उपायुक्त सोलन केसी चमन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन की रोगी कल्याण समिति के शासकीय निकाय की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। केसी चमन ने कहा कि विश्व भर में आयुर्वेद को बेहतरीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक माना जाता है। गत वर्ष कोविड-19 महामारी के समय में भी आयुर्वेद की महत्ता स्पष्ट दृष्टिगोचर हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में आयुर्वेद चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों ने न केवल जन-जन तक रोग प्रतिरोधक क्षमता की जानकारी पहुंचाई अपितु कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए स्थापित समर्पित केन्द्रों में भी सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने आशा जताई कि आयुर्वेद विभाग सोलन भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा। उपायुक्त ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रबन्धन में रोगी कल्याण समिति का कार्य महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार और सहायता को और बेहतर बनाएं। कोविड-19 महामारी का खतरा अभी टला नहीं है और इसके लिए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यापार मण्डल सोलन को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने व्यापार मण्डल सोलन को निर्देश दिए कि निर्देश दिए कि सोलन में ‘नो मास्क नो राशन’ के नियम को लागू किया जाए। उन्होंने सभी दुकानों पर विक्रय के लिए मास्क उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। समिति द्वारा सूचित किया गया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में रोगियों की सुविधा के लिए सौर चलित गीजर स्थापित करने के लिए समुचित धनराशि हिमऊर्जा के पास जमा करवा दी गई है। बैठक में वर्ष 2020-21 में समिति के अनुमानित बजट 58.35 लाख रुपये को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में कैंटीन खोलने के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2019-20 में अस्पताल की रोगी कल्याण समिति द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 96 रोगियों को लगभग 10 लाख 57 हजार रुपए तथा हिमकेयर योजना के तहत 147 रोगियों को लगभग 12.22 लाख रुपए की कैशलेस सुविधा प्रदान की गई। इस अवधि में 1500 रोगियों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया। 40 रोगियों का क्षारसूत्र विधि से उपचार किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने रोगी कल्याण समिति द्वारा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डाॅ. लोकेश ममगई ने वर्ष 2019-20 की समिति की उपलब्धियों तथा आगामी वित्त वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता, आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. लोकेश ममगई, समिति के अन्य सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन व नाबार्ड के सहयोग से चलाई जा रही अमृतधारा दुग्ध सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट का वार्षिक साधारण अधिवेशन समिति की प्रधान शांता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में अम्बुजा सीमेंट के अध्यक्ष मनोज जिंदल, अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबधंक भूपेंद्र गांधी, पशुपालन विभाग से डॉ देवराज शर्मा, डॉ मानवी चौधरी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सभा प्रधान शांता शर्मा ने साधारण अधिवेशन में मौजूद लोगों को सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। अम्बुजा सीमेंट के अध्यक्ष मनोज जिंदल ने कहा कि अमृत धारा दुग्ध सोसायटी इस क्षेत्र में दूध सम्बधी अच्छा कार्य कर रही है और सभी लोगों को समय पर व अच्छी किस्म का दूध वितरण कर रही है। उन्होंने अमृतधारा सोसायटी को हरसम्भव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ देवराज व डॉ मानवी चौधरी ने आये हुए पशुपालकों को पशुपालन के टिप्स दिए। उन्होंने पशुपालकों को फीड बनाने के तरीके भी बताए। इस अवसर पर अम्बुजा सीमेंट के प्लांट अध्यक्ष मनोज जिंदल,अम्बुजा फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी, अमृतधारा दुग्ध सोसायटी की प्रधान शांता शर्मा, सीईओ रेणु ठाकुर, सचिव सुमन भट्टी, निदेशक कांता, हेमा, सुलोचना सहित गांव से आए पशुपालक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनी मटेरनी में स्कूल प्रबंधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हंसराज ने की। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा प्रस्ताव डाला गया कि पाठशाला में पिछले लगभग 1 वर्ष से जेबीटी अध्यापक का पद रिक्त पड़ा है। पाठशाला में वर्तमान में 56 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति ने विभाग से इस पद को भरने का आग्रह किया। वंही, बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव को पास किया।इस मौके पर एसएमसी प्रधान हंसराज, विजय कुमार, प्रोमिला देवी, नीलम, दिनेश, ज्ञान चंद, रोशनी देवी, आशा देवी, रीना देवी, हरिराम, विद्या देवी, अंजना देवी, उषा देवी, अर्जुन सिंह, सत्या देवी, अंजना देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को भी हंगामे के साथ कार्यवाही शुरू हुई। कांग्रेस विधायकों ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत भरोसा नहीं मिलने के कारण नारेबाजी शुरू कर दी और प्रश्नकाल शुरू होने पर विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने जब माकपा विधायक राकेश सिंघा को प्रश्न पढ़ने के लिए कहा तो कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी विधायकों की नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल शुरू हुआ। इस बीच कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप विधानसभा से वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले प्वाइंट आफ ऑर्डर के तहत मामला उठाया कि क्या हम चीनी हैं, क्या हम पाकिस्तानी हैं, जिनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को शुक्रवार के दिन हमारे खिलाफ एक तरफा कार्रवाई हुई। पहले तो विधानसभा सत्र सोमवार तक स्थगित कर दिया गया था। लेकिन सदन को दोबारा से 12 बजे फिर से रि कॉल किया गया। लेकिन ऐसे में क्या कांग्रेस विधायक विधानसभा पहुंच सकते थे, क्योंकि विधायक न तो हम विक्रम है नाम बेताल हैं और न हम बैटमैन हैं न हम हनुमान हैं।
आरपी नेगी, शिमला सीएम जयराम ठाकुर कल यानी बुधवार काे जिला ऊना के दाैरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे सुबह विधानसभा बजट सत्र में भाग लेंगे। उसके बाद 12 बजकर 30 मिनट पर कांगड़ा के लिए रवाना हाेंगे और वहीं से ऊना के भरवाईं में आयोजित हाेने वाली भाजपा महिला माेर्चा की मीटिंग काे संबाेधित करेंगे। वहां भाजपा महिला माेर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हाेनी है। सीएम जयराम ठाकुर महिला माेर्चा काे राजनीतिक पाठ भी पढ़ाएंगे। वे सांय चार बजे ऊना से शिमला वापस लाैटेंगे।आरपी नेगी, शिमला सीएम जयराम ठाकुर कल यानी बुधवार काे जिला ऊना के दाैरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे सुबह विधानसभा बजट सत्र में भाग लेंगे। उसके बाद 12 बजकर 30 मिनट पर कांगड़ा के लिए रवाना हाेंगे और वहीं से ऊना के भरवाईं में आयोजित हाेने वाली भाजपा महिला माेर्चा की मीटिंग काे संबाेधित करेंगे। वहां भाजपा महिला माेर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हाेनी है। सीएम जयराम ठाकुर महिला माेर्चा काे राजनीतिक पाठ भी पढ़ाएंगे। वे सांय चार बजे ऊना से शिमला वापस लाैटेंगे।
आरपी नेगी, शिमला विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन भी सत्तापक्ष और विपक्ष में गतिराेध जारी रहा। हालांकि सदन की कार्यवाही चलती रही, लेकिन विपक्ष ने सस्पेंड एमएलए की बहाली के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाे नाकाम साबित हुआ । सदन के भीतर सत्तापक्ष और विपक्ष का सियासी बल्ला खूल चलता रहा, ताे बाहर नेताप्रतिपक्ष समेत सस्पेंड हुए पांच विधायकों का हल्ला बाेल भी जारी रहा। आपसी तकरार के बीच विपक्ष के सदन से वाकआउट किया बाद में फिर से सदन में वापस आया । मंगलवार काे सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष की अाेर से सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 26 फ़रबरी के घटनाक्रम का ज़िक्र करते हुए विपक्ष के नेता सहित 5 सदस्यों की बहाली के मामला उठाया और कहा कि जब तक निलबंन वापस नहीं लिया जाता है जब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी। सुक्खू ने अाराेप लगाया िक सरकार ने एक तरफ़ा कार्यवाही करते हुए विपक्ष के नेताओं के साथ मंत्रियों व विधानसभा अध्यक्ष ने धक्कामुकी की। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 26 फ़रबरी को जो कुछ विपक्ष ने किया वह निंदनीय है। उस दिन उन्होंने विपक्ष को बातचीत का न्यौता दिया, लेकिन विपक्ष ने अनसुना कर राज्यपाल का घेराव कर दिया। प्रदेश की जनता ने मुद्दों को उठाने के लिए सदस्यों को सदन में भेजा है न कि हमले करने के लिए भेजा है। विपक्ष के नेता भी इसमें शामिल है। इसलिए विपक्ष को राज्यपाल के पास जाकर खेद व्यक्त कर माफ़ी मांगनी चाहिए, ताकि गतिरोध ख़त्म हो सके। बाक्स: झूठ बाेले रहे हैं संसदीय कार्यमंत्री: आशा कुमारी विपक्ष की तरफ़ से विधायक आशा कुमारी ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस ने हिमाचल को बनाया है। उस वक़्त के जनसंघ के नेताओं ने कहा था "स्टेट हुड को मारो ठुड" का नारा दिया था। राज्यपाल का अभिभाषण पूरा नहीं किया गया। राज्यपाल चले गए, चाय के लिए विपक्ष ने नही बुलाया, नहीं बुलाया तो विपक्ष गेट पर बैठ गए। सुरेश भारद्वाज को मामा कहकर आशा कुमारी ने कहा कि आप तो वकील है अपने ये क्यों नही रोका। इसलिए उनके निलंबित सदस्यों को तुरंत बहाल किया जाए। इस बीच विधानसभा उपाध्यक्ष कुछ बोलने के लिए उठे ताे विपक्ष से विक्रमादित्य सिंह व अन्य सदस्य उनसे सदन उलझ गए।
कार सेवा दल संस्था द्वारा एक दिवसीय शिविर पतलीकुहल शिव मंदिर में संपन्न हुआ। जिसमें कार सेवा दल संस्था द्वारा जरूरतमंदों को विस्तार से पूर्ण जानकारी दी गई। इस शिविर में पतलीकुहल, 15 मील, बड़ाग्रां, नगर, रायसन, कटराई के इलावा तकरीबन आधा दर्जन पंचायतों के लोगों ने शिरकत की। शिविर में लोगों को कार सेवा दल की सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार सेवा दल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों की उपस्थिति व अस्पताल से संबंधित अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर का भी प्रबंध किया, ताकि गांव व अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों का समय तथा पैसा व्यर्थ ना जाए। घर के मरीजों के इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर, वैसाखी, एयर मैट्ट्रेस और ऑक्सीजन जनरेटर मशीन की सुविधाएं प्रदान करना, कार सेवा दल संस्था द्वारा दूरदराज के पहाड़ी स्कूलों में जाकर निरीक्षण करना तथा गरीब बच्चों को चिन्हित करके उन्हें जूते, बैग, स्वेटर, कोट व पढ़ाई सामग्री प्रदान करना जैसे कई समाजसेवी कार्य कार सेवा दल द्वारा किए जाते हैं। पतलीकुहल शिविर में लोगों ने कार सेवा दल की मासिक सदस्य भी प्राप्त की। कार सेवा दल द्वारा पतलीकुहल से सीताराम, नीरू और 15 मील से बलवीर को प्रभारी नियुक्त किया गया।
शिव तांडव गुफा विकास समित कुनिहार द्वारा आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक पंडित राज कुमार रसिक ने उपस्थित भक्तजनों को कथा का रसपान करवाया। उन्होंने कहा कि सतसंग से संस्कार, संस्कार से जीवन सफल होता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित भक्तजनों को ऐसे कई अन्य ज्ञान से पूर्ण तथ्य बताए। इस शिवमहापूराण कथा में स्थानीय निवासियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने कहा कि स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2021 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए जो कलाकार-दल किसी कारण से ऑडिशन के लिए मंडी नहीं आ सके हैं, उनके लिए 5 मार्च को ओपन ऑडिशन रखा गया है । इसमें मंडी समेत पूरे प्रदेश के कलाकार शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑडिशन 5 मार्च को सुबह 10 बजे से पड्डल मैदान स्थित टैनिस हॉल में लिए जाएंगे। कलाकारों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने व्हाट्स ऐप नंबर 7650025201 जारी किया है। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार-दल इस नंबर पर भी अपने आवेदन कर सकते हैं । इसके अलावा कलाकार मौके पर भी अपना आवेदन देकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। किसी जानकारी के लिए भी इस नंबर पर संदेश भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए मंडी में 25 फरवरी से शुरू हुई। ऑडिशन प्रक्रिया 4 मार्च तक चलेगी। 5 मार्च को रिजर्व डे रखा गया था। इस दिन वे सभी कलाकार जो किसी कारण से ऑडिशन में भाग नहीं ले सके हैं, वे ऑडिशन के लिए आ सकते हैं।
भाजपा अर्की मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को भराड़ीघाट में संपन हो गया। समापन समारोह में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुयातिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पहले राज्य स्तर व संसदीय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए गए तथा अब मंडल स्तर पर ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ हैं तथा कार्यकर्ताओं को चुस्त दरूस्त रखने के लिए शिविर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बढ़ी पार्टी हैं। भाजपा ने छोटे से हिमाचल से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनााया है जो प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं।उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार से पहले कांग्रेस की सरकार थी जिसे घोटालों की सरकार कहा जाता था तथा भारत पुरी दनिया में बदनाम था। वर्ष 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के अब देश में कहीे भी भष्टाचार की बात नहीं होती हैं।उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे बढ़ी अर्थ व्यवस्था बन गई हैं।अर्थ व्यवस्था के मामले में देश छठें स्थान पर पहुंच गया हैं। सांसद ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना,जन धन योजना,जल जीवन मिशन व कई अन्य योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा हैं।कश्यप ने कहा कि केन्द्र ने पहली बार किसानों के लिए किसान समान निधी योजना शुरू की हैं जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश आज शिक्षा,स्वास्थ्य व बागवानी के क्षेत्र में पहले स्थान पर चल रहा हैं।उन्होंने कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा ने ग्राम सभा को जीत लिया हैं तथा अब वर्ष 2022 में विधानसभा भी जितेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से इसकी तैयारी में लग जाए।इससे पूर्व प्रदेश के मुयमंत्री के राजनैतिक सलाहकार त्रिलोक जवाल ने सत्र में कहा कि सत्ता के माध्यम से गरिब समाज की सेवा करना भाजपा का उदेश्य हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना पांच निष्ठाओं पर हुई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनक टिप्स भी दिए। शिविर में अन्तिम दिन प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल व जिला भाजपा प्रभारी पायल वैद्य ने भी कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया।शिविर में पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा,मंडल
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां कोविड-19 टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन के लिए गठित जिला कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। केसी चमन ने कहा कि जिला में कोविड-19 टीकाकरण का तृतीय चरण 03 मार्च से आरम्भ किया जा रहा है। टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन तथा इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रतिदिन जिला के 10 से 12 स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड-19 के लिए टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण होना है उनकी पूरी जानकारी जिला के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को समय पर उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि इन केन्द्रों पर टीकाकरण के लिए आने वाले व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाले सभी व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित टीकाकरण केन्द्र के लिए आरोग्य सेतु ऐप तथा वैबसाईटcovid.gov.in पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र के लिए 70 प्रतिशत आॅनलाइन पंजीकरण होगा तथा 30 प्रतिशत लोगों को आॅन स्पाॅट टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि यदि आॅन स्पाॅट 30 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति टीकाकरण के लिए पहुंच जाते हैं तो उन्हें अगले कार्यदिवस पर टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा ताकि टीकाकरण सत्र पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न हो तथा कोविड-19 के लिए निर्धारित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर लोगों द्वारा मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाए। उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह किया कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करने और बार-बार अपने हाथ साबुन तथा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव, आदेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत कोटलु की आम सभा गांव फुगाना मे की गई। इस आम सभा में गांव सेरा,समाना,फुगाना तथा बरसणु के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत कोटलु की प्रधान नर्वदा शर्मा ने सबसे पहले कोटलु पंचायत के भवन के लिए भूमि दान करने वाले संतराम (जट्टू राम) तथा उनके सुपुत्र प्रकाश चंद का फूल मालाएं पहनाकर धन्यवाद किया तथा सभी ग्रामीण और कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया की पंचायत को भूमि दान करने वाले संतराम (जट्टू राम) तथा उनके परिवार को सरकार की तरफ से दी जाने वाली स्कीमों में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। बाद में पंचायत प्रधान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आने वाली गर्मियों को देखते हुए पानी की किल्लत उनकी पंचायत में ना हो इसके बाबत अधिशासी अभियंता जल विभाग अर्की में जाकर मिली हैं तथा एसडीओ दाङलाघाट को भी गंबर खड्ड के पानी की सप्लाई पंचायत के गांवों में शुरू करने के लिए कहा है। प्रधान नर्वदा शर्मा ने कहा की स्वास्थ्य व्यवस्था को सही करने की दृष्टिकोण से उप स्वास्थ्य केंद्र सेरा में एमपीडब्ल्यू तथा एफएचडब्ल्यू की भर्ती के लिए स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल के माध्यम से हेल्थ डायरेक्टरेट को निर्देश दिलवाए गए हैं,इसके अतिरिक्त गरीब परिवारों को उनके हक दिलाने के लिए बीपीएल सर्वे के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र भेजा गया है। प्रधान ने सभी को विश्वास दिलाते हुय कहा की विकास कार्यों में कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा,परंतु धरातल पर काम को पूरा करने के लिए ग्रामीणों तथा पंचायत सदस्यों का सहयोग भी बहुत जरूरी है,स्कीम पास कराने के बाद यदि ग्रामीण समय रहते संबंधित कागज जमा नहीं करवाते हैं,तो बाद में स्कीमों के लिए आवंटित पैसा लैप्स हो जाता है,अतः पास हुई स्कीमों को पहले प्राथमिकता दी जाए।इस मौके पर उप प्रधान अतरु राम,पंचायत सचिव विनोद कुमार,प्रदीप कुमार,कनिष्ठ अभियंता यशपाल शर्मा सहित समस्त पंचायत सदस्य तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत पट्टा बरौरी के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में मंगलवार को भागवत महापुराण कथा का शुभांरभ कलश यात्रा के साथ किया गया। आचार्य शशांक कृष्ण कौशल का पट्टा बरौरी पधारने पर दुर्गा माता मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान राम कौशल, वरिष्ठ उप प्रधान राम चंद शर्मा, मुख्य सलाहकार डीडी कश्यप, उप प्रधान सुख राम, सहित अन्यों द्वारा आचार्य शशांक कृष्ण को पगड़ी, शॉल व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। आचार्य शशांक कृष्ण ने भगवान की कई लीलाओं का वर्णन किया। इस महापुराण कथा में विशेष रूप से कृष्ण सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, राम चंद शर्मा, सुख राम, डीडी कश्यप, रोशन लाल कौंडल, जगदीश शर्मा, राकेश कौंडल, हंस राज शर्मा, दिनानाथ गर्ग, राम कौशल, भुपेंद्र कौशल, दिवाकर शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
आरपी नेगी , शिमला उम्र 87 साल और मुख्यमंत्रित्व की छह पारियां खेल चुके पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत झाेंकेंगे। पिछले कई दिनों से कुठार में आराम फरमाने के बाद शिमला वापसी पर उन्हाेंने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी। अपने निजी आवास हाेलीलाॅज में मीडिया से अनाैपचारिक बातचीत के दाैरान वीरभद्र सिंह ने केंद्र की राजनीति में राहुल गांधी के नेतृत्व की वकालत की है। उनका मानना है कि वक्त के साथ राहुल गांधी और ज्यादा परिपक्व नेता बनकर उभरे हैं और कांग्रेस को फिर से केंद्र की सत्ता में लाने के लिए राहुल गांधी के पास ईमानदार नेतृत्व क्षमता भी है और अनुभव भी है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शासकीय के आज वक्त आ गया है कि सभी कांग्रेसजनों को अपनी निजी इच्छाओं और अपेक्षाओं को बुलाकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एक नेतृत्व के नीचे खड़ा होना चाहिए और कांग्रेस को दोबारा राष्ट्रीय सत्ता में शिखर पर ले जाने के लिए काम करना चाहिए कांग्रेस की तिथि पर बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि सियासत में ऊंच-नीच होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन कांग्रेस को कोई ना तो हाशिये पर ले जा सकता है और ना ही कांग्रेस पार्टी को सिंगल आउट माना जाना चाहिए । वीरभद्र सिंह को पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस एक बार दोबारा वापसी करेगी और देश को कांग्रेस अपना नेतृत्व देगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त सभी को अपने शिकवे व शिकायतें बुलाकर कांग्रेस पार्टी की भलाई के लिए काम करना चाहिए।। वीरभद्र सिंह ने कुछ लोगों की नाराजगी को गैरवाजिब बताते हुए कहा कि वक्त के साथ सभी को समझौता करना चाहिए और यही सियासत का सत्य नियम भी है। बाक्स: विपक्ष के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार न हाे: वीरभद्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के घटनाक्रम पर बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोगों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए और उनकी बातों को इतना तूल नहीं देना चाहिए क्योंकि विपक्ष का काम सरकार की कमियां निकालना होता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह मिल बैठकर कोई बीच बचाव का रास्ता निकालें जिससे सदन का गतिरोध समाप्त हो और सदन के भीतर सार्थक चर्चा हो सके। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से खुद अपील करेंगे कि इस गतिरोध को खत्म करने की कोशिश की जाए ताकि हिमाचल प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों पर सदन में बातचीत हो और एक बढ़िया माहौल तैयार किया जाए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह जल्द ही विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे और सदन में क्या चल रहा है उसको लेकर भी जानकारी हासिल करेंगे।
आरपी नेगी , शिमला जयराम सरकार ने आज वित्त वर्ष 2020-21 का सप्लीमेंटरी बजट विधानसभा सदन में पारित किया । यह कुल 9125.12 करोड़ रुपए का है। हालांकि अनुपूरक बजट पेश हाेते वक्त विपक्ष सदन में माैजूद नहीं था। विपक्ष यानी कांग्रेस के सभी विधायक सत्र शुरु हाेने के कुछ समय बाद सदन से वाकआउट कर बाहर आए । जयराम ठाकुर अब 6 मार्च काे अपने कार्यकाल का चाैथा बजट पेश करेंगे। सदन में अनुपूरक बजट पेश करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इसमें से 8448.17 करोड़ रुपए गैर योजना कार्यों के लिए और 280.84 करोड़ रुपए योजना लागत कार्यों के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा 396.11 करोड़ रुपए का प्रावधान केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए किया गया है। गैर योजना कार्यों के लिए रखे गए पैसे में से 7999.57 करोड़ रुपए वेज एंड मीन्स एडवांस के लिए रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष वेज एंड मीन्स के तहत प्रदेश को 880 करोड़ रुपए दिए हैं। केंद्र सरकार की सुविधा का लाभ उठाने के चलते प्रदेश पर कर्जों का बोझ नहीं बढ़ा। उन्होंने कहा कि कोविड काल में राजस्व प्राप्तियां प्रभावित हुईं। इसके बावजूद प्रदेश के हर वर्ग को सरकार ने राहत दी और अब हम आर्थिक मंदी की दौर से बाहर निकलने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना स्कीमों के अंतर्गत 108 करोड़ रुपए स्वास्थ्य विभाग को भवनों के निर्माण के लिए रखे गए हैं जबकि 86.74 करोड़ रुपए उद्यान विभाग में चल रही विश्व बैंक की उद्यान विकास परियोजना पर खर्च होंगे। इसके अलावा लगभग 46 करोड़ रुपए भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के लिए रखे गए हैं। केंद्रीय योजनाओं के लिए रखी गई राशि में से लगभग 154 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर खर्च होंगे। अनुपूरक अनुदान मांगों को सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सदन में दो वित्त विधेयक भी पेश किया जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।
सीएचसी अस्तपाल दाड़लाघाट का मुद्दा ग्राम पंचायत दाड़लाघाट व नवगठित पंचायत रौडी व बरायली में खूब छाया रहा। पंचायत दाड़लाघाट व नवगठित पंचायत रौडी व बरायली में ग्राम सभा का आयोजन हुआ । ग्राम सभा में कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल विशेष रूप से मौजूद रही। कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल ने बताया कि ग्राम सभा में ग्राम पंचायत दाड़ला नवगठित पंचायत रौडी व बरायली के लोगों ने सीएचसी अस्तपाल के बारे में आवाज उठाई। वही लोगो मे इस बात में भारी नाराजगी है कि अस्तपाल का कार्य पूर्ण हुए दो वर्ष हो रहा है और आज तक इसे शुरू नही किया जा रहा है।गौर रहे कि इस सीएचसी अस्पताल के शुरू होने से दाड़लाघाट ही नही इसके इर्द गिर्द की कई पंचायते भी इसके आने से फायदा पहुंचेगा।ओर हर बीमारी के इलाज व टेस्ट आदि के लिए शिमला या अन्य जगह जाने से भी निजात मिलेगी। आजकल के हालात में भी इस अस्पताल से लोगो को राहत मिल सकती थी अगर यह सुचारू रूप से शुरू हो जाता। कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि इस सीएचसी अस्पताल के लिये बजट का प्रावधान कर सीएचसी अस्पताल को जल्द शुरू किया जाए। इस मौके पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट,रौडी बरायली ग्राम सभा में इन मुद्दों के अलावा मनरेगा,15वे वितायोग के साथ साथ वर्ष 2021-22 हेतु किए जाने वाले विकासात्मक कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल,पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंशी राम भाटिया,रौडी पंचायत की प्रधान रीना शर्मा,बरायली पंचायत की प्रधान रीता,उपप्रधान दाड़ला हेमराज,उपप्रधान रौडी जीत राम बिट्टू,उपप्रधान बरायली कृष्ण चंद भट्टी तथा पंचायत सदस्यों सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिला के विभिन्न स्थानों पर डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्राधिकरण द्वारा फरवरी माह विभिन्न विषयों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों की अध्यक्षता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष एवं जिला व सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने की। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने आज यहां दी। गुरमीत कौर ने कहा कि शांति निकेतन बाल आश्रम सुबाथू सोलन तथा बाल आश्रम अर्की के बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता, नशे के दुष्प्रभाव, गुड टच व बैड टच तथा कोरोना माहामारी से निपटने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि दुर्गा ग्राम संगठन कण्डाघाट की महिलाओं के लिए आयोजित जागरूकता शिविर में निःशुल्क कानूनी सहायता, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा कोविड-19 से बचाव के बारे में अवगत करवाया गया। शिविर में लोगों को डिजिटल माध्यम से नागरिकता का भाव, वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला व तहसील स्तर पर विधिक सहायता तथा परामर्श प्रदान करना और तस्करी व वाणिज्यिक यौन शोषण योजना 2015 के पीड़ितों की रोकथाम व बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। गुरमीत कौर ने कहा कि अधीक्षक जिला कारागार सोलन के साथ डिजिटल माध्यम से आयोजित शिविर में कैदियों के अधिकार, प्ली बारगेनिंग तथा निःशुल्क कानूनी सहायता तथा कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि फरवरी माह के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कदौर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर मेें बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, सड़क सुरक्षा नियमों तथा किशोर कानून के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत कोट, चेवा, खनलग, दानोघाट, सायरी में डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। लोगों को विधिक सहायता प्रदान करने के तरीकों तथा विभिन्न विवादों के वैकल्पिक समाधान के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर डिजिटल माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रतवाड़ी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओच्छघाट के छात्रों को जागरूक किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को सामाजिक समानता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। गुरमीत कौर ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार के सहयोग से विकास खण्ड कुनिहार की 17 ग्राम पंचायतों में डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में लोगों डिजिटल माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता, पंचायती राज संस्थाओं की न्यायिक शक्तियां, पीड़ित मुआवजा योजना, नशीली दवाओं के शिकार लोगों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, कोविड-19 से बचाव तथा मध्यस्थता एवं लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा डीएलएसए सोलन के नाम से बने यू-टयूब चैनल के माध्यम से 41 वीडियो को अपलोड किया है। इनमें जिला के विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा इस माह 11 पीड़ित प्रतिकर महिलाओं तथा 2 ऐसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मुआवजा राशि प्रदान की गई है। गुरमीत कौर ने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है
आयुष विभाग द्वारा धर्मपुर विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे एनीमिया जागरूकता शिविरों की तिथियों तथा स्थान में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने आज यहां दी। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 04 मार्च को ग्राम पंचायत आंजी मातला में आयोजित होने वाला एनीमिया जागरूकता शिविर अब 06 मार्च को आंजीमातला में ही होगा। 04 मार्च को ग्राम पंचायत दाड़वा के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनलगी में आयोजित होने वाल शिविर अब पंचायत घर दाड़वा में आयोजित किया जाएगा। 05 मार्च को ग्राम पंचायत धर्मपुर के तहत महिला मण्डल धर्मपुर में आयोजित होने वाला एनीमिया जागरूकता शिविर अब आर्य समाज मंदिर धर्मपुर में आयोजित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 मार्च, 2021 को 132 केवी सोलन विद्युत उप केन्द्र में विद्युत लाईनों के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों छावशा, वाकनाघाट, चायल, दोची तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 03 मार्च, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब की एन एस एस इकाई ने आज स्कूल प्रांगण में एक दिवसीय कैम्प लगाया । इस कैम्प में स्वयंसेवियों ने स्कूल कैम्पस में सफाई आदि की व स्कूल में आने वाले बच्चो को सेनेटाइज कर प्रवेश करवाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ इंद्र सिंह ने कहा कि कोबिड -19 का खतरा अभी तक बरकरार है अतः विद्यार्थियों का दायित्व और भी बढ़ जाता है कि वे स्कूल में कोरोना से पूर्ण बचाव रखें ,स्वयं जागरूक रहें व दूसरों को भी जागरूक करवाए ,एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी देवराज डडवाल ने कहा कि विद्यालय में एन एस एस की गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई हैं परन्तु इस बार चुनातियाँ कुछ अलग किस्म की है । कोरोना बारे जागरूकता इस बार हमारी प्रमुखता है । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मंजू अत्रि प्रवक्ता , राजेश वाला , जगतार सिंह , प्रभात सिंह , रविन्द्र सिंह राहुलदेव ,नरेंद्र जमुआल , व स्वयंसेवी प्रिया , श्रेया ठाकुर , मनीषा , अभिषेक , तमन्ना ,पलक, सोनम , अक्षी , तनीषा सरूचि आदि उपस्थित रही।
कोरोना महामारी का डर जो सब लोगों में व्याप्त है उसे दूर भगाने का सबसे बढ़िया तरीका कोविड-19 वैक्सिनेशन अभियान है। मंगलवार को हमीरपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने धर्मपत्नी सहित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोविड 19 वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को शानदार नेतृत्व दिया है। उनके नेतृत्व में दो कोरोना वैक्सीन का निर्माण देश में हुआ है। जिनके माध्यम से देश में तो लोगों का उपचार किया जा रहा है साथ ही विदेशों से भी वैक्सीन की भारी मांग हो रही है। "मुझे तो पता ही नहीं चला इंजेक्शन कब लग गया, लगाया भी की नहीं" यह कहते हुए पूर्व सीएम प्रो० धूमल ने अपील की कि देशवासी प्रदेशवासी और विशेषतः हमीरपुर वासी सभी इस कोविड 19 वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाएं, इसमें कोई दर्द नहीं होता और एक ऐसे रोग से छुटकारा पाने की संभावनाएं बढ़ जाती है जिससे आज सारा विश्व दुखी है। पिछले कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी यह इंजेक्शन लगवाया है। प्रो० धूमल ने आह्वान किया कि आओ हम सब मिलकर इस अभियान में शामिल हों, दुष्प्रचार से बचें, सब कोविड 19 वैक्सिनेशन करवाएं, सुरक्षित हो जाएं और इस अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ऋतु शीटक, सीएमओ डॉ अर्चना सोनी,मण्डल भाजपा महामंत्री सुरेश सोनी, नगरपरिषद अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय रिंटू, उदय वीर सिंह इत्यादि सहित मेडिकल स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।
दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव गत दिवस यहां सम्पन्न हो गया। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश कुमार धीमान ने दी। उत्सव का आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा आयोजित किया गया। सुदेश कुमार धीमान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिला के प्रत्येक विकास खण्ड से विभिन्न स्पर्धाओं में चयनित 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय उत्सव में हारमोनियम, तबला वादन, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक गीत, कथक, सितार तथा वाद्य यंत्र स्पर्धाएं आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि हारमोनियम स्पर्धा में सोलन विकास खण्ड के सागर ने प्रथम स्थान, कण्डाघाट विकास खण्ड के अरूण ने द्वितीय तथा धर्मपुर विकास खण्ड के पुरूषोत्तम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तबला वादन स्पर्धा में धर्मपुर विकास खण्ड के सुरेश ने प्रथम तथा कुनिहार विकास खण्ड के निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में नालागढ़ विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने प्रथम, सोलन विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने द्वितीय तथा धर्मपुर विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुदेश कुमार धीमान ने कहा कि शास्त्रीय संगीत स्पर्धा में कण्डाघाट विकास खण्ड के ईशान ने प्रथम, नालागढ़ विकास खण्ड के पवन ने द्वितीय तथा सोलन विकास खण्ड के कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक गीत स्पर्धा में कण्डाघाट विकास खण्ड ने प्रथम, नालागढ़ विकास खण्ड ने द्वितीय तथा सोलन विकास खण्ड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कथक स्पर्धा में कण्डाघाट की शबनम पहले स्थान पर रही। सितार वादन स्पर्धा में कण्डाघाट के अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारम्परिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में कुनिहार विकास खण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। विभाग युवाओं को खण्ड से राष्ट्रीय स्तर तक मंच प्रदान करता है ताकि युवा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। प्रतियोगिता में सुनीता शर्मा, डाॅ. राजेश चैहान तथा डाॅ. अभिलाषा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कोषाधिकारी सोलन श्यामा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के दीपक कुमार, सीताराम शर्मा, रक्षा वर्मा, मोहित, उमावती, चंकित, अरूण ठाकुर, बलवंत ठाकुर, प्रियंका, सुनीता तथा टीम प्रभारी गौरी शंकर, रमेश ठाकुर, नीलम राणा, मस्तराम, सितेन्द्र व अन्य उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड में एनीमिया जागरूकता शिविरों की श्रृखंला में आज ग्राम पंचायत चण्डी, बरोटीवाला तथा जाबली में 244 व्यक्तियों की जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चण्डी में 119, ग्राम पंचायत बरोटीवाला में 50 तथा ग्राम पंचायत जाबली में 75 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 03 मार्च को ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सनावर, ग्राम पंचायत गनोल के पंचायत घर, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पंचायत घर परोल, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के सामुदायिक केन्द्र बघार घाट तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला के बुरांवाला शिव मंदिर में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. कामिनी, डाॅ. रक्षा, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा ठाकुर, लता वर्मा, सोनू, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अवाहदेवी में AT स्किल हब व टाइगर फ़ॉर सिक्योरिटी प्रा. लि. के संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं को सेना व सिक्योरिटी क्षेत्र में रोज़गार स्वरोज़गार उपलब्ध करवाने के 42 दिवसीय मुफ़्त प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश के युवा अपनी मेहनत व ईमानदारी के बलबूते देश और दुनिया में रोज़गार स्वरोज़गार के क्षेत्र में एक कामयाब पहचान गढ़ने में सफल रहे हैं । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं को सेना , अर्ध सैनिक बलों व सिक्योरिटी सर्विस के क्षेत्र में रोज़गार -स्वरोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए AT स्किल हब व टाइगर फ़ॉर सिक्योरिटी प्रा. लि के संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं के लिए मुफ़्त 42 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश देव भूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है और हमारे यहाँ के युवाओं सीमा पर अपनी चिंता किए बिना देश रक्षा में डटे हैं जिसके चलते हम अपने घरों में चैन से सोते हैं। सेना में जाकर देशसेवा का जज़्बा हिमाचल में आम बात है और इसी को जज़्बे का सम्मान करते हुए इस शुरू हो रहे पहले बैच को रहने ,खाने व बाहर जिन कोचिंगों को करने के लिए मोटी फ़ीस चुकानी पड़ती है उसे यहाँ मुफ़्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इस पुनीत प्रयास के लिए मैं AT स्किल हब व टाइगर 4 सिक्योरिटी के प्रबंधक श्री हिम्मत सिंह झाला का आभार प्रकट करता हूँ” टाइगर 4 सिक्योरिटी के प्रबंधक श्री हिम्मत सिंह झाला ने कहा “ केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर युवाओं के उत्थान के लिए सदा समर्पित रहे हैं ।मेरी टाइगर 4 सिक्योरिटी प्रा. लि. देश भर में 17000 कर्मचारियों के साथ प्रमुख संस्थाओं ,कम्पनियों व महत्वपूर्ण व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है ।हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं सेना व सिक्योरिटी क्षेत्र में रोज़गार स्वरोज़गार उपलब्ध कराने के किए श्री अनुराग ठाकुर जी के मार्गदर्शन में हम मुफ़्त प्रशिक्षण शिविर अवाहदेवी में लगा रहे हैं ।आगे इसकी संख्या ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ सके इस दिशा में हमारा प्रयास रहेगा। इस कार्यक्रम से सम्बंधित सभी जानकारी समय समय पर उपलब्ध कराई जाएगी व atskillshub@gmail.com एवं 8130082213 मोबाइल नम्बर पर आप इस प्रोग्राम की अधिक सूचना प्राप्त कर सकते हैं”
आत्मनिर्भर भारत की नींव मज़बूत करने में ग्राम पंचायतें भी सहयोग करें। पँचायत प्रतिनिधी अपनी अपनी पंचायतों में लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाकर स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की और प्रेरित करें। सोमवार को समीरपुर स्थित आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे हमीरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत ललीन के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही। प्रो० धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी कई योजनाएं हैं जो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनाने में सक्षम हैं। सम्बंधित ब्लॉक समिति अधिकारी के कार्यालय से इन योजनाओं के बारे में जानकारी एकत्रित करें या फिर पंचायतों में विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविर आयोजित करवाएं। इन योजनाओं का लाभ महिला पुरुष युवा सभी ले सकते हैं और अपने पैरों पर खड़ा हो सकते हैं। राष्ट्र के आत्मनिर्भर होने के लिए ग्राम पंचायतों का आत्मनिर्भर होना बहुत ज़रूरी है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ललीन के तीन बार के रह चुके प्रधान और एक बार उपप्रधान राज कुमार, उनकी धर्मपत्नी व वर्तमान प्रधान आशा देवी, बूथ अध्यक्ष ललीन रवि दत्त, जगदीश जंबाल झगड़ियानी, सूबेदार राजेश कुमार, अमर सिंह, गणेश कुमार, पुनीत कुमार, सतीश कुमार, अमन कुमार व सैंकी इत्यादि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में विद्यालय स्तरीय शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने की। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कोविड 19 महामारी के दौरान सुरक्षा एवं छात्रों की पढ़ाई के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे परीक्षा के लिए छात्रों की तैयारी के साथ साथ उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से भी बचाएं।व्यक्तिगत स्वच्छता, छात्रवृत्ति,मध्यान्ह भोजन योजना,क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित सदस्य और पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय में विकास कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और परीक्षा की तैयारी से संबंधित टिप्स प्रदान किए। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय में 31 मार्च को पुनः शिक्षा संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर,पंचायत उप प्रधान प्रकाश गौतम,प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी,एसएमसी अध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित लगभग 75 अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत घनागुघाट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान मधुबाला ने की। इस ग्राम सभा में पँचायत के उपप्रधान प्रवीण ठाकुर द्वारा लाए गए चोली प्रथा को बन्द करने के प्रस्ताव पर उपस्थित सभी लोगों ने सहमति जाहिर करते हुए इसे बन्द करने को पहल की है। उप प्रधान प्रवीण ठाकुर ने कहा कि दाह संस्कार के दौरान मृत शरीर पर कपड़ा डालने यानि चोली प्रथा को पंचायत के अंदर बन्द करने को लेकर लोगों ने अपनी सहमति देकर प्रस्ताव को पारित किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रथा पर रोक लगने से इसपर खर्च होने वाले धन का सही से सदुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दाह संस्कार में भाग लेने वाले लोग यदि मृत शरीर पर ओढ़ने वाले कपड़े पर खर्च किए जाने वाले धन को उसी परिवार या किसी अन्य जरुरतमंद लोगों के लिए खर्च करे तो वह अधिक पुण्य का भागी होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में इस प्रस्ताव के अलावा मनरेगा,15वे वितायोग के साथ साथ वर्ष 2021-22 हेतु किए जाने वाले विकासात्मक कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर बलदेव ठाकुर,प्रेमचंद,देवीचंद,धर्मपाल,कुलदीप,सोनिया,सावित्री,कुसुमलता व उमावती सहित अन्य पंचायत वासी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत बागा (करोग) में पहली ग्राम सभा हुई। पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान पंचायत को स्वच्छ रखने को लेकर चर्चा हुई। ग्राम सभा मे पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा उप-प्रधान श्याम लाल चौहान व बीडीसी सदस्य बनीता चौहान ने भी भाग लिया। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने कहा कि इस दौरान सभी सातों वार्ड सदस्यों ने पहली ग्राम सभा में उपस्थित पुरी पंचायत के सदस्यों का दिल से आभार एवं धन्यवाद किया। क्योंकि आपकी उपस्थिति से ही इस ग्राम सभा का कोरम पूरा हो पाया और आगामी कार्यों की रुप रेखा तैयार की गई और वो आप सभी के बीच सुनाई गई भविष्य में भी आप सभी पंचायत के वाशिंदों से यही आशा करते हैं कि अपनी इस पंचायत को विकास के पथ पर अग्रसर करने में अपना सहयोग देंगे। अंत में आदर्श महिला मंडल की अध्यक्षा सुख देई चौहान और समस्त आदर्श महिला मंडल की सदस्यों के साथ पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर,बीडीसी सदस्य बनीता चौहान ने पौधारोपण किया।
हिमाचल प्रदेश में सरकार के निर्देशानुसार रविवार को पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गई। पहली ग्राम सभा की इस बैठक में लोगों से विकास कार्यो को लेकर चर्चा की गई। कुनिहार खण्ड की ग्राम पंचायत दानोघाट में पहली ग्राम सभा का आयोजन पंचायत परिसर में प्रधान मंजू देवी की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा मे सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग लिया।दानोघाट पंचायत के सभी वार्ड के लोगों ने बढ़चढ़ कर ग्राम सभा मे भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपनी मांगे ग्राम सभा मे रखी। ग्राम पंचायत की यह पहली बैठक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। दानोघाट ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक तकनीकी सहायक कर्मचंद की उपस्थित में आयोजित की गई। पंचायत में ग्राम सभा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।ग्राम सभा की बैठक में विकास कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रधान मंजू देवी उपप्रधान टेक चंद,तकनीकी सहायक कर्म चंद कौशल और समस्त वार्ड सदस्यों सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।
राम मंदिर निर्माण के लिए चले समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद दाड़लाघाट इकाई ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार का समर्पण बढ़ चढ़कर हो रहा है।यह मंदिर केवल मंदिर ही नहीं अपितु इसके साथ-साथ यह देश विदेश के लिए शोध का केंद्र स्थापित होने वाला है। इस अवसर पर जिला प्रचारक श्री देव ने कहा कि बड़ी लंबी लड़ाई हुआ संघर्ष के बाद आज श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जो कि हिंदू समाज के लिए गर्व का विषय है। इसी समर्पण अभियान में दाड़लाघाट नगर के महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार निवासी अश्वनी ठाकुर (सन्नी) के परिवार ने ₹101000 (एक लाख एक हजार रुपए का समर्पण किया और प्रत्येक हिंदू समाज के सदस्य से इस समर्पण में बढ़-चढ़कर अपना समर्पण करने का आवाहन भी किया। परिवार के सभी सदस्यों ने स्वयं प्रेरणा से राम मंदिर के लिए खुशी खुशी अपना समर्पण दिया।और कहा कि सभी को इस नेक कार्य के लिए स्वयं बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए।इस अवसर पर जिला प्रचारक श्री देव,नगर विस्तारक हरीश,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप गौतम,नगर महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख अश्विनी ठाकुर,रमेश ठाकुर,देवराज ठाकुर,कुलदीप ठाकुर,अनु चंदेल,भावना चंदेल,पूनम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमवार को भाजपा अर्की मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भराड़ीघाट में शुरू हुआ।शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा ने किया। उन्होंने भाजपा के इतिहास को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मजबूत करना ही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहीं है। शिविर के दुसरे सत्र मे प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने कहा कि महिलाएं आज राजनीति मे अहम भूमिका निभा रही है।शिविर में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।शिविर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल,पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप,मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय,जिला अध्यक्ष आशुतोष व सभी बूथ अध्यक्षों,महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सभी मंडल,जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
रविवार को हमीरपुर के सर्वहित सुधार सभा भवन में आयोजित भाजपा हमीपुर मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समारोप सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही। हमीरपुर भाजपा मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग के समारोप सत्र में पहुंचने पर विधायक नरेन्दर ठाकुर की अगुवाई में मण्डल भाजपा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा को कार्यकर्ताओं को समझाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, समाजिक और आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, शोषणमुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथ निरपेक्षता, सर्वधर्मसमभाव और मूल्यों पर आधारित राजनीती इन सब पंचनिष्ठाओं को 6 अप्रैल 1980 को पार्टी के स्थापना दिवस पर स्वीकार कर अपनाया गया और बाद में यही पंच निष्ठाएं हमारी पार्टी की पहचान पार्टी विद ए डिफरेंस बन गयी। इन सभी पंच निष्ठाओं को मूलमंत्र बनाकर पार्टी ने शुरुआत की और वर्तमान स्वरूप में पहुंच कर अब विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में पार्टी की पहचान बन चुकी है। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राज कुमारी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिले के बद्दी में भाजपा आईटी विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आईटी विभाग वास्तव में प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि का प्रभावी ढ़ग से प्रचार प्रसार कर राज्य में राज्य सरकार के साथ-साथ भाजपा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राज्य भाजपा की उपलब्धियों के प्रसार के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब देना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि 11 जिला परिषदों में से 9 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने विजय हासिल की जबकि कांग्रेस केवल दो जिला परिषद ही जीत पाई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नगर निगम चुनावों में और उसके बाद 2022 के विधान सभा चुनावों में भी कांग्रेस को उसकी असली जगह दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र का नेतृत्व सशक्त नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है, जो विश्व नेता के रूप में उभरे हैं।मुख्यमंत्री ने राज्य भाजपा आईटी विभाग से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए ग्राम सभा से विधानसभा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास और पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया, पूर्व विधायक विनोद चंदेल और केएल ठाकुर भी रहे उपस्थित ।
विधानसभा में कांग्रेस द्वारा राज्यपाल की गाड़ी रोकने व धक्का मुक्की करने पर भाजपा अर्की मंडल ने भराड़ीघाट में मुकेश अग्निहोत्री का पुतला फूंका। इस घटना पर अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस ज्यादा न उछले अपनी हद में रहे। इस तरह की हरकतों का अंजाम बुरा होगा। इस मौके पर अर्की मंडल के समस्त पदाधिकारी व युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्री ने की। उन्होंने बैठक में आए हुए सभी ग्राम पंचायत हाटकोट के लोगों का धन्यवाद किया व आगामी कार्यों के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। वही ग्राम पंचायत सचिव रविंदर कुमार ने त्रैमासिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। मनरेगा बजट बारे में अनुमोदन, ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी, साथ ही ग्राम पंचायत का वार्षिक बजट भी पारित किया गया। वही इस मौके पर उपप्रधान रोहित जोशी, वार्ड सदस्य प्रदीप पुरी, रक्षा शर्मा, संजय जोशी, पूजा ठाकुर, विमला शर्मा,तेजेंद्र कुमार ,कल्पना व अनिल कुमार सहित ग्राम पंचायत हाटकोट के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रविवार को दाड़लाघाट के ग्राम पंचायत दावटी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्राम सभा में पंचायत के समस्त लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।ग्राम सभा में मनरेगा सेल्फ व 15वां वित सेल्फ का अनुमोदन किया गया तथा आवास योजना, पेंशन योजना, गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभार्थियों का चयन किया गया। ग्राम सभा के पश्चात समस्त लोगों ने पंचायत मुख्यालय शिवनगर व इसके आसपास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा, उपप्रधान हीरा सिंह कौंडल, वार्ड सदस्य लेखराज, बृजलाल, रीता, हेमलता शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक मोहनलाल, जगदीश व मीना शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह विधानसभा में विपक्ष का सामना करने में सक्षम नही है और इसी वजह से विपक्ष के सवालों ।से बचना चाह रही है। उन्होंने विधानसभा परिसर में राज्यपाल के साथ हुई घटना पर दुःख जताते हुए भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि यह सब उन्होंने सरकार के इशारे पर एक सोची समझी साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने इसके लिए भाजपा नेताओं को दोषी ठहराया है, जिन्होंने कांग्रेस विधायकों के साथ धक्का मुक्की की। राठौर ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित चार अन्य विधायकों को बजट सत्र की शेष पूरी अवधि के लिए सदन से निष्कासित करने के फैसले पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि सरकार का यह असवैंधानिक व एकतरफा फैंसला है, जिसे सहन नही किया जा सकता। उन्होंने इस फैंसले को तुरंत रद्द करने की मांग की है। जिससे विधानसभा में सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चल सकें व जनसमस्याओं पर कोई सार्थक चर्चा हो सकें। राठौर ने कहा है कि कांग्रेस विधायकों पर सरकार की यह एकतरफा कार्यवाही है। उन्होंने कहा है विधानसभा उपाध्यक्ष व अन्य ने जिस ढंग से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ धक्का मुक्की की है, इसका पूरा साक्ष्य मीडिया के पास है, उन पर कार्यवाही होनी चाहिए थी, न की कांग्रेस नेताओं पर। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष की आवाज़ को नही दबाया जा सकता। कांग्रेस केवल यह चाहती थी कि राज्यपाल महोदय अपना पूरा अविभाषण पड़ते। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहती तो इस सारे विवाद को टाला सकती थी। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा को प्रदेश विधानसभा की उच्च परंपराओं का निर्वाहन करते हुए विपक्ष का सम्मान करना चाहिए।
कुल्लू पुलिस नशा तस्करों को बक्शने के मूड में बिल्कुल नहीं है। पुलिस सख्ती से नशा तस्करों पर निशाना साधे हुए है। कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान में देररात एक और सफलता हांसिल की है। बंजार में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक 19 वर्षीय युवक से भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शनिवार देर रात साई रोपा नामक स्थान पर वाहनों की चैकिंग के लिए नाकाबंदी की थी, उसी दौरान एक कार एचपी 86-1435 गुशैणी से बंजार की ओर जा रही थी। पुलिस ने कार की चेकिंग के दौरान युवक के पास से चार किलो एक सौ दस ग्राम चरस की खेप बरामद की। उन्होंने कहा कि पुलिस की नशा तस्करों पर पैनी नजर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
रविवार को भांबला में एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह से मिला। जिसमें ग्राम पंचायत बांग्ला की प्रधान सुनीता देवी, सुलपुर जबोट के प्रधान रवि राणा, उप प्रधान ग्राम पंचायत भांबला रमेश ठाकुर, सभी वार्ड मेंबर तथा स्थानीय पंचायत व साथ लगती पंचायतों के लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक से आईटीआई बतेल के भवन का निर्माण भामला में चिन्हित भूमि पर ही करने का अनुरोध किया। विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने आईटीआई के भवन का निर्माण भांबला में ही करने का पूर्ण आश्वासन दिया। इसके लिए प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित सभी सदस्यों ने विधायक धन्यवाद किया तथा आशा व्यक्त किया है उन्होंने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा।
रविवार को शुभम कैफे दुआडा में संघ की अध्यक्ष सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिला। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी को प्री नर्सरी में मर्ज किए जाने की सरकार से मांग की है। इस दौरान संघ ने एक मांग पत्र भी शिक्षा मंत्री को सौंपा। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। संघ ने मांग की है कि प्री नर्सरी में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं को अध्यापिका के पद पर प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। संघ ने कहा कि स्नातक स्तर की कार्यकर्ताओं को बरिष्टता के आधार पर लिया जाए। इस अवसर पर लता, हुमा, झरना, सुनीता, यशोदा, शांता, रीना, हीरा, दुर्गा, सुनीता, कांता, कृष्णा, इंद्रा, फुला, रेशमा, शांता, बिमला, दुर्गा, योगशनी उपस्थित रही।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जमवाल ने विधानसभा सत्र में हुई अप्रिय करार देते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस नेताओं द्वारा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के साथ विधानसभा सत्र के प्रथम दिन दुर्व्यवहार किया गया, उससे हिमाचल शर्मसार हुआ है। विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब राज्यपाल के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों, राज्यपाल की एडीसी और नेताओं का अपमान किया, इनके किए गए कृतज्ञ चल चित्रों के माध्यम से सामने आए हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस के नेता पूरे प्रदेश में प्रेस वार्ता एवं धरना प्रदर्शन कर अपनी गलती को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। आज कांग्रेस का असली चेहरा एक बार फिर जनता के सामने सार्वजनिक हो गया है। जिस प्रकार से उन्होंने गुंडागर्दी विधानसभा के अंदर दिखाने की कोशिश की है, वह सोच से भी परे एवं निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। केवल यही एक कारण है कि इनका अंतर्द्वंद जनता के सामने विभिन्न रूपों में बाहर निकल कर आता है। आज भी प्रत्येक नेता अपना वर्चस्व बनाने के लिए इस प्रकरण पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है, उनको पता लग गया है कि जनता ने उनको नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल में ही नहीं पूरे देश भर में अपना धरातल पर स्थान खोती चली जा रही है बड़ी जल्दी कांग्रेसी एक क्षेत्रीय दल से भी नीचे की पार्टी बन जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा का मानना है कि इस गलती के लिए जो एफ आई आर दर्ज हुई है, वह पूरी तरह से ठीक है। जिस प्रकार से इस कृतिज्ञ पर नेताओं पर कार्रवाई होगी और हो रही है वह भी बिल्कुल उचित ह। ऐसा प्रकरण फिर ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार को कड़े से कड़े निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समस्त नेताओं को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और प्रण लेना चाहिए कि ऐसा प्रकरण इतिहास में फिर ना हो।
बंजार विधानसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने अपनी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के दुर्गम ग्रामीण इलाकों की पदयात्रा करके टीम सहित जहां जनता की जन समस्याओं को सुना। दो दिवसीय पदयात्रा के दौरान आदित्य विक्रम सिंह ने क्षेत्र के अनेक देवी-देवताओं के देवालयों मंदिरों में आशीर्वाद प्राप्त किया। वंही, गत दिनों ग्राम पंचायत गाडापारली के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र मझाण में हुए भीषण अग्निकांड के 5 प्रभावित परिवारों का दुख दर्द सांझा करते हुए उन्हें सांत्वना देने मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों को राहत राशि भी आवंटित की। उन्होंने सरकार व प्रशासन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्य में तेजी लाने की अपील की ताकि समय रहते प्रभावितों के आशियाने बन कर तैयार हो सके। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान स्थानीय पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों प्रधान यमुना देवी, उप प्रधान अजय कुमार, वार्ड पंच मैल रमेश चंद, वार्ड पंच मझाण यान दासी ,पूर्व उप प्रधान लिखित राम, पूर्व उप प्रधान लालचंद, नंबरदार पुने राम ,स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधानों, युवक मंडल के सदस्यों ने क्षेत्र की अनेक समस्याओं को पूर्व प्रत्याशी के समक्ष सांझा करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार से मैल से मझाण सड़क निर्माण की मांग, मझाण वासियों सहित हाईस्कूल व प्राइमरी स्कूल मझाण में पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग, हाई स्कूल के लिए स्वीकृत शिक्षकों के पद भरने की मांग, हाई स्कूल व प्राइमरी स्कूल मझाण में अध्ययनरत 120 स्कूली छात्र छात्राओं के शौचालय में पानी उपलब्ध करवाने की मांग, मोबाइल नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए एयरटेल और जिओ के टावर लगवाने की मांग सरकार के सामने रखी थी। लेकिन सरकार को 3 वर्ष हो चुके अभी तक उनकी एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। आदित्य विक्रम सिंह ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता शमशी से मांग की है कि अगर 2 सप्ताह के भीतर हाई स्कूल मझाण सहित मझाण वासियों की वर्षों पुरानी पेयजल मुहैया करवाने की मांग के मुताबिक पेयजल सुविधा बहाल नहीं की, तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विभाग का घेराव करंगे। इस दौरान ग्राम पंचायत गाडापारली के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित वीसीसी बंजार के सचिव मोर सिंह ठाकुर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बंजार के पूर्व प्रधान गोपाल भारद्वाज सहित स्थानीय पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेसियों युवा कांग्रेसियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। सड़क हादसे में दिल्ली के तीन सैलानियों की मौैत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा आईटी कमांद से 14 किमी दूरी पर कुल्लू की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ है। मरोगी नामक स्थान पर कार नंबर DL 10C 0878 सड़क से 800 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में हरवीन संधु (34), रमेश चंद्र (49) और योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। हालाँकि, हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ये बात उपण्डलाधिकार कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने कही। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है की महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं के लाभ घर-घर पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों की नवीनतम स्थिति पर भी चर्चा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो आंगनवाड़ी केन्द्र निजी भवनों में चल रहे हैं, उन्हें नजदीकी राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवनों में स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें ताकि नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं तथा वातावरण उपलब्ध हो सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में बेटी है अनमोल योजना के प्रथम तथा द्वितीय घटक में वर्ष 2020-21 में 298 पात्र लाभार्थियों को 7.16 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है। बैठक में बेटी है अनमोलन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, महिलाओं के उत्थान के लिए स्वरोजगार योजना, बेटी है अनमोल, सशक्त महिला योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए मुहिम अभियान पर भी चर्चा की गई। मुहिम के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य, विधिक, आय सृजन गतिविधियों, कौशल विकास, वित्तीय सुरक्षा पर जानकारी प्रदान की जा रही है। बैठक में पोषण अभियान के सफल कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के अंतर्गत शून्य से 6 वर्ष आयु के बच्चों के छोटे कद को कम करने, पोषण की कमी के कारण वजन की कमी की समस्या में कमी लाने, रक्त की समस्या में कमी लाने तथा किशोरियों एवं महिलाओं में रक्त की कमी की समस्या को कम करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को योजना के तहत दिए गए लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा गया ताकि वर्ष, 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम मार्च से 15 मार्च, 2021 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। बैठक में ग्राम पंचायत सिरीनगर की प्रधान रविंद्र कौर, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, एसईबीपीओ मंजूला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं तथा सहायिकाएं उपस्थित थीं।
लाहुल-स्पिति व मनाली की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बारिश व बर्फ हुई है। मौसम ने एकदम करवट बदली है। निचले क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। जिससे किसानों व बागवानो में खुशी की लहर है। पिछले कुछ माह से बारिश न होने से सभी परेशान थे। फसलों को भी नुकसान हो रहा था। शुक्रवार शाम से कुल्लु मनाली के मौसम में बदलाव हुआ है। जिसमें तूफानी हवाएं व हल्की बारिश की बूंदे भी हुई हैं। शनिवार को सुबह से ही मौसम खराब होने और पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं मनाली-केलांग वाया अटल टनल रोहतांग मार्ग वाहन सेवा बंद हो गई है। रोहतांग में 15 सेंटीमीटर, कोकसर में 10 सेंटीमीटर और अटल टनल में 5 सेंटीमीटर बर्फ़बारी हुई है। ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से अटल टनल रोहतांग होकर यात्रा न करने की अपील की गई है। अगर आपात्त स्थिति में यात्रा करनी पड़े तो प्रशासन को सूचित करें।
जिला कुल्लू भारतीय जनता युवा मोर्चा 3 मार्च को कुल्लू शहर के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का घेराव करेगी। वहीं बीते दिनों विधानसभा सत्र के दौरान कुल्लू के विधायक के द्वारा किए गए प्रदर्शन की भी भाजयुमो ने निंदा की है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के परिधि गृह में भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कुल्लू भाजयुमो के अध्यक्ष नवल नेगी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 मार्च को जिला कुल्लू के सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारी कुल्लू में कांग्रेस विधायकों के द्वारा किए गए अशोभनीय व्यवहार को लेकर प्रदर्शन करेंगे और सदर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का भी घेराव किया जाएगा। नवल नेगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ऐसी घटना पहली बार हुई है, जिससे विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा और इस मामले को लेकर भाजयुमो भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
हिमाचल सरकार में मुख्यसचेतक व जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा ने ग्राम सभा से विधानसभा के तहत जुब्बल क्षेत्र के आंटी, झालटा, गिलटाड़ी पंचायतो का दौरा किया। बरागटा ने सबसे पहले माता हाटेशवरी के दर्शन किये और स्थानीय जनता की समस्याओं का निवारण किया। स्थानीय जनता ने मुख्यसचेतक नरेंद्र बरागटा का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया व इस भव्य स्वागत के लिये नरेंद्र बरागटा ने सभी पंचायत वासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा की मंदिर के लिये लाइटे, पार्क के सोहदर्यकर्ण, पार्किंग तथा माता रानी के दरबार के दो गेट के लिये 4.5 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई है। नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि जुब्बल नावर कोटखाई आदर्श विधानसभा बनाई जायेगी। स्नेल से हाटकोटी के लिये 93 करोड़ आवंटन किया गया है। साथ ही ठयोग हाटकोटी सड़क में बन रहे पुल 6 महीने में लगभग तैयार हो जायगे। खड़ापत्थर में नेशनल हाइवे का सब डीविजन के लिए टेंडर जल्द आवंटन किये जायगे। नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि 100 करोड़ की लागत से सेब बहुल क्षेत्र में प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जायेगा। उन्होंने ने कहा है कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेवारी देखे और जनता के कार्य मे कोई कोताही न बरतें। नरेंद्र बरागटा ने आंटी, झालटा व गिलटाड़ी पंचायत की स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया व प्रशासन कर्मियों से आग्रह किया कि पंचायत के लंबित पड़े कार्यों को प्राथमिकता पर सम्पूर्ण करे। एसडीएम B.R शर्मा, मण्डल महामंत्री सतीश पीरटा, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र धोलटा, अशोक जस्टा, सुशील कदशोली, अशोक चौहान, इंद्र चौहान, जतिन चौहान, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता, संचाई योजना के अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी कर्ण सिंग, झालटा पंचायत प्रधान महाबीर झगटा, उप प्रधान प्रदीप, गिलटाड़ी पंचायत प्रधान नैना तनेटा, आंटी पंचायत प्रधान रविंदर रावत, अनन्त लाल केसटा, भगवान सिंग भगलेट, पपु झगटा आदि मौजूद रहे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मार्कण्डेय आज 'फ़ेस्टिवल ऑफ फ़ेस्टिवलस'-'स्नो फ़ेस्टिवल' में शिरकत करने अपनी द्विदिवसीय दौरे पर जोबरंग पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत- सम्मान किया। जोबरंग योर में विशेष रूप से भाग लेते हुए आज तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मार्कण्डेय ने आज लुप्त हो रही जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को स्नो फ़ेस्टिवल के माध्यम से पुनर्जीवित करने व सहेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास विभाग द्वारा इन उत्सवों के बारे में जानकारी को संग्रहित कर पुस्तिका के रूप में प्रकाशित किया जाएगा ताकि शेष विश्व व आने वाले भविष्य के लिए भी इस सांस्कृतिक इतिहास को सुरक्षित रखा जा सके। डॉ मारकंडा ने कहा कि आदि पर्व योर उत्सव वाम तट पर बसे सभी गांव में सदियों से मनाया जाता रहा है, लेकिन आज ये पर्व कुछ ही गाँव तक सिमट कर रह गया है। पटट्न घाटी के जोबरंग गांव में तीन दिनों तक चलने वाला योर उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ की कई सांस्कृतिक परम्परायें अति प्राचीन हैं। इस दौरान उन्होंने योर परम्परा के निर्वहन को लोगों के साथ मिलकर देखा। उन्होंने यहाँ के पारम्परिक लोक नृत्य में भी भाग लिया। योर उत्सव की विशेषता है कि इसमें बर्फ़ का 8 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाता है, और पारम्परिक वेशभूषा में मुखौटा पहनकर प्रकृति की पूजा की जाती है। इलाके में अच्छे फसल व खुशहाली की कामना की जाती है। योर उत्सव शिव की पूजा से सम्बंधित है। वही लोगों का कहना कि योर उत्सव सदियों से मनाते आ रहे है। बीच मे कुछ साल पहले योर उत्सव को मनाना बन्द किया तो प्रकृति के प्रकोप से ग्लेशियर आने से गांव के कई घर दबे गए। फिर देव दोष के प्रकोप से छुटकारा के लिये हर साल योर उत्सव मनाते आ रहे है। उन्होंने स्नो फ़ेस्टिवल के माध्यम से संस्कृति से पर्यटन को जोड़ने के प्रयासों के लिए डॉ मार्कण्डेय का आभार प्रकट किया। जनजातीय विकास मंत्री राम लाल मारकंडा ने कहा कि 'स्नो फेस्टिवल' के माध्यम से समृद्ध सांस्कृति जो लुप्त हो रही थी उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है और घाटी की समृद्ध संस्कृति व त्योहारों को पर्यटन से जोड़ा जा रहा है जिसके लिये अधिक से अधिक होम स्टे रजिस्टर किया जा रहा है, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव घरोह निवासी प्रभात ठाकुर ने बेहतरीन आविष्कार किया है। उन्होंने बिना रिमोट के उड़ने वाला पहला स्वदेशी ड्रोन बनाया है। यह ड्रोन गूगल मैप की मदद से जगह को तलाश कर वहां दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचाएगा। प्रभात ठाकुर ने 100 फीसदी आटोमेटिक फीचर वाला स्वदेशी ड्रोन तैयार किया है। यह ड्रोन पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। यह पहाड़ी राज्यों के दुर्गम क्षेत्रों में भी दवाइयां और सामान पहुंचाने में काफी मददगार होगा। इसकी खास बात यह है कि अगर बीच रास्ते में ड्रोन की बैटरी खत्म हो जाए या सिग्नल टूट जाए तो जहां से उड़ान भरी थी, वहां यह खुद सुरक्षित पहुंच जाएगा। कोर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के विशेषज्ञ प्रभात ठाकुर का यह स्वदेशी ड्रोन केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की स्वदेशी माइक्रो प्रोसेसर चैलेंज प्रतियोगिता में शामिल हुआ था। प्रभात ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण में देश की करीब 6000 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। अगली प्रतियोगिता टॉप 25 के लिए है। टॉप 100 में पहुंचने पर केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने उन्हें एक लाख रुपये की राशि बतौर इनाम दी। इस राशि का इस्तेमाल प्रभात टॉप 25 के लिए प्रोजेक्ट पर काम करने में खर्च करेंगे। प्रभात 3 वर्षों से इस ड्रोन पर मेहनत कर रहे हैं।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव स्यार में 28 फरवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।


















































