आज जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पिओ में रिटर्न रस्तमान 3 किन्नौरी वीडियो एल्बम का विमोचन वन निगम उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश, सूरत नेगी द्वारा किया गया। इस उपलक्ष पर उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव हारा, सुभाष नेगी, उमाशंकर, भूपेंद्र नेगी व रिटर्न रस्तमान 3 की पूरी टीम इस मौके पर मौजूद रही। किन्नौरी वीडियो को अपनी आवाज से जिला किन्नौर की सुप्रसिद्ध गायिका मानसी नेगी व अरविंद रस्तमान ने सजाया है। इस एल्बम में किन्नौर के सुप्रसिद्ध संगीतकार दीपक पासन ने अपना संगीत दिया है। इस वीडियो में किन्नौर के अदाकार कृष रस्तमान, प्रियंका सूर्यान व हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध अदाकारा शिवानी ठाकुर वह सभी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को दर्शाया है। वीडियो का फिल्मांकन गुरु वर्क द्वारा हिमाचल के तातापानी, मशोबरा, नालदहरा, रेणुका व किन्नौर जिला के चोहारा में शूट किया गया है। इस एल्बम के निर्माता-निर्देशक अरुण रस्तमान ने विशेष तौर पर किन्नौर के गायक राजीव मेहता का धन्यवाद किया।
फर्जी दस्तावेजों से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की ऊना जिले की एक शाखा से साठ करोड़ का ऋण हड़पने के आरोपों में फंसी अंब की क्रेस्ट स्टील ऊना प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अब प्रवर्तन निदेशालय ने निशाने पर ले लिया है। विजिलेंस की जांच के बीच अब ईडी ने भी इस ऋण घोटाले में मनी लॉड्रिंग की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो से केस से संबंधित रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। अभी तक की विजिलेंस जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि बैंक से ऋण लेने के लिए कंपनी ने गलत जानकारियां दीं। साथ ही जो दस्तावेज जमा किए, वह भी फर्जी थे। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों की मदद से साठ करोड़ से ज्यादा का ऋण लेकर उसे हड़प लिया। जांच में पता चला है कि ऋण की राशि को धन शोधन कर किसी अन्य जगह निवेश कर दिया गया। ऐसे में अब विजिलेंस ने ईडी को इसकी जानकारी दे दी थी।
हिमाचल प्रदेश में कई निजी कॉलेज बिना एफिलेशन के चल रहे हैं। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आयोग ने 20 फरवरी तक सभी निजी कॉलेजों से नए परफार्मा पर संबद्धता से लेकर प्रिंसिपलों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मांगी है। जानकारी न देने वाले कॉलेज प्रबंधकों को 25 फरवरी के बाद नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा। 14 निजी कॉलेज कार्यकारी प्रिंसिपलों के हवाले हैं, जबकि 17 में प्रिंसिपल ही नहीं हैं। कई कॉलेजों में प्रिंसिपल निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके हैं। निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की जांच के बाद अब निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच शुरू हुई है। प्रदेश के सभी निजी डिग्री, तकनीकी, बीएड, इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी कॉलेजों के प्रिंसिपलों का ब्योरा मांगा गया है। आयोग के अध्यक्ष अतुल कौशिक ने बताया कि निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों की जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। मामला गंभीर है। आयोग की जांच कमेटी सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि अभी करीब 100 कॉलेजों के दस्तावेज जांचे गए हैं। कुछ कॉलेजों के पास आवश्यक दस्तावेज ही नहीं हैं। ऐसे में सभी कॉलेजों से संबद्धता को लेकर दस्तावेज देने के लिए कहा गया है।
शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में 15 फरवरी जेष्ठ सोमवार को गुफा विकास समिति के सौजन्य से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर , उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि रविवार 14 फरवरी सुबह से गुफा में दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा जिसको सोमवार 15 फरवरी को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारा आरम्भ कर दिया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारा ग्रहण करने की अपील की है। इसके अलावा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि गुफा के अंदर धूप जलाना, शोर मचाना व फोटो खींचने की मनाही है।
केंद्र सरकार के कॉर्पोरेट सेक्टर से बफादारियों व जनता के साथ लगातार चल रही गद्दारियों के बीच अब पेट्रोल 100 का आंकड़ा छूने लगा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 94 रुपए 36 पैसे हो चुकी है, जबकि दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 88 रुपए के करीब पहुंच गया है। लोकतंत्र को लूटतंत्र बना चुकी सरकार ने पेट्रोल की कीमतों को बाजार के हवाले कर दिया है और जनता अब पेट्रोलियम कंपनियों के रहमोकरम पर है। वह जितना लूटें जैसे लूटें सरकार ने कह दिया है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। राणा ने कहा कि यह उसी पार्टी की सरकार है जो कांग्रेस कार्यकाल में पेट्रोल की कीमत चार आने बढऩे पर सड़कों पर उतरकर रोज हंगामे करती थी और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेलों का हवाला देकर जनता को गुमराह करती थी लेकिन अब पेट्रोल की कीमतों पर लोकतंत्र को लूटतंत्र बना चुकी सरकार पेट्रोल की कीमतों पर मूक और मौन है। बेरोजगारी व महंगाई से तंग आ चुकी जनता अब इस लूट तंत्र का लगातार शिकार हो रही है। लेकिन देश का दुर्भाग्य यह है कि जनता द्वारा अर्जित टैक्स का प्रबंधन जनादेश देकर जनता ने जिस पार्टी के हवाले किया है वह पार्टी अब जनता को छोड़कर कॉर्पोरेट सेक्टर की हिमायती बन कर उनकी पैरवी कर रही है। देश में सरकारी उपक्रम ऑन सेल हैं। सरकार की तानाशाही के चलते अब कृषि उत्पादों पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिसके कारण देश का किसान सड़कों पर हाल-बेहाल है। सिस्टम से आज जनता का भरोसा उठ चुका है। सत्ता की तानाशाही में मीडिया व विपक्ष को पंगु बनाकर रख दिया है। देश हित में जनता की आवाज उठाने वाले लोगों को देशद्रोही करार दिया जा रहा है। राणा ने कहा कि अगर यही आलम रहा तो आम आदमी का जीना दुश्वार हो जाएगा। सरकार के मंसूबे बता रहे हैं कि तानाशाही के दम पर सरकार इस देश में लोकतंत्र के खात्मे पर लगी है और भविष्य में इस देश पर अगर तानाशाही हावी हो जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित शिमला-कालका तक रेलकार के सफर का आनंद लिया। उन्होंने इस दौरान बड़ोग रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल की। राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर वसंथा बंडारू दिन में करीब १ बजे बड़ोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें स्टेशन का दौरा करवाया। उन्होंने स्टेशन भवन, सुरंग और कार्यालय भवन का दौरा किया। यह कार्यालय भवन वर्ष 1902 का बना है। उपाध्याय ने राज्यपाल को कर्नल बड़ोग और अंग्रेज अधिकारी हरिंगटन से जुड़ी बड़ोग के इतिहास से संबंधित जानकारी दी। राज्यपाल ने नेल्स टोकन इंस्ट्रूमेंट को भी देखा, जिस की मदद से रेल चलाई जाती है। राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि जब वह केंद्रीय रेल राज्यमंत्री थे, उन्होंने धरोहर रेल मार्गों के संवर्धन की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिमला- कालका रेलमार्ग अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है और यह सही अर्थों में आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बड़ोग रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था और रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को और विकसित किया जाना चाहिए तथा अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिएं ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें। इससे राज्य में पर्यटन उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा।
अयोध्या में बनाए जाने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायतों व गांव के सभी वार्डों में समर्पण निधि अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। इस अभियान को गति देने के लिए बनाई गई टोली गांव के सभी वार्डों में जाकर समर्पण निधि एकत्रित कर रही है। जिला प्रचारक श्रीदेव ने बताया कि दाड़लाघाट व आसपास की विभिन्न पंचायतों के हर गांव में धन संग्रह टोली हर घर पर दस्तक दे रही है। इस मौके पर टीम में शामिल सदस्य लोगों से श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि देने का आग्रह भी कर रहे है। इस पर लोगों ने अपनी स्वेच्छा से मंदिर निर्माण के लिए राशि धन सग्रह टोली को प्रदान की। दाड़लाघाट के गांव कोटला निवासी दीवान चंद शर्मा ने भी 51000 रुपये की राशि और कश्लोग के प्रेम शर्मा ने 21000 रुपये की राशि धन संग्रह टोली को भेंट की।
हिमाचल के औद्योगिक शहर परवाणू में स्पोर्ट्स फिटनेस क्लब का खुलना परवाणू वासियों और परवाणू के युवा वर्ग के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। जहां आज का युवा वर्ग नशे की चपेट ने आ रहा है वहीं भारतीय सेना से निवृत सुशांत ठाकुर ने इस B-Strong Fitness क्लब को शुरू किया। सुशांत ठाकुर भारतीय सेना द्वारा मान्यता प्राप्त फिटनेस ट्रेनर है। B-Strong Fitness Club को शुरू करवाने का श्रेय देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर को भी जाता है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने कहा के B-Strong Fitness Club को शुरू करने का मुख्य उदेश्य आज के युवा वर्ग को नशों से दूर करना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की एक छोटी सी पहल है। रणजीत ठाकुर ने कहा एक मार्च से हमारा अगला उदेश्य परवाणू के सभी सेक्टर एवं परवाणू के साथ लगते गाव में जा कर B-Strong Fitness Club की टीम फिटनेस से संबंधित सेमिनार आयोजित करेगी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को और मुख्यतौर पर युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने का कार्य करेगी। रणजीत ठाकुर ने बताया पूरे विश्व में केवल भारत ही एकमात्र देश है जहां युवा वर्ग की जनसंख्या लगभग 60% प्रतिशत है और ये हम सब के लिए एक गर्व का विषय भी है परंतु जिस तरह देश का युवा नशे की तरफ जा रहा है यह भी एक गंभीर मुद्दा है। आज नशे की बीमारी ने भारत के युवाओं को बर्बाद कर के रखा है । रणजीत ठाकुर ने बताया की 1 मार्च से खेलों से संबंधित जो भी सामान होता है वो भी हम बाज़ार के मुकाबले सस्ते मूल्य पर उपलब्ध करवाएंगे । रणजीत ठाकुर ने कहा खेलों से संबंधित कोई भी सहायता यदि किसी को चाहिए होगी तो B-Fitness Club के द्वार सदैव खुले है। हमारा लक्ष्य है युवा वर्ग नशे छोड्कर अपने स्वास्थ और अपनी फिटनेस पर ज़्यादा ध्यान दे।
बद्दी, 13 फरवरी : उद्यन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन शिक्षा के मद्देनजर मोबाईल व लैपटॉप वितरित किए गए। कोरोना संकट के चलते बहुत से ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो स्मार्टफोन न होने के चलते शिक्षा से वंचित हैं। उद्यन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम के मो. फाहिम खान, रीजनल मैनेजर आशीष सिंह, कार्यक्रम संचालक स्नेहा और कमला ने बताया कि संस्था लॉकडाऊन के शुरूआत से ही छात्राओं व उनके परिवारों से साथ बातचीत करके उन्हें मानसिक सहयोग दे रही थे। इस दौरान संस्था को पता चला कि अधिकतर छात्राएं स्मार्टफोन न होने के चलते स्कूल व कालेज की कक्षाएं व उद्यन शालिनी फैलोशिप की कार्यशालाएं नहीं लगा पा रही है। जिसके चलते छात्राओं को स्मार्टफोन व लैपटॉप वितरित किए गए ताकि छात्राएं स्कूल व कालेज की ऑनलाईन कक्षाएं लगाकर अपनी शिक्षा को सुचारू रख सकें। उद्यन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम के एसोसिएट डायरेक्टर मोहम्मद फाहिम खान ने बताया कि संस्था ने हमेशा छात्रवृति हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को परिवार को हिस्सा माना है तथा उनकी हर दिक्कत के समाधान को संस्था सदैव तत्पर है। मोबाईल फोन हासिल करने वाली छात्राओं का कहना है कि वह शिक्षा हासिल कर उद्यन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम तथा अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी।
बद्दी, 13 फरवरी (मुकेश शर्मा): अपनी सीएसआर गतिविधियों के जरिए समाज और क्षेत्र के उत्थान को हमेशा आगे रहने वाली कंपनी ल्यूमिनस पॉवर टैक्नॉलिजी प्राईवेट लिमिटेड जिला में बड़ा उत्तरदायित्व निभाने जा रही है। ल्यूमिनस विनो एनजीओ के माध्यम से जिला सोलन में 40 हजार एन-95 मास्क वितरित करेगी। ल्यूमिनस के प्लांट हैड नरेंद्र खन्ना, एचआर हैड पुनीत कुमार ने बताया कि कंपनी एसपी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील प्रशासन समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में एन-95 मास्क वितरित करेगी। नरेंद्र खन्ना व पुनीत कुमार ने बताया कि ल्यूमिनस उद्योग पहले भी कोविड-19 के कठिन समय में फ्रंट लाईन वॉरियर, पुलिस प्रशासन और आशा वर्करों के लिए पीपीई किट, सैनेटाईजर व मास्क मुहैया करवा चुकी है। नरेंद्र खन्ना ने बताया कि जिला सोलन में 40 हजार मास्क सरकारी कार्यालयों में वितरित किए जाएंगे। इसी कड़ी के तहत एसपी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय में एन-95 मास्क वितरित किए गए। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि ल्यूमिनस उद्योग समाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है। कोरोना के दौरान भी उद्योग ने प्रशासन और जनता के सहयोग के लिए अग्रणी योगदान दिया। वहीं एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने समाजिक व प्रशासनिक सहयोग के लिए ल्यूमिनस के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ल्यूमिनस के पवन कंबोज, उमेश शर्मा, कमल वर्मा, तपन, राघवेंद्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिलासपुर जिला के घुमारवीं नगर परिषद में नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन नगर परिषद की अध्यक्ष रीता सहगल ने की है। नगर परिषद की पहली बैठक में सर्वप्रथम सभी पार्षदों का धन्यवाद किया गया है, साथ ही जो पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद रहे हैं उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। नगर परिषद की पहली बैठक में नगर परिषद के सभी वार्ड के लोगों को जिन्होंने अपना गृह कर जमा नहीं किया गया है उन्हें अपना गृह कर 30 अप्रैल तक जमा करवाने पर दस प्रतिशत छूट दी गई है। यह छूट वर्तमान गृह कर पर होगी। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा की गई। इनमें प्रमुख हैं कि नगर परिषद के प्रांगण में लगभग 15 गाड़ियों के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, शहर की सुदंरता के लिए किसी भी तरह का समझौता न करते हुए चुनीदां पार्षदों ने कठोर निर्णय लिया कि बाजार में कुछ दुकानदारों के द्धारा नालियों के ऊपर समान रखा गया है उन्हें हटाने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। शहर के विभिन्न वार्डों में जहाँ तंग गलियां है उस क्षेत्र के लिए दस रेडियां नई खरीदी जाएगी। नगर परिषद के वार्ड नं पांच बजोहा में सफाई कर्मचारियों के लिए कुछ कमरे बनाए जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में जितने भी बैडमिंटन कोर्ट है उनके लिए पोर्ट टेबल पोल खरीदे जाएंगे तथा जिन वार्डों में पार्क बने हुए हैं उनका सौदर्यीकरण किया जाएगा उनके लिए 50 लाख रुपए स्वीकृति प्रदान की गई और जिस वार्ड में पार्क नहीं बना हुआ है वहाँ पार्क बनाए जाएंगे। टिक्करी वार्ड में एक बहुत बड़ा पार्क बनाया जाएगा। वार्ड नं दो मे पार्किंग के लिए एक करोड़ रुपए की और 34 नए कामों के लिए 50 लाख रुपए खर्च करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। वृद्धा पेंशन के छ: मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई और गृहिणी योजना के आठ मामलों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है तथा हर वार्ड में कंपोज किट लगाई जाएगी। नगर परिषद के कर्मचारियों को हिदायत दी कि शहर के लोगों के कार्यों को प्रमुखता के साथ निपटाया जाए।
कोरोना टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में आज एसडीएम सरकाघाट ज़फ़र इक़बाल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई और सभी मैडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष से भी कम समय में कोरोना वैक्सीन को बनाकर मेडिकल स्टाफ ने बहुत सारी कठिनाइयों के बाद सफल होने में एक रिकॉर्ड कायम किया हैं। कोरोना का टीका लगवाने के बाद सरकाघाट के एसडीएम ज़फ़र इक़बाल ने सभी से अपनी अपनी बारी आने पर टीकाकरण करवाने का आग्रह किया।
नगर निगम सोलन के लिए निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी को मतदाता सूचियों को अद्यतन एवं तैयार करने के लिए संशोधन प्राधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश नगर निगम नियम, 2012 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। गुरमीत नेगी को नगर निगम सोलन के वार्ड संख्या 01 से 17 की मतदाता सूचियों को अद्यतन एवं तैयार करने के लिए संशोधन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इस सम्बन्ध मंे प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा सुनिश्चित बनाएंगे। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस कार्य को पूर्ण करने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर निगम नियम 2012 के प्रावधानांे का अक्षरशः पालन सुनिश्चित बनाएं और प्रदत्त कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अवधि के अनुसार 11 फरवरी, 2021 को प्रारूप मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी। यह सूचियां उपमण्डलाधिकारी सोलन, नगर निगम सोलन एवं तहसील कार्यालय सोलन के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग की वैबसाईट पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। संशोधन प्राधिकारी के समक्ष मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में दावे एवं आपत्तियां 16 फरवरी, 2021 तक दायर की जा सकेंगी। इन दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 19 फरवरी, 2021 तक किया जाएगा। 22 फरवरी 2021 तक अपील प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है। 25 फरवरी, 2021 तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा। 26 फरवरी, 2021 को मतदाता सूचियों को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दिया जाएगा।
हमीरपुर श्रीराममंदिर का निर्माण अयोध्या में शुरू हो चुका है। रातदिन श्रीराममंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। श्रीराममंदिर निर्माण के लिए हमीरपुर कृष्ण नगर वार्ड नंबर 1 से 3,50 हजार रुपये भेजे हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर व पूर्व विधायका उर्मिला ठाकुर ने भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यऔर साथ में राजेश ठाकुर ग्रामीण बैंक के उपाध्यक्ष ने जनता से आग्रह किया है कि अपनी नेक कमाई से श्रीराममंदिर निर्माण के लिए योगदान दे।
जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा पुलिस थाना सदर हमीरपुर क्षेत्र के अधीन एक व्यक्ति निवासी गांव व डा0खा0 बरारा तहसील टौणीदेवी जिला हमीरपुर के वाहन से 132 बोतल अबैध शराब (120 बोतल देशी शराब व 12 बोतल अंग्रजी शराब) बरामद की गयी तथा पुलिस थाना भोरंज क्षेत्र के अधीन एक अन्य व्यक्ति निवासी गांव खुरल डा0खा0 धमरोल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर से 12 बोतल अबैध शराब (देशी शराब) बरामद की गयी । दोनों आरोपीयों के विरुद्ध क्रमशः थाना सदर हमीरपुर व थाना भोरंज में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग दर्ज किए गए हैं तथा दोनों अभीयोगों में कानून के अनुसार आगामी कारवाई की जा रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 12 तथा 16 फरवरी, 2021 को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल 12 फरवरी, 2021 को दिन में 12.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत मसूलखाना में दिन में 12.00 बजे जन समस्याएं सुनेंगे। आयुष मंत्री 16 फरवरी, 2021 को प्रातः 11.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के बनासर गांव में जनससमयाएं सुनेंगे।
Vice President of India M. Venkaiah Naidu on the occasion of Platinum Jubilee Foundation Day function of Council of Scientific and Industrial Research (CSIR)-Central Building Research Institute (CBRI) Roorkee today inaugurated Covid-19 Make Shift Hospitals at Dr. Rajendra Prasad Medical College Tanda in Kangra district and Civil Hospital Nalagarh in Solan district through video conferencing. Chief Minister Jai Ram Thakur on the occasion thanked the Vice President for inaugurating Covid-19 Make Shift Hospital, built in collaboration with CSIR-CBRI at Dr. Rajendra Prasad Government Medical College Tanda, District Kangra and at Community Health Center Nalagarh in Solan district. Jai Ram Thakur said that an amount of Rs. 3.44 crore has been spent on infrastructure development of 66 bedded Covid-19 Hospital at Tanda and Rs 2.36 crore on 45 bedded Covid-19 Make Shift Hospital Nalagarh. He said that 18 bedded Make Shift Hospital at Indira Gandhi Medical College Shimla has already been made functional by spending an amount of Rs. 1.37 crore. He said that a 100 bedded make shift hospital was being constructed at Nerchowk in Mandi district, by spending an amount of Rs. 6.11 crore. Chief Minister said that due to sudden rise in the number of Covid-19 cases during month of August-September last year need was felt to create Make Shift Hospitals in the State to cope with requirement of beds for Covid-19 patients without affecting the medical treatment of the other patients. He said that these Make Shift Hospitals constructed by CSIR-CBRI were not only constructed in very short time but have all the modern facilities. He said that now with sharp decrease in number of active cases of corona virus cases in Himachal Pradesh, the State Government has decided to convert the Make Shift Hospital at IGMC Shimla as Medicine Intensive Care Unit, Make Shift Hospital at Tanda as Communicable Diseases ward, Make Shift Hospital at Nalagarh as Trauma Care Centre and Make Shift Hospital at Nerchowk in Mandi district as Super speciality ward to facilitate the people. Jai Ram Thakur congratulated Prime Minister Narendra Modi and Indian scientists for successfully launching the World’s biggest Covid-19 vaccination campaign. He said that in the first phase over 93000 frontline workers were being vaccinated in the State. Director General CSIR and Secretary DSIR Dr. Shekhar C. Mande welcomed the dignitaries on the occasion. Director CSIR-CBRI presented vote of thanks. MLA Nagrota Arun Kumar, Chief Secretary Anil Khachi, Secretary Health Amitabh Awasthi were present at Shimla whereas MLA Doon Paramjeet Singh Pammi, former MLA K.L. Thakur and Deputy Commissioner Solan were present at Nalagarh.
सोलन जिला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग में 14 फरवरी, 2021 को आयोजित होने वाले जनमंच के सम्बन्ध में आज क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने दी। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि ग्राम पंचायत कनैर, जधाणा, ममलीग तथा सतड़ोल के लिए सामुदायिक भवन सतड़ोल तथा ग्राम पंचायत सायरी में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सतड़ोल में 41 मांगे तथा 21 समस्याएं व शिकायतें तथा ग्राम पंचायत सायरी से सम्बन्धित 19 मांगे तथा 04 समस्याएं व शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतें व मांगे ई-समाधान के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर दी गई हैं। पूर्व जनमंच गतिविधियों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में भिन्न-भिन्न विभागों ने कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जांच की और लोगांे को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि जनमंच में सहभागिता सुनिश्चित बनाने तथा लोगों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से गत सांय जनमंच प्रचार वाहन को भी रवाना किया गया है। यह प्रचार वाहन 11 फरवरी, 2021 तक सभी 09 ग्राम पंचायतों में जानकारी उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छावशा, पौधना, कोट, कनैर, जधाणा, सतड़ोल, सायरी, ममलीग तथा काहला की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरी चन्द, ग्राम पंचायत कनैर के प्रधान बस्ती राम, उप प्रधान धर्मपाल, ग्राम पंचायत जधाणा के प्रधान किशोर कुमार, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविंद्र सिंह, उप प्रधान संदीप कुमार, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, उप प्रधान संजीव मेहता, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा, सीडीपीओ पवन कुमार तथा तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे नेगी उपस्थित थे।
कांग्रेस कार्यकाल में सुजानपुर में स्वीकृत विकास कार्य क्यों और किस कारण से रुके हैं, सरकार स्पष्ट करे। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष व सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस ब्यान में कही। राणा ने कहा कि यह मामला उन्होंने प्लानिंग बैठक में शिमला में भी उठाया है। राणा ने कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत करीब 3 से 4 सालों से रुके हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा है कि सुजानपुर के औंसला में 33 केबी सब-स्टेशन करीब 4 साल पहले कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था लेकिन अभी तक क्षेत्र को सुविधा देने वाले इस सब-स्टेशन के नाम पर सरकार एक ईंट तक नहीं लगा पाई है। इसी तरह सुजानपुर के टाऊन हॉल का भी काम रुका हुआ है जबकि सिविल अस्पताल सुजानपुर, जिसपर कांगड़ा व मंडी के सीमांत क्षेत्र के मरीजों का भार भी है, वहां अभी तक मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए आवासीय कॉलौनी का काम भी रुका हुआ है। राणा ने कहा कि सुजानपुर सिविल अस्पताल में तीन जिलों के दबाव को देखते हुए सरकार यहां स्पेशलिस्ट डाक्टर तैनात करे। उन्होंने सरकार से पूछा है कि क्या कारण रहे कि चबूतरा प्राइमरी हेल्थ सेंटर के भवन व सुजानपुर में बनने वाले लोक भवन का निर्माण कार्य सरकार ने अभी तक शुरू नहीं किया है। राणा ने तंज कसते हुए कहा है कि सुजानपुर से लगातार हो रहे विकास कार्यों के भेदभाव पर सरकार को स्पष्ट करना होगा कि क्या सबका विकास और सबका साथ नीति इसी भेदभाव के फार्मूले पर चल रही है। राणा ने कहा कि सुजानपुर टीहरा को व नर्देश्वर मंदिर के आसपास नए निर्माण कार्यों पर तो रोक लगी है लेकिन इस क्षेत्र में सरकार ने मरम्मत कार्यों पर रोक लगाकर लोगों को परेशानी में डाला है, जिस कारण से लोगों के घर लगातार मरम्मत के अभाव में खराब होते जा रहे हैं व जर्जर होते भवनों में जान का जोखिम भी बना हुआ है। सरकार तुरंत इस क्षेत्र में जनता को मरम्मत की अनुमति दे। राणा ने प्लानिंग बैठक में सरकार से यह भी पूछा है कि सुजानपुर के डिग्री कालेज में शर्तें पूरी होने के बावजूद पीजी क्लासेज क्यों शुरू नहीं की जा रही है। बैठक में राणा ने यह भी मांग रखी कि टोणी देवी लोक निर्माण विभाग सबडिवीजन के अंतर्गत 500 किमी के करीब सड़कें आती हैं लेकिन इन सड़कों के मरम्मत और रख रखाव के लिए बेहद कम राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि टोणी देवी डिवीजन के लिए सरकार कम से कम सवा करोड़ रुपए और स्वीकृत करे। राणा ने सुजानपुर से विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव को कहा है कि अंतत: यह भेदभाव बीजेपी सरकार के पतन का कारण बनेगा, यह तय है।
महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत सोलन जिला में पात्र लाभार्थियों को अनुदान के रूप में 6.83 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध पूजा कला मंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने विशेष प्रचार अभियान के तहत नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मल्लपुर के गांव मलकू माजरा तथा ग्राम पंचायत भटोलीकंला के गांव कुजांहल में प्रदान की। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के स्थाई निवासियों को स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आरम्भ की गई है। योजना के अन्तर्गत 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को 50 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत वाले उद्यम स्थापित करने के लिए संयंत्र व मशीनरी में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर उपदान प्रदान किया जा रहा है। लोगों को जानकारी दी गई कि योजना के तहत 62 कार्यों को शामिल किया गया है जिसमें हेल्थ फिटनेस सेंटर खोलने से लेकर होटल और रेस्तरां चलाने जैसे कार्य शामिल किए गए हैं। विशेष प्रचार अभियान के तहत अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में लक्षित वर्गों को अवगत करवाने के लिए पर्वतीय लोकमंच दाड़वां के कलाकारों ने कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ोग के गांव तनसेटा तथा ग्राम पंचायत बलेरा के गांव कुरमला में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि कम्यूटर एप्लिकेशन व समवर्ती क्रियाकलापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग तथा बीपीएल परिवारों से सम्बन्धित अभ्यर्थियों, जिनकी वार्षिक आय 02 लाख रुपए से कम हो को विभिन्न कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कलाकारों ने जनमंच, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह से कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के लिए हाथों को बार-बार धाने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम की अनुपालना करने का आग्रह भी किया गया। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को नशा निवारण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज पर होने वाले इसके विपरीत असर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मल्लपुर की प्रधान सरोज देवी, उप प्रधान गुरदास सिंह चंदेल, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान योगराज, उप प्रधान धर्म सिंह, पंचायत सचिव सुख राम, वार्ड सदस्य बाबू राम, ग्राम पंचायत बलेरा के प्रधान आशीष कौशल, उप प्रधान लेखराज, वार्ड सदस्य चंचला कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और सुजानपुर विधानसभा से विधायक राजेंद्र राणा आज जिला सोलन के कुठाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछते हुए प्रदेश में चल रहे सियासी मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि आज वे जिला सोलन के कुठाड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे थे इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में चल रहे फर्जी डिग्री मामले को लेकर जयराम सरकार के रवैये के बारे में बातचीत की तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इस मामले को लेकर कहना था कि यदि प्रदेश में कोई अच्छी यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है तो वे उसका समर्थन करेंगे और वे उसके पक्षधर है लेकिन अगर कोई शिक्षा का व्यापरिकरण करता है तो उसके खिलाफ आवाज भी उठाएंगे। वहीं उन्होंने प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक रिलेशन ऑफिस को लेकर हुए विवाद पर चर्चा करते हुए बताया कि इन दिनों प्रदेश में प्रदेश सरकार अपनी पब्लिसिटी के लिए जनता के बीच सरकारी योजनाओं को ले जाने के लिए टेंडर करवा रही है उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नाराज नजर आए उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है लेकिन पब्लिसिटी करवाने के लिए टेंडर करवाना बहुत ही दुख की बात है। वहीं कांग्रेस पार्टि के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारियों के बारे में फीडबैक भी ली।
सोलन ज़िला में गत तीन वर्षों में 90685 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान करने पर 108 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत क्वारग तथा ग्राम पंचायत सैंज के शड़ोग में, शिव शक्ति कला मंच कोठी के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हुड़ंग के शिल्लड़ तथा ग्राम पंचायत चामियां में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारांे ने लोगों को अवगत करवाया कि जिला में गत तीन वर्षों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा, अल्पसंख्यक तथा एकल नारी वर्ग के 398 लाभार्थियों को गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत 5 करोड़ 39 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। अन्तरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के अन्तर्गत गत तीन वर्षों में 97 लाभार्थियों को 47 लाख 25 हजार रुपए प्रदान किए गए। प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने से राज्य में वर्तमान में 3.90 लाख से अधिक वरिष्ठ जन लाभान्वित हो रहे हैं। कलाकारों ने बताया कि गृह अनुदान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अतिरिक्त अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, विधवा, एकल नारी तथा बेसहारा महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो को मकान निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए उक्त श्रेणियों के व्यक्तियों के नाम पर राजस्व रिकार्ड में मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। मकान निर्माण के लिए अनुदान राशि के रूप में 1.50 लाख रुपए तथा आवास की मुरम्मत के लिए 35 हजार रुपय उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कलाकारों ने समूह गीत ‘एकता हमारा धर्म है, अखण्डता हमारा कर्म है के माध्यम से हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि सहारा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उन मरीजों को 3000 रुपए प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जाती है जो गम्भीर रोगों से पीड़ित हों। योजना के तहत 11093 लाभार्थियों को 12.90 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को कोविड-19 से सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। लोगांे को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। कलाकारों ने इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशा निवारण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति को दीमक की तरह नष्ट कर देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि उनके यदि आसपास कोई नशा करता है तो उन्हें नशे को ना कहने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कवारग की प्रधान संगीता, उप प्रधान मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य पुष्पा, नीरू, दयाकृष्ण, राजेंद्र, गीता, नरेंद्र कुमार, सुनीता, विजय कुमार, पुष्पा, जगदीश, ग्राम पंचायत हुड़ंग के प्रधान लक्ष्मी देवी, उप प्रधान गोपाल सिंह, वार्ड सदस्य वीरेंद्र, किरण, बिमला, पूनम, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देवेंद्र ठाकुर, उप प्रधान विनोद शर्मा, वार्ड सदस्य प्रोमिला, मोहित शर्मा, कुसुम, शोभा देवी, देविंद्र कुमार, सिलाई अध्यापिका, कृष्णा शर्मा, ग्राम पंचायत चामियां के प्रधान मंजू देवी, उप प्रधान अमर सिंह, वार्ड सदस्य तारादत्त, अमर दास, पंचायत सचिव रमा देवी काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के विकास खंड कुनिहार की ग्राम समिति हनुमान बड़ोग में भारत माता पूजन व कृषि व्यापार बिलों पर जन जागरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम उपस्थित रहे।इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कहा कि भारतीय किसान संघ बीते 40 वर्षों से एक देश एक मंडी की मांग करता रहा है,देश में कहीं भी किसानों को अपने उत्पाद को बेचने की छूट इस नए बिल में मिली है और भारतीय किसान संघ ने इसका स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लगभग 70 दिन होने को है,लेकिन सरकार और संगठनों के बीच कोई सुलह की स्थिति नहीं दिख रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ ने एक बार फिर आंदोलन में शामिल किसान संगठनों से अपील की है कि वह सरकार के प्रस्ताव पर विचार कर आवश्यक संशोधन पर जोर दें।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कृषि व्यापार बिल में कुछ सुधार करने की आवश्यकता है।इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम,ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष अशोक,हनुमान बड़ोग की वार्ड सदस्य निशा सहित भारतीय किसान संघ के सदस्य व हनुमान बड़ोग के किसान उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में नम्होल विश्राम गृह में हुई।महासचिव प्रेम केशव ने बताया की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांगों का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार से पेंशन भत्ते को बेसिक पेंशन में शामिल करने के अलावा महंगाई भत्तों की किस्तों के साथ सरकार से आग्रह किया है कि समय रहते मांगों का समाधान किया जाए,क्योंकि सभी मांगे सरकार द्वारा अपने आश्वासन में मानी है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा विद्युत बोर्ड कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बिजली कानून 2020 का पूर्ण रूप से समर्थन किया,जिसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अलावा उपभोक्ताओं को भी इस कानून से भारी नुकसान होगा।बैठक में विद्युत बोर्ड के एक्सईएन बिलासपुर डिवीजन से आग्रह किया कि जीआईएस की कटौती के बाद जो कर्मचारियों की राशि बनती है,उसे तुरंत जारी किया जाए।इस मौके पर निक्कू राम,परसराम,फुलू राम,कमल ठाकुर,बद्रीनाथ,नंदलाल,प्यारेलाल,जगन्नाथ,फुल्लू राम,सहारू राम,बुद्धि राम,भक्त राम,सुखराम नड्डा,प्रेम केशव,कुलदीप चौहान सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत धुंदन के धुंदनेश्वर मठ मैदान में जिला युवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन द्वारा खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव का आयोजन कृषि नवयुवक मंडल द्वारा बड़े हर्षोल्लास से किया। इस उत्सव का शुभारंभ जिला एवं खेल अधिकारी सुरेश धीमान,संयोजक दीपक जायसवाल,रक्षा वर्मा खंड स्तरीय स्वयंसेवक,प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया। इस उत्सव में ग्राम पंचायत धुंदन की प्रधान शकुंतला शर्मा,उप प्रधान मदन लाल शर्मा,वार्ड सदस्य कौशल्या देवी,नानक चंद व दुर्गा माता मंदिर निर्माण कमेटी के सभी सदस्य विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाएं आयोजित की गई,जिनमें निर्णायक मंडल की भूमिका अमित शर्मा व टेकचंद कर द्वारा बखूबी निभाई गई।इस उत्सव का मंचन मंडल सदस्या प्रियंका ठाकुर व आकांक्षा शर्मा द्वारा किया गया।इन स्पर्धाओं में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब वाह वाही लूटी।लाइट हारमोनियम वादन में कृषि नवयुवक मंडल धुंदन ने प्रथम स्थान,शिव शक्ति कला मंच सेरा के धर्मेंद्र बंसल ने द्वितीय स्थान झटका, तबला वादन में शारदा संगीत कला केंद्र दाड़लाघाट के हेमंत बंसल ने प्रथम व निखिल चंदेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।शास्त्रीय गायन में सरस्वती संगीत शिक्षा केंद्र बातल की शिवानी ने प्रथम स्थान,कृषि नवयुवक मंडल धुंदन के भास्कर शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कत्थक प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र बखालग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।लोकगीत में सरस्वती संगीत शिक्षा केंद्र बातल ने प्रथम,शिव शक्ति कला मंच सेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।लोक नृत्य में शिव शक्ति कला मंच सेरा ने प्रथम और कृषि नवयुवक मंडल धुंदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला युवा एवं खेल अधिकारी तथा अन्य गणमान्य महानुभावों द्वारा विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
कुछ हसीन पल यदि इग्लू में व्यतीत करने है तो अवसर सुनहरा है। इस बार बर्फबारी ने जहां युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं वहीं पर्यटकों को भी रोमांचक दृश्य संजोय हैं। लाहुल घाटी में जहां बर्फ ने स्नो फेस्टिवल में चार चांद लगाए हैं वहीं जिला कुल्लू की तीर्थन, जीभी व जलोड़ी घाटी में भी पर्यटकों की बाढ़ आने लगी है। बर्फबारी व स्नो देखने के लिए देश के विभिन्न कोनो से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। स्नो के साथ अब पर्यटक यहां इग्लू में बैठने व रात बिताने का अनोखा अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जलोड़ी पास रघुपुर में रघुपुर क्षेत्र के युवा अमन ठाकरे और शिबांक ठाकरे ने बर्फ से खूबसूरत इगलू तैयार किए हैं।जहां एक ओर ये युवा स्वरोजगार अर्जित कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रघुपुर घाटी को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार चांद लगा रहे हैं।।आज के दौर में जलोड़ी पास रघुपुर पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है यहां की खूबसूरती हर मन को भा जाता है।।क्षेत्र के युवाओं द्वारा आई स्केटिंग भिन्न-भिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन पर्यटकों के लिए तैयार किए हैं।।जलोड़ी पास विश्व मानचित्र में पर्यटन की दृष्टि से दिन दुगनी रात चौगनी उन्नति कर रहा है जो जलोड़ी पास और रघुपुर घाटी के युवाओं के लिये सुखद भविष्य और स्वरोजगार की माला पिरोने का काम करेगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश के जन-जन को बेहतर सड़क सुविधा, गुणात्मक शिक्षा और स्तरोन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाडली में 16 लाख 30 हजार रुपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर हाल ही में स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडली का विधिवत शुभारम्भ भी किया। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला जाडली को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने से क्षेत्रवासियों से एक चिर लम्बित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों की विकासात्मक मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूरा कर रही है और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा उन्नति के द्वार खोलती है और प्रदेश सरकार सभी छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने पर बल दे रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वित्त वर्ष 2020-21 में प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र पर 8016 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। डाॅ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ उठाने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना तथा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आमजन को स्वावलम्बी बनाने में सहायक सिद्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र मेें भी अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित कर रही हैं जो विपत्ति के समय जन-जन का सम्बल बनकर उभरी हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने लोगांे को विश्वास दिलाया कि ग्राम पंचायत जाडली एवं साथ लगती क्षेत्रों की विभिन्न विकास मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जाडली में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण के लिए शीघ्र सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न सम्पर्क मार्गों को स्तरोन्नत करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे किसानांे को अपने उत्पाद मण्डियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई योजना के निर्माण के लिए उचित सर्वेक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बधाई दी और आशा जताई कि सभी विकास में प्रदेश सरकार के सहयोगी बनेंगे। जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर ने भी इस अवसर पर भी विचार व्यक्त किए। ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हंे स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। उप प्रधान रमेश ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने इस अवसर पर विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं पिछड़ वर्ग के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाआंे की गीत-संगीत के माध्यम से जानकारी प्रदान की। जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट की प्रधान सीमा, ग्राम पंचायती भारती के प्रधान मीना राम, बीडीसी सदस्य सुशील शर्मा, ग्राम पंचायत जाडली के उप प्रधान रमेश, ग्राम पंचायत हरिपुर के उप प्रधान अफ़ज़ल, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के उप प्रधान राजेंद्र, ग्राम पंचायत हरिपुर के पूर्व प्रधान पंकज खत्री, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी इन्द्र पाल शर्मा, जिला भाजपा सचिव सुरेश जोशी, भाजपा के पूर्व सचिव ओम प्रकाश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडली की प्रधानाचार्य रमा शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन ललित दुल्टा, जिला आयुर्वेर्दिक अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हिमाचल के ऊना जिले में प्रवासी मजदूरों की करीब डेढ़ दर्जन झुग्गियों में में आग लग गई। यह आग मुख्यालय के साथ लगते गांव बरनोह स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगी। इस अग्निकांड से झुग्गियों में रखा मजदूरों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, आग लगने से करीब 6 लाख का नुकसान हुआ है। जिसमें झुग्गियों घटना के दौरान सभी मजदूर काम पर गए हुए थे, जबकि वहां बच्चे ही मौजूद थे। झुग्गियों से उठते धुंए को देखकर प्रवासी मजदूर अपनी झुग्गियों की और भागे और आग भुजाने की कोशिश करने लगे। सुचना मिलने पर फायरब्रिगेड विभाग की टीम मोके पर पहुंची, और आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड विभाग ऊना के अधिकारी नितिन ने बताया कि दमकल विभाग कि टीम मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया गया और साथ लगती अन्य झुग्गियों को बचा लिया।
पंचायत समिति कुनिहार में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी 23 सदस्यों ने भाग लिया, इस दौरान कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया। वोटिंग के बाद आए परिणामों में बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद के लिए सोमा कौंडल ने 15 मत हासिल किए जबकि भाजपा समर्थित भावना शर्मा को 7 मत मिले, जिसमें से एक मत रिजेक्ट हो गया। उपाध्यक्ष के चुनाव में मनोहर लाल ने अपने प्रतिद्वंदी गोपाल शर्मा को 8 के मुकाबले 15 मत हासिल कर पराजित किया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने बताया कि जल्द ही बीडीसी सदस्यों की एक आगामी बैठक रखी जायेगी। बता दें कि जिला की अन्य पंचायत समितियों में भाजपा के कब्जे के बाद सभी की निगाहें कुनिहार बीडीसी पर टिकी हुई थी। अर्की से विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी इस पंचायत समिति में कांग्रेस के कब्जे को लेकर फील्डिंग सजाई हुई थी और नतीजतन कांग्रेस ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पर अपने समर्थित सदस्यों को बैठा दिया।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से नेपाली मूल की तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। गौरव सिंह ने कहा भुंतर थाना में केस दर्जकर छानबीन की जा रही है। रेस्क्यू की गईं युवतियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क है। बता दें एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मंगलवार रात करीब आठ बजे भुंतर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा।
सोलन जिला में धर्मपूर थाना की टीम ने सनवारा रेलवे फाटक के समीप स्कूटी सवार दो यवकों से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह सफलता पुलिस को यातायात चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस ने स्कूटी सवार दो यवकों को चेकिंग के लिए रोका तो स्कूटी की डिग्गी से एक प्लास्टिक पाऊच में 10 स्रिन्ज तथा 1.86 ग्राम हेरोइन / चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम पारस पुत्र बिहारी लाल धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन व पीछे बैठे युवक राहुल कश्यप सुपुत्र दया सिंह गांव हुडंग कसौली बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आनी उपमण्डल के अध्यक्ष चन्द्र केश शर्मा ने आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर दो मिनट का मौन रखकर आन्दोलन में मरे किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध जताते हुए किसानों के साथ हर तरह से खड़े रहने का भरोसा दिया। इस बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। आनी कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्र केश शर्मा ने किसान संगठनों से जुड़े लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए तीन नए कृषि कानून किसी सजा से कम नहीं हैं। ये बिल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं, न कि किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए। ये लड़ाई सिर्फ किसान की नहीं बल्कि आम इंसान की भी है। हम इन कानूनों का विरोध करते हैं और किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस भी तरह से किसानों की मदद की बात हो, वो हमेशा खड़े हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार और जेजेपी किसानों की अनदेखी कर रही हैं, किसान आज लाचार परेशान होकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार बड़े उद्योगपति लोगों के लिए काम कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता धनी राम ठाकुर ने कहा कि जो किसान पूरे देश दुनिया का पेट पालता हो, उसके साथ मोदी सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया पूरी तरह से गलत है। प्रदेश की गठबंधन सरकार ने भी किसानों की खूब अनदेखी की है। उन पर लाठी, आंसू गैस के गोले और ठंडे पानी की बौछारें चलाई गई हैं।
जिला मंडी के तहत सरकाघाट मेन बाजार में धर्मपुर रोड पर मंगलवार रात को 9.30 के करीब एक पिक अप अनियंत्रित होकर साथ लगती दुकानों में घुस गई, जिसके चलते दुकान के मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि दुकानों के बाहर रखे बैंच और बोर्ड को क्षति पहुंची हैं जिसकी भरपाई मौके पर ही गाड़ी चालक ने कर दी। हालांकि रात के समय इन दुकानों पर काई मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। यह हादसा नशे में घुत चालक की लापरवाही के कारण हुआ। चालक का पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालान काटा है। घटना की पुस्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात के समय एक पिक अप गाड़ी धर्मपुर से जाहू की तरफ जा रही थी, मगर चालक के नशे में होन के कारण वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी तेज रफ्तार से सरकाघाट बाजार में न्यू राणा मैडिकल स्टोर की दीवार से जा थमी उससे पहले सरला मेडिकल स्टोर के बाहर रखे बैंच और बोर्ड तोड़ती हुई दीवार से जा टकराई। गनीमत यह रही कि दुकानों के कारण गाड़ी रुक गई और कम ही नुकसान हुआ। वहीं, इस हादसे में चालक को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर गाड़ी के चालक का चालान काटा और उसको हिदायत दी कि दोबारा नशे की हालत में वाहन को चलाएं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय इकाई द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी छात्रों की विभिन्न माँगों को लेकर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिस तरह काफी लंबे समय बाद महाविद्यालय को पुनः एक बारी खोला गया। उसी संबंध में अभाविप ने प्रधानाचार्य महोदय को विभिन्न माँगों को लेकर सौंपा ज्ञापन। इसमे निम्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया 1. महाविद्यालय में जल्द से जल्द कक्षाओं की निरंतर रूप से चलाया जाए व सैनिटाइजर की व्यवस्था करवाई जाई 2. महाविद्यालय की नयी बनी बिल्डिंग में जल्द से जल्द कक्षाएँ प्रारंभ की जाए 3. महाविद्यालय में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए 4. महाविद्यालय के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाए 5. महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खेल के मैदान का निर्माण करवाया जाए 6. महाविद्यालय प्रांगण में साफ़ - सफाई करवाई जाए इकाई के सचिव सुभाष ने हमें बताया कि शिमला शहर में एक मात्र संस्कृत महाविद्यालय होने के बावजूद भी अभी तक इसके पास अपना खुद का परिसर नहीं है विद्यार्थी परिषद के लंबे आंदोलन चलने के बाद महाविद्यालय को अपनी बिल्डिंग मिली है लेकिन अब भी उसमे कक्षाएँ शुरू नहीं की जा रही है | हम देखते हैं कि Covid-19 के कारण आज लगभग एक साल के बाद ही महाविद्यालय शुरू हो पाए हैं प्रशासन के आदेशानुसार महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए सेनेटाइजर की लेकिन अगर हम बात महाविद्यालय प्रशासन की करें तो अभी भी उन्होंने कक्षाओं के बाहर सेनेटाइजर की व्यवस्था तक नहीं करवा पाएँ हैं महाविद्यालय में पूरे प्रदेश से दूर दूर से शिक्षा ग्रहण करने आते हैं लेकिन यहाँ हॉस्टल की सुविधा ना होने के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है हम उम्मीद करते हैं कि हमारी इन सभी माँगों को पूर्ण किया जाए जिस से आने वाले समय में विद्यार्थियों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। प्रधानाचार्य जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि इन माँगों को ध्यान में रख कर इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर इन माँगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी
विश्व की सबसे बड़ी धरोहर राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में शुरू हो चुका है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल शासन में ऐतिहासिक हिन्दू धर्म की जीत हुई है, साथ ही रात दिन राम मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। भारत देश के सभी लोग राम मंदिर निर्माण के लिए भरपूर योगदान दे रहे है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के देश व प्रदेश के हर गाँव से एक एक रुपये एकत्र करके राम मंदिर कमेटी को भेज रहे है। वहीं 10 फरवरी को आनी से राम मंदिर निर्माण के लिए 4 लाख रुपये भेजे। आनी के आर एस एस कार्यलय के प्रभारी राजीव ने बताया कि आनी विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत और गाँव से भी योगदान दिया जा रहा है बुधवार को मुरलीधर बटाला गाँव के स्वयं सेवी खेमराज शर्मा ने 11 हजार की राशि निधि प्रभारी शिक्षक कर्मचंद को सोपी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ब्लॉक आनी निधि प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि आनी खंड की 37 ग्राम पंचायतों से राम मंदिर निर्माण के लिए राशि एकत्र कर रहे है। अब तक आनी से 4 लाख रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए बैंक द्वारा राशि भेजी गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए डावेराम शर्मा, सुजवी,पूर्ण चंद खनेवी, भूमिराम शर्मा,फकीरचंद गोस्वामी,अशोक कुमार,पुनीत शर्मा, और ग्राम पंचायत बटाला के प्रधान,उप प्रधान सहित पंचायत सदस्यों ने अपना योगदान दिया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आउटर सिराज की जनता से आग्रह किया है कि अपनी नेक कमाई से राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दे।
हिमाचल में चल रहे 159 निजी तकनीकी संस्थानों की जांच होगी। प्रदेश सरकार ने जांच की शक्तियां देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी है। केंद्र सरकार से निजी आईटीआई का पंजीकरण होता है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग को एक या दो कमरों में आईटीआई चलाए जाने की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में जांच कमेटियां बनाई जाएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि कई निजी संस्थानों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। सरकार नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतेगी। तकनीकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतें मिली हैं कि कई निजी आईटीआई को नियमों के अनुसार नहीं बनाया गया है। एक या दो कमरों में यह संस्थान चल रहे हैं। प्रदेश सरकार सीधे तौर पर इन संस्थानों पर कार्रवाई नहीं कर सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इनकी जांच करने के लिए शक्तियां देने की मांग की है, साथ ही आरोप है कि कई निजी आईटीआई संस्थान केंद्र सरकार से निर्धारित मापदंड भी पूरे नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब सभी निजी संस्थानों की जांच करने का फैसला लिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले अर्की विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण , विधायक से समक्ष रखी मांगे
अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर,दाड़लाघाट,पारनू,चमदार, छियाछी से कुछ लोगों के भिन्न -भिन्न प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी की अध्यक्षता में भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कुठाड़ में मिला। गांव सिम्मू के ग्रामीणों ने घनाघुघाट कुन्नी छिब्बर सिम्मू सम्पर्क सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि वो पिछले बारह वर्षों से सड़क पक्की होने और गांव तक निगम की बस पहुचने का इंतजार कर रहे है। लोगों ने बताया कि वर्ष 2008 में सड़क बननी शुरू हुआ थी जो आज तक पक्की नही हो पाई है। 2015 में बस का पहला ट्रायल शुरू हुआ। 24 अप्रैल 2017 को रोड पास हो गया और पांच मई 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन भी किया जा चुका है। विधायक ने प्रथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सड़क के लिए फंड उपलब्ध करवाकर सड़क को पक्का करवाने का आश्वाशन दिया है। इसके अतिरिक्त पारनू,दाड़ला पंचायत के लोगों ने विधायक निधि से एंबुलेंस रोड़ सुधार हेतु राशि उपलब्ध करवाने,कालेज बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरु करने तथा कई महीनों से पीएचसी की तैयार हो चुकी बिल्डिंग में उपयोग में लाकर स्टाफ की तैनाती,तथा उसका उद्घाटन करवाने बारे बात की। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी प्रतिनिधि मंडलों को उनके द्वारा मांगी गई राशि विधायक निधि से मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र वर्मा,हेमंत वर्मा,रविकांत पाठक,मदनमोहन वशिष्ठ,हेम चंद शर्मा,मदन शर्मा,नरेश ठाकुर,जगदीश शर्मा,भीमचंद कौशल, मेहर शर्मा,प्रकाश शर्मा,वासुदेव सोनी,परसराम,जीतराम,बृजमोहन,खेमराज
राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के राजपथ पर परेड में भाग लेने वाले हिमाचल के एन.एस.एस. वाॅलंटियर्ज ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। राज्यपाल ने कुल्लू जिले के जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर के छात्र सुमित को वर्ष 2018-19 के लिए एन.एस.एस. का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले सिरमौर जिले के राजकीय महाविद्यालय, संगड़ाह के विद्यार्थी सतीश तोमर, ऊना जिले के राजकीय महाविद्यालय, दौलतपुर चैक के विद्यार्थी निखिल ठाकुर, ऊना जिले के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, अम्ब की छात्रा दीक्षा तथा हिमाचल प्रदेश युनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीगल स्ट्डीज़ की छात्रा मोनिका कुमारी को सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि एन.एस.एस. का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के द्वारा विद्यार्थियांे के व्यक्तित्व का विकास करना है और शिक्षा के द्वारा समाज सेवा एवं समाज सेवा केे द्वारा शिक्षा ही इसका लक्ष्य है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि हिमाचल प्रदेश में एन.एस.एस. अपनी गतिविधियों से इन लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति को रचनात्मक दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. का आदर्श वाक्य ‘नाॅट मी बट यू’ है। यह इस बात को दर्शाता है कि व्यक्ति का कल्याण अंततः समग्र रूप से समाज के कल्याण पर निर्भर है। यह लोकतांत्रिक जीवन का सार व्यक्त करता है और दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण की प्रशंसा व निस्वार्थ सेवा भाव की आवश्यकता को दर्शाता है। साथ ही, अपने साथी व्यक्ति के लिए भी विचार करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसी भावना के साथ हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता जैसे अभियानों को एन.एस.एस. शिविरों का हिस्सा बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नदियों से लगते गांवों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें जिससे नदी जल में कूड़ा-कचरा न फैंका जाए। उन्होंने अन्य राज्यों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अधिक कार्यक्रम चलाने व राष्ट्रीय एकता पर आधारित और शिविरों के आयोजनों पर बल दिया। इस मौके पर राज्य के एन.एस.एस. अधिकारी डाॅ. एच.एल. शर्मा ने राज्यपाल को विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बजट 2021-22 के लिए कांगड़ा और हमीरपुर जिला के विधायकों की विधायक प्राथमिकता की बैठक के पहले सुबह के सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वार्षिक बजट से हर साल योजना की बैठक आयोजित की जाती है ताकि विधायकों के सुझावों और प्राथमिकताओं को बजट में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान वर्तमान राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विधायकों की विकासात्मक आकांक्षाओं के अनुरुप नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। प्रदेश के विधायकों ने इस महामारी से लड़ने के लिए अपने वेतन का एक बड़ा हिस्सा दान करने के अलावा अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को सीएम कोविड फंड के प्रति उदारता से दान करने के लिए प्रेरित किया, जो प्रशंसनीय है। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश में फ्रंटलाइन योद्धाओं को कोविड-19 के लिए स्वदेशी वैक्सीन दी जा रही है जो वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए सक्षम नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है। राज्य के लोगों ने प्रदेश सरकार को अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया है और भाजपा सरकार ने राज्य में लोकसभा की सभी चार सीटों सहित उपचुनावों में भी विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव परिणामों में भी ज्यादातर सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान कई कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाएं आरम्भ की हैं। गृहिणी सुविधा योजना के तहत हर घर में मुफ्त गैस कनेक्शन सुनिश्चित किए गए हैं और राज्य में कोई भी व्यक्ति धन की कमी के कारण चिकित्सा उपचार से वंचित न रहे, इसके लिए हिमकेयर योजना चलाई गई है। उन्होंने कहा कि जन मंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 ने जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण किया है। गंभीर रोगों से ग्रसित रोगियों के जरूरतमंद परिवारों को सहारा योजना राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अन्तर्गत विधायक प्राथमिकताओं के लिए वर्ष 2020-21 में 926.24 करोड़ रुपये की 251 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इस धनराशि में से 565.52 करोड़ रुपये सड़कों व पुलों के निर्माण जबकि 360.72 करोड़ रुपये लघु सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के लिए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व सरकार के पहले तीन वर्ष के कार्यकाल में वार्षिक योजना आकार के लिए 13 हजार 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने अपनी तीन वर्ष की अवधि में 21 हजार 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग भाग्यशाली हैं कि हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर पूरे राज्य में स्वर्ण जयंती वर्ष का आयोजन किया जाएगा और 51 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने विधायकों से इन गतिविधियों को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने विधायकों से अपने सुझाव देने का भी आग्रह किया ताकि उनको बजट में इसे शामिल किया जा सके। जिला कांगड़ा इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने कहा कि इंदौरा में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सूरजपुर और इंदपुर के पुलों के निर्माण कार्य शीघ्र किया जाना चाहिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में दलदल क्षेत्र को खनन निषेध क्षेत्र घोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया। ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि कोटला मेें अटल आदर्श विद्यालय का कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरिया में अस्थायी पुलिस चैकी को स्थायी चैकी बनाया जाना चाहिए। देहरा के विधायक होशियार सिंह ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य कार्यान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी चोरी की जांच के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पोंग डेम निर्वासित लगभग चार सौ परिवारों के मुद्दे के निवारण के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र कुमार ने कहा कि खंड विकास कार्यालय लंबागांव भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए ताकि इसे निर्धारित समय तक पूरा किया जा सके। उन्होंने जयसिंहपुर अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और विशेषज्ञ उपलब्ध करवाने और कंगेन में गौसदन की स्थिति में सुधार का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अन्द्रेटा गांव में एक ललित कला महाविद्यालय खोलने की संभावना की तलाश की जानी चाहिए। नगरोटा के विधायक अरूण कुमार ने नागरिक अस्पताल नगरोटा और डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में पर्याप्त चिकित्सा कर्मी और मशीनरी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टांडा मेें सिटी स्कैन मशीन को स्थापित किया जाना चाहिए और क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए चिकित्सा महाविद्यालय में डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए छोटी बसें उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के कुछ पुलों के कार्य को प्राथमिकता आधार पर करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोला जाना चाहिए और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान करने के लिए पालमपुर में हैलीपोर्ट निर्मित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भाला लोकार्पण के लिए तैयार है और इसका शीघ्र लोकार्पण किया जाना चाहिए। जिले में पेराग्लाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पालमपुर में पेराग्लाइडिंग प्रशिक्षण स्कूल खोला जाना चाहिए। उन्होंने पालमपुर कस्बे में पार्किंग की सुविधा शुरू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। बैजनाथ के विधायक मुल्कराज प्रेमी ने कहा कि क्षेत्र की कुछ सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर निर्मित किया जाना चाहिए। बीड़ में पुलिस पोस्ट की घोषणा की गई है परन्तु शीघ्र ही इसकी अधिसूचना की जानी चाहिए। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बैजनाथ में बस स्टैंड निर्मित किया जाना चाहिए। क्षेत्र में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खीरगंगा का सौदर्यीकरण किया जाना चाहिए। धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय और धर्मशाला बस अड्डे के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की छोटी बसों को कोतवाली बाजार के संपर्क मार्ग से समीपवर्ती के गांवों में भेजा जाना चाहिए। धर्मशाला स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मेकलोड़गंज धर्मशाला से वैकल्पिक मार्ग को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत आदि हिमानी चामुण्डा के लिए उपयुक्त मार्ग निर्मित किया जाना चाहिए। जिला हमीरपुर भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए पीने के पानी की एक बड़ी समस्या है, जिसके निवारण के लिए बमसन-लगवालटी के कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए। इस योजना को भोरंज खंड को स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोरंज में इंडोर स्टेडियम निर्मित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों में पर्याप्त छोटी बसे चलाई जानी चाहिए। सुजानपुर के विधायक राजंेद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर में टाउन हाॅल का कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए पेटलैंडर में 33 के.वी. सब स्टेशन स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल सुजानपुर को सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पटवारियों के पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए और सुजानपुर महाविद्यालय में स्नातकोतर कक्षाएं शुरू की जाएं। हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि यह शीघ्र पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में सीटी-स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें तत्काल उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल लंबलु में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाया जाना चाहिए और हमीरपुर में वैटनरी पाॅली क्लीनिक खोला जाए। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर में बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए जिसकी आधारशिला 2011 में रखी गई थी। बड़सर में मिनी सचिवालय का निर्माण करने की जरूरत है और बाबा बालकनाथ मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में एचआरटीसी के सभी रूटों को तत्काल बहाल करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बड़सर के नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए। नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेडिकल काॅलेज हमीरपुर के पास से गुजरने वाले लगभग 400 मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को स्थानांतरित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे मरीजों को असुविधा हो सकती है। नादौन में बस स्टैंड और स्पाइस पार्क का निर्माण किया जाना चाहिए और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेहड़ के नाम भूमि हस्तांतरित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों को हेलीपोर्ट से जोड़ने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने नादौन में जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय स्थापित करने का भी आग्रह किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। योजना सलाहकार डाॅ. वासु सूद ने विधायक प्राथमिकताओं के बारे में आॅनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधायक अपने क्षेत्र की 6 योजनाओं को प्राथमिकता दे सकता है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव व विभागाध्यक्ष बैठक में उपस्थित थे, जबकि उपायुक्त और अन्य जिला अधिकारी अपने-अपने जिलों से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विशेषकर अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा उन्हें नशे के विरुद्ध जागरुक करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने हमीरपुर जिला में विशेष अभियान आरंभ किया है। इस अभियान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोकगीतों, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम लोगों को जागरुक कर रहे हंै। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में 8 स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभाग से संबद्ध त्रिवेणी कला मंच के कलाकारों ने मंगलवार को हमीरपुर उपमंडल के गांव नाड़सीं और दड़ूही में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने गीत-संगीत एवं नाटक के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा नशे का विरोध करने तथा कोरोना से बचाव का संदेश भी दिया। नाड़सीं में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य श्रवण कुमार और दड़ूही में पंचायत उपप्रधान दलजीत सिंह, वार्ड सदस्य शशि देवी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी तरह स्वास्तिक आर्ट एंड कल्चर सेंटर के लोक कलाकारों ने बड़सर उपमंडल के गांव चौकी और धबीरी में कार्यक्रम पेश किए। चौकी में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा, पूर्व प्रधान कौशल्या देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी, तृष्णा देवी, कश्मीर सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे। साहिल म्यूजिकल गु्रप के लोक कलाकारों ने गांव कश्मीर और ग्राम पंचायत पन्याली के गांव जियाणा में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत कश्मीर के प्रधान सुरजीत कुमार, उपप्रधान देशराज, वार्ड सदस्य संतोष कुमारी, सपना, सतीश कुमार, अश्वनी कुमार, ग्राम पंचायत पन्याली की प्रधान बीना देवी, उपप्रधान हुस्न कुमार, वार्ड सदस्य अमरो देवी और अन्य लोग उपस्थित रहे। उधर, भोरंज उपमंडल के गांव कंज्याण और लपोदू में सरस्वती कला मंच के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। -0- फोटो कैप्शन 1 और 2 : बड़सर उपमंडल के गांव चौकी में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत करते सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध स्वास्तिक आर्ट एंड कल्चर सेंटर के लोक कलाकार। फोटो कैप्शन 3 और 4 : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध त्रिवेणी कला मंच के लोक कलाकार जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। फोटो कैप्शन 5 और 6 : ग्राम पंचायत कश्मीर और पन्याली के गांव जियाणा में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत करते सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध साहिल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार।
उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने बताया कि अनाथ या अन्य बेसहारा बच्चों के सही पालन-पोषण तथा उन्हें पारिवारिक माहौल उपलब्ध करवाने के लिए बाल-बालिका सुरक्षा योजना के तहत हर माह ढाई हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसमें से 2000 रुपये इन बच्चों का पालन कर रहे रिश्तेदारों या अभिभावकों को दिए जाते हैं, जबकि शेष 500 रुपये की एफडीआर हर माह इन बच्चों के नाम की जाती है। मंगलवार को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए देवाश्वेता बनिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल-बालिका सुरक्षा योजना के तहत हमीरपुर जिला के 80 बेसहारा बच्चों एवं इनके अभिभावकों को हर माह ढाई हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनाथ तथा असहाय बाल-बालिकाओं को जि़ला बाल संरक्षण अधिकारी की निगऱानी में पालन के लिए किसी संपन्न पारिवारिक वातावरण में रखना है ताकि उन्हें बाल-बालिका आश्रमों में प्रवेश के लिए बाध्य न होना पड़े। उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और जिला बाल संरक्षण समिति के अन्य सदस्यों से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि इसका लाभ सभी बेसहारा बच्चों तक पहुंच सके। उपायुक्त ने बताया कि सुजानपुर में संचालित किए जा रहे हमीरपुर जिले के एकमात्र बाल आश्रम में 13 बच्चे रखे गए हैं और इन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाल आश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा वहां आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। बाल अपराध से संबंधित लंबित पड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने इन मामलों के जल्द निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कदम उठाने को कहा। बैठक में जिला बाल संरक्षण समिति से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में जिला न्यायवादी कपिल देव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी संजीव शर्मा, अन्य अधिकारी तथा समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत बागा करोग के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ कुनिहार तन्मय कंवर को सम्मानित किया। बीडीओ कुनिहार एक दिवसीय बैरल पंचायत के दौरे के दौरान बागा करोग पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर व उपप्रधान श्याम लाल ने बीडीओ कुनिहार को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर,उपप्रधान श्याम लाल,समाजसेवक चौहान कृष्णा,बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान,रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान पूर्ण चंद,सचिव बागा करोग मदन लाल,सचिव बैरल वंदना गुप्ता मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की एनएसएस इकाई ने सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता अभियान चलाया।यह अभियान 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन व चित्रकला गतिविधि करवाई गई निबंध लेखन में स्वयंसेवी अंजलि ने प्रथम,कशिश ने द्वितीय व हर्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मोक्ष ने प्रथम व ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वयंसेवी निशा,शिवानी और वर्षा ने भी इन गतिविधियों में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने बताया कि हमें यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए,गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें सीट बेल्ट का हमेशा प्रयोग करें व दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बट्टू ने बताया हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के कारण दुर्घटनाएं ज्यादा होती है इसलिए सावधानियां अवश्य बरतें।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को बताया कि परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए ये नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं,हमें इनका पालन करना चाहिए।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 10 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि आज 328 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के प्रसूति वार्ड 10, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 47, टीबीएस धर्मपुर में 22, मल्होत्रा अस्पताल नालागढ़ 10, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में 26, एमएमयू कुम्हारहट्टी-1 में 20, एमएमयू कुम्हारहट्टी-2 में 46, ईएसआई काठा में 30, ईएसआई परवाणू में 50 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 67 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
18 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक भारतीय सेना में सैनिक फार्मा पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी। यह भर्ती सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिला के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने दी। कर्नल मान ने कहा कि मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा प्रथम फरवरी, 2021 की अधिसूचना का अवलोकन किया जा सकता है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर उपलब्ध है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 10 फरवरी, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे । डाॅ. सैजल 10 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत जाडली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडली के भवन का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
प्रदेश में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 1990 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी आज जिला के सोलन, धर्मपुर तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में विशेष प्रचार अभियान के तहत प्रदान की गई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी केे गांव कोठी देवरा तथा ग्राम पंचायत अन्हेच में, अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बांजनी तथा ग्राम पंचायत नगाली, शिव शक्ति कला मंच कोठी के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भावगुड़ी तथा ग्राम पंचायत टकसाल के कामली गांव में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया कि अनुसूचित जाति उप योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों पर 1990 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बागवानी, भू-संरक्षण, वन एवं वन्य प्राणी, सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण तथा पशुपालन गतिविधियों पर 4710 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लोगों को इस अवसर पर योजनाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त करने की पूरी जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की पूर्ण जानकारी भी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवाकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोविड-19 से सुरक्षा तथा नशा निवारण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करने का आग्रह किया गया। लोगों को बताया गया कि नशे से बचने के लिए व्यक्ति को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कर्म पथ पर अग्रसर रहना होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया वे अपने बच्चों से नियमित संवाद करें ताकि बच्चे नशे जैसी बुरी लत में न पड़ें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डांगरी की प्रधान निशा ठाकुर, उप प्रधान मदन लाल, वार्ड सदस्य सुलेखा कश्यप, सुनील कुमार, राम रतन, पवन कुमार, पूर्ण चंद, उषा, रीना, माला, महिला मण्डल प्रधान किरण, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल, उप प्रधान संदीप कुमार, पंचायत सचिव संदीप ठाकुर, वार्ड सदस्य पूनम, उषा, सरिता, सीमा, मन्सा राम, ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान कौशल्या शर्मा, उप प्रधान दया राम, वार्ड सदस्य मोनिका, संजीव, सत्या, संजय कुमार, अंजना शर्मा, तारा दत्त, सुनीता, अजय कुमार, ग्राम पंचायत बांजणी के प्रधान महेन्द्र सिंह, उप प्रधान राधाकृष्ण, पंचायत सचिव ओम प्रकाश, वार्ड सदस्य कमला देवी, निशा, किशन सिंह, गीता, राजेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत भावगुड़ी के प्रधान दुर्गावती, उप प्रधान कैलाश चंद, वार्ड सदस्य हरी सिंह, किरण बाला, ग्राम पंचायत टकसाल के प्रधान संतोष कुमारी, उप प्रधान नीरज शर्मा, पंचायत सचिव पवन ठाकुर, वार्ड सदस्य यशपाल ठाकुर, सोनिया, राधा, निशा, शकीला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन क्षेत्र के चुनाव प्रांतीय प्रधान मान सिंह कि अध्यक्षता में हुई. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी सुरेंदर ठाकुर उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर, मुख्या सलाहकार राजेंदर ठाकुर, महासचिव बल कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष पदम् सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे.वहीं इस चुनाव में जिया लाल को अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, अभी राम को प्रधान, जसविंदर को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान के पद पर राजेंद्र कुमार, रविंदर कुमार, अमर चंद, अमर नाथ, अर्जुन सिंह, जिया लाल व हीरालाल को उपप्रधान चुना गया. इसके अतिरिक्त अनिल पराशर को सचिव, कमल कुमार को सह सचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, चैन सिंह को सहकोषाध्यक्ष, नीम चंद को संगठन मंत्री, सुखदेव को सह संगठन मंत्री, जीत सिंह को मुख्य सलाहकार, पदम् देव को सह सलाहकार, बलराम को प्रेस सचिव, सुरेश कुमार को सेह प्रेस सचिव, पवन को प्रवक्ता, संतोष कुमार को सह प्रवक्ता,प्रताप चंद को लेखाकार व अरुण कुमार को सह लेखाकार नियुक्त किया गया। इसदौरान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते दो वर्षो से रुके हुए रात्री भत्ते, अतिरिक्त वित्तीय भत्ते, कर्मचारी का मासिक वेतन हर महीने की पहली तारीख को देने व वॉल्वो बसों व प्राइवेट टैक्सी के अवैध संचालन को रोकने के अल्वा अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की,इस दौरान मान सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुआ कहा कि यूनियन कि सभी मांगो को पूरा किया जाये। वहीं इस चुनाव में जिया लाल को अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, अभी राम को प्रधान, जसविंदर को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान के पद पर राजेंद्र कुमार, रविंदर कुमार, अमर चंद, अमर नाथ, अर्जुन सिंह, जिया लाल व हीरालाल को उपप्रधान चुना गया. इसके अतिरिक्त अनिल पराशर को सचिव, कमल कुमार को सह सचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, चैन सिंह को सहकोषाध्यक्ष, नीम चंद को संगठन मंत्री, सुखदेव को सह संगठन मंत्री, जीत सिंह को मुख्य सलाहकार, पदम् देव को सह सलाहकार, बलराम को प्रेस सचिव, सुरेश कुमार को सेह प्रेस सचिव, पवन को प्रवक्ता, संतोष कुमार को सह प्रवक्ता,प्रताप चंद को लेखाकार व अरुण कुमार को सह लेखाकार नियुक्त किया गया।
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी सम्भव कोशिश कर रही है, ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। सदर थाना के तहत रामपुर में पुलिस ने एक कार चालक को चिट्टे सहित काबू किया गया। कार चालक की पहचान तिलक राज निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार रात्रि रामपुर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से आई और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने काफी मशक्त के बाद कार चालक को काबू में किया। शक के आधार पर कार चालक की तलाशी ली, तो कार की डैश बोर्ड से 18.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी अर्जित ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। चंबा के गांव सरोटी में मकान में आग लगने से कमरे में सो रहा व्यक्ति जिंदा जल गया। यह घटना बीती रात की है। जानकारी के मुताबिक मकान में अचानक आग भड़क गई। जिससे लकड़ी से बने मकान के दो कमरे व एक हॉल पूरी तरह जल गए। इस आग में एक पड़ोसी विन्द्रों राम जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के बहुत प्रयास किए। बता दें कि हादसे के समय मकान का मालिक व इसकी पत्नी भी कमरे में ही थे। हालांकि दोनों बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन पड़ोसी जिंदा जल गया। पंचायत भजोतरा के उप-प्रधान ने हादसे की पुष्टि की है। चंबा के एसपी ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा जलने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


















































