्मचारियों एवं उनकेपरिवारों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आएँगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की छठी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसमें कृषि, अधोसंरचना, विनिर्माण और मानव संसाधन विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।शिमला से इस बैठक में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना सृजित करने के लिए अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक धनराशि और संसाधनों की आवश्यकता है। राज्य सरकार हिमाचल को देश का पर्यटन केन्द्र बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है लेकिन बेहतर हवाई और रेल सम्पर्क नहीं होने के कारण इसमें समस्याएं आ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि मण्डी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण और कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाए। इससे जहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं यह सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना विकास को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। अटल टनल रोहतांग का निर्माण रिकाॅर्ड समय में पूरा करने और इस कार्य में व्यक्तिगत रूचि लेने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के बनने से लाहौल और पांगी घाटी में लोगों की आजीविका में काफी सुधार हुआ है, क्योंकि हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। रोहतांग टनल से प्रतिदिन लगभग पांच हजार वाहन गुजर रहे हैं। केलंग घाटी में पिछले महीने से स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जिसे देखने के लिए हर क्षेत्र से लोग पहुंच रहे हैं, जो इस सुरंग के निर्माण के बिना संभव नहीं हो पाता। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का बद्दी क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बनकर उभरा है। राज्य में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए प्रभावी रूप से कार्य करना आरम्भ किया है। इसके अतिरिक्त, राज्य में मेडिकल डिवाइसिज मैनुफेक्चरिंग पार्क और इलैक्ट्राॅनिक मैनुफेक्चरिंग हब के लिए भी प्रयास जारी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के लिए इन सभी पार्क को स्वीकृत किया जाए ताकि यहां आर्थिक स्थिति में व्यापक परिवर्तन लाया जा सके। हिमाचल प्रदेश ने 25 जनवरी, 2021 को पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं और राज्य सरकार ने इस वर्ष को स्वर्ण जयन्ती के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में देश के कई बड़े राज्यों को राह दिखाई है। राज्य ने जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह देश का पहला राज्य बना है, जिसे मिशन के अन्तर्गत चार ट्रैंच प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के तीन जिलों में नल से जल उपलब्ध करवाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है, जबकि वर्ष 2021-22 में तीन और राज्यों के सभी घरों को जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप प्रदेश में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत एक लाख से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि में सहायता मिली है। इस प्रणाली के आधार पर प्रदेश के नौ हजार से अधिक सेब उत्पादकों ने 155 बीघा भूमि पर सेब उत्पादन आरम्भ किया है। प्रदेश की विकासात्मक मांगों और आवश्यकताओं को हमेशा ध्यान में रखने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा प्रदान किया गया 450 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण प्रदेश के खर्चों को चलाने में बहुत मददगार साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने निवेश प्रोत्साहित करने के लिए व्यापार में सुगमता में बहुत सुधार किया है जिसके कारण हिमाचल प्रदेश अब 16वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2019 में धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टरर्ज मीट के उपरांत 13500 करोड़ रुपये के निवेश का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया गया है जबकि 10 हजार करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाएं ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए तैयार हैं।नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव कुमार ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों तथा केन्द्र शासित राज्यों के प्रशासकों का स्वागत किया।
दाड़लाघाट के बाणधार गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे ,शराब पीकर बाबू राम पुत्र किरपा राम गांव बाण धार डा कंधर के साथ धक्का मुक्की व् गाली-ग्लौच की गई , लड़ाई के बीच बाबू राम के बेटे को चोट लग गई। घायल दीप चंद को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गयी ,एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। वहीँ डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
सरकाघाट में किसान इस समय खाद, बीज और बेहतर उपकरणों के आभाव में कई समस्याओं से जूझ रहे हैं और सरकार इन समस्याओं को निवारण करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। यह बात हिमाचल किसान युनियन गोपालपुर खंड की बैठक के दौरान किसानों ने कही। शिव मंदिर सरकाघाट में यूनियन की बैठक अध्यक्ष तेजनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विभिन्न पंचायतों से करीब तीन दर्जन किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और किसानों के लिए आ रही समस्याओं पर चर्चा की। अध्यक्ष तेजनाथ शर्मा ने उपस्थित किसान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां किसान कई समस्याओं से घिरा हुआ है, वहीं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है और न ही अच्छी क्वालिटी के उपकरण, खाद और बीज समय पर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान कई वर्षों से स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करने व प्रदेश में किसान आयोग गठन की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी इस मांग को अनसुना कर रही है, जिससे किसान सरकार से खफा हैं।
आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमण्डल भारतीय मजदूर संघ महासचिव मंगत नेगी के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिला और आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी इसी भावना और उत्साह के साथ कार्य करने आग्रह किया ताकि लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्ताओं की मांगों के प्रति सदैव संजीदा है और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार ने मार्च से जून, 2020 की अवधि के लिए प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को 1000 रुपये प्रति माह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसी प्रकार, जुलाई एवं अगस्त, 2020 में उन्हें 2000 रुपये प्रति माह का प्रोत्साहन प्रदान किया।
प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के ऐसे ऋण धारकों को राहत प्रदान की है जो आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण निर्धारित समय अवधि में ऋण चुकाने में असमर्थ रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कुल 12.12 करोड़ रुपए की राशि माफ की गई है। यह जानकारी आज यहां निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने दी।प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि निगम के ऐसे ऋण दोषियों के लिए 02 एकमुश्त निपटान योजनाएं लागू की गई हैं। यह योजनाएं 29 जनवरी, 2021 से लागू कर दी गई हैं। योजनाएं 28 जनवरी, 2022 तक लागू रहेंगी। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि प्रथम एकमुश्त निपटान योजना 2021 के अन्तर्गत 9.31 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार द्वारा माफ किए गए हैं। इस योजना के तहत 23 जनवरी, 2015 से पूर्व वितरित तथा 31 मार्च 2020 से पूर्व भू-राजस्व अधिनियम के अन्तर्गत घोषित 274 ऋण मामलों पर निर्णय लिया गया है। इन मामलों में वितरित ऋण राशि 0.50 लाख रुपए से अधिक है तथा प्रदेश सरकार द्वारा भू-राजस्व अधिनियम के अन्तर्गत घोषित होने की तिथि के उपरान्त लगाए गए ब्याज व दण्ड ब्याज तथा नकद हानि को सरकार द्वारा माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी एकमुश्त निपटान योजना 2021 के तहत कुल 2.81 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार द्वारा माफ किए गए हैं। इस योजना के तहत 23 जनवरी, 2015 से पूर्व वितरित 0.50 लाख रुपये तक के 13688 ऋण मामलों में ब्याज तथा दण्ड ब्याज एवं नकद हानि को सरकार द्वारा माफ किया गया है।प्रेम ठाकुर ने कहा कि इन योजनाआंे का लाभ उठाने के लिए पात्र लाभार्थियों को बकाया एएलआर घोषित राशि एवं बकाया मूलधन जमा करना होगा।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन की अनुशंसा पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल, काठा, बद्दी, जिला सोलन (ईएसआई काठा) के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार ईएसआई काठा की उपरली मंजिल (टाॅप फ्लोर) के अतिरिक्त अस्पताल के शेष भाग को समर्पित कोविड स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। अब ईएसआई काठा की केवल उपरली मंजिल को कोविड पाॅजिटिव रोगियों के लिए रखा गया है। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि ईएसआई काठा की उपरली मंजिल पर कोविड पाॅजिटिव रोगियों के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं तथा 15 से 20 बिस्तर तैयार रखे जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोविड पाॅजिटिव रोगियों को उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।इस आदेश से ईसएसआई अस्पताल काठा आने वाले रोगियों को राहत मिलेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं और आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा ने एच.एफ.सी.एल मार्ग पर चम्बाघाट से पंजाब नैशनल बैंक तक भारी वाहनों के लिए सड़क को बंद करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार 21 फरवरी से 24 फरवरी, 2021 तक प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक एच.एफ.सी.एल सड़क पर चम्बाघाट से पंजाब नैशनल बैंक तक सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। एम्बुलेंस तथा अग्निशमन वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। इस मार्ग को बंद करने का निर्णय सड़क के नवीनीकरण कार्य के दृष्टिगत लिया गया है। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमण्डलाधिकारी सोलन तथा जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक को सूचना दे दी गई है।


















































