हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय बजट से पर्याप्त राजस्व घाटा अनुदान मिलने की उम्मीद है। यह चालू वित्त वर्ष की तरह अगले साल के लिए भी करीब 11 हजार करोड़ रुपये के आसपास मिल सकता है। केंद्र ने प्रदेश सरकार से केंद्रीय बजट के लिए सुझाव मांगे थे, जिसमें प्रदेश सरकार ने पूंजीगत व्यय के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद जारी करने की मांग की है। अगर केंद्र इसे मान लेता है तो हवाई अड्डों, रेल और सड़क विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय का अनुदान बढ़ सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने जा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश सरकार की नजर इस पर है कि कोरोना काल में हुए अंधाधुंध खर्च और कमाई कम होने के बाद केंद्र खर्चों में कटौती करती है या अपने रिजर्व्स खोल देती है। अगर खर्चे घटते हैं तो असर प्रदेश को मिलने वाली केंद्रीय मदद पर भी पड़ेगा। केंद्र से वित्तपोषित योजनाओं के लिए बजट कटौती के रूप में इसका प्रभाव दिख सकता है।
प्रदेश के जाने माने हास्य कवि व लेखक मनसा राम चौहान आकाशवाणी दिल्ली के लिए नाटक व कहानी लेखन का कार्य करेंगे। इसको लेकर उन्होंने प्रसार भारती के साथ एक अनुबंध साइन किया है। चौहान द्वारा लिखे नाटकों और कहानियों में पुरानी पहाड़ी संस्कृति और रीतिरिवाज की झलक देखने को मिलेगी। भाषा रत्न पुरस्कार से सम्मानित मनसा राम चौहान ग्राम पंचायत खनलग से सम्बंध रखते है। 18 वर्ष की आयु में आकाशवाणी शिमला से उनकी पहली कविता वीर तुझे सलाम प्रसारित हुई थी। हास्य कविता कवि और नेता,आजमाइश,जेब खतरों से सावधान,पद की दौड़,दहेज का टीवी,किस्मत बदल गयी आदि कविताओं को लोगों ने खूब सराहा था। 1999 में उन्होंने लेखन के केरियर की शुरआत की थी। मनसा राम चौहान का हास्य व्यंग्य कविताओं के अलावा,मनसा की दर्द भरी शायरी आदि किताबें छप चुकी है। लेखन के अलावा लम्बे समय तक वो टीवी समाचार चैनलों के लिए भी काम कर चुके है। मनसा राम चौहान का कहना है कि हिमाचल की कला और संस्कृति की झलक आकाशवाणी के माध्यम से पूरे भारत में प्रसारित होने पर वो खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे है।
मनाली के चचोगा गांव में कोयले की अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण 13 साल के लड़के की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है।13 वर्षीय आकाश पुत्र भाग सिंह निवासी गांव और डाकघर पधर, जिला मंडी सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वह करीब दो-तीन महीने से चचोगा में अपनी बड़ी बहन प्रोमिला पत्नी गोपाल नेगी के पास रह रहा था। शनिवार शाम आकाश घर पर अकेला था। रात को दुकान बंद करने के बाद जब मृतक की बहन और जीजा घर लौटे तो आकाश के कमरे में कुंडी लगी हुई थी। बहन के आवाज़ लगने के बाद भी आकाश ने दरवाज़ा नहीं खोला। उसके बाद दरवाज़ा तोड़ कर अंदर देखा तो लड़का बिस्तर पर पड़ा हुआ था। कमरे में कोयले की अंगीठी जाली हुई थी। इसके बाद लड़के को परिजन मिशन अस्पताल मनाली लाए। यहां पर लड़के को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कोयले की अंगीठी से निकली गैस से दम घुटने के कारण लड़के की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष पद पर पांचवीं बार भाजपा का कब्जा होना तय है। इसकी वजह यह है कि भाजपा नेता 30 जनवरी को बुलाई गई जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव बैठक में 33 सदस्यों के साथ पहुंचें थे। हालांकि कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था और अब पहली फरवरी को चुनाव होना है। पहली फरवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए बुलाई गई दूसरी बैठक में कोरम पूरा होने के लिए 27 सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है, जबकि भाजपा के पास 33 सदस्य पहले से ही हैं, जिन्हें लेकर भाजपा के नेता वन मंत्री राकेश पठानिया के नेतृत्व में 30 जनवरी को जिला परिषद हॉल के परिसर में पहुंचे थे। बता दें कि वर्ष 1996 में पहली बार कांग्रेस से मनभरी देवी ने बतौर अध्यक्ष जिला परिषद कांगड़ा की कमान संभाली थी। लेकिन इसके बाद अभी तक भाजपा सदस्य ही जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर कहा कि वीरभद्र सिंह देश और प्रदेश की राजनीति में बहुत महत्व रखते है। अगर वो चुनाव लड़ते है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को ही मिलेगा। यहां जारी बयान में राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने यह कभी नहीं कहा कि वह सक्रिय राजनीति से सन्यास ले रहे हैं। उन्होंने चुनाव न लडऩे पर पार्टी में भीतरघात करने वालों के खिलाफ गुस्सा दिखाया है। हालांकि, अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे और प्रचार भी करंगे। राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक बड़े नेता हैं और उनके बोलने का महत्व और मतलब होता है। पार्टी में भीतरघात करने वालों को चिह्नित करने की उनकी बात से वह पूरी तरह सहमत हैं। सगंठन के कार्यों की प्रशंसा से उनका मनोबल बढ़ा है। पार्टी कार्यकत्र्ताओं में उत्साह बढ़ा है। कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा के साथ सत्य और अहिंसा पर विश्वास रखती है। यह देश के लोगों को निर्णय करना है कि वे किस विचारधारा के साथ चलना चाहते हैं। राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा जोड़तोड़ की राजनीति कर निर्दलीयों पर दबाव बना रही है।
हिमाचल प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद एक साथ 41 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस कारण शिक्षा विभाग व अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। पहली फरवरी से विद्यार्थी भी स्कूल आना शुरू करेंगे, इससे पहले कोरोना संक्रमण के आए मामलों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। शनिवार रात तक मंडी जिला के पांच स्कूलों में 41 शिक्षक सहित 94 कोरोना पॉजिटिव केस आए। हालांकि अभी विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहे हैं, लेकिन शिक्षकों ने आना शुरू कर दिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूल पहली फरवरी से खुल रहे हैं और पांचवी, आठवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं लगेंगी, लेकिन शिक्षकों के पॉजिटिव आने के बाद अभिभावकों में खौफ है। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत कुमार शर्मा ने इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। रविवार को उच्च अधिकारियों से चर्चा करने के बाद इस संदर्भ में आगामी फैसला लिया जाएगा। उधर, शनिवार को मंडी जिले में 41, किन्नौर में 19, कांगड़ा में 14, शिमला में सात, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में तीन-तीन और बिलासपुर जिले में एक पॉजिटिव केस आया है।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति आने वाले सैलानियों को सरकार वाटर एटीएम के जरिये पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाएगी। अटल टनल रोहतांग देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को एक रुपये में एक लीटर स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा। सरकार पहला वाटर एटीएम सिस्सू में लगेगी। इसके लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में सड़क किनारे बहने वाले चश्मों के पानी को पीने योग्य बनाया जाएगा। अतिथि देवो भव की तर्ज पर सरकार और जिला प्रशासन ने जगह-जगह वाटर एटीएम स्थापित करने की योजना बनाई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि पर्यटकों के साथ पेयजल के नाम पर लूटखसोट होने नहीं दी जाएगी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए रेट पर ही कारोबारियों को पर्यटकों के लिए खाने-पीने की वस्तुएं देनी हाेंगी, जिससे लाहौल आने वाले पर्यटक अपने साथ अच्छी यादें लेकर जाएं। घाटी वासी मनोज, अनिल, राजेश, कमल तथा देवराज ने कहा कि यह सरकार व जलशक्ति विभाग की अच्छी पहल है।
पंचायत समिति रोहड़ू में भाजपा ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। 1995 में त्रीस्तरिय पंचायती राज प्रणाली के लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब रोहडू पंचायत समिति पर भाजपा ने कब्जा किया हैं। इस जीत के बाद रोहड़ू में भाजपा खेमें मे नई उर्जा का संचार होना तय माना जा रहा हैं। काफी दिनों से भाजपा व कांग्रेसी खेमो में चली लम्बी खिंचातान के बाद शनिवार को रोहड़ू पंचायती समिति हॉल में 15 सदस्यों की मौजूदगी में बहुमत हासिल करने को लेकर चुनाव की प्रक्रिया के माध्यम सें अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार को 8 वोट पडे जबकि अमन कुमार को 7 वोट पड़े। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार को 8 वोट व ज्ञानपति रमसेठ को 7 वोट मिलें। इस प्रकार से पवन कुमार को रोहड़ू पंचायती समित का अध्यक्ष व मनोज कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। इस ताजपोशी के बाद रोहड़ू भाजपा के खेमें नें भाजपा नेत्री एवं कृर्षि एवं ग्रामिण विकास बैंक की अध्यक्ष शशीबाला एवं भाजपा रोहड़ू मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा की मौजूदगी में रोहड़ू चौक पर आतिशबाजी, भाजपा जयजयकार के नारों व ढोल नगाडों की थाप पर खुब जश्न मनाया। रोहड़ू में कांग्रेस के इतिहास गढ में पंचायती समिति में अपना कब्जा करनें के बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारदवाज ने भी रोहड़ू पहुँचकर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पर प्रेस वार्ता को सबोधित करते हुए उन्होने बताया कि रोहड़ू सहित प्रदेश के विभिन्न पंचायतों, पंचायत समितियों एवं जिला परिषद इकाईयों में 90 प्रतिशत प्रतिनिधियों को चुनकर भेजा हैं जो प्रदेश व केंद्र में भाजपा के विकास कार्यों एवं कल्याणकारी नितियों का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि रोहड़ू के विधायक एक छोटी सी जीत होने पर अपने नही बल्कि छह बार के मुख्यमंत्री के नाम पर रोहड़ू को अपना गढ़ मानते हुए घमंड रहे थें, उन्हे अब यहां के लोगों ने सबक सिखा लिया हैं। उन्होने आश्वासन दिया कि इस पंचायती राज चुनाव में रोहडू में लोगों ने भाजपा को जो बहुमत दिया है उसे देखते हुए प्रदेश सरकार इन जनप्रतिनिधयों के माध्यम से विकास कार्यों को नई गति देगा। वहीं रोहड़ू में जीत का यह सीलसीला लगातार जारी रहेंगा।
पुलिस ने चार ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को थाना अध्यक्ष जीत सिंह की अगवाई में एएसआई मदन सिंह, आरक्षी रुप लाल व नरेंद्र गश्त पर थे। इस दौरान जब पुलिस टीम की गाड़ी शिमला मंडी हाईवे पर स्यार के पास पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देख कर एक युवक भागने की कोशिश करते हुए सड़क के दाई ओर गिर गया। युवक को गिरता देख पुलिस टीम गाड़ी से उतरी और युवक को काबू कर लिया। इस बीच एक पॉलीथिन पाउच युवक के हाथ से नीचे गिरा जिसमें चार ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गगिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना अध्यक्ष जीत सिंह ने की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस यूनिट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। इनकी पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्यालय परिवार में मौन रखा। स्वयंसेवी यशस्वी, अंजलि और मोक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथनों व चित्रों को पेंटिग से उभारा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने ऑनलाइन वॉलंटियर्स को बताया कि आज के दिन नथू राम गोडसे ने गोली मारकर गांधी की हत्या कर दी गई थी। स्वाधीनता संग्राम में इनका योगदान अतुलनीय है। उपप्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने कहा कि सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार आज भी राष्ट्र को प्रेरणा देने वाले हैं।
किन्नौर जिला में कोविड-19 के 19 नए मामले सामने आए हैं। गत दिवस इन्दिरा गांधी मेडिकल काॅलेज भेजे गए 40 सेम्पल की रिपोर्ट में 19 सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव, 20 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 1 सेम्पल की रिपोर्ट इनकाॅन्कलूसिव आई है। पाॅजिटिव आने वालों में 6 महिलांए तथा 13 पुरूष शामिल हैं। सभी मामले जिला के पूह उपमण्डल के अकपा गांव से संबंधित हैं, जो पिछल दिनों एक सामाजिक/धार्मिक समारोह में शामिल हुए थे। सभी रोगियों को आवश्यक दवाईयां प्रदान कर दी गई है तथा कोई भी रोगी गम्भीर बीमारी से ग्रसित नहीं है। जिला में अब तक 20362 सेम्पल लिए गए हैं जिनमें से 1358 सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में अबतक कोविड-19 के 1319 रोगी स्वस्थ हो चुकें हैं तथा 23 मामले सक्रिय हैं। सभी 23 रोगी गृह संघरोध में रखे गए हैं। जिला में कोविड से ठीक होने की दर 97.12 प्रतिशत है, जबकि टेस्टिंग दर 100 जनसंख्या पर 22.62 प्रतिशत है। जिला में कोविड-19 से अब तक 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने जानकारी दी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उनसे क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वह लगभग पिछले 24 वर्षों से सदन में हैं लेकिन लोकतंत्र की इन बुनियादी संस्थाओं के चुनावों में किसी एक पार्टी की एकतरफा ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी। जिला शिमला में पंचायत प्रधानों की 70 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। जिला मण्डी के सिराज विधानसभा क्षेत्र में कुल 78 पंचायतों में भाजपा ने 72 पंचायतों पर विजय जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर विजय हासिल की है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और हमारा देश व प्रदेश भी इस महामारी के प्रभावों से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों से अन्य देशों के मुकाबले भारत में इस महामारी से कम नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार सुनिश्चित कर रही है कि इस महामारी से विकास की गति प्रभावित न हो। इस दौरान प्रदेश सरकार ने वर्चुअल माध्यम से 3500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं और उद्घाटन किए। मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि सत्ता की बागडोर जयराम ठाकुर के हाथों में हैं जो प्रदेश के लोगों की विकासात्मक जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं। मुख्यमंत्री विकास की दृष्टि से वंचित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदेश का सर्वागींण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने न केवल लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतीं बल्कि विधानसभा उप-चुनाव की दोनों सीटों पर भी विजय हासिल की। अब भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में जोरादार विजय प्राप्त की है। पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवंटित किए गए धन का सदुपयोग किया जाए। नरेन्द्र बरागटा ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ठियोग-हाटकोटी-रोहडू मार्ग के सुधार और सुदृीढ़ीकरण के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने सीएम कोविड फंड में सर्वाधिक 76 लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होेंने निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनेे संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। महासू भाजपा जिला मण्डलाध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान वर्चुअल माध्यम से करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए ताकि महामारी के कारण विकासात्मक कार्यों की गति प्रभावित न हो। भाजपा मण्डलाध्यक्ष गोपाल जरैक ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। राज्य आइटी सेल संयोजक चेतन बरागटा, नगर पंचायत जुब्बल अध्यक्ष दलीप चैहान, क्षेत्र के भाजपा नेता यशवीर जस्टा, अरूण कालटा, अंकुश चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ रोड पर ट्रान्सफार्मर को बदलने तथा नए कंडक्टर में विद्युत तारे लगाने के दृष्टिगत 02 फरवरी, 2021 को विभिन्न स्थानों की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता आर.विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 02 फरवरी, 2021 को राजगढ़ रोड के समीप एसबीआई से पुराना उपायुक्त कार्यालय, सर्कुलर रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
आनी सीपीआईएम लोकल कमेटी आनी की बैठक हुई। बैठक में राज्य सचिवालय सदस्य प्रेम गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रताप ठाकुर ने की। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों पर चर्चा हुई। बैठक में दो पंचायत समिति सदस्य बुच्छैर-3, बटाला पर चर्चा हुई। पंचायत समिति अध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष पद पर समर्थन देने पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्ण बहुमत से यह फैसला हुआ कि सीपीआईएम कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उपाध्यक्ष, और अध्यक्ष को पुर्ण समर्थन करेंगे। सीपीएम आनी ने कहा कि हम भाजपा को इसलिए समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि भाजपा कि सरकार किसान विरोधी काम कर रही है, मजदूर विरोधी नितियों और कानून बना रही है। जिस तरह से किसानों पर दमनात्मक कार्रवाई, हिंसात्मक कर रही हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आम जनता विरोधी काम किए जा रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्रों को निजी हाथों में बेच दिया। पानी, बिजली से लेकर हवाई अड्डे, रेलवे को ठेके में दे दिया। इस देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। इसी कारण जनता के उपर भारी बोझ डाला जा रहा हैं। इनकी नितियों के कारण देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। मंहगाई चरम सीमा पर है। सचिव गीताराम ने कहा कि आनी का विकास, विनाश बन गया। मुख्यमंत्री ने आनी के लिए जो घोषणाएं की उन में से एक भी पूरी नहीं की। आनी अस्पताल की 100 बेंडो की घोषणा, सब्जी मंडी, लुहरी बस स्टैंड, पोलटैकनिक दलाश सर्किट हाउस आनी की महत्त्वपूर्ण घोषणा एक सपना है। दुसरा गुगरा से चबाई, अमरबाग सड़क की पक्का करना घोषणा जंनता ठगने वाली है। इनकी आम जनता विरोधी नितियों के कारण हम इनका समर्थन नहीं करेंगे। दोनों पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस का समर्थन करेंगे। इसके साथ-साथ पार्टी पंचायत के मुद्दों पर संघर्ष करेगी। इस बैठक में सचिव गीता राम, राजेश ठाकुर, प्रताप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, मिलाप हेमराज हरबिंदर, केहर सिंह, मसानी सिंह, सुन्दर सिंह, प्रेम, मिलाप, दलीप काहिथ और पदम प्रभाकर मौजूद थे।
हाल ही में सोलन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित अंतर स्कूल प्रतियोगिता समन्वय 2020 में डगशाई पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑल-राउंडर ट्रॉफी को हासिल करके अपनी क्षमता साबित की। यह डग्शिनियन के लिए एक शानदार क्षण था क्यूंकि उन्होंने सभी शैलियों और विषयों में उत्तम स्थान हासिल किया। एक ओर जहां के.जी कक्षा के छोटे होनहार बच्चों स्वास्तिका ठाकुर और सुहावी कौर ने 'क्रिएटिव स्पार्क' में अपने पसंदीदा रंग पर विचार प्रस्तुत करके पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर युवा वक्ता गर्विश शर्मा दूसरी कक्षा का छात्र और उर्वी शर्मा पहली कक्षा की छात्रा ने प्रॉपस की सहायता से कहानी वाचन करते हुए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। अंतरिशा वर्मा ने "डायनेस्टी ऑफ डांस" में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं समृद्वि शर्मा और भार्गवी वर्मा कक्षा पांचवी की छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा "शूट इट/मैड एड" में विज्ञापक की भूमिका बखूबी निभाकर पहला और तीसरा स्थान सुरक्षित किया। प्रतिस्पर्धा "स्पीच वीवर" में भाग लेते हुए गुनमय चावला कक्षा सातवीं के छात्र ने विषय "व्हट कैन आई ढू फॉर माई कंट्री प्रोग्रेस" पर भाषण देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकारी एवं फोटोग्राफी नामक प्रतिस्पर्धा में इन्द्रवीर सिंह कक्षा नवमी और अनुप्रीत कौर कक्षा दसवीं के छात्रों ने सभी प्रतियोगियों को मात देते हुए पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिस्पर्धा "मोनो एक्टिंग स्टैंड अप कमेडी" में आदित्य राज सिंह कक्षा नवमी को पहले स्थान एवं दिव्यांशु ठाकुर कक्षा ग्यारवीं को दूसरे स्थान का विजेता घोषित किया गया। पिछले वर्ष भी यह स्कूल सभी प्रतिभागी स्कूल के बीच विजेता के रूप में खड़ा था। स्कूल के प्रधानाचार्य, डॉ जसपाल सिंह सलूजा, प्रशासनिक अधिकारी, जसपाल कौर सलूजा, अध्यापिकाएं दिप्ति सिंह और सलोनी खन्ना, स्कूल अध्यक्षा सुरजीत कौर बीर और कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह एवं स्कूल सलाहकार सिमरन थापर ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया।
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ति पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने युवा कांग्रेस का आह्वान किया है कि वह देश की एकता और अंखडता के लिए एकजुट होकर आगे आए। उन्होंने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को बचाने की एक बड़ी लड़ाई लड़नी है और देश की धर्मनिरपेक्षता और अस्मिता को बचाना है। आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प का शुभारंभ करते हुए राठौर ने कहा कि बापू की पुण्य तिथि पर आज शुरू हुए इस युवा क्रांति के आयोजन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें बापू के दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश की अवसरवादी ताकतों से एकजुट होकर लड़ना है और देश को इनसे बचाना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें पूरा करना है। राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है।उन्होंने कहा कि देश प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करवाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। राठौर ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जिसे मजबूती के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने युवा कांग्रेस को किसी भी गुटबाजी के प्रति सचेत करते हुए कहा कि आज उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है जो देश के लोगों के अधिकारों की एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और इसे हमें बचना है। राठौर ने युवा कांग्रेस के इस ट्रेनिंग कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पार्टी कार्यकर्ताओं के ज्ञान में तो बृद्धि होती ही है साथ मे आपसी मेल जोल भी बढ़ता है। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अधिक से अधिक ज्ञान वर्धन करना चाहिए। इस अबसर पर प्रदेश कांग्रेस ट्रेनिग विभाग के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह लाली, सीताराम लाम्बा, संदीप सिंह, अक्षय सबरवाल, चेतन्य कृष्णा रेड्डी, पृथ्वी राज सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर के अतिरिक्त युवा कांग्रेस के ट्रेनर्स उपस्थित थे।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आर्थिक सर्वेक्षण 2021 के अनुसार कोरोना आपदा के दौरान मोदी सरकार द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत पैकेज से कृषि संबद्ध क्षेत्र को नई गति मिलने व अन्नदाता को आर्थिक लाभ मिलने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा “केंद्र की मोदी सरकार किसान हितैषी है और एक बार नहीं बल्कि अनेक अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध किया है। कोरोना आपदा से देश वासियों को राहत पहुँचाने के लिए मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया और आर्थिक सर्वेक्षण 2021 के अनुसार इसका सबसे ज़्यादा लाभ कृषि संबद्ध क्षेत्रों व अन्नदाताओं को मिला है। सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि क्षेत्र को आत्मानिर्भर भारत पैकेज की घोषणाओं के तहत ऋण, बाजार सुधार और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग संबंधी विभिन्न उपायों से 'नई गति' मिली है। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन सहित संबद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार के विभिन्न हस्तक्षेप, संबद्ध क्षेत्रों की क्षमता के समुचित दोहन के प्रति सरकार के संकल्प को प्रदर्शित करते हैं। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन सहित संबद्ध क्षेत्रों के संबंध में धीरे-धीरे कृषि आय और रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गए हैं। अन्नदाता ऊर्जा दाता भी बने और उसकी आय दोगुनी हो इस दिशा में मोदी सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम सही दिशा में फलीभूत हो रहे हैं।” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “आर्थिक सर्वेक्षण 2021 के अनुसार कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन में भारत के कृषि क्षेत्र ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 2020-21 के दौरान अन्य क्षेत्रों में गिरावट के बीच कृषि और संबद्ध गतिविधियों के क्षेत्र का प्रदर्शन चमकदार रहा और चालू वित्त वर्ष में इस क्षेत्र में 3.4 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि का अनुमान है। भारत में समावेशी विकास का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विकास के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है और ग्रामीण क्षेत्र का विकास कृषि पर निर्भर है। मोदी सरकार के कुशल प्रबंधन के चलते कोविड-19 की वजह से देश भर में लागू लॉकडाउन का रबी की कटाई और खरीफ की बुवाई पर कोई असर नहीं पड़ा। वार्षिक आर्थिक समीक्षा में नए कृषि कानूनों का मजबूती से पक्ष रखते हुए कहा गया है कि ये तीन कानून किसानों के लिए बाजार की आजादी के एक नए युग की शुरुआत करने वाले हैं। इन तीन कानूनों से भारत में छोटे और सीमांत किसानों का जीवन सुधारने की दिशा में दीर्घकालिक लाभ होगा। इन कानूनों को मुख्य रूप से’ छोटे और सीमांत किसानों के फायदे को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। लगभग 85 प्रतिशत किसान इन्हीं श्रेणियों में आते हैं और मोदी सरकार कृषि व कृषक हित में साहसिक निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।”
अतिरिक्त मुख्य सचिव बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा तथा उद्योग राम सुभाग सिंह ने निर्देश दिए कि सोलन जिला के नए औद्योगिक क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। राम सुभाग सिंह आज यहां उद्योग विभाग, प्रदेश विद्युत बोर्ड तथा खनन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राम सुभाग सिंह ने कहा कि सोलन जिला को देशभर में मुख्य रूप से औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सोलन जिला को राज्य का मुख्य औद्योगिक हब बनाने के लिए कृतसंकल्प है। यह प्रयास किया जा रहा है कि जिला में भूमि की उपलब्धता के आधार पर नए औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिला के सभी औद्योगिक क्षेत्रों का समुचित दोहन करने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक है कि राज्य के विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसे उद्योग स्थापित किए जाएं जो स्थानीय कच्चे माल पर आधारित हों और युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान कर सकें। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि जिला के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में टमाटर तथा मशरूम पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां समूह आधार पर स्थापित की जानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि टमाटर तथा मशरूम के उत्पादन में सोलन जिला की विशेष पहचान है। खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना में प्रदेश की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एवं जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत स्वीकृत मामलों में अनुदान राशि शीघ्र लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंच जानी चाहिए। राम सुभाग सिंह ने कहा कि जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में चिकित्सा उपकरण उत्पादन, इलैक्ट्रिकल उपकरण उत्पादन हब तथा इलैक्ट्राॅनिक पार्क विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के वाकनाघाट तथा ममलीग औद्योगिक क्षेत्र में जलापूर्ति सहित अन्य आधारभूत अधोसंरचना सृजित की जाए। राम सुभाग सिंह ने जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि सोलन जिला के विभिन्न स्टोन क्रशर स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाएं। उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए औचक निरीक्षण एवं रात्रि समय में अवैध खनन स्थलों पर छापामारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए लगभग 160 करोड़ रुपए की वृहद योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। सोलन जिला में कम वोल्टेज समस्या के 68 स्थान चिन्हित कर 14 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अवधि में प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य का स्वतन्त्र आधार पर गुणवत्ता परीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने जिला में सौर ऊर्जा चलित प्रकाश व्यवस्था के सम्बन्ध में भी उचित निर्देश जारी किए। उन्होंने उद्योग एवं ऊर्जा क्षेत्र में संसाधनों के समुचित दोहन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। बैठक में वाकनाघाट, ममलीग, नालागढ़, बद्दी तथा दावनी औद्योगिक क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि सोलन जिला में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के 145 लाभार्थियों को अनुदान के रूप में 6.83 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। जिला में अभी तक विद्युत बोर्ड द्वारा लकड़ी के 4049 खम्बे बदले गए हैं। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता राकेश कुमार, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियन्ता मुकेश हीरा, नाबार्ड के महा प्रबन्धक अशोक चैहान, खनन अधिकारी कुलभषण सहित उद्योग विभाग, हिमऊर्जा तथा प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दिवस को देश में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपस्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपायुक्त केसी चमन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त भानू गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस शिमला के आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत आज यहां मजदूरों को कम्बल, साबुन एवं मास्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी गरीब वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाती है। रेडक्राॅस के आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानवता को राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर राज्य रेडक्राॅस सचिव पी.एस. राणा भी उपस्थित थे।
राज्य वन विभाग के वन्य प्रणाली प्रभाग ने भारतीय प्राणी विज्ञान सवेण (जेडएसआई) कोलकाता के सहयोग से उच्च हिमाचल के लाहौल-पांगी परिदृश्य में जंगली कुत्तों के फैलाव, संख्या और उनके खाने के साधनों पर पहली बार अध्ययन किया है। यह अध्ययन भारत सरकार के वैश्विक पर्यावरण सुविधा-संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त पोषिण सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत किया गया। मुख्य वन्य प्राणी संरक्षक एवं राज्य परियोजना निदेशक सिक्योर हिमालय परियोजना अर्चना शर्मा पूरे विश्व में जंगली कुत्तों का वन्य जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाने के लिए बहुत कम अध्ययन किए गए हैं इसलिए इनकी वर्तमान जनसंख्या का पता लगाने एवं लाहौल-पांगी परिदृश्य में इनके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए यह सर्वेक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालय क्षेत्र महत्त्वपूर्ण वन्य जीवों जैसे बर्फानी तंेदुए का आवासीय क्षेत्र है। इन क्षेत्रों में जंगली कुत्ते जैवविविधता को हानि और वन्य जीवों की प्रजाति को कम करने के साथ-साथ बड़े शिकारी जानवरों जैसे बर्फानी तेंदुए के साथ प्रतिस्पर्धा का कारण बन रहे हैं जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण कोलकाता के वैज्ञानिक डा. ललित कुमार शर्मा ने बताया कि अध्ययन के दौरान कैमरा ट्रैप, बिना किसी हस्तक्षेप के ट्रैल सैम्पलिंग और प्रश्नावली के माध्यम से लाहौल-पांगी प्रदेशों में जंगली कुत्तों के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए प्रयोग की गई। सीसीआईआर माॅडल के आधार पर जंगली कुत्तों की जनसंख्या का घनत्व 2.78 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर पाया गया जिसका औसत घनत्व लाहौल और पांगी परिदृश्य में 1.4 से 5.5 प्रति वर्ग किलोमीटर है। मुख्य अरण्यपाल वन्यजीव सिक्योर हिमालय परियोजना के राज्य नोडल अधिकारी अनिल ठाकुर ने बताया कि भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार जंगली कुत्तों के मल के अध्ययन से पता चलता है कि जंगली कुत्तों के आहार में मारमोट, भरल और जंगली जंगली चूहे या कृंतक प्रजातियां शामिल हैं लेकिन आहार का मुख्य अंश पालतु जानवर है जो इस प्रकार के अध्ययन के लिए मुख्य बिंदु है। जंगली कुत्तों की जनसंख्या का घनत्व क्षेत्र में इतना अधिक नहीं है परन्तु जंगली कुत्तों की समस्या को कम करने के लिए हिमालय परितंत्र में योजना तैयार करने का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जंगली कुत्तों को वन्य जीवों पर प्रभाव का पता लगाने के लिए लंबी अवधि के अध्ययन विभिन्न आंकलन प्रोटोकोल के तहत भी किए जा जाएंगे। राज्य परियोजना अधिकारी सिक्योर हिमालय परियोजना मनोज ठाकुर ने कहा कि इस अध्ययन के आधार पर वन विभाग हिमाचल प्रदेश और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) अन्य विभागों और स्थानीय समुदायों के संगठन भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण जंगली कुत्तों के प्रबंध के लिए प्रस्तावित सुझावों को लागू करने के लिए, जंगली कुत्तों की नजबन्दी और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां इस वर्ष मुख्य रूप से उच्च हिमालय क्षेत्रों में आरम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ अन्य विभाग व (यूएनडीपी) सिक्योर हिमालय परियोजना के साथ उच्च हिमाचल परितंत्र में संरक्षक और आजीविका की चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
हमीरपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों में भाजपा को कांग्रेस ने जोर का झटका धीरे से दिया और भाजपा के पास अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत होने के बावजूद भी कांग्रेस ने अपना उपाध्यक्ष बना लिया। शनिवार को ब्लॉक समिति हाल में सभी 15 बीडीसी सदस्य पहुंचे। इस दौरान भाजपा समर्थित 8 और कांग्रेस समर्थित 7 सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की नौबत आ गई। वहीं, अध्यक्ष के लिए भाजपा की तरफ से जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा केंडिडेट तय हुए, जिनका मुकाबला कांग्रेस के राजीव कुमार से हुआ। भाजपा के हरीश शर्मा को वोटिंग में 9 मत मिले, वहीं कांग्रेस के राजीव को 6 मत मिले। उधर उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अंकुश को केंडिडेट दिया गया तो कांग्रेस की तरफ से संजीव कुमार को केंडिडेट दिया गया। कांग्रेस के संजीव को 8 मत मिले और भाजपा अंकुश को 7 मत मिले। क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस संजीव कुमार उपाध्यक्ष बन गए। इसे विडम्बना ही कहे कि भाजपा के अध्यक्ष को 15 में से 9 मत मिले वही उपाध्यक्ष को सिर्फ 7 ही मत मिले और कांग्रेस ने भाजपा को जोर का झटका धीरे दे दिया। वहीं भाजपा के विधायक नरेंद ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास 9 बीडीसी सदस्य थे और अध्यक्ष के लिए सभी ने इक्क्ठा होकर अपना मत डाला लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए किसने क्रॉस वोटिंग की इसका पता लगाया जाएगा। उधर, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र जार का कहना है कि ब्लॉक समिति हमीरपुर में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनावों में कांग्रेस ने उपाध्यक्ष का पद जीत कर साबित कर दिया कि विपक्ष में होते हुए भी कांग्रेस अब हमीरपुर में मजबूत है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद भी कांग्रेस जीत जाती, लेकिन भाजपा ने सत्ता के बल पर अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों पर दबाव डाला है जिसका कांग्रेस विरोध करती है।
शनिवार, सरस्वती विद्या निकेतन सोसायटी ने द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी के परिसर में स्कूल का 35 वां वर्षगांठ समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम 'आख्यान-कर्म प्रवीण पदार्पण' विषय पर आधारित था। कार्यक्रम में प्रमुख संवाददाताओं व पी टी ए मेंबर्स को सादर आमंत्रित किया गया था और समिति संस्थापक टीसी गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकार सम्मेलन से की गई, जिसमें अध्यापकों द्वारा पिछले साल की विद्यालय संबंधित शैक्षिक गतिविधियों जैसे ऑनलाइन कक्षाएं तथा अन्य गतिविधियों व नए साल की योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही पी टी ए मेंबर्स से विद्यालय की प्रगति के लिए सुझाव भी मांगे गए। तत्पश्चात विद्यालय समिति की 35 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित ब्रिलियंट ब्रेंस कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कई अभिभावकों ने कोरोना काल के दौरान अध्यापकों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाए जाने के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य उमा यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए आगे भी सहयोग देने का निवेदन किया।
हिमाचल प्रदेश में सोलन के सुल्तानपुर स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय की 36 हजार डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। सीआइडी की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम ने अब तक 41 हजार डिग्रियों की जांच की है, इनमें से निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने 5 हजार डिग्रियां सही पाई हैं। 55 हार्डडिक्स में से अभी 14 के ही रिकॉर्ड का परीक्षण हो पाया है। जांच से पता चला है कि डिग्रियां बेचकर 440 करोड़ की संपत्ति एकत्र की है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा भारत में किसी शिक्षण संस्थान में 194 करोड़ 17 लाख का मनी लॉड्रिंग का पहला केस पकड़ा गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने यह संपत्ति अटैच कर एसआइटी की जांच पर मुहर लगाई है। उन्होंने दावा जताया कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। इस घोटाले के तार देश के 17 राज्यों में पाए गए हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर, उत्तर- प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, केरल आदि शामिल हैं।
दिल्ली स्थित इज़राइली दूतावास में हुए ब्लास्ट के बाद हिमचाल पुलिस ने प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने शुक्रवार शाम पुलिस को पूरे राज्य की सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीआइडी को संदिग्ध लोगों पर पैनी निगाह रखने के लिए कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में मैक्लोडगंज और कसोल में इजरायली लोग काफी संख्या में रहते हैं। इस कारण यहां भी खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश भी आतंकी हमलों से अछूता नहीं रहा है। 1998 में चंबा के चुराह में आतंकवादियों ने कत्लेआम मचाया था।
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहडू में 12 मई, 2020 को पब्बर नदी पर निर्माणाधीन 96 मीटर लंबा पुल गिरने के मामले में प्रदेश सरकार ने तीन अफसरों को चार्जशीट किया। मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद उक्त कार्रवाई अमल में लाई गई। चार्जशीट अफसरों में लोक निर्माण विभागके अधिशाषी, सहायक और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। पुल 15.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा था। आरोप है कि वर्ष 2018 में जब पंचकूला की एक कंपनी इस पुल का निर्माण कर रही थी, उस समय निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। जांच के लिए प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। रिपोर्ट के अनुसार इस पुल के निर्माण में तकनीकी खामियों के अलावा निगरानी में लापरवाही पाई गई। समिति की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के बाद मामला मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा गया। इसमें इन तीनों अभियंताओं को चूक के लिए जिम्मेवार पाया गया है। उक्त तीनों अधिकारी निलंबित चल रहे थे। अब इन्हें चार्जशीट कर दिया है। इसके अलावा निर्माण कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
30 जनवरी, भारत में आज ही के दिन एक साल पहले कोरोना वायरस का पहला केस दर्ज किया गया था। आज भारत को कोरोना से लड़ते हुए पूरा 1 साल हो गया है। 30 जनवरी 2020 को पहले केस के बाद, कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या आज 30 जनवरी 2021 को 1 करोड़ 7 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कोरोना वैक्सीन का महाअभियान चल रहा है। अब तक लाखों लोगों को टीका लग चूका है धीरे धीरे देश के हर कोने तक ये अभियान पहुंच जाएगा। हालांकि, देश ने कुछ हद्द तक कोरोना को मात दे दी है, पर ये कोरोना वायरस से कोरोना वैक्सीन का सफर भारत और भारतीयों के लिए इतना भी आसान नहीं था। कोरोना वायरस ने लोगों के जीने का तरीका बदल दिया। अधिकांश लोगों की दिनचर्या बाधित हो गई। लॉकडाउन ने आर्थिक गतिविधियों में कमी, नौकरी के अवसरों की हानि, आर्थिक मंदी और प्रत्येक नागरिक के लिए कठिनाई पैदा की। पर फिर भी देश के नागरिकों, कोरोना वरीयर्स और साइंटिस्ट्स ने हार नहीं मानी। देश लड़ा और आज लगभग कोरोना को मात देने की कगार पर है। केरल में आया था पहला मामला भारत मे कोरोना का पहला मामला केरल में दर्ज हुआ था। फरवरी में चीन के वुहान से लौटे कुछ विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए। मार्च तक पहुंचते-पहुंचते कोरोना संक्रामितों का आंकड़ा 1000 के पार हो गया। कोरोना के आंकड़े को 500 से 1000 तक पहुंचने में केवल 5 दिन लगे, जबकि 100 से 500 तक पहुंचने में 9 दिन और 100 तक पहुंचने में 45 दिन लगे। हालांकि, मार्च में संक्रामितों की संख्या कुछ हद तक कम थी, पर Sars-CoV-2 पर अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि देश में जुलाई 2020 तक ये संख्या लाखों के पार पहुंच जाएगी और लाखों मौतें हो सकती हैं। यहां से हुआ पहला बड़ा कोरोना धमाका मार्च में कोरोना का पहला सुपर स्प्रेड हुआ। इटली और जर्मनी से लौटे धर्म गुरु का 10 से 12 मार्च के बीच पंजाब के आनंदपुर साहिब में घूमना भारत मे पहला बड़ा कोरोना धमाका साबित हुआ। यहां 27 लोग संक्रमित हुए। साथ ही इस के बाद 20 गांवों के करीब 40 हज़ार लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। उसके बाद मार्च के मध्य में हुआ तबलीगी जमात का कार्यक्रम देश का सबसे बड़ा स्प्रेड इवेंट रहा। यहां से यूपी, बिहार, बंगाल आदि राज्यों में संक्रमण तेज़ी से बढ़ा। इस दिन लगा पहला लॉकडाउन मार्च के अंत तक आते-आते सरकार अच्छे से समझ गई थी स्थिति गंभीर हो गई है। 25, मार्च 2020 को देश के पहले लॉकडाउन का ऐलान हुआ। पहले ये लॉकडाउन केवल 21 दिनों के लिए लगाया गया था, पर कोरोना का ऐसा विस्फोट हुआ जिसका किसी को अंदाज़ न था। जब तक अप्रैल में पहुंचे देश मे कोरोना संक्रामितों की संख्या मार्च से 23 गुना ज्यादा बढ़ गई थी। 14 अप्रैल 2020 को देश मे पहली बार 24 घंटों में एक हज़ार से ज़्यादा 1463 मामले दर्ज किए गए। अप्रैल के अंत में ये संख्या और भी बडीह गई, 30 अप्रैल को 1901 लोग संक्रमित पाए गए। पहली बार दर्ज की गई थी 100 से ज़्यादा मौतें लॉकडाउन के बावजूद भी देश मे संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा था। रोज़ 6 से 7 हज़ार मरीज़ सामने आ रहे थे। मई के पहले हफ्ते में देश मे पहली बार 100 से अधिक मौतें दर्ज की गई। 5 मई 2020 को देश में पहली बार 194 मरीजों की मौत हुई। मई के अंत तक पहुंचते पहुंचते देश में संक्रामितों कई संख्या एक लाख पार कर गई। 31 मई तक देश मे लॉकडाउन खत्म कर अनलॉक 1.0 का ऐलान हुआ। अनलॉक के साथ बढ़े मामले 1 जून से अनलॉक की शुरुआत हुई और इसी के सतह कोरोना मामलों में भी बढ़ोतरी होने लग गई। जहां 1 जून को देश में 24 घण्टों में 8 हज़ार के करीब मामले आए थे वहीं ये 30 जून तक प्रतिदिन 18 हज़ार से अधिक मामलों तक पहुंच गया। मौतों की संख्या भी 1 जून को 230 से 30 जून को 418 तक पहुंच गई। जुलाई के अंत तक पहुंचते-पहुंचते प्रतिदिन आने वाले मामलों की संख्या करीब 3 गुना तक बढ़ गई। प्रतिदिन दिन 50 हज़ार के करीब मामले आने लगे। वहीं 23 जुलाई को देश मे पहली बार एक साथ 1129 मौतें दर्ज की गईं। 50 फीसदी बढ़ी मौतें, 1 लाख के करीब पहुंचे रोज़ाना आने वाले केस अगस्त में भारत में कोरोना के 19 लाख 87 हजार 705 केस मिले और 28,859 मौतें हुईं। मौतों का यह आंकड़ा पिछले माह से दोगुना था। अगस्त के पहले दिन 54,735 केस और 31 अगस्त को 78,761 केस दर्ज हुए। अगस्त में रोज़ाना औसतन 800-900 मौतें दर्ज हुईं। सितंबर में कोरोना के मामले रोजाना 70 हजार से करीब एक लाख तक पहुंच गए। 17 सितंबर को रिकॉर्ड 97,984 केस सामने आए। इस दौरान कुल मौतों की संख्या भी 1 लाख के करीब पहुंच गई थी। कम होने लगा कोरोना का कहर 3 अक्टूबर तक देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 1 लाख पार कार चूका था पर महीने के अंत तक रोज़ाना मौतों का आंकड़ा घटने लगा। नवंबर का महीना देश के लिए रहत भरा रहा। रोजाना औसतन मामले 45 से घटकर 38 हजार पर आ गए। मौतें भी रोजाना 400-450 तक आ गईं। कोरोना के घटते ग्राफ के बीच 18 दिसंबर को भारत में कुल केस एक करोड़ के पार हो गए। चौंकाने वाली बात सामने आई कि देश के महज 47 जिलों में ही करीब 50 फीसदी केस थे। कुल मौतों में करीब 50 फीसदी 24 जिलों में पाई गईं। वैक्सीन तक पहुंचा भारत 2020 ख़तम हुआ और 2021 देश के लिए नई उम्मीद की किरण लेकर आया। देश में शुरू हुई वैक्सीन की खोज को दिशा मिली और इसके आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। आज देश में करीब 33 लाख लोगों को टीका लग चूका है। और यह अभियान ज़ोरों शोरों से आगे बढ़ रहा है। धीरे धीरे ज़िन्दगी पटरी पर पहुंच गई है।
तेज धूप की वजह से हिमाचल प्रदेश में सेब के बगीचे कैंकर रोग की चपेट में आ गए हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर में बागवानों को यह परेशानी हो रही है। कैंकर रोग में सेब की टहनी से चमड़ी फट रही है। इससे टहनियां भी सूख रही हैं। इन दिनों तेज धूप होने और वातावरण में कम नमी होने के कारण यह दिक्कत हो रही है। शिमला के बागवान कुलदीप कांत शर्मा ने कहा कि मौसम की बेरुखी से सेब के बगीचों में चिलिंग ऑवर्स पूरे नहीं हो रहे हैं। अब यह नई समस्या खड़ी हो गई है। आजकल सेब के पौधे वैसे ही शीत निद्रा में हैं, इस स्थिति में कैंकर रोग अधिक फैल रहा है। इसे बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई है।
हमीरपुर 29 जनवरी। जिला हमीरपुर में जेबीटी शिक्षकों के कुल 13 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बीके नड्डा ने बताया कि 17 फरवरी को हमीरपुर जिला के पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे, जबकि 18 फरवरी को अन्य जिलों के उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न रोजगार कार्यालयों से प्राप्त सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पत्र भेज दिए गए हैं। इन उम्मीदवारों की सूची प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वैबसाइट डीडीईईएचएमआर डॉट ओआरजी डॉटइन पर भी डाल दी गई है। आवेदन प्रपत्र, आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट के अलावा प्रारंभिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट हिमाचल डॉट एनआईसी डॉटइन पर भी लॉग इन किया जा सकता है। उपनिदेशक ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकता है जो आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता हो। उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्य जिलों के अभ्यर्थी, जिनके नाम रोजगार कार्यालयों में दर्ज हैं, वे भी उक्त चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उपनिदेशक ने बताया कि सामान्य वर्ग के 6 पदों हेतु वर्ष 2012 तक के बैच के पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5 पदों के लिए वर्ष 2012 तक के बैच के पात्र अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सामान्य वर्ग के स्वतंत्रता सेनानी परिवार के अभ्यर्थी और अनुसूचित जाति वर्ग के स्वतंत्रता सेनानी परिवार के अभ्यर्थी के लिए भी एक-एक पद आरक्षित है। इन दोनों पदों के साक्षात्कार में नवीनत्तम बैच के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी वैबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए बायोडाटा फार्म को भरकर तथा इस फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्र करके साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सभी अभ्यर्थी कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही साक्षात्कार के लिए आएं। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।
उपमंडल पद्धर के कोटरोपी से सम्बन्ध रखने वाले पहाड़ी लोक गायक सूरज मैहता सुगर और किडनी की बीमारी से ग्रस्त होकर चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं जिन्हें अब लोगों की मदद की जरूरत है। सूरज मेहता मेलों और त्योहारों में कभी अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन करते थे लेकिन अब वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं उनके इलाज के लिए पैसों की कमी आड़े आ रही है। उनके पास जो कुछ भी धन था उसको वे अपने पहले ऑपरेशन में खर्च कर चुके हैं। सूरज मैहता गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। मेलों और त्योहारों में लोगों का मनोरंजन करके वह से पैसे कमा कर अपने परिवार का गुजारा करते थे लेकिन अब वो भी बन्द है। आपको बता दें कि सूरज मैहता हमेशा सभी का सहयोग करने वाले व्यक्ति है लेकिन वे बहुत समय पहले से शुगर एवं किडनी रोग से ग्रसित हो गए थे लेकिन उन्होंने होंसला नही छोड़ा। वहीं आजकल इनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चला हुआ है। किडनी रोग से संबंधित एक ऑपरेशन भी हो चुका है और दूसरा अगले कुछ दिनों में होने वाला है। कोविड-19 महामारी के कारण सभी प्रकार के मेलों, त्योंहारों का आयोजन बन्द होने से कलाकारों की आय लगभग बन्द हो गई है। इस विकट परिस्थिति में सभी दोस्तों, रिश्तेदारों व कलाकारों द्वारा मदद करने की अपील की है। परन्तु ऑपरेशन पर बहुत ज्यादा खर्च आने वाला है जिस कारण लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनके इलाज के लिए पैसों की गुहार लगाई है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नीति आयोग द्वारा जारी किए गए भारत नवाचार सूचकांक-2020 में उत्तरी-पूर्वी/ पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सूचकांक प्रदेशों की क्षमताओं और प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसमें हिमाचल ने शानदार उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न प्रयासों को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग देने का आग्रह किया है ताकि प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे और विकासात्मक सूचकांकों में शीर्ष स्थान प्राप्त करता रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल माध्यम विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही विधिक जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा जनवरी माह मे भी डिजिटल माध्यम से सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरांे की अध्यक्षता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने की। गुरमीत कौर ने कहा कि शांति निकेतन बाल आश्रम सुबाथू सोलन के बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता, नशे के दुष्प्रभावों तथा कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। नालागढ़ विकास खण्ड में महिला मण्डल लूना के सदस्यों, कण्डाघाट विकास खण्ड में शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह घाटकुमाला के सदस्यों तथा कसौली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता, घरेलू हिंसा, कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को नागरिकता का भाव, वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला व तहसील स्तर पर विधिक सहायता के विषय में अवगत करवाया गया। शिविरों में तस्करी व वाणिज्यिक यौन शोषण योजना 2015 के पीड़ितों की रोकथाम एवं बचाव के लिए विधिक सहायता तथा विवादों के वैकल्पिक समाधान के बारे में महिलाओं को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि श्रम छात्रावास नालागढ़ में 08 कोविड रोगियों में से 4 रोगियों से डिजिटल माध्यम से बातचीत की गई तथा उनसे वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाआंे के बारे में जानकारी ली गई। जेल अधीक्षक सोलन को डिजिटल माध्यम से 66 कोविड रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के बारे में अवगत करवाया गया। गुरमीत कौर ने कहा कि नालागढ़ में स्वयं सहायता समूह जुखाड़ी के सदस्यों को कोविड-19 सुरक्षा, सड़क सुरक्षा नियम, विवादों के वैकल्पिक समाधान, बंधुआ मजदूरी के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवियों को विधिक सेवाएं प्राधिकरण अधिनियम 1987 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि श्रम निरीक्षण परवाणू के सहयोग से फेड्रल आनंद वियरिंग इंडिया लिमिटिड कंपनी में कार्यरत कर्मियों को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा में संवेदनशीलता, मानव तस्करी व विवादों के वैकल्पिक समाधान के बारे में भी प्रतिभागियांे को जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि शिविर की अध्यक्षता उपमंडलीय समिति कसौली नेहा शर्मा ने की। उन्होंने कंपनी में कार्यरत कर्मियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। गुरमीत कौर ने कहा कि जनवरी माह के दौरान स्वयं सेवी संस्था इंडिअन कांउसिल ऑफ़ सोशल वैलफेयर सोलन के लिए डिजिटल माध्यम से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोविड-19 निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा, राज्य पीड़ित मुआवजा योजना, पोक्सो एक्ट तथा घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शहरोल में महिला मण्डल कल्याणपुर के सदस्यों को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिक योजना, निःशुल्क कानूनी सहायता, विवादों के वैकल्पिक समाधान, मानव तस्करी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शेल्डर होम कथेड़ में डिजिटल माध्यम से शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों तथा कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में गुड टच व बैड टच के बारे में भी जानकारी प्रदान गई। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की 50 ग्राम पंचायतों में भी डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। गुरमीत कौर ने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा डीएलएसए सोलन के नाम से बने अपने यू-टयूब चैनल के माध्यम से विधिक जागरूकता से सम्बन्धित 40 वीडियो को अपलोड किया गया है। इनमें सोलन में तैनात विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा विधिक जानकारी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। आम नागरिक घर पर ही इन वीडियो से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का मासिक कैलेण्डर तैयार करें ताकि योजनाओं के लाभ सही समय पर दिव्यांग जनों को मिलें। उपायुक्त आज यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत स्थापित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के अंतर्गत गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय समिति एवं दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। केसी चमन ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि दिव्यांगजनों के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। उन्होंने कहा कि विभाग को जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतांे में इन योजनाओं की जानकारी पहुंचानी होगी। उन्होंने आॅल इंडिया मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी एसोसिएशन सोलन के केन्द्र में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायता उपकरण होम डिलीवरी के माध्यम से घर पर ही उपलब्ध करवाए जाएं। बैठक में राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अन्तर्गत गठित समिति द्वारा दिव्यांग जनों के कानूनी संरक्षक के मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु के 424 व्यक्ति मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। इनमें से 38 के कानूनी संरक्षक प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं तथा 06 मामले विचाराधीन हैं। बैठक में 31 मार्च, 2021 तक 50 प्रतिशत मामले निपटाने के निर्देश दिए गए। केसी चमन ने निर्देश दिए कि मानसिक रूप से दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को 50 रुपए प्रति प्रमाण पत्र जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को जागरूक किया जाए। बैठक में अवगत करवाया गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिला में इस वर्ष 12 मामलों में 7.50 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। जिला कल्याण अधिकारी अनुराधा तनवर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल, जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक केके जसवाल, आईएएमडी की अध्यक्ष संजना गोयल, गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, समितियों के गैर सरकारी सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार, 1 फरवरी से 50 फीसदी क्षमता के साथ सार्वजनिक पुस्तकालयों को खोलने के निर्देश जारी हो गए हैं। अब कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पाठक और स्टाफ के सदस्य पुस्तकालयों में आ सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना, मास्क लगाना व अन्य एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन भी अनिवार्य रहेगी। 10 दिन बाद दोबारा से इस फैसले पर विचार करने के बाद शिक्षा विभाग क्षमता बढ़ाने को लेकर फैसला लेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सभी पुस्तकालय अध्यक्षों को जारी पत्र में पुस्तकालयों को खोलने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशक ने कहा कि उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए पाठक पुस्तकालयों में बैठ सकेंगे। पुस्तकालय की क्षमता को देखते हुए पचास फीसदी लोगों को ही आने दिया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तय की गई एसओपी का पालन करना होगा। फेस मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था पुस्तकालय के गेट पर करनी होगी। प्रवेश देने से पहले सभी का तापमान जांचना होगा।
आनी उपमण्डल मुख्यालय में मीट शॉप वालों द्वारा खुलेआम बकरों को काटे जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि आनी कस्बे के बीचोंबीच पुराने बस अड्डे के पीछे देवरी खड्ड के किनारे एक साथ कई बकरों को खुलेआम लटकाकर उन्हें काटा जाता है। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है। लोगों का कहना है कि उन्हें बकरों के काटने या उनका मांस बेचने और खाने वालों से कोई दिक्कत नहीं। उनकी मांग है कि कम से कम बकरों के काटने के स्थान को चिन्हित कर उन्हें किसी बन्द शेड के अंदर ही काटा जाए न कि उनके काटने की नुमाइश आनी कस्बे के नए बस अड्डे, पुराने बस अड्डे, खोबड़ा, जाडी देवरी, एसडीएम कार्यालय और आवास सहित हर जगह के लोगों के समक्ष करवाई जाए। लोगों का कहना है कि कस्बे में हजारों की आबादी में हर व्यक्ति मांसाहारी नहीं है, न ही खुलेआम बकरों के काटने का यह मंजर किसी को भी पसंद आ रहा है। उन्होंने एसडीएम आनी से गुहार लगाई है कि आनी कस्बे में खुलेआम बकरों के काटने पर रोक लगाई जाए और स्थान चिन्हित कर बाकायदा शेड बनाकर उन्हें पर्दे में ही काटा जाए। एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर सभी मीट विक्रेताओं को बुलाकर उन्हें निर्देश दे दिए गए हैं कि एक शेड बनाकर पर्दे में बकरे काटे जाएं।
प्रेस क्लब सोलन की बैठक शुक्रवार को प्रेस रूम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान मनीष शारदा ने की। इस अवसर पर क्लब द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम क्लब के कोषाध्यक्ष मदन हिमाचली को ग्राम पंचायत नौणी-मझगांव के प्रधान चुने जाने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। मदन हिमाचली ने भविष्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अब क्लब के कोषाध्यक्ष पद को स्वेच्छा से छोडऩा चाहते हैं। उन्होंने इस पद के लिए योगेश का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने बताया कि बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में क्लब की ओर से सभी सदस्यों व उनके परिवारजनों के लिए एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप को सफल बनाने को लेकर बैठक में विचार-विमर्श किया गया। शारदा ने बताया कि क्लब सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी समय-समय पर आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में मेडिकल कैंप के बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई नए सदस्यों का भी क्लब में स्वागत किया गया। बैठक में बलदेव चौहान, प्रताप भारद्वाज, कीर्ति कौशल, सुनील शर्मा, शशि भूषण, सौरभ शर्मा, मोहिनी सूद, आदित्य सोफत, मनमोहन वशिष्ठ, अजय भाटिया, भूपेंदर ठाकुर, जय ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।
ज्वालामुखी। ज्वालामुखी के साथ लगते खिडके दे पुल के पास ग्राम पंचायत भाटी बोहण द्वारा शिमला मटोर नेशनल हाइवे पर कूड़े के लिए रखा डस्टबिन सरेआम स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। वैसे तो इस कूड़ेदान को लोगों की सुविधा के लिए रखा गया है लेकिन आजकल यह कूड़ापात्र लोगों के लिए सरदर्द बन गया है। कूड़ेपात्र के बाहर सरेआम कूड़ा बिखरा हुआ नजर आ रहा है, जिससे यहां अक्सर आवारा कुत्ते व पशु इकट्ठे हो जाते हैं। इन आवारा पशुओं के कारण कोई अप्रिय दुर्घटना भी हो सकती है। पंचायत ने गांव वासियों की सुविधा के लिए कूड़ा पात्र तो रख दिया लेकिन इसकी साफ सफाई के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं आस पास के दुकानदारों का अपनी दुकानों मेँ दुरगंध के कारण बैठना मुश्किल हो गया है। वहीं कूड़ा पात्र पर स्वच्छ भारत मिशन लिखा गया है। जहाँ प्रदेश व केंद्र सरकार स्वछता मिशन को लेकर लाखों रूपये खर्च कर रहीं है, वहीं इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है की ज्वालामुखी की भाटी बोहण पंचायत स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कितनी सजग है। कूड़ा पात्र पर लिखा स्लोगन एक कदम स्वछता की ओर कुछ और ही बयां कर रहा है। इस बारे में पंचायत के नव नियुक्त प्रधान कपिल देव का कहना है कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार सम्भाला है और उनके ध्यानार्थ यह बात आई है। जल्द ही इस कूड़ेदान को साफ करके पूरी पंचायत में स्वच्छता की मुहीम चलाई जाएगी।
ज्वालामुखी। ज्वालामुखी पुलिस ने दिल्ली की एक कार पर अनधिकृत तरीके से लगे फ्लेग का चालान काटा। यह लोग विश्व विख्यात शक्ति पीठ ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने आए थे। ज़ब यह श्रध्दालु माथा टेक क़र वापिस जाने लगे तो स्थानीय पुलिस ने गाड़ी पर अनधिकृत तरीके से फ्लेग लगा देखा। वहाँ मौजूद ट्रेफिक इंचार्ज ए एस आई रणजीत परमार व उनकी पुलिस टीम ने उनको जाँच के लिए रोका व अनधिकृत तरीके से गाड़ी पर लगाए गए फ्लेग को उतारने को कहा। इस पर गाड़ी में सवार सभी बाहर आ गए व पुलिस पर दबाव बनाने लगे, जिस पर ट्रेफिक इंचार्ज एएसआई रणजीत परमार ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का चालान काट क़र गाड़ी पर लगा फ्लेग को कब्ज़े में ले लिया। इस बारे ट्रेफिक इंचार्ज एएसआई रणजीत परमार ने बताया की दिल्ली नं की गाड़ी ने फ्लेग रोड पर अनधिकृत तरीके से फ्लेग लगाया हुआ था, जिस पर गाड़ी चालक से पूछा गया तो वह कोई भी प्रमाण न दे सका। अतः कार्यवाही करते हुए गाड़ी का चालान क़र फ्लेग को थाना में जमा करवा दिया है।
आनी शीत ऋतु में बारिश व बर्फ़बारी न होने के कारण किसान बागवानों के चेहरे पर मायूसी दिख रही है। पिछले लगभग दो महीने से आनी के ऊपरी क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी ना होने के कारण सूखे जैसे हालात हो गए है।ऐसे में किसान बागबान परेशान हो गए है। सेब बागबानों को अपनी डगमगाती अर्थव्यवस्था की चिंता सता रही है। आनी क्षेत्र के बागवानों का कहना है कि वह आए दिन अपने खेतों में किसी भी प्रकार के कार्य नहीं कर पा रहे हैं, उनके सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान बागवानों का कहना है कि उनके बागों में आजकल कुछ जरूरी कार्य किये जाते है जैसे तौलिए लगाना, गड्ढा खोदना, नए पौधे रोपना, सेब के पौधे की कांटछांट करना, खाद व गोबर डालना आदि कार्य करना है, जो कार्य बारिश न होने की वजह से नहीं हो पा रहे हैं। यदि बर्फबारी व बारिश समय पर ना हुई तो उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस तरह से इस बार सेब की फसल पर भी खतरा मंडरा दिख रहा है। बागवानों का कहना है कि आए दिन सेब के कार्य करने के लिए बारिश व बर्फबारी का आना बहुत आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में सेब आर्थिकी का एक मुख्य साधन है।
कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जिला में नशे के प्रचलन को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक पुलिस ने नशा तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए 16 अफ्रीकन मूल के विदेशी नागरिकों को को दिल्ली से गिरफ़्तार किया है। अब इसी क्रम में एसआईयू की एक टीम ने एक और विदेशी नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू के एक युवक को कुल्लू में हेरोइन लाने की कोशिश में 24 जनवरी को भुंतर थाना में गिरफ्तार किया था। संलिप्त चिट्टा सप्लायर जो कि विदेशी नागरिक अफ्रीका के देश घाना के मूल का है, को धारा 29 के अन्तर्गत दिल्ली से गिरफ्तार करके कुल्लू लाया गया है। आरोपी के पास वैलिड वीजा या पासपोर्ट नहीं मिलने पर इसके खिलाफ फोरनर एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत भी कार्यवाही की गई है। कुल्लू पोलिस द्वारा जुलाई 2019 से अभी तक 22 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स के अवैध व्यापार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 16 अफ्रीकी मूल के हेरोइन सप्लायर है जिनको दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इन में से 13 अभी भी जेल में बंद हैं।
हिमाचल प्रदेश में बागवानों-किसानों को कीटनाशकों पर मिलने वाला अनुदान जल्द बंद होने वाला है। सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि बागवानों और किसानों को बाजार से खरीद के बाद तय मानदंडों के अनुरूप सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी टीआर बुशेरी ने कहा कि कीटनाशकों पर अनुदान बंद हो रहा। इसलिए जो बजट बागवानी विभाग के पास पड़ा है। उससे दवाइयां खरीदी जाएंगी। इसके बाद बागवानों को उद्यान विभाग अधिकारी के पास दवाइयों के बिल जमा करवाने के पश्चात ही सीधे खाते में अनुदान राशि जाएगी। बागवान आरएल जस्टा ने बताया कि अगर सरकार दवाइयों पर अनुदान राशि बंद करती है तो इससे सरकार पर वित्तीय बोझ अधिक पड़ेगा। बागवान मोहित धरमैईक ने बताया कि सरकार दवाइयों के अनुदान का नियम बदल रही है, सरकार को यह ध्यान रखना होगा कि किसान और बागवानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
सिटी पुलिस ने एक ट्रक में लदी करीब 450 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह शराब बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े 8 बजे सिटी पुलिस चौकी की एक टीम प्रभारी चमल ठाकुर की अगुवाई में शहर में गश्त कर रही थी। वैटर्नरी चौक के पास पहुंचने पर पुलिस टीम ने एक ट्रक को नैशनल हाईवे के किनारे खड़ा हुआ पाया। पुलिस टीम जब ट्रक के पास गई तो ट्रक का चालक पुलिस कर्मियों को देख कर ट्रक से उतर कर भागने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उक्त ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया।ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ट्रक में शराब लदी हुई है और उसे वह बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जा रहा है। वहीं सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी चमन ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक के अनुसार ट्रक में करीब शराब की 450 पेटियां हैं। जांच करने पर बरामद शराब सेल फॉर चंडीगढ़ पाई गई है, जिसे हिमाचल में नहीं बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया जा रहा है। ASI चमन लालन ने मामले की पुष्टि की है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को सोलन में अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया था जिसे सुन सभी दंग रह गए थे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना बयान बदलते हुए चुनाव लड़ने की बात कही थी। वीरभद्र के बयानों का दौर अब भी बरक़रार है और आज उन्होंने कुठाड़ में कहा कि आज वो अगला चुनाव भी लड़ेंगे और कांग्रेस को जिताएंगे भी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुठाड़ में हो रही पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहेंगे और वो 2022 का चुनाव लड़ेंगे भी और कांग्रेस को जिताएंगे भी और यदि जनता का साथ रहा तो अगली बार मुख्यमंत्री बन हिमाचल की बागडोर भी संभालेंगे। वीरभद्र सिंह इन दिनों सोलन जिला के कुठाड़ स्थित अपने ससुराल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। गुरुवार को वीरभद्र सिंह कुनिहार में पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शिरकत करने आए थे। उन्होंने जिप चुनाव में डुमैहर और दाड़ला से पार्टी प्रत्याशियों की कम मतों से हार पर कहा कि पार्टी में गद्दार घुस आए हैं, उनका पर्दाफाश किया जाए। यहां वीरभद्र सिंह के चुनाव न लड़ने का एलान करने के बाद एक बार तो प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया, लेकिन इसके बाद वीरभद्र सिंह के कुठाड़ राजमहल लौटते ही जिला सोलन सहित शिमला, रोहड़ू और रामपुर से सैकड़ों समर्थक भी वहां पहुंच गए। समर्थकों ने उनसे मुलाकात कर अगला विधानसभा चुनाव लड़कर जनता की सेवा करने का आग्रह किया। अपने समर्थकों की जिद के बाद वीरभद्र सिंह ने थोड़ा समय पहले चुनाव न लड़ने के अपने बयान से पलटते हुए कहा कि अगर जनता ने चाहा तो वह अपना फैसला बदलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में जन संवाद कक्ष का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस सुविधा से जन समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर, सुविधाजनक और उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इस प्री-फैब्रिकेटिड संरचना का निर्माण 117 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिमला में उनके सरकारी आवास और कार्यालय में प्रदेशभर से आने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था क्योंकि दोनों स्थानों पर उनके बैठने के लिए न तो उपयुक्त स्थान था और न ही कोई सुविधा। लोगों को गलियारे में खड़ा रहना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही इस समस्या के समाधान के लिए दोनों स्थानों पर जन संवाद सदनों का निर्माण किया। अब इन दोनों स्थानों पर बैठने की पर्याप्त सुविधा है और अब लोगों को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए खड़े नहीं रहना पड़ता है। इन जन संवाद सदनों में बैठने की उचित व्यवस्था के अलावा टीवी, जल, हीटिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला मंे भी इसी प्रकार की सुविधा सृजित की गई है जहां सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हैं और लोग आराम से बैठकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। इससे पूर्व लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि जन सुविधा के लिए शेष सभी जिला मुख्यालयों पर भी इस प्रकार के सदनों का निर्माण करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिला मंडी में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में 1019 किलोमीटर नई सड़कों की मैटलिंग और 980 किलामीटर सड़कों की रि-टायरिंग और मैटलिंग के अलावा 582 किलोमीटर लम्बी नई सड़कों का निर्माण किया गया है। इस अवधि के दौरान जिला मंडी में 63 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया जबकि 22 पुलों और 75 नये भवनों का निर्माण भी किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज पंचायत समिति नालागढ़ के सभागार में खण्ड विकास समिति नालागढ़ के सभी 40 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। महेन्द्र पाल गुर्जर ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति नालागढ़ के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बनेंगे। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यांे को विश्वास दिलाया कि जिला एवं उपमण्डल स्तर पर प्रशासन की ओर से उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा। सभी नव निर्वाचित खण्ड विकास समिति के सदस्यों को सूचित किया गया कि प्रथम फरवरी, 2021 को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चैहान तथा पंचायत निरीक्षक रवि कुमार उपस्थित थे।
वीरभद्र सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुनिहार दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा की वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे पर उन्हें कांग्रेस पार्टी से प्यार है। वह कांग्रेसी हैं और मरते दम तक कांग्रेसी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में गद्दारी को बर्दाश्त मत करो। गद्दार पार्टी में रहते हुए पार्टी को कमजोर करते हैं। गद्दारों को बाहर का रास्ता दिखाना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेसी बनते हैं और अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को हराते हैं। एक गद्दार आगे चल कर गद्दारों की फौज पैदा करेगा। इसलिए गद्दारों से प्रार्थना है कि आपको कांग्रेस में नहीं रहना है तो छोड़कर चले जाएं। कांग्रेस में रहकर जो पार्टी की पीठ पर छूरा मार रहे हैं, उनका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। इससे अच्छा नए लोग आएं। वीरभद्र सिंह आज कुनिहार में नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित प्रधानों, उपप्रधानों व बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत आशीर्वाद देने पहुचे थे। कुनिहार पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने आज कण्डाघाट स्थित राजकीय महाविद्यालय में खण्ड विकास समिति कण्डाघाट के सभी 15 नव निर्वाचित सदस्यों एवं विकास खण्ड कण्डाघाट की सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को शपथ दिलाई। डाॅ. संजीव धीमान ने सर्वप्रथम खण्ड विकास समिति कण्डाघाट के 15 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। तदोपरांत सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को शपथ दिलाई गई। उपमण्डलाधिकारी ने इस अवसर पर बीडीसी कण्डाघाट के नव निर्वाचित सदस्यों तथा ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को बधाई देते हुए आशा जताई कि लोकतन्त्र की महत्वपूर्ण इकाई पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुने गए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विकास को नए आयाम देंगे। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी के सहयोग से विकास की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देना होगा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के विशेष आमन्त्रित सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महासचिव नंदराम कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरविन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
पूर्व संस्कृत अकादमी सचिव डॉ मस्तराम शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दाड़लाघाट से गुजरने वाले नेशनल हाईवे को दुरुस्त करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि दाड़लाघाट जिला सोलन से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थिति बहुत खराब है,जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शीघ्र ही सरकारी स्कूल खुलने जा रहे हैं, कॉलेज भी खुल जाएंगे, जिसके कारण हजारों की संख्या में इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र छात्राओं और लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यातायात इतना है कि यहां से स्थानीय निवासियों को सड़क आर पार करना कठिन होता है। सड़कों के दोनों और बरसात के कारण मिट्टी बह गई है जहां गड्ढे बने हुए हैं। उन्हें तत्काल पत्थरों से बराबर कर दाडला तहसील से बरायली तक की सड़क को पक्का किया जाना चाहिए ताकि छात्र छात्राओं और स्थानीय लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बुजुर्ग बच्चों को समस्या का सामना ना करना पड़े, इसलिए एक और से पैदल चलने का रास्ता बनाया जाना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति निर्भय होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सके। गाड़ियों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि सड़कों को आर पार करना बहुत कठिन होता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि इस पर तुरंत निर्णय ले ताकि इस क्षेत्र में गुजरने वाली जितनी भी गाड़ियाँ हैं, वह दाड़ला तहसील से लेकर बरायली तक की सड़क में अपनी गाड़ियों को धीमी गति से चलाएं ताकि किसी अनहोनी का घटना से बचा जा सके।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुनिहार स्थित अर्की के पर्यवेक्षक वृत्त चंडी में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन वृत्त पर्यवेक्षक अजय शांडिल की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त महिला केंद्र कश्लोग की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम की शुरुआत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ग्रहण के साथ किया गया।पर्यवेक्षक द्वारा उपस्थित जनता को लिंगभेद ना करने की अपील की गई। कन्याओं के समग्र विकास के लिए उन्हें शिक्षित करने के लिए माता-पिता को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। पर्यवेक्षक अजय शांडिल द्वारा बेटी जन्म उत्सव पर बधाई पत्र व उपहार कश्लोग पंचायत में जन्मी कन्याओं को दिए गए। इस मौके पर बेटी के नाम एक बूटा के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।इस कार्यक्रम में काफी महिला मौजूद रही।


















































